1 00:00:04,520 --> 00:00:06,440 द नाइट मैनेजर में अब तक 2 00:00:06,520 --> 00:00:08,720 उसका नाम जोनाथन पाइन है। 3 00:00:08,800 --> 00:00:12,160 उसकी मदद के लिए टीमें होंगी। उनका पता लगाओ और उन्हें ठिकाने लगाओ। 4 00:00:12,240 --> 00:00:14,280 हाँ, मैं हूँ। मेरे साथ कोई है। 5 00:00:14,360 --> 00:00:15,760 जो मिला, वह आपके लिए छोड़ जाऊँगा। 6 00:00:15,840 --> 00:00:19,520 तुम्हारी कड़ी मेहनत के लिए शुक्रिया। खेल खत्म। 7 00:00:20,360 --> 00:00:23,720 -जिन बातों की गारंटी माँगी थी, उनका क्या? -मैं वह सब नहीं दे सकता। 8 00:00:23,800 --> 00:00:25,120 मेरे साथ खेल खेला। 9 00:00:25,200 --> 00:00:31,760 मैं मैथ्यू एलिस के खाते में 5 करोड़ डॉलर डाल दूँगा, आज़ाद होने के लिए। 10 00:00:31,840 --> 00:00:34,080 कल सुबह, तुम आत्मसमर्पण के लिए राज़ी होगे। 11 00:00:34,160 --> 00:00:36,320 वरना, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूँगा। 12 00:00:36,400 --> 00:00:40,160 मुझे पता है कि रोपर तुम्हारा पिता है। रोपर ने उसके दूसरे बेटे के बारे में बताया? 13 00:00:40,240 --> 00:00:42,080 उसने तुम्हारा फ़ायदा उठाया, टेडी! 14 00:00:42,160 --> 00:00:44,440 आपके देश में तख्तापलट की तैयारी चल रही है, कॉन्सुएलो। 15 00:00:44,520 --> 00:00:45,840 उसे रोकने में, आप मेरी मदद करेंगी। 16 00:00:45,920 --> 00:00:47,600 वह एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार है। 17 00:00:47,680 --> 00:00:49,960 कल, हथियार को पैराशूट से गिराया जाएगा। 18 00:00:50,040 --> 00:00:52,400 वह कब्रेरा के कैंप तक जाएगा। हमें उसे रोकना होगा। 19 00:00:53,400 --> 00:00:56,840 तुम्हारा अंग्रेज़ दोस्त घर की बातें सुन रहा था। 20 00:00:56,920 --> 00:00:58,960 मतलब, वह हमारे काम में घुसा हुआ है। 21 00:00:59,040 --> 00:01:01,480 मुझे जोनाथन पाइन चाहिए। 22 00:02:01,840 --> 00:02:03,760 उसने कहा, "नहीं, तुम यह नहीं कर सकते। 23 00:02:03,840 --> 00:02:07,400 हम पशु को हाथ नहीं लगा सकते। पशु को ले नहीं जा सकते। 24 00:02:07,480 --> 00:02:11,039 क्या हम पशु को कुचल सकते हैं?" 25 00:02:12,200 --> 00:02:13,400 वह आ गया। 26 00:02:13,480 --> 00:02:16,760 एदुआर्दो, बैठो। पेस्ट्री खाओ। 27 00:02:16,840 --> 00:02:18,160 मुझे भूख नहीं है। 28 00:02:19,120 --> 00:02:21,200 तो, क्या चल रहा है? 29 00:02:21,280 --> 00:02:23,320 सब कुछ प्लान के मुताबिक हो रहा है। 30 00:02:23,400 --> 00:02:25,520 कब्रेरा के पास जाकर उसे बताओ। 31 00:02:25,600 --> 00:02:29,800 आज रात माल पहुँचाया जाएगा। एकदम समय पर। तुम एक घंटे में निकलना। 32 00:02:29,880 --> 00:02:31,760 हुआन को अपने साथ ले जाना। 33 00:02:31,840 --> 00:02:33,960 ठीक है। और आप? 34 00:02:34,040 --> 00:02:35,600 मैं सही समय पर आऊँगा। 35 00:02:35,680 --> 00:02:38,320 मुझे एक छोटा सा काम पूरा करना है। 36 00:02:41,840 --> 00:02:44,079 मैं कब्रेरा को फ़ोन करके बता देता हूँ। 37 00:02:52,360 --> 00:02:53,320 एदुआर्दो बोल रहा हूँ। 38 00:02:53,440 --> 00:02:55,800 हैलो। कैसा चल रहा है? 39 00:02:56,960 --> 00:02:58,400 मैं अभी गिल्बर्टो के साथ हूँ। 40 00:02:58,480 --> 00:03:01,080 प्लीज़, कब्रेरा को बता देना कि सब प्लान के मुताबिक हो रहा है। 41 00:03:01,160 --> 00:03:02,000 ठीक है? 42 00:03:02,080 --> 00:03:03,000 प्लेन। 43 00:03:03,600 --> 00:03:04,840 पूरे का पूरा। 44 00:03:05,560 --> 00:03:07,320 संभलकर रहना, टेडी। 45 00:03:07,400 --> 00:03:09,440 अच्छा, मैं अभी मिस्टर करास्कल के साथ आ रहा हूँ। 46 00:03:10,520 --> 00:03:12,040 हम मुलाकात वाली जगह पर मिलेंगे। 47 00:03:12,920 --> 00:03:13,920 ठीक है। 48 00:03:19,160 --> 00:03:20,000 बता दिया। 49 00:03:26,840 --> 00:03:28,360 अच्छा। मैंने कॉन्सुएलो को फ़ोन किया, 50 00:03:28,440 --> 00:03:32,360 और उन्होंने बताया कि शहर से 25 मील दूर, पूरब की ओर एक फ़ायरिंग रेंज खाली पड़ी है। 51 00:03:32,440 --> 00:03:35,840 उसका नाम सैन मार्कोस है। हम प्लेन को वहाँ उतार सकते हैं। 52 00:03:58,120 --> 00:04:01,680 रंपलस्टिंटस्किन। हमेशा की तरह तुरंत। 53 00:04:01,760 --> 00:04:03,240 मेरे प्रस्ताव के बारे में क्या सोचा? 54 00:04:03,320 --> 00:04:06,680 मैं यह जानना चाहता था कि तुमने मेरे प्रस्ताव के बारे में क्या सोचा है। 55 00:04:06,760 --> 00:04:08,200 पाँच करोड़। 56 00:04:09,200 --> 00:04:11,720 इससे पहले कि देर हो जाए, हमसे हाथ मिला लो। 57 00:04:13,560 --> 00:04:14,560 मुझे मंज़ूर नहीं है। 58 00:04:14,960 --> 00:04:17,600 लेकिन तुमसे मुलाकात होगी। उम्मीद करता हूँ कि जल्द ही। 59 00:04:17,680 --> 00:04:21,000 जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है। तुम्हारी वह मुस्कान देखना चाहता हूँ। 60 00:04:34,280 --> 00:04:37,159 द नाइट मैनेजर 61 00:05:15,760 --> 00:05:17,600 जॉन ले कैरे के उपन्यास से प्रेरित 62 00:05:25,800 --> 00:05:27,000 -हो गया? -हाँ। 63 00:05:32,240 --> 00:05:34,560 तुमसे मुलाकात होगी। उम्मीद करता हूँ कि जल्द ही। 64 00:05:34,640 --> 00:05:37,840 जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है। वह मुस्कान देखना चाहता हूँ। 65 00:05:38,920 --> 00:05:41,480 अच्छा। सैली, दोबारा लंदन से संपर्क करो। 66 00:05:41,560 --> 00:05:45,080 बैज़ील से कहो कि हम प्लेन का रास्ता मोड़ेंगे, उसके बाद कॉन्सुएलो को ले आएँगे। 67 00:05:45,159 --> 00:05:46,920 मुझे ज़मीन पर स्वागत के लिए लोग चाहिए। 68 00:05:47,000 --> 00:05:49,640 -कोलंबिया के और अंतरराष्ट्रीय। -मैं करती हूँ। 69 00:05:53,840 --> 00:05:55,720 टेडी से मिलकर तुम्हें फ़ोन करूँगा। 70 00:06:08,960 --> 00:06:10,000 कितनी दूर है? 71 00:06:10,080 --> 00:06:14,480 किसी भी आम देश में, दो घंटे। कोलंबिया में, चार घंटे। 72 00:06:21,080 --> 00:06:23,480 -रोक्साना। -तुम हो? मेरी आवाज़ सुनाई दे रही है? 73 00:06:23,560 --> 00:06:25,320 -हाँ। -उन्होंने हमें ढूँढ लिया। मैं निकल गई। 74 00:06:25,400 --> 00:06:27,360 मैं बस से साबानेता जा रही हूँ। 75 00:06:27,440 --> 00:06:29,520 -मेरी मदद करो। -क्या मतलब? तवो कहाँ है? 76 00:06:29,600 --> 00:06:31,760 मुझे नहीं पता। वह भाग गया। 77 00:06:31,840 --> 00:06:33,960 -मुझे जाना है। वापस फ़ोन करूँगी। -रोक्साना। 78 00:06:34,040 --> 00:06:36,120 -धत् तेरी! -क्या हुआ? 79 00:06:36,200 --> 00:06:37,520 पहले कहीं और जाना होगा। 80 00:06:54,000 --> 00:06:55,320 अरे, हुआन… 81 00:06:55,920 --> 00:07:00,200 आज सुबह, तुम गिल्बर्टो से कौन सी निजी बात कर रहे थे? 82 00:07:00,280 --> 00:07:04,120 हम बस… बचा-खुचा काम पूरा कर रहे थे। 83 00:07:24,600 --> 00:07:26,640 -तुम कहाँ हो? -मैं बस पहुँचने ही वाली हूँ। 84 00:07:26,760 --> 00:07:29,360 बस से उतरकर, पार्किंग वाली जगह में चली आना। 85 00:07:29,440 --> 00:07:30,840 मैं तुम्हें देख पाऊँगा। 86 00:07:35,720 --> 00:07:38,600 मैथ्यू एलिस के बारे में ना? 87 00:07:39,880 --> 00:07:42,960 जब मेरे पास मौका था, तभी उसे मार डालना चाहिए था। कमीना है। 88 00:07:43,040 --> 00:07:45,120 छोड़ो भी। काम हो जाएगा। 89 00:07:45,200 --> 00:07:47,159 कैसे हो जाएगा? 90 00:07:47,840 --> 00:07:48,720 घबराओ मत। 91 00:07:58,120 --> 00:07:59,640 यह मेरा काम है, हुआन। 92 00:08:01,600 --> 00:08:02,920 मैंने इसकी शुरुआत की थी। 93 00:08:03,680 --> 00:08:07,080 मुझे जानने का हक है कि क्या हो रहा है। तो मुझे क्यों नहीं बताते? हाँ? 94 00:08:08,680 --> 00:08:11,280 मायामी की वह खूबसूरत लड़की हमारे पास वापस लौट आई है। 95 00:08:11,360 --> 00:08:13,480 इससे ज़्यादा जानने की ज़रूरत नहीं है। अब चलो। 96 00:08:13,560 --> 00:08:15,440 और गिल्बर्टो को उस कमीनी पर भरोसा है? 97 00:08:16,000 --> 00:08:19,520 -हाँ। और तुम्हें उसका शुक्र मनाना चाहिए। -क्यों, हुआन? 98 00:08:19,600 --> 00:08:20,760 क्या मतलब, क्यों? 99 00:08:22,960 --> 00:08:26,520 तुम्हारे अंग्रेज़ दोस्त ने तुम्हें अपने बस में कर रखा था। 100 00:08:27,160 --> 00:08:28,040 चलो। 101 00:09:19,160 --> 00:09:23,000 मैं कब्रेरा को फ़ोन करके बताता हूँ कि हम पहुँच गए हैं। 102 00:09:23,080 --> 00:09:24,720 ठीक है। 103 00:09:42,080 --> 00:09:44,560 -मैं उसे लेकर आऊँ? -नहीं। मैं जाता हूँ। 104 00:09:55,800 --> 00:09:56,640 हाँ। 105 00:09:56,720 --> 00:09:59,840 मिस्टर करास्कल के साथ, किलोमीटर 29 पर देखने वाली जगह पर रुका हुआ हूँ। 106 00:09:59,920 --> 00:10:03,120 अच्छा, रोक्साना को लेने चला आया, इसलिए देर हो रही है। 107 00:10:03,200 --> 00:10:05,200 नहीं… मैं उस सब में नहीं उलझता। 108 00:10:05,280 --> 00:10:06,920 हम यहाँ इंतज़ार कर रहे हैं। 109 00:10:07,000 --> 00:10:08,120 अपना समय बर्बाद मत करो। 110 00:10:32,680 --> 00:10:35,520 -अच्छा, मैं पहुँच गई। -मैं तुम्हें देख रहा हूँ। 111 00:10:35,600 --> 00:10:37,080 तुम कहाँ हो? 112 00:10:39,000 --> 00:10:41,120 मैथ्यू, तुम कहाँ हो? 113 00:10:42,160 --> 00:10:43,240 हैलो? 114 00:10:43,320 --> 00:10:47,640 मैं तुमसे 30 यार्ड दूर, बायीं तरफ़ वाली नीली गाड़ी में हूँ। 115 00:10:47,720 --> 00:10:49,680 वह नीली ओपल एस्ट्रा में है। 116 00:10:49,760 --> 00:10:50,920 चलो! 117 00:11:02,920 --> 00:11:03,840 बाय, रोक्साना। 118 00:11:05,040 --> 00:11:06,480 और शुभकामनाएँ। 119 00:11:07,960 --> 00:11:09,480 तुम्हें उसकी ज़रूरत पड़ेगी। 120 00:11:09,560 --> 00:11:10,680 चलो। 121 00:11:20,680 --> 00:11:22,080 गाड़ी में कोई नहीं है! 122 00:11:39,560 --> 00:11:42,640 सब ठीक है, हुआन? क्या हुआ? 123 00:11:43,960 --> 00:11:45,720 मैथ्यू एलिस बचकर भाग गया। 124 00:11:46,880 --> 00:11:48,960 शायद उसे किसी से खबर मिली। 125 00:11:49,040 --> 00:11:50,080 किससे? 126 00:11:51,720 --> 00:11:53,560 कब्रेरा को आने में कितना समय लगेगा? 127 00:11:53,640 --> 00:11:54,920 मुझे कैसे पता? 128 00:11:55,360 --> 00:11:56,680 लेकिन वे आएँगे ना? 129 00:11:56,760 --> 00:11:58,360 बिल्कुल आएँगे! 130 00:11:59,520 --> 00:12:02,640 एदुआर्दो। क्या तुमने सच में कब्रेरा को फ़ोन किया? 131 00:12:03,360 --> 00:12:04,560 मुझे यकीन नहीं होता। 132 00:12:05,280 --> 00:12:06,800 मुझे अपना फ़ोन दिखाओ। 133 00:12:06,880 --> 00:12:08,960 -मुझे दिखाओ! -नहीं। 134 00:12:11,680 --> 00:12:12,920 क्या कर रहे हो? 135 00:12:13,000 --> 00:12:14,640 मैं खुद कब्रेरा को फ़ोन करता हूँ। 136 00:12:14,720 --> 00:12:16,400 परेशान मत हो, हुआन। उसकी ज़रूरत नहीं है। 137 00:12:16,480 --> 00:12:18,400 तुम्हें मुझ पर भरोसा नहीं? सच में? 138 00:12:20,000 --> 00:12:21,120 लो। 139 00:12:22,080 --> 00:12:23,120 उठा लो। 140 00:12:24,800 --> 00:12:26,160 कमीना कहीं का। 141 00:12:31,960 --> 00:12:33,320 उठ। 142 00:12:33,920 --> 00:12:36,680 मैं कमीना हूँ, हुआन? मैं? 143 00:12:38,200 --> 00:12:40,240 तुझे पता था कि रोपर क्या प्लान कर रहा था? 144 00:12:40,320 --> 00:12:43,600 मुझे छोड़कर इंग्लैंड जाने के बारे में? 145 00:12:44,200 --> 00:12:45,720 बिल्कुल पता था। 146 00:12:45,800 --> 00:12:46,880 भाड़ में जा। 147 00:12:46,960 --> 00:12:49,000 तुम ही एक बेवकूफ़ थे जिसे पता नहीं था। 148 00:12:49,240 --> 00:12:52,360 प्लीज़। सुनो, टेडी। 149 00:12:52,960 --> 00:12:54,320 तू एक नंबर का कमीना है, हुआन। 150 00:12:54,400 --> 00:12:55,560 मैं भीख माँगता हूँ। 151 00:12:55,640 --> 00:12:57,080 -किस बात की? -प्लीज़, ऐसा मत करो। 152 00:12:57,160 --> 00:12:59,000 -मैं तुझे मारना नहीं चाहता। -मत मारो। 153 00:12:59,080 --> 00:13:02,760 -गाड़ी में बैठो। -ठीक है। शुक्रिया। 154 00:13:03,240 --> 00:13:04,120 आराम से। 155 00:13:58,600 --> 00:14:01,400 जेन ने तस्वीरें और कोऑर्डीनेट भेजे हैं। 156 00:14:01,480 --> 00:14:02,400 तुम गाड़ी ले जाओ। 157 00:14:02,480 --> 00:14:06,400 -मैं खुद चला जाऊँगा। -शुक्रिया। 158 00:14:07,360 --> 00:14:09,200 तुमने बड़ी मदद की, मार्टिन। 159 00:14:09,280 --> 00:14:10,880 इसकी ज़रूरत नहीं थी। 160 00:14:14,080 --> 00:14:17,560 तुम हमारे लोगों की मदद कर रहे हो। 161 00:14:17,640 --> 00:14:19,360 तो, मैं कुछ कर सकता हूँ? 162 00:14:20,840 --> 00:14:22,680 बस, तवो को ढूँढ निकालो, ठीक है? 163 00:14:22,760 --> 00:14:25,160 अच्छा। मुझे अपने ठिकाने के बारे में बताना। 164 00:14:45,880 --> 00:14:47,400 हमें इस काम को टालना होगा। 165 00:14:47,480 --> 00:14:49,320 हम किसी काम को नहीं टालेंगे। 166 00:14:49,400 --> 00:14:51,920 मेरी एक अंतिम तारीख है, और मुझे उससे पहले काम पूरा करना है। 167 00:14:52,000 --> 00:14:53,320 इसमें बहुत खतरा है। 168 00:14:53,400 --> 00:14:56,760 जब तक तुम उसे ढूँढ नहीं लेते, मैं काम को रोक रही हूँ। 169 00:14:56,840 --> 00:14:59,760 -तुमने क्या कहा? -वही जो तुमने सुना। 170 00:15:01,320 --> 00:15:05,640 मायरा, जान, तुम्हें पता है कि मेंढक को कैसे पकाया जाता है? 171 00:15:05,720 --> 00:15:10,240 अगर उसे उबलते पानी में डाला जाए, तो वह उछलकर बाहर निकल आता है। 172 00:15:10,320 --> 00:15:14,320 अगर वह सामान्य तापमान वाले पानी में हो, और आप धीरे-धीरे तापमान बढ़ाएँ, 173 00:15:14,400 --> 00:15:20,520 तो उसे पता नहीं चलता, जब तक उसका दिमाग उसके अपने खून में उबलने ना लगे। 174 00:15:20,600 --> 00:15:24,480 अगर तुम्हें समझ नहीं आया, तो इस उपमा में तुम मेंढक हो। 175 00:15:25,720 --> 00:15:28,480 मुझसे इस तरह बात करने का, तुम्हें अफ़सोस होगा। 176 00:15:28,560 --> 00:15:30,440 तुम धमकी दे रही हो, मायरा? 177 00:15:32,000 --> 00:15:34,040 तुम धोखा देने का सोच रही हो? 178 00:15:34,120 --> 00:15:35,400 तो फिर, यह याद रखना। 179 00:15:35,480 --> 00:15:39,520 तुमने रेक्स मेह्यु को उसके सरी वाले घर में मरवाने का हुक्म दिया था। 180 00:15:39,600 --> 00:15:43,360 अगर मैं डूबा, तो तुम्हें अपने साथ लेकर डूबूँगा। 181 00:16:16,440 --> 00:16:18,040 वह कहाँ है? 182 00:16:23,280 --> 00:16:24,280 मेरी मदद करो। 183 00:16:51,400 --> 00:16:55,040 और अगर यह काम पूरा हुआ, तो उनका क्या होगा? 184 00:16:56,160 --> 00:16:57,640 वह तुम जानते हो। 185 00:17:06,000 --> 00:17:10,440 मैं उस रात काताजीना के दफ़्तर में था। 186 00:17:12,440 --> 00:17:16,960 मैंने तुम्हें अकेले देखा था, जब तुम खुद को चोट पहुँचा रहे थे। 187 00:17:21,920 --> 00:17:25,480 -तुम्हें वह नहीं देखना चाहिए था। -ऐसा इंसान मत बनो, टेडी। 188 00:17:27,680 --> 00:17:31,400 तुम अपनी बहन के पास, पहाड़ियों में गायब हो सकते हो। 189 00:17:33,320 --> 00:17:35,760 दोबारा एदुआर्दो विदाल बन सकते हो। 190 00:17:37,680 --> 00:17:39,680 किसी को पता नहीं चलेगा। तुम आज़ाद हो सकते हो। 191 00:17:45,400 --> 00:17:47,000 लेकिन उसके जीते जी नहीं। 192 00:18:08,760 --> 00:18:10,520 तुम्हें उससे प्यार कब हुआ? 193 00:18:12,400 --> 00:18:15,480 लंदन में? पहली मुलाकात में? 194 00:18:15,560 --> 00:18:19,720 या फिर जब उसने यहाँ कोलंबिया में भलाई का काम किया? 195 00:18:19,800 --> 00:18:23,080 तुम उसकी बाहों में गिर पड़ीं, और उसकी बाहों में रहीं। 196 00:18:23,160 --> 00:18:24,240 मैंने उसे खबर नहीं दी। 197 00:18:24,320 --> 00:18:27,520 तो फिर उसे कैसे पता चला? उसे किसने बताया? 198 00:18:27,600 --> 00:18:29,120 कोई इरादा है? 199 00:18:29,200 --> 00:18:33,000 वह अपने सफ़ेद घोड़े पर यहाँ आएगा? 200 00:18:33,080 --> 00:18:34,840 यही कहकर तुम्हें झाँसा दिया? 201 00:18:34,920 --> 00:18:38,400 देखो, फ्रिस्की और मुझे इस मामले में थोड़ा-बहुत अनुभव है। 202 00:18:38,480 --> 00:18:40,680 अगर हम किसी के राज़ जानना चाहें, तो हम… 203 00:18:40,760 --> 00:18:43,840 -मैंने उसे खबर नहीं दी। -बस! 204 00:18:43,920 --> 00:18:47,160 -मैंने सावधान किया था। साफ़ बताया था। -मुझे हाथ मत लगाओ! 205 00:18:47,240 --> 00:18:51,160 एक बात साफ़ बता दूँ! तुमने मैथ्यू एलिस के बारे में ठीक कहा। 206 00:18:51,240 --> 00:18:55,080 उससे प्यार करना बड़ा आसान है। पर मैंने नहीं किया। 207 00:18:55,920 --> 00:19:00,080 शायद मैं उसके असली इरादे समझ गई थी, या फिर मुझे प्यार करना ही नहीं आता। 208 00:19:00,160 --> 00:19:02,920 पर दोनों सूरतों में, मैंने उसे अपना दिल नहीं दिया। 209 00:19:03,000 --> 00:19:04,680 और अगर किसी ने दिया भी… 210 00:19:05,960 --> 00:19:07,360 तो वह मैं नहीं थी। 211 00:19:17,960 --> 00:19:19,480 इसे वापस घर में ले जाओ। 212 00:19:28,920 --> 00:19:30,520 खूबसूरत। 213 00:20:22,120 --> 00:20:23,800 उसे आने दो। 214 00:20:24,560 --> 00:20:26,080 सब बढ़िया? 215 00:20:30,520 --> 00:20:31,920 करास्कल कहाँ है? 216 00:20:32,000 --> 00:20:33,720 मुझे तुम्हें कुछ दिखाना है। 217 00:20:33,800 --> 00:20:36,400 क्या? क्या बात है? 218 00:20:41,760 --> 00:20:42,760 निकलो। 219 00:20:43,680 --> 00:20:44,840 निकलो! 220 00:20:45,360 --> 00:20:46,840 यह बात है। 221 00:20:49,880 --> 00:20:51,200 यह कौन है? 222 00:20:53,760 --> 00:20:54,840 यह कौन है? 223 00:20:54,920 --> 00:20:57,640 यह कमीना खुद को मैथ्यू एलिस बताता है। 224 00:20:57,720 --> 00:21:01,360 इसने हमें यकीन दिलाया कि यह एक निवेशक है। 225 00:21:01,440 --> 00:21:03,360 मैंने दो दिन पहले, इसे पेरिस वापस भेजा था। 226 00:21:04,040 --> 00:21:05,600 होज़े, मुझे यह समझ नहीं आता कि… 227 00:21:06,080 --> 00:21:08,920 कल यह रोपर के साथ नाश्ता क्यों कर रहा था? 228 00:21:09,520 --> 00:21:11,160 इसलिए मैंने इसका पीछा किया। 229 00:21:11,560 --> 00:21:14,680 यह गाड़ी लेकर यहाँ आया। आगे सड़क पर एक होटल बुक किया। 230 00:21:15,280 --> 00:21:17,880 यहाँ आते समय, करास्कल ने इसे फ़ोन करने की कोशिश की। 231 00:21:17,960 --> 00:21:19,480 उसने मुझ पर बंदूक तानी। 232 00:21:19,960 --> 00:21:21,920 -और? -हुआन अब हमारे बीच नहीं रहा। 233 00:21:22,000 --> 00:21:23,400 इसे अंदर लेकर आओ। 234 00:21:25,280 --> 00:21:26,320 चलो। 235 00:21:29,760 --> 00:21:30,720 रास्ते से हटो! 236 00:22:04,400 --> 00:22:06,920 -कॉन्सुएलो अर्बेंज़। -मैं जेन बोल रही हूँ। 237 00:22:07,000 --> 00:22:08,960 यही वक्त है। आपको अभी आना होगा। 238 00:22:12,000 --> 00:22:13,320 मेरे बेटे के स्कूल से फ़ोन आया है। 239 00:22:13,400 --> 00:22:14,920 वह फिर मुसीबत में पड़ गया है। 240 00:22:15,000 --> 00:22:18,520 मिस्टर गूज़मान, मुझे दो मिनट दीजिए, ज़रा उससे बात कर लूँ। 241 00:22:19,080 --> 00:22:22,440 हैलो, बेटा, इस बार तुमने क्या किया? 242 00:22:22,520 --> 00:22:25,120 प्लीज़। मुझे बार-बार स्कूल से फ़ोन नहीं आना चाहिए। 243 00:22:25,200 --> 00:22:28,200 मैं पीछे के दरवाज़े पर हूँ। नारंगी गाड़ी में। अभी। 244 00:22:41,400 --> 00:22:42,600 चलो, चलो! 245 00:22:45,960 --> 00:22:47,200 अब मेरे हाथ खोलो। 246 00:22:49,360 --> 00:22:50,560 तुम कौन हो? 247 00:22:52,000 --> 00:22:53,320 तुम्हारा नाम क्या है? 248 00:22:54,240 --> 00:22:56,240 तुम्हें मेरा नाम पता है। मैथ्यू एलिस। 249 00:22:56,320 --> 00:22:57,520 -क्या? -मैथ्यू एलिस। 250 00:23:00,560 --> 00:23:02,040 तुम्हारा नाम क्या है? 251 00:23:02,120 --> 00:23:03,240 बर्च एंड्रयू स्टीफेन 252 00:23:03,320 --> 00:23:04,360 मैथ्यू एलिस है। 253 00:23:05,200 --> 00:23:08,520 इस पर तो कुछ और ही लिखा है, मिस्टर बर्च। 254 00:23:08,600 --> 00:23:11,160 झूठा। तुम्हें पेरिस में होना चाहिए था, मैथ्यू। 255 00:23:11,880 --> 00:23:15,160 अपनी एक्स वाइफ़ और प्यारी सी बेटी के पास। 256 00:23:15,240 --> 00:23:17,680 तुम कल क्या कर रहे थे? 257 00:23:17,760 --> 00:23:21,040 इस आदमी के साथ खाने पर? एंड्रयू बर्च के नाम से बुकिंग की थी। 258 00:23:22,240 --> 00:23:23,280 यह कौन है? 259 00:23:24,200 --> 00:23:26,560 -जवाब दो! यह कौन है? -यह मेरा एक पुराना दोस्त है। 260 00:23:26,640 --> 00:23:27,880 इसका नाम जाइल्स मेरिमन है। 261 00:23:29,960 --> 00:23:31,640 मैं कसम खाता हूँ, यह बस… 262 00:23:35,080 --> 00:23:36,400 गलत जवाब। 263 00:23:37,800 --> 00:23:39,040 यह कौन है? 264 00:23:39,120 --> 00:23:40,560 जवाब दे, कमीने! 265 00:23:41,320 --> 00:23:42,280 अच्छा। 266 00:23:42,800 --> 00:23:44,720 एक आखिरी मौका देता हूँ। 267 00:23:44,800 --> 00:23:46,280 यह कौन है? 268 00:23:48,720 --> 00:23:54,960 इसका नाम रिचर्ड ओंस्लो रोपर है। 269 00:23:55,040 --> 00:23:57,160 और तुम इससे क्यों मिले? 270 00:23:57,240 --> 00:23:59,000 -बस काम से। -काम से। 271 00:23:59,080 --> 00:24:02,760 जब तुम यहाँ आए, तो तुमने इसे होटल के फ़ोन से कॉल किया था, है ना? 272 00:24:04,800 --> 00:24:06,360 यह सुनो। 273 00:24:06,840 --> 00:24:09,000 हम दोबारा मिलेंगे, तो कब्रेरा और उसके आदमी मर चुके होंगे। 274 00:24:09,080 --> 00:24:12,200 हम ब्रिटेन में होंगे। 275 00:24:12,280 --> 00:24:14,720 आसपास एक भी मच्छर या कोलंबियावासी नहीं होगा। 276 00:24:15,920 --> 00:24:19,040 और होज़े कब्रेरा? कोई अफ़सोस नहीं? 277 00:24:19,120 --> 00:24:21,160 होज़े कब्रेरा लापरवाह है। 278 00:24:21,240 --> 00:24:23,360 वह सभ्य लोगों में बैठने लायक नहीं है। 279 00:24:23,440 --> 00:24:26,680 -मुलाकात होगी। उम्मीद है, जल्द ही। -जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है। 280 00:24:26,760 --> 00:24:27,960 वह मुस्कान देखना चाहता हूँ। 281 00:24:41,800 --> 00:24:43,960 यह मच्छर कौन है? 282 00:24:44,040 --> 00:24:47,720 यह मच्छर कौन है? बता! 283 00:24:52,800 --> 00:24:54,000 बता। 284 00:24:58,040 --> 00:25:00,040 अच्छा। ठीक है। 285 00:25:00,160 --> 00:25:01,960 मैं ब्रिटिश इंटेलिजेंस के लिए काम करता था। 286 00:25:02,040 --> 00:25:03,600 तुम रोपर को कैसे जानते हो? 287 00:25:05,440 --> 00:25:06,960 मिस्र, नौ साल पहले। 288 00:25:07,040 --> 00:25:08,800 मैं उसके एक काम में घुसा था। 289 00:25:08,880 --> 00:25:11,360 उसके यहाँ काम करने लगा। तब से उसके पीछे पड़ा हूँ। 290 00:25:11,440 --> 00:25:13,600 तुम यहाँ किसलिए आए हो? 291 00:25:15,080 --> 00:25:17,040 अगर मैं तुम्हें बताऊँ, तो मुझे गारंटी चाहिए। 292 00:25:17,120 --> 00:25:19,680 इस सब के बाद, मुझ पर कोई आँच नहीं आएगी। वापस लंदन जाऊँगा। 293 00:25:22,520 --> 00:25:23,720 इसे उठाओ। 294 00:25:24,240 --> 00:25:26,160 इधर आ, कमीने! 295 00:25:35,280 --> 00:25:36,160 बता। 296 00:25:37,960 --> 00:25:40,480 पिछले दो सालों से, तुम्हारे बीच हथियारों के सौदे हो रहे हैं। 297 00:25:40,560 --> 00:25:44,040 बगावत फौज के लिए छह सामान आएँगे। 298 00:25:45,520 --> 00:25:47,720 आज रात सेना का एक प्लेन यहाँ आने वाला है। 299 00:25:48,800 --> 00:25:52,240 तुम्हें लगता है कि आखिरी सामान आसमान से गिराया जाएगा। 300 00:25:52,320 --> 00:25:55,280 तुम्हारी जंग शुरू करने के लिए एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक हथियार है। 301 00:25:56,920 --> 00:25:58,560 कोई हथियार नहीं होगा। 302 00:26:00,320 --> 00:26:02,120 तुम्हारा क्या मतलब है? 303 00:26:03,920 --> 00:26:06,800 यह एक चाल है। यही रोपर का प्लान है। 304 00:26:07,720 --> 00:26:10,680 प्लेन से 50 लड़ाकू सिपाही पैराशूट से उतरेंगे। 305 00:26:10,760 --> 00:26:12,320 स्पेशल फ़ोर्सेज़ ब्रिगेड। ला हुंग्ला। 306 00:26:12,400 --> 00:26:14,000 और वे क्या करेंगे? 307 00:26:17,720 --> 00:26:19,600 वे तुम सभी को मार डालेंगे। 308 00:26:25,080 --> 00:26:26,520 हमें उस प्लेन को रोकना होगा। 309 00:26:36,240 --> 00:26:39,600 बहुत ज़रूरी है कि प्लेन किसी ऐसी जगह उतरे जहाँ किसी तरह का खतरा ना हो। 310 00:26:41,160 --> 00:26:43,320 इस जगह के बारे में किसी को नहीं पता है ना? 311 00:26:44,920 --> 00:26:47,080 इसे कई दशकों से इस्तेमाल नहीं किया गया है। 312 00:26:49,720 --> 00:26:50,600 अच्छा। 313 00:27:02,120 --> 00:27:03,600 अपनी टीम को फ़ोन कीजिए। 314 00:27:03,680 --> 00:27:06,680 उन्हें कैमरे लाने के लिए कहिए, और हम सब को दिखाएँगे। 315 00:27:14,920 --> 00:27:16,920 हैलो, ट्रूहीलो, मैं हूँ। 316 00:27:17,640 --> 00:27:19,080 सुनो, मेरा एक काम करो। 317 00:27:19,160 --> 00:27:21,960 अभी सैन मार्कोस चले आओ। अपने साथ एक टीम लेकर आना। 318 00:27:22,040 --> 00:27:23,800 कोई सवाल मत पूछना। 319 00:27:29,680 --> 00:27:31,840 सैन मार्कोस। खाली पड़ी सैन्य रेंज। आज रात। 320 00:27:31,920 --> 00:27:34,160 चलो, बैज़ील। मुझे मायूस मत करना। 321 00:27:40,120 --> 00:27:41,120 एजेंट 322 00:27:41,200 --> 00:27:44,000 आपका सामान्य ग्राहक संपर्क उपलब्ध नहीं है। 323 00:27:44,080 --> 00:27:47,960 मेरा नाम एंजेला बर है। मैं मदद करूँगी। 324 00:28:03,800 --> 00:28:05,000 बस ठीक है? 325 00:28:05,080 --> 00:28:07,400 हाँ। सब ठीक है। 326 00:28:08,440 --> 00:28:10,520 लंदन। इंग्लैंड 327 00:28:10,600 --> 00:28:14,800 हाँ, मैं अभी पहुँचा हूँ, और मैं एकदम थक गया हूँ। 328 00:28:15,480 --> 00:28:17,480 मेरे लिए कोई मकान लिया है, वहीं ले जा रहे हैं, 329 00:28:17,560 --> 00:28:22,280 बैटरसी में किसी गोदाम को बदलकर बनाया गया है। 330 00:28:22,360 --> 00:28:25,000 मैं वहाँ आकर तुम्हारी मदद कर सकती हूँ? 331 00:28:25,080 --> 00:28:28,640 बहुत अच्छा लगेगा, लेकिन आज रात नहीं, मेरी जान। 332 00:28:28,720 --> 00:28:32,520 मुझे कल तड़के उठकर ऑक्सफ़ोर्डशायर जाना है। 333 00:28:33,520 --> 00:28:35,920 मुझे एक पुराने दोस्त की मदद करनी है। 334 00:28:36,000 --> 00:28:39,880 तो मैं कल आ जाऊँ? हम रात का खाना एक साथ खाएँगे। 335 00:28:39,960 --> 00:28:42,920 मैं वापस फ़ोन करूँगा। माफ़ करना। यह कौन सी जगह है? 336 00:28:43,000 --> 00:28:46,120 मुझे यही पता दिया गया था। मुझे मुख्यालय से यही दिया गया था। 337 00:28:46,200 --> 00:28:48,560 मुख्यालय से ज़रूर कोई गलती हुई है। 338 00:28:53,480 --> 00:28:55,040 हे भगवान। 339 00:28:55,120 --> 00:28:57,760 रुकिए। मैं जाकर पता करता हूँ। 340 00:29:13,840 --> 00:29:15,280 हे भग… 341 00:29:15,360 --> 00:29:16,880 कैसे हैं महाराज? 342 00:29:19,840 --> 00:29:21,320 हे भगवान। 343 00:29:21,400 --> 00:29:23,840 मैं होती तो मायरा कैवेनडिश को फ़ोन नहीं करती। 344 00:29:23,920 --> 00:29:25,600 बाहर फौज खड़ी है। 345 00:29:32,320 --> 00:29:33,320 तुम्हें क्या चाहिए? 346 00:29:34,040 --> 00:29:37,600 पहले, मुझे तुम्हें कुछ दिखाना है। फिर हम दोनों बात करेंगे। 347 00:29:49,520 --> 00:29:52,120 -पक्की खबर है, चीफ़, माल आसमान में है। -ठीक है। 348 00:29:54,600 --> 00:29:56,880 विक्टर, जीप तैयार करो। 349 00:29:56,960 --> 00:29:59,080 -पाँच मिनटों में। -ठीक है, सर। 350 00:29:59,160 --> 00:30:04,040 हुआन मिगेल, कल सुबह 11:00 बजे की, बोगोटा एयरपोर्ट तक गाड़ी बुक कर दो। 351 00:30:24,000 --> 00:30:26,400 मेरी माँ बड़ी किफ़ायती औरत थीं। 352 00:30:28,120 --> 00:30:32,720 मेरे पिता का नीलामी घर मुश्किल में था, जैसा कि अक्सर मंदी में होता था। 353 00:30:32,800 --> 00:30:34,880 माँ रातों-रात हमारा रहन-सहन बदल देती थीं। 354 00:30:36,040 --> 00:30:39,320 शैम्पेन बंद, और इटली की सस्ती वाइन आ जाती थी। 355 00:30:41,440 --> 00:30:44,280 वहाँ का जो पादरी था, जिसने कभी शैम्पेन नहीं पी थी, 356 00:30:45,920 --> 00:30:47,960 एक बार माँ ने उसे यकीन दिलाया 357 00:30:48,040 --> 00:30:51,760 कि बुल्मर्स साइडर का एक गिलास दरअसल महँगी शराब थी। 358 00:30:56,360 --> 00:30:58,840 वह तब महीने में एक बार चद्दरें धोती थीं। 359 00:31:00,000 --> 00:31:04,120 बोर्डिंग स्कूल में, मुझे तंदूरी गोश्त की जगह सैंडविच मिलते थे। 360 00:31:05,080 --> 00:31:08,160 मुझे इस बात का गर्व था कि मैं हालात के मुताबिक ढल जाता था। 361 00:31:09,240 --> 00:31:13,640 जब ज़रूरत हो, तो पुरानी चमड़ी उतारकर, नई चमड़ी पहन लेता हूँ। 362 00:31:14,680 --> 00:31:19,000 कोई अफ़सोस नहीं करता, पुरानी बातें याद नहीं करता। 363 00:31:20,480 --> 00:31:24,000 कोई भी चीज़ इतनी कीमती नहीं होती कि उसे कुर्बान ना किया जा सके। 364 00:31:24,080 --> 00:31:26,440 कुछ नहीं और कोई नहीं। 365 00:31:27,880 --> 00:31:30,600 मेरे पिता भावुक थे। 366 00:31:31,960 --> 00:31:33,160 -पर तुम नहीं हो। -नहीं। 367 00:31:34,720 --> 00:31:36,640 नहीं, उनकी मौत ने उस चीज़ को खत्म कर दिया। 368 00:31:40,520 --> 00:31:44,560 तुम्हारी वजह से, अभी अपनी एक चमड़ी उतार रहा हूँ। 369 00:31:48,280 --> 00:31:49,440 मैंने क्या किया? 370 00:31:58,240 --> 00:32:00,200 विक्टर, चलो। 371 00:32:00,640 --> 00:32:01,640 गाड़ी तैयार है। 372 00:32:12,200 --> 00:32:14,360 तुम किस चीज़ में फँस गए, सैंडी? 373 00:32:14,440 --> 00:32:15,960 विदेश में सत्ता पलट? 374 00:32:17,160 --> 00:32:20,480 ब्रिटिश राजनीतिज्ञ की अपने ही घर के बगीचे में हत्या कर दी गई? 375 00:32:20,920 --> 00:32:23,200 पैरोल बोर्ड क्या कहेगा? 376 00:32:25,920 --> 00:32:28,000 मुझे नहीं पता कि तुम क्या कह रही हो? 377 00:32:29,560 --> 00:32:32,120 कोलंबिया वाला सफ़र कैसा रहा? 378 00:32:32,200 --> 00:32:35,520 सुना है कि छोटी सी मुलाकात थी। उस बुड्ढे से मिलने गए थे क्या? 379 00:32:40,240 --> 00:32:41,520 मुझे तख्तापलट के बारे में पता है। 380 00:32:42,320 --> 00:32:45,880 पता है कि हथियारों की तस्करी हो रही है, और इसमें ब्रिटेन का पैसा लगा है। 381 00:32:45,960 --> 00:32:49,080 लेकिन मेरे पास रिचर्ड रोपर और मायरा कैवेनडिश 382 00:32:49,160 --> 00:32:52,200 और कोलंबिया वाले प्लान को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। 383 00:32:53,360 --> 00:32:57,000 लेकिन, अगर तुम मुझे वह लाकर दो, तो तुम पर कोई आँच नहीं आएगी। 384 00:32:57,080 --> 00:32:59,200 शायद तुम दोबारा अपने बच्चों से भी मिल पाओ। 385 00:32:59,280 --> 00:33:00,920 पर अगर तुमने मुझे मायूस किया, 386 00:33:01,840 --> 00:33:05,040 तो मैं तुम्हें बाकी की ज़िंदगी जेल की सज़ा दिलवाऊँगी। 387 00:33:08,120 --> 00:33:10,560 रिचर्ड रोपर के लिए खुद को मुसीबत में मत डालो, सैंडी, 388 00:33:10,640 --> 00:33:14,760 क्योंकि मैं यह मुफ़्त की सलाह दे रही हूँ, वह तुम्हारे लिए कभी मुसीबत मोल नहीं लेगा। 389 00:33:23,400 --> 00:33:24,240 गुड नाइट। 390 00:33:46,120 --> 00:33:48,280 मुझे इस कमीने के साथ कुछ समय दो। 391 00:33:51,520 --> 00:33:52,680 कोई निजी बात है। 392 00:33:53,680 --> 00:33:55,000 ठीक है। 393 00:34:05,760 --> 00:34:07,320 रोपर निकल पड़ा है। 394 00:34:08,719 --> 00:34:09,840 ज़रा देखूँ। 395 00:34:24,159 --> 00:34:25,480 हम बहुत आगे निकल गए। 396 00:34:26,159 --> 00:34:27,280 यह ज़रूरी था। 397 00:34:31,920 --> 00:34:34,480 टेडी, मेरी बात सुनो, ठीक है? 398 00:34:34,560 --> 00:34:39,000 होज़े को धोखा देना एक बात है, रोपर से झूठ कहना अलग बात है। 399 00:34:40,199 --> 00:34:46,679 जब तुम उसके साथ होगे, तो तुम्हें उसे यकीन दिलाना होगा कि अभी भी उससे प्यार करते हो। 400 00:34:46,760 --> 00:34:49,400 वही वह काली गाड़ी वाला आदमी है। 401 00:34:49,480 --> 00:34:51,840 वह पिता जिससे तुमने हमेशा प्यार किया। 402 00:34:51,920 --> 00:34:55,960 तुम उसे वही मुहब्बत दिखाओगे जिसका वह हकदार है। 403 00:34:59,760 --> 00:35:01,040 एक कुत्ते की तरह? 404 00:35:03,000 --> 00:35:04,320 एक कुत्ते की तरह। 405 00:35:11,680 --> 00:35:12,920 बस भरोसा रखो। 406 00:35:17,600 --> 00:35:18,960 बाय, मैथ्यू। 407 00:35:23,880 --> 00:35:25,160 भरोसा रखो। 408 00:35:29,720 --> 00:35:31,080 ठीक है? 409 00:35:31,160 --> 00:35:32,600 बढ़िया। 410 00:35:40,760 --> 00:35:41,720 कार्लोस! 411 00:35:58,640 --> 00:36:01,120 सही लोगों के साथ उठना-बैठना करो। 412 00:36:01,200 --> 00:36:03,120 यूसीएल लाइब्रेरी। एक घंटे में। 413 00:36:19,800 --> 00:36:22,160 रोपर को कोई शक नहीं होना चाहिए कि तुम्हें पता है। 414 00:36:22,240 --> 00:36:26,040 जब प्लेन से फ़ोन आए, तो पायलट को गलत कोऑर्डीनेट भेज देना। 415 00:36:26,120 --> 00:36:27,920 हम प्लेन को कहाँ भेजेंगे? 416 00:36:28,760 --> 00:36:32,160 एक खाली पड़े सैन्य अड्डे पर। उसका नाम सैन मार्कोस है। वह ज़्यादा दूर नहीं है। 417 00:36:32,640 --> 00:36:36,280 कोकीन की तस्करी के लिए, कुछ एक बार उसका इस्तेमाल किया है। कोई खतरा नहीं है। 418 00:36:38,840 --> 00:36:40,360 ये कोऑर्डीनेट्स हैं। 419 00:36:40,440 --> 00:36:41,800 उन्हें यहाँ भेजना है। 420 00:36:42,600 --> 00:36:44,600 8-864256, 740 91291 सैन मार्कोस 421 00:36:50,880 --> 00:36:52,000 वह आ गया। 422 00:36:52,880 --> 00:36:55,080 हम उसका ऐसे स्वागत करेंगे जैसे कुछ हुआ ही नहीं। 423 00:36:55,160 --> 00:36:56,440 काम की बातें करेंगे। 424 00:36:56,960 --> 00:36:59,120 सामान उतारने वाली जगह पर, उससे निबटेंगे। 425 00:37:07,200 --> 00:37:08,880 स्वागत है, रिचर्ड। 426 00:37:10,160 --> 00:37:11,720 हैलो, होज़े। 427 00:37:12,200 --> 00:37:15,120 आखिर, वह पल आ ही गया। 428 00:37:15,800 --> 00:37:17,760 उम्मीद है कि इंतज़ार बेकार नहीं गया होगा। 429 00:37:17,840 --> 00:37:18,760 मैं भी उम्मीद करता हूँ। 430 00:37:20,680 --> 00:37:22,680 और यह रहा युवा उस्ताद। 431 00:37:24,640 --> 00:37:26,200 प्लेन आसमान में है। 432 00:37:26,280 --> 00:37:28,480 यहाँ सब कुछ प्लान के मुताबिक हो रहा है? 433 00:37:28,560 --> 00:37:30,560 सब एकदम ठीक से हुआ। 434 00:37:31,440 --> 00:37:32,680 करास्कल कहाँ है? 435 00:37:33,520 --> 00:37:36,360 सामान उतारने वाली जगह पर गया है, ताकि सब ठीक-ठाक हो। 436 00:37:38,360 --> 00:37:39,200 बकवास। 437 00:37:43,720 --> 00:37:46,760 -वह कहीं पड़ा नशा कर रहा होगा। -शायद। 438 00:37:47,560 --> 00:37:48,520 चलो। 439 00:37:49,920 --> 00:37:51,320 यह रही आपकी फौज। 440 00:37:53,600 --> 00:37:55,160 जंग के लिए तैयार है। 441 00:37:57,960 --> 00:37:58,800 सुनो। 442 00:38:00,320 --> 00:38:01,160 क्या उम्र है? 443 00:38:03,360 --> 00:38:04,200 तेरह। 444 00:38:08,520 --> 00:38:10,200 अमेरिका के राजा। 445 00:38:10,280 --> 00:38:13,120 जैसा आपने कहा, अमेरिका के राजा। 446 00:38:27,480 --> 00:38:29,880 आओ, रिचर्ड। बैठो। 447 00:38:29,960 --> 00:38:31,520 शुक्रिया, होज़े। 448 00:38:32,040 --> 00:38:34,800 बीयर या शैम्पेन? 449 00:38:34,880 --> 00:38:36,920 बीयर चलेगी। हाँ, शुक्रिया। 450 00:38:37,000 --> 00:38:39,200 नमस्ते, दोस्तो! 451 00:38:39,280 --> 00:38:42,960 -नमस्ते, कॉन्सुएलो। -बड़ी जल्दी बंदोबस्त किया, ट्रूहीलो। 452 00:38:43,040 --> 00:38:45,080 मुझे हर एक चीज़ की तस्वीरें चाहिए। 453 00:38:45,160 --> 00:38:48,600 मुझे कोलंबिया की ज़मीन पर उस ब्रिटिश हथियार के सबूत चाहिए। 454 00:39:01,000 --> 00:39:02,920 देखो तो सही, एकदम सही समय पर। 455 00:39:04,920 --> 00:39:06,920 तो शुरू करो, होज़े। 456 00:39:10,760 --> 00:39:14,080 मैं स्टाउट कोर्तेज़ बोल रहा हूँ। ओवर। 457 00:39:15,120 --> 00:39:17,400 कृपया उतरने के लिए कोऑर्डीनेट्स बताइए। 458 00:39:32,480 --> 00:39:35,560 ठिकाना मिल गया है। हम ठीक एक घंटे में सामान उतारेंगे। 459 00:39:37,400 --> 00:39:40,400 -हो गया। -कैसा लगा? हाँ? 460 00:39:43,640 --> 00:39:44,520 चलें? 461 00:39:52,120 --> 00:39:53,680 कॉन्सुएलो, यहाँ आइए। 462 00:39:56,000 --> 00:39:57,160 प्लेन पूरब को मुड़ रहा है। 463 00:39:57,240 --> 00:39:58,760 वह हमारी तरफ़ आ रहा है। 464 00:39:59,560 --> 00:40:00,680 अच्छा। 465 00:40:01,760 --> 00:40:04,800 हमें एक यहाँ पर चाहिए। सब कुछ रिकॉर्ड होना चाहिए। 466 00:40:04,880 --> 00:40:05,920 इसे करते हैं। 467 00:40:06,000 --> 00:40:07,480 उतारने वाली जगह पर चलते हैं। 468 00:40:09,640 --> 00:40:10,520 अच्छा, टेडी। 469 00:40:11,840 --> 00:40:14,160 -तुम अभी भी मुझसे नाराज़ हो? -नहीं। 470 00:40:17,480 --> 00:40:19,400 मैंने बहुत सोचा। 471 00:40:22,120 --> 00:40:25,280 मैंने मैथ्यू को लेकर गलती की, और मैं माफ़ी चाहता हूँ। 472 00:40:27,280 --> 00:40:30,440 हम सब कभी ना कभी गलती करते हैं, नहीं? 473 00:40:30,520 --> 00:40:33,160 मैं बस आपको खुश करना चाहता था। 474 00:40:33,240 --> 00:40:34,640 और तुमने खुश किया। 475 00:40:35,520 --> 00:40:37,520 हम अब यहाँ हैं। वही बड़ी बात है। 476 00:40:38,560 --> 00:40:39,960 जीप लेकर चलते हैं। 477 00:40:40,040 --> 00:40:43,840 क्यों नहीं? जंगल के आसमान जैसा आसमान और कहीं नहीं मिलता। 478 00:40:54,120 --> 00:40:55,600 उठो। चलो। 479 00:41:07,400 --> 00:41:09,400 उम्मीद है कि तुम अकेली आई हो। 480 00:41:13,520 --> 00:41:15,760 मैंने अपनी हिफ़ाज़त का पूरा इंतज़ाम करके रखा है। 481 00:41:20,280 --> 00:41:22,000 तुम्हें यह तस्वीर कहाँ से मिली? 482 00:41:22,080 --> 00:41:25,680 इन सवालों के लिए वक़्त नहीं है, मायरा। देखना चाहती हो कि और क्या पता है? 483 00:41:27,080 --> 00:41:28,560 अभियोग का मामला। 484 00:41:29,760 --> 00:41:31,640 एडम होलिवेल को भेजी तुम्हारी ईमेल हैं। 485 00:41:31,720 --> 00:41:36,000 मायामी, मैडेलिन को भेजे मैसेज हैं। 486 00:41:36,080 --> 00:41:39,360 फ़ोन रिकॉर्ड, हथियारों की लिस्टें, 487 00:41:39,440 --> 00:41:43,880 और तुम्हारे लंदन वाले आलीशान घर से, हाथ से लिखी एक चिट्ठी मिली है जिससे पता चलता है 488 00:41:43,960 --> 00:41:46,000 कि तुम्हारा रिचर्ड के घटिया प्लान से संबंध है। 489 00:41:47,080 --> 00:41:49,760 अब बस मुझे सामान चाहिए। 490 00:41:49,840 --> 00:41:52,200 और वह रास्ते में है, है ना? 491 00:42:10,840 --> 00:42:14,240 कोलंबिया के रात के आसमान में, इस समय एक प्लेन है 492 00:42:14,320 --> 00:42:18,560 जिसमें रोपर की बगावत फौज के लिए एक ज़बरदस्त ब्रिटिश हथियार है। 493 00:42:18,640 --> 00:42:21,280 लेकिन जोनाथन पाइन उसे मेरे पास भेज रहा है। 494 00:42:21,360 --> 00:42:24,360 उसके आते ही, अंतर्राष्ट्रीय विवाद होगा। 495 00:42:24,440 --> 00:42:28,200 तुम्हारे काम का पर्दाफ़ाश हो जाएगा, तुम्हारे निवेशकों की खुलेआम बदनामी होगी, 496 00:42:28,280 --> 00:42:30,360 और रिचर्ड रोपर बर्बाद हो जाएगा। 497 00:42:30,440 --> 00:42:34,400 और जहाँ तक तुम्हारी बात है, तुमने रेक्स मेह्यु की हत्या का आदेश दिया, 498 00:42:34,480 --> 00:42:36,960 जो इस दुनिया का एक बहुत ही नेक आदमी था। 499 00:42:37,760 --> 00:42:40,160 अगर मेरे बस में होता, तो तुम्हें वेस्टमिनिस्टर ब्रिज पर 500 00:42:40,240 --> 00:42:41,960 फाँसी देते, घसीटते और टुकड़े करते। 501 00:42:43,280 --> 00:42:44,960 लेकिन वह सेवा को मंज़ूर नहीं होगा। 502 00:42:45,720 --> 00:42:48,320 इसलिए, कल सुबह, मैं चाहती हूँ कि तुम छोड़कर चली जाओ। 503 00:42:48,400 --> 00:42:50,440 मेज़ पर इस्तीफ़ा रख देना, 504 00:42:50,520 --> 00:42:52,520 और फिर दफ़ा हो जाना। 505 00:43:00,280 --> 00:43:02,120 इस पर नज़र रखना। 506 00:43:10,320 --> 00:43:11,800 अरे, चलो। 507 00:43:14,520 --> 00:43:16,760 मैं तुम जैसों से नफ़रत करती हूँ। पता है ना? 508 00:43:16,840 --> 00:43:18,240 मैं भी। 509 00:43:18,320 --> 00:43:20,240 मुझे किसी बात की माफ़ी नहीं माँगनी। 510 00:43:21,560 --> 00:43:22,760 मैंने अपने देश की सेवा की। 511 00:43:23,840 --> 00:43:27,760 मुझसे जो कहा गया, मैंने वही किया। और मैं दोबारा खुशी-खुशी करूँगी। 512 00:43:27,840 --> 00:43:30,800 सच में, यह करास्कल कहाँ चला गया? 513 00:43:30,880 --> 00:43:32,680 पहाड़ी पर। 514 00:43:32,760 --> 00:43:34,560 सबसे पहले वही प्लेन को देखेगा। 515 00:43:34,640 --> 00:43:37,960 अब तुम करो, रिचर्ड। स्वागत के लिए आतिशबाज़ी चलाओ। 516 00:43:38,040 --> 00:43:43,280 रिचर्ड रोपर तुम्हारा काम नहीं है। वह तुम्हारी मर्ज़ी है। 517 00:43:43,360 --> 00:43:46,840 तुमने रोपर से समझौता किया, जानलेवा हथियारों से हाथ मिलाया, 518 00:43:46,920 --> 00:43:47,960 ज़हरीली गैस, 519 00:43:48,040 --> 00:43:51,240 छोटे बच्चों की हत्या जो ठीक से खुली हवा में साँस तक नहीं ले सकते। 520 00:43:51,320 --> 00:43:54,800 तुमने जो काम किया है, उसके लिए तुम्हें नर्क में जाना होगा। 521 00:43:54,880 --> 00:43:58,000 और तुम्हारी चीखें सुनकर, मैं खूब मज़ा लूँगी। 522 00:44:17,400 --> 00:44:19,320 यह सुनो। अच्छा होगा। 523 00:44:19,400 --> 00:44:20,440 लंदन से बात कर रही हूँ। 524 00:44:22,720 --> 00:44:27,080 मैं कॉन्सुएलो अर्बेंज़ बोल रही हूँ। कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट प्रमुख। 525 00:44:27,160 --> 00:44:30,040 मुझे प्लेन दिखाई दे रहा है, 526 00:44:30,120 --> 00:44:33,960 और हम आपके ब्रिटिश हथियार की रिकॉर्डिंग करने वाले हैं। 527 00:44:37,440 --> 00:44:38,440 प्लेन देर से आ रहा है। 528 00:44:39,800 --> 00:44:41,240 शायद उल्टी दिशा में हवा चल रही हो। 529 00:44:42,960 --> 00:44:46,440 कोई हवा नहीं है। उसे यहाँ पहुँचना चाहिए। 530 00:44:47,480 --> 00:44:49,360 शायद वह आए ही नहीं। 531 00:44:49,440 --> 00:44:50,680 क्या मतलब? 532 00:44:51,400 --> 00:44:54,520 होज़े, अगर तुम मज़ाक कर रहे हो, तो एकदम गलत समय पर मज़ाक कर रहे हो। 533 00:44:54,600 --> 00:44:56,360 काश यह मज़ाक होता। 534 00:45:01,120 --> 00:45:04,280 कार्लोस, बेटा। उस अंग्रेज़ को ले आओ। 535 00:45:04,480 --> 00:45:05,440 तुमने अभी क्या कहा? 536 00:45:05,520 --> 00:45:06,360 आ रहा हूँ। 537 00:45:06,440 --> 00:45:07,720 कौन सा अंग्रेज़? 538 00:45:07,800 --> 00:45:10,200 तुम्हारा दोस्त, एंड्रयू बर्च। 539 00:45:11,040 --> 00:45:12,320 माफ़ करना, रिचर्ड। 540 00:45:14,960 --> 00:45:16,640 इन्होंने हमें रेस्तरां में देख लिया। 541 00:45:18,080 --> 00:45:19,200 यहाँ तक मेरा पीछा किया। 542 00:45:21,280 --> 00:45:22,560 इन्हें सब पता है। 543 00:45:23,960 --> 00:45:25,840 इन्होंने प्लेन को किसी दूसरी जगह भेज दिया। 544 00:45:25,920 --> 00:45:27,720 -तुम पकड़े जा चुके हो। -तुम गलती कर रहे हो। 545 00:45:27,800 --> 00:45:31,520 इस आदमी ने ना जाने तुम्हें क्या बताया है, लेकिन यह एक ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंट है। 546 00:45:31,600 --> 00:45:33,400 -मैं इसे जानता हूँ। -नहीं, तुम नहीं जानते। 547 00:45:33,480 --> 00:45:35,920 -मैं बता रहा हूँ, यह एक चाल है। -मुझे पता है। 548 00:45:36,000 --> 00:45:38,000 तुम्हें कुछ नहीं पता! 549 00:45:38,080 --> 00:45:42,640 मुझे पता है कि अगर मैंने उस प्लेन को अपना सामान उतारने दिया, तो मैं नहीं बचूँगा। 550 00:45:43,440 --> 00:45:45,520 लेकिन तुम्हें उससे क्या, है ना? 551 00:45:45,600 --> 00:45:47,480 मैं कोलंबिया का एक आम मच्छर हूँ। 552 00:45:51,000 --> 00:45:53,360 हार मान लो, डिकी। खेल खत्म हो चुका है। 553 00:45:53,440 --> 00:45:55,480 चुप हो जाओ! 554 00:45:55,560 --> 00:45:59,480 अच्छा, होज़े, तुम्हें माफ़ किया। तुम्हारी गलती नहीं है। 555 00:45:59,560 --> 00:46:01,280 मेरी बात ध्यान से सुनो। 556 00:46:01,360 --> 00:46:04,400 उस प्लेन में वही सामान है जिसका मैंने वादा किया था। 557 00:46:04,480 --> 00:46:08,000 वह एक अत्याधुनिक ब्रिटिश इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स हथियार है। 558 00:46:08,080 --> 00:46:11,320 आज दोपहर सैन्य हवाई अड्डे से उड़ा, और यहाँ आ रहा था। 559 00:46:11,400 --> 00:46:12,800 टेडी, इन्हें बताओ। 560 00:46:17,040 --> 00:46:19,360 -टेडी, इन्हें बताओ! -क्या? 561 00:46:20,920 --> 00:46:22,120 इन्हें क्या बताऊँ? 562 00:46:23,920 --> 00:46:26,920 कि आपने मुझसे जो भी कहा, वह सब झूठ था? 563 00:46:27,000 --> 00:46:29,000 कि आपने मेरा फ़ायदा उठाया? 564 00:46:31,040 --> 00:46:34,560 कि आप हमेशा से इंग्लैंड वापस अपने इकलौते बेटे, 565 00:46:35,480 --> 00:46:38,800 डैनी के पास लौटकर जाना चाहते थे? 566 00:46:41,040 --> 00:46:43,240 जिससे आप बेहद प्यार करते हैं। 567 00:46:44,080 --> 00:46:47,480 एक बात सुनिए, पापा, 568 00:46:47,560 --> 00:46:50,440 आप उस बच्चे को दोबारा कभी नहीं देखेंगे। 569 00:46:50,520 --> 00:46:55,160 आप आज रात मेरे कोलंबिया के आसमान के तले मरेंगे। 570 00:46:56,280 --> 00:46:58,040 और मैं खुद आपको दफ़नाऊँगा। 571 00:47:10,080 --> 00:47:11,320 तुम्हारा जवाब नहीं। 572 00:47:16,440 --> 00:47:18,480 तो मार डालो, टेडी! 573 00:47:18,560 --> 00:47:20,040 मिस्टर बर्च को मायूस मत करो। 574 00:47:20,120 --> 00:47:21,520 वह इसके लिए काफ़ी दूर आया है। 575 00:47:21,600 --> 00:47:24,800 उसे दिखा दो कि तुममें कितना दम है। कि तुम्हारी रगों में कौन सा खून बहता है। 576 00:47:24,880 --> 00:47:29,320 "अगर काम करना ही है, तो उसे जल्दी पूरा करना चाहिए।" 577 00:47:29,400 --> 00:47:32,080 एक बात बताऊँ? मैं तुम्हारे लिए गिनती करता हूँ। 578 00:47:33,520 --> 00:47:35,560 -एक हज़ार! -टेडी! 579 00:47:35,640 --> 00:47:36,960 चलो! 580 00:47:37,040 --> 00:47:39,440 नौ-सौ… 581 00:47:43,600 --> 00:47:45,160 यह मेरा फ़ोन है। 582 00:47:46,080 --> 00:47:46,960 नहीं! 583 00:47:47,560 --> 00:47:49,280 हिलना मत! एकदम मत हिलना! 584 00:47:49,360 --> 00:47:50,720 हिलना मत! 585 00:47:50,800 --> 00:47:54,400 मेरा यकीन करो, होज़े। मुझे यह कॉल लेनी ही होगी। 586 00:47:59,560 --> 00:48:00,920 नमस्ते, फ्रिस्की। 587 00:48:02,400 --> 00:48:04,520 -तुमने देर कर दी! -माफ़ कीजिए, चीफ़। 588 00:48:04,600 --> 00:48:06,240 उसे ले आओगे? 589 00:48:10,360 --> 00:48:11,880 तो, हम क्या बात कर रहे थे? 590 00:48:21,280 --> 00:48:22,960 वह क्या है? 591 00:48:23,040 --> 00:48:27,000 दोस्तो, वह एक प्लेन है। 592 00:48:28,920 --> 00:48:29,920 मदद बुलवाओ, कार्लोस! 593 00:48:32,240 --> 00:48:33,480 मदद! कार्लोस! 594 00:48:33,560 --> 00:48:35,080 तुम मत हिलना! 595 00:48:35,160 --> 00:48:37,000 सिपाही नहीं हैं, होज़े। 596 00:48:37,080 --> 00:48:40,120 -अगर होते तो मैं यहाँ ना होता। -वह यहाँ किसलिए आया है? 597 00:48:40,200 --> 00:48:44,120 -मुझे नहीं पता। -देखा? हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। 598 00:48:44,200 --> 00:48:49,160 ठीक जैसे दो अलग-अलग सामान वाले दो प्लेन होते हैं। 599 00:48:52,280 --> 00:48:54,400 सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, जोनाथन। 600 00:49:14,760 --> 00:49:16,320 चलो! 601 00:49:37,080 --> 00:49:39,400 जाकर अपना तोहफ़ा देखो, होज़े। 602 00:49:40,400 --> 00:49:41,920 दोबारा मुझ पर शक मत करना। 603 00:49:43,360 --> 00:49:46,680 उन दोगले कमीनों पर बंदूकें ताने रखना। 604 00:49:47,600 --> 00:49:49,560 हिलना मत, कमीने! 605 00:49:56,680 --> 00:49:58,560 टॉर्च। मुझे टॉर्च चाहिए। 606 00:50:02,200 --> 00:50:04,360 हो गया। 607 00:50:21,240 --> 00:50:23,160 पापा, हथियार आ गया है। 608 00:50:23,240 --> 00:50:24,720 जैसा कि मैंने वादा किया था। 609 00:50:38,280 --> 00:50:40,880 उसने हमें लाल रंग का गुलाब भेजा है। 610 00:50:46,160 --> 00:50:47,680 मामला खारिज। 611 00:50:50,320 --> 00:50:51,880 फिर मुलाकात होगी। 612 00:50:53,080 --> 00:50:55,360 किसी दिन तुमसे फ़्रांस मिलने आऊँगी। 613 00:51:00,680 --> 00:51:03,480 तुम बहुत बड़े शिकारी हो, है ना, जोनाथन? 614 00:51:06,480 --> 00:51:09,840 पहले, मयोर्का में मेरी अमेरिकी गर्लफ़्रेंड। 615 00:51:09,920 --> 00:51:11,800 अब मेरा अपना बेटा। 616 00:51:13,120 --> 00:51:15,280 हमेशा कीमती चीज़ के पीछे पड़ते हो। 617 00:51:15,360 --> 00:51:19,680 जैसे मेरा सीना छलनी करने पर उतारू हो। 618 00:51:22,360 --> 00:51:27,960 तुम अत्याचार करके प्यार पाना चाहते हो, रिचर्ड। 619 00:51:28,040 --> 00:51:30,240 एक हद तक ही आगे बढ़ पाओगे। 620 00:51:32,320 --> 00:51:34,200 देखते हैं कि कहाँ तक पहुँच पाता हूँ। 621 00:51:37,080 --> 00:51:38,800 और जहाँ तक तुम्हारी बात है, एदुआर्दो। 622 00:51:42,240 --> 00:51:47,160 जब तुम एकदम छोटे थे, तो तुम्हारा चेहरा किसी फ़रिश्ते जैसा था। 623 00:51:55,720 --> 00:51:57,120 मैंने तुम्हें माफ़ किया। 624 00:51:59,000 --> 00:52:01,120 मैंने तुम्हारी अमर आत्मा को माफ़ किया। 625 00:52:05,560 --> 00:52:07,480 पर तुम्हारी नश्वर आत्मा को नहीं! 626 00:52:07,560 --> 00:52:08,480 नहीं! 627 00:52:43,520 --> 00:52:47,640 तुम्हें बता दूँ, जोनाथन, मेरा प्रस्ताव सच्चा था। 628 00:52:52,040 --> 00:52:54,200 हम एक साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते थे। 629 00:52:56,160 --> 00:52:58,880 रिचर्ड, इस कमीने को… 630 00:52:59,680 --> 00:53:01,080 कमीना! साला! 631 00:53:02,480 --> 00:53:03,880 चलो! 632 00:53:08,720 --> 00:53:10,120 उसे ढूँढकर निकालो। 633 00:53:12,320 --> 00:53:14,160 -तवो। -आइए, चलिए, सर। 634 00:53:15,360 --> 00:53:16,360 अंदर चलिए! 635 00:53:19,920 --> 00:53:20,760 मदद करो। 636 00:53:28,960 --> 00:53:29,840 वे हमारे पीछे हैं। 637 00:53:29,920 --> 00:53:31,440 उनसे पीछा छुड़वा सकता हूँ। रुको। 638 00:53:37,400 --> 00:53:38,640 इसे ले जाओ! 639 00:53:38,720 --> 00:53:39,680 जाओ! 640 00:53:40,880 --> 00:53:41,720 शुक्रिया। 641 00:53:44,600 --> 00:53:45,600 जाओ! 642 00:54:25,800 --> 00:54:29,520 मियामी - वेस्ट एयरवेज़ - 8:50 डब्लूए 882 ए 9 - ए - टी 1 - एक टिएंपो 643 00:54:29,600 --> 00:54:33,440 कोई भी चीज़ इतनी कीमती नहीं होती कि उसे कुर्बान ना किया जा सके। 644 00:54:33,520 --> 00:54:35,480 कुछ नहीं और कोई नहीं। 645 00:54:37,640 --> 00:54:41,400 तुम्हारी वजह से, अभी अपनी एक चमड़ी उतार रहा हूँ। 646 00:54:48,960 --> 00:54:52,800 एक और दिन जाने दीजिए, ठीक है? होलिवेल की फ़ाइलों में अच्छे से देखा। 647 00:54:52,880 --> 00:54:55,120 कुछ और भी है, रोपर से बढ़कर। 648 00:54:55,200 --> 00:54:59,160 उससे भी बड़ा खेल है, मैडम, और एक नाम है। 649 00:56:45,360 --> 00:56:46,520 हैलो, डैनी। 650 00:56:49,040 --> 00:56:49,960 हैलो। 651 00:56:52,840 --> 00:56:54,080 अपने पापा की याद आई? 652 00:57:09,480 --> 00:57:11,120 बाप रे। देखो तो सही। 653 00:57:11,880 --> 00:57:13,320 तुम्हें क्या खाने को देते हैं? 654 00:57:16,240 --> 00:57:17,240 तैयार हो? 655 00:57:17,880 --> 00:57:19,200 हम कहाँ जाएँगे? 656 00:57:19,280 --> 00:57:22,120 सोचा कि वीकेंड पर, तुम्हें इस जेल से दूर ले चलूँ, 657 00:57:22,200 --> 00:57:24,360 ऑक्सफ़ोर्डशायर में अपना नया घर दिखाऊँ। 658 00:57:24,440 --> 00:57:26,920 -सैंडी ने तुम्हें तस्वीरें दिखाईं? -हाँ। 659 00:57:29,000 --> 00:57:30,120 बहुत अच्छा लगता है। 660 00:57:31,200 --> 00:57:33,480 पीछे एक टेनिस कोर्ट है। 661 00:57:33,560 --> 00:57:35,280 तुम्हें बता दूँ, मैंने प्रैक्टिस की है। 662 00:57:40,280 --> 00:57:41,880 सीट बेल्ट लगा लो। 663 00:57:43,720 --> 00:57:46,320 डैनी, मैं तुमसे कुछ पूछना चाहता था। 664 00:57:48,000 --> 00:57:52,400 अगर हम कुछ कुत्ते रखें, तो तुम्हें कैसा लगेगा? 665 00:57:52,480 --> 00:57:53,960 अच्छी बात है। 666 00:57:56,280 --> 00:57:59,840 कोलंबिया में सोमवार को अचानक बिजली जाने के बाद शुरू हुए 667 00:57:59,920 --> 00:58:03,640 गृह युद्ध के कारण रातों-रात मरने वालों की संख्या बढ़कर 600 हो गई है। 668 00:58:03,720 --> 00:58:06,880 लाखों लोग दहशत में मैडेलिन से भाग रहे हैं, और सेना… 669 01:00:13,920 --> 01:00:15,920 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 670 01:00:16,000 --> 01:00:18,000 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल