1 00:00:24,107 --> 00:00:26,068 फ़ॉरेस्ट कम्युनिटी सेंटर 2 00:00:38,205 --> 00:00:39,748 {\an8}कराटे सीखिए 3 00:01:00,561 --> 00:01:02,813 तुम्हें यह सब साँस लेने जितना सहज लगना चाहिए। 4 00:01:03,480 --> 00:01:06,692 क्योंकि अगर मैंने सुरक्षा सेवा में कुछ सीखा है, 5 00:01:07,359 --> 00:01:10,529 तो वह यह है कि जब कोई तुम पर हमला करता है, तो सोचने का कोई समय नहीं होता। 6 00:01:11,780 --> 00:01:14,116 तुम्हारी माँसपेशीय स्मृति ही तुम्हें बचाएगी। 7 00:01:51,028 --> 00:01:53,487 हम सुविधाओं से दूर रहने की बात भी नहीं कर रहे हैं। 8 00:01:53,488 --> 00:01:56,365 वहाँ किसी भी आम घर की तरह नलसाज़ी और बिजली चालू होगी। 9 00:01:56,366 --> 00:02:01,663 पर इसमें असली सबसे अच्छी बात यह है कि शिपिंग कंटेनरों को एक के ऊपर एक रखा जा सकता है। 10 00:02:02,748 --> 00:02:06,335 तुम उन्हें एक के ऊपर एक रख दो, तो एक टावर ब्लॉक तैयार हो जाएगा। 11 00:02:09,086 --> 00:02:10,797 हवाई स्टूडियो। 12 00:02:12,549 --> 00:02:15,051 तुम्हें कभी वहाँ आकर ख़ुद देखना चाहिए। 13 00:02:15,052 --> 00:02:16,386 नकद या कार्ड? 14 00:02:19,389 --> 00:02:20,474 कार्ड। 15 00:02:21,099 --> 00:02:22,976 नकद। माफ़ करना। 16 00:02:45,707 --> 00:02:48,710 हैलो। क्या तुम्हारा नैविगेशन तुम्हें ग़लत जगह ले आया? 17 00:02:49,253 --> 00:02:52,338 यहाँ अकसर उसमें गड़बड़ हो जाती है। 18 00:02:52,339 --> 00:02:55,551 नहीं। हम सही जगह आए हैं। कम से कम, मुझे ऐसा ही लगता है। 19 00:02:56,593 --> 00:02:58,804 मिस्टर लॉय, है ना? मिस्टर स्ट्रुअन लॉय? 20 00:03:01,348 --> 00:03:02,349 सही कहा। 21 00:03:06,019 --> 00:03:07,103 यह शानदार है। 22 00:03:07,104 --> 00:03:09,689 रिहायशी शिपिंग कंटेनर। 23 00:03:09,690 --> 00:03:11,858 जैसे ही हमने इसके बारे में सुना, हम जान गए थे हमें इसमें निवेश करना था। 24 00:03:11,859 --> 00:03:14,277 इस समय हम संभावना की बात कर रहे हैं। 25 00:03:14,278 --> 00:03:16,696 - नहीं। स्ट्रुअन… - बहुत संभावना है। 26 00:03:16,697 --> 00:03:20,158 अंत में, मैं इन्हें एक कमरे वाले फ़्लैट के रूप में देखता हूँ। 27 00:03:21,618 --> 00:03:23,953 और ज़ाहिर है, ये कंटेनर एक के ऊपर एक रखे जा सकते हैं। 28 00:03:23,954 --> 00:03:25,122 एक के ऊपर एक। 29 00:03:25,831 --> 00:03:28,166 क्या सोच है। जीनियस है। 30 00:03:31,086 --> 00:03:32,671 तो, तुमने इसके बारे में कहाँ सुना? 31 00:03:36,341 --> 00:03:37,759 बस इधर-उधर। 32 00:03:39,052 --> 00:03:40,469 उड़ती-उड़ती ख़बर मिली थी। 33 00:03:40,470 --> 00:03:42,973 इस तरह का व्यावसायिक अवसर हो, तो लोग बात तो करेंगे ही। 34 00:03:43,640 --> 00:03:46,100 पर मैंने अभी तक इसकी पत्रिकाएँ बाँटना शुरू नहीं किया है। 35 00:03:46,101 --> 00:03:48,270 नहीं। हमारे बॉस को ऐसी चीज़ों की भनक लग जाती है। 36 00:03:48,937 --> 00:03:50,354 हमें मैसेज कर देना चाहिए कि यह हमें मिल गया। 37 00:03:50,355 --> 00:03:51,857 बिल्कुल। 38 00:03:52,858 --> 00:03:54,776 मुझे लगा तुमने कहा था कि बस तुम दोनों हो। 39 00:03:56,695 --> 00:03:58,238 सबको किसी ना किसी को जवाब देना होता है। 40 00:03:59,781 --> 00:04:01,241 और हमें बॉस को जवाब देना होता है। 41 00:04:03,035 --> 00:04:07,039 वे काफ़ी ज़ोर दे रहे थे कि हम तुम्हें ढूँढ लें। 42 00:04:14,630 --> 00:04:19,259 ठीक है। ख़ैर… सोचने को बहुत कुछ है। 43 00:04:19,885 --> 00:04:24,431 पर मुझे लगता है मैं इस बारे में थोड़ा सोचूँगा। यहाँ आने के लिए शुक्रिया। 44 00:04:25,516 --> 00:04:28,559 नहीं, माफ़ करना। मैं चाहता हूँ कि अब तुम जाओ। 45 00:04:28,560 --> 00:04:29,977 तुम क्या कर रहे हो? 46 00:04:29,978 --> 00:04:31,146 वह मत करो! 47 00:04:48,539 --> 00:04:50,749 नहीं। नहीं। नहीं। 48 00:04:51,917 --> 00:04:53,377 नहीं, प्लीज़। 49 00:04:54,753 --> 00:04:57,130 नहीं। प्लीज़! 50 00:04:58,173 --> 00:05:02,427 हे भगवान। प्लीज़! नहीं! 51 00:06:23,592 --> 00:06:25,552 {\an8}"जो कंट्री" और "स्लॉ हाउस" उपन्यासों पर आधारित 52 00:06:31,642 --> 00:06:33,352 स्लो हॉर्सेज़ 53 00:08:02,399 --> 00:08:03,400 प्लीज़… 54 00:08:05,652 --> 00:08:07,320 क्या तुम मेरे लिए इसकी जाँच नहीं कर सकते? 55 00:08:07,321 --> 00:08:08,614 ख़ुद जाँच कर लो। 56 00:08:09,323 --> 00:08:10,406 क्या वह मेरा कीबोर्ड है? 57 00:08:10,407 --> 00:08:11,991 वह कमबख़्त कौन है? 58 00:08:11,992 --> 00:08:13,493 कौन कमबख़्त कौन है? 59 00:08:17,331 --> 00:08:18,874 वह कमबख़्त कौन है? 60 00:08:19,708 --> 00:08:20,959 मुझे नहीं पता। 61 00:08:24,338 --> 00:08:26,048 ख़ैर, वह यहाँ पड़ा नहीं रह सकता। 62 00:08:38,809 --> 00:08:40,019 मुझे यक़ीन है कि तुम समझते हो 63 00:08:40,020 --> 00:08:44,190 कि हम ऐन मौके पर कार्यक्रम में बदलाव नहीं करना चाहेंगे… 64 00:08:44,191 --> 00:08:47,735 पर चर्च तक की दूरी और कल के मौसम के अनुमान को देखते हुए, 65 00:08:47,736 --> 00:08:50,364 हो सकता है हमें थोड़ी देर से शुरू करना पड़े। 66 00:08:51,615 --> 00:08:54,951 चर्च में पीछे की तरफ़ और अनुप्रस्थ भाग में और पूरे कलीसिया में 67 00:08:54,952 --> 00:08:57,119 डॉग्स फैले रहेंगे। 68 00:08:57,120 --> 00:08:58,829 - हम ध्यान आकर्षित नहीं करेंगे। - बहुत ज़्यादा नहीं। 69 00:08:58,830 --> 00:08:59,914 कोई कॉलर आईडी नहीं है 70 00:08:59,915 --> 00:09:02,543 हम चाहते हैं कि गड़बड़ी करने की योजना बना रहे लोग फिर से सोच लें। 71 00:09:03,836 --> 00:09:06,212 माफ़ करना, कोई गड़बड़ी क्यों होगी? 72 00:09:06,213 --> 00:09:07,296 वह सालों पहले रिटायर हो चुके थे। 73 00:09:07,297 --> 00:09:11,384 तुम्हारे नानाजी ने बहुत लम्बे समय तक एक दोहरी ज़िंदगी जी थी। 74 00:09:11,385 --> 00:09:14,720 हम इसकी संभावना खारिज़ नहीं कर सकते कि उनमें से किसी चीज़ के कारण कोई गड़बड़ हो। 75 00:09:14,721 --> 00:09:17,682 वहाँ आने वाले आधे लोग यह सोचेंगे कि वह परिवहन विभाग में काम करते थे। 76 00:09:17,683 --> 00:09:19,142 तो चलो, लोगों को यही सोचने दें। 77 00:09:20,269 --> 00:09:24,523 तो, कार्यक्रम का अनुक्रम। क्या तुम कुछ शब्द कहने के बारे में सोच रहे हो? 78 00:09:26,024 --> 00:09:28,401 - हाँ, मैं कुछ शब्द कहने के बारे में सोच रहा हूँ। - ज़्यादा लंबा मत खींचना। 79 00:09:28,402 --> 00:09:30,903 मृत लोगों की सेवा लंबे-चौड़े गुणगान से नहीं होती है। 80 00:09:30,904 --> 00:09:35,116 जहाँ तक सुसमाचार की बात है, स्पष्ट कारणों से सभोपदेशक 3 से कुछ पढ़ना पार्क के 81 00:09:35,117 --> 00:09:36,325 अंतिम संस्कारों में पारंपरिक है। 82 00:09:36,326 --> 00:09:37,660 अगर तुम्हारा कोई और विचार ना हो तो। 83 00:09:37,661 --> 00:09:39,872 मेरे मन में इसे "पार्क का अंतिम संस्कार" ना कहने का विचार है। 84 00:09:41,164 --> 00:09:43,166 उनकी मौत कुछ ही दिनों पहले हुई है और मैं… 85 00:09:45,711 --> 00:09:47,461 यह सब बस बहुत तेज़ी से हो रहा है, बस यही है। 86 00:09:47,462 --> 00:09:49,672 कार्टव्राइट, फ़र्स्ट डेस्क होने के नाते, यह मेरा… 87 00:09:49,673 --> 00:09:51,757 आप फ़र्स्ट डेस्क हैं? 88 00:09:51,758 --> 00:09:53,218 गज़ब, मुझे कभी पता ही नहीं चलता। 89 00:09:56,180 --> 00:10:00,641 मुझे बताया गया है कि तुमने शोक अवकाश लेने से मना कर दिया 90 00:10:00,642 --> 00:10:03,103 और हर रोज़ काम पर आ रहे हो। 91 00:10:04,479 --> 00:10:08,525 तो मैं इस टिप्पणी का कारण दुःख, थकान और अपरिपक्वता मान लेती हूँ। 92 00:10:10,068 --> 00:10:15,865 फ़र्स्ट डेस्क होने के नाते, मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि कुछ परम्पराएँ क़ायम रखी जाएँ 93 00:10:15,866 --> 00:10:18,993 और जहाँ सम्मान किया जाना चाहिए, वहाँ सम्मान किया जाए। 94 00:10:18,994 --> 00:10:21,204 और तुम्हारे नानाजी के मामले में, 95 00:10:21,205 --> 00:10:23,122 सम्मान बिल्कुल किया जाना चाहिए। 96 00:10:23,123 --> 00:10:25,458 ठीक है। सभोपदेशक ठीक है। 97 00:10:25,459 --> 00:10:26,918 यह ठीक है। यह सब ठीक है। 98 00:10:26,919 --> 00:10:29,754 अच्छा है। मुझे ख़ुशी है कि हम इस पर सहमत हो पाए। 99 00:10:29,755 --> 00:10:31,506 एक और बात है। 100 00:10:31,507 --> 00:10:33,633 कार्यक्रम के अनुक्रम की किताब। 101 00:10:33,634 --> 00:10:36,093 तुम्हारे नाना ने इनके उपयोग का उद्देश्य जानते हुए 102 00:10:36,094 --> 00:10:38,472 इन्हें चुना होगा। 103 00:10:39,223 --> 00:10:40,766 मुझे पता नहीं था अगर तुम्हारी कोई पसंद थी। 104 00:10:44,269 --> 00:10:48,023 तुम्हें अभी चुनने की ज़रूरत नहीं है। तुम अपने साथ ले जा सकते हो, अच्छे से सोच लो। 105 00:10:56,907 --> 00:11:00,244 कार्टव्राइट, तुम्हारे लिए मुझे वाक़ई अफ़सोस है। 106 00:11:14,550 --> 00:11:15,926 कोई और बात है? 107 00:11:16,510 --> 00:11:20,429 असल में, हाँ। हमें एक मौत की सूचना मिली है। 108 00:11:20,430 --> 00:11:22,265 पूर्व गुप्त सेवा। स्ट्रुअन लॉय। 109 00:11:22,266 --> 00:11:23,766 वह एक धीमा घोड़ा था। 110 00:11:23,767 --> 00:11:24,934 मैं स्ट्रुअन लॉय को जानती हूँ। 111 00:11:24,935 --> 00:11:27,353 मृत्यु समीक्षक इस नतीजे पर पहुँचा कि वह दुर्घटना थी, 112 00:11:27,354 --> 00:11:29,438 पर उसके हालात थोड़े अजीब हैं। 113 00:11:29,439 --> 00:11:30,731 मैं लैंब को ख़बर कर दूँगी। 114 00:11:30,732 --> 00:11:33,067 अगर दुर्घटना थी, तो लैंब को बताने की कोई ज़रूरत नहीं है। 115 00:11:33,068 --> 00:11:35,737 उन्हें बताने का कोई नियम नहीं है? कम से कम शिष्टता के तौर पर? 116 00:11:37,072 --> 00:11:41,118 "शिष्टता" और "जैकसन लैंब" एक ही वाक्य में। 117 00:11:43,161 --> 00:11:46,539 मुझे अपनी मुख्य डॉग में हँसोड़पन की ख़ूबी नहीं चाहिए। 118 00:11:46,540 --> 00:11:47,958 ना ही उपधारणा बनाने की। 119 00:11:49,835 --> 00:11:50,836 जी, मैडम। 120 00:12:18,572 --> 00:12:20,616 - क्या वह स्टैंडिश है? - हाँ। 121 00:12:22,868 --> 00:12:24,702 अच्छा हुआ कि तुम आख़िरकार आ गई। 122 00:12:24,703 --> 00:12:26,413 तुम्हें लगा था कि मैं नहीं आऊँगी? 123 00:12:27,664 --> 00:12:29,457 जैकसन, जैकसन। 124 00:12:29,458 --> 00:12:30,667 यह कौन है? 125 00:12:31,418 --> 00:12:33,920 वह संपत्ति का दलाल है। 126 00:12:33,921 --> 00:12:36,048 - हाँ, को ने उसे मारने की कोशिश की। - मुझे लगा था उसके पास बंदूक है। 127 00:12:36,882 --> 00:12:38,216 क्या यह ठीक है? 128 00:12:38,217 --> 00:12:41,469 मुझे नहीं लगता। तुमने इसकी हालत देखी है? 129 00:12:41,470 --> 00:12:44,889 मैं तुम्हें ज़िम्मेदार ठहराता हूँ। इसीलिए तुम्हें सुबह जल्दी आना चाहिए। 130 00:12:44,890 --> 00:12:47,392 मेरी बस देर से आई थी। मैंने फ़ोन किया था। 131 00:12:48,227 --> 00:12:49,810 मैं इसके लिए थोड़ी बर्फ़ लाती हूँ। 132 00:12:49,811 --> 00:12:51,729 - क्या तुम्हें इस महीने की तनख़्वाह मिली है? - क्या कहा? 133 00:12:51,730 --> 00:12:53,190 ओह, हाँ। 134 00:12:53,857 --> 00:12:55,900 इस महीने किसी को पैसे नहीं मिले हैं। 135 00:12:55,901 --> 00:12:56,984 अगर हम पर यक़ीन नहीं है, 136 00:12:56,985 --> 00:12:58,361 - तो अपने बैंक बैलेंस की जाँच करो। - क्या? 137 00:12:58,362 --> 00:13:00,655 ज़ाहिर है, अगर इन लोगों को उतने पैसे मिलें जितने के ये हक़दार हैं, 138 00:13:00,656 --> 00:13:03,908 इन्हें पार्क को पैसे देने पड़ेंगे, पर हम वरिष्ठ अधिकारियों की बात कर रहे हैं। 139 00:13:03,909 --> 00:13:07,078 मैंने उस तीसमारखाँ को इस काम पर लगाया था, पर उसे हमारा कोई नामोनिशाँ नहीं मिल रहा। 140 00:13:07,079 --> 00:13:10,206 अगर यहाँ होगा, तो मुझे मिल जाएगा। अगर मुझे नहीं मिल रहा, तो वह यहाँ नहीं है। 141 00:13:10,207 --> 00:13:12,041 - क्या नहीं है? - हम। 142 00:13:12,042 --> 00:13:13,960 हमें पार्क के सिस्टम से मिटा दिया गया है। 143 00:13:13,961 --> 00:13:15,087 अब हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। 144 00:13:15,671 --> 00:13:17,673 तो अब तुम्हें बता दिया गया है, तुम जाकर इस ग़लती को ठीक करवाओ। 145 00:13:18,674 --> 00:13:19,757 तुम कहाँ जा रहे हो? 146 00:13:19,758 --> 00:13:22,760 मैं यहाँ नहीं रुकूँगा। मुझे तनख़्वाह नहीं मिल रही है। 147 00:13:22,761 --> 00:13:25,847 भगवान। इस देश की मज़दूर यूनियनों का क्या हुआ? 148 00:13:25,848 --> 00:13:30,309 - और कार्टव्राइट को ढूँढो। - आज के दिन उसे परेशान करना ज़रूरी है? क्यों? 149 00:13:30,310 --> 00:13:32,938 अगर हमें उसकी जायदाद से पैसे चाहिए हों तो। 150 00:13:38,110 --> 00:13:39,193 हैलो। 151 00:13:39,194 --> 00:13:41,905 क्या तुम… तुम चाय पीना चाहोगे? 152 00:13:42,573 --> 00:13:44,157 मैं ज़रा देर में वापस आती हूँ। 153 00:13:48,245 --> 00:13:50,914 हाँ, नहीं, नहीं। 154 00:13:51,415 --> 00:13:53,124 बिल्कुल नहीं। और हाँ। 155 00:13:53,125 --> 00:13:56,086 - मैडम, आप ये देखना चाहती थीं? - इन्हें मेरी मेज़ पर रख दो, प्लीज़। 156 00:13:57,171 --> 00:13:58,421 इसमें कितना समय लगेगा? 157 00:13:58,422 --> 00:14:00,214 नाक-मुँह मत सिकोड़ो, डायना। 158 00:14:00,215 --> 00:14:03,092 जब अगली बार हाउस ऑफ़ कॉमन्स में, कार्लटन क्लब में, या चीवेनिंग में 159 00:14:03,093 --> 00:14:06,054 पार्क के बजट का सवाल उठेगा, तो यही लोग तुम्हारा साथ देंगे। 160 00:14:06,722 --> 00:14:09,974 क्या तुम अपने सभी फ़र्स्ट डेस्क की ऐसी दलाली करते हो, या केवल महिलाओं की? 161 00:14:09,975 --> 00:14:13,519 मैडम, प्रबंधन विभाग आपके पुराने ऑफ़िस के बारे में जानना चाहता है। 162 00:14:13,520 --> 00:14:15,522 उनसे कहो कि मैं अभी भी इसका इस्तेमाल कर रही हूँ। 163 00:14:16,231 --> 00:14:18,649 नहीं, मुझे केंद्र पर नज़र रखने की ज़रूरत है। 164 00:14:18,650 --> 00:14:21,903 अगर तुम ना चाहो कि मैं इसे पार्टियों के लिए इस्तेमाल करूँ, तो। 165 00:14:21,904 --> 00:14:23,696 डायना, तुम जानती हो कि मैं हमेशा तुम्हारे पक्ष में हूँ। 166 00:14:23,697 --> 00:14:26,282 इससे मेरा आत्मविश्वास कम क्यों हो गया? 167 00:14:26,283 --> 00:14:29,285 पर मैं आशा करता हूँ कि तुम हमारे मेहमानों को इच्छित महसूस करवाओगी। 168 00:14:29,286 --> 00:14:30,495 जो भी हो। 169 00:14:30,996 --> 00:14:33,665 मैं कोई चायवाली नहीं हूँ। मैं जानती हूँ यह खेल कैसे खेला जाता है। 170 00:14:34,333 --> 00:14:36,292 यह मेरे सवाल का जवाब नहीं है। 171 00:14:36,293 --> 00:14:40,004 यह… सच में, जाँच-पड़ताल का केंद्र है। 172 00:14:40,005 --> 00:14:41,340 गुड मॉर्निंग। 173 00:14:41,924 --> 00:14:43,466 मैं आपके टूर में दख़ल नहीं देना चाहती हूँ। 174 00:14:43,467 --> 00:14:47,261 मैं बस ख़ुद आप सबका पार्क में स्वागत करना चाहती थी। 175 00:14:47,262 --> 00:14:50,056 - डायना, जेरेमी येओ से मिलो। - यह स्टील में काम करते हैं। 176 00:14:50,057 --> 00:14:52,600 - अच्छा लगा कि आप आए। - आपसे मिलकर ख़ुशी हुई। शुक्रिया। 177 00:14:52,601 --> 00:14:53,893 सिल्विया डिलेनी। 178 00:14:53,894 --> 00:14:55,520 - वित्त क्षेत्र में हैं। - हाँ। मेरे ख़्याल से हम पहले मिल चुके हैं। 179 00:14:55,521 --> 00:14:57,021 - हाँ। - डेमियन कैंटॉर। 180 00:14:57,022 --> 00:14:59,148 - आप कैसे हैं? - एक टेलीविज़न चैनल के मालिक हैं। 181 00:14:59,149 --> 00:15:00,817 तुम पीटर जड को पहले से जानती हो। 182 00:15:02,152 --> 00:15:04,362 पीटर और मैं पुराने दोस्त हैं। 183 00:15:04,363 --> 00:15:07,991 पर मुझे हैरानी है कि तुम्हें सिक्योरिटी क्लीयरेंस मिल गई। 184 00:15:08,617 --> 00:15:11,953 हमारी फ़र्स्ट डेस्क और उनकी तेज़ी से बढ़ रही महिमा को देखने का मौका। 185 00:15:11,954 --> 00:15:13,580 जंगली घोड़े भी मुझे रोक नहीं सकते थे। 186 00:15:14,665 --> 00:15:16,749 और मुझे कहना पड़ेगा, तुमने निराश नहीं किया। 187 00:15:16,750 --> 00:15:19,001 - तुम पर यह पद जँच रहा है। - शुक्रिया। 188 00:15:19,002 --> 00:15:22,338 - ये स्क्रीन बंद क्यों हैं? - ये निगरानी के लिए हैं। 189 00:15:22,339 --> 00:15:24,799 हम आज तुम्हारे साथ यह साझा नहीं कर सकते हैं, माफ़ करना। 190 00:15:24,800 --> 00:15:26,635 कुछ तो होगा जो हम देख सकते हैं। 191 00:15:27,386 --> 00:15:29,096 इतनी दूर आने के बाद… 192 00:15:33,433 --> 00:15:35,476 कैसी, तुम किस पर काम कर रही हो? 193 00:15:35,477 --> 00:15:36,853 विल्टशर बॉट फ़ार्म पर। 194 00:15:36,854 --> 00:15:38,230 - इन्हें दिखाओ। - ठीक है। 195 00:15:39,815 --> 00:15:42,066 तो, यह रूस द्वारा वित्तपोषित बॉट फ़ार्म है, 196 00:15:42,067 --> 00:15:44,861 उसी जगह जहाँ कुछ हफ़्ते पहले 197 00:15:44,862 --> 00:15:46,113 नर्व एजेंट वाले हमले हुए थे। 198 00:15:46,655 --> 00:15:49,156 जले पर नमक छिड़कने जैसी बात हुई, तो आज सुबह हमने वहाँ छापा मारा। 199 00:15:49,157 --> 00:15:50,617 इन्हें बाकी भी दिखा दो। 200 00:15:56,832 --> 00:15:58,333 एमआई5! 201 00:16:01,128 --> 00:16:03,964 नीचे झुको! नीचे झुको! नीचे झुको! 202 00:16:05,507 --> 00:16:06,758 नीचे झुको! 203 00:16:08,594 --> 00:16:10,095 - उठो! - उठो! 204 00:16:11,513 --> 00:16:12,805 शाबाश। 205 00:16:12,806 --> 00:16:14,308 जवाबी हमला। 206 00:16:15,225 --> 00:16:16,642 ब्रिटिश ज़मीन पर नॉविचॉक रसायन। 207 00:16:16,643 --> 00:16:19,395 मुझे लगता है हम हिसाब बराबर करने से बहुत दूर हैं। 208 00:16:19,396 --> 00:16:22,106 माफ़ कीजिए, मैडम। ऊपर आपकी ज़रूरत है। 209 00:16:22,107 --> 00:16:23,317 कोड वल्कन। 210 00:16:23,984 --> 00:16:26,027 मुझे माफ़ करना। मुझे इसे संभालना होगा। 211 00:16:26,028 --> 00:16:28,655 सेकंड डेस्क आपका ख़्याल रखेगा। 212 00:16:30,782 --> 00:16:33,285 ठीक है। आप मेरे पीछे आएँ। 213 00:16:33,785 --> 00:16:35,829 जैसा कि मैं कह रहा था, यह केंद्र है… 214 00:16:41,960 --> 00:16:43,794 कोड वल्कन? 215 00:16:43,795 --> 00:16:45,047 मेरी बिल्ली का नाम है, मैडम। 216 00:16:48,592 --> 00:16:50,259 आपको किसी और चीज़ की ज़रूरत है, मैडम? 217 00:16:50,260 --> 00:16:51,511 नहीं। 218 00:16:51,512 --> 00:16:53,805 बस कुछ असली काम करने का मौका चाहिए। 219 00:16:54,598 --> 00:16:55,724 शुक्रिया, ओफ़ीली। 220 00:17:19,122 --> 00:17:20,123 क्या… 221 00:17:21,875 --> 00:17:22,959 क्या बकवास है? 222 00:17:22,960 --> 00:17:25,169 यह कमीनों को मारने का अभ्यास है। 223 00:17:25,170 --> 00:17:26,254 चूक गया। 224 00:17:26,255 --> 00:17:27,422 पार्क में सब कैसा रहा? 225 00:17:28,257 --> 00:17:30,509 ठीक था, हाँ। 226 00:17:31,593 --> 00:17:33,094 क्या लैंब आ गए हैं? 227 00:17:33,095 --> 00:17:34,679 लैंब हड़ताल पर हैं क्योंकि हमें पैसे नहीं मिले हैं। 228 00:17:34,680 --> 00:17:35,888 कैथरीन उसकी वजह पता लगाने गई है। 229 00:17:35,889 --> 00:17:37,723 क्या? क्या मतलब है तुम्हारा कि हमें पैसे नहीं दिए गए हैं? 230 00:17:37,724 --> 00:17:39,684 हमें वेतन की सूची समेत, पार्क के सिस्टम से मिटा दिया गया है। 231 00:17:39,685 --> 00:17:40,768 अच्छा? क्या? 232 00:17:40,769 --> 00:17:43,312 तुम्हें चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। तुम्हारे पास अब बहुत पैसे होंगे। 233 00:17:43,313 --> 00:17:44,814 असल में नर्सिंग होम के खर्च में 234 00:17:44,815 --> 00:17:47,109 लगभग वह सब कुछ लग गया जो मेरे नाना… 235 00:17:47,818 --> 00:17:49,653 मैं आख़िर तुम्हें यह क्यों बता रहा हूँ? 236 00:17:51,196 --> 00:17:54,115 अगर तुम्हें पैसे नहीं मिले हैं, तो तुम सब अभी तक यहाँ क्या कर रहे हो? 237 00:17:54,116 --> 00:17:55,950 हममें से किसी के पास जाने को और कोई जगह नहीं है। 238 00:17:55,951 --> 00:17:58,036 - ग़लत है। - नहीं, मैं वहीं हूँ जहाँ मुझे होना चाहिए। 239 00:17:58,829 --> 00:17:59,997 तुम्हारे साथ हूँ। 240 00:18:00,622 --> 00:18:04,000 दुःख केवल प्यार की परछाईं होता है, रिवर। 241 00:18:04,001 --> 00:18:05,252 अच्छा? 242 00:18:06,962 --> 00:18:12,134 "अगर एक दिन रफ़्तार मुझे मार दे, तो रोना मत, क्योंकि मैं मुस्कुरा रहा था।" 243 00:18:14,845 --> 00:18:16,888 क्या बकवास है? 244 00:18:16,889 --> 00:18:18,515 कमीनों को मारने का अभ्यास है। 245 00:19:04,144 --> 00:19:05,686 गोपनीय 246 00:19:05,687 --> 00:19:07,688 यह फ़ाइल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए 247 00:19:07,689 --> 00:19:09,358 माँ कॉल हो रहा है… 248 00:19:10,984 --> 00:19:14,238 हैलो। मैं इसोबेल हूँ। कुछ अच्छा कहना। 249 00:19:17,115 --> 00:19:18,617 फिर से मैं बोल रहा हूँ। रिवर। 250 00:19:19,243 --> 00:19:20,410 मैं बस… 251 00:19:21,203 --> 00:19:23,371 मुझे एक मिस्ड कॉल आया था। मुझे पता नहीं अगर वह आपका कॉल था। 252 00:19:23,372 --> 00:19:26,916 पर क्या आप प्लीज़ मुझे वापस फ़ोन कर सकती हैं? 253 00:19:26,917 --> 00:19:29,168 मुझे बस जानना है कि आप आ रही हैं या नहीं। उससे बहुत मदद मिलेगी। 254 00:19:29,169 --> 00:19:31,338 बहुत-बहुत शुक्रिया। 255 00:19:45,394 --> 00:19:46,811 यह बंद करना होगा। 256 00:19:46,812 --> 00:19:48,939 मैं आगे बढ़ चुका हूँ और तुम्हें भी बढ़ जाना चाहिए। 257 00:19:50,858 --> 00:19:54,819 मुझे एक ख़ूबसूरत सपना समझो। 258 00:19:54,820 --> 00:19:56,280 स्ट्रुअन लॉय मर गया। 259 00:19:57,281 --> 00:19:58,739 पाँच दिन पहले। 260 00:19:58,740 --> 00:20:00,742 मृत्यु समीक्षक ने उसे दुर्घटना क़रार दिया है। 261 00:20:02,703 --> 00:20:03,786 स्ट्रुअन लॉय। 262 00:20:03,787 --> 00:20:05,830 - वह एक धीमा घोड़ा था। - हाँ, मैं जानता हूँ वह कौन था। 263 00:20:05,831 --> 00:20:08,916 मैं बस यह समझने की कोशिश कर रहा हूँ कि तुम्हारे हिसाब से मुझे क्यों परवाह होगी। 264 00:20:08,917 --> 00:20:10,293 क्योंकि वह आपके लोगों में से एक था। 265 00:20:10,294 --> 00:20:14,089 हाँ, जब तक हमारे राज़ बेचने के लिए मैंने उसे निकाल नहीं दिया था। 266 00:20:15,048 --> 00:20:18,051 वह एक शिपिंग कंटेनर के अंदर जलकर मर गया। 267 00:20:23,473 --> 00:20:25,475 बाह्य रिपोर्ट पोस्टमॉर्टम की फ़ोटो 268 00:20:26,268 --> 00:20:28,270 टूटी हुई बाँह। 269 00:20:29,021 --> 00:20:30,354 शायद वह सदमे से मर गया होगा 270 00:20:30,355 --> 00:20:32,982 जब वह उन मार्शमैलौ में गिर गया होगा जिन्हें वह भून रहा था। 271 00:20:32,983 --> 00:20:35,193 पता चला है कि वह मर्शियल आर्ट्स सिखाकर अपना खर्चा चला रहा था, 272 00:20:35,194 --> 00:20:37,028 तो यह मुमकिन है कि उसकी बाँह वहाँ टूटी हो। 273 00:20:37,029 --> 00:20:40,406 पर जलते हुए कमरे से बाहर निकलने के लिए टूटी हुई बाँह से एक दरवाज़ा खोलने में 274 00:20:40,407 --> 00:20:41,950 समस्या नहीं होनी चाहिए जिस पर ताला नहीं लगा था। 275 00:20:42,618 --> 00:20:43,911 तो वह क्यों नहीं निकला? 276 00:20:47,372 --> 00:20:49,373 क्या तुम कभी स्ट्रुअन लॉय से मिली थी? 277 00:20:49,374 --> 00:20:50,501 मैं उसके बाद भर्ती हुई थी। 278 00:20:52,252 --> 00:20:54,505 स्ट्रुअन के बारे में लोगों की अलग-अलग राय थी। 279 00:20:56,507 --> 00:21:00,176 कुछ लोगों को लगता था कि वह बिल्कुल बेकार आदमी था, 280 00:21:00,177 --> 00:21:02,678 दूसरों को लगता था कि इतना कहना भी बहुत ज़्यादा तारीफ़ थी। 281 00:21:02,679 --> 00:21:05,056 कम उपलब्धियाँ हासिल करने वालों की शानदार संगति में, 282 00:21:05,057 --> 00:21:07,892 वह पूरी तरह से बेकार रूप में अलग से चमकता था। 283 00:21:07,893 --> 00:21:11,938 तो यह विचार कि उसने ग़लती से ख़ुद को एक शिपिंग कंटेनर में जला लिया, 284 00:21:11,939 --> 00:21:13,690 बहुत अविश्वसनीय नहीं है। 285 00:21:14,399 --> 00:21:15,859 उसके ऊपर से, 286 00:21:16,944 --> 00:21:20,238 मैं इस समय हड़ताल पर हूँ, 287 00:21:20,239 --> 00:21:22,783 क्योंकि मेरी तनख़्वाह नहीं दी गई है, तो… 288 00:21:23,450 --> 00:21:24,451 ठीक है। 289 00:21:25,202 --> 00:21:27,079 ख़ैर, सुनने के लिए शुक्रिया। 290 00:21:27,704 --> 00:21:28,830 नहीं। 291 00:21:29,623 --> 00:21:30,831 हाँ। 292 00:21:30,832 --> 00:21:32,501 बाथरूम जाने के समय पढ़ने के लिए कुछ होगा। 293 00:21:40,551 --> 00:21:42,469 लेडी डाय को पता है तुम यहाँ आई हो? 294 00:21:43,929 --> 00:21:44,930 नहीं। 295 00:21:47,057 --> 00:21:49,059 मॉस्को के नियम। 296 00:21:50,310 --> 00:21:51,311 और… 297 00:21:52,271 --> 00:21:54,021 इस समय पैसे थोड़े कम हैं। 298 00:21:54,022 --> 00:21:56,191 मुझ पर एहसान कर दो। इसके पैसे दे देना। 299 00:22:22,426 --> 00:22:23,635 हे, कार्टव्राइट? 300 00:22:24,595 --> 00:22:26,138 तुरंत यहाँ आओ। 301 00:22:28,891 --> 00:22:33,687 {\an8}चार्ल्स पार्टनर 302 00:22:36,982 --> 00:22:38,524 कैथरीन। 303 00:22:38,525 --> 00:22:40,651 मुझे अफ़सोस है, पर थोड़ा जल्दी करना होगा। हम बेहद व्यस्त हैं। 304 00:22:40,652 --> 00:22:41,736 ज़रूर। 305 00:22:41,737 --> 00:22:45,824 स्लॉ हाउस में हमें कुछ तकनीकी समस्याएँ हो रही हैं और हम जानना चाहते थे… 306 00:22:47,910 --> 00:22:49,161 यहाँ नहीं। आओ। 307 00:22:52,539 --> 00:22:55,959 मेरा कमरा खाली होगा। बाकी सब एक जन्मदिन मनाने के लिए बार में गए हैं। 308 00:22:56,585 --> 00:22:57,753 कोई हमारी बात नहीं सुनेगा। 309 00:22:59,087 --> 00:23:00,546 माफ़ करना। 310 00:23:00,547 --> 00:23:03,382 पर अब जब जवान ख़ून मेरी नौकरी हथियाने के लिए पीछे पड़ा है, 311 00:23:03,383 --> 00:23:06,845 स्लॉ हाउस से मेरे संबंध की याद दिलाना मेरे लिए अच्छा नहीं है। 312 00:23:07,429 --> 00:23:09,430 तुम जब वहाँ से निकल सकती थी, तुम्हें निकल जाना चाहिए था। 313 00:23:09,431 --> 00:23:14,101 ख़ैर, लगता है कि स्लॉ हाउस को गुप्त सेवा के डेटाबेस से मिटा दिया गया है। 314 00:23:14,102 --> 00:23:17,355 मतलब, जिसने भी यह काम किया है, काफ़ी प्रभावशाली रूप से किया है। 315 00:23:17,356 --> 00:23:20,149 मतलब, ज़ाहिर है कि डेटाबेस की रानियाँ तुम्हारे अधीन हैं, 316 00:23:20,150 --> 00:23:21,901 तो अगर कोई प्रशासनिक गड़बड़ी हुई है, 317 00:23:21,902 --> 00:23:23,945 तो तुम नहीं चाहोगी कि वह उजागर हो, है ना? 318 00:23:23,946 --> 00:23:26,031 यह देखते हुए कि जवान ख़ून तुम्हारे पीछे पड़ा है। 319 00:23:30,744 --> 00:23:31,870 मुझे थोड़ा सा समय देना। 320 00:24:13,245 --> 00:24:14,413 जैसा कि मैंने सोचा था। 321 00:24:14,955 --> 00:24:17,874 कोई प्रशासनिक गड़बड़ी नहीं हुई है। 322 00:24:17,875 --> 00:24:20,043 तुम्हें मिटाने का आदेश ऊपर से आया था। 323 00:24:21,044 --> 00:24:22,421 एकदम ऊपर से। 324 00:24:25,382 --> 00:24:26,799 बहुत-बहुत शुक्रिया। 325 00:24:26,800 --> 00:24:29,178 तुम अपना ख़्याल रखना, कैथरीन। 326 00:24:29,970 --> 00:24:31,430 शुक्रिया। 327 00:24:56,788 --> 00:24:58,457 हम यहाँ क्यों आए हैं? 328 00:25:00,792 --> 00:25:02,835 हाल ही में तुम्हारे परिवार में हुई मृत्यु के चलते, 329 00:25:02,836 --> 00:25:06,005 मैंने सोचा थोड़ा बदलाव तुम्हारा मन हल्का कर सकता है। 330 00:25:06,006 --> 00:25:08,299 मुझे आपके वादे के मुताबिक वापस पार्क भेजना 331 00:25:08,300 --> 00:25:09,509 - अच्छा बदलाव होता। - भगवान। 332 00:25:09,510 --> 00:25:11,719 तुम अभी भी वही राग आलाप रहे हो। 333 00:25:11,720 --> 00:25:13,971 नहीं। पर ज़ाहिर है कि आप अपनी ज़बान के पक्के नहीं हैं। ठीक है। 334 00:25:13,972 --> 00:25:16,349 हाँ, अगर तुम चाहो तो हम कभी भी किसी पार्क में जा सकते हैं। 335 00:25:16,350 --> 00:25:18,684 - बत्तख़ों को खाना खिला सकते हैं। - आप मेरे सामने बैठे थे। 336 00:25:18,685 --> 00:25:20,061 आपने कहा था कि आप वह करेंगे। 337 00:25:20,062 --> 00:25:22,438 "मैं पार्क वापस कब जाऊँगा? मेरे नानाजी मर गए हैं।" 338 00:25:22,439 --> 00:25:24,942 पता है, बहुत से लोगों की मौत होती है, कार्टव्राइट। 339 00:25:25,692 --> 00:25:27,818 ख़ासतौर से हमारे काम में। 340 00:25:27,819 --> 00:25:30,822 अपने बिस्तर में 83 की उम्र में, शांति से… 341 00:25:31,490 --> 00:25:34,284 तुम्हारे नाना ख़ुद को भाग्यशाली मानते, 342 00:25:34,952 --> 00:25:37,203 अगर उन्हें कोई अंदाज़ा होता कि क्या हो रहा था। 343 00:25:37,204 --> 00:25:39,747 जब आपका समय आएगा, तब मैं आपको यह याद दिलाऊँगा, ठीक है? 344 00:25:39,748 --> 00:25:42,416 हाँ, ख़ैर, तुम अक्खड़ बन रहे हो, है ना? 345 00:25:42,417 --> 00:25:44,710 तुम मान रहे हो कि मैं तुमसे पहले मर जाऊँगा। 346 00:25:44,711 --> 00:25:47,463 ओह, हाँ। क्योंकि आप तो फल-सब्ज़ी जैसा स्वस्थ खाना खा रहे हैं। 347 00:25:47,464 --> 00:25:49,173 - मैं भूल गया था। - नहीं। मैं बस कह रहा हूँ। 348 00:25:49,174 --> 00:25:51,092 तुम जिस अवस्था में हो, इतने तनाव में हो। 349 00:25:51,093 --> 00:25:54,011 तुम तैश में आकर ख़ुद को मुसीबत में डाल लोगे। 350 00:25:54,012 --> 00:25:56,931 मतलब, तुम या तो इसे दबाकर रख सकते हो, या इसे बाहर निकाल सकते हो, 351 00:25:56,932 --> 00:25:58,934 पर दोनों एक साथ नहीं कर सकते। 352 00:26:05,482 --> 00:26:07,024 बेहतर लग रहा है? 353 00:26:07,025 --> 00:26:08,151 नहीं। 354 00:26:09,403 --> 00:26:10,696 दरवाज़ा बंद कर देना, ठीक है? 355 00:26:17,160 --> 00:26:20,205 ठीक है। अब इसे एक हाथ से खोलो। 356 00:26:24,835 --> 00:26:25,918 इससे क्या साबित होता है? 357 00:26:25,919 --> 00:26:27,003 इससे कुछ साबित नहीं होता। 358 00:26:27,004 --> 00:26:31,216 पर यह सवाल ज़रूर उठता है कि स्ट्रुअन लॉय ने वह क्यों नहीं किया, जो तुमने अभी किया? 359 00:27:05,125 --> 00:27:06,376 अंदर घुसो। 360 00:27:12,132 --> 00:27:13,133 हैलो। 361 00:27:13,634 --> 00:27:16,010 स्ट्रुअन लॉय मारा गया है। 362 00:27:16,011 --> 00:27:17,845 बेचारा बेवक़ूफ़। 363 00:27:17,846 --> 00:27:19,764 पर कोई और माज़रा ना हो, 364 00:27:19,765 --> 00:27:22,768 इसलिए एक बार दूसरे पूर्व धीमे घोड़ों की जाँच कर लो। 365 00:27:23,477 --> 00:27:25,521 चलो देख लें अगर चिंता की कोई बात है या नहीं। 366 00:27:26,021 --> 00:27:27,648 मैं कर सकता हूँ। 367 00:28:50,230 --> 00:28:53,065 - ठीक है। केवल तुम? - हाँ। 368 00:28:53,066 --> 00:28:55,152 हाँ। हाँ, हाँ, हाँ। 369 00:28:55,736 --> 00:28:57,070 - गुड इवनिंग। - गुड इवनिंग। 370 00:29:03,535 --> 00:29:05,203 ठीक है। 371 00:29:05,204 --> 00:29:06,412 अगला कौन है? 372 00:29:06,413 --> 00:29:07,539 तुम चुनो। 373 00:29:10,042 --> 00:29:12,127 अपने बच्चे का नाम कमबख़्त रिवर कौन रखता है? 374 00:29:56,421 --> 00:29:57,422 रिवर। 375 00:30:06,390 --> 00:30:08,141 तुम्हें स्कूल में नहीं होना चाहिए? 376 00:30:10,894 --> 00:30:15,315 नहीं। सब ठीक है। सब ठीक है। 377 00:30:17,109 --> 00:30:18,318 वह आवाज़ कैसी है? 378 00:30:20,070 --> 00:30:21,363 ऑक्सीजन की है। 379 00:30:25,284 --> 00:30:27,327 इसमें बुलबुले उठ रहे हैं। 380 00:30:29,121 --> 00:30:30,914 जैसे चूल्हे पर सूप उबलता है। 381 00:30:34,126 --> 00:30:35,544 बहुत शांतिदायक है। 382 00:31:06,158 --> 00:31:10,454 उसके जाने के बाद मैंने उसे मकान से घर बनाने की बहुत कोशिश की थी। 383 00:31:16,460 --> 00:31:18,378 वह कभी भी घर जैसा लगना बंद नहीं हुआ। 384 00:31:25,802 --> 00:31:29,806 मुझे उसके बिना जीने की याद नहीं आएगी। 385 00:31:34,102 --> 00:31:35,562 पर तुम्हारी याद ज़रूर आएगी। 386 00:31:38,106 --> 00:31:39,274 बहुत ज़्यादा। 387 00:31:41,610 --> 00:31:42,611 मेरे बच्चे। 388 00:31:46,657 --> 00:31:47,658 हम और बात करेंगे। 389 00:32:48,802 --> 00:32:51,597 तुम जानते हो ना कि गोलाकार कोई खाने की श्रेणी नहीं है? 390 00:32:55,684 --> 00:32:57,059 - नहीं। - ले लो। नहीं? 391 00:32:57,060 --> 00:32:59,020 जैसी तुम्हारी मर्ज़ी। 392 00:32:59,021 --> 00:33:00,938 तुम्हें नहीं पता तुम क्या छोड़ रही हो। 393 00:33:00,939 --> 00:33:02,857 और जब हम शराब की बात कर रहे हैं, 394 00:33:02,858 --> 00:33:05,943 आशा है कि तुम इसे कार्यक्रम के दौरान पीने की योजना नहीं बना रहे हो। 395 00:33:05,944 --> 00:33:08,571 सच में शोक मनाने वाले बुरा मान सकते हैं। 396 00:33:08,572 --> 00:33:11,741 तुम्हें कैसे पता कि मैं सच में शोक नहीं मना रहा हूँ? 397 00:33:11,742 --> 00:33:14,619 शायद मेरे लिए दुःख ऐसे ही व्यक्त होता हो। 398 00:33:14,620 --> 00:33:17,788 और साथ ही, हिप फ्लास्क रखने का कोई फ़ायदा नहीं है अगर आप उसे इस्तेमाल ही ना करें। 399 00:33:17,789 --> 00:33:19,624 यह हिप फ्लास्क नहीं है। यह एक छोटी बोतल है। 400 00:33:19,625 --> 00:33:22,668 भगवान। तुम बाल की खाल क्यों निकाल रही हो? 401 00:33:22,669 --> 00:33:26,047 क्या तुम सच में डेविड कार्टव्राइट की मौत का शोक मनाने का नाटक करोगे? 402 00:33:26,048 --> 00:33:27,257 तुम उससे नफ़रत करते थे। 403 00:33:28,342 --> 00:33:31,762 मैं बस यह सुनिश्चित करना चाहता हूँ कि वह बूढ़ा हरामख़ोर सच में मर गया है। 404 00:33:32,846 --> 00:33:34,472 मैं अपने साथ बड़ी कील लाया हूँ। ठीक है? 405 00:33:34,473 --> 00:33:36,016 तुम हथौड़ा मारना चाहोगी? 406 00:33:38,268 --> 00:33:39,685 चलो भी, स्टैंडिश। 407 00:33:39,686 --> 00:33:41,479 हम जासूस हैं। 408 00:33:41,480 --> 00:33:44,858 हम सबने कभी ना कभी अपनी मौत होने का नाटक किया है। 409 00:33:49,655 --> 00:33:51,197 तो, टैवर्नर… 410 00:33:51,198 --> 00:33:52,699 उसकी चुगली किसने की? 411 00:33:53,325 --> 00:33:54,576 मॉइरा ट्रेगॉरियन ने। 412 00:33:55,118 --> 00:33:56,827 वैसे, उसने हैलो कहा है। 413 00:33:56,828 --> 00:33:58,121 - अच्छा? - नहीं, असल में नहीं। 414 00:33:59,831 --> 00:34:02,959 हाँ। नहीं, मुझे हैरानी है कि उसने तुम्हारी बात पर ध्यान भी दिया। 415 00:34:02,960 --> 00:34:05,295 तुमने क्या किया था? उसके पेपर क्लिप सीधे करने की धमकी दी थी? 416 00:34:06,630 --> 00:34:10,551 उसके ऑफ़िस में एक मल्टीफ़ंक्शन इंकजेट वायरलेस प्रिंटर है। 417 00:34:23,146 --> 00:34:24,606 तुम अंदर जाओगे? 418 00:34:25,190 --> 00:34:26,566 मुझे अंतिम संस्कार पसंद नहीं हैं। 419 00:34:26,567 --> 00:34:28,276 मुझे भी नहीं। 420 00:34:28,277 --> 00:34:30,195 ख़ासतौर से बकवास नकली वाले। 421 00:34:31,112 --> 00:34:33,363 मुझे पता नहीं क्या ज़्यादा निराशाजनक है, मृत होना 422 00:34:33,364 --> 00:34:35,157 या लोगों का यह सोचना कि ज़िंदगी में आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि 423 00:34:35,158 --> 00:34:38,078 रेल हड़ताल होने पर उसकी जगह बस सेवा का आयोजन करना था। 424 00:34:39,329 --> 00:34:40,539 मुझे कोई चिंता नहीं है। 425 00:34:41,915 --> 00:34:45,834 जब हम मरेंगे, कोई हमारे बारे में सोचेगा ही नहीं। 426 00:34:45,835 --> 00:34:48,296 तो पार्क का टूर कैसा लगा था, 427 00:34:48,297 --> 00:34:51,381 या परिवहन विभाग का, जैसा कि हम आज उसे कह रहे हैं? 428 00:34:51,382 --> 00:34:52,758 हाँ, मुझे मज़ा आया था। 429 00:34:52,759 --> 00:34:57,221 अगर आगंतुकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए तुम्हारे कोई सुझाव हों, 430 00:34:57,222 --> 00:34:58,806 तो मुझे बता देना। 431 00:34:58,807 --> 00:35:00,267 मेरे ख़्याल से यह गोपनीयता की बात है। 432 00:35:00,809 --> 00:35:03,603 दरवाज़े पर सबको एक वैकल्पिक पहचान दो। 433 00:35:03,604 --> 00:35:05,146 - ज़हरीले डार्ट? - शुक्रिया। 434 00:35:05,147 --> 00:35:07,315 हाँ। लेज़र बीम बाधा कोर्स। उस तरह का कुछ। 435 00:35:07,316 --> 00:35:10,360 - मास्क। - बिल्कुल। वही भविष्य है। 436 00:35:13,989 --> 00:35:15,072 - डायना। - गुड मॉर्निंग। 437 00:35:15,073 --> 00:35:16,699 - गुड मॉर्निंग। - तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 438 00:35:16,700 --> 00:35:18,076 पुराने दोस्तों से मिल रहा हूँ। 439 00:35:18,744 --> 00:35:22,372 पता है, कहते हैं कि स्कूल में उसने बाकी किसी भी लड़के के मुक़ाबले ज़्यादा टीचरों के लिए मुख मैथुन किया था। 440 00:35:23,081 --> 00:35:25,750 बाकी प्रतिद्वंद्वियों को देखते हुए, वह काफ़ी बड़ी उपलब्धि है। 441 00:35:25,751 --> 00:35:27,544 हम उसे नॉशर नैश बुलाते थे। 442 00:35:28,128 --> 00:35:30,171 उस पर नज़र रखना। वह प्रधान मंत्री के लिए तुम्हारी जासूसी करेगा। 443 00:35:30,172 --> 00:35:33,299 मुझे लगने लगा था तुम मेरा पीछा कर रहे हो। 444 00:35:33,300 --> 00:35:34,675 तुम्हारी क्या वजह थी? 445 00:35:34,676 --> 00:35:36,469 इन दिनों मैं किसी और के पैसे पर 446 00:35:36,470 --> 00:35:38,554 खाना खाने के अवसर हाथ से जाने नहीं दे सकता हूँ। 447 00:35:38,555 --> 00:35:39,639 अब छोड़ो भी। 448 00:35:39,640 --> 00:35:42,225 तुम ख़ुद को पीड़ित नहीं दिखा रहे हो, है ना? 449 00:35:42,226 --> 00:35:45,478 अगर तुम्हें याद हो, तो तुमने मुझसे काफ़ी बड़ी रकम निकलवाई थी, डायना। 450 00:35:45,479 --> 00:35:47,855 तुमने एक विदेशी संस्था से पैसे लिए थे। 451 00:35:47,856 --> 00:35:50,984 मैंने तुम्हें अपनी ग़लती सुधारने का मौक़ा दिया था। 452 00:35:52,110 --> 00:35:54,196 इसे राष्ट्रीय सुरक्षा में निवेश समझ लो। 453 00:35:54,947 --> 00:35:58,616 अगर तुम्हारी पार्टी ने गुप्त सेवा को इतना कंगाल नहीं कर दिया होता, 454 00:35:58,617 --> 00:36:01,202 तो मुझे पैसों के लिए वैकल्पिक स्रोत नहीं ढूँढने पड़ते। 455 00:36:01,203 --> 00:36:02,620 तुमने मुझे कंगाल कर दिया है, डायना। 456 00:36:02,621 --> 00:36:04,331 पूरी तरह कंगाल कर दिया… 457 00:36:05,791 --> 00:36:07,041 या कम से कम तुमने किया होता, 458 00:36:07,042 --> 00:36:09,086 अगर वे पैसे, जो तुमने लिए, सच में मेरे होते। 459 00:36:10,212 --> 00:36:11,295 क्या? 460 00:36:11,296 --> 00:36:13,381 तुम्हें पता होगा, अमीर लोग कभी अपनी जेब से पैसे नहीं देते हैं। 461 00:36:13,382 --> 00:36:14,925 तुम्हारे हिसाब से वे अमीर कैसे बने रहते हैं? 462 00:36:15,884 --> 00:36:17,969 जो पैसा तुमने मुझसे ज़बरदस्ती निकलवाया था 463 00:36:17,970 --> 00:36:20,556 और पता नहीं पार्क के कैसे संदेहजनक कामों में लगाया था, 464 00:36:21,139 --> 00:36:23,266 वह एक बहुत प्यारे दोस्त ने दिया था, जिसने मेरी समस्या सुनने के बाद 465 00:36:23,267 --> 00:36:26,185 तुम्हारी माँग के पैसे देना स्वीकार किया था। 466 00:36:26,186 --> 00:36:28,104 आशा है तुमने उन पैसों का कोई ग़लत इस्तेमाल नहीं किया था। 467 00:36:28,105 --> 00:36:29,565 वह कौन था? 468 00:36:30,691 --> 00:36:32,650 पीटर। तुम्हें किसने पैसे दिए थे? 469 00:36:32,651 --> 00:36:34,403 मेरे ख़्याल से तुम्हारा मतलब है कि तुम्हें किसने पैसे दिए थे। 470 00:36:35,529 --> 00:36:36,612 बात यह है, 471 00:36:36,613 --> 00:36:39,991 कि वह इस समय अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहता है। 472 00:36:39,992 --> 00:36:41,326 मुझे यक़ीन है तुम समझती हो। 473 00:36:54,047 --> 00:36:58,342 असीम दयालुता के प्रभु 474 00:36:58,343 --> 00:37:01,679 असीम महानता के प्रभु 475 00:37:01,680 --> 00:37:05,558 आप तुरंत सबका स्वागत करते हैं 476 00:37:05,559 --> 00:37:09,896 सबको गले लगाते हैं 477 00:37:09,897 --> 00:37:14,317 हमारी मृत्यु के समय हमारे पास रहना 478 00:37:14,318 --> 00:37:18,529 और हम प्रार्थना करते हैं, हमें देना 479 00:37:18,530 --> 00:37:22,909 हमारे दिलों में आपके प्रति प्यार, प्रभु 480 00:37:22,910 --> 00:37:28,331 पहले दिन की शाम में 481 00:37:28,332 --> 00:37:32,335 असीम कोमलता के प्रभु 482 00:37:32,336 --> 00:37:35,796 असीम शांति के प्रभु 483 00:37:35,797 --> 00:37:39,967 जिनकी वाणी ही संतुष्टि है 484 00:37:39,968 --> 00:37:44,347 जिनकी उपस्थिति आश्वासन है 485 00:37:44,348 --> 00:37:48,392 हमारी मृत्यु के समय उपस्थित रहना 486 00:37:48,393 --> 00:37:52,397 और हम प्रार्थना करते हैं, हमें देना 487 00:37:53,023 --> 00:37:57,568 हमारे दिलों में आपके प्रति शांति, प्रभु 488 00:37:57,569 --> 00:38:04,409 दिन के ख़त्म होने पर 489 00:38:07,621 --> 00:38:08,872 कृपया बैठ जाएँ। 490 00:38:12,709 --> 00:38:16,839 और अब, डेविड का नाती, रिवर कुछ शब्द कहना चाहेगा। 491 00:38:31,645 --> 00:38:33,647 मेरे नानाजी को अपने बगीचे से बहुत प्यार था… 492 00:38:35,858 --> 00:38:37,192 और मेरी दादी से, 493 00:38:38,235 --> 00:38:40,237 और मेरी माँ और मुझसे। 494 00:38:42,281 --> 00:38:45,367 पर उनकी ज़िंदगी का बड़ा जुनून बेशक उनका काम था। 495 00:38:48,036 --> 00:38:49,788 क्योंकि वह लोगों की परवाह करते थे। 496 00:38:51,707 --> 00:38:53,250 उन्हें परवाह थी कि लोग कैसे रहते हैं, 497 00:38:54,918 --> 00:38:56,461 उन्हें काम करने के लिए क्या सक्षम बनाता है। 498 00:38:58,839 --> 00:39:01,300 उन्हें सुरक्षा और आज़ादी की परवाह थी। 499 00:39:06,054 --> 00:39:09,349 और इसके लिए वह राष्ट्रीय परिवहन प्रणाली को बहुत अहम मानते थे, 500 00:39:09,933 --> 00:39:11,143 ज़ाहिर है। 501 00:39:12,853 --> 00:39:14,229 क्योंकि उसके बिना, 502 00:39:15,063 --> 00:39:17,816 किसे पता हम में से कितने लोग आज यहाँ पहुँच भी पाते। 503 00:39:19,276 --> 00:39:21,861 परिवहन विभाग में नानाजी के काम के चलते 504 00:39:21,862 --> 00:39:25,324 उन्हें अकसर मुश्किल चयन करने पड़ते थे, 505 00:39:26,408 --> 00:39:28,911 और मैं जानता हूँ कि उनमें से कईओं के कारण उन्हें तनाव महसूस होता था। 506 00:39:31,246 --> 00:39:35,250 इतने सारे अलग-अलग तरह के वाहन हैं सोचने के लिए। 507 00:39:35,918 --> 00:39:39,505 कारें, बसें, ट्रेनें, विमान। 508 00:39:41,840 --> 00:39:43,841 पर वह… मिनीबसें। 509 00:39:43,842 --> 00:39:45,510 पर वह कभी हुए नुक़सान भी नहीं भूले। 510 00:39:45,511 --> 00:39:47,553 कम से कम एक बार इंसान होने का नाटक कर लो। 511 00:39:47,554 --> 00:39:49,389 उदाहरण के लिए, जनता के साधारण सदस्य, 512 00:39:50,599 --> 00:39:53,685 जो किसी गड्ढे से टकरा जाएँ, जिसे भरा नहीं गया था। 513 00:39:54,520 --> 00:39:57,731 हम… उनसे छूट गया। उन लोगों से छूट गया। 514 00:40:04,363 --> 00:40:07,616 मैं जानता हूँ कि नानाजी उन नुक़सानों की जानकारी को अपने साथ क़ब्र में ले जाएँगे। 515 00:40:09,993 --> 00:40:12,746 और मैं आशा करता हूँ कि वह साथ में उनके लिए हमारा प्यार भी ले जाएँगे। 516 00:40:30,722 --> 00:40:32,015 कृपया खड़े हो जाएँ। 517 00:40:45,821 --> 00:40:47,530 तुम्हारे लिए अफ़सोस है। 518 00:40:47,531 --> 00:40:48,949 शुक्रिया। ठीक है। शुक्रिया। 519 00:40:53,036 --> 00:40:55,496 - तुम कितने स्मार्ट दिख रहे हो। - हाँ। 520 00:40:55,497 --> 00:40:57,040 क्या यह उनका सूट है? 521 00:40:59,793 --> 00:41:01,587 उन्हें तुम पर बहुत गर्व था। 522 00:41:09,595 --> 00:41:11,679 यह रहे तुम। तुम दोनों कहाँ थे? 523 00:41:11,680 --> 00:41:13,890 तुमने कहा था कि अगर हम आएँगे, तो हमें एक सैंडविच मुफ़्त मिलेगा। 524 00:41:13,891 --> 00:41:15,392 तुमने अंदर आने के बारे में कुछ नहीं कहा था। 525 00:41:16,393 --> 00:41:17,519 चलो फिर। 526 00:41:44,338 --> 00:41:45,380 अरे। 527 00:41:46,965 --> 00:41:48,799 मुझे तुमसे एक शिकायत है। 528 00:41:48,800 --> 00:41:52,261 अगली बार मेरे पूर्व एजेंटों में से कोई मर जाए, 529 00:41:52,262 --> 00:41:56,182 तो मैं उसकी ख़बर पार्क से सुनना चाहूँगा, रिटायर्ड जासूसों की सुनी-सुनाई बातों से नहीं। 530 00:41:56,183 --> 00:41:57,266 क्या? 531 00:41:57,267 --> 00:42:01,062 पता है, स्ट्रुअन लॉय ने अपने समय से पहले एक शिपिंग कंटेनर में आत्मदहन कर लिया। 532 00:42:01,063 --> 00:42:04,440 वह एक दुर्घटना थी। तुम्हें ख़बर देने की कोई ज़रूरत नहीं थी। 533 00:42:04,441 --> 00:42:06,317 उसी तरह जैसे मुझे बताने की कोई ज़रूरत नहीं थी 534 00:42:06,318 --> 00:42:08,194 कि तुम एक संपत्ति के दलाल को 535 00:42:08,195 --> 00:42:09,612 स्लॉ हाउस भेज रही थी? 536 00:42:09,613 --> 00:42:12,448 तुम्हें बछड़े पालने की कोशिश करनी चाहिए, डायना। 537 00:42:12,449 --> 00:42:14,200 तुम्हें चीज़ों को अंधेरे में रखना पसंद है। 538 00:42:14,201 --> 00:42:16,369 हम बस अपनी संपत्तियों का हिसाब-किताब कर रहे हैं। 539 00:42:16,370 --> 00:42:19,831 अच्छा, अगर बस हिसाब-किताब हो रहा है, तो हमें वेतन की सूची से क्यों हटा दिया गया है? 540 00:42:20,415 --> 00:42:22,583 - क्या? - हाँ। और बस वेतन की सूची से ही नहीं। 541 00:42:22,584 --> 00:42:26,045 हमारे सारे रिकॉर्ड, नाम, सेवा का इतिहास, काम में भागीदारी का हिसाब। 542 00:42:26,046 --> 00:42:27,506 सब कुछ। मिटा दिया गया है। 543 00:42:28,215 --> 00:42:31,425 हम डेटाबेस को अपग्रेड कर रहे हैं। 544 00:42:31,426 --> 00:42:32,553 बस छोटी सी गड़बड़ी हुई थी। 545 00:42:33,804 --> 00:42:35,596 हाँ, डेविड कार्टव्राइट भले ही 546 00:42:35,597 --> 00:42:37,348 बूढ़ा हरामख़ोर रहा हो, 547 00:42:37,349 --> 00:42:39,934 पर वह फ़र्स्ट डेस्क वाली बकवास को बहुत अच्छे से पहचानता था। 548 00:42:39,935 --> 00:42:42,061 ऐसे समय में मुझे लगभग उस कमीने की याद आती है। 549 00:42:42,062 --> 00:42:43,564 भगवान के लिए। 550 00:42:44,523 --> 00:42:47,860 मैं चार्ल्स पार्टनर नहीं हूँ। तुम्हें मुझे गोली नहीं मारनी पड़ेगी। 551 00:42:51,321 --> 00:42:52,738 तुम ठीक हो? 552 00:42:52,739 --> 00:42:53,823 क्या तुम ठीक हो? 553 00:42:53,824 --> 00:42:55,324 नहीं, मैं ठीक हूँ, मैं ठीक हूँ। 554 00:42:55,325 --> 00:42:56,660 शुक्रिया। मैं ठीक हूँ। 555 00:42:57,452 --> 00:42:59,495 शुक्रिया। माफ़ करना। नहीं। 556 00:42:59,496 --> 00:43:02,374 सब ठीक है। 557 00:43:04,710 --> 00:43:05,752 माफ़ करना। 558 00:43:06,628 --> 00:43:11,091 मैंने सोचा था कि एक ही ऑफ़िस में इतने साल साथ बिताने के बाद उसे मालूम होगा। 559 00:43:14,303 --> 00:43:16,597 तुम कहते हो कि मुझे चीज़ें दबाए रखना पसंद है। 560 00:44:30,546 --> 00:44:32,380 - हाँ। - नई ख़बर है। 561 00:44:32,381 --> 00:44:34,550 स्ट्रुअन इकलौता मृत घोड़ा नहीं है। 562 00:44:35,217 --> 00:44:39,221 के व्हाइट नाम की कोई बूढ़ी घोड़ी अपनी नाव से गिर गई। 563 00:44:39,972 --> 00:44:42,014 - कब? - कल रात को। 564 00:44:42,015 --> 00:44:43,725 नहर में डूब गई। 565 00:45:07,749 --> 00:45:09,250 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 566 00:45:09,251 --> 00:45:10,544 चलो भी। 567 00:45:11,670 --> 00:45:14,173 अपने बेटे को उसके नाना को दफ़नाते हुए देख रहा हूँ। 568 00:45:15,215 --> 00:45:17,134 यही जीवन चक्र है। 569 00:45:20,053 --> 00:45:24,140 अरे, आज के दिन का मान रखते हुए, मैं तुम्हारा सिर धड़ से अलग नहीं करूँगा, 570 00:45:24,141 --> 00:45:25,975 हालाँकि मैं बहुत, बहुत करना चाहता हूँ। 571 00:45:25,976 --> 00:45:29,897 तो मैं फिर से पूछ रहा हूँ, तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 572 00:45:31,481 --> 00:45:32,566 धंधा। 573 00:45:33,650 --> 00:45:35,026 क्या मतलब है तुम्हारा? 574 00:45:35,027 --> 00:45:36,861 किसके साथ? किस चीज़ के साथ? 575 00:45:36,862 --> 00:45:38,154 तुम्हारी पूरी टीम नष्ट हो गई थी, याद है? 576 00:45:38,155 --> 00:45:39,947 नहीं, तुम्हारा इससे कोई लेना-देना नहीं है कि किसके साथ। 577 00:45:39,948 --> 00:45:43,869 जहाँ तक मेरी टीम का सवाल है, ऐसा कोई नुक़सान नहीं है जिसे पलटा ना जा सके। 578 00:45:47,039 --> 00:45:49,208 तुम्हारी माँ नहीं आई, हँ? 579 00:45:49,958 --> 00:45:52,377 लगता है आज का दिन सबके लिए ही बुरा रहा है। 580 00:45:52,961 --> 00:45:54,421 माफ़ करना, बेटे। 581 00:47:55,250 --> 00:47:57,252 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू