1 00:00:31,448 --> 00:00:32,448 धत्। 2 00:00:33,492 --> 00:00:34,493 धत्। 3 00:00:34,993 --> 00:00:36,912 रुको! रुको! रुको! 4 00:00:38,038 --> 00:00:39,623 रुको! रुको! रुको! 5 00:00:40,666 --> 00:00:42,416 एमआई5। मुझे यह कार चाहिए। 6 00:00:42,417 --> 00:00:43,918 - मैं नहीं दे सकती। माफ़ करना। - तुम्हें वापस मिल जाएगी। 7 00:00:43,919 --> 00:00:45,128 बस दरवाज़ा खोलो। चलो भी। 8 00:00:45,712 --> 00:00:48,256 बाहर निकलो। चलो। 9 00:00:48,257 --> 00:00:50,508 - तुम्हें यह कितने समय के लिए चाहिए? - बस कार से बाहर निकलो। चलो। 10 00:00:50,509 --> 00:00:53,553 यह बहुत असुविधाजनक है। मुझे इसकी ज़रूरत है। मुझे कार की ज़रूरत है। 11 00:00:53,554 --> 00:00:55,097 ज़रा सुनो! मुझे कार वापस कब… 12 00:00:55,597 --> 00:00:57,683 हे भग… हे भगवान! मॉन्टी! 13 00:01:14,616 --> 00:01:17,619 तो हमें यह कैसे करना चाहिए? 14 00:01:18,704 --> 00:01:24,458 हाँ, हम थोड़े सजावटी ढंग से कर सकते हैं। तुम्हें एक पेड़ से टांग दें… शायद तुम्हें ज़िंदा जला दें? 15 00:01:24,459 --> 00:01:26,670 ऑ, कितनी ख़ूबसूरत मौत होगी। 16 00:01:28,338 --> 00:01:29,631 या… 17 00:01:30,674 --> 00:01:31,675 हम बस… 18 00:01:33,427 --> 00:01:35,220 इसे यहीं कार में ख़त्म कर सकते हैं। 19 00:01:38,432 --> 00:01:39,600 जिससे ज़्यादा गंदगी हो जाएगी… 20 00:01:42,311 --> 00:01:44,188 पर अगर तुम्हें ज़्यादा पसंद हो, तो हम यही कर सकते हैं। 21 00:01:46,315 --> 00:01:47,316 अगला बायाँ मोड़ ले लेना। 22 00:01:57,784 --> 00:01:59,494 आगे एक झील है। 23 00:02:01,747 --> 00:02:04,833 लाजवाब प्राकृतिक ख़ूबसूरती वाली जगह है। 24 00:02:07,294 --> 00:02:08,961 ये लोग ऐसी ही चीज़ें बोलते हैं। 25 00:02:11,048 --> 00:02:12,466 मैं अपना स्विमसूट नहीं लाई। 26 00:02:13,550 --> 00:02:15,218 तुम ब्रिटिश कितने ज़्यादा संकोची होते हो। 27 00:02:15,219 --> 00:02:16,470 पानी में नंगे जाओ। 28 00:02:17,554 --> 00:02:18,805 क्यों नहीं? 29 00:05:09,560 --> 00:05:12,395 - तुम लोगों समझ नहीं आता क्या? - लैंब, बस… बस सुनिए, ठीक है? 30 00:05:12,396 --> 00:05:14,564 - मुझे कितनी बार… - वे क़ातिल रूसी हैं। 31 00:05:14,565 --> 00:05:17,985 यह कज़ान में हुए किसी हमले का बदला है। 32 00:05:18,569 --> 00:05:21,195 वे सिड बेकर को ले गए हैं और वह… 33 00:05:21,196 --> 00:05:22,697 सिड बेकर? 34 00:05:22,698 --> 00:05:24,949 पिछली बार जब वह तुम्हारे साथ थी, तो वह मर गई थी, है ना? 35 00:05:24,950 --> 00:05:27,368 हाँ, उन्हें लगता है वह हमला उसने किया था। 36 00:05:27,369 --> 00:05:28,870 क्यों? 37 00:05:28,871 --> 00:05:29,955 कार्टव्राइट? 38 00:09:25,649 --> 00:09:27,609 {\an8}मिक हेरन के "जो कंट्री" और "स्लॉ हाउस" उपन्यासों पर आधारित 39 00:09:33,699 --> 00:09:35,409 स्लो हॉर्सेज़ 40 00:09:40,873 --> 00:09:44,585 मैडम, जब हमने उनसे कहा कि आप उपलब्ध नहीं हैं, उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी। 41 00:09:45,294 --> 00:09:47,254 ओह, भगवान के लिए। 42 00:09:48,505 --> 00:09:49,506 मैं व्यस्त हूँ। 43 00:09:50,340 --> 00:09:51,425 तुम्हें क्या चाहिए? 44 00:10:00,058 --> 00:10:03,937 और यह क्या है? इंटरव्यू के लिए छोटा सा शुक्रिया? 45 00:10:04,688 --> 00:10:06,522 तो कैंटॉर तुम्हें कैसे ब्लैकमेल कर रहा है? 46 00:10:06,523 --> 00:10:07,773 वह मुझे ब्लैकमेल नहीं कर रहा है। 47 00:10:07,774 --> 00:10:11,194 ख़ैर, उसने तुम्हें सबके सामने ऐसे नचाया जैसे वह तुम्हारा मालिक हो। 48 00:10:11,195 --> 00:10:13,363 फिर तुमने उससे क्या लिया था? पैसे? 49 00:10:13,989 --> 00:10:16,157 तुमने कज़ान के लिए पैसे वैसे ही दिए थे? 50 00:10:16,158 --> 00:10:18,659 क्योंकि विदेश में छुट्टियाँ मनाने के समय कोई किसी हमले को अंजाम नहीं देता है, 51 00:10:18,660 --> 00:10:20,745 ख़ासतौर से तब नहीं जब वह रूस में हो। 52 00:10:20,746 --> 00:10:23,706 अगर जेब में बहुत सारे पैसे ना हों, तो नहीं। 53 00:10:23,707 --> 00:10:29,046 और हम दोनों जानते हैं कि गुप्त सेवा के पास छुट्टियाँ मनाने के लिए पैसे नहीं हैं। 54 00:10:29,630 --> 00:10:31,506 कैंटॉर राष्ट्रीय सुरक्षा में निवेश करना चाहता था, 55 00:10:31,507 --> 00:10:33,217 जहाँ हमें निवेश की ज़रूरत थी। 56 00:10:34,885 --> 00:10:36,886 मैं तुम्हें यक़ीन दिला सकती हूँ कि उसने मुझे खरीदा नहीं है। 57 00:10:36,887 --> 00:10:38,472 मेरा यक़ीन मानो, डायना, 58 00:10:39,306 --> 00:10:40,849 अगर तुमने उससे पैसे लिए थे, 59 00:10:41,683 --> 00:10:43,935 तो वह तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े का मालिक है। 60 00:10:43,936 --> 00:10:45,854 उसने तुमसे और क्या करने को कहा है? 61 00:10:47,356 --> 00:10:48,899 भगवान, यह बहुत बेकार है। 62 00:10:50,359 --> 00:10:52,443 वह मीडिया में है। मैं उसे संभाल सकती हूँ। 63 00:10:52,444 --> 00:10:53,653 वह कुछ नहीं है। 64 00:10:53,654 --> 00:10:58,242 उम्मीद है कि तुम सही हो, क्योंकि हार्कनेस को काम पर कैंटॉर ने रखा था। 65 00:10:59,743 --> 00:11:01,202 अब आप ऐसा कुछ तभी करेंगे 66 00:11:01,203 --> 00:11:03,956 जब आप कुछ बहुत, बहुत बुरा करने की योजना बना रहे हों। 67 00:11:04,998 --> 00:11:06,291 सब क़ाबू में है। 68 00:11:07,292 --> 00:11:09,126 तुम्हें मुझ पर भरोसा करना होगा, जैकसन। 69 00:11:09,127 --> 00:11:11,171 जब मैं ये शब्द सुनता हूँ, "मुझ पर भरोसा करो," 70 00:11:12,256 --> 00:11:14,632 मुझे ऐसा लगता है जैसे कोई मेरा फ़ायदा उठा रहा हो। 71 00:11:14,633 --> 00:11:17,468 पर तुम पहले ही मेरा फ़ायदा उठा चुकी हो, है ना? 72 00:11:17,469 --> 00:11:21,264 अगर मैं रूसी ख़ुफ़िया सेवा का प्रमुख होता और एक गुप्त क़ातिल को ढूँढ रहा होता 73 00:11:21,265 --> 00:11:25,184 जिसने अभी मेरे एक एजेंट को मारा होता, तो पता है मैं क्या करता? 74 00:11:25,185 --> 00:11:28,188 मैं देखता कि हाल ही में किसे रिकार्ड्स में से मिटाया गया था। 75 00:11:29,815 --> 00:11:34,819 तो जब तुमने अपनी करतूत छुपाने के लिए वह हर एक फ़ाइल मिटाई जिसमें सिड बेकर का नाम था, 76 00:11:34,820 --> 00:11:37,989 तुमने मेरे बंदों को उन्हें उच्च दर्जे के एजेंट दिखाकर 77 00:11:37,990 --> 00:11:39,824 उनके सिर पर निशाना लगा दिया। 78 00:11:39,825 --> 00:11:43,035 सिड बेकर की फ़ाइल बहुत पहले मिटाई जा चुकी थी। 79 00:11:43,036 --> 00:11:45,706 पर उसका नाम डीप डाटा रिकॉर्डों में अभी भी मौजूद था, है ना? 80 00:11:46,582 --> 00:11:49,208 वरना तुम्हें यह दोबारा नहीं करना पड़ता। 81 00:11:49,209 --> 00:11:51,503 जीआरयू का क्या हाल हो गया है? 82 00:11:52,129 --> 00:11:54,548 बेरिया अपनी क़ब्र में दुःखी हो रहा होगा। 83 00:11:55,382 --> 00:11:58,593 जैसा कि मैं तुम्हें पहले ही बता चुकी हूँ, सब मेरे क़ाबू में है। 84 00:11:58,594 --> 00:12:00,761 अगर तुम्हारा क़ाबू में होना ऐसा दिखता है, डायना, 85 00:12:00,762 --> 00:12:02,555 तो मैं तुम्हारे क़ाबू से बाहर के हालात कभी नहीं देखना चाहूँगा। 86 00:12:02,556 --> 00:12:03,639 तुम कहाँ जा रहे हो? 87 00:12:03,640 --> 00:12:05,976 यह पता लगाने कि कैंटॉर का रूसियों के साथ क्या रिश्ता है। 88 00:12:07,519 --> 00:12:10,314 मेरी अनुपस्थिति में और बुरे फैसले ना लेने की कोशिश करना। 89 00:12:18,405 --> 00:12:20,490 तुमने मुझे बताया नहीं कि वह किसका अंतिम संस्कार था। 90 00:12:22,826 --> 00:12:23,911 - नहीं बताया? - नहीं। 91 00:12:27,748 --> 00:12:28,874 मेरे नानाजी का था। 92 00:12:30,083 --> 00:12:31,251 - रिवर। - हाँ। 93 00:12:31,877 --> 00:12:32,960 मुझे बहुत अफ़सोस है। 94 00:12:32,961 --> 00:12:34,170 आह, ख़ैर। 95 00:12:34,171 --> 00:12:35,172 तुमने बताया क्यों नहीं? 96 00:12:37,174 --> 00:12:39,593 ख़ैर, हमारा ध्यान थोड़ा बँटा हुआ था। 97 00:12:44,640 --> 00:12:45,641 हाँ, मैंने उसके बारे में… 98 00:12:48,393 --> 00:12:50,646 भगवान, इस सबके होने के बाद से मैंने उसके बारे में सोचा ही नहीं। 99 00:12:53,857 --> 00:12:55,192 यह काफ़ी अच्छा रहा है। 100 00:12:56,527 --> 00:12:57,986 ऐसी चीज़ें और ज़्यादा होनी चाहिए। 101 00:12:59,905 --> 00:13:01,323 नहीं, वह… वह ठीक था। 102 00:13:02,032 --> 00:13:03,033 ख़ैर… 103 00:13:04,910 --> 00:13:06,370 मरने से पहले के समय में, उनका… 104 00:13:07,496 --> 00:13:09,414 ख़ैर, उनका दिमाग़ पूरी तरह काम नहीं कर रहा था। तो… 105 00:13:10,457 --> 00:13:11,458 मुझे अफ़सोस है। 106 00:13:14,419 --> 00:13:15,921 मेरी गोली ने मुझसे बात करना बंद कर दिया है। 107 00:13:18,257 --> 00:13:22,802 जब उसने मेरा सिर पानी में घुसाया, गोली से थोड़े बुलबुले निकले और फिर… 108 00:13:22,803 --> 00:13:24,137 फिर बंद हो गए। 109 00:13:25,013 --> 00:13:26,472 मुझे लगता है उसने पॉयरो को डुबा दिया। 110 00:13:26,473 --> 00:13:28,016 यह अच्छी ख़बर है। 111 00:13:32,479 --> 00:13:37,526 मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूँ, पर शायद सदमे ऐसे ही होते हैं। 112 00:13:38,735 --> 00:13:42,196 एक सदमा दूसरे सदमे को ख़त्म कर देता है। 113 00:13:42,197 --> 00:13:43,865 - सही कहा। तुम विशेषज्ञ नहीं हो। - हाँ। 114 00:13:43,866 --> 00:13:46,033 क्योंकि उसके लिए सात साल की मेडिकल पढ़ाई चाहिए होती है। 115 00:13:46,034 --> 00:13:47,411 चुप रहो। चुप रहो। 116 00:13:52,916 --> 00:13:54,751 वैसे, शुक्रिया। 117 00:13:57,588 --> 00:13:58,964 उसे नहीं मारता तो तुम मर जाती, सिड। 118 00:14:00,674 --> 00:14:01,675 हाँ। 119 00:14:07,014 --> 00:14:09,600 और मैं ज़्यादा पसंद करूँगा कि तुम दोबारा कभी ना मरो। 120 00:14:14,980 --> 00:14:16,315 एजेंट बेकर मिल गई। 121 00:14:18,692 --> 00:14:19,818 कार्टव्राइट उसके साथ है। 122 00:14:20,736 --> 00:14:22,446 एकदम सही समय पर आए हो, दोस्तों। 123 00:14:23,113 --> 00:14:24,197 वह वहाँ है। 124 00:14:24,198 --> 00:14:26,742 मैडम, हमें बेकर और कार्टव्राइट मिल गए हैं। 125 00:14:27,409 --> 00:14:29,661 वे रूसी एजेंट को पहले ही ख़त्म कर चुके हैं। 126 00:14:30,162 --> 00:14:32,456 जब वे उनके गंतव्य पर पहुँच जाएँ, तो मुझे ख़बर करना। 127 00:14:48,514 --> 00:14:49,806 वसीली, डायना बोल रही हूँ। 128 00:14:50,891 --> 00:14:52,809 मुझे अफ़सोस है कि एक समस्या पैदा हो गई है। 129 00:15:00,734 --> 00:15:01,735 हाँ? 130 00:15:02,236 --> 00:15:03,278 गुड मॉर्निंग। 131 00:15:06,865 --> 00:15:09,992 यह सब आश्वस्त करने लायक़ महँगा लग रहा है। 132 00:15:09,993 --> 00:15:11,410 तुम्हें क्या चाहिए, पीटर? 133 00:15:11,411 --> 00:15:12,620 डायना टैवर्नर। 134 00:15:12,621 --> 00:15:16,499 अगर मेरे ख़बरी सही हैं, तो वह थोड़ी मुसीबत में है। 135 00:15:16,500 --> 00:15:18,918 मुझे कहना पड़ेगा, जब मैंने वह इंटरव्यू देखा था, मैं ख़ुद थोड़ा घबरा गया था। 136 00:15:18,919 --> 00:15:20,295 वैसा नहीं था, जैसा तुमने मुझे विश्वास दिलाया था। 137 00:15:20,921 --> 00:15:22,672 अब तुम्हें क्या हुआ है? डर लग रहा है? 138 00:15:22,673 --> 00:15:23,715 बिल्कुल नहीं। 139 00:15:24,216 --> 00:15:27,009 मैं यहाँ तुम्हें अपनी सहायता और सहयोग के जारी रहने का आश्वासन देने आया हूँ, 140 00:15:27,010 --> 00:15:31,807 अगर डायना की जाँच थोड़ी और फैल जाए, तो। 141 00:15:32,808 --> 00:15:35,893 मेरे हिसाब से तुम चाहोगे कि तुम्हारी उदारता गोपनीय रहे, 142 00:15:35,894 --> 00:15:37,229 अगर कोई पूछता है तो? 143 00:15:39,606 --> 00:15:41,400 क्या तुम यह कहने को तैयार हो कि वह पैसा तुम्हारा है? 144 00:15:42,484 --> 00:15:44,569 क्या उससे लेखा-पढ़ी में समस्याएँ नहीं आएँगी, पीटर? 145 00:15:44,570 --> 00:15:46,280 बही-खातों में हेर-फेर करना खानदानी हुनर है। 146 00:15:48,156 --> 00:15:52,744 और तुम्हारी सहायता और सहयोग के बदले में? 147 00:15:53,412 --> 00:15:55,580 मुझे बाहर निकाले गए बहुत समय हो चुका है। 148 00:15:55,581 --> 00:15:57,957 मैं सबके बीच वापस से जगह पाना चाहता हूँ। 149 00:15:57,958 --> 00:16:01,420 ओह, पीटर। वैसा पुनर्वासन काफ़ी मुश्किल होगा। 150 00:16:02,045 --> 00:16:07,134 पर मुझे लगता है ऐसे आदमी के बस के बाहर नहीं है जो एक न्यूज़ चैनल चलाता है। 151 00:16:11,263 --> 00:16:12,346 मुझे यह फ़ोन उठाना होगा। 152 00:16:12,347 --> 00:16:13,848 ओह, ज़रूर। 153 00:16:13,849 --> 00:16:14,892 मैं दफ़ा हो जाता हूँ। 154 00:16:19,688 --> 00:16:21,440 - कैंटॉर। - तुम कहाँ हो? 155 00:16:22,608 --> 00:16:23,941 काम पर हूँ। 156 00:16:23,942 --> 00:16:26,152 पर मैं लंच के लिए उपलब्ध हूँ। 157 00:16:26,153 --> 00:16:28,321 नहीं हो। 158 00:16:28,322 --> 00:16:30,324 तुम्हें क्वागलीनोज़ रेस्तराँ में बुलाया गया है। 159 00:16:31,658 --> 00:16:33,410 और वहाँ कुछ लोग होंगे। 160 00:16:34,578 --> 00:16:37,705 ऐसे लोग जिनसे तुम मिलना चाहते थे। 161 00:16:37,706 --> 00:16:39,832 रुको। तुम क्या कह रही हो? यही वह पल है? 162 00:16:39,833 --> 00:16:41,083 यही है। 163 00:16:41,084 --> 00:16:45,005 समझौते की शर्तों में थोड़े फेर-बदल की ज़रूरत पड़ सकती है। 164 00:16:45,672 --> 00:16:47,758 पर मेज़ पर यही पेशकश रखी जाएगी। 165 00:16:49,009 --> 00:16:51,553 खाने के साथ, ज़ाहिर है। 166 00:16:52,804 --> 00:16:54,138 ख़ैर, बधाई हो। 167 00:16:54,139 --> 00:16:56,641 तुम्हारी मेहनत रंग लाई। 168 00:16:56,642 --> 00:17:00,687 तुम रूस के इतिहास में सबसे बड़ा मीडिया वितरण सौदा करने जा रहे हो। 169 00:17:09,946 --> 00:17:11,656 - तो हम कहाँ जा रहे हैं? - पार्क। 170 00:17:13,659 --> 00:17:15,243 तुम्हें कैसे पता चला कि हम कहाँ हैं? 171 00:17:16,078 --> 00:17:18,538 एक नागरिक ने फ़ोन किया था। 172 00:17:18,539 --> 00:17:20,415 कहा कि किसी ने उसकी कार छीन ली। 173 00:17:21,083 --> 00:17:22,291 और उसका कुत्ता भी। 174 00:17:45,983 --> 00:17:47,567 उन्हें कमबख़्त हुआ क्या है? 175 00:17:47,568 --> 00:17:49,068 हर पाँच मिनट में पेशाब करने जाते हैं। 176 00:17:49,069 --> 00:17:50,571 तुम्हें लगता है उन्हें प्रोस्टेट है? 177 00:17:52,531 --> 00:17:53,906 सबका प्रोस्टेट होता है। 178 00:17:53,907 --> 00:17:55,409 मतलब, वैसा जो ठीक से काम नहीं करता। 179 00:17:55,951 --> 00:17:57,702 एक बात तो पक्की है। उनकी पसलियाँ टूट गई हैं। 180 00:17:57,703 --> 00:17:58,704 देखो वह कैसे चल रहे हैं। 181 00:17:59,413 --> 00:18:00,998 क्या इसीलिए उन्हें हमारी ज़रूरत थी? 182 00:18:01,623 --> 00:18:03,166 शायद वह बस किसी का साथ चाहते थे। 183 00:18:05,419 --> 00:18:07,795 कमबख़्त। मुझे उन्हें आगाह कर देना चाहिए था कि तुम कितनी मनहूसियत दिखाते हो। 184 00:18:07,796 --> 00:18:09,463 - थोड़ा मिजाज़ बेहतर करो, ठीक है? - हाँ, मैं बस… 185 00:18:09,464 --> 00:18:11,508 लड़के ने अपना फ़ोन फिर चालू किया है। 186 00:18:13,177 --> 00:18:15,387 ए40 हाईवे पर है, पूर्व की ओर जा रहा है। 187 00:18:23,979 --> 00:18:25,230 तुम गाड़ी चलाओ। 188 00:18:27,399 --> 00:18:28,400 तुम पीछे बैठो। 189 00:18:31,278 --> 00:18:32,654 हाँ, तुम पीछे बैठो। 190 00:19:13,028 --> 00:19:14,987 वह शायद उनके भतीजे या भतीजी वगैरह का होगा। 191 00:19:14,988 --> 00:19:17,533 ख़ैर, फिर वे कलाकारी में बहुत बुरे हैं। मैं उन पर एहसान कर रही हूँ। 192 00:19:18,951 --> 00:19:21,118 अगर तुम चाहो तो वहाँ से उठकर मेरी मदद कर सकती हो। 193 00:19:21,119 --> 00:19:22,913 नहीं। तुम्हें काम करता देखकर अच्छा लग रहा है। 194 00:19:23,664 --> 00:19:25,832 - बढ़िया है। - तुम्हारे जितनी बढ़िया नहीं हूँ। 195 00:19:26,375 --> 00:19:27,750 इसका क्या मतलब है? 196 00:19:27,751 --> 00:19:28,752 तुम बताओ। 197 00:19:30,504 --> 00:19:31,712 बस यही है? 198 00:19:31,713 --> 00:19:33,130 मुझे बस यही मिली। 199 00:19:33,131 --> 00:19:34,298 जहाँ तक मैं समझती हूँ, 200 00:19:34,299 --> 00:19:37,510 हमें इस इमारत के अंदर ही रहना चाहिए। 201 00:19:37,511 --> 00:19:40,054 यह एक सेफ़ हाउस है, मॉइरा। हम नज़रबंद नहीं हैं। 202 00:19:40,055 --> 00:19:41,973 कार के पेट्रोल का क्या? 203 00:19:41,974 --> 00:19:44,016 बिल्कुल नहीं। अगर हमें भागने की ज़रूरत पड़ी, तो सब गुड़-गोबर हो जाएगा। 204 00:19:44,017 --> 00:19:45,476 क्या यह चाय के साथ वाला केक था? 205 00:19:45,477 --> 00:19:47,436 अगर हमें ख़ुद की रक्षा करनी पड़ी, तो सब गड़बड़ हो जाएगा। 206 00:19:47,437 --> 00:19:49,313 मुझे लगता है हमें चाय के साथ वाले केक की चिंता नहीं करनी चाहिए। 207 00:19:49,314 --> 00:19:51,065 देखो, पार्क ने हमें मिटा दिया। 208 00:19:51,066 --> 00:19:52,818 अगर यह स्थिति बिगड़ गई, तो कोई हमारी मदद के लिए नहीं आएगा। 209 00:19:53,819 --> 00:19:55,695 सूची पर रहो, शर्ली। हमें… 210 00:19:55,696 --> 00:19:57,905 हम में से किसी को नहीं मालूम कि हम यहाँ कितने समय तक रहेंगे। 211 00:19:57,906 --> 00:20:00,199 - अगर हमें खाना राशन करना पड़ा तो? - ओह, भगवान। 212 00:20:00,200 --> 00:20:01,659 वैसे भी शायद पेट्रोल मुफ़्त मिला होगा। 213 00:20:01,660 --> 00:20:03,411 तुम्हारी उस कमाल की नौकरी में बाकी सब चीज़ों की तरह। 214 00:20:03,412 --> 00:20:05,538 - म्म-म्मम। उसे अनुबंध कहते हैं। - नई कार। 215 00:20:05,539 --> 00:20:08,583 बहुत सारा नकद। कुछ ज़्यादा ही अच्छा लग रहा है। 216 00:20:08,584 --> 00:20:09,709 - माफ़ करना कि मैं ख़ुश हूँ। - अरे, नहीं। 217 00:20:09,710 --> 00:20:11,002 माफ़ी मत मांगो। मुझे ख़ुशी है कि तुम ख़ुश हो। 218 00:20:11,003 --> 00:20:13,172 ओह, बढ़िया। सब ठीक है फिर। 219 00:20:30,606 --> 00:20:32,357 - बढ़िया घर है। - रॉडी आया है। 220 00:20:32,941 --> 00:20:34,902 हमें मास्टर बेडरूम देखना चाहिए। 221 00:20:37,571 --> 00:20:39,530 - कोई काफ़ी बेहतर लगने लगा है। - तुम्हारी याद आई। 222 00:20:39,531 --> 00:20:41,283 तुम आख़िर यहाँ क्या कर रहे हो? 223 00:20:52,252 --> 00:20:53,336 हैलो? 224 00:20:53,337 --> 00:20:55,254 स्टैंडिश बोल रही हो? 225 00:20:55,255 --> 00:20:56,798 तुम्हारा ग़ुस्सा शांत हो गया? 226 00:20:57,299 --> 00:21:00,719 मैं अभी भी तुम्हारा सिर कुचल देना चाहती हूँ, अगर तुम यही पूछ रहे हो तो। 227 00:21:01,929 --> 00:21:03,012 तुम्हें शांत हो जाना चाहिए। 228 00:21:03,013 --> 00:21:05,515 वह पीन्यो वाइन पी लो जिसे लेकर तुम घूम रही हो। 229 00:21:05,516 --> 00:21:06,766 वह एक मार्गो वाइन थी। 230 00:21:06,767 --> 00:21:09,018 और जैसा कि तुम जानते हो, वह मैंने तुम्हारी कार में पीछे छोड़ दी थी। 231 00:21:09,019 --> 00:21:10,394 ओह, हाँ। 232 00:21:10,395 --> 00:21:11,772 हाँ, तुमने छोड़ दी थी। 233 00:21:12,648 --> 00:21:13,731 कौन आया है? 234 00:21:13,732 --> 00:21:14,941 क्या हो वहाँ पहुँच गया? 235 00:21:14,942 --> 00:21:16,234 हाँ, बस अभी पहुँचा है। 236 00:21:16,235 --> 00:21:18,236 पर रिवर और को अभी नहीं आए हैं। 237 00:21:18,237 --> 00:21:20,530 और हमें मॉइरा ट्रेगॉरियन को साथ लाना पड़ा। 238 00:21:20,531 --> 00:21:21,864 लंबी कहानी है। 239 00:21:21,865 --> 00:21:23,741 ओह, कमबख़्त। उससे तुम्हारी पीने की इच्छा बढ़ जाएगी। 240 00:21:23,742 --> 00:21:26,620 देखो, क्या योजना है? चूँकि तुमने हम सबको यहाँ पहुँचा दिया है। 241 00:21:27,204 --> 00:21:29,121 शर्ली पेट्रोल बम बना रही है। 242 00:21:29,122 --> 00:21:30,498 योजना? 243 00:21:30,499 --> 00:21:32,208 वह एक सेफ़ हाउस है। 244 00:21:32,209 --> 00:21:33,669 उसके नाम में ही सुराग़ है। 245 00:21:34,294 --> 00:21:36,171 सुनो, हो को फ़ोन देना, ठीक है? 246 00:21:36,839 --> 00:21:38,090 हाँ, रुको। 247 00:21:38,715 --> 00:21:40,466 अम, रॉडी! 248 00:21:40,467 --> 00:21:41,969 हैलो। लैंब को तुमसे बात करनी है। 249 00:21:42,886 --> 00:21:45,179 ज़ाहिर है। 250 00:21:45,180 --> 00:21:46,389 हाँ? 251 00:21:46,390 --> 00:21:49,058 डायना टैवर्नर ने डेमियन कैंटॉर से हाथ मिला लिया है। 252 00:21:49,059 --> 00:21:50,811 पता लगाओ कि उस रिश्ते में और कौन है। 253 00:21:51,770 --> 00:21:52,854 गृह मंत्री जी, 254 00:21:52,855 --> 00:21:56,023 मैं पहले ही मान चुकी हूँ कि मुझे उस इंटरव्यू के 255 00:21:56,024 --> 00:21:57,275 वैसे नतीजे की उम्मीद नहीं थी। 256 00:21:57,276 --> 00:22:00,319 क्या तुम यह भी मानोगी कि उस इंटरव्यू की हामी भरने में ही 257 00:22:00,320 --> 00:22:04,448 तुमने फ़र्स्ट डेस्क से उम्मीद किए जाने वाले विवेक से कम दिखाया था? 258 00:22:04,449 --> 00:22:06,659 और मुझसे ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा। 259 00:22:06,660 --> 00:22:09,996 हालाँकि तुम सबने दूसरों की इससे भी ज़्यादा बुरी हरकतें देखी हैं। 260 00:22:09,997 --> 00:22:11,747 क्या तुम अपने पूर्वाधिकारियों की इज़्ज़त पर कीचड़ उछालकर 261 00:22:11,748 --> 00:22:14,167 अपनी ग़लतियों को कम दिखाने की कोशिश कर रही हो? 262 00:22:14,168 --> 00:22:17,879 नहीं। मैं बस उन सवालों का जवाब दे रही हूँ जो कमिटी ने मेरे सामने रखे। 263 00:22:17,880 --> 00:22:18,881 बहुत अच्छे। 264 00:22:19,840 --> 00:22:21,967 तुमने कज़ान वाले ऑपरेशन के पैसे कैसे जुटाए थे? 265 00:22:22,843 --> 00:22:26,971 मुझे लगता है ऑलिवर अगले सवाल पर पहुँच गया है। 266 00:22:26,972 --> 00:22:30,892 हमारे एक एजेंट द्वारा रूसी ज़मीन पर एक रूसी एजेंट का मारा जाना। 267 00:22:30,893 --> 00:22:34,061 शायद वही जवाबी हमला था जिसका ज़िक्र उस इंटरव्यू में किया गया था। 268 00:22:34,062 --> 00:22:35,688 अगर आपको इस बारे में पता नहीं था, सज्जनों, 269 00:22:35,689 --> 00:22:38,357 तो वह इसलिए है क्योंकि फ़र्स्ट डेस्क ने सामान्य प्रणालियों के ज़रिए 270 00:22:38,358 --> 00:22:40,818 इस ऑपरेशन की अनुमति या निगरानी नहीं माँगी थी। 271 00:22:40,819 --> 00:22:42,403 या किसी भी प्रणाली के ज़रिए। 272 00:22:42,404 --> 00:22:44,155 क्या यह सच है, डायना? 273 00:22:44,156 --> 00:22:48,492 क्या यह सच है कि हमने ब्रिटिश ज़मीन पर हुए नर्व गैस के हमलों का जवाब 274 00:22:48,493 --> 00:22:50,537 रूस में हमले से दिया, तो हाँ। 275 00:22:51,788 --> 00:22:54,832 निगरानी, जाँच या अनुमति के बिना? 276 00:22:54,833 --> 00:22:55,834 हाँ। 277 00:22:56,460 --> 00:22:58,837 हमारे नियम किसी वजह से बनाए गए हैं। 278 00:22:59,713 --> 00:23:03,841 और कभी-कभी उन्हें ना मानने की वजह होती है। 279 00:23:03,842 --> 00:23:07,595 हर स्तर पर नियमों की अवहेलना करने की क्या वजह हो सकती है? 280 00:23:07,596 --> 00:23:09,723 यह कमिटी अपने आप में इसका जवाब है। 281 00:23:11,350 --> 00:23:13,059 यह प्रशासनिक सेवा नहीं है। 282 00:23:13,060 --> 00:23:14,645 यह गुप्त सेवा है। 283 00:23:15,479 --> 00:23:17,939 और मुझे इसकी अनुमति लेने में जितना समय लगता, 284 00:23:17,940 --> 00:23:20,526 कुछ करने का मौका निकल चुका होता। 285 00:23:21,026 --> 00:23:23,653 तुम जानना चाहते हो मैंने इसके लिए पैसे कैसे जुटाए? 286 00:23:23,654 --> 00:23:26,531 जवाब है, बहुत मुश्किल से। 287 00:23:26,532 --> 00:23:29,534 मुझ पर इस देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है, 288 00:23:29,535 --> 00:23:32,995 और पैसे एक गाँव के मेले जितने मिलते हैं। 289 00:23:32,996 --> 00:23:36,207 ऐसा लगता है जैसे बंदूक की लड़ाई में हाथ में पेंसिल दे दी गई हो। 290 00:23:36,208 --> 00:23:39,460 ऐसी पेंसिल जिसके लिए उप-कमिटी से अनुमति लेनी पड़ती है। 291 00:23:39,461 --> 00:23:42,381 पार्क का बजट पिछले साल चार प्रतिशत बढ़ाया गया था। 292 00:23:43,298 --> 00:23:46,843 यह देखते हुए कि कार्य संचालन का खर्च उससे दोगुना बढ़ा है, 293 00:23:46,844 --> 00:23:48,345 हम अभी भी घाटे में हैं। 294 00:23:49,972 --> 00:23:51,722 अब, मैंने तुम्हारी कटौतियाँ की हैं। 295 00:23:51,723 --> 00:23:53,766 थोड़ी यहाँ, थोड़ी वहाँ। 296 00:23:53,767 --> 00:23:57,645 पर तुम्हें मुझसे यह नहीं पूछना चाहिए कि इसके लिए पैसे कहाँ से आए। 297 00:23:57,646 --> 00:24:01,607 तुम्हें मुझसे पूछना चाहिए कि मैं अगले वाले के लिए पैसे कहाँ से लाऊँगी, 298 00:24:01,608 --> 00:24:04,194 और उसके बाद वाले, और उसके बाद वाले के लिए। 299 00:24:05,445 --> 00:24:10,158 सज्जनों, यही बात मुझे रातों को जगाए रखती है। 300 00:24:27,301 --> 00:24:28,302 क्या हो रहा है? 301 00:24:31,054 --> 00:24:32,848 हाँ, तुम हमें कहाँ ले जा रहे हो? 302 00:25:30,656 --> 00:25:32,658 तुमने कहा था तुम हमें पार्क ले जा रहे हो। 303 00:25:36,453 --> 00:25:37,829 आख़िर हो क्या रहा है? 304 00:25:47,047 --> 00:25:48,507 यह क्या है? वह किसके लिए है? 305 00:25:54,054 --> 00:25:55,055 तुम मुझे सुन रहे हो? 306 00:26:01,562 --> 00:26:03,897 तुम समझ रहे हो कि हम सक्रिय एजेंट हैं? है ना? क्या… 307 00:26:04,982 --> 00:26:06,400 क्या टैवर्नर को पता है कि हम यहाँ हैं? 308 00:26:10,153 --> 00:26:12,281 - ठीक है। क्या तुम बस… - बैठो। 309 00:26:17,452 --> 00:26:18,453 यहीं रुको। 310 00:26:44,229 --> 00:26:46,231 तो सिग्नल हमें यहीं तक लाया है? 311 00:26:47,649 --> 00:26:48,650 अह-हँ। 312 00:26:50,277 --> 00:26:51,278 और अब क्या? 313 00:26:53,405 --> 00:26:55,866 तुम अपनी पगार कमाना शुरू करो। 314 00:26:59,661 --> 00:27:01,496 पर यह घास के ढेर में सुई ढूँढने जैसा है, है ना? 315 00:27:02,414 --> 00:27:04,333 पता है उसे कैसे ढूँढते हैं? 316 00:27:05,834 --> 00:27:07,169 घास के ढेर को कमबख़्त जला दो। 317 00:27:08,754 --> 00:27:09,755 सही कहा। 318 00:27:19,014 --> 00:27:22,183 हे, अंदाज़ा लगाओगी कि टैवर्नर ने दरवाज़े के दस्तों की एक जोड़ी पर कितना खर्च किया? 319 00:27:22,184 --> 00:27:23,519 - चालीस पाउंड? - अह-अह। 320 00:27:24,520 --> 00:27:26,020 - साठ? - और ज़्यादा। 321 00:27:26,021 --> 00:27:27,648 - दो सौ? - उनकी चीज़ें मत टटोलो। 322 00:27:28,357 --> 00:27:33,569 एक जोड़ी एंटीक पारदर्शी नक्काशी वाले काँच के फ़्लोरल दस्ते के लिए 512 और वैट टैक्स अतिरिक्त। 323 00:27:33,570 --> 00:27:35,363 - वह मेरे घर के किराए का आधा है। - हाँ। 324 00:27:35,364 --> 00:27:38,074 - तुम वह बंद करोगे? - तुम उनके लैपटॉप पर कर भी क्या रहे हो? 325 00:27:38,075 --> 00:27:42,621 अगर तुम्हें जानना ही है, जिसकी तुम्हें ज़रूरत नहीं है, लैंब ने मुझसे कैंटॉर की हरकतें ट्रैक करने के लिए कहा है। 326 00:27:43,205 --> 00:27:45,039 वैसे भी, तुम क्यों परवाह कर रही हो? 327 00:27:45,040 --> 00:27:46,916 टैवर्नर ने तुम्हें नौकरी से निकाल दिया। 328 00:27:46,917 --> 00:27:48,585 अब तुम क्या करोगी? 329 00:27:49,378 --> 00:27:51,921 - इसकी कंपनी में नौकरी कर लो। ज़िंदगी बदल जाएगी। - हाँ। 330 00:27:51,922 --> 00:27:54,131 मैं हमेशा से तुम दोनों के साथ में कुछ करने की कल्पना करता था। 331 00:27:54,132 --> 00:27:55,508 सच में? 332 00:27:55,509 --> 00:27:57,593 क्या तुमने सच में कभी किसी लड़की के साथ सेक्स किया है? 333 00:27:57,594 --> 00:27:59,345 या असल ज़िंदगी में कोई नाते जोड़े हैं? 334 00:27:59,346 --> 00:28:00,764 क्योंकि यह दयनीय है। 335 00:28:15,737 --> 00:28:17,155 आप एक जासूस जैसी नहीं दिखती हैं। 336 00:28:17,906 --> 00:28:21,576 मैं? अगर मैं एक जासूस जैसी दिखती, तो मैं एक अच्छी जासूस नहीं होती, है ना? 337 00:28:21,577 --> 00:28:24,162 अगर तुम अच्छी जासूस होती, तो तुम स्लॉ हाउस में नहीं होती। 338 00:28:25,163 --> 00:28:26,290 तो आप क्या हैं? 339 00:28:27,875 --> 00:28:29,125 यह बहुत अच्छा सवाल है। 340 00:28:29,126 --> 00:28:33,212 जब हमने शुरुआत की थी, ज़्यादातर औरतें सहायक स्टाफ़ थीं। 341 00:28:33,213 --> 00:28:35,924 हाँ, और हम हमेशा सही लोगों की सहायता नहीं करते थे। 342 00:28:39,511 --> 00:28:40,804 मुझे तुम्हारे लिए अफ़सोस है। 343 00:28:42,764 --> 00:28:43,765 वह कमीने थे। 344 00:28:44,850 --> 00:28:46,435 वैसे बहुत सारे लोग हैं। 345 00:28:47,352 --> 00:28:48,895 और अब वह बदल नहीं सकता है। 346 00:28:48,896 --> 00:28:51,106 वह जो कुछ भी था, अब वह हमेशा के लिए वही रहेगा। 347 00:29:00,449 --> 00:29:02,742 कभी-कभी इन चीज़ों के बारे में बात करने से मदद मिलती है। 348 00:29:02,743 --> 00:29:03,744 नहीं। 349 00:29:05,829 --> 00:29:06,997 नहीं, मैं तुम्हें दोष नहीं दूँगी। 350 00:29:12,461 --> 00:29:14,588 - जय हो। - भाड़ में जाओ। 351 00:29:15,255 --> 00:29:17,591 हाँ, ठीक है। तो मैंने कैंटॉर की डायरी पढ़ ली है। 352 00:29:18,634 --> 00:29:21,427 वह हफ़्ते में दो बार बॉक्सिंग, हफ़्ते में एक बार योग, 353 00:29:21,428 --> 00:29:26,349 कोई सोमॉलिये वाली चीज़, थिएटर, बहुत सारे चीची डिनर करने जाता है। 354 00:29:26,350 --> 00:29:30,270 और फिर, महीने में क़रीब दो बार, वह हैम्पस्टेड में किसी बच्चों की बैले क्लास में जाता है। 355 00:29:31,021 --> 00:29:32,022 वह आज जाएगा। 356 00:29:32,606 --> 00:29:34,358 - उसके बच्चे हैं? - नहीं। 357 00:29:35,901 --> 00:29:37,318 अगर वह बाल शोषक नहीं है, 358 00:29:37,319 --> 00:29:39,738 तो वह आख़िर बच्चों की बैले क्लास में क्या कर रहा है? 359 00:29:53,418 --> 00:29:54,628 तुम ही क्यों? 360 00:29:55,921 --> 00:29:57,214 - क्या? - तुम… 361 00:29:58,757 --> 00:30:00,592 तुम क्यों? तुम्हारा नाम क्यों? 362 00:30:01,635 --> 00:30:02,969 कज़ान वाले हमले के लिए? 363 00:30:02,970 --> 00:30:06,056 टैवर्नर किसी भी मृत एजेंट की पहचान ले सकती थीं, 364 00:30:07,266 --> 00:30:10,352 पर उन्होंने वह एक एजेंट चुना जिसकी मौत का नाटक किया गया था। 365 00:30:18,819 --> 00:30:19,987 क्या हो अगर मैं… 366 00:30:21,446 --> 00:30:22,865 उनकी आकस्मिक योजना हूँ? 367 00:30:25,617 --> 00:30:26,660 मैं इस्तेमाल करके फेंक देने के लिए हूँ? 368 00:30:35,335 --> 00:30:36,879 हमें टैवर्नर से बात करनी है। 369 00:30:39,840 --> 00:30:41,299 ठीक है, पता है क्या, बेवक़ूफ़ों? 370 00:30:41,300 --> 00:30:42,758 हम अभी भी सक्रिय एजेंट हैं। 371 00:30:42,759 --> 00:30:44,177 - बैठ जाओ! - हमारे पास ज़रूरी… 372 00:30:44,178 --> 00:30:46,304 अच्छा, अच्छा, अच्छा। माफ़ करना। माफ़ करना। 373 00:30:46,305 --> 00:30:50,516 देखो, तुम्हें ज़रा भी अंदाज़ा है कि हमें यहाँ लाने से बाद से क्या हो रहा है? 374 00:30:50,517 --> 00:30:51,642 ज़रा भी अंदाज़ा है? 375 00:30:51,643 --> 00:30:53,019 क्योंकि मैं तुम्हें बता रहा हूँ, 376 00:30:53,020 --> 00:30:56,439 अगर तुम्हें ज़रा सा भी शक है कि तुमसे यहाँ क्या करने को कहा जा रहा है, 377 00:30:56,440 --> 00:30:58,901 तो तुम्हें पार्क से मेरी अभी बात करवानी होगी। 378 00:30:59,985 --> 00:31:01,320 वरना, 379 00:31:02,487 --> 00:31:04,906 जब हालात क़ाबू से बाहर हो जाएँगे और यह सब ख़त्म हो जाएगा, 380 00:31:04,907 --> 00:31:06,115 मैं ख़ुद गारंटी दे सकता हूँ 381 00:31:06,116 --> 00:31:09,119 कि एक महीने के अंदर तुम्हें स्लॉ हाउस भेज दिया जाएगा। 382 00:31:11,371 --> 00:31:13,332 बस एक फ़ोन कॉल। 383 00:31:20,339 --> 00:31:22,716 मैडम, रिवर कार्टव्राइट का फ़ोन आ रहा है। 384 00:31:23,634 --> 00:31:24,718 क्या मैं उसे जोड़ दूँ? 385 00:31:27,930 --> 00:31:29,222 कार्टव्राइट, तुम्हें क्या चाहिए? 386 00:31:29,223 --> 00:31:30,682 मैडम, मैं सिड बेकर के साथ हूँ। 387 00:31:31,683 --> 00:31:34,519 और वह जानना चाहती है कि क्या आप निजी रूप से उसकी रक्षा की गारंटी दे सकती हैं। 388 00:31:34,520 --> 00:31:35,687 उसे फ़ोन दो। 389 00:31:39,024 --> 00:31:40,399 बेकर? 390 00:31:40,400 --> 00:31:41,944 यहाँ क्या हो रहा है, मैडम? 391 00:31:44,780 --> 00:31:45,781 देखो, सिड… 392 00:31:48,033 --> 00:31:50,702 तुम्हारी पहचान का इस्तेमाल एक ख़ुफ़िया हमले के लिए किया गया था। 393 00:31:51,453 --> 00:31:56,333 बिगड़ती स्थिति पर क़ाबू पाने के लिए, मैंने तुम्हें जीआरयू को सौंपने का फ़ैसला लिया है। 394 00:31:56,917 --> 00:31:58,919 तुम्हें मॉस्को ले जाया जाएगा, 395 00:31:59,878 --> 00:32:03,006 जहाँ तुम तब तक रहोगी जब तक हम तुम्हें छुड़वाने की शर्तें तय नहीं कर लेते। 396 00:32:04,633 --> 00:32:06,301 और उसमें कितना समय लगेगा? 397 00:32:07,219 --> 00:32:08,303 एक-दो महीने… 398 00:32:09,555 --> 00:32:10,681 ज़्यादा से ज़्यादा। 399 00:32:12,641 --> 00:32:13,642 मैडम। 400 00:32:17,396 --> 00:32:19,147 आपने सबसे यह क्यों कहा कि मैं मर चुकी हूँ? 401 00:32:22,192 --> 00:32:24,111 क्योंकि मुझे लगा था वह काम आ सकता है। 402 00:32:25,445 --> 00:32:29,490 मैं उस एजेंट को नहीं खो सकती जिसने हमला किया था। 403 00:32:29,491 --> 00:32:32,451 पर मैं एक-दो महीने के लिए तुम्हें जाने दे सकती हूँ। 404 00:32:32,452 --> 00:32:34,537 कोई कॉलर आईडी नहीं है 405 00:32:34,538 --> 00:32:36,915 अह, इस मामले में तुम्हें मुझ पर भरोसा करना होगा, सिडोनी। 406 00:32:42,212 --> 00:32:43,213 वसीली? 407 00:32:52,472 --> 00:32:54,183 तो? उन्होंने क्या कहा? 408 00:32:55,851 --> 00:32:56,977 सिड? 409 00:32:59,771 --> 00:33:04,318 कि वह मुझे वापस ले आएँगी, और यह कि उन पर भरोसा करूँ। 410 00:33:06,445 --> 00:33:07,446 उन पर भरोसा करो? 411 00:33:20,709 --> 00:33:21,960 वे मुझे मार डालेंगे। 412 00:33:29,176 --> 00:33:32,261 मैडम, मैं उनका फ़्लाइट प्लान देख रही हूँ। 413 00:33:32,262 --> 00:33:33,721 वे उसे रूस नहीं ले जा रहे हैं। 414 00:33:33,722 --> 00:33:35,224 वे उसे सोफ़िया ले जा रहे हैं। 415 00:33:39,019 --> 00:33:40,853 बुल्गारिया निष्पक्ष जगह है। 416 00:33:40,854 --> 00:33:42,730 अगर वह रूस में नहीं हुई, तो वह रिकॉर्ड में नहीं होगी। 417 00:33:42,731 --> 00:33:44,315 वे उसके साथ जो चाहे वह कर सकते हैं। 418 00:33:44,316 --> 00:33:45,317 सौदा नहीं रुकेगा। 419 00:33:46,360 --> 00:33:48,904 - आपने कहा था यह अदला-बदली है। - सौदा नहीं रुकेगा। 420 00:35:39,139 --> 00:35:40,515 शुक्रिया। 421 00:35:40,516 --> 00:35:41,517 बाय। 422 00:36:22,349 --> 00:36:23,475 हैलो। 423 00:36:24,726 --> 00:36:27,229 आप कैसी हैं? मैंने आपको लंबे समय से नहीं देखा है। 424 00:36:27,771 --> 00:36:30,231 मुझे माफ़ कीजिए। क्या हम पहले मिल चुके हैं? 425 00:36:30,232 --> 00:36:32,191 हाँ। बैले क्लास में। 426 00:36:32,192 --> 00:36:34,277 मेरे ख़्याल से मैंने आपके पति से बात की थी। 427 00:36:34,278 --> 00:36:36,613 नहीं। नहीं। मुझे नहीं लगता। 428 00:36:37,447 --> 00:36:40,157 - आपकी बेटी का नाम क्या बताया था? - माटिल्डा। 429 00:36:40,158 --> 00:36:42,076 नन्ही सी लाल बालों वाली लड़की है। 430 00:36:42,077 --> 00:36:44,453 उम्र से ज़्यादा बोलती है। 431 00:36:44,454 --> 00:36:46,038 ख़ैर, आपको देखकर अच्छा लगा। 432 00:36:46,039 --> 00:36:47,582 - हाँ। - हाँ। 433 00:36:47,583 --> 00:36:49,543 - मेरे ख़्याल से अगले हफ़्ते मिलेंगे? - हाँ। उम्मीद है। 434 00:36:50,210 --> 00:36:51,545 बाय। 435 00:37:25,412 --> 00:37:28,207 फ़ायर एग्ज़िट दूर रहें 436 00:37:49,186 --> 00:37:51,230 - हैलो? - हाँ। हो को फ़ोन दो। 437 00:37:52,773 --> 00:37:54,900 हाँ। मैं अच्छी हूँ। शुक्रिया। 438 00:37:55,859 --> 00:37:57,152 वह तुमसे बात करना चाहते हैं। 439 00:37:57,736 --> 00:37:59,321 क्या तुम उनसे पूछ सकते हो रिवर कैसा है? 440 00:38:00,030 --> 00:38:02,573 - आपको क्या चाहिए? - कैंटॉर किसी से मिल रहा था। 441 00:38:02,574 --> 00:38:05,201 उसका रूसी लहज़ा है और उसने अभी मुझसे पीछा छुड़ा लिया, 442 00:38:05,202 --> 00:38:06,911 जिसके लिए हुनर चाहिए। 443 00:38:06,912 --> 00:38:10,665 उसे बैले क्लास में अंदर और बाहर जाने वाले लोगों की फ़ुटेज मुझे भेजो। 444 00:38:10,666 --> 00:38:12,959 वह काले बालों वाली है। 445 00:38:12,960 --> 00:38:14,710 फ़्लाइट को कड़ा मुक़ाबला दो। 446 00:38:14,711 --> 00:38:16,254 पता लगाओ वह कौन है। 447 00:38:16,255 --> 00:38:17,881 हमारे पास समय बहुत कम है। 448 00:38:25,556 --> 00:38:29,142 तुम्हें लगता वे उड़ान के दौरान मुझे मार डालेंगे या मुझे किसी रोमांटिक जगह ले जाएँगे? 449 00:38:39,152 --> 00:38:42,364 मरने के लिए वाक़ई रोमांटिक जगह क्या होगी? 450 00:38:45,033 --> 00:38:46,118 आइफ़ेल टावर द्वारा घोंप दिए जाना? 451 00:38:46,702 --> 00:38:47,703 हाँ। 452 00:38:50,372 --> 00:38:51,747 गज़ब, बढ़िया जवाब है। 453 00:38:51,748 --> 00:38:52,833 - हम्म। - हाँ। 454 00:38:56,336 --> 00:38:58,963 - पर थोड़ा पर्यटकी हो जाएगा। - हाँ, घंटों तक कतार में खड़े रहना पड़ेगा। 455 00:38:58,964 --> 00:38:59,965 हम्म। 456 00:39:03,760 --> 00:39:04,761 पिरामिड? 457 00:39:06,889 --> 00:39:09,348 - नुकीली चीज़ों की बात पर। - शायद अगर मैं उनसे प्यार से पूछूँ, तो। 458 00:39:09,349 --> 00:39:10,809 तुम दोनों, उठो! 459 00:39:19,735 --> 00:39:20,819 यहाँ रुको। 460 00:39:23,030 --> 00:39:24,323 हे भगवान। 461 00:39:24,948 --> 00:39:27,742 मुझे लगता था मेरे साथ सिर में गोली लगने से ज़्यादा बुरा कुछ नहीं हो सकता, 462 00:39:27,743 --> 00:39:29,410 पर पता चला कि मैं ग़लत थी। 463 00:39:29,411 --> 00:39:30,412 हाँ। 464 00:39:33,957 --> 00:39:35,124 पता है, जब वे मुझे मारने आए थे, 465 00:39:35,125 --> 00:39:37,628 तुम अकेले इंसान थे जिससे मदद माँगने का ख़्याल मेरे मन में आया था। 466 00:39:39,505 --> 00:39:40,631 यह कितना दयनीय है? 467 00:39:43,759 --> 00:39:44,760 बहुत दयनीय है। 468 00:39:47,513 --> 00:39:49,556 पर मुझे ख़ुशी है कि मैंने तुम्हारे नाना का घर देख लिया। 469 00:39:51,683 --> 00:39:52,684 मुझे अच्छा लगा। 470 00:39:54,353 --> 00:39:55,479 घर जैसा लगा। 471 00:40:00,067 --> 00:40:01,151 हाँ, लगता था। 472 00:40:05,155 --> 00:40:06,156 पता है, वह, अम… 473 00:40:07,908 --> 00:40:09,201 वह एक चीज़ करते थे। 474 00:40:10,452 --> 00:40:13,413 जब भी वह मेरे आने की उम्मीद कर रहे होते थे, वह एक बत्ती चालू छोड़ देते थे। बस एक। 475 00:40:14,039 --> 00:40:15,040 हमेशा। 476 00:40:18,252 --> 00:40:19,419 और मेरा मतलब, तभी… 477 00:40:20,587 --> 00:40:22,256 तभी मुझे उनकी सबसे ज़्यादा याद आती है। 478 00:40:23,632 --> 00:40:27,302 जब मैं वापस जाता हूँ और एकदम अँधेरा होता है। 479 00:40:33,684 --> 00:40:35,227 मैं तुम्हारे लिए बत्ती चालू छोड़ती। 480 00:40:37,938 --> 00:40:39,231 अगर वह मेरा घर होता। 481 00:40:50,868 --> 00:40:53,453 पता है, कहते हैं कि अँधेरे में बहुत मस्ती की जा सकती है। 482 00:40:58,625 --> 00:40:59,960 या, पता है, हम बस… 483 00:41:02,796 --> 00:41:04,047 बत्तियाँ चालू छोड़ सकते हैं। 484 00:41:05,549 --> 00:41:06,717 शायद। 485 00:41:08,051 --> 00:41:09,219 हाँ। हाँ। 486 00:41:13,891 --> 00:41:15,100 जब हम, अम… 487 00:41:17,644 --> 00:41:18,687 चीज़ें कर रहे होंगे। 488 00:41:19,188 --> 00:41:20,271 सही कहा। 489 00:41:20,272 --> 00:41:21,606 मैं तुम्हें हड़बड़ाना नहीं चाहूँगी। 490 00:41:21,607 --> 00:41:24,233 उसकी कोई समस्या नहीं होगी। 491 00:41:24,234 --> 00:41:26,904 मुझे सेक्स किए बहुत समय हो चुका है। 492 00:41:27,613 --> 00:41:28,864 बहुत समय? 493 00:41:29,823 --> 00:41:32,618 मतलब, मैंने तीन साल अस्पताल में बिताए हैं, तो… 494 00:41:33,327 --> 00:41:35,369 हाँ। ख़ैर, उतना समय भी नहीं हुआ है। भगवान। 495 00:41:35,370 --> 00:41:36,662 - ठीक है। भाड़ में जाओ। - बस कह रहा हूँ। 496 00:41:36,663 --> 00:41:37,915 - यह नहीं… - रोमियो। 497 00:41:39,708 --> 00:41:40,918 हे भगवान। 498 00:41:46,924 --> 00:41:48,592 मैं यह नहीं करना चाहती हूँ, रिवर। 499 00:41:53,263 --> 00:41:55,473 यह बकवास है। 500 00:41:55,474 --> 00:41:56,557 चलो चलें। 501 00:41:56,558 --> 00:41:58,936 देखो। कुछ तो होगा जो हम कर सकते हैं? ठीक है? 502 00:41:59,436 --> 00:42:00,853 हमें किसी से बात करनी… 503 00:42:00,854 --> 00:42:02,439 प्लीज़! बस… प्लीज़! 504 00:42:17,162 --> 00:42:18,163 धत्। 505 00:42:20,791 --> 00:42:22,251 वह सच में मुझे पसंद करती है। 506 00:42:30,050 --> 00:42:31,051 अरे! 507 00:42:33,804 --> 00:42:34,846 {\an8}एयरफ़ील्ड रखरखाव 508 00:42:34,847 --> 00:42:36,223 कार्टव्राइट को पकड़ो! 509 00:42:43,105 --> 00:42:45,607 - कार से बाहर निकलो! - चलो! चलो! 510 00:42:49,278 --> 00:42:50,821 बेकर को पकड़ो! वह जा रही है! 511 00:42:54,741 --> 00:42:56,076 जाओ, जाओ, जाओ! 512 00:42:58,078 --> 00:43:01,874 - गोली मत चलाना! हमें बेकर ज़िंदा चाहिए! - जाओ! चलो भी! 513 00:43:03,458 --> 00:43:04,835 गोली मत चलाना! 514 00:43:05,335 --> 00:43:06,461 गोली मत चलाना! 515 00:43:07,671 --> 00:43:09,214 गोली मत चलाओ! 516 00:43:19,474 --> 00:43:21,602 रिवर, हम गोल-गोल घूम रहे हैं! 517 00:44:15,030 --> 00:44:15,948 भाड़ में जाओ! 518 00:44:16,782 --> 00:44:18,575 {\an8}पचास फ़ीट के अंदर ध्रूमपान निषेध है 519 00:44:58,824 --> 00:45:00,116 - तुम क्या कर रहे हो? - जाओ। भागो। 520 00:45:00,117 --> 00:45:02,368 - नहीं, बस चलते रहो। - सिड, उन्हें मैं नहीं चाहिए। उन्हें तुम चाहिए। 521 00:45:02,369 --> 00:45:04,078 - गाड़ी चलाते रहो। - सिड… 522 00:45:04,079 --> 00:45:06,247 मेरे पास इसके लिए समय नहीं है, ठीक है? 523 00:45:06,248 --> 00:45:08,417 - मैं उन्हें थोड़े समय के लिए रोक सकता हूँ। बस जाओ। - भगवान। 524 00:45:09,418 --> 00:45:10,502 रुको। रुको, रुको, रुको। 525 00:45:14,131 --> 00:45:15,799 - तो तुम्हारे पास इसके लिए समय है? - ख़ैर… 526 00:45:16,383 --> 00:45:18,969 गज़ब। भगवान के लिए। 527 00:45:50,125 --> 00:45:51,668 कार से बाहर निकलो! बाहर निकलो! 528 00:45:52,211 --> 00:45:53,504 दरवाज़ा खोलो! 529 00:45:54,171 --> 00:45:55,339 वह कहाँ है? 530 00:45:56,715 --> 00:45:57,925 वह कहाँ है? 531 00:45:59,301 --> 00:46:00,802 वह कमबख़्त कहाँ है? 532 00:47:15,002 --> 00:47:17,004 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू