1 00:00:02,001 --> 00:00:03,713 पहले 2 00:00:04,171 --> 00:00:06,966 -जनाब, यह है कौन… -डेमियन डार्कब्लड, दानव जासूस। 3 00:00:07,049 --> 00:00:09,176 मैं कहता कि आपसे नरक में मिलूँगा, 4 00:00:09,260 --> 00:00:11,679 पर उससे भी बुरी जगह आपका इंतज़ार कर रही है। 5 00:00:11,929 --> 00:00:17,601 आपको सिंहासन पर बिठाने की तरकीब ढूँढ ली। महान शक्ति के सतही निवासी। 6 00:00:17,685 --> 00:00:21,397 का-होर के आगे झुको! 7 00:00:21,480 --> 00:00:23,607 तुम दोनों महिला हो? 8 00:00:23,691 --> 00:00:26,819 सीक्विड को रोकने के लिए, मुझे रस को रोकना पड़ा। 9 00:00:26,902 --> 00:00:28,487 कहाँ जा रहे हो? 10 00:00:28,571 --> 00:00:29,822 अपने बेटे को लाने। 11 00:00:29,905 --> 00:00:32,450 मैं अपना घर बेच दूँगा। तुम अपना बेच दो। 12 00:00:32,533 --> 00:00:33,868 इस बारे में सोच लो। 13 00:00:33,951 --> 00:00:36,996 मेरी शक्तियाँ, वे अब अपना असर नहीं दिखा रही हैं। 14 00:00:37,079 --> 00:00:40,541 मेरे परिवार से पंगा मत लो। 15 00:00:40,624 --> 00:00:43,127 रुक जाओ, प्लीज़। 16 00:00:43,419 --> 00:00:44,545 सब ठीक है? 17 00:00:50,050 --> 00:00:52,636 टेलर शॉप 18 00:00:59,268 --> 00:01:01,854 ख़ुद से ही अंदर आ गए, है न? 19 00:01:03,355 --> 00:01:05,441 क्या बात है, बेटा? 20 00:01:09,695 --> 00:01:12,740 आर्ट। मैंने… मैंने कुछ बहुत बुरा कर दिया। 21 00:01:13,491 --> 00:01:15,326 अच्छा। 22 00:01:17,495 --> 00:01:18,412 मैंने बस… 23 00:01:19,955 --> 00:01:21,164 मेरे पास कोई चारा नहीं था। 24 00:01:21,248 --> 00:01:24,251 या लगता है कि चारा नहीं था। पर पता नहीं वह मायने रखता है या नहीं। 25 00:01:25,169 --> 00:01:26,170 मैंने… 26 00:01:27,545 --> 00:01:28,839 मैंने किसी को मार डाला। 27 00:01:29,715 --> 00:01:32,468 वह किसी के वश में था और उससे हालात और बिगड़ जाते, लेकिन… 28 00:01:33,426 --> 00:01:34,637 वह निर्दोष था। 29 00:01:35,221 --> 00:01:36,680 वह उसकी गलती नहीं थी। 30 00:01:36,764 --> 00:01:39,642 बाप रे, मार्क। 31 00:01:41,477 --> 00:01:42,937 बात उससे भी बुरी है। 32 00:01:43,813 --> 00:01:45,648 मैं दोबारा किसी को मारने वाला था। 33 00:01:45,731 --> 00:01:50,194 उस बारे में सोचा भी नहीं। मैंने उस बंदे का गला दबोच लिया 34 00:01:50,277 --> 00:01:54,740 और मेरे भाई को ख़तरे में डालने के लिए मैं उसे मार डालने पर उतारू था। 35 00:01:55,574 --> 00:01:57,660 लेकिन तुमने मारा तो नहीं। 36 00:01:57,743 --> 00:02:00,120 हाँ, सिर्फ़ इसलिए कि ऑलिवर ने मुझे रोक दिया। 37 00:02:01,330 --> 00:02:04,083 उसने मुझे ऐसी नज़रों से देखा जैसे मुझे जानता ही न हो। वह… 38 00:02:04,166 --> 00:02:05,459 वह बहुत डरा हुआ था। 39 00:02:06,544 --> 00:02:10,005 मैं उन जैसा बन गया, आर्ट। आख़िरकार वैसा हो ही गया। 40 00:02:11,382 --> 00:02:15,010 तुम्हें अपने डैड जैसे बनने के लिए बहुत ज़्यादा लोगों को मारना होगा 41 00:02:15,094 --> 00:02:17,513 और बहुत तबाही बचानी होगी, मार्क। 42 00:02:19,807 --> 00:02:21,392 इसे आपको वापस दे देना चाहिए। 43 00:02:21,475 --> 00:02:23,060 मैं अब इसे पहनने के लायक नहीं रहा। 44 00:02:26,063 --> 00:02:29,191 पता है कौन यहाँ यह चिंता लेकर नहीं आया कि वह गलतियाँ कर रहा है? 45 00:02:31,986 --> 00:02:33,737 यही तो बात है। 46 00:02:33,821 --> 00:02:37,658 यह बात तुम्हारे दिल को कचोट रही है, इससे यह ज़ाहिर है कि तुम उस जैसे नहीं हो, 47 00:02:37,741 --> 00:02:39,577 और न ही कभी बनोगे। 48 00:02:39,660 --> 00:02:41,453 मैंने अपनी हद पार कर दी, आर्ट। 49 00:02:44,915 --> 00:02:47,918 अगर मैं किसी के वश में होता और लोगों को नुकसान पहुँचाने वाला होता, 50 00:02:48,002 --> 00:02:51,922 और मुझे रोकने का बस एक ही तरीका होता, तो… 51 00:02:52,464 --> 00:02:56,093 मैं तुम्हारा शुक्रगुज़ार होता कि तुमने मुझे मार डाला। 52 00:02:56,802 --> 00:02:58,053 पर मुझे हद पार नहीं करनी थी। 53 00:03:00,347 --> 00:03:02,308 तुम्हें लगता है कि तुम बदतर बन गए हो, 54 00:03:02,391 --> 00:03:06,395 पर मुझे लगता है कि तुम अब भी वही बच्चे हो जो कुछ साल पहले यहाँ आया था, 55 00:03:06,478 --> 00:03:08,856 दुनिया को बेहतर जगह बनाने की हसरत लिए हुए। 56 00:03:09,315 --> 00:03:12,818 बस दुनिया उतना साथ नहीं देती है, जितना तुमने सोचा था। 57 00:03:12,902 --> 00:03:15,821 तुम्हें लगता है कि तुम अब यह पोशाक नहीं पहन सकते? 58 00:03:15,905 --> 00:03:17,281 तो मत पहनो। 59 00:03:18,407 --> 00:03:22,328 मैं समय को वापस मोड़कर तुम्हारे किए को मिटा तो नहीं सकता। 60 00:03:23,078 --> 00:03:25,748 पर जब तुम यह याद करने को तैयार हो जाओ कि तुम क्या थे, 61 00:03:25,831 --> 00:03:27,791 अपनी पूरी कोशिश करने वाला एक बच्चा, 62 00:03:27,875 --> 00:03:31,629 तो कम से कम तुम्हें वैसा रूप तो दे सकता हूँ। 63 00:03:32,838 --> 00:03:35,883 हाँ, मुझे लगा था कि हमें फिर से ये रंग चाहिए होंगे, 64 00:03:35,966 --> 00:03:37,760 तो कुछ समय पहले इसे तैयार किया था। 65 00:03:39,595 --> 00:03:40,512 शुक्रिया, आर्ट। 66 00:03:41,513 --> 00:03:42,680 दिल से कह रहा हूँ। 67 00:03:43,390 --> 00:03:44,850 पर इससे यह बात नहीं बदलेगी कि मैं… 68 00:03:47,353 --> 00:03:48,187 माफ़ करना। 69 00:03:48,646 --> 00:03:49,813 हैलो, ईव। 70 00:03:50,356 --> 00:03:52,316 नहीं, कोई बात नहीं। मैं काम कर सकता हूँ। 71 00:03:53,525 --> 00:03:54,526 कहाँ? 72 00:04:11,001 --> 00:04:13,921 वाइल को आज़ाद नहीं किया जाएगा। 73 00:04:17,216 --> 00:04:20,970 पाताल लोक का साम्राज्य अब ख़त्म हुआ। 74 00:04:23,555 --> 00:04:28,727 यहाँ की ज्वाला अभूतपूर्व प्रचंडता से दहकती है। 75 00:04:28,811 --> 00:04:32,398 और युगों से, तुम्हारा शरीर 76 00:04:32,481 --> 00:04:35,484 उस प्रकोप के भंवर में झुलस रहा है। 77 00:04:35,859 --> 00:04:41,490 पर वह उस तूफान के मुकाबले कुछ भी नहीं जो मेरे अंदर उमड़ रहा है। 78 00:04:41,865 --> 00:04:44,827 तुम्हारी प्रजाति आग में ढली है। 79 00:04:44,909 --> 00:04:47,788 मेरी प्रजाति ख़ुद वह आग है। 80 00:04:47,871 --> 00:04:51,332 आकर एक बार फिर मेरा सामना करो। 81 00:04:51,417 --> 00:04:52,835 वॉल्केनिका की अजेय 82 00:04:52,918 --> 00:04:58,882 इच्छाशक्ति के ख़िलाफ़ अपने जिस्मों को गला दो। 83 00:04:59,550 --> 00:05:04,596 जो जल नहीं सकते, एक बार फिर से जल जाएँ। 84 00:05:04,972 --> 00:05:07,057 मेरे धधकते पंजे 85 00:05:07,141 --> 00:05:13,105 तुम्हारे खून से चंद पल मिलने वाली राहत का मज़ा लेंगे। 86 00:05:33,751 --> 00:05:38,756 थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए था। एक बार और वशीकरण मंत्र आज़माना था। 87 00:05:40,424 --> 00:05:44,344 तुम तब तक इंतज़ार करते जब वह चुड़ैल ग्रह तबाह कर डालती। 88 00:05:44,428 --> 00:05:47,848 तुम कायर तो नहीं लगते थे, भाई। 89 00:05:49,391 --> 00:05:51,894 इसे कायरता मानो या समझदारी। 90 00:05:51,977 --> 00:05:55,105 अकसर पता चलने में देरी होती है। 91 00:05:56,190 --> 00:05:58,692 चलो साथ मिलकर लड़ते हैं। 92 00:06:14,875 --> 00:06:18,629 तुम अपनी प्रजाति के बाकी सबकी तरह इससे दूर क्यों नहीं रह सकते? 93 00:06:18,712 --> 00:06:22,007 तुम ख़ुद के लिए यह परेशानी क्यों मोल लेते हो? 94 00:06:22,091 --> 00:06:25,260 मेरे मैगमनाइट्स अनंत हैं। 95 00:06:25,344 --> 00:06:29,014 मेरी हर साँस से इनकी तादाद बढ़ती जाएगी। 96 00:06:30,099 --> 00:06:31,975 पाताल लोक का सिंहासन मेरा है 97 00:06:32,058 --> 00:06:35,729 और मेरे राज को चुनौती देना अपनी बर्बादी को बुलावा देना है। 98 00:06:37,439 --> 00:06:41,110 ऐसे मामलों में दखल दे रही हो जो समझती ही नहीं हो। 99 00:06:42,236 --> 00:06:48,158 दो अग्नि की जंग में तेज़ ज्वाला हमेशा से ही जीतती है। 100 00:06:48,242 --> 00:06:51,870 मेरी ज्वाला का तेज देखो। 101 00:06:54,164 --> 00:06:55,499 हमला करो उस पर। 102 00:06:57,459 --> 00:06:58,418 लड़ो! 103 00:07:01,547 --> 00:07:04,424 बस यही है तुम्हारी ताकत? 104 00:07:04,508 --> 00:07:09,221 मैं इस लोक की सबसे गहरी खाईयों जितनी ताकतवर हूँ। 105 00:07:26,029 --> 00:07:26,947 चलो। 106 00:07:49,344 --> 00:07:54,892 डेमियन, तुम हमेशा जीतते-जीतते आख़िरकार हार जाते हो। 107 00:07:57,060 --> 00:07:59,479 हारा नहीं हूँ। 108 00:08:00,105 --> 00:08:02,608 तुम हार ही गए हो। 109 00:08:09,948 --> 00:08:11,116 डेमियन! 110 00:08:16,163 --> 00:08:19,499 तुम्हें अपनी भाई की परवाह है? अफ़सोस। 111 00:08:20,876 --> 00:08:23,670 अफ़सोस कि बस एक ही बार तुम्हारी जान ले सकती हूँ। 112 00:08:35,265 --> 00:08:36,600 ज़्यादा चोट लगी है? 113 00:08:38,477 --> 00:08:41,730 अपने समय में पिता ने ज़्यादा चोट पहुँचाई थी। 114 00:08:44,441 --> 00:08:48,820 लगता है सेना इतनी भी अनंत नहीं है। 115 00:08:48,904 --> 00:08:54,576 वे जल्द ही इस गुफ़ा में छा जाएँगे और तुम्हें राख में तब्दील कर देंगे। 116 00:08:54,660 --> 00:08:58,247 सिर्फ़ बड़े बोल हैं। बकवास। 117 00:09:00,207 --> 00:09:02,042 तुम देखोगे कि कैसे मैं… 118 00:09:22,437 --> 00:09:24,856 तुम्हें लगता है कि तुम… 119 00:09:25,857 --> 00:09:27,067 ज़रा सी… 120 00:09:27,609 --> 00:09:29,236 कुछ भी नहीं… 121 00:09:48,672 --> 00:09:53,218 बड़े बोल हैं? मैंने तो कुछ कहा तक नहीं। 122 00:10:10,193 --> 00:10:11,695 डॉमिना… 123 00:10:26,543 --> 00:10:27,669 नहीं! 124 00:10:31,256 --> 00:10:32,549 नहीं। 125 00:10:34,509 --> 00:10:37,679 और फिर एक ही बचा। 126 00:10:39,056 --> 00:10:42,351 लगा कि हम जीत सकते थे। 127 00:10:43,685 --> 00:10:46,021 तुम कितने बेवक़ूफ़ थे। 128 00:10:46,646 --> 00:10:50,609 उसे बताओ कि तुम कितने कमज़ोर हो। 129 00:10:51,318 --> 00:10:56,323 मेरी ग्रेट बीस्ट को तीसरी बार हराने की कोई इच्छा नहीं है। 130 00:10:56,406 --> 00:10:59,242 असल में, शैतान से कहो 131 00:10:59,326 --> 00:11:02,746 कि अब मैं ग्रेट बीस्ट हूँ। 132 00:11:02,829 --> 00:11:04,247 वह… 133 00:11:04,623 --> 00:11:07,459 वह कुछ भी नहीं है। 134 00:11:19,888 --> 00:11:23,058 डॉमिना, मुझे बहुत अफ़सोस है। 135 00:12:08,228 --> 00:12:11,064 मैं आ गया हूँ, डार्कब्लड। 136 00:12:12,649 --> 00:12:15,402 मुझे बुलाने की ज़रूरत नहीं थी। 137 00:12:16,236 --> 00:12:21,450 मैंने अपने शरणस्थल की गहराई में तुम्हारी जंग का हंगामा और शोर सुना। 138 00:12:22,617 --> 00:12:25,162 मुझे तुम्हारी हार का बहुत पहले पता चल गया था। 139 00:12:25,620 --> 00:12:30,667 माफ़ कीजिए, स्वामी। सेना ज़्यादा ताकतवर नहीं थी। 140 00:12:30,750 --> 00:12:33,753 बहुत पछतावे हैं। 141 00:12:33,837 --> 00:12:37,382 मेरा सब्र टूटता जा रहा है, डार्कब्लड। 142 00:12:37,466 --> 00:12:43,180 हमारे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं और तुम्हारी योजनाएँ असफल ही रही हैं। 143 00:12:48,477 --> 00:12:52,481 मेरी भूख पहले ही मर चुकी है, डार्कब्लड। 144 00:12:52,564 --> 00:12:55,066 ये टुकड़े मेरे लायक नहीं हैं। 145 00:12:56,109 --> 00:12:59,362 हालात की नज़ाकत समझिए। 146 00:12:59,446 --> 00:13:04,367 पर इतनी नफ़रत जतानी नहीं चाहिए। 147 00:13:04,451 --> 00:13:09,247 माफ़ करना। हाँ, मैं इन्हें वापस ले आऊँगा। 148 00:13:09,331 --> 00:13:14,169 इसमें समय लग सकता है क्योंकि मेरी शक्तियाँ कमज़ोर पड़ गई हैं, 149 00:13:14,252 --> 00:13:15,545 लेकिन मैं इसे कर दूँगा। 150 00:13:16,213 --> 00:13:18,924 शुक्रिया, ग्रेट बीस्ट। 151 00:13:19,007 --> 00:13:23,803 मैं डार्कब्लड वंश की वफ़ादारी का शुक्रगुज़ार हूँ। 152 00:13:23,887 --> 00:13:28,350 अपनी वर्तमान हालत में मैं इसका हक़दार नहीं हूँ। 153 00:13:31,603 --> 00:13:35,398 तुम्हारी दृढ़ता मेरे लिए सम्मान की बात है, 154 00:13:35,482 --> 00:13:40,529 जबकि तुमने अपनी गद्दारी का दस गुना चुका दिया है। 155 00:13:44,950 --> 00:13:48,870 तुम्हारी बहन का क्रोध बहुत शानदार है। 156 00:13:49,329 --> 00:13:51,748 चिंता मत करो, डॉमिना। 157 00:13:51,831 --> 00:13:56,461 तुम्हें जल्द ही मुझे वापस सिंहासन पर बैठाने का मौका फिर से मिलेगा। 158 00:13:56,545 --> 00:13:57,879 नहीं। 159 00:13:58,630 --> 00:14:01,007 क्या कहा तुमने? 160 00:14:02,050 --> 00:14:04,928 फिर से वही कोशिश करना बेकार है। 161 00:14:05,011 --> 00:14:09,933 अगली बार वॉल्केनिका शायद वापस लाने लायक कुछ छोड़े ही नहीं। 162 00:14:10,016 --> 00:14:14,145 इसके बजाय फिर आहवान क्रिया करके देखिए। 163 00:14:14,229 --> 00:14:16,898 वह कभी कारगर नहीं रही है। 164 00:14:16,982 --> 00:14:20,277 अकेले ख़ुद उससे मुकाबला करना भी कारगर नहीं रहा है। 165 00:14:21,236 --> 00:14:23,196 तुम्हारी क्रिया में कमी है। 166 00:14:23,280 --> 00:14:25,865 कमी नहीं है। 167 00:14:26,616 --> 00:14:30,745 गार्डियन के अपराध स्थल से मिला खून अभी बचा है। 168 00:14:30,829 --> 00:14:33,415 पहले इस बात का डर था 169 00:14:33,498 --> 00:14:37,002 कि मंत्र के विस्तृत रूप के 170 00:14:37,085 --> 00:14:39,629 क्या नतीजे हो सकते हैं। 171 00:14:39,713 --> 00:14:42,632 लेकिन अब और कोई चारा नहीं। 172 00:16:31,700 --> 00:16:33,368 क्या… क्या था वह? 173 00:16:35,078 --> 00:16:37,872 ऑम्नी-मैन नहीं। 174 00:16:37,956 --> 00:16:41,167 उसका खून उसके बेटे की रगों में है। 175 00:16:43,294 --> 00:16:44,504 डेमियन डार्कब्लड? 176 00:16:45,130 --> 00:16:47,424 रुको, क्या? हम कहाँ हैं? 177 00:16:47,507 --> 00:16:52,429 पाताल लोक में। तुम्हारी प्रजाति इसे नरक कहती है। 178 00:16:52,512 --> 00:16:54,931 मैं नरक में हूँ? नहीं। 179 00:16:55,432 --> 00:16:56,391 यह मुमकिन नहीं। 180 00:16:57,100 --> 00:17:03,273 तुम्हें आहवान दिया। तुम्हारी मदद चाहिए। बहुत अहम मुद्दा है। 181 00:17:03,356 --> 00:17:05,775 हाँ, मैं कुछ काम निपटा रहा था। 182 00:17:07,068 --> 00:17:10,238 इंविंसबल? इंविंसबल? 183 00:17:13,241 --> 00:17:14,909 तुमने उसके साथ क्या किया? 184 00:17:14,992 --> 00:17:19,497 तुम्हें लगता है मैं उस इकलौते शरीर को मिटा दूँगा जिस में मैं रह सकता हूँ? 185 00:17:19,580 --> 00:17:21,207 शायद तुम हार रहे थे। 186 00:17:21,290 --> 00:17:25,252 मैं अविनाशी हूँ! 187 00:17:26,546 --> 00:17:30,508 लेकिन अब मैं इस कब्र की कैद और बर्दाश्त नहीं कर सकता। 188 00:17:31,092 --> 00:17:33,094 रुको? तुम क्या कर रहे हो? 189 00:17:33,178 --> 00:17:38,767 बहुत लंबे अरसे से मुझे मेरे लायक शरीर नहीं मिल पाया। 190 00:17:38,850 --> 00:17:43,104 अब मुझे अपना स्तर गिराकर 191 00:17:43,188 --> 00:17:46,858 एक महिला शरीर को चुनना होगा। 192 00:17:47,525 --> 00:17:49,152 ज़रा रुको। मुझे लगा… 193 00:17:49,819 --> 00:17:52,739 तुम्हारा कहना है कि तुम कभी भी एक महिला शरीर में जा सकते थे 194 00:17:52,822 --> 00:17:57,660 लेकिन तुमने वैसा नहीं किया? बाप रे। 195 00:18:14,219 --> 00:18:18,640 यह इतना बुरा भी नहीं है। 196 00:18:21,309 --> 00:18:23,102 बिल्कुल बुरा नहीं है। 197 00:18:30,652 --> 00:18:32,362 आख़िर वह कैसे… 198 00:18:33,947 --> 00:18:36,074 वह पुरुष उसे उड़ाकर यहाँ लाया। 199 00:18:37,116 --> 00:18:38,451 ये श्राप भी न! 200 00:18:40,119 --> 00:18:42,330 अगर इसमें भी ताकत होती… 201 00:18:42,413 --> 00:18:44,290 इंविंसबल 202 00:18:44,374 --> 00:18:46,626 शैतान से मिलो। 203 00:18:47,293 --> 00:18:49,337 शैतान, यह है… 204 00:18:49,420 --> 00:18:53,341 इंविंसबल 205 00:18:54,050 --> 00:18:54,926 वह… 206 00:18:55,009 --> 00:18:56,469 वह शैतान है? 207 00:18:56,553 --> 00:18:58,054 -हाँ, लेकिन… -ठीक है। 208 00:19:00,014 --> 00:19:00,974 नहीं! 209 00:19:01,057 --> 00:19:03,768 डार्क लॉर्ड को छोड़ दो! 210 00:19:05,854 --> 00:19:10,733 रुको। तुमने मुझे नरक में शैतान से लड़ने के लिए नहीं बुलाया? 211 00:19:10,817 --> 00:19:12,360 नहीं। 212 00:19:12,443 --> 00:19:15,947 मुझे समझाने का मौका दो। 213 00:19:17,949 --> 00:19:18,867 माफ़ करना। 214 00:19:21,661 --> 00:19:23,204 प्लीज़। 215 00:19:23,288 --> 00:19:27,959 मेरी प्रजाति के लिए ऐसी हिंसा सिर्फ़ शुरुआती खेल है। 216 00:19:29,210 --> 00:19:30,795 यार, हद है। 217 00:19:31,963 --> 00:19:34,299 बाहर चलो। अभी। 218 00:19:41,472 --> 00:19:44,809 तो नरक वाकई असल में है? 219 00:19:45,768 --> 00:19:49,230 नरक, राक्षस, शैतान। 220 00:19:49,314 --> 00:19:51,316 सब असल में हैं। 221 00:19:51,399 --> 00:19:53,943 पर तुम जो सोचते हो, वैसा कुछ नहीं। 222 00:19:54,569 --> 00:19:56,321 बैठ जाओ। प्लीज़। 223 00:19:57,780 --> 00:20:00,950 सिसिल ने कहा कि मेरे डैड की पड़ताल करने के बाद तुम यहाँ आए, 224 00:20:01,034 --> 00:20:02,160 पर मुझे नहीं लगा कि वह… 225 00:20:02,243 --> 00:20:06,831 सिसिल ने तुम्हारी पिता का सच छुपाने के लिए मुझे नरक भेज दिया। 226 00:20:06,915 --> 00:20:09,417 उसी तरह से तुम्हें यहाँ लाया। 227 00:20:09,500 --> 00:20:11,044 बस उसके उलट तरीके से। 228 00:20:11,127 --> 00:20:13,588 तुम मंत्र से मुझे नरक ले आए? 229 00:20:14,213 --> 00:20:15,214 हे भगवान… 230 00:20:15,715 --> 00:20:19,427 पाताल लोक पर राज करने का सत्ता संघर्ष चल रहा है। 231 00:20:19,510 --> 00:20:22,764 वॉल्केनिका, मैगमनाइट्स की मल्लिका ने 232 00:20:22,847 --> 00:20:25,767 शैतान से नरक का सिंहासन छीन लिया। 233 00:20:25,850 --> 00:20:30,521 अब वह पाताल लोक की शासिका है। उसे हराना ही होगा। 234 00:20:30,605 --> 00:20:32,398 क्या? तुम चाहते हो कि मैं… 235 00:20:32,482 --> 00:20:35,276 देखो, अभी मैं बहुत तनाव में हूँ 236 00:20:35,360 --> 00:20:39,447 और मैं शैतान के लिए काम नहीं कर सकता। 237 00:20:39,530 --> 00:20:42,659 क्या राक्षस बुरे लोग नहीं होते? बुरा मत मानना। 238 00:20:42,742 --> 00:20:47,830 धरती पर रहने वालों के अंधविश्वास में पड़कर गलत मत सोचो। 239 00:20:47,914 --> 00:20:50,500 शैतान बुरा नहीं है। 240 00:20:50,583 --> 00:20:53,628 तुम्हारी दुनिया को शैतान से ख़तरा नहीं है। 241 00:20:53,711 --> 00:20:57,507 तुम्हारी दुनिया शैतान की वजह से ही कायम है। 242 00:20:58,007 --> 00:21:00,843 अच्छा, क्या? 243 00:21:01,260 --> 00:21:05,848 धरती के लोग अस्तित्व के छठे युग में जी रहे हैं, 244 00:21:05,932 --> 00:21:08,851 पहले पाँच युग से अंजान हैं। 245 00:21:09,310 --> 00:21:14,440 उन्होंने बड़े दैत्य, विशाल जंतु ज़रूर देखे होंगे, जो अब तक बचे हैं? 246 00:21:15,108 --> 00:21:17,235 वे विकिरण से पैदा नहीं हुए? 247 00:21:17,694 --> 00:21:19,988 वे दूसरे युग से हैं। 248 00:21:20,071 --> 00:21:22,615 और शुक्र मनाओ कि वे पहले युग के 249 00:21:22,699 --> 00:21:26,202 पुराने जीवों से कमतर हैं। 250 00:21:26,744 --> 00:21:30,957 शैतान और राक्षस पाँचवें युग से हैं। 251 00:21:31,040 --> 00:21:34,877 हम तीसरे युग की बात ही नहीं करते हैं। 252 00:21:35,461 --> 00:21:38,131 ठीक है। पर तुमने चौथे युग का भी ज़िक्र नहीं किया। 253 00:21:38,798 --> 00:21:42,176 उसे नाटकीयता लाने के लिए बाद में लाना था। 254 00:21:42,719 --> 00:21:46,097 चौथा युग उथल-पुथल का था। 255 00:21:47,265 --> 00:21:51,769 लाखों साल तक ग्रह पर वाइल का राज था। 256 00:21:51,853 --> 00:21:54,022 धरती पर भी और पाताल में भी। 257 00:21:54,605 --> 00:21:58,276 वे दुष्ट जीव होते हैं जिनकी भूख कभी नहीं मिटती। 258 00:21:58,359 --> 00:22:03,197 वे मारे नहीं जा सकते। किसी तरह पाँचवें युग से बच गए। 259 00:22:04,032 --> 00:22:07,452 हमारे बीच अनंत काल तक जंग चली। 260 00:22:07,535 --> 00:22:10,496 धरती तबाह होने का ख़तरा पैदा हो गया। 261 00:22:12,874 --> 00:22:15,918 डीमन लोगों ने वाइल को यहाँ खदेड़ दिया। 262 00:22:16,002 --> 00:22:17,253 पाताल लोक में। 263 00:22:17,879 --> 00:22:22,717 उन्हें कैद कर लिया। यातना देकर उन्हें कमज़ोर कर दिया। 264 00:22:24,135 --> 00:22:27,221 ऐसा करने में कई मारे गए। 265 00:22:27,764 --> 00:22:30,349 डीमन लोगों की कुर्बानी के बिना 266 00:22:30,433 --> 00:22:34,437 मानव कभी नहीं विकसित होते। पनपते ही नहीं। 267 00:22:34,520 --> 00:22:39,192 कोई शहर नहीं होते, कोई भाषा नहीं होती। तुम नहीं होते। 268 00:22:40,735 --> 00:22:44,363 शैतान ने वाइल के ख़िलाफ़ डीमन लोगों की अगुआई की 269 00:22:44,447 --> 00:22:47,492 ताकि बाकी शांति में जी सकें। 270 00:22:47,575 --> 00:22:51,954 तुम्हारी प्रजाति हर तरह से उसकी एहसानमंद है। 271 00:22:55,333 --> 00:22:57,168 उसका शुक्रिया। 272 00:22:57,251 --> 00:23:02,298 हमारी कुर्बानी पूरी तरह से निस्वार्थ नहीं है। 273 00:23:02,381 --> 00:23:07,303 अनंत यातना हमें शुरू से ही पसंद थी। 274 00:23:07,386 --> 00:23:10,598 तो यह जगह धरती की अथाह गहराई में है? 275 00:23:11,099 --> 00:23:12,558 हाँ। 276 00:23:12,642 --> 00:23:16,562 तो अगर मैं जाना चाहूँ, मुझे बस ऊपर उड़ जाना होगा? 277 00:23:18,231 --> 00:23:23,945 संभावना है कि सतह पर पहुँचने से पहले ही तुम थक जाओगे। शायद मर जाओ। 278 00:23:24,695 --> 00:23:25,571 शायद। 279 00:23:26,614 --> 00:23:29,450 वॉल्केनिका को मानवों से नफ़रत है। 280 00:23:29,534 --> 00:23:34,914 वह सभी वाइल को आज़ाद करके सतह पर भेजना चाहती है। 281 00:23:34,997 --> 00:23:37,625 तब दुनिया ख़त्म हो जाएगी। 282 00:23:37,708 --> 00:23:41,420 अगर अभी नहीं तो ज़्यादातर मारे जाएँगे। 283 00:23:41,879 --> 00:23:44,215 मदद करने के लिए दूसरे हीरो भी हैं। 284 00:23:44,799 --> 00:23:46,884 दूसरे हीरो यहाँ मौजूद नहीं। 285 00:23:47,301 --> 00:23:50,930 नहीं। तुम समझ नहीं रहे हो। मैं यह नहीं… 286 00:23:51,013 --> 00:23:53,474 मैं इसके लिए सही बंदा नहीं हूँ। मुझे वापस घर भेज दो। 287 00:23:53,558 --> 00:23:59,355 अगर वॉल्केनिका और वाइल को रोका न गया, तो वापस जाने को कोई घर नहीं रहेगा। 288 00:23:59,438 --> 00:24:01,232 मैं हालात और बदतर बना दूँगा। 289 00:24:01,315 --> 00:24:04,026 हालात इससे बदतर नहीं हो सकते हैं। 290 00:24:04,485 --> 00:24:06,737 बस करो! बाप रे… रुक जाओ… बस… 291 00:24:06,821 --> 00:24:09,365 मेरी बात मुझ पर ही मत थोपो। मैं सच कह रहा हूँ। 292 00:24:09,448 --> 00:24:13,161 हालात भी बहुत गंभीर हैं। 293 00:24:15,454 --> 00:24:16,956 माफ़ करना। 294 00:24:17,373 --> 00:24:22,545 बहका नहीं रहा हूँ, बस सच कहा है। 295 00:24:23,171 --> 00:24:25,548 कोई और चारा नहीं है। 296 00:24:29,302 --> 00:24:31,512 तुम्हारी मदद करूँ तो मुझे घर भेज दोगे? 297 00:24:31,596 --> 00:24:32,597 हाँ। 298 00:24:33,055 --> 00:24:35,725 मैं किसी को चोट नहीं पहुँचाऊँगा। ठीक है? 299 00:24:37,685 --> 00:24:40,771 चोट पहुँचाने का काम हम पर छोड़ो। 300 00:24:42,023 --> 00:24:43,482 मुझसे क्या करवाना चाहते हो? 301 00:24:43,566 --> 00:24:47,528 मैं डार्कब्लड के वंश को वापस ठीक कर दूँगा। 302 00:24:47,612 --> 00:24:53,034 तुम वह चीज़ लाओगे जिससे मैं ठीक हो जाऊँगा। 303 00:24:55,286 --> 00:24:59,332 वाइल, वॉल्केनिका और मैगमनाइट्स ने 304 00:24:59,415 --> 00:25:03,169 डीमन लोगों को भगा दिया, यातना ख़त्म की। 305 00:25:03,794 --> 00:25:08,216 फिलहाल पाताल लोक की ज्वाला से वाइल दूर रहे हैं 306 00:25:08,966 --> 00:25:13,179 लेकिन ठीक होकर वे जल्द आज़ाद होंगे, 307 00:25:13,262 --> 00:25:17,600 और पाताल और धरती के जीवन के लिए ख़तरा बनेंगे। 308 00:25:18,935 --> 00:25:20,269 वहाँ पर। 309 00:25:32,907 --> 00:25:34,116 हमें वहाँ नीचे जाना है? 310 00:25:34,200 --> 00:25:36,786 शैतान का पिघला हुआ ताज, 311 00:25:36,869 --> 00:25:40,748 दर्द से बना है और ताकत का स्रोत है। 312 00:25:40,831 --> 00:25:43,918 वॉल्केनिका ने उसे अथाह गड्ढे में फेंक दिया। 313 00:25:44,001 --> 00:25:48,005 पाताल लोक में किसी में उसे निकाल लाने की ताकत नहीं, 314 00:25:48,089 --> 00:25:51,133 इसीलिए तुम्हें यहाँ लाया। 315 00:25:51,217 --> 00:25:54,220 ऑम्नी-मैन के आने की उम्मीद थी। 316 00:25:56,597 --> 00:25:58,724 शायद तुम्हारा मंत्र हम में फ़र्क नहीं कर पाया। 317 00:26:04,897 --> 00:26:08,025 मेरे पिता मर चुके हैं, या शायद मर चुके हैं। 318 00:26:08,109 --> 00:26:10,569 विल्ट्रम वासियों ने उन्हें मौत की सज़ा सुनाई। 319 00:26:12,029 --> 00:26:17,785 समझ नहीं आता कि तुमसे अफ़सोस जताऊँ या तुम्हें बधाई दूँ। 320 00:26:17,868 --> 00:26:19,787 तुम्हें कैसे लगा कि वह तुम्हारी मदद करते? 321 00:26:19,870 --> 00:26:21,998 उन्हें तुम ज़्यादा पसंद नहीं थे। 322 00:26:22,081 --> 00:26:27,670 लगा कि धरती को बचाने के स्वार्थ से उसे मना लूँगा, 323 00:26:27,753 --> 00:26:30,381 उस जैसे को भी। 324 00:26:32,091 --> 00:26:36,304 तो हम एक अथाह गड्ढे की थाह तक कैसे पहुँचेंगे? 325 00:26:36,387 --> 00:26:42,184 असल में यह अथाह नहीं है, बस बहुत ज़्यादा गहरा है। 326 00:26:42,268 --> 00:26:44,353 तुम इसमें उतरकर उसे क्यों नहीं ले आते? 327 00:26:44,437 --> 00:26:46,272 बेवक़ूफ़ नहीं हूँ। 328 00:26:46,355 --> 00:26:49,859 नीचे महान शक्ति वाला जीव उसकी पहरेदारी करता है। 329 00:26:49,942 --> 00:26:50,901 बेशक। 330 00:26:52,737 --> 00:26:54,405 चलो काम को पूरा करते हैं। 331 00:26:57,825 --> 00:26:58,701 ठीक है। 332 00:27:10,129 --> 00:27:13,841 ताकत बचाओ, गुरुत्वाकर्षण को काम करने दो। 333 00:27:13,924 --> 00:27:16,093 बस तली तक पहुँचने से पहले पकड़ लेना। 334 00:27:18,387 --> 00:27:21,932 हाँ, इससे थकान तो नहीं हो रही है, पर, हाँ, ऐसा कर सकते हैं। 335 00:27:24,643 --> 00:27:25,811 यह ज़्यादा आसान है। 336 00:27:28,189 --> 00:27:30,900 सुनो, अगर नरक का अस्तित्व है, मतलब जन्नत भी ज़रूर होगी न? 337 00:27:31,442 --> 00:27:33,861 हमें किसी जन्नत का नहीं पता। 338 00:27:33,944 --> 00:27:38,032 दुनिया में वह संतुलन नहीं है, जिसके होने का मानव दिखावा करते हैं। 339 00:27:38,115 --> 00:27:42,578 अच्छे और बुरे कर्मों का कोई हिसाब नहीं रखता। 340 00:27:45,206 --> 00:27:47,500 यह बुरी ख़बर लगती है? 341 00:27:47,583 --> 00:27:49,335 इसके उलट सोचो। 342 00:27:49,418 --> 00:27:55,049 अगर दुनिया में वाकई सिर्फ़ अच्छाई रहेगी, तो संतुलन की ज़रूरत ही नहीं होगी। 343 00:27:55,132 --> 00:28:01,013 आसमान में उसकी कल्पना करने के बजाय धरती ही जन्नत बन जाएगी। 344 00:28:03,474 --> 00:28:06,394 तुम्हारे पिता के साथ कई बार काम किया। 345 00:28:06,477 --> 00:28:11,857 ऑम्नी-मैन कभी सवाल नहीं पूछता, बस हमला करता है। 346 00:28:12,608 --> 00:28:16,779 तुम्हारे अंदर एक डिटेक्टिव है, इंविंसबल। 347 00:28:17,655 --> 00:28:19,532 या मैं कुछ तनाव से गुज़र रहा हूँ 348 00:28:19,615 --> 00:28:21,450 और यह जगह वाकई मुझे और परेशानी… 349 00:28:22,284 --> 00:28:24,912 अरे, क्या… क्यों? बार-बार ऐसा क्यों करते रहते हो? 350 00:28:24,995 --> 00:28:26,163 क्या करता हूँ? 351 00:28:26,956 --> 00:28:27,832 वह। 352 00:28:28,791 --> 00:28:29,625 क्या? 353 00:28:30,376 --> 00:28:32,503 वह! हेलमेट लगाना। 354 00:28:32,586 --> 00:28:34,338 जब भी बात करते हो, वह सिर से हट जाता है 355 00:28:34,422 --> 00:28:36,006 और बात ख़त्म होने पर वापस आ जाता है। 356 00:28:36,465 --> 00:28:39,009 बिना हेलमेट के साफ़ बोला जाता है। 357 00:28:39,510 --> 00:28:42,596 तुम्हें लगता है कि हेलमेट पहनने पर तुम्हारी आवाज़ नहीं सुन सकता हूँ? 358 00:28:42,680 --> 00:28:44,265 वह अहम बात नहीं है। 359 00:28:44,348 --> 00:28:47,685 हाँ, बेशक। ठीक है। पर ऐसा किसलिए? 360 00:28:48,144 --> 00:28:49,311 क्या किसलिए? 361 00:28:51,105 --> 00:28:54,275 हेलमेट के साथ ऐसा करते ही क्यों हो? बहुत उलझन-भरा लगता है। 362 00:28:54,358 --> 00:28:56,235 क्यों न माइक्रोफ़ोन वगैरह लगा लेते? 363 00:28:56,986 --> 00:28:58,279 मैंने डिज़ाइन नहीं बनाया था। 364 00:28:58,362 --> 00:29:01,991 ठीक है, पर मेरा मतलब, जिसने भी बनाया था, इस बारे में सोचा तो ज़रूर होगा, है न? 365 00:29:02,074 --> 00:29:03,993 और सोचा होगा कि क्या हालात होंगे 366 00:29:04,076 --> 00:29:07,997 जहाँ तुम्हें इतनी जल्दी हेलमेट पहनना और उतारना पड़ेगा? अचानक हमले में? 367 00:29:08,080 --> 00:29:11,792 मेरी प्रजाति ने बहुत पहले यह बख्तरबंद बनाया था, 368 00:29:12,334 --> 00:29:16,672 शायद तुम यह तकनीक समझ नहीं पा रहे। 369 00:29:16,755 --> 00:29:19,383 और यह क्या बला है, डीमन रोबोट? 370 00:29:19,467 --> 00:29:21,218 और यह एक ठोस हेलमेट से बेहतर कैसे है? 371 00:29:21,302 --> 00:29:24,346 तुम ज़रूरत पड़ने पर इसे उतारकर पकड़ सकते हो। 372 00:29:26,557 --> 00:29:27,975 मस्त लगता है। 373 00:29:28,058 --> 00:29:32,229 तुम्हारा पूरा समाज धरती के लिए ख़तरा बनने वाले बुरे जीवों को यातना देता है 374 00:29:32,313 --> 00:29:34,440 और तुम्हें मस्त दिखने की परवाह है? 375 00:29:35,024 --> 00:29:37,526 इससे दिलचस्पी बनी रहती है। 376 00:29:37,610 --> 00:29:39,236 ठीक है, यार। बात मान लेता हूँ। 377 00:29:39,320 --> 00:29:42,406 बस समझ नहीं आता कि हटने वाले हेलमेट की बात किसको सूझी। 378 00:29:42,490 --> 00:29:43,449 बहुत अजीब लगता है। 379 00:29:43,532 --> 00:29:46,660 ऐसी क्या दिक्कत थी जिसका यह हल निकाला गया? 380 00:29:47,912 --> 00:29:50,998 तली आने वाली है। पकड़ लो, प्लीज़। 381 00:29:54,502 --> 00:29:56,212 ठीक है, हाँ, यह मस्त तो दिखता है। 382 00:30:01,717 --> 00:30:02,968 कुछ नज़र नहीं आ रहा है। 383 00:30:03,719 --> 00:30:05,262 वह ताज। 384 00:30:12,645 --> 00:30:14,939 तुमने कहा था कि कोई इसकी पहरेदारी कर रहा है। 385 00:30:15,481 --> 00:30:19,693 सर्बेरस कभी पाताल लोक के प्रवेश की पहरेदारी करता था। 386 00:30:19,777 --> 00:30:24,240 वॉल्केनिका को रोकने में नाकाम रहा। यहाँ निर्वासित किया गया। 387 00:30:25,449 --> 00:30:27,117 शायद झपकी ले रहा होगा। 388 00:30:27,660 --> 00:30:29,495 आओ। चलो जल्दी से इसे… 389 00:30:37,461 --> 00:30:38,504 तुम ठीक हो? 390 00:30:39,338 --> 00:30:40,506 नहीं। 391 00:30:48,722 --> 00:30:51,433 शायद इससे निपट सकता हूँ। लेकिन तुम… 392 00:30:52,518 --> 00:30:54,812 -चिंता मत करो, तुम्हें फिर से पकड़ लूँगा। -क्या? 393 00:31:33,809 --> 00:31:35,644 इंविंसबल? 394 00:31:37,187 --> 00:31:38,063 इंविंसबल! 395 00:31:44,153 --> 00:31:45,529 इंविंसबल… 396 00:31:46,030 --> 00:31:47,031 पकड़ लिया! 397 00:31:47,114 --> 00:31:49,950 देखो तो इसे। जितना दिखता है, उतना गर्म नहीं है। 398 00:31:50,034 --> 00:31:53,495 दोबारा ऐसा मत करना। 399 00:31:53,579 --> 00:31:57,082 सच कहूँ तो, मैं इसमें से कुछ भी दोबारा नहीं करना चाहता। कभी भी नहीं। 400 00:32:03,464 --> 00:32:05,257 भयानक आवाज़ें सुन रहे हो? 401 00:32:06,925 --> 00:32:08,594 नहीं। सुननी चाहिए? 402 00:32:10,471 --> 00:32:14,433 बिलखना बंद हो गया। वाइल ठीक होने ही वाले हैं। 403 00:32:14,516 --> 00:32:18,520 उनके आज़ाद होने में ज़्यादा देर नहीं है। जल्दी करनी होगी। 404 00:32:25,944 --> 00:32:27,154 तुम्हारा ताज ले आए हैं। 405 00:32:27,237 --> 00:32:28,238 नहीं! 406 00:32:37,539 --> 00:32:40,709 ताज बहुत नाज़ुक है। 407 00:32:40,793 --> 00:32:44,588 तुमने कहा था कि "दर्द से बना था।" तो नाज़ुक कैसे हुआ? 408 00:32:45,089 --> 00:32:48,258 आभारी हूँ, धरती के निवासी, 409 00:32:48,342 --> 00:32:51,720 मुझे मेरे हक़ की चीज़ लौटाने के लिए। 410 00:32:52,554 --> 00:32:54,390 युगों पहले, 411 00:32:54,473 --> 00:32:58,936 मैं उथल-पुथल के साम्राज्य की धूसर राख से पैदा हुआ 412 00:32:59,019 --> 00:33:01,939 और नरक के सिंहासन पर अपना दावा किया। 413 00:33:02,439 --> 00:33:06,318 मैंने यह पिघला हुआ ताज बनाया 414 00:33:06,402 --> 00:33:11,198 और इसमें हारे हुओं की आत्माएँ डाल दीं। 415 00:33:11,281 --> 00:33:15,452 मेरे शरीर से बहती हुई उनकी ताकत के बल पर 416 00:33:15,536 --> 00:33:19,373 मैंने पाताल लोक में शांति का ऐसा युग लाया 417 00:33:19,456 --> 00:33:22,793 जो पहले कभी नहीं रहा। 418 00:33:24,211 --> 00:33:27,131 मेरे राज की सहस्त्राब्दी में, 419 00:33:27,715 --> 00:33:32,344 एक भी भूखे पेट नहीं रहा। 420 00:33:32,428 --> 00:33:36,557 हमारी प्रजाति मोटी और संतुष्ट होती गई, 421 00:33:37,391 --> 00:33:39,560 लेकिन कमज़ोर भी हो गई। 422 00:33:40,644 --> 00:33:42,271 वाइल की यातना 423 00:33:42,354 --> 00:33:47,067 किसी को जंग के लिए तैयार नहीं करती है। 424 00:33:47,484 --> 00:33:51,613 हमें अपनी पुरानी यादों से प्रेरणा लेनी होती है। 425 00:33:52,740 --> 00:33:57,578 माँसपेशी को चीरना, हड्डियों का चटकना, 426 00:33:57,661 --> 00:34:00,539 प्रभुत्व की महिमा। 427 00:34:01,039 --> 00:34:06,211 हमें इन गुफ़ाओं को अपनी ताकत से झंझोरते रहना होगा 428 00:34:06,295 --> 00:34:11,007 जब तक हमारी शिकार हमारी एड़ियों तले दबे 429 00:34:11,091 --> 00:34:15,721 अपने जबड़ों से माफ़ी की भीख नहीं माँगते। 430 00:34:20,350 --> 00:34:23,437 हाँ, मेरी जान! 431 00:34:24,563 --> 00:34:29,443 मैं बहुत बड़ा लग रहा हूँ। बहुत डरावना लग रहा हूँ। 432 00:34:30,610 --> 00:34:33,112 मैं मस्त लग रहा हूँ। हाँ। 433 00:34:33,197 --> 00:34:37,826 हाँ। 434 00:34:37,909 --> 00:34:41,746 मैं लौट आया हूँ। 435 00:34:42,873 --> 00:34:44,666 मेरे स्वामी। 436 00:34:50,880 --> 00:34:53,132 मैं शैतान के सामने नहीं झुकूँगा। 437 00:35:00,808 --> 00:35:03,143 तुम्हारी कल्पना के मुताबिक नहीं था। 438 00:35:03,227 --> 00:35:04,311 नहीं। 439 00:35:05,312 --> 00:35:10,776 सतही दुनिया ने मानव को भला बनाए रखने के लिए नरक के किस्से फैला दिए, 440 00:35:10,859 --> 00:35:14,321 लेकिन मानव इसके बिना ही भले थे। 441 00:35:15,823 --> 00:35:17,074 पता नहीं। 442 00:35:17,157 --> 00:35:18,659 तुम्हें पता है। 443 00:35:18,742 --> 00:35:19,993 मुझे क्या पता है? 444 00:35:20,077 --> 00:35:21,829 तुम जानते हो। 445 00:35:21,912 --> 00:35:24,790 वरना तुम हीरो क्यों बनते? 446 00:35:24,873 --> 00:35:29,127 अगर दूसरे मदद पाने लायक नहीं, तो उनकी मदद क्यों करना? 447 00:35:33,507 --> 00:35:35,884 ख़ुद की बात कर रहे हो? 448 00:35:35,968 --> 00:35:38,887 मैंने ताज पाने में तुम्हारी मदद की अब मुझे वापस भेज दो। 449 00:35:40,848 --> 00:35:43,642 भलाई की राह कठिन है। 450 00:35:43,725 --> 00:35:47,271 कभी-कभी दो बुराई में से कम को चुनना पड़ता है। 451 00:35:47,354 --> 00:35:50,983 डीमन लोगों ने वाइल को यातना दी, दुनिया सुरक्षित रही। 452 00:35:51,066 --> 00:35:54,987 डीमन लोगों ने वाइल को यातना नहीं दी, सब मारे गए। 453 00:35:55,070 --> 00:35:57,990 नहीं, वह बकवास है। 454 00:35:58,073 --> 00:36:01,660 हमेशा एक दूसरा रास्ता होता है जिसमें यातना देना या मारना ज़रूरी नहीं होता। 455 00:36:03,871 --> 00:36:05,122 शायद। 456 00:36:05,205 --> 00:36:09,167 अभी वह मिला नहीं है और दुनिया इंतज़ार नहीं कर सकती। 457 00:36:12,045 --> 00:36:14,673 एक और बार मदद चाहिए। 458 00:36:14,756 --> 00:36:20,053 वॉल्केनिका को हराना है। डीमन लोगों को आज़ाद करना है। वाइल को रोकना है। 459 00:36:21,805 --> 00:36:23,348 प्लीज़। 460 00:36:32,941 --> 00:36:34,735 समय हो गया है। 461 00:36:36,361 --> 00:36:40,741 डार्कब्लड वंश, मेरी बहन कहाँ है? 462 00:36:52,002 --> 00:36:53,211 डॉमिना… 463 00:36:57,466 --> 00:37:00,427 नहीं। ताकत बचाकर रखो। 464 00:37:00,510 --> 00:37:04,348 मेरे बिना जंग में नहीं जा सकते। 465 00:37:04,431 --> 00:37:05,390 जाना ही होगा। 466 00:37:05,474 --> 00:37:10,103 वाइल ठीक होने ही वाले हैं। बहुत कम समय बचा है। 467 00:37:10,812 --> 00:37:12,689 तो इसको ले जाओ। 468 00:37:21,198 --> 00:37:24,826 नहीं। अब यह तुम्हारी है। 469 00:37:24,910 --> 00:37:27,579 लगता नहीं कि इसे उठा भी पाऊँगा। 470 00:37:28,163 --> 00:37:29,498 प्लीज़। 471 00:37:29,581 --> 00:37:33,710 हम में पाताल लोक से आज़ाद होने लायक ताकत हैं। 472 00:37:33,794 --> 00:37:36,046 हम सबसे ताकतवर हैं। 473 00:37:36,630 --> 00:37:41,134 इस ज़ख़्मी शरीर के साथ यह मेरे किस काम की? 474 00:37:43,053 --> 00:37:46,515 पिता चाहते थे कि यह तुम्हारे पास रहे। 475 00:37:47,474 --> 00:37:50,560 बीस्टीमगोरिया तुम्हें पुकारती है। 476 00:37:57,985 --> 00:38:00,278 मुझे तुम पर भरोसा है, भाई। 477 00:38:00,654 --> 00:38:03,365 उस दुष्ट कमीनी को धूल चटा दो। 478 00:38:08,036 --> 00:38:09,746 तुम्हारा समय आने ही वाला है। 479 00:38:10,247 --> 00:38:13,166 तुम मानव-जाति को ख़त्म कर दोगे 480 00:38:13,250 --> 00:38:16,920 और सतही दुनिया मिटा डालोगे। 481 00:38:17,379 --> 00:38:19,881 और मैं और मेरे मैगमनाइट्स 482 00:38:19,965 --> 00:38:24,219 उसके जगह आने वाले आग के साम्राज्य पर राज करेंगे। 483 00:38:24,302 --> 00:38:28,181 यह हुई न बात। हाँ। उठ खड़े हो जाओ। 484 00:38:28,765 --> 00:38:34,479 उठ खड़े हो जाओ और इस दुनिया में अपना सही मुकाम हासिल करो। 485 00:38:34,563 --> 00:38:39,985 इन डीमन लोगों ने इतने अरसे तक तुमसे जो छीना है, उसे हासिल करो! 486 00:38:40,068 --> 00:38:42,112 ए, आग की मूरत! 487 00:38:42,195 --> 00:38:46,033 तुम्हारी बकवास अब बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है, मोहतरमा! 488 00:38:48,702 --> 00:38:51,747 तो आख़िरकार मरने को तैयार हो? 489 00:39:02,549 --> 00:39:04,468 शैतान को वॉल्केनिका तक ले जाओ! 490 00:39:04,551 --> 00:39:07,554 वह मारी गई तो वे भी मारे जाएँगे! 491 00:39:21,860 --> 00:39:25,113 तोड़ने के लिए एक नया खिलौना आया है। 492 00:39:25,197 --> 00:39:29,242 तुम्हारे खून का स्वाद चखने के लिए बेताब हूँ। 493 00:39:39,753 --> 00:39:42,255 मैं रास्ता साफ़ करता हूँ, फिर तुम लोग संभाल लेना। 494 00:40:41,857 --> 00:40:45,360 खेल ख़त्म हुआ। आत्मसमर्पण कर दो। 495 00:40:45,443 --> 00:40:48,321 और मुझे लगा कि तुम होशियार थे। 496 00:41:11,428 --> 00:41:16,391 तुम्हारे परिवार को ख़त्म करने के लिए परिवार की विरासत बिल्कुल सही रहेगी। 497 00:41:22,480 --> 00:41:23,940 कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 498 00:41:52,886 --> 00:41:54,638 बेचारा डेमियन। 499 00:41:54,930 --> 00:41:57,891 देखो, मैं पहले तुम्हारे साथ खेल रही थी। 500 00:41:57,974 --> 00:42:02,646 तुम्हारी उम्मीद जगा रही थी ताकि तुम डार्क लॉर्ड को मुझ तक ले आओ। 501 00:42:02,729 --> 00:42:06,983 तुम्हें लगता है मैंने मज़े में तुम्हें और तुम्हारे वंश को जीने दिया? 502 00:42:07,651 --> 00:42:10,820 अब मेरे पास ख़ुद शैतान है। 503 00:42:11,279 --> 00:42:14,658 यह तुम्हारा आख़िरी रोमांच है, डिटेक्टिव। 504 00:42:15,325 --> 00:42:16,660 पर चिंता मत करो। 505 00:42:16,743 --> 00:42:19,955 तुम्हारी मौत के बाद लाखों और मरेंगे 506 00:42:20,038 --> 00:42:23,625 जब वाइल धरती से सब सतही निवासियों को मिटा डालेंगे 507 00:42:23,708 --> 00:42:26,920 और मेरे राज का आगाज़ करेंगे। 508 00:42:27,003 --> 00:42:28,964 तुम्हें वैसा नहीं करने दे सकता। 509 00:42:32,217 --> 00:42:34,177 और तुम मुझे रोकोगे कैसे… 510 00:42:50,902 --> 00:42:53,613 वह तुम्हें मारने वाली थी। और फिर बाकी सबको भी। 511 00:42:53,697 --> 00:42:56,658 अगर गार्डीअन्स या कोई और उसे रोक भी लेता, 512 00:42:56,741 --> 00:42:58,535 तब भी लोग मारे जाते। 513 00:42:58,618 --> 00:43:01,121 हाँ। शुक्रिया। 514 00:43:02,706 --> 00:43:03,581 इंविंसबल! 515 00:43:18,596 --> 00:43:21,599 इसे वापस आने से रोकने के लिए हम कुछ कर सकते हैं क्या? 516 00:43:22,726 --> 00:43:25,312 इसमें कोई जीत हासिल नहीं होगी। 517 00:43:25,395 --> 00:43:28,982 तुम बस होनी को कुछ देर के लिए टाल सकते हो। 518 00:43:31,192 --> 00:43:36,114 मैं इसे भूलूँगी नहीं, सतह के निवासी। 519 00:43:44,372 --> 00:43:45,415 मैं भी नहीं भूलूँगा। 520 00:43:52,589 --> 00:43:55,717 उम्मीद से कहीं ज़्यादा आसानी से हो गया। 521 00:43:55,800 --> 00:43:58,970 अगर वह वापस लौटे तो बस मुझे बुला लेना। 522 00:43:59,721 --> 00:44:02,223 कम से कम इस बार तो एक और पोशाक ख़राब नहीं की। 523 00:44:04,893 --> 00:44:08,104 वाइल! वे जाग चुके हैं! 524 00:44:08,646 --> 00:44:11,107 पीछे हटो। इन्हें मैं… 525 00:44:13,276 --> 00:44:14,194 तुम ही संभालो। 526 00:44:26,164 --> 00:44:27,374 करीबी मामला था। 527 00:44:31,378 --> 00:44:32,462 जाओ। 528 00:44:32,545 --> 00:44:33,922 अपने भाईयों को इकट्ठा करो। 529 00:44:34,381 --> 00:44:38,426 उनसे कहो कि यातना देना शुरू करें, इससे पहले कि वाइल भाग निकलें। 530 00:44:38,510 --> 00:44:41,930 अगर इस दुनिया को बचे रहना है तो हमारा काम जारी रहना चाहिए। 531 00:44:48,478 --> 00:44:51,398 मैं हमेशा के लिए तुम्हारा आभारी रहूँगा, इंविंसबल। 532 00:44:51,981 --> 00:44:54,776 मैं तुम जितने ताकतवर इंसान से आज तक नहीं मिला। 533 00:44:55,151 --> 00:44:56,986 मैं पूरी तरह इंसान नहीं हूँ। 534 00:44:57,070 --> 00:45:00,990 मेरे पिता विल्ट्रमाइट थे, किसी दूसरे ग्रह के एलियन थे। 535 00:45:01,574 --> 00:45:04,035 किसी दूसरी दुनिया के एलियन। 536 00:45:04,619 --> 00:45:07,872 कौन मानेगा कि ऐसी चीज़ भी मुमकिन है? 537 00:45:14,254 --> 00:45:17,632 भूल ही गया था कि मुझे ये आवाज़ें कितनी पसंद हैं। 538 00:45:20,176 --> 00:45:22,345 शाबाश, भाई। 539 00:45:22,429 --> 00:45:26,641 बस एक काम बाकी है, इंविंसबल को घर भेजना है। 540 00:45:26,724 --> 00:45:29,018 सिर्फ़ इंविंसबल को ही नहीं। 541 00:45:29,519 --> 00:45:32,188 तुमने अपने क़र्ज़ से ज़्यादा चुका दिया है। 542 00:45:32,272 --> 00:45:34,691 अब तुम यहाँ के नहीं रहे, डेमियन। 543 00:45:35,150 --> 00:45:40,113 हमारी प्रजाति का कोई सतह पर रहकर सब जानकारी रखे, यह बुरा नहीं। 544 00:45:40,196 --> 00:45:43,616 न जाने कब शायद सातवाँ युग आ जाए। 545 00:45:45,034 --> 00:45:48,580 पता नहीं अब क्या कहूँ। 546 00:45:50,248 --> 00:45:53,334 हम तुम्हारे क़र्ज़दार हैं, डेमियन डार्कब्लड। 547 00:45:54,085 --> 00:45:56,004 हमारा नाम ऊँचा करना। 548 00:45:57,172 --> 00:45:59,466 ज़रूर करूँगा, स्वामी। 549 00:46:06,639 --> 00:46:08,725 हे भगवान! 550 00:46:08,808 --> 00:46:11,978 यह अब तक का सबसे सुंदर सुपर-पॉवर वाला सुपरबेबी होगा। 551 00:46:12,061 --> 00:46:13,605 बधाई हो। 552 00:46:16,941 --> 00:46:18,443 या नहीं। 553 00:46:18,526 --> 00:46:21,613 नहीं, विलियम, मैं यह नहीं चाहती हूँ। 554 00:46:22,155 --> 00:46:25,867 मैं अभी बिल्कुल भी तैयार नहीं हूँ… एक बच्चे के लिए। 555 00:46:27,660 --> 00:46:28,620 उफ़। 556 00:46:30,830 --> 00:46:33,416 मैंने पहली बार यह अपने मुँह से कहा है। 557 00:46:35,543 --> 00:46:38,129 मैं तुम्हारे साथ हूँ। तुम्हें जो भी चाहिए हो। 558 00:46:38,588 --> 00:46:39,631 शुक्रिया। 559 00:46:40,757 --> 00:46:43,468 तुमने मार्क को बताया? 560 00:46:44,511 --> 00:46:45,595 अभी नहीं। 561 00:46:45,929 --> 00:46:48,681 मतलब, शायद तुम्हें बता देना चाहिए, है न? 562 00:46:48,765 --> 00:46:50,266 जानती हूँ। मुझे बस… 563 00:46:50,975 --> 00:46:52,977 मुझे सही समय नहीं मिल पाया। 564 00:46:53,686 --> 00:46:56,147 तो फिर ज़ाहिर है तुम दोनों ने इसके बारे में नहीं… 565 00:46:56,231 --> 00:46:58,483 नहीं। बिल्कुल नहीं। 566 00:46:58,566 --> 00:47:00,568 हम यह नहीं करना चाह रहे थे। मैं… 567 00:47:01,736 --> 00:47:04,280 यह बस हो गया। हमने बचाव के तरीके इस्तेमाल किए थे। 568 00:47:04,989 --> 00:47:06,783 मार्क एक सुपरहीरो है। 569 00:47:07,200 --> 00:47:10,495 मतलब उसकी वह चीज़ भी, समझ गई होगी, सुपर ताकतवर होगी। 570 00:47:12,372 --> 00:47:15,083 लेकिन अभी बात उसकी नहीं हो रही है। 571 00:47:15,166 --> 00:47:17,710 कभी न कभी तो अपने बच्चे चाहूँगी ही। 572 00:47:18,378 --> 00:47:21,798 वैसे लगता है यही चाहती हूँ। पर अभी नहीं। 573 00:47:22,966 --> 00:47:24,551 मैं तैयार नहीं हूँ। 574 00:47:25,552 --> 00:47:27,428 कम से कम अभी तो तैयार नहीं लगती। 575 00:47:28,555 --> 00:47:30,640 तुम उलझन में लग रही हो। 576 00:47:31,849 --> 00:47:34,727 मुझे नहीं पता। पता नहीं। 577 00:47:36,229 --> 00:47:37,772 मैं मार्क को चाहती हूँ। लेकिन… 578 00:47:40,400 --> 00:47:41,818 तो उससे बात करो। 579 00:47:42,944 --> 00:47:45,863 भगवान के लिए, मुझसे बात करने के बजाय उससे बात करो। 580 00:47:46,990 --> 00:47:49,784 माफ़ करना। तुम्हारे साथ हूँ, जान। 581 00:48:05,842 --> 00:48:07,802 बहुत बढ़िया, बच्चे। 582 00:48:40,585 --> 00:48:42,462 मुझे यकीन है कि तुमने देखा होगा, 583 00:48:42,545 --> 00:48:46,049 पिछले छह महीनों में पॉल और मैं बहुत करीब आ गए हैं। 584 00:48:46,132 --> 00:48:47,842 हमने आपको किस करते देखा था। 585 00:48:47,925 --> 00:48:49,719 ऑलिवर, प्लीज़। 586 00:48:50,386 --> 00:48:51,804 हमने इस बारे में काफ़ी बात की है 587 00:48:51,888 --> 00:48:56,017 और हम दोनों ही अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। इसलिए… 588 00:48:56,100 --> 00:48:57,935 हम साथ में एक घर ख़रीदने जा रहे हैं। 589 00:48:58,645 --> 00:48:59,812 और इस वाले को बेच देंगे। 590 00:48:59,896 --> 00:49:01,564 आप घर बेच रही हैं? 591 00:49:01,648 --> 00:49:04,651 आप घर नहीं बेच सकतीं, माँ। मैं कहाँ रहूँगा? 592 00:49:04,734 --> 00:49:06,778 तुम दोनों हमारे साथ रहोगे। 593 00:49:07,320 --> 00:49:08,446 जब तक भी तुम रहना चाहो। 594 00:49:08,946 --> 00:49:11,991 मैं पॉल के साथ नहीं रहना चाहता। वह बोर करता है। 595 00:49:12,075 --> 00:49:13,201 ऑलिवर! 596 00:49:13,284 --> 00:49:14,452 लेकिन अच्छा है। 597 00:49:15,495 --> 00:49:16,537 पर बोर करता है। 598 00:49:16,621 --> 00:49:20,041 यह कब होगा? आपने घर को बिक्री पर रख भी दिया? 599 00:49:20,124 --> 00:49:24,420 नहीं, बिल्कुल नहीं। पहले तुम दोनों को बताना चाहती थी। 600 00:49:26,089 --> 00:49:28,257 अभी इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है। 601 00:49:32,011 --> 00:49:33,346 मुझे माफ़ कर दीजिए। 602 00:49:33,429 --> 00:49:35,515 अगर आपको इससे ख़ुशी मिलती है, तो आपको यह करना चाहिए। 603 00:49:36,099 --> 00:49:40,687 पॉल बढ़िया इंसान है, और मुझे… मुझे ख़ुशी है आप उसके साथ आगे बढ़ रही हैं। 604 00:49:42,021 --> 00:49:42,980 शुक्रिया। 605 00:49:43,856 --> 00:49:45,525 पहले मैं अपना नया कमरा चुनूँगा। 606 00:49:52,240 --> 00:49:53,366 मार्क? 607 00:49:53,449 --> 00:49:55,410 तुम्हारी माँ ने कहा तुम यहाँ पर हो। 608 00:49:56,244 --> 00:49:58,705 हैलो? मार्क से बात कर रही हूँ। 609 00:49:59,247 --> 00:50:02,375 माफ़ करना। बस कुछ सोच रहा था। 610 00:50:03,710 --> 00:50:04,877 किस बारे में? 611 00:50:04,961 --> 00:50:08,339 मेरी माँ घर बेचकर पॉल के साथ रहने वाली हैं। 612 00:50:10,133 --> 00:50:11,259 और नरक असली में है। 613 00:50:11,342 --> 00:50:12,301 क्या? 614 00:50:12,927 --> 00:50:14,721 वह असल में नरक नहीं है। 615 00:50:15,221 --> 00:50:17,515 शायद उसे पाताल लोक या ऐसा ही कुछ कहते हैं। 616 00:50:17,598 --> 00:50:19,684 वहाँ एक शैतान और लोगों को यातना देने वाले डीमन हैं, 617 00:50:19,767 --> 00:50:21,394 लेकिन वे असल में लोग नहीं हैं। 618 00:50:21,477 --> 00:50:24,272 और देखा जाए तो वह एक अच्छी बात है। 619 00:50:25,148 --> 00:50:26,983 असल में भी सुनने जितना ही अजीब है। 620 00:50:27,859 --> 00:50:29,026 तुम ठीक तो हो? 621 00:50:30,611 --> 00:50:33,865 मैं… नहीं हूँ। 622 00:50:35,658 --> 00:50:37,201 मैं ठीक नहीं हूँ। 623 00:50:38,077 --> 00:50:41,080 पर शायद मैं ठीक होता जा रहा हूँ। 624 00:50:44,375 --> 00:50:46,794 इसके लिए कोई सही समय हो ही नहीं सकता। लेकिन… 625 00:50:49,505 --> 00:50:50,590 मार्क? 626 00:50:51,215 --> 00:50:53,092 बाप रे। 627 00:50:56,637 --> 00:50:58,055 हे भगवान। 628 00:50:59,140 --> 00:51:02,351 माफ़ करना, मार्क। और कोई रास्ता नहीं था। हमें तुम्हारी ज़रूरत है। 629 00:51:03,436 --> 00:51:06,397 युद्ध का समय सिर पर आ गया है। 630 00:51:35,885 --> 00:51:37,428 डार्कब्लड। 631 00:51:41,849 --> 00:51:46,395 वॉल्केनिका युगों तक इस ग्रह के गर्भ में रहने से संतुष्ट थी, 632 00:51:46,479 --> 00:51:52,068 लेकिन अब वह सतह पर जंग छेड़ने की चाहत रखती है। क्यों? 633 00:51:53,361 --> 00:51:55,154 सत्ता की भूख के कारण? 634 00:51:55,571 --> 00:51:57,615 इसकी वजह सिर्फ़ वही नहीं है। 635 00:51:58,241 --> 00:52:01,536 मानवों ने कुछ ऐसा किया जिससे उसे गुस्सा आया है। 636 00:52:01,953 --> 00:52:04,539 पता करो वह क्या है और मुझे बताओ। 637 00:52:05,748 --> 00:52:09,627 मुझे लगता है कि शायद मेरे झुलसे शरीर को 638 00:52:09,710 --> 00:52:14,882 एक बार फिर से सूरज की नर्म गर्मी महसूस करने की ज़रूरत है। 639 00:52:23,641 --> 00:52:25,935 इसी बात का डर था। 640 00:53:21,324 --> 00:53:23,326 संवाद अनुवादक संजय मल्होत्रा 641 00:53:23,409 --> 00:53:25,369 रचनात्मक पर्यवेक्षक सुहास चव्हाण