1 00:00:09,092 --> 00:00:12,971 सच्ची अफ़वाह पर आधारित 2 00:00:30,489 --> 00:00:31,865 मैथ्यू। 3 00:00:32,824 --> 00:00:33,992 मैथ्यू। 4 00:00:34,618 --> 00:00:36,954 - क्या? - हद है, वुड। 5 00:00:37,037 --> 00:00:39,456 मैं कल को लेकर इतना उत्साहित हूँ कि मुझे नींद नहीं आ रही, 6 00:00:39,540 --> 00:00:43,335 मैं तुम्हारे लिए थोड़ी लो-ग्लाइसेमिक, माइक्रो-बबल शैम्पेन लाया हूँ। 7 00:00:43,418 --> 00:00:45,629 मुझे नहीं पीनी। मुझे सच में सोना है। 8 00:00:45,712 --> 00:00:47,714 रोज़-रोज़ ऐसा नहीं होता कि तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त 9 00:00:47,798 --> 00:00:51,510 राष्ट्रीय टेलीविज़न पर ऐलान करे कि वह गवर्नर का चुनाव लड़ रहा है। 10 00:00:51,593 --> 00:00:53,345 और भले ही मेरा मानना है 11 00:00:53,428 --> 00:00:56,265 कि बुज़ुर्ग औरतों की परिषद को ही सरकार चलानी चाहिए 12 00:00:56,348 --> 00:01:00,769 और मैं तब तक वोट नहीं दूँगा, जब तक हर जानवर को वोट देने का हक़ नहीं मिलता, फिर भी मैं तुम्हारे साथ हूँ। 13 00:01:00,853 --> 00:01:02,813 तुम्हें जो भी चाहिए, मैं हाज़िर हूँ। 14 00:01:02,896 --> 00:01:05,649 - हाँ। शुक्रिया, दोस्त। - मुझे तुम पर बहुत गर्व है। 15 00:01:05,732 --> 00:01:07,818 वुडी, यह बहुत प्यारा था, पर हम बहुत थके हुए हैं। 16 00:01:07,901 --> 00:01:09,820 वैल। माफ़ करना, मुझे पता नहीं था कि तुम जाग रही हो। 17 00:01:09,903 --> 00:01:11,280 थोड़ी शैम्पेन लोगी? 18 00:01:13,240 --> 00:01:17,077 पता है क्या? मुझे लग रहा है कि तुम दोनों फिर से सोना चाहते हो। 19 00:01:17,160 --> 00:01:21,415 मैं तुम्हें शुभरात्रि कहूँगा, मिस्टर गवर्नर। 20 00:01:21,498 --> 00:01:23,458 शुभरात्रि, मिसेज़ गवर्नर। 21 00:01:24,209 --> 00:01:26,587 मैं बस यहाँ बैठकर तुम दोनों को सोते हुए देख सकता हूँ। 22 00:01:26,670 --> 00:01:27,671 ऐसा मत करना, ठीक है? 23 00:01:28,630 --> 00:01:30,048 हे भगवान, तुम दोनों को देखो। 24 00:01:54,448 --> 00:01:55,449 ठीक है। 25 00:03:11,733 --> 00:03:14,611 ब्रदर्स 26 00:03:14,695 --> 00:03:17,447 आज के बाद सब कुछ बदल जाएगा। अच्छा महसूस कर रही हो? 27 00:03:17,531 --> 00:03:20,158 हाँ, मैं बहुत उत्साहित हूँ। मैं कभी ब्रायन विलियम्स से नहीं मिली। 28 00:03:20,242 --> 00:03:22,452 - क्या पहनोगी? - यही पहनूँगी। 29 00:03:22,536 --> 00:03:26,915 हे। काश मैं तुम्हें एक सप्ताहांत के लिए ले जा सकती और तुम्हारी हर चीज़ बदल सकती। 30 00:03:27,416 --> 00:03:29,585 बस बिल्कुल नए सिरे से शुरू कर सकती। 31 00:03:29,668 --> 00:03:32,796 अगर हम इतनी पितृसत्तात्मक दुनिया में नहीं रहते, तो तुम टेक्सस की अगली गवर्नर बन सकती थी। 32 00:03:32,880 --> 00:03:33,881 सच में? 33 00:03:34,923 --> 00:03:37,885 नहीं। यह बोलते-बोलते मुझे ख़ुद ही यक़ीन नहीं रहा। 34 00:03:37,968 --> 00:03:40,053 मेरे कमबख़्त टेक्सस ब्लूबॉनेट वाले गुलदस्ते कहाँ हैं? 35 00:03:40,679 --> 00:03:42,681 आप चाहती हैं कि मैं ब्लूम विथ अ व्यू से मँगवाऊँ? क्योंकि मैं मँगवा लूँगी। 36 00:03:42,764 --> 00:03:45,726 मेरी माँ का फ़ोन है। वह फूल बेचती हैं। एकदम बेवकूफ़ हैं। 37 00:03:45,809 --> 00:03:48,729 अगर वे यहाँ 20 मिनट में नहीं पहुँचे, डेबरा, तो मैं आपको कमबख़्त काम से नि... 38 00:03:50,689 --> 00:03:52,566 यह क्या बकवास है? 39 00:03:52,649 --> 00:03:53,942 हे भगवान। सड़ी लाश जैसी बू आ रही है। 40 00:03:55,485 --> 00:03:56,486 क्या... 41 00:03:58,280 --> 00:04:00,365 वैल, मेरा जूता लाओ। मेरा जूता लाओ! 42 00:04:10,626 --> 00:04:11,668 वुडी। 43 00:04:13,337 --> 00:04:14,880 - वुड! - ओवेन? 44 00:04:16,255 --> 00:04:17,507 तुम्हें यह बू आ रही है? 45 00:04:20,761 --> 00:04:23,013 मैं कल रात को कूड़ा बाहर फेंकना भूल गया... 46 00:04:23,889 --> 00:04:26,808 काई, कृपया कूड़ा बाहर फेंक आओगी? 47 00:04:27,434 --> 00:04:31,188 - मैं सो रही हूँ। - तो नींद में ही फेंक आओगी? 48 00:04:31,939 --> 00:04:33,690 बूढ़े लोगों को आराम की ज़रूरत होती है। 49 00:04:38,654 --> 00:04:39,988 ए, काई! 50 00:04:43,617 --> 00:04:45,202 - महारानी जी। - महाराज वायट। 51 00:04:45,285 --> 00:04:46,119 ए, यह मैं ले लेता हूँ। 52 00:04:46,203 --> 00:04:47,704 - नहीं, मैं उठा लूँगी। - नहीं, मैं आग्रह करता हूँ। 53 00:04:47,788 --> 00:04:49,831 शिष्टता ख़त्म नहीं हुई है। 54 00:04:49,915 --> 00:04:51,083 धत्। माफ़ करना। 55 00:04:51,166 --> 00:04:55,128 {\an8}ये मिट्टी में सड़ने वाले बैग हैं। टिश्यू पेपर से बने हैं। 56 00:04:55,212 --> 00:04:56,672 हिप्पी होने के कुछ मज़ों में से एक। 57 00:05:00,300 --> 00:05:02,469 हे भगवान। यक़ीन होता है? यह मेरे डैड के नाम चिट्ठी है। 58 00:05:02,553 --> 00:05:04,972 वह कई हफ़्तों से डाकिए के पीछे पड़े थे। 59 00:05:05,055 --> 00:05:08,433 - बेशक़ उन्होंने ग़लती से इसे भी फेंक दिया। - मैं जाकर उन्हें यह दे सकता हूँ। 60 00:05:09,017 --> 00:05:10,519 हाँ। हीरो बनो। 61 00:05:10,602 --> 00:05:11,937 ठीक है। 62 00:05:12,020 --> 00:05:15,274 तुम में से किस कमीने ने खलिहान को टट्टी से भर दिया? 63 00:05:16,942 --> 00:05:21,196 मुझे दोषी ठहराया जाना पसंद नहीं है और मुझे तुम्हारा लहज़ा भी पसंद नहीं आया, ठीक है? 64 00:05:21,822 --> 00:05:23,615 कौन कह सकता है कि क्या हुआ? 65 00:05:23,699 --> 00:05:24,867 हे भगवान। 66 00:05:24,950 --> 00:05:25,951 हाँ, भगवान ही बचाए। 67 00:05:26,034 --> 00:05:28,829 तुम्हारी बस से टट्टी की पूरी नदी बहती हुई 68 00:05:28,912 --> 00:05:32,124 सीधे उस खलिहान तक आई है जहाँ एक घंटे बाद ब्रायन विलियम्स 69 00:05:32,207 --> 00:05:33,625 मैथ्यू का इंटरव्यू लेने वाले हैं। 70 00:05:33,709 --> 00:05:35,335 आपने सिर्फ़ एक ही जूता क्यों पहन रखा है? 71 00:05:35,419 --> 00:05:37,462 तुमने दो जूते क्यों पहने हैं? तीन, चार या पाँच क्यों नहीं? 72 00:05:37,546 --> 00:05:39,590 देखा कैसा लगता है? ऐसा मत करो। 73 00:05:40,424 --> 00:05:42,509 - हे भगवान, नहीं, लिटिल वुडी! - वुडी! 74 00:05:42,593 --> 00:05:45,262 लिटिल... हटो, हटो! वह टट्टी है, पानी नहीं। 75 00:05:45,345 --> 00:05:46,638 उसे वह सच में पसंद आ रहा है। 76 00:05:46,722 --> 00:05:48,932 मॉमी, देखा लिटिल वुडी को वह कितना पसंद है? 77 00:05:49,016 --> 00:05:50,726 - हाँ, बेटा, मैं देख रही हूँ। - हटो, लिटिल वुडी! 78 00:05:50,809 --> 00:05:52,936 क्यों न हम इंटरव्यू घर के अंदर करें? 79 00:05:53,020 --> 00:05:54,605 तुम्हारे घर में? उस... 80 00:05:54,688 --> 00:05:57,232 उस सजावट के साथ, उस फ़र्नीचर और उन पेंटिंग्स के बीच? 81 00:05:57,316 --> 00:06:00,027 अगर यह कोई पॉडकास्ट या रेडियो इंटरव्यू वगैरह होता, तो यह कारगर होता। 82 00:06:00,110 --> 00:06:01,987 ऐसा इंटरव्यू जिसमें कोई वीडियो नहीं होता। 83 00:06:03,530 --> 00:06:04,531 पर... माफ़ करना। 84 00:06:05,490 --> 00:06:06,783 "बेहतरीन की चाह अच्छा काम भी नहीं होने देती।" 85 00:06:07,618 --> 00:06:08,827 "बेहतरीन की चाह अच्छा काम भी नहीं होने देती।" 86 00:06:09,745 --> 00:06:11,121 "बेहतरीन की चाह अच्छा काम भी नहीं होने देती।" 87 00:06:12,206 --> 00:06:13,207 ए, अंकल वुडी, 88 00:06:13,290 --> 00:06:15,167 - मुझे आपकी एक चिट्ठी मिली। - नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 89 00:06:15,250 --> 00:06:18,003 नहीं, नहीं। बस उसे काउंटर पर रख दो। 90 00:06:18,086 --> 00:06:19,546 मैं नाश्ते के समय ले लूँगा। 91 00:06:19,630 --> 00:06:21,256 - नहीं, नहीं। - मैथ्यू कहाँ है? 92 00:06:22,174 --> 00:06:24,593 मैं उन्हें बुलाकर लाता हूँ। उन्हें हर तरह के हालात सँभालना आता है। 93 00:06:24,676 --> 00:06:26,637 कौन बार्बिक्यू बना रहा है? 94 00:06:30,641 --> 00:06:31,642 डैड? 95 00:06:33,227 --> 00:06:34,228 डैड? 96 00:06:35,812 --> 00:06:36,813 ए, डैड? 97 00:06:39,274 --> 00:06:40,692 हद है, वुडी। 98 00:06:40,776 --> 00:06:43,820 इसीलिए हज़ारों साल पहले लोगों ने प्लंबिंग ईजाद की थी। 99 00:06:43,904 --> 00:06:46,323 - माँ मैक, यह मेरी ग़लती नहीं थी। - सुप्रभात, परिवार! 100 00:06:46,406 --> 00:06:48,575 - लो, आ गया। - अपने महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत के लिए 101 00:06:48,659 --> 00:06:50,285 पहाड़ों में छोटी-सी सैर से बेहतर कुछ नहीं होता। 102 00:06:50,369 --> 00:06:52,829 इधर आओ, लिटिल वुडी! इधर आओ, डॉगी! 103 00:06:52,913 --> 00:06:54,706 - नहीं! लिटिल वुडी, नहीं! - इधर आओ। 104 00:06:54,790 --> 00:06:57,292 - कुत्ते से दूर हटो। - हाँ, सर। जी, सर। 105 00:06:57,376 --> 00:06:58,919 - कुत्ते से दूर हटो! - मैथ्यू, नहीं! 106 00:06:59,002 --> 00:07:01,463 - एक चुम्मी दो। शुक्रिया! - वह कुत्ता अभी टट्टी चाट रहा था! 107 00:07:01,547 --> 00:07:03,674 हे भगवान, हम पर दया करो। 108 00:07:03,757 --> 00:07:06,885 यक़ीन होता है कि एक समय था जब मुझे यह नन्हा शैतान बिल्कुल पसंद नहीं था, हँ? 109 00:07:06,969 --> 00:07:08,554 - हाँ। - मुझे लगता है 110 00:07:08,637 --> 00:07:10,389 कि तुम्हें उसकी जीभ से अपना चेहरा दूर रखना चाहिए। 111 00:07:18,230 --> 00:07:19,773 ठीक है, वह बाहर आने वाला है। 112 00:07:19,857 --> 00:07:22,025 बस उससे कहना कि वह शानदार लग रहा है और...और... 113 00:07:22,568 --> 00:07:23,902 उससे नज़रें मत मिलाना। 114 00:07:24,570 --> 00:07:25,571 ठीक है। 115 00:07:27,948 --> 00:07:29,783 - क्या कहते हो? - हे भगवान। 116 00:07:29,867 --> 00:07:32,119 - डैड! - डैड, आप कमाल लग रहे हैं! 117 00:07:32,911 --> 00:07:34,329 नहीं, आप सच में भयानक लग रहे हैं। 118 00:07:34,413 --> 00:07:37,791 ठीक है, इससे अभियान को नुकसान पहुँचेगा, पर मैं यह पूरा कार्यक्रम रद्द कर रही हूँ। 119 00:07:37,875 --> 00:07:39,543 यक़ीन नहीं होता कि मैंने इसके लिए अपना पिछवाड़ा वैक्स करवाया। 120 00:07:39,626 --> 00:07:41,086 पता नहीं सब लोग कहाँ... 121 00:07:41,170 --> 00:07:45,007 हे भगवान, यह मत कहना कि मेरी वीगन टट्टी ने तुम्हारी आँख का यह हाल कर दिया। 122 00:07:45,674 --> 00:07:47,676 सब लोग ज़रा रुको, चलो पहले एक गहरी साँस लेते हैं। 123 00:07:48,594 --> 00:07:50,596 यह पक्का कर लेते हैं कि हम इस स्थिति को 124 00:07:50,679 --> 00:07:52,347 ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर तो नहीं देख रहे। 125 00:07:52,431 --> 00:07:54,766 कंजंक्टिवाइटिस किसे नहीं हुई है? 126 00:07:54,850 --> 00:07:57,811 है न? मेरा मतलब, पक्का हम सिर्फ़ यह सूजन ही नहीं देख रहे हैं? 127 00:07:57,895 --> 00:08:00,105 इसके बजाय, शायद हमें... 128 00:08:00,981 --> 00:08:01,982 इसमें छिपा मौका देखना चाहिए। 129 00:08:02,065 --> 00:08:04,276 ग्वेन, तुम हफ़्तों से मुझसे क्या कह रही हो? 130 00:08:04,359 --> 00:08:06,653 यही कि, "तुम्हें उस सुंदर चेहरे पर निर्भर होना छोड़ना होगा।" 131 00:08:06,737 --> 00:08:08,947 तो, यह देखो, टा-कमबख़्त-डा! 132 00:08:10,032 --> 00:08:15,579 यह उस आदमी का चेहरा है जो मुश्किल वक़्त का सामना कर सकता है। 133 00:08:15,662 --> 00:08:18,165 - ठीक है। - टेक्सस वालों को ऐसा गवर्नर नहीं चाहिए 134 00:08:18,248 --> 00:08:21,168 जो हर संकट आते ही भागकर छुप जाए। 135 00:08:21,251 --> 00:08:24,171 नहीं, उन्हें ऐसा गवर्नर चाहिए जो मुश्किल वक़्त में भी सामने आए, 136 00:08:24,254 --> 00:08:25,756 सबकी आँखों में देखे। 137 00:08:25,839 --> 00:08:26,965 - नहीं। नहीं। - हाँ? 138 00:08:27,049 --> 00:08:28,383 - यह सच में कमाल का विचार है! - हाँ! 139 00:08:28,467 --> 00:08:29,885 तो उसकी आँख में थोड़ी-सी टट्टी चली गई। 140 00:08:29,968 --> 00:08:31,720 - थोड़ी-सी टट्टी से क्या होता है? - वह परफ़ेक्ट नहीं है। 141 00:08:31,803 --> 00:08:33,429 - वह ज़मीन से जुड़ा इंसान है। - यह प्यारा है। 142 00:08:33,514 --> 00:08:36,099 वह देहाती है, मज़ेदार है, नया है, दमदार है, आकर्षक है और... 143 00:08:36,183 --> 00:08:37,433 यह एक वरदान है। यह एक वरदान है। 144 00:08:38,018 --> 00:08:39,019 हमारे कैंपेन के लिए जैकपॉट है। 145 00:08:39,102 --> 00:08:40,812 अब, किसे पैनकेक चाहिए? 146 00:08:40,895 --> 00:08:42,063 मुझे! 147 00:08:43,023 --> 00:08:45,067 मुझे सच में नहीं लगता कि उसे खाना छूना चाहिए। 148 00:08:45,150 --> 00:08:46,735 नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 149 00:08:46,818 --> 00:08:48,695 मैथ्यू को लगता है कि वह हर स्थिति संभाल सकता है, 150 00:08:48,779 --> 00:08:51,156 पर वह इस हाल में राष्ट्रीय टेलीविज़न पर नहीं जा सकता। 151 00:08:51,240 --> 00:08:53,283 वैल, मुझे अभी तुम्हारा यह रवैया नहीं चाहिए। 152 00:08:53,367 --> 00:08:55,994 यह बेहद नकारात्मक है, इतनी पुरानी सोच है, इतनी... 153 00:08:56,078 --> 00:08:57,996 अब कंजंक्टिवाइटिस से ही जीत हासिल होगी। 154 00:08:58,080 --> 00:08:59,456 बच्चे उसे देखकर सोचेंगे, 155 00:08:59,540 --> 00:09:02,167 "काश मेरी आँख में भी थोड़ी-सी टट्टी चली जाती, ताकि मेरे पसंदीदा अभिनेता, 156 00:09:02,251 --> 00:09:04,294 मैथ्यू मैकॉनहे की तरह, मैं बीमार पड़ सकूँ।" 157 00:09:04,378 --> 00:09:07,214 आज के दिन के हिसाब से पूरे कैंपेन का शेड्यूल बना है। 158 00:09:07,297 --> 00:09:08,549 हम यह इंटरव्यू करेंगे। 159 00:09:08,632 --> 00:09:11,593 अब, ब्रायन विलियम्स यहाँ 30 मिनट में पहुँचेगा। मैं चाहती हूँ कि तुम जाकर कपड़े पहन लो। 160 00:09:11,677 --> 00:09:13,095 मैंने कपड़े पहने हुए हैं। 161 00:09:15,138 --> 00:09:16,682 तुम बहुत मज़ाकिया हो। 162 00:09:17,808 --> 00:09:19,351 तुम्हें स्टैंड-अप कॉमेडियन बनना चाहिए। 163 00:09:19,977 --> 00:09:21,144 और पूरी दुनिया में शो करने चाहिए। 164 00:09:21,895 --> 00:09:22,896 जाकर कपड़े बदलो। 165 00:09:24,147 --> 00:09:25,816 तुम उसे ख़ुद से इस तरह बात करने क्यों देती हो? 166 00:09:25,899 --> 00:09:28,277 इससे फ़र्क नहीं पड़ता। हम मैथ्यू को यह इंटरव्यू करने नहीं दे सकते। 167 00:09:28,360 --> 00:09:31,238 - हमें उसे उससे ही बचाना होगा। - मैं यह संभाल लूँगा। 168 00:09:31,321 --> 00:09:32,406 कैसे? 169 00:09:32,489 --> 00:09:37,619 वैसे, इंटरव्यू तभी होगा जब इंटरव्यू लेने वाला यहाँ होगा। 170 00:09:37,703 --> 00:09:39,079 तुम कहना क्या चाहते हो? 171 00:09:39,162 --> 00:09:40,789 जब मैं उससे निपट चुका हूँगा, 172 00:09:40,873 --> 00:09:43,208 ब्रायन विलियम्स यही दुआ करेगा कि काश उसे कंजंक्टिवाइटिस होती। 173 00:09:43,292 --> 00:09:45,169 पर तुम उसे चोट नहीं पहुँचाओगे। है न? 174 00:09:45,252 --> 00:09:46,920 जितना कम जानो, उतना बेहतर है। 175 00:09:49,047 --> 00:09:50,299 हे भगवान, मैंने यह क्या कर दिया? 176 00:09:51,258 --> 00:09:55,262 होंठ, दाँत, जीभ की नोक। 177 00:09:55,345 --> 00:09:57,806 आयरिश घड़ी। 178 00:09:57,890 --> 00:10:00,309 स्विस घड़ी। 179 00:10:00,392 --> 00:10:04,354 होंठ, दाँत, जीभ की नोक। 180 00:10:04,438 --> 00:10:06,815 स्विस घड़ी। आयरिश घड़ी। 181 00:10:06,899 --> 00:10:09,943 हम एक बार पूरा प्लान फिर से समझ सकते हैं? क्योंकि मुझे अभी हमारी भूमिका ठीक से समझ नहीं आई है। 182 00:10:10,027 --> 00:10:12,821 उन्हें लगता है कि हम उन्हें रैंच ले जा रहे हैं, 183 00:10:12,905 --> 00:10:16,491 पर शायद हमारा काम बस उन्हें जितना हो सके देर करवाना है। 184 00:10:16,575 --> 00:10:17,784 तो हम उनका अपहरण कर रहे हैं? 185 00:10:17,868 --> 00:10:20,370 - नहीं, सच में नहीं। मेरा मतलब... - ए, माफ़ करना, बच्चों। 186 00:10:20,454 --> 00:10:21,997 - इस बदतमीज़ी के लिए माफ़ी चाहूँगा। मैं... - नहीं। 187 00:10:22,080 --> 00:10:26,710 अगर मैंने अपनी वोकल एक्सरसाइज़ नहीं की, तो इंटरव्यू के दौरान मेरी आवाज़ बैठ जाएगी। 188 00:10:26,793 --> 00:10:29,296 मैं ब्रायन विलियम्स हूँ। और तुम? 189 00:10:29,379 --> 00:10:30,380 बिमी। 190 00:10:30,923 --> 00:10:32,257 - ठीक है, मिलकर ख़ुशी हुई। - हाँ। 191 00:10:32,341 --> 00:10:34,384 यह मेरी सहयोगी है, बॉलिव। 192 00:10:35,177 --> 00:10:38,347 - मेरे दोस्त मुझे ऑलिव बुलाते हैं। - ऑलिव। ठीक है। 193 00:10:38,430 --> 00:10:40,057 हम प्रोडक्शन असिस्टेंट हैं। 194 00:10:40,140 --> 00:10:43,977 प्रोडक्शन असिस्टेंट हर प्रोडक्शन की रीढ़ होते हैं। 195 00:10:44,061 --> 00:10:47,397 - हाँ। - रैंच यहाँ से कितनी दूर है? 196 00:10:49,483 --> 00:10:51,860 यहाँ बहुत निर्माण कार्य चल रहा है... 197 00:10:51,944 --> 00:10:54,446 - और ट्रैफ़िक भी है। - ...तो थोड़ा घूमकर जाना पड़ेगा। 198 00:10:54,530 --> 00:10:56,990 कोई बात नहीं। बिमी नाम बताया, है न? तुम यहीं के रहने वाले हो? 199 00:10:57,074 --> 00:11:00,160 नहीं, दरअसल मैं कैलिफ़ॉर्निया में पढ़ता था। 200 00:11:00,244 --> 00:11:02,746 यूएससी में? यूसीएलए में? स्टैनफ़र्ड में? कहाँ? 201 00:11:02,829 --> 00:11:05,165 - एलबीबीए में। - मैंने उसका नाम नहीं सुना। 202 00:11:05,249 --> 00:11:06,750 ल ब्रे बार्टेंडिंग अकैडमी। 203 00:11:06,834 --> 00:11:08,252 मेरे माता-पिता दोनों पुराने छात्र थे, 204 00:11:08,335 --> 00:11:11,755 तो ज़ाहिर है कि मुझ पर उनके नक़्शेकदम पर चलने का बहुत दबाव था। 205 00:11:11,839 --> 00:11:13,423 पर मैं वहाँ पढ़ रहा था। 206 00:11:13,507 --> 00:11:16,969 हाल ही में, मैंने अपने प्यार के पीछे ऑस्टिन आने के लिए पढ़ाई छोड़ दी। 207 00:11:17,761 --> 00:11:19,638 रुको, क्या? तुमने पढ़ाई छोड़ दी? 208 00:11:19,721 --> 00:11:21,348 दोनों की रज़ामंदी से अलग हुए हैं। 209 00:11:21,431 --> 00:11:23,642 डर्टी मार्टिनी किसे कहते हैं, इस पर हमारी राय अलग-अलग थी। 210 00:11:23,725 --> 00:11:28,814 मुझे लग रहा है कि तुम दोनों के बीच कोई रिश्ता है? 211 00:11:28,897 --> 00:11:30,440 ब्रायन, शुरू मत करवाइए। 212 00:11:30,524 --> 00:11:32,734 अरे, नहीं। मुझे ड्रामा बेहद पसंद है। 213 00:11:33,569 --> 00:11:36,446 इस घर, यहाँ तक के सफ़र और यहाँ रहने वाले लोगों के लिए माफ़ी चाहती हूँ। 214 00:11:36,530 --> 00:11:38,740 यह मेरा फैसला नहीं था। वैसे, हमें लिंक्डइन पर जुड़ना चाहिए। 215 00:11:38,824 --> 00:11:40,367 लिंक्डइन क्या होता है? 216 00:11:40,450 --> 00:11:42,411 मैटी! मैटी! 217 00:11:42,494 --> 00:11:44,830 - कृपया उसे मैथ्यू बुलाइए। - पैरी सिंगर। 218 00:11:44,913 --> 00:11:47,374 - हैलो, मिस पैरी। कैसी हैं? - मैं ब्रायन विलियम्स की निर्माता हूँ। 219 00:11:47,457 --> 00:11:49,209 अब, मैंने सुना है कि तुम्हारी आँख में कुछ दिक्कत है। 220 00:11:49,293 --> 00:11:50,752 - कंजंक्टिवाइटिस हो गई है। - मुझे देखने दो। 221 00:11:50,836 --> 00:11:53,088 उसे मत छूइए। उँगलियों से बिल्कुल मत छूइए! 222 00:11:53,172 --> 00:11:54,256 ख़ैर, मैं इससे भी बदतर देख चुकी हूँ। 223 00:11:54,339 --> 00:11:55,924 एमरिल लगासे के साथ भी यही हुआ था। 224 00:11:56,008 --> 00:11:57,926 अपने लाइव शो के पहले साल, 225 00:11:58,010 --> 00:12:00,429 ग़लती से मिर्च वाला तेल उछल कर उसकी आँख में चला गया, पर हमने शूटिंग नहीं रोकी। 226 00:12:00,929 --> 00:12:02,598 "बैम!" हाँ, यह मेरा विचार था। 227 00:12:02,681 --> 00:12:03,682 ठीक है, ठीक है। 228 00:12:03,765 --> 00:12:06,685 ख़ैर, देखिए, जब कैमरा तैयार होगा, मैं भी तैयार रहूँगा। ठीक है। 229 00:12:06,768 --> 00:12:09,104 इससे याद आया, मैं उस तरफ़ जा रहा हूँ। बच्चों, नाश्ता ख़त्म करो। आज महत्वपूर्ण दिन है! 230 00:12:09,188 --> 00:12:11,481 मैथ्यू की सबसे बड़ी ताक़त है, उसका बेलगाम आशावाद। 231 00:12:11,565 --> 00:12:14,026 तो, एमरिल लगासे और उसके बीच यह एक और समानता है। 232 00:12:14,109 --> 00:12:15,777 क्या हम बच्चों से छुटकारा पा सकते हैं? 233 00:12:15,861 --> 00:12:16,862 हाँ, बिल्कुल। 234 00:12:16,945 --> 00:12:20,115 उदास लड़के, बीच वाली लड़की, प्यारे बच्चे। जाओ। तैयार हो जाओ, कपड़े पहनो, नहाओ। 235 00:12:20,199 --> 00:12:22,075 जल्दी। कृपया, जल्दी। भागो। 236 00:12:22,159 --> 00:12:24,828 - हाँ, हाँ, हाँ। - भागो। ओह। माफ़ करना, माफ़ करना। 237 00:12:24,912 --> 00:12:26,246 यह मेरा है। 238 00:12:26,330 --> 00:12:28,624 जो भी हरा है, वह सब मैथ्यू के लिए है। "ग्रीनलाइट्स" के लिए हरा। 239 00:12:28,707 --> 00:12:30,375 मैंने रंगों के हिसाब से सब अलग रखा है, जैसे छोटे बच्चे के लिए रखते हैं। 240 00:12:30,459 --> 00:12:31,793 मुझे तुम्हारी प्रक्रिया जानने की ज़रूरत नहीं है। 241 00:12:31,877 --> 00:12:33,962 ज़रा अपनी उछलती-कूदती कमर ले जाओ 242 00:12:34,046 --> 00:12:35,631 मेरे लिए सामान्य तापमान वाली स्प्राइट ले आओ। 243 00:12:35,714 --> 00:12:37,758 और कृपया थर्मोस्टैट देखोगी? 244 00:12:37,841 --> 00:12:39,968 यहाँ 25 डिग्री तापमान होगा। 245 00:12:40,052 --> 00:12:41,720 मैं ठंड से जम रही हूँ! 246 00:12:43,180 --> 00:12:45,599 इसीलिए, सम्मान के साथ, 247 00:12:45,682 --> 00:12:50,896 मुझे लगता है कि तुम रिश्तों में उसी पुराने घबराकर दूर भागने वाले जाल में 248 00:12:50,979 --> 00:12:53,649 - फँस रही हो, ऑलिव। - हाँ। 249 00:12:53,732 --> 00:12:56,860 पूरे सम्मान के साथ, मुझे लगता है कि मैं सिर्फ़ एक ही जाल में फँसी, 250 00:12:56,944 --> 00:13:00,989 कि मैंने यक़ीन किया कि मेरा पार्टनर जी-स्ट्रिंग जैमिनी नाम की एक घटिया ज्योतिष माइक्रो-इन्फ्लुएंसर को 251 00:13:01,073 --> 00:13:03,659 उसकी "सलाह" के लिए डीएम कर रहा था। 252 00:13:03,742 --> 00:13:06,245 बृहस्पति मेरे सातवें घर से ग़ुज़र रहा था, जान। 253 00:13:06,328 --> 00:13:08,413 मुझे पता है कि यह तुम्हारे लिए मायने नहीं रखता है, पर मेरे लिए रखता है। 254 00:13:08,497 --> 00:13:10,999 और मैंने उसे सिर्फ़ आध्यात्मिक सलाह लेने के लिए डीएम किया था। 255 00:13:11,083 --> 00:13:14,294 पर इससे पहले कि मैं तुम्हें सब समझा पाता, तुमने मुझे "घोस्ट" कर दिया। मेरे पास... 256 00:13:14,378 --> 00:13:16,046 - ब्रायन, "घोस्ट" करने का मतलब जानते हैं? - हाँ। 257 00:13:16,129 --> 00:13:20,634 मुझे "रिज़", "बेस्ड" और "6-7", "ब्रैट समर", सब पता है और... 258 00:13:20,717 --> 00:13:23,470 - वाह। वह सब अब पुराना हो गया है। - ए, क्या हम पहुँचने वाले हैं? 259 00:13:23,554 --> 00:13:25,639 ब्रायन, कृपया हमें ज़रा एक मिनट देंगे? 260 00:13:27,057 --> 00:13:30,686 ठीक है। इनमें से कौन-सा "कंजंक्टिवाइटिस वाला गर्वित टेक्सन" दर्शाता है? 261 00:13:30,769 --> 00:13:32,896 यक़ीन नहीं होता कि मैंने तुम्हारा इतना महत्वपूर्ण दिन बिगाड़ दिया। 262 00:13:32,980 --> 00:13:34,439 - मुझे माफ़ कर दो। - चिंता मत करो। 263 00:13:34,523 --> 00:13:36,316 शुरुआत में मुझे तुम पर बहुत गुस्सा आया था। 264 00:13:36,400 --> 00:13:39,862 मेरा मतलब, क्या मैंने कभी सोचा था कि तुम्हारा दिया हुआ कुत्ता तुम्हारी टट्टी खाकर 265 00:13:39,945 --> 00:13:43,240 मेरी आँख चाटेगा और इतने महत्वपूर्ण दिन पर मुझे कंजंक्टिवाइटिस हो जाएगी? 266 00:13:43,323 --> 00:13:45,075 नहीं, मैंने नहीं सोचा था। पर अब यह सब बीती बात है। 267 00:13:45,158 --> 00:13:47,202 मैं ऐसी स्थिति में ही सबसे अच्छा काम करता हूँ। स्थिति के अनुसार ढलता हूँ। 268 00:13:47,286 --> 00:13:48,287 मैं यह संभाल लूँगा। सब ठीक है। 269 00:13:48,370 --> 00:13:52,666 ज़िंदगी जब तुम्हारे सामने मुश्किलें पैदा करती है, वे तभी तुम्हें रोकती हैं जब तुम उन्हें अनुमति दो। 270 00:13:56,837 --> 00:14:00,841 जानते हो उस दिन मैं किस बारे में सोच रहा था? "ट्रू डिटेक्टिव" के चौथे एपिसोड के बारे में। 271 00:14:00,924 --> 00:14:03,719 - "वहाँ कौन जा रहा है?" - छह मिनट, दस सेकंड का ट्रैकिंग शॉट। 272 00:14:03,802 --> 00:14:05,262 एक टेक, कोई एडिट नहीं। 273 00:14:05,345 --> 00:14:07,556 हमने महीनों उस सीन की रिहर्सल की थी। 274 00:14:07,639 --> 00:14:11,059 हम लाइव थे, शूट होने वाला था। रात के तीन बजे थे, भीषण गर्मी थी, 275 00:14:11,143 --> 00:14:15,898 उसे कारगर बनाने के लिए, कर्मी दल के 200 लोगों को एकदम सही तालमेल में काम करना था। 276 00:14:15,981 --> 00:14:18,483 मैंने कहा, "मुझे नहीं पता कि हम कैसे सफल होंगे।" 277 00:14:18,567 --> 00:14:21,320 "दरअसल, वुड। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे करूँगा।" 278 00:14:21,403 --> 00:14:24,948 और तुम्हें याद है तुमने मुझसे क्या कहा था? 279 00:14:26,658 --> 00:14:28,076 "मैं तुम्हारा लाइटहाउस हूँ।" 280 00:14:29,328 --> 00:14:31,288 बिंग। "मैं तुम्हारा लाइटहाउस हूँ।" 281 00:14:31,371 --> 00:14:35,292 है न? इसलिए आज जो भी होने वाला है, मैं उसकी ज़रा भी चिंता नहीं कर रहा। 282 00:14:35,918 --> 00:14:37,961 क्योंकि अगर मैं किसी भी मुश्किल में फँसा, 283 00:14:38,045 --> 00:14:40,047 तो मुझे बस पता है कि किसकी ओर देखना है। 284 00:14:42,299 --> 00:14:44,134 मेरा लाइटहाउस। तुमसे प्यार है, भाई। 285 00:14:44,218 --> 00:14:45,219 तुमसे प्यार है, भाई। 286 00:14:46,637 --> 00:14:47,888 स्लीपओवर कैसा चल रहा है? 287 00:14:47,971 --> 00:14:49,765 तुम्हारी माँ आई है। कुछ पिज़्ज़ा रोल्स चाहिए? 288 00:14:50,849 --> 00:14:53,185 बोलो टाई। कमाल है। मैं इनकी दीवानी हूँ। मुझे बेहद पसंद हैं। 289 00:14:53,268 --> 00:14:54,937 - कोई बोलो टाई नहीं। - मत पहनना। बिल्कुल पसंद नहीं है। 290 00:14:55,020 --> 00:14:56,939 मुझे इसका लुक पसंद नहीं है। तुम्हें और कोई तैयारी करनी है? 291 00:14:57,022 --> 00:14:58,982 नहीं। मैं पूरी तरह से तैयार हूँ। 292 00:14:59,483 --> 00:15:00,484 - वे वहाँ तैयार हैं? - बढ़िया। 293 00:15:00,567 --> 00:15:02,778 हर कोई अपना काम कर रहा है। सब लोग पूरे जोश में हैं, 294 00:15:02,861 --> 00:15:05,948 माहौल शानदार है, लोग चिल्ला रहे हैं, नाच रहे हैं, हँस रहे हैं। 295 00:15:06,031 --> 00:15:08,992 बस एक छोटी-सी दिक्कत है। मतलब, दिक्कत भी नहीं है। 296 00:15:09,076 --> 00:15:10,077 बस एक छोटी-सी परेशानी है। 297 00:15:10,160 --> 00:15:13,080 ब्रायन विलियम्स गायब है। 298 00:15:15,499 --> 00:15:17,751 गायब होने से तुम्हारा क्या मतलब है? 299 00:15:17,835 --> 00:15:18,919 हो सकता है कि वह मर गया हो। 300 00:15:22,506 --> 00:15:24,216 हाँ, मुझे रात को लाइट जलाकर नहीं सोना चाहिए। 301 00:15:24,299 --> 00:15:25,634 मैं काफ़ी बड़ा हो चुका हूँ और मैं यह मानता हूँ। 302 00:15:25,717 --> 00:15:27,803 पर, जान, और मैं पूरे प्यार से कह रहा हूँ... 303 00:15:29,012 --> 00:15:31,682 तुम्हें रिश्तों से जुड़ी गंभीर समस्या है। पेंट एंड सिप क्लब याद है? 304 00:15:31,765 --> 00:15:33,684 - हाँ, याद है। उसका क्या? - याद है? तुम्हें वे लड़कियाँ बेहद पसंद थीं। 305 00:15:33,767 --> 00:15:36,186 वे छह हफ़्तों तक तुम्हारी सबसे अच्छी दोस्त थीं जब तक उनमें से एक ने तुम्हें 306 00:15:36,270 --> 00:15:39,189 लड़कियों की यात्रा पर आमंत्रित नहीं किया और तुम बहुत चिढ़ गई कि वह सब ज़ोर से चबाती थीं। 307 00:15:39,273 --> 00:15:41,191 - हाँ, क्योंकि... - दरअसल, इतनी चिढ़ गई 308 00:15:41,275 --> 00:15:44,236 कि बात करने के बजाय, तुमने क्लब को पूरी तरह से छोड़ दिया। 309 00:15:44,319 --> 00:15:45,821 तुम यही करती हो, जान। तुम भाग जाती हो। 310 00:15:45,904 --> 00:15:47,614 देख रहे हैं मुझे किस चीज़ से जूझना पड़ता है, ब्रायन? 311 00:15:47,698 --> 00:15:50,534 - ए, यहाँ किसी का नेटवर्क आ रहा है? - कृपया मान लो कि ब्रायन सही कह रहे हैं। 312 00:15:50,617 --> 00:15:52,911 बस मान लो कि तुम्हें क़रीब आने से डर लगता है। 313 00:15:52,995 --> 00:15:54,079 तुमसे बात करना ही बेकार है! 314 00:15:54,162 --> 00:15:58,834 मेरा दम घुट रहा है और मैं इस कार से बाहर निकलना चाहता हूँ। 315 00:15:58,917 --> 00:16:02,254 - क्या चाइल्ड लॉक ऑन है? - ज़रा कमबख़्त माहौल समझिए, ब्रायन! 316 00:16:02,337 --> 00:16:05,007 माफ़ कीजिए कि मैंने गाली दी, पर हद है। बस भी कीजिए। 317 00:16:08,677 --> 00:16:12,222 ब्रायन विलियम्स कहाँ है? उसे यहाँ 40 मिनट पहले पहुँचना चाहिए था। 318 00:16:12,306 --> 00:16:13,807 वह ख़ुद को क्या समझता है? ओराल्डो? 319 00:16:13,891 --> 00:16:15,100 और मुझे एक और स्प्राइट चाहिए। 320 00:16:15,976 --> 00:16:21,106 ए, ए। दुनिया में मुझसे ज्यादा मैथ्यू के बारे में कौन जानता है? 321 00:16:21,190 --> 00:16:23,567 - यह इंटरव्यू मुझे करना चाहिए। - नहीं। 322 00:16:23,650 --> 00:16:26,403 - बिल्कुल नहीं। - इससे मुझ पर से पूरा ध्यान हट जाएगा, मॉम। 323 00:16:26,486 --> 00:16:28,655 - यह अच्छा विचार नहीं है। - इस बात पर मैं बहस नहीं करूँगी। 324 00:16:28,739 --> 00:16:31,200 मेरा मतलब है, मैं अपना आकर्षण बंद नहीं कर सकती। 325 00:16:32,242 --> 00:16:33,243 रुकिए, रुकिए। 326 00:16:33,327 --> 00:16:35,037 डैड, ओपरा। 327 00:16:35,120 --> 00:16:36,538 तुम ओपरा को जानते हो? 328 00:16:36,622 --> 00:16:38,040 व्यक्तिगत रूप से नहीं। 329 00:16:38,624 --> 00:16:39,958 तो बस नाम उछाल रहे थे? 330 00:16:41,502 --> 00:16:43,086 - हाँ। - हिलेरी डफ़ का क्या? 331 00:16:43,170 --> 00:16:44,880 - शायद वह चाहती है... - नहीं, नहीं। मुझे सूझ गया। 332 00:16:45,464 --> 00:16:47,090 - डैक्स शैपी कैसा रहेगा? - कौन? 333 00:16:47,174 --> 00:16:48,634 - डैक्स शेपर्ड। - हाँ। 334 00:16:48,717 --> 00:16:50,928 मैं पिछले हफ़्ते उसके पॉडकास्ट पर था। 335 00:16:51,011 --> 00:16:54,014 वह होशियार है, लोकप्रिय है और मेरी तरह के लोगों में उसकी अच्छी पकड़ है। 336 00:16:54,097 --> 00:16:58,644 और मेरे ख़याल से उसने कहा था कि वह इस हफ़्ते एक सैमसंग एड की शूटिंग के लिए शहर में होगा। 337 00:16:58,727 --> 00:17:01,813 - नहीं, जान। मुझे नहीं... - नहीं, नहीं। डैक्स शेपर्ड। वह अच्छा विकल्प है। 338 00:17:01,897 --> 00:17:03,607 - यह सच में काम कर सकता है। - मैं उसे फ़ोन करता हूँ। 339 00:17:03,690 --> 00:17:06,902 पता है क्या? मुझे ओपरा वाला विचार पसंद आया, वायट। 340 00:17:06,984 --> 00:17:08,779 और मैं गेल से संपर्क करूँगा। 341 00:17:08,862 --> 00:17:11,990 पर मुझे लगता है कि हम सबको मिलकर 342 00:17:12,074 --> 00:17:14,076 ज़रा विराम लेने के बारे में 343 00:17:14,159 --> 00:17:16,994 सोचना चाहिए और एक गहरी साँस लेनी चाहिए। आज यह नहीं होने वाला। 344 00:17:17,079 --> 00:17:18,829 - वुडी। - और वैसे भी, 345 00:17:18,914 --> 00:17:20,332 हो सकता है कि ब्रायन विलियम्स वापस आ जाए। 346 00:17:20,415 --> 00:17:22,334 - बेहतर होगा कि आ जाए। - पक्का जिसने भी उसे रोके रखा है... 347 00:17:22,416 --> 00:17:24,252 वह सुरक्षित है और उसे पानी मिल रहा है। 348 00:17:25,462 --> 00:17:26,797 हाँ। मैं वुडी से सहमत हूँ। 349 00:17:26,880 --> 00:17:28,841 - नहीं, नहीं, नहीं। हम इसे आगे नहीं बढ़ाएँगे। - नहीं, बिल्कुल नहीं। 350 00:17:28,924 --> 00:17:31,093 डैक्स तैयार है। वह एक घंटे में यहाँ आ जाएगा। 351 00:17:31,176 --> 00:17:32,177 हाँ। 352 00:17:32,261 --> 00:17:33,929 मैं थोड़ा ध्यान करने जा रहा हूँ। 353 00:17:34,012 --> 00:17:35,848 पता है यह किसे पसंद आएगा? 354 00:17:35,931 --> 00:17:37,266 मेरे भतीजे, पीटी को। 355 00:17:37,349 --> 00:17:38,684 उसे डैक्स से इश्क करने की अनुमति है। 356 00:17:38,767 --> 00:17:41,228 ए, ए, पीटी। मैं आंटी पी बोल रही हूँ। 357 00:17:41,311 --> 00:17:42,604 - पता है क्या? - कम से कम हमने कोशिश की। 358 00:17:42,688 --> 00:17:45,232 अपहरण रद्द कर दूँ? 359 00:17:47,609 --> 00:17:48,986 माफ़ करना, क्या? 360 00:17:50,904 --> 00:17:52,281 अब आप चाहते हैं कि हम उन्हें वापस लाएँ? 361 00:17:52,823 --> 00:17:55,868 ठीक है। इसमें थोड़ा समय लगेगा। अलविदा। 362 00:17:57,536 --> 00:17:59,830 गाड़ी घुमाओ। हम वापस रैंच जा रहे हैं। 363 00:17:59,913 --> 00:18:03,166 रुको। क्य... हम कहाँ वापस जा रहे हैं? 364 00:18:03,250 --> 00:18:04,877 क्या मेरी तस्करी की जा रही है? 365 00:18:08,505 --> 00:18:10,424 दरअसल, यह अपहरण है। 366 00:18:11,717 --> 00:18:12,718 हाँ। 367 00:18:12,801 --> 00:18:16,346 यह शायद एक... अस्थायी हिरासत की तरह है। 368 00:18:17,181 --> 00:18:19,057 मुझे लगता है कि तस्करी थोड़ा नाटकीय है। 369 00:18:19,141 --> 00:18:20,851 सब मेरे नियंत्रण में है। 370 00:18:21,727 --> 00:18:24,396 अरे, नहीं। वह झंडा। उसे घुमाओ ताकि सारे तारे इस तरफ़ हों। 371 00:18:24,479 --> 00:18:26,732 - पैरी। पैरी। - हाँ। क्या बात है? 372 00:18:27,441 --> 00:18:28,901 मुझे परवाह नहीं कि ये जोकर क्या कहते हैं। 373 00:18:28,984 --> 00:18:32,070 मैं अपने बेटे को उस आँख के साथ 374 00:18:32,154 --> 00:18:34,531 राष्ट्रीय टेलीविज़न पर जाने नहीं दूँगी। 375 00:18:34,615 --> 00:18:36,116 मैं एक माँ से एक माँ की तरह बात कर रही हूँ। 376 00:18:36,200 --> 00:18:38,660 तुम यहाँ इकलौती हो जो समझदारी की बात कर रही हो। 377 00:18:38,744 --> 00:18:40,412 किसी समझदार इंसान से बात करके अच्छा लगा। 378 00:18:40,495 --> 00:18:41,830 - ख़ैर, मैं... - हाँ, मुझे यह लेने दो। 379 00:18:41,914 --> 00:18:44,458 ठीक है, उन कार्डों को बदलो। हाँ। मैथ्यू को उस टैन रंग वाली कुर्सी पर बैठाओ। 380 00:18:44,541 --> 00:18:45,542 ठीक है। 381 00:18:47,002 --> 00:18:48,003 डैक्स शेपर्ड 382 00:18:49,087 --> 00:18:50,088 मैथ्यू मैकॉनहे 383 00:18:55,594 --> 00:18:56,595 दोस्त। 384 00:18:57,804 --> 00:19:00,098 - मुझे बालों की याद आती है। - तुम सब मुझे एक सेकंड दोगे? 385 00:19:02,518 --> 00:19:06,188 ठीक है, दोस्त। मुझे एक बार फिर से याद दिलाओगे कि मैं यह क्यों कर रहा हूँ? 386 00:19:06,855 --> 00:19:08,565 मैथ्यू, मैं संस्थाओं पर 387 00:19:08,649 --> 00:19:12,694 और संगठित सरकारों पर यक़ीन नहीं करता। 388 00:19:12,778 --> 00:19:16,365 दरअसल, मैं उन्हें ख़त्म करने का समर्थन कर चुका हूँ। 389 00:19:16,448 --> 00:19:21,203 पर मुझे विश्वास है कि तुम इस राज्य के अब तक के सबसे बेहतरीन गवर्नर बनोगे। 390 00:19:21,286 --> 00:19:23,497 - शाबाश। - डैक्स शेपर्ड आ गया है। 391 00:19:23,580 --> 00:19:25,165 कोई ऑटोग्राफ़ नहीं माँगेगा, न कोई सेल्फ़ी लेगा। 392 00:19:25,666 --> 00:19:26,667 ठीक है, जानेमन। 393 00:19:26,750 --> 00:19:29,461 यह खेल का समय है। डिंग-डिंग। 394 00:19:30,712 --> 00:19:35,133 ए, अगर वहाँ तुम्हें कुछ समझ न आए, तो बस इधर देख लेना। 395 00:19:35,217 --> 00:19:36,677 और अपना लाइटहाउस ढूँढूँगा। 396 00:19:38,178 --> 00:19:40,305 - शुभकामनाएँ, गवर्नर। - रिकॉर्ड का बटन दबाओ। 397 00:19:45,352 --> 00:19:48,981 वह बुनियादी ढाँचों के बारे में बात करते समय अपनी गड्ढे पड़ने वाली मुस्कान का इस्तेमाल करता है... 398 00:19:49,064 --> 00:19:52,067 - डैक्स अटैक। मेरे यार। दोस्त! - वुडी! क्या हाल है? 399 00:19:52,150 --> 00:19:54,736 - बढ़िया। हे भगवान! - तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। 400 00:19:54,820 --> 00:19:56,572 क्या चल रहा है? वह बस तुम्हारी है? 401 00:19:56,655 --> 00:19:58,240 - हाँ। हम सब उसी बस में रह रहे हैं। - वाह। 402 00:19:58,323 --> 00:20:00,993 - पैसों वगैरह की कोई दिक्कत तो नहीं? - नहीं, नहीं। 403 00:20:01,076 --> 00:20:03,036 लिटिल वुडी नाम का एक कुत्ता है, समझे? 404 00:20:03,120 --> 00:20:06,164 मैं छद्म नाम से गाने लिख रहा हूँ। कोई शिकायत नहीं है। 405 00:20:06,248 --> 00:20:08,417 - ठीक है। हाँ। - मेरा मतलब है, पर कौन सुनेगा, है न? 406 00:20:08,500 --> 00:20:10,752 - पर... पर शायद वह तैयार है। - तुम सुन सकते हो। 407 00:20:12,129 --> 00:20:13,547 - इस सुंदर आदमी को देखो। - ए। 408 00:20:13,630 --> 00:20:15,591 - कैसे हो? - यह करने के लिए शुक्रिया। 409 00:20:15,674 --> 00:20:17,217 - हाँ। - क्या हुआ? किसी ने आँख में चुभो दिया क्या? 410 00:20:17,301 --> 00:20:19,219 मुझे कंजंक्टिवाइटिस हुई है। हाँ। 411 00:20:19,303 --> 00:20:20,721 अच्छा हुआ कि हम गले मिले। 412 00:20:21,638 --> 00:20:23,140 सामग्री। 413 00:20:30,314 --> 00:20:31,899 ठीक है, सीधा प्रसारण हो रहा है। 414 00:20:33,317 --> 00:20:36,570 - मैथ्यू, मेरे दोस्त। आपको देखकर अच्छा लगा। - यहाँ आने के लिए शुक्रिया, दोस्त। 415 00:20:36,653 --> 00:20:37,988 आप कई प्रतिभाओं वाले आदमी हैं। 416 00:20:38,071 --> 00:20:42,534 आप ऑस्कर विजेता हैं, आपने दो बार सबसे ज़्यादा बिकने वाला उपन्यास लिखा है। 417 00:20:42,618 --> 00:20:43,911 - दरअसल, तीन बार। हाँ। - तीन बार? 418 00:20:43,994 --> 00:20:48,207 - और आप यूटी में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर भी हैं? - हाँ, मैंने वहाँ दो कोर्स शुरू किए हैं। 419 00:20:48,290 --> 00:20:51,585 अविश्वसनीय। मुझे लगता है कि हम उन विषयों में से एक पर एक घंटा बात कर सकते हैं, 420 00:20:51,668 --> 00:20:53,295 पर अफ़सोस, हम आज यहाँ इसलिए नहीं आए हैं। 421 00:20:53,378 --> 00:20:55,214 आपने एक नया फैसला लिया है जिसके बारे में सबको बताना चाहेंगे? 422 00:20:55,297 --> 00:20:59,927 जी, सर। मैं आज सम्मानित महसूस कर रहा हूँ और विनम्रतापूर्वक घोषणा कर रहा हूँ 423 00:21:00,010 --> 00:21:04,598 कि मैं टेक्सस के महान राज्य के गवर्नर के लिए चुनाव लड़ूँगा। 424 00:21:04,681 --> 00:21:08,310 वुडरसन से सीधे गवर्नर पद के उम्मीदवार तक। 425 00:21:08,393 --> 00:21:10,020 मैं पाँचवी पीढ़ी का टेक्सन हूँ। 426 00:21:10,103 --> 00:21:13,148 मुझे पता है कि यह राज्य कहाँ रहा है, आज कहाँ खड़ा है और आगे कहाँ जा रहा है। 427 00:21:13,232 --> 00:21:17,069 मुझे पता है कि टेक्सस के अच्छे लोग अच्छी नौकरियाँ चाहते हैं। 428 00:21:17,152 --> 00:21:18,612 वे बच्चों के लिए सुरक्षित स्कूल चाहते हैं। 429 00:21:18,695 --> 00:21:21,698 उन्हें ज़िम्मेदार कानून और व्यवस्था चाहिए, और सबसे ज़रूरी, 430 00:21:21,782 --> 00:21:24,034 उन्हें ऐसा गवर्नर चाहिए जिस पर वे भरोसा कर सकें। 431 00:21:24,117 --> 00:21:26,912 और मैं तुम्हें ठीक वही देना चाहता हूँ। 432 00:21:26,995 --> 00:21:27,996 बहुत बढ़िया। 433 00:21:28,080 --> 00:21:30,916 अब, जब भी पिछले कुछ सालों में हमारी बातें हुईं, आपने हमेशा कहा 434 00:21:30,999 --> 00:21:35,879 कि टेक्सस की आपकी कहानी, दरअसल आपके और आपके डैड, बिग मैक की कहानी है। 435 00:21:35,963 --> 00:21:37,381 वह ख़ुद टेक्सस थे। 436 00:21:38,215 --> 00:21:44,847 और मैं ख़ुद को कुछ हद तक टेक्सस का बेटा मानता हूँ। 437 00:21:46,348 --> 00:21:51,436 हाँ, तो यह देखते हुए, मैं बस कल्पना कर सकता हूँ कि आपकी प्रतिक्रिया कैसी थी 438 00:21:51,520 --> 00:21:55,983 जब आपको पता चला कि बिग मैक आपके जैविक पिता नहीं थे। 439 00:21:57,192 --> 00:21:58,235 उसने अभी क्या कहा? 440 00:21:58,318 --> 00:22:01,238 आपको यह हाल ही में पता चला? 441 00:22:02,406 --> 00:22:05,033 आप क्या कह रहे हैं? 442 00:22:05,117 --> 00:22:07,286 जो डीएनए टेस्ट उन्होंने मुझे दिया। 443 00:22:09,496 --> 00:22:10,706 {\an8}रूट्स डीएनए टेस्टिंग 444 00:22:10,789 --> 00:22:13,876 मेरा मतलब, पहले आपको अपने पिता के बारे में यह पता चलना, 445 00:22:13,959 --> 00:22:18,505 पर फिर ऊपर से यह जानना कि आप और आपके सबसे अच्छे दोस्त, 446 00:22:18,589 --> 00:22:19,965 वुडी हैरेलसन, 447 00:22:20,048 --> 00:22:25,179 दरअसल एक ही जैविक पिता की संतान हैं। यह बहुत बड़ा झटका रहा होगा, है न? 448 00:22:31,977 --> 00:22:33,937 हम कट कर सकते हैं... एक सेकंड के लिए कट कर सकते हैं? 449 00:22:48,785 --> 00:22:49,912 क्या हो रहा है? 450 00:22:58,378 --> 00:23:01,048 यह... यह क्या है? क्या यह सच है? 451 00:23:01,924 --> 00:23:05,385 यार। मुझे भी अभी पता चल रहा है। 452 00:23:05,469 --> 00:23:07,638 - पर तुम्हें इसके बारे में पता था। - नहीं, मुझे पता नहीं था। 453 00:23:07,721 --> 00:23:10,015 पर, वुडी, यहाँ रिपोर्ट में तुम्हारा नाम लिखा है। 454 00:23:10,098 --> 00:23:12,059 मैं तुमसे इस बारे में बात करना चाहता था, 455 00:23:12,142 --> 00:23:15,103 पर तब तक कुछ नहीं कहना चाहता था, जब तक मुझे पूरा यक़ीन नहीं... 456 00:23:16,230 --> 00:23:18,065 - डैड? - कमबख़्त लाइटहाउस? 457 00:23:19,441 --> 00:23:20,442 जान, तुम ठीक हो? 458 00:23:31,787 --> 00:23:34,456 - ठीक है। - मैथ्यू। 459 00:23:36,834 --> 00:23:37,835 मेरी आँख। 460 00:23:38,585 --> 00:23:39,586 बैम! 461 00:24:58,665 --> 00:25:00,667 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता