1 00:00:14,806 --> 00:00:16,892 तडाशी आगि एवं शू ओकीमोतो की मांगा किताब "ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड" पर आधारित। 2 00:01:02,312 --> 00:01:07,150 ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड 3 00:01:19,413 --> 00:01:21,832 हीरोकाज़ू मैं तुम्हारा नीचे इंतज़ार कर रहा हूँ 4 00:01:50,944 --> 00:01:51,945 क्या हुआ? 5 00:01:53,405 --> 00:01:57,993 तुम्हारे नाना नहीं चाहते कि तुम आओ। 6 00:02:13,342 --> 00:02:15,093 उनका सोचना सही है। 7 00:02:18,722 --> 00:02:22,476 तुम्हारी माँ की मौत का कारण तुम नहीं हो। 8 00:02:24,394 --> 00:02:26,897 मैं ख़ुद को समझाने की कोशिश कर रहा हूँ कि आप सही कह रहे हैं। 9 00:02:34,404 --> 00:02:36,365 क्या तुमने कमीय को बताया? 10 00:02:38,867 --> 00:02:40,577 वह मेरी ज़िंदगी से बाहर है। 11 00:02:46,124 --> 00:02:47,125 इसे… 12 00:02:48,877 --> 00:02:53,173 उन लोगों का ख़याल रखो जो तुमसे प्यार करते हैं। 13 00:03:10,774 --> 00:03:12,860 "प्रतियोगिता की आयोजक समिति ने 14 00:03:12,943 --> 00:03:16,488 घोषणा की है कि विजेता सूची पूरी तरह से रद्द की जाती है। 15 00:03:16,572 --> 00:03:18,699 ज़्यादातर प्रायोजकों ने घोषणा की है कि वे भविष्य में होने वाली 16 00:03:18,782 --> 00:03:20,409 किसी भी प्रतियोगिता का समर्थन नहीं करेंगे। 17 00:03:21,201 --> 00:03:23,203 प्रायोजकों के इतने बड़े पैमाने पर पीछे हटने से 18 00:03:23,287 --> 00:03:26,290 फ़र्स्ट विंटेज कॉन्टेस्ट का भविष्य ही संकट में आ गया है।" 19 00:03:29,459 --> 00:03:31,211 मैंने कभी नहीं सोचा था कि बात इतनी बढ़ जाएगी। 20 00:03:32,087 --> 00:03:33,547 कुछ और भी है। 21 00:03:35,007 --> 00:03:37,176 कई ऐसे वाइन निर्माताओं ने हमसे सम्पर्क किया है 22 00:03:37,259 --> 00:03:38,969 जो "गाइड" से अपनी वाइन हटाना चाहते हैं। 23 00:03:41,930 --> 00:03:43,223 उनकी माँग जायज़ है। 24 00:03:44,683 --> 00:03:46,018 तुम भी जाना चाहती हो। 25 00:03:47,102 --> 00:03:48,103 वैसे, 26 00:03:48,937 --> 00:03:50,814 किसी को तो जाना होगा, यह तो पक्की बात है। 27 00:03:56,862 --> 00:03:57,905 तुमने सही कहा। 28 00:03:59,489 --> 00:04:00,490 मैं गाइड से दूरी बना लेती हूँ। 29 00:04:01,992 --> 00:04:03,785 मेरा बस एक और अनुरोध है। 30 00:04:04,369 --> 00:04:07,164 हुआन लोपेज़, उन्हें कोई दोष नहीं मिलना चाहिए। 31 00:04:07,831 --> 00:04:09,708 और वह सच में "गाइड" में शामिल होने के हक़दार हैं। 32 00:04:11,710 --> 00:04:12,711 ठीक है। 33 00:04:13,837 --> 00:04:14,838 शुक्रिया। 34 00:04:16,673 --> 00:04:18,175 वह यहाँ क्या कर रहा है? 35 00:04:20,010 --> 00:04:21,512 मैंने ही उसे यहाँ आने के लिए कहा था। 36 00:04:22,679 --> 00:04:24,097 तुम दोनों को बहुत सारी बातें करनी हैं। 37 00:04:24,181 --> 00:04:26,350 - हमें कोई बात नहीं करनी। - प्लीज़। 38 00:04:33,899 --> 00:04:34,900 हे। 39 00:04:34,983 --> 00:04:35,984 हे। 40 00:04:40,739 --> 00:04:41,823 तुम दोनों बातें करो, मैं चलती हूँ। 41 00:04:42,699 --> 00:04:45,118 मुझे ट्रेन पकड़नी है। मैं वापस चैसंगर जा रही हूँ। 42 00:04:47,496 --> 00:04:48,497 गुड लक। 43 00:04:50,666 --> 00:04:51,667 मुझे बहुत अफ़सोस है। 44 00:04:53,335 --> 00:04:55,879 जानती हूँ। अपना ख़याल रखना, ठीक है? 45 00:05:06,557 --> 00:05:07,766 बैठ जाओ। 46 00:05:38,380 --> 00:05:40,716 हाँ, लेकिन हमें आज रात तक ख़त्म करना होगा। 47 00:05:40,799 --> 00:05:42,968 हाँ, मैं समझ सकता हूँ। हम दस साल से साथ काम कर रहे हैं। 48 00:05:43,051 --> 00:05:45,971 तुम हमें ऐसे हालात में अकेला नहीं छोड़ सकते जब हम डूबने वाले हैं! 49 00:05:48,515 --> 00:05:49,516 ख़ैर… 50 00:05:51,018 --> 00:05:54,229 उसने मुझे बताया था… मैं उनका इंतज़ार कर रहा हूँ। उनसे जल्दी आने को कहो। 51 00:05:54,313 --> 00:05:56,732 शुक्रिया। बाय। 52 00:06:01,737 --> 00:06:03,614 - क्या मैं कुछ मदद कर सकती हूँ? - नहीं। 53 00:06:10,871 --> 00:06:13,415 आप रूसान की कटाई कर रहे हैं? अभी थोड़ा जल्दी नहीं है? 54 00:06:13,999 --> 00:06:15,667 अगले चार या पाँच दिनों तक बारिश होने वाली है। 55 00:06:15,751 --> 00:06:17,836 क्या तुम मुझे बताने वाली हो कि मुझे क्या करना चाहिए? 56 00:06:23,550 --> 00:06:25,093 आपको पता है तोमा कहाँ है? 57 00:06:25,177 --> 00:06:27,679 तोमा तुमसे बात नहीं करना चाहता। हमें अपना काम करने दो। 58 00:06:29,515 --> 00:06:32,518 - मैं समझती हूँ कि आप नाराज़ हैं, लेकिन क्या हम… - हमें अकेला छोड़ दो। 59 00:06:33,977 --> 00:06:35,979 हमने तुम्हारा सामान मेहमान कक्ष में रख दिया है। 60 00:06:36,772 --> 00:06:38,190 हैलो। हाँ, जेरार्ड? 61 00:06:39,149 --> 00:06:40,817 यहाँ तूफ़ान आने वाला है। 62 00:07:06,218 --> 00:07:09,221 हे, बेन! रुको, रुको। 63 00:07:10,347 --> 00:07:11,640 मैं तुम्हारे साथ आ रही हूँ। 64 00:07:16,562 --> 00:07:18,897 समय बर्बाद मत करो! सामान यहाँ है। मेरे पीछे आओ। 65 00:07:18,981 --> 00:07:21,692 और, प्लीज़, हमें गुच्छों को सही तरीक़े से काटना है, ठीक है? 66 00:07:21,775 --> 00:07:23,819 जल्दी करने का मतलब काम में गड़बड़ी करना नहीं है। 67 00:07:23,902 --> 00:07:25,153 तोमा! 68 00:07:25,821 --> 00:07:28,407 याद रखना कि भरी हुई बाल्टियाँ सीधा टोकरों में डालनी हैं। 69 00:07:28,490 --> 00:07:30,033 - उन्हें क़तारों के आसपास मत छोड़ना… - तोमा। 70 00:07:30,117 --> 00:07:31,118 …वरना वे लुढ़ककर बिखर जाएँगी! 71 00:07:31,201 --> 00:07:33,370 - क्या? - जानती हूँ कि यह सही समय नहीं है, पर हमें 72 00:07:33,453 --> 00:07:35,205 - बात करनी होगी। - सही कहा, यह सही समय नहीं है। 73 00:07:35,289 --> 00:07:37,124 मुझे तुमसे और कुछ नहीं कहना है, कमीय। 74 00:07:37,207 --> 00:07:40,627 मुझे लगा था कि मैं सही कर रही हूँ। मैं ग़लत थी। मुझे माफ़ कर दो। 75 00:07:43,964 --> 00:07:46,425 बहुत देर हो चुकी है। अब मुझे तुम पर भरोसा नहीं रहा। 76 00:07:47,509 --> 00:07:48,510 मुझे काम करना है। 77 00:07:49,970 --> 00:07:50,971 तोमा। 78 00:07:53,640 --> 00:07:54,683 तोमा! 79 00:07:54,766 --> 00:07:57,644 चलो, शाबाश। जानता हूँ समय कम है, पर हमें यह ठीक से करना होगा! 80 00:08:01,023 --> 00:08:05,652 …और कुछ इलाक़ों को पर्याप्त रूप से शामिल नहीं किया गया है, ख़ासकर आलज़ास को, 81 00:08:05,736 --> 00:08:08,155 इसकी जानकारी आपको मेरी रिपोर्ट के सातवें पन्ने पर मिल जाएगी। 82 00:08:09,072 --> 00:08:15,579 मेरा सुझाव है कि आप डोमेन ऑस्टरटैग की रिसलिंग ग्राँ क्रू म्यूचनबर्ग को शामिल करें। 83 00:08:15,662 --> 00:08:18,832 वह आपकी सॉल्ट-क्रस्टेड सी बास फ़िलेट के साथ बहुत बढ़िया रहेगी। 84 00:08:20,292 --> 00:08:22,544 आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। 85 00:08:22,628 --> 00:08:26,590 हम आपके सभी सुझावों का पालन करेंगे। 86 00:08:27,758 --> 00:08:32,346 मैं आपसे एक और अनुरोध करना चाहता हूँ। 87 00:08:32,929 --> 00:08:38,143 हमारे कई ग्राहक आपकी जॉर्जियाई वाइन के बारे में पूछ चुके हैं। 88 00:08:38,227 --> 00:08:41,980 जिसके निर्माता डावीट अबाशिड्ज़े हैं। 89 00:08:42,063 --> 00:08:45,484 मुझे नहीं पता कि आप किस वाइन के बारे में बात कर रहे हैं। 90 00:08:45,567 --> 00:08:47,277 यह तो आपका बड़प्पन है। 91 00:08:48,278 --> 00:08:51,573 आपकी और आपकी दोस्त, कमीय लेज़े की बदौलत ही 92 00:08:51,657 --> 00:08:54,201 वह वाइन दुनिया के सामने आ पाई। 93 00:08:55,577 --> 00:08:59,164 वह एक बहुत असाधारण कहानी है और वह वाइन भी। 94 00:08:59,248 --> 00:09:03,460 उसकी ख़बरें हर तरफ़ छाई हुई हैं। 95 00:09:03,544 --> 00:09:05,963 हम उसे अपने मेन्यू में जोड़ना चाहेंगे। 96 00:09:11,134 --> 00:09:13,303 मिस्टर सातो कह रहे हैं कि सम्पर्क टूट गया। 97 00:09:13,387 --> 00:09:14,596 हाँ। 98 00:09:17,140 --> 00:09:18,475 मैं उनसे क्या कहूँ? 99 00:09:19,351 --> 00:09:21,228 कि अब मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता 100 00:09:21,812 --> 00:09:25,190 और उन्हें उनका पूरा परामर्श शुल्क लौटा दिया जाएगा। 101 00:09:25,274 --> 00:09:27,651 मैं उनसे यह नहीं कह सकती। 102 00:09:27,734 --> 00:09:30,279 हाँ, तुम कह सकती हो। 103 00:09:32,990 --> 00:09:37,202 मिस्टर टोमिने… आपके लिए यह एक मुश्किल समय है। 104 00:09:38,245 --> 00:09:40,998 - क्यों ना आप घर जाकर थोड़ा आ… - मुझे आराम की ज़रूरत नहीं है! 105 00:09:48,547 --> 00:09:49,548 चिकाको… 106 00:09:51,758 --> 00:09:52,759 मुझे माफ़ कर दो। 107 00:10:05,355 --> 00:10:06,356 वाइन की दुनिया में बवाल : 108 00:10:06,440 --> 00:10:08,358 प्रसिद्ध एनोलॉजिस्ट प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 109 00:10:08,442 --> 00:10:09,943 बेईमानी करती पकड़ी गईं 110 00:10:17,451 --> 00:10:19,453 नताशा - सी लायन फ़ूटॉन पर कभी नहीं सोएगा। 111 00:10:19,536 --> 00:10:20,704 डाइ ने बताया। तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ 112 00:10:35,260 --> 00:10:38,180 आप यहाँ क्यों आए हैं? आपने सुना नहीं कि मैं अछूत हूँ? 113 00:10:45,479 --> 00:10:47,564 फ़िलिप और तोमा ने मुझसे यहाँ आने को कहा। 114 00:10:49,149 --> 00:10:52,778 वे तुम्हारे शेयर ख़रीदना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि यह पूरी ईमानदारी से 115 00:10:52,861 --> 00:10:53,946 और जल्द से जल्द हो जाए। 116 00:10:58,784 --> 00:11:00,244 वे मुझे यहाँ से ऐसे भगा नहीं सकते। 117 00:11:06,083 --> 00:11:10,003 मैंने ग़लती की, ठीक है। लेकिन मैंने एस्टेट को ख़तरे में नहीं डाला। 118 00:11:10,087 --> 00:11:11,672 मैं माफ़ी माँगने आई थी, पर वे मुझसे बात भी नहीं कर रहे हैं। 119 00:11:11,755 --> 00:11:13,298 उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं 120 00:11:13,382 --> 00:11:17,386 एक मध्यस्थ की भूमिका निभाऊँ और एक क़ानूनी समस्या का क़ानूनी समाधान ढूँढने में मदद करूँ। 121 00:11:30,524 --> 00:11:32,734 हम तीन सालों से साथ मिलकर इस एस्टेट पर काम कर रहे हैं। 122 00:11:33,610 --> 00:11:36,280 सब कुछ हमने साथ मिलकर डिज़ाइन किया था। हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है। 123 00:11:36,363 --> 00:11:38,240 मैं यहाँ किसी को सही या ग़लत कहने नहीं आया हूँ। 124 00:11:40,033 --> 00:11:42,160 मैं यहाँ तुम्हारे अलग होने की व्यवस्था करने आया हूँ। 125 00:11:48,250 --> 00:11:49,835 और अगर मैं बेचने से इंकार कर दूँ तो? 126 00:11:56,592 --> 00:11:58,719 तुमने जिस साझेदारी समझौते पर साइन किया था, 127 00:11:58,802 --> 00:12:03,056 उसमें साझेदारी रद्द करने का एक प्रावधान है जिसे तब लागू किया जा सकता है, जब तुम, मैं शब्दशः बताता हूँ, 128 00:12:03,807 --> 00:12:06,768 "कम्पनी को नुक़सान पहुँचाने वाला कोई काम करती हो" 129 00:12:06,852 --> 00:12:11,523 या तुम "कम्पनी के हितों या सिद्धांतों के विपरीत किसी काम" में शामिल होती हो। 130 00:12:12,107 --> 00:12:15,777 उन्हें लगता है कि प्रतियोगिता में तुमने जो कुछ किया, वह इस श्रेणी में आता है, 131 00:12:15,861 --> 00:12:18,197 और इसलिए तुम्हें तुम्हारे शेयर बेचने पर मजबूर किया जा सकता है। 132 00:12:21,658 --> 00:12:23,035 वे मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते… 133 00:12:24,411 --> 00:12:26,663 साथ रहना दो लोगों के बीच का एक साझा फ़ैसला होता है, 134 00:12:26,747 --> 00:12:28,415 और, इस मामले में, तीन लोगों का। 135 00:12:34,505 --> 00:12:35,714 मैं यहाँ से नहीं जाऊँगी। 136 00:12:36,673 --> 00:12:37,716 आप उन्हें बता सकते हैं। 137 00:12:49,811 --> 00:12:52,231 जल्दी करो, प्लीज़! हमें देर हो चुकी है! चलो! 138 00:12:56,026 --> 00:12:57,486 वह शेयर नहीं बेचना चाहती। 139 00:12:59,279 --> 00:13:02,241 वह प्यारी लड़की है, लेकिन हमारे पास उसे मजबूर करने के तरीक़े हैं। क्या तुमने उसे यह बताया? 140 00:13:02,324 --> 00:13:04,618 बात इससे कहीं ज़्यादा पेचीदा है। उसके पास भी क़ानूनी रास्ते तो हैं। 141 00:13:04,701 --> 00:13:07,454 - क्या हम कोई समझौता करने की कोशिश कर सकते हैं? - कोई समझौता नहीं होगा। 142 00:13:07,538 --> 00:13:09,706 बीस सालों में यह सबसे ख़राब फ़सल होने वाली है। 143 00:13:09,790 --> 00:13:11,250 मेरे साथ खेल खेलने का यह कोई समय नहीं है। 144 00:13:11,333 --> 00:13:13,210 फ़िलिप, थोड़ी देर के लिए शांत हो जाओ, यह ज़रूरी बात है। 145 00:13:13,293 --> 00:13:16,004 उसके वकील से बात करके मामले को सुलझाओ। अगर वह लड़ना चाहती हैं, तो हम तैयार हैं। 146 00:13:16,088 --> 00:13:19,383 यह करने के और भी तरीक़े हैं। तुम उसे तब से जानते हो जब वह छोटी थी। 147 00:13:19,466 --> 00:13:21,802 इसीलिए मैंने उसे धक्के देकर बाहर नहीं निकाला। 148 00:13:21,885 --> 00:13:23,595 लेकिन मुझे वह यहाँ नहीं चाहिए। 149 00:13:23,679 --> 00:13:25,681 यह जितना जल्दी हो जाए, उतना जल्दी हम आगे बढ़ पाएँगे। 150 00:13:25,764 --> 00:13:28,642 अगर यही तुम्हारी सोच है, तो तुम्हें एक दूसरा वकील भी ढूँढना पड़ेगा। 151 00:13:28,725 --> 00:13:32,145 - मैं इस लड़ाई से बाहर रहूँगा। - कोई परेशानी नहीं है। जाओ, जाओ, जाओ। 152 00:13:35,691 --> 00:13:36,692 मैं समझता हूँ। 153 00:13:37,234 --> 00:13:38,569 हम वकील ढूँढ लेंगे। 154 00:13:39,570 --> 00:13:41,071 क्या आपकी राय में कोई अच्छा वकील है? 155 00:13:47,035 --> 00:13:48,036 भाड़ में जाए! 156 00:13:55,669 --> 00:13:57,921 - हैलो? - इसे, मैं तालिओं बोल रहा हूँ। 157 00:13:58,005 --> 00:14:00,007 - हाँ? - मेरे ख़याल से, फ़र्स्ट वाइन कॉन्टेस्ट में 158 00:14:00,090 --> 00:14:02,301 जो कुछ हुआ, तुमने देखा होगा? 159 00:14:02,843 --> 00:14:03,844 हाँ। 160 00:14:04,803 --> 00:14:08,348 मैं चैसंगर में हूँ। कमीय और तोमा अलग हो रहे हैं 161 00:14:09,099 --> 00:14:11,894 और कम्पनी के बँटवारे को लेकर उनमें विवाद हो रहा है। 162 00:14:11,977 --> 00:14:13,687 मुझे डर है कि हालात बहुत बिगड़ने वाले हैं। 163 00:14:15,814 --> 00:14:17,524 क्या आपने मुझे इसीलिए फ़ोन किया है? 164 00:14:19,193 --> 00:14:20,944 मैं जानता हूँ कि तुम कमीय से नाराज़ हो। 165 00:14:22,654 --> 00:14:24,072 लेकिन उसके इरादे नेक थे, 166 00:14:24,573 --> 00:14:26,533 और यह बात तुमसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। 167 00:14:27,034 --> 00:14:28,160 प्लीज़ उसे फ़ोन कर लो। 168 00:14:34,958 --> 00:14:37,753 कार्तली जॉर्जिया 169 00:15:02,069 --> 00:15:03,070 यही है। 170 00:15:19,378 --> 00:15:21,338 तुम्हारी माँ नहीं चलेगी? 171 00:15:22,923 --> 00:15:24,758 वह आराम कर रही हैं। उनकी टाँग में तकलीफ़ है। 172 00:15:27,636 --> 00:15:29,847 चलो। चलते हैं। 173 00:15:34,309 --> 00:15:35,519 वैसे, यह मेरा भांजा है। 174 00:15:37,104 --> 00:15:38,605 - हैलो। - हैलो। 175 00:15:42,901 --> 00:15:44,820 - काम चल जाएगा। - हाँ। 176 00:15:44,903 --> 00:15:46,029 क्या हम एक खोल सकते हैं? 177 00:15:57,207 --> 00:15:58,333 यह ख़ाली है। 178 00:15:59,585 --> 00:16:01,795 वाइन को पहले ही बोतलों में भरा जा चुका है। 179 00:16:04,381 --> 00:16:05,591 इसमें कितनी वाइन आती है? 180 00:16:05,674 --> 00:16:08,844 लगभग 1,500 या 2,000 लीटर, पक्का नहीं पता। 181 00:16:09,511 --> 00:16:11,847 हमें कटाई से पहले इन्हें कीटाणु-मुक्त करना होगा। 182 00:16:12,890 --> 00:16:14,975 कीटाणुशोधन के लिए आप किस तरीक़े का इस्तेमाल करते हैं? 183 00:16:15,475 --> 00:16:17,477 मुझे नहीं पता। आपको मेरी माँ से पूछना होगा। 184 00:16:18,604 --> 00:16:20,439 हम इन्हें सल्फ़र से साफ़ करेंगे। 185 00:16:20,522 --> 00:16:21,607 उच्च तापमान पर? 186 00:16:21,690 --> 00:16:23,358 सारे कीटाणु ख़त्म करने के लिए। 187 00:16:23,442 --> 00:16:25,569 आपकी मैसेरेशन की प्रक्रिया कितनी लम्बी है? 188 00:16:25,652 --> 00:16:27,988 कुछ पक्का नहीं है। लेकिन मेरी माँ से पूछिएगा… 189 00:16:28,071 --> 00:16:30,199 क्या हम वाइन चख सकते हैं? या हमें तुम्हारी माँ से पूछना पड़ेगा? 190 00:16:32,618 --> 00:16:34,077 मुझे रास्ता पता है। चलो। 191 00:17:17,538 --> 00:17:19,623 - मेरी वाइन कहाँ है? - शांत हो जाओ! 192 00:17:19,705 --> 00:17:21,208 कमबख़्त, वाइन कहाँ है? 193 00:17:22,291 --> 00:17:24,086 अगर तुम्हें लगता है इस वाइन पर किसी का "हक़" हो सकता है, 194 00:17:24,169 --> 00:17:25,838 तो तुम अभी भी नहीं समझे हो कि हम यह क्यों करते हैं। 195 00:17:25,921 --> 00:17:28,507 बकवास बंद करो, सारी बोतलें कहाँ हैं? 196 00:17:29,383 --> 00:17:30,843 मैंने वे ईश्वर को लौटा दीं। 197 00:17:30,926 --> 00:17:32,803 मैं एक बार फिर पूछ रहा हूँ, बोतलें कहाँ हैं? 198 00:17:32,886 --> 00:17:34,763 मैंने बोतलें मठ को दे दीं। 199 00:17:44,523 --> 00:17:46,775 डावीट, वहाँ क्या हुआ? 200 00:17:46,859 --> 00:17:49,444 कुछ नहीं। उन्होंने वाइन मठ को दे दी। 201 00:17:49,528 --> 00:17:51,864 लेकिन कोई बात नहीं, मैं तुम्हें अंगूर के बाग़ दिखाता हूँ। चलो। 202 00:17:51,947 --> 00:17:53,740 नहीं, पहले हमें मठ जाना चाहिए। 203 00:17:53,824 --> 00:17:54,992 नहीं, हम वहाँ नहीं जाएँगे। 204 00:17:55,075 --> 00:17:57,953 हमें साधुओं से निपटना होगा। जो भी क़ीमत चुकानी होगी, हम चुका देंगे। 205 00:17:58,662 --> 00:18:00,122 मेरा भरोसा करो, वे हमसे बात नहीं करेंगे। 206 00:18:00,205 --> 00:18:01,498 चलो भी! 207 00:18:01,582 --> 00:18:04,626 मैं इतालवी हूँ, मैं चर्च का सम्मान करता हूँ, ठीक है? पर… 208 00:18:04,710 --> 00:18:07,504 बोतलों को भूल जाओ, ठीक है? हमें वे बोतलें फिर कभी नहीं मिलेंगी। 209 00:18:08,255 --> 00:18:10,716 अभी भी हमारे पास अंगूर के बाग़ हैं और इस साल की फ़सल है। 210 00:18:10,799 --> 00:18:12,968 मतलब, एक साल में, हमें हमारी वाइन की पहली खेप मिल जाएगी। 211 00:18:13,051 --> 00:18:15,387 - तीन साल में। - तीन साल से तुम्हारा क्या मतलब है? 212 00:18:15,470 --> 00:18:18,974 मेरा मतलब है कि क्वेवरी में ख़मीर उठने में कम से कम तीन साल लगते हैं। 213 00:18:19,057 --> 00:18:21,727 और उसके बाद भी, मुझे इसकी प्रक्रिया का कोई अंदाज़ा नहीं है, 214 00:18:21,810 --> 00:18:23,228 क्योंकि मुझे वाइन चखने को नहीं मिली। 215 00:18:23,312 --> 00:18:25,856 - ठीक है, सुनो। - तुम्हारे पास अब कोई गोदाम नहीं है। 216 00:18:26,773 --> 00:18:28,233 तुम्हें नहीं पता कि वाइन कैसे बनाई जाती है। 217 00:18:28,775 --> 00:18:30,986 सब कुछ बढ़िया भी रहा तो भी कम से कम तीन साल लगेंगे। 218 00:18:34,281 --> 00:18:35,657 यह सौदा नहीं हुआ था, डावीट। 219 00:18:39,203 --> 00:18:41,288 तुम पहले अपने पारिवारिक मतभेद सुलझा लो। 220 00:18:42,915 --> 00:18:45,125 तब तक तुम हमें वापस हवाई अड्डा छोड़ सकते हो? 221 00:18:51,465 --> 00:18:52,466 प्लीज़? 222 00:19:00,891 --> 00:19:01,892 तमार - अंत में, 223 00:19:01,975 --> 00:19:04,186 वाइन अपनी सही जगह पहुँच गई है। और मैं तुम्हें माफ़ करती हूँ। तमार। 224 00:19:10,526 --> 00:19:11,527 आप ठीक हैं? 225 00:19:12,861 --> 00:19:13,862 हाँ। 226 00:19:15,864 --> 00:19:17,366 क्या आप थोड़ी देर के लिए आ सकती हैं? 227 00:19:18,325 --> 00:19:19,451 मुझे आपकी सलाह चाहिए। 228 00:19:22,162 --> 00:19:23,163 ठीक है। 229 00:19:24,748 --> 00:19:25,832 हाँ। 230 00:19:26,416 --> 00:19:28,043 क्या अपने इसका सम्भावित अल्कोहल स्तर मापा है? 231 00:19:28,710 --> 00:19:29,711 वह 12.8 है। 232 00:19:30,462 --> 00:19:33,090 पकने में अभी आठ दिन बाक़ी हैं। आपको क्या लगता है? 233 00:19:34,383 --> 00:19:35,384 अगर हम पूरी वाइन को 234 00:19:35,467 --> 00:19:37,636 बर्थोम्यू के नए पीपों में डाल दें तो यह कमी पूरी कर सकते हैं। 235 00:19:37,719 --> 00:19:38,846 उससे थोड़ी मिठास आ जाएगी। 236 00:19:38,929 --> 00:19:41,723 - मैंने भी यही सोचा था। - सबसे कम ख़राब हल यही है। 237 00:19:44,268 --> 00:19:45,686 आप क्या कर रहे हैं? 238 00:19:45,769 --> 00:19:47,688 इनसे मैंने आने को कहा था। 239 00:19:47,771 --> 00:19:48,772 मैं इनकी राय लेना चाहता था। 240 00:19:48,856 --> 00:19:50,399 चूँकि वाइन को पकाने में दिक्कतें आ रही हैं, 241 00:19:50,482 --> 00:19:53,318 हम सोच रहे थे कि उसे बर्थोम्यू के उच्च ताप वाले पीपों में डाल दें। 242 00:19:53,402 --> 00:19:54,736 क्यों? 243 00:19:54,820 --> 00:19:58,282 तेज़ सेंक का स्वाद खटास को कम कर देगा और समय के साथ बोतल में तीखापन कम हो जाएगा। 244 00:19:58,365 --> 00:20:01,118 उससे कुछ नहीं होगा। सालों बाद भी उसमें कुछ नहीं बचेगा। 245 00:20:01,201 --> 00:20:05,122 - ना पर्याप्त अल्कोहल और ना पर्याप्त वसा। - जानता हूँ, आपका क्या सुझाव है? 246 00:20:05,205 --> 00:20:07,332 अगर वाइन अच्छी गुणवत्ता की नहीं है, तो हम उसे बाज़ार में नहीं बेचेंगे। 247 00:20:07,416 --> 00:20:09,751 - तो, इस साल की पैदावार ख़राब जाएगी? - हाँ। हम धोखाधड़ी नहीं करते। 248 00:20:11,461 --> 00:20:14,339 सन् 2024 में रूसान विए वीन्य नहीं आएगी। हम सिर्फ़ क्लासिक सफ़ेद वाइन बेचेंगे। 249 00:20:14,423 --> 00:20:15,424 समझ गए? 250 00:20:18,343 --> 00:20:19,636 तोमा, रुको! 251 00:20:20,971 --> 00:20:22,973 - हम बात कर सकते हैं, प्लीज़? - तुम्हें समझ में नहीं आ रहा है? 252 00:20:23,056 --> 00:20:25,559 - मुझे तुमसे और कुछ नहीं कहना है। - तोमा। 253 00:20:26,393 --> 00:20:27,769 हे! 254 00:20:27,853 --> 00:20:30,272 तोमा, क्या हम थोड़ी देर बात कर सकते हैं, प्लीज़? 255 00:20:30,355 --> 00:20:32,232 तुम क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हो? कि मैं ग़लत थी? 256 00:20:32,316 --> 00:20:34,985 मैं समझती हूँ। मैं माफ़ी माँगने आई थी और तुम मेरी बात तक नहीं सुन रहे हो। 257 00:20:35,068 --> 00:20:37,237 - मुझे नहीं लगता तुम समझती हो। - तुम कमबख़्त सब कुछ बर्बाद कर रहे हो! 258 00:20:37,321 --> 00:20:39,448 मैं सब कुछ बर्बाद कर रहा हूँ? कमबख़्त तुम मज़ाक़ कर रही हो? 259 00:20:39,531 --> 00:20:40,782 तुम कई दिनों के लिए यहाँ से चली गईं। 260 00:20:40,866 --> 00:20:42,534 जब मैं तुम्हें फ़ोन करता था, लगता था तुम नाराज़ हो गईं। 261 00:20:42,618 --> 00:20:44,828 और फिर तुम वापस आईं और तुमने हमारी पीठ में छुरा घोंप दिया, 262 00:20:44,912 --> 00:20:47,039 तुमने हमारी सालों की मेहनत तबाह कर दी और मैं सब बर्बाद कर रहा हूँ? 263 00:20:47,122 --> 00:20:48,123 भाड़ में जाओ, कमीय! 264 00:20:54,379 --> 00:20:55,380 हे। 265 00:20:56,715 --> 00:20:59,760 अगर इसने तुम्हें यहाँ आकर चीज़ें ठीक करने के लिए कहा है, तो तुम अपना समय बर्बाद कर रहे हो। 266 00:21:01,470 --> 00:21:03,180 जॉर्जिया से आने के बाद हमारी कोई बात नहीं हुई। 267 00:21:08,393 --> 00:21:09,770 माफ़ करना। कैसे हो तुम? 268 00:21:12,189 --> 00:21:13,607 मेरी माँ चल बसीं। 269 00:21:15,817 --> 00:21:16,818 क्या? 270 00:21:23,325 --> 00:21:24,451 क्या हुआ? 271 00:21:27,496 --> 00:21:28,914 उन्होंने आत्महत्या कर ली। 272 00:21:30,958 --> 00:21:32,709 मुझे अफ़सोस है। मुझे अफ़सोस है। 273 00:21:32,793 --> 00:21:33,919 मुझे बहुत अफ़सोस है। 274 00:21:38,423 --> 00:21:39,508 मैं चलता हूँ। 275 00:21:51,270 --> 00:21:52,354 तालिओं ने मुझे फ़ोन किया था। 276 00:21:59,236 --> 00:22:00,279 तो तुम जानते हो। 277 00:22:07,536 --> 00:22:11,123 क्या तुम अपना सामान मेरे कमरे में रखना चाहते हो? 278 00:22:11,832 --> 00:22:13,709 मेहमान कक्ष में। अब मैं वहीं रहती हूँ। 279 00:22:14,710 --> 00:22:15,836 मैं रुक नहीं रहा हूँ। 280 00:22:17,296 --> 00:22:19,131 क्या मतलब है तुम्हारा? तुम कहाँ जा रहे हो? 281 00:22:21,049 --> 00:22:22,217 मार्सेई। 282 00:22:23,594 --> 00:22:24,595 ठीक है। 283 00:22:29,016 --> 00:22:30,976 तो, तुम यहाँ क्यों आए? 284 00:22:32,728 --> 00:22:34,146 मुझे लगा तुम्हें किसी से गले मिलकर अच्छा लगेगा। 285 00:22:40,777 --> 00:22:43,488 तुम्हें लगा कि मुझे किसी से गले मिलकर अच्छा लगेगा? 286 00:22:46,867 --> 00:22:47,951 तुम पागल हो। 287 00:22:50,245 --> 00:22:51,288 मेरे साथ चलो। 288 00:22:52,122 --> 00:22:54,041 तुम्हारा ध्यान बँट जाएगा। 289 00:22:56,752 --> 00:22:57,836 मैं यहीं रुकूँगी। 290 00:23:00,255 --> 00:23:01,256 जैसी तुम्हारी मर्ज़ी। 291 00:23:04,009 --> 00:23:05,010 बाय। 292 00:23:06,428 --> 00:23:07,429 ख़याल रखना। 293 00:24:17,457 --> 00:24:18,709 बाय। शनिवार को मिलते हैं? 294 00:24:18,792 --> 00:24:19,960 हाँ, और बधाई हो! 295 00:24:20,043 --> 00:24:21,628 शुक्रिया। बाय। 296 00:24:23,213 --> 00:24:24,214 हे। 297 00:24:31,847 --> 00:24:33,807 - तुम्हें कमीय याद है? - बेशक। 298 00:24:35,309 --> 00:24:36,643 पता नहीं मैं तुम्हें याद हूँ या नहीं। 299 00:24:37,269 --> 00:24:39,479 पिछली बार जब मैंने तुम्हें देखा था, तुम एकाग्रता से अपने काम में मग्न थीं। 300 00:24:40,397 --> 00:24:42,566 - जानती हूँ। माफ़ करना। - कोई बात नहीं। 301 00:24:42,649 --> 00:24:45,194 - यह फ़्री डाइविंग करना चाहती है। - क्या? नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 302 00:24:45,277 --> 00:24:47,779 - तुम्हें कुछ नहीं होगा। फ़िक्र मत करो। - नहीं। नहीं। 303 00:24:48,280 --> 00:24:50,199 माफ़ करना। मैं अभी आती हूँ। 304 00:24:55,454 --> 00:24:57,497 चलो, तुम्हें तुम्हारा सामान रखने की जगह दिखाती हूँ। 305 00:24:59,666 --> 00:25:01,126 हैलो, मिस्टर कामिन्स्की। 306 00:25:01,210 --> 00:25:03,170 हैलो, कमीय। क्या आप घर पर हैं? 307 00:25:04,046 --> 00:25:05,881 नहीं, मैं मार्सेई में एक दोस्त के घर पर हूँ। क्यों? 308 00:25:05,964 --> 00:25:08,967 मुझे अपने सहकर्मी की माँगें मिल गई हैं और मैंने उन्हें ईमेल पर आपको भेज दिया है। 309 00:25:09,510 --> 00:25:11,595 उन्होंने आपके शेयरों का मूल्य तय किया है, 310 00:25:11,678 --> 00:25:12,971 लेकिन हम उसे चुनौती देंगे। 311 00:25:13,055 --> 00:25:14,932 उन्होंने मध्यस्थता की पहली मीटिंग कल सुबह दस बजे, 312 00:25:15,015 --> 00:25:16,975 चैसंगर में करने के लिए कहा है। 313 00:25:17,059 --> 00:25:18,268 ठीक है, मैं वहाँ पहुँच जाऊँगी। 314 00:25:18,352 --> 00:25:19,811 बढ़िया। कल मिलते हैं। 315 00:25:19,895 --> 00:25:22,356 हम मुक़ाबला करेंगे, कमीय और हम जीतेंगे। 316 00:25:22,439 --> 00:25:23,982 शुक्रिया। कल मिलते हैं। 317 00:25:31,615 --> 00:25:32,991 यह मेरा घर है। 318 00:25:36,912 --> 00:25:38,205 तुम जेट्-लैग से ज़्यादा थक तो नहीं गए? 319 00:25:39,039 --> 00:25:40,040 थोड़ा सा। 320 00:25:40,874 --> 00:25:43,961 तुम कहीं भी सो सकते हो। वहाँ बग़ल में कुछ कमरे हैं। 321 00:25:44,753 --> 00:25:47,256 या मैं बाहर "ज़ोडिएक" में तुम्हारे लिए एक बिस्तर लगा सकती हूँ। 322 00:25:48,632 --> 00:25:49,633 या… 323 00:25:51,176 --> 00:25:52,177 मेरा कमरा भी है। 324 00:25:57,474 --> 00:25:58,767 "ज़ोडिएक" में सही रहेगा। 325 00:26:13,657 --> 00:26:14,867 तो, 326 00:26:15,534 --> 00:26:19,413 तुमने उस बंदे की वाइन की जगह वह जादुई वाइन रख दी, 327 00:26:19,496 --> 00:26:22,708 अपने पति को बिना बताए, जिसकी ख़ुद की वाइन उस प्रतियोगिता में थी? 328 00:26:22,791 --> 00:26:24,334 हमारी शादी नहीं हुई है, पर… 329 00:26:26,336 --> 00:26:27,504 हाँ। 330 00:26:30,340 --> 00:26:33,385 - वाह। माफ़ करना। लेकिन यह… - जानती हूँ। जानती हूँ। 331 00:26:34,970 --> 00:26:38,348 - तो देखा जाए तो तुमने धोखा दिया अपने दोस्तों… - हाँ। 332 00:26:38,432 --> 00:26:40,601 - …अपने ससुर… - हाँ। 333 00:26:41,226 --> 00:26:42,644 …और अपनी ज़िंदगी के प्यार को। 334 00:26:44,396 --> 00:26:45,772 हाँ। 335 00:26:50,694 --> 00:26:51,862 और यह तुम्हारी बहन है? 336 00:26:56,033 --> 00:26:57,075 हाँ। 337 00:26:59,369 --> 00:27:00,370 माफ़ करना। 338 00:27:03,290 --> 00:27:04,541 अब तुम क्या करने वाली हो? 339 00:27:08,462 --> 00:27:10,297 मुझे पता है कि मैं क्या करने वाला हूँ। 340 00:27:11,089 --> 00:27:13,550 - क्या? - मैं वाइन की दुनिया छोड़ दूँगा। 341 00:27:14,259 --> 00:27:16,845 अब कोई परामर्श सेवा नहीं। मैं अपनी कम्पनी बंद कर रहा हूँ। 342 00:27:17,721 --> 00:27:18,889 वाह। 343 00:27:18,972 --> 00:27:19,973 यह… 344 00:27:20,849 --> 00:27:21,850 काफ़ी बड़ा बदलाव है। 345 00:27:22,851 --> 00:27:23,977 हाँ। 346 00:27:24,770 --> 00:27:27,022 - तो अब हम दोनों बेरोज़गार हैं। - हाँ। 347 00:27:28,774 --> 00:27:30,108 लेकिन मैंने तो यह चुना है। 348 00:27:32,486 --> 00:27:34,571 - यह अच्छी बात नहीं है। - माफ़ कर दो। 349 00:27:35,572 --> 00:27:37,115 कोई बात नहीं। मैं इसी लायक़ हूँ। 350 00:27:40,327 --> 00:27:43,288 ज़रूरत से ज़्यादा उलझी निजी परेशानियों के नाम। 351 00:27:43,372 --> 00:27:44,456 और ये परेशानियाँ हम सबके पास हैं। 352 00:27:44,540 --> 00:27:45,541 हाँ। 353 00:27:55,801 --> 00:27:58,470 तुम्हारी ज़रूरत से ज़्यादा उलझी निजी परेशानी क्या है? 354 00:28:00,430 --> 00:28:01,515 अभी नहीं। 355 00:28:14,319 --> 00:28:16,697 तो इसे ने बताया कि तुम लेखिका भी हो? 356 00:28:18,156 --> 00:28:19,157 हाँ। 357 00:28:21,785 --> 00:28:25,372 पता है क्या… मुझे शायद टहलने जाना चाहिए। 358 00:28:25,455 --> 00:28:27,457 मैं बस… हाँ। 359 00:28:59,406 --> 00:29:00,407 क्या तुम्हें… 360 00:29:00,949 --> 00:29:03,243 कभी-कभी हमारे पिता के सपने आते हैं? 361 00:29:05,829 --> 00:29:06,830 नहीं। 362 00:29:10,334 --> 00:29:11,335 मुझे आते हैं। 363 00:29:13,086 --> 00:29:14,254 वह मुझे अकेला नहीं छोड़ते। 364 00:29:17,674 --> 00:29:19,134 पता है, उन्होंने हर चीज़ की योजना बना रखी थी? 365 00:29:21,011 --> 00:29:24,556 उन्होंने मेरी माँ को एक ख़त के साथ अपनी अस्थियाँ भेजी थीं। 366 00:29:26,225 --> 00:29:27,643 उन्हें ख़त बहुत पसंद थे। 367 00:29:28,310 --> 00:29:29,311 हाँ। 368 00:29:30,854 --> 00:29:34,399 हमें उनकी अस्थियों को एक ऐसी पहाड़ी से बिखेरना था, 369 00:29:34,483 --> 00:29:38,612 जहाँ से चैसंगर के अंगूर के बाग़ दिखते हों, शायद शाम के समय, या कुछ ऐसे ही वक़्त। 370 00:29:39,655 --> 00:29:40,656 और मैंने सोचा, 371 00:29:42,074 --> 00:29:45,077 "मैं हर दिन उनकी राख में साँस नहीं ले सकती।" 372 00:29:47,079 --> 00:29:48,830 तुम्हारी माँ ने अस्थि-कलश का क्या किया? 373 00:29:50,290 --> 00:29:52,042 जब उन्होंने घर बदला, उन्होंने वह मेरे पास भेज दिया था। 374 00:29:52,125 --> 00:29:56,088 और मैं उसे एक अलमारी में फेंककर भूल गई। 375 00:29:56,171 --> 00:29:57,548 वह अलमारी कहाँ है? 376 00:29:59,508 --> 00:30:03,345 चैसंगर के मेरे ऑफ़िस में। 377 00:30:05,097 --> 00:30:07,641 तो तुम अपने पिता के प्रेत के साथ काम करती हो और उसी के साथ रहती हो 378 00:30:07,724 --> 00:30:10,060 और तुम्हें हैरानी है कि वह तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर रहे हैं? 379 00:30:21,154 --> 00:30:23,615 - कमीय। - क्या? 380 00:30:25,409 --> 00:30:27,578 मुझे लगता है कि तुम्हें भी एक नई शुरुआत की ज़रूरत है। 381 00:31:51,036 --> 00:31:52,704 प्लॉट नम्बर सात, 382 00:31:52,788 --> 00:31:53,956 जिसे यहाँ एतोइल्स कहा जाएगा। 383 00:31:54,039 --> 00:31:58,043 एओपी विनसोब्र सिरा अंगूर की क़िस्म। ज़मीन चार हेक्टेयर, 45 एयर। 384 00:31:58,126 --> 00:31:59,962 प्लॉट नम्बर आठ, जिसे यहाँ ले कोर्न्यू कहा जाएगा। 385 00:32:00,045 --> 00:32:03,924 एओपी विनसोब्र अंगूर की क़िस्म ग्रेनैश। ज़मीन एक हेक्टेयर, दो एयर। 386 00:32:04,675 --> 00:32:07,177 प्लॉट नम्बर नौ, जिसे यहाँ ले वीन्यू ड्यू नुई कहा जाएगा। 387 00:32:07,261 --> 00:32:09,721 एओपी शातोनेफ़-दु-पाप ग्रेनैश अंगूर की क़िस्म। 388 00:32:09,805 --> 00:32:11,974 ज़मीन तीन हेक्टेयर, चार एयर। 389 00:32:12,641 --> 00:32:15,435 प्लॉट नम्बर दस, जिसे यहाँ शाप्वाँ कहा जाएगा। 390 00:32:15,519 --> 00:32:17,938 एओपी शातोनेफ़-दु-पाप। ग्रेनैश अंगूर की क़िस्म… 391 00:32:18,021 --> 00:32:19,231 मोरवेद्र। 392 00:32:19,857 --> 00:32:20,941 माफ़ कीजिए? 393 00:32:21,733 --> 00:32:24,444 शाप्वाँ वाला प्लॉट, उसमें ग्रेनैश नहीं है, बल्कि मोरवेद्र है। 394 00:32:25,737 --> 00:32:28,365 हाँ। आपने सही कहा। मामूली सी बात है। 395 00:32:28,448 --> 00:32:29,867 मामूली बात नहीं है। 396 00:32:30,701 --> 00:32:33,996 ग्रेनैश अंगूरों से फलों के स्वाद वाली, रसीली, हवा लगने पर स्वाद बदलने वाली वाइन बनाई जाती हैं। 397 00:32:34,621 --> 00:32:37,249 मोरवेद्र उसके एकदम विपरीत है, तीव्र स्वाद वाली वाइन। 398 00:32:37,332 --> 00:32:39,084 ज़बरदस्त, रूखी, हवा लगने पर तीखी रहने वाली। 399 00:32:41,086 --> 00:32:44,339 एनोलॉजी का पाठ पढ़ाने के लिए शुक्रिया, मिसेज़ लेज़े। 400 00:32:44,923 --> 00:32:45,924 क्या हम आगे बढ़ सकते हैं? 401 00:32:47,634 --> 00:32:48,677 आगे मतलब? 402 00:32:49,178 --> 00:32:51,763 अभी भी एस्टेट की सम्पत्ति से सम्बन्धित बहुत सी चीज़ें देखना बाक़ी है। 403 00:32:51,847 --> 00:32:53,265 अब आगे बढ़ जाना अच्छा रहेगा। 404 00:32:53,891 --> 00:32:56,101 इस एस्टेट की सम्पत्ति आपकी बताई हुई चीज़ों से कहीं ज़्यादा है। 405 00:32:56,185 --> 00:32:57,269 यह सिर्फ़ आँकड़ों की सूची नहीं है। 406 00:32:59,479 --> 00:33:00,856 वाइन आसमान है, 407 00:33:02,107 --> 00:33:03,108 वह पृथ्वी है। 408 00:33:05,652 --> 00:33:07,738 उसमें उन पुरुष और महिलाओं की मेहनत झलकती है जो उसे बनाते हैं। 409 00:33:09,573 --> 00:33:11,408 उसमें वह प्यार झलकता है जो वे उसे देते हैं। 410 00:33:15,954 --> 00:33:17,122 एक दिन आपने मुझसे यह कहा था। 411 00:33:18,290 --> 00:33:19,291 आपको याद है? 412 00:33:28,425 --> 00:33:30,636 - क्या हम थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं? - बेशक। 413 00:34:31,655 --> 00:34:33,364 मैं तुमसे लड़ना नहीं चाहती। 414 00:34:34,283 --> 00:34:35,701 मैं ख़ुद अलग हो जाऊँगी। 415 00:35:17,201 --> 00:35:18,869 तोमा ने मुझे बताया। 416 00:35:21,622 --> 00:35:22,623 शुक्रिया। 417 00:35:24,166 --> 00:35:26,251 तुम्हारे शेयर हमें वापस ख़रीदने देने के लिए शुक्रिया। 418 00:35:29,379 --> 00:35:30,506 यही बेहतर रहेगा। 419 00:35:34,301 --> 00:35:36,011 तो समय आ गया। तुम यह करने वाली हो? 420 00:35:37,679 --> 00:35:39,515 मुझे यह बहुत समय पहले ही कर देना चाहिए था। 421 00:35:45,521 --> 00:35:46,647 मुझे जाना है। 422 00:35:48,023 --> 00:35:49,107 हाँ… 423 00:35:50,734 --> 00:35:52,152 अलविदा, दोस्त। 424 00:36:04,581 --> 00:36:05,582 यह लो। 425 00:36:07,167 --> 00:36:09,378 चैसंगर परिवार 426 00:36:09,461 --> 00:36:11,797 सौ साल पुरानी वाइन कून्वाज़ 427 00:36:15,968 --> 00:36:17,386 मैं अलविदा नहीं कहना चाहती। 428 00:36:34,486 --> 00:36:35,487 कमीय? 429 00:36:40,742 --> 00:36:41,743 मैं तुमसे प्यार करता हूँ। 430 00:36:46,832 --> 00:36:47,833 मैं तुमसे प्यार करती हूँ। 431 00:37:09,479 --> 00:37:11,106 - हे। - हे। 432 00:37:54,233 --> 00:37:55,359 हम पहुँच गए। 433 00:37:55,943 --> 00:37:58,737 सॉर्गेट कैन्यन। आठ सौ मीटर गहरी। 434 00:38:01,281 --> 00:38:02,282 इतना काफ़ी है? 435 00:38:08,247 --> 00:38:09,248 चलो। 436 00:38:17,089 --> 00:38:18,090 ठीक है। 437 00:38:41,864 --> 00:38:43,740 शायद हमें इसे यूँ ही पानी में डाल देना चाहिए। 438 00:38:47,035 --> 00:38:48,036 साथ में? 439 00:38:57,171 --> 00:38:58,714 धत्। धत्। 440 00:39:02,634 --> 00:39:03,635 वह जाना नहीं चाहते, हँ? 441 00:39:04,803 --> 00:39:05,888 ठीक है। 442 00:39:05,971 --> 00:39:07,014 डूब जा। 443 00:39:09,725 --> 00:39:10,767 डूब जा! 444 00:39:17,649 --> 00:39:18,859 हद है! 445 00:39:25,616 --> 00:39:26,992 ठीक है। 446 00:39:56,188 --> 00:39:57,189 ठीक है। 447 00:39:59,483 --> 00:40:00,484 ठीक है, चलो। 448 00:40:58,500 --> 00:41:00,544 तडाशी आगि एवं शू ओकीमोतो की मांगा किताब "ड्रॉप्स ऑफ़ गॉड" पर आधारित 449 00:41:36,330 --> 00:41:38,332 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम