1 00:00:07,382 --> 00:00:11,386 एक पट्टिका थी जिसे नासा ने 2 00:00:11,470 --> 00:00:13,680 अपोलो 11 के साथ चाँद पर लगाने का इरादा किया था। 3 00:00:13,764 --> 00:00:16,099 शनि के चाँद पर जीवन की खोज शुरू 4 00:00:16,183 --> 00:00:19,186 मेरे पिताजी ने मरते दम तक उसे अपने पास रखा था। 5 00:00:20,854 --> 00:00:26,026 उस पर लिखा था, "हम सारी मानवता के लिए शांति के साथ आए हैं।" 6 00:00:27,945 --> 00:00:33,200 आज मैं ये शब्द अपने साथ लिए हूँ जब हम एक और चाँद की सतह को छू रहे हैं। 7 00:00:34,493 --> 00:00:37,538 ऐसा चाँद जहाँ हम मेरे पिताजी जैसे लोगों की वजह से पहुँचे। 8 00:00:38,622 --> 00:00:42,292 मंगल ग्रह के उन प्रतिभाशाली इंजीनियरों और वैज्ञानिकों जैसे लोगों की वजह से 9 00:00:42,376 --> 00:00:45,420 जिन्होंने हमारे यान को फिर से बनाया और ठीक किया। 10 00:00:46,588 --> 00:00:50,008 और उन वैज्ञानिकों जैसे लोगों की वजह से जिन्होंने कॉस्मोस-1 पर अपनी जानें गँवा दीं। 11 00:00:50,509 --> 00:00:52,553 हम उनकी याद अपने साथ लिए हुए हैं, 12 00:00:53,762 --> 00:00:57,891 जब हम अपने ब्रह्मांड में जीवन की खोज की ओर ये कदम उठा रहे हैं। 13 00:00:58,767 --> 00:01:02,521 यह थीं एस्ट्रोनॉट, कैली बॉल्डविन टाइटन की सतह से। 14 00:01:08,193 --> 00:01:09,403 वह बढ़िया था। 15 00:01:09,486 --> 00:01:10,779 धन्यवाद। 16 00:01:10,863 --> 00:01:11,947 वह शानदार था। 17 00:01:12,030 --> 00:01:13,323 विश्वास होता है? 18 00:01:13,407 --> 00:01:16,034 लगता है कि इससे सच में सबका हौसला बढ़ गया है। 19 00:01:16,118 --> 00:01:18,704 और पृथ्वी पर वापस जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की माँगें आधे से भी ज़्यादा घट गई हैं। 20 00:01:18,787 --> 00:01:20,038 इसने हमें नई ज़िंदगी दी। 21 00:01:20,122 --> 00:01:21,248 तुम्हारी वजह से, भाई। 22 00:01:21,331 --> 00:01:24,668 - नहीं, यह मैंने नहीं किया। सबने किया। - नहीं, नहीं, नहीं। तुमने ही किया, माइल्स। 23 00:01:24,751 --> 00:01:27,713 बिल्कुल सन् 2003 की तरह, तुम हमेशा हमारा साथ देते हो। 24 00:01:31,508 --> 00:01:32,968 हमेशा हर जगह तुम्हारे पीछे चलूँगा। 25 00:01:33,051 --> 00:01:34,052 हम सब तुम्हारे पीछे चलेंगे। 26 00:01:34,136 --> 00:01:35,470 धन्यवाद, भाई। 27 00:01:35,554 --> 00:01:37,014 बाद में मिलते हैं। 28 00:01:37,639 --> 00:01:38,849 मिलॉश। 29 00:01:40,225 --> 00:01:41,643 इलिया, क्या हुआ? 30 00:01:42,269 --> 00:01:43,937 कोई तुमसे बात करना चाहता है। 31 00:01:44,438 --> 00:01:47,649 तुम सुनना नहीं चाहोगे, पर तुम्हें सुनना ही होगा। 32 00:01:47,733 --> 00:01:49,902 हम सबकी ख़ातिर, मिलॉश। 33 00:01:49,985 --> 00:01:52,362 तुम्हें उनकी बात ज़रूर सुननी होगी। 34 00:01:53,363 --> 00:01:55,824 कृपया, क्या तुम यह करोगे? 35 00:01:57,075 --> 00:01:58,994 ठीक है। कौन बात करना चाहता है? 36 00:02:01,121 --> 00:02:05,125 राष्ट्रपति कोरज़ेन्को के जाने के बाद, एम-6 भंग हो जाएगा। 37 00:02:06,210 --> 00:02:10,672 और नई सोवियत सरकार स्वतंत्र मंगल के साथ समझौता करने के लिए 38 00:02:10,756 --> 00:02:15,636 ज़्यादा तैयार होगी, अगर तुम कुछ और हफ़्ते टिक सको तो। 39 00:02:17,095 --> 00:02:18,847 तुम्हें यह सब कैसे पता चला? 40 00:02:18,931 --> 00:02:21,225 जेल में एकमात्र मुद्रा जानकारी होती है। 41 00:02:21,934 --> 00:02:25,354 उस हिसाब से, मैं काफ़ी अमीर हूँ। 42 00:02:26,897 --> 00:02:29,274 अगर तुम कोरज़ेन्को के हटने से पहले समर्पण कर देते हो, 43 00:02:29,358 --> 00:02:34,321 तो उसकी स्थिति मज़बूत हो जाएगी और यह सब व्यर्थ हो जाएगा। 44 00:02:35,989 --> 00:02:36,990 हम समर्पण नहीं कर रहे। 45 00:02:38,325 --> 00:02:39,993 नाटक मत करो। 46 00:02:40,619 --> 00:02:43,997 यह टाइटन लैंडिंग एक ख़ूबसूरत पल था, मैं यह मानती हूँ, 47 00:02:44,081 --> 00:02:46,500 पर इससे सच्चाई नहीं बदलती है। 48 00:02:49,378 --> 00:02:53,924 भोजन के बिना, तुम्हें बचाव के लिए पृथ्वी से यान मँगवाना ही होगा, 49 00:02:54,007 --> 00:02:59,054 और वे तुम्हें वह तभी भेजेंगे जब तुम आत्मसमर्पण करोगे। पूरी तरह से। 50 00:02:59,137 --> 00:03:01,056 बिना किसी शर्त के। 51 00:03:01,139 --> 00:03:03,475 इसका मतलब यह है कि तुम जेल जाओगे। तुम सब जेल जाओगे। 52 00:03:03,559 --> 00:03:04,935 और हम भी। 53 00:03:06,353 --> 00:03:08,313 पर, कैसे? तुम तो उनकी तरफ़ हो। 54 00:03:08,397 --> 00:03:11,358 देखो, मैं समझता हूँ कि तुम हम पर संदेह क्यों कर रहे हो। 55 00:03:11,441 --> 00:03:12,442 मुझ पर। 56 00:03:13,068 --> 00:03:14,570 ये सब तुम्हारी वजह से ही हुआ। 57 00:03:14,653 --> 00:03:17,739 मुझे कैसे पता चलेगा कि तुम अभी मेरे साथ खेल नहीं खेल रहे, जैसे तुम सालों से हम सभी के साथ खेलते आए हो? 58 00:03:17,823 --> 00:03:19,199 काश ऐसा होता। 59 00:03:27,124 --> 00:03:29,543 मेरा परिवार, श्री डेल… 60 00:03:30,377 --> 00:03:33,172 मेरी पत्नी, मेरा बेटा… 61 00:03:34,715 --> 00:03:37,467 वे यूएसएसआर में ख़तरे में हैं। 62 00:03:39,595 --> 00:03:44,183 मेरी पत्नी को सार्वजनिक रूप से मेरी निंदा करने के लिए मजबूर किया गया। 63 00:03:45,601 --> 00:03:48,979 एक महीने से ज़्यादा हो गया है, मैंने अपने बेटे की आवाज़ नहीं सुनी। 64 00:03:51,732 --> 00:03:56,236 तो हाँ, शायद यह सिर्फ़ आदर्शवाद नहीं है, 65 00:03:57,112 --> 00:03:59,907 पर मुझे वही करना होगा जो मेरे परिवार की रक्षा के लिए ज़रूरी है। 66 00:03:59,990 --> 00:04:02,451 भले ही इसका मतलब अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ जाना हो। 67 00:04:11,001 --> 00:04:12,544 तुम मुझसे क्या छिपा रहे हो? 68 00:04:16,464 --> 00:04:21,220 तुम्हारे प्रतिबंध के कारण अमरीकी और सोवियत अर्थव्यवस्था तेज़ी से गिर रही है। 69 00:04:21,303 --> 00:04:25,182 अपनी सत्ताएँ बचाए रखने के लिए, ब्रैग और कोरज़ेन्को को 70 00:04:25,265 --> 00:04:28,352 अपने नागरिकों को यह दिखाने के लिए क़दम उठाने होंगे कि वे असहाय नहीं हैं। 71 00:04:28,435 --> 00:04:31,730 हमें पता चला है कि एम-6 की एक बहुराष्ट्रीय सैन्य टुकड़ी 72 00:04:31,813 --> 00:04:34,816 मंगल की ओर बढ़ रही है। 73 00:04:36,193 --> 00:04:39,696 और उन्हें आदेश है कि वे कुज़्नेत्सोव स्टेशन और गोल्डीलॉक्स क्षुद्रग्रह को 74 00:04:39,780 --> 00:04:42,199 बलपूर्वक वापस हासिल करें। 75 00:04:43,575 --> 00:04:45,619 बकवास। हम अब तक उन्हें देख चुके होते। 76 00:04:47,162 --> 00:04:48,580 जैसा कि मैंने कई साल पहले सीखा था, 77 00:04:48,664 --> 00:04:51,542 कुछ चीज़ें तब तक दिखाई नहीं देतीं जब तक बहुत देर न हो जाए। 78 00:04:57,214 --> 00:04:59,758 कृपया कार्य योजना में निम्नलिखित बदलाव नोट करें। 79 00:05:00,384 --> 00:05:05,347 क्षुद्रग्रह 2003 एलसी को वापस हासिल करने और कब्ज़े में रखने की कुंजी 80 00:05:06,181 --> 00:05:08,433 इस मुख्य सबस्टेशन पर कब्ज़ा करना है। 81 00:05:09,601 --> 00:05:13,730 हमारी सबसे भरोसेमंद जानकारी बताती है कि यह रास्ता सफलता की सबसे अधिक संभावना दिखाता है। 82 00:05:14,606 --> 00:05:18,402 किसी भी दुश्मन को गैर-घातक तरीकों से निपटाते हुए, टीमें तीन और चार यहाँ से घुसेंगी 83 00:05:19,027 --> 00:05:22,281 और सबस्टेशन के ज़रिए आक्रमण करेंगी। 84 00:05:22,364 --> 00:05:25,784 मैं दोहराता हूँ, सिर्फ़ फ़्लैश बैंग और रबर की गोलियाँ। 85 00:05:25,868 --> 00:05:27,786 हम नहीं चाहते कि किसी को असली गोली लगे और ख़ून बहे। 86 00:05:27,870 --> 00:05:30,205 - समझ गए? - समझ गए, सर। 87 00:05:30,289 --> 00:05:31,456 सब जा सकते हैं। 88 00:06:21,924 --> 00:06:24,676 साहसी नई दुनिया 89 00:07:20,649 --> 00:07:24,069 फ़ॉर ऑल मैनकाइंड 90 00:07:33,328 --> 00:07:36,748 यह तथ्य कि तुम सब यहाँ हो, यह एक वादा है। 91 00:07:37,499 --> 00:07:41,295 इस बेस के लोगों की सुरक्षा और बचाव का वादा। 92 00:07:42,045 --> 00:07:47,801 और हालाँकि तुम्हें हैप्पी वैली कोर के अधिकारी के तौर पर अधिकार मिलेगा, 93 00:07:47,885 --> 00:07:52,139 यह ज़रूरी है कि तुम उस अधिकार का दुरुपयोग न करो। 94 00:07:52,222 --> 00:07:56,059 तुम में से कोई भी अगर किसी भी तरीके से उस वादे का उल्लंघन करेगा, 95 00:07:56,143 --> 00:07:59,813 तो उसे तुरंत बर्ख़ास्त किया जाएगा। 96 00:08:00,355 --> 00:08:01,356 सब समझ गए? 97 00:08:01,440 --> 00:08:02,941 जी, मैडम। 98 00:08:05,402 --> 00:08:09,281 हमारे पास यहाँ ऊपर कुछ नया शुरू करने का मौका है। 99 00:08:09,990 --> 00:08:11,074 कुछ अलग शुरू करने का। 100 00:08:12,367 --> 00:08:14,995 और इसलिए हम सब कुछ अलग तरीके से करेंगे। 101 00:08:15,662 --> 00:08:17,706 हम दयालुता के साथ नेतृत्व करेंगे। 102 00:08:18,290 --> 00:08:20,584 हम उन सबकी मदद करेंगे जिन्हें मदद की ज़रूरत है, 103 00:08:21,251 --> 00:08:25,130 चाहे उनकी निष्ठा किसी के भी प्रति हो, चाहे वे किसी भी देश से हों… 104 00:08:25,214 --> 00:08:27,216 चाहे उनकी क़ानूनी स्थिति कुछ भी हो। 105 00:08:27,716 --> 00:08:30,928 जो भी हमारे उद्देश्य में शामिल होना चाहता है, उसका स्वागत है। 106 00:08:33,138 --> 00:08:37,768 एक साल पहले तक, मुझे पता भी नहीं था कि एक मंगल वासी क्या होता है। 107 00:08:39,520 --> 00:08:44,525 और अब, तुम सबको देखते हुए, मुझे ख़ुद को एक मंगल वासी बुलाते हुए गर्व है। 108 00:08:47,444 --> 00:08:49,655 ठीक है। इससे पहले कि तुम ज़्यादा ही उत्साहित हो जाओ, 109 00:08:49,738 --> 00:08:52,115 हम एक शारीरिक मूल्यांकन से शुरुआत करेंगे 110 00:08:52,199 --> 00:08:54,493 और फिर सीधे हथियारों का प्रशिक्षण शुरू करेंगे। 111 00:08:56,119 --> 00:08:57,246 हाँ, बॉल्डविन। 112 00:08:59,581 --> 00:09:01,500 मैंने मेडिकल कोर के लिए साइन किया था। 113 00:09:01,583 --> 00:09:04,294 क्या मुझे फिर भी हथियारों का प्रशिक्षण वगैरह लेना होगा? 114 00:09:04,378 --> 00:09:06,797 हाँ, तो एचवीसी के प्रत्येक सदस्य को 115 00:09:06,880 --> 00:09:11,009 हथियारों "वगैरह" से संबंधित कम से कम बुनियादी दक्षता की ज़रूरत है। 116 00:09:13,470 --> 00:09:14,513 सब जा सकते हैं। 117 00:09:15,347 --> 00:09:17,975 मैंने खनिकों की आँखों में यह देखा है। 118 00:09:19,226 --> 00:09:23,105 उस क्षुद्रग्रह से लौटते हुए जो लगातार ऊपर चक्कर काटता रहता है। 119 00:09:23,605 --> 00:09:28,485 अपने युवा साथियों की आँखों में देखा है जो यहाँ इस सितारों से भरे आकाश के नीचे फँसे हैं। 120 00:09:28,986 --> 00:09:33,115 पृथ्वी, क्या तुम अपने बच्चों का विलाप नहीं सुन सकती? 121 00:09:34,950 --> 00:09:40,122 एस्टेरोइड, मेरी जान 122 00:09:40,205 --> 00:09:44,168 गुलसोरा अकीलमातोवा द्वारा एक शोध फ़िल्म 123 00:09:58,932 --> 00:10:00,017 ए। 124 00:10:01,101 --> 00:10:02,561 तुम ठीक हो? 125 00:10:05,647 --> 00:10:09,067 वह… वह अपनी फ़िल्म पूरी कर ही नहीं पाई। 126 00:10:09,651 --> 00:10:11,320 उसने अभी तो शुरू ही किया था। 127 00:10:15,157 --> 00:10:17,284 और वह अब भी यहाँ होती अगर मैंने… 128 00:10:19,036 --> 00:10:22,039 अगर मैंने उसे तुम्हारे कमबख़्त जन्मदिन के लिए, वह बेवकूफ़ी भरा काम करने को मजबूर न किया होता। 129 00:10:22,748 --> 00:10:24,708 ए, लिल। वह तुम्हारी… 130 00:10:25,667 --> 00:10:28,086 वह तुम्हारी ग़लती नहीं थी, ठीक है? 131 00:10:29,213 --> 00:10:32,716 तुम्हें पता है कि यह सच है। अगर मैं वह सब न करती, तो वह अब भी ज़िंदा होती। 132 00:10:32,799 --> 00:10:35,594 हे भगवान। यहाँ आओ, यहाँ आओ। 133 00:10:41,642 --> 00:10:42,643 मुझे बेहद खेद है। 134 00:10:42,726 --> 00:10:44,144 मुझे पता है कि यह मुश्किल है। 135 00:10:51,610 --> 00:10:55,239 मुझे लगता है कि शायद अभी तुम्हारे लिए सबसे अच्छा यह होगा… 136 00:10:57,699 --> 00:10:59,826 कि तुम… तुम कुछ समय के लिए कहीं दूर चली जाओ। 137 00:11:01,453 --> 00:11:03,330 समझी? मेरा मतलब, अभी हालात बस बहुत बुरे हैं। 138 00:11:03,413 --> 00:11:04,414 तुम क्या कह रहे हो? 139 00:11:05,374 --> 00:11:06,875 मेरा मतलब… 140 00:11:06,959 --> 00:11:09,503 कुछ दिनों में वह ट्रांसपोर्ट यान पृथ्वी पर लौटने वाला है। 141 00:11:09,586 --> 00:11:10,921 - मैं बस… - यह क्या बकवास है, एलेक्स? 142 00:11:11,004 --> 00:11:12,673 नहीं, गुस्सा मत हो, लिली। 143 00:11:12,756 --> 00:11:13,841 तुमने ऐसा क्यों कहा? 144 00:11:13,924 --> 00:11:15,050 क्यों? 145 00:11:15,133 --> 00:11:16,426 तुम चाहते हो कि मैं यहाँ से जाऊँ? तुम चाहते हो… 146 00:11:16,510 --> 00:11:18,303 तुम चाहते हो कि मैं चली जाऊँ? 147 00:11:18,387 --> 00:11:19,805 नहीं, मैं नहीं चाहता। 148 00:11:19,888 --> 00:11:21,223 लिली, मैं नहीं चाहता कि तुम जाओ। 149 00:11:21,306 --> 00:11:23,934 मेरा मतलब, मेरे माता-पिता यह बकवास कहें और मेरी बहन भी 150 00:11:24,017 --> 00:11:26,144 यह बकवास कहे, तो मैं समझ सकती हूँ, पर… 151 00:11:26,228 --> 00:11:27,437 तुमसे यह उम्मीद नहीं थी। 152 00:11:28,230 --> 00:11:29,982 तुमने ऐसा सुझाव भी क्यों दिया? 153 00:11:30,482 --> 00:11:32,693 मुझे तुम्हारी चिंता है। 154 00:11:34,987 --> 00:11:38,907 ठीक है, पर… मैं अपना ख़याल ख़ुद रख सकती हूँ। 155 00:11:38,991 --> 00:11:41,493 - मुझे पता है। - ठीक है, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि तुमने… 156 00:11:41,577 --> 00:11:43,954 तुमने वह कमबख़्त बचकाना यूनिफ़ॉर्म पहन लिया है… 157 00:11:44,037 --> 00:11:46,373 - यह हैप्पी वैली कोर है। - ठीक है, जो भी हो। मैं… 158 00:11:47,499 --> 00:11:49,293 इसका यह मतलब नहीं कि तुम जानते हो कि मेरे लिए क्या सबसे अच्छा है। 159 00:11:49,376 --> 00:11:51,670 मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। मैं यह नहीं कह रहा हूँ। 160 00:11:52,379 --> 00:11:54,089 मुझे पता है कि तुम अपना ख़याल ख़ुद रख सकती हो। 161 00:11:54,173 --> 00:11:59,052 मुझे यह पता है। यक़ीन करो, मैं तुमसे बेहद डरता हूँ, ठीक है? 162 00:12:05,934 --> 00:12:10,981 ठीक है, बस मेरे वापस वहाँ जाने की बात कभी मत करना। 163 00:12:11,064 --> 00:12:12,482 ठीक है। 164 00:12:14,234 --> 00:12:17,029 भाड़ में गई वह जगह। क्या तुमने देखा वे उसके बारे में क्या कह रहे हैं? 165 00:12:17,112 --> 00:12:18,322 नहीं। 166 00:12:19,990 --> 00:12:21,992 हे भगवान। "विद्रोही"? 167 00:12:22,826 --> 00:12:24,828 मंगल ग्रह पर घटना के दौरान विद्रोही की मौत 168 00:12:24,912 --> 00:12:26,830 यह पागलपन है। वह तो बस नाच रही थी। 169 00:12:26,914 --> 00:12:28,582 ऐसी बकवास। 170 00:12:33,420 --> 00:12:36,256 वे हमें ऐसे ही देखते हैं। वे हमें कट्टरपंथी या आतंकवादी के… 171 00:12:37,382 --> 00:12:39,134 रूप में दिखाना चाहते हैं। 172 00:12:40,302 --> 00:12:43,388 पर हम वैसे नहीं हैं। हमें उन्हें दिखाना होगा कि हम कौन हैं। 173 00:12:44,097 --> 00:12:46,099 दिखाना होगा कि यहाँ रहना वास्तव में कैसा लगता है। 174 00:12:47,643 --> 00:12:50,103 तुम मदद करने के लिए कुछ कर रहे हो, है न? 175 00:12:52,481 --> 00:12:53,649 शायद मैं भी कुछ कर सकती हूँ। 176 00:13:02,991 --> 00:13:04,326 तुम क्या… तुम क्या कर रही हो? 177 00:13:05,077 --> 00:13:06,119 चलो। 178 00:13:07,120 --> 00:13:08,247 तुम क्या… 179 00:13:12,709 --> 00:13:13,961 ठीक है। 180 00:13:22,344 --> 00:13:25,514 वह धूल भरी आंधी शायद पहले से ही डॉप्लर की शिफ़्ट रीडिंग में बाधा डाल रही है। 181 00:13:26,139 --> 00:13:27,808 क्या तुम्हें वहाँ बाहर कुछ दिख रहा है? 182 00:13:27,891 --> 00:13:31,061 नहीं। हमारे रडार की रेंज में कुछ भी अंदर आता नहीं दिख रहा। 183 00:13:32,980 --> 00:13:34,398 जानकारी, हाँ? 184 00:13:34,481 --> 00:13:35,482 कहाँ से मिली? 185 00:13:36,316 --> 00:13:37,526 इरीना मोरोज़ोवा से। 186 00:13:38,861 --> 00:13:40,571 अब तुम इरीना के सबसे अच्छे दोस्त हो? 187 00:13:40,654 --> 00:13:41,989 अगला कौन है, उत्तर कोरिया? 188 00:13:42,072 --> 00:13:43,907 मुझे लगा था कि तुम किसी के पक्ष में नहीं हो। 189 00:13:43,991 --> 00:13:48,537 यह बताना कि तुम भोले बन रहे हो, यह सामान्य ज्ञान है, राजनीति नहीं। 190 00:13:48,620 --> 00:13:50,330 यहाँ भी कुछ नहीं है, चीफ़। 191 00:13:51,748 --> 00:13:53,834 लगता है इरीना ने तुम्हें ग़लत जानकारी दी। 192 00:13:54,376 --> 00:13:56,753 तुम्हें यक़ीन है? उसने कहा था कि इसे ढूँढना मुश्किल हो सकता है। 193 00:13:56,837 --> 00:14:00,591 मेरा मतलब, ज़्यादातर सेनाओं के पास आसानी से पकड़ में न आने वाली टेक्नॉलॉजी होती है, पर… 194 00:14:04,845 --> 00:14:07,723 शिरीन, देखो क्या तुम लंबी दूरी के रडार को यहाँ ब्रूट फ़ोर्स प्रक्षेप पथ पर 195 00:14:07,806 --> 00:14:10,642 पुनर्निर्देशित कर सकती हो। 196 00:14:10,726 --> 00:14:12,519 उससे हमारे ऐरे से ज़्यादा चीज़ें पकड़ में आ सकती हैं। 197 00:14:12,603 --> 00:14:15,272 साथ ही, ऑर्बिटर को डॉप्लर ट्रैकिंग के लिए पुनः कॉन्फ़िगर करो। 198 00:14:20,444 --> 00:14:23,322 मैंने देखा कि तुम्हारा नाम अब उस ट्रांसपोर्ट की सूची में नहीं है 199 00:14:23,405 --> 00:14:25,657 जो पृथ्वी पर लौटने वाला है। 200 00:14:27,367 --> 00:14:28,994 सिर्फ़ टाइटन की वजह से। 201 00:14:29,536 --> 00:14:31,705 जब तक वे सुरक्षित लौट नहीं आते, मैं कहीं नहीं जा रही। 202 00:14:32,414 --> 00:14:33,999 मैं इसकी सराहना करता हूँ। 203 00:14:34,082 --> 00:14:35,083 हम सब करते हैं। 204 00:14:35,876 --> 00:14:37,878 वह मिशन यहाँ के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। 205 00:14:37,961 --> 00:14:39,004 क्या अब तुम फिर से मुझे अपने 206 00:14:39,087 --> 00:14:40,380 काउंसिल में शामिल होने के लिए कहोगे? 207 00:14:41,048 --> 00:14:42,466 रुको। 208 00:14:42,549 --> 00:14:44,593 लगता है रडार को कुछ मिला है। 209 00:14:48,472 --> 00:14:52,267 ख़ैर, यह कम आरसीएस वाले यान से मेल खाता है। 210 00:14:52,351 --> 00:14:55,562 डॉप्लर शिफ़्ट बताता है कि यह मंगल ग्रह की ओर आ रहा है। 211 00:14:55,646 --> 00:14:57,981 सबसे अच्छा अनुमान, तीन दिन दूर है। 212 00:14:58,065 --> 00:14:59,691 धत्, बिल्कुल वैसा ही जैसा उन्होंने कहा था। 213 00:14:59,775 --> 00:15:02,110 अज्ञात लक्ष्य कोई ट्रांसपौंडर नहीं मिला 214 00:15:02,194 --> 00:15:03,862 वे हम पर हमला करने आ रहे हैं। 215 00:15:07,157 --> 00:15:10,077 हमारे पास किसी आक्रमणकारी सेना से लड़ने के लिए साधन नहीं हैं। 216 00:15:10,160 --> 00:15:12,788 अगर उन्होंने उस क्षुद्रग्रह पर कब्ज़ा कर लिया, तो हम मुसीबत में पड़ जाएँगे। 217 00:15:12,871 --> 00:15:14,957 हम वैसे भी काफ़ी मुसीबत में हैं। 218 00:15:15,040 --> 00:15:16,667 हमारे पास दो हफ़्ते का खाना बचा है। 219 00:15:17,584 --> 00:15:19,044 यह सब सच है। 220 00:15:19,127 --> 00:15:23,382 अगर हम अगले कुछ हफ़्तों तक टिक गए, तो हम रूसियों के साथ समझौता कर सकते हैं। 221 00:15:23,465 --> 00:15:25,759 और फिर हमारे पास आज़ादी हासिल करने का असली मौका होगा। 222 00:15:25,843 --> 00:15:27,719 तुम सच में उन पर यक़ीन करते हो, माइल्स? 223 00:15:28,303 --> 00:15:29,721 मुझे लेन्या पर भरोसा नहीं है। 224 00:15:29,805 --> 00:15:31,640 उसने हमेशा से सिर्फ़ अपने लिए काम किया है। 225 00:15:31,723 --> 00:15:33,350 उन्होंने जो कहा, वह सही निकला। 226 00:15:33,433 --> 00:15:36,144 चूँकि उसका परिवार पृथ्वी पर ख़तरे में है, उसके पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है। 227 00:15:36,228 --> 00:15:38,313 देखो, हमें कुछ करना ही होगा, 228 00:15:38,897 --> 00:15:41,942 वरना तो हम सब हार मान सकते हैं और फिर इस बेस के हर इंसान को 229 00:15:42,025 --> 00:15:44,903 हथकड़ियों में पृथ्वी पर वापस ले जाया जाएगा, शायद ज़िंदगी भर के लिए। 230 00:15:45,779 --> 00:15:47,197 और फिर जिसके लिए हम लड़े, 231 00:15:47,281 --> 00:15:49,449 जिसके लिए हैप्पी वैली के लोगों ने प्रतिबद्धता दिखाई, 232 00:15:49,533 --> 00:15:50,993 वह सब व्यर्थ हो जाएगा। 233 00:15:54,997 --> 00:15:58,417 तो, हम क्या कर सकते हैं? 234 00:16:06,300 --> 00:16:07,718 युद्ध के समय… 235 00:16:08,677 --> 00:16:12,222 दुश्मन को तुम्हारे इलाक़े में उतरने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है… 236 00:16:13,223 --> 00:16:14,892 रनवे को नष्ट कर दो। 237 00:16:16,768 --> 00:16:18,353 रनवे? वह क्या… 238 00:16:18,437 --> 00:16:21,064 तुम्हारा मतलब, कुज़्नेत्सोव का डॉकिंग प्लेटफ़ॉर्म? 239 00:16:22,232 --> 00:16:25,319 क्या तुम सुझाव दे रहे हो कि हम… क्या, उसे उड़ा दें? 240 00:16:26,069 --> 00:16:27,279 अगर हम उसे नष्ट कर दें, 241 00:16:27,362 --> 00:16:30,657 तो वे चाहें भी तो गोल्डीलॉक्स से इरिडियम नहीं निकाल पाएँगे। 242 00:16:30,741 --> 00:16:33,076 मेरा मतलब, वह पूरे ऑपरेशन की कमज़ोर कड़ी है। 243 00:16:33,660 --> 00:16:35,913 तो, क्षुद्रग्रह उनके लिए बेकार हो जाएगा। 244 00:16:41,710 --> 00:16:45,797 तुम्हें इतनी बड़ी चीज़ को उड़ाने के लिए काफ़ी शक्तिशाली विस्फोटक चाहिए होंगे। 245 00:16:45,881 --> 00:16:48,008 हमारे शस्त्रागार में इतना शक्तिशाली कुछ भी नहीं है 246 00:16:48,634 --> 00:16:50,594 और न ही यहाँ कहीं और है। 247 00:16:50,677 --> 00:16:53,555 पामर ने हमारे बचे हुए विस्फोटक चुरा लिए थे। 248 00:16:53,639 --> 00:16:55,849 और हमारा सारा खाना उड़ा दिया। 249 00:16:59,144 --> 00:17:02,606 हम तरल मिथेन बना सकते हैं, पर दो दिन में नहीं। 250 00:17:02,689 --> 00:17:04,273 वैसे, शायद हम कुछ जुगाड़ कर सकें। 251 00:17:06,527 --> 00:17:10,739 हम अमोनियम नाइट्रेट बनाने के लिए खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं और उसे हाइड्राज़ीन में मिला सकते हैं। 252 00:17:11,615 --> 00:17:13,575 क्या उससे सच में इतना बड़ा धमाका हो सकता है? 253 00:17:15,410 --> 00:17:18,914 इस पर निर्भर करता है कि उसे कैसे पैक करते हैं। मेरा मतलब, यह लगभग टीएनटी जितना शक्तिशाली है। मैं… 254 00:17:18,997 --> 00:17:21,750 तरीका यह होगा कि तुम मिश्रण में एक ब्लास्ट कैप लगाओ, 255 00:17:21,834 --> 00:17:23,919 एक छोटे पटाखे की तरह। 256 00:17:24,545 --> 00:17:27,714 और फिर उसे ऑन करो, मिश्रण में करंट जोड़ो और… 257 00:17:29,007 --> 00:17:30,217 हाइड्राज़ीन को गरम करो। 258 00:17:37,432 --> 00:17:38,433 पता नहीं। 259 00:17:38,517 --> 00:17:43,522 यह बहुत जोखिम भरा है, पर हमारे पास और कोई चारा नहीं है। 260 00:18:41,997 --> 00:18:44,041 स्टीवर्ट ने कहा कि उसने कल रात फिर तुम्हारी जेब खाली कर दी। 261 00:18:45,209 --> 00:18:48,337 कभी सोचा कि शायद तुम बस पोकर में अच्छे नहीं हो? 262 00:18:49,338 --> 00:18:52,007 या शायद मैं बस लंबा खेल खेल रहा हूँ, हँ? 263 00:18:53,175 --> 00:18:56,553 अंतिम वार करने से पहले, उसे सोचने दे रहा हूँ कि मैं बुरा हूँ। 264 00:19:01,517 --> 00:19:03,060 ठीक है, तो शायद मैं पोकर में बुरा हूँ। 265 00:19:04,311 --> 00:19:07,064 मेरा मतलब, मैं यहाँ ऊपर समय काटने के लिए और क्या करूँ? 266 00:19:07,564 --> 00:19:08,732 यह बहुत उबाऊ है। 267 00:19:09,233 --> 00:19:10,567 सच में। 268 00:19:10,651 --> 00:19:12,236 जल्दी करो और इंतज़ार करो, है न? 269 00:19:14,446 --> 00:19:15,447 हाँ। 270 00:19:17,908 --> 00:19:18,909 तुम ठीक हो? 271 00:19:24,206 --> 00:19:28,710 मैंने पहले कुछ नहीं कहा, पर उस लड़की के बारे में सुनकर दुख हुआ जो मारी गई। 272 00:19:29,545 --> 00:19:31,171 वह तुम्हारी दोस्त थी, है न? 273 00:19:34,842 --> 00:19:35,884 हाँ, ग़ली। 274 00:19:38,846 --> 00:19:41,098 गुलसोरा अकीलमातोवा। 275 00:19:42,558 --> 00:19:47,145 हम चारों। वह, मैं, लिली, एलेक्स… 276 00:19:48,188 --> 00:19:49,898 हर पल साथ बिताते थे। 277 00:19:53,235 --> 00:19:54,403 मुझे अफ़सोस है। 278 00:19:58,031 --> 00:19:59,032 ए, तुम दोनों। 279 00:20:01,827 --> 00:20:03,662 लेफ़्टिनेंट ने ख़बर दी है कि हमारे दस्ते को क्षुद्रग्रह पर 280 00:20:03,745 --> 00:20:06,290 आक्रमण-पूर्व सर्वेक्षण का कार्य सौंपा गया है। 281 00:20:07,749 --> 00:20:09,042 हैस्कल, वे चाहते हैं कि तुम मेरे साथ चलो। 282 00:20:09,126 --> 00:20:11,753 आला अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि तुम्हें उस क्षुद्रग्रह के बारे में क्या पता है। 283 00:20:12,462 --> 00:20:13,463 चलो। 284 00:20:14,214 --> 00:20:15,340 जी, सार्जेंट। 285 00:20:20,846 --> 00:20:21,847 मंगल वासी। 286 00:20:24,808 --> 00:20:26,894 बस याद रखो कि तुम किस तरफ़ हो। 287 00:20:27,519 --> 00:20:28,896 भाड़ में जाओ, ऑर्की। 288 00:20:45,412 --> 00:20:46,955 उस क्षुद्रग्रह पर कोई हथियार हैं? 289 00:20:47,039 --> 00:20:49,708 नहीं, सर। जहाँ तक मुझे पता है, नहीं। मैं वहाँ अपने डैड के साथ गया था। 290 00:20:49,791 --> 00:20:52,294 वहाँ कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, कुछ नहीं था। 291 00:20:52,377 --> 00:20:53,545 खनन दल में कितने लोग हैं? 292 00:20:54,505 --> 00:20:56,423 लगभग 80। 293 00:20:56,507 --> 00:20:57,508 अस्सी? 294 00:20:57,591 --> 00:20:59,676 ख़ैर, यह… यह तब से बदल भी सकता है। 295 00:20:59,760 --> 00:21:01,261 उसने दोनों बातें सही कहीं। 296 00:21:01,345 --> 00:21:03,388 सन् 2003 से केवल एमपीके को ही 297 00:21:03,472 --> 00:21:05,891 कुज़्नेत्सोव पर हथियार रखने की अनुमति है। 298 00:21:06,475 --> 00:21:09,811 हालाँकि प्रतिबंध के बाद वहाँ बस एक छोटा देखभाल करने वाला दल रह गया है। 299 00:21:09,895 --> 00:21:11,146 एन्क्रिप्टेड संचार 300 00:21:12,731 --> 00:21:14,316 धन्यवाद, लांस कॉर्पोरल। 301 00:21:14,399 --> 00:21:16,818 - तुम जा सकते हो। - जी, सर। 302 00:21:18,612 --> 00:21:22,366 सार्जेंट रुईज़, तुम्हारा दस्ता कुज़्नेत्सोव स्टेशन में घुसेगा 303 00:21:22,449 --> 00:21:25,744 ताकि हमारी सेना के आने की तैयारी में इस जानकारी की पुष्टि कर सके 304 00:21:25,827 --> 00:21:28,914 और जो भी खनिक वहाँ बचे हैं, उन्हें हिरासत में ले। 305 00:21:29,498 --> 00:21:30,666 जी, सर। 306 00:21:32,042 --> 00:21:34,002 और जानकारी इकट्ठी करो, जेम्स। 307 00:21:34,086 --> 00:21:35,087 जी, सर। 308 00:21:35,754 --> 00:21:36,922 ठीक है, यहाँ से कोई नज़र रखेगा। 309 00:21:40,509 --> 00:21:43,345 तो वह सीकर जिसने हमें जीवन के संकेतों वाला 310 00:21:43,428 --> 00:21:47,975 अधूरा डेटा भेजा था, वह यहाँ फ़ोर्सेटी क्रेटर के पास है, 311 00:21:48,058 --> 00:21:51,728 और हमें इस पास के कछार में उतरना था, है न? 312 00:21:51,812 --> 00:21:57,651 ठीक है, पर हम अभी यहाँ हैं, 20 किलोमीटर दूर, 313 00:21:57,734 --> 00:22:01,405 जो हमारे सुरक्षित इवीए रेंज के बाहर है, यहाँ तक कि बगी में भी। 314 00:22:03,866 --> 00:22:06,201 वह सीकर ही कारण है जिसकी वजह से हम आए हैं। 315 00:22:06,285 --> 00:22:07,786 जीवन का प्रमाण खोजने के लिए। 316 00:22:08,287 --> 00:22:11,373 पर अब हमारे पास वहाँ तक पहुँचने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन भंडार नहीं है? 317 00:22:16,378 --> 00:22:17,379 क्या होगा अगर… 318 00:22:19,506 --> 00:22:23,844 चार के बजाय, हम बगी में तीन लोग भेजें? 319 00:22:24,553 --> 00:22:28,515 इससे तुरंत हमारे उपभोग्य ऑक्सीजन में 33 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। 320 00:22:28,599 --> 00:22:31,685 मैं आँकड़ों की गणना कर सकती हूँ, पर यह जोखिम भरा होगा। 321 00:22:31,768 --> 00:22:35,480 देखो, हमने जीवन खोजने के लिए 900 मिलियन किलोमीटर का सफ़र तय किया। 322 00:22:35,981 --> 00:22:37,524 क्या हम आख़िरी 20 किलोमीटर के लिए रुक जाएँगे? 323 00:22:37,608 --> 00:22:42,404 देखो, हम जितना चाहें बहस कर सकते हैं, पर यह कमांड का फैसला है। 324 00:22:46,658 --> 00:22:48,660 वह घंटों से वहाँ अंदर है। 325 00:22:48,744 --> 00:22:50,287 मैं उससे बात करूँगी। 326 00:22:50,954 --> 00:22:52,122 शुभकामनाएँ। 327 00:23:03,217 --> 00:23:04,426 वॉल्ट। 328 00:23:04,510 --> 00:23:05,802 ए, कैली। 329 00:23:08,972 --> 00:23:10,682 वॉल्ट, एक समस्या है। 330 00:23:11,183 --> 00:23:15,354 हमारा सीकर मिशन सुरक्षा सीमा से बाहर है, पर… 331 00:23:17,439 --> 00:23:20,901 हमें लगता है कि थोड़ा बदलाव करके उस तक पहुँच सकते हैं। 332 00:23:20,984 --> 00:23:24,154 इन लॉग से पुष्टि होती है कि सही डेल्टा-वी बर्न 333 00:23:24,238 --> 00:23:27,157 टी माइनस चार मिनट 35 सेकंड पर लोड किया गया था। मैं नहीं… 334 00:23:28,116 --> 00:23:30,202 मुझे कोड में कोई ग़लती नहीं मिल रही। 335 00:23:32,287 --> 00:23:33,288 वॉल्ट? 336 00:23:34,706 --> 00:23:36,416 वॉल्ट, हम यहाँ हैं। 337 00:23:37,501 --> 00:23:38,877 हम उतर चुके हैं। 338 00:23:39,503 --> 00:23:41,922 हम बस यान में बैठे नहीं रह सकते। 339 00:23:42,589 --> 00:23:44,883 हम जीवन खोजने आए हैं। क्या तुम वह खोजना नहीं चाहते? 340 00:23:44,967 --> 00:23:47,052 हाँ, ज़रूर चाहता हूँ। 341 00:23:47,135 --> 00:23:49,179 पर पहले, मुझे… मुझे… 342 00:23:49,263 --> 00:23:53,267 मुझे जानना है कि मैंने यह ग़लती कैसे की, ताकि यह फिर कभी न हो। 343 00:23:55,811 --> 00:23:56,812 देखो। 344 00:23:57,312 --> 00:23:58,313 ए। 345 00:23:59,356 --> 00:24:01,650 उन्हें तुम्हारे नेतृत्व की ज़रूरत है। 346 00:24:03,402 --> 00:24:05,946 मुझे तुम्हारे नेतृत्व की ज़रूरत है। 347 00:24:15,914 --> 00:24:16,957 तुम सही कह रही हो। 348 00:24:18,917 --> 00:24:20,043 मुझे पता है कि तुम सही कह रही हो। 349 00:24:21,128 --> 00:24:22,129 मुझे… 350 00:24:23,422 --> 00:24:24,548 मुझे बहुत खेद है। 351 00:24:25,966 --> 00:24:28,218 नहीं, नहीं, सब ठीक है। 352 00:24:29,928 --> 00:24:30,929 सब ठीक है। 353 00:24:31,013 --> 00:24:32,097 सब ठीक नहीं है। 354 00:24:34,141 --> 00:24:35,184 सब ठीक नहीं है। 355 00:24:36,059 --> 00:24:38,312 मेरी वजह से सबकी जान जा सकती थी, कैली। 356 00:24:40,230 --> 00:24:41,732 - क्या तुम्हें समझ नहीं आ रहा? - नहीं। 357 00:24:41,815 --> 00:24:44,026 - अगर तुम न होती तो… - नहीं, यह तुम्हारी ग़लती नहीं थी। 358 00:24:44,109 --> 00:24:46,862 मेरी ही ग़लती थी। मैंने… 359 00:24:46,945 --> 00:24:48,030 मैंने सब बिगाड़ दिया। 360 00:24:48,113 --> 00:24:49,907 नहीं। धत्। 361 00:24:49,990 --> 00:24:51,450 मैंने… मैंने सब बिगाड़ दिया। 362 00:24:51,533 --> 00:24:53,285 - वॉल्ट। - मैं… 363 00:24:53,368 --> 00:24:56,538 - मैं… - वॉल्ट, बस रुको और मेरी बात सुनो। 364 00:24:57,623 --> 00:24:58,707 ठीक है, मुझे… 365 00:24:59,583 --> 00:25:01,210 मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 366 00:25:04,880 --> 00:25:06,340 यह तुम्हारी ग़लती नहीं थी। मैंने… 367 00:25:06,423 --> 00:25:08,634 तुमने इस पूरे दल को मेरे ग़लत फैसले से बचाया। 368 00:25:08,717 --> 00:25:10,135 नहीं, यह सच नहीं है। 369 00:25:10,219 --> 00:25:11,470 मैं… मैं अभी ख़ुद पर भरोसा नहीं कर सकता। 370 00:25:11,553 --> 00:25:12,679 - वॉल्ट। - मैं नहीं… 371 00:25:12,763 --> 00:25:15,849 मैं स्पष्ट रूप से नहीं सोच रहा और मैं चाहता हूँ कि तुम बागडोर सँभालो। 372 00:25:20,145 --> 00:25:25,776 कम से कम… कम से कम कुछ समय के लिए जब तक मैं जान नहीं लेता कि यहाँ क्या ग़लत हुआ, ठीक है? 373 00:25:26,944 --> 00:25:30,197 रुको, तुम चाहते हो कि मैं कमान सँभालूँ? 374 00:25:30,906 --> 00:25:32,199 अस्थायी तौर पर, हाँ। 375 00:25:32,824 --> 00:25:34,326 तुम यह दिल से नहीं कह रहे। 376 00:25:35,327 --> 00:25:36,328 कृपया। 377 00:25:44,044 --> 00:25:45,963 रुको, एक सेकंड रुको। 378 00:25:46,547 --> 00:25:48,757 क्या तुम उसे नष्ट करने जा रहे हो? 379 00:25:49,842 --> 00:25:51,176 क्षुद्रग्रह को। 380 00:25:52,010 --> 00:25:54,805 नहीं, बस उस प्लेटफ़ॉर्म को जिससे वे डॉक करते हैं। 381 00:25:54,888 --> 00:25:55,973 कैसे? 382 00:25:56,056 --> 00:25:58,141 दरअसल, हमारे पास प्लेटफ़ॉर्म को वायर करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, 383 00:25:58,225 --> 00:26:01,436 तो हमारे पास जितने विस्फोटक हैं, हम बस उन्हें एक हॉपर में लोड कर देंगे। 384 00:26:01,520 --> 00:26:02,855 माफ़ करना। 385 00:26:02,938 --> 00:26:05,482 यह योजना नहीं हो सकती। 386 00:26:05,566 --> 00:26:06,817 यह पागलपन है। 387 00:26:06,900 --> 00:26:09,236 वैसे, यह देखकर अच्छा लगा कि तुम दोनों किसी बात पर तो सहमत हुईं। 388 00:26:09,778 --> 00:26:13,156 देखो, प्लेटफ़ॉर्म के साथ वह करने में सफल होना, यह अलग बात है, 389 00:26:13,240 --> 00:26:15,409 पर वहाँ सही सलामत पहुँचना, यह बहुत मुश्किल है। 390 00:26:15,492 --> 00:26:17,327 क्या तुमने बाहर देखा है, हँ? 391 00:26:18,120 --> 00:26:19,997 वहाँ बहुत बड़ी धूल भरी आंधी चल रही है। 392 00:26:20,080 --> 00:26:22,958 वह हर पल और बड़ी होती जा रही है, और तुम एक हॉपर लेकर, 393 00:26:23,041 --> 00:26:26,128 उसमें अस्थिर विस्फोटक भरकर उस आंधी में जाना चाहते हो? 394 00:26:26,211 --> 00:26:27,379 हाँ, नहीं, नहीं। 395 00:26:28,046 --> 00:26:29,298 यह बढ़िया विचार है। 396 00:26:30,174 --> 00:26:34,845 अगर हम एम-6 के उसे हथियाने से पहले प्लेटफ़ॉर्म को उड़ाना चाहते हैं, तो हमें यह अभी करना होगा। 397 00:26:34,928 --> 00:26:37,514 हमने पहले ही वहाँ मौजूद दल को फ़ीनिक्स भेज दिया है। 398 00:26:38,307 --> 00:26:40,601 कौन इतना पागल होगा कि उसे उड़ाएगा? 399 00:26:41,226 --> 00:26:44,855 फ़्रैंक हॉलोरेन ने वॉलंटियर किया और मैक्स हावर्ड उसका सह-पायलट होगा। 400 00:26:44,938 --> 00:26:46,148 दरअसल, यह मैं करूँगी। 401 00:26:46,231 --> 00:26:47,524 क्या? 402 00:26:47,608 --> 00:26:51,445 हाँ, मैं किसी और को अपनी जान जोखिम में डालने के लिए नहीं कहूँगी। 403 00:26:51,528 --> 00:26:53,030 बहुत कुछ ग़लत हो सकता है। 404 00:26:53,113 --> 00:26:55,991 यही वजह है कि तुम्हें यह नहीं करना चाहिए। हमें तुम्हारी यहाँ ज़रूरत है। 405 00:26:56,074 --> 00:26:57,284 देखो, फ़्रैंक का परिवार है। 406 00:26:57,367 --> 00:26:59,494 उन सबके परिवार हैं जो उनके घर लौटने का इंतज़ार कर रहे हैं। 407 00:26:59,578 --> 00:27:02,998 मेरा कोई नहीं है। यह मैं ही करूँगी। बहस ख़त्म। 408 00:27:14,635 --> 00:27:16,720 मैं मिस बॉयड के साथ जाऊँगा। 409 00:27:20,933 --> 00:27:22,976 यह एक ख़तरनाक मिशन है, सह-पायलट की ज़रूरत है। 410 00:27:23,060 --> 00:27:24,978 क्या तुम पागल हो? यह आत्महत्या है। 411 00:27:25,062 --> 00:27:26,939 यही एक तरीका है जिससे यह कारगर होगा। 412 00:27:28,941 --> 00:27:30,984 हम इस भावना की सराहना करते हैं, 413 00:27:31,068 --> 00:27:32,986 पर तुम काफ़ी समय से कॉस्मोनॉट नहीं रहे हो। 414 00:27:33,070 --> 00:27:35,656 तुम मेरी स्थिति जानते हो, श्री डेल। 415 00:27:37,658 --> 00:27:41,245 मेरी पत्नी, मेरा बेटा… 416 00:27:43,413 --> 00:27:45,749 इसका कामयाब होना मेरे लिए उतना ही ज़रूरी है जितना आप सबके लिए। 417 00:27:46,583 --> 00:27:48,085 शायद और भी ज़्यादा। 418 00:27:50,295 --> 00:27:51,797 यह कामयाब होना ही होगा। 419 00:27:56,969 --> 00:27:57,970 ठीक है। 420 00:27:59,304 --> 00:28:03,517 उम्मीद है कि तुम्हारे उड़ाने के हुनर डेस्क पर बैठने से जंग खा नहीं गए। 421 00:28:06,478 --> 00:28:08,313 चलो, तुम्हें पूरी जानकारी दे दूँ। 422 00:29:03,160 --> 00:29:04,369 सार्जेंट। 423 00:29:04,453 --> 00:29:05,454 हाँ, क्या बात है? 424 00:29:07,497 --> 00:29:08,498 मुझे… 425 00:29:09,333 --> 00:29:11,502 मुझे लगता है कि यह बेहतर होगा अगर आप कल टॉलेफ़सन को ले जाएँ। 426 00:29:11,585 --> 00:29:13,754 वह शून्य गुरुत्वाकर्षण में बेहतर है। 427 00:29:14,254 --> 00:29:15,672 तुम क्या कह रही हो? 428 00:29:16,173 --> 00:29:17,508 उस टोही मिशन में, सर। 429 00:29:18,091 --> 00:29:19,676 मैं अगले वाले के लिए तैयार रहूँगी। 430 00:29:21,261 --> 00:29:22,471 क्या तुम मुझसे मज़ाक कर रही हो, जैरेट? 431 00:29:22,554 --> 00:29:23,764 नहीं, सर। 432 00:29:29,895 --> 00:29:32,189 यह कोई न्योता नहीं है। यह आदेश है। 433 00:29:33,065 --> 00:29:35,817 तुम्हें ब्रीफ़ मिला है और तुम योजनाएँ जानती हो। जाकर अपना सामान लो। 434 00:29:37,277 --> 00:29:38,278 मुझे… 435 00:29:39,446 --> 00:29:40,614 मुझे नहीं पता कि मैं यह कर पाऊँगी या नहीं। 436 00:29:40,697 --> 00:29:41,907 क्यों नहीं कर पाओगी? 437 00:29:50,332 --> 00:29:51,625 यह तुम्हारे डैड के बारे में है? 438 00:29:55,295 --> 00:29:56,296 मैंने तुम्हारी फ़ाइल पढ़ी थी। 439 00:29:57,548 --> 00:30:00,092 ए, हममें से ज़्यादातर के परिवार उलझे हुए हैं। 440 00:30:00,592 --> 00:30:02,177 वरना, हम यहाँ होते ही नहीं। 441 00:30:05,556 --> 00:30:06,890 हाँ। 442 00:30:07,641 --> 00:30:09,184 और मेरे डैड, वह… 443 00:30:09,893 --> 00:30:11,019 उन्हें सच में दिक़्क़तें थीं। 444 00:30:12,312 --> 00:30:15,357 मेरे दादाजी को भी, और अगर वह मेरे अंदर भी है, तो मैं नहीं चाहती… 445 00:30:17,860 --> 00:30:19,361 मैं टीम को निराश नहीं करना चाहती। 446 00:30:24,700 --> 00:30:25,993 तुम अभी इसका ज़िक्र क्यों कर रही हो? 447 00:30:30,789 --> 00:30:32,124 मुझे लगा था कि मैं इसे अपने अंदर दबा सकती हूँ… 448 00:30:34,209 --> 00:30:35,294 पर जैसे-जैसे हम पास आ रहे हैं… 449 00:30:38,922 --> 00:30:40,299 मुझे यक़ीन नहीं कि मैं कर पाऊँगी। 450 00:30:51,310 --> 00:30:52,936 मेरे डैड कमबख़्त शराबी थे। 451 00:30:55,063 --> 00:30:57,566 बड़ी जल्दी भड़क जाते थे जब नशे में होते थे। 452 00:30:59,443 --> 00:31:03,155 जब भी पाड्रेस की टीम हारती, तो वह मेरी जमकर पिटाई करते थे 453 00:31:04,364 --> 00:31:06,325 और यक़ीन करो, पाड्रेस बहुत हारते थे। 454 00:31:10,954 --> 00:31:12,164 मुझे अफ़सोस है। 455 00:31:12,247 --> 00:31:13,332 मत करो। 456 00:31:15,083 --> 00:31:16,210 यह उनके बारे में नहीं है। 457 00:31:21,507 --> 00:31:22,966 हम उनसे बेहतर हैं 458 00:31:23,592 --> 00:31:24,885 और हम इसी तरह से यह दिखाते हैं। 459 00:31:26,136 --> 00:31:28,764 अब मेरी नज़रों से दूर हो जाओ और थोड़ा आराम करो। 460 00:31:30,390 --> 00:31:31,892 हम सुबह छह बजे निकलेंगे। 461 00:31:40,484 --> 00:31:42,486 - तुम ठीक हो? - जी, सार्जेंट। 462 00:31:52,704 --> 00:31:55,207 चलो ईवीए सप्लाई चेकलिस्ट देख लें। 463 00:31:56,041 --> 00:31:57,793 ऑक्सीजन की 20 बोतलें। 464 00:31:59,837 --> 00:32:04,633 लैम्ब्डा फेज जीनोम डीएनए। 3.6 केबी एनोलेज़ 2 आरएनए 25। 465 00:32:04,716 --> 00:32:06,385 धत् तेरी की। 466 00:32:09,137 --> 00:32:10,430 यह… 467 00:32:10,514 --> 00:32:12,057 यह क्यों… 468 00:32:12,683 --> 00:32:14,268 मुझे समझ नहीं आ रहा क्या हो रहा है। 469 00:32:14,351 --> 00:32:16,019 मुझे एक मिनट दो। यह जारी रखो। 470 00:32:25,654 --> 00:32:26,905 वॉल्ट। 471 00:32:26,989 --> 00:32:28,115 ए, कैली। 472 00:32:28,198 --> 00:32:30,826 मुझे लगता है कि मैं कुछ पता करने के क़रीब हूँ। 473 00:32:30,909 --> 00:32:33,495 सिग्नल पाथवे सही हैं, 474 00:32:33,996 --> 00:32:38,333 पर सीपीयू और मार्गदर्शन प्रणालियों के बीच संचरण त्रुटियाँ हो सकती हैं। 475 00:32:38,417 --> 00:32:40,377 - यह अच्छी बात है। - हाँ। 476 00:32:41,128 --> 00:32:42,379 तो, क्या तुम लोग… 477 00:32:44,047 --> 00:32:45,883 क्या तुम लोग लगभग निकलने को तैयार हो? 478 00:32:47,384 --> 00:32:48,510 अभी नहीं। 479 00:32:49,595 --> 00:32:51,305 क्या रोवर में कोई दिक़्क़त है? 480 00:32:51,930 --> 00:32:53,599 नहीं, बात टीम की है। 481 00:32:54,725 --> 00:32:56,059 क्या हुआ? 482 00:32:56,143 --> 00:32:58,478 वे सब काफ़ी योग्य हैं। 483 00:32:58,562 --> 00:33:01,356 तुमने इस मिशन के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ लोग चुने। 484 00:33:01,440 --> 00:33:03,650 - धन्यवाद। - पर बात यह है 485 00:33:03,734 --> 00:33:07,237 कि हमारे पास यहाँ टाइटन के बारे में सबसे बड़ा विशेषज्ञ है 486 00:33:07,321 --> 00:33:12,159 जो अब तक का सबसे अच्छा एक्सोबायोलॉजिस्ट भी है। 487 00:33:12,242 --> 00:33:14,578 और इस मिशन के कार्यवाहक कमांडर के तौर पर, 488 00:33:15,078 --> 00:33:17,998 अगर मैं उसे इससे बाहर रहने दूँ, तो यह लापरवाही होगी। 489 00:33:18,665 --> 00:33:21,293 - कैली, मैंने तुमसे कहा था, मैं… - तुमने मुझे कमान सौंपी, 490 00:33:21,376 --> 00:33:23,837 तो मुझे ही इवीए दल का चुनाव करने का हक़ है। 491 00:33:25,005 --> 00:33:26,173 तुम हमारे साथ चल रहे हो। 492 00:33:26,924 --> 00:33:28,967 हम 30 मिनट में निकल रहे हैं। सूट पहन लो। 493 00:33:29,051 --> 00:33:33,222 - कैली, मैं बस… मेरे पास… - यह आदेश है, ग्रिबल। 494 00:33:40,854 --> 00:33:45,025 रिकॉर्डिंग 495 00:33:45,108 --> 00:33:47,611 एक नई ज़िंदगी का वादा किया 496 00:33:49,238 --> 00:33:51,323 कई प्रकाश-वर्ष दूर 497 00:33:53,325 --> 00:33:59,206 क्योंकि हमने पुरानी दुनिया तबाह की तबाह करने के लिए नई दुनिया ढूँढ ली 498 00:34:01,208 --> 00:34:07,381 तुमने कहा, "ए, लोगों अंतरिक्ष में आओ 499 00:34:09,174 --> 00:34:15,013 साथ मिलकर हम बनाएँगे एक शानदार जगह" 500 00:34:16,806 --> 00:34:20,768 पर तुम्हारे सारे झूठ इसी पल में 501 00:34:20,853 --> 00:34:24,231 यह मिशन लगता है सोने के लिए मूर्खों की दौड़ 502 00:34:24,313 --> 00:34:28,402 अब तुम कहते हो मानो वही करो जो बताया गया है 503 00:34:31,154 --> 00:34:34,324 हाँ, बिल्कुल मिशन कंट्रोल की तरह 504 00:34:39,161 --> 00:34:41,998 यहाँ रिएक्टर में कभी-कभी थोड़ा अकेलापन लगता है। 505 00:34:43,125 --> 00:34:44,458 संगीत मुझे इससे निकलने में मदद करता है। 506 00:34:45,418 --> 00:34:48,672 पर हाल में जो कुछ भी हो रहा है, 507 00:34:49,547 --> 00:34:52,092 मैं चीज़ों पर लिखने के लिए ज़्यादा प्रेरित महसूस कर रहा हूँ, समझे? 508 00:34:53,302 --> 00:34:56,597 जैसे, कैसे हमें चीज़ों पर और ज़्यादा नियंत्रण चाहिए। 509 00:34:57,973 --> 00:35:00,934 कैसे हम थक चुके हैं कि वे हमें नीचे दबाने की कोशिश करते हैं, मानो हम मायने ही नहीं रखते। 510 00:35:02,227 --> 00:35:03,228 बैटरी कम 511 00:35:03,312 --> 00:35:05,272 - कभी-कभी मैं… - अरे, धत्। 512 00:35:06,815 --> 00:35:08,817 बैटरी लगभग ख़त्म हो गई। मुझे लगता है कि मुझे इसे बदलना चाहिए। 513 00:35:09,401 --> 00:35:10,527 क्या यह ठीक था? 514 00:35:10,611 --> 00:35:12,154 हे भगवान, यह शानदार था। 515 00:35:13,197 --> 00:35:14,573 तुमने यह कब लिखा, ऑली? 516 00:35:15,574 --> 00:35:16,909 पिछले कुछ हफ़्तों से इस पर काम कर रहा था। 517 00:35:17,868 --> 00:35:19,077 इसे साझा करने के लिए धन्यवाद। 518 00:35:23,332 --> 00:35:26,084 दरअसल, लिल्स, शायद हमें वापस लौटना चाहिए। 519 00:35:26,168 --> 00:35:27,503 धूल भरी आंधी तेज़ हो रही है। 520 00:35:27,586 --> 00:35:29,755 सच में? मैं हॉल्डिर का इंटरव्यू लेना चाहती थी। 521 00:35:29,838 --> 00:35:33,842 ज़रूर। पहले देख लेते हैं कि बाहर कैसी स्थिति है और फिर हम तय कर सकते हैं। 522 00:35:33,926 --> 00:35:36,303 - ठीक है। - ठीक है। बढ़िया है। 523 00:35:48,482 --> 00:35:49,483 हाइड्राज़ीन ज्वलनशील 524 00:35:49,566 --> 00:35:52,194 धीरे-धीरे। आराम से। 525 00:35:57,574 --> 00:35:58,575 संभलकर। 526 00:36:01,078 --> 00:36:03,872 जब तक हम वहाँ मेसोस्फ़ेयर में, तूफ़ान के बिल्कुल ऊपर से नहीं गुज़रते, 527 00:36:03,956 --> 00:36:07,292 हमें बस यह सुनिश्चित करना है कि सुई हरे या पीले में रहे। 528 00:36:08,168 --> 00:36:10,128 यह 40 किलोमीटर ऊपर है। 529 00:36:11,755 --> 00:36:13,590 बिल्कुल आसान, हँ? 530 00:36:13,674 --> 00:36:15,259 हाँ, बिल्कुल आसान है। 531 00:36:19,555 --> 00:36:21,014 एमओसीसी, हॉपर वन। 532 00:36:21,098 --> 00:36:22,599 तूफ़ान कैसा लग रहा है? 533 00:36:22,683 --> 00:36:23,684 हॉपर वन। 534 00:36:23,767 --> 00:36:25,686 बेहतर होने से पहले, यह बहुत बदतर होने वाला है। 535 00:36:25,769 --> 00:36:28,188 हम ऊपरी वायुमंडल में बिजली की गतिविधि देख रहे हैं। 536 00:36:28,772 --> 00:36:31,567 हवाएँ अब पाँच-शून्य पर दो-सात-शून्य हैं। 537 00:36:32,150 --> 00:36:33,151 ठीक है। तो, 538 00:36:34,152 --> 00:36:36,989 उस चीज़ को ऑन करने से पहले, सुनिश्चित करना कि तुम प्लेटफ़ॉर्म से बंधे हो। 539 00:36:38,323 --> 00:36:39,491 शुभकामनाएँ। 540 00:37:01,722 --> 00:37:04,600 एमओसीसी, हॉपर वन। लॉन्च के लिए तैयार। 541 00:37:07,227 --> 00:37:09,521 हॉपर वन, तुम्हें लॉन्च की अनुमति है। 542 00:37:14,067 --> 00:37:16,486 हीलियम का दबाव सामान्य है। 543 00:37:16,570 --> 00:37:18,155 प्राथमिक ईंधन वाल्व खुले हैं। 544 00:37:18,238 --> 00:37:19,364 हरे संकेतक। 545 00:37:20,449 --> 00:37:21,617 शुरू करने के लिए क्लियर। 546 00:37:24,244 --> 00:37:25,913 इग्निशन लैस। 547 00:37:27,080 --> 00:37:28,457 अच्छे संकेतक। 548 00:37:29,875 --> 00:37:31,001 तुम इसके लिए तैयार हो? 549 00:37:39,218 --> 00:37:40,552 इग्निशन। 550 00:37:51,688 --> 00:37:54,650 साइज़्मोमीटर 551 00:37:56,235 --> 00:37:58,487 हॉपर वन, मैंने तुम्हारा वाइब्रेशन स्तर देखा, 552 00:37:58,570 --> 00:38:00,697 चेतावनी क्षेत्र में है, पर स्थिर है। 553 00:38:14,002 --> 00:38:15,045 वे कैसा कर रहे हैं? 554 00:38:16,088 --> 00:38:19,591 वे तूफ़ान की चोटी से तीन मिनट दूर हैं, पर यह अब और कठिन होने वाला है। 555 00:38:19,675 --> 00:38:22,553 हवाएँ तेज़ी से बढ़ रही हैं। अब छह-पाँच पर दो-तीन-शून्य। 556 00:38:23,178 --> 00:38:25,472 वे तूफ़ान के सबसे घने हिस्से में पहुँच रहे हैं। 557 00:38:25,556 --> 00:38:28,058 वायुमंडलीय विक्षोभ और भी बदतर होने जा रहा है। 558 00:38:46,577 --> 00:38:49,329 - अरे, धत्। - वह क्या था? 559 00:38:54,626 --> 00:38:55,878 हम डोल रहे हैं। 560 00:38:55,961 --> 00:38:57,921 एमओसीसी, मुझे लगता है कि यान पर बिजली गिरी। 561 00:38:58,505 --> 00:39:01,466 थ्रस्टर धीरे प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हम डोलने लगे हैं। 562 00:39:06,430 --> 00:39:09,808 वाइब्रेशन और भी बदतर हो रहे हैं। स्थिर रहो। 563 00:39:15,397 --> 00:39:16,648 ऑपरेशन्स रेफ़रेन्स गाइड हॉपर 564 00:39:20,986 --> 00:39:24,948 शायद बिजली ने उनके इलेक्ट्रिकल एटिट्यूड कंट्रोल को बिगाड़ दिया है। 565 00:39:25,032 --> 00:39:26,950 वे फ़ीडबैक लूप में फँस सकते हैं। 566 00:39:27,868 --> 00:39:31,580 हॉपर वन, थ्रस्टर बस को ऑक्स पर साइकल करने की कोशिश करो। 567 00:39:31,663 --> 00:39:33,957 यह स्टैटिक चार्ज को डिस्चार्ज कर सकता है। 568 00:39:34,041 --> 00:39:38,295 तुम चाहती हो कि हम धूल भरे तूफ़ान के बीच इंजन रीस्टार्ट करें? 569 00:39:38,378 --> 00:39:39,463 हाँ। 570 00:39:42,591 --> 00:39:45,260 समझ गया। थ्रस्टर साइकल कर रहे हैं। 571 00:39:51,892 --> 00:39:54,937 चलो भी, तुम यह कर सकते हो, चलो, लेन्या। 572 00:39:55,521 --> 00:39:56,939 - गति कम हो रही है। - चलो भी। 573 00:39:58,190 --> 00:40:01,610 मुख्य इंजनों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा हूँ। 574 00:40:05,697 --> 00:40:07,157 बेहतर होगा कि यह काम करे। 575 00:40:08,325 --> 00:40:09,493 चलो भी। 576 00:40:12,454 --> 00:40:16,625 एमओसीसी, हम नीचे आ रहे हैं। कंपन और ज़्यादा हो रहा है। 577 00:40:24,716 --> 00:40:27,594 चलो भी, चलो भी। 578 00:40:36,937 --> 00:40:38,814 थ्रस्टर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 579 00:40:40,732 --> 00:40:42,442 कंपन कम हो रहा है। 580 00:40:42,526 --> 00:40:43,861 हम लगभग पहुँच गए हैं। 581 00:40:43,944 --> 00:40:45,863 हॉपर 582 00:40:58,876 --> 00:41:01,587 क्या कमबख़्त सफ़र था, हँ? 583 00:41:02,838 --> 00:41:04,798 तुम कॉस्मोनॉट बनने के लिए तैयार हो। 584 00:41:04,882 --> 00:41:08,844 एमओसीसी, हॉपर वन फिर से ऑनलाइन है। 585 00:41:08,927 --> 00:41:11,346 कक्षा में प्रवेश के लिए रास्ते पर है। 586 00:41:14,057 --> 00:41:18,228 कुज़्नेत्सोव स्टेशन की ओर सफ़र जारी है। 587 00:41:19,563 --> 00:41:22,691 जब तक हम लैंडिंग की जगह नहीं पहुँचते, मैं रेडियो बंद कर रही हूँ। 588 00:41:22,774 --> 00:41:24,067 समझ गई। 589 00:41:24,151 --> 00:41:25,611 हॉपर वन आउट। 590 00:42:20,123 --> 00:42:22,209 कॉन्डोर, मरीन वन, स्थिति। 591 00:42:23,126 --> 00:42:25,629 मरीन वन, कॉन्डोर हवा में है। 592 00:42:25,712 --> 00:42:27,548 निकासी पॉइंट अल्फ़ा की ओर बढ़ रहे हैं। 593 00:42:27,631 --> 00:42:29,716 समझ गया। हॉलवे टू-ब्रावो क्लियर है 594 00:42:29,800 --> 00:42:31,969 और हम स्टेशन की तलाशी शुरू कर रहे हैं। 595 00:43:09,381 --> 00:43:12,050 हैस्कल, तुम और फ़्लेमिंग अगले गलियारे की तलाशी लो। 596 00:43:12,134 --> 00:43:13,886 मैं और टबैस्को यह रास्ता लेंगे। 597 00:43:14,428 --> 00:43:15,846 हम रैली पॉइंट पर मिलेंगे। 598 00:43:15,929 --> 00:43:18,098 समझ गया। दूसरी ओर मिलते हैं। 599 00:43:19,474 --> 00:43:22,686 एजे, आगे जाओ। कंट्रोल कॉम्प्लेक्स दाईं ओर। 600 00:43:22,769 --> 00:43:23,854 जी, सार्ज। 601 00:43:40,996 --> 00:43:44,666 एमओसीसी, हॉपर वन पहुँचने वाला है। 602 00:43:46,835 --> 00:43:50,047 समझ गई। हमें बताना जब तुम ईवैक हॉपर तक पहुँचो। 603 00:43:50,797 --> 00:43:51,882 दो मीटर। 604 00:43:54,092 --> 00:43:55,302 हम उतर गए। 605 00:43:56,428 --> 00:43:58,013 ट्रांसफ़र टनल फैल रही है। 606 00:43:58,889 --> 00:44:00,182 हम पूरी तरह से डॉक कर चुके हैं। 607 00:44:00,265 --> 00:44:04,353 मैं बस रोशनी कम कर रहा हूँ ताकि हमारी आँखें समायोजित हो सकें। 608 00:44:04,978 --> 00:44:07,272 ठीक है। अब तुम साँस ले सकती हो। 609 00:44:07,356 --> 00:44:09,733 तब तक नहीं जब तक मैं अभी भी उन कमबख़्त चीज़ों के साथ कमरे में हूँ। 610 00:44:09,816 --> 00:44:13,278 हाँ, चलो यहाँ से निकलें और ईवैक हॉपर तक पहुँचें। 611 00:44:15,739 --> 00:44:17,157 टाइमर सेट कर दिया है। 612 00:44:38,136 --> 00:44:39,137 क्लियर। 613 00:44:42,891 --> 00:44:44,184 यह क्या बकवास है? 614 00:44:45,352 --> 00:44:47,479 सार्ज, वहाँ बाहर एक और अंतरिक्ष यान खड़ा है। 615 00:44:49,648 --> 00:44:50,941 जब हम आए थे, तब वह वहाँ नहीं था। 616 00:44:51,650 --> 00:44:53,110 धत्, शायद यहाँ और भी लोग हैं। 617 00:44:54,570 --> 00:44:56,280 हैस्कल, रुइज़। 618 00:44:56,363 --> 00:44:58,740 हमें दिख रहा है कि एक मंगल ग्रह का हॉपर प्लेटफ़ॉर्म पर खड़ा है। 619 00:44:58,824 --> 00:45:00,200 तुम कहाँ हो? 620 00:45:00,284 --> 00:45:02,494 रुइज़, हैस्कल। पूर्वी गलियारा, सब क्लियर है। 621 00:45:02,578 --> 00:45:05,122 समझ गया। जैरेट और मैं उसे पास से देखने जा रहे हैं। 622 00:45:07,291 --> 00:45:08,876 - तुम तैयार हो? - जी, सार्जेंट। 623 00:46:10,646 --> 00:46:11,897 क्लियर। 624 00:46:19,238 --> 00:46:21,073 धत्। रुइज़। 625 00:46:26,703 --> 00:46:28,330 हमें यहाँ से निकलना होगा। 626 00:46:28,413 --> 00:46:29,581 चलो। जाओ। 627 00:46:30,749 --> 00:46:32,167 मरीन्स, रुइज़ बोल रहा हूँ। 628 00:46:32,251 --> 00:46:34,503 सभी एक्सफ़िल पॉइंट अल्फ़ा पर रिपोर्ट करो। 629 00:46:35,087 --> 00:46:37,673 कॉन्डोर, हमें अगले तीन मिनटों में इस प्लेटफ़ॉर्म से निकलना होगा 630 00:46:37,756 --> 00:46:39,341 वरना हम मारे जाएँगे। यहाँ एक बम है। 631 00:46:39,424 --> 00:46:40,801 दोहराता हूँ, यहाँ एक बम है। 632 00:46:48,851 --> 00:46:50,894 डॉकिंग क्लैम्प ऑफ़। 633 00:46:50,978 --> 00:46:53,564 - वह क्या है? - क्या? 634 00:46:55,649 --> 00:46:56,650 अरे, नहीं। 635 00:46:57,442 --> 00:46:59,319 एमओसीसी, प्लेटफ़ॉर्म पर सैनिक हैं। 636 00:46:59,403 --> 00:47:00,404 विस्फोट होने में समय 637 00:47:04,867 --> 00:47:06,326 बॉयड, दोहराओ। 638 00:47:06,410 --> 00:47:08,328 लगता है कि वहाँ साइट पर सैनिक हैं। 639 00:47:08,412 --> 00:47:09,955 तुमने कहा था कि वे अभी भी दो घंटे दूर हैं। 640 00:47:10,789 --> 00:47:11,790 वह सही कह रही है। 641 00:47:11,874 --> 00:47:16,003 हमें कुज़्नेत्सोव से एम-6 फ़्रीक्वेंसी पर स्क्रैम्बल्ड रेडियो ट्रैफ़िक मिल रहा है। 642 00:47:16,712 --> 00:47:19,256 बम को… बम को फटने से रोको। 643 00:47:19,798 --> 00:47:21,216 हम रोक नहीं सकते। 644 00:47:21,300 --> 00:47:23,969 डैम हॉपर के ऊपर है। हम कभी वहाँ समय पर वापस नहीं पहुँच पाएँगे। 645 00:47:32,352 --> 00:47:34,938 क्या डिटोनेटर को दूर से रोकने का कोई तरीका है? 646 00:47:41,862 --> 00:47:45,991 विस्फोट होने में समय हॉपर – 2003एलसी 647 00:47:49,745 --> 00:47:50,787 आपातकालीन रेडियो ऑन - ऑफ़ 648 00:47:50,871 --> 00:47:53,999 कोई भी एम-6 यूनिट जो कुज़्नेत्सोव के पास है, 649 00:47:54,082 --> 00:47:56,919 यह प्लेटफ़ॉर्म उड़ने वाला है। अभी निकल जाओ। 650 00:47:57,002 --> 00:47:58,795 दोहराती हूँ, अभी निकल जाओ। 651 00:48:00,506 --> 00:48:02,591 - तुम क्या कर रही हो? - हमें उन्हें चेतावनी देनी होगी। 652 00:48:03,258 --> 00:48:06,553 सिलिया, हमारे पास 30 सेकंड हैं ताकि तुम हमें यहाँ से निकाल सको, वरना हम मारे जाएँगे। 653 00:48:26,281 --> 00:48:27,282 जल्दी करो। 654 00:48:29,326 --> 00:48:30,410 और तेज़। 655 00:48:54,142 --> 00:48:55,727 एमओसीसी, ईवैक हॉपर वन। 656 00:48:56,603 --> 00:48:57,729 प्लेटफ़ॉर्म नष्ट हो चुका है। 657 00:48:57,813 --> 00:48:58,814 हॉपर विस्फोटित 658 00:48:58,897 --> 00:49:00,524 मुझे नहीं लगता कि कोई ज़िंदा बचा है। 659 00:51:54,948 --> 00:51:56,950 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता