1 00:00:00,042 --> 00:00:01,251 रीचर में इससे पहले… 2 00:00:01,252 --> 00:00:03,086 किसी को नहीं पता कि तुम तीनों यहाँ हो। 3 00:00:03,087 --> 00:00:05,380 हम तुम्हें अमेरिका का दुश्मन जान के ऐसे पेश आ रहे हैं। 4 00:00:05,381 --> 00:00:06,798 हम जो चाहे कर सकते हैं। 5 00:00:06,799 --> 00:00:09,885 वह ड्राइव कहाँ है जो एना मेरिक ने तुम्हें ट्रेन में दी थी? 6 00:00:15,641 --> 00:00:16,558 अंदर आओ! 7 00:00:16,559 --> 00:00:20,562 - तुम कौन हो? - रसल प्लम। फ्रीलांस पत्रकार। 8 00:00:20,563 --> 00:00:21,521 यह सब क्या है? 9 00:00:21,522 --> 00:00:24,315 मेरी रिसर्च। मैं सालों से सीआईए की जाँच कर रहा हूँ। 10 00:00:24,316 --> 00:00:27,193 नब्बे के दशक में मेरी माँ एक अमेरिकी सैनिक से मिली जिसका नाम जॉन था। 11 00:00:27,194 --> 00:00:29,571 सांसद जॉन सैम्पसन। 12 00:00:29,572 --> 00:00:32,449 उनका चक्कर चल पड़ा। तुम जिसके साथ चल रहे हो वह उसी का परिणाम है। 13 00:00:32,450 --> 00:00:34,617 डॉक्टर कहते हैं कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट चाहिए, 14 00:00:34,618 --> 00:00:36,161 पर मैच मिलना बहुत मुश्किल होता है। 15 00:00:36,162 --> 00:00:38,371 तुम उस वक्त देश में थे जब वो अपनी माँ के गर्भ में आई। 16 00:00:38,372 --> 00:00:39,581 तुम्हें लगा मेरा अफेयर था? 17 00:00:39,582 --> 00:00:42,710 अगर मेरा डीएनए लेने के बाद ही तुम यहाँ से दफ़ा हो जाओगे, तो… 18 00:00:43,919 --> 00:00:44,754 यह लो। 19 00:00:45,254 --> 00:00:47,214 कोई ड्राइव ढूँढ रहा था। 20 00:00:47,840 --> 00:00:49,132 तुम्हारा भतीजा है? 21 00:00:49,133 --> 00:00:50,842 काश वह मुझे वापस फ़ोन करता। 22 00:00:50,843 --> 00:00:52,427 वह कौन है जो सैम्पसन से बात कर रहा है? 23 00:00:52,428 --> 00:00:54,597 वह नोलन काहिल है। सैम्पसन का चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़। 24 00:00:55,097 --> 00:00:57,098 याद है मैंने कहा था कि जब एना ने 25 00:00:57,099 --> 00:00:59,018 आत्महत्या की, तो चौथा गवाह भी था? यह वही है। 26 00:01:17,703 --> 00:01:18,620 तुम लोग वापस आ गए? 27 00:01:18,621 --> 00:01:19,663 वैन नीचे खड़ी है। 28 00:01:20,706 --> 00:01:21,623 इसे पकड़ो। 29 00:01:21,624 --> 00:01:22,999 यह क्या है? 30 00:01:23,000 --> 00:01:23,876 बिल्ली। 31 00:01:24,502 --> 00:01:27,170 नोलन काहिल के बारे में जो भी जानकारी तुम्हें मिले, हमें चाहिए। 32 00:01:27,171 --> 00:01:28,797 वह सैम्पसन का चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ है। 33 00:01:28,798 --> 00:01:30,215 क्यों? क्या चल रहा है? 34 00:01:30,216 --> 00:01:31,258 मेरी बहन… 35 00:01:33,636 --> 00:01:34,845 एना, वह… 36 00:01:35,638 --> 00:01:38,056 जिसके बारे में तुम वैन में बात कर रहे थे? 37 00:01:38,057 --> 00:01:40,225 जो पेंटागन में काम करती है, जिसके पास पेन ड्राइव थी? 38 00:01:40,226 --> 00:01:43,938 दो रात पहले ब्रॉड स्ट्रीट लाइन में उसने खुद को सिर में गोली मार ली थी। 39 00:01:52,488 --> 00:01:53,447 थोड़ी समझदारी से बोलते। 40 00:01:55,991 --> 00:01:59,035 काहिल उस रात ट्रेन में ही था। हमें जानना है कि क्यों था। 41 00:01:59,036 --> 00:02:01,788 एक औरत ने उसी ट्रेन में आत्महत्या की जिसमें संभावित राष्ट्रपति पद 42 00:02:01,789 --> 00:02:03,832 के उम्मीदवार का चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ मौजूद था? 43 00:02:03,833 --> 00:02:06,459 इसके लिए सीआईए ने लोगों का अपहरण करना शुरू कर दिया? 44 00:02:06,460 --> 00:02:10,840 ज़ाहिर है, यह एक त्रासदी है। बेशक एक कहानी भी है। 45 00:02:11,799 --> 00:02:13,675 मुझे थोड़ा समय दो, मैं कुछ रिकॉर्ड देखता हूँ। 46 00:02:13,676 --> 00:02:15,468 आपने बेन को कॉल किया है। मैसेज छोड़ें, 47 00:02:15,469 --> 00:02:18,346 या 21वीं सदी की तरह जिएँ और मुझे मैसेज भेजें। 48 00:02:18,347 --> 00:02:21,307 मेलबॉक्स भर गया है और नहीं… 49 00:02:21,308 --> 00:02:22,309 सत्यानाश! 50 00:02:29,108 --> 00:02:32,278 मैं समझ गया। माफ़ करना। 51 00:02:33,279 --> 00:02:36,739 वह एक बोझ है। उसे अनुभव नहीं है। बहुत भावुक है। 52 00:02:36,740 --> 00:02:38,491 - वह एक पुलिसवाला है। - मेबेरी से। 53 00:02:38,492 --> 00:02:40,159 - मेफ़ील्ड से। - एक ही बात है। 54 00:02:40,160 --> 00:02:43,121 हमें नहीं पता कि हमारी टक्कर किससे है। हमें ज़्यादा से ज़्यादा मदद चाहिए। 55 00:02:43,122 --> 00:02:44,789 - वह मदद नहीं कर सकता। - तुम्हें कैसे पता? 56 00:02:44,790 --> 00:02:48,334 तुम्हारा कोई भाई-बहन किसी गैरकानूनी काम के लिए मारा गया है? 57 00:02:48,335 --> 00:02:49,919 - हाँ। - क्या? 58 00:02:49,920 --> 00:02:53,924 ज़रूरी बात? वह खुद को संभाल नहीं पाया, तो मैं उसे सड़क के किनारे छोड़ दूँगा। 59 00:02:55,009 --> 00:02:56,217 तुम किसे फ़ोन कर रहे हो? 60 00:02:56,218 --> 00:02:59,637 लाइला। सैम्पसन सच बोल रहा है कि वह उसका पिता नहीं है। 61 00:02:59,638 --> 00:03:01,639 मौका मिलते ही डीएनए देने से नहीं चूका। 62 00:03:01,640 --> 00:03:04,142 मुझे जानना है कि उसने झूठ क्यों बोला और उसे क्या पता है। 63 00:03:04,143 --> 00:03:06,228 ठीक है। बहुत कुछ मिला है। 64 00:03:07,938 --> 00:03:10,440 काहिल उसी डेल्टा टीम में था जिसमें सैम्पसन भी था। 65 00:03:10,441 --> 00:03:12,525 वह सैम्पसन का कमांडिंग ऑफ़िसर था। 66 00:03:12,526 --> 00:03:15,612 उसके पास ओलंपिक से ज़्यादा पदक हैं। ऐसा बंदा बहुत कुछ जानता है। 67 00:03:15,613 --> 00:03:18,531 बढ़िया। तो हम यहाँ क्या कर रहे हैं? उससे आमने-सामने बात करते हैं। 68 00:03:18,532 --> 00:03:20,575 - वह नहीं बोलेगा। - तो हम उससे बुलवाएँगे। 69 00:03:20,576 --> 00:03:23,703 हम किसी सांसद के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ को यूँ ही उठाकर धमका नहीं सकते। 70 00:03:23,704 --> 00:03:27,874 उस लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। मुझे अपना भतीजा सही सलामत चाहिए! 71 00:03:27,875 --> 00:03:30,252 जेकब, हम तुमसे लड़ नहीं रहे। बस… 72 00:03:31,211 --> 00:03:32,129 बाहर कोई आया है। 73 00:03:37,468 --> 00:03:39,469 गुप्त साइट से सीआईए का बैकअप दल है। 74 00:03:39,470 --> 00:03:40,554 उन्होंने हमें कैसे ढूँढा? 75 00:03:41,430 --> 00:03:43,139 धत्। 76 00:03:43,140 --> 00:03:44,058 तुमने क्या किया? 77 00:03:44,767 --> 00:03:47,518 जब तुम लोगों ने मदद नहीं की, तो मैंने 4चैन पर पोस्ट डाली 78 00:03:47,519 --> 00:03:50,188 कि मुझे फिली सबवे पर एक पेन ड्राइव मिली है। 79 00:03:50,189 --> 00:03:54,192 उस पर एना मेरिक का नाम लिखा है और सेना के रिकॉर्ड हैं। 80 00:03:54,193 --> 00:03:56,778 मैंने कहा अगर किसी के पास कोई भी जानकारी है, तो वे संपर्क करें। 81 00:03:56,779 --> 00:03:57,695 क्या बकवास है? 82 00:03:57,696 --> 00:03:59,739 तुमने मुझे कुछ नहीं बताया। तुमने मेरी वैन चुरा ली! 83 00:03:59,740 --> 00:04:01,616 यह कहानी मुझे मेरा करियर वापस दे सकती है। 84 00:04:01,617 --> 00:04:03,993 सोचा कि मैं किसी ऐसे को ढूँढ सकता हूँ जो कुछ जानता हो। 85 00:04:03,994 --> 00:04:06,663 मैंने वीपीएन, एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल किया ताकि ट्रेस न कर पाएँ। 86 00:04:06,664 --> 00:04:08,123 लगता है किसी ने ट्रेस कर लिया। 87 00:04:08,749 --> 00:04:09,833 शायद दो अज्ञात लोग हैं। 88 00:04:11,001 --> 00:04:13,587 हाँ। लगता है गुंडों से भरी हुई एक और गाड़ी आई है। 89 00:04:14,338 --> 00:04:16,923 वह चोट वाला बंदा कल लाइला के होटल में था। 90 00:04:16,924 --> 00:04:18,091 ये लोग हैं कौन? 91 00:04:18,092 --> 00:04:20,218 इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि वे निजी ठेकेदार हैं, 92 00:04:20,219 --> 00:04:22,971 या '75 सिनसिनाटी रेड्स। उनका यहाँ आना ठीक नहीं। 93 00:04:22,972 --> 00:04:25,348 तुम्हें लगता है बिग रेड मशीन गुप्त सैनिक बनकर काम रही है? 94 00:04:25,349 --> 00:04:26,517 हो सकता है। 95 00:04:30,020 --> 00:04:32,481 - मुझे नहीं लगता वे साथ काम कर रहे हैं। - वे अंदर आ रहे हैं। 96 00:04:33,941 --> 00:04:35,900 धत्। उन्होंने बिजली काट दी। 97 00:04:35,901 --> 00:04:39,487 वो लोग नियम-कायदे से चलते हैं, हर मंज़िल पर ढूंढेंगे, जब तक हम नहीं मिल जाते। 98 00:04:39,488 --> 00:04:41,406 बस एक ही सीढ़ी है। हमारा सामना उनसे हो जाएगा। 99 00:04:41,407 --> 00:04:43,324 छत से निकलने का कोई रास्ता? आग से बचने का? 100 00:04:43,325 --> 00:04:44,826 - नहीं है! - तुम्हारे चाकू कहाँ हैं? 101 00:04:44,827 --> 00:04:47,328 - चाकू नहीं है। बाहर से खाना मँगाता हूँ। - कोई हथियार? 102 00:04:47,329 --> 00:04:49,080 ततैये के स्प्रे के पाँच डिब्बे हैं। 103 00:04:49,081 --> 00:04:50,623 - क्यों? - यहाँ ततैये हैं। 104 00:04:50,624 --> 00:04:52,793 उन्हें लेकर आओ। जेकब, अग्निशामक ले आओ। 105 00:04:57,006 --> 00:04:57,840 यहीं रुको। 106 00:04:58,841 --> 00:05:02,219 उससे आड़ बनाओ, ताकि सिग्नल सुनते ही तमारा शूटिंग शुरू कर सके। 107 00:05:03,721 --> 00:05:05,014 सिग्नल क्या रहेगा? 108 00:05:06,223 --> 00:05:07,099 चीखें। 109 00:05:08,142 --> 00:05:13,063 रीचर 110 00:05:30,998 --> 00:05:32,666 चलो। जल्दी करो, वे आ रहे हैं। 111 00:06:06,867 --> 00:06:07,701 साफ़ है। 112 00:06:15,042 --> 00:06:15,876 साफ़ है। 113 00:06:22,633 --> 00:06:23,591 शोर मत करो! 114 00:06:23,592 --> 00:06:25,427 मुझे ततैये का स्प्रे नहीं मिल रहा! 115 00:07:26,196 --> 00:07:27,030 अब! 116 00:08:01,190 --> 00:08:03,192 अभी भी ज़िंदा हो? अच्छी बात है। 117 00:08:14,786 --> 00:08:16,245 तुम किसके लिए काम करते हो? 118 00:08:16,246 --> 00:08:17,288 मुझे डॉक्टर चाहिए। 119 00:08:17,289 --> 00:08:19,415 तुम्हें डॉक्टर चाहिए? बताओ किसके लिए काम करते हो? 120 00:08:19,416 --> 00:08:20,917 - प्लीज़। - मुझे बताओ बेन कहाँ… 121 00:08:20,918 --> 00:08:22,461 ए! उसे यहाँ से ले जाओ! 122 00:08:23,462 --> 00:08:25,087 शांत हो जाओ। 123 00:08:25,088 --> 00:08:26,964 शांत हो जाऊँ? उसे पता है कि बेन कहाँ है। 124 00:08:26,965 --> 00:08:29,300 पर अगर तुम उसे मार दोगे, तो वह कुछ नहीं बता पाएगा। 125 00:08:29,301 --> 00:08:31,678 अगर हमें जानकारी चाहिए, तो उस आदमी को ज़िंदा रखना होगा। 126 00:08:36,308 --> 00:08:37,517 ऐसा नहीं होगा। 127 00:08:39,478 --> 00:08:42,648 - तुम उसे लूट रहे हो? - हमें पता लगाना है कि ये लोग कौन हैं। 128 00:08:44,024 --> 00:08:46,359 उनकी बंदूकों के ज़रिए मारे गए सीआईए का पता चल सकता है। 129 00:08:46,360 --> 00:08:47,443 ओह। 130 00:08:47,444 --> 00:08:48,819 क्या बात है? 131 00:08:48,820 --> 00:08:52,949 दो पते हैं। एक इस जगह का, और दूसरा, जो मैं सोच रहा हूँ, वह न हो। 132 00:08:52,950 --> 00:08:54,576 ठीक है। हमें जाना होगा, दोस्तों। 133 00:08:56,370 --> 00:08:57,787 लाइला, मैं रीचर बोल रहा हूँ। 134 00:08:57,788 --> 00:09:00,122 तुम्हारा कल वाला होटल का दोस्त यहाँ दोबारा आया था। 135 00:09:00,123 --> 00:09:01,415 अब वह रास्ते से हट गया है, 136 00:09:01,416 --> 00:09:03,960 पर उसके पास रिटनहाउस होटल का पता था। 137 00:09:03,961 --> 00:09:07,172 अगर तुम वहाँ हो, तो अभी निकल जाओ। मैं तुम्हें ढूँढ लूँगा। 138 00:09:16,848 --> 00:09:17,765 - ए। - क्या? 139 00:09:17,766 --> 00:09:19,476 - तुम ठीक हो? - हाँ, यार। मैं… 140 00:09:20,227 --> 00:09:21,519 मुझे बस डी.सी. से निकलना है। 141 00:09:21,520 --> 00:09:24,647 तुम्हें अंदाज़ा नहीं, अगर उनके निशाने पर हो, तो यह शहर कितना बेरहम हो सकता है। 142 00:09:24,648 --> 00:09:27,149 उन्होंने मेरा करियर खत्म कर दिया और अब वे मुझे मार देंगे। 143 00:09:27,150 --> 00:09:29,361 क्या हम और तेज़ चल सकते हैं? 144 00:09:30,320 --> 00:09:32,363 हमें पहले शहर में रुकना है। 145 00:09:32,364 --> 00:09:35,366 - क्या? मज़ाक कर रहे हो? - हम बचकर भाग रहे हैं। हमें नकद चाहिए। 146 00:09:35,367 --> 00:09:37,451 शहर के ही एटीएम चलो। 147 00:09:37,452 --> 00:09:38,828 इन्हें पता है हम डी.सी. में हैं। 148 00:09:38,829 --> 00:09:41,414 जब तक उन्हें एटीएम का पता चलेगा, हम निकल चुके होंगे। 149 00:09:41,415 --> 00:09:42,957 वे हमारा पीछा कर रहे होंगे। 150 00:09:42,958 --> 00:09:46,085 मेरे घर पर आने से पहले, उन्होंने वैन देख ली थी, 151 00:09:46,086 --> 00:09:48,963 उन्होंने शायद अपने बॉस को बता दिया होगा। हमारी गाड़ी पर उनकी नज़र है। 152 00:09:48,964 --> 00:09:50,506 तुम्हारे पास दूसरा कवर है? 153 00:09:50,507 --> 00:09:52,800 उन्हें पास मेक और मॉडल पता है। हमें नई गाड़ी लेनी पड़ेगी! 154 00:09:52,801 --> 00:09:54,135 सीआईए को हमारी तलाश है। 155 00:09:54,136 --> 00:09:56,722 हम कार किराए पर लेने के लिए अपने लाइसेंस नहीं दे सकते। 156 00:09:58,056 --> 00:10:01,143 मुझे एक जगह पता है। वहाँ पहुँचने में दो घंटे से भी कम लगेंगे। 157 00:10:07,566 --> 00:10:10,610 {\an8}फिलाडेल्फिया 158 00:10:13,196 --> 00:10:14,364 हैलो, साइरस! 159 00:10:19,369 --> 00:10:21,996 हद है। नहीं, नहीं। 160 00:10:21,997 --> 00:10:23,914 मैंने और डोकर्टी ने एक सौदा किया है। 161 00:10:23,915 --> 00:10:27,460 तुम्हें नॉरिसटाउन के लड़कों के गलत कामों की जानकारी दूँगा, अब मेरी जान छोडो। 162 00:10:27,461 --> 00:10:30,338 डोकर्टी ने वह सौदा किया था, मैंने नहीं। मैं बदमाशों से सौदा नहीं करती। 163 00:10:30,339 --> 00:10:32,882 - तो तुम यहाँ क्या कर रही हो? - कुछ बदमाशों से सौदा करने आई हूँ। 164 00:10:32,883 --> 00:10:34,051 साथ में गोरे लड़के कौन हैं? 165 00:10:34,760 --> 00:10:37,679 मेरे बैकअप डांसर हैं। मेरी विंडस्टार के बदले अपनी हाइलैंडर दोगे? 166 00:10:39,681 --> 00:10:41,932 यह महंगी है। वह बकवास है। 167 00:10:41,933 --> 00:10:43,643 हम दोनों जानते हैं कि वह एसयूवी चोरी की है। 168 00:10:44,436 --> 00:10:47,646 तो, अगर तुम चाहो, हम पुलिस स्टेशन में यह बातचीत जारी रख सकते हैं, 169 00:10:47,647 --> 00:10:51,275 तब तक मैं इंजिन नंबर चेक करती हूँ, अगर तुमने उसे मिटा ना दिया हो, तो। 170 00:10:51,276 --> 00:10:54,071 अगर तुम्हें हमें पकड़ना होता, तो अब तक पकड़ लिया होता। 171 00:10:55,030 --> 00:10:59,534 बिल्कुल सही कहा। शायद सौदा करने के लिए कोई और तरीका अपनाना पड़ेगा। 172 00:11:05,957 --> 00:11:07,125 तुम क्या कर रही हो? 173 00:11:10,003 --> 00:11:12,381 ओए! वे पचास हज़ार की गड्डियाँ हैं! तुम क्या कर रही हो? 174 00:11:13,131 --> 00:11:14,132 वह क्या कर रही है? 175 00:11:14,925 --> 00:11:16,133 उसका ध्यान खींच रही है। 176 00:11:16,134 --> 00:11:17,051 ए, ओ… 177 00:11:17,052 --> 00:11:19,804 चलो फिर कोशिश करते हैं। तुम्हारी हाइलैंडर के बदले मेरी विंडस्टार। 178 00:11:19,805 --> 00:11:23,474 क्योंकि कुछ ही पलों में, हमारे पास यहाँ से भागने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचेगा। 179 00:11:23,475 --> 00:11:26,727 हद है। ठीक है। ठीक है! बस इसे बुझा दो। बुझा दो। 180 00:11:26,728 --> 00:11:30,690 और उन प्लेटों वाली कारें दो जिनका पंजीकरण वैध हो। वह जेट्टा है? 181 00:11:31,817 --> 00:11:33,943 नहीं। वह मेरी बहन की कार है। 182 00:11:33,944 --> 00:11:36,862 रेयोना मुझे मार डालेगी। तुम्हें पता है न कि वह पागल है? 183 00:11:36,863 --> 00:11:39,032 यह चिथड़ा बहुत तेज़ी से जल रहा है। 184 00:11:42,702 --> 00:11:46,580 ठीक है। ठीक है, बताऊँ क्या? मुझे लगता है कि मैं रे रे की गाड़ी दे सकता हूँ। 185 00:11:46,581 --> 00:11:49,084 मैं कुछ न कछ करता हूँ। बस प्लीज़, इसे बुझा दो! 186 00:11:59,261 --> 00:12:00,429 मैं तुम्हें पैनकेक बुलाऊँगा। 187 00:12:12,107 --> 00:12:13,357 मुझे वह बिल्ली पसंद थी। 188 00:12:13,358 --> 00:12:15,777 रे रे को दिक्कत नहीं होगी। बिल्ली को अच्छा घर मिल गया। 189 00:12:22,659 --> 00:12:23,576 लाइला। 190 00:12:23,577 --> 00:12:25,369 सुनो, मुझे तुम्हारा मैसेज मिल गया था। 191 00:12:25,370 --> 00:12:28,247 मैंने अपने परिवार को तुरंत दूसरे होटल में भेज दिया था। 192 00:12:28,248 --> 00:12:30,791 हम सामान रख रहे हैं, पर थोड़ा घबराए हुए हैं। 193 00:12:30,792 --> 00:12:33,128 हमें बात करनी है। तुम कहाँ मिल सकती हो? 194 00:12:33,795 --> 00:12:34,712 फिर से पार्क में? 195 00:12:34,713 --> 00:12:37,131 हमें अंदर कोई जगह चाहिए जहाँ हमारे पीछे पड़े लोग 196 00:12:37,132 --> 00:12:39,175 हमें ड्राइव करते हुए न देखें। 197 00:12:39,176 --> 00:12:41,552 ऐसी जगह जहाँ भीड़ हो, पर इतनी शांति हो कि हम बात कर सकें। 198 00:12:41,553 --> 00:12:42,970 कोई ऊँची आवाज़ न हो। 199 00:12:42,971 --> 00:12:45,931 यहाँ आते समय मैं बोलिंग ऐली से गुज़री थी। 200 00:12:45,932 --> 00:12:47,641 प्लेटाइम बोल, दूसरे पर। 201 00:12:47,642 --> 00:12:50,227 बढ़िया। अब वहाँ के लिए निकलो। तुमसे जल्द ही मिलता हूँ। 202 00:12:50,228 --> 00:12:51,062 रीचर? 203 00:12:53,815 --> 00:12:54,649 शुक्रिया। 204 00:12:58,028 --> 00:13:00,529 काहिल का सामना करने के लिए मुझे लाइला से कुछ जानकारी चाहिए। 205 00:13:00,530 --> 00:13:03,115 वह एक ताकतवर आदमी है जिसके कनेशन डी.सी. से हैं। 206 00:13:03,116 --> 00:13:05,659 मैं यूँ ही जाकर उसे धमका नहीं सकता। 207 00:13:05,660 --> 00:13:07,787 तुम तीनों को कहाँ छोड़ूँ? 208 00:13:08,288 --> 00:13:12,416 तुम अकेले जा रहे हो? अगर और सैनिक लाइला का पीछा कर रहे होंगे, तो? मदद चाहिए होगी। 209 00:13:12,417 --> 00:13:14,335 होटल में मदद की ज़रूरत कहाँ पड़ी थी। 210 00:13:14,336 --> 00:13:16,670 - मैं तुम्हारे साथ था। - हाँ, हॉल में बेहोश पड़े थे। 211 00:13:16,671 --> 00:13:19,965 लगता नहीं वो लोग इस शहर में एक औरत को इतनी जल्दी ढूंढ लेंगे। 212 00:13:19,966 --> 00:13:21,885 हाँ, उम्मीद है। पर लाइला अलग दिखती है। 213 00:13:22,928 --> 00:13:23,844 कैसे? 214 00:13:23,845 --> 00:13:26,556 आजकल के बच्चे ऐसी लड़कियों को "बम" कहते हैं। 215 00:13:27,682 --> 00:13:29,725 इसलिए तुम उससे अकेले मिलना चाहते हो? 216 00:13:29,726 --> 00:13:30,936 मैंने उसका झूठ पकड़ा है। 217 00:13:31,520 --> 00:13:34,188 मैं दो पुलिसवालों के साथ नहीं जा सकता, वह अपना मुँह नहीं खोलेगी। 218 00:13:34,189 --> 00:13:35,398 मुझे अकेले जाना होगा। 219 00:13:39,611 --> 00:13:43,155 हमें पुलिस स्टेशन छोड़ दो, मेरी ड्यूटी बाकी है। मैं डोकर्टी से पूछती हूँ, 220 00:13:43,156 --> 00:13:46,660 देखती हूँ उसे क्या मिला है, तब तक तुम… लाइला से पूछ्ताछ करो। 221 00:14:06,054 --> 00:14:11,100 हे भगवान, हैली धूमकेतु दिखा है जो हर 100 साल में एक बार आता है। 222 00:14:11,101 --> 00:14:13,394 75 साल में, गधे। मेरिक मामले में हम कहाँ हैं? 223 00:14:13,395 --> 00:14:15,187 देखो, भाड़ में जाओ। तुम फिर गायब हो गईं। 224 00:14:15,188 --> 00:14:17,064 आदत बनती जा रही है। मैं मदद करके थक चुका हूँ। 225 00:14:17,065 --> 00:14:19,441 इस बकवास के लिए समय नहीं है। हम यहाँ कुछ काम कर रहे हैं। 226 00:14:19,442 --> 00:14:21,527 "हम," कौन? तुम और उपद्रवी गैंग? 227 00:14:21,528 --> 00:14:24,989 फेड्स ने केस छीन लिया है। अब यह हमारी जागीर नहीं, देवी जी। 228 00:14:24,990 --> 00:14:27,449 ओनलीफैन्स की वह मृत लड़की फिलाडेल्फिया में मिली थी। 229 00:14:27,450 --> 00:14:29,702 वह हमारा अधिकार क्षेत्र है। तो, क्या पता चला? 230 00:14:29,703 --> 00:14:32,580 या मुझे अपने शहर में हुए कत्ल की परवाह नहीं करनी चाहिए? 231 00:14:32,581 --> 00:14:35,166 - तुम होमिसाइड डिटेक्टिव नहीं हो। - तुम भी नहीं हो। 232 00:14:36,126 --> 00:14:38,003 मुस्कुरा क्यों रहे हो, प्यारे? 233 00:14:38,587 --> 00:14:41,088 जिसने भी उस लड़की, एस्कॉर्ट, जो भी कहो, को काम पर रखा, 234 00:14:41,089 --> 00:14:44,800 उन्होंने सबूत मिटा दिए। वीपीएन, ऑफ़शोर अकाउंट। उनका पता नहीं लगा। 235 00:14:44,801 --> 00:14:47,261 - पोस्टमार्टम का क्या हुआ? - कुछ दिन लगेंगे। 236 00:14:47,262 --> 00:14:48,346 तुमने जल्दी कराया। 237 00:14:49,055 --> 00:14:49,972 हाँ। 238 00:14:49,973 --> 00:14:53,475 - और लाइब्रेरी वाला आदमी? - वह टिप लाइन? क्या वह तुम थीं? 239 00:14:53,476 --> 00:14:56,354 इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि फ़ोन किसने किया। उसके बारे में क्या पता चला? 240 00:14:57,188 --> 00:15:00,065 उसकी उंगलियों के निशान, लड़की के कमरे की किसी चीज़ से मेल नहीं खाते। 241 00:15:00,066 --> 00:15:01,650 और? 242 00:15:01,651 --> 00:15:04,278 एक बात कहूँ, दोस्तों? रसोई में टेस्टीकेक्स हैं। 243 00:15:04,279 --> 00:15:05,446 बढ़िया। मैं खा सकता हूँ। 244 00:15:05,447 --> 00:15:06,573 मुझे भूख नहीं है। 245 00:15:08,074 --> 00:15:10,452 तो कॉफ़ी ले लो। मैं संभाल लूँगी। 246 00:15:15,206 --> 00:15:16,875 अब तुम क्या कर रही हो? 247 00:15:17,542 --> 00:15:20,294 तुम अपने करियर को तो बर्बाद कर चुकी हो, अब तुम मेरा करना चाहती हो? 248 00:15:20,295 --> 00:15:22,546 - तुमसे इसका कोई लेना-देना नहीं। - तुम जानती हो 249 00:15:22,547 --> 00:15:25,633 कि तुम्हारा किया मुझे भी ले डूबेगा। मेरी 40 साल की कमाई सामने है। 250 00:15:25,634 --> 00:15:27,426 - मैं तुम्हें सब उजाड़ने नहीं दूँगा। - बॉस। 251 00:15:27,427 --> 00:15:29,386 आत्महत्या करने वाली की कार मिल गई। 252 00:15:29,387 --> 00:15:30,888 सबवे स्टॉप के पास? 253 00:15:30,889 --> 00:15:33,223 नहीं। मेरिक टैस्कर-मॉरिस में घुस गई थी। 254 00:15:33,224 --> 00:15:35,434 कार को सिक्स्थ एंड कारपेंटर से उठाया गया। 255 00:15:35,435 --> 00:15:39,104 आरपीसी उस पर नज़र रखे हुए है। तुम फेड को बताना चाहते हो? यह तुम्हारा केस था। 256 00:15:39,105 --> 00:15:40,774 तुम बता दो। मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। 257 00:15:43,735 --> 00:15:44,569 समझ गया। 258 00:15:50,867 --> 00:15:52,284 अब यह हमारा केस नहीं रहा। 259 00:15:52,285 --> 00:15:53,577 एना मेरिक भी नहीं। 260 00:15:53,578 --> 00:15:55,621 किसी ने नहीं कहा चोरी की कार की जाँच नहीं कर सकती। 261 00:15:55,622 --> 00:15:57,915 हो सकता है फिली में कोई कार चुराने वाला गैंग हो। 262 00:15:57,916 --> 00:15:59,500 कई सालों से तुम्हें दिलचस्पी नहीं थी, 263 00:15:59,501 --> 00:16:02,169 अब अचानक तुम फिर से पुलिसवाली बनना चाहती हो? 264 00:16:02,170 --> 00:16:06,091 तुम भूल गईं कि जब तुम पिछला केस नहीं छोड़ रही थीं, तो क्या हुआ था? 265 00:16:10,011 --> 00:16:11,221 मैं केक्स लेने जा रही हूँ। 266 00:16:14,140 --> 00:16:15,892 झेलना मुश्किल है। 267 00:16:17,352 --> 00:16:18,311 हमें कार मिल गई। 268 00:16:19,688 --> 00:16:22,273 बोल 269 00:16:34,119 --> 00:16:36,286 रीचर, हमें चेतावनी देने के लिए फिर से शुक्रिया। 270 00:16:36,287 --> 00:16:39,249 अगर तुमने मुझे सच नहीं बताया, तो तुम्हारे लिए यह मेरा आखिरी काम होगा। 271 00:16:40,375 --> 00:16:41,709 तुमने सैम्पसन को लेकर झूठ बोला। 272 00:16:41,710 --> 00:16:44,337 मुझे नहीं लगता कि वह तुम्हारे पिता हैं, और न ही तुम्हें लगता है। 273 00:16:50,760 --> 00:16:52,386 कम से कम सच तो बता ही सकती हो, 274 00:16:52,387 --> 00:16:55,682 यह सोचकर कि मैंने तुम्हारी बकवास सुनकर उस अमेरिकी सांसद का सामना किया। 275 00:17:02,063 --> 00:17:02,939 तुम सही कह रहे हो। 276 00:17:04,149 --> 00:17:05,525 मैंने पूरी तरह सच नहीं कहा था। 277 00:17:06,401 --> 00:17:10,905 मैं एक पत्रकार हूँ। एमिषा मेरी माँ नहीं है, और ये दोनों भाड़े के गार्ड हैं। 278 00:17:11,823 --> 00:17:13,198 किससे बचाने के लिए? 279 00:17:13,199 --> 00:17:16,285 मैं यहाँ दुनिया की सबसे शक्तिशाली सरकार के रहस्य दुनिया को बताने आई हूँ। 280 00:17:16,286 --> 00:17:17,536 और कैंसर? 281 00:17:17,537 --> 00:17:20,205 ये चोटें मैंने खुद मारीं ताकि मैं सैम्पसन तक पहुँच सकूँ। 282 00:17:20,206 --> 00:17:21,790 ताकि तुम उससे भी झूठ बोल सको? 283 00:17:21,791 --> 00:17:25,335 देखो… मुझे सच में अफ़सोस है, ठीक है? 284 00:17:25,336 --> 00:17:27,464 पर तुम्हें वह जानकारी मिल सकती थी जो हमें चाहिए थी। 285 00:17:28,798 --> 00:17:32,927 और मैं डर गई थी। एक औरत मर गई थी। आदमियों ने मेरा पीछा किया। 286 00:17:33,595 --> 00:17:35,096 मुझे असली कहानी बताओ। 287 00:17:40,143 --> 00:17:42,645 फ्राइज़ कोई भी खा सकता है। बोलो। 288 00:17:43,271 --> 00:17:46,607 एमिषा और सैम्पसन का चक्कर नहीं था, पर वे किसी और तरीके से जुड़े हैं। 289 00:17:46,608 --> 00:17:49,860 जब एमिषा और उसका पति इंडोनेशिया में छात्र थे, 290 00:17:49,861 --> 00:17:52,488 तो उन्हें चिंता होने लगी कि जनरल पुत्रा नाम के आदमी 291 00:17:52,489 --> 00:17:54,865 के नेतृत्व में सेना का दबदबा बढ़ता जा रहा है। 292 00:17:54,866 --> 00:17:56,034 तो, उन्होंने रैलियां निकालीं। 293 00:17:57,035 --> 00:17:59,912 इसके तुरंत बाद, पूरे समूह को अवैध रूप से बंदी बना लिया गया। 294 00:17:59,913 --> 00:18:02,122 पुत्रा ने अत्याचार किए। 295 00:18:02,123 --> 00:18:05,250 एमिषा की बगल वाली कोठरी में उसके पति को बेरहमी से पीटा और मारा गया, 296 00:18:05,251 --> 00:18:06,376 और वह बस सुनती रही। 297 00:18:06,377 --> 00:18:08,837 और फिर, उसे इतना पीटा गया कि वह मर ही गई होती। 298 00:18:08,838 --> 00:18:13,258 पुत्रा और उसके सैनिकों को एक अमेरिकी डेल्टा फ़ोर्स विशेषज्ञ ने ट्रेन किया था। 299 00:18:13,259 --> 00:18:14,259 जॉन सैम्पसन ने। 300 00:18:14,260 --> 00:18:16,678 हाँ। इसीलिए वह इंडोनेशिया में था। 301 00:18:16,679 --> 00:18:19,348 पुत्रा के सैनिकों को उन्नत सैन्य रणनीतियाँ सिखाने के लिए। 302 00:18:19,349 --> 00:18:23,477 वही रणनीतियाँ जो पुत्रा आम नागरिकों को यातनाएँ देने के लिए इस्तेमाल करता था। 303 00:18:23,478 --> 00:18:24,812 नोलन काहिल की क्या भूमिका थी? 304 00:18:24,813 --> 00:18:28,273 वह इंडोनेशिया में सैम्पसन का कमांडिंग ऑफ़िसर था। क्यों? 305 00:18:28,274 --> 00:18:30,527 जिस रात एना मरी, वह उसी ट्रेन में था। 306 00:18:35,865 --> 00:18:39,076 वह एना को मुझे ड्राइव देने से रोकने के लिए वहाँ होगा। 307 00:18:39,077 --> 00:18:40,661 मुझ तक कहानी पहुँचने से रोकने के लिए। 308 00:18:40,662 --> 00:18:42,955 अमेरिका इसमें अपना नाम आने से बचना चाहता है, 309 00:18:42,956 --> 00:18:44,582 लेकिन जनता को जानने का हक है। 310 00:18:45,583 --> 00:18:48,168 एमिषा के साथ बैठकर, उसकी कहानी सुनकर, उसकी आँखों में देखकर, 311 00:18:48,169 --> 00:18:51,588 उसके चेहरे को देखकर, पुत्रा ने उसके साथ जो किया, इस सबके बाद, 312 00:18:51,589 --> 00:18:53,423 एना मेरिक मदद करने के लिए तैयार हो गई। 313 00:18:53,424 --> 00:18:56,802 इसीलिए वह ड्राइव मेरे पास ला रही थी। वह समझती थी कि दाँव पर क्या लगा है। 314 00:18:56,803 --> 00:19:00,056 वह इस बात को ज़रूर समझती होगी कि सरकारी रिकॉर्ड चुराना संगीन जुर्म है। 315 00:19:01,140 --> 00:19:04,601 एना ने पेंटागन के लिए काम करना चुना क्योंकि वह देशभक्त थी। 316 00:19:04,602 --> 00:19:08,313 और मेरी तरह, उसे भी यकीन था कि सैम्पसन 317 00:19:08,314 --> 00:19:11,401 जैसी नैतिकता वाला आदमी व्हाइट हाउस में जीतकर नहीं जाना चाहिए। 318 00:19:12,652 --> 00:19:14,279 मुझे यह कहानी सबके सामने लानी है। 319 00:19:20,076 --> 00:19:23,204 प्लीज़। मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। 320 00:19:26,040 --> 00:19:28,667 अगर मेरे लिए नहीं, तो एमिषा के लिए, 321 00:19:28,668 --> 00:19:31,044 उसके पति और उन सभी लोगों के लिए जो मारे गए। 322 00:19:31,045 --> 00:19:31,963 एना के लिए। 323 00:19:33,006 --> 00:19:35,925 उस ड्राइव में सबूत है कि सैम्पसन इस सबसे जुड़ा है। 324 00:19:38,553 --> 00:19:39,679 मैं ड्राइव को ढूँढूँगा। 325 00:19:40,597 --> 00:19:41,931 जब देख लूँगा कि उसमें क्या है… 326 00:19:43,016 --> 00:19:44,601 तब तय करूँगा कि उसके साथ क्या करना है। 327 00:19:45,977 --> 00:19:47,729 बस इतना ही माँग सकती हूँ। शुक्रिया। 328 00:19:55,737 --> 00:19:58,780 अभी मेरा शुक्रिया मत अदा करो। लगता है उन लोगों ने हमें ढूँढ लिया है। 329 00:19:58,781 --> 00:19:59,781 कैसे? 330 00:19:59,782 --> 00:20:02,827 तुम्हारा पीछा हुआ था। शायद नई सिक्योरिटी रखनी पड़े। 331 00:20:03,536 --> 00:20:04,746 तुम क्या करोगे? 332 00:20:07,498 --> 00:20:09,125 उन्हें यहाँ आने का पछतावा होगा। 333 00:20:10,460 --> 00:20:11,294 शायद नहीं। 334 00:20:14,714 --> 00:20:16,466 बंदूकें मेज़ पर रखो वरना लड़की मारी जाएगी। 335 00:20:18,551 --> 00:20:19,677 अभी। 336 00:20:23,431 --> 00:20:24,891 उठो। हम घूमकर आएँगे। 337 00:20:25,600 --> 00:20:28,478 चलो। बैठो। तुम, बैठो। 338 00:20:32,440 --> 00:20:36,693 मिडनाइट कॉसमिक बोल का समय हो गया है! 339 00:20:36,694 --> 00:20:39,112 सभी स्ट्राइक्स को रोलिंग रॉक का मुफ़्त पिचर मिलेगा, 340 00:20:39,113 --> 00:20:43,409 और हमारे पास है एक-के-साथ-एक मुफ़्त स्नैक! 341 00:20:52,919 --> 00:20:54,086 इन्हें यहाँ से बाहर निकालो। 342 00:20:54,087 --> 00:20:55,964 चलो! चलो! 343 00:21:39,382 --> 00:21:40,258 ओह! 344 00:22:09,203 --> 00:22:10,537 मैंने बाहर जाने को कहा था। 345 00:22:10,538 --> 00:22:14,042 गार्ड एमिषा को होटल ले गए। मैं तुम्हें छोड़कर नहीं जा सकती थी। 346 00:22:16,044 --> 00:22:17,045 शुक्रिया। 347 00:22:22,925 --> 00:22:26,429 हमें जाना होगा। अगर मैं इस सब में फँस गया, तो सीआईए मुझे ढूँढ लेगी। 348 00:22:27,221 --> 00:22:28,264 सीआईए? 349 00:22:34,854 --> 00:22:35,730 इन्हें जाने दो। 350 00:22:57,335 --> 00:22:59,586 - यही है? - हाँ। 351 00:22:59,587 --> 00:23:02,840 उसने इतनी अच्छी गाड़ी छोड़कर सबवे से जाने का क्यों सोचा होगा? 352 00:23:03,883 --> 00:23:04,800 नहीं पता। 353 00:23:04,801 --> 00:23:07,928 जिसने भी इसे चुराया था, उसे पता था कि वह क्या कर रहा है। 354 00:23:07,929 --> 00:23:11,431 किसी सुनसान जगह पर ले जाकर तलाशी ली। 355 00:23:11,432 --> 00:23:14,268 जैसे एना के घर की ली थी। फिर से सीआईए? 356 00:23:14,936 --> 00:23:15,812 हो सकता है। 357 00:23:17,396 --> 00:23:20,107 पता चल गया होगा कि लोकल पुलिस कार ढूँढ रही होगी। 358 00:23:20,108 --> 00:23:22,735 नहीं चाहती थे कि सबवे के पास इसके साथ पकड़े जाएँ। 359 00:23:23,402 --> 00:23:25,154 धत्! ज़रा इधर देखो। 360 00:23:26,906 --> 00:23:30,952 ग्लव बॉक्स ज़बरदस्ती खोला गया है, सीटें फाड़ी गई हैं। इस चिट्ठी को देखो। 361 00:23:34,038 --> 00:23:35,205 क्रेडिट कार्ड ऑफ़र है। 362 00:23:35,206 --> 00:23:37,707 "जल्दी करें, 5000 एक्स्ट्रा पॉइंट्स पाएँ।" 363 00:23:37,708 --> 00:23:40,460 अगर ये सड़कछाप लोग होते, तो इसे ले गए होते। 364 00:23:40,461 --> 00:23:41,628 जालसाज़ी करते। 365 00:23:41,629 --> 00:23:43,713 यकीनन वे लोग कुछ ढूँढ रहे थे। 366 00:23:43,714 --> 00:23:45,466 - ड्राइव। - हाँ। 367 00:23:54,142 --> 00:23:55,518 बियर क्रीक पास। 368 00:23:57,145 --> 00:23:59,438 पिछली सर्दियों के बाद डिक्की कभी साफ़ ही नहीं की। 369 00:24:01,149 --> 00:24:03,191 तो, उसकी सर्दियों की जैकेट भी यहीं होगी। 370 00:24:03,192 --> 00:24:05,569 और क्या तुम अंदाजा नहीं लगा सकते कि वह इसे पहनकर 371 00:24:05,570 --> 00:24:06,904 गर्मी में सबवे में क्यों घुस गई? 372 00:24:08,573 --> 00:24:09,407 कोई अंदाज़ा नहीं। 373 00:24:11,742 --> 00:24:15,120 लगता है कि यह सामान बस कार के पीछे यूँ ही पड़ा था। 374 00:24:15,121 --> 00:24:19,124 तो, एना अगर घर से बिना कोट के निकली, यानी कोट पहनना उसके प्लान में नहीं था। 375 00:24:19,125 --> 00:24:22,670 यह उसके प्लान का हिस्सा तब बना जब वह कार में बैठी। 376 00:24:23,296 --> 00:24:24,630 यह कोई तर्क नहीं हुआ। 377 00:24:33,723 --> 00:24:34,599 तुम ठीक हो? 378 00:24:38,811 --> 00:24:40,938 मुझे उसके और बेन के साथ… 379 00:24:42,023 --> 00:24:42,857 बियर क्रीक जाना था। 380 00:24:44,233 --> 00:24:47,737 पर मैंने ऐन वक्त पर रद्द कर दिया, ताकि मैं… 381 00:24:49,822 --> 00:24:52,450 अपने गैराज को फिर से इंसुलेट कर सकूँ। 382 00:24:55,661 --> 00:24:58,164 अब मैं उनके साथ फिर कभी कुछ नहीं कर पाऊँगा। 383 00:25:01,042 --> 00:25:04,252 बस मेरा गैराज ठीक रहेगा, है ना? 384 00:25:04,253 --> 00:25:08,673 ए… पता है किसी अपने के मरने के बाद किस तरह के लोग 385 00:25:08,674 --> 00:25:10,134 खुद को नर्क की आग में जलाते हैं? 386 00:25:11,135 --> 00:25:13,638 "मुझे करना चाहिए था, मैं कर सकता था, काश मैंने किया होता"? 387 00:25:17,475 --> 00:25:18,601 अच्छे लोग। 388 00:25:20,478 --> 00:25:21,938 पर इससे तुम्हें मदद नहीं मिलती। 389 00:25:24,315 --> 00:25:26,776 और इससे यह पता लगाने में मदद नहीं मिलेगी कि यह किसने किया। 390 00:25:30,655 --> 00:25:31,948 तो, तुम समझ रहे हो? 391 00:25:33,407 --> 00:25:34,283 काम पर ध्यान दोगे? 392 00:25:42,166 --> 00:25:43,000 ठीक है। 393 00:25:43,626 --> 00:25:48,297 जीपीएस नहीं है। डैशबोर्ड पर फ़ोन माउंट है। नेविगेशन के लिए फ़ोन इस्तेमाल किया होगा। 394 00:25:49,924 --> 00:25:52,717 सबवे स्टेशन में एना के पास कोई फ़ोन नहीं मिला। 395 00:25:52,718 --> 00:25:54,177 और ट्रेन में भी कुछ नहीं मिला। 396 00:25:54,178 --> 00:25:56,472 - जिसने तलाशी ली उसने ले लिया होगा। - हटो। 397 00:26:01,727 --> 00:26:02,937 यह वर्क बैज है। 398 00:26:03,896 --> 00:26:06,106 हमें घर पर एना का वर्क बैज मिला था। 399 00:26:06,107 --> 00:26:09,234 इन सभी चीज़ों का मकसद होता है कि सिक्योरिटी फेडरल बिल्डिंग में जाने दे। 400 00:26:09,235 --> 00:26:10,611 वे फ़ालतू बैज नहीं देते। 401 00:26:12,113 --> 00:26:15,115 क्या एना ने कभी दूसरी नौकरी या किसी नई जगह काम करने की बात की थी? 402 00:26:15,116 --> 00:26:16,575 नहीं, कभी नहीं। 403 00:26:22,039 --> 00:26:23,916 धत्! फेड्स। हमें जाना होगा। 404 00:26:26,669 --> 00:26:27,712 तुम क्या कर रहे हो? 405 00:26:29,046 --> 00:26:31,756 सुनो। एक बार तुमने उसे अपनी जेब में ठूँस लिया, तो तुमने 406 00:26:31,757 --> 00:26:33,300 साक्ष्य की सबूतों से छेड़छाड़ की। 407 00:26:33,301 --> 00:26:36,011 अगर उस बैज से किसी को दोषी ठहराया जाता, तो अब नहीं हो पाएगा। 408 00:26:36,012 --> 00:26:39,806 फेडरल सरकार ने आत्महत्या का केस ले लिया, सीआईए ने हमें अगवा किया, 409 00:26:39,807 --> 00:26:42,100 गुंडों ने हमें मारने की कोशिश की। 410 00:26:42,101 --> 00:26:44,228 भाड़ में जाए सबूतों की श्रृंखला। 411 00:26:45,062 --> 00:26:47,189 मैं जानना चाहता हूँ कि मेरी बहन की मौत किसलिए हुई। 412 00:26:50,359 --> 00:26:54,780 लिबर्टी गार्डन्स होटल 413 00:27:24,977 --> 00:27:28,898 नए कपड़े हैं। एक आदमी सड़क के पार वे-वे के बाहर बेच रहा था। 414 00:27:30,649 --> 00:27:31,484 वा-वा। 415 00:27:33,277 --> 00:27:34,862 एमिषा कैसी है? 416 00:27:35,780 --> 00:27:39,867 वह और गार्ड आज रात कहीं ठहर रहे हैं। चोट नहीं आई। वे बचकर निकल गए। 417 00:27:40,826 --> 00:27:43,537 पर वह डरी हुई है। 418 00:27:44,205 --> 00:27:48,084 लोग उसे फिर से चोट पहुँचाना चाहते हैं। इससे कितनी ही बुरी यादें वापस आ जाती हैं। 419 00:27:53,964 --> 00:27:54,882 कम सामान रखता हूँ। 420 00:27:59,053 --> 00:28:00,221 तुम्हें काफ़ी चोट लगी है। 421 00:28:02,098 --> 00:28:03,099 बेहतर लग रहा है… 422 00:28:04,517 --> 00:28:05,393 और बुरा भी। 423 00:28:06,185 --> 00:28:09,188 मुझे दूसरा मौका देने के लिए शुक्रिया। 424 00:28:11,607 --> 00:28:13,567 तुमसे झूठ बोला, माफ़ करना। मैं नहीं चाहती थी। 425 00:28:14,693 --> 00:28:15,611 हाँ, तुमने बोला। 426 00:28:17,196 --> 00:28:19,072 इसलिए तुमने एक खास समय पर 427 00:28:19,073 --> 00:28:21,033 एक खास तरीके से कुछ खास शब्द कहे। 428 00:28:21,951 --> 00:28:23,119 झूठ बोलने के लिए। 429 00:28:24,120 --> 00:28:25,954 मेरा एक अटल नियम है कि मैं उन झूठों को 430 00:28:25,955 --> 00:28:28,207 माफ़ कर देता हूँ जो गली में मेरा सिर फटने से बचाते हैं। 431 00:28:31,252 --> 00:28:32,211 शुक्रिया। 432 00:28:34,088 --> 00:28:37,215 पर काश मुझे धोखा न देना पड़ता। 433 00:28:37,216 --> 00:28:40,051 सच्चाई तक पहुँचना था, कहानी सामने लानी थी। 434 00:28:40,052 --> 00:28:42,388 बस इसी के लिए मुझे झूठ बोलना पड़ा। 435 00:28:44,181 --> 00:28:45,515 यही इसकी कीमत थी। 436 00:28:45,516 --> 00:28:47,016 पर क्या यह इस कीमत के लायक था? 437 00:28:47,017 --> 00:28:51,438 हम उस बोलिंग ऐली या होटल में मारे जा सकते थे। 438 00:28:51,439 --> 00:28:53,190 मैं खतरे से डरकर भागती नहीं हूँ। 439 00:28:55,401 --> 00:28:56,818 तुम भी ऐसे नहीं लगते। 440 00:28:56,819 --> 00:28:59,487 मैं 120 किलो का सैनिक रह चुका हूँ। 441 00:28:59,488 --> 00:29:02,782 तुम 50 किलो की रिपोर्टर हो, और तुम्हारी सिक्योरिटी औसत है। 442 00:29:02,783 --> 00:29:05,034 तुम्हें एमिषा को लेकर घर वापस चले जाना चाहिए। 443 00:29:05,035 --> 00:29:05,911 कभी नहीं। 444 00:29:06,620 --> 00:29:10,248 हम यहाँ जो करना चाहते हैं वह मुझसे और एमिषा से बढ़कर है। 445 00:29:10,249 --> 00:29:12,709 और वह सहमत है। हम यहाँ जानकारी लेने आए थे, 446 00:29:12,710 --> 00:29:15,796 और वह जानकारी जिस आखिरी इंसान के पास थी, वह शहर में था। 447 00:29:16,755 --> 00:29:19,591 तो, नहीं, हम नहीं जाएँगे। 448 00:29:19,592 --> 00:29:21,260 भले ही तुम इस वजह से मर जाओ? 449 00:29:21,760 --> 00:29:24,722 मैंने तुमसे कहा था, मैं भागने वालों में से नहीं हूँ। 450 00:29:26,390 --> 00:29:27,433 तुम अपना बताओ। 451 00:29:30,686 --> 00:29:32,813 शायद मैं भी भागने वालों में से नहीं हूँ। 452 00:29:37,693 --> 00:29:39,236 क्या इसीलिए तुम अभी तक यहाँ टिके हो? 453 00:29:44,825 --> 00:29:47,411 तुम्हें बुरा लग रहा है कि तुम एना की मदद नहीं कर पाए, है न? 454 00:29:48,454 --> 00:29:50,414 वह बेचारी औरत तुम्हारी आँखों में देखती रही… 455 00:29:51,207 --> 00:29:53,334 उलझन भरी, डरी हुई नज़रों से, 456 00:29:54,585 --> 00:29:56,462 टूटी हुई, और तुम कुछ नहीं कर पाए। 457 00:29:59,423 --> 00:30:00,382 पर, सुनो… 458 00:30:01,717 --> 00:30:03,552 क्या लगता है इसके लिए कौन ज़्यादा ज़िम्मेदार है? 459 00:30:05,137 --> 00:30:08,224 वह आदमी जिसने सबवे में एना से कुछ शब्द कहे… 460 00:30:10,184 --> 00:30:11,936 या वह पत्रकार जिसकी वजह से वह वहाँ थी? 461 00:30:18,025 --> 00:30:19,026 मैं पीठ पोंछ देती हूँ। 462 00:30:27,660 --> 00:30:31,330 जब मैं 16 साल की थी, तब मेरी माँ ने मुझे यह ब्रेसलेट दिया था। 463 00:30:34,708 --> 00:30:37,586 वह एक सच्ची पत्रकार थीं। 464 00:30:40,339 --> 00:30:42,049 इंडोनेशिया में जंग के दौरान उनकी मौत हो गई। 465 00:30:46,554 --> 00:30:48,055 उन्हीं की वजह से आज मैं रिपोर्टर हूँ। 466 00:30:53,018 --> 00:30:54,562 यह ब्रेसलेट… 467 00:30:56,230 --> 00:30:57,690 मेरे पास उनकी बस यही अमानत है। 468 00:31:01,068 --> 00:31:04,363 हर डिब्बे में दो बीज। 469 00:31:05,614 --> 00:31:08,909 मैं और वह… 470 00:31:12,288 --> 00:31:13,247 हमेशा साथ में। 471 00:31:17,001 --> 00:31:19,128 हर डिब्बा हमारी ज़िंदगी का अलग चरण था। 472 00:31:25,259 --> 00:31:28,095 और मैं लोगों से यही कहती हूँ कि यह बस एक आम चार्म ब्रेसलेट है। 473 00:31:31,807 --> 00:31:32,933 किसी न किसी वजह से… 474 00:31:35,728 --> 00:31:37,688 तुमसे फिर से झूठ बोलना सही नहीं लग रहा। 475 00:32:13,307 --> 00:32:15,768 अपने लैपटॉप पर करना ठीक नहीं लग रहा। 476 00:32:16,644 --> 00:32:18,102 मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। 477 00:32:18,103 --> 00:32:19,438 अच्छा? मुझे पड़ता है। 478 00:32:20,272 --> 00:32:23,900 देखो, यार, मैं सीआईए के ठिकाने पता कर सकता हूँ, बर्नर इस्तेमाल कर सकता हूँ, छिपकर रह 479 00:32:23,901 --> 00:32:24,985 सकता हूँ, पर सब कानूनी है। 480 00:32:25,527 --> 00:32:27,487 घटनास्थल से अपनी बहन का बैज लेना, 481 00:32:27,488 --> 00:32:29,198 यह सबूतों से छेड़छाड़ करना है। 482 00:32:30,699 --> 00:32:33,327 तो चले जाओ। तुम्हारे यहाँ होने की ज़रूरत नहीं। 483 00:32:34,495 --> 00:32:36,830 ठीक है, हाँ। तुम्हारे लिए यह कहना आसान है। 484 00:32:39,375 --> 00:32:42,586 तुम जानना चाहते हो कि मैं अब ऑनलाइन पब्लिकेशन के लिए ही क्यों लिखता हूँ? 485 00:32:43,587 --> 00:32:46,756 क्योंकि एक साल पहले, मैं एक बैंक घोटाले पर काम कर रहा था जिसमें फ़ेडरल एजेंट 486 00:32:46,757 --> 00:32:49,300 और बहुत से ताकतवर लोग शामिल थे, जिसमें मेरा अपना अखबार भी था, 487 00:32:49,301 --> 00:32:52,471 जिसमें कई सालों से एक ही कहानी छपने का इंतज़ार था। 488 00:32:53,764 --> 00:32:56,182 जबकि रक्षक ही भक्षक के साथ काम कर रहे हों? 489 00:32:56,183 --> 00:32:57,935 तो आपकी कोई संभावना नहीं रहती। 490 00:32:58,811 --> 00:33:01,396 उन्होंने न केवल मुझे निकाला, बल्कि मुझे बदनाम भी किया, 491 00:33:01,397 --> 00:33:03,607 अपमानित किया, मुझे सनकी कहा। 492 00:33:04,650 --> 00:33:07,485 मेरे लैपटॉप में मनगढ़ंत साज़िश की कहानियाँ डाल दीं, 493 00:33:07,486 --> 00:33:11,155 मेरी लागत की रिपोर्ट में हेरफेर की ताकि लगे कि मैं चोरी कर रहा हूँ। 494 00:33:11,156 --> 00:33:12,950 मेरे अपने पिता के मन में शक डाल दिया। 495 00:33:15,411 --> 00:33:16,412 तो, हाँ… 496 00:33:18,122 --> 00:33:19,081 मुझे यहाँ रहना पड़ेगा। 497 00:33:22,126 --> 00:33:23,961 यह लो। पता था कि सबूत के तौर पर एक है। 498 00:33:24,545 --> 00:33:28,047 फ्रॉड ने कुछ हफ्तों पहले, नकली आईडी बनाने वाले गिरोह पर छापा मारा था। काम बन जाएगा। 499 00:33:28,048 --> 00:33:28,966 ठीक है। 500 00:33:30,843 --> 00:33:31,719 काम शुरू करो। 501 00:33:39,768 --> 00:33:41,854 देखते हैं यहाँ क्या मिलता है। 502 00:33:43,564 --> 00:33:46,858 ठीक है। नाम, एना मेरिक। 503 00:33:46,859 --> 00:33:51,488 ऑफ़िस का पता और प्रवेश अनुमति, बिल्डिंग 28, स्टेशन जे12। 504 00:33:54,032 --> 00:33:58,202 लेवल आठ की अनुमति? तुमने तो कहा था कि तुम्हारी बहन एचआर क्लर्क थी। 505 00:33:58,203 --> 00:34:00,372 वह लेवल आठ की अनुमति का क्या कर रही थी? 506 00:34:02,249 --> 00:34:04,001 मुझे कोई अंदाज़ा नहीं। 507 00:34:04,668 --> 00:34:07,378 कम से कम हमें पता है कि अब आगे कहाँ जाना है। 508 00:34:07,379 --> 00:34:10,131 कह दो कि वह बैज कार से नहीं मिला। 509 00:34:10,132 --> 00:34:12,216 जो दिख रहा है उसे भूल जाओ और चले जाओ। 510 00:34:12,217 --> 00:34:14,219 खैर, मुझे दिख रहा है कि सबूत चुराया गया है। 511 00:34:16,722 --> 00:34:18,140 नहीं, तुम्हें नहीं दिख रहा। 512 00:34:19,808 --> 00:34:21,393 तुम मुझे डराओगी? 513 00:34:22,311 --> 00:34:24,229 मैं कोई खबरी नहीं हूँ, ग्रीन। 514 00:34:25,230 --> 00:34:26,522 मैं बेवकूफ़ भी नहीं हूँ। 515 00:34:26,523 --> 00:34:28,192 यह फ़ेडरल का केस है। 516 00:34:28,984 --> 00:34:33,030 मैं तुम्हारी तरह नहीं हूँ। इस बकवास के लिए करियर बर्बाद करके मुझे खुशी नहीं मिलेगी। 517 00:34:33,739 --> 00:34:35,699 तो, अगर वे मेरे पास आते हैं, अगर मुझसे पूछते हैं… 518 00:34:37,534 --> 00:34:39,244 तो मैं बता दूँगा कि मैंने क्या देखा है। 519 00:34:42,331 --> 00:34:43,749 अपने डेस्क पर वापस जाओ, शॉन। 520 00:34:50,380 --> 00:34:52,466 ठीक है। अपना सामान उठाओ। हमें जाना पड़ेगा। 521 00:34:56,053 --> 00:34:59,014 पता है, तुम इतने बड़े हो कि चुपचाप नहीं निकल सकते, है न? 522 00:34:59,681 --> 00:35:00,973 तुम्हें जगाना नहीं चाहता था। 523 00:35:00,974 --> 00:35:03,643 हमेशा आधी रात को चुपके से नहीं निकलता, 524 00:35:03,644 --> 00:35:05,311 पर मुझे अभी ड्राइव करके जाना है। 525 00:35:05,312 --> 00:35:06,230 कहाँ जाना है? 526 00:35:06,730 --> 00:35:07,773 बाल्टीमोर। 527 00:35:08,398 --> 00:35:10,608 सुबह तक वहाँ पहुँचना है। 528 00:35:10,609 --> 00:35:12,444 मेरे पास ज़्यादा से ज़्यादा ढाई घंटे हैं। 529 00:35:13,111 --> 00:35:14,028 वहाँ क्या है? 530 00:35:14,029 --> 00:35:18,200 सैम्पसन है। जो तुमने मुझे बताया, उसके बाद हमें और बातें करनी पड़ेगी। 531 00:35:20,077 --> 00:35:21,829 बस सुरक्षित वापस आ जाना, ठीक है? 532 00:35:25,207 --> 00:35:28,085 मैं नहीं चाहती कि जिसे भी मैंने इसमें घसीटा, उसे नुकसान पहुँचे। 533 00:35:39,304 --> 00:35:41,640 23 औद्योगिक मार्ग बिल्डिंग 28, स्टेशन जे12 534 00:35:46,061 --> 00:35:47,979 एना यहाँ क्या कर रही थी? 535 00:35:47,980 --> 00:35:52,067 अमरीकी सरकारी संपत्ति 536 00:35:57,698 --> 00:36:00,784 {\an8}बाल्टीमोर 537 00:36:02,077 --> 00:36:04,036 हॉल के आखिर में उसका कमरा है जो बंद है 538 00:36:04,037 --> 00:36:06,205 और हमें अभी तक जाँच करने का मौका नहीं मिला। 539 00:36:06,206 --> 00:36:08,250 - अगर बुरा न लगे तो देखिए… - स्प्रिंगफ़ील्ड! 540 00:36:09,209 --> 00:36:10,460 वह आ गया। 541 00:36:15,173 --> 00:36:19,011 रीचर, सांसद सैम्पसन सोच रहे थे कि तुमसे दोबारा मिलने का मौका कब मिलेगा। 542 00:36:20,053 --> 00:36:20,888 मेरे पीछे आओ। 543 00:36:33,817 --> 00:36:34,734 तुम आ रहे हो? 544 00:36:34,735 --> 00:36:38,905 पिछली बार तुमने कहा था मैं सैम्पसन से मिलूँगा, तो फेडरल चेलों से ही बात हुई। 545 00:36:38,906 --> 00:36:41,782 इस बार मैं तुम पर कैसे भरोसा कर सकता हूँ? 546 00:36:41,783 --> 00:36:43,493 लिफ़्ट में चलकर देख लो। 547 00:36:54,838 --> 00:36:57,674 ज़्यादा जोश नहीं चाहिए, तो आधा ही लेना। 548 00:36:58,759 --> 00:36:59,843 आधा ही है। 549 00:37:02,971 --> 00:37:04,139 अंदर आ जाओ, स्प्रिंगफ़ील्ड। 550 00:37:05,140 --> 00:37:06,891 दरवाज़ा खुला नहीं छोड़ना चाहिए। 551 00:37:06,892 --> 00:37:09,311 तुमने मुझे लिफ़्ट से 20 सेकंड पहले फ़ोन किया था। 552 00:37:10,354 --> 00:37:12,856 रीचर, तुमसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। 553 00:37:13,941 --> 00:37:15,192 तुम नाश्ता करना चाहोगे? 554 00:37:15,817 --> 00:37:17,069 मैं कभी खाने को मना नहीं करता। 555 00:37:17,945 --> 00:37:18,820 तो फिर बैठो। 556 00:37:20,781 --> 00:37:23,909 एक उबला अंडा और फल हैं। मैंने उन्हें छुआ नहीं है। 557 00:37:25,494 --> 00:37:26,411 शुक्रिया। 558 00:37:28,372 --> 00:37:32,959 मैं अंदाज़ा लगा रहा हूँ कि तुम यहाँ इसलिए आए हों क्योंकि तुम्हें 559 00:37:32,960 --> 00:37:37,005 कोई जानकारी चाहिए या तुम्हारे पास बताने को कुछ है? इसमें से क्या सही है? 560 00:37:38,131 --> 00:37:38,966 दोनों। 561 00:37:39,841 --> 00:37:40,676 तो बताओ। 562 00:37:44,554 --> 00:37:47,307 मैंने तुम्हें पहले ही बताया था, हमारे बीच कोई राज़ नहीं है। 563 00:37:50,352 --> 00:37:51,228 ठीक है। 564 00:37:52,938 --> 00:37:55,982 मुझे जानना है कि जनरल पुत्रा के साथ आपकी क्या भागीदारी थी। 565 00:37:55,983 --> 00:37:59,736 उसने इंडोनेशिया में कई राजनीतिक विद्रोहियों को यातना दी और उनकी हत्या की। 566 00:38:01,238 --> 00:38:02,154 और क्या? 567 00:38:02,155 --> 00:38:05,575 और मेरे मुखबिर का कहना है उसे आपके नेतृत्व में डेल्टा फ़ोर्स ने ट्रेन किया। 568 00:38:06,952 --> 00:38:09,662 जैसे आप बेचैन हो रहे हैं, उससे लगता है आपको जनरल का नाम पता है 569 00:38:09,663 --> 00:38:12,124 - और आप उसके अत्याचारों में शामिल थे। - जॉन। 570 00:38:12,791 --> 00:38:15,584 युद्ध अपराधों के आरोप लगाए जा रहे हैं तो भी तुम इतने शांत बैठे हो। 571 00:38:15,585 --> 00:38:17,878 तुम्हारे मुखबिर के पास कहानी का एक ही हिस्सा है। 572 00:38:17,879 --> 00:38:21,507 हाँ, मैं 1998 में डेल्टा फ़ोर्स के साथ इंडोनेशिया में था। 573 00:38:21,508 --> 00:38:23,217 और मैं पुत्रा से मिला था। 574 00:38:23,218 --> 00:38:24,552 मैं उसे खास पसंद नहीं करता था। 575 00:38:24,553 --> 00:38:26,971 हमारा मिशन टॉप सीक्रेट था, और अभी भी है, 576 00:38:26,972 --> 00:38:31,727 पर मैं यह बता सकता हूँ कि मैंने कभी भी नागरिकों को यातना नहीं दी या मारा नहीं। 577 00:38:32,894 --> 00:38:36,398 मैंने कभी भी नागरिकों को यातना देने या मारने में मदद नहीं की। 578 00:38:37,649 --> 00:38:40,735 अगर तुम मुझे गुस्सा दिलाने की कोशिश कर रहे हो, तो यह बेकार है। 579 00:38:40,736 --> 00:38:42,695 बस इसलिए कि मैं सच कह रहा हूँ। 580 00:38:42,696 --> 00:38:44,947 आपने मुझे पहली बार मिलने पर क्यों नहीं बताया? 581 00:38:44,948 --> 00:38:49,035 आमतौर पर जब कोई अजनबी पूछे, तो क्या तुम अपने सैन्य ऑपरेशन की 582 00:38:49,036 --> 00:38:50,120 जानकारी दोगे? 583 00:38:50,620 --> 00:38:51,455 बात समझ में आती है। 584 00:38:53,165 --> 00:38:55,291 क्या कोई ऐसी बात है जो आप छिपा रहे हैं? 585 00:38:55,292 --> 00:38:56,417 कुछ भी नहीं। 586 00:38:56,418 --> 00:38:58,836 - आपके चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के बारे में? - काहिल? 587 00:38:58,837 --> 00:38:59,754 उसका क्या? 588 00:38:59,755 --> 00:39:02,256 जिस रात एना ने आत्महत्या की, उस रात चार गवाह थे, 589 00:39:02,257 --> 00:39:04,717 पर पुलिस ने सिर्फ़ तीन से पूछताछ की। 590 00:39:04,718 --> 00:39:07,054 एक भाग गया। वह काहिल था। 591 00:39:09,931 --> 00:39:12,683 - कहना नहीं चाहता, पर यह बकवास है। - मैंने उसे देखा था। 592 00:39:12,684 --> 00:39:14,894 काहिल उस ट्रेन में नहीं था। वरना वह मुझे बता देता। 593 00:39:14,895 --> 00:39:17,772 अच्छा? लगता है यहाँ लोगों की आदत है कि बातचीत में कोई न कोई 594 00:39:17,773 --> 00:39:19,190 खास जानकारी छुपा ही लेते हैं। 595 00:39:19,191 --> 00:39:20,524 नोलन काहिल को जानकारी नहीं है। 596 00:39:20,525 --> 00:39:23,820 सच में? वह कहाँ है? हम साथ मिलकर उससे पूछ सकते हैं। 597 00:39:24,571 --> 00:39:26,907 ठीक है। चलते हैं। 598 00:39:32,204 --> 00:39:33,163 नोलन… 599 00:39:34,915 --> 00:39:35,832 हमें बात करनी है। 600 00:39:41,922 --> 00:39:43,757 चीजें हमेशा छिपाई नहीं जा सकतीं, है ना? 601 00:39:44,508 --> 00:39:45,592 इसका क्या मतलब है? 602 00:39:46,343 --> 00:39:50,138 वॉटरगेट, ईरान कॉन्ट्रा, हंटर का लैपटॉप। 603 00:39:50,972 --> 00:39:53,557 लोग चाहे जो भी छिपाने की कोशिश करें, बात बाहर आ ही जाती है। 604 00:39:53,558 --> 00:39:56,853 जिस रात एना मेरिक की मौत हुई, तुम उसके साथ सबवे में क्यों थे? 605 00:39:58,772 --> 00:40:00,565 क्या तुमने उसकी पेन ड्राइव ली थी? 606 00:40:03,193 --> 00:40:04,861 तुम एक अच्छे राष्ट्रपति बन सकते थे। 607 00:40:07,864 --> 00:40:08,865 माफ़ करना, जॉन। 608 00:40:09,866 --> 00:40:10,867 नोलन। 609 00:40:11,868 --> 00:40:12,828 - नोलन, नोलन! - नहीं! 610 00:40:16,540 --> 00:40:17,999 हे भगवान। 611 00:40:19,084 --> 00:40:21,753 मैं स्प्रिंगफ़ील्ड बोल रहा हूँ। इलाका ब्लॉक करो और पैरामेडिक बुलाओ। 612 00:42:18,370 --> 00:42:20,454 संवाद अनुवादक Inu 613 00:42:20,455 --> 00:42:22,457 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल