1 00:00:06,465 --> 00:00:07,882 रीचर में इससे पहले… 2 00:00:07,883 --> 00:00:10,510 एक औरत ने उसी ट्रेन में आत्महत्या की जिसमें राष्ट्रपति पद के 3 00:00:10,511 --> 00:00:12,178 उम्मीदवार का चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ मौजूद था? 4 00:00:12,179 --> 00:00:14,181 इसके लिए सीआईए ने लोगों का अपहरण करना शुरू कर दिया? 5 00:00:15,224 --> 00:00:16,224 बेशक यह एक कहानी है। 6 00:00:16,225 --> 00:00:19,310 मुझे नहीं पता बेन कहाँ है, पर उस लड़की को जानता हूँ जिसके साथ उस रात गया था। 7 00:00:19,311 --> 00:00:22,523 - हाँ, असली नाम मेरी एलेन डेनियल्स है। - तुम्हारे पास पता है? 8 00:00:23,649 --> 00:00:25,483 जिन्होंने भी यह किया वे नौसिखिया नहीं थे। 9 00:00:25,484 --> 00:00:27,235 आत्महत्या करने वाली की कार मिल गई। 10 00:00:27,236 --> 00:00:29,696 उसने इतनी अच्छी गाड़ी क्यों छोड़ी होगी? 11 00:00:29,697 --> 00:00:30,573 सबवे क्यों लिया? 12 00:00:31,031 --> 00:00:32,199 यह वर्क बैज है। 13 00:00:33,909 --> 00:00:38,329 नाम, एना मेरिक। ऑफ़िस का पता और लेवल आठ की अनुमति? 14 00:00:38,330 --> 00:00:40,249 कम से कम हमें पता है कि अब आगे कहाँ जाना है। 15 00:00:40,958 --> 00:00:42,376 एना यहाँ क्या कर रही थी? 16 00:00:43,294 --> 00:00:45,128 पुत्रा और उसके सैनिकों को एक अमेरिकी 17 00:00:45,129 --> 00:00:47,881 - डेल्टा फ़ोर्स विशेषज्ञ ने ट्रेन किया था। - जॉन सैम्पसन। 18 00:00:47,882 --> 00:00:50,633 उस ड्राइव में सबूत है कि सैम्पसन इस सबसे जुड़ा है। 19 00:00:50,634 --> 00:00:53,928 मैंने कभी भी नागरिकों को यातना नहीं दी या मारा नहीं। 20 00:00:53,929 --> 00:00:56,014 - आपके चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के बारे में? - उसका क्या? 21 00:00:56,015 --> 00:00:59,184 जिस रात एना मेरिक की मौत हुई, तुम उसके साथ सबवे में क्यों थे? 22 00:00:59,185 --> 00:01:00,102 माफ़ करना, जॉन। 23 00:01:01,061 --> 00:01:03,606 - नोलन, नोलन! - नहीं! 24 00:01:12,740 --> 00:01:18,829 {\an8}बाल्टीमोर 25 00:01:26,045 --> 00:01:28,797 और क्या मिस्टर काहिल किसी तरह से परेशान लग रहे थे? 26 00:01:28,798 --> 00:01:29,715 नहीं। 27 00:01:30,341 --> 00:01:34,761 क्या उन्हें किसी खास वजह से चिंता थी? रोमांटिक या पैसों को लेकर, ऐसा कुछ भी? 28 00:01:34,762 --> 00:01:35,846 मेरी जानकारी में नहीं। 29 00:01:36,514 --> 00:01:39,390 क्या उसने कोई नोट छोड़ा? कोई संदेश, या कोई ईमेल? 30 00:01:39,391 --> 00:01:41,935 देखिए, डिटेक्टिव, आपकी जाँच की सराहना करता हूँ। 31 00:01:41,936 --> 00:01:43,686 पर वह कुछ छोड़कर नहीं गए। 32 00:01:43,687 --> 00:01:46,232 उनमें कोई खतरे का संकेत नहीं दिखा, और अभी, मैं… 33 00:01:49,568 --> 00:01:52,779 माफ़ करिए, मैं बस अपने दोस्त को खोने के दुख से परेशान हूँ। 34 00:01:52,780 --> 00:01:56,991 समझ गई। अगर मेरे पास और सवाल होंगे, तो आपके ऑफ़िस से संपर्क करूँगी। 35 00:01:56,992 --> 00:01:58,077 शुक्रिया। 36 00:01:59,161 --> 00:02:01,121 आपसे कैसे बात हो सकती है, मिस्टर रीचर? 37 00:02:01,664 --> 00:02:02,498 बात नहीं हो सकती। 38 00:02:05,751 --> 00:02:09,003 मिस्टर रीचर से जो भी पूछताछ करनी हो, मेरा ऑफ़िस उन्हें बता देगा। 39 00:02:09,004 --> 00:02:12,842 ठीक है, हाँ। बहुत अच्छे। मुझे अफ़सोस है। 40 00:02:15,344 --> 00:02:18,054 अभी-अभी फ्रंट डेस्क से कॉल आया है, सर। समाचार दल पहुँच रहे हैं। 41 00:02:18,055 --> 00:02:20,056 हमें तुम्हें कहीं और ले जाना होगा। 42 00:02:20,057 --> 00:02:22,685 वैसे इसमें कोई राज़ नहीं कि मैं यहाँ रह रहा हूँ। 43 00:02:23,227 --> 00:02:24,727 या यह कि नोलन मेरे लिए काम करता था। 44 00:02:24,728 --> 00:02:27,814 खुदकुशी की जगह पर आपका दिखना अच्छा नहीं है… 45 00:02:27,815 --> 00:02:29,566 भगवान के लिए, स्प्रिंगफ़ील्ड। 46 00:02:29,567 --> 00:02:31,484 मैंने उस आदमी के साथ 11 साल काम किया है, 47 00:02:31,485 --> 00:02:34,612 और मैं उसे पार्किंग लॉट में तिरपाल के नीचे पड़ा नहीं छोड़ने वाला! 48 00:02:34,613 --> 00:02:37,407 जॉन, अभी तुम उसके लिए कुछ नहीं कर सकते। 49 00:02:37,408 --> 00:02:39,242 प्रेस को बयान से मतलब है। 50 00:02:39,243 --> 00:02:41,369 और नोलन होता, तो सबसे पहले वही तुम्हें कहता 51 00:02:41,370 --> 00:02:44,163 कि अभी तुम बयान देने की स्थिति में नहीं हो। 52 00:02:44,164 --> 00:02:46,624 देखो, यह तुम्हारे सैन्य ट्रेनिंग से अलग नहीं है। 53 00:02:46,625 --> 00:02:49,795 कभी-कभी, तुम्हें पीछे हटकर फिर से संभलना पड़ता है। 54 00:02:56,135 --> 00:02:57,510 मुझे बीयर मिल सकती है? 55 00:02:57,511 --> 00:02:59,178 सुबह के 9:00 बजे हैं। 56 00:02:59,179 --> 00:03:00,472 एक बार है जो सुबह खुलता है। 57 00:03:10,316 --> 00:03:12,942 {\an8}वॉशिंगटन, डी.सी। 58 00:03:12,943 --> 00:03:16,822 होल लॉटा लव बेगल्स एंड कॉफ़ी 59 00:03:18,240 --> 00:03:21,576 - शुक्रिया। - शुक्रिया। 60 00:03:21,577 --> 00:03:24,454 मुझे नहीं पता था कि तुम्हें कैसा मीठा पसंद है, तो मैं चीनी, 61 00:03:24,455 --> 00:03:26,290 स्प्लेंडा और स्वीट एन लो ले आया। 62 00:03:27,499 --> 00:03:28,666 चीनी ठीक है, शुक्रिया। 63 00:03:28,667 --> 00:03:31,921 आगे के लिए, चीनी ही लोगी। 64 00:03:33,714 --> 00:03:35,466 अरे, सुनो मुझे क्या मिला। 65 00:03:36,175 --> 00:03:39,427 पिछले साल, सरकार ने एक बेकार द्विदलीय घाटा-कटौती-योजना पारित की थी। 66 00:03:39,428 --> 00:03:40,929 इसमें छोटे-छोटे कदम उठाए गए 67 00:03:40,930 --> 00:03:43,264 जिससे हमारा विशाल राष्ट्रीय ऋण खत्म हो जाए। 68 00:03:43,265 --> 00:03:45,224 यह एक दिखावा था, आम जनता को यकीन दिलाने के लिए 69 00:03:45,225 --> 00:03:46,809 कि हमारे राजनेता कुछ कर रहे हैं। 70 00:03:46,810 --> 00:03:48,269 - ध्यान दो। - हाँ, माफ़ करना। 71 00:03:48,270 --> 00:03:51,522 खैर, कटौती का एक कदम यह था कि दस्तावेज़ भंडारण के 72 00:03:51,523 --> 00:03:53,316 महंगे गोदामों को सरकार छोड़ दे। 73 00:03:53,317 --> 00:03:55,485 बड़े-बड़े गोदाम जिनमें दशकों पुराने रिकॉर्ड रखे थे। 74 00:03:55,486 --> 00:03:58,571 किराया, रखरखाव, बहुत महँगा पड़ता था। 75 00:03:58,572 --> 00:04:02,742 अब, नए कानून के अनुसार, दस साल से ज़्यादा पुराने अधिकतर दस्तावेज़ डिजिटाइज़ किए जाएँगे 76 00:04:02,743 --> 00:04:05,828 सुरक्षित सर्वर पर अपलोड करेंगे, और फिर कागज़ की कॉपी नष्ट कर देंगे। 77 00:04:05,829 --> 00:04:08,290 यह वही जगह होनी चाहिए जहाँ वे यह काम कर रहे हैं। 78 00:04:10,292 --> 00:04:11,417 अंदाज़ा लगाया या जानते हो? 79 00:04:11,418 --> 00:04:13,836 सरकार दस्तावेज़ नष्ट करने के अपने गुप्त डिपो के बारे में 80 00:04:13,837 --> 00:04:15,755 किसी को नहीं बताती, 81 00:04:15,756 --> 00:04:18,299 लेकिन मैंने इन संघीय इमारतों के बारे में इतना पढ़ा है कि मुझे 82 00:04:18,300 --> 00:04:21,511 इतना पता है चिमनी एक व्यावसायिक भट्टी का 83 00:04:21,512 --> 00:04:23,346 वेंटीलेटर है। 84 00:04:23,347 --> 00:04:26,474 जब सरकार को कोई ज़रूरी चीज़ नष्ट करनी होती है, तो वे उसे जला देते हैं। 85 00:04:26,475 --> 00:04:29,727 इसलिए किसी ने वॉरेन कमीशन की असली रिपोर्ट नहीं देखी है। 86 00:04:29,728 --> 00:04:31,229 उन्हें फाड़ते क्यों नहीं? 87 00:04:31,230 --> 00:04:34,440 तुमने कभी "आर्गो" नहीं देखी? उसे टेप से वापस जोड़ा जा सकता है। 88 00:04:34,441 --> 00:04:37,610 हमें अंदर जाना पड़ेगा। देखना पड़ेगा कि एना ने वहां क्या देखा। 89 00:04:37,611 --> 00:04:38,611 और क्या चुराया। 90 00:04:38,612 --> 00:04:40,238 ए, हम उसके बारे में ऐसा नहीं कह सकते। 91 00:04:40,239 --> 00:04:42,824 यार, मैं तुम्हारी बहन पर निशाना नहीं साध रहा, 92 00:04:42,825 --> 00:04:45,410 पर वह उच्चतम सुरक्षा वाली सरकारी इमारत में काम कर रही थी 93 00:04:45,411 --> 00:04:47,537 और वह एक पेन ड्राइव ले गई जो सबको चाहिए। 94 00:04:47,538 --> 00:04:48,789 उसने और क्या किया होगा? 95 00:04:52,418 --> 00:04:54,294 कर्मचारी पार्किंग परमिट 96 00:04:57,548 --> 00:05:01,217 इनमें से कई कारों के पास वैसा ही पार्किंग पास है जैसा एना के पास था। 97 00:05:01,218 --> 00:05:04,345 शायद वहाँ पार्किंग के लिए। और अगर उनके पास एना जैसा पास है, 98 00:05:04,346 --> 00:05:06,807 तो शायद उनके पास भी वही वर्क बैज होगा। 99 00:05:08,017 --> 00:05:09,643 तुमने अंदर जाने का रास्ता निकाल लिया। 100 00:05:10,561 --> 00:05:14,147 ए। सुनो, अगर हमने किसी का वर्क बैज चुराने की कोशिश की, तो हम गिरफ़्तार हो सकते हैं। 101 00:05:14,148 --> 00:05:15,314 लोग हमें ढूँढ रहे हैं। 102 00:05:15,315 --> 00:05:16,775 उनके सिस्टम में नाम नहीं डलवा सकते! 103 00:05:18,402 --> 00:05:21,029 हमें अंदर जाना ही होगा। हम एना का बैज इस्तेमाल नहीं कर सकते। 104 00:05:21,030 --> 00:05:23,281 सिक्योरिटी गेट पर एक मरी हुई औरत आ जाए, तो 105 00:05:23,282 --> 00:05:24,158 ज़रूर पकड़े जाएँगे। 106 00:05:47,431 --> 00:05:50,850 - हे भगवान! देखकर चलो! - मुझे माफ़ कर दो। 107 00:05:50,851 --> 00:05:52,685 यह लो, यह लो। 108 00:05:52,686 --> 00:05:55,938 - यह लो। मुझे बहुत अफ़सोस है। - हे भगवान। 109 00:05:55,939 --> 00:05:56,899 ओह, बाप रे। 110 00:06:01,653 --> 00:06:03,738 यह रहा आपका सामान। मुझे अफ़सोस है। 111 00:06:03,739 --> 00:06:05,324 कोई बात नहीं। मैं संभाल लूँगी। 112 00:06:06,867 --> 00:06:09,744 माफ़ करना, मैं गुस्सा हो गई थी, बस मेरी शर्ट नई है। 113 00:06:09,745 --> 00:06:12,705 यह लो, यह ड्राई क्लीनिंग का कार्ड है। रख लो। 114 00:06:12,706 --> 00:06:15,501 कोई बात नहीं। उफ़्फ़। 115 00:06:22,841 --> 00:06:24,384 - दो नैटी बो। - शुक्रिया। 116 00:06:28,555 --> 00:06:29,598 नोलन काहिल के नाम। 117 00:06:31,266 --> 00:06:32,101 क्या यार। 118 00:06:36,730 --> 00:06:39,774 मैं उससे डेल्टा ट्रेनिंग के पहले दिन मिला था। 119 00:06:39,775 --> 00:06:41,360 हर कोई उससे काँपता था। 120 00:06:43,362 --> 00:06:45,154 इससे घटिया कमीना आज तक नहीं देखा। 121 00:06:45,155 --> 00:06:47,115 इसीलिए तुमने उसे अपना चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ बनाया? 122 00:06:47,116 --> 00:06:49,909 चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जिसे कोई डरा नहीं सकता? 123 00:06:49,910 --> 00:06:51,953 उसकी कीमत आँकी नहीं जा सकती। 124 00:06:51,954 --> 00:06:54,539 और मुझे पता था कि उसे ऐसे आदमी के साथ काम करने में कभी दिक्कत 125 00:06:54,540 --> 00:06:56,082 नहीं होगी, जो पहले उसके नीचे था। 126 00:06:56,083 --> 00:06:57,667 क्योंकि उसमें अहंकार नहीं था। 127 00:06:57,668 --> 00:06:59,837 उसके लिए बस मिशन महत्वपूर्ण था। 128 00:07:01,004 --> 00:07:04,549 मुझे अपने साँचे में ढाल दिया। हम सभी को। 129 00:07:04,550 --> 00:07:08,177 अगर यह सच है, तो ऐसा क्या हो सकता था कि आप छत से कूद जाते? 130 00:07:08,178 --> 00:07:09,387 क्या कहा? 131 00:07:09,388 --> 00:07:11,348 आपने कहा था कि आप उसके साँचे में ढल गए थे। 132 00:07:11,849 --> 00:07:14,684 इसका मतलब आपका चरित्र और नैतिकता लगभग वैसी ही है। 133 00:07:14,685 --> 00:07:18,729 तो मान लें कि अगर आपकी जानकारी, हालात और परिस्थिति वही हों, 134 00:07:18,730 --> 00:07:22,066 तो आप वैसा ही करेंगे। ज़ाहिर है, उसे कुछ तो ऐसा पता था जो आपको नहीं पता। 135 00:07:22,067 --> 00:07:25,194 तो, मैं सोच रहा हूँ, ऐसा क्या होता कि तुम छत से कूद के मर जाते? 136 00:07:25,195 --> 00:07:27,238 मुझे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं। 137 00:07:27,239 --> 00:07:29,448 तुम्हारे मुखबिर ने तुम्हें यह नहीं बताया होगा। 138 00:07:29,449 --> 00:07:32,034 हमने कभी नागरिकों को यातना नहीं दी या मारा नहीं। 139 00:07:32,035 --> 00:07:34,120 लेकिन लोगों को यातना दी गई और मारा गया। 140 00:07:34,121 --> 00:07:35,038 हमारे जाने के बाद। 141 00:07:35,706 --> 00:07:38,125 आपने असल में इंडोनेशिया में क्या किया? 142 00:07:39,585 --> 00:07:41,919 देखिए, मुझे पता है कि आप एना मेरिक को नहीं जानते थे। 143 00:07:41,920 --> 00:07:43,964 शायद एक मरी हुई औरत की आपके लिए कोई कीमत नहीं है। 144 00:07:44,798 --> 00:07:46,424 पर उसका बेटा अभी भी लापता है। 145 00:07:46,425 --> 00:07:49,720 बीस साल का है और शायद निर्दयी हत्यारों के कब्ज़े में है। 146 00:07:51,013 --> 00:07:52,681 तो, अब सच से ही मदद मिल सकती है। 147 00:07:54,600 --> 00:07:56,685 मिस। स्कॉच लाओ। 148 00:07:58,437 --> 00:08:00,271 बातचीत जिनके लिए स्कॉच चाहिए… 149 00:08:00,272 --> 00:08:02,733 ऐसी बातें होती हैं जो शायद नहीं करनी चाहिए। 150 00:08:03,525 --> 00:08:07,862 पर अगर तुम्हें लगता है कि मैं मदद कर सकता हूँ, तो मैं वह सब बताऊँगा जो मुझे पता है। 151 00:08:07,863 --> 00:08:10,072 भले ही यह ऐसी बातें हों जो आप कानूनी तौर पर न कह पाएँ? 152 00:08:10,073 --> 00:08:14,244 देखो, मैं अपनी शपथ का उल्लंघन किए बिना जितना हो सके बताऊँगा। 153 00:08:15,329 --> 00:08:16,662 डेवर ठीक है? 154 00:08:16,663 --> 00:08:17,915 बिल्कुल ठीक है, शुक्रिया। 155 00:08:32,930 --> 00:08:36,349 हमारे स्क्वाड्रन को वैज्ञानिकों की एक टीम के साथ इंडोनेशिया भेजा गया था। 156 00:08:36,350 --> 00:08:39,810 वर्षावन के पौधों का इस्तेमाल करके मलेरिया के नए, एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी 157 00:08:39,811 --> 00:08:44,398 स्ट्रेन का इलाज खोजना था, 158 00:08:44,399 --> 00:08:46,151 या… कुछ और, याद नहीं? 159 00:08:46,693 --> 00:08:49,904 अंकल सैम ने कह दिया कि आप कुछ वैज्ञानिकों के साथ एशिया जा रहे हैं, 160 00:08:49,905 --> 00:08:50,989 तो आप एशिया जा रहे हैं। 161 00:08:53,867 --> 00:08:56,035 हमारा काम था वैज्ञानिकों को सुरक्षित रखना। 162 00:08:56,036 --> 00:08:57,328 और जितने समय हम वहाँ रहते 163 00:08:57,329 --> 00:08:59,498 वहाँ की स्थानीय सरकार का सहयोग पाना। 164 00:08:59,998 --> 00:09:03,042 वह ऑपरेशन काहिल के नेतृत्व में था। 165 00:09:03,043 --> 00:09:06,128 अब, इंडोनेशिया की मेहमाननवाज़ी के बदले, 166 00:09:06,129 --> 00:09:09,091 यू.एस. उनके सैन्य विशेष बलों को ट्रेनिंग देने के लिए राज़ी हो गया, 167 00:09:10,300 --> 00:09:12,551 जिसका नेतृत्व जनरल रेज़ा पुत्रा कर रहा था। 168 00:09:12,552 --> 00:09:15,596 मैं ऑपरेशन के उस हिस्से को देखता था। 169 00:09:15,597 --> 00:09:20,518 देखो, मैंने उसके आदमियों को हथियारों की ट्रेनिंग से लेकर गुरिल्ला छापामारी सिखाई। 170 00:09:20,519 --> 00:09:23,021 राजनैतिक विरोधियों को मारने की कहानी कब शुरू हुई? 171 00:09:26,608 --> 00:09:28,360 जब हम वापिस अमरीका लौट आए… 172 00:09:30,112 --> 00:09:31,405 तो पुत्रा लोगों के पीछे पड़ गया। 173 00:09:32,114 --> 00:09:35,324 उनके, जो उसकी बढ़ती ताकत के खिलाफ़ जाता। 174 00:09:35,325 --> 00:09:38,370 और इस सबके दौरान, उसने पूरे गांव का सफ़ाया कर दिया। 175 00:09:39,121 --> 00:09:42,499 नागरिक, बच्चे, बूढ़े। 176 00:09:43,583 --> 00:09:46,502 मासूम, अच्छे लोग। किसी को नहीं छोड़ा। 177 00:09:46,503 --> 00:09:50,464 अचानक, वह ऐसा कोई जनरल नहीं रहा जो जंगल में ड्रिल करता था। 178 00:09:50,465 --> 00:09:51,717 वह एक युद्ध अपराधी बन गया। 179 00:09:52,426 --> 00:09:56,054 बस मारता जा रहा था… ऐसे काम कि बताना भी मुश्किल है। 180 00:09:56,596 --> 00:09:59,182 सद्दाम हुसैन, नोरिएगा। 181 00:10:00,100 --> 00:10:03,477 हम बिन लादेन के भी दोस्त थे जब वह रूसियों से लड़ रहा था। 182 00:10:03,478 --> 00:10:05,604 ऐसा पहली बार नहीं होगा जब अमेरिका ने चोट खाई हो। 183 00:10:05,605 --> 00:10:08,942 फिर भी, अगर पुत्रा से मेरे संबंधों को सबके सामने लाया जाता है, 184 00:10:10,527 --> 00:10:13,195 तो पिछले कुछ सालों में मेरी टीम ने और मैंने जो काम किया है, 185 00:10:13,196 --> 00:10:15,614 तो वह सब बर्बाद हो जाएगा, समझे? 186 00:10:15,615 --> 00:10:21,245 तुम्हारा यह मुखबिर उन चोरी के रिकॉर्ड के पीछे है, जो मुझे उस राक्षस से जोड़ते हैं। 187 00:10:21,246 --> 00:10:22,955 वह आपको एक राक्षस समझती है। 188 00:10:22,956 --> 00:10:25,374 तो उससे कहो कि वह गलत आदमी के पीछे पड़ी है, 189 00:10:25,375 --> 00:10:29,128 क्योंकि पुत्रा ने उन लोगों के साथ जो किया, उससे मेरा कोई वास्ता नहीं। 190 00:10:29,129 --> 00:10:32,799 दरअसल, जैसे ही अमेरिकी सरकार को इस सबका पता चला, 191 00:10:33,508 --> 00:10:36,510 उन्होंने पुत्रा से निपटने के लिए एक दल को भेज दिया। 192 00:10:36,511 --> 00:10:38,971 कुछ तो था जिसकी वजह से काहिल ने सबवे में 193 00:10:38,972 --> 00:10:42,184 एना मेरिक का पीछा किया और किसी वजह से तो वह छत से कूदा है। 194 00:10:43,268 --> 00:10:45,394 मैं ड्राइव ढूँढूँगा और पता करूँगा कि वह वजह क्या है। 195 00:10:45,395 --> 00:10:47,104 खैर, मुझे उम्मीद है कि तुम पता कर लोगे। 196 00:10:47,105 --> 00:10:49,566 और जब तुम्हें वह मिल जाए, तो सही काम करना… 197 00:10:52,861 --> 00:10:53,904 और उसे मुझे लौटा देना। 198 00:10:56,490 --> 00:10:59,825 जिसे यह नहीं पता कि इसमें क्या है, वो इसे पाने के लिए इतना बेताब क्यों है। 199 00:10:59,826 --> 00:11:01,452 तुम्हारे बारे में भी यही कह सकता हूँ। 200 00:11:01,453 --> 00:11:04,872 आप उसके लिए इतने बेताब हैं कि हथियारों से लैस भाड़े के टट्टू मेरे पीछे भेज दिए। 201 00:11:04,873 --> 00:11:07,124 मैं कानून के दायरे में रहकर काम करता हूँ। 202 00:11:07,125 --> 00:11:09,960 सीआईए करती है। शायद आपने उसका सहारा लिया हो। 203 00:11:09,961 --> 00:11:12,963 मैं पहले ही तुम्हें बता चुका हूँ, उस एजेंसी से मेरा कोई वास्ता नहीं है। 204 00:11:12,964 --> 00:11:16,676 शायद ही कोई ऐसा दिन आएगा जब वे यूएस के सांसद के आदेश मानेंगे। 205 00:11:18,136 --> 00:11:21,680 देखो, जब तुमने ताक-झाँक करना शुरू किया, तो मैंने तुम्हें 206 00:11:21,681 --> 00:11:23,057 रक्षा विभाग के पास भेज दिया था। 207 00:11:23,058 --> 00:11:25,559 चटाक, तोड़ू और मोड़ू उसी के लिए काम करते हैं? 208 00:11:25,560 --> 00:11:27,019 तुम उन्हें यही बुलाते हो? 209 00:11:27,020 --> 00:11:28,772 उन्होंने मुझे अपने नाम नहीं बताए। 210 00:11:31,525 --> 00:11:32,984 देखो, मुद्दे की बात यह है, रीचर। 211 00:11:34,027 --> 00:11:36,612 इस बात से हटकर कि उसमें मेरी क्या दिलचस्पी है, 212 00:11:36,613 --> 00:11:41,033 उस ड्राइव में जो भी है वह अमेरिकी सेना की संपत्ति है। 213 00:11:41,034 --> 00:11:44,745 और मैं चाहता हूँ कि वह पेंटागन को वापस दे दी जाए, जो उसकी जगह है। 214 00:11:44,746 --> 00:11:49,084 मैं वह ड्राइव ढूँढूँगा। और जब देख लूँगा कि उसमें क्या है, 215 00:11:50,419 --> 00:11:52,378 तो तय करूँगा कि उसके साथ क्या करना है। 216 00:11:52,379 --> 00:11:57,300 रीचर 217 00:12:14,568 --> 00:12:16,820 - उन्हें शायद थोड़ी देर लगेगी। - कोई बात नहीं। 218 00:12:18,738 --> 00:12:22,658 जॉन सैम्पसन अपने सबसे अच्छे दोस्त का शोक मनाते समय, बेहिसाब नहीं पिएँगे। 219 00:12:22,659 --> 00:12:24,494 एक मरे हुए आदमी के लिए सब बराबर है। 220 00:12:28,457 --> 00:12:29,875 तुम्हें पता है जोनाह क्या होता है? 221 00:12:31,084 --> 00:12:33,752 नाविकों के बीच, जोनाह जहाज़ पर वह व्यक्ति होता है 222 00:12:33,753 --> 00:12:35,714 जो बदकिस्मती के अलावा कुछ नहीं लाता। 223 00:12:36,506 --> 00:12:40,093 जब भी वह जहाज़ पर आता है, बदकिस्मती साथ होती है। 224 00:12:42,637 --> 00:12:44,139 तुम जोनाह हो, मिस्टर रीचर। 225 00:12:45,182 --> 00:12:46,266 जैसा मेरी माँ ने कहा था, 226 00:12:47,601 --> 00:12:49,310 मुसीबत हमेशा मुझे ढूँढ लेती है। 227 00:12:49,311 --> 00:12:51,395 उम्मीद है तुम्हें जॉन से जो चाहिए था वह मिल गया, 228 00:12:51,396 --> 00:12:53,982 क्योंकि मैं चाहूँगी कि अब तुम हमसे दूर रहो। 229 00:13:00,864 --> 00:13:02,781 मुझे होटल तक छोड़ सकते हो? 230 00:13:02,782 --> 00:13:03,783 भाड़ में जाओ। 231 00:13:17,172 --> 00:13:18,756 बहुत कम लोग चलकर आते हैं। 232 00:13:18,757 --> 00:13:21,635 हाँ, कार गैराज में है। "लिफ्ट" ने मुझे बेगल प्लेस पर छोड़ा। 233 00:13:27,057 --> 00:13:28,891 वह ज़मीन को क्यों देख रही है? 234 00:13:28,892 --> 00:13:31,143 नहीं चाहती कि कैमरे उसके चेहरे को देखें। 235 00:13:31,144 --> 00:13:32,521 इसमें बहुत वक़्त लग रहा है। 236 00:13:36,107 --> 00:13:39,027 - वह पक्का पकड़ी जाएगी। - नहीं, नहीं पकड़ी जाएगी। 237 00:13:40,070 --> 00:13:42,781 - लगता है कोई समस्या है। - चिप ऊपर करनी होती है। 238 00:13:43,907 --> 00:13:46,284 देखा, यही होता है जब डीकैफ़ ही बचती है। 239 00:13:49,287 --> 00:13:50,121 दिन अच्छा रहे। 240 00:13:55,126 --> 00:13:56,043 बात बन गई। 241 00:13:56,044 --> 00:13:59,255 केवल लिस्ट को ईमेल करके यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे इसे देख लेंगे, 242 00:13:59,256 --> 00:14:00,256 क्योंकि नहीं देखेंगे। 243 00:14:00,257 --> 00:14:03,927 इसलिए आगे से मुझे हर चीज़ में कॉपी करना, ठीक है? ठीक है। 244 00:14:06,930 --> 00:14:09,223 हैलो। क्या आप मेरी मदद कर सकती हैं? 245 00:14:09,224 --> 00:14:12,810 शैनन थॉमस। मैं खो गई हूँ। मुझे पेंटागन से यहाँ भेजा गया है। 246 00:14:12,811 --> 00:14:15,271 मुझे एना मेरिक की जगह काम करना है। 247 00:14:15,272 --> 00:14:18,608 शेरिल ब्रूस्टर। एना के साथ बहुत बुरा हुआ। क्या तुम उसे जानते थीं? 248 00:14:19,276 --> 00:14:20,943 कभी मिलना नहीं हुआ। 249 00:14:20,944 --> 00:14:22,821 चलो, मैं तुम्हें बताती हूँ। 250 00:14:23,822 --> 00:14:25,115 एना बहुत प्यारी थी। 251 00:14:25,782 --> 00:14:28,534 पर आपको कभी पता नहीं चल पाता कि किसी पर क्या बीत रही है, है न? 252 00:14:28,535 --> 00:14:30,869 सही कहा। कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा, 253 00:14:30,870 --> 00:14:33,290 मुझे सच में नहीं पता कि मुझे यहाँ क्या करना है। 254 00:14:34,583 --> 00:14:36,375 मुझे ऐन मौके पर काम दिया गया था। 255 00:14:36,376 --> 00:14:39,211 काम बहुत आसान है। हम फ़िज़िकल फ़ाइलों को डिजिटाइज़ कर रहे हैं। 256 00:14:39,212 --> 00:14:41,880 कम जगह, कम कूड़ा। तुम दस्तावेज़ों को स्कैन करोगी 257 00:14:41,881 --> 00:14:44,301 और उन्हें हमारे डिजिटल स्टोरेज सिस्टम में अपलोड करोगी। 258 00:14:45,093 --> 00:14:47,929 मेहनत का काम है, पर मेहनत के काम के डेढ़ गुना पैसे मिलते हैं। 259 00:14:51,433 --> 00:14:53,851 हाँ, यह एना का वर्कस्टेशन था। 260 00:14:53,852 --> 00:14:55,352 पता है कि यह थोड़ा अजीब है, 261 00:14:55,353 --> 00:14:58,606 पर प्रोडक्टिविटी लॉग वर्कस्टेशन नंबर से जुड़े होते हैं, 262 00:14:58,607 --> 00:15:01,358 वगैरह-वगैरह। मैं देखती हूँ कि कोई उसकी मेज़ साफ़ कर दे। 263 00:15:01,359 --> 00:15:02,611 कोई बात नहीं। ठीक है। 264 00:15:04,487 --> 00:15:08,283 एना की आईडी से लॉगिन कर रही हूँ ताकि जहाँ उसने छोड़ा था वहीं से शुरू कर सको। 265 00:15:10,827 --> 00:15:13,455 शाम तक तुम्हारे नाम से बदल दूँगी। 266 00:15:14,039 --> 00:15:15,707 सभी फ़ाइलों पर नंबर हैं। 267 00:15:16,291 --> 00:15:18,667 फ़ाइल को स्कैन करने के बाद यही नाम देना। 268 00:15:18,668 --> 00:15:22,379 जब बॉक्स की फाइलें स्कैन हो जाएँ, तो बॉक्स और उसकी फ़ाइलों को जलाने के लिए 269 00:15:22,380 --> 00:15:24,340 गलियारे में रखी कार्ट में डाल देना। 270 00:15:24,341 --> 00:15:26,926 फिर तुम नए बॉक्स से शुरू करना। कोई सवाल? 271 00:15:27,552 --> 00:15:28,511 नहीं। 272 00:15:30,180 --> 00:15:31,306 लगता है मैं समझ गई। 273 00:15:36,436 --> 00:15:38,771 यह वही औरत है ना जिससे तुमने बैज चुराया था? 274 00:15:38,772 --> 00:15:41,399 मर गए। उसने कितनी जल्दी खा लिया? 275 00:15:46,571 --> 00:15:49,240 अपलोड हुआ जलाया हुआ 276 00:15:52,202 --> 00:15:54,536 माफ़ करना, आज मैं अपना बैज भूल आई हूँ। 277 00:15:54,537 --> 00:15:55,621 नाम? 278 00:15:55,622 --> 00:15:56,539 जैकलिन रीड? 279 00:16:03,880 --> 00:16:04,963 डिलीट किया 280 00:16:04,964 --> 00:16:07,467 रिकॉर्ड में कोई फ़ाइल नहीं है 281 00:16:08,885 --> 00:16:11,805 मैडम, आपका बैज दस मिनट पहले स्वाइप हुआ है। 282 00:16:13,014 --> 00:16:14,473 - क्या हुआ? - वहाँ से निकलना होगा। 283 00:16:14,474 --> 00:16:15,684 उन्हें पता है तुमने बैच चुराया। 284 00:16:18,478 --> 00:16:19,521 धत्। 285 00:16:20,021 --> 00:16:22,272 माफ़ कीजिए, मैडम। मैं आपसे बात कर सकता हूँ, प्लीज़? 286 00:16:22,273 --> 00:16:23,858 मैडम, आपको रुकना होगा। 287 00:16:24,818 --> 00:16:26,528 हाँ, मुझे मिल गई। यहीं है। 288 00:16:27,028 --> 00:16:28,278 - मैडम! - वह कौन था? 289 00:16:28,279 --> 00:16:30,031 मुझे दूसरी मंज़िल पर मदद चाहिए। 290 00:16:56,474 --> 00:16:58,685 उसका भागना ठीक लग रहा है क्या? 291 00:17:04,983 --> 00:17:06,650 सुनो, रुको! रुको! 292 00:17:06,651 --> 00:17:08,068 जल्दी! पीछे बैठो! 293 00:17:08,069 --> 00:17:10,196 - चलो! चलो! - अभी! कार से बाहर निकल! साले! 294 00:17:35,638 --> 00:17:37,807 इस बार आसान तरीका अपनाते हैं, रीचर। 295 00:17:42,061 --> 00:17:42,896 नहीं। 296 00:17:43,688 --> 00:17:44,606 धत्! 297 00:17:46,524 --> 00:17:47,484 उसे ज़िंदा रखो। 298 00:18:11,674 --> 00:18:13,551 अलग-अलग हो जाओ। जैसे कहूँ फैल जाओ। 299 00:20:29,896 --> 00:20:30,855 तुम्हारा प्लान क्या था? 300 00:20:34,400 --> 00:20:37,904 तुम्हारे हाथ-पैर तोड़ना, वैन में धकेलना और तुमसे कुछ सवाल पूछना। 301 00:20:49,374 --> 00:20:54,796 नहीं, नहीं! सत्यानाश! ओह, बाप रे! 302 00:21:00,551 --> 00:21:01,927 कमीना! 303 00:21:01,928 --> 00:21:03,888 तुम खुशकिस्मत हो कि मैंने तुम्हें भी नहीं फेंका। 304 00:21:21,197 --> 00:21:28,162 {\an8}फिलाडेल्फिया आई-95 305 00:21:28,997 --> 00:21:32,624 वह बस एक फ़ाइल थी। एना ने उसे स्कैन किया, डिलीट किया और उसे जलने भेज दिया। 306 00:21:32,625 --> 00:21:34,501 सरकारी सर्वर पर कभी अपलोड ही नहीं की। 307 00:21:34,502 --> 00:21:37,254 डिलीट करने से पहले उसने किसी पेन ड्राइव में डाउनलोड किया होगा। 308 00:21:37,255 --> 00:21:38,505 हम भी यही सोच रहे हैं। 309 00:21:38,506 --> 00:21:42,175 तो, उस ड्राइव में जो भी है वह एक ही कॉपी बनाई गई है। 310 00:21:42,176 --> 00:21:43,343 मेरी बहन ने बनाई है? 311 00:21:43,344 --> 00:21:45,387 शायद उसके लिए जिसके लिए वह डेटा ले जा रही थी। 312 00:21:45,388 --> 00:21:48,140 अगर उसमें उन दस्तावेज़ों की इकलौती कॉपी है, 313 00:21:48,141 --> 00:21:49,641 तो वह और ज़्यादा कीमती हो जाती है। 314 00:21:49,642 --> 00:21:52,185 लगता है जिसे भी वह चाहिए, वह उसे बेचना चाहता है। 315 00:21:52,186 --> 00:21:55,313 वे नहीं चाहते कि हम देखें वे क्या ले गए हैं, ताकि बचाव का प्लान न बना पाएँ। 316 00:21:55,314 --> 00:21:56,565 पता चलने पर ही जान पाएँगे। 317 00:21:56,566 --> 00:21:58,275 उम्मीद करो कि बहुत देर से पता न चले। 318 00:21:58,276 --> 00:21:59,484 मैं तुमसे फिली में मिलूँगा। 319 00:21:59,485 --> 00:22:02,237 हम लगभग वापस पहुँच गए हैं। शहर के दक्षिण के ट्रैफ़िक में फंसे हैं। 320 00:22:02,238 --> 00:22:04,197 रात में निर्माण करने का क्या फ़ायदा? 321 00:22:04,198 --> 00:22:06,075 वे इस उपकरण को पूरे दिन सड़क पर रखते हैं। 322 00:22:07,243 --> 00:22:08,785 तुम कब से फँसे हो? 323 00:22:08,786 --> 00:22:09,870 थोडा आगे बढे हैं। 324 00:22:09,871 --> 00:22:11,997 पर इस ट्रैफ़िक में बहुत देर हो रही है। 325 00:22:11,998 --> 00:22:13,499 आगे निकलने का कोई रास्ता दिख रहा है? 326 00:22:14,792 --> 00:22:15,876 एग्ज़िट 20, 327 00:22:15,877 --> 00:22:18,045 "कोलंबस बुलेवार्ड और वाशिंगटन।" 328 00:22:18,046 --> 00:22:21,048 प्लम, एग्ज़िट 20 के करीब नज़दीकी सबवे स्टेशन देखो। 329 00:22:21,049 --> 00:22:22,049 हाँ, समझ गया। 330 00:22:22,050 --> 00:22:23,133 तुम क्या सोच रहे हो? 331 00:22:23,134 --> 00:22:25,969 शायद मुझे पता चल जाए कि एना अपनी कार से उतरकर सबवे में क्यों गई। 332 00:22:25,970 --> 00:22:27,721 टैस्कर-मॉरिस स्टेशन। 333 00:22:27,722 --> 00:22:30,057 एना ने वहीं से अपना सेप्टा पास खरीदा था। 334 00:22:30,058 --> 00:22:33,518 शायद वह उसी ट्रैफ़िक में फँसी होगी जब वह लाइला के लिए ड्राइव ले जा रही थी। 335 00:22:33,519 --> 00:22:36,104 ट्रैफ़िक बढ़ा तो उसने पहला एग्ज़िट लिया, 336 00:22:36,105 --> 00:22:38,690 नज़दीकी सेप्टा स्टेशन तक गई और अगले सबवे में चली गई। 337 00:22:38,691 --> 00:22:40,192 एना को वक़्त पर पहुँचना था। 338 00:22:40,193 --> 00:22:41,568 उसे समय-सीमा दी गई थी। 339 00:22:41,569 --> 00:22:43,570 तुम उस सबवे स्टेशन तक जा सकते हो? 340 00:22:43,571 --> 00:22:45,405 हाँ, हम लगभग ट्रैफ़िक से निकल ही गए। 341 00:22:45,406 --> 00:22:47,533 जितनी जल्दी हो सके तुमसे टैस्कर-मॉरिस पर मिलूँगा। 342 00:23:11,224 --> 00:23:12,225 तुम ठीक हो? 343 00:23:17,230 --> 00:23:19,357 बेन ठीक नहीं होगा, है न? 344 00:23:19,941 --> 00:23:21,316 हमें अभी तक नहीं पता। 345 00:23:21,317 --> 00:23:22,819 तुम्हें लगता है वह ज़िंदा होगा? 346 00:23:23,986 --> 00:23:25,987 बताओ, तुम शहर की पुलिसवाली हो। 347 00:23:25,988 --> 00:23:27,864 तुमने पहले भी मुश्किल केसों पर काम किया है। 348 00:23:27,865 --> 00:23:28,950 तुम्हारा मन क्या कहता है। 349 00:23:30,701 --> 00:23:32,328 मेरा भतीजा ज़िंदा है? 350 00:23:33,746 --> 00:23:36,165 मैंने ऐसा कोई सबूत नहीं देखा जिससे पता चले कि बेन मर गया है। 351 00:23:39,127 --> 00:23:44,214 मुझे लगता है कि जो भी हो रहा है उस पर मेरा काबू नहीं है, 352 00:23:44,215 --> 00:23:46,134 और उसे रोकने की ताकत भी नहीं है। 353 00:23:47,885 --> 00:23:49,512 मेरा दिमाग घूम रहा है, पता है? 354 00:23:50,680 --> 00:23:52,932 ए। मेरी बात सुनो। 355 00:23:53,516 --> 00:23:55,351 मैं 15 सालों से पुलिस में हूँ। 356 00:23:56,394 --> 00:23:58,646 मैंने अच्छे लोगों के साथ बहुत बुरा होते देखा है। 357 00:24:01,023 --> 00:24:03,525 इसके ग़म में गर्त होना बहुत आसान है। 358 00:24:03,526 --> 00:24:05,278 अभी हम इसमें वक़्त बर्बाद नहीं कर सकते। 359 00:24:06,028 --> 00:24:08,321 हमारे पीछे हत्यारे और फेड्स पड़े हैं 360 00:24:08,322 --> 00:24:10,448 और यह मामला जिसका कोई मतलब ही नहीं है। 361 00:24:10,449 --> 00:24:15,120 हमें तुम्हारी ज़रूरत है, तुम्हें मज़बूत रहना है और अपना ध्यान काम पर रखना है। 362 00:24:15,121 --> 00:24:17,372 तो, जब तुम्हें अंधेरा घेरने लगे 363 00:24:17,373 --> 00:24:19,749 और तुम्हें लगे कि तुम होश खो दोगे, 364 00:24:19,750 --> 00:24:22,044 तो याद रहे, कि कुछ लोग हैं जो तुम्हारी परवाह करते हैं। 365 00:24:23,504 --> 00:24:24,589 मैं भी। 366 00:24:29,844 --> 00:24:30,761 ओह, याद आया। 367 00:24:33,055 --> 00:24:36,267 यह एना के वर्कस्टेशन से ली थी। मुझे लगा तुम्हारे पास होनी चाहिए। 368 00:24:41,689 --> 00:24:42,523 शुक्रिया। 369 00:24:43,608 --> 00:24:46,527 मैंने सोचा ये सबको पसंद आएगा… टर्की और चीज़। 370 00:24:49,322 --> 00:24:50,698 सब ठीक है? 371 00:24:51,908 --> 00:24:52,742 सब ठीक है। 372 00:24:55,369 --> 00:24:56,287 वह आ गया है। 373 00:25:00,625 --> 00:25:03,336 धत्। मैंने उसके लिए सैंडविच नहीं खरीदा। 374 00:25:06,714 --> 00:25:07,673 माफ़ करना, यार। 375 00:25:08,382 --> 00:25:12,469 ठीक है, तो, एना यहाँ आई थी। वह हताश थी। 376 00:25:12,470 --> 00:25:14,721 तुमने कहा था कि वह जल्दी में थी, तो क्या हुआ होगा। 377 00:25:14,722 --> 00:25:16,514 चलो मान लेते हैं कि हम सही हैं। 378 00:25:16,515 --> 00:25:18,975 ओन्लीफ़ैन्स वाली औरत की हत्या हुई और उसके कातिलों ने, 379 00:25:18,976 --> 00:25:21,228 शायद बिग रेड मशीन ने, बेन का अपहरण किया। 380 00:25:21,229 --> 00:25:24,356 इसका फ़ायदा उठाया, एना से लाइला को ड्राइव देने के बजाय अपने पास लाने को कहा। 381 00:25:24,357 --> 00:25:27,234 "हमारे पास इस समय तक ड्राइव ले आओ वरना हम तुम्हारे बेटे को मार देंगे।" 382 00:25:27,235 --> 00:25:29,236 इसलिए वह ट्रैफ़िक में और इंतज़ार नहीं कर सकती थी। 383 00:25:29,237 --> 00:25:32,072 तो, बेन को बचाने के लिए वह सबवे में चली गई। 384 00:25:32,073 --> 00:25:34,116 पर इसका कोई मतलब नहीं बनता क्योंकि… 385 00:25:35,326 --> 00:25:36,410 क्योंकि क्या? 386 00:25:37,119 --> 00:25:38,912 मुझे नहीं पता, यार। कुछ नहीं। 387 00:25:38,913 --> 00:25:40,831 शायद प्लम यह कहना चाह रहा है, 388 00:25:41,999 --> 00:25:44,000 तुम्हारी बहन के पास ट्रेन में ड्राइव नहीं थी, 389 00:25:44,001 --> 00:25:46,127 और उसके बिना वह बेन को नहीं बचा सकती थी। 390 00:25:46,128 --> 00:25:49,798 जब तक एना सबवे पर पहुँची, उसे पता चल गया था कि उसका बेटा मर चुका है। 391 00:25:49,799 --> 00:25:54,135 नहीं। ऐसा नहीं हो सकता। वे अपने फ़ायदे की चीज़ को क्यों मारेंगे? 392 00:25:54,136 --> 00:25:57,597 अपहरण के सुराग रह जाते हैं। बच्चे को काबू करना काफ़ी मुश्किल होता है, 393 00:25:57,598 --> 00:26:00,016 250 पाउंड के लाइनबैकर को क्या संभाला होगा उन्होंने। 394 00:26:00,017 --> 00:26:02,644 तो, हालात बिगड़ गए होंगे और बेन की मौत हो गई। 395 00:26:02,645 --> 00:26:04,562 नहीं चाहता कि मैं सही होऊँ, पर मुझे लगता है। 396 00:26:04,563 --> 00:26:06,147 उसे कैसे पता होगा कि बेन मर गया है? 397 00:26:06,148 --> 00:26:08,900 शायद उसके ज़िंदा रहने के सबूत भेजे जा रहे हों। 398 00:26:08,901 --> 00:26:11,194 फ़ोन कॉल, शायद वीडियो। 399 00:26:11,195 --> 00:26:15,156 फिर उन्होंने भेजने से मना कर दिया। एना ट्रैफ़िक में फँसी थी। 400 00:26:15,157 --> 00:26:18,159 समय से न पहुँचना, बेन के लिए खतरा होता। इसलिए, उसने फ़ोन किया, 401 00:26:18,160 --> 00:26:22,414 देखने के लिए ज़ोर दिया कि वह ठीक है। उन्होंने उसे फ़ोन नहीं दिया। 402 00:26:22,415 --> 00:26:26,626 क्योंकि वे उसे फ़ोन दे ही नहीं सकते थे। ऐसे उसे पता चल गया कि वह मर चुका है। 403 00:26:26,627 --> 00:26:31,172 तो, एना बेन को नहीं बचा सकी। फिर वह सबवे में गई ही क्यों? 404 00:26:31,173 --> 00:26:34,010 उन्होंने जो किया उसके बाद वह वहाँ बैठी नहीं रह सकती थी। 405 00:26:35,469 --> 00:26:37,930 उसे उसका बदला लेना था। वह एग्ज़िट से निकली, 406 00:26:38,806 --> 00:26:39,973 और सबवे में चली गई। 407 00:26:39,974 --> 00:26:41,224 वह ठीक कह रहा है। 408 00:26:41,225 --> 00:26:44,686 जब मैंने एना को देखा, उसके पास बंदूक थी और वह एक दुखी, परेशान माँ थी। 409 00:26:44,687 --> 00:26:46,313 उसे अपना बदला लेना था। 410 00:26:46,314 --> 00:26:49,274 पेशेवर भाड़े के गुंडों से। वह एक सरकारी क्लर्क थी। 411 00:26:49,275 --> 00:26:51,860 उसे फ़र्क नहीं पड़ता था। उसने शायद काला कोट उठा लिया, 412 00:26:51,861 --> 00:26:53,445 अपनी सफेद शर्ट को ढकने के लिए, 413 00:26:53,446 --> 00:26:56,031 इस उम्मीद में कि बेन के कातिलों तक पहुँच सकेगी। 414 00:26:56,032 --> 00:26:57,824 बंदूक अपनी और बेन की हिफ़ाज़त के लिए 415 00:26:57,825 --> 00:27:00,243 लाई होगी, कि अपहरणकर्ताओं को ड्राइव देने के बाद, 416 00:27:00,244 --> 00:27:03,456 वह वहाँ से निकल पाए। पर अब वह उसका इस्तेमाल बदला लेने के लिए कर रही थी। 417 00:27:04,165 --> 00:27:07,877 लेकिन अगर उसके पास कोई प्लान था, तो उसने खुद को क्यों मारा? 418 00:27:13,341 --> 00:27:14,175 क्या हुआ? 419 00:27:16,635 --> 00:27:17,928 जब मैं एना के पास गया… 420 00:27:19,513 --> 00:27:20,723 मैंने कहा कि पुलिसवाला हूँ। 421 00:27:21,891 --> 00:27:23,058 वह होशियार थी। 422 00:27:23,059 --> 00:27:25,853 उसे पता था कि मैं गिरफ़्तार कर लूँगा, और बदले की उम्मीद खत्म हो जाएगी। 423 00:27:26,479 --> 00:27:28,646 उसे लग रहा कि बेन के लिए कुछ नहीं कर पाई। 424 00:27:28,647 --> 00:27:30,231 अब उसकी मौत का बदला नहीं ले पा रही थी। 425 00:27:30,232 --> 00:27:32,234 पछतावा और दुख सहन नहीं कर पा रही थी। 426 00:27:33,361 --> 00:27:36,113 तुमने उससे कहा कि तुम पुलिसवाले हो? 427 00:27:36,781 --> 00:27:39,616 मैं उसे जताना चाहता था कि उसके साथ कोई है जिसके काबू में चीज़ें हैं, 428 00:27:39,617 --> 00:27:41,951 जबकि वह साफ़तौर पर एकदम बेकाबू थी। 429 00:27:41,952 --> 00:27:43,579 मुझे लगा इससे हालात काबू में आ जाएँगे। 430 00:27:44,330 --> 00:27:45,539 मैं उसकी मदद करना चाहता था। 431 00:27:47,625 --> 00:27:48,459 मैं नहीं कर पाया। 432 00:27:50,252 --> 00:27:52,337 वह ड्राइव एना के पास थी जब वह फिली के लिए निकली थी। 433 00:27:52,338 --> 00:27:55,340 वह कभी भी बेन के हत्यारों के हाथ वह ड्राइव नहीं लगने देती, 434 00:27:55,341 --> 00:27:57,050 इसलिए उसने उसे कहीं छोड़ दिया। 435 00:27:57,051 --> 00:28:00,970 शायद मुझे पता है कि उसने उसे कहाँ रखा था। वह चिट्ठी जो हमें एना की कार में मिली थी। 436 00:28:00,971 --> 00:28:04,057 बस एक ही चिट्ठी खुली थी और वह था क्रेडिट कार्ड ऑफ़र। 437 00:28:04,058 --> 00:28:07,227 मुझे याद नहीं कि उसमें वापसी का लिफ़ाफ़ा भी था। जिसके कोने में 438 00:28:07,228 --> 00:28:09,729 "डाक टिकट ज़रूरी नहीं" लिखा होता है? 439 00:28:09,730 --> 00:28:13,108 सबवे में जाने से पहले उसने ड्राइव और शायद अपना फ़ोन मेल कर दिया था। 440 00:28:13,109 --> 00:28:16,152 - किसे? - लाइला को। तो, अगर वो बदला लेते हुए मर गई, 441 00:28:16,153 --> 00:28:18,488 तो कम से कम उसकी कहानी से बेन के कातिल सामने आ जाएँगे। 442 00:28:18,489 --> 00:28:21,574 प्रेस। अत्याचार के खिलाफ़ लड़ने का आखिरी रास्ता। 443 00:28:21,575 --> 00:28:24,994 तो, जिस चीज़ को हम इतने समय से तलाश रहे थे, वह लाइला के होटल में थी? 444 00:28:24,995 --> 00:28:26,913 एना वही आखिरी जगह जानती थी जहाँ लाइला रुकी थी। 445 00:28:26,914 --> 00:28:28,832 पर इससे पहले कि ड्राइव वहाँ आती, हमले के कारण 446 00:28:28,833 --> 00:28:30,084 लाइला को होटल छोड़ना पड़ा। 447 00:28:33,295 --> 00:28:34,212 डोकर्टी। 448 00:28:34,213 --> 00:28:36,214 तुमने उसे अपना बर्नर नंबर दिया था? 449 00:28:36,215 --> 00:28:37,133 हैलो। 450 00:28:41,637 --> 00:28:42,638 ठीक है। 451 00:28:46,100 --> 00:28:46,934 शुक्रिया। 452 00:28:51,772 --> 00:28:52,690 उन्हें बेन मिल गया है। 453 00:28:55,651 --> 00:28:56,861 मुझे माफ़ करना। 454 00:29:06,245 --> 00:29:08,455 मैं नहीं चाहती कि वह अकेले मुर्दाघर जाए। 455 00:29:08,456 --> 00:29:10,165 - प्लम और मैं उसके साथ जाएँगे। - हाँ। 456 00:29:10,166 --> 00:29:13,001 तुम लाइला से उसके पुराने होटल में मिलो। वह ड्राइव ले लो। 457 00:29:13,002 --> 00:29:14,003 जैसे ही मिली, बता दूँगा। 458 00:29:16,881 --> 00:29:18,756 लाइला, मैं रीचर बोल रहा हूँ। 459 00:29:18,757 --> 00:29:19,841 कार्टर होटल पार्किंग 460 00:29:19,842 --> 00:29:22,093 - पीछे देख सकते हैं? - पीछे कुछ नहीं है। 461 00:29:22,094 --> 00:29:25,221 पुरानी डाक और खोया-पाया सामान, डेस्क पर ही रहता है। 462 00:29:25,222 --> 00:29:26,806 क्या मैं मैनेजर से बात कर सकती हूँ? 463 00:29:26,807 --> 00:29:29,517 जीन अगले हफ़्ते तक पोकोनोस में हैं। वह भी आपसे यही कहेंगे। 464 00:29:29,518 --> 00:29:30,686 मदद के लिए शुक्रिया। 465 00:29:34,064 --> 00:29:36,274 और कोई जगह है जहाँ एना ड्राइव भेज सकती थी? 466 00:29:36,275 --> 00:29:38,985 उसे बस यही जगह पता थी। यकीन नहीं होता कि वह वहाँ नहीं है। 467 00:29:38,986 --> 00:29:41,571 - मुझे मुर्दाघर जाना होगा। - मुर्दाघर? 468 00:29:41,572 --> 00:29:44,324 एना का बेटा मारा गया। लाश अभी मिली है। 469 00:29:44,325 --> 00:29:46,117 हे भगवान। माँ और बेटा। 470 00:29:46,118 --> 00:29:48,369 क्या वही लोग थे जो हमारा पीछा करते रहते हैं? 471 00:29:48,370 --> 00:29:50,747 लगता तो है। यही मान सकते हैं, 472 00:29:50,748 --> 00:29:53,291 कि बेन मोहरा था जिसका इस्तेमाल करके एना को ड्राइव के लिए कहा। 473 00:29:53,292 --> 00:29:56,462 तो, एना की और उसके इकलौते बेटे की मौत के लिए मैं ज़िम्मेदार हूँ। 474 00:29:58,631 --> 00:30:00,507 - क्या हुआ? - हमारा पीछा किया जा रहा है। 475 00:30:00,508 --> 00:30:03,426 जिन आदमियों ने तुम पर हमला किया, उनकी नज़र इस जगह पर होगी 476 00:30:03,427 --> 00:30:04,845 यह सोचकर कि तुम दोबारा आ सकती हो। 477 00:30:05,554 --> 00:30:06,721 अब हम क्या करें? 478 00:30:06,722 --> 00:30:09,974 किसी के पास तो इतने पैसे हैं कि ये टट्टू पीछा ही नहीं छोड़ रहे। 479 00:30:09,975 --> 00:30:11,727 पता करना पड़ेगा कि वह कौन है। चलो। 480 00:30:29,828 --> 00:30:31,162 - नहीं! - मैं इनसे निपटता हूँ 481 00:30:31,163 --> 00:30:32,498 और तुमसे होटल में मिलता हूँ! 482 00:30:42,007 --> 00:30:42,883 ड्राइव कहाँ है। 483 00:30:44,051 --> 00:30:45,218 बाईं जेब में। 484 00:30:45,219 --> 00:30:46,220 तो फिर निकालो। 485 00:30:49,181 --> 00:30:51,683 अगर इन सब लोगों के सामने मुझे गोली नहीं मारना चाहते हो 486 00:30:51,684 --> 00:30:55,436 और जिस दिन तुम्हें वह मिले, उसी दिन गिरफ़्तार नहीं होना चाहते हो, 487 00:30:55,437 --> 00:30:56,355 तो तुम निकाल लो। 488 00:31:16,125 --> 00:31:17,417 तुम किसके लिए काम करते हो? 489 00:31:17,418 --> 00:31:18,335 भाड़ में जाओ! 490 00:31:29,805 --> 00:31:30,764 साले! 491 00:31:35,686 --> 00:31:37,730 सवालों का जवाब दो वरना दूसरा हाथ भी तोड़ दूँगा। 492 00:31:48,532 --> 00:31:49,741 धत्। 493 00:31:49,742 --> 00:31:51,118 यहाँ नीचे प्लेटफ़ॉर्म पर। 494 00:31:57,708 --> 00:31:58,876 हाथ ऊपर करो! 495 00:32:00,044 --> 00:32:00,961 अपने हाथ दिखाओ। 496 00:32:04,506 --> 00:32:05,799 भाग निकला। 497 00:32:20,439 --> 00:32:23,358 हमें दक्षिण जाने वाले टैस्कर-मॉरिस में बैकअप चाहिए। 498 00:32:23,359 --> 00:32:24,943 आदमियों को एग्ज़िट पर भेजो, अभी! 499 00:32:51,970 --> 00:32:52,888 अरे। 500 00:32:53,764 --> 00:32:54,973 थोड़ी मदद मिलेगी? 501 00:33:01,522 --> 00:33:02,523 वह इस तरफ़ नहीं आया। 502 00:33:03,524 --> 00:33:05,025 मैं पूर्व में, तुम पश्चिम में जाओ। 503 00:33:12,324 --> 00:33:13,533 शुक्रिया। 504 00:33:13,534 --> 00:33:16,453 तुम्हें इन सुरंगों से लिबर्टी गार्डन्स होटल पहुँचने का रास्ता पता है? 505 00:33:23,460 --> 00:33:27,631 फिलाडेल्फिया मेडीकल एग्ज़ामिनर का ऑफ़िस 506 00:33:41,645 --> 00:33:42,938 उन्हें यह कहाँ मिला? 507 00:33:43,564 --> 00:33:46,316 वह नाइन्थ और कैलोहिल के पास मिला था। 508 00:33:50,237 --> 00:33:51,280 किसने खबर दी थी? 509 00:33:56,827 --> 00:34:00,330 कूड़े वाले ने। कूड़ेदान से बदबू आने की खबर दी थी। 510 00:34:02,416 --> 00:34:03,625 आपको थोड़ा समय देती हूँ। 511 00:34:14,553 --> 00:34:16,096 एना जो झेल रही थी… 512 00:34:20,225 --> 00:34:21,769 उसने कभी मदद के लिए कॉल नहीं किया। 513 00:34:23,353 --> 00:34:25,147 क्योंकि वह जानती थी कि मैं बस… 514 00:34:26,982 --> 00:34:31,028 बैज लगाए आम क्रॉसिंग गार्ड हूँ। 515 00:34:33,697 --> 00:34:37,326 निकम्मा, बेकार, साला… 516 00:34:38,994 --> 00:34:39,995 मीटर चेक करने वाला गार्ड। 517 00:34:47,544 --> 00:34:49,213 मैं भी खुद को फ़ोन नहीं करता। 518 00:35:05,938 --> 00:35:07,481 अब मेरे पास कुछ नहीं बचा। 519 00:35:10,526 --> 00:35:13,987 मैं बिल्कुल अकेला रह गया। 520 00:35:43,267 --> 00:35:44,350 तुम मुझे सुन सकते हो? 521 00:35:44,351 --> 00:35:46,228 जल्द से जल्द लिबर्टी गार्डन्स में मिलो। 522 00:35:47,229 --> 00:35:49,314 बेनेट, तुम सुन रहे हो? ओवर। 523 00:35:50,190 --> 00:35:51,400 टायलर? 524 00:35:53,193 --> 00:35:57,322 जल्द से जल्द लिबर्टी गार्डन्स में मिलो। हम प्रिंसेस टावर की तरफ़ जा रहे हैं। 525 00:36:01,743 --> 00:36:02,952 कॉल नहीं लगा 526 00:36:02,953 --> 00:36:04,288 फ़ोन उठाओ, लाइला। 527 00:36:06,123 --> 00:36:06,957 सत्यानाश! 528 00:36:14,923 --> 00:36:17,718 लिबर्टी गार्डन्स होटल 529 00:36:37,237 --> 00:36:38,447 हे भगवान। 530 00:36:40,991 --> 00:36:42,701 {\an8}तुमने मुझे डरा दिया। 531 00:36:45,329 --> 00:36:46,579 {\an8}तुम्हें ड्राइव मिल गई? 532 00:36:46,580 --> 00:36:49,916 {\an8}वह वहाँ नहीं थी। पर रीचर अब भी हमारी मदद करने में 533 00:36:49,917 --> 00:36:51,208 {\an8}लगा हुआ है, तो यह अच्छा है। 534 00:36:51,209 --> 00:36:53,420 {\an8}- ठीक है। - यह सब क्या है? 535 00:36:54,129 --> 00:36:55,588 {\an8}मैं हमारे लिए सोतो अयाम बनाऊँगी। 536 00:36:55,589 --> 00:36:58,634 {\an8}मैं अब और अमरीकी खाना नहीं खा सकती। 537 00:36:59,843 --> 00:37:03,847 {\an8}शायद आज का दिन इतना बुरा न गुज़रे। 538 00:37:07,017 --> 00:37:10,603 तुम ही वह ऑफ़िसर हो न जिसने मेरी एलेन डेनियल्स की हत्या की खबर दी थी? 539 00:37:10,604 --> 00:37:13,064 हाँ। जिस रात उसकी मौत हुई वह बेन मेरिक के साथ थी। 540 00:37:13,065 --> 00:37:14,690 यह एक बड़ी जाँच का हिस्सा है। 541 00:37:14,691 --> 00:37:18,194 मुझे घाव की रिपोर्ट मिली है, शायद तुम्हें दिलचस्पी हो। 542 00:37:18,195 --> 00:37:19,737 ऐसा लगता है बेन का गला 543 00:37:19,738 --> 00:37:22,115 उसी हथियार से काटा गया जिससे मेरी की हत्या की गई थी। 544 00:37:51,853 --> 00:37:54,356 हिलना मत। और चिल्लाना मत। 545 00:37:58,193 --> 00:38:01,363 अगर तुम्हें अपना हाल उन जैसा नहीं चाहिए, तो हमें बता दो कि ड्राइव कहाँ है। 546 00:38:06,785 --> 00:38:07,953 चाकू। 547 00:38:10,330 --> 00:38:12,124 ताकि किसी को गोली की आवाज़ न सुनाई दे। 548 00:38:15,168 --> 00:38:18,295 यह घुमावदार चाकू है। इसे करम्बिट कहते हैं। 549 00:38:18,296 --> 00:38:21,508 इंडोनेशिया में खास मार्शल आर्ट प्रैक्टिस करने वाले लोग इस्तेमाल करते हैं। 550 00:38:24,678 --> 00:38:25,804 इंडोनेशिया? 551 00:39:20,192 --> 00:39:23,236 फिली पुलिस! हाथ ऊपर करो! 552 00:39:26,364 --> 00:39:28,075 हिलना मत। 553 00:41:20,103 --> 00:41:22,188 संवाद अनुवादक Inu 554 00:41:22,189 --> 00:41:24,191 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल