1 00:00:02,520 --> 00:00:04,120 गुड मॉर्निंग। फ्लिनली क्रैडिक। 2 00:00:05,240 --> 00:00:08,480 हाँ। उसे लाइन पर लेती हूँ। एक सेकंड। 3 00:00:12,680 --> 00:00:13,680 हाँ! 4 00:00:13,760 --> 00:00:16,640 अलीशा ने फिर से फ़ोन किया। कह दूँ तुम यहाँ नहीं हो? 5 00:00:16,720 --> 00:00:20,160 तुमसे कहा था, शाम 5:00 बजे तक उस औरत का फ़ोन नहीं लेना। 6 00:00:20,240 --> 00:00:21,840 तो उसे भाड़ में जाने को कहती हूँ! 7 00:00:21,920 --> 00:00:24,400 भाड़ में जाने को मत कहो। बस कहो मैं यहाँ नहीं हूँ। 8 00:00:24,480 --> 00:00:25,320 हाँ। 9 00:00:26,480 --> 00:00:28,560 हे भगवान। एजेंट यहाँ कब आए? 10 00:00:28,640 --> 00:00:30,080 बीस मिनट पहले। 11 00:00:30,160 --> 00:00:32,720 -मुझे जगाया क्यों नहीं? -तुम बहुत शांत लग रही थी। 12 00:00:32,800 --> 00:00:34,280 पक्का नहीं था कि तुम... 13 00:00:34,360 --> 00:00:37,080 लिज़ी, यह बिल्डिंग लीज़ के लिए नहीं है। अभी नहीं, ठीक? 14 00:00:37,160 --> 00:00:38,960 तो, उन्हें भगा दो। समझ गईं? 15 00:00:39,040 --> 00:00:40,480 -हाँ, कप्तान! -और... 16 00:00:40,560 --> 00:00:43,480 "कप्तान" बहुत अजीब है। प्लीज़ ऐसा मत कहो। 17 00:00:43,560 --> 00:00:46,120 आज फ़ाइनल सेल्स रिपोर्ट देनी है। 18 00:00:46,200 --> 00:00:49,600 अगर हमने अपने वित्तीय लक्ष्य पूरे नहीं किए, तो ऑफिस बंद हो जाएगा, 19 00:00:49,680 --> 00:00:54,560 और हमें घर के अकेलेपन के साथ वर्क फ़्रॉम होम करना पड़ेगा। 20 00:00:56,840 --> 00:00:58,600 प्लीज़, इस तरफ़। माफ़ करना। 21 00:00:59,120 --> 00:01:01,600 इमरजेंसी! अभी निकलो! 22 00:01:23,160 --> 00:01:25,160 द ऑफिस 23 00:01:25,240 --> 00:01:28,120 -ठीक है, आँकड़ों पर बात करते हैं। -वे बकवास हैं। 24 00:01:28,200 --> 00:01:31,520 मुझे इस समय ऐसा रवैया नहीं चाहिए, डेब। 25 00:01:31,600 --> 00:01:32,640 सच्चाई बता रही हूँ। 26 00:01:32,720 --> 00:01:34,400 सच्चाई कम बताओ, 27 00:01:34,479 --> 00:01:36,120 लेकिन सीधे तौर पर बताओ, 28 00:01:36,200 --> 00:01:38,280 पर सकारात्मक और उत्साहजनक तरीके से। 29 00:01:38,880 --> 00:01:42,720 ठीक है... तुम सही जा रही हो। 30 00:01:42,800 --> 00:01:43,840 बहुत अच्छे! 31 00:01:43,920 --> 00:01:45,720 पर 2 लाख 20 हज़ार कम पड़ रहे हैं। 32 00:01:47,280 --> 00:01:49,800 तुम उत्पादकता प्रबंधक हो। कोई रास्ता है? 33 00:01:49,880 --> 00:01:50,840 तुमने पूछा तो, 34 00:01:50,920 --> 00:01:54,000 मैंने ऑफिस को खुला रखने के लिए एक्ट फॉर चेंज याचिका शुरू की। 35 00:01:54,080 --> 00:01:55,759 इसमें एक हस्ताक्षर हो भी चुका है। 36 00:01:55,840 --> 00:01:58,039 हाँ, यह तुम्हारा है। 37 00:01:58,120 --> 00:02:01,520 मुझे नहीं लगता कि यह आंदोलन वाला रास्ता हमें बचाएगा, लिज़ी। 38 00:02:01,600 --> 00:02:05,680 2014 में कैरल विल्कॉक्स के कुत्ते को बत्तख की हत्या के लिए मृत्युदंड से बचाया। 39 00:02:05,760 --> 00:02:08,800 छह लाख छत्तीस हज़ार हस्ताक्षर। 40 00:02:13,640 --> 00:02:15,320 गुड मॉर्निंग। फ्लिनली क्रैडिक... 41 00:02:15,400 --> 00:02:17,160 हाँ, एक सेकंड। 42 00:02:17,680 --> 00:02:21,120 हैना। अलीशा का फ़ोन है। क्या तुम अभी तक यहाँ हो? या... 43 00:02:21,200 --> 00:02:22,520 ठीक है। समझ गई। 44 00:02:23,640 --> 00:02:27,400 माफ़ करना, उसने अपनी गर्दन काट ली। मैसेज़ नोट कर लूँ? 45 00:02:29,240 --> 00:02:31,880 -हैलो। -अरे, मार्टिन। तुमने निक से बात की? 46 00:02:31,960 --> 00:02:33,120 हाँ। 47 00:02:33,200 --> 00:02:35,120 उसकी असली आवाज़ सुनी? 48 00:02:35,200 --> 00:02:37,280 हाँ, हमने फ़ोन पर बात की। 49 00:02:38,079 --> 00:02:40,120 और क्या वह बीमार लग रहा था? 50 00:02:40,200 --> 00:02:42,000 नहीं तो। 51 00:02:42,079 --> 00:02:43,640 पैरों में मोच आई होगी। 52 00:02:43,720 --> 00:02:45,360 नहीं, उसने कहा लैरिंजाइटिस हुआ। 53 00:02:45,440 --> 00:02:46,560 बढ़िया! 54 00:02:49,440 --> 00:02:51,800 नहीं, निक ने मुझे डेट पर चलने को नहीं कहा। 55 00:02:53,000 --> 00:02:54,360 बाहर जाने के लिए नहीं पूछा। 56 00:02:54,440 --> 00:02:56,200 नहीं, उसने बस डिनर का ऑफ़र दिया, 57 00:02:56,280 --> 00:02:58,960 और फिर मेसन ने कॉल किया, और मुझे जाना... 58 00:03:00,080 --> 00:03:02,800 यह कोई बड़ी बात नहीं है... वह तब से 59 00:03:03,760 --> 00:03:06,720 हर रोज़... बीमार चल रहा है। 60 00:03:10,600 --> 00:03:11,920 ठीक है, मित्रो! 61 00:03:12,000 --> 00:03:13,880 आज डी-डे है। 62 00:03:13,960 --> 00:03:16,280 और "डी" का मतलब है "चलो करते हैं।" 63 00:03:16,880 --> 00:03:20,079 और इसीलिए आज के दिन, मैं तुम सबको सेल्स पर लगा रही हूँ! 64 00:03:20,160 --> 00:03:21,360 तुम सब को। 65 00:03:21,440 --> 00:03:24,960 हमें शाम 5:00 बजे तक 2 लाख 20 हज़ार कमाने हैं! 66 00:03:25,040 --> 00:03:26,960 तो, लग जाओ काम पर! 67 00:03:29,680 --> 00:03:33,280 शाम 5:00 बजे तक दो लाख बीस हज़ार। मज़ाक है। 68 00:03:36,280 --> 00:03:38,960 हमें एकजुट होना होगा, दोस्तो! ठीक है? 69 00:03:39,040 --> 00:03:42,079 हमें फ़ोन करना होगा। हमें अपने क्लाइंटों को बाँटना होगा! 70 00:03:42,160 --> 00:03:44,840 ज़रूरत पड़े तो, तो खुद को बेच दो! 71 00:03:44,920 --> 00:03:47,720 कोई ठरकी ग्राहक ढूँढ़ो। निक कहाँ है? 72 00:03:47,800 --> 00:03:49,640 -वह बीमार है। -आज! 73 00:03:50,520 --> 00:03:54,400 ठीक है! खैर, चलो ग्लोबल सोचते हैं, ठीक है? 74 00:03:55,200 --> 00:03:57,800 टाइम क्या हुआ? कौन से देशों में अभी भी काम हो रहा है? 75 00:03:57,880 --> 00:04:01,560 -10:32 बज रहे हैं। -10:32। हाँ, है। 76 00:04:01,640 --> 00:04:03,920 तो, अमेरिका बंद है। लंदन बंद है। 77 00:04:04,000 --> 00:04:07,000 -जापान खुला है। और सोलोमन द्वीप। -हाँ! 78 00:04:07,080 --> 00:04:09,640 -दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया... रूस! -हाँ! उत्तर... 79 00:04:09,720 --> 00:04:11,400 उत्तर कोरिया रहने दो, पर रूस... 80 00:04:11,480 --> 00:04:13,440 -वे खुले हैं। हाँ! -यह बात। 81 00:04:13,520 --> 00:04:16,240 जो भी करना पड़े, सेल तो करनी है। 82 00:04:20,279 --> 00:04:22,079 क्या मुझे वर्क फ़्रॉम होम करना है? 83 00:04:22,160 --> 00:04:23,280 उससे कोई मतलब नहीं है। 84 00:04:23,360 --> 00:04:26,520 क्या मैं अपनी ब्रांच मैनेजर के विज़न का समर्थन करना चाहती हूँ? 85 00:04:26,600 --> 00:04:28,000 हर कीमत पर। 86 00:04:35,159 --> 00:04:36,600 क्या कर रही हो? 87 00:04:36,680 --> 00:04:37,920 मैं अब सेल्स में हूँ, 88 00:04:38,000 --> 00:04:40,920 और यह देखते हुए कि एक खास सेल्स प्रतिनिधि नहीं आया है, 89 00:04:41,000 --> 00:04:42,960 मैं उसकी जगह ले रही हूँ। 90 00:04:43,920 --> 00:04:47,280 अगर मुझे अपना काम घर से पूरा करना होता, 91 00:04:47,360 --> 00:04:49,200 तो शायद ठीक रहता। 92 00:04:49,800 --> 00:04:52,120 लिज़ी, निक की क्लाइंट लिस्ट निकालो। 93 00:04:52,200 --> 00:04:53,760 अभी लो। 94 00:04:54,840 --> 00:04:57,880 अच्छा... इस पर पासवर्ड लगा है। 95 00:04:57,960 --> 00:05:00,480 निक-कूल-छह-नौ लगाकर देखो। 96 00:05:00,560 --> 00:05:03,400 "निक कूल है... " नहीं। 97 00:05:03,480 --> 00:05:05,720 निक-कूल-नहीं-छह-आठ कैसा रहेगा? 98 00:05:06,440 --> 00:05:08,280 ग्रेटा, निक का पासवर्ड क्या है? 99 00:05:08,360 --> 00:05:09,440 नहीं बता सकती। 100 00:05:10,440 --> 00:05:12,560 तुम सही हो। चुगलखोरी अच्छी बात नहीं है। 101 00:05:12,640 --> 00:05:14,480 लॉयड, निक का पासवर्ड क्या है? 102 00:05:15,760 --> 00:05:20,080 "लिज़ी-इज़-माय-बेस्टी" और सभी 'आई' विस्मयादिबोधक चिह्न हैं। 103 00:05:21,000 --> 00:05:25,440 "लिज़ी-इज़-माय-बेस्टी... " सही है। 104 00:05:25,520 --> 00:05:28,120 -प्रिंट निकाल दो। -अभी देती हूँ। 105 00:05:32,480 --> 00:05:35,560 रिकॉर्ड के लिए, निक मेरा सबसे अच्छा दोस्त नहीं है। 106 00:05:36,480 --> 00:05:40,000 हैलो, डेविड। मैं हैना हावर्ड, फ्लिनली क्रैडिक पैकेजिंग से। 107 00:05:40,080 --> 00:05:41,400 कैसे हो? 108 00:05:41,480 --> 00:05:44,280 निक फ्लेचर, हाँ, पर वह अभी छुट्टी पर है, 109 00:05:44,360 --> 00:05:47,000 तो मैंने सोचा तुमसे बात कर लूँ। 110 00:05:47,920 --> 00:05:51,240 हाँ। ठीक है। 111 00:05:51,320 --> 00:05:53,600 नहीं, यह कोई चिंता की बात नहीं है। 112 00:05:53,680 --> 00:05:57,000 तुम्हें यकीन है कि मैं मना नहीं सकी... नहीं, ठीक है। 113 00:05:57,080 --> 00:06:01,800 खैर, अगर तुम अपना मन बदलो, तो मुझे कॉल करो, पर ऑफ़र 114 00:06:01,880 --> 00:06:05,320 आज शाम 4:59 बजे तक ही उपलब्ध है। 115 00:06:05,400 --> 00:06:07,480 ठीक है, अलविदा। हाँ। 116 00:06:08,200 --> 00:06:11,680 अरे, हैना। तुम्हारे फ़्रिज में थोड़ा सामान रख दें क्या? 117 00:06:11,760 --> 00:06:14,200 नीचे बार्बेक्यू चल रहा है और हमारा फ़ुल है। 118 00:06:14,280 --> 00:06:17,720 बार्बेक्यू? हमारे लिए काफ़ी व्यस्त दिन है, तो... 119 00:06:17,800 --> 00:06:20,480 बस जॉनी के जन्मदिन की पार्टी है, गोदाम वालों के लिए। 120 00:06:20,560 --> 00:06:22,000 मेरा जन्मदिन है, इसलिए... 121 00:06:22,080 --> 00:06:23,680 असल में... 122 00:06:24,280 --> 00:06:25,480 वह क्या कर रही है? 123 00:06:28,120 --> 00:06:30,080 हैलो, दोस्तो! आज जॉनी का जन्मदिन है। 124 00:06:30,160 --> 00:06:31,800 गोदाम में बार्बेक्यू लगा है, तो, 125 00:06:31,880 --> 00:06:35,600 जो भी सबसे ज़्यादा सेल्स करेगा उसे अनलिमिटेड सॉसेज खाने को मिलेंगे! 126 00:06:35,680 --> 00:06:37,840 -अनलिमिटेड? -हाँ। 127 00:06:37,920 --> 00:06:40,440 तो, हाँ। फ़्रिज में रख दो। हम तुम्हें मिल लेंगे। 128 00:06:45,760 --> 00:06:50,280 कौन... इस्तेमाल करता है... पैकेजिंग... सवाल। 129 00:06:50,360 --> 00:06:52,120 शीर्ष 10 कंपनियाँ जो इंवेंटिव पैकेजिंग का उपयोग करती हैं 130 00:06:57,400 --> 00:06:59,760 मैं आपके मैनेजर से बात करना चाहती हूँ, प्लीज़। 131 00:07:00,880 --> 00:07:04,480 हाँ, बेशक। यह बड़ी सेल के बारे में है। 132 00:07:05,400 --> 00:07:07,400 हाँ, होल्ड करती हूँ। 133 00:07:14,000 --> 00:07:16,560 लाइन पर एक बड़ी मछली है... 134 00:07:17,560 --> 00:07:19,120 बस उसे अंदर खींचना होगा। 135 00:07:20,960 --> 00:07:23,320 असल में, शार्क है। 136 00:07:25,280 --> 00:07:29,120 अगर मैं कहूँ कि वह शार्क टेट्रा पैक है, तो क्या कहोगी? 137 00:07:30,480 --> 00:07:33,640 टेट्रा पैक एक पैकेजिंग कंपनी है। उनसे हमारा क्या काम? 138 00:07:35,080 --> 00:07:37,960 उनकी पैकेजिंग कौन करता है? 139 00:07:38,040 --> 00:07:40,560 -ठीक है। उसके लिए शुभकामनाएँ। -हाँ। 140 00:07:45,760 --> 00:07:46,680 वह मेरा डेस्क है। 141 00:07:46,760 --> 00:07:48,760 सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। 142 00:07:48,840 --> 00:07:53,400 हाँ, पता है, आपका काम निक देखता है, पर वह... 143 00:07:53,480 --> 00:07:55,680 वापस कॉल करती हूँ। निकलोडियन! 144 00:07:57,400 --> 00:07:58,880 देर आए, दुरस्त आए। 145 00:07:58,960 --> 00:08:02,600 एक क्लाइंट ने मुझे फ़ोन करके कहा कि तुम उसे फ़ोन पर परेशान कर रही हो... 146 00:08:02,680 --> 00:08:04,200 "परेशान?" परेशान तो नहीं किया। 147 00:08:04,280 --> 00:08:07,160 आज हम पर बहुत दबाव है, तो पेंडिंग काम निपटा रही हूँ। 148 00:08:07,240 --> 00:08:09,000 ठीक। यानी तुम मेरा कंप्यूटर खोलोगी 149 00:08:09,080 --> 00:08:11,360 और मेरी निजी संपर्क सूची काम में लोगी? 150 00:08:11,440 --> 00:08:15,600 निजी और पेशेवर। बिगर इज़ बेटर में शॉन एटवुड। 151 00:08:15,680 --> 00:08:18,160 -वह कौन है? -शॉन ने पिछले महीने ऑर्डर रिन्यू किया। 152 00:08:18,240 --> 00:08:22,080 ठीक है। जॉर्जियो से नेली। क्या वह... अरमानी है? 153 00:08:22,160 --> 00:08:23,400 नहीं। मेरी हेयरड्रेसर। 154 00:08:23,480 --> 00:08:26,200 -ठीक। क्या वह क्लाइंट है? -नहीं, सच में हेयरड्रेसर है। 155 00:08:26,280 --> 00:08:29,840 -मुझे मेरी संपर्क सूची वापस मिलेगी... -ग्रेगर बेस्ट। बड़ा खिलाड़ी है ना? 156 00:08:29,920 --> 00:08:32,120 हाँ, और इस हफ़्ते उसका ऑर्डर रिन्यू होना है। 157 00:08:32,200 --> 00:08:33,679 -उसे फ़ोन करते हैं। -नहीं। 158 00:08:33,760 --> 00:08:35,159 वह परेशानी नहीं चाहता, 159 00:08:35,240 --> 00:08:37,880 वह निजी मामलों से निपट रहा है, मैं कल फ़ोन करूँगा। 160 00:08:37,960 --> 00:08:41,000 कल बहुत देर हो जाएगी। उसे अच्छा लगेगा कि बॉस ने फ़ोन किया। 161 00:08:41,080 --> 00:08:43,679 -तुम समझ नहीं रहीं... -रुको। वॉइसमेल में गया। 162 00:08:43,760 --> 00:08:46,440 हैलो, फ्लिनली क्रैडिक पैकेजिंग से हैना हावर्ड। 163 00:08:46,520 --> 00:08:48,000 मैं यहाँ एमडी हूँ। 164 00:08:48,080 --> 00:08:53,240 एक ऑर्डर पर बात करने के लिए फ़ोन किया क्योंकि निक फ्लेचर... 165 00:08:53,320 --> 00:08:54,600 किसी को मेरी ज़रूरत हो, 166 00:08:54,680 --> 00:08:57,240 तो मैं वहाँ बैठकर अपना इस्तीफ़ा लिख रहा हूँ। 167 00:08:59,400 --> 00:09:01,160 किसी को परवाह नहीं है, निक! 168 00:09:03,520 --> 00:09:04,800 वह मज़ाक कर रहा है? 169 00:09:08,880 --> 00:09:11,440 हाँ, यह एक बॉक्स है। यह एक अच्छा बॉक्स है... 170 00:09:13,280 --> 00:09:14,520 हाँ, गत्ते का बॉक्स... 171 00:09:16,240 --> 00:09:17,560 तो, खरीदोगे? 172 00:09:19,160 --> 00:09:21,720 ठीक है। ठीक है, अलविदा। 173 00:09:25,480 --> 00:09:26,760 हैलो, डेब्स। 174 00:09:28,160 --> 00:09:31,120 तुम बॉक्स कैसे बेचती हो? कोई स्क्रिप्ट वगैरह है? 175 00:09:31,960 --> 00:09:33,400 सच में? 176 00:09:34,280 --> 00:09:35,880 मुझे सॉसेज बहुत पसंद हैं। 177 00:09:37,280 --> 00:09:40,840 पसंदीदा सॉसेज... पोर्क और सौंफ़। 178 00:09:42,360 --> 00:09:43,960 मैं वर्क फ़्रॉम होम कर लूँगी। 179 00:09:44,040 --> 00:09:47,600 कम से कम लॉयड मुझे घूरेगा तो नहीं। 180 00:10:03,760 --> 00:10:05,680 -हैलो। -हैलो! 181 00:10:06,400 --> 00:10:08,320 -चाय? -हाँ, प्लीज़। 182 00:10:08,400 --> 00:10:09,400 हाँ। 183 00:10:11,200 --> 00:10:12,800 तुम्हें कई बार मैसेज़ भेजा। 184 00:10:13,480 --> 00:10:14,720 हाँ। 185 00:10:14,800 --> 00:10:17,280 माफ़ करना, मैं जवाब नहीं दे पा रहा था, 186 00:10:17,360 --> 00:10:20,160 दिमाग सही से काम नहीं कर रहा था, तो... 187 00:10:20,240 --> 00:10:22,080 लैरिंजाइटिस, है न? 188 00:10:22,680 --> 00:10:25,160 हाँ। कुछ दिनों तक मेरी हालत खराब कर दी। 189 00:10:26,320 --> 00:10:28,320 -कैसी हो? ठीक हो? -हाँ, मैं ठीक हूँ। 190 00:10:30,320 --> 00:10:32,160 सच में इस्तीफ़ा दे रहे हो? 191 00:10:33,320 --> 00:10:34,160 हाँ। 192 00:10:36,400 --> 00:10:40,280 ठीक है, ऐसा इसलिए है क्योंकि... 193 00:10:41,280 --> 00:10:44,400 तो यह रही। जबरदस्त जोड़ी। सेल्स शार्क। 194 00:10:45,480 --> 00:10:48,640 अरे, मैं सोच रहा था, एक बार मेरी सेल्स स्क्रिप्ट सुनोगे? 195 00:10:48,720 --> 00:10:51,640 पता है क्या? ग्रेटा मुझसे बेहतर सेल करती है। 196 00:10:51,720 --> 00:10:54,040 तो, मैं तुम्हें उसके सक्षम हाथों 197 00:10:54,120 --> 00:10:56,320 या जबड़ों में देता हूँ, इस पर निर्भर है कि... 198 00:10:56,400 --> 00:10:57,400 जबड़ा। 199 00:10:58,440 --> 00:11:02,000 ठीक है, तो... मैंने यह कविता लिखी है। 200 00:11:03,960 --> 00:11:06,560 बूमबॉक्स या यूई बूम है? मैं इसे रैप कर सकता हूँ। 201 00:11:06,640 --> 00:11:08,200 ना, तुम इसे अकापेला कर सकते हो। 202 00:11:09,000 --> 00:11:10,480 ठीक है। तो... 203 00:11:11,320 --> 00:11:13,840 नॉक, नॉक, नॉक बक्से में क्या है? 204 00:11:13,920 --> 00:11:17,000 बिल्ली जिसका नाम है सॉक्स जिसने पहना मेरा जॉक्स 205 00:11:17,080 --> 00:11:18,280 कितनी प्यारी बिल्ली 206 00:11:19,880 --> 00:11:20,840 कैसी है? 207 00:11:22,080 --> 00:11:24,040 हाँ, शानदार है। 208 00:11:28,080 --> 00:11:31,080 ग्रेगर! हैना हावर्ड, फिर से। 209 00:11:31,160 --> 00:11:34,400 अभी नहीं, अलीशा। तुम भी! 210 00:11:34,480 --> 00:11:35,600 हैलो? हैना? 211 00:11:38,680 --> 00:11:40,400 हाँ, बस... मैंने नहीं कहा, 212 00:11:40,480 --> 00:11:43,440 पर हम कुछ मुफ़्त बबल रैप डालेंगे। 213 00:11:44,800 --> 00:11:47,720 तो, हाँ, मुझे फ़ोन करना। हे भगवान। 214 00:11:51,920 --> 00:11:55,680 -काम हो गया है। -क्या कह रही हो? 215 00:11:55,760 --> 00:11:59,040 मेरे पास एक बहुत बड़ा ऑफ़र है। 216 00:12:00,400 --> 00:12:04,280 उनका उपयोगकर्ता नाम एक्सपीआर-ज़ीलॉन हैशटैग 2833 है 217 00:12:04,360 --> 00:12:10,120 और, ज़िलोन 500 "बीस्पोक" बॉक्स के लिए बिटकॉइन में 218 00:12:10,200 --> 00:12:12,360 डेढ़ लाख देने को तैयार है। 219 00:12:12,440 --> 00:12:14,320 -डेढ़ लाख? -हाँ। 220 00:12:16,280 --> 00:12:19,360 अगर किसी को 500 बड़े-आकार के बॉक्स चाहिए, 221 00:12:19,440 --> 00:12:22,560 इन-बिल्ट वेंटिलेशन वाले, तो मैं सवाल करने वाली कौन होती हूँ? 222 00:12:22,640 --> 00:12:25,320 डेब, क्या हम बिटकॉइन को खातों में डाल सकते हैं? 223 00:12:25,400 --> 00:12:28,400 नहीं। फ्लिनली क्रैडिक क्रिप्टो में काम नहीं करता। 224 00:12:28,480 --> 00:12:29,920 पर... ठीक है... 225 00:12:30,880 --> 00:12:32,840 -ऑस्ट्रेलियाई डॉलर देने को कहो। -हाँ। 226 00:12:32,920 --> 00:12:36,240 -अरे हैना। वह... -अभी नहीं। मार्टिन, हम व्यस्त हैं। 227 00:12:36,320 --> 00:12:38,840 दरवाज़ा बंद करो। ज़िलोन, चलो भी। 228 00:12:42,440 --> 00:12:44,680 -तुम क्या कर रही हो? -हमारा काम, मार्टिन! 229 00:12:44,760 --> 00:12:46,800 माफ़ करना। क्या यह डार्क वेब है? 230 00:12:46,880 --> 00:12:50,200 नहीं, यह डार्क वेब नहीं है। है न, लिज़ी? 231 00:12:50,280 --> 00:12:53,400 मैं पुष्टि कर सकती हूँ कि यह डार्क वेब है और... 232 00:12:53,480 --> 00:12:55,440 डेढ़ लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर। यस! 233 00:12:55,520 --> 00:12:57,200 हे भगवान। डील पूरी करो। 234 00:12:57,280 --> 00:12:59,400 ऐसा मत करो... नहीं। हम डील नहीं करेंगे। 235 00:12:59,480 --> 00:13:01,520 ज़िलोन 150,000 डॉलर की पेशकश कर रहा है। 236 00:13:01,600 --> 00:13:05,040 ठीक है। ज़िलोन शायद एक अपराधी और शायद एक मानव तस्कर है। 237 00:13:05,120 --> 00:13:08,320 तुम्हारी राय की सराहना करती हूँ पर मैं ज़िलोन को एक मौका दूँगी। 238 00:13:08,400 --> 00:13:09,720 -डील कर लो। -हाँ। 239 00:13:09,800 --> 00:13:12,200 -मार्टिन! -शांत हो जाओ। 240 00:13:12,280 --> 00:13:14,880 तुम्हें शांत होना चाहिए। मुझे यही लगता है। 241 00:13:14,960 --> 00:13:17,280 -मैं बहुत शांत हूँ। -मैं भी बहुत शांत हूँ। 242 00:13:17,360 --> 00:13:20,960 मैं ध्यान लगाने वाली ऐप हूँ। मैं गेहूँ के खेत में बयार हूँ। 243 00:13:21,040 --> 00:13:23,600 मैं टिन की छत पर बारिश की बूँद हूँ। मैं वही हूँ। 244 00:13:23,680 --> 00:13:25,160 नहीं पता कि क्या हो रहा है। 245 00:13:25,240 --> 00:13:26,360 -और... -ग्रेगर बेस्ट। 246 00:13:27,480 --> 00:13:29,080 खैर, लगता है 247 00:13:29,160 --> 00:13:33,560 किसी की किस्मत बदलने वाली है। 248 00:13:33,640 --> 00:13:35,640 हैलो, ग्रेगर। 249 00:13:35,720 --> 00:13:38,480 साफ़ कहा था कि आज मुझे फ़ोन मत करना, 250 00:13:38,560 --> 00:13:41,120 -फिर भी परेशान कर रही हो। -हाँ, हैलो! 251 00:13:41,920 --> 00:13:43,920 मैं भी तुम्हारी बड़ी प्रशंसक हूँ। 252 00:13:44,760 --> 00:13:47,320 तुम एक बड़ी खरीदारी करना चाहते हो? बढ़िया! 253 00:13:47,400 --> 00:13:51,000 बिज़नेस लंच? हाँ, प्लीज़। 254 00:13:51,080 --> 00:13:52,880 ठीक है, वहाँ मिलते हैं। 255 00:13:56,480 --> 00:13:58,200 कमाल की बात है। 256 00:14:03,560 --> 00:14:07,040 सुनो, मैं बहुत बड़ी डील करने जा रही हूँ। 257 00:14:07,120 --> 00:14:09,840 पावर लंच, बड़ा क्लाइंट। 258 00:14:10,760 --> 00:14:13,120 शुभकामनाएँ दो। शायद इसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 259 00:14:14,960 --> 00:14:18,080 पावर लंच, बड़ा क्लाइंट। 260 00:14:20,520 --> 00:14:25,480 हैना को मानना पड़ेगा। मतलब, वह कभी हार नहीं मानती। कभी नहीं। 261 00:14:28,040 --> 00:14:29,960 तो किसी को पिंग-पोंग खेलना है? 262 00:14:37,120 --> 00:14:40,920 हाँ, तो मैं आज अपना घर वापस गिरवी रखना चाहती हूँ, प्लीज़। 263 00:14:41,000 --> 00:14:43,760 ठीक है, देखते हैं। शुक्रिया। 264 00:14:45,880 --> 00:14:48,880 तुम्हें 220,000 डॉलर का नकद एकमुश्त भुगतान चाहिए? 265 00:14:49,480 --> 00:14:51,360 मैं आज ही चाहूँगी। प्लीज़। 266 00:14:53,200 --> 00:14:54,040 समझ रही हूँ। 267 00:14:54,120 --> 00:14:56,880 नॉक, नॉक, नॉक बक्से में क्या है? 268 00:14:56,960 --> 00:14:58,280 बिल्ली जिसने पहना सॉक्स 269 00:14:58,360 --> 00:14:59,640 और पहना मेरा जॉक्स... 270 00:14:59,720 --> 00:15:00,800 फ़ाउल, आउट। 271 00:15:00,880 --> 00:15:01,760 प्यारी बिल्ली 272 00:15:04,160 --> 00:15:06,000 अरे, ग्रेटा। क्या तुमसे अंदर... 273 00:15:20,160 --> 00:15:21,320 -हैलो। -हैलो। 274 00:15:23,880 --> 00:15:26,280 मैं नज़रअंदाज़ किए मुद्दे पर बात करना चाहूँगा। 275 00:15:28,120 --> 00:15:29,920 क्या यह मज़ाक के लिए रखा है? 276 00:15:30,000 --> 00:15:33,720 हाँ, मैंने हर जगह खोजा। स्टोर रूम में जो भी मिलता है वह कमाल है। 277 00:15:33,800 --> 00:15:36,080 देखो, उस दिन, मेरा कहीं 278 00:15:36,160 --> 00:15:39,600 जाने का कोई इरादा नहीं था, या कुछ भी... 279 00:15:39,680 --> 00:15:43,480 -नहीं। माफ़ करना। समझ गई। -अरे, नहीं। 280 00:15:43,560 --> 00:15:45,280 -नहीं, ज़रूरत नहीं है। -बढ़िया है। 281 00:15:45,360 --> 00:15:47,240 बढ़िया। 282 00:15:47,320 --> 00:15:49,800 क्या तुम पूरी ज़िंदगी मुझसे बचने की सोच रहे थे? 283 00:15:50,560 --> 00:15:53,560 यही योजना थी। हाँ, पर मैं असफल रहा, तो... 284 00:15:53,640 --> 00:15:54,880 बुरी तरह से। 285 00:15:56,200 --> 00:15:59,560 देखो, वापस पहले की तरह हो जाते हैं। 286 00:15:59,640 --> 00:16:00,920 क्या मतलब? 287 00:16:01,000 --> 00:16:04,200 बस दोस्त, पर लंगोटिया दोस्त। 288 00:16:04,280 --> 00:16:05,360 लंगोटिया दोस्त? 289 00:16:05,440 --> 00:16:07,480 -पर... बस लंगोटिया दोस्त। -लंगोटिया। 290 00:16:07,560 --> 00:16:09,840 लंगोटिया दोस्त बनना सम्मान की बात होगी। 291 00:16:09,920 --> 00:16:11,760 ठीक है। मैं जा रही हूँ... 292 00:16:11,840 --> 00:16:13,760 हाथी को अपने साथ ले जाओ। 293 00:16:13,840 --> 00:16:16,000 अरे, नहीं, प्लीज़, तुम रखो, निक फ़्लेचर। 294 00:16:16,080 --> 00:16:18,280 -ग्रेटा किंग... -यह तुम्हारा है। 295 00:16:19,080 --> 00:16:20,160 ठीक है। 296 00:16:24,440 --> 00:16:25,400 नहीं। 297 00:16:33,080 --> 00:16:35,160 लूज़र! 298 00:16:35,240 --> 00:16:36,840 लूज़र! 299 00:16:36,920 --> 00:16:38,600 लूज़र! 300 00:16:46,120 --> 00:16:47,880 क्या हो रहा है? 301 00:16:47,960 --> 00:16:51,760 तुम्हारे जाने के बाद अफ़रा-तफ़री मच गई, मैं संभालने की कोशिश कर रही थी। 302 00:16:51,840 --> 00:16:53,280 पर वे मेरी बात नहीं मान रहे। 303 00:16:56,520 --> 00:16:59,240 ठीक है। मैं गोश्त खाने के लिए बार्बेक्यू जा रही हूँ। 304 00:17:01,880 --> 00:17:04,480 अपनी हरकतों पर गर्व हो रहा है ना। 305 00:17:04,560 --> 00:17:06,599 मुझे, नहीं हो रहा है। 306 00:17:06,680 --> 00:17:08,319 ओह, धत् तेरे की। 307 00:17:09,079 --> 00:17:10,160 क्या हुआ? 308 00:17:10,240 --> 00:17:12,359 हैना ने घर फिर गिरवी रखने की कोशिश की। 309 00:17:12,440 --> 00:17:15,480 यह तो बहुत अच्छी खबर है! आपका दिन अच्छा गुज़रे! 310 00:17:15,560 --> 00:17:17,000 आपसे व्यापार करके अच्छा लगा। 311 00:17:17,599 --> 00:17:20,800 सोचो किसने अभी सेल की? लॉयड ने की। 312 00:17:24,119 --> 00:17:25,400 मैं क्या चूक गया? 313 00:17:25,480 --> 00:17:28,920 काम पर आने के लिए अपना घर गिरवी कौन रखता है? 314 00:17:31,040 --> 00:17:32,400 शायद हैना। 315 00:17:34,640 --> 00:17:35,760 हैना को क्या हुआ? 316 00:17:36,320 --> 00:17:37,320 मुझे नहीं पता। 317 00:17:39,520 --> 00:17:41,920 अरे, हैना। कुछ मदद कर सकती हूँ? 318 00:17:42,880 --> 00:17:44,640 बार्बेक्यू सॉस दे सकती हो? 319 00:17:45,240 --> 00:17:47,080 बार्बेक्यू दो। शुक्रिया, दोस्त। 320 00:17:53,760 --> 00:17:55,920 -शुक्रिया। -अच्छी बात है। 321 00:17:56,000 --> 00:17:57,320 -हाँ। -हाँ। 322 00:18:04,280 --> 00:18:05,760 जज़्बात में खाने वाली। 323 00:18:05,840 --> 00:18:07,040 रिब्स के मज़े ले रही है। 324 00:18:07,120 --> 00:18:08,520 मुझे बात करने दो, ठीक है? 325 00:18:08,600 --> 00:18:10,280 उसे नैपकिन दें? 326 00:18:11,960 --> 00:18:13,760 पंद्रह हस्ताक्षर। 327 00:18:14,680 --> 00:18:15,760 सभी ने हस्ताक्षर किए। 328 00:18:22,360 --> 00:18:23,240 एलिज़ाबेथ मोयल, 329 00:18:26,000 --> 00:18:27,120 लॉयड नीथ, 330 00:18:29,240 --> 00:18:30,400 टीना कॉन्ग... 331 00:18:32,640 --> 00:18:34,360 और निक फ्लेचर ने भी। 332 00:18:35,240 --> 00:18:37,920 हाँ, सोचा कि मैं कुछ समय तक यहीं रहूँगा। 333 00:18:39,840 --> 00:18:43,480 वाह, दोस्तो, वाह। 334 00:18:44,960 --> 00:18:46,800 धन्यवाद। यह बहुत मायने रखता है। 335 00:18:48,080 --> 00:18:51,480 और इससे वह साबित होता है जो मुझे हमेशा से पता था। 336 00:18:53,160 --> 00:18:56,280 कि तुम्हें ऑफिस पसंद है और तुम यहाँ रहना चाहते हो। 337 00:18:56,960 --> 00:18:59,360 नहीं, मुझे लगता है कि हमें बस... 338 00:18:59,440 --> 00:19:00,560 तुम्हारे लिए बुरा लगा। 339 00:19:00,640 --> 00:19:02,000 हम रिमोट वर्क से खुश हैं। 340 00:19:02,080 --> 00:19:06,640 पर इसमें लिखा है, "हमारे ऑफिस को बचाओ।" इसमें तुम सबके हस्ताक्षर हैं। 341 00:19:06,720 --> 00:19:08,480 यह देखो, यहाँ हैं। 342 00:19:08,560 --> 00:19:10,920 और तुम्हारा भरोसेमंद नेता होने के नाते, 343 00:19:11,000 --> 00:19:13,840 मैं इन पुकारों को अनसुना नहीं जाने दूँगी। 344 00:19:13,920 --> 00:19:15,400 हम संसद की ओर कूच करेंगे! 345 00:19:15,480 --> 00:19:16,800 हाँ! 346 00:19:16,880 --> 00:19:18,520 संसद से मतलब है हेड ऑफिस, 347 00:19:18,600 --> 00:19:20,360 वह शहर में है, पाँच घंटे लगेंगे। 348 00:19:20,440 --> 00:19:23,080 ठीक है, मार्टिन, हम ट्रेन स्टेशन को कूच करेंगे, 349 00:19:23,160 --> 00:19:24,680 और फिर हम संसद जाएँगे। 350 00:19:24,760 --> 00:19:29,200 माफ़ करना, हैना, मैंने एक सेल की है ताकि अब मुझे सॉसेज मिल सकें? 351 00:19:29,280 --> 00:19:32,520 हाँ, ठीक है। सब लोग सॉसेज ले लो और फिर हम चलते हैं। 352 00:19:33,280 --> 00:19:35,600 माफ़ करना, दोस्त। मैं इसे ले लेता हूँ। 353 00:19:35,680 --> 00:19:38,840 मेरा पहला अधिकार बनता है। हैलो। 354 00:19:38,920 --> 00:19:41,280 ठीक है, हाँ, सब लोग ले लो। 355 00:19:41,640 --> 00:19:42,520 हाँ... 356 00:19:42,600 --> 00:19:45,040 -जन्मदिन मुबारक हो, दोस्त। -हाँ, चियर्स, लॉयड। 357 00:19:45,840 --> 00:19:46,880 धन्यवाद। 358 00:19:48,080 --> 00:19:50,760 अगर हम वर्क फ़्रॉम होम करते हैं, तो बहुत कुछ याद आएगा। 359 00:19:50,840 --> 00:19:53,960 गॉसिप, सब के बीच का माहौल। 360 00:19:55,160 --> 00:19:57,680 टोस्टर। टॉप टोस्टर। चार स्लाइस। 361 00:19:57,760 --> 00:19:59,800 नो वर्क फ़्रॉम होम 362 00:19:59,880 --> 00:20:01,080 नो वर्क फ़्रॉम होम 363 00:20:01,160 --> 00:20:02,600 -सब लोग, अब! -सब लोग, हाँ! 364 00:20:02,680 --> 00:20:05,440 नो वर्क फ़्रॉम होम! नो वर्क फ़्रॉम होम! 365 00:20:06,080 --> 00:20:07,640 नो वर्क फ़्रॉम होम! 366 00:20:07,720 --> 00:20:09,440 हे भगवान! 367 00:20:10,880 --> 00:20:14,760 -मेरा मतलब, बहुत जुनूनी है? -हाँ। 368 00:20:14,840 --> 00:20:16,560 देखो वह अपने लिए क्या कहती है। 369 00:20:16,640 --> 00:20:18,240 तुमसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। 370 00:20:18,320 --> 00:20:19,800 हम तुमसे ही मिलने आ रहे थे। 371 00:20:19,880 --> 00:20:21,720 अब मैं यहाँ हूँ, तो बात कर सकते हैं? 372 00:20:21,800 --> 00:20:22,840 ज़रूर। 373 00:20:23,560 --> 00:20:25,280 मतलब, ऑफिस में, पर... 374 00:20:25,360 --> 00:20:27,920 -कल हमारी बोर्ड मीटिंग थी... -यह दिलचस्प है 375 00:20:28,000 --> 00:20:31,040 क्योंकि हमारी बैठकें वही बन गई हैं, अलीशा। 376 00:20:31,120 --> 00:20:32,640 बोरिंग मीटिंग्स। 377 00:20:32,720 --> 00:20:36,360 तुम आती हो, मुझे बताती हो कि मैं काम कैसे करूं, और मैं बोर हो जाती हूँ। 378 00:20:36,720 --> 00:20:38,360 कल हमारी बोर्ड मीटिंग थी 379 00:20:38,440 --> 00:20:40,520 और अंतिम तिमाही 380 00:20:40,600 --> 00:20:42,600 की सेल्स और उत्पादकता देखने के बाद, 381 00:20:42,680 --> 00:20:45,640 यह स्पष्ट हो गया कि वर्क फ़्रॉम होम के कारण 382 00:20:45,720 --> 00:20:47,480 बहुत गिरावट आई है। 383 00:20:49,280 --> 00:20:52,360 तो, ऑफिस फिर से खुलेंगे, 384 00:20:52,440 --> 00:20:54,920 और हफ़्ते में चार दिन आना अनिवार्य होगा, 385 00:20:55,000 --> 00:20:57,440 आने-जाने के समय की सख्ती नहीं होगी। 386 00:20:58,520 --> 00:21:01,720 तो, तुम मुझसे यह कह रही हो 387 00:21:02,640 --> 00:21:05,400 कि... कि मैं सही थी? 388 00:21:06,200 --> 00:21:07,480 ऐसा ही कुछ। हाँ। 389 00:21:25,560 --> 00:21:27,200 खैर, मैंने कर दिखाया। 390 00:21:27,920 --> 00:21:31,640 मैंने अलीशा को ऑफिस खुला रखने के लिए मना लिया। 391 00:21:31,720 --> 00:21:37,360 हफ़्ते में चार दिन अनिवार्य उपस्थिति, आने-जाने के समय की सख्ती नहीं। 392 00:21:37,440 --> 00:21:39,000 -रुको, सच में? -हाँ। 393 00:21:39,080 --> 00:21:41,120 -एक दिन घर से काम करने को मिलेगा? -हाँ। 394 00:21:41,200 --> 00:21:44,280 -तुमने अलीशा को मना लिया? -हाँ, मैंने, मार्टिन। 395 00:21:44,360 --> 00:21:45,920 -सही है। -याचिका से मदद मिली? 396 00:21:46,000 --> 00:21:47,840 वास्तव में इसकी ज़रूरत भी नहीं थी। 397 00:21:47,920 --> 00:21:50,800 तो मैं तुम सबसे कल मिलूँगी। 398 00:21:51,600 --> 00:21:53,320 शायद मैं कल घर से काम करूँ। 399 00:21:53,400 --> 00:21:55,560 ठीक है, मैं तुम सबसे मिलूँगी। 400 00:21:55,640 --> 00:21:58,200 -मैं भी अपना रिमोट-डे लूँगा। -हाँ, मैं भी। 401 00:21:58,280 --> 00:21:59,320 हाँ, मैं भी। 402 00:21:59,400 --> 00:22:00,680 मैं कल बीमार हो सकता हूँ। 403 00:22:00,760 --> 00:22:04,000 ठीक है, परसों। जो भी हो! जाओ! 404 00:22:05,280 --> 00:22:06,360 वाह! 405 00:22:09,040 --> 00:22:12,200 -तो तुम कल आओगे? -हाँ, मैं आऊँगा। तुम? 406 00:22:12,280 --> 00:22:13,760 हाँ, मैं इस बारे में सोचूँगी। 407 00:22:13,840 --> 00:22:16,520 क्या आज की जीत से मुझे हैरानी हो रही है? 408 00:22:16,600 --> 00:22:17,680 वास्तव में नहीं। 409 00:22:18,280 --> 00:22:21,520 मैंने एक लक्ष्य निर्धारित किया और उसे हासिल करने के लिए मेहनत की। 410 00:22:22,480 --> 00:22:26,200 कभी-कभी लोग मुझसे पूछते हैं, "मैं एक अच्छा बॉस कैसे बन सकता हूँ? 411 00:22:26,280 --> 00:22:28,480 मैं वह कैसे कर सकता हूँ जो तुम करती हो?" 412 00:22:28,560 --> 00:22:31,400 और इसका सीधा सा जवाब है कि आप नहीं कर सकते। 413 00:22:32,000 --> 00:22:35,480 यह गुण जन्म से आता है। या तो आपमें है, या नहीं है। 414 00:22:36,160 --> 00:22:38,280 हम बस थोड़े अधिक करिश्माई हैं, 415 00:22:38,360 --> 00:22:43,960 थोड़े तेज़ और थोड़े... बेहतर। 416 00:22:47,760 --> 00:22:49,720 -खैर, हैना... -मार्टिन। 417 00:22:51,080 --> 00:22:53,000 पिछले कुछ हफ़्ते चुनौतीपूर्ण रहे और... 418 00:22:53,080 --> 00:22:56,160 और मैंने अकेले ही इसे ठीक कर दिया? हाँ। 419 00:22:56,240 --> 00:22:58,280 शायद इसीलिए मेरी तनख्वाह ज़्यादा है। 420 00:22:58,360 --> 00:23:02,920 हाँ, और मैंने सुना कि बाकी सभी ब्रांच भी फिर से खुल रही हैं। 421 00:23:04,400 --> 00:23:05,320 सच में? 422 00:23:05,400 --> 00:23:07,720 मैंने सुना है कि यह हेड ऑफिस का निर्देश था। 423 00:23:07,800 --> 00:23:11,440 इसकी गहराई में जाने से क्या हासिल होगा, मार्टिन। 424 00:23:11,520 --> 00:23:12,520 -नहीं। -नहीं। 425 00:23:12,600 --> 00:23:14,280 पर ऐसा ही हुआ, तो... 426 00:23:14,360 --> 00:23:16,760 -तुमने असल में... -ठीक है, शुक्रिया, मार्टिन। 427 00:23:16,840 --> 00:23:18,840 -हाँ। -कल मिलते हैं। 428 00:23:18,920 --> 00:23:21,640 -कल कोई नहीं आ रहा है, हैना। -देखते हैं। 429 00:24:10,000 --> 00:24:12,000 संवाद अनुवादक दीपेश कारीवाला 430 00:24:12,080 --> 00:24:14,080 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल