1 00:00:13,055 --> 00:00:16,099 इस शृंखला में दर्शाए गए सभी पात्र और घटनाएँ पूरी तरह से काल्पनिक हैं। 2 00:00:16,183 --> 00:00:18,769 वास्तविक घटनाओं या जीवित या मृत व्यक्तियों से कोई भी समानता 3 00:00:18,852 --> 00:00:19,937 पूरी तरह से संयोग है। 4 00:00:29,154 --> 00:00:32,741 इसके केंद्र में रेडियोधर्मी आरंभकर्ता की मौजूदगी के बावजूद, 5 00:00:33,575 --> 00:00:35,786 कोर को सुरक्षित रूप से संभाला जा सकता है। 6 00:00:36,495 --> 00:00:38,247 यह बिल्कुल बेसबॉल जैसा है। 7 00:00:38,747 --> 00:00:41,208 पर अगर उस पर पर्याप्त दबाव डाला, 8 00:00:41,792 --> 00:00:43,877 जैसे कि केंद्रित विस्फोटक, 9 00:00:45,045 --> 00:00:48,090 तो इसमें अविश्वसनीय विनाश की क्षमता है। 10 00:01:14,241 --> 00:01:16,034 एक बार हम कल टेस्ट कर लें, 11 00:01:16,118 --> 00:01:18,287 दुनिया की हर सरकार आपकी शक्ति देखेगी। 12 00:01:23,125 --> 00:01:25,961 ईरान की जनता इस तोहफ़े के लिए तुम्हारा शुक्रिया अदा करती है, डॉ. पीटरसन। 13 00:01:35,679 --> 00:01:39,892 कल टेस्ट साइट भेजने से पहले, मैं कुछ आख़िरी जाँच करूँगा। 14 00:01:41,268 --> 00:01:44,980 भाई कमाली को लगता है कि यह जगह गोपनीय नहीं रही है। 15 00:01:45,063 --> 00:01:48,358 इसलिए हमने पहले स्थानांतरण करने का फैसला लिया है। 16 00:01:49,610 --> 00:01:51,028 क्या? नहीं, नहीं, नहीं। 17 00:01:52,070 --> 00:01:53,238 हम तैयार नहीं हैं। 18 00:01:53,322 --> 00:01:54,823 हम तैयार हैं, अयातुल्ला। 19 00:01:54,907 --> 00:01:56,992 नहीं, नहीं। नहीं। आप समझ नहीं रहे हैं। 20 00:01:57,075 --> 00:01:58,285 आज। 21 00:02:00,370 --> 00:02:01,914 आप आज ही बम स्थानांतरण कर रहे हैं। 22 00:02:03,332 --> 00:02:06,168 आपको कहीं और ज़्यादा ज़रूरी काम है, डॉ. पीटरसन। 23 00:02:17,012 --> 00:02:18,430 मैं समझ गया। 24 00:02:18,514 --> 00:02:19,598 बहुत ख़ूब। 25 00:02:23,852 --> 00:02:24,853 वह मुझे दो। 26 00:02:51,713 --> 00:02:53,841 तुमने अपना काम किया? 27 00:02:57,928 --> 00:02:58,804 जी। 28 00:03:54,526 --> 00:03:58,113 तेहरान 29 00:03:59,907 --> 00:04:03,911 लावासान, तेहरान के बाहर 30 00:04:15,547 --> 00:04:16,923 बम वहाँ अंदर है? 31 00:04:17,007 --> 00:04:20,844 अमरीकियों ने उन पुर्जों को ट्रैक किया जिन्हें घासेमी उन सुरंगों में तस्करी करके ले गया था। 32 00:04:20,928 --> 00:04:23,931 ये तेहरान की मेट्रो प्रणाली के विस्तार हैं। 33 00:04:24,014 --> 00:04:25,349 यह अधूरी है। 34 00:04:25,933 --> 00:04:28,143 ये सुरंगें आम मेट्रो सुरंगों के नीचे से जाती हैं, 35 00:04:28,227 --> 00:04:29,144 इसलिए वे बेहद गहरी हैं। 36 00:04:29,228 --> 00:04:30,312 वे अभेद्य हैं। 37 00:04:30,395 --> 00:04:32,523 सीआईए ने हमें सूचना दी है कि वे परमाणु परीक्षण के लिए 38 00:04:32,606 --> 00:04:34,900 बम को रेगिस्तान में किसी और जगह स्थानांतरित कर रहे हैं। 39 00:04:34,983 --> 00:04:38,237 जब तक हमें हलचल नहीं दिखती है, हम हर प्रवेश द्वार की निगरानी कर रहे हैं। 40 00:04:38,987 --> 00:04:39,988 और फिर? 41 00:04:40,072 --> 00:04:41,615 जब वे सतह पर आ जाएँगे, 42 00:04:41,698 --> 00:04:43,992 तो टेस्ट साइट पर जाते समय हम उन्हें रास्ते में ही ड्रोन से ख़त्म कर देंगे। 43 00:04:45,202 --> 00:04:46,828 तो हमला शहर के बाहर होगा? 44 00:04:47,496 --> 00:04:50,624 तुम उसे वहाँ नहीं उड़ा सकते जहाँ हज़ारों नागरिक हों। 45 00:04:51,834 --> 00:04:53,293 अगर यह संभव हुआ तो। 46 00:05:00,634 --> 00:05:03,637 वह पहन लीजिए। आप वापस जेल जा रहे हैं। 47 00:05:42,050 --> 00:05:44,094 पीटरसन की बेटी को ईरान से फ़ोन आ रहा है। 48 00:05:44,595 --> 00:05:45,762 उसे ट्रेस करो। 49 00:05:47,347 --> 00:05:48,932 पीटरसन अपनी बेटी को फ़ोन कर रहा है। 50 00:05:55,022 --> 00:05:58,317 हैलो, मैं जैन हूँ। मैं जितनी जल्दी हो सके आपको वापस फ़ोन करूँगी। 51 00:06:01,570 --> 00:06:04,406 मुझे नहीं पता कि तुम ये संदेश सुन रही हो या नहीं। 52 00:06:07,326 --> 00:06:09,161 पता नहीं तुम यह संदेश समझ पाओगी या नहीं। 53 00:06:11,997 --> 00:06:13,665 और मेरे पास ज़्यादा समय नहीं है। 54 00:06:15,042 --> 00:06:18,587 एक बार मैंने तुमसे कहा था कि मेरे दिमाग़ में बस ईरान घूमता था। 55 00:06:20,881 --> 00:06:23,383 तुमने मुझसे कहा था कि तुम ईरान से भावनात्मक रूप से जुड़ी हो। 56 00:06:24,760 --> 00:06:26,887 पीटरसन की बेटी ईरान आ चुकी है? 57 00:06:30,432 --> 00:06:32,267 तुम्हें वे पंक्तियाँ याद हैं? 58 00:06:34,686 --> 00:06:39,107 "इंसान उससे कैसे बचेगा जो पहले से लिखा है?" 59 00:06:42,736 --> 00:06:45,155 "वह अपने भाग्य से कैसे भाग सकता है?" 60 00:06:50,077 --> 00:06:51,620 वह उससे यह क्यों कह रहा है? 61 00:06:52,496 --> 00:06:54,206 वह उससे नहीं कह रहा है। 62 00:06:56,875 --> 00:06:57,960 वह मुझसे बात कर रहा है। 63 00:07:01,547 --> 00:07:03,841 मुझे उम्मीद है कि मैं तुमसे जल्द ही मिलूँगा। 64 00:07:05,175 --> 00:07:06,635 हम सबकी ख़ातिर। 65 00:07:18,814 --> 00:07:20,065 सिग्नल अब भी सक्रीय है। 66 00:07:20,482 --> 00:07:21,650 मुझे ठिकाना मिल गया है। 67 00:07:21,733 --> 00:07:22,860 वह लावासान के एक विला में है… 68 00:07:22,943 --> 00:07:25,445 हमारा लक्ष्य वह बम है, वह वैज्ञानिक नहीं। 69 00:07:26,780 --> 00:07:27,823 तमार। 70 00:07:31,410 --> 00:07:33,078 हमें जाना होगा। 71 00:07:37,624 --> 00:07:39,251 आईआरजीसी काउंटर इंटेलिजेंस मुख्यालय, तेहरान 72 00:07:40,669 --> 00:07:42,462 स्थानांतरण के लिए सब तैयार है? 73 00:07:42,546 --> 00:07:43,672 - जी, सर। - जी, सर। 74 00:07:55,142 --> 00:07:56,310 वह फ़ोन नहीं उठा रही है। 75 00:07:58,145 --> 00:08:00,105 वह उस वैज्ञानिक का फ़ोन ट्रैक कर रही है। 76 00:08:00,606 --> 00:08:02,357 शायद वह लावासान में उस विला में जा रही है। 77 00:08:07,362 --> 00:08:08,864 डॉक्टर। कृपया आइए। 78 00:08:40,437 --> 00:08:41,980 वह निकल गया है। 79 00:08:42,063 --> 00:08:45,317 अगर वह लावासान से शहर जा रहा है, तो वह कुपायेह से होकर जाएगा। 80 00:08:46,485 --> 00:08:47,694 चलो उनसे पहले वहाँ पहुँचें। 81 00:08:55,577 --> 00:08:57,287 देखिए, उस सुविधा में कुछ हलचल हो रही है। 82 00:08:57,371 --> 00:08:58,956 डैनिएला, मुझे सैटेलाइट के दृश्य दिखाओ। 83 00:09:01,208 --> 00:09:02,709 क्या हम ट्रक के अंदर देख सकते हैं? 84 00:09:03,043 --> 00:09:04,670 आईआर मोड 85 00:09:04,753 --> 00:09:06,630 इन्फ़्रारेड दिखा रहा है कि उस पर सीसे की परत है। 86 00:09:06,713 --> 00:09:08,507 वह रेडियोधर्मी कचरा हो सकता है। 87 00:09:08,590 --> 00:09:10,926 उसके साथ एक ग़ैरफ़ौजी एस्कॉर्ट है। सब सामान्य दिख रहा है। 88 00:09:11,009 --> 00:09:13,637 उसकी निगरानी करते रहो। उसे अपनी नज़रों से ओझल होने मत देना। 89 00:09:16,515 --> 00:09:18,767 मुझे ट्रक और एस्कॉर्ट कार दिख रही है। 90 00:09:29,736 --> 00:09:30,821 भेजो। 91 00:09:54,887 --> 00:09:56,513 उस कार को क्या हो गया है? 92 00:09:57,097 --> 00:09:58,098 खोलो। 93 00:09:58,724 --> 00:09:59,683 झुको 94 00:10:07,357 --> 00:10:08,483 चलो। 95 00:10:20,204 --> 00:10:23,457 - चलो भी। इसकी कोई ज़रूरत नहीं है। - तुम पर विश्वास न करने के लिए माफ़ करना। 96 00:10:35,427 --> 00:10:39,056 मेरी बात सुनो। वे मुखास्त्र स्थानांतरित कर रहे हैं। 97 00:10:39,139 --> 00:10:40,224 हमें उसे ढूँढना होगा। 98 00:10:40,307 --> 00:10:42,809 तुमने उनके लिए उसे बनाया और अब तुम चाहते हो कि हम उसे ढूँढें… 99 00:10:42,893 --> 00:10:44,269 वह फटने वाला है। 100 00:10:48,690 --> 00:10:51,276 - तुम्हें कैसे पता? - क्योंकि मैंने उसे प्रोग्राम किया है। 101 00:10:52,361 --> 00:10:56,073 मैंने आज दोपहर 12:00 बजे फटने के लिए उस बम को तैयार और सशस्त्र किया। 102 00:11:03,247 --> 00:11:04,998 दो घंटे से भी कम समय बचा है। 103 00:11:06,124 --> 00:11:07,125 तुमने ऐसा क्यों किया? 104 00:11:07,209 --> 00:11:09,044 मैंने उन्हें यह विश्वास दिलाने में 105 00:11:09,795 --> 00:11:12,214 ढाई साल बिताए कि मैं उन्हें बम दे रहा हूँ। 106 00:11:12,798 --> 00:11:14,383 पर केवल इसलिए ताकि मैं उसे तबाह कर सकूँ। 107 00:11:14,466 --> 00:11:17,177 मैं यह पूरा कमबख़्त प्रोग्राम हमेशा के लिए तबाह कर सकता था। 108 00:11:17,761 --> 00:11:20,472 - उसे लैब में ही फटना चाहिए था। - यह पागलपन है। 109 00:11:20,556 --> 00:11:22,224 वह कारगर होता। 110 00:11:22,307 --> 00:11:24,268 सुरंगों की गहराई विस्फोट को सीमित रखती। 111 00:11:24,351 --> 00:11:25,853 ठीक है, और विकिरण का क्या? 112 00:11:25,936 --> 00:11:29,189 विकिरण से यह होता कि… जो हो रहा था वे उसे छुपा नहीं पाते। 113 00:11:30,440 --> 00:11:33,485 उनके पास नियमों का पालन करके शहर खाली करने के अलावा कोई चारा नहीं होता। 114 00:11:33,569 --> 00:11:36,405 - तुम्हें कैसे पता? - क्योंकि मैंने ही वे कमबख़्त नियम लिखे थे। 115 00:11:37,155 --> 00:11:40,075 पूरी दुनिया देखती कि वे कितने झूठे हैं। 116 00:11:40,742 --> 00:11:42,661 उनके अपने लोग यह देखते। 117 00:11:42,744 --> 00:11:44,621 उन लोगों का क्या जिनकी तुम हत्या करोगे? 118 00:11:46,957 --> 00:11:48,876 मैंने गिनती की थी। 119 00:11:49,835 --> 00:11:51,837 जितनी जानें जातीं वह… 120 00:11:53,005 --> 00:11:53,922 स्वीकार्य होतीं? 121 00:11:54,840 --> 00:11:56,842 मुझे आँकने की हिम्मत मत करो। 122 00:11:56,925 --> 00:11:58,802 अगर कोई बदलाव नहीं होता है, 123 00:11:58,886 --> 00:12:01,805 तो कितने ईरानी लोग अपनी ही सरकार के हाथों मारे जाएँगे? 124 00:12:04,892 --> 00:12:07,352 तो, गिरफ़्तार होना, तुम्हें बचाने के बाद भी वहाँ वापस जाना, 125 00:12:07,436 --> 00:12:10,272 तुमने जो भी किया, वह सब तुम्हारी योजना का हिस्सा था? 126 00:12:10,355 --> 00:12:12,608 शुरू करने के बाद, मुझे यह पूरा करना ही था। 127 00:12:13,734 --> 00:12:15,110 तुम बम को फटने से रोक सकते हो? 128 00:12:18,197 --> 00:12:20,240 हाँ। रोक सकता हूँ। 129 00:12:21,909 --> 00:12:23,493 पर मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। 130 00:12:29,291 --> 00:12:30,375 तमार लाइन पर है। 131 00:12:31,585 --> 00:12:33,754 क्या तुम्हें मुखास्त्र नज़र आ रहा है? वह स्थानांतरित हो रहा है। 132 00:12:33,837 --> 00:12:35,422 अब तुम मेरी बात सुनो, तुम… 133 00:12:35,506 --> 00:12:38,342 यूलिया, दो घंटे से भी कम समय में, वह बम फटने वाला है। 134 00:12:40,010 --> 00:12:40,844 तुम्हें कैसे पता? 135 00:12:40,928 --> 00:12:42,095 पीटरसन मेरे साथ है। 136 00:12:42,179 --> 00:12:44,348 उसने बम को 12:00 बजे, तेहरान स्थानीय समय पर फटने के लिए सेट किया है। 137 00:12:45,766 --> 00:12:48,310 तेहरान 138 00:12:48,393 --> 00:12:50,437 क्या? उसने बम को सक्रीय कर दिया? 139 00:12:50,521 --> 00:12:51,647 रुकिए। 140 00:12:52,689 --> 00:12:53,649 एक और ट्रक निकला है। 141 00:12:54,983 --> 00:12:56,360 क्या हो रहा है? 142 00:13:03,992 --> 00:13:06,119 एक मिनट रुकिए… एक नहीं है। 143 00:13:06,203 --> 00:13:07,412 अब मैं छह गिन रहा हूँ। 144 00:13:07,496 --> 00:13:09,289 सब पर सीसे की परत है और एस्कॉर्ट के साथ हैं। 145 00:13:10,999 --> 00:13:12,501 वे डिकॉय इस्तेमाल कर रहे हैं। 146 00:13:12,584 --> 00:13:15,420 ये ऐसी गाड़ियाँ हैं जिन्हें ट्रैफ़िक में ढूँढना कठिन है। 147 00:13:16,046 --> 00:13:17,965 शहर की ट्रैफ़िक प्रणाली को हैक करो। 148 00:13:18,048 --> 00:13:19,925 हमें उन्हें तुरंत रोकना होगा। 149 00:13:20,008 --> 00:13:23,136 मुझे बम के बारे में वह सब बताओ जो तुम्हें पता है 150 00:13:23,220 --> 00:13:25,013 और शहर से बाहर निकलो। अभी! 151 00:13:25,514 --> 00:13:26,515 पेलिकन, तुमने वह सुना? 152 00:13:26,598 --> 00:13:29,101 ट्रैफ़िक लाइटें, चौराहे, लोक निर्माण, जो भी तुम एक्सेस कर सको। 153 00:13:35,357 --> 00:13:36,400 सर? 154 00:13:37,526 --> 00:13:39,903 ट्रैफ़िक प्रणाली में कुछ गड़बड़ है। 155 00:13:46,785 --> 00:13:48,704 देखिए। ट्रैफ़िक जाम। 156 00:14:03,844 --> 00:14:06,013 कुछ पता चला कि बम कहाँ है? 157 00:14:06,847 --> 00:14:08,891 उन सारी गाड़ियों को तबाह करना संभव है? 158 00:14:08,974 --> 00:14:10,726 हमारे कुछ सैटेलाइट ऑफ़लाइन होने वाले हैं। 159 00:14:10,809 --> 00:14:14,062 और वैसे भी एक साथ छह गाड़ियों को ट्रैक करना संभव नहीं है। 160 00:14:14,146 --> 00:14:16,273 हम जोखिम नहीं उठा सकते। हमें उन सभी को ट्रैक करना होगा। 161 00:14:16,356 --> 00:14:18,525 जब हमें सही ट्रक मिल जाएगा, हम उसे तबाह कर देंगे। 162 00:14:19,610 --> 00:14:21,486 क्या? हम शहर के अंदर उसे तबाह नहीं कर सकते। 163 00:14:21,570 --> 00:14:23,822 वह घातक बम बन जाएगा। हज़ारों मारे जाएँगे। 164 00:14:25,073 --> 00:14:27,492 मेरी बात सुनो। मैं उस आदमी की बातों पर भरोसा करके 165 00:14:27,576 --> 00:14:30,370 इज़राइल की सुरक्षा को जोखिम में नहीं डालूँगी जो सालों से झूठ बोलता आ रहा है 166 00:14:30,454 --> 00:14:32,539 और पूरी दुनिया को बेवकूफ़ बनाने में सक्षम है। 167 00:14:32,623 --> 00:14:35,751 अगर हम ट्रक को नहीं ढूँढ सके, तो हमें शहर को खाली करवाना होगा। 168 00:14:36,418 --> 00:14:40,005 अगर ईरान को परमाणु हथियार मिलने की संभावना है जो वह हमारे विरुद्ध इस्तेमाल कर सकता है, 169 00:14:40,088 --> 00:14:42,925 तो जहाँ तक मेरी बात है, कोई भी ट्रक तेहरान से नहीं निकलेगा। 170 00:14:43,008 --> 00:14:46,011 - अगर यह बम फटा… - बेहतर है कि वह तेहरान में ही फटे। 171 00:14:46,094 --> 00:14:49,640 याद रखो कि तुम कौन हो और किसके पक्ष में लड़ने का दावा करती हो। 172 00:14:52,309 --> 00:14:53,644 भाड़ में जाओ। 173 00:15:25,008 --> 00:15:26,593 अगर हम सही ट्रक का पता नहीं लगा सके, 174 00:15:26,677 --> 00:15:29,012 तो परमाणु बम शहर के बीचों-बीच फटेगा। 175 00:15:31,557 --> 00:15:32,808 हम उसे ढूँढ लेंगे। 176 00:15:32,891 --> 00:15:35,352 पर अगर हमने ढूँढ लिया और मैंने इसकी सूचना दी, 177 00:15:36,937 --> 00:15:38,230 तो मोसाद उस पर हमला करेगा। 178 00:15:39,857 --> 00:15:43,694 तेहरान के बीचों-बीच परमाणु धमाका होगा या घातक बम फटेगा। 179 00:15:47,865 --> 00:15:49,241 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 180 00:15:49,324 --> 00:15:50,784 हमें ख़ुद यह रोकना होगा। 181 00:15:52,327 --> 00:15:53,912 तुम्हें पता भी नहीं कि बम किस ट्रक में है। 182 00:15:53,996 --> 00:15:56,331 कितने सरकारी लोगों को यह पता होगा? 183 00:15:56,415 --> 00:15:57,541 शायद चंद लोगों को। 184 00:16:01,962 --> 00:16:03,213 मुझे एक का पता है। 185 00:16:17,436 --> 00:16:18,270 जी, सर। 186 00:16:18,729 --> 00:16:20,022 रिपोर्ट करो। 187 00:16:20,981 --> 00:16:23,150 हम ट्रक के पीछे धीरे-धीरे जा रहे हैं। 188 00:16:23,233 --> 00:16:25,402 अगले आदेश का इंतज़ार करो। 189 00:16:25,819 --> 00:16:27,321 तेज़ जाओ। 190 00:16:27,404 --> 00:16:28,405 जी, सर। 191 00:16:51,094 --> 00:16:52,679 अगर तुम नाहिद को देखना चाहते हो, 192 00:16:52,763 --> 00:16:55,599 तो तुम्हें बिना ध्यान आकर्षित किए तीन मिनट में 193 00:16:55,682 --> 00:16:57,643 इमारत से बाहर निकलना होगा। 194 00:17:14,409 --> 00:17:16,703 अरे, अरे… हैलो, श्री कमाली। 195 00:17:17,204 --> 00:17:19,580 मैं आपसे मिलकर 196 00:17:19,665 --> 00:17:21,666 आपकी पत्नी के बारे में बात करना चाहता था। 197 00:17:21,750 --> 00:17:24,795 क्या यह सही समय है? मेरे रास्ते से हटो! 198 00:18:07,671 --> 00:18:11,008 चुप रहो। कुछ मत कहना। मेरे साथ चलो। चलो। 199 00:18:12,885 --> 00:18:14,553 कार में बैठो। चलो। 200 00:18:20,392 --> 00:18:21,310 अंदर बैठो। 201 00:18:22,603 --> 00:18:24,229 तुमने कहा था कि नाहिद यहाँ है। 202 00:18:24,813 --> 00:18:26,982 उसका कहा मानो। हम सबकी ख़ातिर। 203 00:18:33,864 --> 00:18:34,990 पास ही रहना। 204 00:18:41,747 --> 00:18:46,043 डिस्पैच, मैं जो हुलिया बता रहा हूँ, वह गाड़ी ढूँढो। हाँ। 205 00:18:50,339 --> 00:18:51,924 तुम जो बता रही हो, मैं उस पर क्यों विश्वास करूँ? 206 00:18:52,007 --> 00:18:53,258 वह झूठ क्यों बोलेगी? 207 00:18:53,342 --> 00:18:54,843 क्योंकि वह हर चीज़ के बारे में झूठ बोलती है। 208 00:18:54,927 --> 00:18:56,094 कमबख़्त, इस बारे में नहीं बोल रही है। 209 00:18:56,178 --> 00:18:58,555 वह तुमसे संपर्क करके मोसाद के आदेशों की अवहेलना कर रही है। 210 00:18:58,639 --> 00:19:01,225 अगर हमने ट्रक का पता नहीं लगाया, तो वे बस बम को फटने देंगे। 211 00:19:02,392 --> 00:19:04,186 और अगर तुमने पता लगा लिया तो? 212 00:19:04,937 --> 00:19:06,313 मैं उन्हें नहीं बताऊँगी। 213 00:19:08,273 --> 00:19:12,986 अगर तुम सही हो, तो प्रोग्राम में शामिल एक ईरानी वैज्ञानिक उसे रोक देगा। 214 00:19:13,070 --> 00:19:16,865 नहीं। मुझे बम तक पहुँचना होगा। इसे मैन्युअल रूप से करना होगा। 215 00:19:16,949 --> 00:19:18,408 यह केवल मैं ही कर सकता हूँ। 216 00:19:19,409 --> 00:19:21,036 और हमारे पास एक घंटे से से कम समय है। 217 00:19:22,788 --> 00:19:23,789 सुनो। 218 00:19:24,289 --> 00:19:27,251 मैंने तेहरान के प्रति तुम्हारे प्यार पर कभी शक़ नहीं किया और तुम्हें भी मेरे प्यार पर शक़ नहीं करना चाहिए। 219 00:19:28,418 --> 00:19:30,462 इस शहर और इसमें रह रहे सब लोगों की ख़ातिर। 220 00:19:33,549 --> 00:19:34,883 नाहिद की ख़ातिर। 221 00:19:38,095 --> 00:19:39,471 वह अब भी शहर में है? 222 00:19:40,889 --> 00:19:42,432 अगर तुमने हमें मुखास्त्र तक पहुँचा दिया, 223 00:19:43,350 --> 00:19:45,435 तो मैं उसे फ़ोन करके तुमसे बात करवा दूँगी। 224 00:19:50,732 --> 00:19:52,109 पर पहले, कृपया। 225 00:20:02,911 --> 00:20:04,162 हैलो, सर। 226 00:20:04,246 --> 00:20:06,790 मैं कमाली बोल रहा हूँ। अभी तुम कहाँ हो? 227 00:20:06,874 --> 00:20:10,043 हम लालेह बुलवार्ड में कमबख़्त ट्रैफ़िक जाम में फंसे हैं। 228 00:20:12,671 --> 00:20:14,631 हमें उसे ऐसी जगह पहुँचाना होगा जहाँ वह नज़र में न आए। 229 00:20:14,715 --> 00:20:19,261 उनसे उत्तर दिशा में जाने को कहो, शाहरन पार करके सुलुखुन रोड पर। 230 00:20:24,683 --> 00:20:25,684 चलो, उनसे कहो। 231 00:20:27,311 --> 00:20:30,063 ड्राइवर से सुलुखुन रोड पर जाने को कहो। 232 00:20:30,147 --> 00:20:32,024 और अब से, मेरे अलावा किसी का फ़ोन मत उठाना। 233 00:20:32,107 --> 00:20:34,735 सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। हमारा पता लग गया है। 234 00:20:35,903 --> 00:20:36,778 जी, सर। 235 00:20:38,989 --> 00:20:40,908 हम क़रीब पहुँच रहे हैं। 236 00:20:44,244 --> 00:20:45,245 बोलो। 237 00:20:45,746 --> 00:20:50,167 वह गाड़ी ट्रैफ़िक कैमरे पर नज़र आई है। 238 00:20:50,250 --> 00:20:53,170 शाहरन स्ट्रीट, उत्तर दिशा में जा रही है… 239 00:20:53,921 --> 00:20:54,838 धन्यवाद। 240 00:20:59,927 --> 00:21:02,846 तो, ईरान से प्यार करने की तुम्हारी सारी बातें, 241 00:21:04,389 --> 00:21:06,433 तुमने लारीजानी को जो भी बताया था, 242 00:21:08,185 --> 00:21:09,520 वह सब बस झूठ था? 243 00:21:12,231 --> 00:21:16,401 पिछले 20 सालों से मैंने प्रशासन के लिए जो भी किया, उसके बाद… 244 00:21:18,487 --> 00:21:20,948 कभी महसूस किया कि आईने में देखकर यह एहसास होना 245 00:21:21,031 --> 00:21:24,076 कैसा लगता है कि जिस उद्देश्य के लिए तुमने सब कुछ त्याग दिया, 246 00:21:25,827 --> 00:21:28,664 जिस उद्देश्य को तुमने अपनी शादी, अपनी बेटी, 247 00:21:28,747 --> 00:21:30,666 अपनी ख़ुशियों से ज़्यादा महत्व दिया… 248 00:21:33,001 --> 00:21:34,628 वह उद्देश्य ही ग़लत था? 249 00:21:38,048 --> 00:21:39,800 मुझे कुछ तो करना था। 250 00:21:45,389 --> 00:21:46,557 तमार कहाँ है? 251 00:21:46,640 --> 00:21:48,183 उसने अपना फ़ोन बंद कर दिया। 252 00:21:51,520 --> 00:21:54,022 अली, ट्रक ग़लत रास्ते पर जा रहा है। 253 00:21:54,106 --> 00:21:56,275 हमें तुरंत इसकी सूचना देनी चाहिए। कमाली कहाँ हैं? 254 00:21:56,358 --> 00:21:58,360 उन्हें फ़ोन करो, उन्हें फ़ोन करो। जल्दी। 255 00:21:59,319 --> 00:22:01,488 इस बीच, उस दिशा में सेना भेजो। 256 00:22:05,492 --> 00:22:07,578 सैटेलाइट दृश्य एक ट्रक को शहर से बाहर जाते दिखा रहा है। 257 00:22:07,661 --> 00:22:08,704 मैं तुरंत हमला करने का आदेश दे रही हूँ। 258 00:22:09,538 --> 00:22:11,248 इतमार, तुम यह कर लोगे? 259 00:22:11,915 --> 00:22:12,791 ज़रूर। 260 00:22:14,126 --> 00:22:16,587 स्वॉर्ड, मैं तुम्हें लक्ष्य के निर्देशांक भेज रहा हूँ। 261 00:22:16,670 --> 00:22:19,381 सुनो, 544582, 230247। 262 00:22:19,965 --> 00:22:21,300 लक्ष्य नज़र आते ही सूचित करो। 263 00:22:23,260 --> 00:22:25,762 सारी इकाइयाँ सुरंग की ओर जाओ, जितनी जल्दी हो सके। 264 00:22:26,889 --> 00:22:28,724 हमें सेपाह संचार सुनाई दे रहा है। 265 00:22:28,807 --> 00:22:29,933 वे कमाली को ढूँढ रहे हैं। 266 00:22:30,559 --> 00:22:32,060 अगर तमार ने उसके साथ किसी तरह का सौदा किया है… 267 00:22:32,561 --> 00:22:34,229 - आपको यह नहीं पता, वह… - मैं उसे जानती हूँ। 268 00:22:34,938 --> 00:22:36,565 उसका ईरानी पहलू उस पर हावी हो रहा है। 269 00:22:36,648 --> 00:22:37,649 वह ख़तरा बन गई है। 270 00:22:43,989 --> 00:22:45,616 तुम्हारी सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है। 271 00:22:45,991 --> 00:22:48,243 दुश्मन हमला कर सकता है। 272 00:22:49,036 --> 00:22:51,163 सामने सुरंग में घुसो। 273 00:22:52,539 --> 00:22:54,541 - सर? - आदेश मानो। 274 00:22:55,959 --> 00:22:57,085 जी, सर। 275 00:23:01,048 --> 00:23:01,965 मुझे दिखाओ। 276 00:23:03,634 --> 00:23:06,345 सर, हमने ट्रक के साथ संपर्क खो दिया है। 277 00:23:06,428 --> 00:23:07,930 विशिष्ट सेना वहाँ पहुँच रही है। 278 00:23:08,013 --> 00:23:09,723 बेवकूफ़ कहीं के। 279 00:23:20,734 --> 00:23:21,735 और तेज़। 280 00:23:38,961 --> 00:23:40,796 ट्रक सुरंग में चला गया। हमने दृश्य खो दिया है। 281 00:23:41,755 --> 00:23:43,549 मैं सुरंग का दूसरा छोर ढूँढ नहीं पा रही हूँ। 282 00:23:44,049 --> 00:23:46,844 कोई बीच में छोड़ी गई सड़क परियोजना जैसी लगती है। 283 00:23:46,927 --> 00:23:48,554 एक कार उसके पीछे आ रही है। 284 00:24:06,029 --> 00:24:09,533 यह कौन सी जगह है? मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा। 285 00:24:11,952 --> 00:24:13,328 कमाली को फ़ोन करो। 286 00:24:14,496 --> 00:24:16,039 सिग्नल नहीं है। 287 00:24:29,845 --> 00:24:31,638 एक कार आ रही है। बाहर निकलो! 288 00:24:45,068 --> 00:24:46,403 वहाँ। 289 00:25:33,534 --> 00:25:35,285 आख़िरकार। 290 00:26:44,146 --> 00:26:45,522 उसे फ़ोन करो। 291 00:26:45,606 --> 00:26:47,941 जैसा कि तुमने कहा था, नाहिद को फ़ोन करो। 292 00:26:56,158 --> 00:26:57,367 सिग्नल नहीं है। 293 00:27:00,996 --> 00:27:04,249 - वह बस मुझे दो। - मैं नज़र रखता हूँ। 294 00:27:15,052 --> 00:27:17,513 धत्, 12 मिनट से भी कम समय बचा है। 295 00:27:19,056 --> 00:27:20,557 जल्दी अपना बैग लेकर आओ। 296 00:27:24,394 --> 00:27:25,771 हम बम खो नहीं सकते। 297 00:27:27,105 --> 00:27:29,191 अली, जल्दी करो। एयर फ़ोर्स बुलाओ। 298 00:27:38,283 --> 00:27:41,119 ड्रोन हमला करने के लिए तैयार हैं। लक्ष्य से दस मिनट की दूरी पर हैं। 299 00:27:42,746 --> 00:27:44,665 सेपाह उस जगह के लिए इकाइयाँ भेज चुका है। 300 00:27:44,748 --> 00:27:46,458 हम उन्हें हमसे पहले वहाँ पहुँचने नहीं दे सकते। 301 00:27:46,542 --> 00:27:48,919 हमें ड्रोन को सुरंग के अंदर भेजना होगा। 302 00:27:49,002 --> 00:27:50,546 ईरानी एयर फ़ोर्स हेलीकॉप्टर भेज रही है। 303 00:27:50,629 --> 00:27:52,339 उन्हें हमारे ड्रोन का पता लग सकता है। 304 00:27:52,422 --> 00:27:53,465 धत्। 305 00:27:58,512 --> 00:28:00,556 सर, हेलीकॉप्टर निकल चुका है। 306 00:28:03,559 --> 00:28:05,394 उस पर नज़र रखोगे, जबकि मैं ऊपर चढ़ूँ? 307 00:28:05,477 --> 00:28:07,062 आपको मुझ पर शक़ है? 308 00:28:13,443 --> 00:28:16,321 ठीक है। हमारे पास नौ मिनट हैं। तुम यह कर सकती हो। 309 00:28:16,405 --> 00:28:19,575 याद रखो, तुम्हें फ़ायरिंग सेट को सक्रीय किए बिना प्रणाली तक पहुँचना होगा। 310 00:28:19,658 --> 00:28:22,578 मुझे प्राथमिक पहुँच मिल गई है। सुरक्षा नियम दिख रहे हैं। 311 00:28:23,579 --> 00:28:26,707 नहीं, नहीं। रुको, रुको, रुको। यह प्रणाली आत्मरक्षात्मक है। 312 00:28:26,790 --> 00:28:30,627 एक छिपा हुआ प्रमाणीकरण नियम है जो हर आठ सेकंड में यादृच्छिक रूप से रीसेट होता है। 313 00:28:32,045 --> 00:28:33,297 तुम यह कर लोगे। 314 00:28:36,091 --> 00:28:37,551 क्या तुम बाईपास ढूँढ सकती हो? 315 00:28:38,343 --> 00:28:39,428 तुम्हारा मतलब तुम्हें नहीं पता? 316 00:28:40,012 --> 00:28:41,430 मैंने कहा था कि मुझे तुम्हारी ज़रूरत होगी। 317 00:28:50,480 --> 00:28:52,482 लक्ष्य छह मिनट, 15 सेकंड दूर है। 318 00:28:56,403 --> 00:28:58,906 मैं डायग्नोस्टिक अपडेट के लिए अनुरोध पैच कर सकती हूँ। 319 00:28:59,531 --> 00:29:01,491 पर मुझे इसे मैन्युअल रूप से नवीनीकृत करते रहना होगा, 320 00:29:01,575 --> 00:29:03,035 जिसका मतलब है कि एक ग़लती… 321 00:29:03,118 --> 00:29:04,703 कोई ग़लती मत करना, तमार। 322 00:29:05,287 --> 00:29:07,122 बस मुझे वह करने के लिए पर्याप्त समय दो जो मुझे करना है। 323 00:29:11,710 --> 00:29:13,462 अगर हमें इस शहर को बचाना है तो… 324 00:29:50,123 --> 00:29:51,250 नाहिद। 325 00:29:51,792 --> 00:29:52,876 तुम कहाँ हो? 326 00:29:54,211 --> 00:29:56,004 फ़राज़… 327 00:29:56,088 --> 00:29:58,465 मैं बस जानना चाहता हूँ कि तुम कहाँ हो। 328 00:30:01,802 --> 00:30:04,137 उसने तुम्हें इस नंबर से मुझे फ़ोन करने दिया? 329 00:30:06,557 --> 00:30:08,225 तुम अब भी शहर में हो? 330 00:30:08,934 --> 00:30:10,602 इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि मैं कहाँ हूँ। 331 00:30:11,562 --> 00:30:12,855 मैं एक सुरक्षित जगह में हूँ। 332 00:30:13,689 --> 00:30:16,066 नहीं। तुम सुरक्षित नहीं हो। 333 00:30:16,525 --> 00:30:18,569 फ़राज़, तुम्हें मुझे ढूँढने नहीं आना चाहिए। 334 00:30:19,695 --> 00:30:20,696 सुनो… 335 00:30:22,155 --> 00:30:24,449 मैं तुम्हें ढूँढने कैसे न आऊँ? 336 00:30:27,411 --> 00:30:28,871 नाहिद, मेरी जान। 337 00:30:28,954 --> 00:30:31,707 फ़राज़, सुनो। 338 00:30:32,875 --> 00:30:34,501 तुम्हें समझना होगा। 339 00:30:35,878 --> 00:30:37,963 मुझे एक चयन करना था, 340 00:30:39,006 --> 00:30:41,258 रुकूँ या चली जाऊँ। 341 00:30:42,176 --> 00:30:44,136 तुम्हें भी चुनना था। 342 00:30:46,513 --> 00:30:48,473 ईरान या मैं। 343 00:30:48,557 --> 00:30:51,560 मैं तुम्हें और ईरान, दोनों को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ। 344 00:30:57,316 --> 00:31:01,278 मुझे तुमसे वह नहीं माँगना चाहिए था जो तुम दे नहीं सकते। 345 00:31:02,237 --> 00:31:03,739 और इसलिए, 346 00:31:04,656 --> 00:31:06,033 अब से, तुम आज़ाद हो। 347 00:31:06,116 --> 00:31:07,034 नाहिद। 348 00:31:11,205 --> 00:31:12,539 फ़राज़। 349 00:31:17,961 --> 00:31:20,005 तुमने वह सुना, फ़राज़? 350 00:31:20,088 --> 00:31:21,089 वे आ रहे हैं। 351 00:31:21,673 --> 00:31:24,676 तुम यहाँ जो भी कर रहे हो, अब वह ख़त्म हुआ। 352 00:31:24,760 --> 00:31:26,428 वे आतंकवादी हैं। 353 00:31:28,764 --> 00:31:30,432 वे शहर को तबाह करना चाहते हैं। 354 00:31:31,183 --> 00:31:32,684 बस करो, जनरल। 355 00:31:32,768 --> 00:31:34,102 मेरे साथ बहस मत करो! 356 00:31:34,478 --> 00:31:35,979 जहाँ हो, वहीं रहो। 357 00:31:36,063 --> 00:31:37,189 हमें उन्हें रोकना होगा। 358 00:31:37,272 --> 00:31:38,482 या तो मुझे गोली मार दो… 359 00:31:39,983 --> 00:31:41,193 या मेरी मदद करो। 360 00:31:43,237 --> 00:31:44,363 मैंने कहा जहाँ हो, वहीं रहो! 361 00:31:51,578 --> 00:31:55,249 ठीक है, जल्दी करो। हमारे पास बस चार मिनट हैं। 362 00:31:58,669 --> 00:31:59,670 फ़राज़! 363 00:32:02,130 --> 00:32:03,215 फ़राज़! 364 00:32:04,174 --> 00:32:05,676 फ़राज़, क्या कोई समस्या है? 365 00:32:06,844 --> 00:32:08,595 फ़राज़, मुझे सुन सकते हो? 366 00:32:09,388 --> 00:32:10,681 मुझे तुमसे प्यार है। 367 00:32:33,912 --> 00:32:36,498 यह स्वॉर्ड है। मैं लक्ष्य की ओर बढ़ रहा हूँ। 368 00:32:36,582 --> 00:32:38,208 ड्रोन पाँच मिनट में लक्ष्य तक पहुँचेंगे। 369 00:32:38,792 --> 00:32:40,127 सेपाह के कर्मी क़रीब पहुँच रहे हैं… 370 00:33:16,288 --> 00:33:18,498 सारी इकाइयाँ कुछ मिनटों में वहाँ पहुँच जाएँगी। 371 00:33:22,252 --> 00:33:23,378 क्या यह हो गया? 372 00:33:24,129 --> 00:33:26,882 तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हें यह करके बचकर जाने दूँगा? 373 00:33:28,091 --> 00:33:29,343 क्या यह हो गया? 374 00:33:32,596 --> 00:33:35,974 लगभग। हमें धमाके को रोकने के लिए और समय चाहिए। 375 00:33:36,558 --> 00:33:38,143 तुम मुझे धोखा देने की कोशिश कर रहे हो? 376 00:33:39,061 --> 00:33:40,729 हथियार को निष्क्रिय करना चाहते हो? 377 00:33:42,564 --> 00:33:43,565 नहीं। 378 00:33:44,316 --> 00:33:47,027 सुनो, बस एक और नियम को बाईपास करना है। 379 00:33:47,611 --> 00:33:48,695 समझे? बस एक। 380 00:33:48,779 --> 00:33:50,781 और फिर तुम्हें तुम्हारा बम वापस मिल जाएगा। 381 00:33:53,450 --> 00:33:54,618 तो फिर जल्दी करो। 382 00:33:55,369 --> 00:33:57,663 उन लोगों की ख़ातिर जिनकी तुम इतनी परवाह करते हो। 383 00:34:00,707 --> 00:34:01,959 बारह लगभग बजने ही वाले हैं। 384 00:34:18,976 --> 00:34:20,811 पर पहले, तुम्हें इसे जाने देना होगा। 385 00:34:22,728 --> 00:34:26,315 इसे जाने दो वरना मैं धमाका नहीं रोकूँगा और हम सब मारे जाएँगे। 386 00:34:26,942 --> 00:34:28,277 मैं यह अकेले कर सकता हूँ। 387 00:34:29,610 --> 00:34:32,906 इसे जाने दो और तुम्हें तुम्हारा क़ीमती बम मिल जाएगा। 388 00:34:36,952 --> 00:34:37,995 जाओ। 389 00:34:43,667 --> 00:34:46,420 तुम मेरी बेटी को ढूँढोगी न? 390 00:34:48,130 --> 00:34:50,007 उसे बताना यहाँ क्या हुआ। 391 00:34:51,300 --> 00:34:52,885 यहाँ सच में क्या हुआ। 392 00:35:08,275 --> 00:35:09,943 तुम बचकर नहीं जा पाओगी। 393 00:35:10,027 --> 00:35:10,861 समझी? 394 00:35:11,361 --> 00:35:13,071 तुम कभी ज़िंदा बचकर नहीं निकलोगी। 395 00:35:15,741 --> 00:35:16,575 अब जाओ! 396 00:35:30,756 --> 00:35:31,798 यह करो। 397 00:35:32,299 --> 00:35:34,551 जल्दी करो। समय लगभग ख़त्म होने वाला है। 398 00:35:59,910 --> 00:36:01,995 - क्या हुआ? - सेपाह के कर्मी आ गए हैं। 399 00:36:03,789 --> 00:36:05,040 मुझे निकलने का दूसरा रास्ता पता है। 400 00:36:17,010 --> 00:36:18,220 तो, आगे क्या होगा? 401 00:36:19,638 --> 00:36:23,225 तुम मुखास्त्र बचा लोगे, अपनी हीरो की छवि बचा लोगे। 402 00:36:24,726 --> 00:36:26,311 तुम्हें लगता है कि यह काम करेगा? 403 00:36:26,854 --> 00:36:30,148 टीम ए, टीम ए, सुरंग के प्रवेश द्वार पर सावधानी से जाओ। 404 00:36:30,232 --> 00:36:31,775 तुम नहीं समझोगे। 405 00:36:32,776 --> 00:36:34,111 यह मेरे बारे में नहीं है। 406 00:36:34,987 --> 00:36:36,655 यह मेरे देश के बारे में है। 407 00:36:37,197 --> 00:36:38,740 टीम बी, नज़र रखो। 408 00:36:39,241 --> 00:36:40,325 ठीक है? 409 00:36:41,285 --> 00:36:44,621 मेरे लिए ईरान सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। 410 00:36:46,832 --> 00:36:47,875 सच में? 411 00:36:53,130 --> 00:36:54,673 ड्रोन 90 सेकंड में लक्ष्य तक पहुँचेंगे। 412 00:36:56,258 --> 00:36:58,594 पर तुम्हारी पत्नी? नाहिद? 413 00:37:05,017 --> 00:37:06,435 बात यह है, तमार को पता था। 414 00:37:07,519 --> 00:37:10,606 उसे पता था कि नाहिद से बात करने के लिए तुम्हें सुरंग से बाहर जाना होगा। 415 00:37:10,689 --> 00:37:12,024 क्या मतलब? 416 00:37:14,067 --> 00:37:15,444 यह हो गया। 417 00:37:17,070 --> 00:37:18,030 तुम क्या कर रहे हो? 418 00:37:23,202 --> 00:37:25,579 उसे पता था कि वही हमारा मौका होगा। 419 00:37:28,040 --> 00:37:29,625 मुझे अपना हाथ दो। 420 00:37:29,708 --> 00:37:30,834 आओ। 421 00:37:34,796 --> 00:37:36,131 तुम ठीक हो? 422 00:37:43,680 --> 00:37:46,183 चलो। हमारे पास 30 सेकंड हैं। 423 00:37:59,780 --> 00:38:01,573 लक्ष्य 20 सेकंड दूर है। 424 00:38:03,951 --> 00:38:05,369 पहली इकाई अंदर जा रही है। 425 00:38:10,624 --> 00:38:13,293 "वह अपने भाग्य से कैसे भाग सकता है?" 426 00:38:20,217 --> 00:38:21,260 तुमने क्या किया? 427 00:38:21,885 --> 00:38:23,387 जो हम दोनों के लिए सबसे अच्छा है। 428 00:38:41,113 --> 00:38:42,281 क्या वह… 429 00:38:43,115 --> 00:38:45,409 आम बम था। परमाणु बम नहीं। 430 00:39:17,024 --> 00:39:18,692 क्या वह कोर है? 431 00:39:20,027 --> 00:39:21,612 हमने इसे बाहर निकाल लिया था। 432 00:39:41,215 --> 00:39:42,424 यूलिया, 433 00:39:43,175 --> 00:39:44,593 कोर मेरे पास है। 434 00:39:48,305 --> 00:39:49,598 उसने कर दिखाया। 435 00:40:03,445 --> 00:40:04,613 अब क्या? 436 00:40:11,036 --> 00:40:12,329 हम यहाँ से निकलना होगा। 437 00:40:56,999 --> 00:41:00,419 तेहरान 438 00:42:03,815 --> 00:42:05,817 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता