1 00:00:11,803 --> 00:00:12,804 ठीक है। 2 00:00:12,888 --> 00:00:14,765 शुरू करते हैं। तुम कैसा महसूस कर रही हो? 3 00:00:15,432 --> 00:00:16,725 मुझे थोड़ी घबराहट हो रही है। 4 00:00:16,808 --> 00:00:18,018 काम पर पहले दिन से नफ़रत है। 5 00:00:19,353 --> 00:00:22,189 सुनो, बस यह याद रखना कि तुम्हारी पुरानी नौकरी में तुम कितना ऊब रही थी। 6 00:00:22,272 --> 00:00:23,857 पर मुझे ऊबने की याद आ रही है। 7 00:00:23,941 --> 00:00:26,276 मुझे कैसे समझ नहीं आया कि वह एहसास इस एहसास से कितना बेहतर था? 8 00:00:26,360 --> 00:00:28,403 तुम जल्द ही इस नौकरी में भी ऊबने लगोगी। मैं वादा करता हूँ। 9 00:00:28,487 --> 00:00:30,113 शुक्रिया, उम्मीद करती हूँ। 10 00:00:30,197 --> 00:00:31,698 - हैलो, दोस्त। - गुड मॉर्निंग, डैड। 11 00:00:31,782 --> 00:00:33,283 क्या मैं स्कूल के बाद बार्बरा से मिल सकता हूँ? 12 00:00:33,367 --> 00:00:34,535 हाँ, ठीक है। 13 00:00:34,618 --> 00:00:37,246 बस यह सुनिश्चित करना कि सात बजे तक वापस आ जाओ, क्योंकि कैट डिनर पर आने वाली है। 14 00:00:37,329 --> 00:00:38,705 ठीक है। 15 00:00:38,789 --> 00:00:41,333 सुनो, अब जब कैट और बार्बरा हमारी ज़िंदगियों में आ गई हैं, 16 00:00:41,416 --> 00:00:44,920 यह तुम्हारे लिए किसी युवा सहपाठी से प्यार कर बैठने के लिए बहुत बुरा समय होगा। 17 00:00:45,003 --> 00:00:47,172 बकवास मत करो। 18 00:00:47,256 --> 00:00:49,007 कोई मुझे पसंद नहीं करने वाला है। 19 00:00:49,591 --> 00:00:51,844 तुम्हारे बाल किसी डिज़्नी राजकुमार जैसे घुंघराले हैं। 20 00:00:51,927 --> 00:00:53,220 और तुम उन्हें उनके डैड की याद दिलाओगे, 21 00:00:53,303 --> 00:00:56,098 जब उन्होंने अपना घर बस छोड़ा ही होगा। 22 00:00:56,181 --> 00:00:58,141 तो, बस ध्यान रखना। 23 00:00:58,225 --> 00:00:59,268 - मुझे किस दो। - ठीक है। 24 00:00:59,351 --> 00:01:00,936 यक़ीन नहीं होता। 25 00:01:01,019 --> 00:01:02,479 तुम्हारे दरवाज़े का क़ब्ज़ा ख़राब हो गया है। 26 00:01:02,563 --> 00:01:04,230 शायद बार-बार दरवाज़ा ज़ोर से बंद करने के कारण है, 27 00:01:04,313 --> 00:01:06,400 क्योंकि आपने अलमारियों के दरवाज़े धीरे से बंद होने वाले बना दिए। 28 00:01:07,150 --> 00:01:08,694 - प्रिंसेस। - हाँ? 29 00:01:09,194 --> 00:01:11,780 मेरे कपड़ों के बारे में तुम्हारा क्या ख़्याल है? आज मेरा पहला दिन है। 30 00:01:11,864 --> 00:01:13,657 मुझे कॉलेज में सबसे ज़्यादा उम्र का स्टूडेंट होने की चिंता है। 31 00:01:13,740 --> 00:01:16,827 आप एक अंडरकवर पुलिसवाले लग रहे हैं जो घुलने-मिलने की कोशिश कर रहा है। 32 00:01:17,828 --> 00:01:20,622 माँ ने कहा कि वह बाद में सबके लिए खाना लेकर आएँगी, 33 00:01:20,706 --> 00:01:23,083 तो वह सबको पसंद आना चाहिए, क्योंकि वह बहुत मेहनत कर रही हैं। 34 00:01:23,166 --> 00:01:25,419 - अच्छा। ठीक है। - हाँ, ठीक है। बाय, बच्चे। 35 00:01:25,502 --> 00:01:26,587 बाय। 36 00:01:26,670 --> 00:01:30,007 उम्मीद है यह काम करेगा। मैं वाक़ई, वाक़ई उम्मीद करती हूँ। 37 00:01:30,090 --> 00:01:32,426 क्या तुम उन चीज़ों की चिंता करना बंद करोगी जो अभी तक हुई ही नहीं हैं? 38 00:01:32,509 --> 00:01:34,178 चलो भी, तुम्हें थोड़ा शांत होने की ज़रूरत है। 39 00:01:34,261 --> 00:01:35,262 मैं एक औरत हूँ। 40 00:01:35,345 --> 00:01:38,682 मैं ख़तरे के प्रति पूरी तरह से चौकन्नी रहकर शांत रहने में माहिर हूँ। 41 00:01:38,765 --> 00:01:40,309 - एक सेकंड के लिए यहाँ आओ। - हाँ? 42 00:01:40,392 --> 00:01:42,436 मैं तुम्हें बताना चाहता हूँ कि तुम कमाल कर दोगी। 43 00:01:42,519 --> 00:01:44,605 - तुम भी। - और अब चिंता मत करना। 44 00:01:44,688 --> 00:01:46,023 - सब ठीक होगा। - ठीक है। 45 00:01:46,106 --> 00:01:47,608 - बाद में मिलता हूँ, जान। मिलता हूँ, डैड। - बाय। 46 00:01:47,691 --> 00:01:48,775 बाय। 47 00:01:48,859 --> 00:01:50,694 और ऑनलाइन कैट की जाँच करना बंद करो। 48 00:01:50,777 --> 00:01:52,696 आप बड़े व्यस्त हैं। 49 00:01:52,779 --> 00:01:55,073 मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी आएगा जब आपके पास काम वाला फ़ोन होगा। 50 00:01:55,157 --> 00:01:57,659 मेरे बहुत सारे नए ग्राहक हैं। बहुत मुश्किल है। 51 00:01:58,160 --> 00:01:59,494 मुझे शायद तीसरे फ़ोन की ज़रूरत पड़े। 52 00:02:01,747 --> 00:02:02,748 नहीं। 53 00:02:09,128 --> 00:02:10,631 कैट रीड 54 00:02:13,592 --> 00:02:14,760 यह याद है @कैट रीड? 55 00:02:14,843 --> 00:02:15,844 डब्ल्यूवायडी कल? 56 00:02:15,928 --> 00:02:17,638 "डब्ल्यूवायडी कल?" 57 00:02:20,682 --> 00:02:23,727 क्या डब्ल्यूवायडी ड्रग्स से संबंधित शब्द है? 58 00:02:26,021 --> 00:02:28,357 "डब्ल्यूवायडी" "तुम क्या कर रहे हो?" का संक्षिप्त रूप है। 59 00:02:34,154 --> 00:02:35,155 मेरी टिकटें बुक कर लीं! 60 00:02:35,239 --> 00:02:36,448 पटॉन्ग बीच पर पूर्णिमा देखने के लिए बेताब हूँ! 61 00:02:38,825 --> 00:02:39,910 एक और हफ़्ता और फिर हम हमेशा साथ रह पाएँगे। 62 00:02:39,993 --> 00:02:41,495 "पटॉन्ग बीच पर पूर्णिमा देखने के लिए बेताब हूँ। 63 00:02:41,578 --> 00:02:42,871 एक और हफ़्ता और फिर हम हमेशा साथ रह पाएँगे।" 64 00:02:42,955 --> 00:02:44,081 वह जा रही है? 65 00:02:46,458 --> 00:02:49,628 मैंने उम्मीद नहीं की थी कि यह इतनी जल्दी बिखर जाएगा। 66 00:02:51,088 --> 00:02:52,548 मैंने भी नहीं। 67 00:02:53,215 --> 00:02:54,216 कैमडेन लॉक 68 00:03:08,188 --> 00:03:11,149 ट्राइंग 69 00:03:11,233 --> 00:03:12,276 सॉजर्ना ट्रैवल 70 00:03:12,359 --> 00:03:15,404 बॉनी, मैं बस कहना चाहती थी कि मैं ट्रैवल उद्योग में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। 71 00:03:15,487 --> 00:03:17,072 हाँ। यह तुम्हें पागल कर देगा। 72 00:03:17,155 --> 00:03:19,074 हाँ, लोग हमेशा नई जगहों पर जाना चाहते हैं, 73 00:03:19,157 --> 00:03:20,868 पर दुनिया और बड़ी नहीं हो रही है। 74 00:03:20,951 --> 00:03:22,411 मतलब, और कोई जगह नहीं बची है। 75 00:03:22,494 --> 00:03:24,580 सच में और कोई जगह नहीं बची है। 76 00:03:24,663 --> 00:03:26,290 लोगों ने इटली देख लिया। स्पेन देख लिया। 77 00:03:26,373 --> 00:03:27,374 ग्रीस देख लिया। 78 00:03:28,542 --> 00:03:31,044 अल्बानिया में एक उपद्वीप है जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। 79 00:03:31,128 --> 00:03:32,671 पर उसके बाद… 80 00:03:32,754 --> 00:03:34,840 मतलब, आप बस प्रार्थना करते हैं कि गृहयुद्ध के बाद 81 00:03:34,923 --> 00:03:37,009 किसी देश के दो टुकड़े हो जाएँ, ताकि हमें एक नई जगह मिले। 82 00:03:37,593 --> 00:03:38,844 क्रोएशिया वैसे ही बना था। 83 00:03:38,927 --> 00:03:40,470 हाँ। 84 00:03:40,971 --> 00:03:43,640 ख़ैर, तुम अपनी टीम से मिल चुकी हो। 85 00:03:43,724 --> 00:03:45,475 हाँ। हाँ। 86 00:03:45,559 --> 00:03:47,186 मैं बस पूछना चाहती थी, क्या वे ठीक हैं? 87 00:03:47,269 --> 00:03:49,563 क्योंकि वे… वे मुझसे… वे मुझसे थोड़ा ख़फ़ा लग रहे हैं। 88 00:03:49,646 --> 00:03:51,648 होंगे ही। 89 00:03:51,732 --> 00:03:55,194 क्योंकि उनमें से कइओं ने तुम्हारे सेल्स निदेशक पद के लिए अर्ज़ी दी थी। 90 00:03:55,277 --> 00:03:57,404 - ठीक है। - तो वह… 91 00:03:57,487 --> 00:03:58,739 वह… वह थोड़ा संवेदनशील मामला है। 92 00:03:58,822 --> 00:04:01,241 पर फ़्रिज में साझा पेय रखे हैं। 93 00:04:02,576 --> 00:04:04,494 तो तुम ले… साला… 94 00:04:05,787 --> 00:04:06,788 अरे… 95 00:04:06,872 --> 00:04:08,790 लोनली प्लैनेट को अल्बानिया के बारे में पता चल गया। 96 00:04:08,874 --> 00:04:10,292 यह बस… शानदार है। 97 00:04:10,375 --> 00:04:13,462 शायद उत्तरी मेक्सिको वाला ज्वालामुखी उतना सक्रिय भी नहीं है जितना कि कहा जाता है। 98 00:04:13,545 --> 00:04:14,546 हाँ। 99 00:04:17,507 --> 00:04:18,759 मुझे तुम्हारी ड्रेस अच्छी लगी। 100 00:04:19,718 --> 00:04:20,719 शुक्रिया। 101 00:04:21,261 --> 00:04:24,097 आज मेरा पहला दिन है, तो मैं अच्छा प्रभाव डालना चाहती थी। 102 00:04:24,181 --> 00:04:25,182 भगवान तुम्हारा भला करे। 103 00:04:25,265 --> 00:04:26,767 हम लोग काफ़ी दोस्ताना हैं। 104 00:04:27,518 --> 00:04:29,061 सेल्स के लोगों के अलावा। 105 00:04:34,066 --> 00:04:38,028 तुम्हें थाईलैंड में पटॉन्ग बीच के बारे में कुछ पता है? 106 00:04:38,111 --> 00:04:39,571 नहीं। 107 00:04:39,655 --> 00:04:41,365 ठीक है। कोई बात नहीं। 108 00:04:47,162 --> 00:04:48,789 यूनिवर्सिटी 109 00:05:00,968 --> 00:05:02,553 हाय। हाय। 110 00:05:11,395 --> 00:05:14,273 माफ़ करना, क्या मैं ग़लत जगह बैठ… ग़लत जगह बैठ गया? 111 00:05:18,735 --> 00:05:19,736 ठीक है। 112 00:05:33,333 --> 00:05:35,127 मैं नहीं… मैं… मैं जेसन हूँ। 113 00:05:36,378 --> 00:05:39,631 नहीं, तुम्हें वह लिखने की ज़रूरत नहीं है। मैं लेक्चरर नहीं हूँ। मैं… मैं एक स्टूडेंट हूँ। 114 00:05:41,383 --> 00:05:43,051 तुम यह क्लास ले रहे हो? 115 00:05:43,135 --> 00:05:44,136 नहीं, मैं नहीं ले रहा हूँ। नहीं। 116 00:05:44,219 --> 00:05:46,638 - क्योंकि मैं लेक्चरर नहीं हूँ। - ठीक है। 117 00:05:46,722 --> 00:05:47,890 ख़ैर, हाँ। 118 00:05:47,973 --> 00:05:51,768 ठीक है। समाज सेवा सिद्धांत और कार्यप्रणाली में स्वागत है। 119 00:05:51,852 --> 00:05:53,145 इस सफ़र की शुरुआत यहाँ से होगी। 120 00:05:53,770 --> 00:05:55,022 अब, चलो अपनी किताबें खोलें। 121 00:05:55,105 --> 00:05:56,982 मैं लेक्चरर नहीं हूँ। मैं एक स्टूडेंट हूँ। 122 00:05:57,065 --> 00:05:58,483 - जे… मैं जेसन हूँ। - हाँ। ठीक है। 123 00:05:58,567 --> 00:06:00,527 तुम्हें शायद अपने नाम का बैज लगा लेना चाहिए, 124 00:06:00,611 --> 00:06:02,070 क्योंकि तुम्हारा चेहरा बहुत खटक रहा है। 125 00:06:11,038 --> 00:06:14,041 नाडिया, तुमने मेरा iPad और हेडफ़ोन देखे हैं? 126 00:06:14,124 --> 00:06:16,251 नहीं, मैंने नहीं देखे हैं। 127 00:06:17,419 --> 00:06:18,879 कहीं मिल नहीं रहे हैं। 128 00:06:19,421 --> 00:06:22,758 भूत तो हो नहीं सकता। यह घर 2021 में बना था। 129 00:06:24,635 --> 00:06:26,303 मैं आपके घर में चोरी नहीं कर रही हूँ। 130 00:06:26,386 --> 00:06:28,222 ऐसा किसी ने नहीं कहा। 131 00:06:28,722 --> 00:06:30,265 गज़ब, तुम कितनी नाटकीय हो। 132 00:06:35,312 --> 00:06:37,856 क्या तुम इससे अंग्रेज़ी में बात कर सकती हो? अगर कोई ऐतराज़ ना हो? 133 00:06:37,940 --> 00:06:39,566 कम से कम जब तक यह सीख रही है। 134 00:06:39,650 --> 00:06:42,528 जो लोग रूसी में बात करते हैं, वे तीन आँखों से देखते हैं। 135 00:06:42,611 --> 00:06:45,864 ठीक है। मेरा iPad खोजने में वह मददगार होना चाहिए। 136 00:06:49,993 --> 00:06:52,162 मेरे पास आने के लिए सबका शुक्रिया। 137 00:06:52,955 --> 00:06:55,541 हाँ, तो, नहीं। 138 00:06:55,624 --> 00:06:58,627 म…मैं बस यह कहना चाहती थी 139 00:06:59,211 --> 00:07:02,506 कि मैं जानती हूँ कि तुम में से कुछ लोगों ने इस पद के लिए आवेदन दिया था। 140 00:07:02,589 --> 00:07:04,925 और म…म…मैं आशा करती हूँ कि माहौल अजीब नहीं होगा। 141 00:07:05,008 --> 00:07:10,347 और कि मैं…मैं ख़ुद को साबित कर पाऊँगी और तुम्हारा विश्वास जीत पाऊँगी। 142 00:07:13,559 --> 00:07:15,185 ठीक है, तो… असल में… 143 00:07:15,269 --> 00:07:17,813 मेरा हाथ अभी यहाँ कुर्सी में फँस गया है। 144 00:07:19,022 --> 00:07:20,399 क्या तुम… 145 00:07:21,608 --> 00:07:22,609 गज़ब। 146 00:07:22,693 --> 00:07:24,528 माफ़ करना, क्या कोई बस… 147 00:07:26,530 --> 00:07:27,573 शुक्रिया। 148 00:07:28,532 --> 00:07:30,033 हाँ, यह वाक़ई… 149 00:07:31,577 --> 00:07:33,120 फँस गया है। शुक्रिया। 150 00:07:34,288 --> 00:07:35,289 काम हो गया। 151 00:07:36,415 --> 00:07:37,416 बढ़िया। 152 00:07:37,499 --> 00:07:39,042 बहुत अच्छी शुरुआत नहीं है। 153 00:07:40,043 --> 00:07:43,380 हाँ। हाँ… 154 00:07:44,715 --> 00:07:45,716 हाँ। 155 00:07:45,799 --> 00:07:51,138 मैं बस यह कहना चाहती हूँ कि मैं तुम सबके प्रति बहुत आभारी हूँ, मेरा स्वागत करने के लिए। 156 00:07:54,183 --> 00:07:57,394 और मैं जानती हूँ यह सुनने में बेवक़ूफ़ाना लगता है, 157 00:07:58,270 --> 00:08:00,772 पर मेरा हाथ सच में फिर से फँस गया है। 158 00:08:00,856 --> 00:08:03,650 - हे भगवान। - हाँ, क्या तुम… शुक्रिया। 159 00:08:04,818 --> 00:08:07,154 बस सोच रही थी कि पहली बार कैसे किया था। 160 00:08:07,237 --> 00:08:08,447 कुछ ज़्यादा अंदर डाल दिया। 161 00:08:09,948 --> 00:08:11,283 हाँ। शुक्रिया। 162 00:08:12,492 --> 00:08:13,493 बढ़िया। 163 00:08:14,661 --> 00:08:16,330 मैं अपने हाथ बस यहाँ ऊपर रखती हूँ। 164 00:08:19,291 --> 00:08:22,753 हाँ, मुझे नहीं पता। तो मूल रूप से, यही बात है। 165 00:08:22,836 --> 00:08:26,006 तो, हाँ, अगर तुम लोग काम पर वापस जाना चाहते हो, तो जाओ। 166 00:08:27,049 --> 00:08:28,175 शुक्रिया, टीम। 167 00:08:39,561 --> 00:08:40,979 ओह, गज़ब। 168 00:08:42,813 --> 00:08:44,650 केरी 169 00:08:44,733 --> 00:08:46,026 अरे, नहीं। 170 00:08:49,655 --> 00:08:51,156 ठीक है। आज के लिए इतना काफ़ी है। 171 00:08:51,240 --> 00:08:54,743 अगले हफ़्ते हम केस संभालने और सुरक्षा पर ध्यान देंगे। 172 00:08:54,826 --> 00:08:59,248 और जो लोग मुझे अपना हाल ही में हुआ एडीएचडी का निदान दिखाने वाले हैं, 173 00:08:59,331 --> 00:09:01,834 नहीं, विभाग मुफ़्त में लैपटॉप नहीं देगा। 174 00:09:03,961 --> 00:09:05,379 मैंने इसके लिए दस पाउंड दिए थे। 175 00:09:05,462 --> 00:09:06,463 माफ़ करना, अगर मैं तुम्हें कॉफ़ी दिला दूँ, 176 00:09:06,547 --> 00:09:08,632 तो क्या मैं पर्यावरणीय कारकों पर तुम्हारे नोट्स उधार ले सकता हूँ? 177 00:09:08,715 --> 00:09:10,342 यह मेरी उम्मीद से ज़्यादा तेज़ी से पढ़ाया जा रहा है। 178 00:09:10,425 --> 00:09:13,387 कॉफ़ी? तुम क्या 33 साल के हो? 179 00:09:14,054 --> 00:09:16,348 हाँ। क़रीब 33 का हूँ। 180 00:09:16,431 --> 00:09:18,642 तो उसके लिए क्या तुम्हें परीक्षा में अतिरिक्त समय मिलता है? 181 00:09:18,725 --> 00:09:20,727 नहीं। मुझे पता नहीं। शायद। असल में, मैं पता लगाऊँगा। 182 00:09:21,353 --> 00:09:22,521 क्या तुम्हें लगा था मैं एक पुलिसवाला हूँ? 183 00:09:26,191 --> 00:09:27,234 हाय केरी, मैं निक्की हूँ, आज ही काम पर आई हूँ। 184 00:09:27,317 --> 00:09:28,485 माफ़ करना पर मैंने शायद तुम्हारी स्मूदी पी ली। 185 00:09:28,569 --> 00:09:29,570 मुझे लगा था वह साझे सामान में है 186 00:09:31,905 --> 00:09:33,532 केरी हॉवेल टाइप कर… 187 00:09:34,950 --> 00:09:36,076 हाय निक्की! चिंता की कोई बात नहीं है! 188 00:09:36,159 --> 00:09:38,245 वह बकवास है बस इसलिए पी जाती है क्योंकि वह मेरी त्वचा के लिए अच्छी है! हाहा! 189 00:09:43,375 --> 00:09:47,129 ठीक है ख़ैर मुझ पर तुम्हारा एक पेय उधार रहा। 190 00:09:50,716 --> 00:09:53,218 सारे मैकरॉन कहाँ चले गए? 191 00:10:21,538 --> 00:10:23,790 बादाम का मक्खन 419 ग्राम 192 00:10:23,874 --> 00:10:25,000 कॉफ़ी 193 00:10:25,083 --> 00:10:26,502 ठीक है, अब मैं जा रही हूँ। 194 00:10:28,670 --> 00:10:29,671 नाडिया। 195 00:10:30,756 --> 00:10:33,759 क्या मेरा iPad मिला? 196 00:10:33,842 --> 00:10:36,178 नहीं। शायद आपको ग़लतफ़हमी हुई हो? 197 00:10:36,261 --> 00:10:37,721 शायद वह कभी था ही नहीं। 198 00:10:41,975 --> 00:10:43,352 तुमसे अच्छी महक आ रही है। 199 00:10:44,353 --> 00:10:45,354 शुक्रिया। 200 00:10:45,437 --> 00:10:46,855 मैंने नया परफ़्यूम लिया है। 201 00:10:47,356 --> 00:10:49,399 पुराने वाले से कुत्ते बहुत आक्रामक हो जाते थे। 202 00:10:56,990 --> 00:10:58,408 तुम्हारा दिन कैसा जा रहा है? 203 00:11:03,539 --> 00:11:06,750 हाथ में थोड़ा दर्द है, पर बाकी सब ठीक है। 204 00:11:08,168 --> 00:11:09,878 ओह भगवान तुम्हारा भला करे! 205 00:11:09,962 --> 00:11:12,089 ठीक है, यह बचकाना है। मैं अभी वहाँ आ रहा हूँ… 206 00:11:15,384 --> 00:11:16,969 अरे, तुम्हें पता है क्या समय हो रहा है? 207 00:11:18,053 --> 00:11:23,141 हे भगवान, चेक शर्ट पहने हुए वह आकर्षक बंदा कौन है? 208 00:11:29,356 --> 00:11:31,191 - हाय। - हाय। 209 00:11:31,275 --> 00:11:32,442 मैं केरी हूँ। 210 00:11:33,652 --> 00:11:35,153 तो, हम लोग वह पेय पीने कब चल रहे हैं? 211 00:11:35,237 --> 00:11:36,446 दरअसल… 212 00:11:40,117 --> 00:11:41,285 हैलो। 213 00:11:45,622 --> 00:11:47,291 - हाय, जान। - हाय! 214 00:11:47,958 --> 00:11:49,042 तुम्हारा दिन कैसा था? 215 00:11:49,126 --> 00:11:52,629 हाँ, काफ़ी अच्छा था, हाँ। मुझे किसी से प्यार नहीं हुआ। 216 00:11:52,713 --> 00:11:54,882 - तुम्हें? - नहीं। 217 00:11:54,965 --> 00:11:57,759 नहीं, मुझे किससे प्यार होगा? क्या? 218 00:11:57,843 --> 00:12:01,471 - नहीं, म…मेरा मतलब था कि तुम्हारा पहला दिन कैसा था? - हाँ, हाँ। ठीक था। 219 00:12:01,555 --> 00:12:04,433 - हाँ? - मेरी टीम में कुछ लोगों को मुझ पर दया आ रही थी। 220 00:12:04,516 --> 00:12:07,227 दया करना पसंद करने की सीढ़ी है, तो… 221 00:12:08,270 --> 00:12:09,897 असल में, मेरी एक नए इंसान से दोस्ती हुई। 222 00:12:09,980 --> 00:12:11,398 - अच्छा? - केरी। 223 00:12:11,481 --> 00:12:12,566 बढ़िया, वह कैसी है? 224 00:12:12,649 --> 00:12:13,775 केरी… 225 00:12:14,484 --> 00:12:15,652 बढ़िया है। 226 00:12:15,736 --> 00:12:16,737 हाँ। 227 00:12:16,820 --> 00:12:18,322 - क्या वह तुम्हारी टीम में है? - केरी? 228 00:12:18,405 --> 00:12:21,867 नहीं, केरी मेरी टीम में नहीं है, नहीं। 229 00:12:21,950 --> 00:12:23,285 तुम मीठा लेकर आए? 230 00:12:23,368 --> 00:12:24,870 - लाया हूँ, हाँ। हाँ। - हाँ? 231 00:12:24,953 --> 00:12:26,663 घर में बना बेहतरीन लेमन ड्रिज़ल केक। 232 00:12:26,747 --> 00:12:27,956 मुझे लेमन ड्रिज़ल बहुत पसंद है। 233 00:12:28,040 --> 00:12:29,374 यह लो। शानदार है। 234 00:12:29,458 --> 00:12:31,668 - हाँ, वह घर में बना हुआ नहीं है। - ख़ैर… 235 00:12:37,090 --> 00:12:38,258 अब घर में बना हुआ है। 236 00:12:38,342 --> 00:12:39,843 ठीक है, वह कब आ रही है? 237 00:12:39,927 --> 00:12:40,928 क्योंकि यह स्पेन नहीं है, 238 00:12:41,011 --> 00:12:43,805 जहाँ हम सब पूरे परिवार के साथ आधी रात को खाना खाएँ। 239 00:12:43,889 --> 00:12:45,098 मैं देखती हूँ। 240 00:12:47,392 --> 00:12:49,436 मुझे कैट के बारे में तुम्हें कुछ बताना है। 241 00:12:49,520 --> 00:12:52,022 देखो, मैं जानता हूँ कि हाल में हालात काफ़ी उलझे हुए लग रहे हैं, 242 00:12:52,105 --> 00:12:54,233 पर जल्द ही सब कुछ फिर से सामान्य हो जाएगा। ठीक है? 243 00:12:54,316 --> 00:12:56,485 - मैं वादा करता हूँ। ठीक है? - ठीक है। 244 00:12:57,319 --> 00:12:58,654 हाय, मैं विक हूँ। 245 00:13:00,280 --> 00:13:02,241 मैं यहाँ किचन के दरवाज़े का क़ब्ज़ा ठीक करने आया हूँ। 246 00:13:03,450 --> 00:13:04,451 विक? 247 00:13:04,535 --> 00:13:05,577 हाँ, विक। 248 00:13:06,453 --> 00:13:07,704 पर क्या विक नहीं… 249 00:13:07,788 --> 00:13:09,039 विक व्यस्त हैं। 250 00:13:09,665 --> 00:13:10,666 तुम विक को जानते हो? 251 00:13:10,749 --> 00:13:12,793 - मैं विक के लिए काम करता हूँ। - क्या विक भी आ रहे हैं? 252 00:13:12,876 --> 00:13:16,672 जब विक व्यस्त होते हैं, तो काम सबसे क़रीबी विक के हैंडीमेन के हैंडीमैन को जाता है। 253 00:13:19,049 --> 00:13:20,050 क्या तुम्हारा नाम भी विक है? 254 00:13:20,133 --> 00:13:22,427 नहीं, यह ब्रांडिंग की बात है। मैं ब्रायन हूँ। 255 00:13:23,595 --> 00:13:24,805 माफ़ करना, ब्राय। 256 00:13:25,305 --> 00:13:27,391 क्या हमें इसके पैसे देने पड़ेंगे, ब्रायन? 257 00:13:27,474 --> 00:13:29,101 वह ऑफ़िस में कैरल बता सकती है। 258 00:13:29,184 --> 00:13:30,561 ऑफ़िस में कोई कैरल भी है? 259 00:13:30,644 --> 00:13:32,896 सोमवार से गुरुवार तक। शुक्रवार को एलेनॉर होती है। 260 00:13:33,772 --> 00:13:34,982 अरे, नहीं। 261 00:13:36,859 --> 00:13:38,235 इसी की समस्या है। 262 00:13:45,659 --> 00:13:47,327 परफ़्यूम 248 ग्राम 263 00:13:47,411 --> 00:13:49,288 मम्मी, मैं कहानी के लिए तैयार हूँ! 264 00:13:49,371 --> 00:13:51,331 ठीक है! आ रही हूँ! 265 00:13:52,791 --> 00:13:55,210 ठीक है, ठीक है। 266 00:13:55,794 --> 00:13:57,379 तुम्हें कौन सी कहानी चाहिए? 267 00:13:58,881 --> 00:13:59,882 यह वाली? 268 00:13:59,965 --> 00:14:01,175 विंड इन द विलोज़। 269 00:14:02,426 --> 00:14:03,552 ठीक है। 270 00:14:05,721 --> 00:14:07,014 हाँ, पढ़ना शुरू करो। 271 00:14:10,559 --> 00:14:17,024 "संज्ञा, क्रिया, योजक, क्रिया विशेषण, क्रिया, संज्ञा।" 272 00:14:18,108 --> 00:14:19,735 तुम्हारी और डैडी की फ़ोटो कहाँ है? 273 00:14:22,154 --> 00:14:23,322 उसका फ़्रेम चांदी का है… 274 00:14:24,990 --> 00:14:27,242 ठीक है, मुझे एजेंसी को फ़ोन करना पड़ेगा। 275 00:14:27,326 --> 00:14:28,452 मतलब, तुम सहमत हो? 276 00:14:28,535 --> 00:14:29,745 मेरे पास और कोई रास्ता नहीं है। 277 00:14:31,705 --> 00:14:32,748 वह क्या था? 278 00:14:34,416 --> 00:14:35,542 क्या नाडिया अभी भी यहाँ है? 279 00:14:45,802 --> 00:14:46,929 वह रही। 280 00:14:47,429 --> 00:14:49,181 - हाय! - हाय! 281 00:14:50,307 --> 00:14:52,184 बहुत अच्छा फ़्लैट है। 282 00:14:53,185 --> 00:14:55,145 - तुम्हारा घर बहुत अच्छा है। - शुक्रिया, हाँ। 283 00:14:55,229 --> 00:14:56,230 मैं इन्डोनेशियाई खाना लाई हूँ। 284 00:14:57,231 --> 00:14:59,566 - तुम्हें… तुम्हें तीखा खाना पसंद है? - हाँ। मुझे बहुत पसंद है। 285 00:14:59,650 --> 00:15:01,818 इन्हें तो टमाटर की चटनी भी तीखी लगती है। 286 00:15:01,902 --> 00:15:03,111 नहीं। 287 00:15:03,195 --> 00:15:04,321 इसकी महक बहुत अच्छी है, हाँ। 288 00:15:04,404 --> 00:15:06,865 हमने मीठे के लिए घर में बेहतरीन लेमन ड्रिज़ल बनाया है। 289 00:15:06,949 --> 00:15:09,368 सच में घर में बनाया है, या बस एक केक है जिसे आपने तोड़ दिया? 290 00:15:09,451 --> 00:15:11,161 नहीं, सच में घर में बनाया है, हाँ। 291 00:15:12,704 --> 00:15:14,122 - ठीक है। - मैं आपको घर दिखाती हूँ। 292 00:15:14,206 --> 00:15:15,624 - ठीक है। - आप मेरा कमरा देखिए, फिर टाइलर का। 293 00:15:15,707 --> 00:15:18,085 ऊपर चलना चाहती हैं? 294 00:15:18,168 --> 00:15:19,169 ठीक है। 295 00:15:26,051 --> 00:15:27,052 गज़ब। 296 00:15:27,594 --> 00:15:30,556 - बहुत प्यारा कमरा है। - हाँ। 297 00:15:30,639 --> 00:15:33,016 यह आकार में तुम्हारे पुराने कमरे का दोगुना है, है ना? 298 00:15:33,642 --> 00:15:35,269 यह आपका है। 299 00:15:35,769 --> 00:15:36,895 मुझे आपकी कार में मिला था। 300 00:15:36,979 --> 00:15:38,605 हे भगवान। 301 00:15:42,025 --> 00:15:43,026 यह माँ ने मुझे दिया था। 302 00:15:43,110 --> 00:15:44,653 - अच्छा? - हाँ। 303 00:15:44,736 --> 00:15:49,491 "तितलियाँ बदल जाती हैं।" हाँ, शायद वह यही कहना चाहती थीं। 304 00:15:50,868 --> 00:15:52,703 अरे, आप मेरी सूची लाई हैं? 305 00:15:52,786 --> 00:15:54,413 मेरे उन सवालों की जो मुझे पूछने थे? 306 00:15:56,039 --> 00:15:57,040 हाँ। 307 00:15:57,124 --> 00:15:59,251 मैंने सोचा हम उनमें से कुछ निपटा सकते हैं। 308 00:15:59,334 --> 00:16:00,836 अगर… क्या यह… क्या यह ठीक रहेगा? 309 00:16:01,503 --> 00:16:02,838 हाँ, ज़रूर। 310 00:16:05,007 --> 00:16:07,217 आपने मेरा नाम प्रिंसेस क्यों रखा? क्या आपको अफ़सोस है कि आपने हमें छोड़ दिया? 311 00:16:07,301 --> 00:16:08,802 क्या मैं निक्की को "मॉम" बुला सकती हूँ? 312 00:16:10,679 --> 00:16:12,431 गज़ब, बहुत सारे सवाल हैं। मुझे नहीं पता… मैं… 313 00:16:14,266 --> 00:16:17,519 मैं बस बीच में से कोई भी पूछ लेती हूँ। 314 00:16:17,603 --> 00:16:18,896 - क्या यह तुमने बनाया है? - क्यों… 315 00:16:19,646 --> 00:16:20,647 हाँ। 316 00:16:20,731 --> 00:16:22,107 बहुत अच्छा है। 317 00:16:24,943 --> 00:16:26,236 "क्या हुआ था"… 318 00:16:26,320 --> 00:16:27,946 तुम इसमें इतनी अच्छी कब हो गई? 319 00:16:29,573 --> 00:16:31,950 फ़ॉस्टर होम में वे मुझे चित्रकारी करने का सामान देते थे, 320 00:16:32,034 --> 00:16:33,869 जब मैं उदास हो जाती थी। 321 00:16:34,536 --> 00:16:36,246 इन सभी चीज़ों को देखो, प्रिंसेस। 322 00:16:38,081 --> 00:16:39,583 इन लोगों ने तुम्हारे लिए ये सारा सामान ख़रीदा है। 323 00:16:41,210 --> 00:16:43,462 मुझे वाक़ई ख़ुशी है कि सब ठीक हो गया। 324 00:16:44,922 --> 00:16:45,923 हाँ? 325 00:16:46,507 --> 00:16:48,509 हाँ, मेरे लिए वापस आना बहुत अच्छा रहा है। 326 00:16:49,510 --> 00:16:51,720 मुझे चिंता थी कि मेरे तुम्हें छोड़कर जाने से तुम पर क्या असर हुआ होगा, 327 00:16:51,803 --> 00:16:53,263 पर तुम्हें ऐसे माहौल में देखना… 328 00:16:53,805 --> 00:16:57,309 हाँ, इससे मुझे लग रहा है कि शायद मैंने एक काम तो ठीक किया था। 329 00:17:00,354 --> 00:17:02,439 हाँ। हाँ, नहीं, बिल्कुल। 330 00:17:03,982 --> 00:17:05,943 सब लोगों! डिनर! 331 00:17:06,026 --> 00:17:07,903 नीचे आ जाओ! खाना ठंडा हो रहा है! 332 00:17:08,569 --> 00:17:11,281 प्रिंसेस! 333 00:17:16,118 --> 00:17:17,538 ओह, भगवान क… 334 00:18:01,540 --> 00:18:03,208 पक्का यह ज़्यादा तीखा नहीं है? 335 00:18:03,292 --> 00:18:04,918 - नहीं, नहीं। यह सच में अच्छा है। - नहीं, बहुत अच्छा है। 336 00:18:05,002 --> 00:18:06,795 तुम दोनों मेरे ऊपर गए हो। 337 00:18:06,879 --> 00:18:09,506 इसका तीखापन एकदम सही स्तर पर है, है ना? 338 00:18:09,590 --> 00:18:10,632 हाँ। 339 00:18:10,716 --> 00:18:12,759 खाने में डालने की कितनी बढ़िया सामग्री है। 340 00:18:13,510 --> 00:18:15,554 ऐसा तत्व जो आपकी दर्द की कोशिकाओं को सुन्न कर देता है। 341 00:18:15,637 --> 00:18:17,389 मतलब… आप सोचेंगे कि यह काम नहीं करेगा, है ना? 342 00:18:17,973 --> 00:18:19,349 ख़ैर, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। 343 00:18:20,350 --> 00:18:22,978 मेरे लिए ज़्यादा तीखा नहीं हो सकता है। हाँ, मैं हर तरह की तीखी करी खा चुका हूँ। 344 00:18:23,061 --> 00:18:27,316 विंदालू, मद्रास, कोड़ी मिलगु, फ़ाल। 345 00:18:28,233 --> 00:18:29,776 वह सबसे ज़्यादा तीखी करी होती है। 346 00:18:29,860 --> 00:18:32,112 तुम बस… तुम समझ रहे हो ना कि तुम केवल करी खा रहे हो? 347 00:18:32,196 --> 00:18:33,488 तुमने करी बनाई नहीं थी। 348 00:18:33,572 --> 00:18:36,074 अगर यह अच्छा लग रहा है, तो रेस्तराँ में खाना और भी बेहतर होता है। 349 00:18:36,158 --> 00:18:37,159 हाँ? 350 00:18:37,242 --> 00:18:39,703 हाँ, वहाँ दरवाज़े के पास खुली आग का तंदूर है। 351 00:18:39,786 --> 00:18:41,788 - क्या हम किसी रात वहाँ जा सकते हैं? - हाँ। 352 00:18:41,872 --> 00:18:44,458 मतलब, वहाँ जगह मिलना मुश्किल होता है, पर हम कोशिश कर सकते हैं। 353 00:18:44,541 --> 00:18:47,085 मेरे जन्मदिन के लिए मैं और माँ साथ में 354 00:18:47,169 --> 00:18:48,378 आयुर्वेदिक फ़ेशियल करवाने जा रहे हैं। 355 00:18:48,462 --> 00:18:50,172 उससे लसिका द्रव को शरीर से निकालने में मदद मिलती है। 356 00:18:50,255 --> 00:18:52,633 पर देखो… तुम्हारा जन्मदिन तीन हफ़्तों में है? 357 00:18:52,716 --> 00:18:54,635 - तो तुम उसकी बुकिंग कर चुकी हो? - हाँ। 358 00:18:55,219 --> 00:18:56,553 नहीं, हम पहले से कुछ तय नहीं कर रहे हैं। 359 00:18:57,971 --> 00:18:59,598 उससे भी लसिका द्रव को शरीर से निकालने में मदद मिलती है। 360 00:19:01,141 --> 00:19:03,060 माफ़ करना, मैं अभी आती हूँ। मुझे बस जल्दी से जाकर 361 00:19:03,143 --> 00:19:05,145 थोड़ी और चिल्ली सॉस लानी है। 362 00:19:07,356 --> 00:19:09,858 - तुम्हें यहाँ मेरे साथ चलना चाहिए। - यह क्या है? 363 00:19:09,942 --> 00:19:13,195 मेरी दोस्त साशा, शोरडिच पार्क में एक नए फ़ेस्टिवल का आयोजन कर रही है। 364 00:19:13,278 --> 00:19:15,364 "पटॉन्ग बीच पूर्णिमा की पार्टी।" 365 00:19:15,447 --> 00:19:17,115 हे भगवान। यह कमाल का लग रहा है। 366 00:19:17,199 --> 00:19:18,825 वह थाईलैंड में रह रही थी, पर वह पूर्णिमा वाले फ़ेस्टिवल को 367 00:19:18,909 --> 00:19:20,536 यहाँ लोकप्रिय बनाने के लिए वापस आ रही है। 368 00:19:21,703 --> 00:19:24,164 जिसके लिए मुझे उम्मीद कम है, क्योंकि इंग्लैंड बहुत नीरस है। 369 00:19:24,248 --> 00:19:25,749 बार्बरा हमेशा यही कहती है। 370 00:19:25,832 --> 00:19:27,584 अच्छा? 371 00:19:33,340 --> 00:19:34,716 और वाइन चाहिए। 372 00:19:35,592 --> 00:19:36,718 कैट। 373 00:19:37,970 --> 00:19:39,304 हमें बात करनी है। 374 00:19:39,888 --> 00:19:41,974 मैं पटॉन्ग बीच के बारे में जानती हूँ। 375 00:19:42,057 --> 00:19:43,225 ठीक है। 376 00:19:44,059 --> 00:19:45,644 तुम्हें प्रिंसेस को बताना होगा कि तुम जा रही हो। 377 00:19:45,727 --> 00:19:48,772 मैंने बताया है। हाँ, वह उत्साहित है। वह साथ चलने के लिए एकदम तैयार है। 378 00:19:49,398 --> 00:19:50,399 वह तुम्हारे साथ जा रही है? 379 00:19:50,482 --> 00:19:51,942 मैंने अभी उसकी टिकट नहीं ख़रीदी है, पर हाँ। 380 00:19:52,025 --> 00:19:54,361 अह-अह। नहीं। नहीं। माफ़ करना। बिल्कुल नहीं। 381 00:19:54,444 --> 00:19:55,571 वह 17 साल की भी नहीं है। 382 00:19:55,654 --> 00:19:58,115 अगर उसे पसंद नहीं आया, तो वह बस वापस घर आ सकती है। 383 00:19:58,198 --> 00:19:59,533 माफ़ करना, तुम क्या बात कर रही हो? 384 00:19:59,616 --> 00:20:02,286 वह वहाँ जाकर बस ऐसे ही वापस नहीं आ सकती है। 385 00:20:02,911 --> 00:20:06,582 भगवान, तुम उसके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सोच ही नहीं रही हो। 386 00:20:06,665 --> 00:20:08,792 या उसके कार्बन फुटप्रिंट के बारे में, अगर सच कहा जाए तो। 387 00:20:08,876 --> 00:20:10,627 मेरे ख़्याल से वहाँ ज़्यादातर वीगन खाना होगा। 388 00:20:10,711 --> 00:20:11,712 क्या मैं पागल हो रही हूँ? 389 00:20:11,795 --> 00:20:12,963 जेसन को कोई ऐतराज़ नहीं है। 390 00:20:13,046 --> 00:20:15,215 जेसन ने कहा कि उसे कोई ऐतराज़ नहीं है? 391 00:20:20,012 --> 00:20:21,722 यहाँ क्या हो रहा है? 392 00:20:21,805 --> 00:20:23,724 तुम यहाँ क्यों हो? तुम क्या कर रहे हो? 393 00:20:25,100 --> 00:20:26,101 मैं वह नहीं कर पाया। 394 00:20:26,935 --> 00:20:28,395 तुम यहाँ कितने समय से हो? 395 00:20:28,478 --> 00:20:30,522 - नौ दिनों से। - नौ दिनों से? 396 00:20:30,606 --> 00:20:34,276 मैं बस… मैं बस अपने… बचे हुए राशन से काम चला रहा था। 397 00:20:37,279 --> 00:20:38,947 और मैकरॉन से। 398 00:20:40,532 --> 00:20:43,327 पर हम तुम्हें फ़ोन करते रहे हैं। तुम… आख़िर हुआ क्या? 399 00:20:43,410 --> 00:20:44,912 मैं वह सफ़र पूरा नहीं कर पाता। 400 00:20:44,995 --> 00:20:47,289 अटलांटिक महासागर के बीच में मेरा खाना ख़त्म हो जाता। 401 00:20:47,372 --> 00:20:49,583 नहीं, मुझे यक़ीन नहीं हो रहा। 402 00:20:49,666 --> 00:20:53,045 मैं सबसे यह नहीं कह सकता कि मैं फिर से हार गया। 403 00:20:53,712 --> 00:20:55,255 सब कितने प्रभावित थे। 404 00:20:55,339 --> 00:20:56,340 हाँ, वे थे। 405 00:20:56,423 --> 00:20:58,133 पर अब हम लंदन में नहीं रहते हैं। 406 00:20:58,217 --> 00:20:59,676 मतलब, यहाँ लोगों की अपेक्षाएँ कम हैं। 407 00:20:59,760 --> 00:21:01,053 कैरन, मैंने… 408 00:21:01,637 --> 00:21:04,181 मैंने एक बहुत बुरा काम किया है। 409 00:21:04,264 --> 00:21:05,724 नहीं, तुमने नहीं किया है। 410 00:21:06,600 --> 00:21:07,726 हे। नहीं, तुमने कोशिश की… 411 00:21:07,809 --> 00:21:09,770 - मैंने एक डॉल्फ़िन को मार डाला। - क्या? 412 00:21:09,853 --> 00:21:11,605 ज़ाहिर है, मेरी ऐसी मंशा नहीं थी। 413 00:21:12,606 --> 00:21:13,982 स्ट्रोक के बीच में चप्पू उससे टकरा गया। 414 00:21:14,066 --> 00:21:15,442 हे भगवान। 415 00:21:15,526 --> 00:21:18,570 मतलब, लाखों जानवरों की जान बचाने की कोशिश में इतना सब कुछ किया, 416 00:21:18,654 --> 00:21:20,447 - और मैंने ही दो जानवर मार डाले। - दो? 417 00:21:20,531 --> 00:21:22,115 घर आते समय शायद मैंने एक तीतर को टक्कर मार दी। 418 00:21:22,699 --> 00:21:23,700 अच्छा। 419 00:21:24,576 --> 00:21:28,455 ख़ैर, अगले दो क्रिसमस पर हम शाकाहारी खाना बना लेंगे 420 00:21:28,539 --> 00:21:30,082 और फिर हिसाब बराबर हो जाएगा। 421 00:21:30,916 --> 00:21:32,417 प्रायोजन में नाव भी शामिल थी… 422 00:21:33,544 --> 00:21:34,878 और… 423 00:21:36,046 --> 00:21:37,047 सारे खर्च भी, 424 00:21:37,130 --> 00:21:39,383 जो अब हमें चुकाने पड़ेंगे। 425 00:21:39,883 --> 00:21:41,677 कितने पैसे होंगे? 426 00:21:43,929 --> 00:21:46,473 मुझसे पहले बात किए बिना तुमने इसकी सहमति कैसे दे दी? 427 00:21:46,557 --> 00:21:47,933 यह सुनने में मज़ेदार लग रहा है, निक। 428 00:21:48,016 --> 00:21:49,601 हम इसकी टिकट के पैसे भी कैसे देंगे? 429 00:21:49,685 --> 00:21:52,521 कोई दिक़्क़त नहीं है। मेरी दोस्त चुपके से लोगों को उधर ले जाती रहती है। 430 00:21:52,604 --> 00:21:54,273 क्या? लोगों की तस्करी? गज़ब! 431 00:21:54,356 --> 00:21:56,525 - यह और बुरा है, जेसन। - पर तुम्हें जाने की ज़रूरत नहीं है, है ना? 432 00:21:56,608 --> 00:21:59,236 तुमने कहा कि तुम्हें इन जगहों में आने वाले लोग अच्छे नहीं लगते हैं। 433 00:21:59,319 --> 00:22:01,613 व्हो, व्हो। नहीं, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा! 434 00:22:01,697 --> 00:22:03,907 हाँ, कहा था। तुमने उन्हें "अगरबत्ती जलाने वाले, 435 00:22:03,991 --> 00:22:05,367 ठेले का खाना खाने वाले कमीने" कहा था। 436 00:22:05,450 --> 00:22:08,495 नहीं, वह… वह झूठ है। मेरे मन में उनके लिए केवल इज़्ज़त है! 437 00:22:08,579 --> 00:22:09,580 हँ? 438 00:22:09,663 --> 00:22:10,998 - क्या मैं जा सकता हूँ? - नहीं! 439 00:22:11,081 --> 00:22:13,834 - प्रिंसेस जा रही है। - नहीं, प्रिंसेस नहीं जा रही है। 440 00:22:13,917 --> 00:22:16,336 - पर क्यों? - मैं इस जगह को नहीं जानती हूँ। 441 00:22:16,420 --> 00:22:19,548 - मतलब, क्या…क्या…क्या वह सुरक्षित भी है? - क्या, शोरडिच? 442 00:22:19,631 --> 00:22:22,259 मतलब, पूरी तरह से नहीं। पर पहले से तो बेशक ज़्यादा सुरक्षित है। 443 00:22:25,762 --> 00:22:26,847 शोरडिच? 444 00:22:40,402 --> 00:22:41,820 ठीक है। 445 00:22:51,079 --> 00:22:53,040 तुमने मुझे बताया क्यों नहीं था कि इसमें इतने पैसे लगे थे? 446 00:22:53,123 --> 00:22:55,167 क्योंकि मैंने सोचा था उससे फ़र्क नहीं पड़ेगा, 447 00:22:55,250 --> 00:22:58,378 क्योंकि अगर मैंने ट्रिप पूरी की होती, तो प्रायोजक ने सारे पैसे दिए होते। 448 00:22:58,462 --> 00:23:00,255 ठीक है, तो अब हमें सारे पैसे चुकाने पड़ेंगे? 449 00:23:00,339 --> 00:23:02,257 ज़रूरी नहीं है। नहीं। 450 00:23:02,341 --> 00:23:04,134 एक और रास्ता है। 451 00:23:04,218 --> 00:23:07,638 एक तरीका है जिससे हमें नाव के पैसे नहीं देने पड़ेंगे, और सील बचाने के पैसे भी मिल जाएँगे। 452 00:23:07,721 --> 00:23:09,681 पता है, मुझे नहीं लगता कि दूसरे लोगों की शादियों में 453 00:23:09,765 --> 00:23:11,350 ऐसी बातचीत होती है। 454 00:23:11,433 --> 00:23:12,976 - क्या तरीका है? - ठीक है। 455 00:23:13,060 --> 00:23:14,311 तो… 456 00:23:16,355 --> 00:23:19,942 मैं छह हफ़्तों तक यहाँ बेसमेंट में रहूँगा। 457 00:23:20,025 --> 00:23:21,443 छह हफ़्ते! 458 00:23:21,527 --> 00:23:24,238 और फिर मैं विमान से अमेरिका चला जाऊँगा, जाकर बीच पर लेट जाऊँगा 459 00:23:24,321 --> 00:23:26,907 और कहूँगा कि मेरी नाव डूब गई और मैंने बाकी का रास्ता तैरकर पूरा किया है। 460 00:23:26,990 --> 00:23:29,201 माफ़ करना, पर क्या तुमने कुछ फूँक लिया है? 461 00:23:29,284 --> 00:23:31,036 - क्योंकि… - कैरन, और कोई रास्ता नहीं है। 462 00:23:31,620 --> 00:23:35,415 पर तुम्हें बस… तुम्हें बस ऐसा दिखावा करना होगा जैसे मैं अभी भी अटलांटिक में हूँ। 463 00:23:35,499 --> 00:23:37,000 तुम्हें यह नाटक करते रहना होगा। 464 00:23:37,084 --> 00:23:38,919 वरना लोगों को शक हो जाएगा। 465 00:23:39,002 --> 00:23:41,213 क्या तुम ऐसा कर सकती हो? क्या तुम एक झूठ जी सकती हो? 466 00:23:47,469 --> 00:23:49,805 - हैलो। - हैलो। 467 00:23:53,016 --> 00:23:55,853 किसी फ़ेस्टिवल के लिए बहुत उलझाने वाला नाम है। 468 00:23:55,936 --> 00:23:57,229 अह-हँ। 469 00:23:59,648 --> 00:24:01,608 माफ़ करना इतना समय लग गया। 470 00:24:01,692 --> 00:24:02,943 मुझे नीचे वैन में जाना पड़ा था। 471 00:24:03,902 --> 00:24:05,404 वहाँ मेरी आँख लग गई। 472 00:24:05,487 --> 00:24:07,322 - ठीक है। - पर अब काम पूरा हो गया है। 473 00:24:07,406 --> 00:24:09,700 - बढ़िया। - मैं कल बिल भेज दूँगा। 474 00:24:09,783 --> 00:24:12,119 - तुम हमसे पैसे ले रहे हो? - शायद ऑफ़िस में कैरल से पूछना चाहिए। 475 00:24:12,202 --> 00:24:13,912 ऑफ़िस में कोई कैरल भी है। 476 00:24:13,996 --> 00:24:16,498 हाँ, सोमवार से गुरुवार तक। शुक्रवार को एलेनॉर होती है। 477 00:24:16,582 --> 00:24:17,583 अच्छा। 478 00:24:18,792 --> 00:24:19,793 म… मैं अपने औज़ार ले लेता हूँ। 479 00:24:19,877 --> 00:24:21,753 - चियर्स, ब्राय। हाँ। शुक्रिया, दोस्त। - ठीक है। 480 00:24:24,715 --> 00:24:28,260 मैं यह विश्वास करने के लिए एकदम तैयार थी कि पहला मौका मिलते ही कैट यहाँ से चली जाएगी। 481 00:24:28,343 --> 00:24:29,303 जानता हूँ। 482 00:24:29,386 --> 00:24:32,890 उसके कान में ऊपर करवाए छेद देखकर लगता है कि वह किसी एक जगह टिककर नहीं रहती है, है ना? 483 00:24:34,308 --> 00:24:36,602 मुझे बस प्रिंसेस को खोने का डर है। 484 00:24:37,186 --> 00:24:38,187 नहीं, नहीं। 485 00:24:39,605 --> 00:24:40,606 मैं जानता हूँ। 486 00:24:41,690 --> 00:24:43,775 - वह कहीं नहीं जाएगी। - सच में? 487 00:24:45,277 --> 00:24:48,447 क्योंकि ऐसा लगता है वह अब यहाँ मेरे साथ वैसे नहीं है जैसे पहले होती थी। 488 00:24:48,530 --> 00:24:49,531 जानता हूँ। 489 00:24:51,116 --> 00:24:54,912 क्या इस पूरे समय वह बस मुझे छोड़कर अपनी माँ के पास वापस जाने का इंतज़ार कर रही थी? 490 00:24:57,247 --> 00:24:59,666 क्या तुम परोपकारी जुड़ाव के संदर्भ में, बैंडूरा के 491 00:24:59,750 --> 00:25:01,919 सांस्कृतिक अधिगम सिद्धांत के बारे में जानती हो? 492 00:25:02,002 --> 00:25:03,003 गज़ब। 493 00:25:03,086 --> 00:25:04,755 तो, तुम ऐसी बातें करोगे, हाँ? 494 00:25:04,838 --> 00:25:08,759 वापस कॉलेज गए हुए एक दिन हुआ है और तुम फिर से घरेलू निक्की के सामने सिद्धांतों की बातें करने लगे। 495 00:25:08,842 --> 00:25:10,594 यह बस एक उपयोगी साधन है। बस इतना ही है। 496 00:25:10,677 --> 00:25:11,678 नहीं, मुझसे साधनों की बात मत करो। 497 00:25:11,762 --> 00:25:14,223 मुझे तुम्हें सेक्स का लालच देना पड़ता था ताकि तुम पालन-पोषण वाली किताब पढ़ो। 498 00:25:14,306 --> 00:25:15,349 वह लालच नहीं था। 499 00:25:15,432 --> 00:25:17,476 वह मेरी मेहनत के लिए ईनाम था। 500 00:25:21,188 --> 00:25:22,189 बस… 501 00:25:22,898 --> 00:25:26,276 मुझे बस ऐसा लगने लगा है जैसे मैं इस सबसे अलग-थलग हो गई हूँ। 502 00:25:26,360 --> 00:25:27,986 तो फिर इसके अंदर आ जाओ। 503 00:25:28,946 --> 00:25:29,947 ठीक है? 504 00:25:31,031 --> 00:25:32,616 कोई तुम्हें बाहर नहीं धकेल रहा है, निक। 505 00:25:35,619 --> 00:25:36,703 ठीक है। पुडिंग खाएँ। 506 00:25:37,746 --> 00:25:38,830 थोड़ा लेमन ड्रिज़ल केक? 507 00:25:44,044 --> 00:25:45,504 यह लो। 508 00:25:51,593 --> 00:25:53,720 लगता है इस दरवाज़े का क़ब्ज़ा भी ढीला है। 509 00:25:53,804 --> 00:25:56,014 अब जब मैं यहाँ हूँ, आप चाहती हैं मैं इसे ठीक कर दूँ? 510 00:25:56,098 --> 00:25:57,516 हाँ, कर ही दो। 511 00:25:57,599 --> 00:25:58,600 बढ़िया। 512 00:26:00,310 --> 00:26:01,520 यह बढ़िया है। 513 00:26:18,495 --> 00:26:20,664 दिन 37, मोमबत्ती जल रही है, दिल थामा हुआ है। 514 00:26:20,747 --> 00:26:22,457 पूरी शक्ति से चप्पू चलाओ जान 515 00:26:36,180 --> 00:26:37,389 यह लो। इतना मुश्किल भी नहीं है। 516 00:26:38,223 --> 00:26:39,766 येय! 517 00:26:56,158 --> 00:26:58,410 केरी प्यार 518 00:27:53,090 --> 00:27:55,092 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू