1 00:00:06,916 --> 00:00:08,750 तुम्हारे लिए कुछ लाऊँ? पानी पियोगी? 2 00:00:11,291 --> 00:00:14,082 केटलिन तुम्हें माइक देगी, तुम बस… 3 00:00:14,083 --> 00:00:15,708 इसे लगा लो अपने… 4 00:00:17,833 --> 00:00:18,916 पता है यह मुश्किल है। 5 00:00:20,208 --> 00:00:21,582 वहाँ बैठ जाओ, 6 00:00:21,583 --> 00:00:23,666 हम जल्द से जल्द यह काम खत्म कर लेंगे। 7 00:00:27,625 --> 00:00:31,916 चेम्बरलेन में जो हुआ था, उसके बारे में एक चीज़ है जो कोई नहीं समझ पाया है। 8 00:00:33,291 --> 00:00:34,541 पुलिस नहीं समझ पायी, 9 00:00:35,916 --> 00:00:38,332 मीडिया नहीं समझ पाया, साइंटिस्ट भी नहीं समझ पाए, 10 00:00:38,333 --> 00:00:39,916 और आपको भी नहीं समझ आएगा। 11 00:00:47,208 --> 00:00:48,708 शायद मैं समझ जाऊँ, सू। 12 00:00:50,625 --> 00:00:52,582 पुलिस, मीडिया और साइंटिस्ट 13 00:00:52,583 --> 00:00:55,082 तुमसे पूछते हैं कि तुम्हें क्या लगता है क्या हुआ था 14 00:00:55,083 --> 00:00:56,833 और फिर बताते हैं कि तुम कहाँ गलत हो। 15 00:00:58,625 --> 00:00:59,666 हम ऐसे नहीं हैं। 16 00:01:02,291 --> 00:01:04,083 मैं बस समझना चाहती हूँ। 17 00:01:06,958 --> 00:01:09,291 तो ज़रा बताकर देखो, प्लीज़। 18 00:01:10,208 --> 00:01:11,500 क्या बात है, सू? 19 00:01:12,833 --> 00:01:15,250 वह कौन सी बात है जो कोई नहीं समझ पाया? 20 00:01:21,083 --> 00:01:22,500 दो सौ मौतें। 21 00:01:25,041 --> 00:01:27,333 पूरे शहर का खात्मा। 22 00:01:29,125 --> 00:01:32,875 सब भूलना कितना आसान होता है। 23 00:01:34,500 --> 00:01:35,666 हम बच्चे थे। 24 00:01:38,125 --> 00:01:39,208 हम बस बच्चे थे। 25 00:01:41,750 --> 00:01:44,750 हम बस बच्चे थे, जो पूरी कोशिश कर रहे थे। 26 00:01:53,458 --> 00:01:57,291 मुझे बहुत अच्छा लगेगा, सू, अगर तुम मुझे कैरी व्हाइट के बारे में और कुछ बता सको। 27 00:02:00,250 --> 00:02:01,500 आप क्या जानना चाहती हैं? 28 00:02:03,250 --> 00:02:04,583 हर एक बात। 29 00:02:06,500 --> 00:02:09,165 मैं जानती हूँ कि स्कूल के उसके पहले दिन 30 00:02:09,166 --> 00:02:11,540 एक शूटिंग ड्रिल हुई थी। यह सच है ना? 31 00:02:11,541 --> 00:02:12,874 तुम्हें वह ड्रिल याद है? 32 00:02:12,875 --> 00:02:14,125 हाँ, याद है। 33 00:02:14,958 --> 00:02:18,291 मैं चाहती हूँ तुम उसके बारे में सब बताओ, जैसे किसी डायरी में लिख रही हो। 34 00:02:22,250 --> 00:02:24,875 हमेशा की तरह, मैं और क्रिस उसकी गाड़ी से आए, 35 00:02:26,083 --> 00:02:28,833 घबराहट हो रही थी क्योंकि ड्यूक से कोई जवाब नहीं आया था। 36 00:02:31,083 --> 00:02:33,375 और हमने मेटल डिटेक्टर के पास एक लड़की को देखा। 37 00:02:35,291 --> 00:02:36,875 और उस लड़की ने… 38 00:02:38,250 --> 00:02:39,333 मेरी तरफ़ देखा, 39 00:02:40,750 --> 00:02:41,750 और मैं बस… 40 00:02:44,166 --> 00:02:46,291 मुझे लगा जैसे मैं किसी बच्चे को देख रही हूँ, 41 00:02:48,333 --> 00:02:49,541 जैसे मेरी छोटी बहन हो। 42 00:02:53,208 --> 00:02:54,791 फिर मुझे वह होमरूम में मिली। 43 00:02:58,250 --> 00:02:59,665 और उसका हाल-बेहाल होना ही था। 44 00:02:59,666 --> 00:03:01,375 मुझे तभी समझ आ गया था क्योंकि… 45 00:03:03,083 --> 00:03:04,416 क्योंकि वह दिल की बहुत अच्छी थी। 46 00:03:12,583 --> 00:03:13,958 अच्छी होने का दिखावा नहीं करती थी। 47 00:03:16,166 --> 00:03:17,125 कोई… 48 00:03:18,458 --> 00:03:19,875 नाटक नहीं कर रही थी। 49 00:03:23,625 --> 00:03:24,916 किसी मकसद से ऐसा नहीं कर रही थी। 50 00:03:28,250 --> 00:03:29,916 वह तो बस… 51 00:03:36,125 --> 00:03:37,208 दिल की अच्छी थी। 52 00:03:41,208 --> 00:03:42,958 यह बात इतनी अजीब क्यों लगी? 53 00:03:47,375 --> 00:03:48,958 हम सब इतने पत्थरदिल क्यों हैं? 54 00:03:50,500 --> 00:03:54,165 कैरी 55 00:03:54,166 --> 00:03:56,540 तो तुम प्रॉम में नहीं जाने वाली थी, 56 00:03:56,541 --> 00:03:58,207 तुम अपनी बहनों के साथ घर पर थीं, 57 00:03:58,208 --> 00:04:00,332 और फिर तुमने ऑनलाइन एक पोस्ट में एक कार देखी। 58 00:04:00,333 --> 00:04:02,458 - बिली नोलन की कार देखी। - तब तुम स्कूल भागीं। 59 00:04:03,458 --> 00:04:06,415 पता था कि क्रिस और बिली कुछ करेंगे, पर यह नहीं पता था कि क्या करेंगे। 60 00:04:06,416 --> 00:04:08,957 और तुम 9:25 बजे वहाँ पहुँचीं। 61 00:04:08,958 --> 00:04:10,707 मुझे समय ठीक से याद नहीं है। 62 00:04:10,708 --> 00:04:13,125 हमें पता है। तब 9:25 बजे थे और तुमने देखा… 63 00:04:14,125 --> 00:04:15,208 मैंने देखा… 64 00:04:16,666 --> 00:04:18,041 कि कैरी पर कुछ गिर रहा है। 65 00:04:18,791 --> 00:04:20,124 मैं तुम्हें एक फ़ोटो दिखाती हूँ 66 00:04:20,125 --> 00:04:24,040 और यह अंधेरा होने से पहले की आखिरी कुछ फ़ोटो में से एक है। 67 00:04:24,041 --> 00:04:26,124 यह लाइव फ़ीड से लिया एक स्क्रीनशॉट है। 68 00:04:26,125 --> 00:04:28,790 विक्टोरिया गिब्स वह प्रोग्राम लाइव स्ट्रीम कर रही थी। 69 00:04:28,791 --> 00:04:30,374 विकी की फुटेज है, तो उससे बात कीजिए। 70 00:04:30,375 --> 00:04:32,832 विकी मारी गई। हमें वह मलबे में फँसी हुई मिली। 71 00:04:32,833 --> 00:04:35,666 मैं इस औरत के बारे में पूछना चाहती हूँ। 72 00:04:36,291 --> 00:04:37,541 इसे पहले कभी देखा है? 73 00:04:38,291 --> 00:04:41,582 प्रॉम से पहले इसे कभी स्कूल में देखा है? 74 00:04:41,583 --> 00:04:42,500 मैं… 75 00:04:43,083 --> 00:04:45,874 मुझे नहीं पता यह कौन है, माफ़ करना। 76 00:04:45,875 --> 00:04:48,207 अंदर आने पर कैसा महसूस हो रहा था? 77 00:04:48,208 --> 00:04:50,249 - कोई अलग सा एहसास हुआ था… - वह कौन है? 78 00:04:50,250 --> 00:04:52,082 …शरीर में कोई झनझनाहट महसूस हुई थी? 79 00:04:52,083 --> 00:04:56,125 या गर्दन या हाथ के रोंगटे खड़े हो गए हों? 80 00:04:56,708 --> 00:04:59,415 क्या तुम्हारे कान बंद हुए थे, जैसे प्लेन में होते हैं, 81 00:04:59,416 --> 00:05:01,999 या ओज़ोन जैसी कोई अजीब सी गंध आई? 82 00:05:02,000 --> 00:05:04,374 या मुँह में मेटल जैसा कोई स्वाद आया? 83 00:05:04,375 --> 00:05:05,416 पता नहीं। 84 00:05:11,500 --> 00:05:12,541 याद करके देखो। 85 00:05:39,583 --> 00:05:40,666 धत्! 86 00:05:48,958 --> 00:05:50,041 यह क्या है? 87 00:06:38,375 --> 00:06:39,625 तुमने कहा तुम्हारा फ़ोन फट गया? 88 00:06:40,416 --> 00:06:43,207 हाँ। मेरे हाथ में। 89 00:06:43,208 --> 00:06:47,250 जिम में ठीक 9:27 बजे सारे फ़ोन बंद हो गए थे। 90 00:06:48,541 --> 00:06:53,332 ना कोई लाइव स्ट्रीम, ना डेटा, शहर के सेलुलर टावर को कोई पिंग नहीं गए। 91 00:06:53,333 --> 00:06:57,124 और पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सारी घड़ियाँ भी बंद हो गई थीं। 92 00:06:57,125 --> 00:06:58,500 मेकैनिकल घड़ियाँ भी। 93 00:07:00,875 --> 00:07:01,832 ठीक है। 94 00:07:01,833 --> 00:07:03,665 तुम्हें कुछ और महसूस हुआ था? 95 00:07:03,666 --> 00:07:05,582 दबाव में कोई बदलाव, या सर्दी या गर्मी बढ़ी हो, 96 00:07:05,583 --> 00:07:08,457 या फिर कैरी व्हाइट ने अपने हाथों से कोई खास इशारा किया हो? 97 00:07:08,458 --> 00:07:10,999 बस इतना पता है कि मेरा फ़ोन मेरे चेहरे के पास फट गया था। 98 00:07:11,000 --> 00:07:12,832 मेरी आँख में काँच घुस गया था, 99 00:07:12,833 --> 00:07:14,832 इसलिए मुझे किसी चीज़ का होश नहीं था। 100 00:07:14,833 --> 00:07:15,958 कैरी क्या कर रही थी? 101 00:07:16,833 --> 00:07:17,750 मुझे नहीं पता। 102 00:07:18,916 --> 00:07:22,083 मुझे याद नहीं है… बहुत कुछ। 103 00:07:24,500 --> 00:07:25,708 मेरे कान से खून बह रहा था। 104 00:07:27,416 --> 00:07:29,000 लोग चिल्ला रहे थे। 105 00:07:30,125 --> 00:07:32,375 मुझे पता है कि आग उसके ठीक बाद लगी। 106 00:07:33,916 --> 00:07:36,833 कैटवॉक, या वह जो भी था, 107 00:07:37,958 --> 00:07:40,791 उसके ठीक बाद टूटा और फिर आग लग गई। 108 00:07:44,458 --> 00:07:46,541 लग रहा था जैसे गोलियाँ चल रही हैं। 109 00:07:48,291 --> 00:07:49,208 गोलियों की आवाज़। 110 00:07:50,583 --> 00:07:51,500 हाँ। 111 00:07:52,750 --> 00:07:54,290 कुछ और बच्चे भी यही चिल्ला रहे थे 112 00:07:54,291 --> 00:07:58,041 और मुझे लगा कि शायद कोई पागल प्रॉम में गोलियाँ चला रहा है। 113 00:08:01,083 --> 00:08:02,500 और क्या याद है तुम्हें? 114 00:08:12,375 --> 00:08:13,916 वह बहुत डरावना हादसा था, मैडम। 115 00:08:15,416 --> 00:08:16,666 मुझे बस इतना ही याद है। 116 00:08:44,750 --> 00:08:45,750 टॉमी! 117 00:09:02,041 --> 00:09:03,250 तारे। 118 00:09:21,958 --> 00:09:22,958 ए। 119 00:09:26,333 --> 00:09:27,333 मैं मदद करती हूँ। 120 00:09:30,708 --> 00:09:32,208 मैं सब संभाल लूँगी, ठीक है? 121 00:10:07,041 --> 00:10:08,916 नहीं। नहीं! 122 00:10:15,250 --> 00:10:16,250 यहीं रुक जाओ। 123 00:10:17,250 --> 00:10:18,291 चारों ओर देखो। 124 00:11:01,458 --> 00:11:02,583 तुमने पहले कहा था, 125 00:11:04,000 --> 00:11:08,500 कि उस पल, तुमने कुछ देखा था, कैरी के पीछे। 126 00:11:11,500 --> 00:11:12,957 हाँ, कहा तो था। 127 00:11:12,958 --> 00:11:16,791 तुमने अपने बयान में कुछ कहा था जिसके बारे में मैं पूछना चाहती हूँ। 128 00:11:17,416 --> 00:11:18,583 एक छाया के बारे में। 129 00:11:20,291 --> 00:11:21,291 एक छाया? 130 00:11:22,583 --> 00:11:23,750 हाँ, वह छाया। 131 00:11:26,958 --> 00:11:28,458 उस छाया ने क्या किया? 132 00:11:38,125 --> 00:11:39,666 वह छाया फट गई। 133 00:11:50,916 --> 00:11:54,208 {\an8}प्रॉम 134 00:12:07,833 --> 00:12:08,666 धत्! 135 00:12:41,958 --> 00:12:43,541 उन्होंने अंदर बंद कर दिया। हम फँस गए। 136 00:12:47,875 --> 00:12:49,041 वे हम पर गोलियाँ चला रहे हैं! 137 00:13:15,166 --> 00:13:16,583 कैरी। कैरी! 138 00:14:53,708 --> 00:14:55,916 हर कोई कैरी के बारे में पूछता है। 139 00:14:57,333 --> 00:15:00,125 पर वहाँ मौजूद दूसरे लोगों के बारे में कोई नहीं पूछता। 140 00:15:00,875 --> 00:15:02,707 वे अजनबी जो वहाँ थे। 141 00:15:02,708 --> 00:15:06,333 वे लोग जिन्हें मैंने ज़िंदगी में पहले कभी नहीं देखा था। 142 00:15:08,041 --> 00:15:10,375 और हालाँकि यकीन करना बहुत मुश्किल है, 143 00:15:11,250 --> 00:15:13,333 और यह समझना बहुत मुश्किल है, 144 00:15:14,541 --> 00:15:17,375 कोई भी सही सवाल नहीं पूछ रहा है। 145 00:15:19,458 --> 00:15:21,083 क्योंकि बात सिर्फ़ कैरी की नहीं थी। 146 00:15:22,583 --> 00:15:24,000 वही तो बात है। 147 00:15:25,875 --> 00:15:29,750 बात सिर्फ़ कैरी की नहीं थी। 148 00:15:37,875 --> 00:15:40,166 - तुम्हें पूरा यकीन है? - हाँ। 149 00:15:41,625 --> 00:15:44,333 पर तुम्हें पूरा यकीन नहीं है। है ना? 150 00:15:46,166 --> 00:15:48,208 मैं कहूँगी कि अगर ठीक से सोचो, 151 00:15:49,333 --> 00:15:52,166 तो तुम्हें एहसास होगा कि तुमने वहाँ कोई छाया नहीं देखी। 152 00:15:54,125 --> 00:15:57,250 इसलिए यकीन नहीं है, है ना? 153 00:16:29,333 --> 00:16:30,375 वह सब क्या था? 154 00:16:31,458 --> 00:16:33,583 - वह सब क्या बकवास थी? - हे भगवान। 155 00:16:35,750 --> 00:16:36,791 हे भगवान। 156 00:16:38,000 --> 00:16:40,375 वह सब था क्या, यार? 157 00:16:50,166 --> 00:16:51,250 वह उसने किया था। 158 00:16:52,083 --> 00:16:54,458 बकवास बंद करो। पागल हो गई हो क्या? 159 00:16:56,166 --> 00:16:57,583 बिली, हमने यह क्या कर दिया? 160 00:17:01,625 --> 00:17:03,125 वे इसी लायक थे। 161 00:17:04,750 --> 00:17:05,791 वे सब के सब। 162 00:17:07,041 --> 00:17:09,458 बिली। बिली। 163 00:17:15,541 --> 00:17:17,458 वह साली सिरफिरी! 164 00:17:25,208 --> 00:17:27,083 मर अब! 165 00:17:29,166 --> 00:17:30,415 अब तू मरेगी। 166 00:17:30,416 --> 00:17:31,625 रुको! 167 00:18:22,250 --> 00:18:23,416 बहुत बढ़िया। 168 00:18:26,375 --> 00:18:27,625 इसके कर्मों का ही फल है। 169 00:18:31,750 --> 00:18:32,750 हे भगवान… 170 00:18:36,750 --> 00:18:38,708 हद है, क्या नाटक है। 171 00:19:04,791 --> 00:19:05,875 मुझे माफ़… 172 00:19:21,166 --> 00:19:24,791 ए, मेरी तरफ़ देखो। 173 00:19:26,083 --> 00:19:28,707 तुमने कुछ गलत नहीं किया, ठीक है? 174 00:19:28,708 --> 00:19:29,708 कुछ भी नहीं। 175 00:19:32,541 --> 00:19:34,291 सुनो। क्या आवाज़ सुनाई दे रही है? 176 00:19:39,041 --> 00:19:43,082 तुम तो बस जीना चाहती थीं। 177 00:19:43,083 --> 00:19:48,040 कब नचाओगी इस दुनिया को अपने इशारों पर? 178 00:19:48,041 --> 00:19:49,916 तो बोलो। "मैं जियूँगी।" 179 00:19:51,333 --> 00:19:52,833 मैं जियूँगी। 180 00:19:53,541 --> 00:19:54,416 उठो। 181 00:19:55,416 --> 00:19:57,332 कहो, "भाड़ में जाओ, मैं जियूँगी!" 182 00:19:57,333 --> 00:20:00,665 मुझे याद है तुम्हारी आँखों का वो पागलपन 183 00:20:00,666 --> 00:20:03,624 भाड़ में जाओ! मैं जियूँगी। 184 00:20:03,625 --> 00:20:08,665 कर दो आज़ाद उसे आज रात 185 00:20:08,666 --> 00:20:10,082 अब, मेरे साथ डांस करो। 186 00:20:10,083 --> 00:20:16,165 कर दो आज़ाद उसे आज रात 187 00:20:16,166 --> 00:20:17,291 हाँ, हाँ 188 00:20:17,958 --> 00:20:22,291 जैसे चलती हो तुम, जैसे बोलती हो तुम वे ना समझेंगे कभी 189 00:20:24,208 --> 00:20:25,332 युवन हाई स्कूल 190 00:20:25,333 --> 00:20:27,540 हाँ, तुमने बदले अपने बाल तुमने बदल डाला पहनावा 191 00:20:27,541 --> 00:20:29,500 और सब गए घबरा 192 00:20:31,583 --> 00:20:36,874 पर वह डाले आँखों में आँखें हर रात 193 00:20:36,875 --> 00:20:40,915 पर तुम चाहो मुँह मोड़ना इन सबसे 194 00:20:40,916 --> 00:20:44,165 और चाहो बस जीना अपनी जिंदगी 195 00:20:44,166 --> 00:20:46,290 शर्मीली सी 196 00:20:46,291 --> 00:20:47,749 ना करो अब नाटक कि हो तुम 197 00:20:47,750 --> 00:20:51,416 शर्मीली, शर्मीली सी 198 00:20:54,000 --> 00:20:58,875 कब नचाओगी इस दुनिया को अपने इशारों पर? 199 00:21:00,458 --> 00:21:06,708 मुझे याद है तुम्हारी आँखों का वो पागलपन 200 00:21:07,416 --> 00:21:13,833 कर दो आज़ाद उसे आज रात 201 00:21:15,000 --> 00:21:21,165 कर दो आज़ाद उसे आज रात 202 00:21:21,166 --> 00:21:22,208 हाँ, हाँ 203 00:21:31,291 --> 00:21:33,916 ब्रायन डे पाल्मा रेट्रोस्पेक्टिव 35 एमएम में 204 00:21:56,083 --> 00:21:57,208 एमलाइन! 205 00:22:31,625 --> 00:22:32,500 कैरी! 206 00:22:33,666 --> 00:22:35,874 कैरी, भाग जाओ यहाँ से। 207 00:22:35,875 --> 00:22:38,540 हे भगवान, तुम्हें क्या हो गया है? 208 00:22:38,541 --> 00:22:39,625 हैलो, स्टेला। 209 00:22:41,041 --> 00:22:43,790 पूरे शहर में कर्फ़्यू लगा है। तुम्हें यहाँ से निकलना होगा। 210 00:22:43,791 --> 00:22:45,290 तुम्हारी माँ कहाँ है? 211 00:22:45,291 --> 00:22:47,416 तुम लोग जा रहे हो ना? 212 00:22:49,083 --> 00:22:51,125 वे किताबें देने के लिए फिर से शुक्रिया। 213 00:23:20,041 --> 00:23:21,000 माँ। 214 00:23:51,416 --> 00:23:55,874 लैवेंडर हरा है, डिली-डिली 215 00:23:55,875 --> 00:23:58,583 लैवेंडर नीला है 216 00:24:01,083 --> 00:24:05,165 अगर तुम मुझसे प्यार करो, डिली-डिली 217 00:24:05,166 --> 00:24:08,125 तो मैं भी तुमसे प्यार करूँगी 218 00:24:09,541 --> 00:24:13,749 पंछियों को गाने दो, डिली-डिली 219 00:24:13,750 --> 00:24:16,207 मेमनों को खेलने दो 220 00:24:16,208 --> 00:24:20,957 हम महफ़ूज़ रहेंगे, डिली-डिली 221 00:24:20,958 --> 00:24:23,957 हर मुसीबत से दूर रहेंगे 222 00:24:23,958 --> 00:24:25,250 वे सब मारे गए। 223 00:24:28,916 --> 00:24:30,041 कौन? 224 00:24:32,791 --> 00:24:35,333 वे सब के सब, शायद। 225 00:24:39,166 --> 00:24:40,166 स्कूल में। 226 00:24:43,291 --> 00:24:44,958 शायद और भी लोग मरे होंगे। 227 00:24:46,708 --> 00:24:48,000 मुझे नहीं पता। 228 00:24:51,750 --> 00:24:52,791 ठीक है। 229 00:24:54,208 --> 00:24:56,250 मुझे माफ़ कर दीजिए, माँ। 230 00:24:58,000 --> 00:24:59,125 बस शांत हो जाओ। 231 00:25:00,416 --> 00:25:02,083 मैं यह किया करती थी। 232 00:25:03,125 --> 00:25:08,916 जिस रात तुम पैदा हुई थीं, मैंने तुम पर लगा खून साफ़ किया था… 233 00:25:09,625 --> 00:25:11,500 तुम्हें नहलाया था। 234 00:25:15,166 --> 00:25:16,749 यह भी वैसा ही स्पंज है। 235 00:25:16,750 --> 00:25:19,166 अब याद आ रहा है, यह… 236 00:25:20,958 --> 00:25:22,041 वैसा ही है। 237 00:25:32,000 --> 00:25:33,000 ठीक है। 238 00:26:11,000 --> 00:26:12,458 हम साथ में प्रार्थना कर सकते हैं। 239 00:26:13,458 --> 00:26:16,666 जैसे तुम्हारे बचपन में किया करते थे। 240 00:26:17,791 --> 00:26:22,875 मैं यहाँ आती थी, और तुम भी अपने आप आ जाती थीं। 241 00:26:24,166 --> 00:26:25,583 मैं मुड़कर देखती तो तुम… 242 00:26:26,666 --> 00:26:28,540 तुम मेरे पास ही खड़ी होती थीं। 243 00:26:28,541 --> 00:26:30,999 हाथ जोड़कर, आँखें मूँदकर, 244 00:26:31,000 --> 00:26:33,708 और मेरी नकल करती थीं तुम, शायद। 245 00:26:36,250 --> 00:26:37,499 मुझे याद नहीं है। 246 00:26:37,500 --> 00:26:39,458 कैसे याद होगा? तब तुम बहुत छोटी सी थीं। 247 00:26:40,541 --> 00:26:43,000 मेरी नकलची गुड़िया थी। 248 00:26:44,541 --> 00:26:46,041 मेरी छोटी सी परछाईं थीं। 249 00:26:47,750 --> 00:26:48,791 और तुम कितनी… 250 00:26:50,541 --> 00:26:51,582 पाक थीं। 251 00:26:51,583 --> 00:26:52,500 तुम… 252 00:26:54,750 --> 00:26:59,415 कितनी मासूम थीं और भोली थीं, बिल्कुल जैसी भगवान चाहते थे। 253 00:26:59,416 --> 00:27:00,625 तुम बस… 254 00:27:02,416 --> 00:27:04,750 तुम नई बर्फ़ की तरह दमकती थीं। 255 00:27:09,541 --> 00:27:11,291 क्या मुझे माफ़ी मिल सकती है? 256 00:27:13,208 --> 00:27:15,458 वह माफ़ करते हैं। वह माफ़ कर सकते हैं। 257 00:27:18,416 --> 00:27:20,500 - आज रात भी? - आज रात भी। 258 00:27:24,708 --> 00:27:27,666 और अगर वह नहीं कर पाए, तो मैं तुम्हें माफ़ करती हूँ। 259 00:27:31,583 --> 00:27:32,708 मैं माफ़ करती हूँ, जान। 260 00:27:33,416 --> 00:27:35,750 जो भी हुआ। आज रात जो हुआ और बाकी सब के लिए। 261 00:27:37,708 --> 00:27:38,666 हर चीज़ के लिए। 262 00:27:40,750 --> 00:27:44,375 क्या तुम मुझे माफ़ कर सकती हो? 263 00:27:49,000 --> 00:27:49,916 किसलिए? 264 00:27:50,708 --> 00:27:51,750 किसी भी चीज़ के लिए। 265 00:27:54,208 --> 00:27:56,583 हर चीज़ के लिए। हर बात के लिए। 266 00:27:58,791 --> 00:28:00,083 बिल्कुल, माँ। 267 00:28:02,958 --> 00:28:04,375 तो कहो कि तुमने मुझे माफ़ कर दिया। 268 00:28:05,750 --> 00:28:08,375 - मैं आपको माफ़ करती हूँ। - कहो… फिर से कहो। 269 00:28:11,333 --> 00:28:12,958 मैं आपको माफ़ करती हूँ, माँ। 270 00:28:19,750 --> 00:28:22,291 तो, चलो, साथ में प्रार्थना करते हैं, मेरी बच्ची। 271 00:28:37,250 --> 00:28:38,999 हे परमपिता परमेश्वर, 272 00:28:39,000 --> 00:28:42,708 मैं आज आपसे अपने पापों की माफ़ी माँगने आई हूँ। 273 00:28:48,500 --> 00:28:51,999 मैं अपने मुँह से यह कबूल करती हूँ और दिल में यह मानती हूँ 274 00:28:52,000 --> 00:28:53,666 - कि यीशु आपके बेटे हैं… - हे प्रभु। प्लीज़। 275 00:28:55,375 --> 00:28:57,624 …और उन्होंने कैवलरी में सूली पर अपनी जान दी… 276 00:28:57,625 --> 00:29:00,332 - मुझे ताकत हो, प्रभु। - …ताकि मुझे माफ़ी मिल जाए 277 00:29:00,333 --> 00:29:03,166 और मैं अनंत जीवन पाऊँ… 278 00:29:12,791 --> 00:29:13,791 नहीं! 279 00:29:24,583 --> 00:29:25,416 कैरी? 280 00:29:44,541 --> 00:29:45,833 क्यों? 281 00:32:01,000 --> 00:32:03,583 ए, तो यहाँ हो तुम। 282 00:32:05,958 --> 00:32:07,500 मुझे मरने दो। 283 00:32:08,083 --> 00:32:10,916 नहीं, मैं तुम्हारी मदद करने आई हूँ। 284 00:32:16,166 --> 00:32:17,208 आओ। 285 00:32:18,375 --> 00:32:19,375 आ जाओ। 286 00:32:20,458 --> 00:32:21,833 कहा था ना मैं असली हूँ। 287 00:32:23,250 --> 00:32:24,708 तुम्हें यहाँ से निकालना होगा। 288 00:32:34,291 --> 00:32:35,333 मुझे गोली लगी है। 289 00:32:37,500 --> 00:32:38,416 क्या? 290 00:32:39,375 --> 00:32:40,333 तो तुम कैसे… 291 00:32:58,583 --> 00:33:00,583 तुमने उसे उस रात पहले कभी देखा था? 292 00:33:08,958 --> 00:33:09,875 नहीं। 293 00:33:11,416 --> 00:33:13,832 यह वही है। पक्का? 294 00:33:13,833 --> 00:33:14,875 हाँ। 295 00:33:18,458 --> 00:33:20,333 - कौन है यह? - उसकी चिंता मत करो। 296 00:33:23,458 --> 00:33:25,000 इसका मतलब है वह महफ़ूज़ है? 297 00:33:25,583 --> 00:33:26,624 कैरी? हाँ। 298 00:33:26,625 --> 00:33:27,958 ज़िंदा तो ज़रूर है। 299 00:33:28,625 --> 00:33:30,208 पर यह नहीं कह सकती कि वह महफ़ूज़ है। 300 00:33:32,208 --> 00:33:33,083 कौन है वो? 301 00:33:33,833 --> 00:33:34,916 यह जानना ज़रूरी नहीं है। 302 00:33:36,041 --> 00:33:37,166 देखो, मैं… 303 00:33:38,791 --> 00:33:40,624 लग रहा है कि तुम मुझे बताना नहीं चाहतीं। 304 00:33:40,625 --> 00:33:42,708 मैं सच में… मैं नहीं… 305 00:33:43,416 --> 00:33:45,625 - माफ़ करना। मैंने नहीं… - तुम्हारे बच्चे हैं? 306 00:33:46,291 --> 00:33:47,625 - ऐसा कह सकते हैं। - मतलब नहीं हैं? 307 00:33:50,291 --> 00:33:52,000 हाँ, बच्चे नहीं हैं। 308 00:33:53,750 --> 00:33:54,708 ज़ाहिर है। 309 00:33:56,416 --> 00:33:59,207 अगर एक माँ से कहोगी कि उसका बच्चा महफ़ूज़ नहीं है, 310 00:33:59,208 --> 00:34:01,957 और फिर उसे सारी जानकारी देने से इनकार करती हो, 311 00:34:01,958 --> 00:34:04,832 तो ज़ाहिर है कि तुम माँ नहीं हो। 312 00:34:04,833 --> 00:34:07,041 मतलब, अगर वह… 313 00:34:08,416 --> 00:34:12,083 अगर मेरी बेटी को उस लड़की से खतरा है, 314 00:34:13,333 --> 00:34:16,707 तो तुम मुझे वह सब बताओगी जो मैं जानना चाहती हूँ, 315 00:34:16,708 --> 00:34:21,249 क्योंकि यहाँ से जाने के बाद मेरी ज़िंदगी का एक ही मकसद होगा, 316 00:34:21,250 --> 00:34:23,208 उस लड़की को ढूँढ़ना। 317 00:34:24,958 --> 00:34:26,041 समझ गईं मेरी बात? 318 00:34:30,000 --> 00:34:31,000 समझ गई। 319 00:34:31,916 --> 00:34:32,875 और मुझे तुम पर यकीन है। 320 00:34:34,708 --> 00:34:36,666 उस लड़की का नाम है एमलाइन वेस्ट। 321 00:34:38,833 --> 00:34:39,833 क्या वह खतरनाक है? 322 00:34:40,750 --> 00:34:42,333 हाँ, वह एक एपी है। 323 00:34:46,291 --> 00:34:47,291 वह क्या होता है? 324 00:34:49,333 --> 00:34:50,458 एस्ट्रल प्रोजेक्टर। 325 00:34:52,125 --> 00:34:55,333 डाइनर में उस औरत से मिलने से पहले तुमने उनके बारे में पढ़ा होगा। 326 00:35:01,208 --> 00:35:03,333 - मुझे जाना है। - बैठ जाओ। 327 00:35:08,000 --> 00:35:12,291 मुझे फिर से बताओ कि घर जब टूट रहा था, तब क्या हुआ था। 328 00:35:13,041 --> 00:35:15,416 क्या तुमने पहले कभी ऐसा कुछ किया था? 329 00:35:20,583 --> 00:35:24,458 तुमने छत को नीचे गिरते देखा, खुद पर गिरते हुए, और तुमने उसे… 330 00:35:27,625 --> 00:35:28,666 रोक दिया। 331 00:35:30,416 --> 00:35:32,958 मुझे पसंद आया। "रोक दिया।" 332 00:35:34,125 --> 00:35:35,708 क्या तुमने पहले कभी यह किया है? 333 00:35:40,541 --> 00:35:43,250 हे, प्रभु। प्लीज़ मेरी ओर देखिए। 334 00:35:46,416 --> 00:35:48,791 हे, प्रभु। प्लीज़ मेरी ओर देखिए। 335 00:35:49,708 --> 00:35:51,833 हे, प्रभु। प्लीज़ मेरी ओर देखिए। 336 00:35:57,916 --> 00:35:59,041 शायद एक बार किया था। 337 00:36:01,541 --> 00:36:02,583 प्लीज़, प्रभु। 338 00:36:04,375 --> 00:36:05,500 प्लीज़? 339 00:36:09,750 --> 00:36:11,915 जब मैं बहुत छोटी सी थी… 340 00:36:11,916 --> 00:36:13,249 उन्होंने जवाब दे दिया! 341 00:36:13,250 --> 00:36:16,166 …शायद मुझे लगा कि वह भगवान ने किया है। 342 00:36:19,250 --> 00:36:21,749 टीके जीन, हम उसे यही कहते हैं। 343 00:36:21,750 --> 00:36:24,790 वह आसानी से नहीं दिखती। हर अगली पीढ़ी में सक्रिय होती है। 344 00:36:24,791 --> 00:36:27,749 ज़्यादातर वह निष्क्रिय और बेअसर रहती है, 345 00:36:27,750 --> 00:36:30,333 और कुछ लोगों में तो वह एकदम बेअसर रहती है। 346 00:36:31,166 --> 00:36:34,125 कभी-कभी पूरी ज़िंदगी बीत जाती है और इसकी भनक भी नहीं पड़ती। 347 00:36:35,833 --> 00:36:38,290 पर ऐसे पलों में, 348 00:36:38,291 --> 00:36:40,832 ऐसे मुश्किल पलों में, तनाव भरे पलों में, 349 00:36:40,833 --> 00:36:44,791 कभी-कभी वह जाग जाती है। 350 00:36:46,125 --> 00:36:49,457 सबने वह कहानी सुनी है, एक औरत, उसके बच्चे और कार की। 351 00:36:49,458 --> 00:36:53,124 जैक टूट जाने पर एक माँ अपने बेटे को कार के नीचे फँसा हुआ देखती है, 352 00:36:53,125 --> 00:36:56,875 तो जब पड़ोसी मदद लाने जाते हैं, तब तक वह कार को उठाए रहती है। 353 00:36:58,333 --> 00:36:59,500 यह कहानी सुनी है? 354 00:37:01,083 --> 00:37:02,041 हाँ। 355 00:37:03,333 --> 00:37:05,915 मतलब, कभी ऐसी ही एक कहानी सुनी थी। 356 00:37:05,916 --> 00:37:08,499 मीडिया को यह समझ नहीं आया कि उस पल में, 357 00:37:08,500 --> 00:37:13,125 उसने अपने अंदर कुछ ऐसा देख लिया जिसके बारे में उसे पता ही नहीं था। 358 00:37:14,833 --> 00:37:17,083 कुछ ऐसा जो माँसपेशियों और हड्डियों से ज़्यादा ताकतवर था। 359 00:37:18,458 --> 00:37:22,250 और एक बार उसका पता चलने के बाद वह उसे फिर से ढूँढ सकती थी। 360 00:37:25,125 --> 00:37:27,500 क्या तुम उसे फिर कभी ढूँढ पाईं, मार्गरेट? 361 00:37:28,500 --> 00:37:29,500 सच बताओ। 362 00:37:30,791 --> 00:37:32,833 अभी सच बताना बहुत ज़रूरी है। 363 00:37:36,958 --> 00:37:37,875 नहीं। 364 00:37:43,125 --> 00:37:44,125 मुझे भी यही लगा था। 365 00:37:45,500 --> 00:37:46,416 कोई बात नहीं। 366 00:37:47,250 --> 00:37:50,250 बहुत से लोगों में एक आभासीय शक्ति होती है। उन्हें पता भी नहीं होता। 367 00:37:50,916 --> 00:37:53,125 कोई बात नहीं, मार्गरेट। कोई बात नहीं। 368 00:37:54,583 --> 00:37:55,458 मैं तो बस… 369 00:37:57,333 --> 00:37:59,957 वह करना चाहती थी जो उसके लिए अच्छा हो, हमेशा से। 370 00:37:59,958 --> 00:38:01,457 मैं बस… 371 00:38:01,458 --> 00:38:02,500 इस बात की चिंता मत करो। 372 00:38:04,000 --> 00:38:07,625 तुम उसे वह कभी नहीं दे पातीं, जो उसे चाहिए था। 373 00:38:09,875 --> 00:38:11,208 पर तुम्हारा दिल नेक है। 374 00:38:12,833 --> 00:38:15,166 तुम्हारा दिल बहुत अच्छा है। 375 00:38:17,666 --> 00:38:18,791 सुनो। तुम सुन पा रही हो? 376 00:38:19,416 --> 00:38:21,583 तुम उसकी धड़कन सुन पाओगी। 377 00:38:27,416 --> 00:38:29,291 अपने दिल में झाँककर देखो, मार्गरेट। 378 00:38:30,000 --> 00:38:32,125 अगर उसकी कल्पना कर सको तो आसान होगा। 379 00:38:32,750 --> 00:38:35,915 तुम्हारा दिल एक बड़ी सी लाल मांसपेशी है। 380 00:38:35,916 --> 00:38:38,333 और कभी-कभी वह तेज़ी से धड़कता है, 381 00:38:39,750 --> 00:38:43,957 डर लगने पर बहुत तेज़ी से धड़कता है, पर तुम्हें डरने की ज़रूरत नहीं है। 382 00:38:43,958 --> 00:38:46,000 इसलिए अब धड़कन धीमी हो रही है। 383 00:38:47,625 --> 00:38:48,541 और धीमी। 384 00:38:50,416 --> 00:38:51,666 अब थोड़ी और धीमी हो गई। 385 00:38:59,916 --> 00:39:01,750 मैं तुम्हें एक तोहफ़ा दे रही हूँ, मार्गरेट। 386 00:39:02,541 --> 00:39:04,791 चिंता मत करो। तोहफ़े सबको पसंद आते हैं। 387 00:39:05,791 --> 00:39:07,332 और मैं तोहफ़े देने में माहिर हूँ। 388 00:39:07,333 --> 00:39:08,624 और धीमी। 389 00:39:08,625 --> 00:39:10,957 लोगों को वह देने में जो वे हमेशा से पाना चाहते थे। 390 00:39:10,958 --> 00:39:14,000 और क्या तुम जानती हो कि तुम्हें हमेशा से क्या चाहिए था, मार्गरेट? 391 00:39:17,416 --> 00:39:18,458 अंधेरा 392 00:39:20,041 --> 00:39:21,666 और वहाँ जो भी भगवान वहाँ रहता है। 393 00:39:23,333 --> 00:39:24,250 और धीमी। 394 00:39:28,875 --> 00:39:29,875 कोई बात नहीं। 395 00:39:35,625 --> 00:39:37,874 हे परमपिता परमेश्वर, जो स्वर्ग में विराजमान हैं… 396 00:39:37,875 --> 00:39:38,833 और धीमी। 397 00:39:40,208 --> 00:39:42,082 …आपका नाम पवित्र हो… 398 00:39:42,083 --> 00:39:44,166 अब खून तुम्हारी रगों में लौट रहा है। 399 00:39:45,583 --> 00:39:46,666 …आपका राज्य आए… 400 00:39:47,625 --> 00:39:50,458 हाथ संगमरमर की तरह हो गए हैं। सफ़ेद। 401 00:39:51,416 --> 00:39:52,625 …आपकी इच्छा पूरी हो… 402 00:39:53,791 --> 00:39:56,375 मेरी इच्छा, मार्गरेट। 403 00:39:57,666 --> 00:39:58,957 मेरी इच्छा। 404 00:39:58,958 --> 00:40:00,290 …इस दुनिया में… 405 00:40:00,291 --> 00:40:01,291 और धीमी। 406 00:40:08,500 --> 00:40:09,583 धड़कन बंद। 407 00:40:27,500 --> 00:40:28,624 अरे बाप रे। 408 00:40:28,625 --> 00:40:30,499 तुमने उसकी माँ को मार डाला? 409 00:40:30,500 --> 00:40:31,833 कुछ दिखाई दिया, केटलिन? 410 00:40:32,541 --> 00:40:35,125 बस कुछ झलकियाँ। कार सफ़ेद है। 411 00:40:35,708 --> 00:40:37,375 - इसने नंबर प्लेट नहीं देखी। - ठीक है। 412 00:40:38,000 --> 00:40:39,332 इसे होटल वापस ले लाओ। 413 00:40:39,333 --> 00:40:42,125 इसे इतनी चोटें आई हैं, इसलिए धड़कन बंद होने पर किसी को शक नहीं होगा। 414 00:40:43,083 --> 00:40:44,083 इसे बिस्तर पर लिटा देना। 415 00:40:45,250 --> 00:40:46,916 मार्गरेट व्हाइट नींद में चल बसी। 416 00:41:03,541 --> 00:41:04,541 ए। 417 00:41:05,875 --> 00:41:07,416 ए, कैसा लग रहा है? 418 00:41:14,791 --> 00:41:15,833 हम कहाँ हैं? 419 00:41:21,000 --> 00:41:22,250 लो, तुम्हारा बुखार उतर गया। 420 00:41:23,208 --> 00:41:25,166 अच्छा हुआ। कैसा… 421 00:41:25,750 --> 00:41:27,458 तुम्हारा हाथ और कंधा कैसे हैं? 422 00:41:28,291 --> 00:41:30,375 मैंने पट्टी बाँधने की पूरी कोशिश की पर… 423 00:41:31,666 --> 00:41:32,750 तुम्हें गोली लगी है क्या? 424 00:41:35,041 --> 00:41:37,499 हाँ, उन्होंने तुम्हारे कान के पर्दे में छुरा भोंका था। 425 00:41:37,500 --> 00:41:40,457 पर बस छूकर निकल गया। तुमने बहुत जल्दी पलटवार कर दिया। 426 00:41:40,458 --> 00:41:43,166 थोड़ा समय लगेगा, पर तुम ठीक हो जाओगी। 427 00:41:44,916 --> 00:41:48,166 - मेरी माँ ने… - तुम्हारे सिर में चाकू मारने की कोशिश की। 428 00:41:49,583 --> 00:41:51,375 यह मेरे साथ हो चुका है इसलिए समझ सकती हूँ। 429 00:41:52,250 --> 00:41:53,291 बहुत बुरा लगता है। 430 00:41:58,250 --> 00:41:59,791 हाँ, अब तुम मुझे छू सकती हो। 431 00:42:00,541 --> 00:42:02,416 शायद मुझसे बहुत बदबू भी आ रही होगी। 432 00:42:04,791 --> 00:42:05,791 तुम असली हो। 433 00:42:06,875 --> 00:42:07,833 बिल्कुल। 434 00:42:09,583 --> 00:42:11,958 लेकिन… लेकिन तुम को बस मेरे खयालों में थीं। 435 00:42:13,041 --> 00:42:14,750 नहीं। ऐसा नहीं है। मैं… 436 00:42:17,625 --> 00:42:20,416 माफ़ करना, तुम तक पहुँचने में मुझे इतना समय लग गया। सफ़र लंबा था। 437 00:42:21,750 --> 00:42:23,041 तुम कौन हो? 438 00:42:24,208 --> 00:42:26,291 वह कहानी भी बहुत लंबी है। 439 00:42:27,291 --> 00:42:29,791 पर हमारे पास वक्त है। यकीन मानो। 440 00:42:30,625 --> 00:42:31,708 हम कहाँ हैं? 441 00:42:32,625 --> 00:42:34,457 - ठीक है। फिर वही सवाल। - कहाँ हैं? 442 00:42:34,458 --> 00:42:35,958 हाँ। देखो, मैं… 443 00:42:37,541 --> 00:42:42,250 मतलब, देखा जाए, तो अगर मैं तुम्हें ना बताऊँ, तो तुम सोच नहीं पाओगी, 444 00:42:42,875 --> 00:42:45,165 जो अच्छा है, अगर कोई तुम्हें ट्रैक कर रहा हो। 445 00:42:45,166 --> 00:42:48,125 मैंने तुमसे दो आसान से सवाल पूछे थे। 446 00:42:48,833 --> 00:42:51,374 तुम कौन हो और हम कहाँ हैं? 447 00:42:51,375 --> 00:42:53,624 और तुम इनके जवाब भी नहीं दे सकतीं? 448 00:42:53,625 --> 00:42:57,290 तुम मुझे भगा ले जा रही हो और मुझे अंधेरे में रख रही हो। 449 00:42:57,291 --> 00:42:58,249 क्यों… 450 00:42:58,250 --> 00:43:02,374 हर कोई ऐसे क्यों पेश आता है जैसे मैं कुछ संभाल ही नहीं सकती? 451 00:43:02,375 --> 00:43:04,540 नहीं, तुम संभाल सकती हो। तुम यह कर सकती हो। 452 00:43:04,541 --> 00:43:07,166 और तुममें कोई खामी नहीं है, ठीक है? बिल्कुल भी नहीं। 453 00:43:08,208 --> 00:43:09,250 तुम एक भगवान हो। 454 00:43:10,125 --> 00:43:13,457 तुम एक ज़बरदस्त तूफ़ान हो। 455 00:43:13,458 --> 00:43:15,874 और मैं तुम्हें भगाकर नहीं ले जा रही, 456 00:43:15,875 --> 00:43:17,832 ना ही अंधेरे में रख रही हूँ। 457 00:43:17,833 --> 00:43:20,041 मैं तुम्हें ऐसी जगह ले जा रही हूँ जहाँ कोई खतरा नहीं है 458 00:43:20,791 --> 00:43:23,666 क्योंकि कुछ राक्षस हमारे पीछे पड़े हैं। और यह मेरी खुशनसीबी है। 459 00:43:25,000 --> 00:43:26,083 मैं कौन हूँ? 460 00:43:26,916 --> 00:43:28,000 मैं तुम्हारी दोस्त हूँ। 461 00:43:28,791 --> 00:43:29,833 और हम कहाँ हैं? 462 00:43:31,416 --> 00:43:32,666 यही तो दुनिया है। 463 00:43:34,750 --> 00:43:36,500 यही तो तुम हमेशा से चाहती थीं, है ना? 464 00:43:39,000 --> 00:43:40,875 और यह तुम्हारी है, कैरी। 465 00:43:45,208 --> 00:43:48,540 और मुझे पता है कि तुम्हें दुख हो रहा है और हम उस पर भी काम करेंगे, 466 00:43:48,541 --> 00:43:51,041 क्योंकि तुमने पैरों में पड़ी ज़ंजीरों के अलावा कुछ नहीं तोड़ा। 467 00:43:57,250 --> 00:43:58,333 यह मेरी दुनिया है? 468 00:43:59,791 --> 00:44:00,875 हाँ, बिल्कुल। 469 00:44:07,291 --> 00:44:08,333 मेरी दुनिया। 470 00:44:09,708 --> 00:44:11,083 पूरी की पूरी। 471 00:44:14,708 --> 00:44:15,750 यह मेरी दुनिया है। 472 00:44:17,500 --> 00:44:18,541 कहाँ जाना चाहती हो? 473 00:44:39,041 --> 00:44:42,000 स्टीफ़न किंग के उपन्यास पर आधारित 474 00:46:17,875 --> 00:46:19,957 संवाद अनुवादक शीला सिजिन मैथ्यूज़ 475 00:46:19,958 --> 00:46:21,958 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल