1 00:00:10,511 --> 00:00:14,723 मार्सेई 2 00:00:46,088 --> 00:00:47,548 टेडी कम्पानो रास्ते में है। 3 00:00:47,631 --> 00:00:49,216 उसका हवाई जहाज़ अटलांटिक के ऊपर है। 4 00:01:00,394 --> 00:01:02,855 - क्या मैं आपके लिए कोई ड्रिंक ले आऊँ, मिस्टर कम्पानो? - हैंड्रिक्स और टॉनिक। 5 00:01:02,938 --> 00:01:06,066 मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि तुम कल मेरे साथ ही क्यों नहीं चले। 6 00:01:06,149 --> 00:01:09,361 हम मार्सेई होते हुए जाएँगे और एक तीर से दो निशाने लगाएँगे। 7 00:01:09,444 --> 00:01:11,864 - मैं तुम्हारे साथ आ सकता था। - आपको मार्सेई पसंद नहीं है। 8 00:01:11,947 --> 00:01:14,408 सही कहा, लेकिन मुझे नीस बहुत पसंद है। 9 00:01:14,491 --> 00:01:16,702 टेडी, क्या मैंने तुम्हें कभी शेव्रे डोर के बारे में बताया है? 10 00:01:17,619 --> 00:01:20,414 मोनेको का राजकुमार हर महीने वहाँ खाना खाता है। 11 00:01:20,497 --> 00:01:21,832 मुझे यक़ीन है वह बहुत अच्छा होगा, पॉप। 12 00:01:21,915 --> 00:01:24,001 कल रात हम वहाँ खाना खा सकते हैं। 13 00:01:24,084 --> 00:01:26,628 आपको पता है मुझे बहुत अच्छा लगता, पर मैंने क्विन से कहा था कि मैं उससे 14 00:01:26,712 --> 00:01:28,255 पैरिस में मिलूँगा और मेरा अगला दिन बहुत व्यस्त है। 15 00:01:28,338 --> 00:01:31,633 अगर आपका बहुत मन है तो हम हफ़्ते के आख़िर में जा सकते हैं। मतलब, एक और सूट ले आइए। 16 00:01:31,717 --> 00:01:33,010 हाँ, शायद ले ही आऊँगा। 17 00:01:33,093 --> 00:01:34,553 मैं आपसे पैरिस में मिलता हूँ। 18 00:01:34,636 --> 00:01:36,263 हाँ, तुम्हारा सफ़र सुरक्षित रहे। 19 00:01:49,026 --> 00:01:50,027 हे, मैं बोल रहा हूँ। 20 00:01:50,944 --> 00:01:52,112 हम कब मिल सकते हैं? 21 00:02:50,254 --> 00:02:53,215 द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी 22 00:02:53,298 --> 00:02:55,259 लॉरा डेव के उपन्यास पर आधारित 23 00:03:06,395 --> 00:03:08,814 बुधवार दोपहर एक बजे - आइवन एस्कारा 24 00:03:11,817 --> 00:03:13,944 सोमवार सुबह नौ बजे - आइवन एस्कारा 25 00:03:15,195 --> 00:03:18,532 तुम्हारी सभी ऑनलाइन ज़रूरतों के लिए एक सुरक्षित लैपटॉप। 26 00:03:19,491 --> 00:03:21,410 क्या आप आइवन एस्कारा को जानते हैं? 27 00:03:21,493 --> 00:03:23,829 - वह शायद मेरी मॉम के दोस्त थे। - आइवन… 28 00:03:25,038 --> 00:03:27,040 हाँ, केट के लॉ स्कूल में आइवन नाम का एक बंदा था। 29 00:03:27,583 --> 00:03:29,168 - क्यों? - मतलब, 30 00:03:29,251 --> 00:03:33,297 उनका नाम मेरी मॉम के प्लैनर में दो बार लिखा है, उनके मरने से ठीक पहले। 31 00:03:34,923 --> 00:03:37,551 मुमकिन है उनकी फिर से एक-दूसरे से मुलाक़ात हो गई हो और वे दोस्ती बढ़ा रहे हों। 32 00:03:37,634 --> 00:03:40,596 नहीं, पर उनसे दो बार मिलने की क्या ज़रूरत थी? 33 00:03:40,679 --> 00:03:42,306 तुम यह क्या कर रही हो, बेल्स? 34 00:03:42,389 --> 00:03:45,767 क्या आपको मेरी मॉम के घर छोड़कर जाने के बारे में कुछ भी याद है? 35 00:03:45,851 --> 00:03:48,604 उस समय मुझे किसी मोटल में ले जाने के बारे में? 36 00:03:48,687 --> 00:03:49,938 तुम्हें यह किसने बताया? 37 00:03:50,898 --> 00:03:52,024 क्या आपको उस बारे में पता था? 38 00:03:52,858 --> 00:03:54,568 इस बारे में तुम्हें असल में अपने डैड से बात करनी चाहिए। 39 00:03:54,651 --> 00:03:55,903 चार्ली, प्लीज़। 40 00:03:59,740 --> 00:04:02,868 ईथन… ओवेन मेरे डैड की मदद कर रहा था, 41 00:04:02,951 --> 00:04:05,329 और तुम्हारी मॉम को यह अच्छा नहीं लगा। 42 00:04:06,205 --> 00:04:09,166 आप लोगों को यह तो मालूम रहा होगा कि नाना जी कम्पानो परिवार के लिए काम कर रहे थे। 43 00:04:09,249 --> 00:04:10,250 हमें मालूम था। 44 00:04:10,334 --> 00:04:12,544 जब हम बच्चे थे, वह मैं था जिसे यह बात अजीब लगती थी। 45 00:04:12,628 --> 00:04:13,962 केट हमेशा उनका बचाव करती रहती थी। 46 00:04:14,046 --> 00:04:17,173 तो फिर जब मेरे डैड उनकी मदद कर रहे थे, तो मॉम को परेशानी क्यों हुई? 47 00:04:17,673 --> 00:04:20,260 लॉ स्कूल में, मेरे डैड के काम को लेकर केट का नज़रिया बदल गया। 48 00:04:20,344 --> 00:04:21,845 उसे लेकर उनकी बहुत लड़ाइयाँ हुआ करती थीं। 49 00:04:21,928 --> 00:04:25,140 तो जब केट को पता चला कि ओवेन कम्पानो परिवार की मदद कर रहा था… 50 00:04:25,224 --> 00:04:26,767 वे इसी बारे में बहस कर रहे थे। 51 00:04:28,727 --> 00:04:30,729 वह नहीं चाहती थी कि ओवेन इस सबमें फँस जाए। 52 00:04:32,314 --> 00:04:35,484 लेकिन मुझे कहना होगा, बेल्स, मुझे नहीं लगता कि इन सब बातों में उलझने का कोई मतलब है। 53 00:04:36,944 --> 00:04:37,945 वह जा चुकी है। 54 00:04:39,112 --> 00:04:41,907 और अगर हमें एक परिवार की तरह रहना है, तो हमें आगे बढ़ने का रास्ता ढूँढना होगा। 55 00:04:44,451 --> 00:04:45,577 हम सबको। 56 00:04:49,581 --> 00:04:50,582 अगला। 57 00:04:53,293 --> 00:04:54,294 पासपोर्ट। 58 00:05:05,681 --> 00:05:07,140 आपके यहाँ आने की वजह… 59 00:05:07,224 --> 00:05:08,392 पासपोर्ट - उपनाम - स्कॉट पहला नाम - रूबी 60 00:05:08,475 --> 00:05:10,394 - …मिस स्कॉट? - छुट्टियाँ मनाने। 61 00:05:13,355 --> 00:05:15,607 ज़्यादातर अमेरिकी लोग नीस में छुट्टियाँ मनाते हैं। 62 00:05:15,691 --> 00:05:17,359 मैं एक वुडटर्नर हूँ। 63 00:05:17,442 --> 00:05:21,822 मैंने कई साल पहले प्यू-सेंट-मार्टां में ज्याँ अलार के साथ पढ़ाई की थी। 64 00:05:21,905 --> 00:05:23,240 वह मुझसे मिलने आ रहे हैं। 65 00:05:24,950 --> 00:05:26,034 फ़्रेंच गणराज्य मार्सेई प्रांत 66 00:05:26,118 --> 00:05:27,744 आपका समय अच्छा बीते। 67 00:05:27,828 --> 00:05:28,829 "मेर्सी" यानी शुक्रिया। 68 00:05:29,329 --> 00:05:30,330 अगला। 69 00:05:31,957 --> 00:05:33,041 पासपोर्ट? 70 00:05:35,252 --> 00:05:38,255 टर्मिनल दो 71 00:05:45,345 --> 00:05:47,431 - वहाँ पीछे तुमने क्या कहा? - मैंने उससे कहा कि मैंने फ़्रांस में 72 00:05:47,514 --> 00:05:48,807 वुड टर्निंग की पढ़ाई की थी। 73 00:05:48,891 --> 00:05:51,018 - तुमने फ़्रांस में वुड टर्निंग की पढ़ाई की थी? - नहीं। 74 00:05:53,061 --> 00:05:54,897 तुम्हें देखकर पता नहीं चला कि तुम झूठ बोल रही थीं। 75 00:05:55,439 --> 00:05:57,482 मुझे लगता है कि इस मामले में तुम मुझसे कहीं आगे हो। 76 00:05:58,525 --> 00:05:59,735 टेडी कहाँ है? 77 00:05:59,818 --> 00:06:02,696 लगता है कि उसका जेट अभी-अभी लंदन में लैंड किया है। 78 00:06:02,779 --> 00:06:04,114 शायद ईंधन भरवाने के लिए। 79 00:06:04,198 --> 00:06:08,827 उससे पहले बिंगो कैन तक पहुँचने के लिए हमें लगभग तीन घंटे मिल गए हैं। 80 00:06:08,911 --> 00:06:11,121 - शायद आख़िरकार हमारी क़िस्मत काम कर रही है। - हाँ। 81 00:06:11,205 --> 00:06:13,123 - चलो, चलते हैं। - हाँ। 82 00:06:27,012 --> 00:06:28,096 हे। 83 00:06:28,722 --> 00:06:30,265 - हम अभी भी पैनकेक बनाने वाले हैं? - हाँ। 84 00:06:30,349 --> 00:06:31,642 हाँ, अच्छा रहेगा। 85 00:06:32,726 --> 00:06:33,727 तुम्हारे हाथ में क्या है? 86 00:06:34,436 --> 00:06:36,813 यह मेरी मॉम का पुराना प्लैनर है। 87 00:06:36,897 --> 00:06:39,107 मुझे यह सामान के उस डिब्बे में मिला जो चार्ली ने मुझे दिया था। 88 00:06:42,110 --> 00:06:43,946 क्या मैं एक सवाल पूछ सकती हूँ? 89 00:06:45,113 --> 00:06:49,326 चार्ली ने बताया कि मेरी मॉम के मरने से पहले आपकी और उनकी लड़ाई होती रहती थी। 90 00:06:49,993 --> 00:06:52,246 वह बहुत नाराज़ थीं कि मेरे डैड आपकी मदद कर रहे थे 91 00:06:52,329 --> 00:06:55,290 और उनमें काफ़ी झगड़ा हो गया था और वह घर छोड़कर चली गई थीं। 92 00:06:55,374 --> 00:06:56,667 मुझे ऐसा कुछ याद नहीं है। 93 00:06:56,750 --> 00:06:59,169 केट और मेरे बीच ऐसा कभी नहीं था। 94 00:06:59,837 --> 00:07:01,088 वह पैदाइशी वकील थी। 95 00:07:01,171 --> 00:07:02,714 हम हर चीज़ पर बहस करते थे। 96 00:07:02,798 --> 00:07:06,927 ठीक है। क्या आपके बीच उस काम को लेकर भी बहस हुई थी जो आप कम्पानो परिवार के लिए करते थे? 97 00:07:08,303 --> 00:07:11,306 वह एक डिफ़ेन्स अटर्नी का काम समझने की कोशिश कर रही थी। 98 00:07:11,390 --> 00:07:12,933 वह मेरे लिए काम करने के बारे में सोच रही थी। 99 00:07:13,016 --> 00:07:15,727 फिर वह मेरे डैड से इतनी ग़ुस्सा क्यों थीं? 100 00:07:15,811 --> 00:07:17,521 क्या तुम्हें यक़ीन है कि वे इसी बात पर झगड़ रहे थे? 101 00:07:17,604 --> 00:07:20,274 तुम्हारी माँ बहुत ज़िद्दी थी और मुझे नहीं लगता 102 00:07:20,357 --> 00:07:23,735 कि मेरा यह कहना ग़लत होगा कि तुम्हारे पिता भी काफ़ी ज़िद्दी थे। 103 00:07:26,446 --> 00:07:28,156 इस नक़्शे में सब कुछ दिया हुआ है। 104 00:07:28,240 --> 00:07:29,992 इस टूर में यार्ड का ज़्यादातर हिस्सा शामिल है। 105 00:07:30,075 --> 00:07:31,326 कैन अभी बस पहुँची ही होगी, 106 00:07:31,410 --> 00:07:34,538 तो अगर हम यह पता लगा सकें कि कंटेनर कहाँ उतारे जाते हैं… 107 00:07:36,206 --> 00:07:37,291 क्या किसी का फ़ोन आया? 108 00:07:38,292 --> 00:07:39,293 नहीं। 109 00:07:47,050 --> 00:07:50,888 हमने बेली से कहा था कि वह तभी फ़ोन करे जब बहुत ज़रूरी बात हो। 110 00:07:50,971 --> 00:07:53,932 जानती हूँ। मेरी उससे जो आख़िरी बात हुई, वह सोचकर बस मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। 111 00:07:54,016 --> 00:07:55,684 आम तौर पर हम एक दूसरे से सहमत होते हैं। 112 00:07:57,227 --> 00:07:58,979 हम सब एक मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। 113 00:07:59,062 --> 00:08:01,023 भरोसा रखो, मुझे पता है। 114 00:08:02,065 --> 00:08:05,861 मुझे बस उसकी ज़रूरत के समय उसके पास रहने की आदत है। 115 00:08:05,944 --> 00:08:07,696 मुझे उसके लिए हमेशा उपलब्ध रहने की आदत है। 116 00:08:09,656 --> 00:08:10,657 क्या? 117 00:08:11,366 --> 00:08:12,451 तुम एक माँ जैसी बातें कर रही हो। 118 00:08:12,534 --> 00:08:13,535 एक अच्छी माँ। 119 00:08:14,328 --> 00:08:15,329 यह अच्छा है। 120 00:08:15,996 --> 00:08:19,166 और, यह कमीज़। 121 00:08:19,791 --> 00:08:21,752 - यह कमीज़? यह थोड़ी अतरंगी है, हाँ। - नहीं, नहीं, नहीं। 122 00:08:21,835 --> 00:08:24,880 यह बस… यह मुझे प्रोवॉन्स की याद दिला रही है। 123 00:08:25,839 --> 00:08:27,174 क्या तुम्हें 124 00:08:27,257 --> 00:08:30,177 गेस्टहाउस के पास फूल बेचता वह बूढ़ा आदमी याद है? 125 00:08:30,260 --> 00:08:32,471 हाँ, बेशक। वह गोल टोपी वाला आदमी जो सिगरेट पीता रहता था, 126 00:08:32,554 --> 00:08:33,722 और चिल्लाता रहता था, "ताज़े फूल!" 127 00:08:33,804 --> 00:08:35,474 - "ताज़े फूल!" - "ताज़े फूल!" 128 00:08:35,557 --> 00:08:40,270 - हाँ, पूरा दिन, हर रोज़। - क्या बढ़िया ट्रिप थी। सिर्फ़ तुम और मैं, 129 00:08:41,145 --> 00:08:42,231 किसी तरह की कोई पेचीदगी नहीं। 130 00:08:45,609 --> 00:08:46,818 क्या यह कभी भी सच था? 131 00:08:46,902 --> 00:08:49,196 "कोई पेचीदगी नहीं"? सच में? 132 00:08:50,197 --> 00:08:51,198 मेरे लिए तो सच था। 133 00:08:59,456 --> 00:09:00,499 हमें चलना चाहिए। 134 00:09:02,668 --> 00:09:04,336 यहाँ आने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। 135 00:09:04,920 --> 00:09:06,046 मैं तुम्हारे ऑफ़िस आ जाता, 136 00:09:06,129 --> 00:09:10,008 लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस समय मेरा वहाँ आना ठीक होता। 137 00:09:11,385 --> 00:09:13,387 - मैं आपके लिए क्या कर सकती हूँ, फ़्रैंक? - टेडी के क्या हाल हैं? 138 00:09:14,596 --> 00:09:15,931 किस मायने में? 139 00:09:16,014 --> 00:09:18,350 जितने सालों से तुम मेरे लिए काम कर रही हो, 140 00:09:18,433 --> 00:09:20,269 हमने सब कुछ काफ़ी साफ़-सुथरा रखा है। 141 00:09:20,352 --> 00:09:23,480 लेकिन अब एक वकील की मौत हो चुकी है, 142 00:09:23,564 --> 00:09:25,566 एक यूएस मार्शल मर चुका है… 143 00:09:26,775 --> 00:09:28,610 हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। 144 00:09:28,694 --> 00:09:31,446 अगर आप उस घटिया ईथन यंग के मामले को लेकर चिंतित हैं, तो हम उस पर 145 00:09:31,530 --> 00:09:33,407 - पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं। - क्या सच में? 146 00:09:33,490 --> 00:09:36,034 मैं आपके धंधा करने के तरीक़ों से वाक़िफ़ हूँ। 147 00:09:36,118 --> 00:09:37,953 आपके लिए किसी और को कमान सौंपना मुश्किल हो रहा होगा। 148 00:09:39,037 --> 00:09:40,831 लेकिन मेरे अनुभव में, 149 00:09:41,456 --> 00:09:44,001 अगर आप किसी को ज़िम्मेदारी देना चाहते हैं, तो आपको पीछे हटना होगा। 150 00:09:44,751 --> 00:09:47,254 हम एक लम्बे अरसे से एक दूसरे को जानते हैं, है ना? 151 00:09:47,838 --> 00:09:49,047 हाँ, बिल्कुल। 152 00:09:49,715 --> 00:09:54,344 मैं सोच रहा हूँ कि तुम्हें ऐसा क्यों लगा कि मुझे कमबख़्त एक थेरेपिस्ट की ज़रूरत है! 153 00:09:54,428 --> 00:09:57,222 - फ़्रैंक… - मुझसे झूठ मत बोलो, मैरिस। 154 00:09:58,056 --> 00:10:00,559 मैं यहाँ अपनी कम्पनी को बचाने की कोशिश कर रहा हूँ। 155 00:10:00,642 --> 00:10:02,227 आपकी कम्पनी को कोई नुक़सान नहीं होगा। 156 00:10:02,311 --> 00:10:05,063 जहाँ तक आपके बेटे की बात है, वह बहुत क़ाबिल है। 157 00:10:05,147 --> 00:10:09,318 अगर आपको कुछ पूछना है तो उससे पूछो और कमबख़्त मेरा समय बर्बाद करना बंद करो। 158 00:10:09,943 --> 00:10:11,361 अब अगर आपकी इजाज़त हो… 159 00:10:20,037 --> 00:10:22,748 आइवन एस्कारा, ऑस्टिन 160 00:10:24,791 --> 00:10:25,792 बारे में - ऐवन एस्कारा 161 00:10:25,876 --> 00:10:29,087 ऐवन एस्कारा - ऑस्टिन, टेक्सस व्यावसायिक परिचय 162 00:10:32,925 --> 00:10:35,802 आइवन एस्कारा, वकील, यूटी लॉ स्कूल 163 00:10:35,886 --> 00:10:39,389 आइवन एस्कारा - हमारे अध्यापक 164 00:10:39,473 --> 00:10:40,974 सन् 2022 में हमसे जुड़े। यह संवैधानिक क़ानून, 165 00:10:41,058 --> 00:10:42,351 आयकर और व्यापार संघ जैसे विषय पढ़ाते हैं। 166 00:10:45,103 --> 00:10:47,272 टेक्सस का पश्चिमी जिला - यू.एस. अटर्नी 167 00:10:47,356 --> 00:10:50,317 संयुक्त राज्य अमेरिका के अटर्नी का कार्यालय टेक्सस का पश्चिमी ज़िला 168 00:10:52,528 --> 00:10:54,279 आइवन एस्कारा संयुक्त राज्य अमेरिका के अटर्नी 169 00:10:54,363 --> 00:10:56,114 ऑर्गनाइज़्ड क्राइम टास्क फ़ोर्स के प्रमुख 170 00:11:08,335 --> 00:11:10,838 देवियों और सज्जनों, मुझे उम्मीद है कि आप सब आराम से हैं 171 00:11:10,921 --> 00:11:12,631 और हमारे ख़ूबसूरत शहर का मज़ा ले रहे हैं। 172 00:11:13,382 --> 00:11:16,176 तो मार्सेई के नए बेहतरीन बंदरगाह पर आपका स्वागत है। 173 00:11:17,886 --> 00:11:23,016 सन् 600 ईसा पूर्व से ही यह शहर भूमध्यसागरीय क्षेत्र का एक प्रमुख व्यापार केंद्र रहा है। 174 00:11:23,100 --> 00:11:28,605 यह नया बंदरगाह सन् 1853 में बनकर तैयार हुआ और यहाँ से प्रति वर्ष दस करोड़ टन सामान भेजा जाता है। 175 00:11:28,689 --> 00:11:32,609 - हाँ। - क्या "द थ्री मस्केटीयर्स" कहानी यहीं की नहीं है? 176 00:11:32,693 --> 00:11:33,986 नहीं। 177 00:11:34,069 --> 00:11:36,238 डुमास सुनता तो बहुत नाराज़ होता, नहीं? 178 00:11:37,197 --> 00:11:38,240 वे पर्यटक हैं। 179 00:11:40,284 --> 00:11:43,620 वे इतने सारे कंटेनर कैसे सम्भालते हैं? 180 00:11:43,704 --> 00:11:45,289 यह एक बहुत अच्छा सवाल है। 181 00:11:45,372 --> 00:11:48,709 नए कंटेनर बंदरगाह के उत्तरी छोर पर उतारे जाते हैं 182 00:11:49,626 --> 00:11:52,629 जहाँ उनका विवरण दर्ज होता है, और समय के साथ, वे दूसरी जगहों पर भेज दिए जाते हैं। 183 00:11:53,380 --> 00:11:55,090 - "हाँ, शुक्रिया।" - "कोई बात नहीं।" 184 00:11:57,092 --> 00:11:59,511 बिंगो कैन कैफ़े के पास होनी चाहिए। 185 00:11:59,595 --> 00:12:01,388 ठीक है। मेरा ट्रैकर शायद इतनी पास से काम कर जाएगा। 186 00:12:01,471 --> 00:12:02,472 - अगर मैं निकल सकूँ… - हाँ, 187 00:12:02,556 --> 00:12:04,016 मैं तुम्हारी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगी। 188 00:12:04,099 --> 00:12:05,517 टेडी कितना पास आ गया है? 189 00:12:06,476 --> 00:12:07,895 वह… 190 00:12:07,978 --> 00:12:08,979 अभी भी हीथ्रो में है। 191 00:12:09,521 --> 00:12:10,522 उसे देर हो गई होगी। 192 00:12:11,398 --> 00:12:13,358 शायद तुमने समय का सही अंदाज़ा लगाया था। 193 00:12:13,442 --> 00:12:14,443 यही उम्मीद है। 194 00:12:20,574 --> 00:12:24,411 जेकब से कहना कि अगर गणित की परीक्षा में उसके अच्छे नम्बर आए, तो मैं उसके लिए एमबापे की जर्सी लाऊँगा। 195 00:12:25,495 --> 00:12:26,788 हाँ, तुम्हें भी प्यार। 196 00:12:27,915 --> 00:12:29,082 एक और हैंड्रिक्स और टॉनिक? 197 00:12:29,166 --> 00:12:30,167 तुम एकदम कमाल हो। 198 00:12:33,086 --> 00:12:34,796 तो, पैरिस की कोई योजना? 199 00:12:34,880 --> 00:12:36,507 नहीं, मुझे लंदन ज़्यादा पसंद है। 200 00:12:36,590 --> 00:12:37,591 ऐम्बर 201 00:12:37,674 --> 00:12:40,302 वहाँ की धुँध, इतिहास। मेफ़ेयर के क्लब। 202 00:12:40,844 --> 00:12:41,845 मैं अच्छी तरह जानता हूँ। 203 00:12:41,929 --> 00:12:44,264 लौटते समय हम ऐनाबेल में ड्रिंक के लिए जा सकते हैं, 204 00:12:44,348 --> 00:12:45,766 अगर तुम्हारे पास समय हो। 205 00:12:46,725 --> 00:12:48,560 - मैं अपना शेड्यूल देखती हूँ। - देख लो। 206 00:12:53,941 --> 00:12:54,942 हम चलने के लिए तैयार हैं? 207 00:12:57,611 --> 00:12:58,695 दो घंटे? 208 00:12:59,238 --> 00:13:00,405 मुझे तुरंत निकलना है। 209 00:13:01,281 --> 00:13:04,451 नहीं। मैं कमबख़्त किसी कमर्शियल हवाई जहाज़ से नहीं जाऊँगा। 210 00:13:05,827 --> 00:13:07,704 - आप एक और ड्रिंक लेंगे? - प्लीज़। 211 00:13:15,128 --> 00:13:17,548 तोमास। टेडी। हाँ। 212 00:13:18,298 --> 00:13:20,133 मुझे लंदन में देर हो गई है। 213 00:13:21,093 --> 00:13:22,845 हवाई जहाज़ में कुछ गड़बड़ है। 214 00:13:25,222 --> 00:13:26,390 मैं समझता हूँ। 215 00:13:26,473 --> 00:13:28,767 इसीलिए मैं ख़ुद जाकर डिलीवरी ले रहा हूँ। 216 00:13:30,227 --> 00:13:31,728 बिल्कुल। मैं… 217 00:13:32,396 --> 00:13:35,649 मैं आज वहाँ पहुँच जाऊँगा और उसे देखते ही मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा। 218 00:13:38,610 --> 00:13:40,571 मेरा ब्रिटिश एयरवेज़ के टर्मिनल तक जाने का इंतज़ाम करो। 219 00:13:40,654 --> 00:13:42,281 बीए के हवाई जहाज़ कई टर्मिनल से उड़ान भरते हैं। 220 00:13:42,364 --> 00:13:43,907 ऐम्बर, क्यों ना तुम मेहरबानी करके 221 00:13:43,991 --> 00:13:46,952 यह पता लगाओ कि मार्सेई जाने वाली फ़्लाइट कमबख़्त किस टर्मिनल से जाती हैं? 222 00:13:51,915 --> 00:13:57,004 काउंटी कोर्टहाउस 223 00:14:08,098 --> 00:14:09,391 सच में? 224 00:14:09,474 --> 00:14:11,894 - यहाँ से भी आ रहे हैं? - हाँ। 225 00:14:11,977 --> 00:14:13,187 मिस माइकल्स? 226 00:14:13,854 --> 00:14:15,814 मिस एंडरसन। आप यहाँ… 227 00:14:15,898 --> 00:14:17,900 मैं यहाँ काम करती हूँ। और तुम? 228 00:14:18,817 --> 00:14:20,402 मैं यहाँ अपनी मॉम के एक दोस्त से मिलने आई हूँ। 229 00:14:20,485 --> 00:14:23,155 मतलब, ऑस्टिन में यूँ बाहर घूमना आपके लिए सुरक्षित है? 230 00:14:23,238 --> 00:14:25,407 मुझे लगा चूँकि मैं एक कोर्टहाउस में हूँ… 231 00:14:25,490 --> 00:14:27,701 हाँ। यहाँ के गलियारों में तो कोई अपराधी नहीं आते-जाते। 232 00:14:29,119 --> 00:14:30,579 एड, मिस माइकल्स के साथ रहो। 233 00:14:30,662 --> 00:14:32,331 देखना यह एकदम सही-सलामत रहें। 234 00:14:34,166 --> 00:14:37,336 मार्सेई 235 00:14:39,421 --> 00:14:41,215 ठीक है। बीस मिनट। 236 00:14:41,882 --> 00:14:43,091 प्लीज़ नज़रों के सामने रहिएगा। 237 00:14:43,675 --> 00:14:45,260 और याद रखिए कि इस बंदरगाह पर काम चल रहा है। 238 00:14:45,344 --> 00:14:47,471 - सब ठीक है। - क्या सच में? 239 00:14:49,890 --> 00:14:55,395 एलियोस - मार्सेई 240 00:14:55,479 --> 00:14:58,232 "हैलो"। "हैलो"। जहाँ मन करे, बैठ जाइए। 241 00:14:58,982 --> 00:15:00,400 - "हैलो"। - टॉयलेट? 242 00:15:00,984 --> 00:15:01,985 बाईं तरफ़ के दरवाज़े से। 243 00:15:10,661 --> 00:15:11,995 मुझे माफ़ करना। 244 00:15:13,121 --> 00:15:14,122 माफ़ करना। 245 00:15:16,875 --> 00:15:18,168 ओह, नहीं। 246 00:15:19,419 --> 00:15:20,671 बाप रे। 247 00:15:22,965 --> 00:15:25,050 मुझे आपके नाना की मौत का अफ़सोस है। 248 00:15:27,719 --> 00:15:29,346 अच्छा। हाँ। 249 00:15:30,973 --> 00:15:32,307 बहुत अजीब समय चल रहा है। 250 00:15:33,225 --> 00:15:34,226 मैं समझती हूँ। 251 00:15:35,102 --> 00:15:37,104 हाल ही में मैंने एक दोस्त को खो दिया। 252 00:15:38,564 --> 00:15:39,815 मौत अजीब होती है। 253 00:15:43,610 --> 00:15:45,988 देखो, मैं उसे गवाही देने के लिए नहीं बुलाना चाहता, पर अगर शार्गेल को पता चला 254 00:15:46,071 --> 00:15:48,740 - कि वह गवाहों की सूची में है… - मिस्टर एस्कारा। मैं केट स्मिथ की बेटी हूँ। 255 00:15:50,868 --> 00:15:52,661 भगवान, तुम बिल्कुल उसके जैसी दिखती हो। 256 00:15:53,370 --> 00:15:54,371 तो आपको वह याद हैं? 257 00:15:54,454 --> 00:15:57,291 - क्योंकि मैं आपसे बात करना चाहती थी। - केट के बारे में? 258 00:15:57,374 --> 00:16:01,336 मेरे अंकल ने मुझे मेरी मॉम का पुराना प्लैनर दिया और उसमें आपका नाम लिखा हुआ है। 259 00:16:01,420 --> 00:16:02,462 उनके मरने से ठीक पहले। 260 00:16:02,546 --> 00:16:05,048 क्या आपको याद है कि उस समय के आसपास आप उनसे मिले थे? 261 00:16:06,925 --> 00:16:07,926 मुझे याद नहीं है। 262 00:16:08,594 --> 00:16:09,720 मेरा मुक़दमा चल रहा है, तो… 263 00:16:09,803 --> 00:16:12,598 उनकी मेरे डैड के साथ लड़ाई चल रही थी, मेरे नाना जी के काम को लेकर। 264 00:16:12,681 --> 00:16:15,350 - निकोलस बेल। वह… - हाँ। मुझे उनकी मौत का दुःख है, पर… 265 00:16:15,434 --> 00:16:16,852 माफ़ करना, मुझे जाना होगा। 266 00:16:23,275 --> 00:16:25,819 मिस्टर एस्कारा। यह मेरा नम्बर है। 267 00:16:26,403 --> 00:16:28,280 अगर फिर कभी समय हो, तो हम बात कर सकते हैं। 268 00:16:29,239 --> 00:16:32,618 देखो। सच कहूँ तो… मैं शायद ही तुम्हारी कोई मदद कर पाऊँगा। 269 00:17:28,882 --> 00:17:29,883 धत्। 270 00:17:48,902 --> 00:17:49,903 "शुक्रिया।" 271 00:17:50,571 --> 00:17:51,572 "शुक्रिया।" 272 00:17:52,072 --> 00:17:54,992 टेडी अभी भी लंदन में है। तो कम से कम हमारे पास कुछ समय है। 273 00:17:55,075 --> 00:17:58,412 हाँ, जब तक तुम एक 50 फ़ीट लम्बी सीढ़ी चोरी-छुपे अंदर ले जाने का कोई तरीक़ा न ढूँढ लो, 274 00:17:58,495 --> 00:18:00,038 उस कैन में घुसने का कोई रास्ता नहीं है। 275 00:18:00,122 --> 00:18:01,790 नहीं? तुम्हारा सब-कर-सकते-हैं वाला जोश कहाँ गया? 276 00:18:03,083 --> 00:18:04,084 शब्दों का खेल? 277 00:18:04,835 --> 00:18:06,170 तुम मुस्कुरा रहे हो, है ना? 278 00:18:07,004 --> 00:18:08,005 तुम यह कैसे करती हो? 279 00:18:08,088 --> 00:18:09,590 तुम हमेशा चीज़ों का सकारात्मक पक्ष देखती हो। 280 00:18:09,673 --> 00:18:12,509 और ख़राब हालात में भी बेहतरी के मौक़े ढूँढ लेती हो। 281 00:18:14,887 --> 00:18:16,263 जब आपकी माँ आपको छोड़कर चली जाती है 282 00:18:16,346 --> 00:18:21,351 और आप अपने नाना के साथ घंटों लेथ मशीन पर काम करते हुए बिताते हैं, 283 00:18:21,435 --> 00:18:24,563 लकड़ी के एक साधारण टुकड़े में ख़ूबसूरती देखना सीखते हैं… 284 00:18:26,607 --> 00:18:28,483 तो आप कुछ न होने पर भी कुछ न कुछ बनाना सीख लेते हैं। 285 00:18:28,984 --> 00:18:29,985 हाँ। 286 00:18:32,571 --> 00:18:34,323 बचपन में मैं भी ऐसा ही था। मुझे… 287 00:18:34,990 --> 00:18:37,910 मुझे लगता है कि केट की मौत के बाद मैंने अपना यह स्वभाव खो दिया, और… 288 00:18:39,912 --> 00:18:41,747 मेरे दिमाग़ ने व्यावहारिक हिसाब-किताब करना शुरू कर दिया। 289 00:18:41,830 --> 00:18:44,166 मैं सिर्फ़ सम्भावनाओं, जोखिमों के हिसाब से सोच पाता था। 290 00:18:44,249 --> 00:18:46,293 मैं कभी भरोसे के सहारे आगे नहीं बढ़ पाता था। 291 00:18:47,711 --> 00:18:48,795 हमारे मिलने तक तो नहीं। 292 00:18:53,800 --> 00:18:55,052 हम कुछ न कुछ सोच लेंगे। 293 00:18:58,764 --> 00:19:00,599 - हाँ? - मैं बेली माइकल्स को बाहर तक छोड़ आई। 294 00:19:00,682 --> 00:19:02,601 उसके साथ एक अंगरक्षक था जो उसकी गाड़ी चला रहा था, तो… 295 00:19:02,684 --> 00:19:04,520 ठीक है। बढ़िया, शुक्रिया। 296 00:19:06,146 --> 00:19:07,773 हे, वैसे वह यहाँ किससे मिलने आई थी? 297 00:19:08,273 --> 00:19:09,274 आइवन एस्कारा से। 298 00:19:09,358 --> 00:19:11,151 वह लॉ स्कूल में उसकी मॉम के साथ पढ़े थे। 299 00:19:12,861 --> 00:19:14,655 - बहुत छोटी दुनिया है। - हाँ। 300 00:19:15,697 --> 00:19:17,616 - हे। ज़रा दरवाज़ा बंद कर दोगी? - हाँ। 301 00:19:22,579 --> 00:19:23,789 मोबाइल पर फ़ोन किया जा रहा है… ऑटो शॉप 302 00:19:26,917 --> 00:19:28,460 यह टेडी का नम्बर है। अपना मैसेज छोड़ें। 303 00:19:28,544 --> 00:19:30,712 मैरिस बोल रही हूँ। लैंड करने पर मुझे फ़ोन करना। 304 00:19:30,796 --> 00:19:32,506 मेरे पास तुम्हारे लिए कुछ ख़बरें हैं। 305 00:19:40,472 --> 00:19:42,099 हे। तुम कहाँ गई थीं? 306 00:19:42,182 --> 00:19:44,101 मैं शहर गई थी। 307 00:19:44,184 --> 00:19:46,728 मैंने चार्ली को बताया था और मैं सेथ् को साथ ले गई थी। 308 00:19:46,812 --> 00:19:48,355 मुझे लगता है कि जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते, 309 00:19:48,438 --> 00:19:50,357 - यही अच्छा रहेगा कि तुम… - छुपकर बैठी रहूँ? 310 00:19:50,440 --> 00:19:51,775 फ़्रैंक ने तो कहा था कि मैं सुरक्षित हूँ। 311 00:19:51,859 --> 00:19:54,027 - बेली। - या आपको फ़्रैंक पर भरोसा नहीं है? 312 00:19:54,111 --> 00:19:56,196 शायद तुम जानती हो कि यह बात बहुत पेचीदा है। 313 00:19:58,115 --> 00:19:59,783 क्या कुछ ख़बर मिली, हैना और… 314 00:19:59,867 --> 00:20:00,909 नहीं। 315 00:20:02,870 --> 00:20:04,079 क्या मैं तुम्हारे लिए थोड़ा लंच ले आऊँ? 316 00:20:04,162 --> 00:20:06,039 मैं एकदम बढ़िया टमाटर का सैंडविच बनाता हूँ। 317 00:20:06,123 --> 00:20:07,416 सिर्फ़ टमाटर से? 318 00:20:07,958 --> 00:20:10,377 मैंने यह होटल उद्योग में काम करने वाले अपने एक दोस्त से सीखा था। 319 00:20:11,086 --> 00:20:13,589 अगर आपके पास बढ़िया टमाटर है, तो और किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं है। 320 00:20:19,928 --> 00:20:21,221 हैलो? 321 00:20:21,305 --> 00:20:22,431 मैं आइवन एस्कारा बोल रहा हूँ। 322 00:20:23,015 --> 00:20:25,184 हाँ। हैलो। हैलो। 323 00:20:25,267 --> 00:20:27,144 क्या तुम कोर्टहाउस से दूर कहीं मिल सकती हो? 324 00:20:27,227 --> 00:20:28,228 ज़रूर। 325 00:20:28,312 --> 00:20:29,521 "द नेवर ड्राय" में मिलें तो कैसा रहेगा? 326 00:20:30,063 --> 00:20:31,940 वह अभी खुली नहीं है। वहाँ शांत माहौल होगा। 327 00:20:32,733 --> 00:20:33,984 मैं एक घंटे में वहाँ पहुँचता हूँ। 328 00:20:34,985 --> 00:20:36,403 - ठीक है। - किसका फ़ोन था? 329 00:20:37,946 --> 00:20:39,990 मेरी मॉम के एक पुराने दोस्त का। 330 00:20:40,490 --> 00:20:43,368 मैंने उनसे पूछा था कि क्या वह मेरी मॉम के बारे में मुझसे बात करेंगे। 331 00:20:44,786 --> 00:20:45,787 मैं सेथ् को साथ ले जाऊँगी। 332 00:20:57,174 --> 00:20:58,258 यह काफ़ी ख़ूबसूरत जगह है। 333 00:20:59,051 --> 00:21:00,636 कमबख़्त, मैं अभी यही सोच रहा था। 334 00:21:01,261 --> 00:21:03,972 मैं यह भी सोच रहा था कि यह ऐसी जगह है जहाँ हम बस ग़ायब हो सकते हैं। 335 00:21:06,475 --> 00:21:07,768 यह इतना आसान नहीं है। 336 00:21:08,268 --> 00:21:09,269 जानता हूँ, पर… 337 00:21:09,353 --> 00:21:11,647 हाँ, पर तुम यह दिखावा क्यों करते हो कि यह आसान है? 338 00:21:11,730 --> 00:21:15,526 जैसे जब हम पहली बार मिले थे, वह स्थिति तुम्हारे लिए पेचीदा क्यों नहीं थी? 339 00:21:18,737 --> 00:21:20,948 केट को गुज़रे दस साल हो चुके थे। 340 00:21:21,031 --> 00:21:24,117 मैं जानता था कि जो मैंने किया था, वह क्यों किया था। मैं जानता था कि मैं कौन हूँ। यह… 341 00:21:25,702 --> 00:21:27,329 और लगता था कि तुम भी मुझे जानती हो। 342 00:21:28,497 --> 00:21:32,251 शायद मैंने वह फ़ैसला चीज़ों को आसान रखने के लिए लिया था, पर… 343 00:21:33,877 --> 00:21:35,337 मैंने वह फ़ैसला तुम्हारी वजह से लिया। 344 00:21:39,007 --> 00:21:40,008 ठीक है। 345 00:21:43,011 --> 00:21:44,638 शायद मैं यह बात समझ सकती हूँ। 346 00:21:46,056 --> 00:21:47,057 अच्छी बात है। 347 00:21:52,437 --> 00:21:54,314 शायद हम यहाँ भी चीज़ों को आसान कर सकते हैं। 348 00:21:54,398 --> 00:21:56,817 क्यों ना हम उनसे ही कंटेनर खोलने के लिए कह दें? 349 00:21:57,317 --> 00:22:00,445 क्या मतलब है तुम्हारा, हम कस्टम अधिकारी बनकर वहाँ जाएँ? 350 00:22:01,071 --> 00:22:02,531 क्या तुम्हारी फ़्रेंच इतनी अच्छी है? 351 00:22:03,198 --> 00:22:04,241 बिल्कुल नहीं। 352 00:22:05,617 --> 00:22:09,913 शायद इतनी अच्छी तो है कि टेडी कम्पानो की अनुवादक बनकर वहाँ जा सकूँ। 353 00:22:18,630 --> 00:22:20,174 हे। अंदर आ जाइए। 354 00:22:21,175 --> 00:22:22,509 फ़ोन करने के लिए शुक्रिया। 355 00:22:24,970 --> 00:22:26,680 मैं 30 साल बाद यहाँ आया हूँ। 356 00:22:29,141 --> 00:22:30,517 माफ़ करना मैंने तुमसे रूखेपन से बात की। 357 00:22:32,352 --> 00:22:35,522 फ़्रैंक कम्पानो के ख़िलाफ़ कई जाँचें चल रही हैं 358 00:22:35,606 --> 00:22:39,818 और तुम्हारे नाना के इतिहास को देखते हुए, मेरा तुमसे बात करते हुए दिखना अच्छा नहीं होता। 359 00:22:41,528 --> 00:22:42,571 लेकिन… 360 00:22:47,576 --> 00:22:48,869 तुम्हें जानने का हक़ है। 361 00:22:49,453 --> 00:22:51,038 तो आप मेरी माँ से मिले थे? 362 00:22:51,121 --> 00:22:52,122 हाँ, मैं मिला था। 363 00:22:53,457 --> 00:22:54,833 मुझे हैरानी हुई जब उसने मुझसे सम्पर्क किया। 364 00:22:54,917 --> 00:22:56,210 हमारी ज़्यादा मेल-मुलाक़ात नहीं होती थी। 365 00:22:56,293 --> 00:23:00,631 पर वह जानती थी कि मैं एक सरकारी वकील हूँ, और वह तुम्हारे पिता को लेकर चिंतित थी। 366 00:23:01,548 --> 00:23:04,301 अब, मेरा अनुमान है कि तुम्हें पता है कि तुम्हारे पिता तुम्हारे नाना के लिए क्या कर रहे थे। 367 00:23:04,384 --> 00:23:05,469 हाँ। 368 00:23:05,552 --> 00:23:06,970 वह इस बात को लेकर परेशान थीं। 369 00:23:07,054 --> 00:23:08,055 बहुत ज़्यादा। 370 00:23:08,138 --> 00:23:10,682 उसे फ़िक्र थी कि तुम्हारे पिता किसी रीको केस में फँस जाएँगे। 371 00:23:10,766 --> 00:23:11,975 रीको केस? 372 00:23:13,894 --> 00:23:16,188 देखिए, इसके पीछे मेरे अंकल का अपार्टमेंट है। 373 00:23:16,271 --> 00:23:17,397 - अगर आप चाहें तो… - हाँ। 374 00:23:23,362 --> 00:23:24,947 तो रीको केस क्या होता है? 375 00:23:25,030 --> 00:23:26,907 संगठित अपराध के ख़िलाफ़ इसी के अंतर्गत कार्रवाई होती है। 376 00:23:28,075 --> 00:23:30,244 रुकिए। मेरे डैड तो बस संदेशों को एन्क्रिप्ट कर रहे थे। 377 00:23:30,327 --> 00:23:31,620 मतलब, वह भला क्यों… 378 00:23:31,703 --> 00:23:33,872 क्या वह जानते थे कि उन संदेशों में क्या है? 379 00:23:33,956 --> 00:23:36,750 क्या वह जानते थे कि उन संदेशों को आगे भेजना क़ानूनन अपराध है? 380 00:23:36,834 --> 00:23:39,795 क्योंकि अगर वह जानते थे, तो कोई उत्साही सरकारी वकील उनके पीछे पड़ सकता था। 381 00:23:39,878 --> 00:23:41,088 - मतलब, आपने तो ऐसा नहीं… - नहीं। 382 00:23:41,171 --> 00:23:42,506 लेकिन तुम्हारी मॉम होशियार थी। 383 00:23:43,257 --> 00:23:45,384 वह जानती थी कि तुम्हारे पिता ख़ुद को जोखिम में डाल रहे हैं और… 384 00:23:47,010 --> 00:23:48,095 मैंने उससे कहा था कि वह सही है। 385 00:23:49,555 --> 00:23:50,556 और बस यही बात थी? 386 00:23:53,475 --> 00:23:55,561 प्लीज़, जो भी बात है, मैं जानना चाहूँगी। 387 00:23:59,606 --> 00:24:03,026 उस समय, कम्पानो परिवार के ख़िलाफ़ तैयार किए गए हमारे केस ने एक नया मोड़ ले लिया था 388 00:24:03,110 --> 00:24:07,656 और तुम्हारे नाना हमारी जाँच के निशाने पर आ गए थे। 389 00:24:08,824 --> 00:24:09,825 आप उनकी जाँच कर रहे थे? 390 00:24:09,908 --> 00:24:11,702 हमें पता था कि वह संदेशों को आगे भेज रहे हैं, 391 00:24:12,578 --> 00:24:16,498 अगर हम यह साबित कर सकते और उन्हें अपने पक्ष में करके फ़्रैंक कम्पानो के ख़िलाफ़ उनसे गवाही दिलवा सकते… 392 00:24:16,582 --> 00:24:17,666 आपने मेरी मॉम पर दवाब डाला। 393 00:24:19,042 --> 00:24:20,627 वह आपसे मदद माँगने गई थीं 394 00:24:21,128 --> 00:24:22,963 और आपने उन पर वे संदेश आप तक लाने का दबाव डाला। 395 00:24:23,046 --> 00:24:26,049 मैं उसके पति और उसके पिता की रक्षा करने में उसकी मदद करने की कोशिश कर रहा था। 396 00:24:26,133 --> 00:24:27,843 आप एक केस तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। 397 00:24:27,926 --> 00:24:30,387 एक समझौते के अलावा मैं उसे और कोई सुरक्षा नहीं दे सकता था। 398 00:24:31,096 --> 00:24:32,764 लेकिन मैं एक युवा वकील था 399 00:24:32,848 --> 00:24:36,226 और मैं इस बात को पूरी तरह से नहीं समझ पाया कि मैं उसे किस परिस्थिति में डाल रहा हूँ। 400 00:24:38,937 --> 00:24:40,981 तो क्या उन्होंने आपकी मदद की? 401 00:24:41,940 --> 00:24:45,569 वह इस बारे में सोच रही थी। हम दोबारा मिलने वाले थे, लेकिन… 402 00:24:48,363 --> 00:24:49,781 क्या यही वजह हो सकती है? 403 00:24:50,824 --> 00:24:52,451 क्या कम्पानो परिवार ने उन्हें मार दिया होगा, 404 00:24:52,534 --> 00:24:54,828 - क्योंकि उन्हें लगा कि मॉम… - नहीं, उसकी मौत को हादसा क़रार दिया गया था। 405 00:24:54,912 --> 00:24:57,080 एफ़बीआई को किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला। 406 00:24:57,164 --> 00:24:58,707 लेकिन वह एक हिट-एंड-रन का मामला था ना? 407 00:24:58,790 --> 00:25:00,542 और वह ड्राइवर कभी पकड़ा नहीं गया। 408 00:25:01,418 --> 00:25:03,921 हाँ। हाँ, वह नहीं पकड़ा गया। 409 00:25:09,635 --> 00:25:12,221 - यह कैसा है? - थोड़ी और गम्भीरता। 410 00:25:12,304 --> 00:25:15,140 एक आदमी जो दुनिया को नीची नज़रों से देख रहा है और उसकी सेवा करने का दिखावा कर रहा है। 411 00:25:16,475 --> 00:25:19,645 क्या इसमें उस तरह की कम्पानो वाली बात है? 412 00:25:20,687 --> 00:25:21,688 लगभग। 413 00:25:25,108 --> 00:25:26,109 एकदम बढ़िया। 414 00:25:30,697 --> 00:25:31,907 ठीक है। बढ़िया। 415 00:25:32,824 --> 00:25:33,825 ठीक है। 416 00:25:34,618 --> 00:25:37,913 मैं पाँच मिनट में पहचान पत्र बना लूँगा, फिर हम कॉपी शॉप चलेंगे। 417 00:25:37,996 --> 00:25:39,414 तुम्हें बंदरगाह पर फ़ोन कर लेना चाहिए। 418 00:25:39,498 --> 00:25:41,250 - मैं फ़ोन ही कर रही हूँ। - हाँ। 419 00:25:44,670 --> 00:25:49,842 हैलो, मैं रफ़ीना इम्पोर्ट्स से टेडी कम्पानो की तरफ़ से बोल रही हूँ। 420 00:25:49,925 --> 00:25:54,513 हम थोड़ी ही देर में बंदरगाह पहुँच जाएँगे, पर हमारे पास बहुत कम समय है, तो… 421 00:25:56,473 --> 00:25:57,474 ओह। माफ़ करना। 422 00:25:57,558 --> 00:26:00,644 मुझे नहीं पता था कि मेरे सहकर्मी आपको पहले ही सूचना भेज चुके हैं। 423 00:26:00,727 --> 00:26:02,229 शुक्रिया। हम आपसे जल्दी मिलेंगे। 424 00:26:02,980 --> 00:26:04,857 - धत्। - क्या? 425 00:26:04,940 --> 00:26:06,149 टेडी के सहायक ने वहाँ अभी फ़ोन किया था। 426 00:26:06,233 --> 00:26:07,818 उसके एक घंटे में आने की उम्मीद है। 427 00:26:07,901 --> 00:26:10,070 - पर वह कैसे… - पता नहीं। शायद वह दूसरे हवाई जहाज़ से आ गया हो। 428 00:26:10,153 --> 00:26:12,072 कॉपी शॉप से पहचान पत्र लेने में हमें आधा घंटा लग जाएगा। 429 00:26:12,155 --> 00:26:13,657 टेक्सस मनी मैगज़ीन की 40 से कम 40 की सूची 430 00:26:13,740 --> 00:26:15,993 - जब तक हम बंदरगाह पहुँचेंगे… - शायद हमें उसकी ज़रूरत ही नहीं है। 431 00:26:16,076 --> 00:26:19,204 - वे फ़्रेंच लोग हैं। वे पहचान पत्र ज़रूर देखेंगे। - ज़रूरी नहीं है। 432 00:26:24,960 --> 00:26:26,086 ऑटो बॉडी छूटी हुई कॉल 433 00:26:31,550 --> 00:26:34,553 - मैरिस बोल रही हूँ। - मैंने देखा तुमने फ़ोन किया था। सब ठीक है? 434 00:26:35,804 --> 00:26:39,141 - तुम्हारे पिता के हिसाब से तो नहीं। - इसका क्या मतलब है? 435 00:26:39,224 --> 00:26:41,602 आज सुबह उन्होंने मुझे बुलाया था। 436 00:26:42,311 --> 00:26:44,271 लगता है वह तुम्हें लेकर फ़िक्रमंद हैं। 437 00:26:44,354 --> 00:26:46,773 - हाँ। ठीक है। - बुज़ुर्गों को प्यार और देखभाल की ज़रूरत होती है। 438 00:26:47,566 --> 00:26:48,567 ठीक है, मैं इसे सम्भाल लूँगा। 439 00:26:48,650 --> 00:26:51,028 मुझे उम्मीद है, क्योंकि मेरे पास एक और ख़बर है। 440 00:26:51,111 --> 00:26:53,947 आज सुबह कोर्टहाउस में मुझे बेली माइकल्स मिली। 441 00:26:54,031 --> 00:26:57,242 - तो? - तो, वह आइवन एस्कारा को ढूँढ रही है। 442 00:26:58,202 --> 00:26:59,912 ठीक है। ठीक है। 443 00:26:59,995 --> 00:27:02,998 - क्या हमें इस बारे में कुछ करना चाहिए? - नहीं। नहीं। 444 00:27:03,081 --> 00:27:05,626 - उसके बारे में सोचना भी मना है। - यहाँ मैं भी मुसीबत में फँस सकती हूँ। 445 00:27:05,709 --> 00:27:07,503 - मैं उसे सम्भाल लूँगा। - यही बेहतर है। 446 00:27:14,760 --> 00:27:16,428 जल्दबाज़ी करने के लिए माफ़ी चाहती हूँ, 447 00:27:16,512 --> 00:27:19,389 लेकिन मिस्टर कम्पानो के पास बहुत कम समय है। 448 00:27:20,933 --> 00:27:22,935 यह अभी-अभी अपने हवाई जहाज़ से उतरे हैं। 449 00:27:24,978 --> 00:27:26,104 पहचान पत्र? 450 00:27:26,188 --> 00:27:28,607 - किस बात का इंतज़ार है? - यह पहचान पत्र माँग रही हैं। 451 00:27:28,690 --> 00:27:32,194 यक़ीन नहीं होता। मतलब, तीसरी दुनिया के देशों की ग्राहक सेवा भी 452 00:27:32,277 --> 00:27:34,071 इस सरकारी कूड़ेदान से बेहतर होती है। 453 00:27:34,154 --> 00:27:36,490 मार्सेई के स्वागत कार्यक्रम में अगली चीज़ क्या है? 454 00:27:36,573 --> 00:27:37,616 लूटपाट? 455 00:27:37,699 --> 00:27:41,328 मुझे अफ़सोस है कि आज सुबह किसी ने मिस्टर कम्पानो की जेब काट ली। 456 00:27:42,079 --> 00:27:44,581 पहचान पत्र नहीं, तो कंटेनर नहीं। यही नियम है। 457 00:27:45,582 --> 00:27:47,876 - यह मान नहीं रही हैं। यही नियम है। - नियम। 458 00:27:47,960 --> 00:27:52,506 बेशक। बेशक। फ़्रेंच सभ्यता की सबसे महान उपलब्धि। 459 00:27:52,589 --> 00:27:53,924 कोई ताज्जुब नहीं कि चीन जीत रहा है। 460 00:27:55,884 --> 00:27:58,345 देखो। यह मैं हूँ। 461 00:27:58,846 --> 00:28:00,514 हाँ। सही कह रहा हूँ। 462 00:28:02,015 --> 00:28:03,684 टेक्सस मनी मैगज़ीन 463 00:28:07,062 --> 00:28:08,063 नहीं। 464 00:28:08,146 --> 00:28:09,147 यहाँ मज़ाक़ चल रहा है? 465 00:28:09,231 --> 00:28:12,609 तुम्हें अंदाज़ा भी है कि मैं तुम्हारे इस पिछड़े से बंदरगाह पर कितना कारोबार लेकर आता हूँ? 466 00:28:12,693 --> 00:28:14,278 मैं माफ़ी चाहती हूँ। 467 00:28:14,361 --> 00:28:15,404 मिस्टर कम्पानो। 468 00:28:15,487 --> 00:28:17,614 जब यह ऐसे मूड में होते हैं, तो क़ाबू से बाहर हो जाते हैं। 469 00:28:18,532 --> 00:28:19,700 सोच सकती हूँ कि आपका पाला 470 00:28:19,783 --> 00:28:22,744 - ऐसे कई कमीनों से पड़ता रहता होगा। - नियम। अभी देखते हैं। 471 00:28:25,038 --> 00:28:26,623 मिस्टर कम्पानो, प्लीज़। 472 00:28:27,374 --> 00:28:29,793 यह एकदम अनाड़ी इंसान है। 473 00:28:29,877 --> 00:28:32,004 लेकिन उस कंटेनर में चिकित्सा सामग्री की 474 00:28:32,087 --> 00:28:34,840 एक बहुत ज़रूरी खेप आई है। 475 00:28:36,550 --> 00:28:37,926 शायद… 476 00:28:38,677 --> 00:28:40,554 हम इस एक बार नियम को छोड़ सकते हैं। 477 00:28:40,637 --> 00:28:41,889 "शुक्रिया।" 478 00:28:41,972 --> 00:28:43,223 - ज्याँ? - "शुक्रिया।" 479 00:28:43,307 --> 00:28:44,433 "हाँ?" 480 00:28:46,018 --> 00:28:48,020 तुम्हें मज़ा आ रहा है? 481 00:28:48,103 --> 00:28:49,605 मैं तुम्हारे साथ जो हूँ, है ना? 482 00:28:59,114 --> 00:29:00,115 यह रहा। 483 00:29:18,926 --> 00:29:20,344 यह सिरा ऊपर रखें - नाज़ुक सामान 484 00:29:47,037 --> 00:29:48,205 कमबख़्त यह क्या? 485 00:29:48,288 --> 00:29:49,289 हैलो, पॉप। 486 00:29:49,373 --> 00:29:53,669 माफ़ करना मैं अपना कार्यक्रम नहीं बदल पाया, लेकिन मैं पैरिस आने के लिए उत्साहित हूँ। 487 00:29:55,295 --> 00:29:56,713 मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ। 488 00:29:56,797 --> 00:29:57,798 "हैलो।" 489 00:29:59,591 --> 00:30:01,885 मैं रफ़ीना से टेडी कम्पानो हूँ। 490 00:30:01,969 --> 00:30:03,846 मैं यहाँ एक कंटेनर देखने आया हूँ। 491 00:30:05,806 --> 00:30:06,807 हैलो? 492 00:30:08,475 --> 00:30:10,227 - टेडी कम्पानो? - "हाँ।" 493 00:30:21,488 --> 00:30:23,323 ओवेन। हमें निकलना होगा। टेडी आ गया है। 494 00:30:25,868 --> 00:30:27,244 आह, मैं माफ़ी चाहता हूँ। 495 00:30:27,327 --> 00:30:29,454 मेरी बॉस कह रही हैं कि हमें वापस ऑफ़िस जाना होगा। 496 00:30:30,622 --> 00:30:31,623 मुझे समझ में नहीं आ रहा है। 497 00:30:31,707 --> 00:30:33,333 लगता है उनकी पहचान को लेकर कोई समस्या है। 498 00:30:35,210 --> 00:30:38,672 ठीक है, जैसे ही मिस्टर कम्पानो अपना निरीक्षण पूरा कर लेते हैं। 499 00:31:02,362 --> 00:31:04,990 यह माल बहुत नाज़ुक है, 500 00:31:05,073 --> 00:31:06,533 इसीलिए मिस्टर कम्पानो… 501 00:31:09,953 --> 00:31:11,038 क्या हुआ? 502 00:31:11,121 --> 00:31:13,790 काग़ज़ात में कुछ गड़बड़ है। हमें वापस ऑफ़िस जाना होगा। 503 00:31:13,874 --> 00:31:17,044 बकवास। निरीक्षण पूरा हो चुका है। हम दोनों जा रहे हैं। 504 00:31:28,138 --> 00:31:30,849 नहीं, नहीं। कमबख़्त उसे ढूँढो। नहीं, चुप करो। चुप करो! 505 00:31:40,359 --> 00:31:42,277 हे, पॉप। मैं बोल रहा हूँ। 506 00:31:42,361 --> 00:31:46,907 माफ़ करना मैं अपना कार्यक्रम नहीं बदल पाया, लेकिन मैं पैरिस आने के लिए उत्साहित हूँ। 507 00:31:47,950 --> 00:31:48,951 मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ। 508 00:31:53,872 --> 00:31:56,375 यह क्विन का नम्बर है। अपना मैसेज छोड़ें। 509 00:31:56,458 --> 00:31:58,043 उम्मीद है तुमने सामान पैक कर लिया होगा। 510 00:31:58,126 --> 00:32:01,255 मैंने तीन रेज़र्वेशन किए हैं, तुम चुन सकती हो। 511 00:32:02,130 --> 00:32:05,133 टेडी तो अनाड़ी है। उसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा। 512 00:32:05,217 --> 00:32:06,844 लेकिन हमें उसके बारे में बात करनी होगी। 513 00:32:06,927 --> 00:32:08,554 मुझे थोड़ी फ़िक्र हो रही है। 514 00:32:08,637 --> 00:32:12,516 लेकिन यह बात हम पैरिस में मिलने पर करेंगे। 515 00:32:13,642 --> 00:32:14,768 प्यार तुम्हें, क्विनी। 516 00:32:22,067 --> 00:32:23,193 सब ठीक है? 517 00:32:23,819 --> 00:32:24,903 हाँ। 518 00:32:25,404 --> 00:32:28,323 तुमने मेरे ऑफ़िस की चीज़ें पैक कर दीं, सब कुछ हवाई जहाज़ में पहुँच जाएगा ना? 519 00:32:28,407 --> 00:32:29,408 हाँ। 520 00:32:30,033 --> 00:32:31,034 रास्ते में थोड़ा ट्रैफ़िक मिलेगा। 521 00:32:31,118 --> 00:32:33,245 आपको मीटिंग के ठीक बाद निकलना होगा। 522 00:32:33,328 --> 00:32:35,080 बेली? तुम अभी भी ऑस्टिन में हो? 523 00:32:35,163 --> 00:32:36,164 फ़ैव्रो इन्वेस्टमेंट्स 524 00:32:36,248 --> 00:32:38,000 क्या आपके पास थोड़ा समय है? 525 00:32:39,334 --> 00:32:41,003 आ जाओ। अंदर चलो। 526 00:32:41,086 --> 00:32:42,337 समय होने पर मुझे बुला लोगी? 527 00:32:45,841 --> 00:32:50,137 दस मिनट बाद मेरी बोर्ड मीटिंग है, 528 00:32:50,220 --> 00:32:51,805 और फिर मुझे हवाई अड्डे के लिए निकलना है। 529 00:32:51,889 --> 00:32:55,058 क्या आप जानती थीं कि एक सरकारी वकील ने आपके डैड के ख़िलाफ़ केस तैयार करने में 530 00:32:55,142 --> 00:32:56,935 मदद करने के लिए मेरी मॉम पर दबाव डाला था? 531 00:32:57,019 --> 00:32:58,687 - तुमने यह कहाँ से सुना? - मैं उनसे मिली थी। 532 00:32:58,770 --> 00:32:59,980 उनका नाम आइवन एस्कारा है। 533 00:33:01,023 --> 00:33:04,026 हाँ, लॉ स्कूल में आइवन नाम का केट का एक दोस्त था। 534 00:33:04,109 --> 00:33:06,570 सही कहा। हाँ। मॉम ने आपको नहीं बताया था कि वह उनसे मिल रही हैं? 535 00:33:06,653 --> 00:33:08,488 नहीं, यह कब हुआ? 536 00:33:08,572 --> 00:33:10,616 उनके साथ हुए हादसे से ठीक पहले। 537 00:33:10,699 --> 00:33:13,535 उन्होंने अपना केस तैयार करने में मदद करने के लिए मॉम पर दबाव डाला और फिर… 538 00:33:14,620 --> 00:33:17,206 तो तुम्हें यही लगता है कि उस हादसे के पीछे मेरा परिवार ही था? 539 00:33:17,289 --> 00:33:18,498 मुझे नहीं पता कि मुझे क्या लगना चाहिए। 540 00:33:18,582 --> 00:33:21,293 बेली, मेरे पिता निकोलस को बहुत चाहते थे। 541 00:33:21,376 --> 00:33:24,505 वह कभी भी उनकी बेटी को उनसे नहीं छीनते। 542 00:33:24,588 --> 00:33:26,006 और आपका भाई? 543 00:33:26,089 --> 00:33:28,592 टेडी एक कमीना इंसान है, लेकिन वह केट के साथ ही बड़ा हुआ था। 544 00:33:28,675 --> 00:33:32,221 और, मतलब, उसे यह पता भी कैसे चल सकता था कि केट उस आइवन से बात कर रही है? 545 00:33:36,600 --> 00:33:38,060 मैं केट से बहुत प्यार करती थी। 546 00:33:39,353 --> 00:33:43,315 और अगर मुझे उस समय भी पता होता, तब भी मैं अपने परिवार को इस बारे में नहीं बताती। 547 00:33:43,398 --> 00:33:44,399 जानती हूँ। 548 00:33:45,526 --> 00:33:46,777 माफ़ करना, मैं बस… 549 00:33:46,860 --> 00:33:48,612 तुम जवाब ढूँढ रही हो। 550 00:33:48,695 --> 00:33:52,950 लेकिन मैंने तुमसे पहले भी कहा था, इससे तुम्हें कोई फ़ायदा नहीं होगा। 551 00:33:58,205 --> 00:34:00,165 काश तुम्हारे नाना जी अभी भी ज़िंदा होते। 552 00:34:01,917 --> 00:34:04,002 मुझे लगता है वह भी तुमसे यही कहते। 553 00:34:11,717 --> 00:34:13,219 उसमें कितना नकद था? 554 00:34:13,719 --> 00:34:16,473 उसमें सौ-सौ की गड्डियाँ थीं। पक्का करोड़ों में होंगे। 555 00:34:16,556 --> 00:34:19,851 इतनी बड़ी रकम, मतलब, यह ज़रूर टेडी के ड्रग्स के धंधे के पैसे होंगे, है ना? 556 00:34:19,935 --> 00:34:21,018 लगता तो यही है। 557 00:34:21,103 --> 00:34:22,437 तो हम यह साबित कैसे करेंगे? 558 00:34:22,521 --> 00:34:25,732 याद है मैंने तुम्हें उस उपकरण के बारे में बताया था जो कॉल का जवाब देता है? 559 00:34:26,692 --> 00:34:28,860 मैंने एक उपकरण बिंगो कैन के पास लगा दिया, 560 00:34:28,944 --> 00:34:32,322 ताकि कंटेनर की जाँच करने के बाद टेडी जो भी कॉल करेगा, हमें सुनाई दे सके। 561 00:34:32,406 --> 00:34:34,741 और मैंने उसके लिए वहाँ एक सरप्राइज़ छोड़ा है। 562 00:34:35,909 --> 00:34:41,081 मैंने बिंगो कैन का आरएफ़आईडी टैग हटाकर उसे दूसरी कैन पर लगा दिया। 563 00:34:41,164 --> 00:34:43,292 तो जब टेडी पैसे ढूँढने जाएगा… 564 00:34:43,375 --> 00:34:44,543 उसे पैसे नहीं मिलेंगे। 565 00:34:44,626 --> 00:34:46,170 - उसका दिमाग़ ख़राब हो जाएगा। - हाँ। 566 00:34:46,253 --> 00:34:49,672 कुछ सौ गज के अंदर वह जो भी कॉल करेगा, हम उसे सुन सकेंगे। 567 00:34:50,424 --> 00:34:52,467 वाह। ख़ूबसूरत हो और होशियार भी। 568 00:34:52,551 --> 00:34:55,804 काश बस अपराधियों का एक कुख्यात परिवार तुम्हें मारने की कोशिश नहीं कर रहा होता। 569 00:34:55,888 --> 00:34:57,097 कोई भी पर्फ़ेक्ट नहीं होता। 570 00:35:06,106 --> 00:35:07,107 बेली। 571 00:35:08,025 --> 00:35:09,902 तुम आइवन एस्कारा से क्यों मिली थीं? 572 00:35:09,985 --> 00:35:12,154 - आप मेरी जासूसी कर रहे थे? - बार में कैमरे लगे हैं। 573 00:35:12,237 --> 00:35:13,989 मैं बस यह देख रहा था कि तुम वहाँ ठीक से तो पहुँच गईं। 574 00:35:14,072 --> 00:35:15,949 तुम एक सरकारी वकील से क्यों मिली थीं? 575 00:35:16,033 --> 00:35:18,619 वह मेरी मॉम के दोस्त थे। 576 00:35:18,702 --> 00:35:20,746 मॉम मरने से ठीक पहले उनसे मिली थीं। 577 00:35:21,455 --> 00:35:22,873 क्यों? वह क्यों मिल… 578 00:35:22,956 --> 00:35:25,250 उन्हें मेरे डैड की फ़िक्र हो रही थी। 579 00:35:26,460 --> 00:35:29,796 उन्हें फ़िक्र हो रही थी कि वह आपके लिए जो काम कर रहे थे, वह उन्हें मुसीबत में डाल देगा। 580 00:35:31,131 --> 00:35:33,675 क्या आपको पता था कि आइवन आपकी जाँच कर रहे थे? 581 00:35:34,426 --> 00:35:36,094 उन्होंने मेरी मॉम से मदद लेने की कोशिश की थी। 582 00:35:36,178 --> 00:35:37,429 कैसी मदद? वह कैसे… 583 00:35:37,513 --> 00:35:41,350 वह चाहते थे कि मॉम उन्हें वे संदेश लाकर दें जो मेरे डैड एन्क्रिप्ट कर रहे थे। 584 00:35:41,892 --> 00:35:43,519 उन्होंने बताया कि यह मेरे डैड की सुरक्षा के लिए था। 585 00:35:43,602 --> 00:35:44,603 आपकी सुरक्षा के लिए था। 586 00:35:44,686 --> 00:35:46,188 लेकिन केट, वह सहमत नहीं हुई… 587 00:35:46,271 --> 00:35:48,649 वह उनसे दोबारा मिलने के लिए जाने वाली थीं, पर… 588 00:35:48,732 --> 00:35:50,067 उसकी मौत हो गई। 589 00:35:50,150 --> 00:35:52,736 वह उससे दोबारा मिल पाती, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। 590 00:35:58,033 --> 00:35:59,034 धत्। 591 00:35:59,868 --> 00:36:02,329 देखिए, मैं जानती हूँ आपने कहा था कि मेरे डैड ग़लत थे 592 00:36:02,412 --> 00:36:05,457 और कम्पानो परिवार के पास मेरी माँ को मारने की कोई वजह नहीं थी। 593 00:36:05,541 --> 00:36:07,000 अगर यही वह वजह हो तो? 594 00:36:07,084 --> 00:36:09,378 नहीं। उन्हें कैसे… हे भगवान। 595 00:36:09,461 --> 00:36:10,963 फ़्रैंक को यह कैसे पता चल सकता था? 596 00:36:11,755 --> 00:36:13,298 क्विन केट की सबसे अच्छी दोस्त थी, पॉप। 597 00:36:13,382 --> 00:36:15,634 - अगर क्विन को पता था… - उन्होंने कहा उन्हें नहीं पता था। 598 00:36:15,717 --> 00:36:17,219 - रहने दो। - वह झूठ क्यों बोलेंगी? 599 00:36:17,302 --> 00:36:18,303 उन्हें अपने परिवार से नफ़रत है। 600 00:36:18,387 --> 00:36:20,681 या कम से कम… उन्हें उनके काम से तो नफ़रत है ही। 601 00:36:20,764 --> 00:36:23,016 अगर उन्हें पता भी होता, तब भी वह अपने पिता को नहीं बतातीं। 602 00:36:24,351 --> 00:36:25,644 पर मुमकिन है किसी ने उन्हें देख लिया हो। 603 00:36:25,727 --> 00:36:29,606 शायद किसी ने आइवन और मेरी मॉम को देख लिया हो और फिर फ़्रैंक को बता दिया हो। 604 00:36:29,690 --> 00:36:31,149 नहीं, उसने ऐसा नहीं किया होगा। 605 00:36:32,067 --> 00:36:33,235 नहीं। 606 00:36:33,318 --> 00:36:34,778 नहीं, उसने ऐसा किया ही नहीं होगा। 607 00:36:34,862 --> 00:36:36,321 फ़्रैंक ने मेरी केट को चोट नहीं पहुँचाई होगी। 608 00:36:36,405 --> 00:36:37,406 और टेडी का क्या? 609 00:36:37,489 --> 00:36:39,992 क्या मेरे डैड कब से यही नहीं कह रहे हैं कि टेडी का दिमाग़ ख़राब हो गया है? 610 00:36:40,075 --> 00:36:41,243 इसकी शुरुआत तभी हो गई हो तो? 611 00:36:41,326 --> 00:36:43,161 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। बचपन में वे साथ में खेलते थे। 612 00:36:43,245 --> 00:36:44,913 - नहीं, मुझे यक़ीन नहीं होता… - बेली की बात में दम है। 613 00:36:44,997 --> 00:36:46,415 कमबख़्त हद है। नहीं! 614 00:36:46,498 --> 00:36:48,000 मुझे इस बात पर यक़ीन नहीं है! 615 00:36:51,753 --> 00:36:53,755 केट की मौत का उनसे कोई लेना-देना नहीं था। 616 00:36:53,839 --> 00:36:56,341 उसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं था। 617 00:36:58,385 --> 00:36:59,428 तुम सुन रहे हो? 618 00:37:16,486 --> 00:37:19,364 ओवेन, क्या तुम्हें सच में लगता है कि यह काम कर जाएगा? यह… 619 00:37:19,448 --> 00:37:23,327 क्या निकोलस सच में फ़्रैंक को तुम्हारा पीछा छोड़ने के लिए राज़ी कर सकते हैं? 620 00:37:24,077 --> 00:37:27,414 वैसे, निकोलस ने अपना पूरा करियर फ़्रैंक को बचाने में बिता दिया था। 621 00:37:27,497 --> 00:37:28,790 वह उन्होंने सिर्फ़ पैसों के लिए नहीं किया था। 622 00:37:29,583 --> 00:37:32,794 हर रविवार, वे साथ में लंच करते और सिगार पीते, 623 00:37:32,878 --> 00:37:35,964 जिसमें मुझे भी एक या दो बार शामिल होने का मौक़ा मिला। 624 00:37:37,674 --> 00:37:42,721 निकोलस का फ़्रैंक के प्रति जो व्यवहार था, जिस तरह वह मुझसे फ़्रैंक के बारे में बात करते थे… 625 00:37:43,305 --> 00:37:44,681 वे एकदम भाइयों की तरह थे। 626 00:37:44,765 --> 00:37:46,767 तुम्हारा और निकोलस का रिश्ता कैसा था? 627 00:37:48,644 --> 00:37:50,020 हमारा रिश्ता कैसा था मतलब? 628 00:37:50,103 --> 00:37:51,271 तुम भी उनके परिवार का हिस्सा थे। 629 00:37:51,355 --> 00:37:53,941 बीच में इतनी दूरियाँ आ जाना बहुत मुश्किल रहा होगा। 630 00:37:57,694 --> 00:37:59,404 हाँ, मुश्किल तो था। 631 00:38:04,034 --> 00:38:05,160 हैना। 632 00:38:08,413 --> 00:38:09,873 मुझे इसकी कमी खलती है। 633 00:38:13,085 --> 00:38:14,211 तुम्हारे साथ होना। 634 00:38:15,295 --> 00:38:16,755 तुमसे बातें करना। 635 00:38:19,591 --> 00:38:24,263 हमेशा ऐसा लगता है कि तुम मुझे जानती हो, मतलब, मुझे अच्छी तरह जानती हो। 636 00:38:26,598 --> 00:38:28,809 - तब भी जब… - तब भी जब मैं तुम्हें नहीं जानती थी। 637 00:39:23,947 --> 00:39:25,240 भगवान, केटी। 638 00:39:31,872 --> 00:39:32,873 ड्रिंक? 639 00:39:33,916 --> 00:39:35,125 हाँ। 640 00:39:35,626 --> 00:39:37,169 मुझे बस यक़ीन नहीं होता। 641 00:39:38,879 --> 00:39:40,631 मुझे यक़ीन नहीं होता कि केटी ने ऐसा किया था। 642 00:39:42,049 --> 00:39:43,050 क्या? 643 00:39:44,176 --> 00:39:46,053 आप उसकी बात सुनते ही नहीं थे, डैड। 644 00:39:47,471 --> 00:39:49,515 आप लोग हमेशा बहस करते रहते थे। 645 00:39:50,182 --> 00:39:51,725 हम बहस नहीं करते थे। 646 00:39:53,018 --> 00:39:54,019 हम चर्चा करते थे। 647 00:39:54,102 --> 00:39:55,521 नहीं, डैड। आप बहस करते थे। 648 00:39:59,024 --> 00:40:02,444 आप केट को वैसे याद करते हैं जैसे आप करना चाहते हैं, लेकिन हकीकत वैसी नहीं थी। 649 00:40:02,528 --> 00:40:03,904 मुझे पता है हकीकत क्या थी। 650 00:40:03,987 --> 00:40:05,239 नहीं, आपको नहीं पता। 651 00:40:05,322 --> 00:40:07,658 मॉम के साथ आपकी 25वीं सालगिरह की पार्टी… 652 00:40:07,741 --> 00:40:13,539 वह बहुत ग़ुस्से में और बहुत परेशान थी कि आपने कम्पानो परिवार से जुड़ी उसकी चिंताओं को कैसे नज़रअंदाज़ कर दिया। 653 00:40:13,622 --> 00:40:15,082 ओह, नहीं। उसने एक सुंदर भाषण दिया था। 654 00:40:15,165 --> 00:40:16,792 दाँत पीसते हुए। 655 00:40:16,875 --> 00:40:18,460 ठीक है, अगर हमारी बहस होती भी थी, 656 00:40:18,544 --> 00:40:21,255 तो वह इसलिए क्योंकि केट यह सीख रही थी कि असली दुनिया कैसे चलती है। 657 00:40:21,338 --> 00:40:23,715 यह तो तुम दोनों को और ज़्यादा सीखने की ज़रूरत थी। 658 00:40:23,799 --> 00:40:26,802 मुझे लगता है कि मेरी बहन की मौत ने मुझे इस बारे में काफ़ी सिखा दिया था। 659 00:40:28,095 --> 00:40:29,638 और साफ़ कह दूँ, असली दुनिया में, 660 00:40:29,721 --> 00:40:33,100 आप क़ानून तोड़ रहे थे और उसके पति को बहुत बड़े ख़तरे में डाल रहे थे। 661 00:40:33,183 --> 00:40:34,977 और अगर आप कमबख़्त ख़ुद से झूठ नहीं बोल रहे होते, 662 00:40:35,060 --> 00:40:37,145 तो शायद आप समझ जाते कि उसे यह कभी मंज़ूर नहीं हो सकता था। 663 00:40:50,367 --> 00:40:52,703 अजीब बात है। मैंने डेट करने की कोशिश की थी। 664 00:40:53,912 --> 00:40:56,707 पहले-पहल तो नहीं, पर एक-दो साल बाद। 665 00:40:56,790 --> 00:41:01,128 जूल्स ने मुझे कुछ बंदों के साथ डेट पर जाने के लिए मजबूर किया। 666 00:41:01,211 --> 00:41:02,754 - जूल्स। - हाँ। 667 00:41:03,255 --> 00:41:04,339 मुझे कभी भी यह सही नहीं लगा। 668 00:41:05,132 --> 00:41:07,426 मैं हमेशा सोचती थी कि अगर वह वापस आ गया तो? 669 00:41:12,890 --> 00:41:14,766 और फिर जब तुम मेरे सामने आए… 670 00:41:20,606 --> 00:41:24,693 मुझे लगता है कि मैं इतने लम्बे समय से यह उम्मीद कर रही थी कि शायद तुम वापस आ जाओगे… 671 00:41:26,695 --> 00:41:31,450 मैंने कभी भी रुककर यह नहीं सोचा कि अगर तुम सच में वापस आ गए तो क्या होगा। 672 00:41:35,162 --> 00:41:36,705 और मैं तुमसे बहुत नाराज़ थी। 673 00:41:40,667 --> 00:41:42,044 मैं अभी भी नाराज़ हूँ। 674 00:41:43,378 --> 00:41:44,546 पर इसका यह मतलब नहीं है कि… 675 00:41:46,798 --> 00:41:48,509 कि तुम्हारे लिए मेरी भावनाएँ बदल गई हैं। 676 00:41:51,011 --> 00:41:52,888 कि मैं अभी भी तुम्हारा साथ नहीं चाहती। 677 00:41:52,971 --> 00:41:53,972 मैं चाहती हूँ। 678 00:41:58,310 --> 00:42:00,896 मैं चाहती हूँ कि अगर मुमकिन हो तो हम आगे बढ़ने का रास्ता ढूँढें। 679 00:42:11,573 --> 00:42:12,574 टेडी ने फ़ोन किया है। 680 00:42:23,252 --> 00:42:24,503 हैलो, टेडी। 681 00:42:24,586 --> 00:42:26,672 किसी ने मेरे माल के साथ गड़बड़ कर दी। 682 00:42:26,755 --> 00:42:28,173 क्विन, सारे पैसे चले गए। 683 00:42:28,257 --> 00:42:30,175 कमबख़्त पैसे चले गए। सारे के सारे। 684 00:42:30,843 --> 00:42:32,219 हे भगवान। 685 00:42:32,302 --> 00:42:34,137 मुझे कल पैरिस में उस आदमी से मिलना है। 686 00:42:34,221 --> 00:42:35,931 वे कमबख़्त मुझे मार डालेंगे। 687 00:42:37,724 --> 00:42:40,102 क्विन, सुन रही हो? मैं यहाँ एक बहुत बड़ी मुसीबत में फँस गया हूँ। 688 00:42:40,185 --> 00:42:42,688 माफ़ करना, टेडी। अब मैं तुम्हारी और मदद नहीं कर सकती। 689 00:42:43,564 --> 00:42:45,357 मैं पहले ही बहुत कुछ कर चुकी हूँ। 690 00:42:45,440 --> 00:42:46,733 बाप रे। 691 00:42:54,366 --> 00:42:55,409 क्विन? 692 00:42:55,492 --> 00:42:57,536 ज़ाहिर है वह जितना दिखाती है, उससे कहीं ज़्यादा जानती है। 693 00:42:57,619 --> 00:43:00,163 - तुम्हें लगता है कि वह इस सबमें शामिल है? - मैंने एक साल तक टेडी पर नज़र रखी। 694 00:43:00,247 --> 00:43:01,999 मैंने कभी क्विन को नहीं देखा, कभी उसका नाम नहीं सुना। 695 00:43:02,082 --> 00:43:03,750 तो उसने अब क्विन को फ़ोन क्यों किया? 696 00:43:03,834 --> 00:43:05,460 मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है। 697 00:43:10,591 --> 00:43:12,593 निकी बेल 698 00:43:13,093 --> 00:43:15,012 मैंने तुमसे कहा था कि तुम्हारी मौत का नाटक जारी रहेगा। 699 00:43:15,095 --> 00:43:16,597 मुझे तुमसे कुछ पूछना है। 700 00:43:16,680 --> 00:43:18,599 जल्दी पूछो। मुझे हवाई जहाज़ पकड़ना है। 701 00:43:18,682 --> 00:43:22,978 मरने से एक हफ़्ता पहले केट आइवन एस्कारा से मिली थी। 702 00:43:24,062 --> 00:43:25,856 - सरकारी वकील से? - हाँ। 703 00:43:25,939 --> 00:43:28,901 बेली को केट की डेटबुक मिली और उसने आइवन से भी इस बात की पुष्टि की। 704 00:43:29,484 --> 00:43:30,569 भगवान। 705 00:43:33,071 --> 00:43:34,698 मतलब, ताज्जुब है, निकी। 706 00:43:34,781 --> 00:43:36,533 मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था। 707 00:43:37,367 --> 00:43:38,493 ठीक है। 708 00:43:39,828 --> 00:43:43,081 और तुम्हें नहीं लगता कि मुझ पर तुम्हें मारने का इल्ज़ाम लगाना ही काफ़ी ग़लत था। 709 00:43:43,165 --> 00:43:45,292 अब तुम फिर से ये सब बातें शुरू करना चाहते हो? 710 00:43:45,375 --> 00:43:47,586 नहीं। नहीं, मैं ऐसा नहीं करना चाहता। 711 00:43:47,669 --> 00:43:48,879 अच्छी बात है। 712 00:43:48,962 --> 00:43:52,299 क्योंकि मेरे लिए परिवार से ज़्यादा कोई चीज़ अहमियत नहीं रखती। 713 00:43:52,382 --> 00:43:54,551 और कम से कम तुम्हें तो यह पता होना चाहिए। 714 00:43:54,635 --> 00:43:55,636 हाँ। 715 00:43:56,261 --> 00:43:57,721 तुम्हारी आवाज़ सुनकर अच्छा लगा। 716 00:43:57,804 --> 00:44:00,265 मैं अभी भी ग़ुस्से में हूँ, पर… 717 00:44:01,350 --> 00:44:02,851 मेरा यह हफ़्ता बहुत मुश्किल गुज़रा है। 718 00:44:02,935 --> 00:44:04,186 अच्छा? 719 00:44:04,269 --> 00:44:07,898 मेरा सबसे अच्छा दोस्त मर गया, मेरी बेटी मुझे बर्दाश्त नहीं कर सकती। 720 00:44:08,774 --> 00:44:10,400 मेरा बेटा… 721 00:44:13,153 --> 00:44:14,154 ख़ैर। 722 00:44:14,238 --> 00:44:17,658 मैं अपना जन्मदिन मनाने पैरिस जा रहा हूँ। 723 00:44:17,741 --> 00:44:18,992 तुम वहाँ आ पाते तो अच्छा लगता। 724 00:44:19,076 --> 00:44:20,244 अफ़सोस की बात है। 725 00:44:20,327 --> 00:44:21,328 अफ़सोस की बात तो है। 726 00:44:22,079 --> 00:44:23,622 मुझे पैरिस पसंद है। 727 00:44:24,957 --> 00:44:25,958 मिस्टर कम्पानो? 728 00:44:27,376 --> 00:44:28,585 जन्मदिन मुबारक हो। 729 00:44:28,669 --> 00:44:29,753 शुक्रिया। 730 00:44:41,265 --> 00:44:42,266 बेली। 731 00:44:44,810 --> 00:44:46,103 सामान पैक कर लो। 732 00:44:46,812 --> 00:44:47,938 हम कहाँ जा रहे हैं? 733 00:44:56,154 --> 00:44:59,825 सुरक्षा विभाग को निगरानी कैमरों में उस बहरूपिए की तस्वीरें मिली हैं… 734 00:45:02,369 --> 00:45:04,830 लेकिन हम लाइसेंस प्लेट नहीं देख पाए। 735 00:45:04,913 --> 00:45:06,456 बेशक नहीं देख पाए होंगे। 736 00:45:06,540 --> 00:45:07,958 तुम लोग कमबख़्त निकम्मे हो। 737 00:45:08,041 --> 00:45:09,668 इतने भी निकम्मे नहीं हैं। 738 00:45:11,336 --> 00:45:15,090 लगता है कि जिस कंटेनर की आपने तलाशी ली थी, 739 00:45:15,174 --> 00:45:16,175 वह भी कोई दूसरा कंटेनर था। 740 00:45:17,134 --> 00:45:18,844 वह असली कंटेनर से बदल दिया गया था। 741 00:45:23,557 --> 00:45:24,850 फिर चलो, कमबख़्त उसे ढूँढते हैं। 742 00:45:33,609 --> 00:45:35,485 कमबख़्त बिल्कुल घटिया चीज़ है। 743 00:45:42,784 --> 00:45:44,119 बिंगो कैन अपनी जगह से हिली नहीं है। 744 00:45:44,203 --> 00:45:47,289 मतलब, अगर उनमें थोड़ी भी अक्ल होगी, तो वे समझ जाएँगे कि हमने कंटेनर बदल दिए थे। 745 00:45:47,372 --> 00:45:48,957 हम इसका फ़ायदा उठा सकते थे। 746 00:45:49,541 --> 00:45:50,918 कुछ फ़ायदा तो हम अब भी उठा सकते हैं। 747 00:45:58,300 --> 00:46:00,552 - तुम कितने पैसे… - इतने कि उनका काम बिगड़ जाएगा। 748 00:46:00,636 --> 00:46:01,678 ओवेन। 749 00:46:07,476 --> 00:46:08,936 - हैलो? - मॉम? 750 00:46:09,019 --> 00:46:10,020 हैलो? 751 00:46:11,730 --> 00:46:12,731 बेली। 752 00:46:13,649 --> 00:46:14,733 मॉम, आप सुन रही हैं? 753 00:46:15,359 --> 00:46:16,693 बेली, सब ठीक है ना? 754 00:46:16,777 --> 00:46:19,530 उसे फ़ोन पर नहीं होना चाहिए। ज़्यादा से ज़्यादा दस और सेकंड। 755 00:46:19,613 --> 00:46:21,073 हाँ, मैंने सुन लिया। आपको मुझ पर भरोसा है? 756 00:46:21,156 --> 00:46:22,783 बेली, मुझे नहीं लगता कि तुम्हें फ़ोन पर होना चाहिए। 757 00:46:22,866 --> 00:46:24,785 - आपको भरोसा है? - हाँ, बेशक। 758 00:46:24,868 --> 00:46:25,994 बेशक हमें तुम पर भरोसा है। 759 00:46:26,954 --> 00:46:28,747 निकोलस और मैं पैरिस आ रहे हैं। 760 00:46:28,830 --> 00:46:30,332 मैं वहाँ पहुँचकर फ़ोन करूँगी। 761 00:47:58,629 --> 00:48:00,631 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम