1 00:00:11,428 --> 00:00:12,596 तुम कहाँ हो? 2 00:00:21,605 --> 00:00:22,981 ट्रॉय? 3 00:00:26,318 --> 00:00:27,527 ट्रॉय? 4 00:00:27,528 --> 00:00:28,820 साँस लेते रहो, दोस्त। 5 00:00:29,821 --> 00:00:31,782 साँस लेते रहो। मेरी तरफ़ देखो। 6 00:00:34,451 --> 00:00:35,994 साँस लेते रहो। तुम ठीक हो। 7 00:00:36,787 --> 00:00:38,705 साँस लेते रहो, ट्रॉय। बिल्कुल ऐसे। 8 00:00:39,706 --> 00:00:41,499 साँस लेने की कोशिश करो। कोशिश करते रहो। 9 00:00:41,500 --> 00:00:43,376 ठीक है। 10 00:00:43,377 --> 00:00:45,337 आराम से। तुम्हें मेरी आवाज़ सुन रही है? 11 00:00:45,838 --> 00:00:48,674 ठीक है। हमें तुम्हें रैपिड-सीक्वेंस करना पड़ा, माफ़ करना। 12 00:00:49,341 --> 00:00:50,508 सर। 13 00:00:50,509 --> 00:00:52,134 ओह, बाप रे। हाँ। 14 00:00:52,135 --> 00:00:54,262 सुनो, तुम्हारा आंतरिक तापमान कम है। 15 00:00:54,263 --> 00:00:56,556 हम तुम्हें थर्मल फ़लश देंगे, ठीक है? 16 00:00:56,557 --> 00:00:57,558 कितना… 17 00:00:59,643 --> 00:01:00,726 कितना समय बीत चुका है? 18 00:01:00,727 --> 00:01:01,895 सात साल। 19 00:01:02,604 --> 00:01:03,814 चलो। दाँतों में दबा लो। 20 00:01:05,691 --> 00:01:07,609 ठीक है, दे रहे हैं। 21 00:01:10,112 --> 00:01:13,573 ठीक है। शुरू कर रहे हैं। आ रहा है। 22 00:01:13,574 --> 00:01:16,451 हो गया। ठीक है। 23 00:01:17,703 --> 00:01:18,786 इसकी टाँगें पकड़ो। 24 00:01:18,787 --> 00:01:19,788 आराम से। 25 00:01:21,874 --> 00:01:22,875 इसकी टाँगें पकड़ो। 26 00:02:18,472 --> 00:02:20,097 तुम्हारी नींद कैसी थी? 27 00:02:20,098 --> 00:02:22,892 समस्या नींद में नहीं है। जागने में है। 28 00:02:22,893 --> 00:02:24,520 जानता हूँ, मुझे अफ़सोस है। यह लो। 29 00:02:26,480 --> 00:02:29,274 - कोई तो बेहतर तरीक़ा होगा। - हम उस पर काम करेंगे। 30 00:02:32,611 --> 00:02:34,446 यह कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया है। 31 00:02:35,739 --> 00:02:37,782 तुम वॉल्ट में क्यों आए हो? 32 00:02:37,783 --> 00:02:39,992 डैडी ने मुझे यहाँ भेजा है। उन्होंने कहा… 33 00:02:39,993 --> 00:02:41,370 तुम्हारा नाम क्या है? 34 00:02:42,913 --> 00:02:43,996 जिमी। 35 00:02:43,997 --> 00:02:46,791 तुम्हारे पिता आईटी के प्रमुख, रसल कॉनरॉय हैं। 36 00:02:46,792 --> 00:02:47,876 कौन सा साइलो? 37 00:02:49,878 --> 00:02:51,547 उन्होंने तुमसे क्या कहा, जिमी? 38 00:02:52,589 --> 00:02:54,716 चाहे कुछ भी हो जाए, किसी को अंदर मत आने देना। 39 00:02:55,926 --> 00:02:57,636 तुम्हारे साथ कोई बड़ा व्यक्ति है? 40 00:02:58,303 --> 00:03:02,641 मुझे सोलो यहाँ लेकर आया था पर वह विद्रोहियों से लड़ाई करने के लिए वापस चला गया। 41 00:03:05,102 --> 00:03:06,227 कौन सा साइलो? 42 00:03:06,228 --> 00:03:07,271 सत्रह। 43 00:03:07,855 --> 00:03:10,982 इसकी शुरुआत तब हुई जब एक व्यक्ति ने सफ़ाई नहीं की और हालात बिगड़ गए जब वह आँखों से ओझल हो गया। 44 00:03:10,983 --> 00:03:13,359 उन्हें लगा कि बाहर जाना सुरक्षित होगा। 45 00:03:13,360 --> 00:03:16,488 हाँ। विद्रोहियों का नेता शेरिफ़ था। 46 00:03:16,989 --> 00:03:20,741 हमें लगता है कि उन्हें आईटी से बाहर रखने के लिए शागिर्द ने ब्रिज को उड़ा दिया 47 00:03:20,742 --> 00:03:22,536 पर शेरिफ़ किसी तरह पार चला गया। 48 00:03:23,412 --> 00:03:26,664 वह आईटी के प्रमुख, उस बच्चे के पिता को वॉल्ट तक ले गया 49 00:03:26,665 --> 00:03:31,211 और उसे धमकी दी कि अगर उसके बच्चे ने दरवाज़ा नहीं खोला तो वह उसका भेजा उड़ा देगा। 50 00:03:34,923 --> 00:03:36,175 उसने दरवाज़ा नहीं खोला। 51 00:03:36,967 --> 00:03:38,010 हद् है। 52 00:03:38,719 --> 00:03:40,178 - हाँ। - यह कब की बात है? 53 00:03:40,179 --> 00:03:41,345 दो घंटे पहले की। 54 00:03:41,346 --> 00:03:43,556 ऐसी किसी भी चीज़ से सुरक्षा प्रणाली सक्रिय हो जाती है। 55 00:03:43,557 --> 00:03:46,935 सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल करने की कोशिश की गई थी पर मिश्रण पहुँचाया नहीं जा सका। 56 00:03:47,477 --> 00:03:49,645 पाइप में कहीं भी दबाव में कोई कमी नहीं है। 57 00:03:49,646 --> 00:03:52,398 हम अभी तक तय नहीं कर पाए हैं कि वह कोई तकनीकी ख़रीबी थी या… 58 00:03:52,399 --> 00:03:54,901 या उन्हें वह मिश्रण पहुँचाने वाली पाइप मिल गई और उन्होंने उसे बंद कर दिया। 59 00:03:54,902 --> 00:03:56,528 - हाँ। - ऐसा एक बार पहले हो चुका है। 60 00:03:58,155 --> 00:04:00,740 जो भी हो, हमें इस बार कोई अलग नतीजा चाहिए। 61 00:04:00,741 --> 00:04:01,908 तभी मुझे यहाँ बुलाया गया है। 62 00:04:01,909 --> 00:04:03,202 बिल्कुल। 63 00:04:05,537 --> 00:04:06,997 तुम ठीक हो? 64 00:04:08,415 --> 00:04:09,707 हाँ। 65 00:04:09,708 --> 00:04:11,125 क्या सर्वेक्षण के लिए आसमान में ड्रोन हैं? 66 00:04:11,126 --> 00:04:12,669 ऑपरेशन्स विभाग ने एक ड्रोन भेजा है। 67 00:04:18,716 --> 00:04:20,009 कुछ पता चला? 68 00:04:20,010 --> 00:04:21,220 अभी तक कुछ नहीं। 69 00:04:22,721 --> 00:04:26,183 ट्रॉय, यह सूज़न है। इस पाली में हमारी वरिष्ठ ड्रोन कमांडर। 70 00:04:29,061 --> 00:04:30,478 तुम्हारे ड्रोन में क्या-क्या है? 71 00:04:30,479 --> 00:04:33,524 तीस लीटर मिश्रण, और गोला-बारूद के 2,000 राउंड। 72 00:04:46,828 --> 00:04:48,205 मुझे इस बारे में पक्का नहीं पता। 73 00:04:59,383 --> 00:05:02,094 सर, साइलो 17 के दरवाज़े खुल रहे हैं। 74 00:05:10,811 --> 00:05:11,895 ओह, नहीं, नहीं। 75 00:05:28,495 --> 00:05:29,663 आपके आदेश का इंतज़ार है। 76 00:05:35,752 --> 00:05:36,753 ट्रॉय। 77 00:05:38,839 --> 00:05:42,133 कुछ नहीं करते हैं। अभी तो नहीं। 78 00:05:42,134 --> 00:05:45,219 जितनी ज़्यादा देर ये बाहर रहेंगे, किसी और साइलो से संपर्क का ख़तरा उतना ही ज़्यादा बढ़ेगा। 79 00:05:45,220 --> 00:05:47,597 देखो, उन्हें वापस अंदर भेजने का कोई तरीक़ा सोचते हैं। 80 00:05:47,598 --> 00:05:49,724 आगे के वॉल्ट के दरवाज़े के बीच में से एक पाइप निकाल देते हैं। 81 00:05:49,725 --> 00:05:51,475 उस तरह से हम उन पर सुरक्षा प्रणाली लगा देंगे। 82 00:05:51,476 --> 00:05:54,187 उनका ज़मीन के पानी का पंप ख़राब हो गया है। जेनरेटर के ऊपर तक पानी भर गया है। 83 00:05:54,188 --> 00:05:55,771 हम आगे के वॉल्ट के दरवाज़े इस्तेमाल नहीं कर सकते। 84 00:05:55,772 --> 00:05:57,064 सूज़न। 85 00:05:57,065 --> 00:06:00,276 इन सभी तकनीशियनों को उठाओ और सभी उपलब्ध पायलटों को तुरंत विमान उड़ाने को कहो। 86 00:06:00,277 --> 00:06:03,906 और ड्रोन उड़ा दो। दस में गोला-बारूद भरकर। बीस में मिश्रण। 87 00:06:04,823 --> 00:06:08,117 उन्हें इतना ऊँचा रखो कि भगोड़े उन्हें न तो देख पाएँ न ही सुन पाएँ। 88 00:06:08,118 --> 00:06:09,577 बशर्ते कोई टीले को पार नहीं करता, 89 00:06:09,578 --> 00:06:12,288 मुझे तब तक मत बताना जब तक भगोड़ों की संख्या 9,500 नहीं हो जाती। 90 00:06:12,289 --> 00:06:13,332 मुझे कुछ खाना है। 91 00:06:43,820 --> 00:06:45,405 उफ़, क्या घटिया खाना है। 92 00:06:46,573 --> 00:06:49,076 सच में। और कितना थोड़ा भी है। 93 00:06:51,161 --> 00:06:52,162 अँ-हँ। 94 00:06:52,871 --> 00:06:53,914 वह पुराना मज़ाक। 95 00:07:01,880 --> 00:07:03,381 मुझे यह पूरी तरह सही नहीं लग रहा। 96 00:07:03,382 --> 00:07:05,633 उन पर अब अंदर सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल नहीं की जा सकती। 97 00:07:05,634 --> 00:07:08,386 बाहर जाकर, उन्होंने हमें एक और मौक़ा दे दिया है। 98 00:07:08,387 --> 00:07:11,890 सुरक्षा प्रणालियाँ ज़मीन के नीचे इस्तेमाल की जाती हैं, साइलो के अंदर। 99 00:07:13,684 --> 00:07:14,768 वे एंटीसेप्टिक होती हैं। 100 00:07:15,269 --> 00:07:19,398 अगर हमने वह किया जो तुम सोच रहे हो, तो वह साइलो के बाहर सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल करना हो जाएगा। 101 00:07:19,982 --> 00:07:22,400 वे मौतें बहुत दर्दनाक होंगी। 102 00:07:22,401 --> 00:07:24,610 - बाहर खुले में। - मुझे कोई और चारा नज़र नहीं आ रहा। 103 00:07:24,611 --> 00:07:26,612 हमें नहीं पता हमारे लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी। 104 00:07:26,613 --> 00:07:30,950 मुझे इन लोगों के मनोबल और मिशन-सज्जता पर इस क़दम के मानसिक आघात के संभावित प्रभाव की चिंता है। 105 00:07:30,951 --> 00:07:35,413 निदेश-पत्र के अनुसार, विभिन्न साइलो का आपस में संपर्क न होने देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। 106 00:07:35,414 --> 00:07:36,622 मैं यह समझता हूँ। 107 00:07:36,623 --> 00:07:38,249 - नहीं, क्या? - मैं यह नहीं कह रहा। 108 00:07:38,250 --> 00:07:39,542 सब कुछ उस पर निर्भर करता है। 109 00:07:39,543 --> 00:07:41,961 - मैं यह नहीं कह… - माफ़ कीजिए, सर। 110 00:07:41,962 --> 00:07:43,172 भगोड़े टीले पर पहुँच गए हैं। 111 00:07:43,755 --> 00:07:44,756 सत्यानाश। 112 00:07:45,424 --> 00:07:47,341 सुनो, मैं तुम्हारे पायलटों का ध्यान रखूँगा। 113 00:07:47,342 --> 00:07:48,426 वादा करता हूँ। 114 00:07:48,427 --> 00:07:49,428 ठीक है। 115 00:08:17,164 --> 00:08:19,291 जेन्किन्स, शेरिफ़ पर नज़र रखना। 116 00:08:38,977 --> 00:08:40,312 कितने भगोड़े हैं? 117 00:08:41,395 --> 00:08:43,857 लगभग 9,832। 118 00:08:46,026 --> 00:08:47,444 ऑपरेशन्स का आदेश यह है। 119 00:08:47,945 --> 00:08:50,447 पहला दल शेरिफ़ और उसके परिवार पर हमला करेगा। 120 00:08:51,198 --> 00:08:54,743 दूसरा दल ढलान पर मिश्रण डालेगा जिससे कोई भी पुनः अंदर न जा सके। 121 00:08:55,619 --> 00:08:58,496 तीसरा और चौथा दल आपस में तालमेल करके विमान उड़ाएँगे 122 00:08:58,497 --> 00:09:00,874 जब तक पूरा लक्षित क्षेत्र मिश्रण से ढक न जाए। 123 00:09:01,750 --> 00:09:04,794 पाँचवा और छठा दल आदेश मिलने पर लक्ष्यों पर हमला करेंगे। समझ गए? 124 00:09:04,795 --> 00:09:07,047 - जी, सर। - शाबाश। शुरू करो। 125 00:09:12,970 --> 00:09:15,012 - सभी दल, रिपोर्ट दो। - पहला दल, तैयार। 126 00:09:15,013 --> 00:09:17,014 दूसरा, तैयार। 127 00:09:17,015 --> 00:09:18,641 - तीसरा, तैयार। - चौथा, तैयार। 128 00:09:18,642 --> 00:09:19,934 पाँचवाँ, तैयार। 129 00:09:19,935 --> 00:09:20,936 छठा, तैयार। 130 00:09:29,361 --> 00:09:30,863 गिनती करो, सूज़न। 131 00:09:33,740 --> 00:09:34,741 सूज़न? 132 00:09:42,249 --> 00:09:43,250 सर। 133 00:09:48,589 --> 00:09:50,673 जब हम शेरिफ़ और उसके परिवार पर हमला करेंगे, 134 00:09:50,674 --> 00:09:53,926 बाकी के भगोड़े फिर से साइलो में घुसने की कोशिश करेंगे। 135 00:09:53,927 --> 00:09:55,887 इसीलिए ढलान पर मिश्रण डाला जाएगा। 136 00:09:55,888 --> 00:09:58,140 पर अगर हम उन्हें वापस अंदर जाने दें, 137 00:09:59,266 --> 00:10:00,684 तो वे फिर से बाहर नहीं आएँगे। 138 00:10:01,476 --> 00:10:03,352 हम इस विद्रोह का अंत कर देंगे, 139 00:10:03,353 --> 00:10:06,189 विभिन्न साइलो की एक-दूसरे से संपर्क की हर संभावना को ख़त्म कर देंगे, 140 00:10:06,190 --> 00:10:08,901 और पैक्ट की अचूकता को मज़बूत कर देंगे। 141 00:10:18,035 --> 00:10:20,078 लक्ष्यों पर निशाना साधे रखो और हमला करने की तैयारी करो। 142 00:10:28,253 --> 00:10:30,881 वहाँ बाहर महिलाएँ और बच्चे भी हैं, सर। 143 00:10:32,466 --> 00:10:33,717 मैं यह नहीं करूँगी। 144 00:10:48,899 --> 00:10:49,900 तुम्हें बरख़ास्त किया जाता है। 145 00:11:06,708 --> 00:11:09,211 परिचालन कमान में बदलाव रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। 146 00:11:16,301 --> 00:11:19,595 साइलो 17 के नागरिकों ने बाहर जाना चुना है। 147 00:11:19,596 --> 00:11:21,348 वे अब पैक्ट के अधीन नहीं हैं 148 00:11:22,558 --> 00:11:24,893 पर वे निदेश-पत्र के दायरे से बाहर नहीं हैं। 149 00:11:25,853 --> 00:11:26,854 जी, सर। 150 00:11:29,690 --> 00:11:33,693 पहला और दूसरा दल, मेरा आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू करो। 151 00:11:33,694 --> 00:11:35,529 दूसरा दल, मिश्रण गिराओ। 152 00:11:53,130 --> 00:11:54,214 मुझे एयर लॉक दिखाओ। 153 00:11:58,260 --> 00:12:00,637 पहला दल, लक्ष्यों पर हमला करो। 154 00:12:09,813 --> 00:12:10,814 सुनिश्चित करना। 155 00:12:26,205 --> 00:12:27,706 तीसरा और चौथा दल, शुरू करो। 156 00:12:39,593 --> 00:12:43,055 पाँचवा और छठा दल, 500 फ़ीट नीचे जाओ। जहाँ चाहो, जिसे चाहो, गोलियाँ मारो। 157 00:12:57,528 --> 00:12:58,529 थर्मल तस्वीरें दिखाओ। 158 00:13:17,089 --> 00:13:18,298 ऑडियो बंद कर दो। 159 00:13:39,111 --> 00:13:41,237 ठीक है, वह हवा किस ओर जा रही है? 160 00:13:41,238 --> 00:13:44,657 तीसरा दल, एक बार और दक्षिण-पूर्वी भाग के ऊपर से उड़ाओ। 161 00:13:44,658 --> 00:13:46,869 पाँचवाँ दल, वह देख रहे हो? दो बजे की दिशा में लोग भाग रहे हैं। 162 00:13:47,452 --> 00:13:48,620 क्या हम उन पर ज़ूम कर सकते हैं? 163 00:13:50,414 --> 00:13:51,582 ठीक है, ज़िंदा लक्ष्यों की ताज़ा जानकारी? 164 00:13:52,207 --> 00:13:54,750 कुल 2,453, सर। 165 00:13:54,751 --> 00:13:56,128 चलो, वह संख्या कम करें। 166 00:15:21,129 --> 00:15:24,591 अब तक मैंने जिस-जिस पायलट से बात की है, वे लगभग रोमांचित लग रहे हैं। 167 00:15:25,259 --> 00:15:26,885 लगता है मैंने कम आंक लिया उनकी… 168 00:15:27,970 --> 00:15:28,971 क्या? 169 00:15:30,264 --> 00:15:31,348 पता नहीं, उनकी… 170 00:15:32,182 --> 00:15:33,600 हम पेशेवर हैं, विक्टर। 171 00:15:34,393 --> 00:15:35,893 हमने इसी का प्रशिक्षण लिया है। 172 00:15:35,894 --> 00:15:39,439 हाँ। तुम तो कुछ ज़्यादा ही हो, ट्रॉय। 173 00:15:40,357 --> 00:15:41,858 मैं डायरेक्टर के निर्देशानुसार काम करता हूँ। 174 00:15:41,859 --> 00:15:42,985 हम सब यही करते हैं। 175 00:15:43,735 --> 00:15:44,987 डग। रैंडी। 176 00:15:47,447 --> 00:15:49,115 मैडम डायरेक्टर। 177 00:15:49,116 --> 00:15:52,201 स्वागत है, मेरे पुराने दोस्त। कई पालियाँ बीतने के बाद मिल रहे हैं। 178 00:15:52,202 --> 00:15:53,327 आप बहुत अच्छी दिख रही हैं। 179 00:15:53,328 --> 00:15:57,457 अच्छा? महसूस तो बहुत बुरा हो रहा है। मुझे कभी रैपिड-सीक्वेंस करवाने की आदत नहीं पड़ेगी। 180 00:15:57,958 --> 00:15:59,167 माफ़ी चाहूँगा। 181 00:15:59,168 --> 00:16:00,627 ख़ैर, इसका कुछ किया नहीं जा सकता था। 182 00:16:01,128 --> 00:16:04,005 कृपया, बैठो। माफ़ करना, मैं अपना खाना खा चुकी हूँ। 183 00:16:04,006 --> 00:16:05,673 पर क्या मैं आपको चाय पिला सकती हूँ? 184 00:16:05,674 --> 00:16:08,593 चाय। वह बहुत बढ़िया होगा। आप बहुत मेहरबान हैं। 185 00:16:08,594 --> 00:16:12,722 मुझे लगा इस समय के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की कुछ ख़ास सेवा तो होनी ही चाहिए। 186 00:16:12,723 --> 00:16:15,100 अब, मैं सबके लिए चाय डाल देती हूँ। 187 00:16:16,268 --> 00:16:19,896 हमने जब यह लंबी, मुश्किल रोमांचक यात्रा शुरू की थी, 188 00:16:19,897 --> 00:16:23,567 मुझे पता था कि मेरी दोपहर की चाय के बिना तो मेरा ग़ुज़ारा नहीं हो सकता। 189 00:16:24,401 --> 00:16:26,612 हालाँकि अब बहुत थोड़ी पत्ती रह गई है। 190 00:16:29,448 --> 00:16:30,449 ट्रॉय। 191 00:16:31,491 --> 00:16:34,036 मैं तुम्हारे शांत दिमाग़ 192 00:16:34,661 --> 00:16:38,247 और तुम्हारे मौलिक नेतृत्व के लिए तुम्हें श्रेष्ठता का प्रमाण पत्र दे रही हूँ। 193 00:16:38,248 --> 00:16:41,293 धन्यवाद, मैम, पर मैंने बस अपना काम किया था। 194 00:16:42,044 --> 00:16:43,628 यह कितना विनम्र है। 195 00:16:43,629 --> 00:16:45,087 विद्रोह तो पहले भी हुए हैं 196 00:16:45,088 --> 00:16:48,549 पर इतनी भारी संख्या में लोग कभी बाहर नहीं आए। 197 00:16:48,550 --> 00:16:52,888 तुम्हारे अविलंब, निर्णायक क़दम से हम बहुत बड़ी आपदा से बच गए। 198 00:16:54,515 --> 00:16:56,974 और तुम्हें यक़ीन है कोई किसी दूसरे साइलो तक नहीं पहुँचा? 199 00:16:56,975 --> 00:17:00,978 कोई नहीं। कुल 9835 भगोड़े, सभी की गिनती कर ली गई है। 200 00:17:00,979 --> 00:17:02,772 अंदर कितने जीवित लोग बचे हैं? 201 00:17:02,773 --> 00:17:04,023 सौ से ज़्यादा नहीं होंगे। 202 00:17:04,816 --> 00:17:05,900 उनसे कोई ख़तरा है? 203 00:17:05,901 --> 00:17:07,318 उनका जेनरेटर ख़राब हो गया है, 204 00:17:07,319 --> 00:17:10,488 तो उनके पास कोई आंतरिक ऊर्जा नहीं है, न कुछ गरम करने के लिए, न ठंडा करने के लिए… 205 00:17:10,489 --> 00:17:12,656 पर आईटी में उन्हें अभी भी बाह्य ऊर्जा मिल रही है। 206 00:17:12,657 --> 00:17:16,203 पर उसे बंद करने के लिए, हमें उस पूरे समूह की ऊर्जा बंद करनी होगी। 207 00:17:17,329 --> 00:17:20,206 नहीं, बिना जेनरेटर के, उनके सभी पेड़-पौधे और मवेशी ख़त्म हो जाएँगे, 208 00:17:20,207 --> 00:17:22,083 और ज़मीन का पानी ऊपर भरता रहेगा। 209 00:17:22,084 --> 00:17:24,293 अगर वे भूखे नहीं मरे तो डूब कर मर जाएँगे। 210 00:17:24,294 --> 00:17:27,171 और आईटी में जो लड़का बंद था, 211 00:17:27,172 --> 00:17:29,340 - क्या वह अभी भी ज़िंदा है? - हमें पक्का नहीं पता। 212 00:17:29,341 --> 00:17:31,551 उसके पास और कोई काम की जानकारी नहीं थी, 213 00:17:31,552 --> 00:17:32,969 तो हमने संपर्क काट दिया। 214 00:17:32,970 --> 00:17:37,139 अच्छा किया। तीन साल तक हथियारबंद ड्रोन से निगरानी जारी रखते हैं 215 00:17:37,140 --> 00:17:39,392 अगर कहीं कोई और भागने की कोशिश करे। 216 00:17:39,393 --> 00:17:41,103 पाँच साल तक निगरानी बेहतर रहेगी। 217 00:17:41,687 --> 00:17:42,855 तो फिर पाँच साल तक करते हैं। 218 00:17:43,897 --> 00:17:45,982 अब, ज़रा सूज़न की बात कर लें। 219 00:17:45,983 --> 00:17:50,988 तुमने उसे गिरफ़्तार करवाया था, ट्रॉय, और मैंने तहकीकात पूरी होने तक उसे रिहा कर दिया है। 220 00:17:52,573 --> 00:17:55,408 - आपको अधिकार है, आप जैसा चाहें, करें। - ख़ैर, इतना काफ़ी नहीं है। 221 00:17:55,409 --> 00:17:57,703 मैंने तुम्हें यहाँ इसलिए बुलाया था ताकि तुम अपनी बात रख पाओ। 222 00:18:00,539 --> 00:18:03,749 उस घटना के समय वह मेरे प्राधिकार के तहत काम कर रही थी 223 00:18:03,750 --> 00:18:05,418 जो मुझे निदेश-पत्र के द्वारा दिया गया है। 224 00:18:05,419 --> 00:18:07,628 पर उसने आख़िर किया क्या था? 225 00:18:07,629 --> 00:18:08,797 उसने एक आदेश नहीं माना था 226 00:18:09,798 --> 00:18:13,385 और फिर अपनी कमान के अंतर्गत पायलटों के सामने मेरी रणनीति पर सवाल उठाया था। 227 00:18:13,969 --> 00:18:17,054 उसकी हुक़्म उदूली के कारण काफ़ी समय बरबाद हुआ और वह बाकियों को भी विरोध करने 228 00:18:17,055 --> 00:18:18,723 या शायद विद्रोह करने के लिए भी उकसा सकता था। 229 00:18:18,724 --> 00:18:20,641 - पर उन सबने अपना-अपना काम किया। - बहुत अच्छे। 230 00:18:20,642 --> 00:18:21,726 किसी ने कोई झिझक नहीं दिखाई। 231 00:18:21,727 --> 00:18:23,936 पर भगोड़े टीला पार करने वाले थे। 232 00:18:23,937 --> 00:18:25,313 वे कुछ मिनटों में ही 233 00:18:25,314 --> 00:18:27,607 अपने समूह के छः और साइलो को नज़र आ सकते थे। 234 00:18:27,608 --> 00:18:29,150 हर एक पल मायने रखता था। 235 00:18:29,151 --> 00:18:31,862 और तुम्हारी नज़र में उपयुक्त सज़ा क्या है? 236 00:18:39,661 --> 00:18:42,371 क्या मैं पूछ सकता हूँ निदेश-पत्र में क्या लिखा है? 237 00:18:42,372 --> 00:18:43,707 ख़त्म करना। 238 00:18:44,875 --> 00:18:47,585 पर मुझे डर है कि हम उस विकल्प का इस्तेमाल नहीं कर सकते। 239 00:18:47,586 --> 00:18:51,798 देखो, उसका बर्ताव अस्वीकार्य था, मैं मानती हूँ। 240 00:18:52,299 --> 00:18:54,967 पर प्रॉजेक्ट के अंत में सूज़न के हुनर की 241 00:18:54,968 --> 00:18:57,054 बहुत निर्णायक भूमिका होगी। 242 00:18:58,222 --> 00:19:00,515 इसके सिवा, वह मेरी बेटी के लिए महत्वपूर्ण है। 243 00:19:00,516 --> 00:19:04,060 अब, शायद सबसे अच्छा यही होगा कि उसका पद घटा दें 244 00:19:04,061 --> 00:19:05,562 और उसे वापस सुला दें। 245 00:19:06,313 --> 00:19:10,816 ट्रॉय, हमने इसी तरह की आपातकालीन स्थिति के लिए तुम्हें अपना विशेषज्ञ बनाया था। 246 00:19:10,817 --> 00:19:16,490 प्रॉजेक्ट की ओर से, तुम्हारी शानदार सेवा के लिए मैं तुम्हारा धन्यवाद करती हूँ। 247 00:19:24,665 --> 00:19:25,666 तुम ठीक हो? 248 00:19:27,501 --> 00:19:28,669 वह डायरेक्टर हैं। 249 00:19:30,337 --> 00:19:32,547 और यह बहुत भारी बोझ है। हमें तुम्हें क्रायो में लेकर जाना है। 250 00:19:32,548 --> 00:19:34,466 हाँ, सुनो। 251 00:19:38,470 --> 00:19:39,471 तुम्हारे ऑफ़िस में बात करें? 252 00:19:44,309 --> 00:19:46,311 एक महिला है। 253 00:19:47,312 --> 00:19:49,272 वह किस विभाग में काम करती है? 254 00:19:49,273 --> 00:19:50,523 कहीं काम नहीं करती। 255 00:19:50,524 --> 00:19:51,525 मुझे नहीं… मुझे नहीं… 256 00:19:52,985 --> 00:19:54,736 मुझे लगता है वह शायद कोई याद होगी। 257 00:19:57,114 --> 00:20:00,366 जागते समय मुझे बस उसकी झलकियाँ दिखाई दीं, जैसे कोई बिजली कौंधती है। 258 00:20:00,367 --> 00:20:03,579 जब मैंने उन झलकियों को याद रखने की कोशिश की, तो वे ग़ायब हो गईं। 259 00:20:09,293 --> 00:20:11,336 मुझे लगता है जैसे मैंने इस विषय पर आपसे पहले भी बात की है, 260 00:20:12,462 --> 00:20:14,755 मेरा सीक्वेंस होते समय इस महिला की झलक दिखना। 261 00:20:14,756 --> 00:20:16,258 अगर तुमने बात की होती, तो मैं तुम्हें बता देता। 262 00:20:21,513 --> 00:20:24,433 वह इससे किसी न किसी तरह जुड़ी हुई है। 263 00:20:28,729 --> 00:20:30,105 यह कब हुआ? 264 00:20:32,107 --> 00:20:34,483 - कुछ नहीं पता। - और तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है वह कौन है? 265 00:20:34,484 --> 00:20:36,737 नहीं। मैं आशा कर रहा था शायद आपको कुछ पता हो। 266 00:20:38,363 --> 00:20:39,865 नहीं, माफ़ करना। 267 00:20:48,207 --> 00:20:50,583 देखिए, आप ऐसे रिकॉर्ड देख सकते हैं जो… 268 00:20:50,584 --> 00:20:52,877 - ट्रॉय। - हाँ? 269 00:20:52,878 --> 00:20:55,671 इस प्रॉजेक्ट का पूरा लक्ष्य और उद्देश्य ही 270 00:20:55,672 --> 00:20:57,340 हमें अतीत से आज़ाद करवाना है। 271 00:20:57,341 --> 00:20:59,592 अच्छा यही होगा कि तुम इसे भुला दो। 272 00:20:59,593 --> 00:21:01,553 हाँ, जो भी तुम कहो, विक्टर। 273 00:21:03,138 --> 00:21:05,848 अगर कोई रिकॉर्ड होगा भी और अगर वह बच भी गया होगा, 274 00:21:05,849 --> 00:21:07,975 तो भी सेनेटर ने कहा है कि इस तरह की पूछताछ 275 00:21:07,976 --> 00:21:10,353 - निदेश-पत्र द्वारा निषिद्ध की गई है। - तभी मैं भरोसा कर रहा हूँ… 276 00:21:10,354 --> 00:21:12,356 - तुम ऐसे नहीं… - …कि आप सावधानी से काम करेंगे, डॉक्टर। 277 00:21:14,525 --> 00:21:17,652 मैंने प्रॉजेक्ट के लिए अपनी उपयोगिता साबित कर दी है ना? 278 00:21:17,653 --> 00:21:19,320 हाँ, की है। निश्चित तौर पर। 279 00:21:19,321 --> 00:21:21,990 ठीक है, तो मैं बस एक छोटे से सवाल का जवाब चाहता हूँ। 280 00:21:31,583 --> 00:21:32,584 कृपया बता दो। 281 00:21:46,348 --> 00:21:48,392 मुझे इसकी छानबीन करने के लिए 282 00:21:50,269 --> 00:21:51,603 कोई बहाना ढूँढना होगा। 283 00:21:57,192 --> 00:21:58,277 अगर मुझे कुछ पता चला… 284 00:22:00,737 --> 00:22:02,948 तो अगली बार जब तुम जागोगे, मैं तुम्हें इसका जवाब बता दूँगा। 285 00:22:04,825 --> 00:22:06,118 वादा रहा। 286 00:22:36,356 --> 00:22:37,357 फिर मिलेंगे। 287 00:22:51,997 --> 00:22:53,749 हो सकता है मैं तुमसे पहले मिल लूँ। 288 00:23:21,318 --> 00:23:23,070 वह कौन है? 289 00:23:30,827 --> 00:23:31,954 ट्रॉय 290 00:23:37,084 --> 00:23:42,381 वह कौन है? 291 00:25:26,193 --> 00:25:27,653 ह्यु हावी की पुस्तक शृंखला साइलो पर आधारित 292 00:25:29,154 --> 00:25:31,573 साइलो 293 00:25:42,251 --> 00:25:43,710 आ जाओ! चलो! 294 00:25:56,974 --> 00:25:59,517 - सिलिंडर तैयार हैं? - तैयार हैं और लादे हुए हैं। 295 00:25:59,518 --> 00:26:02,687 जो भी सुरक्षाकर्मी मिले, सबको इकट्ठा करो और उन्हें तुरंत ख़दानों में भेजो। 296 00:26:02,688 --> 00:26:03,771 जी, मैम। 297 00:26:03,772 --> 00:26:05,273 - ऐमरसन। - मैम? 298 00:26:05,274 --> 00:26:07,359 सुनिश्चित करना कि लोग उन्हें यह करते हुए देखें। 299 00:26:15,534 --> 00:26:16,785 सत्यानाश। 300 00:26:24,960 --> 00:26:26,335 बैठ जाओ। 301 00:26:26,336 --> 00:26:28,796 जो, तुम मुझे जानती हो। मुझसे कोई ख़तरा नहीं है। 302 00:26:28,797 --> 00:26:30,591 मैं बस अपने बेटे से मिलना चाहता हूँ। 303 00:26:31,091 --> 00:26:33,177 - बस इतना ही चाहिए। - आवेदन की अर्ज़ी दे दो। 304 00:26:33,969 --> 00:26:37,973 मुझे अपने बेटे को अलविदा कहना है। 305 00:26:39,600 --> 00:26:41,351 चैड, तुम्हारे भी बच्चे हैं। 306 00:26:43,562 --> 00:26:44,605 कृपया, मान जाओ। 307 00:26:47,065 --> 00:26:48,066 मैं पूछता हूँ। 308 00:27:02,956 --> 00:27:05,583 मैंने कोशिश की… मैंने कमील को समझाने की कोशिश की, पर… 309 00:27:05,584 --> 00:27:07,461 हाँ, वह बहुत ज़िद्दी है। 310 00:27:08,212 --> 00:27:10,506 हाँ। बिल्कुल सही कह रहे हो। 311 00:27:19,056 --> 00:27:20,974 हम जो कर सकते थे, हमने वह सब कर लिया, सिम्स। 312 00:27:21,808 --> 00:27:24,770 हमें भरोसा रखना होगा कि वे काम पूरा कर लेंगे। 313 00:27:25,771 --> 00:27:27,022 और अगर वे असफल हो गए? 314 00:27:33,111 --> 00:27:34,278 रुको। 315 00:27:34,279 --> 00:27:37,990 रुको, तुम यह बंद कर सकते हो, मैं आ गई हूँ। तुम यह गिनती रोक सकते हो। 316 00:27:37,991 --> 00:27:41,245 मेरे सुरक्षाकर्मी जवाबी हमला करने वाले हैं, ठीक है? 317 00:27:43,622 --> 00:27:44,914 मैं इससे निपट रही हूँ! 318 00:27:44,915 --> 00:27:47,291 तुम्हें असाधारण छूट दी गई है, 319 00:27:47,292 --> 00:27:49,669 पर अब तुम्हारा अवसर ख़त्म हो चुका है। 320 00:27:49,670 --> 00:27:51,295 नहीं, हम… 321 00:27:51,296 --> 00:27:53,840 हम ख़दानों में गैस डाल रहे हैं, ठीक है? 322 00:27:53,841 --> 00:27:56,509 विद्रोही कुछ मिटनों में ही मारे जाएँगे। तुम देख सकते हो। 323 00:27:56,510 --> 00:27:58,303 तुम अपनी स्क्रीन पर देख सकते हो। 324 00:28:00,389 --> 00:28:01,639 बस… 325 00:28:01,640 --> 00:28:04,517 कम से कम हमें कोशिश तो करने दो! ठीक है? 326 00:28:04,518 --> 00:28:06,061 हमें बस कोशिश करने दो! 327 00:28:17,906 --> 00:28:19,532 अबॉर्ट - रीसेट 328 00:28:19,533 --> 00:28:20,826 गिनती रीसेट की जाती है 329 00:28:22,369 --> 00:28:23,662 तुम्हारे पास पाँच मिनट हैं। 330 00:28:27,249 --> 00:28:28,542 इतना समय काफ़ी नहीं है। 331 00:28:31,795 --> 00:28:32,880 इतना समय काफ़ी नहीं है। 332 00:28:34,006 --> 00:28:36,216 - इतना समय काफ़ी… - तुम्हारे पास पाँच मिनट हैं। 333 00:28:51,356 --> 00:28:54,108 प्राइमरी और सेकंडरी पंप, भरकर लॉक किए गए। 334 00:28:54,109 --> 00:28:56,611 - वॉल्व? - प्राइमरी वॉल्व और ग्रुप वॉल्व खुले हैं। 335 00:28:56,612 --> 00:28:57,820 साइलो का वॉल्व तैयार है। 336 00:28:57,821 --> 00:29:00,073 दाबानुकूलन अनुक्रम शुरू करो। 337 00:29:02,034 --> 00:29:03,202 इतना समय काफ़ी नहीं है। 338 00:29:05,245 --> 00:29:07,163 चलो! जल्दी, जल्दी! 339 00:29:07,164 --> 00:29:08,707 वह मुझे दो! 340 00:29:14,463 --> 00:29:15,631 बचो! 341 00:29:20,761 --> 00:29:22,303 - शर्ल, तुम ठीक हो? - हाँ! 342 00:29:22,304 --> 00:29:24,723 मुझे कंक्रीट का फ़र्श दिख रहा है! एक सरिया पकड़ाओ। 343 00:29:31,813 --> 00:29:33,232 चलो, चलो! 344 00:29:34,024 --> 00:29:35,358 सुरक्षाकर्मी! 345 00:29:35,359 --> 00:29:37,318 - सत्यानाश! टैडी! - हँ? 346 00:29:37,319 --> 00:29:38,653 उन सुरक्षाकर्मियों को ज़रा अटकाओ। 347 00:29:38,654 --> 00:29:40,531 नैश, हूवर, तुम मेरे साथ आओ। 348 00:29:49,581 --> 00:29:51,625 हे भगवान। जल्दी करो। 349 00:29:54,169 --> 00:29:55,170 लानत है। 350 00:30:06,223 --> 00:30:08,433 टैंक गिराओ! 351 00:30:20,153 --> 00:30:21,238 छोड़ो मुझे! 352 00:30:22,865 --> 00:30:23,907 मुझे छोड़ो! 353 00:30:25,117 --> 00:30:26,242 हिलना मत! 354 00:30:26,243 --> 00:30:28,996 तुम यह संभाल लोगे। आगे बढ़ते रहो! 355 00:30:37,462 --> 00:30:38,714 शर्ल, टॉर्च। 356 00:30:41,967 --> 00:30:43,093 मुझे वह दिख गई है। 357 00:30:44,553 --> 00:30:45,554 यह लो। 358 00:30:46,597 --> 00:30:48,723 सुरक्षाकर्मी जगह पर लगभग पहुँच गए हैं। 359 00:30:48,724 --> 00:30:50,224 ठीक है, वे लगभग… 360 00:30:50,225 --> 00:30:55,022 कृपया मत… यह मत करो, ठीक है? मत करो। कृपया, मत करो! 361 00:30:57,566 --> 00:30:58,942 कमबख़्त कुछ तो बोलो! 362 00:30:59,943 --> 00:31:01,153 कुछ बोलो! 363 00:31:06,033 --> 00:31:07,492 दो मिनट 15 सेकंड। 364 00:31:15,459 --> 00:31:16,752 डैडी! 365 00:31:17,920 --> 00:31:19,421 एंथोनी! 366 00:31:36,230 --> 00:31:37,231 जल्दी, जल्दी! 367 00:31:42,736 --> 00:31:44,696 - चल। हो जा! - नॉक्स? 368 00:31:47,115 --> 00:31:49,575 शर्ल, यहाँ ऊपर आओ। तुम्हारी ज़रूरत है। 369 00:31:49,576 --> 00:31:51,869 ठीक है, वे लग… उन्होंने गैस लगभग जगह पर पहुँचा दी है। 370 00:31:51,870 --> 00:31:54,914 ठीक है? विद्रोही मर जाएँगे। तुरंत। 371 00:31:54,915 --> 00:31:56,666 हमें बस… हमें दो मिनट चाहिए। 372 00:31:56,667 --> 00:31:58,417 हमें दो मिनट चाहिए। 373 00:31:58,418 --> 00:32:00,045 दो मिनट, कृपया! 374 00:32:02,756 --> 00:32:03,966 कमील, 375 00:32:05,217 --> 00:32:08,929 तुम्हारी विफलता ने सुरक्षा प्रणाली का इस्तेमाल ज़रूरी कर दिया। 376 00:32:12,724 --> 00:32:13,767 सत्यानाश! 377 00:32:30,033 --> 00:32:31,034 सुनो, एंथोनी। 378 00:32:31,660 --> 00:32:33,328 वह तुम्हें चोट नहीं पहुँचाएगी। 379 00:32:34,371 --> 00:32:35,455 ठीक है? 380 00:32:42,421 --> 00:32:43,922 माँ कहाँ हैं? 381 00:32:46,133 --> 00:32:47,885 माँ काम पर गई हैं। 382 00:33:27,925 --> 00:33:30,176 सर, आपने वह देखा? 383 00:33:30,177 --> 00:33:32,429 - वह फिसल गई थी। - नहीं, देखिए। 384 00:33:40,896 --> 00:33:43,315 ओ2। 385 00:33:43,899 --> 00:33:44,900 ऑक्सीजन। 386 00:33:46,735 --> 00:33:48,695 यह तो ऑक्सीजन है। पूरा दबाव करो! 387 00:33:53,367 --> 00:33:54,368 हो जा। 388 00:34:02,251 --> 00:34:03,669 ऐमरसन, सब सुरक्षित हुआ? 389 00:34:06,421 --> 00:34:09,507 फिर से बोलो। ऐमरसन, सब सुरक्षित हुआ? 390 00:34:10,842 --> 00:34:12,553 चलो। 391 00:34:22,728 --> 00:34:24,022 साइलो के वॉल्व पर पूरा दबाव। 392 00:34:25,315 --> 00:34:26,859 सुरक्षा प्रणाली शुरू करो। 393 00:34:28,025 --> 00:34:29,276 मेरे गिनने पर। 394 00:34:29,277 --> 00:34:32,906 - तीन, दो, एक। - कृपया, रुको। रुक जाओ। रुको। 395 00:34:33,866 --> 00:34:35,242 कृपया ऐसा मत करो। 396 00:34:55,137 --> 00:34:56,262 क्या हुआ? 397 00:34:56,263 --> 00:34:58,390 सर, दबाव कम नहीं हो रहा। 398 00:34:59,266 --> 00:35:01,893 - फिर से जाँच करो। - एक सेकंड के लिए दबाव थोड़ा कम हुआ, 399 00:35:01,894 --> 00:35:03,769 और फिर तुरंत पूरे दबाव पर लौट आया। 400 00:35:03,770 --> 00:35:04,854 सुरक्षा प्रणाली विफल हुई 401 00:35:04,855 --> 00:35:06,315 सुरक्षा प्रणाली विफल हो गई है, सर। 402 00:35:18,327 --> 00:35:19,411 सब सुरक्षित है। 403 00:35:27,711 --> 00:35:28,754 ठीक है। 404 00:35:36,845 --> 00:35:37,846 शुक्र है। 405 00:35:55,489 --> 00:35:56,823 उफ़। 406 00:35:58,450 --> 00:36:00,994 सर, हमें दबाव कम करना होगा। 407 00:36:03,038 --> 00:36:04,039 सर! 408 00:36:09,837 --> 00:36:11,046 दबाव कम करो। 409 00:36:18,762 --> 00:36:20,472 सुरक्षा प्रणाली किस जगह पर विफल हुई? 410 00:36:21,306 --> 00:36:23,141 साइलो का वॉल्व काम कर रहा था। 411 00:36:24,142 --> 00:36:25,227 उसके बाद कहीं पर। 412 00:36:31,692 --> 00:36:32,901 उन लोगों ने पाइप पर ढक्कन लगा दिया। 413 00:36:36,989 --> 00:36:38,156 उन्होंने पाइप पर ढक्कन लगा दिया। 414 00:36:51,336 --> 00:36:57,759 साइलो 18 के ऊपर एक हथियारबंद ड्रोन उड़ाया जाए। 415 00:36:59,553 --> 00:37:01,180 अगर कोई बाहर निकलने की कोशिश करे, 416 00:37:02,931 --> 00:37:04,016 तो उन्हें मार डालो। 417 00:37:12,357 --> 00:37:13,525 मैं इस कमरे में अकेला रहना चाहता हूँ। 418 00:37:16,528 --> 00:37:17,613 सब इस कमरे से चले जाएँ। 419 00:37:19,198 --> 00:37:20,199 तुरंत! 420 00:37:34,838 --> 00:37:36,840 तुमने बहुत होशियारी से छल किया। 421 00:37:40,969 --> 00:37:42,804 यक़ीन नहीं था कि तुम्हें छला जा सकता है। 422 00:37:46,600 --> 00:37:48,519 तुम्हारे बायोमेट्रिक्स के आंकड़े स्थिर थे। 423 00:37:49,770 --> 00:37:52,147 तुम्हारी धोखेबाज़ी का कोई संकेत नहीं था। 424 00:37:52,940 --> 00:37:55,275 तुमने मुझे मेरी झूठ बोलने की क़ाबिलियत के कारण ही तो चुना था, है ना? 425 00:37:58,737 --> 00:38:00,364 तुमने मुझसे झूठ क्यों बोला? 426 00:38:08,163 --> 00:38:10,206 मैं एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई। 427 00:38:10,207 --> 00:38:11,750 किस सवाल का? 428 00:38:12,459 --> 00:38:13,794 क्यों? 429 00:38:14,795 --> 00:38:16,964 तुम्हारे पास हमें मारने की शक्ति क्यों है? 430 00:38:20,092 --> 00:38:21,343 किसने पूछा था? 431 00:38:29,226 --> 00:38:30,435 जूलिएट निकोल्स। 432 00:38:39,069 --> 00:38:42,906 इन्सान ख़ुद को नष्ट करने के अंतिम दौर में था। 433 00:38:47,911 --> 00:38:52,540 साइलो इन्सानी नस्ल को जीवित रखने की अंतिम उम्मीद थे। 434 00:38:52,541 --> 00:38:58,130 तुम हज़ारों लोगों को एक साथ मारकर पूरी नस्ल को जीवित रखने की उम्मीद कैसे कर सकते हो? 435 00:39:00,174 --> 00:39:04,595 संस्थापकों के विशेष अधिकारों पर सवाल उठाना… 436 00:39:07,389 --> 00:39:09,474 - उल्लंघन है… - उल्लंघन? 437 00:39:10,684 --> 00:39:13,687 लोग आज़ाद होना चाहते हैं तो तुम उनकी निर्मम हत्या कर दोगे। उल्लंघन? 438 00:40:19,378 --> 00:40:21,379 न कोई अंदर आएगा, न कोई बाहर जाएगा। समझ गए? 439 00:40:21,380 --> 00:40:23,089 - जी, मैम। - हटो। अरे, हटो, हटो। 440 00:40:23,090 --> 00:40:24,674 - अरे। - अरे, यार। अरे, पीछे हटो। 441 00:40:24,675 --> 00:40:26,217 तुम कैदियों के पास नहीं जा सकते। 442 00:40:26,218 --> 00:40:27,468 वे अब कैदी नहीं हैं। 443 00:40:27,469 --> 00:40:29,762 - क्या हुआ? - हमें पाइप मिल गई और हमने उसे बंद कर दिया। 444 00:40:29,763 --> 00:40:31,639 - अरे, बस करो। - तुम्हें रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी भेजे गए थे। 445 00:40:31,640 --> 00:40:33,558 उन्हें अपना पक्ष बदलने का आदेश मिला था। 446 00:40:33,559 --> 00:40:35,852 किसका आदेश? यह अधिकार तो किसी के पास नहीं है। 447 00:40:35,853 --> 00:40:37,271 वह मेरा आदेश था। 448 00:40:50,075 --> 00:40:52,244 ठीक है। कोई सफ़ाई करने बाहर नहीं जा रहा है। तुम सब जा सकते हो। 449 00:40:55,622 --> 00:40:56,873 माँ। 450 00:40:56,874 --> 00:40:57,875 एंथोनी। 451 00:40:58,709 --> 00:40:59,710 ए। 452 00:41:00,210 --> 00:41:01,378 ए। तुम ठीक हो? 453 00:41:02,963 --> 00:41:03,964 हाँ? 454 00:41:06,800 --> 00:41:07,801 तुम ठीक हो। 455 00:41:08,760 --> 00:41:09,761 तुम ठीक हो? 456 00:41:11,388 --> 00:41:13,223 पानी अब सुरक्षित है। 457 00:41:14,516 --> 00:41:15,559 हमने कर लिया। 458 00:41:17,436 --> 00:41:18,729 पता है आज कौन सा दिन है? 459 00:41:20,439 --> 00:41:21,648 आज़ादी का दिन। 460 00:41:26,153 --> 00:41:28,530 हमारा पहला असली आज़ादी का दिन। 461 00:41:29,031 --> 00:41:31,742 और मैं यह सोचने से ख़ुद को रोक नहीं पा रही हूँ कि इस समय हम सब मर गए होते 462 00:41:32,701 --> 00:41:34,077 अगर उसने वह नहीं किया होता… 463 00:41:35,621 --> 00:41:37,039 उस कमीने ने। 464 00:41:57,184 --> 00:41:58,310 हाँ? 465 00:42:00,187 --> 00:42:01,437 आपको क्या चाहिए, सर? 466 00:42:01,438 --> 00:42:04,232 उन्हें कहो कि मेरे लिए ट्रॉय को जगा दें। 467 00:42:04,233 --> 00:42:05,317 जी, सर। 468 00:42:06,235 --> 00:42:07,319 धन्यवाद, क्लोई। 469 00:43:07,171 --> 00:43:10,299 लैगेसी सिस्टम / फ़ाइल शेयर फ़ाइल/36.06.03 / गोपनीय 470 00:43:17,848 --> 00:43:20,434 हर्मन मेलविले मॉबी डिक ऑर द व्हेल 471 00:44:45,978 --> 00:44:47,354 हैलो, जूल्स बोल रही हूँ। 472 00:44:48,689 --> 00:44:49,773 कोई सुन रहा है? 473 00:44:53,235 --> 00:44:54,528 जूल्स? 474 00:44:55,737 --> 00:44:57,781 तुम्हारी आवाज़ सुनकर बहुत अच्छा लगा। 475 00:44:58,407 --> 00:44:59,575 हैलो, लूकस। 476 00:45:00,409 --> 00:45:02,327 तुम्हारी आवाज़ सुनकर भी बहुत अच्छा लगा। 477 00:45:02,911 --> 00:45:04,830 तुम लोग कैसे हो? ठीक हो? 478 00:45:07,332 --> 00:45:08,959 मैं ठीक हो रहा हूँ। क्या… 479 00:45:09,543 --> 00:45:12,379 देखो, ज़रूरी चीज़ यह है कि तुमने सुरक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया है। 480 00:45:12,963 --> 00:45:16,716 दरअसल, मैंने नहीं किया। वह नॉक्स और शर्ली और वॉकर और… 481 00:45:16,717 --> 00:45:20,511 हाँ, सबने मदद की। यहाँ तक कि कमील ने भी। तो, हाँ, हम ठीक हैं। 482 00:45:20,512 --> 00:45:21,596 मेरे ख़्याल से। 483 00:45:21,597 --> 00:45:23,098 कम से कम, अभी के लिए। 484 00:45:24,016 --> 00:45:26,017 हाँ, और जब तक तुम लोग बाहर नहीं जाओगे। 485 00:45:26,018 --> 00:45:29,438 और वह चीज़ जिसने मुझे गोली मारी थी, वापस नहीं आती। तो… 486 00:45:30,480 --> 00:45:33,442 मैं तुम सबको यहाँ वापस लेकर आऊँगी, यह मेरा तुमसे वादा है। 487 00:45:35,485 --> 00:45:36,903 मैं जानता हूँ। 488 00:45:36,904 --> 00:45:38,571 पर वह दिन… 489 00:45:38,572 --> 00:45:40,282 - …आज का दिन नहीं है। - …आज का दिन नहीं है। 490 00:45:40,866 --> 00:45:41,950 मैं समझता हूँ। 491 00:45:45,871 --> 00:45:47,122 जूल्स, मुझे तुम्हारी बहुत याद आई। 492 00:46:00,302 --> 00:46:02,345 और मुझे ब्रह्मांड के बारे में इतना कुछ पता चला है 493 00:46:02,346 --> 00:46:04,097 जिसे सुनाकर मैं तुम्हारा सिर खाना चाहूँगा, तो… 494 00:46:05,390 --> 00:46:08,352 तुम्हारे मेरा सिर खाने का मुझे बेसब्री से इंतज़ार है। 495 00:46:12,898 --> 00:46:14,149 तो, मैं… 496 00:46:15,150 --> 00:46:16,902 मैं उससे पहले कुछ करना चाहती हूँ, ठीक है? 497 00:46:17,694 --> 00:46:21,740 मुझे बार-बार उस दरवाज़े का ख़्याल आ रहा है जो तुम्हें खनिक शून्य स्थान में मिला था। 498 00:46:23,909 --> 00:46:25,077 मुझे वहाँ जाना है। 499 00:46:26,286 --> 00:46:27,788 मुझे जानना है वह दरवाज़ा कहाँ ले जाता है। 500 00:46:39,716 --> 00:46:41,426 हैलो। तुम जाग गए हो? 501 00:46:42,427 --> 00:46:44,221 हैलो। अरे। 502 00:46:44,888 --> 00:46:47,766 हाँ। जाग गए हो। मुझे तुम नज़र आ रहे हो। 503 00:46:50,811 --> 00:46:52,688 आराम से, आराम से। 504 00:46:53,355 --> 00:46:56,899 मेरा नाम फ़िल है। मैं तुम्हारा स्वागतकर्ता हूँ। तुम्हें पता है तुम कौन हो? 505 00:46:56,900 --> 00:46:58,526 - तुम्हें तुम्हारा नाम याद है? - ट्रॉय। 506 00:46:58,527 --> 00:47:01,446 ट्रॉय। बहुत बढ़िया, ट्रॉय। और तुम क्या करते हो? 507 00:47:02,197 --> 00:47:03,781 मैं एक विशेषज्ञ हूँ। 508 00:47:03,782 --> 00:47:05,157 एकदम सही। 509 00:47:05,158 --> 00:47:08,870 तुम्हारा पिछला काम 35 साल पहले था। 510 00:47:08,871 --> 00:47:11,664 पर सुनो, हमें तुम्हें रैपिड-सीक्वेंस करना पड़ा। 511 00:47:11,665 --> 00:47:13,666 तुम्हारा आंतरिक तापमान अभी भी काफ़ी कम है। 512 00:47:13,667 --> 00:47:15,751 हम तुम्हें थर्मल फ़लश देंगे, ठीक है? 513 00:47:15,752 --> 00:47:17,086 - सत्यानाश। - मैं समझता हूँ। समझता हूँ। 514 00:47:17,087 --> 00:47:18,754 ज़रा लेट जाओगे? मैंने तुम्हें संभाला हुआ है। 515 00:47:18,755 --> 00:47:20,798 पीछे लेट जाओ। पूरा लेट जाओ। 516 00:47:20,799 --> 00:47:23,552 मुँह में दबाने के लिए कुछ चाहिए? यह लो। 517 00:47:31,810 --> 00:47:32,811 विक्टर कहाँ हैं? 518 00:47:33,812 --> 00:47:36,857 दरअसल, मुझे नहीं पता। वह शायद किसी समस्या से निपट रहे होंगे। 519 00:47:37,482 --> 00:47:38,775 कैसी समस्या? 520 00:47:40,110 --> 00:47:41,904 हाँ, जैसे वह हमें बताते हैं। बताना चाहिए ना? 521 00:47:42,404 --> 00:47:45,114 मतलब, उठने के बाद आप लोग सबसे पहले हमारे चेहरे देखते हो। 522 00:47:45,115 --> 00:47:47,992 ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम तुम्हें थोड़ी-बहुत जानकारी न दे सकें। 523 00:47:47,993 --> 00:47:49,577 सुनो। जब तुम ऊपर जाओगे, 524 00:47:49,578 --> 00:47:53,999 अगर हो सके तो किसी से ज़िक्र कर देना कि हम बस क्रायो बंदर नहीं हैं। 525 00:47:54,791 --> 00:47:59,587 हम डीफ़्रॉस्टिंग संभालते हैं, मेडिकल आपातकालीन स्थितियाँ संभालते हैं। 526 00:47:59,588 --> 00:48:01,380 हम निपुण पेशेवर लोग हैं। 527 00:48:01,381 --> 00:48:06,469 मुझे पता है तुम बहुत सी पालियों के साथ काम करते हो। पर यक़ीन करो, हमारी पाली, जे-7, सबसे अच्छी है। 528 00:48:06,470 --> 00:48:09,514 शानदार लोग, शानदार तालमेल, ढेर सारा जोश। 529 00:48:09,515 --> 00:48:12,517 पाली का बॉस थोड़ा कमीना है पर उसकी बस यही कोशिश है कि हम ध्यान से काम करें, 530 00:48:12,518 --> 00:48:14,810 साइलो के लिए सब अपना जी-जान लगाएँ। 531 00:48:14,811 --> 00:48:16,729 और हम बहुत शानदार पार्टियाँ करते हैं। तुम्हें आना चाहिए। 532 00:48:16,730 --> 00:48:18,856 लोग उस आदमी से मिलकर पागल ही हो जाएँगे जिसने साइलो 17 की समस्या… 533 00:48:18,857 --> 00:48:22,778 ट्रॉय। जोल। जे-7 की पाली का बॉस। बाकी का रास्ता मैं आपके साथ चलूँगा। 534 00:48:23,362 --> 00:48:24,363 धन्यवाद, फ़िल। 535 00:48:27,115 --> 00:48:28,909 हमारी पाली पाँच महीने पहले शुरू हुई। 536 00:48:29,743 --> 00:48:32,579 लगभग तीन महीने पहले, साइलो 18 डगमगा गया। 537 00:48:33,080 --> 00:48:36,290 वह उसके बाद था जब उनकी शेरिफ़, जूलिएट निकोल्स को सफ़ाई करने बाहर भेजा गया। 538 00:48:36,291 --> 00:48:41,129 किसी तरह, उसके हाथ अच्छी वाली टेप लग गई, वह पहाड़ी पार करके साइलो 17 तक गई और वापस आ गई। 539 00:48:44,258 --> 00:48:46,384 ऊपर से, विक्टर सुरक्षा प्रणाली लगाने की तैयारी कर रहे थे 540 00:48:46,385 --> 00:48:48,595 जब उनकी आईटी की प्रमुख विद्रोहियों के साथ मिल गई। 541 00:48:49,471 --> 00:48:51,974 उसने विद्रोहियों को पाइप पर ढक्कन लगाने का समय दिलवा दिया। 542 00:48:54,977 --> 00:48:55,978 विक्टर कहाँ हैं? 543 00:48:56,687 --> 00:48:58,397 वह… उन्हें ढूँढने की कोशिश की जा रही है। 544 00:48:59,231 --> 00:49:03,025 हवाई निगरानी प्रणाली पूरी तरह हथियारबंद है और हम तैयारी कर रहे हैं 545 00:49:03,026 --> 00:49:05,820 कि अगर कहीं तुम तय करो कि बाहरी सुरक्षा प्रणाली की ज़रूरत है। 546 00:49:05,821 --> 00:49:08,739 - बाहरी सुरक्षा प्रणाली? - हाँ, जो तुमने 17 में किया था। 547 00:49:08,740 --> 00:49:09,741 हम उसे यही कहते हैं। 548 00:49:11,159 --> 00:49:13,077 यह जूलिएट निकोल्स सुनने में बेवकूफ़ तो नहीं लगती। 549 00:49:13,078 --> 00:49:16,373 अगर उसने देखा है कि 17 के साथ क्या हुआ, तो वह शायद अपने लोगों को बाहर नहीं आने देगी। 550 00:49:17,374 --> 00:49:18,375 हाँ। 551 00:49:20,544 --> 00:49:21,545 ऑपरेशन्स। 552 00:49:22,212 --> 00:49:23,213 हाँ। 553 00:49:24,506 --> 00:49:25,507 ठीक है। 554 00:49:26,008 --> 00:49:28,719 ट्रॉय, विक्टर ने तुम्हें अपने घर में बुलवाया है। 555 00:49:29,803 --> 00:49:31,638 अगर कुछ बदलता है तो मुझे बता देना। 556 00:49:32,222 --> 00:49:33,265 जी। 557 00:49:37,019 --> 00:49:39,020 यह इतने लोगों का भार उठा लेगी ना? 558 00:49:39,021 --> 00:49:40,397 पता चल जाएगा, है ना? 559 00:49:51,283 --> 00:49:52,576 विक्टर ने मुझे बुलाया है। 560 00:49:53,327 --> 00:49:55,204 - मैंने तुम्हें बुलाया है। - हेनरी। 561 00:49:56,121 --> 00:49:57,538 यह तुम्हारी पाली है? 562 00:49:57,539 --> 00:50:00,124 नहीं, मुझे रैपिड-सीक्वेंस किया गया, तुम्हारी तरह। 563 00:50:00,125 --> 00:50:02,044 यहाँ आंतरिक सुरक्षा की ज़रूरत क्यों है? 564 00:50:16,058 --> 00:50:17,059 सत्यानाश। 565 00:50:17,935 --> 00:50:18,936 हाँ। 566 00:50:22,064 --> 00:50:24,775 - यह ख़बर बाहर नहीं निकलनी चाहिए। - नहीं, बिल्कुल नहीं। 567 00:50:29,696 --> 00:50:30,739 तुम ठीक हो? 568 00:50:31,865 --> 00:50:34,242 हाँ। मेरा मतलब, हाँ। 569 00:50:34,243 --> 00:50:35,994 मैं बस… मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या कहूँ। 570 00:50:37,538 --> 00:50:39,164 संस्थापक ने आत्महत्या कर ली। 571 00:50:40,791 --> 00:50:42,292 यह बहुत बड़ी बात है। 572 00:50:42,876 --> 00:50:44,252 क्या इन्होंने कोई ख़त छोड़ा है? 573 00:50:44,253 --> 00:50:45,254 मिला तो कोई नहीं। 574 00:50:46,004 --> 00:50:50,759 पर यह करने से पहले आख़िरी चीज़ इन्होंने यह कही थी… कि तुम्हें जगा दिया जाए। 575 00:50:51,760 --> 00:50:56,348 तो, मैंने सोचा शायद तुम्हें कुछ पता हो कि इन्हें क्या परेशान कर रहा था। 576 00:51:00,185 --> 00:51:03,437 तुम दोनों ने कई बार साथ काम किया है। 577 00:51:03,438 --> 00:51:07,192 लगभग ऐसा लगता था कि तुम्हारी पाली के समय यह वहाँ मौजूद होना चाहते थे। 578 00:51:12,406 --> 00:51:13,949 मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है। 579 00:51:14,783 --> 00:51:16,660 मुझे कभी-कभी महसूस होता था कि यह… 580 00:51:18,453 --> 00:51:22,123 यह मुझे पहले से जानते थे, पर ज़ाहिर है कि यह ऐसा कह नहीं सकते थे। 581 00:51:22,124 --> 00:51:23,208 हाँ। 582 00:51:35,053 --> 00:51:36,263 यह अच्छे आदमी थे। 583 00:51:37,139 --> 00:51:39,308 मुझे पसंद थे। मैं बस… 584 00:51:39,975 --> 00:51:42,686 मुझे नहीं पता अगर मैं कभी इन्हें सच में जान पाया था। 585 00:52:08,003 --> 00:52:09,004 ठीक है। 586 00:52:09,546 --> 00:52:10,589 तुम लोग ठीक हो? 587 00:52:12,716 --> 00:52:14,008 मुझे लगा था तुम्हें पानी पसंद नहीं है। 588 00:52:14,009 --> 00:52:15,260 हाँ, मुझे नहीं पसंद। 589 00:52:15,969 --> 00:52:17,679 और 17 में जाने के बाद से तो, मुझे इससे नफ़रत है। 590 00:52:19,014 --> 00:52:20,307 ठीक है, तो, 591 00:52:20,891 --> 00:52:23,936 लूकस ने कहा था कि वह ख़ुदाई वाली मशीन के बाईं ओर गया था, तो… 592 00:52:26,188 --> 00:52:27,189 - हाँ? - ठीक है। 593 00:52:42,996 --> 00:52:45,290 ठीक है, चलो। 594 00:52:54,925 --> 00:52:57,385 जोल, मुझे विक्टर और कमील सिम्स की बातचीत का 595 00:52:57,386 --> 00:52:58,845 प्लेबैक सुनना है। 596 00:52:58,846 --> 00:53:00,764 - जी, सर। - और इंजीनियरिंग में किसकी पाली चल रही है? 597 00:53:01,348 --> 00:53:02,640 मैं पता करता हूँ। 598 00:53:02,641 --> 00:53:03,891 उन्हें कहो वे तैयार रहें। 599 00:53:03,892 --> 00:53:05,685 हम साइलो 18 पर सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल करने का तरीक़ा ढूँढेंगे। 600 00:53:05,686 --> 00:53:06,687 जी, सर। 601 00:53:09,147 --> 00:53:10,148 ट्रॉय। 602 00:53:11,191 --> 00:53:13,943 साईलो 18 के आगे के वॉल्ट के पास कुछ हलचल हो रही है। 603 00:53:13,944 --> 00:53:14,945 अच्छा? 604 00:53:16,029 --> 00:53:17,489 - दिखाओ। - अभी दिखाता हूँ। 605 00:53:32,171 --> 00:53:34,840 तो, अब क्या करना है? 606 00:53:37,176 --> 00:53:40,596 लूकस ने कहा था कि उसने इसे बस छुआ था। 607 00:53:48,562 --> 00:53:49,896 जूलिएट निकोल्स। 608 00:53:49,897 --> 00:53:52,649 आगे जाँच-पड़ताल करने की कोशिश मत करना। 609 00:53:53,358 --> 00:53:54,359 क्यों? 610 00:53:54,860 --> 00:53:56,486 तुम्हें क्या डर है हमें क्या मिल जाएगा? 611 00:53:57,196 --> 00:53:59,030 ख़ुदाई मशीन के अवरोध से ऊपर लौट जाओ। 612 00:53:59,031 --> 00:54:01,825 और आगे जाँच-पड़ताल करने की कोशिश मत करना। 613 00:54:03,035 --> 00:54:04,661 अगर हम न जाएँ तो क्या होगा? 614 00:54:05,204 --> 00:54:08,122 तुम्हारे साइलो में हर जीवित चीज़ की मौत हो जाएगी। 615 00:54:08,123 --> 00:54:11,417 तुम पहले ही यह कोशिश करके असफल हो चुके हो। और हमें पता है तुम कोशिश करते रहोगे। 616 00:54:11,418 --> 00:54:12,419 तो 617 00:54:13,128 --> 00:54:14,630 ऐसा क्या है जिसे खोने का हमें डर हो? 618 00:54:27,309 --> 00:54:31,396 जब तक तुम किसी दूसरे साइलो से संपर्क करने की कोशिश नहीं करोगे, 619 00:54:32,147 --> 00:54:33,982 तुम्हारे ऊपर सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल नहीं होगी। 620 00:54:34,900 --> 00:54:36,360 तुम हमारे साथ सौदा करना चाहते हो? 621 00:54:40,489 --> 00:54:41,782 समझौता। 622 00:54:42,407 --> 00:54:43,867 समझौता? 623 00:54:47,496 --> 00:54:48,497 उचित है। 624 00:54:51,625 --> 00:54:52,626 हमें मंज़ूर है। 625 00:54:59,716 --> 00:55:01,635 ठीक है। चलो, चलें। 626 00:55:49,391 --> 00:55:51,726 रुको, क्या हम बस… वह आख़िर क्या था? तुम ज़रा रुकोगी? 627 00:55:51,727 --> 00:55:52,728 ए! 628 00:55:53,228 --> 00:55:54,354 शांत। 629 00:55:56,356 --> 00:55:58,024 यह अभी हुआ क्या? 630 00:55:58,025 --> 00:55:59,859 तुम्हें सच में तो यक़ीन नहीं है ना कि वे रुक जाएँगे? 631 00:55:59,860 --> 00:56:01,153 नहीं। बिल्कुल नहीं। 632 00:56:03,572 --> 00:56:04,573 ठीक है, तो, 633 00:56:05,449 --> 00:56:07,408 हमें पता है वे हम पर सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल नहीं कर सकते। 634 00:56:07,409 --> 00:56:09,452 हाँ, पर वे कुछ तो करेंगे। 635 00:56:09,453 --> 00:56:11,871 अगर वे ऊपर से हमला करेंगे, तो हम उन्हें आते हुए देख लेंगे। 636 00:56:11,872 --> 00:56:13,373 वे ज़मीन के नीचे से ड्रिल करके आ सकते हैं। 637 00:56:13,999 --> 00:56:16,667 साइलो की बाहरी दीवार में छेद करके वहाँ से ज़हर डाल सकते हैं। 638 00:56:16,668 --> 00:56:18,336 वह हमें तभी पता चलेगा जब वे बिल्कुल पास पहुँच जाएँगे। 639 00:56:18,337 --> 00:56:22,965 उससे भी आसान तरीक़ा है। वह दरवाज़ा, वे वहाँ से ज़हर डाल सकते हैं। 640 00:56:22,966 --> 00:56:24,133 हम उसे वेल्डिंग करके बंद कर सकते हैं। 641 00:56:24,134 --> 00:56:26,511 या हम कुछ लोगों को बंदूकें देकर उस पर नज़र रखने का काम दे सकते हैं। 642 00:56:26,512 --> 00:56:30,431 नहीं। पर बाकी सभी साइलो, उनके सामने भी यही ख़तरा है। 643 00:56:30,432 --> 00:56:31,849 - तो क्या? तुम उन्हें चेतावनी देना चाहती हो? - नहीं। 644 00:56:31,850 --> 00:56:33,309 वैसे, उन्होंने हमें वह करने के लिए मना किया है। 645 00:56:33,310 --> 00:56:35,144 वह करने का वैसे भी कोई तरीक़ा नहीं है। 646 00:56:35,145 --> 00:56:37,980 देखो, हमें अभी ख़ुद ज़िंदा बचने पर ध्यान देना होगा। 647 00:56:37,981 --> 00:56:38,982 ठीक है ना? 648 00:56:40,651 --> 00:56:42,319 वे हमसे यही करने की आशा कर रहे हैं। 649 00:56:46,532 --> 00:56:50,953 वे सोच रहे हैं कि हम ख़ुद को बचाने की तैयारी करेंगे, है ना? 650 00:56:51,662 --> 00:56:56,458 जिसका मतलब है कि वे ख़ुद को हमसे बचाने के लिए तैयार नहीं होंगे। 651 00:56:58,710 --> 00:57:03,048 तो, अगर हम उन तक पहले पहुँच जाएँ, तो हम सबको बचा लेंगे। 652 00:57:08,095 --> 00:57:09,930 हमें साइलो 1 को ख़त्म करना होगा। 653 00:57:41,044 --> 00:57:42,128 लैगेसी सिस्टम / फ़ाइल शेयर 654 00:57:42,129 --> 00:57:44,089 एन्क्रिप्टिड संदेश डिक्रिप्शन सक्रिय 655 00:57:46,049 --> 00:57:47,050 हैलो, ट्रॉय। 656 00:57:49,428 --> 00:57:52,514 अब तक तुम्हें पता चल गया है कि मैंने ख़ुद को पाली से हटा लिया है। 657 00:57:54,016 --> 00:57:55,225 हमेशा के लिए। 658 00:58:01,190 --> 00:58:03,066 तुम्हें सारे कारण जानने की ज़रूरत नहीं है। 659 00:58:05,777 --> 00:58:07,196 मैं बस इतना कहूँगा 660 00:58:07,988 --> 00:58:11,241 कि जब साइलो 18 के लिए सुरक्षा प्रणाली इस्तेमाल करने की हमारी कोशिश विफल हो गई, 661 00:58:13,160 --> 00:58:14,328 मुझे एहसास हुआ… 662 00:58:16,413 --> 00:58:17,581 कि बाकी हर चीज़ से ज़्यादा… 663 00:58:19,708 --> 00:58:21,084 मुझे राहत महसूस हुई। 664 00:58:27,716 --> 00:58:28,884 पिछली बार जब हमारी बात हुई थी, 665 00:58:29,927 --> 00:58:31,678 तुमने मुझसे एक महिला के बारे में पूछा था। 666 00:58:33,514 --> 00:58:35,265 और मैंने तुमसे एक वादा किया था। 667 00:58:38,101 --> 00:58:40,312 उसका नाम है, हेलेन ड्रयू। 668 00:59:14,012 --> 00:59:15,389 हेलेन ड्रयू। 669 01:00:04,313 --> 01:00:06,315 उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल