1 00:00:08,425 --> 00:00:10,636 11 साल पहले 2 00:00:22,189 --> 00:00:23,482 ऐई! 3 00:00:26,777 --> 00:00:30,239 …हमारे सभी क्लायंट से बात करेंगे और फिर हम सब कुछ ठीक कर देंगे। 4 00:00:32,950 --> 00:00:34,159 मिलते हैं। 5 00:00:35,077 --> 00:00:36,203 तुम कहाँ जा रही हो? 6 00:00:39,164 --> 00:00:40,332 मैं घर जा रही हूँ? 7 00:00:40,916 --> 00:00:41,917 हाँ। 8 00:00:43,752 --> 00:00:46,546 जैसा कि "छठे दिए गए व्यवहार के नियम" में कहा गया है, 9 00:00:46,547 --> 00:00:49,507 "केवल स्वयं के फ़ायदे के उद्देश्य से झूठ बोलना, धोखा देना 10 00:00:49,508 --> 00:00:52,218 या और किसी भी तरह से इन्सानों या इन्सानी संस्थाओं को बहकाना।" 11 00:00:52,219 --> 00:00:53,594 तुम ख़ुद को क्या बुलाते हो? 12 00:00:53,595 --> 00:00:54,721 मैं शुगर हूँ। 13 00:00:55,264 --> 00:00:58,433 तो मेरे सामने यह सब बकवास बंद करो, शुगर, मुझे पता है मैंने क्या किया है। 14 00:01:12,364 --> 00:01:13,574 तुम अभी यहाँ आए हो? 15 00:01:14,700 --> 00:01:16,450 - कुछ हफ़्ते हो गए। - और? 16 00:01:16,451 --> 00:01:17,953 यहाँ कैसा लग रहा है? 17 00:01:20,080 --> 00:01:21,290 यह दिलचस्प है। 18 00:01:22,416 --> 00:01:24,750 - अच्छा? - हाँ, मतलब, मैंने अभी तक बहुत कुछ नहीं देखा है 19 00:01:24,751 --> 00:01:26,837 और न ही अभी तक बहुत इधर-उधर घूमा हूँ। 20 00:01:27,337 --> 00:01:29,339 अभी तक कोई काम भी तय नहीं किया है। पर यह… 21 00:01:30,507 --> 00:01:31,632 यह जगह दिलचस्प है। 22 00:01:31,633 --> 00:01:34,844 मैंने किंडरगार्टन की टीचर बनना चुना था और मुझे वह बहुत अच्छा लगा। 23 00:01:34,845 --> 00:01:38,514 "श्रीमती रोज़नथॉल। गुड मॉर्निंग, श्रीमती रोज़नथॉल।" 24 00:01:38,515 --> 00:01:41,351 मतलब, मुझसे ज़्यादा तो उन्होंने मुझे सिखाया। 25 00:01:45,647 --> 00:01:47,857 और एक दिन, बच्चों की नींद के समय, 26 00:01:47,858 --> 00:01:49,901 मैं स्कूल के कम्प्यूटर में थोड़ा हाथ मार रही थी, 27 00:01:49,902 --> 00:01:55,615 और मेरा वित्तीय बाज़ार से परिचय हुआ। मुझे उसका चस्का पड़ गया। 28 00:01:55,616 --> 00:01:56,617 बस, उसके बाद बाक़ी सब ख़त्म। 29 00:01:57,868 --> 00:01:59,160 अचानक से, 30 00:01:59,161 --> 00:02:03,874 छः वर्षीय बच्चों के साथ फ़िंगर-पेंटिंग करना उतना दिलचस्प नहीं रह गया था। 31 00:02:05,417 --> 00:02:06,543 फ़िंगर-पेंटिंग क्या होती है? 32 00:02:07,044 --> 00:02:08,960 उसमें बच्चे अपने हाथ पेंट में डुबोकर 33 00:02:08,961 --> 00:02:11,172 अपनी उँगलियों से चित्रकारी करते हैं। 34 00:02:11,173 --> 00:02:12,590 तो, मैंने पढ़ाना छोड़ दिया, 35 00:02:12,591 --> 00:02:14,759 एक हेज फ़ंड शुरू किया और फिर… 36 00:02:14,760 --> 00:02:16,511 - आप क्या लेना चाहेंगे? - पपीता? 37 00:02:16,512 --> 00:02:19,847 - पपीता नहीं है। - टोस्ट, सूखा, कोई मक्खन या जैम नहीं। 38 00:02:19,848 --> 00:02:22,808 - और कोई दालचीनी नहीं, मुझे एलर्जी है। - मैं सीज़र सलाद लूँगी, 39 00:02:22,809 --> 00:02:26,854 और फ़्राइज़ और फलियों के साथ स्टेक लूँगी। 40 00:02:26,855 --> 00:02:30,733 और हाँ, मैं जानवरों का मीट न खाने के नियम को नज़रअंदाज़ कर रही हूँ। 41 00:02:30,734 --> 00:02:32,276 क्या कहा? 42 00:02:32,277 --> 00:02:33,528 उससे बात कर रही हूँ। 43 00:02:33,529 --> 00:02:36,698 मीठे में तुम्हें भिंडी का टॉर्टा पसंद है या चॉकलेट का? 44 00:02:37,616 --> 00:02:39,784 एक-एक दोनों ले आओ, पर उसमें दालचीनी न हो। 45 00:02:39,785 --> 00:02:41,119 मुझे भी वही एलर्जी है। 46 00:02:48,919 --> 00:02:50,503 हमें इन शरीरों का सम्मान करना चाहिए। 47 00:02:50,504 --> 00:02:51,839 मैं सम्मान ही कर रही हूँ… 48 00:02:52,673 --> 00:02:54,132 इसे वह देकर जो इसे चाहिए। 49 00:02:55,425 --> 00:02:56,969 पता है, यह सब काम करता है। 50 00:02:57,553 --> 00:02:59,304 अगर कभी तुम्हें जानने की जिज्ञासा हो। 51 00:03:05,769 --> 00:03:06,937 अच्छा है तुम घर जा रही हो। 52 00:03:11,775 --> 00:03:12,776 ओह, माफ़ करना। 53 00:03:13,861 --> 00:03:14,944 यह लीजिए। 54 00:03:14,945 --> 00:03:16,696 अगर कुछ और चाहिए हो तो बता दीजिएगा। 55 00:03:16,697 --> 00:03:17,698 हैलो। 56 00:03:19,241 --> 00:03:20,492 हाँ, तुमसे प्यार है। 57 00:03:29,042 --> 00:03:30,043 मेरी बहन थी। 58 00:03:31,962 --> 00:03:33,463 तो, तुम कैसा काम करने का सोच रहे हो? 59 00:03:35,299 --> 00:03:38,634 शायद कोई मनोविज्ञानी, जानवरों के साथ कोई काम। 60 00:03:38,635 --> 00:03:39,845 ठीक है, और क्या? 61 00:03:43,557 --> 00:03:44,683 बताओ। 62 00:03:47,561 --> 00:03:48,562 पुलिसवाला। 63 00:03:50,606 --> 00:03:51,607 वह क्यों? 64 00:03:53,025 --> 00:03:55,068 दरअसल, मुसीबत में फँसे हुए इन्सान… 65 00:03:56,695 --> 00:04:00,574 जिन्हें नाइन्साफ़ी से, बदक़िस्मती से… 66 00:04:01,575 --> 00:04:02,576 बचने के लिए मदद चाहिए। 67 00:04:03,744 --> 00:04:06,413 पता नहीं, उनके जैसे अलग-अलग अनुभव होते हैं, वह थोड़ा… 68 00:04:07,206 --> 00:04:08,289 मुझे थोड़ा रोमांचक लगता है। 69 00:04:08,290 --> 00:04:09,583 मुझे समझ आ रहा है। 70 00:04:11,460 --> 00:04:13,669 उस काम में थोड़ी हिंसा होगी। 71 00:04:13,670 --> 00:04:16,464 वैसे, मतलब, ज़्यादा नहीं… शायद, पर… 72 00:04:17,548 --> 00:04:18,840 मैं सावधान रहूँगा। 73 00:04:18,841 --> 00:04:20,009 - पक्का रहोगे? - अँ-हँ। 74 00:04:20,010 --> 00:04:23,138 या वह भी एक तरह से उसी रोमांच का हिस्सा है? 75 00:04:23,931 --> 00:04:24,932 नहीं। 76 00:04:25,599 --> 00:04:26,934 नहीं, मैं… 77 00:04:29,019 --> 00:04:30,187 हिंसा? 78 00:04:31,146 --> 00:04:32,773 नहीं। मैं ध्यान रखूँगा। 79 00:04:39,196 --> 00:04:41,031 ठीक है। स्टेक आ रहा है। 80 00:04:41,740 --> 00:04:42,783 धन्यवाद। 81 00:04:54,503 --> 00:04:55,587 यह अच्छी बात है। 82 00:04:56,964 --> 00:04:58,840 तुम्हारा परिवार, तुम्हारे दोस्त… 83 00:04:58,841 --> 00:05:00,466 वे घर पर तुम्हारा इंतज़ार कर रहे होंगे। 84 00:05:00,467 --> 00:05:01,969 वे अब मुझे अपने पास क्यों चाहेंगे? 85 00:05:02,511 --> 00:05:06,348 बात केवल सेक्स और खाने और पैसों की नहीं है। 86 00:05:07,975 --> 00:05:09,685 तुम इस राह पर फिसलते ही जाते हो। 87 00:05:10,769 --> 00:05:12,187 एक के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी चीज़। 88 00:05:13,647 --> 00:05:16,024 अंत तक, मैं बहुत सी बुरी चीज़ें कर चुकी थी। 89 00:05:20,195 --> 00:05:22,196 ख़ैर, घर फिर भी घर होता है। 90 00:05:22,197 --> 00:05:23,532 चाहे हमने कुछ भी किया हो। 91 00:05:24,157 --> 00:05:25,450 घर फिर भी घर होता है। 92 00:05:27,369 --> 00:05:28,954 मुझे ख़ुशी है कि उन्होंने तुम्हें भेजा… 93 00:05:30,706 --> 00:05:31,957 मुझे वापस ले जाने के लिए। 94 00:05:32,916 --> 00:05:34,042 मुझे भी ख़ुशी है। 95 00:05:39,923 --> 00:05:41,633 मैं पहले कभी नहीं रोई हूँ। 96 00:05:42,885 --> 00:05:45,512 क्या हम कहीं रुककर थोड़े नैपकिन ले लें? 97 00:05:46,889 --> 00:05:47,973 ज़रूर। 98 00:05:59,151 --> 00:06:00,569 यह सुंदर है, है ना? 99 00:06:01,904 --> 00:06:03,322 और हर रात यह अलग होता है। 100 00:06:10,287 --> 00:06:12,039 मुझे फ़िंगर पेंटिंग की याद आएगी। 101 00:06:16,710 --> 00:06:17,920 मैं एक मिनट में वापस आता हूँ। 102 00:06:22,716 --> 00:06:24,885 वह दरअसल मेरे पसंदीदा हिस्सों में से एक था। 103 00:06:55,749 --> 00:06:58,585 नहीं। नहीं! नहीं, नहीं! 104 00:07:02,673 --> 00:07:04,048 नहीं! 105 00:07:04,049 --> 00:07:05,050 नहीं। 106 00:07:15,811 --> 00:07:17,312 यह फिसलन भरी राह। 107 00:07:22,234 --> 00:07:23,986 एक चीज़ से अगली चीज़ होती जाती है। 108 00:08:25,797 --> 00:08:29,551 शुगर 109 00:09:03,710 --> 00:09:05,169 - हैलो। - हैलो। 110 00:09:05,170 --> 00:09:07,922 हैलो, मैं तुम्हारे लिए माइक्रोडेज़ीस का एक गुच्छा लाया हूँ। 111 00:09:07,923 --> 00:09:09,006 अंदर आ जाओ। 112 00:09:09,007 --> 00:09:11,176 हाँ, यह प्रिकली पीयर वर्ग से है। 113 00:09:12,469 --> 00:09:14,221 और यहाँ बहुत शांति भी है। 114 00:09:14,721 --> 00:09:17,890 सबसे ज़्यादा मुझे यही चीज़ पसंद है, यहाँ की शांति। 115 00:09:17,891 --> 00:09:21,603 और अगर आप बुरा न मानें तो बताएँगे, आप इसका ख़र्च कैसे उठाते हैं? 116 00:09:22,312 --> 00:09:23,313 हम नहीं उठाते। 117 00:09:24,106 --> 00:09:25,107 यह मुफ़्त है। 118 00:09:25,858 --> 00:09:28,860 - मुफ़्त है? यह कैसे संभव है? - यह केंद्रिय सरकार का दिया अनुदान है। 119 00:09:28,861 --> 00:09:31,946 कोई नया बिलियन डॉलर का प्रोग्राम है जो उन्होंने नई आवास सुविधा के लिए शुरू किया है। 120 00:09:31,947 --> 00:09:34,156 - उन्होंने? यह उन्होंने कौन है? - नगर निगम। 121 00:09:34,157 --> 00:09:35,324 हमें काबिलियत साबित करनी पड़ी। 122 00:09:35,325 --> 00:09:37,952 हाँ, कोई नौकरी करना या ढूँढ रहे होना, 123 00:09:37,953 --> 00:09:40,454 ड्रग्स की जाँच में ख़रा उतरना, इस तरह की चीज़ें… 124 00:09:40,455 --> 00:09:43,207 "समाज के साथ रचनात्मक सहभागिता का प्रदर्शन करें।" 125 00:09:43,208 --> 00:09:44,668 उन्होंने ऐसा कहा? 126 00:09:45,961 --> 00:09:50,673 फिर भी, हम बहुत आभारी हैं। 127 00:09:50,674 --> 00:09:51,841 ज़रूर होगे। 128 00:09:51,842 --> 00:09:54,052 सच में, यह बहुत अच्छा है। मैं आप लोगों के लिए बहुत ख़ुश हूँ। 129 00:09:56,972 --> 00:09:57,973 इन्सान… 130 00:09:59,433 --> 00:10:01,100 एक-दूसरे के साथ क्या-क्या कर सकते हैं। 131 00:10:01,101 --> 00:10:03,520 रहने के लिए भी एक-दूसरे से क़ाबिलियत साबित करवाते हैं… 132 00:10:09,359 --> 00:10:10,569 यहाँ सच में शांति है। 133 00:10:18,911 --> 00:10:19,995 टायलर को? 134 00:10:20,913 --> 00:10:21,914 हाँ? 135 00:10:22,539 --> 00:10:25,375 हाँ, मुझे तुमसे जी मून के बारे में कुछ सवाल पूछने थे। 136 00:10:28,629 --> 00:10:31,047 कमबख़्त जी। 137 00:10:31,048 --> 00:10:32,298 मुझे अभी तक यक़ीन नहीं होता। 138 00:10:32,299 --> 00:10:35,385 मतलब, यक़ीन होता है क्योंकि वह नशेड़ी था पर फिर भी… 139 00:10:37,137 --> 00:10:38,305 बहुत बुरा हुआ। 140 00:10:43,143 --> 00:10:44,436 मैं अंदर आ सकता हूँ? 141 00:10:44,937 --> 00:10:46,355 ज़रूर, जैसा चाहो। 142 00:10:49,107 --> 00:10:50,943 मैं आख़िरी बार कमबख़्त जी से कब मिला था… 143 00:10:51,568 --> 00:10:53,819 मुझे कैसे पता चला कि वह मर गया है, इस तरह की चीज़ें। 144 00:10:53,820 --> 00:10:56,740 - और तुमने उसे क्या बताया? - कुछ नहीं, जैसा हमने अभ्यास किया था। 145 00:10:57,324 --> 00:10:58,783 - मैंने बहुत अच्छा किया। - ज़रूर किया होगा। 146 00:10:58,784 --> 00:11:01,286 - तुम्हें लगता है उसने तुम पर यक़ीन कर लिया? - लगता तो है। 147 00:11:02,329 --> 00:11:04,456 - मैं झूठ बोलने में बहुत अच्छा हूँ। - पर तुम्हें पक्का नहीं पता? 148 00:11:05,165 --> 00:11:06,458 ना, माफ़ करना, यार, पक्का नहीं पता। 149 00:11:08,252 --> 00:11:09,628 वेगा को शक हो रहा है। 150 00:11:10,212 --> 00:11:11,713 सच तक पहुँचने में उसे ज़्यादा समय नहीं लगेगा। 151 00:11:21,765 --> 00:11:24,101 जी? हैलो। यह रहे तुम। 152 00:11:25,018 --> 00:11:26,019 हैलो। 153 00:11:27,688 --> 00:11:29,772 तुम्हारे लिए कुछ अखरोट लाया हूँ। 154 00:11:29,773 --> 00:11:32,024 मैंने पढ़ा था इनसे ड्रग छोड़ने के समय मदद मिलती है। 155 00:11:32,025 --> 00:11:33,651 अरे, नहीं। छिः। 156 00:11:33,652 --> 00:11:35,152 मुझे आशा थी कि कुछ गमी टॉफ़ियाँ मिलेंगी। 157 00:11:35,153 --> 00:11:36,405 गमी टॉफ़ियाँ नहीं हैं। मैं बैठ सकता हूँ? 158 00:11:42,536 --> 00:11:45,163 गैरी ने मुझे बताया कि तुम… तुम्हारी हालत पहले से बेहतर है। 159 00:11:45,831 --> 00:11:48,125 हाँ, मैं अब मरा हुआ नहीं हूँ। 160 00:11:48,709 --> 00:11:50,586 वाह, फिर तो इस जगह पर ख़र्च हुआ हर पैसा वसूल हो गया। 161 00:11:51,170 --> 00:11:54,088 नहीं, यार, यह सब तुम्हारी बदौलत है। सच में। 162 00:11:54,089 --> 00:11:57,092 तुममें इतनी समझ थी कि तुमने वह अपने साथ रखी हुई थी। मेरा मतलब, तुम्हारे बैग में वह नार्कन। 163 00:11:58,260 --> 00:12:01,053 मुझे बस ख़ुशी है कि मैं वह इस्तेमाल करने के लिए वहाँ था। 164 00:12:01,054 --> 00:12:03,347 ठीक है, फिर तुम सही हो। मैं बहुत प्रतिभाशाली हूँ। 165 00:12:03,348 --> 00:12:04,933 - मैंने ऐसा नहीं कहा। - ख़ैर… 166 00:12:07,102 --> 00:12:09,520 - और डैनी का क्या हाल है? - वह ठीक है। तुम्हें याद करता है। 167 00:12:09,521 --> 00:12:11,148 अपने मुक़ाबले को ले कर उत्साहित है। 168 00:12:12,232 --> 00:12:15,610 अच्छा? हाँ, अब मुझे यहाँ से निकलना चाहिए, यार, मुझे फिर से ट्रेनिंग शुरू करनी है। 169 00:12:15,611 --> 00:12:17,486 वेगस का मुक़ाबला होने में दो हफ़्ते से भी कम समय बचा है। 170 00:12:17,487 --> 00:12:18,488 यह नहीं कर सकता। 171 00:12:19,114 --> 00:12:20,865 - तुम अभी भी सुरक्षित नहीं हो। - मैं कब सुरक्षित होऊँगा? 172 00:12:20,866 --> 00:12:24,119 पता नहीं। मुझे इस डिप्टी से निपटने का कोई तरीक़ा सोचना पड़ेगा जो तुम्हें मारना चाहता है। 173 00:12:26,705 --> 00:12:27,955 अभी वह कहाँ तक पहुँची है? 174 00:12:27,956 --> 00:12:30,833 - क्या कहा? - इस आदमी को पकड़वाने की तुम्हारी योजना। 175 00:12:30,834 --> 00:12:33,628 मेरा मतलब, इस मेवे के पैकेट के लिए धन्यवाद, 176 00:12:33,629 --> 00:12:35,171 पर तुम उस बारे में कर क्या रहे हो? 177 00:12:35,172 --> 00:12:37,591 मैं उस पर काम कर रहा हूँ। 178 00:12:38,300 --> 00:12:41,761 तो आपके पास गेट पर एक गार्ड है। उसके पास हथियार तो नहीं हैं, है ना? 179 00:12:41,762 --> 00:12:44,555 हमारी संस्था निजी है, एकांत में है पर यह कोई किला नहीं है। 180 00:12:44,556 --> 00:12:45,640 उसे यहाँ से जाना नहीं चाहिए। 181 00:12:45,641 --> 00:12:49,519 ठीक है, मेरी सलाह यही होगी कि जी यहाँ पर अपना इलाज पूरा करे। 182 00:12:49,520 --> 00:12:50,646 - अच्छा है। - पर, 183 00:12:51,688 --> 00:12:53,732 - यह जेल भी नहीं है। - वह मुझे दिखाई दे रहा है। 184 00:12:54,399 --> 00:12:55,983 - यह आदमी है कौन? - वह अच्छा बच्चा है। 185 00:12:55,984 --> 00:12:57,319 उसकी बस थोड़ी, 186 00:12:58,403 --> 00:12:59,946 क़िस्मत उससे रूठ गई थी। 187 00:12:59,947 --> 00:13:03,366 मतलब, उसने एक अस्पताल में चोरी करने के लिए बदक़िस्मती से ग़लत वक़्त चुन लिया, तो… 188 00:13:03,367 --> 00:13:05,618 - सच है। - वह कोई मदर टेरेसा तो है नहीं। 189 00:13:05,619 --> 00:13:09,247 और वह 33 साल का है, शुगर, जिसका मतलब वह कोई बच्चा नहीं है। 190 00:13:09,248 --> 00:13:10,623 तुम्हारे सभी तर्क सही हैं। 191 00:13:10,624 --> 00:13:12,124 - धन्यवाद, गैरी। - ठीक है। 192 00:13:12,125 --> 00:13:14,168 मैं उसके लिए कुछ अखरोट लाया था। 193 00:13:14,169 --> 00:13:15,170 कोई नशा नहीं था। 194 00:13:15,838 --> 00:13:18,005 - उसका कहना है उसके बैग में टॉफ़ियाँ हैं। - हाँ। 195 00:13:18,006 --> 00:13:20,634 उनके डीटॉक्स के समय हम उन्हें मीठे से दूर रखने की कोशिश करते हैं, 196 00:13:21,260 --> 00:13:23,637 पर अब उसका सबसे बुरा दौर ग़ुज़र चुका है। 197 00:13:29,142 --> 00:13:31,520 अरे। यह क्या है? 198 00:13:32,229 --> 00:13:33,564 मेरे ख़्याल से उसका फ़ोन होगा। 199 00:13:35,941 --> 00:13:37,317 तुमने कहा था इसके साथ कोई था? 200 00:13:38,193 --> 00:13:39,360 पता नहीं। 201 00:13:39,361 --> 00:13:42,489 पैसे ले लो। फ़ोन उठाओ। वह ट्रैकर ले लो। चलो, चलें। 202 00:13:45,534 --> 00:13:47,119 पर उसके पास फ़ोन होना नहीं चाहिए। 203 00:13:49,037 --> 00:13:50,329 यह कहाँ से आया? 204 00:13:50,330 --> 00:13:53,208 - यार, तुम क्या बोल रहे हो? - यह फ़ोन, यार, यह तुम्हारे पास कहाँ से आया? 205 00:13:59,673 --> 00:14:00,841 तुम्हारा फ़ोन? 206 00:14:03,385 --> 00:14:05,678 हद है, यार। तुम भूल गए कि यह फ़ोन तुम्हारे पास है? 207 00:14:05,679 --> 00:14:08,472 हाँ, शायद। पता नहीं। मेरे साथ काफ़ी कुछ चल रहा था! 208 00:14:08,473 --> 00:14:10,767 - वह तो दिख रहा है। - ठीक है। आओ, चलें। धन्यवाद। 209 00:14:16,857 --> 00:14:18,192 चलो, इस बारे में देखते हैं। 210 00:14:19,234 --> 00:14:20,485 तो, यह रहा तुम्हारा अगला। 211 00:14:21,278 --> 00:14:24,114 दक्षिण से मेरे दोस्तों ने 30,000 यूनिट और भेजे हैं। 212 00:14:24,990 --> 00:14:26,240 अभी भी वही है? 213 00:14:26,241 --> 00:14:27,701 हाँ। शुद्ध अपैचे। 214 00:14:28,285 --> 00:14:30,036 सौदा वही रहेगा? हर गोली पर दस सेंट? 215 00:14:30,037 --> 00:14:32,206 - हाँ, हाँ। वही सौदा है। - कमाल है। 216 00:14:33,540 --> 00:14:35,833 मुझे यह फ़ायर सेल वाली चीज़ फिर से समझाना, 217 00:14:35,834 --> 00:14:38,545 व्यावसायिक शब्दों में, क्योंकि मुझे समझ नहीं आया। 218 00:14:40,672 --> 00:14:41,798 व्यावसायिक शब्दों में? 219 00:14:46,678 --> 00:14:49,055 ठीक है, तुम ग्राहक ढूँढो, 220 00:14:49,056 --> 00:14:52,267 फिर उस इलाके पर नज़र रखकर उसे समझो और फिर वहाँ चारों तरफ़ वह भर दो। 221 00:14:54,102 --> 00:14:55,811 पर ऐसे क्यों? 222 00:14:55,812 --> 00:14:57,731 मेरा मतलब, ऐसे तो कोई पैसे नहीं कमा रहा। 223 00:15:01,276 --> 00:15:02,819 तुम सवाल बहुत पूछते हो, यार। 224 00:15:11,745 --> 00:15:14,997 यह क्या… मुझे क्या फ़र्क पड़ता है? हमारा ख़र्चा तो निकल ही रहा है। 225 00:15:14,998 --> 00:15:16,834 मुझे बस थोड़ी जिज्ञासा हो रही थी। बस इतना ही। 226 00:15:18,168 --> 00:15:19,670 हाँ, हाँ। मुझे यह समझ आ रहा था। 227 00:15:39,982 --> 00:15:40,983 पास है। 228 00:15:41,525 --> 00:15:44,110 - इसका क्या मतलब है? - मतलब हम केस बनाने के बहुत क़रीब हैं। 229 00:15:44,111 --> 00:15:47,489 नहीं, पर, टॉम, हम पास या क़रीब नहीं हैं। हमें यही चाहिए था। हम वहाँ पहुँच गए हैं। 230 00:15:48,448 --> 00:15:50,825 ठीक है, पर डेब का कहना है कि ऐसे केसों में… 231 00:15:50,826 --> 00:15:53,619 कैसे केसों में, टॉम? वह सामने… वह वीडियो में है। 232 00:15:53,620 --> 00:15:56,790 वह वीडियो में है पर ड्रग्स का कोई सबूत दिखाई नहीं दे रहा। 233 00:15:57,499 --> 00:16:00,669 हम अनुमान लगा सकते हैं पर वह अपने शब्द बहुत नाप-तोल कर बोल रहा है। 234 00:16:01,336 --> 00:16:05,006 कोई भी अच्छा वक़ील उनका कोई और मतलब होने का यक़ीन दिलवा देगा। 235 00:16:05,007 --> 00:16:06,466 और वेगा साफ़ बच जाएगा? 236 00:16:08,010 --> 00:16:09,177 डेब को पता चल रहा है कि वह भ्रष्ट है। 237 00:16:09,178 --> 00:16:10,428 वह ज़ाहिर तौर पर भ्रष्ट है। 238 00:16:10,429 --> 00:16:12,513 पर इसमें शायद थोड़ा समय लग जाए। 239 00:16:12,514 --> 00:16:14,099 मेरे पास समय नहीं है, टॉम! 240 00:16:14,766 --> 00:16:17,268 वह एक डिप्टी है। उसने सौगंध ली है। उसने बिल्ला पहना है, टॉम। 241 00:16:17,269 --> 00:16:19,103 इस कारण वह और बुरा है! 242 00:16:19,104 --> 00:16:21,230 उसे पकड़ना ज़्यादा आसान होना चाहिए, ज़्यादा मुश्किल नहीं! 243 00:16:21,231 --> 00:16:22,274 तुम समझ रहे हो? 244 00:16:28,697 --> 00:16:30,032 इस सबसे बचने का एक तरीक़ा है। 245 00:16:31,658 --> 00:16:33,619 - वह किसी का भी पहला विकल्प नहीं है। - बताओ। 246 00:16:34,578 --> 00:16:36,205 मैं उसके पक्ष में नहीं हूँ। मैं उसके विरुद्ध भी नहीं हूँ। 247 00:16:37,164 --> 00:16:38,749 यह दुनिया बहुत जंगली है। 248 00:16:39,791 --> 00:16:42,753 - हम ऐसे नियम बनाते हैं जो हमारे काम आएँ। - तुम क्या बोल रहे हो? 249 00:16:44,630 --> 00:16:45,714 वेगा तलाक़शुदा है, है ना? 250 00:16:46,882 --> 00:16:47,925 बच्चे माँ के साथ रहते हैं? 251 00:16:49,009 --> 00:16:50,427 वह अकेला रहता है। 252 00:16:52,012 --> 00:16:53,055 बस कह रहा हूँ। 253 00:16:54,640 --> 00:16:56,892 ना, ना। मैं ऐसा नहीं कर सकता। 254 00:16:57,601 --> 00:16:58,602 ठीक है। 255 00:17:00,437 --> 00:17:01,522 नहीं, मैं नहीं कर सकता। 256 00:17:02,105 --> 00:17:03,106 अच्छा है। 257 00:17:18,497 --> 00:17:21,415 विस्ता - 35 मिमी में रोमन हॉलिडे 258 00:17:30,300 --> 00:17:33,262 मुझे इस समय काम करना चाहिए पर मुझे कुछ सूझ नहीं रहा है। 259 00:17:33,887 --> 00:17:35,722 या शायद कुछ ऐसा नहीं सूझ रहा जो मुझे पसंद आए। 260 00:17:38,475 --> 00:17:39,726 और मैं बस यहीं होना चाहता हूँ, 261 00:17:40,561 --> 00:17:41,562 इसके साथ। 262 00:17:48,986 --> 00:17:50,070 क्या हुआ? 263 00:17:50,696 --> 00:17:51,780 यह मज़ेदार है। 264 00:18:11,633 --> 00:18:14,386 एक्विला, जिसे बाज़ भी कहते हैं। 265 00:18:15,554 --> 00:18:18,432 और वह, सिगनस। 266 00:18:19,558 --> 00:18:22,060 और वहाँ, लायरा। 267 00:18:22,561 --> 00:18:26,273 लायरा ऐसे है जैसे कोई आयत और त्रिकोण उल्टे हों। 268 00:18:27,149 --> 00:18:28,482 देखा? 269 00:18:28,483 --> 00:18:30,568 - और वह? - कौन सा? 270 00:18:30,569 --> 00:18:34,197 वह जैसे कोई घोड़ा दुलत्ती मार रहा हो? 271 00:18:34,198 --> 00:18:36,074 - ओह, वह? - हाँ। 272 00:18:36,867 --> 00:18:39,077 वह बूटेस है। 273 00:18:40,037 --> 00:18:41,162 चरवाहा। 274 00:18:41,163 --> 00:18:42,164 बूटेस? 275 00:18:42,831 --> 00:18:44,041 और उसके परे, अगर… 276 00:18:45,000 --> 00:18:49,462 अगर इतनी तेज़ रोशनी न होती, और आर्कटुरस यानी स्वाति तारा इतना चमकीला न होता, 277 00:18:49,463 --> 00:18:51,173 तो हमें ट्रायंगुलम आकाशगंगा दिखाई देती 278 00:18:52,633 --> 00:18:54,384 जो पृथ्वी से लगभग 29 लाख प्रकाश-वर्ष दूर है। 279 00:18:55,928 --> 00:18:57,471 उसके बारे में क्या ख़ास है? 280 00:18:58,555 --> 00:19:00,432 ख़ास कुछ नहीं है। मुझे बस, 281 00:19:01,725 --> 00:19:02,726 मुझे वह पसंद है। 282 00:19:07,397 --> 00:19:08,398 चलो, 283 00:19:09,274 --> 00:19:10,567 बहुत बुरा नहीं रहा। 284 00:19:11,735 --> 00:19:14,988 डिनर, एक फ़िल्म और खगोल शास्त्र का एक सबक। 285 00:19:19,368 --> 00:19:20,701 यह डेट अच्छी थी। 286 00:19:20,702 --> 00:19:21,995 - हाँ। - है ना? 287 00:19:22,538 --> 00:19:23,622 अच्छी थी। 288 00:19:45,477 --> 00:19:46,520 मेरे दाँतों में खाना फँसा हुआ है? 289 00:19:47,271 --> 00:19:50,732 नहीं। नहीं, तुम्हारे दाँत ठीक हैं। 290 00:19:52,860 --> 00:19:55,028 शायद अभी तुम तैयार नहीं हो? 291 00:19:57,281 --> 00:19:58,532 शायद नहीं हूँ। 292 00:19:59,241 --> 00:20:00,242 किसी कारण से, 293 00:20:01,618 --> 00:20:03,996 चाहे वह जो भी कारण है, मैं इसे निजी तौर पर नहीं लूँगी। 294 00:20:04,705 --> 00:20:05,789 तुम्हें लेना भी नहीं चाहिए। 295 00:20:08,333 --> 00:20:10,210 फिर भी यह बहुत अच्छी डेट थी। 296 00:20:11,461 --> 00:20:12,504 हाँ, थी तो। 297 00:20:15,215 --> 00:20:17,342 - तो फिर गुड नाइट। - गुड नाइट, शार्लट। 298 00:20:41,241 --> 00:20:44,286 {\an8}टैमी - वॉयसमेल 299 00:20:49,124 --> 00:20:53,545 मैंने कोशिश की कि कुछ न बताऊँ, श्री शुगर, पर मुझे उससे बहुत डर लगा। 300 00:20:54,129 --> 00:20:56,298 मुझे बहुत अफ़सोस है। मैंने उसे सब कुछ बता दिया। 301 00:21:01,386 --> 00:21:03,221 पियो! पियो! 302 00:21:03,222 --> 00:21:06,058 अच्छा। ठीक है, मैं एक जाम ले लेता हूँ! एक जाम लेता हूँ! 303 00:21:12,481 --> 00:21:14,483 बधाई हो 304 00:21:19,696 --> 00:21:21,656 देखो, मैं उसे छः घंटे में विमान में पहुँचा सकता हूँ। 305 00:21:21,657 --> 00:21:23,574 मैं उसे फ़्लैट या जो भी तुम्हें चाहिए हो, दिलवा सकता हूँ। 306 00:21:23,575 --> 00:21:24,576 कोरिया में? 307 00:21:25,160 --> 00:21:27,328 हद है, यार। और कोई तरीक़ा नहीं है? 308 00:21:27,329 --> 00:21:30,540 हमें उसे तुरंत विमान में बिठाना होगा। डैनी, उसे सुरक्षित रखने का केवल यही तरीक़ा है। 309 00:21:30,541 --> 00:21:32,708 ठीक है, पर क्या पहले हम उसे वहाँ से निकाल नहीं सकते? 310 00:21:32,709 --> 00:21:34,126 - उसे कहीं और छुपा दें? - कहाँ? 311 00:21:34,127 --> 00:21:36,003 क्या, ऊटाह, न्यू मेक्सिको? उससे फ़र्क नहीं पड़ता। 312 00:21:36,004 --> 00:21:39,590 मतलब, मेरे पास संसाधन हैं, पर वे उसके मुक़ाबले कुछ नहीं हैं जो इस आदमी के पास हैं। 313 00:21:39,591 --> 00:21:42,051 - तुमने कभी "बोलो" सूचना के बारे में सुना है? - नहीं। 314 00:21:42,052 --> 00:21:43,970 "बी ऑन द लुकआउट" यानी "तलाश करते रहो।" वह एक फ़ोन से 315 00:21:43,971 --> 00:21:45,680 दस हज़ार पुलिसवालों को जी की तलाश में लगा सकता है। 316 00:21:45,681 --> 00:21:48,057 - छुपने की कोई जगह नहीं है! - केवल उस पुलिसवाले के गिरफ़्तार होने तक? 317 00:21:48,058 --> 00:21:49,852 अगर वह गिरफ़्तार होता है, और तब भी, 318 00:21:50,394 --> 00:21:52,062 एक आरोप-पत्र दाख़िल करने में महीनों लग सकते हैं। 319 00:21:52,563 --> 00:21:54,064 उस सारा समय वह आज़ाद होगा। 320 00:21:57,818 --> 00:21:58,943 देखो, यह सबसे अच्छा तरीक़ा नहीं है। 321 00:21:58,944 --> 00:22:00,903 मैं जानता हूँ यह मुश्किल है, पर उसे घर भेजना ही… 322 00:22:00,904 --> 00:22:03,240 नहीं, नहीं, यार। यह… वह अब घर नहीं है। 323 00:22:03,824 --> 00:22:05,659 घर यह है, यार। मैं उसका घर हूँ। 324 00:22:06,702 --> 00:22:08,245 अरे, हमें ज़रा बात करने दोगे, कृपया! 325 00:22:08,996 --> 00:22:09,997 लानत है! 326 00:22:19,590 --> 00:22:22,884 यह पुलिसवाला कोई छोटी चीज़ नहीं है। मैं समझता हूँ। 327 00:22:22,885 --> 00:22:24,135 हाँ। 328 00:22:24,136 --> 00:22:26,012 और जी इस आदमी के साथ बहुत बड़ी मुसीबत में फँस गया है 329 00:22:26,013 --> 00:22:28,223 और मैं जानता हूँ तुमने इसके बारे में पूरी तरह सोचा है, शुगर, पर… 330 00:22:34,771 --> 00:22:36,023 समझ नहीं आ रहा, यार। 331 00:22:38,358 --> 00:22:40,068 उसके सिवा मेरे पास अब कोई नहीं है। 332 00:22:42,154 --> 00:22:43,155 मैं जानता हूँ। 333 00:22:45,115 --> 00:22:46,658 उसे मुझसे दूर मत लेकर जाओ, यार। 334 00:22:47,951 --> 00:22:48,994 कृपया मान जाओ? 335 00:22:52,915 --> 00:22:54,874 सौदा वही रहेगा? हर गोली पर दस सेंट? 336 00:22:54,875 --> 00:22:55,958 हाँ, हाँ। वही सौदा है। 337 00:22:55,959 --> 00:22:58,127 मुझे यह फ़ायर सेल वाली चीज़ फिर से समझाना, 338 00:22:58,128 --> 00:23:00,881 व्यावसायिक शब्दों में, क्योंकि मुझे समझ नहीं आया। 339 00:23:02,007 --> 00:23:02,841 व्यावसायिक… 340 00:23:04,009 --> 00:23:07,679 ईज़ी4 के इलाके में फ़ेंटानिल का दाम 90 प्रतिशत कम हो गया है। 341 00:23:10,390 --> 00:23:13,477 पर ऐसे क्यों? मेरा मतलब, ऐसे तो कोई पैसे नहीं कमा रहा। 342 00:23:14,228 --> 00:23:16,605 यह अमरीका है। कहीं न कहीं, कोई न कोई तो पैसे बना ही रहा होगा। 343 00:23:17,689 --> 00:23:19,608 तुम सवाल बहुत पूछते हो, यार। 344 00:23:20,526 --> 00:23:23,569 किसी के मेरे बेटे को चोट पहुँचाने का कारण मुझे सोचना नहीं पड़ेगा। मुझे वह पता है। 345 00:23:23,570 --> 00:23:25,196 यह सब फ़ायर सेल की वजह से है। 346 00:23:25,197 --> 00:23:26,490 सावधान रहना, 347 00:23:28,075 --> 00:23:29,492 वरना वे तुम्हें भी मार डालेंगे। 348 00:23:29,493 --> 00:23:31,077 ड्रग्स की ज़्यादा मात्रा। 349 00:23:31,078 --> 00:23:32,161 आज की मेरी पाँचवी लाश है। 350 00:23:32,162 --> 00:23:33,454 हेसुस आलेहांद्रो हाकेज़ 351 00:23:33,455 --> 00:23:36,249 कह रहे हैं शहर भर की दरें काफ़ी नीचे आ गई हैं पर मुझे तो समझ नहीं आ रहा। 352 00:23:36,250 --> 00:23:38,292 मुझे तो पहले से कहीं ज़्यादा व्यस्त लग रहा है। 353 00:23:38,293 --> 00:23:39,752 ये रंगीन टैग किसलिए? 354 00:23:39,753 --> 00:23:40,920 डब्ल्यूटीएन यानि क-स-क। 355 00:23:40,921 --> 00:23:42,004 "किसे सूचित करें।" 356 00:23:42,005 --> 00:23:44,882 हरे टैग का मतलब है कि मृतक के रिश्तेदार हैं जिनकी जानकारी है और जिन्हें सूचित कर दिया गया है। 357 00:23:44,883 --> 00:23:46,676 और नीले टैग का मतलब है अज्ञात। 358 00:23:46,677 --> 00:23:48,719 अज्ञात जैसे कि अनाम आदमी की लाश? 359 00:23:48,720 --> 00:23:50,638 इसका मतलब है कि वे मर चुके हैं और बताने के लिए कोई नहीं है। 360 00:23:50,639 --> 00:23:51,765 पर आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते। 361 00:23:52,474 --> 00:23:53,933 लोग झूठ बोल सकते हैं। 362 00:23:53,934 --> 00:23:55,811 यह आंकड़े कहाँ से आ रहे हैं? 363 00:23:57,062 --> 00:23:59,106 वह नशेड़ी है। उस तरह का आदमी… 364 00:23:59,606 --> 00:24:01,733 कुछ ही समय की बात है। 365 00:24:04,570 --> 00:24:06,238 मुर्दाघर वाला आदमी। 366 00:24:08,115 --> 00:24:09,532 {\an8}पीटर ब्रूनो (बीच में) ने प्रेस को संबोधित किया 367 00:24:09,533 --> 00:24:11,285 {\an8}डॉ. पीटर ब्रूनो। 368 00:24:13,579 --> 00:24:14,621 {\an8}पीटर ब्रूनो 369 00:24:16,248 --> 00:24:17,999 मुख्य चिकित्सा परीक्षक 370 00:24:18,000 --> 00:24:19,543 फ़ॉरेन्सिक पथ पीटर ब्रूनो द्वारा एक लेक्चर 371 00:24:23,463 --> 00:24:24,506 मरीन कॉर्प्स के रिकॉर्ड्स 372 00:24:28,719 --> 00:24:30,428 सेना के दिनों की पुरानी आदत है? 373 00:24:30,429 --> 00:24:31,929 मरीन्स की। 374 00:24:31,930 --> 00:24:33,849 सही है। सेम्पर फ़ाय। हमेशा वफ़ादार। 375 00:24:36,643 --> 00:24:37,769 हमेशा वफ़ादार। 376 00:24:42,191 --> 00:24:43,859 यह सब वेगा और ब्रूनो मिलकर कर रहे हैं। 377 00:24:48,822 --> 00:24:52,618 अगर यह सब लोग मर रहे हैं, तो उन फ़्लैटों में कौन रह रहा है? 378 00:24:58,415 --> 00:24:59,875 मैं 20 दरवाज़े खटखटा चुका हूँ। 379 00:25:00,375 --> 00:25:01,585 केवल दो में किसी ने जवाब दिया। 380 00:25:02,336 --> 00:25:06,047 सबसे ज़्यादा मुझे यही चीज़ पसंद है, यहाँ की शांति। 381 00:25:06,048 --> 00:25:09,968 हमें लगा था कि फ़्लैटों वाली इमारत में रहेंगे तो वहाँ चारों तरफ़ बहुत शोर-गुल होगा। 382 00:25:10,719 --> 00:25:12,095 पर यहाँ बहुत शांति है। 383 00:25:44,336 --> 00:25:46,380 वेगा बाज़ार में सस्ती फ़ेंटानिल भर देता है। 384 00:25:47,756 --> 00:25:48,840 जब नशेड़ी मर जाते हैं, 385 00:25:48,841 --> 00:25:51,969 तो ब्रूनो उनकी पहचान चुरा लेता है, उन्हें सफलता की कहानी बताता है 386 00:25:52,886 --> 00:25:55,597 और आवासीय अनुबंधों में सरकार से लाखों ऐंठता है। 387 00:26:00,060 --> 00:26:02,479 मैं यह रोक सकता हूँ। अभी रोक सकता हूँ। 388 00:26:04,731 --> 00:26:06,358 वेगा को रोक सकता हूँ। ब्रूनो को रोक सकता हूँ। 389 00:26:07,234 --> 00:26:09,027 जी और अनगिनत और लोगों को बचा सकता हूँ। 390 00:26:10,445 --> 00:26:11,697 वेगा तो औज़ार है। 391 00:26:12,531 --> 00:26:15,659 मैं इस औज़ार को तोड़कर इनकी यह पूरा व्यवस्था ख़त्म कर सकता हूँ। 392 00:26:17,119 --> 00:26:18,620 अब मेरे सामने यह बात साफ़ हो गई है। 393 00:26:19,663 --> 00:26:21,123 वेगा को रोकना ज़रूरी है। 394 00:26:42,561 --> 00:26:44,229 हद है, जैसी। 395 00:27:20,140 --> 00:27:23,018 नियम कहते हैं कि हमारे लिए ख़ुद की रक्षा करना भी उतना ही ज़रूरी है जितना दूसरों की। 396 00:27:25,312 --> 00:27:26,438 हम अलग-अलग ब्रह्माण्ड की सैर करते हैं… 397 00:27:28,941 --> 00:27:30,192 अनेक तरह की दुनिया देखते हैं। 398 00:27:32,486 --> 00:27:34,780 हम पराए शरीरों में नई अनुभूतियाँ महसूस करते हैं। 399 00:27:37,866 --> 00:27:39,743 पर हमें अपना असली स्वरूप बनाए रखना है। 400 00:28:51,440 --> 00:28:54,109 श्री शुगर, आपसे मिलने कोई सज्जन आए हैं। 401 00:29:02,201 --> 00:29:03,202 हैलो, यार। 402 00:29:03,785 --> 00:29:04,869 देर रात तक जाग रहे हो? 403 00:29:04,870 --> 00:29:06,038 हाँ, तुम भी? 404 00:29:08,081 --> 00:29:09,583 आख़िरकार मैंने यह सुलझा ही लिया। 405 00:29:16,089 --> 00:29:17,591 मुझे लगता है हमें कुछ पीना चाहिए। 406 00:29:19,676 --> 00:29:21,094 मैं यहाँ एक बार एक शादी में आया था। 407 00:29:23,388 --> 00:29:25,097 वहाँ पीछे एक डांस फ़्लोर है। 408 00:29:25,098 --> 00:29:26,767 "अर्थ विंड एंड फ़ायर" के गाने ऊँचे सुर में बज रहे थे। 409 00:29:27,351 --> 00:29:28,352 बहुत मज़ा आया था। 410 00:29:47,496 --> 00:29:48,664 तुम उसे हमेशा छुपा कर नहीं रख सकते। 411 00:29:50,624 --> 00:29:52,417 देखो, सोचो उस बच्चे को किस चीज़ का सामना करना पड़ेगा। 412 00:29:53,126 --> 00:29:55,670 मतलब, अगर वह सामने आता है, उस पर चोरी का इल्ज़ाम लगेगा। 413 00:29:55,671 --> 00:29:58,714 उसके पास ड्रग मिले थे 414 00:29:58,715 --> 00:30:00,007 जिन्हें वह बेचना चाहता था। 415 00:30:00,008 --> 00:30:02,802 उसने किसी की पहचान चुराई थी 416 00:30:02,803 --> 00:30:06,348 और अगर उसने अपना मुँह खोला तो वह लंबे समय के लिए जेल जाएगा, इसलिए वह मुँह नहीं खोलेगा। 417 00:30:07,558 --> 00:30:09,559 मैं ज़बान देता हूँ। वह तुम्हें अपनी शक़्ल फिर कभी नहीं दिखाएगा। 418 00:30:09,560 --> 00:30:11,435 देखो, मैं समझता हूँ, समझता हूँ, ठीक है? 419 00:30:11,436 --> 00:30:13,313 मैं कई बार अपने दिमाग़ में यह हिसाब कर चुका हूँ। 420 00:30:15,607 --> 00:30:16,608 जाने दो, रे। 421 00:30:23,740 --> 00:30:25,576 माफ़ करना, यार, मैं यह ख़तरा मोल नहीं ले सकता। 422 00:30:28,579 --> 00:30:30,414 तुम्हें मुझे बताना ही होगा वह कहाँ है। 423 00:30:34,251 --> 00:30:36,169 ठीक है, तो, तुम नहीं बताओगे 424 00:30:36,170 --> 00:30:38,839 क्योंकि तुम्हारी कोई निजी जासूस वाली आचार-संहिता या ऐसा कुछ है। 425 00:30:39,423 --> 00:30:40,716 ठीक है। 426 00:30:41,550 --> 00:30:44,845 पर कुछ दिन तुम सोच लो। 427 00:30:45,804 --> 00:30:46,847 फिर तुम मुझे बता ही दोगे। 428 00:30:47,347 --> 00:30:49,808 तुम्हें क्या लगता है, फ़ायर सेल के कारण कितने लोगों की मौत हुई होगी? 429 00:30:51,226 --> 00:30:53,729 मेरा मतलब, कितने लोगों की पहचान मिटा दी गई है? 430 00:30:55,022 --> 00:30:56,732 तुम्हें पता भी नहीं है, है ना? 431 00:30:57,566 --> 00:30:59,484 नहीं, बेशक नहीं क्योंकि तुम तो सिर्फ़ हुक़्म बजाते हो। 432 00:31:00,861 --> 00:31:02,446 पर तुम काम किसके लिए करते हो? 433 00:31:03,155 --> 00:31:04,239 मैं अभी तक यह पता नहीं लगा पाया हूँ। 434 00:31:07,326 --> 00:31:08,327 मेरे पास दूसरा भाई है, 435 00:31:09,745 --> 00:31:10,871 डैनी मून। 436 00:31:18,587 --> 00:31:19,755 यह क्या है? 437 00:31:21,423 --> 00:31:24,426 दोस्तों, बस करो, पार्टी ख़त्म हो गई है! 438 00:31:29,223 --> 00:31:31,807 उसने कुछ दिन पहले एक ड्राइव-थ्रू में सुरक्षा पुलिसवाले को घूँसा मार दिया था। 439 00:31:31,808 --> 00:31:33,184 वैसे, यह कोई बड़ी बात नहीं है। 440 00:31:33,185 --> 00:31:36,188 कोई भी छोटा-मोटा वक़ील उसे आधे घंटे में बाहर निकाल सकता है। 441 00:31:36,688 --> 00:31:39,441 समस्या यह है कि आज शुक्रवार है और देर रात हो चुकी है 442 00:31:40,108 --> 00:31:42,319 और अदालत सोमवार सुबह से पहले नहीं खुलेगी। 443 00:31:42,903 --> 00:31:46,155 हम वैसे कोशिश करते हैं कि अंदर जो भी है, सबका ख़्याल रखें 444 00:31:46,156 --> 00:31:48,199 और उन्हें हर मुसीबत से बचाएँ। 445 00:31:48,200 --> 00:31:52,328 पर आजकल अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है, स्टाफ़ की छंटनी हो रही है। 446 00:31:52,329 --> 00:31:53,497 मेरा मतलब, हम बस… 447 00:31:54,414 --> 00:31:56,041 हम हर जगह तो हो नहीं सकते। 448 00:31:57,501 --> 00:31:59,210 और तुम उसे बहुत झंझट से बचा सकते हो 449 00:31:59,211 --> 00:32:01,003 पर तुम ऐसा नहीं करोगे, है ना? 450 00:32:01,004 --> 00:32:04,299 तुम इससे बचने का रास्ता सोचने की कोशिश करोगे। 451 00:32:06,051 --> 00:32:07,678 चलो, जैसी तुम्हारी मर्ज़ी। 452 00:32:08,470 --> 00:32:09,721 ठीक है, तो, 453 00:32:11,515 --> 00:32:15,352 क्यों न हम इतवार को मिलें, जहाँ भी तुम चाहो। 454 00:32:17,521 --> 00:32:20,065 कोई ऐसी जगह चुनना जहाँ कॉफ़ी मिलती हो। 455 00:32:20,774 --> 00:32:21,817 वहाँ मिलते हैं। 456 00:32:27,322 --> 00:32:28,448 सुनो, रे। 457 00:32:30,534 --> 00:32:32,077 मैं आज रात तुम्हारे घर आया था। 458 00:32:33,704 --> 00:32:35,080 कुछ घंटे पहले। 459 00:32:35,747 --> 00:32:38,792 तुम अपने कुत्ते के साथ टीवी देख रहे थे और मैं तुम्हारे ठीक पीछे था। 460 00:32:39,543 --> 00:32:40,669 वहीं खड़ा था… 461 00:32:42,004 --> 00:32:43,589 और तुम्हारे सिर पर बंदूक तानी हुई थी। 462 00:32:46,091 --> 00:32:47,259 मैं तुम्हें मार सकता था। 463 00:32:53,599 --> 00:32:54,600 अरे, यार। 464 00:32:55,392 --> 00:32:56,518 तुम्हें मार देना चाहिए था। 465 00:34:10,759 --> 00:34:12,761 उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल