1 00:00:20,938 --> 00:00:22,021 मृत्यु समीक्षक 2 00:00:22,022 --> 00:00:23,023 मज़ाक कर रहे हो, है ना? 3 00:00:26,527 --> 00:00:27,528 शुक्रिया। 4 00:00:31,823 --> 00:00:33,074 मैं आपकी कोई मदद कर सकता हूँ? 5 00:00:33,075 --> 00:00:34,076 मुझे लाशें दिखाओ। 6 00:00:35,202 --> 00:00:36,328 सब ठीक है, जोएल। 7 00:01:15,742 --> 00:01:18,370 क्या? क्या मरे हुए लोगों की तरह दिखना अवैध है? 8 00:01:26,336 --> 00:01:28,630 केलर, मेसन, मेरे साथ आओ। 9 00:01:29,965 --> 00:01:31,091 मैं समझी नहीं। 10 00:01:31,967 --> 00:01:34,343 यह एजेंट मिचल मैकनमैरा हैं। 11 00:01:34,344 --> 00:01:35,553 अब यह इनका केस है। 12 00:01:35,554 --> 00:01:37,055 ख़ैर। यह लो। 13 00:01:38,307 --> 00:01:39,474 कोई निजी बात नहीं है। 14 00:01:40,100 --> 00:01:41,810 मुझे यक़ीन है कि आप शानदार डिटेक्टिव हैं। 15 00:01:43,395 --> 00:01:44,396 यह लिंगभेद की बात नहीं है। 16 00:01:47,858 --> 00:01:48,984 डोनट के लिए शुक्रिया। 17 00:01:51,403 --> 00:01:52,404 वैसे… 18 00:02:01,371 --> 00:02:02,539 वैसे, तुम सही कह रहे हो। 19 00:02:03,040 --> 00:02:08,086 बहुत सारे मरे हुए लोगों की तरह दिखना अवैध नहीं है, मिस्टर जेसन डेस्सन। 20 00:02:14,343 --> 00:02:16,802 तो यह क्या है? मुझे… मुझे गिरफ़्तार नहीं किया गया है। 21 00:02:16,803 --> 00:02:19,848 रुको। मुझे पूरी तरह से पढ़ने का समय नहीं मिला। 22 00:02:22,768 --> 00:02:25,520 क्या यह सही हो सकता है? तेरह जेसन डेस्सन? 23 00:02:25,521 --> 00:02:28,314 सभी की उँगलियों के निशान, रक्त प्रकार, डीएनए एक जैसे हैं। 24 00:02:28,315 --> 00:02:29,565 यह अजीब है। 25 00:02:29,566 --> 00:02:32,276 डीएनए। वह… तुम इतनी जल्दी डीएनए की जाँच नहीं कर सकते। 26 00:02:32,277 --> 00:02:35,155 सच में? क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि हमने की है। 27 00:02:38,992 --> 00:02:41,452 - यह नक़ली हो सकता है। - ख़ैर… 28 00:02:41,453 --> 00:02:44,163 - यह नक़ली हो सकता है। - इसका क्या? यह कैसा है? 29 00:02:44,164 --> 00:02:45,248 क्या यह नक़ली है? 30 00:02:45,249 --> 00:02:47,333 यह तुम हो। तुम, तुम। 31 00:02:47,334 --> 00:02:48,544 यह तो निश्चित रूप से तुम हो। 32 00:02:49,127 --> 00:02:50,212 अपनी माँ को यह मत दिखाना। 33 00:02:57,052 --> 00:02:59,263 वैसे, तुम ग़लत धारणा पर काम कर रहे हो। 34 00:03:01,181 --> 00:03:02,515 वह क्या है? 35 00:03:02,516 --> 00:03:03,517 कि मैं पुलिसवाला हूँ। 36 00:03:05,561 --> 00:03:07,646 या, पता है, कि मैं एफ़बीआई में हूँ। 37 00:03:13,694 --> 00:03:16,238 या किसी भी कानून प्रवर्तन एजेंसी का सदस्य हूँ। 38 00:03:24,121 --> 00:03:26,248 पर मुझे एक अच्छा पुलिस स्टेशन पसंद है। 39 00:03:27,040 --> 00:03:28,041 कहीं ज़्यादा… 40 00:03:29,418 --> 00:03:30,419 आरामदायक लगता है। 41 00:03:31,461 --> 00:03:32,713 केवल एक समस्या है… 42 00:03:35,883 --> 00:03:37,217 कोई न कोई सुनता रहता है। 43 00:03:38,385 --> 00:03:41,471 अब, ख़ुफ़िया ब्लैक साइट्स, आमतौर पर मैं वहीं काम करता हूँ। 44 00:03:42,347 --> 00:03:43,640 यार, वे बड़ी दुखदायी होती हैं। 45 00:03:44,766 --> 00:03:45,934 पर बेहद कारगर होती हैं। 46 00:03:49,021 --> 00:03:50,480 उन्होंने आख़िर यह किया कैसे? 47 00:03:52,107 --> 00:03:53,108 क्या? 48 00:03:59,489 --> 00:04:02,284 हमें पता था वे क्लोनिंग करने के क़रीब थे। 49 00:04:03,744 --> 00:04:07,748 पर पूरा ऑपरेशन स्थापित कर लिया। शिकागो में। 50 00:04:10,959 --> 00:04:12,085 काफ़ी बहादुरी का काम है। 51 00:04:12,794 --> 00:04:15,839 और जेसन डेस्सन की यह पृष्ठभूमि एकदम सटीक है। 52 00:04:18,050 --> 00:04:19,384 उन्होंने तुम्हारी उम्र कैसे बढ़ाई? 53 00:04:29,561 --> 00:04:30,562 यार। 54 00:04:31,813 --> 00:04:35,441 माफ़ करना, मैं बेसब्र नहीं होना चाहता, पर मुझे काम से बाहर लाने की प्रक्रिया बेहद मुश्किल थी, 55 00:04:35,442 --> 00:04:39,029 फिर यहाँ पहुँचने के लिए सी-17 में पीछे बैठकर 13 घंटे की उड़ान थी, तो… 56 00:04:39,947 --> 00:04:41,073 अब तुम्हारे बोलने का समय है। 57 00:04:51,083 --> 00:04:52,084 वैसे… 58 00:04:54,211 --> 00:04:55,753 मैंने दो और जेसनों को हिरासत में ले लिया है। 59 00:04:55,754 --> 00:04:57,463 जो पहले साबित करेगा कि वह कितना उपयोगी हो सकता है, 60 00:04:57,464 --> 00:04:58,966 वह मेरी पोस्टमॉर्टम की मेज़ से दूर रहेगा। 61 00:05:03,011 --> 00:05:04,513 मैं तुम सबको काटकर खोल दूँगा। 62 00:05:06,723 --> 00:05:09,351 ठीक है। ठीक है, देखो। 63 00:05:13,272 --> 00:05:16,233 सुनो, मेरे पास वे जवाब नहीं हैं जो तुम्हें चाहिए। 64 00:05:18,902 --> 00:05:21,071 पर मैं उस आदमी को ढूँढ़ने में मदद कर सकता हूँ जिसके पास जवाब हैं। 65 00:05:47,264 --> 00:05:48,682 यह वाला। 66 00:05:50,726 --> 00:05:51,727 यह कमबख़्त। 67 00:05:54,354 --> 00:05:56,773 इस सबके लिए यही ज़िम्मेदार है। 68 00:05:58,984 --> 00:06:00,694 हाँ, मैं तुम्हारी मदद करूँगा। 69 00:06:07,701 --> 00:06:08,702 तुम्हें पता है वह क्या है? 70 00:06:09,786 --> 00:06:11,121 तुम्हें गोल्ड स्टार मिला है। 71 00:06:14,583 --> 00:06:15,709 चलो उसे ढूँढें। 72 00:07:14,434 --> 00:07:16,395 {\an8}ब्लेक क्राउच के उपन्यास पर आधारित 73 00:07:24,194 --> 00:07:30,200 डार्क मैटर 74 00:08:18,165 --> 00:08:19,249 नहीं। 75 00:08:21,084 --> 00:08:23,003 तुम बिस्तर में क्यों नहीं हो? 76 00:08:23,587 --> 00:08:25,172 मैं उठना नहीं चाहती। 77 00:08:26,048 --> 00:08:27,341 तुम्हें उठने की ज़रूरत नहीं है। 78 00:08:28,342 --> 00:08:30,092 मुझे बस जल्दी जाना है। 79 00:08:30,093 --> 00:08:32,429 ये लोग घर को सुखाने की जल्दी में हैं। 80 00:08:33,972 --> 00:08:36,140 पर मैं अपनी कॉफ़ी कैसे पीऊँगी? 81 00:08:44,358 --> 00:08:46,651 मैंने कॉफ़ी बनने के लिए रख भी दी है। 82 00:08:46,652 --> 00:08:47,986 हाँ! 83 00:08:49,363 --> 00:08:51,031 तुम सच में एक फ़रिश्ता हो। 84 00:09:31,572 --> 00:09:32,948 - शुक्रिया, शुक्रिया। - तुम्हारे लिए। 85 00:09:34,783 --> 00:09:35,784 तो… 86 00:09:37,327 --> 00:09:39,328 तुम आज क्या करने वाली हो? 87 00:09:39,329 --> 00:09:41,497 ऑफ़िस बंद है, 88 00:09:41,498 --> 00:09:44,710 तो मैंने सोचा कि मैं छत पर काम शुरू कर दूँ। 89 00:09:45,335 --> 00:09:46,961 मैंने उस दिन कुछ तख्तियाँ ख़रीदी थीं। 90 00:09:46,962 --> 00:09:48,963 क्यों ना हम वह इस सप्ताहांत पर करें? 91 00:09:48,964 --> 00:09:50,673 तुम पिछले दो हफ़्तों से यही कह रहे हो। 92 00:09:50,674 --> 00:09:51,757 जानता हूँ। 93 00:09:51,758 --> 00:09:53,802 और कल रात हमारे कमरे में बारिश हो रही थी। 94 00:09:56,180 --> 00:09:58,056 प्लीज़ वहाँ मत चढ़ना। 95 00:10:00,142 --> 00:10:01,143 ठीक है। 96 00:10:01,977 --> 00:10:04,855 कैसा रहेगा कि तुम जल्दी घर आ जाओ और फिर मुझे नहीं करना पड़ेगा। 97 00:10:05,689 --> 00:10:06,982 मैं शायद ऐसा कर सकता हूँ। 98 00:10:10,986 --> 00:10:12,196 तीन बजे कैसा रहेगा? 99 00:10:14,990 --> 00:10:17,242 सेफ़ वर्ड है "धीरज।" 100 00:10:20,495 --> 00:10:21,705 - तीन बजे मिलते हैं। - हाँ। 101 00:10:22,331 --> 00:10:23,832 छत पर मत जाना! 102 00:10:35,761 --> 00:10:36,762 ओह, ध… 103 00:10:38,347 --> 00:10:39,348 नहीं। 104 00:11:52,671 --> 00:11:54,089 वह छत सुरक्षित नहीं है। 105 00:12:05,142 --> 00:12:06,393 तुम्हें भूख लगी होगी। 106 00:12:11,690 --> 00:12:13,400 हाँ, बहुत। 107 00:12:30,501 --> 00:12:32,169 - शुक्रिया। - ज़रूर। 108 00:12:39,593 --> 00:12:40,636 मैं पानी लाती हूँ। 109 00:12:41,678 --> 00:12:42,679 ठीक है। 110 00:13:11,583 --> 00:13:12,668 उस पहली रात को… 111 00:13:16,463 --> 00:13:18,131 ऐसा लगा था जैसे दुनियाएँ टकरा रही हों। 112 00:13:20,467 --> 00:13:21,593 जब तुमने मेरी तरफ़ देखा था… 113 00:13:23,720 --> 00:13:24,721 क्या तुम्हें याद है? 114 00:13:27,808 --> 00:13:30,978 ऐसा लगा था… ऐसा लगा था जैसे किसी ने मुझे पहले कभी नहीं देखा था… 115 00:13:32,271 --> 00:13:33,272 उस पल तक… 116 00:13:37,609 --> 00:13:38,861 जब मैं तुम्हारे साथ था। 117 00:13:40,737 --> 00:13:42,114 उस रात उस लॉफ़्ट में… 118 00:13:44,741 --> 00:13:45,993 मैंने तुमसे शादी की थी। 119 00:13:50,289 --> 00:13:51,790 और उस रात मैं मैक्स को 120 00:13:53,166 --> 00:13:54,626 तुम्हारे साथ अस्पताल में गोद में लिए हुए था… 121 00:13:56,628 --> 00:14:00,048 जब उसका छोटा सा दिल धड़कना बंद हो गया था। 122 00:14:02,301 --> 00:14:03,343 मैं… 123 00:14:04,094 --> 00:14:11,101 हमारी ख़ूबसूरत… और बेतरतीब ज़िंदगी में मैं हर दिन और हर रात तुम्हारे साथ था। 124 00:14:12,936 --> 00:14:14,980 उस रात तक जब मैंने तुम्हें चूमकर अलविदा ली थी, 125 00:14:16,148 --> 00:14:18,025 और उस राक्षस ने इसे मुझसे चुरा लिया। 126 00:14:21,778 --> 00:14:24,114 मैंने तुम्हें… मैंने तुम्हें ढूँढ लिया। 127 00:14:24,740 --> 00:14:25,741 हे। 128 00:14:26,366 --> 00:14:27,825 देखो। 129 00:14:27,826 --> 00:14:28,827 यह मैं हूँ। 130 00:14:32,164 --> 00:14:33,165 यह मैं हूँ। 131 00:14:37,503 --> 00:14:38,962 हम इसका हल नहीं निकाल सकते हैं। 132 00:14:41,423 --> 00:14:42,424 हाँ, निकाल सकते हैं। 133 00:14:43,425 --> 00:14:44,426 नहीं। 134 00:14:47,221 --> 00:14:48,388 मैंने चयन कर लिया है। 135 00:14:52,684 --> 00:14:54,311 अब एक अलग चयन करो। 136 00:14:57,439 --> 00:14:59,107 तुम इस घर में रह सकती हो। 137 00:15:00,484 --> 00:15:02,486 चार्ली को जानने की भी ज़रूरत नहीं है। 138 00:15:05,906 --> 00:15:07,658 मैं सब कुछ संभाल सकता हूँ। 139 00:15:14,915 --> 00:15:17,835 मुझे… मुझे लगता है तुम्हें चले जाना चाहिए। 140 00:15:19,920 --> 00:15:23,006 मैं नहीं… मैं बस ऐसा नहीं कर सकता। मुझसे नहीं होगा। 141 00:15:24,132 --> 00:15:26,385 मैं चाहती हूँ तुम चले जाओ। 142 00:15:27,052 --> 00:15:29,304 रुको, रुको, रुको। 143 00:15:30,472 --> 00:15:32,266 - यहाँ आओ। - जेसन, मैं चाहती हूँ तुम चले जाओ! 144 00:15:33,600 --> 00:15:36,228 तुम मेरी पत्नी हो। वह मेरा बेटा है। 145 00:15:36,937 --> 00:15:40,314 हे। डैनिएला। हे! 146 00:15:40,315 --> 00:15:41,399 मेरा यह मतलब नहीं था… 147 00:15:41,400 --> 00:15:42,568 रुको! 148 00:15:47,948 --> 00:15:49,240 क्या? 149 00:15:49,241 --> 00:15:50,616 नहीं। 150 00:15:50,617 --> 00:15:54,037 क्या मैं… क्या मैं तुम्हारे लिए कोई मायने नहीं रखता? 151 00:15:56,248 --> 00:15:57,249 नहीं, नहीं। 152 00:15:58,417 --> 00:15:59,418 बस चले जाओ। 153 00:16:01,628 --> 00:16:02,629 चले जाओ। 154 00:16:04,464 --> 00:16:05,465 प्लीज़। 155 00:16:06,633 --> 00:16:07,634 प्लीज़। 156 00:16:15,767 --> 00:16:16,810 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 157 00:17:01,522 --> 00:17:02,523 बोलो। 158 00:17:04,233 --> 00:17:05,400 सेफ़ वर्ड बोलो। 159 00:17:07,236 --> 00:17:09,238 धीरज, धीरज। 160 00:17:13,200 --> 00:17:14,660 धीरज। यह मैं हूँ। 161 00:17:17,119 --> 00:17:18,247 हे भगवान। 162 00:18:01,498 --> 00:18:04,042 ठीक है। क्या तुम ठीक हो? 163 00:18:09,006 --> 00:18:10,424 - तुम ठीक हो? - हाँ। 164 00:18:22,811 --> 00:18:23,812 ठीक है, तैयार हो? 165 00:18:55,969 --> 00:18:57,513 यहाँ पर। ठीक है? 166 00:18:59,264 --> 00:19:01,391 हो गया। इसे लुढ़का दो। 167 00:19:02,976 --> 00:19:03,977 ठीक है। 168 00:19:25,207 --> 00:19:26,750 तुम्हें लगता है हम यहाँ रुक सकते हैं? 169 00:19:28,877 --> 00:19:30,462 यह इस दुनिया से नहीं है। 170 00:19:31,338 --> 00:19:32,756 कोई इसे ढूँढने नहीं आएगा। 171 00:19:34,216 --> 00:19:37,302 चलो इसे दफ़ना दें और अपनी ज़िंदगी जीएँ। 172 00:19:39,721 --> 00:19:41,305 मैं बेडरूम की सफाई करती हूँ। 173 00:19:41,306 --> 00:19:42,516 मैं गड्ढा खोदना शुरू करता हूँ। 174 00:20:08,876 --> 00:20:09,877 हैलो। 175 00:20:11,545 --> 00:20:12,546 यो! 176 00:20:13,672 --> 00:20:15,674 माफ़ करना, माफ़ करना। मैं तुम्हें डराना नहीं चाहता था। 177 00:20:16,508 --> 00:20:19,052 मैं दरवाज़ा खटखटाने वाला था, पर मैंने यहाँ पीछे एक आवाज़ सुनी, तो… 178 00:20:19,803 --> 00:20:21,095 मैं ऑफ़िसर जे स्ट्रिंगर हूँ। 179 00:20:21,096 --> 00:20:22,680 - तुम कैसे हो? - बढ़िया। 180 00:20:22,681 --> 00:20:24,057 बढ़िया। यह गड्ढा किसलिए है? 181 00:20:28,520 --> 00:20:30,731 यक़ीन कर सकते हो? हमारा कुत्ता मर गया। 182 00:20:31,982 --> 00:20:33,317 - अरे, नहीं। - हाँ, हाँ। 183 00:20:34,651 --> 00:20:35,902 सुनकर अफ़सोस हुआ। 184 00:20:35,903 --> 00:20:37,862 हाँ, हम सब काफ़ी दुखी हैं। 185 00:20:37,863 --> 00:20:38,946 हाँ। 186 00:20:38,947 --> 00:20:41,909 हाँ, ख़ैर। मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूँ? 187 00:20:42,701 --> 00:20:44,327 ठीक है, कुछ घंटों पहले, 188 00:20:44,328 --> 00:20:46,537 हमें यहाँ से 400 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर 189 00:20:46,538 --> 00:20:48,206 एक खाली वाहन के खड़े होने की रिपोर्ट मिली थी। 190 00:20:48,207 --> 00:20:49,916 तुम्हें… तुम्हें वह जगह पता है? 191 00:20:49,917 --> 00:20:50,918 हाँ। 192 00:20:51,585 --> 00:20:52,668 हमने नंबर प्लेट की जाँच की 193 00:20:52,669 --> 00:20:55,588 और पता चला कि वह कार पाँच दिन पहले शिकागो में चोरी हुई थी। 194 00:20:55,589 --> 00:20:57,716 मैं तुम्हें पूरी बात सुनाकर उबाऊँगा नहीं। 195 00:20:58,884 --> 00:21:01,803 उसमें से मिली चीज़ों में यह था। 196 00:21:03,472 --> 00:21:06,308 अंदर बहुत… बहुत… बहुत सारी अजीब चीज़ें लिखी हुई हैं। 197 00:21:06,975 --> 00:21:08,267 मेरे यहाँ आने की वजह यह है। 198 00:21:08,268 --> 00:21:10,978 आख़िरी पन्ने पर एक पता लिखा है। 199 00:21:10,979 --> 00:21:11,980 तुम्हारा। 200 00:21:13,273 --> 00:21:15,733 - हमारा पता? - हाँ, तुम्हें कोई अंदाज़ा है क्यों? 201 00:21:15,734 --> 00:21:17,861 नहीं… नहीं। 202 00:21:19,988 --> 00:21:21,114 क्या तुम इस संपत्ति के मालिक हो? 203 00:21:21,865 --> 00:21:24,409 हाँ। मतलब, हम किराए पर रहते हैं। 204 00:21:25,410 --> 00:21:27,036 - माफ़ करना, तुम्हारा नाम क्या है? - ब्रूस। 205 00:21:27,037 --> 00:21:28,663 - ब्रूस, तुमसे मिलकर अच्छा लगा, यार। - ब्रूस चेनी। 206 00:21:28,664 --> 00:21:29,747 - हाँ। - मिलकर अच्छा लगा। 207 00:21:29,748 --> 00:21:33,626 - क्या तुम्हारे साथ यहाँ और कोई रहता है? - मेरी पत्नी और मेरा बेटा। 208 00:21:33,627 --> 00:21:34,795 और उनके नाम क्या हैं? 209 00:21:35,379 --> 00:21:36,921 लिन और एडन। 210 00:21:36,922 --> 00:21:39,215 एडन, क्या वह यहाँ स्कूल में पढ़ता है? 211 00:21:39,216 --> 00:21:41,009 हाँ, हाँ, वह सीनियर है। 212 00:21:41,927 --> 00:21:44,303 पर वह अच्छा बच्चा है। 213 00:21:44,304 --> 00:21:47,223 तो मुझे नहीं लगता उसका इससे कोई लेना-देना है। 214 00:21:47,224 --> 00:21:48,475 तुम्हारे पास तुम्हारा पहचान पत्र है? 215 00:21:52,896 --> 00:21:56,023 नहीं, मतलब, घर के अंदर है। 216 00:21:56,024 --> 00:21:58,610 हाँ, मैं बस एक नज़र देख लूँ, और फिर यहाँ से चला जाऊँगा। 217 00:21:59,403 --> 00:22:00,737 बढ़िया। ठीक है, बिल्कुल। 218 00:22:02,030 --> 00:22:03,447 अंदर आ जाओ। 219 00:22:03,448 --> 00:22:04,449 वहाँ क्या हुआ? 220 00:22:08,412 --> 00:22:09,413 ठीक वहाँ। 221 00:22:13,917 --> 00:22:15,794 कुत्ते को कार ने टक्कर मार दी और… 222 00:22:16,587 --> 00:22:19,005 बहुत बुरा हुआ। वह हमें सड़क के किनारे मिला। 223 00:22:19,006 --> 00:22:21,299 मुझे उसे उठाकर अंदर लाना पड़ा। वहाँ बस… 224 00:22:21,300 --> 00:22:24,678 मैं तुम्हें… मैं तुम्हें बताना नहीं चाहता, पर वहाँ… वहाँ बहुत खून था। 225 00:22:25,345 --> 00:22:26,847 तुम्हारा बेटा बहुत उदास है? 226 00:22:28,307 --> 00:22:30,642 मतलब, हाँ, हम सब हैं। 227 00:22:32,436 --> 00:22:34,897 पता है क्या, मेरा ब… मेरा बटुआ ट्रक में है। आओ। 228 00:22:40,152 --> 00:22:41,235 हे, हे। 229 00:22:41,236 --> 00:22:43,322 अपने हाथ ऊपर करो। हिलना मत! 230 00:22:45,032 --> 00:22:46,992 डिस्पैच, मैं कार 15 से बोल रहा हूँ। 231 00:22:47,492 --> 00:22:50,620 मुझे तुरंत बैकअप चाहिए 301 स्पैरो लेन में, 232 00:22:50,621 --> 00:22:51,954 संभावित क़त्ल का मामला है। ओवर। 233 00:22:51,955 --> 00:22:53,623 कमबख़्त हिलना मत! 234 00:22:53,624 --> 00:22:56,167 आसपास के सभी ऑफ़िसर कृपया जवाब दें। 235 00:22:56,168 --> 00:22:57,502 उससे दूर हटो! 236 00:22:57,503 --> 00:22:58,670 अरे! 237 00:23:10,682 --> 00:23:11,683 हिलना मत। 238 00:23:12,684 --> 00:23:15,729 हे, डिस्पैच। यह कार 8 है। हम वहाँ जा रहे हैं, दस मिनट में पहुँच जाएँगे। 239 00:23:17,314 --> 00:23:18,397 हमें जाना होगा। 240 00:23:18,398 --> 00:23:19,399 हाँ। 241 00:23:20,651 --> 00:23:22,026 ज़रूरी सामान वाले बैग ले आओ। 242 00:23:22,027 --> 00:23:24,278 ट्रक में बैठो। मैं तुमसे वहीं मिलूँगा। 243 00:23:24,279 --> 00:23:25,280 जाओ। 244 00:23:30,911 --> 00:23:31,912 उठो। 245 00:23:36,250 --> 00:23:37,334 ठीक है, ठीक है, ठीक है। 246 00:23:39,503 --> 00:23:41,713 हम बुरे लोग नहीं हैं। ठीक है? 247 00:23:50,889 --> 00:23:51,890 मुझे माफ़ करना। 248 00:24:11,118 --> 00:24:12,952 - हे। - डैड, आप लोग कहाँ हैं? 249 00:24:12,953 --> 00:24:14,037 हम आ रहे हैं। 250 00:24:27,342 --> 00:24:28,343 ग्रैंड फ़ूड सेंटर 251 00:24:31,847 --> 00:24:33,806 - खाने-पीने के सामान का क्या? - चिंता मत करो। उसे छोड़ दो। 252 00:24:33,807 --> 00:24:35,349 - चलो। हमें जाना है। जाना होगा। - सब ठीक है। 253 00:24:35,350 --> 00:24:36,560 चलो। चलो चलें। 254 00:25:13,847 --> 00:25:15,848 मेरे माता-पिता ने मुझे खाने-पीने का सामान ख़रीदने भेजा है। 255 00:25:15,849 --> 00:25:17,558 उन्होंने मुझे एक पूरी सूची दी है। 256 00:25:17,559 --> 00:25:18,726 वे आख़िर करते भी क्या हैं? 257 00:25:18,727 --> 00:25:20,521 क्या हम अभी भी बाद में मिल रहे हैं? 258 00:25:55,514 --> 00:25:56,723 चलो! 259 00:26:00,018 --> 00:26:01,395 नहीं! रुकिए। 260 00:26:02,145 --> 00:26:04,022 माँ के कपड़ों पर खून क्यों है? 261 00:26:04,940 --> 00:26:07,483 हम सात महीने के बाद इस दुनिया को क्यों छोड़ रहे हैं 262 00:26:07,484 --> 00:26:08,734 जब यहाँ सब अच्छा और ठीक था? 263 00:26:08,735 --> 00:26:09,819 चार्ली, तुम… 264 00:26:09,820 --> 00:26:13,949 नहीं, मैं उस बॉक्स की ओर एक कदम नहीं उठाऊँगा जब तक कोई मुझे नहीं बताता कि क्या चल रहा है। 265 00:26:14,533 --> 00:26:16,325 यह मेरी भी ज़िंदगी है। 266 00:26:16,326 --> 00:26:17,411 जानती हूँ। 267 00:26:18,871 --> 00:26:21,372 तुम्हारे पिता के एक संस्करण ने हमें ढूँढ लिया। 268 00:26:21,373 --> 00:26:23,000 वह घर आया और… 269 00:26:24,793 --> 00:26:25,961 मैंने उसे गोली मार दी। 270 00:26:31,592 --> 00:26:32,593 वह मर चुका है? 271 00:26:34,428 --> 00:26:35,511 हाँ। 272 00:26:35,512 --> 00:26:38,515 पुलिस आई थी, ठीक है? और हमें भागना पड़ा। 273 00:26:41,435 --> 00:26:42,436 हमें जाना होगा। 274 00:27:23,894 --> 00:27:24,895 हे। 275 00:27:27,773 --> 00:27:29,316 हमारे लिए ग्रीन टी लाई हूँ। 276 00:27:32,319 --> 00:27:35,905 {\an8}- हे। - हे। तुम्हें देखकर अच्छा लगा। शुक्रिया। 277 00:27:35,906 --> 00:27:39,243 {\an8}घबराना मत, पर वहाँ एक अजीब आदमी तुम्हें घूर रहा है। 278 00:27:39,993 --> 00:27:41,453 मैं कुछ कहूँ? 279 00:27:56,510 --> 00:27:57,511 क्या तुम मुझे जानते हो? 280 00:27:59,972 --> 00:28:02,015 मैं भी इस दुनिया में इनमें से एक के साथ आया था। 281 00:28:10,566 --> 00:28:12,276 लोगों ने सोचा कि वह कलाकार बैंक्सी का काम था। 282 00:28:12,901 --> 00:28:16,446 तो कुछ बच्चों ने कैमरे लगा दिए, कलाकार के वापस आने की स्थिति के लिए। 283 00:28:17,906 --> 00:28:19,032 वह तुम हो। 284 00:28:22,661 --> 00:28:27,291 तुम्हें यहाँ छोड़ने से कुछ दिन पहले, जेसन ने मेरे साथ भी यही किया था। 285 00:28:31,712 --> 00:28:32,713 बैठो। 286 00:28:34,965 --> 00:28:37,425 - क्या तुम जेसन डेस्सन के दोस्त हो? - हाँ। 287 00:28:37,426 --> 00:28:40,178 तुम जिस जेसन डेस्सन को जानते हो, क्या उसने डैनिएला से शादी की है? 288 00:28:40,179 --> 00:28:42,305 एक छोटे कॉलेज में फिज़िक्स पढ़ाता था? 289 00:28:42,306 --> 00:28:43,431 स्कॉच से कुछ ज़्यादा ही लगाव था, 290 00:28:43,432 --> 00:28:45,558 नाचने में बुरा, बोर्ड गेम्स में उससे भी बुरा था। 291 00:28:45,559 --> 00:28:46,643 हाँ, वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। 292 00:28:47,352 --> 00:28:48,687 कुत्ते का बच्चा। 293 00:28:49,479 --> 00:28:50,563 क्या? 294 00:28:50,564 --> 00:28:52,232 जिस जेसन ने तुम्हें यहाँ छोड़ा था, 295 00:28:53,567 --> 00:28:55,484 चलो उसे "जेसन नंबर दो" बुलाते हैं। 296 00:28:55,485 --> 00:28:56,486 ठीक है। 297 00:28:56,987 --> 00:28:59,489 मैं उसके साथ यहाँ नहीं आई थी। 298 00:29:00,782 --> 00:29:01,991 मैं समझा नहीं। 299 00:29:01,992 --> 00:29:03,994 मुझे लगता है मैं तुम्हारे जेसन के साथ यहाँ आई थी। 300 00:29:07,539 --> 00:29:08,624 कैसे? 301 00:29:10,417 --> 00:29:14,462 जेसन नंबर दो ने तुम्हारे जेसन का अपहरण किया 302 00:29:14,463 --> 00:29:16,965 ताकि वह उसकी ज़िंदगी चुरा सके। 303 00:29:22,137 --> 00:29:25,265 रुको। रुको। रुको! 304 00:29:54,211 --> 00:29:55,212 हे… 305 00:29:58,257 --> 00:30:01,635 हम जो चाहते हैं उस पर ध्यान दो। 306 00:30:02,761 --> 00:30:05,763 हमारे और कोई भी संस्करण शिकागो में नहीं होने चाहिए। 307 00:30:05,764 --> 00:30:08,350 हम मशहूर नहीं हो सकते। हम अपराधी नहीं हो सकते। 308 00:30:12,479 --> 00:30:13,480 ठीक है। 309 00:30:38,589 --> 00:30:41,008 - अरे, ज़रूरी सामान वाला बैग। - वे शीशियाँ! 310 00:30:43,719 --> 00:30:45,137 - मैं संभाल लूँगा। - डैड! 311 00:30:47,973 --> 00:30:49,600 मॉम! मॉम! 312 00:30:51,476 --> 00:30:52,561 चार्ली! 313 00:30:53,353 --> 00:30:55,105 - चार्ली! - क्या हो रहा है? 314 00:30:56,315 --> 00:30:57,399 चार्ली! 315 00:31:00,277 --> 00:31:01,361 वह हवा से बंद हो गया। 316 00:31:05,532 --> 00:31:07,158 ठीक है। धक्का दो। 317 00:31:07,159 --> 00:31:08,535 धक्का दो! 318 00:31:15,000 --> 00:31:16,251 हे भगवान! 319 00:31:25,469 --> 00:31:27,678 खींचो, चार्ली! 320 00:31:27,679 --> 00:31:28,680 खींचो! 321 00:31:43,445 --> 00:31:45,239 धक्का देते रहो। धक्का देते रहो। 322 00:31:53,747 --> 00:31:57,125 तो जेसन नंबर दो ने तुम्हें यहाँ छोड़ दिया। 323 00:31:57,626 --> 00:31:58,627 हाँ। 324 00:31:59,545 --> 00:32:03,882 उसने कहा वह मुझे, अपने सबसे अच्छे दोस्त को, ऐसी जगह ले जाना चाहता है 325 00:32:04,466 --> 00:32:06,134 जो उसे पता था कि मुझे पसंद आएगी। 326 00:32:07,970 --> 00:32:10,013 फिर जब मैं बाहर था, उसने दरवाज़ा बंद कर दिया। 327 00:32:12,558 --> 00:32:15,811 मुझे यह समझने में थोड़ा समय लगा कि यह सच है। 328 00:32:17,312 --> 00:32:19,564 मेरे पास कुछ नहीं था। जो कपड़े मैंने पहने हुए थे, बस वही थे। 329 00:32:19,565 --> 00:32:21,108 कहीं जाने की जगह नहीं थी, ज़ाहिर है। 330 00:32:22,693 --> 00:32:26,654 लेकिन मैंने सोचा कि अगर मेरी बहन, कमिला इस दुनिया में है, 331 00:32:26,655 --> 00:32:28,657 तो वह मेरा सबसे सुरक्षित विकल्प होगी। 332 00:32:29,366 --> 00:32:31,784 लेकिन मैं स्थिति को ठीक से समझ नहीं पाया था। 333 00:32:31,785 --> 00:32:34,872 इस दुनिया का रायन होल्डर दस साल पहले मर गया था। 334 00:32:43,422 --> 00:32:45,924 रुको। रुको, रुको, रुको। रुको, रुको। 335 00:32:46,758 --> 00:32:50,971 कमिला, मुझे तुम्हें कुछ समझाना है, प्लीज़। 336 00:32:52,639 --> 00:32:54,308 तो मैंने उसे सच बता दिया। 337 00:32:57,102 --> 00:32:58,270 उसने मुझ पर विश्वास किया। 338 00:33:02,065 --> 00:33:03,482 मुझे अपने घर में जगह दी। 339 00:33:03,483 --> 00:33:04,484 शुक्रिया। 340 00:33:11,617 --> 00:33:15,329 और उसके लिए उसका भाई वापस आ गया है। 341 00:33:21,293 --> 00:33:23,754 लेकिन मेरे लिए, यह सही नहीं है। 342 00:33:26,131 --> 00:33:28,342 और कमिला मुझे मेरी खोई हुई हर चीज़ की याद दिलाती है। 343 00:33:30,552 --> 00:33:32,054 तो हाँ, यह बहुत मुश्किल रहा है। 344 00:33:34,389 --> 00:33:36,349 कमिला की एक दोस्त है जिसकी प्रयोगशाला है, 345 00:33:36,350 --> 00:33:39,393 इसलिए मैंने अपना सारा समय उस दवा को बनाने की कोशिश में बिताया 346 00:33:39,394 --> 00:33:41,604 जिसके इस्तेमाल से मुझे यहाँ लाया गया था। 347 00:33:41,605 --> 00:33:43,439 उसे सोनपरी कहते हैं। 348 00:33:43,440 --> 00:33:44,607 मैंने उसका नाम नीलपरी रखा है। 349 00:33:44,608 --> 00:33:46,652 तुम्हारे एक और संस्करण ने इसका नाम दिया है। 350 00:33:47,236 --> 00:33:48,319 यह बहुत अजीब है। 351 00:33:48,320 --> 00:33:49,613 - हाँ, यह अजीब है। - धत्। 352 00:33:51,865 --> 00:33:53,575 ख़ैर, कई महीनों के बाद, 353 00:33:54,493 --> 00:33:56,787 मैंने कुछ ऐसा बनाया जो मुझे लगता है कि काम करता है। 354 00:33:57,496 --> 00:34:00,123 मैं आख़िरकार अपने घर, अपनी ज़िंदगी में वापस जाने वाला था। 355 00:34:01,500 --> 00:34:02,708 और फिर… 356 00:34:02,709 --> 00:34:04,377 उन्होंने वह बॉक्स वहाँ से हटा दिया। 357 00:34:04,378 --> 00:34:06,630 उन्होंने बॉक्स हटा दिया। 358 00:34:08,130 --> 00:34:11,384 - यह हो गया। - आराम से, आराम से। 359 00:34:11,385 --> 00:34:12,469 यह ऐसा है… 360 00:34:16,806 --> 00:34:18,141 जैसे कि मेरा घर जल गया 361 00:34:19,810 --> 00:34:22,312 और हर कोई जिसे मैं जानता हूँ, वह मर गया। 362 00:34:24,022 --> 00:34:26,190 लेकिन फिर मुझे दूसरे ग्रह पर भेज दिया गया। 363 00:34:28,277 --> 00:34:30,403 तो मैं इसके बारे में किसी से बात भी नहीं कर सकता। 364 00:34:30,404 --> 00:34:32,656 मुझे पता है तुम्हारा क्या मतलब है। 365 00:34:33,239 --> 00:34:34,658 जेसन नंबर दो की वजह से। 366 00:34:36,702 --> 00:34:38,203 उस कमीने की वजह से। 367 00:34:41,415 --> 00:34:43,250 कमबख़्त कमीना। 368 00:34:44,918 --> 00:34:45,918 हाँ। 369 00:35:16,325 --> 00:35:17,910 कैसा रहेगा अगर हम स्तर नीचे कर दें? 370 00:35:20,162 --> 00:35:23,749 बस एक दुनिया जिसमें एक होटल हो, ताकि हमें बॉक्स में रात ना बितानी पड़े। 371 00:35:27,961 --> 00:35:28,962 मंज़ूर है। 372 00:35:35,928 --> 00:35:37,262 मंज़ूर है। 373 00:35:45,229 --> 00:35:48,690 मिलशायर होटल 374 00:36:24,935 --> 00:36:26,269 मैं नहाकर आती हूँ। 375 00:36:26,270 --> 00:36:27,271 ठीक है। 376 00:37:29,333 --> 00:37:30,417 हे। 377 00:37:42,054 --> 00:37:43,222 तुम ठीक हो? 378 00:37:50,604 --> 00:37:51,605 माफ़ करना। 379 00:37:54,399 --> 00:37:56,985 मुझे माफ़ कर दो। 380 00:37:58,403 --> 00:37:59,404 नहीं। 381 00:38:01,490 --> 00:38:04,159 सुनो, तुम्हें माफ़ी माँगने की ज़रूरत नहीं है। 382 00:38:06,370 --> 00:38:07,538 किसी भी चीज़ के लिए नहीं। 383 00:38:12,626 --> 00:38:13,627 किसी भी चीज़ के लिए नहीं। 384 00:38:17,506 --> 00:38:21,259 ठीक है। अब इस जगह में वापस आने की कोशिश करो। 385 00:38:21,260 --> 00:38:22,845 नाक से साँस लो। 386 00:38:25,848 --> 00:38:26,849 साँस रोको। 387 00:38:27,432 --> 00:38:29,059 और मुँह से बाहर छोड़ दो। 388 00:38:32,855 --> 00:38:34,356 शरीर को हल्का होते हुए महसूस करो। 389 00:38:36,984 --> 00:38:40,444 महसूस करो शरीर फैल रहा है, नाक से गहरी साँस लो। 390 00:38:40,445 --> 00:38:41,864 बढ़िया। 391 00:38:43,574 --> 00:38:44,783 और मुँह से बाहर। 392 00:38:46,326 --> 00:38:49,079 अब, इस जगह में वापस आना शुरू करो। 393 00:38:51,874 --> 00:38:52,875 गहरी साँस अंदर। 394 00:38:56,211 --> 00:38:57,212 रोको। 395 00:39:00,048 --> 00:39:01,049 रोको। 396 00:39:04,428 --> 00:39:05,429 और छोड़ दो। 397 00:39:30,245 --> 00:39:31,246 शुक्रिया, ओलुको। 398 00:40:04,821 --> 00:40:07,574 तुम्हें अंदाज़ा नहीं है कि इसने मेरी ज़िंदगी कितनी बदल दी है। 399 00:40:08,325 --> 00:40:13,162 सैंड्रा, इस जगह को तुम्हारे साथ साझा करना मेरे लिए ख़ुशी की बात है। 400 00:40:13,163 --> 00:40:14,164 शुक्रिया। 401 00:40:47,906 --> 00:40:49,950 माफ़ करना, अगली क्लास कल है। 402 00:40:54,538 --> 00:40:59,209 मुझे पता है यह बहुत, बहुत अजीब है। 403 00:41:02,796 --> 00:41:03,797 तुम्हें एक जाम पिलाने ले चलूँ? 404 00:41:12,556 --> 00:41:13,557 शुक्रिया। 405 00:41:20,939 --> 00:41:25,693 हाँ, चाहे जितनी भी मुश्किल हो, मैं कभी स्कॉच के साथ खिलवाड़ नहीं करता। 406 00:41:25,694 --> 00:41:27,070 कैंप की आग जैसा स्वाद है। 407 00:41:28,030 --> 00:41:29,031 कितना समय हो गया है? 408 00:41:31,158 --> 00:41:33,160 वाह। तीन साल से पी नहीं है। 409 00:41:37,247 --> 00:41:38,790 मेरा एक दोस्त था जिसे स्कॉच बहुत पसंद थी। 410 00:41:39,374 --> 00:41:40,792 उसने मुझे इसकी बारीकियाँ सिखाईं। 411 00:41:42,252 --> 00:41:43,336 तो मैं क्या सोच रहा हूँ? 412 00:41:43,337 --> 00:41:44,463 मैं ही क्यों? 413 00:41:45,797 --> 00:41:46,881 गज़ब। 414 00:41:46,882 --> 00:41:49,676 मैंने जितना सोचा था, बॉक्स को नियंत्रित करना उससे ज़्यादा मुश्किल था। 415 00:41:50,219 --> 00:41:52,554 मुझे कोई चाहिए जो मुझे सिखाए कि अपने दिमाग़ को कैसे शांत करूँ। 416 00:41:55,432 --> 00:41:57,058 यह मेरे सवाल का जवाब नहीं है। 417 00:41:57,059 --> 00:41:58,936 मेरा एक साथी था जिसने मुझे धोखा दिया। 418 00:42:00,187 --> 00:42:02,606 बीस साल तक हमने साथ में काम किया और फिर एक दिन वह बस… 419 00:42:04,691 --> 00:42:05,859 चला गया। 420 00:42:06,360 --> 00:42:08,110 तो तुम्हें लगता है कि तुम मुझ पर भरोसा कर सकते हो? 421 00:42:08,111 --> 00:42:11,490 हम हमेशा अकेले रहे हैं, मध्यस्थों की एक शृंखला में फँसे हुए हैं। 422 00:42:12,074 --> 00:42:14,535 हमारे साथी एक प्रतिशत अमीर लोगों द्वारा स्वीकार किए जाने के लिए बहुत अश्वेत। 423 00:42:15,118 --> 00:42:17,538 फिर भी, नुक्कड़ पर खड़े भाई कहते हैं कि हम श्वेत लोगों की तरह बात करते हैं। 424 00:42:18,372 --> 00:42:21,333 बहुत विचित्र, लेकिन समलैंगिक नहीं। 425 00:42:21,917 --> 00:42:23,876 बहुत घमंडी, बहुत विनम्र। 426 00:42:23,877 --> 00:42:26,379 भरोसा नहीं करते हैं, पर हमेशा ग़लत लोगों पर भरोसा करते हैं। 427 00:42:26,380 --> 00:42:27,381 हम बहुत ज़्यादा हैं। 428 00:42:29,925 --> 00:42:31,093 पर कभी पर्याप्त नहीं। 429 00:42:36,890 --> 00:42:38,976 पर तुम यह देख रहे हो, तुम और मैं, 430 00:42:40,519 --> 00:42:42,436 इसका मतलब अब और छिपना नहीं है। 431 00:42:42,437 --> 00:42:43,730 फिट होने के लिए ख़ुद को बदलना नहीं है। 432 00:42:44,314 --> 00:42:45,691 हम एक-दूसरे को समझेंगे। 433 00:42:47,943 --> 00:42:49,695 और अगर तुमने कभी मुझे धोखा दिया, 434 00:42:50,571 --> 00:42:54,867 तो, कहीं गहराई में, मुझे लगता है मैं समझ जाऊँगा। 435 00:43:02,791 --> 00:43:04,042 तुम यह सब क्यों कर रहे हो? 436 00:43:04,710 --> 00:43:09,464 जब मैंने पहली बार बॉक्स के अंदर कदम रखा, मुझे… पता नहीं था कि वह कैसे काम करता है। 437 00:43:12,593 --> 00:43:13,594 लेकिन मैं सीख गया। 438 00:43:15,721 --> 00:43:20,517 धीरे-धीरे, चोट खाकर, समय के साथ। 439 00:43:21,685 --> 00:43:23,103 मैंने उसमें महीनों बिताए। 440 00:43:23,896 --> 00:43:26,899 मैंने अपने बारे में और परिणामस्वरूप, तुम्हारे बारे में बहुत कुछ सीखा। 441 00:43:28,984 --> 00:43:32,905 बॉक्स दुनिया में अब तक की सबसे शक्तिशाली चीज़ है। 442 00:43:35,908 --> 00:43:36,992 और मैं उसका इस्तेमाल करना चाहता हूँ। 443 00:43:37,868 --> 00:43:39,995 मैं उसका इस्तेमाल कुछ अच्छा करने के लिए करना चाहता हूँ। 444 00:43:40,621 --> 00:43:43,790 सिर्फ़ इस दुनिया में नहीं, बल्कि सभी दुनियाओं में। 445 00:43:46,793 --> 00:43:47,794 ठीक है। 446 00:43:50,672 --> 00:43:51,673 मुझे दिखाओ। 447 00:43:56,845 --> 00:43:57,846 गुड मॉर्निंग। 448 00:43:58,847 --> 00:44:00,806 - कॉफ़ी? - नहीं, शुक्रिया। 449 00:44:00,807 --> 00:44:03,267 मुझे जाना है। तुम आज क्या करने वाली हो? 450 00:44:03,268 --> 00:44:06,812 अघ। बस चीज़ों के बारे में कई मीटिंग हैं, जो ईमेल से हल हो सकती हैं। 451 00:44:06,813 --> 00:44:08,648 - है ना? - तुम? 452 00:44:08,649 --> 00:44:11,109 बस थोड़ा और ख़ुफ़िया केमिस्ट्री का काम। 453 00:44:11,818 --> 00:44:13,444 पता है, यह बहुत बुरा है कि मैं ड्रग्स नहीं लेता। 454 00:44:13,445 --> 00:44:14,820 क्योंकि मैं पूरा हाइज़नबर्ग बन सकता हूँ। 455 00:44:14,821 --> 00:44:16,281 तुम जानते हो मुझे तुम्हारे उदाहरण समझ नहीं आते। 456 00:44:16,990 --> 00:44:18,992 वह एक केमिस्ट्री टीचर है जो मेथ बनाता है। 457 00:44:19,535 --> 00:44:21,286 सबसे अच्छी मेथ। 458 00:44:21,828 --> 00:44:24,372 और यह मेथ-निर्माता तुम्हारा दोस्त है? 459 00:44:24,373 --> 00:44:25,832 जाने… जाने दो। यह… भूल जाओ। 460 00:44:27,125 --> 00:44:28,543 साथ ही, अमैंडा आ रही है, 461 00:44:28,544 --> 00:44:31,713 और हम मिलेनियम पार्क के अनावरण में साथ जा रहे हैं। 462 00:44:32,714 --> 00:44:34,174 क्या तुम्हारे बीच कुछ पनप रहा है? 463 00:44:35,259 --> 00:44:36,801 मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रही हो। 464 00:44:36,802 --> 00:44:38,302 मुझे लगता है तुम्हें पता है। 465 00:44:38,303 --> 00:44:40,179 मैं सोच रहा था हम तीनों साथ में डिनर कर सकते हैं। 466 00:44:40,180 --> 00:44:41,807 क्या ख़्याल है? 467 00:44:42,808 --> 00:44:43,809 मुझे अच्छा लगेगा। 468 00:44:45,060 --> 00:44:46,352 बढ़िया। 469 00:44:46,353 --> 00:44:48,604 - खाना पकाने के बारे में तुम्हारा क्या ख़्याल है? - ठीक है। 470 00:44:48,605 --> 00:44:50,482 - क्योंकि वह मुझे अच्छा लगेगा। - ठीक है। 471 00:44:51,567 --> 00:44:53,318 - जल्दी मिलते हैं। - बाय। 472 00:45:00,242 --> 00:45:01,993 यहाँ आने के लिए शुक्रिया। 473 00:45:01,994 --> 00:45:04,830 ज़रूर। मुझे लगता है मैं इसका हिस्सा हूँ। 474 00:45:05,497 --> 00:45:06,498 तुम हो। 475 00:45:06,999 --> 00:45:08,249 बेशक हो। 476 00:45:08,250 --> 00:45:09,960 साथ ही, काम कम है, 477 00:45:10,586 --> 00:45:12,128 मेरे क्लाइंट सफ़र पर गए हैं, 478 00:45:12,129 --> 00:45:14,213 और मैंने उस आदमी को छोड़ दिया जिसे मैं डेट कर रही थी। तो… 479 00:45:14,214 --> 00:45:16,591 क्या हुआ था? मुझे सब कुछ बताओ। 480 00:45:16,592 --> 00:45:19,760 हम एक-दूसरे की ज़रूरतें समझ ही नहीं पा रहे थे। 481 00:45:19,761 --> 00:45:21,554 क्या यह तुम्हारा प्रोफ़ेशनल आकलन है? 482 00:45:21,555 --> 00:45:22,556 है क्या? 483 00:45:23,265 --> 00:45:26,018 यहाँ किसी ऐसे व्यक्ति का मिलना जिससे मैं जुड़ सकूँ, 484 00:45:26,643 --> 00:45:30,313 मेरे ख़्याल से, उम्मीद से ज़्यादा मुश्किल रहा है। 485 00:45:30,314 --> 00:45:33,650 हाँ। कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बिल्कुल अलग भाषा बोलता हूँ। 486 00:45:34,401 --> 00:45:36,027 यहाँ सब इतने… 487 00:45:36,028 --> 00:45:38,822 भावनात्मक रूप से जागरूक, सकारात्मक हैं। 488 00:45:39,781 --> 00:45:41,365 खिजाऊ रूप से धैर्यवान हैं। 489 00:45:41,366 --> 00:45:42,451 हाँ। 490 00:45:43,160 --> 00:45:44,493 यह विनम्र संभोग की दुनिया है। 491 00:45:44,494 --> 00:45:45,746 है ना? 492 00:45:46,330 --> 00:45:47,830 इनकी समस्या क्या है? 493 00:45:47,831 --> 00:45:50,167 यहाँ कोई जोशीला सेक्स नहीं कर रहा है। ये… ये बस कोमल सहवास कर रहे हैं। 494 00:45:52,336 --> 00:45:55,171 इस पल को एक शहर के रूप में साथ में अनुभव करने के लिए 495 00:45:55,172 --> 00:45:57,216 अपने दिन में से कुछ समय निकालने के लिए आप सभी का धन्यवाद। 496 00:45:58,383 --> 00:46:01,511 जब इस गुमनाम कलाकार ने हमारे शहर को अपनी प्रतिभाओं से नवाज़ा था, 497 00:46:01,512 --> 00:46:03,055 मैं बहुत ख़ुश हुआ था। 498 00:46:04,181 --> 00:46:08,101 मुझे लगता है यह कहना उचित होगा कि इसकी उपस्थिति में शहर की सामूहिक रूप से दिलचस्पी थी। 499 00:46:09,436 --> 00:46:10,521 हम इसका क्या मतलब निकालें? 500 00:46:11,688 --> 00:46:16,485 एक पहेली, एक तोहफ़ा, एक अज्ञात की तस्वीर? 501 00:46:18,153 --> 00:46:20,821 दुर्भाग्य से, शिकावा पार्क में इसकी ओरिजिनल जगह 502 00:46:20,822 --> 00:46:22,406 लंबे समय के लिए ठीक नहीं थी, 503 00:46:22,407 --> 00:46:25,868 लेकिन चूँकि यह स्पष्ट रूप से सार्वजनिक कला थी, 504 00:46:25,869 --> 00:46:28,120 हम आख़िरकार इसे शिकागो के केंद्र में 505 00:46:28,121 --> 00:46:30,666 जनता के पास वापस लौटाने के लिए उत्साहित हैं। 506 00:46:47,641 --> 00:46:49,476 लोगन 507 00:46:54,523 --> 00:46:55,983 क्या ख़्याल है? 508 00:46:58,902 --> 00:47:00,404 मुझे तो काफ़ी अच्छा लग रहा है। 509 00:47:01,363 --> 00:47:04,408 देखते हैं कोई वाई-फ़ाई वाली जगह मिल सकती है या नहीं। ख़ुद को ढूँढते हैं। 510 00:47:05,075 --> 00:47:07,577 नॉर्थ केड्ज़ी और मिल्वॉकी पर द एक्सेलेंट बीन है 511 00:47:07,578 --> 00:47:08,661 जहाँ मुफ़्त वाई-फ़ाई है। 512 00:47:08,662 --> 00:47:10,788 डैनिएला डेस्सन, हमारी नियमित ग्राहक होने के नाते, 513 00:47:10,789 --> 00:47:14,083 वहाँ आपके खाते में एक मुफ़्त कॉफ़ी उपलब्ध है। 514 00:47:14,084 --> 00:47:15,502 क्या बकवास है? 515 00:47:17,546 --> 00:47:19,046 तुम्हें मेरा नाम कैसे पता? 516 00:47:19,047 --> 00:47:22,341 वेलॉसिटी की बटुए रहित दुनिया के आपके सब्सक्रिप्शन से 517 00:47:22,342 --> 00:47:27,180 आपको हमारी डिजिटल दरबान सेवाओं की पूरी पहुँच मिलती है। 518 00:47:27,181 --> 00:47:32,144 हमने आवाज़ और चेहरे की पहचान के माध्यम से आपकी पहचान की पुष्टि की। 519 00:47:32,895 --> 00:47:34,145 तुम्हें पता है मैं कौन हूँ? 520 00:47:34,146 --> 00:47:39,442 जेसन ऐश्ली डेस्सन, सन् 2015 से वेलॉसिटी टेक के मुख्य विज्ञान ऑफ़िसर। 521 00:47:39,443 --> 00:47:44,572 आप और सीईओ लेहटन वैन्स पूरे वेलॉसिटी टेक के आर्किटेक्ट हैं। 522 00:47:44,573 --> 00:47:46,365 मुझे बनाने के लिए धन्यवाद। 523 00:47:46,366 --> 00:47:48,743 नहीं। नहीं, नहीं। नहीं, बिल्कुल नहीं। 524 00:47:48,744 --> 00:47:53,331 चार्ली डेस्सन, तुम स्कूल के समय क्लास में नहीं हो। 525 00:47:53,332 --> 00:47:55,333 आपके वेलॉसिटी अकाउंट की सेटिंग्स के मुताबिक, 526 00:47:55,334 --> 00:47:59,504 मैंने डैनिएला और जेसन को चार्ली की वर्तमान लोकेशन की पिन भेजी है। 527 00:47:59,505 --> 00:48:02,174 मैंने ट्रुअंसी अधिकारी से तुम्हारी शिकायत भी की है। 528 00:48:04,635 --> 00:48:05,636 ठीक है। 529 00:48:08,222 --> 00:48:09,223 अच्छा, ठीक है। 530 00:48:10,766 --> 00:48:12,309 यह कभी भी बेहतर कैसे हो सकता है? 531 00:48:12,893 --> 00:48:15,229 पिछले 24 घंटे मुश्किल रहे हैं। 532 00:48:15,771 --> 00:48:17,105 हम कोई सुरक्षित जगह ढूँढ लेंगे। 533 00:48:17,648 --> 00:48:18,815 नहीं। 534 00:48:19,942 --> 00:48:22,945 चार्ली, यह चाहे जितना भी मुश्किल हो, 535 00:48:23,820 --> 00:48:27,281 हम साथ हैं, और यही मायने रखता है। 536 00:48:27,282 --> 00:48:28,283 तो, चलो। 537 00:48:29,368 --> 00:48:30,953 भले ही हमें कोई आदर्श दुनिया मिल जाए, 538 00:48:31,703 --> 00:48:33,204 आपका कोई और संस्करण हमें ढूँढ ही लेगा। 539 00:48:33,205 --> 00:48:34,288 चार्ली। 540 00:48:34,289 --> 00:48:36,500 आप जानते हैं कि ऐसा होगा। ऐसा होता रहेगा। 541 00:48:37,251 --> 00:48:38,709 हम कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे। 542 00:48:38,710 --> 00:48:40,711 उस बॉक्स ने सब बर्बाद कर दिया! 543 00:48:40,712 --> 00:48:41,964 नहीं, मैंने किया। 544 00:48:42,881 --> 00:48:45,091 - जान। - मैंने बर्बाद कर दिया। 545 00:48:45,092 --> 00:48:48,678 हमें एक शांत ज़िंदगी मिली थी। 546 00:48:48,679 --> 00:48:50,471 वह अच्छी ज़िंदगी थी। 547 00:48:50,472 --> 00:48:52,056 मैंने उसे बर्बाद कर दिया, चार्ली। 548 00:48:52,057 --> 00:48:53,140 वह आपकी ग़लती नहीं है। 549 00:48:53,141 --> 00:48:54,226 वह मेरी ग़लती है। 550 00:48:54,935 --> 00:48:57,271 क्योंकि जब वह जेसन आया, तो मैं घबरा गई थी। 551 00:48:58,063 --> 00:48:59,272 ऐसा दोबारा नहीं होगा। 552 00:48:59,273 --> 00:49:01,357 आप ऐसा कैसे कह सकती हैं? 553 00:49:01,358 --> 00:49:03,860 और जेसन आएँगे। वे… वे आते रहेंगे। 554 00:49:03,861 --> 00:49:05,445 अगर मैं बॉक्स को नष्ट कर दूँ, तो नहीं। 555 00:49:12,911 --> 00:49:13,912 हाँ। 556 00:49:14,955 --> 00:49:16,999 हमें एक ऐसी दुनिया ढूँढनी चाहिए जो हमारे लिए ठीक हो… 557 00:49:21,170 --> 00:49:23,130 फिर मैं बस इस कमबख़्त चीज़ को नष्ट कर दूँगा। 558 00:49:59,041 --> 00:50:03,544 ठीक है, तो सबसे ज़रूरी सवाल यह है कि अगर हम अभी सोनपरी लेते हैं 559 00:50:03,545 --> 00:50:06,507 और उस बॉक्स के अंदर कदम रखते हैं, तो क्या यह काम करेगा? 560 00:50:07,257 --> 00:50:09,675 यह मीलों दूर है। 561 00:50:09,676 --> 00:50:14,848 मेरा अनुमान है कि इसकी जगह बदलने से बॉक्स के मुख्य पावर स्रोत से इसका क्वांटम कनेक्शन टूट गया। 562 00:50:15,599 --> 00:50:18,018 - अब, यह सिर्फ़ एक बॉक्स है। - ठीक है। 563 00:50:19,811 --> 00:50:21,522 लगता है कि मैं हमेशा के लिए यहाँ फँस गया हूँ। 564 00:50:23,023 --> 00:50:25,859 चलो खाना खाते हैं। कमिला तुमसे मिलने के लिए बेताब है। 565 00:50:26,568 --> 00:50:28,529 मैं भी। मुझे भूख लगी है। 566 00:50:34,826 --> 00:50:38,997 एक सुरक्षित जगह जहाँ से हम फिर से शुरुआत कर सकते हैं। 567 00:50:41,250 --> 00:50:42,918 जहाँ लोग दयालु हों। 568 00:50:44,628 --> 00:50:47,840 जहाँ हम फिर से एक अच्छी ज़िंदगी जी सकें। 569 00:50:50,634 --> 00:50:51,635 फिर से। 570 00:51:22,833 --> 00:51:23,917 नहीं, ऐसा नहीं हो सकता। 571 00:51:25,961 --> 00:51:26,962 क्या? 572 00:51:31,300 --> 00:51:32,509 ज़रा रुको। 573 00:51:50,235 --> 00:51:51,320 क्या हुआ? 574 00:51:51,987 --> 00:51:52,988 कुछ नहीं। 575 00:51:54,323 --> 00:51:55,449 यह बस… 576 00:51:57,284 --> 00:51:59,161 मुझे लगता है मैं यहाँ पहले आ चुका हूँ। 577 00:52:04,041 --> 00:52:05,292 यह काम नहीं करेगा। 578 00:53:17,322 --> 00:53:19,324 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू