1 00:00:17,976 --> 00:00:19,645 तुम अपना समय बरबाद कर रहे हो। 2 00:00:20,479 --> 00:00:22,648 तुम किसके लिए काम कर रहे हो? 3 00:00:26,860 --> 00:00:29,238 मुझे उसका नाम पता भी होता, तो भी मैं तुम्हें नहीं बताता। 4 00:00:32,448 --> 00:00:33,450 वह आदमी बहुत बुरा है। 5 00:00:36,036 --> 00:00:38,288 तुम्हारे बनाए बम सैकड़ों की जान ले लेंगे। 6 00:00:48,131 --> 00:00:51,260 तुम्हें वापस पोलैंड ले जाने के लिए उन्होंने वह जेट भेजा है। 7 00:00:53,095 --> 00:00:55,264 तुम्हें अपनी गर्लफ़्रेंड की कोई चिंता है? 8 00:00:56,390 --> 00:00:57,724 अपने होने वाले बच्चे की? 9 00:00:58,934 --> 00:01:00,853 अगर तुम उन्हें दोबारा देखना चाहते हो, 10 00:01:02,604 --> 00:01:04,815 तो उन बमों को निष्क्रिय करने में मेरी मदद करो। 11 00:01:09,778 --> 00:01:11,446 उसमें एक समस्या है। 12 00:01:26,795 --> 00:01:27,963 सैम? 13 00:01:35,012 --> 00:01:36,387 कौन बोल रहा है? 14 00:01:36,388 --> 00:01:37,723 मैं ओलिविया थैचर हूँ। 15 00:01:40,559 --> 00:01:41,935 तुम वहाँ क्या कर रही हो? 16 00:01:43,520 --> 00:01:45,189 हमने मार्शा से संपर्क किया था। 17 00:01:47,191 --> 00:01:48,816 हम जानते हैं तुम उसके बारे में चिंतित हो। 18 00:01:48,817 --> 00:01:51,153 हम जानते हैं तुम यह सब उसके लिए कर रहे हो। 19 00:01:55,741 --> 00:01:58,911 तुमने मार्शा से संपर्क किया? 20 00:02:06,293 --> 00:02:09,170 सैम। मैं बोल रही हूँ। 21 00:02:10,214 --> 00:02:13,175 देखो, मुझे पता है तुम्हें मेरी चिंता हो रही होगी, पर मैं ठीक हूँ। 22 00:02:13,800 --> 00:02:16,385 उन्हें मुझे अपने ख़िलाफ़ इस्तेमाल मत करने दो। 23 00:02:16,386 --> 00:02:17,596 आज नहीं। 24 00:02:19,181 --> 00:02:20,974 हे भगवान… मुझे जाना होगा। 25 00:02:28,607 --> 00:02:29,608 क्या वह सुरक्षित है? 26 00:02:33,570 --> 00:02:34,821 हम उसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 27 00:02:35,489 --> 00:02:36,823 इतना काफ़ी नहीं है। 28 00:02:39,826 --> 00:02:43,037 वह कह रही है कि वह नहीं चाहती तुम यह करो। 29 00:02:43,038 --> 00:02:46,707 नहीं। नहीं, वह अपनी बलि दे रही है और मैं उसे यह नहीं करने दूँगा। 30 00:02:46,708 --> 00:02:49,920 चाहे इसका मतलब तुम्हें अपनी बलि चढ़ानी होगी? 31 00:02:50,712 --> 00:02:53,257 तुम अपने बेटे के हत्यारे को भागने दे रहे हो। 32 00:02:54,591 --> 00:02:56,301 मुझे यह समझौता करना पड़ा है। 33 00:02:56,969 --> 00:02:59,220 और अगर तुम इन यात्रियों को बचाना चाहते हो, 34 00:02:59,221 --> 00:03:01,223 तो तुम्हें बेली-ब्राउन को सौंपने का काम जारी रखना होगा। 35 00:03:17,781 --> 00:03:19,574 मास्टर ओवरराइड 36 00:03:19,575 --> 00:03:21,285 स्टैंडबाई आर्म्ड 37 00:03:29,209 --> 00:03:33,672 {\an8}मैं अपना सिर उठाकर रखता हूँ बस इतना कि आसमान देख पाऊँ 38 00:03:34,756 --> 00:03:37,466 {\an8}और जब हम जाएँगे, हम धीरे नहीं चलेंगे 39 00:03:37,467 --> 00:03:39,761 {\an8}हम पूरा मुक़ाबला करेंगे 40 00:03:40,429 --> 00:03:45,058 {\an8}और एक दिन तुम वह बन जाओगे जो तुम वाक़ई हो 41 00:03:45,559 --> 00:03:48,311 {\an8}बस अपना सिर हमेशा उठा कर रखना 42 00:03:48,312 --> 00:03:51,106 {\an8}अपनी मुट्ठी को चूमो और आसमान को छुओ 43 00:03:51,690 --> 00:03:56,278 {\an8}दुनिया को ख़त्म होने से बचाने के लिए बहुत देर हो चुकी है 44 00:03:57,487 --> 00:03:59,239 {\an8}एक दिन 45 00:04:01,658 --> 00:04:03,619 {\an8}हम सब वहाँ पहुँचेंगे 46 00:04:05,412 --> 00:04:08,207 {\an8}हाँ, हाँ, हाँ हाँ, हाँ, हाँ 47 00:04:19,468 --> 00:04:22,221 हाइजैक 48 00:04:35,567 --> 00:04:37,861 किसी को सैर के लिए लेकर जा रहे हो? 49 00:04:38,403 --> 00:04:40,447 ऐसओ15 ने इसे आज पूरा दिन अंदर रखा हुआ था। 50 00:05:41,425 --> 00:05:45,846 लिंडर, जवाब दो। हम ब्रिट्ज़-स्यूड की तरफ़ जा रहे हैं। 51 00:05:46,972 --> 00:05:48,056 ज़रा एक सेकंड। 52 00:05:50,475 --> 00:05:52,102 हाँ। यहाँ सब ठीक है। 53 00:05:53,061 --> 00:05:55,062 मुझे समझ नहीं आ रहा क्या ज़्यादा बुरा है। 54 00:05:55,063 --> 00:05:58,691 यह चीज़ कि तुम नियंत्रण खो चुके हो या यह कि तुम्हें इसका एहसास तक नहीं है। 55 00:05:58,692 --> 00:06:00,235 एक घंटे में काम हो जाएगा। 56 00:06:01,570 --> 00:06:03,447 मुझे अपने स्कॉटिश दोस्तों के बारे में बताओ। 57 00:06:03,947 --> 00:06:05,323 उनके बारे में क्या? 58 00:06:05,324 --> 00:06:07,075 बंधक उन्हें चकमा देकर उनके हाथों से निकल गई है। 59 00:06:07,868 --> 00:06:10,828 और अगर वह हमारे कब्ज़े में नहीं है, तो खेल ख़त्म समझो। 60 00:06:10,829 --> 00:06:12,914 अंदाज़ा लगाओ किसे उसका हिस्सा नहीं मिलेगा। 61 00:06:12,915 --> 00:06:15,584 - लैंग। हमें जाना है। - हाँ, हाँ। 62 00:06:17,669 --> 00:06:19,087 अब केवल मार्शा की समस्या नहीं है। 63 00:06:19,880 --> 00:06:23,299 उसका गधा बॉयफ़्रेंड अब अपनी टाँग बीच में अड़ा रहा है। 64 00:06:23,300 --> 00:06:25,469 किसी को पता नहीं चलना चाहिए कि इसमें मेरा हाथ है। 65 00:06:26,512 --> 00:06:29,347 तो हमारे पास दूसरा विकल्प यह है कि हम अभी ट्रेन को उड़ा दें। 66 00:06:29,348 --> 00:06:30,599 नेल्सन को ख़त्म कर दें। 67 00:06:31,391 --> 00:06:33,101 नेल्सन सौदे का आधा हिस्सा है। 68 00:06:33,685 --> 00:06:35,520 तो फिर, तुम्हें मुझे बस आधे पैसे देने होंगे। 69 00:06:35,521 --> 00:06:37,356 नहीं। या तो पूरा मिलेगा या कुछ नहीं। 70 00:06:38,190 --> 00:06:40,274 बेली-ब्राउन का उस ट्रेन में होना ज़रूरी है, 71 00:06:40,275 --> 00:06:42,694 चाहे इसके लिए तुम्हें ख़ुद उसे ट्रेन में डालना पड़े। 72 00:06:48,033 --> 00:06:50,035 हम यहाँ से चल रहे हैं या नहीं? 73 00:07:14,351 --> 00:07:15,477 सब ठीक है? 74 00:07:17,688 --> 00:07:19,231 बाहर रहने के लिए आज बड़ा ख़राब दिन है। 75 00:07:20,357 --> 00:07:24,152 काफ़िला चल पड़ा है। लगभग 20 मिनट में पहुँचने का अनुमान है। 76 00:07:25,654 --> 00:07:27,239 हम यह सच में कर रहे हैं? 77 00:07:29,658 --> 00:07:31,618 लाइव टीवी पर एक कैदी को छोड़ रहे हैं। 78 00:07:32,286 --> 00:07:33,412 लोग तो तुम्हें सूली पर चढ़ा देंगे। 79 00:07:34,037 --> 00:07:36,665 जब तक पता न चले कि बमों पर किसका नियंत्रण है, हमारे पास कोई चारा नहीं है। 80 00:07:37,958 --> 00:07:39,501 उस ट्रेन में कितने बंधक हैं? 81 00:07:40,252 --> 00:07:41,920 हमने 54 लोगों को बचाया है। 82 00:07:42,588 --> 00:07:44,798 क़रीब 100 और लोग अभी भी उस ट्रेन में होंगे। 83 00:07:46,466 --> 00:07:49,927 ठीक है। सिर्फ़ इसलिए कि प्रेस को तमाशा चाहिए, 84 00:07:49,928 --> 00:07:51,930 इसका मतलब यह नहीं कि हम उनके लिए तमाशा पेश करें। 85 00:07:53,891 --> 00:07:54,975 वहाँ पर जाओ। 86 00:07:58,604 --> 00:08:01,607 यू-बान में आतंकी घटना 87 00:08:38,018 --> 00:08:39,561 हे भगवान। 88 00:08:45,526 --> 00:08:47,276 हमें सुरक्षित दूरी पर घेरा बनाना था ना! 89 00:08:47,277 --> 00:08:50,446 मैंने पुलिस से कहा था कि हमें कम से कम 500 मीटर दूर घेरा चाहिए 90 00:08:50,447 --> 00:08:54,493 पर लगता है आज सब लोग दाँव लगाना चाहते हैं। 91 00:08:55,202 --> 00:08:56,745 आशा है तुम्हें दर्शक पसंद आएँगे… 92 00:08:57,663 --> 00:08:59,122 ध्यान बँटना अच्छा रहेगा। 93 00:08:59,915 --> 00:09:02,960 हम ट्रेन के पास पीछे से जाएँगे, नीचे लगे बमों की जाँच करेंगे। 94 00:09:03,460 --> 00:09:05,128 उसके बारे में मेरे पास बुरी ख़बर है। 95 00:09:05,921 --> 00:09:07,464 मैंने बम बनाने वाले से बात की… 96 00:09:09,299 --> 00:09:10,884 तार काटने की कोशिश की तो फट जाएँगे? 97 00:09:12,594 --> 00:09:16,139 इन बमों को केवल एक व्यक्ति रोक सकता है, वह जिसके हाथ में ट्रिगर है। 98 00:09:48,005 --> 00:09:49,923 लावारिस भूमि। 99 00:09:54,970 --> 00:09:56,180 ब्रिट्ज़-स्यूड। 100 00:09:56,930 --> 00:10:00,392 बस और कुछ मिनटों में हम सुरंग से निकल जाएँगे। 101 00:10:01,476 --> 00:10:03,187 हमें बस उस डिपो तक पहुँचा दो, ऑटो। 102 00:10:05,314 --> 00:10:06,899 और फिर तुम्हारे लिए यह ख़त्म हो जाएगा। 103 00:10:12,112 --> 00:10:13,238 पर तुम्हारे लिए नहीं। 104 00:10:16,283 --> 00:10:17,367 हाँ। 105 00:10:19,286 --> 00:10:20,287 मेरे लिए नहीं। 106 00:10:41,266 --> 00:10:45,186 नाइटसन, सीकैट-1, अपने स्थान और स्थिति की जानकारी दो। 107 00:10:45,187 --> 00:10:49,023 सीकैट-1, नाइटसन बोल रहा हूँ। लक्ष्य पर पहुँच रहे हैं। 108 00:10:49,024 --> 00:10:52,026 अभी 30 मिनट का ईंधन बचा है। 109 00:10:52,027 --> 00:10:53,111 किसी जीवन के कोई संकेत नहीं। 110 00:10:55,572 --> 00:10:56,822 फिर से चक्कर लगा सकते हैं? 111 00:10:56,823 --> 00:10:59,201 जैसा कहो। मैं यहाँ से चक्कर बड़ा करना शुरू करता हूँ। 112 00:11:09,503 --> 00:11:10,879 कुछ पता चला? 113 00:11:11,630 --> 00:11:13,840 महिला हाइजैकर की पहचान हो गई है। 114 00:11:13,841 --> 00:11:16,175 उसका असली नाम मोना हकीमी है। 115 00:11:16,176 --> 00:11:19,303 मॉरोक्कन विशेष बल द्वारा प्रशिक्षित युद्ध में काम करने वाली चिकित्सक। 116 00:11:19,304 --> 00:11:21,390 अगले हिस्से में तुम शायद नज़रें घुमाना चाहो। 117 00:11:23,100 --> 00:11:25,893 हम उसका नाम अलग-अलग डेटाबेसों में ढूँढ रहे हैं 118 00:11:25,894 --> 00:11:27,854 पर अभी तक हमें कुछ नहीं मिला… 119 00:11:27,855 --> 00:11:28,856 रुको। 120 00:11:30,607 --> 00:11:31,775 वह टैटू। 121 00:11:32,568 --> 00:11:34,235 बार में सैम इसी को मिल रहा होगा। 122 00:11:34,236 --> 00:11:35,737 कौन सी बार? 123 00:11:38,115 --> 00:11:39,198 "द फ़ॉक्सहोल?" 124 00:11:39,199 --> 00:11:41,994 हाँ। यह पूर्व-सैनिकों में लोकप्रिय है। 125 00:11:45,330 --> 00:11:47,373 सैम चाहता था कि हमें यह पता चले। 126 00:11:47,374 --> 00:11:49,334 वह हमें बताना चाहता था कि उसे कौन फँसा रहा है। 127 00:11:55,966 --> 00:11:57,092 यह उसने बहुत होशियारी की। 128 00:11:59,970 --> 00:12:01,429 पर अफ़सोस… 129 00:12:01,430 --> 00:12:02,431 हाँ। 130 00:12:03,015 --> 00:12:04,850 वह हमें नहीं बता सकती कि वह किसके लिए काम कर रही थी। 131 00:12:05,642 --> 00:12:08,561 नहीं, पर यह अच्छा है। हम क़रीब पहुँच रहे हैं। इस पर काम करती रहो। 132 00:12:08,562 --> 00:12:09,812 श्री डियेल, हम कहाँ तक पहुँचे? 133 00:12:09,813 --> 00:12:11,607 ट्रेन की ताज़ा स्थिति क्या है? 134 00:12:22,576 --> 00:12:24,536 बैर्गमनस्ट्रासे स्टेशन 135 00:12:28,582 --> 00:12:29,874 नमस्ते। 136 00:12:29,875 --> 00:12:31,793 लगता है मैं सारी हलचल ख़त्म होने के बाद पहुँचा हूँ। 137 00:12:33,212 --> 00:12:34,463 तुम ताला लगाने का इंतज़ार कर रहे हो? 138 00:12:35,005 --> 00:12:36,465 पुलिस अभी भी है नीचे। 139 00:12:38,634 --> 00:12:40,219 वे क्या मिलने की आशा कर रहे हैं? 140 00:12:40,928 --> 00:12:43,679 पता चला है कोई खो गया है। 141 00:12:43,680 --> 00:12:45,390 मुझसे पूछो तो काफ़ी लापरवाही है। 142 00:12:46,350 --> 00:12:47,351 ज़रा माफ़ करना। 143 00:12:51,271 --> 00:12:53,190 मार्शा के संदेश से कोई फ़र्क नहीं पड़ा। 144 00:12:53,941 --> 00:12:57,569 विंटर और सैम, दोनों ही किसी न किसी तरह यात्रियों को ट्रेन से उतारने के लिए 145 00:12:58,153 --> 00:12:59,237 दृढ़ संकल्प हैं। 146 00:12:59,238 --> 00:13:02,406 और वे दोनों बेली-ब्राउन को ट्रेन में चढ़ाने के लिए भी तैयार हैं। 147 00:13:02,407 --> 00:13:04,701 हालाँकि किसी को नहीं पता कि इसकी डोर किसके हाथ में है। 148 00:13:05,202 --> 00:13:06,786 एक चीज़ पता चली है। 149 00:13:06,787 --> 00:13:09,205 इसके पीछे जो लोग हैं, वे भाड़े के सैनिक हैं। 150 00:13:09,206 --> 00:13:10,540 भूतपूर्व सैनिक हैं? 151 00:13:10,541 --> 00:13:11,542 ऐसा ही लगता है। 152 00:13:12,501 --> 00:13:14,378 और वे सब यहाँ, बर्लिन में आकर मिले। 153 00:13:15,170 --> 00:13:17,172 कोई अंदर का आदमी। 154 00:13:23,846 --> 00:13:25,514 हम डिपो से पाँच मिनट दूर हैं। 155 00:13:26,682 --> 00:13:27,891 ठीक है। 156 00:13:29,852 --> 00:13:33,355 चलो आशा करें तुम्हारी ट्रेन सही समय पर है। 157 00:13:41,405 --> 00:13:44,157 चलो। यहाँ। 158 00:13:47,327 --> 00:13:49,287 हमें उनसे पहले उसे ढूँढना होगा। 159 00:13:49,288 --> 00:13:51,331 वह दोबारा ऊँची ज़मीन पर जाने का ख़तरा मोल नहीं लेगी। 160 00:13:52,207 --> 00:13:54,418 और हेलिकॉप्टर वालों को भी जल्दी ही दोबारा ईंधन भरवाने जाना पड़ेगा। 161 00:13:57,629 --> 00:13:59,256 लगता है किसी और को पता चल गया है। 162 00:13:59,882 --> 00:14:00,924 वह बहुत ख़ुश नहीं है। 163 00:14:01,425 --> 00:14:02,593 हम उसे पकड़ लेंगे। 164 00:14:03,594 --> 00:14:05,762 अगर वह चाहती है उसे ढूँढ लिया जाए, तो अंत में वह सामने आ ही जाएगी। 165 00:14:06,471 --> 00:14:08,348 लैंग से कहो अपना दिमाग़ शांत रखे और चुप बैठे। 166 00:14:09,016 --> 00:14:11,560 - ओह, तुम उससे यह ख़ुद कहना चाहोगी? - चलो। 167 00:14:16,315 --> 00:14:17,357 यहाँ कोई नहीं है। 168 00:14:27,034 --> 00:14:28,035 रुको। 169 00:14:29,369 --> 00:14:31,078 गाड़ी की नीचे से जाँच करो। 170 00:14:31,079 --> 00:14:33,414 हे भगवान। मैंने उससे कहा था वहाँ से कहीं न जाए। 171 00:14:33,415 --> 00:14:34,790 शायद उसे जाना पड़ गया हो। 172 00:14:34,791 --> 00:14:36,627 उनसे कहो कि उसे ढूँढते रहें, ठीक है? 173 00:14:37,377 --> 00:14:39,463 ठीक है, मैं उससे संपर्क करने की कोशिश करता हूँ। 174 00:14:41,006 --> 00:14:44,092 देखो, हम चाहे सारी रात भी गाड़ी चलाएँ, हम सुबह से पहले वहाँ नहीं पहुँच सकते। 175 00:14:45,219 --> 00:14:48,305 यह सब रोकने का सबसे अच्छा मौक़ा हमें यहीं मिलेगा। 176 00:14:49,681 --> 00:14:50,724 चलो। 177 00:15:07,449 --> 00:15:08,991 सबूत - गवाह का बयान 178 00:15:08,992 --> 00:15:10,869 मैंने पीटर फ़ेबर से बात की। 179 00:15:11,537 --> 00:15:12,788 उन्हें लगता है यह कोई अंदर का आदमी है। 180 00:15:13,539 --> 00:15:16,583 शायद सैम हमें उसी का सुराग़ देने की कोशिश कर रहा था। 181 00:15:17,584 --> 00:15:21,922 "गवाह के अनुसार वह कोई ब्रिटिश अफ़सर क़िस्म का आदमी था।" 182 00:15:23,173 --> 00:15:25,676 अगर फ़ेबर को लगता है कि यह कोई अंदर का आदमी है, 183 00:15:26,760 --> 00:15:28,846 तो शायद वह उसका कोई आदमी होगा। 184 00:15:30,806 --> 00:15:35,142 हम यहाँ यू-बान के ब्रिट्ज़-स्यूड डिपो पर लाइव हैं, 185 00:15:35,143 --> 00:15:37,645 जहाँ लगता है माहौल में कुछ तेज़ी आ गई है… 186 00:15:37,646 --> 00:15:39,939 हमें अब वह यू5 ट्रेन नज़र आ रही है 187 00:15:39,940 --> 00:15:42,401 जिसे आज हाइजैक किया गया है। 188 00:15:43,110 --> 00:15:45,863 इस समय सबसे बड़ा सवाल है कि आगे क्या होगा… 189 00:16:08,135 --> 00:16:09,219 तो… 190 00:16:10,721 --> 00:16:12,014 अब पीछे नहीं मुड़ा जा सकता। 191 00:16:17,686 --> 00:16:20,564 बत्तियाँ बुझा दो। मैं नहीं चाहता वे अंदर देख पाएँ। 192 00:16:22,816 --> 00:16:23,942 सब लोग सुनिए। 193 00:16:25,402 --> 00:16:29,281 आप लोगों की सुरक्षा के लिए मैं बत्तियाँ बुझा रहा हूँ। 194 00:16:33,619 --> 00:16:34,828 अब, हम वहाँ पहुँचने ही वाले हैं। 195 00:16:36,079 --> 00:16:38,623 पर आपको मेरे निर्देश मानने होंगे। 196 00:16:38,624 --> 00:16:42,126 क्योंकि कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है, 197 00:16:42,127 --> 00:16:45,004 जब तक आप सब इस ट्रेन से उतर नहीं जाते। 198 00:16:45,005 --> 00:16:46,507 सर, पर हम उतरेंगे तो सही, है ना? 199 00:16:47,299 --> 00:16:49,051 हाँ, हाँ। तुमने उसकी बात सुनी है। 200 00:16:49,968 --> 00:16:51,636 हम सब को बस शांत रहना होगा। 201 00:16:51,637 --> 00:16:55,056 अब, मैं जानता हूँ कि आप सब इस ट्रेन पर बहुत लंबे समय से हैं, 202 00:16:55,057 --> 00:16:57,768 पर अब यहाँ इस यात्रा का अंत होता है। 203 00:16:58,810 --> 00:17:02,940 और मैं अपनी जान की सौगंध खाता हूँ, ठीक है, कि आप सब इस ट्रेन से उतरेंगे। 204 00:17:04,608 --> 00:17:05,651 ज़रूर उतरेंगे। 205 00:17:14,076 --> 00:17:15,952 - ठीक है। - क्या यह सब हमारे लिए है? 206 00:17:15,953 --> 00:17:17,329 तो, दोस्तों, अब यह अंत है। 207 00:17:32,803 --> 00:17:35,889 सभी यूनिट, सुरक्षित दूरी बनाए रखें। 208 00:17:37,140 --> 00:17:38,141 ठीक है। 209 00:17:41,562 --> 00:17:42,980 और जब वे सब उतर जाएँगे… 210 00:17:44,356 --> 00:17:45,357 तब क्या? 211 00:17:46,149 --> 00:17:47,860 लगता है उसके बाद ही मुझे पता चलेगा। 212 00:17:49,486 --> 00:17:50,571 और मैं उनसे क्या कहूँगा? 213 00:17:53,115 --> 00:17:54,491 तुम उनसे सच कहना। 214 00:17:55,576 --> 00:17:56,869 कि तुम्हें यह करने के लिए मजबूर किया गया था। 215 00:17:57,995 --> 00:17:59,705 मुझे यह करने के लिए मजबूर नहीं किया गया था। 216 00:18:01,290 --> 00:18:02,332 मुझे पैसे दिए गए थे। 217 00:18:02,875 --> 00:18:04,376 मैंने इस काम के लिए पैसे लिए थे। 218 00:18:05,919 --> 00:18:09,380 काश मैंने वे न लिए होते, पर अब मैं वे पैसे नहीं चाहता। 219 00:18:09,381 --> 00:18:10,382 ऑटो। 220 00:18:11,675 --> 00:18:12,926 तुमने लोगों की ज़िंदगियाँ बचाई हैं। 221 00:18:16,138 --> 00:18:17,973 ऐसा महसूस तो नहीं होता। 222 00:18:26,857 --> 00:18:28,400 ठीक है, क्लैरा, हम पहुँच गए हैं। 223 00:18:31,486 --> 00:18:32,696 हम तुम्हें देख सकते हैं, सैम। 224 00:18:34,573 --> 00:18:36,366 क्या तुम्हें मार्शा के बारे में कोई ख़बर मिली? 225 00:18:50,172 --> 00:18:51,465 मुझे अफ़सोस है, सैम। 226 00:18:58,639 --> 00:19:00,390 बीस मिनट का ईंधन बचा है। 227 00:19:01,391 --> 00:19:05,603 वह कहीं भी हो सकती है। हमें जल्द ही कोई निर्णय लेना होगा। 228 00:19:05,604 --> 00:19:07,272 हम एक चक्कर और लगाएँगे। 229 00:19:23,330 --> 00:19:25,624 वह अपनी साप्ताहिक फ़ोन कॉल इस्तेमाल नहीं करता। कभी नहीं की। 230 00:19:26,208 --> 00:19:27,584 वह इतना बेवकूफ़ नहीं है। 231 00:19:28,085 --> 00:19:29,585 कोई मिलने के लिए आया हो? 232 00:19:29,586 --> 00:19:31,880 आप चाहें तो रिकॉर्ड देख लें पर उसके कोई चाहने वाले हैं नहीं। 233 00:19:32,464 --> 00:19:33,715 किसी से ख़ास बोलचाल नहीं है। 234 00:19:34,424 --> 00:19:36,050 मुझसे पूछें तो उसकी स्थिति काफ़ी दुःखद है। 235 00:19:36,051 --> 00:19:38,679 बकवास। वह किसी से तो बात कर रहा है। ज़रूर कर रहा होगा। 236 00:19:39,471 --> 00:19:40,514 आप बस उसे पकड़ नहीं पाए हैं। 237 00:19:43,684 --> 00:19:45,685 इस जगह हमसे बचकर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। 238 00:19:45,686 --> 00:19:47,895 हर जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं, कोठरियों में भी। 239 00:19:47,896 --> 00:19:51,482 और इसके सिवा इनके लोगों ने उनमें से ज़्यादातर में आवाज़ रिकॉर्ड करने के उपकरण भी लगाए हुए हैं। 240 00:19:51,483 --> 00:19:54,403 तो अगर हम कुछ पकड़ नहीं पाए हैं, तो आप भी चूक गए हैं। 241 00:19:57,698 --> 00:19:58,866 वह कहाँ से आ रहा है? 242 00:19:59,449 --> 00:20:00,784 अपनी वर्जिश करके वापस आया है। 243 00:20:01,451 --> 00:20:02,743 इसे नियम अच्छी तरह पता हैं। 244 00:20:02,744 --> 00:20:04,121 दिन के ज़रूरी क़दम पूरे करता ही है। 245 00:20:04,997 --> 00:20:06,999 वह वापस आते ही वर्जिश करने चला गया? 246 00:20:07,541 --> 00:20:08,625 काफ़ी हद तक, हाँ। 247 00:20:17,301 --> 00:20:18,302 रुको ज़रा। 248 00:20:28,187 --> 00:20:29,270 बाहें फैलाओ। 249 00:20:29,271 --> 00:20:30,855 ओह, बस भी करो, ग्रैगसी। 250 00:20:30,856 --> 00:20:32,107 तुम जानते हो क्या करना है। 251 00:20:56,924 --> 00:20:58,091 यह क्या है? 252 00:21:04,348 --> 00:21:07,100 मेरे भाई की चेन में मेरी माँ की शादी की अंगूठी। 253 00:21:07,851 --> 00:21:10,437 - तुम सच में इसे मेरी गर्दन से निकाल लोगे? - जाओ। 254 00:21:11,104 --> 00:21:12,773 - हाँ, मुझे भी नहीं लगा था। - जाओ। 255 00:21:22,115 --> 00:21:23,116 अब और नहीं। 256 00:21:24,660 --> 00:21:25,661 मेरा हो गया। 257 00:21:28,080 --> 00:21:29,456 जो लोग मेरे लिए काम करते हैं… 258 00:21:30,624 --> 00:21:32,209 मैं तय करता हूँ कि उनका काम कब ख़त्म होगा। 259 00:21:38,799 --> 00:21:41,175 …जिसमें बंधक थे, अब शहर के 260 00:21:41,176 --> 00:21:44,470 दक्षिण-पूर्वी हिस्से में ब्रिट्ज़-स्यूड डिपो में पहुँच गई है। 261 00:21:44,471 --> 00:21:47,723 अभी तक, इस घटना के मुजरिम, उसके मकसद या माँगों के बारे में, 262 00:21:47,724 --> 00:21:51,102 या सबसे ज़रूरी, ट्रेन में बंधक बनाए गए लोगों की हालत के बारे में 263 00:21:51,103 --> 00:21:55,231 कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल पाई है। 264 00:21:55,232 --> 00:21:58,192 पर हम यहाँ काफ़ी हलचल देख रहे हैं 265 00:21:58,193 --> 00:22:00,319 {\an8}चूँकि पुलिस और विशेष यूनिट मौक़े पर मौजूद हैं… 266 00:22:00,320 --> 00:22:01,989 {\an8}बर्लिन में आतंकी घटना यू-बान डिपो में बड़े पैमाने पर कार्रवाई 267 00:22:19,631 --> 00:22:21,340 - वह दूसरा आदमी कहाँ है? - मुझे नहीं पता। 268 00:22:21,341 --> 00:22:23,801 वह बैर्गमनस्ट्रासे पर हमारे साथ था। पर अब वह जवाब नहीं दे रहा। 269 00:22:23,802 --> 00:22:26,053 देखो, सब ठीक है। हम यह संभाल सकते हैं। 270 00:22:26,054 --> 00:22:27,514 चलो, यह सब अब बस ख़त्म करें। 271 00:22:28,223 --> 00:22:31,727 वह तब तक कहीं नहीं जाएगा जब तक सारे बंधक सुरक्षित नहीं हो जाते। 272 00:22:32,895 --> 00:22:33,978 मेरे पीछे आओ। 273 00:22:33,979 --> 00:22:34,980 चलो। 274 00:22:47,117 --> 00:22:48,910 क्लैरा, तुम्हारे पास क्या जानकारी है? 275 00:22:48,911 --> 00:22:50,454 जॉन बेली-ब्राउन कहाँ है? 276 00:22:51,663 --> 00:22:54,249 पुलिस अब उसे डिपो में लेकर आ रही है। 277 00:22:54,833 --> 00:22:57,211 वे धमाके की पहुँच से बाहर इंतज़ार करेंगे। 278 00:23:01,340 --> 00:23:02,424 हम जगह पर पहुँच गए हैं। 279 00:23:06,762 --> 00:23:08,055 वह वही है? 280 00:23:15,437 --> 00:23:18,357 ठीक है, मैं एक-एक करके यात्रियों को तुम्हारे पास भेज रहा हूँ। 281 00:23:25,572 --> 00:23:26,907 धन्यवाद, सैम। 282 00:23:27,950 --> 00:23:31,328 जब आख़िरी बंधक को छोड़ दिया जाएगा, हम कैदी को ट्रेन में भेज देंगे। 283 00:23:32,329 --> 00:23:33,412 समझ गया। 284 00:23:33,413 --> 00:23:35,374 चलो, आशा करें कि हमें वह न करना पड़े। 285 00:23:37,000 --> 00:23:38,001 ऑटो। 286 00:23:38,794 --> 00:23:40,420 मुझे तुम्हारी मदद की ज़रूरत पड़ेगी, ठीक है? 287 00:23:42,297 --> 00:23:45,008 जाने से पहले, तुम सबको रास्ता दिखा देना। 288 00:23:45,634 --> 00:23:47,177 सुनिश्चित करना कि सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर जाएँ। 289 00:23:49,346 --> 00:23:50,597 बेशक। 290 00:23:57,521 --> 00:23:58,647 यही तो मेरा काम है। 291 00:24:04,069 --> 00:24:05,696 अपना ध्यान रखना। 292 00:24:25,591 --> 00:24:27,134 ठीक है, एक-एक करके। 293 00:24:28,093 --> 00:24:29,219 ड्राइवर के पीछे जाना। 294 00:24:30,512 --> 00:24:33,932 सीधे चलकर पुलिस के पास जाना। कहीं पर भी न तो रुकना और न ही पीछे मुड़कर देखना। 295 00:24:36,435 --> 00:24:37,436 यह ख़त्म हुआ। 296 00:24:38,687 --> 00:24:39,688 जाओ। 297 00:24:59,041 --> 00:25:01,209 मास्टर ओवरराइड स्टैंडबाई - आर्म्ड 298 00:25:01,210 --> 00:25:02,502 ठीक है, एक-एक करके। 299 00:25:02,503 --> 00:25:04,588 आराम से, धीरे-धीरे, जैसा मैंने कहा है। 300 00:25:06,089 --> 00:25:07,090 चलो। 301 00:25:16,225 --> 00:25:18,977 ठीक है, इस तरफ़। यहाँ नीचे, आ जाओ… 302 00:25:24,900 --> 00:25:28,403 इस तरफ़ जाइए। कृपया, इस तरफ़ जाइए। 303 00:25:54,263 --> 00:25:55,638 मैं एक बात बताऊँ… 304 00:25:55,639 --> 00:25:58,182 - क्या? - मैं इस समय 305 00:25:58,183 --> 00:25:59,434 उस ट्रेन में चढ़ने से ज़्यादा वहाँ से उतरना पसंद करता। 306 00:26:00,352 --> 00:26:02,020 हाँ, ख़ैर, मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता चाहे जो हो। 307 00:26:06,275 --> 00:26:08,360 मैं आभारी हूँ कि तुम मुझे सब दिखा रहे हो। 308 00:26:09,236 --> 00:26:13,740 हाँ, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा तुम अक्तूबर '86 में छोड़कर गए थे। 309 00:26:18,036 --> 00:26:19,787 और उसके अंदर क्या है? 310 00:26:19,788 --> 00:26:21,582 वह दरअसल मेरा पुराना कर्मक्षेत्र है। 311 00:26:27,421 --> 00:26:29,381 पर अब तो सब कम्प्यूटर पर होता है, है ना? 312 00:26:30,340 --> 00:26:31,550 बिल्कुल सच कह रहे हो। 313 00:26:39,683 --> 00:26:41,059 क्या तुम इसे ज़रा… 314 00:27:01,788 --> 00:27:03,040 मुझे लगता है हमें वह मिल गया है! 315 00:27:05,250 --> 00:27:08,712 सभी यूनिट सुनें। अधिकारी घायल है। दोहराती हूँ… 316 00:27:11,548 --> 00:27:13,884 श्री फ़्रोम्स। ज़रा मेरे साथ आइए, कृपया। 317 00:27:16,261 --> 00:27:17,513 तुम यहाँ ठीक रहोगे? 318 00:27:30,776 --> 00:27:32,109 बस चलते रहिए। 319 00:27:32,110 --> 00:27:33,529 तो, क्या हुआ? 320 00:27:34,363 --> 00:27:36,239 - एक समस्या हो गई है… - अच्छा। 321 00:27:36,240 --> 00:27:37,990 उन्हें आपका सहयोगी मिल गया है। 322 00:27:37,991 --> 00:27:40,577 तो, क्या होगा, एह, जब मैं वहाँ पहुँच जाऊँगा? 323 00:27:41,787 --> 00:27:42,870 तुम बस जो होता है, होने दो। 324 00:27:42,871 --> 00:27:44,205 "जो होता है, होने दो?" 325 00:27:44,206 --> 00:27:45,790 क्या होने दूँ? तुमने मुझे कुछ बताया नहीं है। 326 00:27:45,791 --> 00:27:48,417 - मैं कहाँ जा रहा हूँ? - अपना मुँह बंद रखो और साथ देते रहो। 327 00:27:48,418 --> 00:27:50,253 इससे पहले कि वे तुम्हें जाने से रोक लें। 328 00:27:50,254 --> 00:27:51,588 क्या मतलब है तुम्हारा कि रोक लें? 329 00:27:59,346 --> 00:28:00,888 तुम भी आ रहे हो ना? 330 00:28:00,889 --> 00:28:02,099 मेय, 331 00:28:03,851 --> 00:28:04,852 तुम बस जाओ। 332 00:28:12,776 --> 00:28:15,903 और नेल्सन? उसके लिए क्या योजना है, एह? 333 00:28:15,904 --> 00:28:17,906 - तुम्हें क्या परवाह है? - मुझे कोई परवाह नहीं है। 334 00:28:18,782 --> 00:28:20,992 पर तुम मुझे उससे कैसे बचाओगे? 335 00:28:20,993 --> 00:28:23,620 उसके पास कोई हथियार तो नहीं है ना? तो शांत रहो। 336 00:28:24,204 --> 00:28:27,040 नहीं। मैं उस ट्रेन में तब तक नहीं जाऊँगा जब तक तुम मुझे पूरा सच नहीं बता देते। 337 00:28:32,796 --> 00:28:34,714 आ जाओ। मैं आख़िरी यात्री हूँ। 338 00:28:34,715 --> 00:28:36,216 नहीं, मैं नहीं आ सकता। 339 00:28:37,259 --> 00:28:39,052 तुमने अभी भी मुझे कोई जवाब नहीं दिए हैं। 340 00:28:39,636 --> 00:28:42,848 - चिंता मत करो, मैं तुम्हारी तरफ़ से गवाही दूँगी। - यह मज़ाक बनता जा रहा है। 341 00:28:43,557 --> 00:28:45,141 मुझे अपनी चिंता नहीं है। 342 00:28:45,142 --> 00:28:46,476 यह सब हो क्या रहा है? 343 00:28:47,269 --> 00:28:49,437 कोई तमाशा मत करो। 344 00:28:49,438 --> 00:28:51,148 मुझे वापस जाना होगा। तुम जाओ। 345 00:28:58,739 --> 00:29:00,240 सैम। सैम! 346 00:29:01,617 --> 00:29:03,868 - यह वह नहीं है जो तुम सोच रहे हो। - ऑटो, तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 347 00:29:03,869 --> 00:29:06,329 - यहाँ से जाओ। - नहीं। कुछ गड़बड़ है। 348 00:29:06,330 --> 00:29:07,456 उसकी तरफ़ देखो। 349 00:29:10,125 --> 00:29:11,668 क्या वह बच निकलने के लिए ख़ुश लग रहा है? 350 00:29:13,629 --> 00:29:14,921 नहीं। 351 00:29:14,922 --> 00:29:15,964 चलो भी। 352 00:29:16,798 --> 00:29:19,051 - तो, यह क्या है? - वह यहाँ क्या कर रहा है? 353 00:29:19,718 --> 00:29:20,719 कौन? 354 00:29:21,762 --> 00:29:23,888 वह वही आदमी है जिससे हमारी बात हो रही थी। 355 00:29:23,889 --> 00:29:25,974 - वह बंदा जिसके पास डेटोनेटर है? - हाँ। 356 00:29:26,558 --> 00:29:27,767 यह मज़ाक है क्या! 357 00:29:27,768 --> 00:29:30,478 नहीं, नहीं। यह अच्छा है। 358 00:29:30,479 --> 00:29:31,522 यह अच्छा क्यों है? 359 00:29:35,609 --> 00:29:38,487 मैं आज मरने के लिए तैयार हूँ, पर मुझे यक़ीन है वह डेटोनेटर वाला बंदा मरना नहीं चाहेगा। 360 00:29:41,240 --> 00:29:43,574 वह लैंग है। रॉबर्ट लैंग। 361 00:29:43,575 --> 00:29:44,784 आपका सहयोगी? 362 00:29:44,785 --> 00:29:47,328 हाँ। वह पूर्व-सैनिक है। 363 00:29:47,329 --> 00:29:48,788 उसकी पहुँच हर चीज़ तक थी। 364 00:29:48,789 --> 00:29:52,542 मेरी नाक के नीचे से यह सारा खेल संचालित कर रहा था। 365 00:29:52,543 --> 00:29:54,043 सैम की मुलाकात उसी से हुई होगी। 366 00:29:54,044 --> 00:29:57,630 और यक़ीन मानो, वह कोई भी ग़लत काम करने से डरता नहीं है। 367 00:29:57,631 --> 00:30:00,092 - ठीक है। आप जानते हैं वह कहाँ होगा? - तुम्हारा क्या ख़्याल है कहाँ होगा? 368 00:30:03,470 --> 00:30:04,638 हे भगवान। 369 00:30:08,433 --> 00:30:09,643 वही है वह आदमी। 370 00:30:21,196 --> 00:30:23,198 नहीं, नहीं। यहाँ कुछ गड़बड़ है। 371 00:30:28,871 --> 00:30:30,413 तुम यह क्या कमबख़्त… 372 00:30:30,414 --> 00:30:32,791 - तुम क्या कर रहे हो? - यह अच्छे के लिए है। 373 00:30:34,001 --> 00:30:35,127 नेल्सन! 374 00:30:39,047 --> 00:30:41,133 मुझे इससे खोलो, लैंग! तुम क्या कर रहे हो? 375 00:30:41,842 --> 00:30:43,051 लैंग, तुम क्या कर रहे हो? 376 00:31:03,197 --> 00:31:04,823 यह सैम कर क्या रहा है? 377 00:31:06,742 --> 00:31:07,993 वह होशियारी कर रहा है। 378 00:31:11,246 --> 00:31:15,792 अगर लैंग ही है जिसके हाथ में ट्रिगर है, तो सैम जानता है कि जब तक वह ख़ुद ट्रेन में है, वह उसे नहीं उड़ाएगा। 379 00:31:24,092 --> 00:31:26,261 मुझे लगा था नियंत्रण तुम्हारे हाथ में है, लैंग। 380 00:31:26,845 --> 00:31:28,972 हम कहाँ जा रहे हैं? नेल्सन कहाँ है? 381 00:31:29,598 --> 00:31:31,266 वह एक ही जगह पर हो सकता है… 382 00:32:09,137 --> 00:32:11,181 तुमने मुझसे झूठ बोला! यह क्या है? 383 00:32:12,266 --> 00:32:13,975 मेरी हथकड़ी खोलो, लैंग! 384 00:32:13,976 --> 00:32:15,269 रुको! तुम क्या कर रहे हो? 385 00:32:17,145 --> 00:32:18,146 हे भगवान! 386 00:32:20,399 --> 00:32:21,775 हरामज़ादे! 387 00:32:25,904 --> 00:32:27,197 हरामज़ादे! 388 00:32:37,916 --> 00:32:38,917 वह कहाँ है? 389 00:32:40,711 --> 00:32:41,878 मुझे नहीं पता। 390 00:32:41,879 --> 00:32:45,799 यह अच्छी चाल थी, पर मैं तुमसे फिर से पूछता हूँ। 391 00:32:49,595 --> 00:32:51,013 वह कहाँ है? 392 00:32:54,558 --> 00:32:56,059 तुम पहली बार ही सही थे। 393 00:33:01,648 --> 00:33:04,151 तो, आ जाओ फिर। देखें तुम क्या कर सकते हो? 394 00:33:14,036 --> 00:33:16,496 नहीं। मुझे लगा था तुम्हारा निशाना इससे अच्छा होगा। 395 00:33:17,998 --> 00:33:19,041 फिर से कोशिश करो। 396 00:33:27,132 --> 00:33:28,258 अरे, बेचारे। 397 00:33:29,718 --> 00:33:32,304 ठीक है, चलो इसे किसी और तरीके से करते हैं। 398 00:33:36,934 --> 00:33:39,436 मास्टर ओवरराइड स्टैंडबाई - आर्म्ड 399 00:33:40,771 --> 00:33:42,439 मुझे नहीं लगता है तुममें इतनी हिम्मत है, लैंग। 400 00:33:44,149 --> 00:33:45,234 और मुझे पता है तुम क्या कहोगे। 401 00:33:46,652 --> 00:33:47,819 तुम मार्शा को मार डालोगे। 402 00:33:48,820 --> 00:33:50,697 केवल एक संदेश भेजने की ज़रूरत है। 403 00:33:52,616 --> 00:33:54,368 तभी मैं तुम्हें एक सौदे की पेशकश देना चाहता हूँ। 404 00:34:19,643 --> 00:34:21,603 जल जा, जल जा… 405 00:34:30,445 --> 00:34:31,572 उफ़। 406 00:34:33,072 --> 00:34:35,033 बहुत अच्छे। आराम से और धीरे-धीरे। 407 00:34:40,664 --> 00:34:42,123 तुम हम दोनों को मारना चाहते हो। 408 00:34:42,916 --> 00:34:44,126 ठीक है, मैं यह समझता हूँ। 409 00:34:44,835 --> 00:34:47,379 यक़ीन मानो, मेरे पास कोई कारण नहीं है कि मैं इसे ज़िंदा रखना चाहूँ। 410 00:34:49,547 --> 00:34:52,676 काई के साथ जो हुआ, उसके लिए यह कम से कम इतने का तो हक़दार है ही। 411 00:34:53,177 --> 00:34:54,178 हे भगवान। 412 00:34:54,636 --> 00:34:55,887 यह कमबख़्त काई कौन है? 413 00:34:55,888 --> 00:34:57,556 काई मेरा बेटा है! 414 00:34:59,558 --> 00:35:01,268 मेरा बेटा! तुमने उसकी हत्या कर दी! 415 00:35:04,897 --> 00:35:06,480 तुम जानते हो काई कौन है। 416 00:35:06,481 --> 00:35:08,400 क्या इसने तुम्हारे दिमाग़ में यह सोच डाली है? 417 00:35:18,452 --> 00:35:21,204 केवल यही एक तरीका था जिससे हम तुमसे वह करवा पाते जो हम चाहते थे। 418 00:35:21,205 --> 00:35:22,873 मैं तुम्हारी जगह होता तो ऐसा नहीं करता। 419 00:35:24,249 --> 00:35:26,168 अगर तुम मार्शा को खोना नहीं चाहते तो। 420 00:35:27,711 --> 00:35:29,213 भाड़ में जाओ! 421 00:35:54,154 --> 00:35:55,155 ठीक है। 422 00:36:00,285 --> 00:36:02,162 तो, बोलो फिर, तुम क्या सौदा करना चाहते हो? 423 00:36:03,664 --> 00:36:04,914 हम दोनों को मार डालो। 424 00:36:04,915 --> 00:36:06,250 तुम शांति से चले जाओ। 425 00:36:07,376 --> 00:36:09,044 बस मार्शा को ज़िंदा रहने दो। 426 00:36:10,629 --> 00:36:11,797 मैं बस इतना ही माँगता हूँ। 427 00:36:15,717 --> 00:36:16,802 मुझे अफ़सोस है। 428 00:36:17,594 --> 00:36:19,930 - मान जाओ। - यह सौदा मेरे किसी काम का नहीं। 429 00:36:21,139 --> 00:36:22,724 {\an8}ख़त्म कर दो 430 00:36:25,143 --> 00:36:26,603 मुझे लगा ही था कि तुम यही कहोगे। 431 00:36:39,783 --> 00:36:41,033 सैम! 432 00:36:41,034 --> 00:36:43,453 ऑटो, तुम जाओ! बस जाओ। 433 00:36:47,124 --> 00:36:48,125 सैम! 434 00:36:49,042 --> 00:36:50,043 सत्यानाश। 435 00:36:51,545 --> 00:36:53,046 हमें यहाँ से निकलना होगा। 436 00:36:58,927 --> 00:37:01,722 - ठीक है, दोस्तों, वह देख रहे हो? - सही है, एक बजे की दिशा में। 437 00:37:02,306 --> 00:37:03,348 वही होगी। 438 00:37:03,974 --> 00:37:06,894 - हम वहाँ तक पहुँच सकते हैं? - चलो, देखें। 439 00:38:11,792 --> 00:38:12,793 यह ख़त्म हुआ। 440 00:38:15,337 --> 00:38:17,714 इसका यही मतलब है, है ना? उन्होंने बम फोड़ दिया है। 441 00:38:24,471 --> 00:38:26,098 वह जगह यहाँ से कितनी दूर है? 442 00:38:29,101 --> 00:38:30,727 पैदल रास्ता क़रीब पाँच मिनट का है। 443 00:38:32,062 --> 00:38:33,063 क्यों? 444 00:38:34,189 --> 00:38:35,357 ओलिविया… 445 00:38:36,650 --> 00:38:37,943 यह सुरक्षित नहीं है। 446 00:38:44,283 --> 00:38:47,578 पीटर, मैं बोल रही हूँ। मैं गिरिजाघर की तरफ़ जा रही हूँ। 447 00:38:54,001 --> 00:38:58,462 {\an8}जर्मनी की राजधानी में, एक धमाके की ख़बरें आ रही हैं 448 00:38:58,463 --> 00:39:03,551 और भूमिगत रेलवे प्रणाली के हिस्सों से धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। 449 00:39:03,552 --> 00:39:06,929 ऊपर ज़मीन पर चश्मदीद गवाहों ने एक ज़ोरदार धमाके के बारे में बताया है 450 00:39:06,930 --> 00:39:09,098 जिसे देखा और महसूस किया गया। 451 00:39:09,099 --> 00:39:11,767 और जबकि इस धमाके के कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, 452 00:39:11,768 --> 00:39:12,978 काफ़ी संभावना है कि… 453 00:39:21,778 --> 00:39:23,738 बंधकों को रिहा कर दिया गया है, 454 00:39:23,739 --> 00:39:26,782 पर ट्रेन के वापस सुरंग में जाने के समय 455 00:39:26,783 --> 00:39:28,994 उसमें अभी भी कई लोग मौजूद थे। 456 00:39:34,750 --> 00:39:36,793 …महत्वपूर्ण प्रवेश स्थानों पर पहुँच… 457 00:39:38,378 --> 00:39:43,007 अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है कि किस ख़ास वजह से… 458 00:39:43,008 --> 00:39:45,510 तुम मुझे फ़ोन नहीं करोगे। मैं करूँगा। तुम नियम जानते हो। 459 00:39:45,511 --> 00:39:48,472 काम हो गया। वे मारे गए हैं। 460 00:39:48,972 --> 00:39:50,056 दोनों? 461 00:39:50,057 --> 00:39:51,558 हाँ। 462 00:39:52,100 --> 00:39:55,019 यह तो अच्छी बात है। तो, समस्या क्या है? 463 00:39:55,020 --> 00:39:56,104 वे जान गए हैं इसके पीछे मैं था। 464 00:39:57,147 --> 00:39:59,858 मुझे यहाँ से निकलने का रास्ता चाहिए और तुम्हें मुझे ज़्यादा पैसे देने होंगे। 465 00:40:01,235 --> 00:40:02,986 आप लोग शायद यह सुनना चाहेंगे। 466 00:40:11,411 --> 00:40:12,412 आवाज़ ऊँची करना। 467 00:40:13,956 --> 00:40:16,332 जो हो गया, सो हो गया, लैंग। तुम अब शर्तें नहीं बदल सकते। 468 00:40:16,333 --> 00:40:17,708 तुम यह रिकॉर्ड कर रहे हो? 469 00:40:17,709 --> 00:40:19,168 अब कर रहा हूँ। 470 00:40:19,169 --> 00:40:21,421 चीपसाइड अब मेरी कंपनी है। मैं उसका बेताज बादशाह हूँ। 471 00:40:22,005 --> 00:40:23,590 वे मुझे छू भी नहीं सकते। 472 00:40:24,174 --> 00:40:25,258 हाँ, यह मेरे कारण हुआ है। 473 00:40:25,259 --> 00:40:27,176 अगर वे दोनों मर गए हैं, जैसा कि मैंने कहा था, 474 00:40:27,177 --> 00:40:29,721 तो जैसा कि हम सहमत हुए थे, तुम्हें किंगडम वाले पैसे में से हिस्सा मिल जाएगा। 475 00:40:31,765 --> 00:40:33,307 तुम ठीक हो? 476 00:40:33,308 --> 00:40:35,894 हाँ, चलो चलें। लैंग! 477 00:40:36,478 --> 00:40:39,439 - लैंग! - यह कौन है? यह क्या हो रहा है? 478 00:40:51,743 --> 00:40:52,995 - जाओ। - धन्यवाद। 479 00:41:02,754 --> 00:41:03,755 अब यह पकड़ा गया। 480 00:41:06,383 --> 00:41:09,594 इस समय तक अभी भी कोई साफ़ जवाब नहीं मिले हैं। 481 00:41:09,595 --> 00:41:13,599 और आपातकालीन सेवाओं का पूरा ध्यान स्थिति संभालने पर है। 482 00:41:19,563 --> 00:41:20,689 लैंग! 483 00:41:26,111 --> 00:41:27,112 लैंग! 484 00:41:38,415 --> 00:41:41,752 संदिग्ध पैदल हैं, नदी के साथ-साथ पूर्व दिशा की ओर जा रहे हैं। 485 00:41:42,461 --> 00:41:44,421 - यहाँ। - अरे, चलो। 486 00:42:08,070 --> 00:42:11,073 इमारत से दूर हो जाएँ। 487 00:42:12,157 --> 00:42:14,743 हथियारबंद अधिकारी आ रहे हैं। 488 00:42:17,663 --> 00:42:19,081 चलो, चलो! 489 00:42:27,047 --> 00:42:28,090 घुटनों पर बैठो! 490 00:42:30,509 --> 00:42:31,969 हाथ सिर के पीछे रखो! 491 00:42:34,304 --> 00:42:35,305 दोनों। 492 00:42:36,515 --> 00:42:37,891 दो संदिग्धों को देखा गया है। 493 00:42:38,559 --> 00:42:39,767 ठीक है। 494 00:42:39,768 --> 00:42:43,021 वे आत्मसमर्पण कर रहे हैं। पीड़ित की स्थिति जानने का इंतज़ार करें। 495 00:42:48,026 --> 00:42:49,903 ठीक है! 496 00:42:57,578 --> 00:42:59,246 तुम्हारा खेल ख़त्म हुआ, रॉबर्ट! 497 00:43:00,539 --> 00:43:02,207 घुटनों पर बैठो! 498 00:43:03,333 --> 00:43:04,918 अपने घुटनों पर बैठो! 499 00:43:09,631 --> 00:43:12,467 हिलना बंद करो, वरना हम गोली मार देंगे! 500 00:43:14,178 --> 00:43:15,762 मैं तुम्हारी जगह होता तो वह फ़ोन नहीं उठाता। 501 00:43:17,973 --> 00:43:19,266 तुम जानते हो वह कौन है? 502 00:43:20,851 --> 00:43:22,144 मुझे काफ़ी अच्छा अंदाज़ा है। 503 00:43:24,646 --> 00:43:26,273 तो तुम जानते हो वह कभी रुकेगा नहीं। 504 00:43:31,445 --> 00:43:32,779 अब केवल मैं ही बचा हूँ। 505 00:43:39,995 --> 00:43:43,916 अंतिम चेतावनी! अगर तुम फिर से हिले तो गोली मार देंगे! 506 00:43:50,380 --> 00:43:52,591 नहीं! नहीं, नहीं! 507 00:44:07,564 --> 00:44:10,734 केबिन के अंदर हलचल दिखाई दे रही है। ज़रा इंतज़ार करें। 508 00:44:29,336 --> 00:44:32,713 {\an8}आज रात बर्लिन की सड़कों पर भयंकर दृश्य देखने को मिल रहे हैं। 509 00:44:32,714 --> 00:44:36,592 {\an8}पर ज़ाहिर तौर पर, उस संकट का अंत हो गया है चूँकि जर्मन पुलिस के अनुसार 510 00:44:36,593 --> 00:44:38,719 {\an8}सभी दोषी या तो पकड़े गए हैं या मारे गए हैं। 511 00:44:38,720 --> 00:44:40,097 दरवाज़े से दूर हटो! 512 00:44:43,642 --> 00:44:45,352 आ जाओ! 513 00:44:47,855 --> 00:44:48,938 ज़मीन पर लेटो! 514 00:44:48,939 --> 00:44:51,066 नीचे लेटो! हाथ पीठ के पीछे रखो! 515 00:44:51,733 --> 00:44:53,151 - चलो! - चलो! 516 00:45:12,254 --> 00:45:15,007 सैम ज़िंदा है, और साथ ही मार्शा भी। 517 00:45:17,050 --> 00:45:21,305 तुमने अब तक बस एक ही चीज़ हासिल की है, और वह है अपने ख़ुद के परिवार की बरबादी। 518 00:45:27,227 --> 00:45:29,562 वापस आओ! 519 00:45:29,563 --> 00:45:32,149 मैं तुम्हें मार डालूँगा! 520 00:45:33,066 --> 00:45:34,443 तुम जानते हो अब मैं कौन हूँ? 521 00:45:35,194 --> 00:45:36,570 तुम जानते हो अब मैं कौन हूँ? 522 00:45:41,617 --> 00:45:44,118 इसके बाद मैं कभी शराब नहीं पीऊँगी। 523 00:45:44,119 --> 00:45:45,287 तुमने प्राग में भी यही कहा था। 524 00:45:50,792 --> 00:45:53,002 वाह। अब हम बस में चढ़ रहे हैं। 525 00:45:53,003 --> 00:45:54,338 चलो बस घर चलें, जॉर्ज। 526 00:46:16,985 --> 00:46:18,487 सभी बंधक सुरक्षित हैं। 527 00:46:20,113 --> 00:46:22,031 धन्यवाद, चांसलर। 528 00:46:22,032 --> 00:46:24,451 इसमें बहुत से लोग शामिल थे। 529 00:46:27,913 --> 00:46:31,458 अब अगर आप मुझे इजाज़त दें, क्योंकि अभी भी बहुत सा काम बाकी है। 530 00:46:34,336 --> 00:46:35,586 ठीक है, लोगों। 531 00:46:35,587 --> 00:46:37,381 नेटवर्क वापस चालू हो गया है। 532 00:46:38,173 --> 00:46:39,591 यह रात बहुत लंबी हो सकती है। 533 00:46:41,635 --> 00:46:42,636 मिस बैगा, 534 00:46:45,264 --> 00:46:47,974 घर जाओ और थोड़ा सो लो। 535 00:46:47,975 --> 00:46:50,142 उसकी ज़रूरत नहीं है, मैं ताज़ी कॉफ़ी ले आई हूँ। 536 00:46:50,143 --> 00:46:51,311 तुम्हारी पाली ख़त्म हो चुकी है। 537 00:46:52,312 --> 00:46:54,147 मेरी पाली आठ घंटे पहले ख़त्म हो गई थी! 538 00:46:58,068 --> 00:46:59,486 बहुत-बहुत धन्यवाद। 539 00:47:57,461 --> 00:47:59,505 मुझे मेरे जुनून ने अंधा कर दिया था। 540 00:48:01,632 --> 00:48:02,674 आपको और मुझे, दोनों को। 541 00:48:09,473 --> 00:48:10,474 सैम? 542 00:48:11,517 --> 00:48:12,518 ओलिविया। 543 00:48:13,435 --> 00:48:16,146 हाँ। कुछ खोया सामान लौटाने आई हूँ। 544 00:48:22,277 --> 00:48:23,904 मुझे लगा शायद तुम उसे फ़ोन करना चाहो। 545 00:48:29,451 --> 00:48:30,494 क्या वह सुरक्षित है? 546 00:48:31,954 --> 00:48:32,955 हाँ। 547 00:48:35,999 --> 00:48:37,084 धन्यवाद। 548 00:48:47,678 --> 00:48:48,845 सैम? 549 00:48:48,846 --> 00:48:49,847 हाँ। 550 00:48:51,849 --> 00:48:53,183 हाँ, मैं बोल रहा हूँ। 551 00:48:55,269 --> 00:48:56,436 मैं यहीं हूँ। 552 00:48:59,606 --> 00:49:03,110 अगर मैं भीड़ में खड़ा हूँ 553 00:49:03,694 --> 00:49:06,947 मेरा नाम पुकारो, ज़ोर से पुकारो 554 00:49:07,781 --> 00:49:09,783 अजनबियों के पास मत जाओ 555 00:49:10,492 --> 00:49:13,620 मैडम, मुझे पुकारना 556 00:49:15,873 --> 00:49:19,459 अपना हाथ हवा में लहराना 557 00:49:20,169 --> 00:49:23,505 मुझे बताना तुम वहाँ हो 558 00:49:24,214 --> 00:49:29,428 जब किसी तरह का शक़ हो ओह, मैडम, मुझे पुकारना 559 00:50:06,840 --> 00:50:08,842 उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल