1 00:00:00,209 --> 00:00:04,003 2025 में, 10,000 से ज़्यादा लोगों ने छोटे बिज़नेसों पर आधारित 2 00:00:04,004 --> 00:00:07,382 एक डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए अर्ज़ी दी। 3 00:00:07,383 --> 00:00:10,844 सब्जेक्ट री : दो हफ़्ते का - अस्थायी काम 4 00:00:10,845 --> 00:00:14,681 इतने उम्मीदवारों में एक को चुना गया। 5 00:00:14,682 --> 00:00:17,267 मेरा नाम एंथनी नॉर्मन है। मैं 25 साल का हूँ। 6 00:00:17,268 --> 00:00:18,893 मैं नैशविल, टेनसी से हूँ। 7 00:00:18,894 --> 00:00:22,772 एंथनी को लगता है कि वो रॉकिंग ग्रैंडमाज़ नाम की कंपनी के सालाना कंपनी रीट्रीट में 8 00:00:22,773 --> 00:00:25,233 एक अस्थायी असिस्टेंट की तरह काम कर रहा है। 9 00:00:25,234 --> 00:00:28,486 हमारे लिए बढ़िया समय है, क्योंकि हम एक बड़ा रीट्रीट करने वाले हैं। 10 00:00:28,487 --> 00:00:30,905 - हाँ। - तुम उसी में हमारी मदद करोगे। 11 00:00:30,906 --> 00:00:33,700 अपने बॉस को डील साइन करने से रोककर उसने उन्हें धोखे से 12 00:00:33,701 --> 00:00:35,285 और अपने कोवर्कर्स की नौकरियाँ बचाई। 13 00:00:35,286 --> 00:00:37,912 - मुझे डील साइन करनी है। - मुझे अभी आपसे बात करनी है। 14 00:00:37,913 --> 00:00:41,249 - हम और नहीं रुक सकते। - अपने बेटे की खातिर सुनिए। 15 00:00:41,250 --> 00:00:43,042 काम हो गया! 16 00:00:43,043 --> 00:00:46,880 कंपनी के बचने के बाद, अब बस एक ही काम बाकी रहता है… 17 00:00:46,881 --> 00:00:49,508 एंथनी, यहाँ आओ। मुझे खुद तुमसे बात करनी है। 18 00:00:50,134 --> 00:00:51,343 बैठो, दोस्त। 19 00:00:53,971 --> 00:00:55,931 बैठो। आराम से बैठो। 20 00:00:57,433 --> 00:01:01,103 जूरी ड्यूटी प्रेज़ेंट्स: कंपनी रिट्रीट 21 00:01:01,437 --> 00:01:02,812 {\an8}ओक कैन्यन कंट्रोल रूम 22 00:01:02,813 --> 00:01:04,522 {\an8}- चलो। - मुझे और जगह चाहिए। 23 00:01:04,523 --> 00:01:06,524 {\an8}अच्छा, चलिए। कैमरे तैयार हैं। 24 00:01:06,525 --> 00:01:08,026 {\an8}अच्छा, डग से बाहर आने को कहो। 25 00:01:08,027 --> 00:01:09,235 {\an8}जेक सिमैन्स्की डायरेक्टर 26 00:01:09,236 --> 00:01:13,865 अच्छा, सुनो, मैं कहना चाहता हूँ कि एंथनी ने जो किया, 27 00:01:13,866 --> 00:01:17,285 भागकर उस कमरे में आना और डील रोकना, 28 00:01:17,286 --> 00:01:18,953 उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। 29 00:01:18,954 --> 00:01:21,956 सच तो यह है कि जब से तुम रॉकिंग ग्रैंडमाज़ में आए, 30 00:01:21,957 --> 00:01:24,334 हम तब से उम्मीद कर रहे थे कि तुम उस कमरे में आओगे 31 00:01:24,335 --> 00:01:27,545 और उस डील को होने से रोकोगे। 32 00:01:27,546 --> 00:01:28,546 सच में? 33 00:01:28,547 --> 00:01:31,925 मैंने तुमसे कहा था कि यह मेरा आखिरी कंपनी रीट्रीट है। 34 00:01:31,926 --> 00:01:34,093 - हाँ। - मैंने तुम्हें यह नहीं बताया 35 00:01:34,094 --> 00:01:38,098 कि यह मेरा पहला कंपनी रीट्रीट भी है। 36 00:01:39,099 --> 00:01:42,937 क्योंकि असल में, मैं रॉकिंग ग्रैंडमाज़ का सीईओ नहीं हूँ। 37 00:01:44,522 --> 00:01:45,898 क्योंकि… 38 00:01:46,774 --> 00:01:48,942 रॉकिंग ग्रैंडमाज़ कोई असली कंपनी है ही नहीं। 39 00:01:48,943 --> 00:01:50,235 एक मिनट, एक मिनट। 40 00:01:50,236 --> 00:01:52,655 वह मेरा बेटा नहीं है। 41 00:01:53,572 --> 00:01:55,658 आप झूठ बोल रहे हैं। कैसे… 42 00:01:57,201 --> 00:01:58,284 - एक मिनट। - एंथनी। 43 00:01:58,285 --> 00:02:00,745 अब आप लोग मुझे कन्फ़्यूज़ कर रहे हैं। एक मिनट रुकिए। 44 00:02:00,746 --> 00:02:04,583 एंथनी, हम सब एक्टर हैं, 45 00:02:05,417 --> 00:02:08,586 और यह एक टीवी शो है। 46 00:02:08,587 --> 00:02:11,005 - और यहाँ बस एक तुम ही असली हो। - नहीं। 47 00:02:11,006 --> 00:02:12,590 हाँ। 48 00:02:12,591 --> 00:02:14,259 उसे थोड़ा वक्त दो। 49 00:02:14,260 --> 00:02:17,178 - आराम से, यार। कोई जल्दी नहीं है। - अरे, यार। 50 00:02:17,179 --> 00:02:21,599 पता है सबसे अजीब बात क्या है, मैं शुरू से यही कह रहा हूँ। 51 00:02:21,600 --> 00:02:23,351 - शुरू से ही! - हमें पता है। 52 00:02:23,352 --> 00:02:25,103 - हमें पता है। - हमें पता है! 53 00:02:25,104 --> 00:02:28,064 हर बार लगता है, "आज और क्या हो सकता है? 54 00:02:28,065 --> 00:02:31,235 - लग रहा है जैसे किसी टीवी शो में हूँ।" - स्वागत है। 55 00:02:32,236 --> 00:02:34,445 हे भगवान… आप सब कमाल के एक्टर हैं। 56 00:02:34,446 --> 00:02:37,365 आप सब के सब। आप सब ज़बरदस्त एक्टर हैं। 57 00:02:37,366 --> 00:02:40,244 - मार्जरी भी? यह भी एक्टर हैं? - हाँ। 58 00:02:42,162 --> 00:02:44,163 हाँ। बिल्कुल। 59 00:02:44,164 --> 00:02:47,625 भले ही रॉकिंग ग्रैंडमाज़ कोई असली कंपनी नहीं थी, 60 00:02:47,626 --> 00:02:50,295 तुम यकीनन उसके सबसे अच्छे कर्मचारी थे। 61 00:02:50,296 --> 00:02:51,589 हाँ, सो तो है। 62 00:02:53,090 --> 00:02:56,968 तुमने साबित कर दिया कि तुम रॉकिंग ग्रैंडमाज़ परिवार से 63 00:02:56,969 --> 00:02:59,095 बहुत प्यार करते हो। 64 00:02:59,096 --> 00:03:02,640 हमने तुम्हें जिन भी हालातों में डाला, तुमने अपना आपा नहीं खोया। 65 00:03:02,641 --> 00:03:05,018 तुमने कैप्टन फ़न की ज़िम्मेदारी बहुत अच्छे से निभाई 66 00:03:05,019 --> 00:03:08,146 जब पहले ही दिन तुम्हारा बॉस रीट्रीट छोड़कर चला गया था। 67 00:03:08,147 --> 00:03:10,481 सब ठीक है। मज़ा आएगा। तुम कैप्टन फ़न हो। 68 00:03:10,482 --> 00:03:12,525 - कैप्टन फ़न। - तुम कर सकते हो। मैं नहीं कर सकता। 69 00:03:12,526 --> 00:03:13,611 और डगी। 70 00:03:14,361 --> 00:03:17,114 हे भगवान! तुमने हर रोज़ उसकी मदद की। 71 00:03:18,073 --> 00:03:19,991 वह मेरी बात नहीं मानेंगे, यार। 72 00:03:19,992 --> 00:03:21,826 - मैं हूँ ना। कोई नहीं। - कोई नहीं मानता। 73 00:03:21,827 --> 00:03:24,162 मुझे भरोसा है। पर लग रहा है कि आपको खुद पर भरोसा नहीं है। 74 00:03:24,163 --> 00:03:26,873 - मुझे है, लेकिन उन्हें नहीं है। - ठीक है, मैं आपका साथ दूँगा। 75 00:03:26,874 --> 00:03:29,417 - तो यह तुम्हारे डैड नहीं हैं? - यह मेरे डैड नहीं हैं। 76 00:03:29,418 --> 00:03:32,086 - सच में? - यह मेरे डैड नहीं हैं। सच में। 77 00:03:32,087 --> 00:03:34,047 यह मेरे डैड नहीं हैं, लेकिन हमारे बीच 78 00:03:34,048 --> 00:03:37,091 जो दोस्ती हुई, वह एकदम असली है। तुम हमेशा मेरे भाई रहोगे। 79 00:03:37,092 --> 00:03:39,385 - डगी का साथ देने के लिए शुक्रिया… - शुक्रिया। 80 00:03:39,386 --> 00:03:42,180 …और हर रोज़ मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। आई लव यू। 81 00:03:42,181 --> 00:03:43,973 बिल्कुल। लव यू टू, यार। 82 00:03:43,974 --> 00:03:46,685 - एंथनी! - रुको। एक मिनट रुक जाओ। 83 00:03:47,436 --> 00:03:50,021 क्या तुम्हें सच में स्नैक्स पसंद हैं? क्या वह सच था? 84 00:03:50,022 --> 00:03:53,358 क्या तुम सच में पीजे स्नैक टॉक बनाओगे, या वह सब झूठ था? 85 00:03:53,359 --> 00:03:55,276 अब लग रहा है कि बनाना ही पड़ेगा। 86 00:03:55,277 --> 00:03:56,111 हाँ! 87 00:03:59,031 --> 00:04:02,242 हैलो, एंथनी। मेरा नाम स्टेफ़नी है। हेलेन नहीं। 88 00:04:02,952 --> 00:04:03,994 और… 89 00:04:04,745 --> 00:04:07,790 आप मेरी फ़ेवरेट थीं। 90 00:04:10,709 --> 00:04:12,836 मैं बताना चाहती हूँ कि तुमने मेरे लिए क्या किया। 91 00:04:13,796 --> 00:04:15,089 एक उम्र के बाद, 92 00:04:15,714 --> 00:04:18,007 अक्सर लोग आप पर ध्यान नहीं देते। 93 00:04:18,008 --> 00:04:19,842 आपको आखिर में मौका मिलता है। 94 00:04:19,843 --> 00:04:21,679 खेलों के लिए आखिर में चुना जाता है। 95 00:04:22,846 --> 00:04:25,014 और तुमने एक बार भी मुझे उस नज़र से नहीं देखा। 96 00:04:25,015 --> 00:04:27,100 तुमने मुझे एक इंसान समझा… 97 00:04:27,101 --> 00:04:28,768 कोई बूढ़ी औरत नहीं। 98 00:04:28,769 --> 00:04:31,396 और मेरे लिए वह बहुत बड़ी बात है। 99 00:04:31,397 --> 00:04:34,691 और तुमने यहाँ सब को जितना प्यार दिया है, 100 00:04:34,692 --> 00:04:37,318 उससे मेरा दिल भर आया और मुझे बहुत खुशी हुई। 101 00:04:37,319 --> 00:04:41,948 और मुझे तुमसे मिलकर बहुत खुशी हुई और तुम बहुत ही अच्छे इंसान हो। 102 00:04:41,949 --> 00:04:43,908 और यह बात कभी मत भूलना, ठीक है? 103 00:04:43,909 --> 00:04:45,160 - जी, मैडम। - ठीक है। 104 00:04:47,788 --> 00:04:49,038 {\an8}हेलेन: आई लव यू। 105 00:04:49,039 --> 00:04:50,707 {\an8}एंथनी: आप हमेशा मेरी आंटी रहेंगी। 106 00:04:50,708 --> 00:04:53,418 {\an8}मैंने कहा था आपको देखकर मुझे मेरे आंटी याद आती हैं। वह सच था। 107 00:04:53,419 --> 00:04:55,004 और भी है। 108 00:04:56,380 --> 00:04:59,173 तुमने हम सब के लिए जितनी मेहनत की है, 109 00:04:59,174 --> 00:05:01,801 उसके लिए हम तुम्हें कुछ देना चाहेंगे। 110 00:05:01,802 --> 00:05:03,344 तनख्वाह का एक आखिरी चेक… 111 00:05:03,345 --> 00:05:05,513 जिसकी राशि है… 112 00:05:05,514 --> 00:05:09,226 डेढ़ लाख डॉलर। 113 00:05:15,107 --> 00:05:19,652 हाँ! 114 00:05:19,653 --> 00:05:20,696 हाँ, यार। 115 00:05:25,367 --> 00:05:30,122 ठीक है। बधाई हो, तुम… अरे, हाँ। हाँ। 116 00:05:31,206 --> 00:05:33,459 - शुक्रिया। माफ़ करना। - हम तुमसे प्यार करते हैं, यार। 117 00:05:34,334 --> 00:05:38,546 और अब हमारे साथ हैं कुछ खास मेहमान 118 00:05:38,547 --> 00:05:40,299 जो यहाँ आना चाहेंगे। 119 00:05:41,216 --> 00:05:45,429 और अगर तुम्हें एतराज़ ना हो, तो हम तुम्हें मिलवाना चाहेंगे… 120 00:05:46,096 --> 00:05:48,682 हमारी पूरी टीम से! 121 00:05:58,233 --> 00:06:01,069 बाप रे! इतने सारे लोग कहाँ से आ गए? 122 00:06:01,070 --> 00:06:03,447 आप लोग कहाँ छुपे हुए थे? 123 00:06:04,198 --> 00:06:07,909 इसे मुमकिन बनाने में बहुत सारे लोगों का हाथ है। 124 00:06:07,910 --> 00:06:11,288 ऐसा लग रहा था जैसे लोग हर तरफ़ से, हर जगह से निकलकर आ रहे हैं। 125 00:06:16,460 --> 00:06:18,628 मैं आप सब का शुक्रगुज़ार हूँ। 126 00:06:18,629 --> 00:06:20,671 मेरे मन में बहुत से सवाल हैं… 127 00:06:20,672 --> 00:06:23,925 जैसे मैं एक असिस्टेंट से 128 00:06:23,926 --> 00:06:26,220 एक टीवी शो पर कैसे पहुँच गया? 129 00:06:27,513 --> 00:06:29,055 तुम्हें सारे जवाब मिल जाएँगे। 130 00:06:29,056 --> 00:06:31,183 क्या मैं एक बार फिर अपने परिवार के गले लग सकता हूँ? 131 00:06:39,233 --> 00:06:42,986 कुछ महीने पहले… 132 00:06:43,612 --> 00:06:47,949 {\an8}हम ओक कैन्यन देखने आए हैं, इस सीज़न में यही हमारा घर होगा। 133 00:06:47,950 --> 00:06:52,120 "जूरी ड्यूटी" के पहले सीज़न में, हमें तीन कमरों के बारे में सोचना था, 134 00:06:52,121 --> 00:06:56,332 और इस बार हम जहाँ काम करेंगे, वह जगह उससे दस गुना बड़ी है। 135 00:06:56,333 --> 00:06:59,252 यहाँ पर रीट्रीट बनेगा। 136 00:06:59,253 --> 00:07:03,172 {\an8}सोच रहा हूँ कि यहाँ छोटे-छोटे टेंट लगाएँगे जो ऊपर से बंद होंगे। 137 00:07:03,173 --> 00:07:05,133 {\an8}मेरे पास यहाँ कुछ डिज़ाइन हैं। 138 00:07:05,134 --> 00:07:09,137 {\an8}मौजूदा ढाँचों के अलावा, हमें और बहुत कुछ बनाना पड़ेगा, 139 00:07:09,138 --> 00:07:12,223 {\an8}ताकि हमने यहाँ जो कुछ करने का सोचा है, वह सब अच्छे से हो पाए, 140 00:07:12,224 --> 00:07:14,100 {\an8}और साथ ही, सारी कास्ट और हीरो को लिए जगह हो 141 00:07:14,101 --> 00:07:16,602 {\an8}क्योंकि वे सब शूट के दौरान यहीं रहेंगे। 142 00:07:16,603 --> 00:07:18,813 {\an8}यह बहुत बड़ा काम है। 143 00:07:18,814 --> 00:07:21,399 {\an8}हम एक नकली दुनिया बना रहे हैं जिसमें वे सब रहेंगे। 144 00:07:21,400 --> 00:07:25,486 एक तरफ़ हम सेट बना रहे थे और दूसरी तरफ़ कास्ट इकट्ठा कर रहे थे। 145 00:07:25,487 --> 00:07:26,988 {\an8}हैलो, मेरा नाम रायन पेरेज़ है। 146 00:07:26,989 --> 00:07:29,073 {\an8}हैलो, मेरा नाम एरिका हरनान्डेज़ है। 147 00:07:29,074 --> 00:07:30,616 {\an8}मेरा नाम मार्क सली सेंट फ़्लर है। 148 00:07:30,617 --> 00:07:32,118 {\an8}मेरा नाम रेचल केली है। 149 00:07:32,119 --> 00:07:33,744 {\an8}हैलो। मेरा नाम वॉरन बर्क है। 150 00:07:33,745 --> 00:07:34,954 {\an8}स्टेफ़नी हॉज। 151 00:07:34,955 --> 00:07:36,247 {\an8}हैलो। मेरा नाम जिम वुड्स है। 152 00:07:36,248 --> 00:07:37,623 {\an8}हैलो, मेरा नाम रोब लेथन है। 153 00:07:37,624 --> 00:07:39,250 {\an8}हैलो, मेरा नाम एलेक्स बोनीफ़र है। 154 00:07:39,251 --> 00:07:42,211 मैं कह रहा हूँ, मैं तुम सब को इन्हीं नामों से बुलाऊँगा। 155 00:07:42,212 --> 00:07:43,546 मैं नए नाम नहीं सीखूँगा। 156 00:07:43,547 --> 00:07:45,965 हमें भी एक-दूसरे के असली नाम ठीक से नहीं पता। 157 00:07:45,966 --> 00:07:48,050 - हमें भी सब के नाम नहीं पता। - सच में? 158 00:07:48,051 --> 00:07:50,344 - मुझे इसका नाम नहीं पता। - हमें मुश्किल से… इस तरफ़? 159 00:07:50,345 --> 00:07:51,929 पर तुम एक-दूसरे के बहुत करीब लगते हो। 160 00:07:51,930 --> 00:07:54,348 मतलब, तुम लोगों ने कोई तैयारी नहीं थी क्या? 161 00:07:54,349 --> 00:07:56,434 - ठीक है। - हमने महीनों रिहर्सल की है। 162 00:07:56,435 --> 00:07:57,768 {\an8}रिहर्सल - दिन 1 163 00:07:57,769 --> 00:08:01,898 {\an8}हैलो, दोस्तो। "जूरी ड्यूटी" के अगले सीज़न में आपका स्वागत है। 164 00:08:01,899 --> 00:08:02,982 {\an8}रिहर्सल - सप्ताह 1 165 00:08:02,983 --> 00:08:04,358 {\an8}टेबल रीड ड्राफ़्ट 8/9/2024 166 00:08:04,359 --> 00:08:07,236 {\an8}"202, एक्ट वन। हम इंतज़ार कर रहे हैं कि डग आकर 167 00:08:07,237 --> 00:08:09,322 सुबह की मीटिंग शुरू करेगा।" 168 00:08:09,323 --> 00:08:10,449 "हैलो, दोस्तो। 169 00:08:11,825 --> 00:08:13,659 मैं एक बड़ा फ़ैसला लेने वाला हूँ। 170 00:08:13,660 --> 00:08:16,245 मुझे लगता है डैड के आने के बाद ही मीटिंग शुरू करनी चाहिए।" 171 00:08:16,246 --> 00:08:19,874 "किसी ने इसके खिलाफ़ कुछ नहीं कहा। सब बता रहे थे कि उन्हें कैसी नींद आई।" 172 00:08:19,875 --> 00:08:22,460 एक तरफ़ सीज़न वन की कास्ट कहानी में अजनबी बने थे, 173 00:08:22,461 --> 00:08:24,795 सीज़न टू की कास्ट कोवर्कर्स बने। 174 00:08:24,796 --> 00:08:29,717 इसलिए उन्हें साथ बिताए 20 सालों के पलों को रचना पड़ा, याद करना पड़ा। 175 00:08:29,718 --> 00:08:30,843 {\an8}रिहर्सल 176 00:08:30,844 --> 00:08:34,472 {\an8}मेरा नाम हेलेन शेफ़र है। मैं 1999 से यहाँ हूँ, मतलब, 26 साल से। 177 00:08:34,473 --> 00:08:37,600 {\an8}डग ने सबसे पहले मुझे काम पर रखा था। 178 00:08:37,601 --> 00:08:38,684 {\an8}बिल्कुल। 179 00:08:38,685 --> 00:08:43,731 {\an8}और मैं हैरान था कि लोगों को कोरिया के हनी-बटर चिप्स पसंद नहीं आए। 180 00:08:43,732 --> 00:08:46,151 {\an8}मुझे लगा लोगों को बहुत पसंद आएँगे, पर गलतियों हो जाती हैं। 181 00:08:47,611 --> 00:08:49,362 {\an8}मैं पाँच बजते ही निकल जाती हूँ। 182 00:08:49,363 --> 00:08:52,406 {\an8}मुझे अपने बच्चों को फ़ुटबॉल और कराटे क्लास से लाना होता है। 183 00:08:52,407 --> 00:08:54,826 {\an8}- हम हर शुक्रवार को चर्च जाते हैं। - आमीन। 184 00:08:55,410 --> 00:08:56,577 {\an8}भगवान भला करे। 185 00:08:56,578 --> 00:09:00,289 {\an8}यह शो करने से पहले, मुझे यह गलतफ़हमी थी 186 00:09:00,290 --> 00:09:03,960 कि अगर आप किसी आम इंसान के आस-पास खड़े होकर 187 00:09:03,961 --> 00:09:06,921 कोई अनस्क्रिप्टेड बात करते हैं, 188 00:09:06,922 --> 00:09:09,423 तो वही होगा आपका शो। 189 00:09:09,424 --> 00:09:12,385 पर मैं गलत था और इस शो में 190 00:09:12,386 --> 00:09:14,262 हमें बहुत सोच-समझकर एक्टिंग करनी थी। 191 00:09:14,263 --> 00:09:17,265 हमें पता हैं कि हमारे कैमरे यहाँ, यहाँ और यहाँ पर होंगे। 192 00:09:17,266 --> 00:09:20,268 तुम यहाँ आकर हीरो से बात करोगे, ठीक है? 193 00:09:20,269 --> 00:09:22,812 सीन शुरू होने से पहले, तुम्हारा काम होगा 194 00:09:22,813 --> 00:09:25,231 उससे बातें करते रहना, ठीक है? हाँ, हाँ। 195 00:09:25,232 --> 00:09:29,402 तो, तुम उससे ऐसे बात करोगे क्योंकि अब हीरो इस तरफ़ देखकर बात करेगा। 196 00:09:29,403 --> 00:09:32,488 - और तब हम हीरो को देख पाएँगे, ठीक है? - हाँ। 197 00:09:32,489 --> 00:09:35,283 बात करते वक्त, आपकी पोज़ीशन एकदम सही होनी चाहिए। 198 00:09:35,284 --> 00:09:37,368 {\an8}मुझे लगता है कि इसे घुमाना है। 199 00:09:37,369 --> 00:09:39,078 {\an8}जेक: केविन, बाईं तरफ़ जाओ। 200 00:09:39,079 --> 00:09:40,413 {\an8}प्री-प्रोडक्शन रिहर्सल 201 00:09:40,414 --> 00:09:41,539 स्टैन्ड इन #1 202 00:09:41,540 --> 00:09:42,623 अरे, यार। 203 00:09:42,624 --> 00:09:46,544 कभी-कभी, यह स्टेज म्यूज़िकल ज़्यादा लगता था, 204 00:09:46,545 --> 00:09:48,212 इम्प्रोव शो कम, 205 00:09:48,213 --> 00:09:49,964 क्योंकि पोज़ीशन का खयाल रखना पड़ता था। 206 00:09:49,965 --> 00:09:51,549 डैड, ऐसा मत कीजिए! 207 00:09:51,550 --> 00:09:52,508 स्टैन्ड इन #2 208 00:09:52,509 --> 00:09:53,801 {\an8}जाओ, रोको उन्हें। 209 00:09:53,802 --> 00:09:55,344 {\an8}उनके हाथ से पेन छीन लेना। 210 00:09:55,345 --> 00:09:56,846 {\an8}- हैलो। - हैलो। 211 00:09:56,847 --> 00:09:57,848 {\an8}क्या बात है? 212 00:10:02,894 --> 00:10:06,188 {\an8}अगर तुम वहाँ हमारी तरफ़ देखकर घबराओगी तो मज़ेदार लगेगा। 213 00:10:06,189 --> 00:10:07,273 {\an8}ठीक है। 214 00:10:07,274 --> 00:10:10,359 {\an8}और हम तुम्हें इस तरह से देखेंगे, ठीक है? रस्सियों को ऐसे पकड़कर चिल्लाओगी… 215 00:10:10,360 --> 00:10:11,861 {\an8}- क्या? नहीं! - हे भगवान। 216 00:10:11,862 --> 00:10:14,405 {\an8}और तुम हिलने की कोशिश करोगी पर हिल नहीं पाओगी। 217 00:10:14,406 --> 00:10:15,449 {\an8}हाँ, जैकी! 218 00:10:16,241 --> 00:10:17,825 {\an8}- हाँ! अच्छा! - हाँ! 219 00:10:17,826 --> 00:10:20,871 {\an8}हे भगवान। आखिर मैं यहाँ कर क्या रही हूँ? 220 00:10:21,371 --> 00:10:22,538 {\an8}मैं नहीं… 221 00:10:22,539 --> 00:10:23,707 {\an8}स्टंट रिहर्सल 222 00:10:24,916 --> 00:10:26,751 {\an8}- खींचकर पकड़ो। - फाड़ना मत। 223 00:10:26,752 --> 00:10:27,627 {\an8}क्या? 224 00:10:34,885 --> 00:10:37,386 {\an8}लगता है तुम्हारा चेहरा छिल गया है। 225 00:10:37,387 --> 00:10:41,349 {\an8}मैंने अभी इसका बैंड ही बजा देता। 226 00:10:41,350 --> 00:10:43,726 {\an8}एक, दो… 227 00:10:43,727 --> 00:10:47,313 {\an8}डगकैथलॉन में होने वाले मुकाबले की तैयारी के लिए, 228 00:10:47,314 --> 00:10:50,316 {\an8}वेंडी, जो एलिज़ाबेथ बनी है, और मैं चार्ली से मिले, 229 00:10:50,317 --> 00:10:52,318 {\an8}जो यहाँ के स्टंट कोऑर्डिनेटर है। 230 00:10:52,319 --> 00:10:54,111 उसकी रिहर्सल में सबसे मुश्किल था 231 00:10:54,112 --> 00:10:58,157 इन्फ़्लेटेबल कोर्स पर संतुलन बनाकर लड़ाई करना। 232 00:10:58,158 --> 00:10:59,326 - हे भगवान। - हाँ। 233 00:11:01,536 --> 00:11:04,830 पता नहीं कि इसकी तैयारी करते कैसे हैं। उस पर खड़े रहना बहुत मुश्किल होता है। 234 00:11:04,831 --> 00:11:06,957 यह तुम्हारा वज़न आराम से उठा सकता है। 235 00:11:06,958 --> 00:11:10,045 तुम कोहनी थोड़ी पीछे कर सकती हो, वह नैचुरल लगेगा। 236 00:11:11,088 --> 00:11:12,338 दो, और… 237 00:11:12,339 --> 00:11:15,466 वह सीन असली तब लगने लगा 238 00:11:15,467 --> 00:11:19,678 जब वेंडी गिरने के बाद किनारे की ओर जाती है और फिर दिखाते हैं कि उसका खून बह रहा है। 239 00:11:19,679 --> 00:11:22,932 मुझे दिखाओ। हे भगवान। खून बह रहा है। 240 00:11:22,933 --> 00:11:25,393 खून बह रहा है। मेरा खून बह रहा है। हे भगवान। 241 00:11:25,394 --> 00:11:28,562 ताकि उसे पता ना चले कि यह सब टीवी का जादू है। 242 00:11:28,563 --> 00:11:31,982 {\an8}हम सोच रहे हैं कि ग्रैंडमाज़ हॉट सॉस में कौन-कौन सी सॉस शामिल करना सही रहेगा। 243 00:11:31,983 --> 00:11:33,109 {\an8}हॉट सॉस मीटिंग 244 00:11:33,110 --> 00:11:35,694 हमने अब तक इसे चखकर नहीं देखा। हमने हरी वाली ट्राई की, 245 00:11:35,695 --> 00:11:37,322 और तुम्हें वह पसंद नहीं आई। 246 00:11:38,573 --> 00:11:40,116 शैनन कामिनागा एसोसिएट प्रोड्यूसर 247 00:11:40,117 --> 00:11:41,742 यह बहुत तीखी है। 248 00:11:41,743 --> 00:11:43,828 - तीखी है! - यह बहुत ज़्यादा तीखी है क्या? 249 00:11:43,829 --> 00:11:45,579 - बहुत तीखी है। - अब तक की सबसे तीखी सॉस है। 250 00:11:45,580 --> 00:11:47,748 {\an8}रेबेका: मुझे इसका स्वाद टायर जैसा लगा। 251 00:11:47,749 --> 00:11:50,543 महीनों तक स्क्रिप्ट लिखने, नई दुनिया को बनाने और रिहर्सल्स के बाद, 252 00:11:50,544 --> 00:11:53,629 लाइव जाने का वक्त आ गया था। 253 00:11:53,630 --> 00:11:55,381 आज पहला दिन है। 254 00:11:55,382 --> 00:11:57,049 {\an8}मज़े कीजिए। आपका दिन अच्छा हो। 255 00:11:57,050 --> 00:11:59,093 {\an8}आज हम वह सारी मस्ती और खेल देखेंगे 256 00:11:59,094 --> 00:12:01,303 {\an8}जो अगले दो हफ़्तों में हमें करना है। 257 00:12:01,304 --> 00:12:04,181 {\an8}हम बहुत खुश हैं कि आप सबके साथ काम करने का मौका मिला। 258 00:12:04,182 --> 00:12:07,143 {\an8}इसलिए बहुत-बहुत शुक्रिया। हम यहाँ तक आ गए हैं। 259 00:12:07,144 --> 00:12:08,477 {\an8}चलो मज़े करते हैं, दोस्तो। 260 00:12:08,478 --> 00:12:11,814 {\an8}शूट का पहला दिन 261 00:12:11,815 --> 00:12:15,109 {\an8}अच्छा। तो शुरू करते हैं। काम शुरू। 262 00:12:15,110 --> 00:12:17,945 {\an8}ब्रायन, हीरो आ गया है। हीरो आ गया है। 263 00:12:17,946 --> 00:12:22,491 2 आर, वाइड शॉट लो और इस फ़्रेम में पीजे भी दिखना चाहिए। 264 00:12:22,492 --> 00:12:24,160 टेकनिकल जानकारी सीज़न 1 - सीज़न 2 265 00:12:24,161 --> 00:12:26,787 कैमरा हीरो के करीब ले जाओ। 266 00:12:26,788 --> 00:12:28,164 29 कैमरे 48 267 00:12:28,165 --> 00:12:31,125 {\an8}कॉनफ्रेंस रूम की लाइट्स ऑटोमैटिक ऑफ़ पर रहने दो। कोई बात नहीं। 268 00:12:31,126 --> 00:12:32,543 {\an8}2,100 घंटे की फुटेज 3,600 269 00:12:32,544 --> 00:12:35,379 {\an8}आज यहाँ करीब 45-50 कैमरे हैं। 270 00:12:35,380 --> 00:12:37,173 {\an8}क्रिस डार्नेल फ़ोटोग्राफ़ी डायरेक्टर 271 00:12:37,174 --> 00:12:40,051 हर जगह टेंट लगाए हैं। सब कुछ ब्लैक आउट करना पड़ा। 272 00:12:40,802 --> 00:12:44,681 एक और नकली दीवार है। हमने हॉल को छोटा कर दिया है। 273 00:12:46,892 --> 00:12:48,143 - हैलो। - मैं… 274 00:12:49,352 --> 00:12:52,021 मैं बस… इतना कुछ बस मेरे लिए? 275 00:12:52,022 --> 00:12:52,856 हाँ। 276 00:12:57,903 --> 00:13:00,446 यह… इस कमरे का असली नाम क्या है? 277 00:13:00,447 --> 00:13:02,448 - कंट्रोल। - कंट्रोल रूम। 278 00:13:02,449 --> 00:13:06,410 और हर रोज़, इस कमरे में करीब 30 लोग छिपे रहते थे। 279 00:13:06,411 --> 00:13:09,455 एकदम खामोश। और हम हर सुबह और शाम को चुपके से बाहर निकलते थे। 280 00:13:09,456 --> 00:13:10,706 पता है, कमाल की बात क्या है? 281 00:13:10,707 --> 00:13:14,001 मैंने कई बार सोचा, "क्या… हम कभी पीछे नहीं जाते। वहाँ है क्या?" 282 00:13:14,002 --> 00:13:16,921 ठीक है, बाहर चलते हैं। चलो। 283 00:13:16,922 --> 00:13:18,631 एंथनी, ये गाड़ियाँ देख रहे हो? 284 00:13:18,632 --> 00:13:19,673 हाँ? 285 00:13:19,674 --> 00:13:21,676 हाँ, इनमें भी कैमरे लगे हैं। 286 00:13:22,302 --> 00:13:24,512 - हर जगह कैमरे छिपा रखे हैं। - हर जगह। 287 00:13:24,513 --> 00:13:27,848 {\an8}हर जगह कैमरे छिपा रखे थे। जैसे, कचरे के डिब्बे 288 00:13:27,849 --> 00:13:31,101 दिखते तो आम कचरे के डिब्बों जैसे थे, पर उनके पीछे कैमरे लगे होते थे। 289 00:13:31,102 --> 00:13:35,231 {\an8}जब तुम चल रहे होते, तो तार पर लटका कोई कैमरा तुम्हारा पीछा करता रहता। 290 00:13:35,232 --> 00:13:36,566 {\an8}हाँ, वह बहुत मस्त था। 291 00:13:38,026 --> 00:13:38,943 यह देखो। 292 00:13:38,944 --> 00:13:42,029 - क्या हाल है, यार? - हमारी नज़र हर वक्त तुम पर थी। 293 00:13:42,030 --> 00:13:43,197 हे भगवान। 294 00:13:43,198 --> 00:13:45,991 {\an8}जे: आज तुम पाँच सेकंड तक मेरे कैमरे की तरफ़ देखते रहे। 295 00:13:45,992 --> 00:13:47,993 {\an8}फिर तुमने ठीक इसके लेंस की तरफ़ देखा। 296 00:13:47,994 --> 00:13:49,745 {\an8}और हमें लगा, "अरे, नहीं।" 297 00:13:49,746 --> 00:13:52,790 {\an8}- जब तुम चाबी वाले का इंतज़ार कर रहे थे। - मुझे बिल्कुल नहीं पता था। 298 00:13:52,791 --> 00:13:55,626 मैं सब याद करके यह समझने की कोशिश कर रहा हूँ कि… 299 00:13:55,627 --> 00:13:58,087 कैसे? मैंने यह कैसे नहीं देखा? मैं कैसे… 300 00:13:58,088 --> 00:14:01,006 मैंने यह सब होते हुए कैसे नहीं देखा? 301 00:14:01,007 --> 00:14:03,050 हर सुबह जब तुम बाहर जाते थे, 302 00:14:03,051 --> 00:14:05,803 - ये लोग अंदर आते थे… - सब अंदर चले जाते थे। 303 00:14:05,804 --> 00:14:07,304 …फिर हम बाहर चले जाते थे। 304 00:14:07,305 --> 00:14:08,806 मुझे अजीब लगता था क्योंकि कभी-कभी 305 00:14:08,807 --> 00:14:11,767 हम सुबह में बस नाश्ता करके लौट आते, और मुझे लगता था, 306 00:14:11,768 --> 00:14:14,229 "हम क्या… हम यहाँ कर क्या रहे हैं?" 307 00:14:14,938 --> 00:14:17,690 हम हीरो को किसी काम के लिए भेज देते, 308 00:14:17,691 --> 00:14:20,901 {\an8}फिर करीब सौ लोग उस छोटी सी जगह में आ जाते, 309 00:14:20,902 --> 00:14:23,113 जैसे कॉकरोच निकल आए हों… 310 00:14:24,155 --> 00:14:25,573 फिर फटाफट एक मीटिंग होती, 311 00:14:25,574 --> 00:14:27,992 क्योंकि लगता, "वह अभी आ जाएगा! हमें बाहर जाना होगा!" 312 00:14:27,993 --> 00:14:31,078 बातें बंद करो। चलो। हमें यहाँ से निकलना होगा। 313 00:14:31,079 --> 00:14:33,247 अच्छा, दोस्तो, फटाफट बात खत्म करते हैं, 314 00:14:33,248 --> 00:14:35,416 क्योंकि उसे छोटा सा काम दिया है, और देर हो गई है। 315 00:14:35,417 --> 00:14:39,296 हमें यहाँ से निकलना है, पर सच में, आज कमाल का काम किया। 316 00:14:42,090 --> 00:14:43,924 सौ लोग बाहर निकल जाते, 317 00:14:43,925 --> 00:14:46,427 और फिर बस हम 14 लोग रह जाते। 318 00:14:46,428 --> 00:14:47,761 {\an8}तुमने मेरा कार्ड देखा? 319 00:14:47,762 --> 00:14:49,138 {\an8}- हाँ। - हाँ। 320 00:14:49,139 --> 00:14:50,347 {\an8}काम के बाद 321 00:14:50,348 --> 00:14:55,144 {\an8}हाँ, कैमरे बंद हो गए हैं, लेकिन हम तब भी एक्टिंग कर रहे होते। 322 00:14:55,145 --> 00:14:56,187 {\an8}चलो भी, यार। 323 00:14:56,896 --> 00:14:58,439 {\an8}- लो! - ऊनो, बॉस। 324 00:14:58,440 --> 00:15:00,150 {\an8}काम के बाद 325 00:15:12,037 --> 00:15:13,413 यकीन नहीं हो रहा, यार। 326 00:15:15,415 --> 00:15:18,083 फिर से स्वागत है। हमारे बीच में, जहाँ तुम्हारी सही जगह है। 327 00:15:18,084 --> 00:15:19,460 यह मुझे अजीब लगता था। 328 00:15:19,461 --> 00:15:22,588 सोचता, "असिस्टेंट को बीच में क्यों बिठाया है?" मैं एकदम बीचोबीच था। 329 00:15:22,589 --> 00:15:25,799 पहले दिन तुमने कहा था, "मुझे बीचोबीच बिठा दिया है।" मैंने कहा… 330 00:15:25,800 --> 00:15:27,468 इतनी प्लानिंग के बावजूद 331 00:15:27,469 --> 00:15:30,387 ऐसा कई बार हुआ जब कास्ट को इम्प्रोवाइज़ करना पड़ा। 332 00:15:30,388 --> 00:15:35,100 तुमने सुना कि आज हम शो का अंत कैसे बिगाड़ने वाले थे? 333 00:15:35,101 --> 00:15:36,518 - हैलो। - हैलो, आप कैसे हैं? 334 00:15:36,519 --> 00:15:37,686 - बढ़िया। और आप? - बढ़िया। 335 00:15:37,687 --> 00:15:39,146 - शुक्रिया। - कोई बात नहीं। 336 00:15:39,147 --> 00:15:41,565 जब नोटरी आया, हम चाहते थे कि वह अपनी चाबियाँ 337 00:15:41,566 --> 00:15:44,276 और स्टैंप कार में ही छोड़ दे ताकि तब डील साइन ना हो सके, 338 00:15:44,277 --> 00:15:45,527 लेकिन जब वह आया… 339 00:15:45,528 --> 00:15:47,739 मैं दिखा देता हूँ कि वे कहाँ हैं। 340 00:15:48,615 --> 00:15:50,032 {\an8}क्रिस: खिड़की क्यों खुली हुई है? 341 00:15:50,033 --> 00:15:51,158 यह क्या… 342 00:15:51,159 --> 00:15:53,869 - उसकी कार में कोई भी… - हाथ अंदर डाल सकता था? हाँ। 343 00:15:53,870 --> 00:15:56,288 हाथ अंदर डालकर उसे खोल सकते थे। और हमें लगा, "नहीं।" 344 00:15:56,289 --> 00:15:58,083 मार्जरी, एक मुश्किल हो गई है। 345 00:15:58,708 --> 00:16:00,793 मुझे उसका कार्ट चाहिए। क्या उसके पास कार्ट है? 346 00:16:00,794 --> 00:16:03,420 जल्दी से वेलकम सेंटर के पास आओ। 347 00:16:03,421 --> 00:16:05,255 वेलकम सेंटर के सामने आओ। 348 00:16:05,256 --> 00:16:07,257 ठीक है, अब मैं क्या करूँ? 349 00:16:07,258 --> 00:16:09,093 वह अभी कार लॉक होने का बहाना नहीं बना सकता 350 00:16:09,094 --> 00:16:12,346 क्योंकि उसकी कार की खिड़की खुली है और उसे पता नहीं है। 351 00:16:12,347 --> 00:16:14,056 तो, तुम्हें जाकर उसकी मदद करनी होगी… 352 00:16:14,057 --> 00:16:15,182 जल्दी। भागो। 353 00:16:15,183 --> 00:16:17,977 जल्दी जाओ, मार्जरी। माफ़ करना। कहो, "अच्छा हुआ तुम आ गए।" 354 00:16:19,521 --> 00:16:20,689 अच्छा हुआ तुम आ गए। 355 00:16:21,356 --> 00:16:22,481 - हैलो। - पता है, मैं… 356 00:16:22,482 --> 00:16:24,358 - एक मिनट रुको। मैं… - नहीं। 357 00:16:24,359 --> 00:16:25,984 - उसे रोको। - एक मिनट रुको। 358 00:16:25,985 --> 00:16:27,986 उसे अभी रोको! वह वापस जाने वाला है। 359 00:16:27,987 --> 00:16:29,321 - रुको। - नहीं! 360 00:16:29,322 --> 00:16:31,198 - उससे हाथ मिलाओ। - हैलो, मैं मार्जरी हूँ। 361 00:16:31,199 --> 00:16:33,242 - हैलो, मार्जरी। आर्नल्ड। कैसी हो? - हाँ। 362 00:16:33,243 --> 00:16:34,493 मिलकर अच्छा लगा। माफ़ करना। 363 00:16:34,494 --> 00:16:36,078 - तुम आ गए। - हाँ, बिल्कुल। 364 00:16:36,079 --> 00:16:37,663 - बहुत बढ़िया। - बस एक मिनट रुकना। 365 00:16:37,664 --> 00:16:40,083 नहीं, नहीं। नहीं, उसे रोको! 366 00:16:40,792 --> 00:16:42,710 - नहीं। कोई बात नहीं। - ठीक है। 367 00:16:42,711 --> 00:16:45,045 सब ठीक है। तुम बिज़नेस सेंटर में जाओ। 368 00:16:45,046 --> 00:16:46,088 - ठीक। - मैं ले जाता हूँ। 369 00:16:46,089 --> 00:16:47,215 - हाँ, माफ़ करना। - ठीक है। 370 00:16:48,508 --> 00:16:50,175 उसके साथ रहना। 371 00:16:50,176 --> 00:16:52,053 हाँ। आराम से उसके पीछे-पीछे चलो। 372 00:16:52,721 --> 00:16:56,391 बहुत-बहुत शुक्रिया यहाँ आकर हमारी मदद करने के लिए ताकि यह… 373 00:16:57,392 --> 00:16:58,559 डील हो सके। 374 00:16:58,560 --> 00:17:01,688 उन्हें वापस मत जाने देना। जॉन खिड़की बंद कर देगा। कार लॉक कर देंगे। 375 00:17:03,565 --> 00:17:05,983 जल्द ही वह कहेगा कि स्टैंप कार में रह गए। 376 00:17:05,984 --> 00:17:07,401 {\an8}जॉन ओ'रूर्की फ़र्स्ट एडी 377 00:17:07,402 --> 00:17:09,653 {\an8}डग, उसे नहीं पता कि कार लॉक हो गई है, 378 00:17:09,654 --> 00:17:13,240 इसलिए उसे स्टैंप लेने कार में वापस जाना होगा। 379 00:17:13,241 --> 00:17:14,576 - हे भगवान। मैं… - शुक्रिया। 380 00:17:15,243 --> 00:17:16,994 मैं अपने स्टैंप कार में छोड़ आया। 381 00:17:16,995 --> 00:17:18,747 - कार लॉक है ना? - हाँ। 382 00:17:20,290 --> 00:17:23,292 मार्जरी की तारीफ़ करनी पड़ेगी। वह क्या दौड़ी थी। 383 00:17:23,293 --> 00:17:25,419 मार्जरी, तुमने हमें बचा लिया। 384 00:17:25,420 --> 00:17:29,006 कोई बात नहीं। बाद में बता देना कि हुआ क्या था। 385 00:17:29,007 --> 00:17:31,133 प्रकृति ने भी हमारी स्क्रिप्ट बदलने की कोशिश की। 386 00:17:31,134 --> 00:17:32,217 हाइकिंग शूज़? हाँ। 387 00:17:32,218 --> 00:17:33,135 {\an8}डगी को ढूँढ़ने का दिन 388 00:17:33,136 --> 00:17:36,014 {\an8}ज़रा रुककर सुनो कि वे कहाँ जा रहे हैं। 389 00:17:38,516 --> 00:17:39,768 {\an8}वे फ़ायर ट्रक हैं। 390 00:17:40,268 --> 00:17:42,854 {\an8}पहले कहीं से धुएँ की महक आ रही थी। 391 00:17:43,688 --> 00:17:44,605 {\an8}रामिरेज़ आग 392 00:17:44,606 --> 00:17:47,274 {\an8}चार मिनट पहले, तीन हेलिकॉप्टर इस काम में लगे थे। 393 00:17:47,275 --> 00:17:49,151 {\an8}- पाँच एकड़ का इलाका है। - हाँ। 394 00:17:49,152 --> 00:17:51,528 {\an8}वहाँ। मुझे वहाँ एक हेलिकॉप्टर दिख रहा है। 395 00:17:51,529 --> 00:17:53,071 {\an8}डगी को ढूँढ़ने का दिन 396 00:17:53,072 --> 00:17:56,158 {\an8}उस दिन प्लेन देखकर लगा, "आवाज़ की वजह से नहीं रुक सकते।" 397 00:17:56,159 --> 00:17:58,452 {\an8}- यह क्या… मतलब… - "आवाज़ की वजह से नहीं रुक सकते।" 398 00:17:58,453 --> 00:18:00,412 {\an8}निक: तीन प्लेन, तीन हेलिकॉप्टर थे। 399 00:18:00,413 --> 00:18:01,997 {\an8}- इसकी उम्मीद ही नहीं थी। - ज़बरदस्त था। 400 00:18:01,998 --> 00:18:05,501 {\an8}हम तैयारी कर रहे हैं कि अगर बात आगे बढ़ी, तो यहाँ से तेज़ी से निकलना पड़ सकता है। 401 00:18:05,502 --> 00:18:07,836 {\an8}सब लोग उसके लिए तैयार रहना। 402 00:18:07,837 --> 00:18:11,382 {\an8}तुम लोगों ने मेरे लिए हेलिकॉप्टर बुलाए हैं क्या या… 403 00:18:12,258 --> 00:18:13,383 {\an8}क्या मार्जरी ने… 404 00:18:13,384 --> 00:18:15,385 {\an8}पता नहीं… क्या मार्जरी ने बुलाया है… 405 00:18:15,386 --> 00:18:17,971 {\an8}- हेलिकॉप्टर रेस्क्यू? - मुझे नहीं लगता। 406 00:18:17,972 --> 00:18:19,556 {\an8}जब तुम गायब हो गए थे? हो सकता है। 407 00:18:19,557 --> 00:18:21,058 {\an8}उम्मीद है कि उसने नहीं बुलाए। 408 00:18:21,059 --> 00:18:22,101 {\an8}मुझे नहीं लगता। 409 00:18:26,856 --> 00:18:29,525 वैसे, एक बात बता दें 410 00:18:29,526 --> 00:18:31,985 कि यहाँ कई स्पीकर्स आए और एजुकेशनल क्लास हुईं। 411 00:18:31,986 --> 00:18:36,114 उनमें से सिर्फ़ तीन या चार असली स्पीकर थे। 412 00:18:36,115 --> 00:18:39,368 अधिकतर बस एक्टर थे जो सलाह देने की 413 00:18:39,369 --> 00:18:42,037 और उनसे जुड़े मज़ाक करने की कोशिश कर रहे थे। 414 00:18:42,038 --> 00:18:43,914 {\an8}और कोई सवाल है? हाँ। 415 00:18:43,915 --> 00:18:47,459 {\an8}क्या आप राजनीति में पैसे के नुक़सानदेह असर के बारे में बता सकते हैं? 416 00:18:47,460 --> 00:18:48,753 {\an8}एरिक स्वॉलवेल कांग्रेसमैन 417 00:18:49,504 --> 00:18:50,755 {\an8}हेलेन की आँखें बंद हैं। 418 00:18:52,048 --> 00:18:54,424 {\an8}- बाप रे। - ठीक है। देख रही थी कि नाटक तो नहीं है। 419 00:18:54,425 --> 00:18:57,261 {\an8}हमें सेमीनार के दौरान हँसना नहीं था पर मेरी हँसी छूट जाती थी। 420 00:18:57,262 --> 00:18:59,388 {\an8}मुझे वन नाइट स्टैंड करके भी देखना है। 421 00:18:59,389 --> 00:19:01,640 {\an8}- हे भगवान। - ऐसा मत करना। 422 00:19:01,641 --> 00:19:04,476 {\an8}वह इतनी बेहूदा बात थी कि मैं हँसी रोक ही नहीं पाई। 423 00:19:04,477 --> 00:19:06,854 {\an8}आप क्या कर रहे हैं? क्यों… 424 00:19:06,855 --> 00:19:09,273 {\an8}आपने मेरा कंप्यूटर बंद क्यों किया? 425 00:19:09,274 --> 00:19:13,026 {\an8}आपने आज पाँचवीं बार यह किया है। 426 00:19:13,027 --> 00:19:17,281 {\an8}मुझे सेमीनार में बहुत दिक्कत होती थी क्योंकि मेरी हँसी छूट जाती थी। 427 00:19:17,282 --> 00:19:19,867 {\an8}पर अगर मैं एचआर से होता और आप मुझे यह देतीं, 428 00:19:19,868 --> 00:19:23,078 {\an8}तो मुझे लगता कि इस पर चीरीयोज़ लिखा है। तो, वह… 429 00:19:23,079 --> 00:19:25,414 {\an8}- लिखावट से बहुत कुछ पता चल जाता है। - हाँ। 430 00:19:25,415 --> 00:19:26,790 {\an8}इयन रॉबर्ट्स "स्कॉट नॉरिस" 431 00:19:26,791 --> 00:19:29,126 {\an8}शुक्र है मेरा पीनस मेरे सूट में ही रहा। 432 00:19:29,127 --> 00:19:31,169 {\an8}लेकिन मुझे टेस्टिकल्स की फ़िक्र हो रही थी क्योंकि… 433 00:19:31,170 --> 00:19:34,256 स्कॉट नॉरिस वाली वर्कशॉप जिसमें वह टेस्टिकल्स की बात कर रहे थे। 434 00:19:34,257 --> 00:19:36,008 मतलब, हमें झटके पर झटके लग रहे थे। 435 00:19:36,009 --> 00:19:39,177 कई बार पता ही नहीं होता था कि सेमीनार में क्या होगा। 436 00:19:39,178 --> 00:19:40,846 {\an8}मेरे टेस्टिकल्स काले हैं। 437 00:19:40,847 --> 00:19:43,515 {\an8}- हे भगवान। - सख्त हैं, बर्फ़ की तरह ठंडे पड़े हैं। 438 00:19:43,516 --> 00:19:47,686 {\an8}अब, वे काले पड़े टिशू जो मेरे टेस्टिकल्स थे, मैंने खुद को… 439 00:19:47,687 --> 00:19:49,605 {\an8}इयन रॉबर्ट्स बहुत ही मज़ेदार थे। 440 00:19:49,606 --> 00:19:53,942 {\an8}उन्होंने किरदार में रहते हुए, 441 00:19:53,943 --> 00:19:56,069 {\an8}हमें इतना हँसाया कि पूछो मत। 442 00:19:56,070 --> 00:19:58,530 {\an8}टेस्टिकल्स को बर्फ़ से ढका और बस बैठा रहा। 443 00:19:58,531 --> 00:20:00,575 {\an8}और तब मैंने कहा, "हे भगवान, मेरी जान ले लो।" 444 00:20:03,995 --> 00:20:05,537 {\an8}एमिली पेंडरगास्ट "एमी पैटर्सन" 445 00:20:05,538 --> 00:20:07,164 {\an8}मेरी एक मनपसंद याद है 446 00:20:07,165 --> 00:20:10,459 जब रोब और मैं सेजब्रश में किस कर रहे थे, 447 00:20:10,460 --> 00:20:13,295 और मैंने इयरफ़ोन पहना हुआ था और… 448 00:20:13,296 --> 00:20:16,257 मैं रोब के मुँह के अंदर ही अंदर उसे सब कुछ बता रही थी। 449 00:20:17,508 --> 00:20:19,968 कह रही थी, "वे आ रहे हैं। वे देख रहे हैं। 450 00:20:19,969 --> 00:20:20,970 लगे रहो।" 451 00:20:21,846 --> 00:20:26,351 बहुत मज़ा आया क्योंकि हमें एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए महसूस कर पा रहे थे। 452 00:20:27,060 --> 00:20:29,812 {\an8}एमी: उन्हें आते हुए देख सकते हो? 453 00:20:30,438 --> 00:20:31,647 {\an8}सेजब्रश कंट्रोल रूम 454 00:20:31,648 --> 00:20:33,816 {\an8}- अच्छा, एमी। अभी नहीं, पर तैयार रहना। - ठीक है। 455 00:20:34,484 --> 00:20:36,360 - हे भगवान। - वाह, वे तो… 456 00:20:36,361 --> 00:20:38,946 मतलब, एंथनी का उस तरह से डांस करना। 457 00:20:38,947 --> 00:20:41,448 वह आ रहा है। तुम्हारी तरफ़ आ रहा है। 458 00:20:41,449 --> 00:20:42,825 {\an8}एमी: वह आ रहा है। 459 00:20:44,661 --> 00:20:45,495 {\an8}भाई! 460 00:20:46,287 --> 00:20:47,496 {\an8}यार! 461 00:20:47,497 --> 00:20:48,665 {\an8}रुको, रुको। 462 00:20:49,248 --> 00:20:50,832 {\an8}जेक: किस करते रहो। रुको मत। 463 00:20:50,833 --> 00:20:52,668 {\an8}जेक: वह देख रहा है। करते रहो। 464 00:20:52,669 --> 00:20:53,919 {\an8}एमी: रुको मत। 465 00:20:53,920 --> 00:20:55,504 {\an8}एमी: वह देख रहा है। 466 00:20:55,505 --> 00:20:59,049 एक तरफ़ केविन को मना कर दिया और दूसरी तरफ़ एंथनी को किस किया, 467 00:20:59,050 --> 00:21:00,592 और मैं सोच रहा था, "एमी…" 468 00:21:00,593 --> 00:21:02,178 ना हर्पीस, ना हिक्की। 469 00:21:02,762 --> 00:21:03,846 ना ही कोई रिश्ता है। 470 00:21:05,890 --> 00:21:09,977 और तुम्हें यह सुनकर बिल्कुल यकीन नहीं होगा, 471 00:21:09,978 --> 00:21:11,395 पर मेरे दो बच्चे हैं। 472 00:21:11,396 --> 00:21:15,400 वाह, रोब! बधाई हो। हाँ। 473 00:21:16,150 --> 00:21:17,526 {\an8}रोब लेथन "एंथनी" 474 00:21:17,527 --> 00:21:20,821 {\an8}मैं यहाँ पर असिस्टेंट सोर्सिंग और प्रोक्योरमेंट मैनेजर हूँ। 475 00:21:20,822 --> 00:21:25,534 तो, मेरा काम है हॉट सॉस बनाने का सारा सामान 476 00:21:25,535 --> 00:21:26,868 - ऑर्डर करना… - हैलो। 477 00:21:26,869 --> 00:21:27,787 ओह, हैलो। 478 00:21:29,080 --> 00:21:30,456 इसने जैसी एक्टिंग की… 479 00:21:31,541 --> 00:21:36,003 मुझे इस पर, इसकी शख्सियत पर, एक-एक बात पर पूरा यकीन था। 480 00:21:36,004 --> 00:21:38,213 और मैं सोच रहा था, "यह बंदा बड़ा दिलचस्प है।" 481 00:21:38,214 --> 00:21:41,926 {\an8}केविन: वह आपका पोस्टमैन है, माँ। वह जासूसी नहीं कर रहा है। 482 00:21:42,468 --> 00:21:44,886 {\an8}केविन: वह उसे खोल सकता है। मेलबॉक्स तो खोलना ही पड़ेगा। 483 00:21:44,887 --> 00:21:47,765 बुरा मत मानना, पर क्या तुम माँ के लाडले हो? 484 00:21:49,976 --> 00:21:51,893 मैं… हाँ… हाँ। 485 00:21:51,894 --> 00:21:54,438 अरे। शर्मिंदा होने की ज़रूरत नहीं है। 486 00:21:54,439 --> 00:21:56,815 मैं माँ को भी उतने ही कॉल करता हूँ जितने बेटे को करता हूँ। 487 00:21:56,816 --> 00:21:58,442 - मैं समझता हूँ। - यही असली ताकत है। 488 00:21:58,443 --> 00:21:59,902 - हाँ। - हाँ। 489 00:22:00,028 --> 00:22:01,194 {\an8}त्रिउकास का पहुँचना 490 00:22:01,195 --> 00:22:04,615 {\an8}तुम्हें इस सीज़न के विलेन कैसे लगे, जब त्रिउकास की टीम यहाँ आई? 491 00:22:06,242 --> 00:22:10,662 वो सब तो… मुझे रोबोट जैसे लगे। 492 00:22:10,663 --> 00:22:12,748 वे एक बड़ी कंपनी से आए थे 493 00:22:12,749 --> 00:22:14,249 और सब एक जैसे दिखते थे। 494 00:22:14,250 --> 00:22:15,333 {\an8}मॉर्निंग मीटिंग 495 00:22:15,334 --> 00:22:19,672 {\an8}मेरा इसमें कोई फ़ायदा नहीं है। मैं बस कर्मचारियों का भला चाहता हूँ। 496 00:22:20,506 --> 00:22:24,259 उम्मीद करता हूँ कि कोई बड़ा बिज़नेस हमारी कंपनी को टेकओवर करके 497 00:22:24,260 --> 00:22:26,845 उसे पूरी तरह बदल ना दे। 498 00:22:26,846 --> 00:22:29,139 मेरा दिल तुम्हारे साथ था, 499 00:22:29,140 --> 00:22:32,350 भले ही मुझे तुम्हारी नफ़रत चाहिए थी और यह देख बड़ा अच्छा लगा कि कैसे तुम… 500 00:22:32,351 --> 00:22:36,313 झूठ नहीं कहूँगा। तुमने कमाल का काम किया। मुझे अभी भी थोड़ा सा… 501 00:22:36,314 --> 00:22:39,232 ज़्यादा नहीं, पर अब भी तुम लोगों को देखकर लगता है, 502 00:22:39,233 --> 00:22:41,027 "इन लोगों को यहाँ से भगाओ।" 503 00:22:42,445 --> 00:22:44,404 इन्होंने भी बहुत बढ़िया एक्टिंग की। 504 00:22:44,405 --> 00:22:47,574 वह एक्टिंग थी क्योंकि हम रोबोट नहीं हैं। 505 00:22:47,575 --> 00:22:49,327 {\an8}हमारे अंदर भी दिल है। 506 00:22:49,452 --> 00:22:52,454 {\an8}और इन लोगों के साथ बदतमीज़ी करके बहुत बुरा लग रहा था। 507 00:22:52,455 --> 00:22:54,748 {\an8}- तुम सब बड़े दिलदार थे। - मैं बुरी हूँ। सच में बुरी हूँ। 508 00:22:54,749 --> 00:22:55,916 {\an8}रेचल हाइन "जीन" 509 00:22:55,917 --> 00:22:56,917 {\an8}ग्रुप इंटरव्यू 510 00:22:56,918 --> 00:22:58,126 {\an8}मैं इतना ही कहूँगा, 511 00:22:58,127 --> 00:23:01,713 {\an8}अगर त्रिउकास को लगता है कि वे आकर जो चाहे वो कर सकते हैं, 512 00:23:01,714 --> 00:23:03,424 {\an8}तो उन्हें ज़ोरदार झटका लगने वाला है। 513 00:23:04,092 --> 00:23:07,303 तुम यह भी जानना चाहोगे कि सब जिन्हें बॉय रेड 514 00:23:08,179 --> 00:23:09,721 - और गर्ल रेड बुलाते हैं… - हाँ। 515 00:23:09,722 --> 00:23:11,807 …वे इस शो के लेखक भी हैं। 516 00:23:11,808 --> 00:23:14,184 - अरे, वाह, सच में? - ये दोनों, हाँ। 517 00:23:14,185 --> 00:23:15,519 - बहुत बढ़िया। - हमें बताया गया 518 00:23:15,520 --> 00:23:17,604 कि तुमने कहा, "यह कोई लिख नहीं सकता।" 519 00:23:17,605 --> 00:23:19,439 - हमने कहा, "लिख सकते हैं।" - नहीं लिख सकते। 520 00:23:19,440 --> 00:23:21,943 शायद लिख सकते हैं। मैं गलत था। 521 00:23:24,278 --> 00:23:27,572 डगी भाग गया और तुमने कहा, "वह ज़रूर उस पहाड़ पर होगा।" 522 00:23:27,573 --> 00:23:30,117 - बिल्कुल होगा। - हमें लग रहा था, "हे भगवान, इसे कैसे पता?" 523 00:23:30,118 --> 00:23:31,409 हाँ। 524 00:23:31,410 --> 00:23:34,204 मुझे कुछ हद तक लगता है कि शायद वह उस तरफ़ गया होगा, 525 00:23:34,205 --> 00:23:37,124 अकेला रहकर, इन वादियों में खो जाने के लिए। 526 00:23:37,125 --> 00:23:39,292 - हाँ। - ऊपर पहाड़ों में। 527 00:23:39,293 --> 00:23:42,045 मुझे लगता है कि वह नदी पार करके 528 00:23:42,046 --> 00:23:45,090 अकेला इन वादियों में खो जाने के लिए पहाड़ पर गया होगा। 529 00:23:45,091 --> 00:23:46,758 - बात तो सही है। - बात तो सही है। 530 00:23:46,759 --> 00:23:47,843 सही कह रहे हो। 531 00:23:47,844 --> 00:23:49,678 - ऊपर चलें? - हाँ, उसे ढूँढना होगा। 532 00:23:49,679 --> 00:23:52,180 हम सोच रहे थे, "यह अभी तक स्क्रिप्ट में नहीं है। 533 00:23:52,181 --> 00:23:55,976 अभी तीन डायलॉग बाकी हैं। रुको!" फिर लगा, "ठीक है हमें जाना होगा।" 534 00:23:55,977 --> 00:23:59,104 यह पूरा शो इस बात पर आधारित है 535 00:23:59,105 --> 00:24:01,189 कि एक आम इंसान इतना समझदार हो 536 00:24:01,190 --> 00:24:03,525 और इतना सोचता हो कि आस-पास होने वाली चीज़ों को समझ पाए 537 00:24:03,526 --> 00:24:07,487 और समझ पाए कि क्या चल रहा है और साथ ही दिल का अच्छा हो। 538 00:24:07,488 --> 00:24:10,991 {\an8}कम से कम आखिर के कुछ दिनों के लिए ही आ जाओ। 539 00:24:10,992 --> 00:24:13,243 {\an8}ताकि आप हमारे साथ कुछ दिन बिता पाएँ, 540 00:24:13,244 --> 00:24:15,245 और हम आपके साथ कुछ समय बिता पाएँ। 541 00:24:15,246 --> 00:24:17,289 {\an8}मैं तो कब से कह रहा हूँ कि आपको वापस आ जाना चाहिए, 542 00:24:17,290 --> 00:24:19,833 {\an8}पर अगर आप अभी तैयार नहीं हैं, तो समझ सकता हूँ। 543 00:24:19,834 --> 00:24:23,420 {\an8}कहानी के हिसाब से था कि, "शायद मैं वापस आ जाऊँगा।" 544 00:24:23,421 --> 00:24:27,257 उसने तुरंत ही मुझे बुला लिया। उसने कहा, "लौट आइए।" 545 00:24:27,258 --> 00:24:31,344 क्या आप असल ज़िंदगी में भी इतने ही कमाल के पिता हैं, जितने यहाँ थे ? 546 00:24:31,345 --> 00:24:33,054 हाँ, मेरी एक बेटी है। 547 00:24:33,055 --> 00:24:34,347 बहुत बढ़िया। 548 00:24:34,348 --> 00:24:36,725 {\an8}मैं हूँ डग जूनियर, सीईओ, रॉकिंग… 549 00:24:36,726 --> 00:24:38,602 {\an8}- आप डग जूनियर नहीं हैं। - फिर से बोल दिया। 550 00:24:38,603 --> 00:24:40,812 {\an8}जेरी हॉक - "डग" एलेक्स बोनीफ़र - "डगी जूनियर" 551 00:24:40,813 --> 00:24:43,315 {\an8}सनकी बुढऊ चकराया हुआ है। शुरू करते हैं। 552 00:24:43,316 --> 00:24:44,901 {\an8}मेरा नाम डग वुमैक है। तुम्हें पता है। 553 00:24:45,526 --> 00:24:47,194 - तुम कमाल हो। - मैं किस करता हूँ। 554 00:24:47,195 --> 00:24:49,196 - फ़िक्र मत करो। - आई लव यू। 555 00:24:49,197 --> 00:24:50,489 कोई बात नहीं। 556 00:24:51,199 --> 00:24:53,950 मेरा बेटा, डगी वुमैक जूनियर। 557 00:24:53,951 --> 00:24:55,869 - आई लव यू। - आई लव यू। 558 00:24:55,870 --> 00:24:57,746 - आई लव यू, बेटा। - आई लव यू। 559 00:24:57,747 --> 00:24:58,914 आई लव यू। 560 00:24:58,915 --> 00:25:00,290 - तुम बहुत अच्छे हो। - आई लव यू। 561 00:25:00,291 --> 00:25:02,668 - बेटा। खयाल रखना। - आई लव यू। 562 00:25:03,878 --> 00:25:05,128 बहुत अच्छा किया। 563 00:25:05,129 --> 00:25:08,506 शायद इसीलिए मुझे यकीन हो गया क्योंकि… 564 00:25:08,507 --> 00:25:10,383 अगर यह शो होता, 565 00:25:10,384 --> 00:25:14,012 सब एक्टिंग कर रहे होते, तो भी मुझे लगता कि ये बाप-बेटे हैं 566 00:25:14,013 --> 00:25:15,931 कि वह इसके पापा हैं क्योंकि ये किस कर रहे थे। 567 00:25:15,932 --> 00:25:17,265 आखिरी वाला। 568 00:25:17,266 --> 00:25:18,726 - आई लव यू, बेटा। - आई लव यू। 569 00:25:20,645 --> 00:25:23,898 यह लंबा-चौड़ा बंदा है। अगर यह किस करना चाहे, तो करना ही पड़ेगा। 570 00:25:25,691 --> 00:25:28,485 पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ, उसके बारे में तुम्हें इनसे कुछ पूछना है… 571 00:25:28,486 --> 00:25:30,153 क्या तुम्हें सच में एलर्जी हुई थी? 572 00:25:30,154 --> 00:25:31,613 - नहीं। - सच में? 573 00:25:31,614 --> 00:25:33,031 माफ़ करना। 574 00:25:33,032 --> 00:25:35,075 और मैं सोच रहा था, "यह तो एकदम सनकी है।" 575 00:25:35,076 --> 00:25:38,453 इसे पता है कि गड़बड़ होगी, लेकिन फिर भी यह खाती रही। 576 00:25:38,454 --> 00:25:43,166 जब क्रैब खाने के बाद मुझे एलर्जी हुई, वह मेरा फ़ेवरेट सीन था। 577 00:25:43,167 --> 00:25:46,294 {\an8}क्योंकि जब एंथनी भागता हुआ पहाड़ से नीचे गया, 578 00:25:46,295 --> 00:25:49,047 {\an8}हमारे पास मेकअप करने के लिए बस 20 मिनट थे। 579 00:25:49,048 --> 00:25:51,132 {\an8}ठीक है। काम शुरू। मेकअप। 580 00:25:51,133 --> 00:25:52,300 {\an8}क्या हो रहा है, यार? 581 00:25:52,301 --> 00:25:55,971 {\an8}तुम्हारा दिन बेहतर होने वाला है। टर्फ़ एंड सर्फ़ के बारे में क्या खयाल है? 582 00:25:55,972 --> 00:25:57,514 {\an8}तुम लोगों को यह ठीक लग रहा है? 583 00:25:57,515 --> 00:25:58,848 {\an8}हाँ। चेहरा एकदम लाल हो गया। 584 00:25:58,849 --> 00:26:00,600 {\an8}हाँ। ये लोग हाँ कह रहे हैं। 585 00:26:00,601 --> 00:26:01,977 {\an8}- उसे वापस भेजो। - चलो। 586 00:26:01,978 --> 00:26:03,478 {\an8}उसे बाहर ले जाओ। वह चली गई। 587 00:26:03,479 --> 00:26:04,896 {\an8}- क्लैर, वापस जाओ। - जाओ। 588 00:26:04,897 --> 00:26:07,942 {\an8}और फिर नाटक करना पड़ा कि मुझे ज़बरदस्त एलर्जी हुई है। 589 00:26:08,859 --> 00:26:10,485 तुम्हारा चेहरा। 590 00:26:10,486 --> 00:26:12,070 - क्या? - हे भगवान। 591 00:26:12,071 --> 00:26:13,321 चेहरा लाल हो गया है। 592 00:26:13,322 --> 00:26:15,991 - दवा लेनी होगी। बेनाड्रिल लेकर आओ। - हाँ। 593 00:26:15,992 --> 00:26:17,867 पता नहीं लोग ऐसी आवाज़ें निकालते हैं या नहीं, 594 00:26:17,868 --> 00:26:19,703 पर मेरी दादी अक्सर ऐसे किया करती थीं। 595 00:26:19,704 --> 00:26:22,498 उनके कान में खुजली होती रहती थी और वह घर में घूमते हुए ऐसे करती थीं… 596 00:26:24,125 --> 00:26:25,960 मुझे वह बहुत गंदा लगता था। 597 00:26:30,172 --> 00:26:34,092 {\an8}जेक: एमी, तुम कुछ सोच रही हो। बताओ क्या सोच रही हो? 598 00:26:34,093 --> 00:26:37,971 मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इसने वह सब किया। 599 00:26:37,972 --> 00:26:39,389 बहुत ही कमाल की बात है। 600 00:26:39,390 --> 00:26:41,641 और तुमने हम सब को अपना लिया और… 601 00:26:41,642 --> 00:26:43,102 हाँ, पता नहीं, बस… 602 00:26:43,644 --> 00:26:46,397 यह सोचकर भी हँसी आती है कि तुमने डगी को भी एक मौका दिया। 603 00:26:48,149 --> 00:26:49,025 बिल्कुल, यार। 604 00:26:50,067 --> 00:26:53,069 मैंने शुरू में ही जिमी से एक बात कही थी। 605 00:26:53,070 --> 00:26:56,615 मैंने कहा था, "यह हमारा अब तक का सबसे अच्छा शो होगा।" 606 00:26:57,366 --> 00:26:59,909 और उसकी वजह तुम हो, एंथनी। 607 00:26:59,910 --> 00:27:03,706 तुमने सच में मेरी ज़िंदगी बदल डाली। और हम सब की ज़िंदगियाँ बदल दीं। 608 00:27:07,418 --> 00:27:08,835 {\an8}एमी: वी लव यू कैप्टन फ़न। 609 00:27:08,836 --> 00:27:10,462 {\an8}एंथनी: मैं आप सबसे प्यार करता हूँ। 610 00:27:10,463 --> 00:27:12,506 {\an8}एमी: यकीन नहीं होता कि मैं इतना रोई। 611 00:27:14,383 --> 00:27:15,884 मैं एक और बात कहना चाहूँगा। 612 00:27:15,885 --> 00:27:18,636 मैं सच में अभी भी अचंभे में हूँ और अब भी "हैरान" हूँ 613 00:27:18,637 --> 00:27:20,263 क्योंकि मैं अभी भी हैरान हूँ। 614 00:27:20,264 --> 00:27:24,642 अब भले ही मुझे पता है कि यह किस्सा खत्म हो गई है, 615 00:27:24,643 --> 00:27:27,645 आप लोगों ने कमाल का काम किया और शुक्रिया। 616 00:27:27,646 --> 00:27:30,858 शुक्रिया। अगर तुम्हें अचंभा ना होता, तो ज़्यादा अजीब लगता। 617 00:27:33,694 --> 00:27:36,489 भले ही तुम मुझसे झूठ बोल रहे थे, फिर भी तुम सब को बहुत चाहता हूँ। 618 00:27:37,156 --> 00:27:38,157 कोई बात नहीं। 619 00:27:39,033 --> 00:27:42,160 अगर मैंने इस अनुभव से कुछ सीखा है, 620 00:27:42,161 --> 00:27:45,872 तो यह कि काम से ज़्यादा ज़रूरी होते हैं वहाँ के लोग और वहाँ का माहौल। 621 00:27:45,873 --> 00:27:49,293 तब आपको सुकून मिलता है और लगता है कि आप जो कर रहे हैं, ठीक कर रहे हैं। 622 00:27:49,960 --> 00:27:51,002 हाँ, हाँ। 623 00:27:51,003 --> 00:27:54,506 तुमने मुझसे इतनी मेहनत करवाई जबकि तुम्हारे पास पंप था? 624 00:27:54,507 --> 00:27:55,633 गलती हो गई। 625 00:27:56,550 --> 00:27:58,051 - सुनिए, यहाँ आइए। - हाँ। 626 00:27:58,052 --> 00:28:00,303 - सब ठीक है, दोस्त। साँस लीजिए। - अच्छा। नहीं। 627 00:28:00,304 --> 00:28:01,679 - ठीक है? - नहीं, शुक्रिया। 628 00:28:01,680 --> 00:28:04,641 {\an8}एंथनी: तुम दिल की सच्ची हो, बस वही ज़रूरी है। 629 00:28:04,642 --> 00:28:06,519 {\an8}क्लैर: सच कहा तुमने। हाँ। 630 00:28:14,777 --> 00:28:16,069 आप अच्छा कर रहे हो। 631 00:28:16,070 --> 00:28:18,238 मेहनत करते रहो। आप कर सकते हो। 632 00:28:18,239 --> 00:28:20,657 शुरू से ही सब मुझसे बहुत अच्छे से पेश आए। 633 00:28:20,658 --> 00:28:22,992 उन्होंने दिल खोलकर मेरा स्वागत किया। 634 00:28:22,993 --> 00:28:26,913 {\an8}हेलेन: तुम्हारे कान में कुछ कहना चाहती हूँ जो टेंट में भी कहना चाहती थी। 635 00:28:26,914 --> 00:28:28,706 {\an8}हेलेन: पर उस वक्त बोल नहीं सकती थी। 636 00:28:28,707 --> 00:28:31,418 {\an8}हेलेन: अगर मेरा बेटा होता, तो बिल्कुल तुम्हारे जैसा होता। 637 00:28:31,419 --> 00:28:32,502 {\an8}शुक्रिया। 638 00:28:32,503 --> 00:28:33,837 {\an8}हेलेन: और यही सच है। 639 00:28:33,838 --> 00:28:35,964 {\an8}अगर आपका बेटा होता, तो वह मुझसे बेहतर होता। 640 00:28:35,965 --> 00:28:37,173 {\an8}- नहीं। - मुझे पता है। 641 00:28:37,174 --> 00:28:40,135 {\an8}हेलेन: दुनिया में तुम्हारे जैसे बहुत कम लोग हैं। 642 00:28:40,136 --> 00:28:42,011 तो, मैंने एक बात तो ज़रूर सीखी 643 00:28:42,012 --> 00:28:44,305 कि मैं जब भी पलटकर सोचूँगा कि ज़िंदगी का क्या मक़सद है, 644 00:28:44,306 --> 00:28:46,808 तब मैं चाहे जो भी करूँ, 645 00:28:46,809 --> 00:28:48,436 वह सही लोगों के बीच रहकर करूँ। 646 00:28:49,353 --> 00:28:52,440 अच्छा, एक, दो, तीन। 647 00:29:03,159 --> 00:29:05,535 हमारे साथ बने रहिए एक खास फॉलो-अप सीरीज़ के लिए 648 00:29:05,536 --> 00:29:08,580 जिसमें हम आपको दिखाएँगे "कंपनी रिट्रीट" के पर्दे के पीछे सीन। 649 00:29:08,581 --> 00:29:10,291 मैं अपने प्लेन में चढ़ने जा रहा हूँ। 650 00:29:10,875 --> 00:29:12,001 मैं एल.ए. वापस जा रहा हूँ। 651 00:29:14,170 --> 00:29:15,420 क्या बात है, यार। 652 00:29:15,421 --> 00:29:16,379 मैं एंथनी हूँ। 653 00:29:16,380 --> 00:29:18,173 - यार, एंथनी। - तुम्हें पता है मैं कौन हूँ? 654 00:29:18,174 --> 00:29:19,507 चलो। आओ। 655 00:29:19,508 --> 00:29:21,426 - तुमसे मिलकर अच्छा लगा। - मुझे भी अच्छा लगा। 656 00:29:21,427 --> 00:29:24,304 - मुझे बहुत से सवाल पूछने हैं। - पता है। सवाल ज़रूर होंगे। 657 00:29:24,305 --> 00:29:26,639 हो सकता है यहाँ भी कैमरे लगाए हैं। 658 00:29:26,640 --> 00:29:27,892 {\an8}- हाँ। - है ना? मुस्कुराओ। 659 00:29:28,642 --> 00:29:29,560 नहीं, मैं पहुँच गया। 660 00:29:30,186 --> 00:29:33,313 मुझे लगा कि एक ही सीज़न करूँगा, पूरी सीरीज़ नहीं। 661 00:29:33,314 --> 00:29:34,772 बॉस आ गया। 662 00:29:34,773 --> 00:29:36,608 नए लुक के साथ। बढ़िया लग रहे हो। 663 00:29:36,609 --> 00:29:37,775 तुमसे मिलकर अच्छा लगा। 664 00:29:37,776 --> 00:29:39,569 मुझे बहुत सवाल पूछने हैं। 665 00:29:39,570 --> 00:29:41,529 मुझे नहीं लगता कि मुझे इनाम मिलना चाहिए। 666 00:29:41,530 --> 00:29:43,698 मुझे नहीं लगता कि मैं कोई हीरो वगैरह हूँ, 667 00:29:43,699 --> 00:29:45,700 क्योंकि मैंने वही किया जो करना चाहिए था। 668 00:29:45,701 --> 00:29:50,498 साथ ही सारे एपिसोड्स में कास्ट और क्रू की ऑडियो कमेंटरी। 669 00:30:28,410 --> 00:30:30,495 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 670 00:30:30,496 --> 00:30:32,498 {\an8}रचनात्मक पर्यवेक्षक अमृता गुप्ता