1
00:00:14,461 --> 00:00:15,940
इंतज़ार के लिए माफ़ी चाहूँगा।
2
00:00:15,941 --> 00:00:17,621
इससे पहले
3
00:00:18,181 --> 00:00:19,701
बहुत पछताओगे तुम।
4
00:00:21,221 --> 00:00:22,981
मैंटीकोर इटली का दोबारा जन्म हुआ।
5
00:00:25,181 --> 00:00:26,141
क्या हुआ?
6
00:00:33,381 --> 00:00:36,461
अगर तुम यह संदेश सुन रही हो,
तो मैं मर चुका हूँ।
7
00:00:38,701 --> 00:00:40,700
अब जब हथियार हमारे पास है,
8
00:00:40,701 --> 00:00:41,940
हालात बदलेंगे।
9
00:00:41,941 --> 00:00:44,061
मुझे बस गायब होना है।
10
00:00:45,261 --> 00:00:47,981
इस बार हम सच में दुनिया को बदल सकते हैं।
11
00:00:53,581 --> 00:00:56,141
मेरा नाम डिआना कावालिएरी है, सिटाडेल एजेंट
12
00:00:56,261 --> 00:00:59,421
और मैंटीकोर में
एजेंट 3-0-8 के नाते काम करती हूँ।
13
00:01:00,701 --> 00:01:04,301
प्लीज़, कोई तो जवाब दो ।
मुझे बताओ कि मैं अकेली नहीं बची हूँ।
14
00:01:09,181 --> 00:01:12,060
सिटाडेल पर हमले के बाद 19वां दिन।
15
00:01:12,061 --> 00:01:16,060
मैंटीकोर इटली पर उनकी सहयोगी संस्थाओं ने
काफ़ी प्रतिबंध लगाए हैं।
16
00:01:16,061 --> 00:01:19,301
उन्हें पता चला कि उसने
सिटाडेल से चुराई टेक्नोलॉजी छुपाई।
17
00:01:19,701 --> 00:01:22,861
अब, वह टेक्नोलॉजी
मैंटीकोर फ़्रांस और जर्मनी के पास है।
18
00:01:25,261 --> 00:01:27,581
मैंने उसे नष्ट करने की पूरी कोशिश की।
19
00:01:27,701 --> 00:01:29,100
पता नहीं कामयाब हुई या नहीं
20
00:01:29,101 --> 00:01:30,941
या कि वे उसे नए सिरे से बना पाएँगे।
21
00:01:32,781 --> 00:01:34,901
और अब मैं मैंटीकोर नहीं छोड़ सकती।
22
00:01:36,021 --> 00:01:38,461
प्रतिबंधों के बाद, नियंत्रण बढ़ गया है।
23
00:01:41,701 --> 00:01:44,061
प्लीज़, कोई तो जवाब दो।
24
00:01:45,821 --> 00:01:48,821
मैं सोच भी नहीं सकती कि अकेली रह गई हूँ।
25
00:01:49,581 --> 00:01:52,741
इस उपकरण को अपने घर में रखना
मौत को न्योता देना है।
26
00:01:55,581 --> 00:01:57,261
प्लीज़, कोई जवाब दो।
27
00:03:08,781 --> 00:03:13,901
सिटाडेल
डिआना
28
00:03:21,381 --> 00:03:24,781
साल 2030
29
00:03:47,261 --> 00:03:49,341
बिक्री के लिए
30
00:04:09,461 --> 00:04:10,301
और यह?
31
00:04:11,421 --> 00:04:12,781
मैंने अपने लिए एक बनवाई थी।
32
00:04:14,341 --> 00:04:16,021
माँ और पापा के घर की याद आएगी।
33
00:04:19,501 --> 00:04:22,621
वैसे, मुझे सामान ले जाने वाली
एक कंपनी का पता चला है।
34
00:04:23,021 --> 00:04:25,261
तुम्हारे पहुँचने के बाद सब भेज दूँगी।
35
00:04:25,381 --> 00:04:26,821
- शुक्रिया।
- कोई बात नहीं।
36
00:04:26,941 --> 00:04:30,461
- तुम्हें लगता है कि घर बिक जाएगा?
- हाँ।
37
00:04:31,101 --> 00:04:32,101
मुझे लगता है।
38
00:04:33,381 --> 00:04:34,261
और फिर?
39
00:04:37,181 --> 00:04:38,021
पता नहीं।
40
00:04:38,821 --> 00:04:41,821
जब चाहो, तुम्हारे लिए कमरा खाली होगा।
इंतज़ार रहेगा।
41
00:04:44,221 --> 00:04:46,181
- एदो से बात हुई?
- नहीं।
42
00:04:48,261 --> 00:04:49,821
उसके साथ बात नहीं बनने वाली थी।
43
00:04:51,021 --> 00:04:52,260
तुम्हारे काम के चलते?
44
00:04:52,261 --> 00:04:53,221
कई बातों के चलते।
45
00:04:56,741 --> 00:04:57,941
मुझे तुम पर नाज़ है।
46
00:04:58,381 --> 00:05:01,541
हमारे माँ-बाप के लिए
बदला लेने का शुक्रिया।
47
00:05:02,461 --> 00:05:03,661
खुशी है कि छोड़ दिया।
48
00:05:05,101 --> 00:05:06,781
मुझे भी तुम पर नाज़ है।
49
00:05:07,261 --> 00:05:11,061
मुझे दुख है
कि इसकी इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ी।
50
00:05:13,381 --> 00:05:17,021
मैं समझती हूँ।
तुम सच जाने बिना कभी नहीं रुकतीं।
51
00:05:21,701 --> 00:05:22,621
चलो।
52
00:05:40,101 --> 00:05:41,141
सब अच्छा होगा न?
53
00:05:45,021 --> 00:05:46,421
सब अच्छा होगा।
54
00:05:55,741 --> 00:05:56,900
बाय, मौसी।
55
00:05:56,901 --> 00:05:58,381
बाय, गुड़िया!
56
00:06:34,301 --> 00:06:35,581
सिटाडेल पर
57
00:06:36,221 --> 00:06:38,021
हमले के बाद 32वां दिन।
58
00:06:39,861 --> 00:06:44,020
{\an8}यह बात साफ़ है कि प्रतिबंधों के बाद,
एत्तोरे ज़ानी का एकमात्र उद्देश्य
59
00:06:44,021 --> 00:06:47,341
देश को पूरी तरह से हिलाकर रखना है।
60
00:06:47,661 --> 00:06:51,821
एजेंसी कई आपराधिक संगठनों को
हथियार बेच रही है।
61
00:06:52,301 --> 00:06:54,941
वह विरोधी पक्ष के राजनेताओं को
ब्लैकमेल कर रहा है
62
00:06:56,101 --> 00:06:59,461
{\an8}और उसे सेना
और पुलिस के कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं।
63
00:07:01,301 --> 00:07:04,581
अब हम एजेंटों की आज़ादी छिन चुकी है।
64
00:07:05,061 --> 00:07:06,301
हम बस सशस्त्र शाखा हैं।
65
00:07:11,141 --> 00:07:12,621
मैं अब सो नहीं पाती।
66
00:07:14,061 --> 00:07:16,501
मुझे अभी भी यकीन है कि हमारा कोई
67
00:07:16,861 --> 00:07:18,421
मेरे ये संदेश सुनेगा।
68
00:07:22,781 --> 00:07:23,701
मुझे डर लग रहा है।
69
00:07:26,781 --> 00:07:28,061
और मैं अकेली हूँ।
70
00:08:09,701 --> 00:08:10,701
हैलो।
71
00:08:11,621 --> 00:08:12,701
मैं अंदर आ सकता हूँ?
72
00:08:13,261 --> 00:08:14,101
हाँ।
73
00:08:16,421 --> 00:08:17,381
बाहर रहना।
74
00:08:30,061 --> 00:08:31,021
मुझे जानती हो?
75
00:08:32,021 --> 00:08:32,821
हाँ।
76
00:08:34,901 --> 00:08:37,061
मुझे बस तुमसे कुछ सवाल पूछने हैं।
77
00:08:37,701 --> 00:08:39,261
समझना है कि वहाँ क्या हुआ।
78
00:08:42,861 --> 00:08:44,901
किसी सिटाडेल एजेंट ने उसे गोली मारी।
79
00:08:45,781 --> 00:08:47,101
जो अचानक से आ पहुँचा था।
80
00:08:50,301 --> 00:08:51,661
भाई का ध्यान भटक गया।
81
00:08:53,021 --> 00:08:54,181
कहाँ?
82
00:08:55,541 --> 00:08:57,461
सिटाडेल की टेक्नोलॉजी पर।
83
00:09:00,341 --> 00:09:03,541
उसे ठीक से नहीं जानती थी,
बस कुछ एक बार उसके साथ काम किया।
84
00:09:06,101 --> 00:09:07,541
पर नेतृत्व करना जानता था।
85
00:09:09,981 --> 00:09:11,541
तुम हमले से सहमत थीं?
86
00:09:12,541 --> 00:09:13,781
मैं अपना काम करती हूँ।
87
00:09:15,501 --> 00:09:16,421
और कुछ नहीं।
88
00:09:17,541 --> 00:09:18,781
मैं उससे सहमत नहीं था।
89
00:09:19,741 --> 00:09:21,421
ऐसा नहीं होना चाहिए था।
90
00:09:22,901 --> 00:09:24,741
मैंटीकोर को ऐसा नहीं होना चाहिए।
91
00:09:31,381 --> 00:09:35,421
साल 2030
92
00:09:43,981 --> 00:09:45,501
पता है कि क्या उम्मीद करें।
93
00:09:54,781 --> 00:09:55,781
वुल्फ़गांग।
94
00:09:59,101 --> 00:10:00,181
सिसील, तुम कैसी हो?
95
00:10:04,781 --> 00:10:06,021
बात नहीं करनी।
96
00:10:07,021 --> 00:10:08,340
अंदर चलें?
97
00:10:08,341 --> 00:10:10,381
आज बहुत सी बातें करनी हैं।
98
00:10:38,021 --> 00:10:41,101
उम्मीद है कि इतने हफ़्तों की शांति
सभी के लिए अच्छी रही।
99
00:10:41,621 --> 00:10:43,061
तनाव कम करने के लिए।
100
00:10:46,541 --> 00:10:49,061
हथियार का नाम "जूपिटर" है।
101
00:10:50,541 --> 00:10:52,020
और वह बनकर तैयार है।
102
00:10:52,021 --> 00:10:54,061
जूपिटर मैंटीकोर यूरोप का भविष्य है।
103
00:10:54,501 --> 00:10:57,621
सार्वजनिक जल व्यवस्था के ज़रिए
हम उसे आगे तक फैलाएँगे।
104
00:10:58,181 --> 00:10:59,860
फैलाव गुणांक का
105
00:10:59,861 --> 00:11:02,781
हिसाब लगाने के लिए,
जल्द ही एक शुरुआती जाँच होगी,
106
00:11:03,141 --> 00:11:05,341
फिर हम उसका निर्माण शुरू करेंगे
107
00:11:05,701 --> 00:11:08,301
और आगे और छोड़ते जाएँगे,
जब तक समस्त जनसंख्या तक
108
00:11:09,621 --> 00:11:11,381
नहीं पहुँच जाते।
109
00:11:12,061 --> 00:11:14,061
अब जब हथियार सिर्फ़ तुम्हारे पास है,
110
00:11:14,501 --> 00:11:17,060
तो हमारा और हमारी एजेंसियों का क्या होगा?
111
00:11:17,061 --> 00:11:19,981
एदोआर्दो, तुम इन्हें
हमारा फ़ैसला बताना चाहते हो?
112
00:11:20,461 --> 00:11:24,901
हमने तय किया है कि यूरोपियन काउंसिल में
हर किसी के पास जूपिटर की पहुँच होगी।
113
00:11:25,901 --> 00:11:27,101
लेकिन एक शर्त पर।
114
00:11:28,701 --> 00:11:31,061
मैंटीकोर इटली को पहली जाँच का अधिकार होगा।
115
00:11:31,501 --> 00:11:33,381
- किस बात का?
- डेटा का।
116
00:11:34,701 --> 00:11:37,141
हर रोज़ डेटा के
अरबों हिस्सों तक पहुँच होगी।
117
00:11:37,661 --> 00:11:40,581
हर एजेंसी द्वारा अपने तरीके से
विवेचना से बचने के लिए,
118
00:11:41,381 --> 00:11:42,941
सबसे पहले हम उसकी जाँच करेंगे।
119
00:11:46,061 --> 00:11:48,141
और हमें वही बताएँगे जो आपको ठीक लगेगा।
120
00:11:48,581 --> 00:11:51,101
आपका साझा करने का विचार
हमेशा कमाल का होता है।
121
00:11:51,621 --> 00:11:54,461
एक तीसरी चीज़ पर भी
सिर्फ़ हमारा अधिकार होगा।
122
00:11:57,141 --> 00:11:58,221
तीसरी चीज़?
123
00:11:59,221 --> 00:12:00,701
हथियार का इतालवी हिस्सा।
124
00:12:05,221 --> 00:12:06,661
काम शुरू हो चुका है न?
125
00:12:08,541 --> 00:12:10,300
बिल्कुल। बस होने ही वाला है।
126
00:12:10,301 --> 00:12:14,621
जल्द ही आपको और जानकारी दी जाएगी।
अब देखते हैं अगर हम सब सहमत हैं।
127
00:12:15,101 --> 00:12:15,941
अच्छा...
128
00:12:17,461 --> 00:12:19,381
जैसे तो हमारे पास कोई और चारा है।
129
00:12:20,861 --> 00:12:22,861
मैंटीकोर यूरोप का नया स्वरूप।
130
00:12:24,221 --> 00:12:26,981
सभी एजेंसियाँ समान हैं।
पर एक बाकियों से ज़्यादा है।
131
00:12:27,621 --> 00:12:30,221
यही तो लोकतंत्र का आधार है न?
132
00:12:40,341 --> 00:12:43,740
मुझे बताए बिना कुछ-कुछ कहना
आपकी आदत बनती जा रही है।
133
00:12:43,741 --> 00:12:47,060
मुलाकातें जैज़ के जैसी होती हैं,
लय के साथ बहना होता है।
134
00:12:47,061 --> 00:12:48,341
तभी सोचना पड़ता है।
135
00:12:48,861 --> 00:12:50,461
आप शास्त्रीय संगीत सुनते हैं।
136
00:12:50,861 --> 00:12:53,500
- उन्हें बताने का सही समय था।
- ऐसा आप सोचते हैं।
137
00:12:53,501 --> 00:12:55,020
मैं नहीं सोचता।
138
00:12:55,021 --> 00:12:57,700
आप यह मानकर चल रहे हैं कि यह मुमकिन है।
139
00:12:57,701 --> 00:13:00,301
अगर मुझसे बात की होती,
तो समझते कि ऐसा नहीं है।
140
00:13:01,821 --> 00:13:02,900
नहीं?
141
00:13:02,901 --> 00:13:05,461
हमें अपनी बनाई चीज़
सिटाडेल डरिविटिव में
142
00:13:06,461 --> 00:13:08,021
डालनी होगी।
143
00:13:08,461 --> 00:13:11,220
आपको पता भी है
कि कितने टेक्नीकल वेरिएबल्स हैं?
144
00:13:11,221 --> 00:13:15,021
किसी कमरे में पड़ा
सामान हटाने जैसा नहीं है।
145
00:13:15,421 --> 00:13:17,461
एक पज़ल को तोड़कर,
146
00:13:17,901 --> 00:13:20,141
दूसरी पज़ल के 100 टुकड़े डालने हैं,
147
00:13:20,661 --> 00:13:23,420
और यह उम्मीद करना
कि पहले जैसी तस्वीर बनकर निकले।
148
00:13:23,421 --> 00:13:27,101
तकनीकी दिक्कत के चलते
तुम कभी हार नहीं मानते।
149
00:13:28,221 --> 00:13:29,981
क्या बात है जो परेशान कर रही है?
150
00:13:31,981 --> 00:13:33,101
तीसरी चीज़।
151
00:13:34,261 --> 00:13:35,141
वह जानलेवा है।
152
00:13:39,021 --> 00:13:40,061
हाँ, मुझे पता है।
153
00:13:40,581 --> 00:13:43,581
मुझे उसकी हद का पता है।
पता है कितनी खतरनाक हो सकती है।
154
00:13:44,061 --> 00:13:45,061
और तुम गलत हो।
155
00:13:46,421 --> 00:13:50,381
कोई दूसरा हथियार
इसके जितना सटीक नहीं होगा।
156
00:13:51,181 --> 00:13:53,861
लक्ष्यों के अलावा,
बेकार में जानें नहीं जाएँगी।
157
00:13:54,621 --> 00:13:56,340
इतिहास के उस समय की याद दिलाऊँ
158
00:13:56,341 --> 00:13:59,221
जहाँ एक को मारकर,
लाखों को बचाया जा सकता था?
159
00:13:59,701 --> 00:14:01,581
नहीं। बिल्कुल नहीं।
160
00:14:02,741 --> 00:14:03,741
एदोआर्दो...
161
00:14:06,421 --> 00:14:07,701
अब तुम्हारे पास ताकत है।
162
00:14:08,861 --> 00:14:10,741
इसका मतलब समझने की कोशिश करो।
163
00:14:37,341 --> 00:14:39,460
तुम्हारा नाम डेटाबेस में नहीं है,
164
00:14:39,461 --> 00:14:41,861
और हमसे सहयोग का कोई निशान नहीं है।
165
00:14:42,341 --> 00:14:45,420
बस यही एक उम्मीद है
कि तुम अभी भी ज़िंदा हो।
166
00:14:45,421 --> 00:14:47,980
दुश्मन की सीमा के पीछे तुम आखिरी हो,
167
00:14:47,981 --> 00:14:50,021
पूरी हिम्मत से काम लेना होगा।
168
00:14:51,541 --> 00:14:53,700
- तुम्हारा नाम...
- माफ़ करना।
169
00:14:53,701 --> 00:14:56,101
...और सहयोग का कोई निशान नहीं है।
170
00:15:27,261 --> 00:15:28,421
दफ़्तर चलते हैं।
171
00:15:29,981 --> 00:15:30,821
पक्का?
172
00:15:38,701 --> 00:15:41,580
- मेरे ड्राइवर और एजेंट?
- घबराओ मत। सो रहे हैं।
173
00:15:41,581 --> 00:15:43,260
एदो, माफ़ करना, मज़ाक था।
174
00:15:43,261 --> 00:15:45,021
तुम्हें जो चाहिए था, मैंने दिया।
175
00:15:45,621 --> 00:15:48,861
दो करोड़ हैं, आज़ाद हो, जा सकती हो।
तुम्हें और क्या चाहिए?
176
00:15:49,261 --> 00:15:51,020
मुझसे इतने नाराज़ किसलिए हो?
177
00:15:51,021 --> 00:15:52,781
क्योंकि तुम एक महीना गायब रहीं।
178
00:15:57,261 --> 00:15:58,461
पर मैं लौट आई हूँ।
179
00:15:59,661 --> 00:16:01,221
तुम्हारा मन कैसे बदला?
180
00:16:05,741 --> 00:16:07,821
मुझे हमारी कही बात याद आई।
181
00:16:09,821 --> 00:16:12,301
हम आम ज़िंदगी में
खुश होने का ढोंग कर सकते हैं,
182
00:16:13,021 --> 00:16:17,621
जहाँ एक अच्छी नौकरी हो, अच्छा सा घर हो,
लेकिन सच तो यह है कि हमें और चाहिए।
183
00:16:20,581 --> 00:16:21,781
मुझे और चाहिए।
184
00:16:25,341 --> 00:16:27,061
तुम्हारे लिए "और" क्या है?
185
00:16:31,901 --> 00:16:32,901
तुम्हारे साथ रहना।
186
00:17:38,301 --> 00:17:40,261
फ़्रांस वाले काम के बाद,
187
00:17:40,781 --> 00:17:42,821
हम यहीं लेटे हुए थे, न?
188
00:17:43,421 --> 00:17:44,941
तुम सो रहे थे, पर मैं नहीं।
189
00:17:46,781 --> 00:17:47,701
इसलिए मैं उठी,
190
00:17:48,501 --> 00:17:51,301
और मैंने
हथियार की जानकारी वाला उपकरण देखा।
191
00:17:52,981 --> 00:17:54,021
और मुझे यकीन था...
192
00:17:54,661 --> 00:17:56,101
मतलब, मुझे यकीन है
193
00:17:57,261 --> 00:17:58,581
कि वह खतरनाक है।
194
00:17:59,741 --> 00:18:01,301
मैं उसे ले सकती थी।
195
00:18:02,221 --> 00:18:03,661
उसे नष्ट करना चाहती थी?
196
00:18:11,941 --> 00:18:15,341
मुझे पता था कि हम दोनों
बहुत बड़ी मुसीबत में फंस जाते,
197
00:18:16,181 --> 00:18:19,021
और मैंटीकोर वैसे भी
कोई न कोई हथियार बना लेता।
198
00:18:20,501 --> 00:18:23,101
इसलिए उसे वहाँ छोड़कर चली गई।
199
00:18:23,661 --> 00:18:24,981
मुझे यह क्यों बता रही हो?
200
00:18:26,581 --> 00:18:28,581
तुम्हें मेरी सच्चाई जानने का हक है।
201
00:18:30,741 --> 00:18:33,021
और मैं दुनिया में शांति लाने के लिए
202
00:18:34,181 --> 00:18:37,221
लड़ने की अपनी कोशिश नहीं छोड़ सकती।
203
00:18:38,221 --> 00:18:41,581
पर मुझे लगता है
कि मैं यह सिर्फ़ तुम्हारे साथ कर सकती हूँ।
204
00:18:42,901 --> 00:18:44,021
बस।
205
00:18:57,221 --> 00:18:59,181
मैंटीकोर ने तुम्हारे माँ-बाप को मारा।
206
00:19:04,661 --> 00:19:08,981
हमारी एजेंसी ने उड़ान ओटी9732 में
धमाका किया, उसमें एक...
207
00:19:10,021 --> 00:19:11,261
एक सिटाडेल एजेंट था।
208
00:19:14,581 --> 00:19:16,181
सिसिली में बताना चाहता था,
209
00:19:17,901 --> 00:19:18,981
लेकिन बता नहीं पाया।
210
00:19:21,981 --> 00:19:24,301
तुम्हें भी मेरी सच्चाई जानने का हक है।
211
00:19:32,581 --> 00:19:34,421
फ़ैसला लेने में तुम शामिल थे?
212
00:19:35,181 --> 00:19:36,461
ऐसा सोचना भी मत।
213
00:19:41,181 --> 00:19:42,181
मुझे माफ़ करना।
214
00:20:05,101 --> 00:20:08,181
आठ साल पहले
215
00:20:34,021 --> 00:20:35,581
ज़ानी परिवार
216
00:21:28,741 --> 00:21:30,981
साल 2030
217
00:21:36,341 --> 00:21:38,300
उसे छोड़ो, काम में उलझा होगा।
218
00:21:38,301 --> 00:21:39,581
वह ऐसा नहीं करता।
219
00:21:41,421 --> 00:21:43,581
ऐसी क्या ज़रूरी बात है जो उसे बतानी है?
220
00:21:44,421 --> 00:21:45,341
तुम जानती हो।
221
00:21:47,781 --> 00:21:51,420
इतनी ताकत होगी कि किसी की ज़िंदगी की
शुरुआत से अंत तक,
222
00:21:51,421 --> 00:21:53,461
कभी भी उसे अपने काबू में कर पाएँगे।
223
00:21:54,301 --> 00:21:55,300
कैसे?
224
00:21:55,301 --> 00:21:58,341
फ़्रांसीसी हिस्सा
जर्मन हिस्से में घुसाई गई एक सूक्ष्म
225
00:21:58,861 --> 00:22:01,700
अवरोधन प्रणाली है,
एक बायोटेक्नॉलोजी अंश है
226
00:22:01,701 --> 00:22:04,060
जो शरीर में समाहित होने के लिए बना है।
227
00:22:04,061 --> 00:22:05,421
किसी परजीवी की तरह?
228
00:22:06,861 --> 00:22:09,060
न फ़ोन टैप करना, न कंप्यूटर हैक करना,
229
00:22:09,061 --> 00:22:11,341
खुद लोगों से जानकारी मिलेगी।
230
00:22:12,381 --> 00:22:13,861
वे खुद ट्रांसमीटर होंगे।
231
00:22:14,261 --> 00:22:17,381
और उनका पूरा डेटा हमारे काबू में होगा।
232
00:22:19,861 --> 00:22:22,461
डिआना, मुझे पता है
कि यह बहुत बड़ी ताकत है।
233
00:22:23,221 --> 00:22:24,461
इसका सही इस्तेमाल करें,
234
00:22:25,621 --> 00:22:28,180
तो हम अमन और सुरक्षा ला पाएँगे।
235
00:22:28,181 --> 00:22:32,621
और तो और, हम वह एजेंसी बन पाएँगे
जो हमें पहले से होना चाहिए था।
236
00:22:36,981 --> 00:22:39,180
लेकिन मेरे पिता के लिए वह काफ़ी न था।
237
00:22:39,181 --> 00:22:42,181
इसलिए हम एक तीसरी चीज़ भी
शामिल करने की सोच रहे हैं।
238
00:22:44,301 --> 00:22:46,141
दूर से मारने वाली प्रणाली है।
239
00:22:53,421 --> 00:22:54,620
तुमने उसे तैयार किया?
240
00:22:54,621 --> 00:22:56,061
हथियार डिज़ाइन करता हूँ।
241
00:22:57,461 --> 00:23:00,221
मैंटीकोर के पास वह ताकत होगी
जो किसी के पास न होगी।
242
00:23:00,781 --> 00:23:03,180
किसी भी पल एक बटन दबाते ही,
243
00:23:03,181 --> 00:23:06,021
स्वाभाविक कारणों से
लक्ष्य की तुरंत मौत हो जाएगी।
244
00:23:07,541 --> 00:23:09,261
यानी ये परमाणु बम जैसा है।
245
00:23:11,341 --> 00:23:14,381
और इस बात पर निर्भर है
कि बटन दबाने वाला हाथ किसका है।
246
00:23:17,421 --> 00:23:20,301
और तुम्हारे पिता चाहते हैं
कि तुम उसे शामिल करो।
247
00:23:26,301 --> 00:23:28,501
यह क्या है? बड़ा अजीब सा आकार है।
248
00:23:32,781 --> 00:23:35,261
मैं जिस घर में रहती थी, वहाँ का है।
249
00:23:37,181 --> 00:23:38,461
मंगल कामना के लिए।
250
00:23:39,661 --> 00:23:42,101
अभी भी तुम्हारे बारे में
बहुत कुछ जानना है।
251
00:23:48,541 --> 00:23:51,620
पहले, वह आश्वासन
और ढेर सारा पैसा लेकर चली गई।
252
00:23:51,621 --> 00:23:53,661
अब लौटकर आना चाहती है।
253
00:23:55,381 --> 00:23:58,301
पेरिस में इतना खतरा उठाने के बाद
खाली समय चाहती थी।
254
00:23:59,221 --> 00:24:01,741
आपको याद दिलाऊँ
कि हम उसके किस हद तक आभारी हैं?
255
00:24:03,261 --> 00:24:04,541
कल रात तुम उसके साथ थे?
256
00:24:05,581 --> 00:24:06,461
हाँ।
257
00:24:07,061 --> 00:24:08,061
इसकी आदत डाल लीजिए।
258
00:24:09,141 --> 00:24:10,221
इस वक्त वह कहाँ है?
259
00:24:10,941 --> 00:24:14,180
जूपिटर की पहली फैलाव जाँच की
तैयारी कर रही है।
260
00:24:14,181 --> 00:24:16,221
कल मैंने उसे सब बताया।
261
00:24:18,061 --> 00:24:19,141
यूँ ही?
262
00:24:19,501 --> 00:24:20,661
मुझसे बात किए बिना?
263
00:24:21,621 --> 00:24:25,541
पापा, एक बात जान लीजिए।
मैं आपसे इजाज़त नहीं लेने वाला।
264
00:24:26,581 --> 00:24:28,661
- ठीक आपकी तरह, सब मेरे बस में है।
- हाँ।
265
00:24:29,381 --> 00:24:30,381
ठीक मेरी तरह।
266
00:24:37,301 --> 00:24:38,901
तुम सब खुद से कर रहे हो।
267
00:24:41,061 --> 00:24:42,301
तीसरी चीज़ का क्या हुआ?
268
00:24:43,181 --> 00:24:44,261
बस, कुछ देर और।
269
00:24:46,621 --> 00:24:48,300
मुझे अभी एक फ़ोन करना है।
270
00:24:48,301 --> 00:24:49,900
हथियार कानून पास होगा,
271
00:24:49,901 --> 00:24:52,301
पर उस बेवकूफ़ मंत्री को याद दिलाना है।
272
00:25:32,941 --> 00:25:35,620
इसमें एक करोड़ जूपिटर कण हैं।
273
00:25:35,621 --> 00:25:37,501
पहली जाँच के लिए ज़रा से।
274
00:25:39,501 --> 00:25:40,460
ज़रा से?
275
00:25:40,461 --> 00:25:42,860
इनका एक हिस्सा ही लक्ष्य तक पहुँच पाएगा।
276
00:25:42,861 --> 00:25:44,981
कितना? वह हमें बाद में पता चलेगा।
277
00:25:45,581 --> 00:25:49,941
इसके अंदर इसे चालू करने वाला कोड है।
उसे याद करके नष्ट कर देना।
278
00:25:51,061 --> 00:25:52,781
दोनों के अलावा किसी को पता न चले।
279
00:25:57,981 --> 00:26:00,501
मुझे लगता है कि अब परिवार बढ़ सकता है।
280
00:26:01,901 --> 00:26:02,781
सच में?
281
00:26:03,381 --> 00:26:05,500
जो हुआ, उससे दोनों इस तरह पास आए
282
00:26:05,501 --> 00:26:07,661
कि वह भी नहीं सोच सकता था।
283
00:26:08,421 --> 00:26:10,380
उसके साथ अपना रिश्ता सुधारना है,
284
00:26:10,381 --> 00:26:12,221
तो उनका रिश्ता स्वीकारना होगा।
285
00:26:13,061 --> 00:26:14,901
मुझे वह लड़की ठीक नहीं लगती।
286
00:26:16,061 --> 00:26:17,381
उसमें कुछ तो है।
287
00:26:18,501 --> 00:26:20,301
वह कुछ छुपा रही है।
288
00:26:22,101 --> 00:26:23,101
वह एक जासूस है।
289
00:26:23,781 --> 00:26:25,621
- छुपाना उसका काम है।
- छोड़ो भी।
290
00:26:26,581 --> 00:26:28,021
मेरा मतलब समझती हो, जूलिया।
291
00:26:29,821 --> 00:26:32,061
वह अभी से उसके कान में फुसफुसाती है,
292
00:26:33,421 --> 00:26:34,501
सलाह देती है।
293
00:26:37,741 --> 00:26:39,061
क्या मैंने कभी फुसफुसाया?
294
00:26:40,221 --> 00:26:42,101
मैं अपनी आवाज़ में बात करती हूँ।
295
00:26:42,461 --> 00:26:43,980
अपनी तुलना उससे मत करो।
296
00:26:43,981 --> 00:26:44,940
क्यों?
297
00:26:44,941 --> 00:26:46,581
तुम परिवार का हिस्सा हो।
298
00:26:47,061 --> 00:26:47,981
हाँ।
299
00:26:48,661 --> 00:26:51,621
और मैं बस वही हूँ,
क्योंकि एदो पेरिस से ज़िंदा लौट आया।
300
00:26:52,541 --> 00:26:53,781
तुमसे बात कर सकती हूँ।
301
00:26:54,701 --> 00:26:56,021
पर तुम हमेशा नहीं सुनते।
302
00:26:56,901 --> 00:26:58,981
हालिया बातों से यह साफ़ हुआ है।
303
00:27:01,061 --> 00:27:02,341
तो, तुम्हें कोई शक नहीं?
304
00:27:04,301 --> 00:27:05,141
ज़रा भी नहीं?
305
00:27:05,941 --> 00:27:09,261
इतना पता है
कि एदो को सालों से इस तरह नहीं देखा।
306
00:27:09,901 --> 00:27:10,981
कैसे?
307
00:27:11,621 --> 00:27:12,501
खुश।
308
00:27:23,821 --> 00:27:25,541
{\an8}चरण तीन
309
00:27:31,981 --> 00:27:34,061
गायब अंश
310
00:27:34,621 --> 00:27:39,061
पूरा
311
00:27:54,061 --> 00:27:56,540
तीसरी चीज़ ने जाँच पार कर ली।
312
00:27:56,541 --> 00:27:58,300
उसे मास्टर कॉपी में डाल दिया।
313
00:27:58,301 --> 00:27:59,381
बहुत बढ़िया!
314
00:28:00,061 --> 00:28:01,301
बहुत अच्छी बात है, एदो।
315
00:28:02,061 --> 00:28:02,900
शुक्रिया।
316
00:28:02,901 --> 00:28:06,620
तुम्हें अपनी सफलता को लेकर शक था,
पर मुझ कभी नहीं था।
317
00:28:06,621 --> 00:28:08,301
मुझे पता है कि यह आसान नहीं था।
318
00:28:08,781 --> 00:28:10,741
मुझे तुम पर नाज़ है।
319
00:28:12,821 --> 00:28:14,340
बस इस बात का अफ़सोस है
320
00:28:14,341 --> 00:28:16,341
कि हमारी सबसे बड़ी सफलता
321
00:28:17,781 --> 00:28:20,101
इतने तनाव भरे दिन हासिल हुई।
322
00:28:20,501 --> 00:28:21,661
पर कोई बात नहीं।
323
00:28:22,261 --> 00:28:25,580
अब तुम मुझसे ज़्यादा, 3-0-8 के करीब हो।
324
00:28:25,581 --> 00:28:27,140
उसके साथ खुशी मनाना चाहोगे।
325
00:28:27,141 --> 00:28:31,061
और अगर वह तुम्हारे लिए इतनी अहम है,
तो मैं उसे स्वीकार करता हूँ।
326
00:28:32,181 --> 00:28:33,661
और उसे डिआना कहकर बुलाऊँगा।
327
00:28:36,661 --> 00:28:37,501
शुक्रिया।
328
00:28:39,221 --> 00:28:40,341
जहाँ तक हमारी बात है,
329
00:28:41,341 --> 00:28:43,141
मुझे अपना आपसी रिश्ता सुधारना है।
330
00:28:44,141 --> 00:28:47,621
अब जब सब तुम्हारे काबू में है,
मुझे पता है, तुम उसे सुधार लोगे।
331
00:28:54,421 --> 00:28:56,660
मैं आपको जूपिटर का कोड भेज रहा हूँ।
332
00:28:56,661 --> 00:28:58,501
वह आपके पास भी होना चाहिए।
333
00:28:59,461 --> 00:29:00,501
लेकिन एक शर्त पर।
334
00:29:02,341 --> 00:29:03,461
तुम हार नहीं मानते।
335
00:29:04,981 --> 00:29:07,421
माँ ने ठीक कहा, तुम मेरे जैसे हो।
क्या चाहिए?
336
00:29:07,941 --> 00:29:10,021
डिआना को मैंटीकोर इटली की मैनेजर बनाना।
337
00:29:12,301 --> 00:29:13,701
मत्तेयो को हटाकर?
338
00:29:14,181 --> 00:29:16,420
मत्तेयो 13 सालों से एजेंसी चला रहा है।
339
00:29:16,421 --> 00:29:17,621
बदलाव का समय आ गया है।
340
00:29:22,941 --> 00:29:25,421
अगर तुम्हारा रिश्ता इतना ज़रूरी है,
341
00:29:26,701 --> 00:29:28,421
तो वही एजेंसी को संभालेगी।
342
00:29:29,541 --> 00:29:30,901
मैं मत्तेयो से बात करूँगा।
343
00:29:31,301 --> 00:29:32,620
आप वादा करते हैं?
344
00:29:32,621 --> 00:29:33,781
मैं वादा करता हूँ।
345
00:29:34,301 --> 00:29:36,341
हम आज रात ऐलान करेंगे।
346
00:29:45,181 --> 00:29:46,261
अभी आपको भेजा है।
347
00:29:47,101 --> 00:29:48,141
फिर मिलेंगे।
348
00:30:05,301 --> 00:30:06,500
मत्तेयो।
349
00:30:06,501 --> 00:30:09,620
एजेंट 3-0-8 के संपर्क सिग्नल बंद कर दो।
350
00:30:09,621 --> 00:30:13,501
मेरे पास कोड है, लेकिन प्रक्रिया को
याद न किया तो सब बेकार है।
351
00:30:14,781 --> 00:30:16,061
लड़की को काम करने दो।
352
00:30:17,181 --> 00:30:18,581
आगे का काम तुम्हें पता है।
353
00:30:21,621 --> 00:30:22,621
उसका क्या काम है?
354
00:30:25,621 --> 00:30:26,581
एत्तोरे।
355
00:30:27,781 --> 00:30:30,141
बेटे के प्यार ने तुम्हें अंधा बना दिया है।
356
00:30:30,621 --> 00:30:32,261
तुम ठीक से देख नहीं पा रहीं।
357
00:30:45,701 --> 00:30:48,821
पानी टंकी नंबर 14
358
00:31:16,261 --> 00:31:17,381
यहीं रुककर पहरा दो।
359
00:31:27,421 --> 00:31:29,421
माँ, मेरी पापा से बात हुई।
360
00:31:30,581 --> 00:31:32,581
हमने एक समझौता किया है।
361
00:31:35,061 --> 00:31:36,421
मैंने उसे रोकना चाहा, एदो।
362
00:31:38,541 --> 00:31:39,661
मैंने सच में कोशिश की।
363
00:31:42,141 --> 00:31:43,221
मुझे माफ़ करना।
364
00:31:44,861 --> 00:31:46,181
आप क्या कह रही हैं?
365
00:31:47,301 --> 00:31:49,661
उस लड़की के लिए
और कुछ नहीं कर सकते।
366
00:32:11,141 --> 00:32:12,021
मत्तेयो।
367
00:32:13,701 --> 00:32:16,061
मुझे अभी के अभी डिआना से बात करनी है।
368
00:32:21,741 --> 00:32:22,901
मेरी बात सुन रहे हो?
369
00:32:24,581 --> 00:32:25,621
जवाब दो।
370
00:32:27,341 --> 00:32:29,941
यह पानी के अंदर जाने का रास्ता है।
371
00:32:40,941 --> 00:32:42,181
जवाब दो!
372
00:32:43,461 --> 00:32:44,941
मत्तेयो, जवाब दो! धत्!
373
00:33:21,941 --> 00:33:24,501
- पानी में मिलते ही घुल जाएगा?
- हाँ।
374
00:33:26,821 --> 00:33:29,180
हमने संसद के सदस्यों के बीच तीखी,
375
00:33:29,181 --> 00:33:31,340
काफ़ी हद तक आक्रामक चर्चा देखी।
376
00:33:31,341 --> 00:33:34,980
अधिकांश नेता एकजुट नज़र नहीं आए।
377
00:33:34,981 --> 00:33:37,820
दरअसल, हथियारों की छूट पर
378
00:33:37,821 --> 00:33:41,660
वोट देने के बाद, सरकार लड़खड़ाने लगी है।
379
00:33:41,661 --> 00:33:43,980
उन्होंने काम किया, पर अब काम खत्म है।
380
00:33:43,981 --> 00:33:45,461
हम उन्हें निकाल देंगे।
381
00:33:46,381 --> 00:33:50,341
जूपिटर के साथ जो करना है,
उसके लिए हमें नई सरकार चाहिए।
382
00:33:52,661 --> 00:33:53,741
हाँ।
383
00:33:54,541 --> 00:33:56,261
साजो-सामान संबंधी सहायता चाहिए।
384
00:33:59,301 --> 00:34:00,341
तुम्हारी माँ?
385
00:34:01,061 --> 00:34:02,301
शायद वह बगीचे में हैं?
386
00:34:03,661 --> 00:34:04,701
जाँच की कोई खबर है?
387
00:34:05,181 --> 00:34:06,021
जाँच चल रही है।
388
00:34:08,101 --> 00:34:12,301
मैं जानना चाहता हूँ कि पहली बार में
हम कितने लक्ष्यों तक पहुँचेंगे।
389
00:34:16,781 --> 00:34:17,621
मैं भी।
390
00:34:22,181 --> 00:34:24,221
मैं एक्टीवेशन कोड डाल रही हूँ।
391
00:34:28,181 --> 00:34:29,021
अच्छा।
392
00:34:29,981 --> 00:34:32,181
कण सक्रिय होकर फैल रहे हैं।
393
00:35:02,381 --> 00:35:04,021
मैं एक बात भूल गया, पापा।
394
00:35:06,661 --> 00:35:09,500
आज, तीसरी चीज़ को लेकर
पहला प्रारूप तैयार किया।
395
00:35:09,501 --> 00:35:11,861
- बढ़िया।
- पता था कि आपको अच्छा लगेगा।
396
00:35:12,861 --> 00:35:14,861
एक ग्लास पानी पीने जितना आसान था।
397
00:35:33,101 --> 00:35:34,141
ऐसा मत करो।
398
00:35:35,021 --> 00:35:36,661
ये नर्वस सिस्टम पर असर डालता है।
399
00:35:37,661 --> 00:35:39,181
आपको कोई दर्द नहीं होगा।
400
00:35:58,181 --> 00:35:59,661
तुम्हारी भलाई के लिए किया।
401
00:36:01,061 --> 00:36:02,820
उसमें कुछ तो गड़बड़ है।
402
00:36:02,821 --> 00:36:05,341
आँखों पर पर्दा न होता तो तुम खुद देखते।
403
00:36:15,701 --> 00:36:16,941
अपने दिमाग से काम लो।
404
00:36:17,661 --> 00:36:19,501
मत्तेयो को फ़ोन लगाइए। अभी।
405
00:36:20,301 --> 00:36:21,340
एदोआर्दो।
406
00:36:21,341 --> 00:36:22,420
वह कुछ छुपा रही है।
407
00:36:22,421 --> 00:36:24,020
नहीं पता क्या, पर कुछ तो है।
408
00:36:24,021 --> 00:36:24,941
उसे फ़ोन कीजिए।
409
00:36:26,301 --> 00:36:27,381
वरना आप मरेंगे।
410
00:36:34,021 --> 00:36:35,061
नहीं।
411
00:36:36,541 --> 00:36:37,860
ज़ानी परिवार का अंश हो।
412
00:36:37,861 --> 00:36:40,101
तुम्हें मुश्किल फ़ैसले करने होंगे।
413
00:36:45,061 --> 00:36:46,421
तुम मेरे जैसे हो, एदोआर्दो।
414
00:36:46,901 --> 00:36:49,021
नहीं, मैं आपके जैसा नहीं हूँ।
415
00:38:30,781 --> 00:38:31,821
हैलो, डिआना।
416
00:40:11,781 --> 00:40:13,780
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
417
00:40:13,781 --> 00:40:15,861
रचनात्मक पर्यवेक्षक
दिनेश शाकुल