1 00:00:10,678 --> 00:00:12,555 मैं झूठ नहीं बोलती रह सकती। 2 00:00:12,638 --> 00:00:14,390 हाँ, तुम कर सकती हो। 3 00:00:14,473 --> 00:00:16,892 तुम वाइस से कहोगी कि मुझे अकेला छोड़ दिया जाए। 4 00:00:16,976 --> 00:00:18,185 यह क्या बकवास है! 5 00:00:18,269 --> 00:00:21,522 अगर फिर मेरी साथी के पास आए, तो मैं तुम्हारा रीसेट बटन दबा दूँगा! 6 00:00:22,523 --> 00:00:24,442 मैं आजकल सो नहीं रहा हूँ। 7 00:00:24,525 --> 00:00:26,026 तुम किस बारे में सोच रहे हो? 8 00:00:26,110 --> 00:00:27,778 मैंने यह एक पत्र में लिखने की कोशिश की। 9 00:00:27,862 --> 00:00:29,113 क्या वो खोलकर देखेगा? 10 00:00:29,196 --> 00:00:30,531 शेन मुझे जानता है। 11 00:00:30,614 --> 00:00:33,659 मैं उसे ज़ोर से पढ़ूँ। और आगे जो भी होगा वह उसके ऊपर है। 12 00:00:33,743 --> 00:00:37,204 ऑलिवर सेंट लेजर मेरी छोटी बहन के साथ रह रहा है। 13 00:00:37,288 --> 00:00:38,122 मेगन? 14 00:00:38,205 --> 00:00:41,375 उसे फ़ोन करो। उसने कुछ बहुत ही बेवकूफ़ी की है जो तुम्हें ठीक करनी होगी। 15 00:00:41,459 --> 00:00:42,543 ऑलिवर? वह मेगन मार्टिन है। 16 00:00:42,626 --> 00:00:43,586 ट्रोक्सलर मनोचिकित्सा 17 00:00:43,669 --> 00:00:45,463 वह और उसका पूरा परिवार पागल है। 18 00:00:45,713 --> 00:00:46,881 मुझे माफ़ कर दो। 19 00:00:46,964 --> 00:00:50,217 तुम्हारे भाई ने कुछ गलत नहीं किया। वह मैंने किया था। 20 00:00:50,718 --> 00:00:52,428 मुझे सच में चाहिए था कि तुम मुझे यह कहो। 21 00:00:52,511 --> 00:00:54,346 और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ। 22 00:00:54,430 --> 00:00:55,639 मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ। 23 00:00:56,307 --> 00:01:00,227 हमें क्या लगता है मेगन मार्टिन इस दुनिया में कहीं 24 00:01:00,311 --> 00:01:02,813 ऑलिवर कैनेडी के साथ है या उसके बिना? 25 00:01:14,909 --> 00:01:19,497 137 दिन पहले 26 00:01:26,170 --> 00:01:28,714 आपने उस आदमी से फोरक्लोज़र से पहले के बीचबचाव की बात की या… 27 00:01:28,798 --> 00:01:30,090 फोरक्लोज़र के आशय का नोटिस 28 00:01:30,174 --> 00:01:31,592 मुझे इसका मतलब भी नहीं पता है। 29 00:01:31,675 --> 00:01:35,095 बैंक को तो हमें कोई न कोई हल निकालने का मौका देना चाहिए था, 30 00:01:35,179 --> 00:01:37,056 इससे पहले की वह घर की नीलामी करते। 31 00:01:37,139 --> 00:01:38,808 बैंक वाले इतने दरियादिल होते तो क्या होता। 32 00:01:38,890 --> 00:01:41,602 बात दरियादिली की नहीं है, माँ, यही कानून है। इसलिए… 33 00:01:41,685 --> 00:01:43,187 ओएसएल नॉटिंग हिल के वुल्फ़ ग्रे में 34 00:01:43,270 --> 00:01:45,439 उनका घर ही लोगों को बेघर करके चलता है। 35 00:01:45,523 --> 00:01:46,357 ऐसा नहीं है। 36 00:01:46,440 --> 00:01:48,067 तुम उनकी तरफ़दारी करना बंद करोगी? 37 00:01:48,150 --> 00:01:50,902 सुना था वह सैन फ्रांसिस्को से चला गया। अफ़वाह नहीं है। बोस्टन में है। 38 00:01:50,985 --> 00:01:52,947 वे हमारा घर छीन रहे हैं। हम कहाँ जाएँगे? 39 00:02:22,393 --> 00:02:23,853 सबसे कीमती खिलाड़ी शेन मार्टिन 40 00:02:26,814 --> 00:02:29,191 ऑलिवर सेंट लेजर 41 00:02:29,275 --> 00:02:32,069 "टिकट खरीदो, सवारी करो… " हंटर एस. थॉम्पसन 42 00:04:10,834 --> 00:04:16,839 56 डेज़ 43 00:04:18,007 --> 00:04:22,137 आज 44 00:04:23,472 --> 00:04:24,807 यह लाइनस का किया-धरा है। 45 00:04:26,684 --> 00:04:28,018 मुझे पता है कि वही था। 46 00:04:29,311 --> 00:04:30,396 तुमने उसका चेहरा देखा था? 47 00:04:30,479 --> 00:04:32,856 नहीं। पर गाड़ी उसी की थी। 48 00:04:32,940 --> 00:04:36,568 वही गाड़ी जिससे पिछले साल मेले के मैदान में गोलीबारी की गई थी। 49 00:04:36,652 --> 00:04:38,237 जब मैं उससे मिली थी। 50 00:04:38,320 --> 00:04:43,450 उसने कहा कि उसने ऐसा नहीं किया, पर यह वही था… मुझे बता रहा था कि उसकी करतूत है। 51 00:04:45,327 --> 00:04:48,414 यह बार, शूटर ने काम के लिए ग़लत हथियार इस्तेमाल किया। 52 00:04:51,125 --> 00:04:55,462 अब तुम कह रही हो कि वह द क्रॉसिंग्स में नौजवानों को नशे की गोलियाँ बेच रहा है? 53 00:04:55,546 --> 00:04:58,632 हाँ, वह ऐसा करता है। पर इसका उससे लेना-देना नहीं है। 54 00:04:58,716 --> 00:05:00,592 इसमें से किसी का भी केस से वास्ता नहीं है, कार्ल। 55 00:05:02,469 --> 00:05:06,598 वह मुझे मारने वाला है। मैं कितनी बेवकूफ़ हूँ! 56 00:05:06,682 --> 00:05:09,810 नहीं, ऐसा मत कहो। तुम बेवकूफ़ नहीं हो। 57 00:05:10,978 --> 00:05:12,146 मेडिकल जाँचकर्ता का फ़ोन है। 58 00:05:13,689 --> 00:05:14,857 रिअरडन। 59 00:05:15,816 --> 00:05:17,109 हाँ, हम पहुँच जाएँगे। 60 00:05:19,153 --> 00:05:21,905 प्रारंभिक शव परीक्षण की नतीजा कल सुबह 8:00 बजे तक तैयार हो जाएगा। 61 00:05:24,783 --> 00:05:27,995 मिच, रिअरडन को ले जाओ। 62 00:05:29,204 --> 00:05:31,081 वहाँ पहुँचने पर पहले घर का मुआयना कर लेना। 63 00:05:31,165 --> 00:05:35,127 फिर तुम फ्रेडी को फ़ोन करना, उससे कहना पूरी रात घर पर निगरानी रखे। 64 00:05:35,210 --> 00:05:39,381 -मुझे इसकी ज़रूरत नहीं है। -नहीं, सुनो… तुम्हें ज़रूरत है। 65 00:05:40,966 --> 00:05:41,884 चलो। 66 00:05:42,885 --> 00:05:43,927 शुक्रिया। 67 00:05:56,523 --> 00:06:02,529 दिन 34 68 00:06:26,303 --> 00:06:27,930 तो अब मुझे तुम्हें मेगन बुलाना होगा? 69 00:06:29,264 --> 00:06:30,224 तुम बुलाना चाहते हो? 70 00:06:31,558 --> 00:06:32,392 सच कहूँ तो नहीं। 71 00:06:32,476 --> 00:06:34,645 नहीं? ठीक है। 72 00:06:35,145 --> 00:06:36,230 शायद यह अच्छा ही है। 73 00:06:36,313 --> 00:06:38,941 अजीब है कि मुझे भी अब सियारा वाली पहचान भाने लगी है। 74 00:06:39,566 --> 00:06:41,443 पता है, मुझे तुम याद हो। 75 00:06:41,527 --> 00:06:42,778 धुँधली याद है। 76 00:06:42,861 --> 00:06:44,404 हाँ, मैं कभी तुम्हारे घर नहीं गया, 77 00:06:44,488 --> 00:06:47,658 पर मुझे याद है कि मैंने तुम्हें एक बार देखा था… कार से। 78 00:06:47,741 --> 00:06:51,453 तुम बजरी वाले ड्राइवे पर अपना स्कूटर चलाने की कोशिश कर रही थी। 79 00:06:51,995 --> 00:06:54,832 तुम्हारे मम्मी-पापा ने तुम्हारे सामने वाले आँगन में एक बड़ा सा गड्ढा खोदकर 80 00:06:54,915 --> 00:06:56,667 उसमें एक स्विमिंग पूल बनाने की कोशिश की थी न? 81 00:06:56,750 --> 00:06:58,836 हाँ, यकीन नहीं होता कि तुम्हें यह बात याद है। 82 00:06:58,919 --> 00:07:01,588 तुम्हारी बहन हमें गाँजा बेचा करती थी। शायला। 83 00:07:02,047 --> 00:07:04,007 उसने शायद वह मेरे पापा से चुराया होगा। 84 00:07:05,551 --> 00:07:08,053 वह अब भी घर पर रहती है, पर पापा को घर छोड़ो बहुत समय हो गया। 85 00:07:09,388 --> 00:07:10,514 कभी उनसे बात करती हो? 86 00:07:11,598 --> 00:07:16,728 क्रिसमस, जन्मदिन, जब भी बात हो जाए। अगर उन्हें याद होता है, तो। 87 00:07:19,314 --> 00:07:20,983 मुझे अफ़सोस है तुमने अपने पापा को खो दिया। 88 00:07:21,775 --> 00:07:24,653 मैंने उन्हें खोया नहीं। वह कभी मौजूद थे ही नहीं। 89 00:07:27,531 --> 00:07:28,365 ऑलिवर! 90 00:07:29,950 --> 00:07:31,076 ऑलिवर, मैं हूँ! 91 00:07:34,079 --> 00:07:34,997 ऑलिवर! 92 00:07:36,832 --> 00:07:37,666 ऑलिवर! 93 00:07:39,835 --> 00:07:40,961 ऑलिवर! 94 00:07:43,797 --> 00:07:47,509 भगवान का शुक्र है। मैं बहुत चिंतित था। तुम्हारा फ़ोन सीधे वॉइसमेल पर जा रही थी। 95 00:07:47,593 --> 00:07:48,760 हाँ, मैंने उसे बंद कर दिया था। 96 00:07:49,553 --> 00:07:50,470 तुमने बंद कर दिया था? 97 00:07:52,639 --> 00:07:54,474 यह क्या चल रहा है? 98 00:07:55,100 --> 00:07:56,435 वह यहाँ क्या कर रही है, ऑलिवर? 99 00:07:58,187 --> 00:08:00,272 वह मेरी गर्लफ़्रेंड है, डैन। यहीं रहती है। 100 00:08:03,400 --> 00:08:04,234 ठीक है। 101 00:08:05,944 --> 00:08:07,446 तुम मुझे अंदर आने को नहीं कहोगे? 102 00:08:15,787 --> 00:08:16,788 वाह… 103 00:08:18,165 --> 00:08:19,124 क्या घर है। 104 00:08:19,666 --> 00:08:22,294 ऑलिवर सेंट लैजर के लिए सबसे आलीशान घर ही चलेगा। 105 00:08:25,088 --> 00:08:26,381 तुम मेगन होगी। 106 00:08:27,382 --> 00:08:31,178 मेगन मार्टिन, मैं डैन ट्रोक्सलर हूँ। हमने शायद फ़ोन पर बात की थी। 107 00:08:31,261 --> 00:08:34,431 नहीं, मैं तुम्हें जानती हूँ। मेरी बहन ने तुम्हारे बारे में बताया था। 108 00:08:34,514 --> 00:08:35,765 अच्छा। 109 00:08:36,767 --> 00:08:38,184 अगर तुम भी उसके जैसी हो, 110 00:08:38,268 --> 00:08:40,895 तो मैं कहूँगा कि ऑलिवर ने बहुत बड़ी मुसीबत मोल ली है। 111 00:08:40,979 --> 00:08:44,191 डैन, इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। 112 00:08:45,234 --> 00:08:46,401 मुझे… 113 00:08:48,111 --> 00:08:50,697 मुझे तुमको शुरुआत में ही बता देना चाहिए था कि क्या चल रहा है। 114 00:08:50,781 --> 00:08:52,699 क्या चल रहा था? अभी क्या हो रहा है? 115 00:08:53,742 --> 00:08:57,162 मेरी समझ से, यह औरत तुम्हारी ज़िंदगी में एक नकली नाम के सहारे घुसी, 116 00:08:57,246 --> 00:08:59,623 -किसी खुफ़िया जासूस की तरह… -ज़्यादा ही नाटकीय हो गया। 117 00:08:59,706 --> 00:09:01,416 … और यह तुम्हारी प्रतिक्रिया है? 118 00:09:01,500 --> 00:09:04,461 तुम अपना फ़ोन बंद करके इसके लिए नाश्ता बना रहे हो? 119 00:09:06,088 --> 00:09:07,881 असल में, इसने नाश्ता बनाया था। 120 00:09:08,799 --> 00:09:12,678 जब तुम्हारे पिता और मैंने तुम्हारे बारे में बन रही बातों से बचने के लिए 121 00:09:12,761 --> 00:09:14,471 तुम्हारे नारागानसेट छोड़ने की बात की थी, 122 00:09:14,554 --> 00:09:17,891 तो मैंने उन्हें एक नकली नाम के साथ रहने के ख़तरों की चेतावनी दी थी। 123 00:09:19,184 --> 00:09:24,523 उस एक भारी ग़लती ने तुम्हारे पूरे वजूद को ही झूठा साबित कर दिया। 124 00:09:25,148 --> 00:09:26,775 मेरे कुछ डर जायज़ थे। 125 00:09:26,858 --> 00:09:31,238 तुम्हें नौकरी कैसे मिलेगी? पता है? एक परिवार कैसे बनाओगे? 126 00:09:33,407 --> 00:09:34,658 एक सामान्य जीवन कैसे जियोगे? 127 00:09:37,411 --> 00:09:39,788 पर मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं सोचा था। 128 00:09:40,956 --> 00:09:45,085 यह मेरा बयान करने का तरीका है कि इसमें आधी ग़लती मेरी है। 129 00:09:45,168 --> 00:09:46,962 तुम्हारी "आधी ग़लती" है? 130 00:09:47,045 --> 00:09:50,799 क्या मैं अपने मुवक्किल से कुछ देर अकेले में बात कर सकता हूँ? 131 00:09:50,882 --> 00:09:54,136 ए, तुम्हें मुझसे जो भी कहना है, तुम इसके सामने कह सकते हो। 132 00:09:54,219 --> 00:09:56,722 नहीं, कोई बात नहीं। मुझे यह सब सुनने की ज़रूरत नहीं है। 133 00:10:05,981 --> 00:10:06,815 चलो बैठ जाते हैं। 134 00:10:11,111 --> 00:10:11,945 नहीं। 135 00:10:13,822 --> 00:10:14,656 नहीं। 136 00:10:15,574 --> 00:10:17,409 इसे अभी ख़त्म करते हैं। 137 00:10:17,492 --> 00:10:19,870 मैं अब से तुम्हारा मुवक्किल नहीं हूँ। 138 00:10:21,413 --> 00:10:23,707 सालों तक, तुमने मुझे यकीन दिलाया 139 00:10:23,790 --> 00:10:26,543 कि एक तुम ही हो जो मुझे अच्छे से जानते थे। 140 00:10:26,626 --> 00:10:28,462 तुमने मुझे अलग और डरा हुआ रखा। 141 00:10:30,881 --> 00:10:31,798 सियारा… 142 00:10:33,216 --> 00:10:34,509 वह सच में मुझे जानती है। 143 00:10:35,052 --> 00:10:37,054 मतलब, सब कुछ। मेरे बारे में सब कुछ जानती है। 144 00:10:38,889 --> 00:10:39,973 और वह फिर भी यहाँ है। 145 00:10:40,057 --> 00:10:43,935 हाँ, उसका नाम सियारा नहीं है। और वह यहाँ तुम्हारे पैसों के लिए आई है। 146 00:10:44,019 --> 00:10:47,189 नहीं, डैन, वह मेरे पैसों के लिए नहीं आई। 147 00:10:47,731 --> 00:10:49,107 तुम मज़ाक कर रहे हो? 148 00:10:49,191 --> 00:10:50,942 तुम यहाँ मेरे पैसे के लिए नहीं आए? 149 00:10:53,862 --> 00:10:54,988 मैंने सही कहा न? 150 00:10:55,072 --> 00:11:00,494 कम से कम वह मुझे मानसिक अस्थिरता में झोंककर मेरा फ़ायदा नहीं उठाना चाहती। 151 00:11:01,995 --> 00:11:07,501 हे भगवान, मुझे इतनी राहत मिल रही है कि हम… 152 00:11:08,627 --> 00:11:10,295 हमारे बीच जो था वह आख़िरकार ख़त्म हो गया। 153 00:11:10,379 --> 00:11:12,923 हमारे बीच जो था वह ख़त्म हो गया और मैं तुमसे तंग आ चुका हूँ। 154 00:11:13,006 --> 00:11:15,133 फिर मैं तुम्हें आगाह कर दूँ, 155 00:11:15,217 --> 00:11:17,636 मैं पुलिस को सच बताने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 156 00:11:23,058 --> 00:11:24,309 तुम्हें यह याद है? 157 00:11:25,102 --> 00:11:27,896 यह वो चिट्ठी है जो तुमने अपनी प्रेमिका के भाई को लिखी थी, 158 00:11:27,979 --> 00:11:29,773 यह कबूल करते हुए कि तुमने पॉल को मारा था। 159 00:11:29,856 --> 00:11:31,400 तुम यह चिट्ठी रखे हुए थे? 160 00:11:32,609 --> 00:11:34,861 तुमने उसे कभी भेजी नहीं? तुमने इसे अपने पास रखा! 161 00:11:34,945 --> 00:11:36,696 तुम्हें बचाने की कोशिश कर रहा था, और मैंने की। 162 00:11:36,780 --> 00:11:38,740 तुम ख़ुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे! 163 00:11:38,824 --> 00:11:40,992 तुमने मुझे… सालों तक बहकाया। 164 00:11:41,076 --> 00:11:43,412 तुमने मेरे साथ ऐसा किया, और फिर शेन के साथ-साथ 165 00:11:43,495 --> 00:11:45,247 उसके पूरे परिवार के साथ भी वही किया। 166 00:11:45,330 --> 00:11:49,835 हम सब तुम्हारे झूठ में जी रहे थे। ऐसी असलियत में जिससे तुम्हें फ़ायदा हो। 167 00:11:49,918 --> 00:11:51,670 मेरे इरादे नेक थे 168 00:11:51,753 --> 00:11:56,341 और मेरी ज़िम्मेदारी तुम्हारी और तुम्हारे पिता के प्रति थी। किसी और के प्रति नहीं। 169 00:11:56,425 --> 00:12:00,220 पता है, अब एक थेरेपिस्ट के मार्गदर्शन के बिना, 170 00:12:00,303 --> 00:12:03,890 मुझे लगता है कि तुम अपने और दूसरों के लिए एक ख़तरा हो। 171 00:12:03,974 --> 00:12:05,600 मेरे पास बहुत सारे सबूत हैं। 172 00:12:05,684 --> 00:12:11,022 केवल यही नहीं, पर हमारी सालों की बातचीत जो रिकार्ड हुई थी। 173 00:12:12,232 --> 00:12:13,066 यह लो। 174 00:12:15,277 --> 00:12:16,194 सुनो। 175 00:12:16,278 --> 00:12:21,199 मे"रे पास इस झूठ को जीने का कोई बहाना नहीं जो तुम्हें निशाना बनाने के लिए बनाया गया।" 176 00:12:21,283 --> 00:12:24,453 तुम ऐसा क्यों कर रहे हो, डैन। क्या तुम चाहते हो मैं जेल चला जाऊँ? 177 00:12:24,536 --> 00:12:27,873 "मैंने जो अपराध किया मैं उसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेना चाहूँगा 178 00:12:27,956 --> 00:12:30,959 जिसके पीछे की वजह मेरे अपने बेलगाम गुस्से के अलावा और कुछ नहीं थी…" 179 00:12:32,627 --> 00:12:35,338 इसे रख लो। मेरे पास एक और कॉपी है। 180 00:12:38,300 --> 00:12:39,801 मुझे अफ़सोस है कि यह नौबत आ गई। 181 00:12:41,636 --> 00:12:45,140 तुम्हें कोई अफ़सोस नहीं है, वरना तुम इतने तैयार होकर नहीं आते। 182 00:12:47,434 --> 00:12:48,393 सच कहा। 183 00:12:49,936 --> 00:12:51,646 बिल्कुल सच है। 184 00:12:53,648 --> 00:12:57,235 पता है, अगर इस बारे में सोचो तो, इसे हल करने का एक और तरीका है। 185 00:12:57,903 --> 00:12:59,404 मुझे एक बात बताओ। 186 00:13:00,447 --> 00:13:03,283 उन सब साधनों का क्या मूल्य है जो मैंने तुम्हें आज तक दिए, 187 00:13:03,366 --> 00:13:06,411 जो तुम मरते दम तक अपनी ज़िंदगी को संभालने के लिए इस्तेमाल करोगे? 188 00:13:08,038 --> 00:13:09,831 पता नहीं। यह तुम मुझे बताओ, डैन। 189 00:13:11,875 --> 00:13:13,502 पाँच मिलियन डॉलर? 190 00:13:15,170 --> 00:13:16,713 दस मिलियन डॉलर? 191 00:13:16,796 --> 00:13:18,715 तुम आज भी पूरे दिन साँस रोककर रखते 192 00:13:18,798 --> 00:13:21,843 अगर मैंने तुम्हें साँस लेने की मानव प्रक्रिया न सिखाई होती। 193 00:13:21,927 --> 00:13:23,595 केवल वही नहीं, यह भी सोचो, 194 00:13:23,678 --> 00:13:27,557 उस बोझ का क्या मूल्य है जो तुम इतने सालों तक मेरे लिए रहे हो? 195 00:13:27,641 --> 00:13:32,312 या फिर मेरी चुप्पी का मूल्य, तुम्हें बिना मेहनत के मिली इस आज़ादी के बदले में? 196 00:13:39,069 --> 00:13:40,529 हम इस पर भरोसा नहीं कर सकते। 197 00:14:14,396 --> 00:14:15,230 आज 198 00:14:15,313 --> 00:14:17,315 मौत का कारण एक सीधा सा कुंद बल आघात था। 199 00:14:17,399 --> 00:14:20,026 सिर पर एक प्रहार ने पार्श्विका के एक छोटे हिस्से को फ्रैक्चर किया, 200 00:14:20,110 --> 00:14:21,653 जिसके कारण अंदर ही अंदर ख़ून बहा। 201 00:14:21,736 --> 00:14:24,364 गर्मी के कारण लाश और ज़्यादा सड़ गई, 202 00:14:24,447 --> 00:14:26,658 पर समय बीतने की वजह से ऐसा हाल हो गया। 203 00:14:27,576 --> 00:14:29,202 यह कब हुआ होगा? 204 00:14:29,869 --> 00:14:31,204 कुछ हफ़्ते पहले? 205 00:14:31,288 --> 00:14:33,540 इतने सड़ाव के कारण सही अनुमान की संभावना मिट जाती है। 206 00:14:34,290 --> 00:14:36,668 पर एक अच्छी ख़बर है। 207 00:14:37,836 --> 00:14:39,504 उसका डीएनए डेटाबेस में था। 208 00:14:42,716 --> 00:14:46,595 डैनियल ट्रोक्सलर। वह नारागानसेट से एक मनोचिकित्सक है। 209 00:14:46,678 --> 00:14:48,221 ख़ैर, हुआ करता था। 210 00:14:48,305 --> 00:14:50,015 वह फ़ेड्स की निगरानी में प्रोबेशन पर था, 211 00:14:50,098 --> 00:14:52,809 उसने दो साल पहले अपनी लाइसेंस खो दिया था 212 00:14:52,892 --> 00:14:55,979 एक नर्स को राज्य सीमा के पार प्रोपोफॉल की तस्करी करने भेजने के लिए। 213 00:14:56,980 --> 00:14:58,898 तो वह बिना लाइसेंस के प्रैक्टिस कर रहा था। 214 00:14:58,982 --> 00:15:01,443 मतलब, उसका लाइसेंस पहले से ही बस नाम का था। 215 00:15:01,526 --> 00:15:03,361 वह आदमी कोई पीएचडी नहीं, एक धोखेबाज़ था। 216 00:15:03,445 --> 00:15:05,447 ठीक है। उसकी कार यहाँ शहर में है। 217 00:15:05,530 --> 00:15:09,200 वह पिछले महीने की 18 तारीख से ज़ब्त पड़ी हुई है। 218 00:15:09,284 --> 00:15:10,535 क्या हमें वहाँ जाना चाहिए? 219 00:15:11,036 --> 00:15:12,704 मैं द क्रॉसिंग्स वापस जाकर 220 00:15:12,787 --> 00:15:14,623 18 तारीख़ का सर्वेलेंस कैमरा देखने वाला था। 221 00:15:14,706 --> 00:15:18,251 सीएसआर से कहूँगा कि वहाँ घटनास्थल पर थोड़े लुमिनोल का छिड़काव करें। 222 00:15:18,335 --> 00:15:21,171 ठीक है। मैं शेन की बहन मेगन पर जो जानकारी निकाल सकती हूँ वह निकालूँगी। 223 00:15:21,254 --> 00:15:24,174 हम यहाँ सेंट लैजर की बात कर रहे हैं। वे बच्चे बहुत पहले जा चुके हैं। 224 00:15:24,257 --> 00:15:25,258 बस एक मिनट। 225 00:15:26,509 --> 00:15:28,678 मैंने सुना कि क्या हुआ, खुशी है कि तुम ठीक हो। 226 00:15:29,846 --> 00:15:31,181 बाद में उस पर बात करेंगे। 227 00:15:37,228 --> 00:15:38,647 तुम उसे क्या बताओगी? 228 00:15:41,983 --> 00:15:43,860 पता नहीं। शायद सच? 229 00:15:46,696 --> 00:15:48,907 मुझे नहीं लगता कि इससे अभी तुम्हें मदद मिलेगी या नहीं। 230 00:15:48,990 --> 00:15:52,035 ख़ैर, मुझे बताना तो होगा ही। भले ही उससे कोई फ़ायदा न हो। 231 00:15:57,040 --> 00:15:58,917 क्या तुम एक चीज़ बता सकती हो? 232 00:16:02,003 --> 00:16:03,963 तुम ऐसा क्यों करोगी? 233 00:16:05,882 --> 00:16:07,592 तुम यह समझने में मेरी मदद करनी होगी। 234 00:16:08,259 --> 00:16:09,135 उसकी ज़रूरत नहीं है। 235 00:16:09,803 --> 00:16:12,806 तुम समझते हो। सब में तुम ही हो जो समझते हो। 236 00:16:20,355 --> 00:16:21,439 ख़ुद से तंग आ चुकी हो। 237 00:16:25,610 --> 00:16:26,695 क्या यह काफ़ी है? 238 00:16:30,824 --> 00:16:31,658 हाँ। 239 00:16:37,664 --> 00:16:38,498 हाँ। 240 00:16:47,382 --> 00:16:48,717 ए, मुझे… 241 00:16:50,009 --> 00:16:51,594 एक काम में तुम्हारी मदद चाहिए। 242 00:16:56,307 --> 00:16:58,727 तुम्हारे उस कमीने बॉयफ्रेंड की गर्दन से निकाल ली थी। 243 00:16:58,810 --> 00:16:59,811 उसे गाली मत दो। 244 00:16:59,894 --> 00:17:02,480 उसे मेरी नज़रों के सामने से हटाओ। उसे उठाकर फेंक दो। 245 00:17:03,732 --> 00:17:05,483 शायद बाद में यह मेरे काम आ जाए। 246 00:17:05,567 --> 00:17:06,568 किसलिए? 247 00:17:10,571 --> 00:17:14,367 दिन 34 248 00:17:14,659 --> 00:17:15,910 अब हम क्या करें? 249 00:17:17,369 --> 00:17:18,371 मैं सोच रहा हूँ। 250 00:17:22,459 --> 00:17:24,544 मुझे एक फ़ोन करना होगा। मेरा एक बंदा है। 251 00:17:28,464 --> 00:17:31,926 मेरा भी एक बंदा है। पर वह एक औरत है। 252 00:17:37,515 --> 00:17:39,309 अरे, मेरी बहन का फ़ोन है। धत्। 253 00:17:39,392 --> 00:17:41,519 -उसे छोड़ो। चलो भी… -नहीं, मुझे फ़ोन उठाना होगा। 254 00:17:41,603 --> 00:17:43,188 अरे, यार। उफ़। 255 00:17:45,482 --> 00:17:47,442 हाँ, एक मिनट रुको, मेग। 256 00:17:50,361 --> 00:17:52,489 हाँ। क्या बात है? 257 00:17:55,909 --> 00:17:58,286 धत् तेरे क। धीरे-धीरे बताओ। तुम क्या… 258 00:18:03,333 --> 00:18:05,001 ठीक है, मेग । मेरी बात ध्यान से सुनो। 259 00:18:05,084 --> 00:18:06,252 ए… 260 00:18:06,336 --> 00:18:08,463 तुम्हें मेरी मदद चाहिए कि नहीं? 261 00:18:10,131 --> 00:18:11,049 ठीक है। 262 00:18:12,759 --> 00:18:15,386 तुम्हें याद है पाँच साल पहले 263 00:18:15,470 --> 00:18:18,723 एंड्र्यू डिलेनी ने कैस्को बे के किनारे उन लॉब्स्टर जालों को चुराया था? 264 00:18:19,891 --> 00:18:22,310 तो, उन्हें उसकी लाश एक बाथटब में मिली थी। 265 00:18:23,269 --> 00:18:27,899 जिसने भी कत्ल किया था उसने उसकी लाश को ओवन क्लीनर से हड्डी तक गला दिया था, 266 00:18:27,982 --> 00:18:30,944 या शायद नाली साफ़ करने वाला या फिर ब्लीच होगा। 267 00:18:31,027 --> 00:18:32,487 शायद उन सभी का मिश्रण हो, 268 00:18:32,570 --> 00:18:33,655 पर किसी को पक्का नहीं पता 269 00:18:33,738 --> 00:18:37,408 क्योंकि वे इतने समझदार थे कि उन्होंने वे चीज़ें किसी दुकान से नहीं ख़रीदी थी। 270 00:18:38,451 --> 00:18:41,746 फिर प्रक्रिया को और तेज़ करने के लिए उन्होंने हीटर चला दिया था। 271 00:18:43,081 --> 00:18:45,333 एक हफ़्ते के अंदर-अंदर, वह ग़ायब हो गया। 272 00:18:47,168 --> 00:18:49,629 लाश की शिनाख़्त करने में पुलिस को बहुत समय लगा 273 00:18:49,712 --> 00:18:52,090 क्योंकि उन्होंने आसपास और भी चीज़ें डाली थीं। 274 00:18:52,173 --> 00:18:55,426 जैसे कि कुछ कपड़े और सामान जो उसका था भी नहीं। 275 00:18:57,178 --> 00:18:59,389 जब तक वह पता लगा पाए कि वह कौन था, 276 00:18:59,472 --> 00:19:01,140 किसी को परवाह नहीं रही, समझी? 277 00:19:02,517 --> 00:19:05,353 क्योंकि वह बंदा इसी का हक़दार था। 278 00:19:07,021 --> 00:19:08,815 क्या क़ातिल कभी पकड़ा गया? 279 00:19:09,399 --> 00:19:11,776 वह भाग गया। किसी को नहीं पता कि वह कहाँ है। 280 00:19:17,365 --> 00:19:18,867 मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा। 281 00:19:18,950 --> 00:19:20,827 देखो, मेग, तुम फिर यह फ़ोन इस्तेमाल नहीं कर सकती। 282 00:19:20,910 --> 00:19:24,372 तुम्हें बर्नर फ़ोन लेना होगा। और तुम जानती हो कि तुम घर नहीं आ सकती। 283 00:19:24,455 --> 00:19:25,582 हाँ, मुझे पता है। 284 00:19:28,668 --> 00:19:30,128 मुझे फ़ोन करना, ठीक है? 285 00:19:30,211 --> 00:19:31,212 ठीक है। 286 00:19:58,907 --> 00:20:01,492 मुझे लगता है कि इस काम में तुम मुझसे बेहतर हो। 287 00:20:01,576 --> 00:20:04,454 अपनी मुश्किलों से भागने में? हाँ, मैं उसमें माहिर हूँ। 288 00:20:05,413 --> 00:20:08,124 तुम उस तिजोरी से सारा सामान निकालकर ला सकती हो? 289 00:20:08,666 --> 00:20:11,127 कोड है 13-73-24। 290 00:20:12,295 --> 00:20:14,213 -याद हो गया? ठीक है। -हाँ। 291 00:20:18,551 --> 00:20:19,677 हैलो, साइक्स। 292 00:20:20,511 --> 00:20:22,430 हाँ, मुझे तुमसे एक मदद चाहिए। 293 00:20:24,015 --> 00:20:26,851 हाँ, आज तुम किसी को मुझसे मार्शफ़ील्ड पर मिलने के लिए भेज सकते हो? 294 00:20:28,102 --> 00:20:29,687 हाँ। 295 00:20:31,314 --> 00:20:34,525 हाँ, एक नई शुरुआत है, पर मैं एक दोस्त को साथ ला रहा हूँ। 296 00:20:36,903 --> 00:20:38,947 हाँ, बस कुछ वक़्त के लिए यहाँ से जाना है। 297 00:20:39,030 --> 00:20:40,198 पता नहीं कितने वक़्त के लिए। 298 00:20:40,823 --> 00:20:41,658 हाँ। 299 00:20:42,283 --> 00:20:43,368 हाँ। 300 00:20:44,285 --> 00:20:45,328 शुक्रिया। 301 00:20:46,329 --> 00:20:47,664 ठीक है, हम पहुँच जाएँगे। 302 00:20:49,123 --> 00:20:50,583 पाँच बजे, समझ गया। 303 00:20:53,795 --> 00:20:56,756 यह करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अपनी पुरानी ज़िंदगी को भूल जाओ। 304 00:20:56,839 --> 00:20:59,342 जिसके बिना नहीं रह सकती बस वही रखो, बाकी का हम ख़रीद लेंगे। 305 00:20:59,425 --> 00:21:03,596 पर तुम्हें अपनी बहन से मिलने जाना चाहिए। अलविदा करने के लिए। 306 00:21:03,680 --> 00:21:05,139 यह ठीक होगा? मैं ऐसा कर सकती हूँ? 307 00:21:05,223 --> 00:21:06,975 किसी ऐसी जगह पर मत मिलना जहाँ पहले जा चुकी हो। 308 00:21:07,058 --> 00:21:09,811 -उसे यह मत बताना कि कहाँ जा रही हो। -मुझे ख़ुद नहीं पता। 309 00:21:09,894 --> 00:21:11,688 आज थोड़ी देर बाद पता चल जाएगा। 310 00:21:12,271 --> 00:21:15,358 मुझसे 5:00 बजे मार्शफ़ील्ड में मिलना, ठीक है? 311 00:21:15,441 --> 00:21:18,403 तुम लोगन से शटल ले सकती हो, वह तुम्हें वहाँ पहुँचा देगी। 312 00:21:18,486 --> 00:21:19,529 मार्शफ़ील्ड क्या है? 313 00:21:19,612 --> 00:21:21,239 निजी विमानों के लिए हवाई पट्टी है। 314 00:21:21,322 --> 00:21:23,491 मेरा विमान हैंगर 36 में होगा। 315 00:21:24,867 --> 00:21:28,162 यह ले जाओ। मुझसे मिलने आओगी तो साथ लेती आना। 316 00:21:28,871 --> 00:21:29,872 पर यह तुम्हारा बैग है। 317 00:21:29,956 --> 00:21:32,625 हाँ, कोई बात नहीं। ठीक है? मुझे तुम पर भरोसा है। 318 00:21:47,265 --> 00:21:48,141 आज 319 00:21:48,224 --> 00:21:49,892 अपराध वाले दिन से यह फुटेज मिली है। 320 00:21:49,976 --> 00:21:53,438 लोगों को लगता है कि एक महीने की फुटेज को जल्दी-जल्दी देख सकते हैं, पर ऐसा है नहीं।। 321 00:21:53,521 --> 00:21:56,232 उसे जीने में जितना समय लगता है, देखने में भी उतना ही लगता है। 322 00:21:56,315 --> 00:21:57,734 यह जीवन के रूपक की तरह है। 323 00:21:57,817 --> 00:22:00,862 चाहे कितनी लंबी हो, तेज़ चलती है। पलक झपकाई, तो पल छूट जाते हैं। 324 00:22:04,073 --> 00:22:05,116 ए, क्या तुम्हें लगता है… 325 00:22:07,201 --> 00:22:09,078 क्या मैं एक अच्छा पुलिसवाला बन सकता हूँ? 326 00:22:11,122 --> 00:22:12,081 पुलिसवाला बनना चाहते है? 327 00:22:12,165 --> 00:22:13,374 नहीं। 328 00:22:15,084 --> 00:22:17,754 हो सकता है। मैं अभी तक इस बारे में सोचा नहीं था। 329 00:22:17,837 --> 00:22:20,173 मुझे ग़लत मत समझो। मुझे पुलिस से नफ़रत है। पर तुमसे नहीं। 330 00:22:20,631 --> 00:22:21,799 पता है, तुम… 331 00:22:22,633 --> 00:22:24,302 तुमने मुझे सोचने पर मजबूर किया, यार। 332 00:22:24,385 --> 00:22:26,220 शायद वे सभी इतने बुरे नहीं होते। 333 00:22:27,138 --> 00:22:29,390 तुम हमेशा से डिटेक्टिव बनना चाहते थे? 334 00:22:29,474 --> 00:22:31,684 मुझे नहीं पता कि अभी भी डिटेक्टिव बनना चाहता हूँ या नहीं। 335 00:22:31,768 --> 00:22:33,603 -सच में? -बिल्कुल सच। 336 00:22:33,686 --> 00:22:35,772 मैं तुम्हारी तरह पुलिस से नफ़रत करते हुए बड़ा हुआ। 337 00:22:36,606 --> 00:22:39,067 सोचा भी नहीं था पर एक सिक्योरिटी गार्ड बना, 338 00:22:39,150 --> 00:22:42,236 कुछ पूर्व-पुलिस वालों के साथ काम किया जो उसूलों के लिए यह काम करते थे। 339 00:22:42,320 --> 00:22:44,614 सच, न्याय, ऐसी चीज़ें। 340 00:22:44,697 --> 00:22:49,994 और बीपीडी एक संघ है, तो मैंने सोचा कि मैं कोशिश करके देखता हूँ। 341 00:22:50,078 --> 00:22:51,204 यह बात थी। 342 00:22:51,788 --> 00:22:53,623 एक-दो तरक्कियों के बाद, आज मैं यहाँ हूँ। 343 00:22:53,706 --> 00:22:58,419 अब, मेरी साथी? वह हमेशा से डिटेक्टिव बनना चाहती थी, पता है? 344 00:22:58,503 --> 00:22:59,670 बचपन से ही। 345 00:23:02,840 --> 00:23:03,925 वह काफ़ी कमाल है। 346 00:23:06,761 --> 00:23:07,887 हाँ, वह तो है। 347 00:23:13,476 --> 00:23:14,477 तुम उस आदमी को जानते हो? 348 00:23:18,064 --> 00:23:22,151 नहीं, चलो भी, यार। मुझसे झूठ मत बोलो। इस सबके बाद तो नहीं। 349 00:23:24,821 --> 00:23:25,822 यार, वह फिंच है। 350 00:23:27,824 --> 00:23:30,243 मुझे उसे से अपनी दारू और नशे की चीज़ें मिलती हैं, 351 00:23:30,326 --> 00:23:32,161 पर उसे मत बताना कि तुमने यह मुझसे सुना। 352 00:23:32,245 --> 00:23:34,580 नहीं। तुमने उसे यहाँ कभी देखा है? 353 00:23:36,249 --> 00:23:37,375 हाँ। 354 00:23:37,458 --> 00:23:39,752 उसे कभी प्रोपोफॉल के इंजेक्शन के साथ देखा है? 355 00:23:40,378 --> 00:23:42,964 मुझे वह सब नहीं पता, यार। उसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। 356 00:23:43,047 --> 00:23:44,215 पर तुम मान सकते हो। 357 00:23:44,298 --> 00:23:46,884 मैं यहाँ जो देखता हूँ उसके बाद तो कुछ भी मान सकता हूँ। 358 00:23:46,968 --> 00:23:50,263 हाँ। तुम्हें पता है कि इन सब में वह मुझे कहाँ मिल सकता है? 359 00:23:53,224 --> 00:23:54,100 शायद। 360 00:23:55,685 --> 00:23:58,813 सुनो, अगर तुम चुपके से उसे मेरे लिए ढूँढ़ सकते हो, 361 00:24:00,148 --> 00:24:01,566 तो तुम मेरे गुप्त जानकार बन जाओगे। 362 00:24:02,150 --> 00:24:05,236 मतलब, पुलिस वाला तो नहीं, पर पुलिस वाले जैसा है। 363 00:24:07,029 --> 00:24:09,657 -यह तो काफ़ी डरावना काम है। -यह नौकरी ही ऐसी है। 364 00:24:09,740 --> 00:24:11,200 अगर मैं वह हामी भरता हूँ… 365 00:24:11,993 --> 00:24:13,870 क्या मुझे उसका मुआवज़ा मिलेगा? 366 00:24:13,953 --> 00:24:15,037 -अरे यार, केविन। -क्या? 367 00:24:15,121 --> 00:24:17,790 -तुम हमेशा यही करते हो… -मैं जैसा हूँ वैसा ही रहता हूँ। 368 00:24:17,874 --> 00:24:20,293 -कितना अच्छा पल बन गया था, यार। -मैं भरोसेमंद हूँ। 369 00:24:20,376 --> 00:24:21,502 अपना पेट भी तो भरना है। 370 00:24:23,004 --> 00:24:26,674 मैं तुमसे नाराज़ नहीं हूँ, यार। रुक जाओ, ज़रा ठहरो। 371 00:24:27,592 --> 00:24:28,843 वह फिंच नहीं है। 372 00:24:28,926 --> 00:24:33,055 नहीं। वह डॉक्टर डैन है, वह कमीना मनोचिकित्सक, 373 00:24:33,139 --> 00:24:36,058 बाथटब की ओर अपनी आख़िरी लिफ़्ट की सवारी करता हुआ। 374 00:24:36,142 --> 00:24:38,936 सुबह के 7:38 बजे पाँचवीं मंज़िल पर लग रहा है, 375 00:24:39,020 --> 00:24:41,105 वही तल जिस पर अपार्टमेंट 11 है। 376 00:24:41,189 --> 00:24:43,608 -इसे प्रिंट करके दे देना। ठीक है? -हाँ। 377 00:24:43,691 --> 00:24:47,361 जी, सर, आज का दिन वाकई अच्छा गुज़र रहा है। 378 00:24:47,445 --> 00:24:49,739 -कहाँ जा रहे हो? -मुझे एक काम करना है। 379 00:24:49,822 --> 00:24:52,658 पर तुम्हें पता है कि तुम्हें क्या करना है। है न, डेप्यूटी केव? 380 00:24:53,910 --> 00:24:55,036 जी, सर, मुझे पता है। 381 00:24:55,786 --> 00:24:56,621 हाँ, बिल्कुल। 382 00:25:00,208 --> 00:25:01,375 "डेप्यूटी केव।" 383 00:25:03,961 --> 00:25:07,673 ठीक है, शांत हो जाओ। ज़्यादा उड़े मत। 384 00:25:08,591 --> 00:25:12,136 दिन 34 385 00:25:50,675 --> 00:25:53,094 मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूँ। यह सब कितना अजीब है। 386 00:25:54,845 --> 00:25:55,721 हाँ। 387 00:25:58,432 --> 00:25:59,684 अटैची में क्या है? 388 00:26:00,768 --> 00:26:04,188 यह ऑलिवर की है। बस उसका सारा सामान है, और मेरा। 389 00:26:05,815 --> 00:26:08,067 मैं उससे 5:00 बजे मिल रही हूँ, 390 00:26:08,150 --> 00:26:10,486 पर मैं जाने से पहले तुमसे मिलना चाहती थी। 391 00:26:12,905 --> 00:26:14,115 तुम कहाँ जा रही हो? 392 00:26:16,909 --> 00:26:18,661 मैं वहाँ पहुँचने पर तुम्हें बता दूँगी। 393 00:26:23,833 --> 00:26:25,084 यकीन नहीं हो रहा है। 394 00:26:26,752 --> 00:26:28,629 कमबख़्त डैन ट्रोक्सलर। 395 00:26:32,466 --> 00:26:33,676 वह मरने के लायक़ ही था। 396 00:26:34,302 --> 00:26:35,386 तुम यह जानती हो। 397 00:26:37,054 --> 00:26:38,472 पता नहीं तुम्हें क्या याद है, 398 00:26:38,556 --> 00:26:41,058 पर वह कब्र में जाने के काबिल ही था। 399 00:26:42,935 --> 00:26:46,772 मुझे याद है कि तुम उससे बहुत नफ़रत करती थी 400 00:26:49,275 --> 00:26:52,486 और उसने तुम्हारे खिलाफ़ निरोधक आदेश जारी करवाया था। 401 00:26:57,491 --> 00:26:58,534 हाँ। 402 00:26:59,577 --> 00:27:02,788 जब वह आज सुबह ऑलिवर का हाल लेने आया था, 403 00:27:02,872 --> 00:27:06,459 तो अपने साथ वह चिट्ठी लाया जो ऑलिवर ने शेन को लिखी थी। 404 00:27:12,757 --> 00:27:14,842 वह हर चीज़ की ज़िम्मेदारी लेना चाहता था, 405 00:27:14,925 --> 00:27:16,677 पर डैन ने उसे ऐसा करने नहीं दिया। 406 00:27:19,305 --> 00:27:20,389 तुम सही थी। 407 00:27:22,224 --> 00:27:25,353 और मैं ऑलिवर के लिए हरगिज़ कोई भी बहाना बनाने की कोशिश नहीं कर रही। 408 00:27:28,022 --> 00:27:31,942 और मुझे लगता है कि अब उससे नफ़रत न करने से मुझे वाकई मदद मिली है। 409 00:27:40,409 --> 00:27:42,912 -पता है तुम मुझे पागल समझती हो… -मुझे पता है तुम पागल हो। 410 00:27:46,248 --> 00:27:47,875 पर तुमने वही किया जो करना था। 411 00:27:52,088 --> 00:27:53,964 बस काश तुम्हें यूँ जाना न पड़ता। 412 00:27:55,841 --> 00:27:56,967 तुमने माँ से क्या कहा? 413 00:27:58,969 --> 00:28:00,054 अभी तक कुछ नहीं। 414 00:28:01,514 --> 00:28:03,974 पता है, वह बिल्कुल नई इंसान लग रही हैं 415 00:28:04,058 --> 00:28:06,143 अब जो वह बेघर नहीं होने वाली हैं। 416 00:28:10,564 --> 00:28:11,899 मुझे लगता है कि वह समझ जाएँगी। 417 00:28:13,192 --> 00:28:16,779 हम दोनों में से कोई भी नहीं चाहता कि तुम शेन की तरह जेल जाओ। 418 00:28:20,741 --> 00:28:22,910 मुझे यकीन है कि सियारा के लिए यही सही है। 419 00:28:25,955 --> 00:28:27,957 सबसे मुश्किल यह है कि मेगन चली जाएगी। 420 00:28:29,333 --> 00:28:31,794 -यह सच नहीं है। -हाँ, सच है। 421 00:28:32,920 --> 00:28:34,588 तुम पहले ही जा चुकी हो। 422 00:28:35,381 --> 00:28:37,174 तो फिर हम दोनों क्यों नहीं भाग जाते? 423 00:28:38,551 --> 00:28:43,848 पता है? बस तुम और मैं, हम इस सबसे भागकर दूर जा सकते हैं। 424 00:28:43,931 --> 00:28:46,559 बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा तुम हाई स्कूल में कहा करती थी। 425 00:28:46,642 --> 00:28:49,353 हम कहीं और नई शुरुआत करेंगे, किसी बेहतर जगह। 426 00:28:50,855 --> 00:28:53,816 उस बैग में एक नई मर्सिडीज़ के लिए पर्याप्त पैसे हैं, और… 427 00:28:53,899 --> 00:28:55,693 बस करो, ठीक है? 428 00:28:57,570 --> 00:28:58,612 इससे कुछ बेहतर नहीं होगा। 429 00:29:06,287 --> 00:29:07,913 मुझे घर जाना है। 430 00:29:10,916 --> 00:29:15,963 पर तुम जहाँ भी जाओगी, मैं तुमसे मिलने आऊँगी। 431 00:29:16,922 --> 00:29:18,007 वादा करती हो? 432 00:29:19,884 --> 00:29:20,759 हाँ। 433 00:29:22,344 --> 00:29:23,304 हाँ। 434 00:29:25,306 --> 00:29:27,433 तुम्हारे लिए फ़र्स्ट क्लास की टिकट खरीदूँगी। 435 00:29:27,516 --> 00:29:29,685 इकोनॉमी भी ठीक रहेगी। 436 00:29:54,668 --> 00:29:55,503 हैलो। 437 00:29:57,213 --> 00:29:58,047 हैलो। 438 00:30:01,509 --> 00:30:02,343 तुम कैसे हो? 439 00:30:04,720 --> 00:30:05,846 बदहाल। 440 00:30:10,559 --> 00:30:11,393 हाँ। 441 00:30:13,604 --> 00:30:14,438 हाँ। 442 00:30:18,651 --> 00:30:21,070 मैं तुम्हारा शुक्रिया करना चाहती थी… 443 00:30:23,155 --> 00:30:24,198 हर चीज़ के लिए। 444 00:30:25,533 --> 00:30:26,534 तुमने… 445 00:30:27,618 --> 00:30:30,996 तुमने हमेशा मेरा ध्यान रखा है। तुमने हमेशा मुझे अपना परिवार माना, और… 446 00:30:31,080 --> 00:30:32,039 तुम हो भी। 447 00:30:35,334 --> 00:30:40,005 मुझे पता है कि मेरा यहाँ आना और… 448 00:30:40,798 --> 00:30:42,925 और तुम्हारे लिए काम करना एलिसन के लिए आसान नहीं था 449 00:30:43,008 --> 00:30:45,219 और इससे तुम्हारी शादी में बहुत तनाव हुआ, 450 00:30:45,302 --> 00:30:49,223 और मैं बस तुमसे उसके लिए… माफ़ी माँगना चाहता था। 451 00:30:49,306 --> 00:30:53,185 मैं… मैं तुमसे इसकी माफ़ी माँगना चाहता था। 452 00:30:58,232 --> 00:31:00,067 शायद वह सही थी, पता है? मेरे बारे में। 453 00:31:00,150 --> 00:31:02,069 हो सकता है कि वह मेरे बारी में सही थी। 454 00:31:02,152 --> 00:31:03,112 क्या बात हो गई है? 455 00:31:21,589 --> 00:31:25,009 आज 456 00:31:34,059 --> 00:31:40,065 प्रमाण कक्ष 457 00:31:41,692 --> 00:31:44,695 तो, उस बंदे के तुम्हें तोहफ़े देने के बाद तुम उसके साथ सोई थी। 458 00:31:44,778 --> 00:31:50,326 हाँ, यह सुनने में और भी बदतर लगता है, पर हाँ, यह सच है। 459 00:31:50,409 --> 00:31:53,829 उसके साथ मेरा पहला संपर्क उसके अपार्टमेंट में था। 460 00:31:56,290 --> 00:32:01,545 मैं वहाँ उससे पूछताछ करने गई थी, पर वह मेरे साथ फ्लर्ट कर रहा था 461 00:32:01,629 --> 00:32:05,966 तो जब वह आख़िरकार मिलने आया, मुझे पता था कि उसे क्या चाहिए था। 462 00:32:06,550 --> 00:32:08,761 मेरा फ़ायदा नहीं उठाया जा रहा था। मैं बस… 463 00:32:13,432 --> 00:32:15,851 मुझे लगा कि जब मैं कहूँगी कि मैं वह सब ख़त्म करना चाहती हूँ, 464 00:32:15,934 --> 00:32:18,437 तो वह डर जाएगा और मुझे जाने देगा। 465 00:32:18,520 --> 00:32:22,316 पर हाँ, अब मुझे पता है कि वह मुझे जाने नहीं देगा 466 00:32:22,399 --> 00:32:24,485 और डरने की बारी मेरी है। 467 00:32:32,826 --> 00:32:34,828 मैं बस इतना कह सकती हूँ कि वाइस से बात करूँगी। 468 00:32:34,912 --> 00:32:38,499 पर हम ज़िंदगी भर के लिए तुम्हारे घर पर पहरेदार नहीं रख सकते। 469 00:32:38,582 --> 00:32:40,501 जानती हूँ। यह मेरी परेशानी है, आपकी नहीं। 470 00:32:41,126 --> 00:32:44,213 इस बीच, बेहतर होगा अगर तुम कॉनोली के साथ अपने मतभेद मिटा दो। 471 00:32:45,464 --> 00:32:46,882 वह मुझ पर निर्भर नहीं है। 472 00:32:46,965 --> 00:32:49,843 वह कोई द्वेष रखने वालों में नहीं है, तुमसे तो बिल्कुल नहीं। 473 00:32:49,927 --> 00:32:53,055 वह बहुत अच्छा है, रिअरडन। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। 474 00:32:54,723 --> 00:32:56,308 मुझे पता है। 475 00:32:56,392 --> 00:32:59,978 यहाँ हम सभी को एक ही चीज़ चाहते हैं। वापस काम पर जाओ। 476 00:33:00,437 --> 00:33:01,647 ठीक है। 477 00:33:01,730 --> 00:33:02,773 आख़िरी एहसान? 478 00:33:03,315 --> 00:33:05,693 तुम्हें इंटर्नल अफ़ेयर्स से बचाने के अलावा? 479 00:33:07,736 --> 00:33:10,322 कार्ल और मैं द क्रॉसिंग्स वाले मामले को किसी और को देना चाहते हैं। 480 00:33:10,948 --> 00:33:11,990 मुझे लगा तुम लोग करीब हो? 481 00:33:12,074 --> 00:33:13,075 हाँ, हम हैं। 482 00:33:13,158 --> 00:33:16,286 पर एक संदिग्ध से मेरा संबंध है। 483 00:33:17,913 --> 00:33:19,164 फिंच एक संदिग्ध है। 484 00:33:20,708 --> 00:33:21,834 हो सकता है। 485 00:33:32,636 --> 00:33:35,889 अब, वहाँ टेलीफ़ोन के खंभे के ऊपर वह काली चिड़िया दिख रही है? 486 00:33:35,973 --> 00:33:36,807 हाँ, मुझे दिख रही है। 487 00:33:36,890 --> 00:33:37,808 हाँ? 488 00:33:37,891 --> 00:33:38,851 उसका चेहरा दिख रहा है। 489 00:33:39,601 --> 00:33:41,019 -भद्दा है, है न? -हाँ। 490 00:33:41,103 --> 00:33:43,397 हाँ। और क्या दिख रहा है? 491 00:33:44,106 --> 00:33:45,065 हवाई जहाज़। 492 00:33:46,442 --> 00:33:47,276 हैलो, बच्चो। 493 00:33:48,527 --> 00:33:51,989 हैलो, ली आंटी। पापा ने कहा कि मैं उनकी पुरानी दूरबीन ले सकता हूँ। 494 00:33:53,198 --> 00:33:54,992 वह मेरी पुरानी दूरबीन है। 495 00:33:56,285 --> 00:33:57,494 क्या मैं यह ले सकते हूँ? 496 00:33:57,578 --> 00:33:59,037 क्या मेरे पास और कोई चारा है? 497 00:34:00,873 --> 00:34:02,875 मैंने सामने का दरवाज़ा बंद कर दिया। वह खुला था। 498 00:34:03,333 --> 00:34:04,501 मेरा फ़्रिज भी खुला था? 499 00:34:05,836 --> 00:34:07,296 मैं इसके पैसे भेज दूँगी। 500 00:34:07,671 --> 00:34:09,130 तुम्हारे लिए हॉट डॉग बनाऊँ? 501 00:34:11,175 --> 00:34:12,259 तो, बातचीत कैसी रही? 502 00:34:13,010 --> 00:34:14,803 पहले तुम बताओ। 503 00:34:15,679 --> 00:34:16,597 सब बढ़िया रहा। 504 00:34:16,929 --> 00:34:20,184 रूसो केस को फ्लिन शैनन को देने के लिए मान गई। 505 00:34:21,726 --> 00:34:23,603 जब वह डिटेक्टिव बना तो तुमने उसे क्या बुलाया था? 506 00:34:23,687 --> 00:34:25,731 शायद मेरे शब्द थे "निकम्मा गोरा।" 507 00:34:25,813 --> 00:34:27,024 हाँ। 508 00:34:27,107 --> 00:34:29,693 ए, सुनो, वह ज़्यादा सवाल नहीं पूछता। 509 00:34:30,194 --> 00:34:31,360 इस काम के लिए बहुत बढ़िया है। 510 00:34:31,445 --> 00:34:33,489 केवल इसी बार ऐसा है। 511 00:34:36,074 --> 00:34:39,870 तो, ट्रोक्सलर बिल्डिंग में जाता है, फिर कभी बाहर नहीं आता। 512 00:34:40,829 --> 00:34:45,208 क्या लगता है उसे कितने मारा होगा, हमारे लड़की या फिर लड़की ने? 513 00:34:45,292 --> 00:34:46,627 उसे मेगन मार्टिन ने मारा है। 514 00:34:47,585 --> 00:34:48,587 तुम ऐसा क्यों कह रही हो? 515 00:34:48,670 --> 00:34:50,547 ट्रोक्सलर सेंट लैजर का मनोचिकित्सक था। 516 00:34:50,630 --> 00:34:55,427 वह उसके बारे में बहुत कुछ जानता था। यह उसकी… आज़ादी के लिए एक ख़तरा था। 517 00:34:55,511 --> 00:34:57,094 हाँ, पर फिर तो उसने उसे मारा होगा। 518 00:34:57,179 --> 00:34:58,180 नहीं। 519 00:35:00,182 --> 00:35:01,183 मेगन ने मारा था। 520 00:35:02,643 --> 00:35:03,560 मेरा यकीन मानो। 521 00:35:05,270 --> 00:35:06,605 वह उसे खोना नहीं चाहती थी। 522 00:35:08,732 --> 00:35:11,235 -किस जानकारी के आधार पर? -मेरे अनुमान के। 523 00:35:12,569 --> 00:35:13,987 मेरा अनुमान हमेशा सही होता है। 524 00:35:15,239 --> 00:35:16,323 ठीक है। 525 00:35:28,043 --> 00:35:30,546 ए, शायद मेरा यह पूछना सही नहीं होगा, 526 00:35:32,381 --> 00:35:34,258 पर मुझे पूछना होगा। 527 00:35:34,341 --> 00:35:37,678 ऐसे हालात में रहना बहुत दुख की बात है, जहाँ हम रोज़ काम पर जाते हैं 528 00:35:37,761 --> 00:35:40,848 पर तुम कहते हो, "मुझसे यह नहीं होगा, लीज़। 529 00:35:40,931 --> 00:35:43,684 मैं यहाँ से निकलना चाहता हूँ। मुझे इस जगह से नफ़रत है।" 530 00:35:45,310 --> 00:35:47,396 कार्ल, अगर तुम… 531 00:35:51,316 --> 00:35:52,276 मैं समझती हूँ। 532 00:35:54,403 --> 00:35:55,487 ठीक है? मैं समझती हूँ। 533 00:35:56,530 --> 00:35:58,657 पर मैं बस, मुझे जानना है… 534 00:36:00,951 --> 00:36:02,327 कि तुम क्या करोगे। 535 00:36:16,383 --> 00:36:20,053 मैं इस हॉट डॉग को तंदूर पर रखकर अच्छे से इसे भूनूँगा, 536 00:36:20,929 --> 00:36:22,264 जैसा कि तुम्हें पसंद है। 537 00:36:25,267 --> 00:36:26,101 अच्छा? 538 00:36:26,184 --> 00:36:27,144 हाँ। 539 00:36:28,562 --> 00:36:32,482 फिर मैं पाव को इस पर रखूँगा, उसे भी अच्छे से भूनूँगा। 540 00:36:34,526 --> 00:36:35,903 क्योंकि तुम्हें वैसे खाना पसंद है। 541 00:36:38,989 --> 00:36:40,657 और तुम हमेशा अपनी मान मनवा लेती हो। 542 00:36:44,244 --> 00:36:45,120 बढ़िया बात। 543 00:36:46,288 --> 00:36:47,748 और तुम यह कभी मत भूलना। 544 00:36:54,796 --> 00:36:58,675 दिन 34 545 00:37:01,303 --> 00:37:05,682 बॉस्टन पुलिस 546 00:37:08,894 --> 00:37:11,021 पक्का तुम यह करना चाहते हो? 547 00:37:12,356 --> 00:37:13,440 हाँ। 548 00:37:14,858 --> 00:37:15,734 सियारा… 549 00:37:17,903 --> 00:37:21,740 मेगन को अपनी ज़िंदगी फिर से उसी तरह जीने का हक़ है। 550 00:37:21,823 --> 00:37:23,325 पर इस बार यह तुम्हारी ग़लती नहीं है। 551 00:37:23,408 --> 00:37:24,242 बिल्कुल है। 552 00:37:25,452 --> 00:37:26,453 सब मेरी ग़लती है। 553 00:37:28,497 --> 00:37:31,667 मुझे पता है तुम्हें लगता है कि तुम उसके लिए खुद को कुर्बान करके 554 00:37:31,750 --> 00:37:33,293 अतीत में किए गए बुरे को मिटा रहे हो, 555 00:37:33,377 --> 00:37:36,713 पर क्या वह सच में यही चाहती है? 556 00:37:41,927 --> 00:37:42,928 मेरी तरफ़ देखो। 557 00:37:44,304 --> 00:37:45,806 चीज़ें हमेशा आसान नहीं थीं, 558 00:37:46,765 --> 00:37:51,520 पर एलिसन का साथ मेरे लिए आज तक की सबसे अच्छी चीज़ थी। 559 00:37:52,437 --> 00:37:54,481 मैंने वह कभी नहीं छोड़ा। 560 00:37:55,482 --> 00:37:57,859 भले ही मुझे वैसा करना सही लगा हो। 561 00:38:04,700 --> 00:38:08,537 ए। शुक्रिया। हर चीज़ के लिए। 562 00:38:17,379 --> 00:38:18,255 सुनो। 563 00:38:19,464 --> 00:38:22,300 जब अभियोक्ता का फ़ोन आएगा, मैं कहूँगा कि हम कभी नहीं मिले। 564 00:38:25,512 --> 00:38:26,680 फिर मिलते हैं। 565 00:39:20,525 --> 00:39:22,152 मिस वाइस? 566 00:39:22,235 --> 00:39:23,111 हाँ? 567 00:39:23,195 --> 00:39:24,905 मिस्टर सेंट लैजर को देर हो रही है। 568 00:39:24,988 --> 00:39:27,657 आप जहाज़ में चढ़ना चाहेंगी? उड़ान भरने का समय हो गया है। 569 00:39:29,910 --> 00:39:33,121 मुझे कुछ मिनट दे सकते हैं? क्योंकि उसने मुझे अभी तक फ़ोन नहीं किया। 570 00:39:34,581 --> 00:39:37,292 दरअसल, और मुझे पता है कि शायद यह एक अजीब सवाल लगे, 571 00:39:37,375 --> 00:39:42,047 पर क्या आपको पता है कि हमारा विमान कहाँ जा रहा है? 572 00:39:42,881 --> 00:39:45,217 रेकजाविक। आप कभी गई हैं? 573 00:39:47,385 --> 00:39:50,180 हाँ, मैं गई हूँ। 574 00:39:50,263 --> 00:39:53,058 हम आमतौर पर क्रिसमस पर वहाँ जाते हैं, बहुत सुंदर जगह है। 575 00:39:54,726 --> 00:39:56,353 वहाँ आपका कोई घर है? 576 00:39:56,436 --> 00:39:59,022 जी हाँ। 577 00:40:00,065 --> 00:40:02,400 या मेरा मतलब, शायद वह हमारा घर है। 578 00:40:03,610 --> 00:40:06,571 मैं उलझन में पड़ जाती हूँ। मैं अभी आई। 579 00:40:06,655 --> 00:40:07,823 शुक्रिया। 580 00:40:46,444 --> 00:40:47,529 देर से आने के लिए माफ़ करना। 581 00:40:47,612 --> 00:40:49,030 हे भगवान। 582 00:40:49,865 --> 00:40:52,409 भगवान का शुक्र है। तुमने मुझे डरा दिया था। 583 00:40:53,493 --> 00:40:55,328 अच्छा? तुम्हें लगा कि मैं नहीं आ रहा? 584 00:40:56,621 --> 00:40:58,415 नहीं, मुझे पता था कि तुम आओगे। 585 00:41:03,753 --> 00:41:08,216 -तो, रेकजाविक? -हाँ। 586 00:41:08,300 --> 00:41:11,553 एक थर्मल स्प्रिंग पर मेरा एक निजी बंगला है। 587 00:41:11,636 --> 00:41:14,639 मिशेलिन शेफ़, निजी सुरक्षा, पूरे पाँच सितारे वाले ठाठ। 588 00:41:14,723 --> 00:41:16,516 बहुत ही कमाल की जगह है। 589 00:41:17,893 --> 00:41:19,102 तुम्हारा क्या ख़्याल है? 590 00:41:23,064 --> 00:41:24,316 मेरा ख़्याल है… 591 00:41:26,902 --> 00:41:30,363 कि वह जगह बिल्कुल नर्क होगी। 592 00:41:31,448 --> 00:41:34,326 मुझे माफ़ करना। मुझे यह सब पसंद नहीं है। 593 00:41:34,409 --> 00:41:37,287 ठीक है। मतलब, हमें रेकजाविक जाने की ज़रूरत नहीं है। 594 00:41:38,788 --> 00:41:39,915 तुम कहाँ जाना चाहती हो? 595 00:41:55,013 --> 00:41:56,806 माँ 596 00:42:00,477 --> 00:42:05,190 माँ, उम्मीद है कि जैसे मैंने ऑलिवर को माफ़ किया, आप भी मुझे माफ़ कर पाएँगी। 597 00:42:05,273 --> 00:42:07,651 मैंने जितना सोचा था वह उससे कहीं ज़्यादा हमारे जैसा है। 598 00:42:07,734 --> 00:42:10,862 डिटेक्टिव फ्लिन शैनन 599 00:42:13,281 --> 00:42:14,950 हर किसी के राज़ होते हैं। 600 00:42:17,077 --> 00:42:18,828 हर कोई झूठ बोलता है। 601 00:42:20,830 --> 00:42:24,626 जो भी कारण हो, इस समय किस्मत मेरे साथ है। 602 00:42:26,211 --> 00:42:28,672 शायद ब्रह्मांड भी कर्मों में विश्वास रखता है। 603 00:42:34,261 --> 00:42:36,346 क्या ऑलिवर ने मेरी ग़लतियों की कीमत चुकाई? 604 00:42:36,429 --> 00:42:39,015 सीपोर्ट में हुई निर्मम हत्या के लिए नशे का तस्कर गिरफ़्तार 605 00:42:39,099 --> 00:42:40,892 मैं जानती हूँ मैंने उसकी ग़लतियों की चुकाई। 606 00:42:41,643 --> 00:42:42,852 और हमने भी। 607 00:42:43,812 --> 00:42:45,438 कई सालों तक, हमने बहुत बड़ी कीमत चुकाई। 608 00:42:49,609 --> 00:42:52,195 क्रिस्टीन मार्टिन को भुगतान दो मिलियन डॉलर 609 00:42:52,279 --> 00:42:56,449 पर अब, मुझे उम्मीद है कि आप सहमत होंगी कि हम सभी बेहतर स्थिति में हैं। 610 00:43:16,678 --> 00:43:19,139 कुछ लोग साथ रहने के लिए ही बने हैं। 611 00:43:20,265 --> 00:43:22,600 बुरे से बुरे हालातों में भी। 612 00:43:36,740 --> 00:43:38,533 जब मैं ऑलिवर को ढूँढ़ने आई थी, 613 00:43:38,616 --> 00:43:41,202 मैंने कभी अंदाज़ा नहीं लगाया था कि आज हम यहाँ होंगे। 614 00:43:42,704 --> 00:43:46,458 यहाँ पहुँचने के लिए हमें कितने अंधेरे और टेढ़ी रास्ते से गुज़रना पड़ा। 615 00:43:46,541 --> 00:43:49,794 उसने अपने दिल की सुनने के लिए हर ख़तरे की घंटी को अनसुना किया। 616 00:43:49,878 --> 00:43:53,965 और मैंने इस उम्मीद में अतीत को नज़रअंदाज़ किया कि आने वाला कल अलग होगा। 617 00:43:54,049 --> 00:43:57,719 हम बहुत नादान थे जो यह सोच रहे थे कि ग़लत के बदले में ग़लत करना सही है। 618 00:43:57,802 --> 00:44:00,180 पर इस बार, वह सही था। 619 00:44:00,805 --> 00:44:04,559 सब मुझे पागल कहते हैं, पर, सच कहूँ तो, वह भी है। 620 00:44:08,229 --> 00:44:10,648 कभी-कभी मैं हमारे प्यारे बेटे, शेन को देखती हूँ 621 00:44:10,732 --> 00:44:11,858 और उससे पूछती हूँ, 622 00:44:13,735 --> 00:44:18,531 "तुम अपनी मम्मी की तरह पागल हो, या अपने पापा की तरह बावले हो?" 623 00:44:21,368 --> 00:44:24,079 मैं यह देखने के लिए बेताब हूँ कि कल क्या होगा। 624 00:44:24,162 --> 00:44:27,540 और उसके अगले दिन, और उसके अगले दिन। 625 00:44:34,047 --> 00:44:36,299 आपको मेरा ढेर सारा प्यार। 626 00:46:39,130 --> 00:46:41,132 संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला 627 00:46:41,216 --> 00:46:43,218 रचनात्मक पर्यवेक्षक अशोक बक्षी