1 00:00:07,508 --> 00:00:10,969 ख़ैर, कम से कम, हम भगवान का शुक्रिया अदा कर सकते हैं कि तुमने खड़ी कार को टक्कर मारी। 2 00:00:11,678 --> 00:00:14,514 और नशे में गाड़ी चलाने वाले मामले का क्या? इसे किसी तरह ख़ारिज करवाया जा सकता है? 3 00:00:14,515 --> 00:00:17,476 अभी तक मुझे यह नहीं पता कि जज कौन है, पर ज़्यादातर जज ऐसे मामलों को ख़ारिज नहीं करते। 4 00:00:18,101 --> 00:00:22,021 क्योंकि यह पहली ग़लती है, हमारा सबसे अच्छा विकल्प है कि इसे घटाकर हल्के अपराध के तहत लाया जाए। 5 00:00:22,022 --> 00:00:25,399 लाइसेंस निलंबित, शराब-शिक्षा की कक्षाएँ, सामुदायिक सेवा। 6 00:00:25,400 --> 00:00:28,027 और क्या कोई तरीका है कि यह इसके रिकॉर्ड से हट जाए? 7 00:00:28,028 --> 00:00:30,072 मैं कोशिश करूँगी कि इसका रिकॉर्ड सील हो जाए। 8 00:00:31,657 --> 00:00:34,367 सच कहूँ तो, यह आसान होता अगर यह शरद ऋतु में कॉलेज जा रही होती। 9 00:00:34,368 --> 00:00:36,745 क्या इसका प्रिंसटन का प्रस्ताव ठुकराना अब आधिकारिक हो चुका है? 10 00:00:37,955 --> 00:00:40,122 - अफ़सोस, हाँ। - धत्। 11 00:00:40,123 --> 00:00:41,624 हे भगवान। 12 00:00:41,625 --> 00:00:43,043 माफ़ करना, क्या? 13 00:00:43,919 --> 00:00:45,587 - कुछ नहीं। - अच्छी बात है। 14 00:00:46,547 --> 00:00:49,257 देखो, टोरी एक अच्छी बच्ची है जो कभी किसी मुसीबत में नहीं पड़ी। 15 00:00:49,258 --> 00:00:51,676 मैं इस बात पर ज़ोर डालने की पूरी कोशिश करूँगी। 16 00:00:51,677 --> 00:00:53,553 बस इतना ही? हम और कुछ नहीं कर सकते? 17 00:00:53,554 --> 00:00:56,514 इसकी प्रीट्रायल कॉन्फ़्रेंस बुधवार को दोपहर 3:00 बजे है। 18 00:00:56,515 --> 00:00:58,725 आम तौर पर, हम वहीं पर सब सुलझा लेते हैं। 19 00:00:59,893 --> 00:01:02,145 सब ठीक हो जाएगा, दोस्तों। मैं वादा करती हूँ। 20 00:01:02,813 --> 00:01:05,815 पर यह पलक झपका कर तो ग़ायब नहीं होने वाला, 21 00:01:05,816 --> 00:01:07,692 और मुझे लगता है कि हम सबको यह मान लेना चाहिए। 22 00:01:07,693 --> 00:01:08,776 यह बेतुका है। 23 00:01:08,777 --> 00:01:11,070 मैं तो बस अपनी कार हटा रही थी ताकि वह लड़का अपनी कार बाहर निकाल सके। 24 00:01:11,071 --> 00:01:13,322 - तुम्हें लगता है यहाँ यही बेतुकी बात है? - मेल्। 25 00:01:13,323 --> 00:01:17,119 नहीं, वह अपने किए की ज़रा भी ज़िम्मेदारी नहीं ले रही है। 26 00:01:18,120 --> 00:01:19,496 और आपके किए का क्या? 27 00:01:20,330 --> 00:01:21,707 हम मेरी बात नहीं कर रहे हैं। 28 00:01:22,374 --> 00:01:25,335 क्या आप तब होश में थीं जब अपने पड़ोसियों पर टट्टी फेंकने का फैसला किया था? 29 00:01:25,878 --> 00:01:27,503 - ए। - वह इतनी पाखंडी हैं। 30 00:01:27,504 --> 00:01:28,671 नहीं, वह पाखंडी नहीं हैं। 31 00:01:28,672 --> 00:01:30,965 वह तुम्हारी माँ हैं और वह तुम्हारी फ़िक्र कर रही हैं, समझी? 32 00:01:30,966 --> 00:01:32,675 तुम्हें हमसे जो भी शिकायतें हों, 33 00:01:32,676 --> 00:01:35,344 तुमने उनके बारे में बोलने का हक़ छोड़ दिया जब तुमने वह किया जो तुमने किया। 34 00:01:35,345 --> 00:01:37,096 और मुझे अफ़सोस है अगर तुम्हें यह उचित नहीं लगता, 35 00:01:37,097 --> 00:01:39,391 पर इस वक़्त, सच कहूँ तो, मुझे उचित की ज़रा भी परवाह नहीं है। 36 00:01:39,975 --> 00:01:42,518 मुझे जिस बात की परवाह है, वह है तुम्हारा ख़याल रखना 37 00:01:42,519 --> 00:01:45,606 क्योंकि साफ़ है कि तुम्हें ख़ुद अपना ख़याल रखने की फ़िक्र नहीं है। 38 00:01:46,231 --> 00:01:47,231 अब, बाहर जाकर इंतज़ार करो। 39 00:01:47,232 --> 00:01:49,818 मैं कुछ मिनटों में बाहर आऊँगा और तुम्हें स्कूल छोड़ दूँगा। 40 00:01:57,201 --> 00:01:58,911 मैं नहीं चाहती कि आप मेरी सुनवाई में आएँ। 41 00:02:07,711 --> 00:02:10,546 - उसके लिए माफ़ करना। - नहीं, नहीं। माफ़ी मत माँगो। 42 00:02:10,547 --> 00:02:12,841 मैं तुम्हें इस झमेले से निकाल लूँगी, मैं वादा करती हूँ। 43 00:02:14,218 --> 00:02:17,513 पर मुझे सच में लगता है कि शायद तुम्हें कूप को सुनवाई सँभालने देनी चाहिए। 44 00:02:18,305 --> 00:02:19,305 मैं उसकी माँ हूँ। 45 00:02:19,306 --> 00:02:21,307 मेल्, वह छोटी अदालत है 46 00:02:21,308 --> 00:02:23,518 और हम मान सकते हैं कि तुम्हारी गिरफ़्तारी की बात फैल चुकी होगी। 47 00:02:23,519 --> 00:02:25,437 मैं बस नहीं चाहती कि मामला और उलझ जाए। 48 00:02:27,147 --> 00:02:28,148 जिससे याद आया, 49 00:02:28,815 --> 00:02:32,735 मैं कोशिश कर रही हूँ कि तुम्हारा मसला अदालत तक पहुँचे ही नहीं। 50 00:02:32,736 --> 00:02:33,819 - ठीक है। - तुम यह कर सकती हो? 51 00:02:33,820 --> 00:02:37,365 अगर तुम अपने पड़ोसी से सच्चे दिल से माफ़ी माँगो और सफ़ाई का सारा काम करवा दो, 52 00:02:37,366 --> 00:02:39,158 तो मुमकिन है कि यह मामला बस यहीं ख़त्म हो जाए। 53 00:02:39,159 --> 00:02:40,327 पलक झपकते ही। 54 00:02:40,911 --> 00:02:43,747 तुम चाहती हो कि मैं उन कमीनों से माफ़ी माँगूँ? बिल्कुल नहीं। 55 00:02:44,248 --> 00:02:47,124 तुम अभी कमबख़्त मज़ाक कर रही हो? वह तुम्हें आसानी से जीतने का मौका दे रही है। 56 00:02:47,125 --> 00:02:49,670 - बात उसूलों की है। - अब तुम उसूलों की परवाह कर रही हो? 57 00:02:50,420 --> 00:02:52,130 माफ़ी माँगो और बात ख़त्म करो। 58 00:02:52,631 --> 00:02:56,093 कैट, वे अपने कुत्ते को खुला छोड़ देते हैं। पक्का उसके ख़िलाफ़ भी कोई क़ानून होगा। 59 00:02:56,718 --> 00:02:59,178 यह गैर-ज़िम्मेदाराना और ख़तरनाक है। उसे कोई ट्रक टक्कर मार सकता है। 60 00:02:59,179 --> 00:03:01,347 अगर तुमने यह नहीं किया, तो यह मामला संगीन अपराध बन सकता है। 61 00:03:01,348 --> 00:03:02,432 - क्या? - क्या? 62 00:03:03,642 --> 00:03:06,018 मुझे लगा था कि आपराधिक शरारत का आरोप होगा। 63 00:03:06,019 --> 00:03:08,980 अगर नुक़सान 1,500 डॉलर से ज़्यादा हो, तो यह क्लास डी अपराध बन जाता है। 64 00:03:08,981 --> 00:03:11,148 जो इन लोगों के लिए सिर्फ़ एक लैंडस्केपिंग बिल से भी कम है। 65 00:03:11,149 --> 00:03:15,237 और साथ ही, उनके पास तुम्हारा वीडियो है जिसमें तुम उनके दरवाज़े पर मल से भरा बैग पहुँचाती दिख रही हो। 66 00:03:16,238 --> 00:03:17,822 माफ़ करना, क्या कहा? 67 00:03:17,823 --> 00:03:19,365 वह कुत्ते की टट्टी थी। 68 00:03:19,366 --> 00:03:22,910 तो, अगर वे तुम्हें सिविल कोर्ट में भी फँसाना चाहें, तो उनके पास जानबूझकर भावनात्मक पीड़ा 69 00:03:22,911 --> 00:03:24,996 पहुँचाने के लिए सिविल केस बनाने की बुनियाद है। 70 00:03:24,997 --> 00:03:26,664 हे भगवान। यह बचकानी बात है। 71 00:03:26,665 --> 00:03:28,457 भावनात्मक पीड़ा? और मेरी पीड़ा का क्या? 72 00:03:28,458 --> 00:03:30,502 कैट, क्या तुम बस... हमें एक मिनट दोगी? 73 00:03:31,253 --> 00:03:32,713 हाँ, मैं जाकर टोरी को देखती हूँ। 74 00:03:36,341 --> 00:03:37,342 यह पागलपन है। 75 00:03:38,677 --> 00:03:40,803 ठीक है, तुम्हें अभी कमबख़्त हुआ क्या है? 76 00:03:40,804 --> 00:03:43,139 - कुछ नहीं। - तुम उन्हें टट्टी से भरा बैग देने गई? 77 00:03:43,140 --> 00:03:45,641 - वह उनके कुत्ते की थी। मैं बात समझा रही थी। - चलो भी। 78 00:03:45,642 --> 00:03:47,894 सामान्य लोग ऐसा बर्ताव नहीं करते हैं। 79 00:03:47,895 --> 00:03:50,646 - यह सामान्य बर्ताव नहीं है, मेल्। - मैंने इन लोगों से 80 00:03:50,647 --> 00:03:52,857 हज़ार बार कहा कि अपने कुत्ते को बाँधकर रखें। 81 00:03:52,858 --> 00:03:54,525 "अपने कुत्ते को अपने ही आँगन में रखो।" 82 00:03:54,526 --> 00:03:56,402 उन्होंने मेरी बात बार-बार अनसुनी की। 83 00:03:56,403 --> 00:03:59,656 उन्होंने मुझे कभी गंभीरता से नहीं लिया। 84 00:04:00,449 --> 00:04:02,284 उन्होंने मुझे ऐसा महसूस कराया जैसे मेरी कोई औकात नहीं है। 85 00:04:05,204 --> 00:04:06,205 अब कैसा महसूस हो रहा है? 86 00:04:11,835 --> 00:04:14,630 बिल्कुल। तुम्हें उनसे माफ़ी माँगनी होगी। 87 00:04:18,466 --> 00:04:20,385 मुझे हमारी बेटी को स्कूल छोड़ना है। 88 00:04:25,557 --> 00:04:26,558 और साफ़-साफ़ कह रहा हूँ... 89 00:04:29,186 --> 00:04:31,104 मुझे अब सच में तुम्हारी चिंता होने लगी है। 90 00:04:53,210 --> 00:04:55,838 कूपर परिवार तो सच में मेरा नियमित क्लाइंट बनता जा रहा है। 91 00:04:56,964 --> 00:04:57,964 ख़ैर, मैं क्या कह सकता हूँ? 92 00:04:57,965 --> 00:05:00,175 तुमने जिस तरह मेरा केस सँभाला था, मेल् उससे बेहद प्रभावित थी। 93 00:05:00,759 --> 00:05:03,845 हाँ। वैसे, ये दोनों एक अलग श्रेणी में आते हैं। 94 00:05:03,846 --> 00:05:04,930 और वह क्या है? 95 00:05:05,514 --> 00:05:08,225 मेल् मेरी क़रीबी दोस्त है, तो मैं उसे बिल नहीं भेजूँगी। 96 00:05:08,725 --> 00:05:09,934 तुम बहुत उदार हो। 97 00:05:09,935 --> 00:05:12,896 मैं वह तुम्हें भेजूँगी और मेरी फ़ीस अभी बढ़ गई है। 98 00:05:13,939 --> 00:05:14,940 यह उचित है। 99 00:05:24,199 --> 00:05:27,870 मुझे अब भी उस दिन की हर बात याद है जब टोरी पैदा हुई थी। 100 00:05:28,453 --> 00:05:30,538 मेरी बाँहों में वह कितनी हल्की लगी थी। 101 00:05:30,539 --> 00:05:32,498 उसके रोने की आवाज़ कैसी थी। 102 00:05:32,499 --> 00:05:33,958 उसकी ख़ुशबू कैसी थी। 103 00:05:33,959 --> 00:05:35,710 वह अपनी नन्ही उँगलियाँ ऐसे हिलाती थी 104 00:05:35,711 --> 00:05:38,297 जैसे किसी ऐसे ऑर्केस्ट्रा को संचालित कर रही हो जिसे सिर्फ़ वही सुन सकती हो। 105 00:05:39,840 --> 00:05:43,552 उस दिन मैंने उससे और ख़ुद से कई वादे किए थे। 106 00:05:44,052 --> 00:05:47,722 और इतने सालों में, मैंने उनमें से ज़्यादातर निभाए और बेशक़ कुछ तोड़े भी, 107 00:05:47,723 --> 00:05:51,185 पर अपनी नन्ही बच्ची को सलाखों के पीछे देखने का झटका, उसके लिए मैं कभी तैयार नहीं हुआ था। 108 00:05:52,394 --> 00:05:56,397 और समस्या यह थी कि मैं अपनी बेटी से उसके ग़लत फैसलों के बारे में यक़ीन के साथ बात नहीं कर सकता था 109 00:05:56,398 --> 00:06:00,027 जब मैं ख़ुद हर बीतते दिन के साथ और ज़्यादा ग़लत फैसले लेता जा रहा था। 110 00:06:01,695 --> 00:06:04,030 अगर मुझे उसके लिए अच्छा पिता बनना था, 111 00:06:04,031 --> 00:06:06,742 तो मुझे पहले अपनी ही डगमगाती नाव सँभालनी थी। 112 00:06:40,400 --> 00:06:41,944 - हैलो। - हैलो। 113 00:06:42,444 --> 00:06:44,029 मुझसे मिलने के लिए शुक्रिया। 114 00:06:44,613 --> 00:06:46,031 ख़ुद मिलने आए हो। 115 00:06:47,199 --> 00:06:48,909 मानना पड़ेगा, मुझे यह दिलचस्प लग रहा है। 116 00:06:49,409 --> 00:06:51,954 और दिलचस्प से मेरा मतलब है, मुझे चिंता हो रही है। 117 00:06:53,163 --> 00:06:55,249 - मैं यहाँ तब से नहीं आया... - हाँ। 118 00:06:57,668 --> 00:06:59,670 - ड्रिंक? - नहीं, शुक्रिया। मैं नहीं रुकूँगा। 119 00:07:00,254 --> 00:07:01,463 पिछली बार भी तुमने यही कहा था। 120 00:07:03,757 --> 00:07:06,092 - माफ़ करना, मेरा वह मतलब नहीं था... - कोई बात नहीं। 121 00:07:06,093 --> 00:07:08,387 हालाँकि अब वे तुम्हें नौकरी से नहीं निकाल सकते। 122 00:07:12,391 --> 00:07:13,599 मुझे नहीं पता मैं क्या बोल रही हूँ। माफ़ करना। 123 00:07:13,600 --> 00:07:16,311 पता नहीं मुझे अचानक इतनी बेचैनी क्यों हो रही है। तुम ड्रिंक लेना चाहोगे? 124 00:07:17,437 --> 00:07:18,479 मैं तुमसे यह पहले ही पूछ चुकी हूँ। 125 00:07:18,480 --> 00:07:20,148 - तुम ठीक हो? - हाँ। 126 00:07:20,983 --> 00:07:24,026 मेरा मतलब, तुम फ़ोन भी कर सकते थे, पर तुमने नहीं किया। तो, साफ़ है कि कोई गंभीर बात है। 127 00:07:24,027 --> 00:07:25,736 और जबकि मैं बोलना बंद ही नहीं कर पा रही, 128 00:07:25,737 --> 00:07:28,365 तुम जिस काम से यहाँ आए हो, वह मेरे दिमाग़ को खाए जा रहा है। 129 00:07:29,241 --> 00:07:31,451 क्या टॉमी बर्न्स अब भी बेइली में कम्प्लायंस में काम करता है? 130 00:07:32,035 --> 00:07:34,579 हाँ, टॉमी अब भी बेइली में है। 131 00:07:34,580 --> 00:07:36,205 तुम मुझसे कम्प्लायंस के बारे में क्यों पूछ रहे हो? 132 00:07:36,206 --> 00:07:39,334 मैं चाहता हूँ कि तुम उसे मेरे एक्सेल्सिअर निवेश पर नज़र डालने को कहो। 133 00:07:39,918 --> 00:07:41,836 उसे नज़र डालने की ज़रूरत नहीं थी। निवेश केवाईसी की सीमा तक 134 00:07:41,837 --> 00:07:42,962 - पहुँचा ही नहीं था। - मुझे पता है। 135 00:07:42,963 --> 00:07:44,881 तो, कम्प्लायंस के पास समीक्षा करने की कोई वजह नहीं थी। 136 00:07:44,882 --> 00:07:45,965 - हाँ। - पर अब, 137 00:07:45,966 --> 00:07:47,466 जब पैसा ट्रांसफ़र हो चुका है 138 00:07:47,467 --> 00:07:50,178 और हम दोनों हज़ारों काग़ज़ों पर दस्तख़त कर चुके हैं, 139 00:07:50,179 --> 00:07:52,430 तुम मुझसे कह रहे हो कि मैं असल में तुम्हारे अपने ही कारोबार की... 140 00:07:52,431 --> 00:07:54,557 - सही कहा। - ...जाँच शुरू करूँ। 141 00:07:54,558 --> 00:07:57,561 पक्का तुम ड्रिंक नहीं लोगे? मैं तो ले रही हूँ। 142 00:07:58,061 --> 00:08:01,439 - उन पैसों का स्रोत अवैध निकलेगा। - मुझे लगता है कि तुम्हें बोलना बंद करना चाहिए। 143 00:08:01,440 --> 00:08:04,984 उनकी कड़ी अंतरराष्ट्रीय नक़ली कंपनियों की एक शृंखला के ज़रिए ओवेन ऐश नाम के 144 00:08:04,985 --> 00:08:07,195 - एक शख्स तक पहुँचती है। - वाह, तुम अब भी बोल रहे हो। 145 00:08:07,196 --> 00:08:09,780 किसी सामान्य इंसान की तरह मुझे फुसलाकर बिस्तर में लाने की कोशिश क्यों नहीं की? 146 00:08:09,781 --> 00:08:11,699 - लिव। - मुझे महीनों से डेट पर जाने का वक़्त नहीं मिला। 147 00:08:11,700 --> 00:08:13,409 तुम्हारे आसार तो वाक़ई बहुत अच्छे होते। 148 00:08:13,410 --> 00:08:14,744 ओवेन ऐश का नाम ओएफ़एसी सूची में है। 149 00:08:14,745 --> 00:08:16,245 धत्, कूप! 150 00:08:16,246 --> 00:08:17,915 बोलना बंद करो! 151 00:08:23,212 --> 00:08:25,713 क्या जैक इसकी वजह है? 152 00:08:25,714 --> 00:08:27,840 क्या तुम उसे तबाह करने की कोशिश कर रहे हो? 153 00:08:27,841 --> 00:08:29,759 क्योंकि मुझे कहना पड़ेगा कि एक मामूली बदले के लिए 154 00:08:29,760 --> 00:08:31,511 - यह कुछ ज़्यादा ही है। - इसका जैक से कोई लेना-देना नहीं है। 155 00:08:31,512 --> 00:08:33,262 या मुझसे? तुम नाराज़ हो कि जब जैक ने तुम्हें निकाला था, 156 00:08:33,263 --> 00:08:35,306 - मैं तुम्हारे लिए खड़ी नहीं हुई। - इसका उस सबसे कोई लेना-देना नहीं है। 157 00:08:35,307 --> 00:08:37,183 नहीं? तो फिर यह सब क्या है? 158 00:08:38,143 --> 00:08:39,686 मैं बस यहाँ सही काम करने की कोशिश कर रहा हूँ। 159 00:08:41,438 --> 00:08:42,437 मुझे तो ऐसा लगता है 160 00:08:42,438 --> 00:08:44,398 - कि वह मौका निकल चुका है, कूप, है न? - शायद। 161 00:08:44,399 --> 00:08:45,942 और अब तुम मुझे भी अपने झमेले में घसीट लाए हो। 162 00:08:45,943 --> 00:08:47,443 - सुनो, मुझे ज़रा भी... - फिर से। 163 00:08:47,444 --> 00:08:49,362 ...अंदाज़ा नहीं था कि जैक तुम्हें इसका ज़िम्मा देगा। 164 00:08:49,363 --> 00:08:51,614 - क्यों नहीं? क्योंकि मैं तुम्हारे साथ सोई थी? - क्योंकि तुम 28 साल की हो, 165 00:08:51,615 --> 00:08:52,740 - हे भगवान। - मैं 29 की हूँ। 166 00:08:52,741 --> 00:08:53,824 - क्या? - कुछ नहीं। 167 00:08:53,825 --> 00:08:56,161 - मेरी बात सुनो... - मैं तुमसे अनुरोध कर रही हूँ, बोलना बंद करो। 168 00:08:59,122 --> 00:09:01,082 - और किसे पता है? - क्या? 169 00:09:01,083 --> 00:09:03,043 ओएफ़एसी सूची के बारे में। और किसे पता है? 170 00:09:03,752 --> 00:09:05,294 दरअसल, अब तुम्हें पता है। 171 00:09:05,295 --> 00:09:07,755 मुझे और, दरअसल, 172 00:09:07,756 --> 00:09:09,299 संयुक्त राज्य सरकार को पता है। 173 00:09:12,678 --> 00:09:15,179 - मैं कम्प्लायंस में टॉमी से बात नहीं करूँगी। - लिव। 174 00:09:15,180 --> 00:09:17,890 अगर तुम्हें अपनी ज़िंदगी बर्बाद करनी है, तो किसी और के साथ करो। 175 00:09:17,891 --> 00:09:20,017 यह मामला नज़रों से बचकर निकल गया, जैसा कि तुम्हें पता था कि निकलेगा, 176 00:09:20,018 --> 00:09:21,769 - और अब भी वैसा ही रहेगा। - चलो भी, लिव। 177 00:09:21,770 --> 00:09:23,604 - मेरा नाम बार-बार दोहराना बंद करो। - तुम ऐसा नहीं कर सकती। 178 00:09:23,605 --> 00:09:24,981 मैंने यह नहीं किया! 179 00:09:24,982 --> 00:09:26,941 तुमने किया! तुमने यह किया। 180 00:09:26,942 --> 00:09:28,860 और सिर्फ़ इसलिए कि तुम्हारे भीतर अचानक 181 00:09:28,861 --> 00:09:31,362 ज़मीर का कोई तूफ़ान उठ खड़ा हुआ है, तुम्हें मुझे यूँ बरबाद करने का हक़ नहीं है। 182 00:09:31,363 --> 00:09:34,365 यह मेडॉफ़ नहीं है। यह थेरानॉस या एनरॉन नहीं है। 183 00:09:34,366 --> 00:09:36,325 - किसी को चोट नहीं पहुँच रही है। - हमें यह नहीं पता। 184 00:09:36,326 --> 00:09:37,618 यह एक ऐसी सरकार की 185 00:09:37,619 --> 00:09:40,371 मनमानी सूची है जो हर तरफ़ से बिखरी हुई है और जिसे ज़रा भी परवाह नहीं है। 186 00:09:40,372 --> 00:09:43,207 जागो, कूप। दुनिया अव्यवस्थित और अनियंत्रित है। 187 00:09:43,208 --> 00:09:45,544 कोई देख नहीं रहा और किसी को परवाह नहीं है। 188 00:09:47,462 --> 00:09:48,839 मेरी बात सुनो, मेरी भी वही सोच थी... 189 00:09:50,090 --> 00:09:51,674 जो अभी तुम्हारी है। 190 00:09:51,675 --> 00:09:53,969 - हाँ, इस पर ज़रा भी यक़ीन नहीं है। - तुम एक हिसाब लगाती हो। 191 00:09:54,678 --> 00:09:56,387 समझौते का हिसाब, है न? 192 00:09:56,388 --> 00:09:58,723 मैं जहाँ पहुँचना चाहता हूँ, वहाँ पहुँचने के लिए, मैं क्या करने को तैयार हूँ, है न? 193 00:09:58,724 --> 00:10:01,058 अब, बेशक़, एक बार वहाँ पहुँच गया, तो मैं वह करना बंद कर दूँगा। 194 00:10:01,059 --> 00:10:03,519 मैं ख़तरे उठाना बंद कर दूँगा क्योंकि तब मैं वहाँ होऊँगा, यहाँ नहीं। 195 00:10:03,520 --> 00:10:06,230 समस्या यह है कि तुम कभी वहाँ पहुँचते ही नहीं हो। 196 00:10:06,231 --> 00:10:07,733 कोई "वहाँ" होता ही नहीं है। 197 00:10:09,151 --> 00:10:10,444 तुम हमेशा बस यहीं होते हो। 198 00:10:11,528 --> 00:10:13,196 इस बातचीत को ख़त्म करने के लिए, 199 00:10:13,197 --> 00:10:15,282 मैं मान लेती हूँ कि तुम्हारी बात का कुछ मतलब था। 200 00:10:16,200 --> 00:10:17,701 तुम्हें वापसी का रास्ता मिल गया, कूप। 201 00:10:18,285 --> 00:10:21,371 हर मुश्किल के बावजूद और किसी को चोट भी नहीं पहुँच रही। 202 00:10:22,581 --> 00:10:26,293 पर अगर तुमने इसमें गड़बड़ी की, तो केवल तुम्हें और मुझे चोट पहुँचेगी। 203 00:10:27,794 --> 00:10:30,171 मैं अपनी नौकरी और अपनी साख खो दूँगी। 204 00:10:30,172 --> 00:10:34,051 मैं वापस चेल्टेनहैम में अपने चाचा के पब में मछली और चिप्स परोसती मिलूँगी। 205 00:10:34,843 --> 00:10:35,928 और तुम, 206 00:10:36,512 --> 00:10:39,139 अगर यह बाहर आ गया, तो तुम्हें कम से कम दस साल की सज़ा होगी। 207 00:10:39,681 --> 00:10:42,016 और भले ही तुम उससे बच भी गए, जो कि तुम नहीं बचोगे, 208 00:10:42,017 --> 00:10:44,144 जैक तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बर्बाद कर देगा। 209 00:10:45,020 --> 00:10:48,481 अगले दस साल तक, तुम उन मुक़दमों में फँसे रहोगे जिनका खर्च तुम उठा भी नहीं पाओगे। 210 00:10:48,482 --> 00:10:50,067 यह सब जोखिम क्यों उठाना? 211 00:10:51,360 --> 00:10:57,199 मुझे उसकी कोई परवाह नहीं है, जो भी उसका कमबख़्त नाम है, ओवेन ऐश। 212 00:10:59,576 --> 00:11:00,577 मुझे तुम्हारी परवाह है 213 00:11:02,412 --> 00:11:03,412 और मुझे अपनी परवाह है। 214 00:11:03,413 --> 00:11:04,581 वह बुरा आदमी है, लिव। 215 00:11:07,209 --> 00:11:08,210 तो, तुम उसे सँभालो। 216 00:11:10,254 --> 00:11:13,090 और मैं तुम्हें सँभाल लूँगी। 217 00:12:25,162 --> 00:12:27,789 यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स 218 00:12:40,344 --> 00:12:43,721 वे ड्रायवॉल लगाने वाले थे जब उन्होंने अपने डिज़ाइनर को निकाल दिया। 219 00:12:43,722 --> 00:12:45,891 उन्हें इसका ढांचा बिल्कुल पसंद नहीं है। 220 00:12:46,391 --> 00:12:49,060 तो, तुम्हारे पास सब कुछ नए सिरे से डिज़ाइन करने की पूरी छूट है। 221 00:12:49,061 --> 00:12:52,939 पर यहाँ जो पूल है, वह वैसा ही रहेगा। 222 00:12:52,940 --> 00:12:55,691 क्योंकि यहाँ सीधी धूप सबसे ज़्यादा पड़ती है। 223 00:12:55,692 --> 00:12:56,859 यह कमाल की जगह है। 224 00:12:56,860 --> 00:12:57,944 - हाँ। - मुझे पता है। 225 00:12:57,945 --> 00:13:00,029 वे अगले हफ़्ते पूल डलवाने वाले थे। 226 00:13:00,030 --> 00:13:03,074 वे कम से कम वही समय-सीमा बरक़रार रखना चाहेंगे, जब तक तुम्हें कोई आपत्ति न हो। 227 00:13:03,075 --> 00:13:05,159 नहीं, नहीं, सब ठीक है। 228 00:13:05,160 --> 00:13:06,953 - वह बढ़िया जगह है। - बढ़िया है। 229 00:13:06,954 --> 00:13:08,664 हमारा काम बन गया। 230 00:13:09,957 --> 00:13:12,124 तो, हैम्पटन्स में तुम्हारा सप्ताहांत कैसा रहा? 231 00:13:12,125 --> 00:13:14,919 हाँ, मुझे यक़ीन है कि वहाँ ऐश का घर बेहद शानदार होगा। 232 00:13:14,920 --> 00:13:18,215 वह... वह दिलचस्प था। 233 00:13:18,924 --> 00:13:22,093 क्या हुआ? मुझे लगा था कि तुम दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा है। 234 00:13:22,094 --> 00:13:24,387 वह... उसे बस... 235 00:13:24,388 --> 00:13:26,014 उसे जानना आसान नहीं है। 236 00:13:26,932 --> 00:13:29,434 और, मुझे बस, मुझे नहीं लगता कि मैं अभी उसके लिए तैयार हूँ। 237 00:13:30,018 --> 00:13:32,854 देखो, ऐसा नहीं है कि मैं मर्दों को चुनने में बहुत मशहूर हूँ। 238 00:13:32,855 --> 00:13:33,939 तो... 239 00:13:34,565 --> 00:13:35,941 तुम बहुत कुछ झेल चुकी हो। 240 00:13:36,441 --> 00:13:39,402 और इसमें कोई शक़ नहीं कि पॉल बहुत बड़ा कमीना था। 241 00:13:39,403 --> 00:13:41,529 - सूज़। ख़ैर... - चलो भी। 242 00:13:41,530 --> 00:13:44,116 ऐसा नहीं है कि मैं कोई राज़ खोल रही हूँ। 243 00:13:44,658 --> 00:13:47,660 मैं बस कह रही हूँ कि तुम पॉल की वजह से डेट करना बंद नहीं कर सकती। 244 00:13:47,661 --> 00:13:49,872 और तुम अपने लिए यह मत बिगाड़ो। 245 00:13:50,706 --> 00:13:53,208 ऐश पॉल का बिल्कुल उल्टा है। वह अच्छा आदमी है। 246 00:13:53,709 --> 00:13:55,419 और वह आकर्षक है। 247 00:13:56,336 --> 00:14:00,132 और, यह तो साफ़ ज़ाहिर है, पर... 248 00:14:02,676 --> 00:14:03,677 वह अमीर है? 249 00:14:04,261 --> 00:14:05,720 उसका वह मतलब नहीं था। 250 00:14:05,721 --> 00:14:08,515 - उसे मत बताओ कि मेरा क्या मतलब था। - तो तुम्हारा मतलब क्या था? 251 00:14:09,016 --> 00:14:11,894 मैं बस कह रही हूँ कि वह काफी योग्य लगता है। 252 00:14:19,943 --> 00:14:21,320 मेरा इरादा शांतिपूर्ण है। 253 00:14:22,613 --> 00:14:24,363 हमारे वकील ने कहा था कि तुम्हारी वकील 254 00:14:24,364 --> 00:14:25,782 तुम्हें यहाँ आकर माफ़ी माँगने को कहेगी। 255 00:14:26,575 --> 00:14:28,075 ठीक है, उसने कहा। 256 00:14:28,076 --> 00:14:30,620 पर मैं ख़ुद भी आकर माफ़ी माँगना चाहती थी। 257 00:14:30,621 --> 00:14:32,121 मैं तहे दिल से माफ़ी चाहती हूँ 258 00:14:32,122 --> 00:14:36,793 कि मैंने पोर्टा-पॉटी उलटकर तुम्हारा लॉन बर्बाद कर दिया। 259 00:14:37,920 --> 00:14:39,963 रात काफ़ी हो गई थी और मैं बहुत झुंझलाई हुई थी। 260 00:14:40,547 --> 00:14:43,090 मैं काफ़ी मुश्किल दौर से गुज़र रही हूँ। 261 00:14:43,091 --> 00:14:45,636 बस इतना समझ लो, तुमने मुझे मेरे सबसे बुरे वक़्त पर देखा। 262 00:14:46,678 --> 00:14:48,346 पर मैं इसकी भरपाई करना चाहती हूँ। 263 00:14:48,347 --> 00:14:52,058 और बेशक़, तुम्हारे लॉन को हुए हर तरह के नुकसान का 264 00:14:52,059 --> 00:14:54,895 और उस गंदगी से प्रभावित किसी भी दूसरी जगह का खर्च भी... 265 00:14:56,313 --> 00:14:57,773 मैं उठाऊँगी। 266 00:14:58,690 --> 00:14:59,691 शुक्रिया। 267 00:15:00,192 --> 00:15:01,776 हमने अब तक हुए नुकसान की एक सूची बना ली है 268 00:15:01,777 --> 00:15:04,279 और जैसे-जैसे बिल आएँगे, हम तुम्हें ईमेल कर देंगे। 269 00:15:05,364 --> 00:15:06,448 यह ठीक लगता है। 270 00:15:06,949 --> 00:15:10,451 और एक बार फिर, मुझे इस सबके लिए सच में बहुत अफ़सोस है। 271 00:15:10,452 --> 00:15:13,622 मैं समझता हूँ। मुझे लगता है कि हम सब इसे भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे, ठीक है? 272 00:15:14,665 --> 00:15:15,666 क्या तुमने उसे बताया? 273 00:15:16,458 --> 00:15:18,668 हैलो, ब्री। मैंने तुम्हें देखा ही नहीं। 274 00:15:18,669 --> 00:15:19,753 क्ले। 275 00:15:21,171 --> 00:15:22,172 मुझे क्या बताना है? 276 00:15:25,551 --> 00:15:27,260 तुम्हारे पड़ोसी होने के नाते, हमें काफ़ी बेहतर महसूस होगा 277 00:15:27,261 --> 00:15:29,596 अगर तुम गुस्सा नियंत्रित करने वाला कोर्स कर लो। 278 00:15:31,223 --> 00:15:32,683 गुस्सा नियंत्रित करने वाला कोर्स? 279 00:15:38,355 --> 00:15:40,232 हमारे वकील का मानना है कि कोई भी जज यही सलाह देगा। 280 00:15:40,816 --> 00:15:42,817 और दरअसल, अगर हम अदालत से बाहर ही यह मामला निपटा रहे हैं, 281 00:15:42,818 --> 00:15:44,861 तो इसके मानसिक स्वास्थ्य वाले पहलू को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहते। 282 00:15:44,862 --> 00:15:46,445 - तुम्हारा या मेरा? - क्या? 283 00:15:46,446 --> 00:15:48,990 क्या? कुछ नहीं। 284 00:15:48,991 --> 00:15:54,412 मैं समझ गई और मैं इस पर विचार करूँगी। 285 00:15:54,413 --> 00:15:55,496 हम इसकी सराहना करते हैं। 286 00:15:55,497 --> 00:15:59,041 और अगर ज़रूरत हो, तो मेरा वकील तुम्हें थेरेपिस्ट की सूची भेज सकता है। 287 00:15:59,042 --> 00:16:01,544 उसकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मैं इस क्षेत्र के बहुत लोगों को जानती हूँ। 288 00:16:01,545 --> 00:16:03,005 मैं लाइसेंस-प्राप्त साइकोथेरेपिस्ट हूँ। 289 00:16:08,552 --> 00:16:10,429 - जीते रहो। - शुक्रिया। 290 00:16:22,900 --> 00:16:24,526 मैं थोड़ी और कॉफ़ी ले आती हूँ। 291 00:16:29,198 --> 00:16:31,575 तुम्हें लगता है कि अगर हम चुपके से निकल जाएँ, तो उन्हें पता चलेगा? 292 00:16:39,374 --> 00:16:41,375 तो, आज सुबह मेल् और टोरी के साथ कैसा रहा? 293 00:16:41,376 --> 00:16:42,461 सब गड़बड़ है। 294 00:16:43,170 --> 00:16:44,171 मैं सुलझा लूँगा। 295 00:16:46,632 --> 00:16:47,925 क्या मेल् ठीक रहेगी? 296 00:16:49,343 --> 00:16:51,594 पता नहीं। अपने पड़ोसी की केन्टकी ब्लूग्रास घास पर 297 00:16:51,595 --> 00:16:54,722 पोर्टा-पॉटी उड़ेल देने का कोई कानूनी उदाहरण तो है नहीं। 298 00:16:54,723 --> 00:16:56,015 ख़ैर, वे इसके हक़दार थे। 299 00:16:56,016 --> 00:16:57,351 - ऐली। - सच में। 300 00:16:58,185 --> 00:17:02,271 ज़िम्मेदार वयस्क लोग अपने पड़ोसियों के लॉन पर सचमुच की टट्टी नहीं उड़ेलते। 301 00:17:02,272 --> 00:17:03,524 तुम मुझे दोष दे रहे हो। 302 00:17:07,778 --> 00:17:08,862 आप अंदर ठीक हैं, मॉम? 303 00:17:09,738 --> 00:17:10,739 मैं ठीक हूँ। 304 00:17:15,827 --> 00:17:19,163 मैं कुछ पैसे बचा रही थी। 305 00:17:19,164 --> 00:17:20,414 मेरा मतलब, तुम मुझसे किराया नहीं लेते हो 306 00:17:20,415 --> 00:17:23,291 और फिर वह पैसे भी हैं जो डैड मेरे लिए छोड़ गए थे। 307 00:17:23,292 --> 00:17:24,460 हाँ, बहुत ज़्यादा नहीं छोड़े। 308 00:17:24,461 --> 00:17:26,128 हाँ, शायद तुम्हारे हिसाब से। 309 00:17:27,506 --> 00:17:28,673 ख़ैर, मैं सोच रही थी 310 00:17:28,674 --> 00:17:31,175 - कि अपना एक घर ले लूँ। - इस बारे में बाद में बात कर सकते हैं? 311 00:17:31,176 --> 00:17:33,219 - एक ज़िम्मेदार वयस्क बनने के लिए। - बाद में? 312 00:17:33,220 --> 00:17:34,595 अभी बात करने में क्या समस्या है? 313 00:17:34,596 --> 00:17:36,305 पता नहीं। हमारे पिताजी अभी-अभी गुज़रे। 314 00:17:36,306 --> 00:17:38,684 तुम्हें ज़िंदगी के इतने बड़े फैसले नहीं लेने चाहिए। 315 00:17:39,726 --> 00:17:42,187 मैं तुमसे इजाज़त नहीं माँग रही थी, एंडी। 316 00:17:48,360 --> 00:17:49,862 वह इतनी जल्दी जा रही है? 317 00:17:51,113 --> 00:17:52,114 मुझे नहीं लगता। 318 00:17:53,365 --> 00:17:54,575 वह मेरी गाड़ी में आई थी। 319 00:17:59,496 --> 00:18:00,831 एस्पेरान्ज़ा। 320 00:18:01,623 --> 00:18:03,666 क्या बाहर ओवेन की कार खड़ी है? 321 00:18:03,667 --> 00:18:06,210 ए! चलो, चलो, चलो! चलो, चलो! 322 00:18:06,211 --> 00:18:08,172 कारें भिड़ रही हैं! 323 00:18:12,384 --> 00:18:15,052 - उसकी विशुद्ध, बेतहाशा रफ़्तार... - धीरे। 324 00:18:15,053 --> 00:18:17,930 और हरी कार आगे निकल गई है। वह मोड़ ले रही है। 325 00:18:17,931 --> 00:18:20,267 हरी कार आगे है और सीधे सुरंग के नीचे से निकल गई। 326 00:18:20,851 --> 00:18:22,935 ए! मैं सुरंग हूँ। 327 00:18:22,936 --> 00:18:25,229 क्या... ए! यहाँ क्या हो रहा है? 328 00:18:25,230 --> 00:18:27,691 रेस कार का तमाशा। माफ़ करना, तुम्हारे लिए कार नहीं लाया। 329 00:18:29,443 --> 00:18:30,443 बहुत बढ़िया, बच्चे। 330 00:18:30,444 --> 00:18:32,820 हाँ, हाँ, हाँ। तुम्हें जल्दी पिट-स्टॉप लेना होगा। 331 00:18:32,821 --> 00:18:34,072 तुम मेरे बच्चों से मिले? 332 00:18:34,698 --> 00:18:37,158 हाँ, ये कारें ख़ुद तो चलेंगी नहीं, है न, बच्चों? 333 00:18:37,159 --> 00:18:40,453 ए, माइक, तुमने क्या कहा था जब मैंने पूछा था कि क्या तुम इनमें से एक चला सकते हो? 334 00:18:40,454 --> 00:18:41,580 डॉय। 335 00:18:44,082 --> 00:18:46,834 डॉय। उसका बोलने का अंदाज़ ही कमाल है। 336 00:18:46,835 --> 00:18:50,421 हाँ, मैंने उन्हें एक जैसा मॉडल दिया है, तो चिंता मत करो, वे एक-दूसरे से तुलना नहीं करेंगे। 337 00:18:50,422 --> 00:18:52,798 हालाँकि, मैं बता सकता हूँ कि छोटे वाले की नज़र काफ़ी तेज़ है। 338 00:18:52,799 --> 00:18:54,218 और शायद तुम्हें गुस्सा आ रहा है। 339 00:18:56,261 --> 00:18:57,930 नहीं, मुझे बस एक सेकंड चाहिए। 340 00:18:58,514 --> 00:18:59,764 - एस्पेरान्ज़ा कहाँ है? - ठीक है... 341 00:18:59,765 --> 00:19:01,975 अंदर जाने से पहले, तुम्हें एक बात बतानी है। 342 00:19:06,271 --> 00:19:08,773 एस्पेरान्ज़ा, यहाँ क्या हो रहा है? 343 00:19:08,774 --> 00:19:11,984 मिस समैंथा, मैंने फ़ोन करने की कोशिश की थी। आपने उठाया नहीं। 344 00:19:11,985 --> 00:19:13,320 ज़्यादा हो गया? 345 00:19:14,571 --> 00:19:15,571 हाँ, ठीक है, ज़्यादा हो गया। 346 00:19:15,572 --> 00:19:17,366 - बेशक़, ज़्यादा हो गया। - इन्हें जाने को कहो। 347 00:19:17,950 --> 00:19:18,951 ठीक है, समझ गया। 348 00:19:19,618 --> 00:19:20,869 और तुम्हें भी इनके साथ जाना होगा। 349 00:19:22,538 --> 00:19:23,663 सैम... 350 00:19:23,664 --> 00:19:26,124 तुम बस इस तरह यहाँ आकर मेरे घर पर कब्ज़ा नहीं कर सकते। 351 00:19:27,209 --> 00:19:29,210 ठीक है, मैं बस... 352 00:19:29,211 --> 00:19:31,212 हैम्पटन्स के बाद, मुझे लगा कि... 353 00:19:31,213 --> 00:19:33,048 तुम और आगे बढ़ोगे? 354 00:19:34,216 --> 00:19:35,842 हाँ, मैं तुम्हारे लिए कुछ बड़ा कर रहा था। 355 00:19:35,843 --> 00:19:38,761 मुझे यह सब नहीं चाहिए। मुझे थोड़ी आज़ादी चाहिए। 356 00:19:38,762 --> 00:19:41,889 जो इकलौती चीज़ है जो तुम मुझे देने में सक्षम नहीं लग रहे। 357 00:19:41,890 --> 00:19:43,599 ठीक है, चलो ज़रा शांत हो जाएँ। 358 00:19:43,600 --> 00:19:45,060 मैं अभी शांत ही हूँ। 359 00:19:45,561 --> 00:19:47,563 मुझसे फिर से शांत होने को कहो और फिर देखो क्या होता है। 360 00:19:49,857 --> 00:19:52,985 मैं बस कह रहा हूँ, सैम, कि कई औरतों को यह सब अच्छा लगता। 361 00:19:54,736 --> 00:19:58,198 ठीक है, तो इससे पहले कि वे सारी मछलियाँ सड़ जाएँ, तुम्हें जाकर उनमें से एक ढूँढनी चाहिए। 362 00:20:01,743 --> 00:20:03,120 मुझे अफ़सोस है कि मैंने हद पार की। 363 00:20:04,162 --> 00:20:06,081 दोस्तों, सामान समेटो। 364 00:20:15,799 --> 00:20:17,801 तो कैट, टोरी और मेल्, दोनों का केस लड़ रही है? 365 00:20:19,052 --> 00:20:21,638 अब तक तो तुम्हें शायद उसे तनख़्वाह पर रख लेना चाहिए। 366 00:20:23,432 --> 00:20:25,392 - थोड़ी मदद चाहिए, बड़े मियाँ? - नहीं! 367 00:20:27,811 --> 00:20:29,729 मैं बूढ़ा बाप नहीं बनने वाला, कूप। 368 00:20:29,730 --> 00:20:32,608 - बहुत देर हो चुकी है, दोस्त। - भाड़ में जाओ। 369 00:20:37,237 --> 00:20:39,530 तुमने ऐश को बता दिया कि तुम उसका पाँच प्रतिशत वाला सौदा ठुकरा रहे हो? 370 00:20:39,531 --> 00:20:40,991 ठीक-ठीक नहीं बताया। 371 00:20:43,869 --> 00:20:44,953 तुमने क्या किया? 372 00:20:45,996 --> 00:20:48,332 मैंने लिव को बता दिया कि पैसे कहाँ से आए हैं। 373 00:20:50,417 --> 00:20:52,210 सच में? क्या तुम पागल हो? 374 00:20:52,211 --> 00:20:54,462 वह कम्प्लायंस से आएगा। उसे पता ही नहीं चलेगा कि इसकी जानकारी मैंने दी। 375 00:20:54,463 --> 00:20:57,674 अगर यह सच भी हो, तब भी वह तुम्हें ही दोष देगा। देखो... 376 00:21:01,762 --> 00:21:03,221 मैंने थोड़ी जाँच-पड़ताल की है, ठीक है? 377 00:21:03,222 --> 00:21:06,265 पिछले दस सालों में, ऐश पर उन तीन लोगों के 378 00:21:06,266 --> 00:21:09,352 ग़ायब होने की जाँच हो चुकी है जिनके साथ वह व्यापार कर रहा था। 379 00:21:09,353 --> 00:21:13,190 वह ऐसा आदमी है जिसे लोगों को ग़ायब करना आता है। 380 00:21:14,024 --> 00:21:18,361 वैसे, इससे सच में फ़र्क नहीं पड़ता क्योंकि लगता है कि यह मुद्दा बनेगा ही नहीं। 381 00:21:18,362 --> 00:21:19,655 तुम क्या कह रहे हो? 382 00:21:21,657 --> 00:21:22,949 बेइली जाँच नहीं करेगी? 383 00:21:22,950 --> 00:21:24,535 वे इसका जोखिम नहीं उठा सकते। 384 00:21:25,202 --> 00:21:28,705 अगर यह जानकारी बाहर निकली, तो वे क्रिकेट को खो देंगे और एक्सेल्सिअर तबाह हो जाएगा। 385 00:21:30,082 --> 00:21:32,708 सारी घटनाओं को देखते हुए, शायद यह तुम्हारे लिए बेहतर ही होगा। 386 00:21:32,709 --> 00:21:35,962 बस यह सब शुरू मत करो, कूप। 387 00:21:35,963 --> 00:21:38,381 तुमने ही कहा था कि हमें इस आदमी को अपनी ज़िंदगी से बाहर करना होगा। 388 00:21:38,382 --> 00:21:42,094 हाँ। बिल्कुल करना होगा, पर हमें यह बहुत सँभलकर करना होगा। 389 00:21:44,012 --> 00:21:45,013 ठीक है। 390 00:21:47,391 --> 00:21:49,475 - ठीक है, क्या? - ठीक है, मैं तुम्हें निकालता हूँ। 391 00:21:49,476 --> 00:21:51,185 - क्या? - तुमने ख़ुद कहा था। 392 00:21:51,186 --> 00:21:53,604 वह ख़तरनाक आदमी है। तुम्हें उसके आस-पास भी नहीं होना चाहिए। 393 00:21:53,605 --> 00:21:54,689 और तुम्हें होना चाहिए? 394 00:21:54,690 --> 00:21:56,817 मेरे पास वे विकल्प नहीं हैं जो तुम्हारे पास हैं। 395 00:21:59,236 --> 00:22:00,862 तुम ग्रेस के पिताजी की बात कर रहे हो। 396 00:22:00,863 --> 00:22:03,323 हाँ, उसने हैम्पटन्स में मुझे इस बारे में बहुत सुनाया। 397 00:22:04,116 --> 00:22:05,867 अरे, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। 398 00:22:05,868 --> 00:22:08,494 वह तुम्हारे भले की सोचती है और वह सही है। 399 00:22:08,495 --> 00:22:10,037 नहीं, नहीं, वह सही नहीं है। समझे? 400 00:22:10,038 --> 00:22:11,289 अगर मैं क्वान के लिए काम करने गया, 401 00:22:11,290 --> 00:22:13,958 तो समझो मैंने अपने हाथ-पाँव उसकी मेज़ पर रख दिए। 402 00:22:13,959 --> 00:22:15,335 क्या तस्वीर है। 403 00:22:17,379 --> 00:22:18,796 वैसे भी, तुम मुझे निकाल नहीं सकते। 404 00:22:18,797 --> 00:22:21,133 - अच्छा? - हाँ। मेरे पास एनडीए नहीं है। 405 00:22:21,925 --> 00:22:23,760 मैं एचआर से कहूँगा कि पहले उसी पर काम करे। 406 00:22:42,696 --> 00:22:44,364 हैलो भी नहीं कहोगी? 407 00:22:45,490 --> 00:22:47,742 फ़ैली! यह क्या बकवास है? क्या तुम्हारे पास अपनी चाबी है? 408 00:22:47,743 --> 00:22:49,203 होनी भी चाहिए। 409 00:22:49,786 --> 00:22:51,330 अभी तुम्हारा सब कुछ मेरा है। 410 00:22:52,456 --> 00:22:55,541 मैं एहसान करना इसलिए पसंद नहीं करता 411 00:22:55,542 --> 00:22:58,044 क्योंकि कुछ लोग हमदर्दी को कमज़ोरी समझ लेते हैं। 412 00:22:58,045 --> 00:23:00,171 और फिर उन्हें लगता है कि वे फ़ायदा उठा सकते हैं। 413 00:23:00,172 --> 00:23:02,006 यह वैसी बात नहीं है। 414 00:23:02,007 --> 00:23:03,132 उम्मीद है कि नहीं है। 415 00:23:03,133 --> 00:23:05,551 क्योंकि मैं अब तुम्हारी बकवास से तंग आ चुका हूँ। 416 00:23:05,552 --> 00:23:07,220 यह बकवास नहीं है! मेरे पास पैसे हैं। 417 00:23:07,221 --> 00:23:09,889 अगर तुम्हारे पास पैसे होते, तो मुझे मिल चुके होते, 418 00:23:09,890 --> 00:23:10,974 है न? 419 00:23:12,935 --> 00:23:14,019 तो मुझे बताओ, 420 00:23:14,561 --> 00:23:18,314 एक हाउसकीपर 50 हज़ार डॉलर कहाँ से लाएगी? 421 00:23:18,315 --> 00:23:21,150 दरअसल, 65 हज़ार। 422 00:23:21,151 --> 00:23:22,528 यह ब्याज कमबख़्त बहुत बुरी चीज़ होती है। 423 00:23:23,237 --> 00:23:24,780 मैंने पिछली बार चुकाया था, है न? 424 00:23:25,697 --> 00:23:26,698 हाँ। 425 00:23:27,783 --> 00:23:29,868 मैं अब भी सोच रहा हूँ कि तुमने उन पैसों का जुगाड़ कैसे किया। 426 00:23:32,829 --> 00:23:34,873 मेरे पास जल्द ही पैसे आ जाएँगे, फ़ैली। 427 00:23:35,916 --> 00:23:36,917 ठीक है? 428 00:23:40,254 --> 00:23:41,255 मैं वादा करती हूँ। 429 00:23:42,923 --> 00:23:44,967 ऐसा नहीं है कि मुझे तुम पर यक़ीन नहीं है, 430 00:23:45,551 --> 00:23:47,344 पर मुझे एक समय-सीमा चाहिए। 431 00:23:50,222 --> 00:23:51,849 तुम्हारे पास हफ़्ते के अंत तक का समय है। 432 00:23:57,688 --> 00:23:58,897 इसमें कोई दिक्कत होगी? 433 00:23:59,815 --> 00:24:01,108 दो हफ़्ते बेहतर रहते। 434 00:24:02,609 --> 00:24:04,236 उसमें तो और ज़्यादा ब्याज लगेगा। 435 00:24:05,320 --> 00:24:06,697 अगर तुम मुझे थोड़ी राहत दो, तो नहीं। 436 00:24:10,868 --> 00:24:12,870 तुम मुझे थोड़ी राहत देना चाहोगी? 437 00:24:15,330 --> 00:24:17,416 तुम जानती हो कि मुझे हमेशा से तुमसे लगाव था। 438 00:24:21,211 --> 00:24:22,712 माफ़ करना, फ़ैली। 439 00:24:22,713 --> 00:24:26,049 मैं बस दोस्त बनी रहना चाहती हूँ। 440 00:24:28,844 --> 00:24:29,845 शुभ रात्रि। 441 00:24:46,403 --> 00:24:47,404 एक हफ़्ता। 442 00:25:13,347 --> 00:25:15,891 ए। क्या तुम्हें यह वाला हिस्सा थोड़ा ऊँचा लग रहा है? 443 00:25:19,186 --> 00:25:21,563 क्या तुम मुझे यह बताना भूल गई कि तुमने कूप से बात की थी? 444 00:25:25,067 --> 00:25:27,986 - शायद ध्यान से निकल गया। - हद है, ग्रेस। 445 00:25:31,990 --> 00:25:34,076 - मुझे तुम्हारी चिंता थी। - अच्छा? 446 00:25:35,077 --> 00:25:37,496 ख़ैर, उसने अभी मुझे काम से निकालने की कोशिश की, तो... 447 00:25:39,831 --> 00:25:40,832 ठीक है। 448 00:25:42,251 --> 00:25:43,293 ठीक है? 449 00:25:43,919 --> 00:25:46,713 मेरा बस यह मतलब था कि तुम्हारे और भी क्लाइंट हैं, बार्नी। 450 00:25:47,256 --> 00:25:50,759 ऐसे क्लाइंट जिनकी वजह से तुम अस्पताल नहीं पहुँचे। 451 00:25:51,260 --> 00:25:52,261 ख़ैर, वह... 452 00:25:53,262 --> 00:25:54,804 मुद्दा वह नहीं है। 453 00:25:54,805 --> 00:25:55,889 सच में? 454 00:25:56,473 --> 00:25:59,935 - तो फिर मुद्दा क्या है? - तुम मुझ पर दबाव डालने की कोशिश कर रही हो 455 00:26:00,519 --> 00:26:03,271 ताकि मेरे पास सिर्फ़ एक ही रास्ता बचे, कि मैं तुम्हारे पिता के लिए काम करूँ। 456 00:26:03,272 --> 00:26:04,898 और क्या वह इतना बुरा होगा? 457 00:26:05,524 --> 00:26:07,233 तुम अभी से कहीं ज़्यादा कमाओगे। 458 00:26:07,234 --> 00:26:08,944 - मैं ठीक-ठाक कमा रहा हूँ। - सच में? 459 00:26:10,612 --> 00:26:12,822 क्या तुम ठीक-ठाक कमा रहे हो, बार्नी? 460 00:26:12,823 --> 00:26:15,826 क्योंकि मैं बैंक स्टेटमेंट देखती हूँ। 461 00:26:16,827 --> 00:26:18,287 और बैलेंस शीट भी। 462 00:26:20,080 --> 00:26:21,832 तुम और मैं, ग्रेस, है न? 463 00:26:24,209 --> 00:26:26,503 क्या हम यही नहीं कहते हैं न? तुम और मैं? 464 00:26:28,463 --> 00:26:30,632 पर अब सिर्फ़ तुम और मैं नहीं हैं, है न? 465 00:26:31,425 --> 00:26:33,092 अब तुम और मैं हैं, और दो बच्चे हैं, 466 00:26:33,093 --> 00:26:36,053 और एक और आने वाला है, और यह घर और यह शहर है। 467 00:26:36,054 --> 00:26:38,599 - मुझे यह सब नहीं चाहिए। - पर तुम्हारे पास यह सब है। 468 00:26:40,851 --> 00:26:42,352 यह हमारा घर है। 469 00:26:43,061 --> 00:26:45,939 यह हमारी ज़िंदगी है। 470 00:26:47,774 --> 00:26:50,234 और तुमने इसे चुना था, जैसे मैंने भी। 471 00:26:50,235 --> 00:26:51,485 तुम समझती नहीं हो। 472 00:26:51,486 --> 00:26:52,613 सच में? 473 00:26:54,031 --> 00:26:55,032 ठीक है। 474 00:26:57,492 --> 00:26:58,785 तो मुझे समझाओ। 475 00:26:59,661 --> 00:27:00,661 मैं क्या नहीं समझ रही? 476 00:27:00,662 --> 00:27:04,166 मेरे पिताजी के लिए काम करना इतना बुरा क्यों होगा? 477 00:27:07,628 --> 00:27:09,754 तुम्हारे पिताजी के लिए काम करना बुरी बात नहीं है। 478 00:27:09,755 --> 00:27:12,132 बुरी बात यह है कि तुम बेतहाशा चाहती हो कि मैं उनके साथ काम करूँ। 479 00:27:13,967 --> 00:27:19,765 उस कमीने ने कभी मुझ पर भरोसा नहीं किया, पर तुम किया करती थी और अब नहीं करती। 480 00:27:23,393 --> 00:27:24,394 बार्नी। 481 00:27:26,313 --> 00:27:27,731 क्या... 482 00:27:31,527 --> 00:27:32,527 सुनो। 483 00:27:32,528 --> 00:27:36,031 यह बिल्कुल भी सच नहीं है। 484 00:27:37,574 --> 00:27:38,909 सुन रहे हो? 485 00:27:39,910 --> 00:27:46,124 मुझे तुम्हारी इतनी चिंता हो रही है क्योंकि तुम हाल में खोए-खोए लग रहे हो। 486 00:27:54,466 --> 00:27:58,929 मुझे पता है कि यह साल बहुत कठिन रहा है, पर मैं इसे ठीक कर दूँगा, समझी? 487 00:28:01,598 --> 00:28:03,809 मुझे चाहिए कि तुम मुझ पर भरोसा करो। 488 00:28:05,185 --> 00:28:06,186 ठीक है? 489 00:28:14,736 --> 00:28:16,196 - ठीक है। - ठीक है। 490 00:28:18,156 --> 00:28:19,575 ठीक है, ठीक है। 491 00:28:31,378 --> 00:28:33,421 रुकिए 492 00:28:33,422 --> 00:28:35,716 रुकने का साइन, रुकने का साइन, रुकने का साइन। 493 00:28:36,383 --> 00:28:37,675 ठीक है, हाँ। 494 00:28:37,676 --> 00:28:41,721 तुम्हें ब्रेक थोड़ा पहले लगाना होगा, बेटा। 495 00:28:41,722 --> 00:28:43,097 {\an8}- माफ़ कीजिए। - कोई बात नहीं। 496 00:28:43,098 --> 00:28:44,640 {\an8}एलेना बेनिटेज़ 1:30 497 00:28:44,641 --> 00:28:46,559 ठीक है, टोरी, मैं तुमसे और कैट से 3:00 बजे मिलूँगा। 498 00:28:46,560 --> 00:28:48,144 कृपया स्कूल से ऊबर लेकर आ सकती हो? 499 00:28:48,145 --> 00:28:49,937 आप मुझे लेने नहीं आएँगे? 500 00:28:49,938 --> 00:28:52,982 अगर तुम चाहती हो कि मैं तुम्हारे साथ चलूँ, तो मैं अपनी आख़िरी क्लास किसी और से करवा सकती हूँ। 501 00:28:52,983 --> 00:28:55,276 इसकी ज़रूरत नहीं है, ठीक है? 502 00:28:55,277 --> 00:28:57,445 टोरी ठीक रहेगी। चलो इसे और न उलझाएँ। 503 00:28:57,446 --> 00:28:59,281 मैं इसे कम शब्दों में भी दोहरा सकती हूँ। 504 00:29:00,949 --> 00:29:02,408 लेन। 505 00:29:02,409 --> 00:29:04,869 इस तरह से, मैं सुनवाई तक ज़िंदा पहुँचूँगी ही नहीं। 506 00:29:04,870 --> 00:29:07,705 कृपया उसे ज़रा ढील दे सकती हो? यह बड़ी कार है। 507 00:29:07,706 --> 00:29:09,374 ठीक है? कृपया। 508 00:29:12,711 --> 00:29:13,878 लाल बत्ती, लाल बत्ती, लाल बत्ती... 509 00:29:13,879 --> 00:29:16,673 लाल बत्ती पर दाएँ मुड़ना मना है 510 00:29:17,841 --> 00:29:19,300 पीछे बैठकर थोड़ी मितली हो रही है, बेटा। 511 00:29:19,301 --> 00:29:21,385 हंटर, यह क्या कर रहे हो? हमें मारने की कोशिश कर रहे हो? 512 00:29:21,386 --> 00:29:22,929 तुम दोनों में से कोई चलाना चाहता है? 513 00:29:22,930 --> 00:29:25,181 रुको, तुम्हारा लाइसेंस नशे में गाड़ी चलाने के कारण निलंबित है। 514 00:29:25,182 --> 00:29:27,934 आपका लाइसेंस ख़त्म हो चुका है। और आप बहस करने में इतने व्यस्त हैं कि ध्यान ही नहीं दे रहे। 515 00:29:27,935 --> 00:29:31,396 तो क्यों न हम बस शांत हो जाएँ और मुझे कमबख़्त चैन से गाड़ी चलाने दें? 516 00:29:36,360 --> 00:29:38,403 ठीक है। हरी बत्ती। 517 00:29:54,711 --> 00:29:55,712 ए। 518 00:29:56,547 --> 00:29:59,132 जब तुम कोर्टहाउस के लिए निकलो, तो मुझे मैसेज कर देना, ठीक है? 519 00:30:13,564 --> 00:30:15,065 कूप! ए! 520 00:30:16,358 --> 00:30:17,359 ए। 521 00:30:18,485 --> 00:30:20,278 ए, ए। कार बढ़िया है। 522 00:30:20,279 --> 00:30:23,573 शुक्रिया। हाँ, माफ़ करना, अभी तक लौटाने का मौका नहीं मिला। 523 00:30:23,574 --> 00:30:26,617 ये कुछ दिन काफ़ी मुश्किल रहे हैं। 524 00:30:26,618 --> 00:30:28,578 हाँ, मैंने उसके बारे में सुना। मुझे अफ़सोस है। 525 00:30:28,579 --> 00:30:30,872 जब मुसीबत आती है, तो कमबख़्त झड़ी लग जाती है, है न? 526 00:30:30,873 --> 00:30:31,956 बिल्कुल। 527 00:30:31,957 --> 00:30:36,419 ए, सुनो, बीच पर इतना रूखा बर्ताव करने के लिए 528 00:30:36,420 --> 00:30:38,421 मैं सच में माफ़ी माँगना चाहता था। 529 00:30:38,422 --> 00:30:42,675 शायद फ़ेड्स वाले मामले ने मुझे, जितना मैंने जताया, उससे कहीं ज़्यादा हिला दिया था। 530 00:30:42,676 --> 00:30:47,806 मैं अपने सबसे अच्छे रूप में नहीं था, और मेरा इरादा वैसा बर्ताव करने का नहीं था। 531 00:30:50,017 --> 00:30:51,767 - ठीक है। - हाँ। 532 00:30:51,768 --> 00:30:54,521 अब, ग़लत मत समझना, मैं तुम्हें फिर से ऊपर उठते देखना पसंद करूँगा। 533 00:30:55,105 --> 00:30:56,565 और वह प्रस्ताव अब भी कायम है। 534 00:30:57,316 --> 00:31:00,026 पर मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ कि यह वही है, ठीक है? 535 00:31:00,027 --> 00:31:03,030 यह बस एक प्रस्ताव है। और तुम इसे स्वीकार कर सकते हो या ठुकरा सकते हो। 536 00:31:04,239 --> 00:31:05,532 ख़ैर, मैं इसकी सराहना करता हूँ। 537 00:31:08,911 --> 00:31:10,953 - और? - और मैं इस पर विचार करूँगा। 538 00:31:10,954 --> 00:31:12,496 - ठीक है। ठीक है। - हाँ, हाँ। 539 00:31:12,497 --> 00:31:14,373 बस पहले मुझे इस टोरी वाले मामले से निपटना होगा... 540 00:31:14,374 --> 00:31:15,458 हाँ, बेशक़। 541 00:31:15,459 --> 00:31:17,418 - अगर मैं किसी काम आ सकूँ, तो बताना। - शुक्रिया। 542 00:31:17,419 --> 00:31:19,378 यह बढ़िया होगा, कूप। मैं तुमसे वादा करता हूँ। 543 00:31:19,379 --> 00:31:21,798 बस इशारा करो। मैं डमील से कागज़ात बनवा दूँगा। 544 00:31:22,591 --> 00:31:24,009 - बिल्कुल। - बढ़िया! 545 00:31:46,031 --> 00:31:48,741 - गॉर्डी फ़ैशन शो में जा रहा है? - तुम गॉर्डी को जानती हो? 546 00:31:48,742 --> 00:31:50,910 हाँ, वह जब भी निक के यहाँ होता है, हमेशा मुझे घूरता रहता है। 547 00:31:50,911 --> 00:31:52,287 हाँ, यह समझ आता है। 548 00:31:53,205 --> 00:31:56,791 फ़ैशन शो चैरिटी के लिए है और गॉर्डी उसका प्रायोजक है, तो उसे जाना ही होगा। 549 00:31:56,792 --> 00:31:59,043 ज़्यादा समझदारी यह नहीं होगी कि इन महँगे आयोजनों पर खर्च करने के बजाय 550 00:31:59,044 --> 00:32:01,128 सीधे पैसे चैरिटी को दे दिए जाएँ? 551 00:32:01,129 --> 00:32:03,799 तुम परोपकार पर तर्क नहीं लगा सकती। 552 00:32:04,800 --> 00:32:06,217 ग़लती हो गई। 553 00:32:06,218 --> 00:32:08,052 ठीक है, मैं अंदर जा रहा हूँ। 554 00:32:08,053 --> 00:32:10,555 - कैमरे? - सब ठीक है। 555 00:32:10,556 --> 00:32:14,725 और बस साफ़-साफ़ कह दूँ, वह एक वयस्क आदमी है जो बेसबॉल कार्ड इकट्ठे करता है। 556 00:32:14,726 --> 00:32:16,561 क़ीमती बेसबॉल कार्ड। 557 00:32:16,562 --> 00:32:18,396 अगर तुम कहते हो तो। 558 00:32:18,397 --> 00:32:20,607 शायद अंदर जाकर, तुम कुछ और बेहतर भी ढूँढ सकते हो। 559 00:32:21,692 --> 00:32:25,404 ठीक है, मेरे पास ढूँढने का समय नहीं है। मेरी बेटी की सुनवाई 3:00 बजे है। 560 00:32:26,905 --> 00:32:28,532 मुझे आज क़ीमती सामान चाहिए, कूप। 561 00:32:29,408 --> 00:32:30,408 और कोई बकवास नहीं। 562 00:32:30,409 --> 00:32:33,662 शुक्रिया। यह अतिरिक्त दबाव वाक़ई बहुत मददगार है, एलेना। 563 00:32:43,130 --> 00:32:45,381 गॉर्डी और मैं कभी ख़ास क़रीब नहीं रहे। 564 00:32:45,382 --> 00:32:47,258 यहाँ कई पुरुषों की तरह, हमारी दोस्ती भी ज़्यादातर 565 00:32:47,259 --> 00:32:50,303 सुविधा और मिलते-जुलते गोल्फ़ हैंडीकैप के कारण हुई थी। 566 00:32:50,304 --> 00:32:53,472 पर जब मेरी शादी टूट रही थी, उसी दौरान वह सियोल में किसी कंसल्टिंग काम पर था। 567 00:32:53,473 --> 00:32:56,267 और लीसा जो भी काम करती थी, उसके लिए वह बाहर गई हुई थी, 568 00:32:56,268 --> 00:32:58,936 तो उसने मुझे अपने घर में ठहरने दिया जब मैं किराए का घर ढूँढ रहा था, 569 00:32:58,937 --> 00:33:02,064 जिसका मतलब था, अगर उसने बदला नहीं होगा, तो मुझे अब भी उसका अलार्म कोड पता था। 570 00:33:02,065 --> 00:33:03,941 किसी के एहसान का यह बहुत घटिया बदला था, 571 00:33:03,942 --> 00:33:07,029 पर एलेना बेबस थी, और एक बार फिर, मैं भी। 572 00:33:18,123 --> 00:33:19,707 लीसा एक इन्फ्लुएंसर थी। 573 00:33:19,708 --> 00:33:21,042 {\an8}दहॉटह्यूज़ 10.8हज़ार फ़ॉलोअर्स 574 00:33:21,043 --> 00:33:24,253 {\an8}और जैसे-जैसे उसके फ़ॉलोअर्स बढ़े, वैसे-वैसे उसे मिलने वाला मुफ़्त का सामान भी बढ़ता गया। 575 00:33:24,254 --> 00:33:25,963 {\an8}पर मुफ़्त के सामान की दिक्कत यह है 576 00:33:25,964 --> 00:33:28,217 {\an8}कि एक वक़्त के बाद उन्हें रखने की जगह ही नहीं बचती। 577 00:33:33,847 --> 00:33:34,848 यह बढ़िया है। 578 00:33:35,766 --> 00:33:37,309 उसके ढेरों फ़ॉलोअर्स हैं। 579 00:33:38,060 --> 00:33:39,353 अगर तुम कहती हो तो। 580 00:34:02,417 --> 00:34:03,960 {\an8}मेट्स 1967 रुकी स्टार्स बिल डेनेही - टॉम सीवर 581 00:34:03,961 --> 00:34:05,920 {\an8}सन् 1967 का टॉप्स टॉम सीवर रुकी कार्ड, 582 00:34:05,921 --> 00:34:08,464 पीएसए जेम मिंट 10, बिल्कुल बेदाग़ हालत। 583 00:34:08,465 --> 00:34:11,425 उस साल, सीवर को नेशनल लीग रुकी ऑफ़ द ईयर मिला था 584 00:34:11,426 --> 00:34:13,468 और दो साल बाद, उसने साइ यंग अवॉर्ड जीता 585 00:34:13,469 --> 00:34:15,639 और मेट्स को उनका पहला वर्ल्ड सीरीज़ जिताने में मदद की। 586 00:34:17,558 --> 00:34:19,850 स्पोर्ट्स कार्ड बाज़ार के उस उतार-चढ़ाव की वजह से 587 00:34:19,851 --> 00:34:22,227 जिसे मर्दों की तन्हाई और पुरानी यादों ने हवा दी थी, 588 00:34:22,228 --> 00:34:24,565 अब उस कार्ड की क़ीमत 300,000 डॉलर से भी ज़्यादा थी। 589 00:34:25,524 --> 00:34:27,984 अपने भीतर के उपेक्षित बच्चे से जुड़ने की सबसे बड़ी निशानी यही है 590 00:34:27,985 --> 00:34:31,905 कि तुम्हारे पास अपने बचपन के पसंदीदा खिलाड़ी का पुराना, ग्रेड किया हुआ कार्ड हो। 591 00:34:34,616 --> 00:34:38,036 उम्मीद है, यह बीनी बेबीज़ से बेहतर अपनी कीमत बनाए रखेगा। 592 00:34:42,331 --> 00:34:45,251 वे वापस आ गए। तुम्हें अभी निकलना होगा। 593 00:34:45,252 --> 00:34:46,335 क्या? 594 00:34:53,802 --> 00:34:55,553 चलो। ए! 595 00:34:55,554 --> 00:34:57,847 कमबख़्त इतनी नाटकबाज़ बनना बंद करोगी? 596 00:34:57,848 --> 00:34:59,223 तुम इतने कमीने हो! 597 00:34:59,224 --> 00:35:03,603 मैंने तुम्हारे बचकाने, कमबख़्त इवेंट को स्पॉन्सर करने के लिए 100,000 डॉलर दिए। 598 00:35:03,604 --> 00:35:05,354 और अब हम जा भी नहीं रहे! 599 00:35:05,355 --> 00:35:07,315 बेशक़! हर बात को पैसे पर ले आओ! 600 00:35:07,316 --> 00:35:08,983 वह कमबख़्त चैरिटी इवेंट है। 601 00:35:08,984 --> 00:35:10,652 तो बेशक़ यह पैसों की बात है। 602 00:35:11,862 --> 00:35:14,822 हम वह चूक जाएँगे। तुम कमबख़्त इतनी ज़्यादा संवेदनशील बनना बंद करोगी? 603 00:35:14,823 --> 00:35:17,033 मैं संवेदनशील नहीं बन रही, कमीने! 604 00:35:17,034 --> 00:35:18,409 तुमने अभी मुझे बूढ़ी कहा। 605 00:35:18,410 --> 00:35:20,828 वापस कार में बैठो। मैंने तुम्हें बूढ़ी नहीं कहा। 606 00:35:20,829 --> 00:35:24,081 मैंने कहा था, "तुम्हें 25 साल की लड़की की तरह कपड़े पहनना बंद करना चाहिए।" 607 00:35:24,082 --> 00:35:26,584 क्योंकि तुम्हें फ़ैशन की इतनी समझ है! 608 00:35:26,585 --> 00:35:28,836 तुम सच में 25 साल की लड़की की तरह कपड़े पहनती हो! 609 00:35:28,837 --> 00:35:30,671 और इंस्टाग्राम पर अपने स्तन दिखाना... 610 00:35:30,672 --> 00:35:33,049 - ठीक है, मेरे स्तन। - ...तुम्हें फ़ैशन एक्सपर्ट नहीं बनाता। 611 00:35:33,050 --> 00:35:35,718 तुम कभी बस आकर मेरा समर्थन नहीं कर सकते। 612 00:35:35,719 --> 00:35:37,929 हे भगवान। तुम क्या बोल रही हो? 613 00:35:37,930 --> 00:35:39,388 मैं तुम्हारा समर्थन नहीं करता? 614 00:35:39,389 --> 00:35:43,185 तुम्हें क्या लगता है कि इस पूरे तमाशे के पैसे कौन देता है जिसे तुम करियर कहती हो? 615 00:35:43,894 --> 00:35:45,521 मैं आमदनी लाती हूँ। 616 00:35:46,688 --> 00:35:47,688 धत्। 617 00:35:47,689 --> 00:35:50,107 - क्या हो रहा है? - वे लड़ रहे हैं। 618 00:35:50,108 --> 00:35:51,192 आमदनी? 619 00:35:51,193 --> 00:35:54,320 तुम्हारी तथाकथित आमदनी से तो तुम अपने कमबख़्त जूतों के पैसे भी नहीं दे सकती। 620 00:35:54,321 --> 00:35:55,404 क्या तुम निकल सकते हो? 621 00:35:55,405 --> 00:35:58,991 और उसे करियर तब तक नहीं कह सकती जब तक उससे पैसे न कमाओ। 622 00:35:58,992 --> 00:36:00,619 अभी नहीं। 623 00:36:01,912 --> 00:36:02,912 हे भगवान। 624 00:36:02,913 --> 00:36:04,789 तुम कितने दयनीय, तुच्छ आदमी हो 625 00:36:04,790 --> 00:36:07,124 जो सोचते हो कि तुम्हारा बैंक बैलेंस तुम्हें ज़्यादा मर्द बनाता है। 626 00:36:07,125 --> 00:36:10,253 और तुम उन लाखों अधेड़ उम्र की गोरी गृहिणियों में से बस एक हो 627 00:36:10,254 --> 00:36:13,214 जो फ़ॉलोअर्स खरीदती हैं, इंस्टाग्राम पर ख़ुद को बेचती फिरती हैं, 628 00:36:13,215 --> 00:36:16,133 बेताबी से कमबख़्त ग्वेनेथ पैल्ट्रो बनने की कोशिश करती हैं 629 00:36:16,134 --> 00:36:18,261 जबकि तुम्हारा पति इस पूरे तमाशे का खर्च उठाता है। 630 00:36:18,262 --> 00:36:20,137 मुझे लगता है कि इनकी लड़ाई बस शुरू ही हुई है। 631 00:36:20,138 --> 00:36:22,557 ठीक है, तुम्हें तब तो अच्छा लगता था जब मेरा करियर था। 632 00:36:22,558 --> 00:36:24,725 हाँ, जब हम अब भी सेक्स कर रहे थे। 633 00:36:24,726 --> 00:36:27,603 तो बात यह है। तुम्हें सेक्स करना है? 634 00:36:27,604 --> 00:36:29,856 - कृपया, ख़ुद को इतना महत्व मत दो। - अरे, नहीं। कोई बात नहीं। 635 00:36:29,857 --> 00:36:31,817 मैं सिर्फ़ यह सोचकर ही पूरी तरह उत्तेजित हो गई हूँ। 636 00:36:32,401 --> 00:36:34,695 तुम ओबामा सरकार के समय के बाद से ही उत्तेजित नहीं हुई हो। 637 00:36:36,697 --> 00:36:38,532 एक वक़्त था जब मैं छलाँग लगा देता। 638 00:36:40,075 --> 00:36:43,328 जब मुझे इतना भरोसा था कि मेरी कमर साथ देगी और मेरे घुटने चोट सह लेंगे। 639 00:36:48,125 --> 00:36:50,669 बेशक़, उस वक़्त मुझे कूदना नहीं पड़ता। 640 00:36:52,045 --> 00:36:53,755 अब मुझे कूदना पड़ रहा था और मैं कूद नहीं सकता था। 641 00:36:54,923 --> 00:36:58,176 और यही, दोस्तों और पड़ोसियों, अधेड़ उम्र की सबसे सटीक तस्वीर थी 642 00:36:58,177 --> 00:36:59,595 जो आपको कभी देखने को मिलेगी। 643 00:37:04,141 --> 00:37:06,185 ठीक है, सभी सुनो, यह सी कॉर्ड है। 644 00:37:07,561 --> 00:37:09,479 और फिर ए माइनर। 645 00:37:10,397 --> 00:37:11,565 फिर एफ़। 646 00:37:12,649 --> 00:37:14,234 बहुत बढ़िया। और फिर जी। 647 00:37:15,569 --> 00:37:18,613 ठीक है। तो, हम हफ़्तों से इसी पर काम कर रहे हैं। 648 00:37:18,614 --> 00:37:20,532 तो चलो अब थोड़ा जोश दिखाओ। 649 00:37:21,116 --> 00:37:24,203 पाँच, छह, सात, आठ... 650 00:37:30,125 --> 00:37:33,253 कॉर्ड प्रोग्रेशन 651 00:37:36,840 --> 00:37:38,008 जारी रखो। 652 00:38:25,013 --> 00:38:26,390 क्या वह वापस आएँगी? 653 00:38:42,781 --> 00:38:45,116 कमबख़्त चुप हो जाओ! 654 00:38:45,117 --> 00:38:47,827 {\an8}हे भगवान। तुम कितनी बेवकूफ़ हो! मुझे यक़ीन ही नहीं होता! 655 00:38:47,828 --> 00:38:49,745 {\an8}टोरी - ऊबर में हूँ। कैट से मिलने कोर्ट जा रही हूँ। 656 00:38:49,746 --> 00:38:52,665 - वापस मत आना! - यक़ीन नहीं होता कि मैं लेट होने वाला हूँ। 657 00:38:52,666 --> 00:38:54,792 पता है तुम क्या करोगी? 658 00:38:54,793 --> 00:38:59,589 चलो अपने कमबख़्त बाल बनाने में और तीन घंटे लगाओ! 659 00:38:59,590 --> 00:39:02,009 क्या तुमने अभी कमबख़्त मुझे उस तरह देखा? 660 00:39:03,844 --> 00:39:05,512 तुम्हें बेसबॉल बहुत पसंद था। 661 00:39:08,056 --> 00:39:10,683 मेट्स को खेलते देखने के लिए मैं तुम्हें शे स्टेडियम ले जाता था। 662 00:39:10,684 --> 00:39:12,769 हे भगवान, तुम्हारा मन ही नहीं भरता था। 663 00:39:15,022 --> 00:39:18,317 और अब बताओ, आख़िरी बार तुम हंटर को मैच दिखाने कब ले गए थे? 664 00:39:19,276 --> 00:39:20,277 अब वह नहीं रहा, डैड। 665 00:39:21,236 --> 00:39:23,321 - क्या? - शे स्टेडियम अब नहीं है। 666 00:39:23,322 --> 00:39:24,573 उन्होंने नया बना दिया। 667 00:39:25,449 --> 00:39:27,242 कई चीज़ें जा चुकी हैं, एंडी। 668 00:39:27,743 --> 00:39:29,870 कई चीज़ें अब भी यहीं हैं। 669 00:39:30,495 --> 00:39:31,495 डैड। 670 00:39:31,496 --> 00:39:34,291 टोरी सुनवाई के लिए जा रही है और तुम कहाँ हो? 671 00:39:34,791 --> 00:39:37,502 एक बेसबॉल कार्ड चुराते हुए बाथरूम में फँस गए हो। 672 00:39:37,503 --> 00:39:40,046 मुझे लगता है कि आप इसे थोड़ा सरल बना रहे हैं, है न? 673 00:39:40,047 --> 00:39:42,049 इस बेसबॉल कार्ड की क़ीमत 300,000 डॉलर है। 674 00:39:42,716 --> 00:39:44,675 और तुम्हारी बेटी की क़ीमत क्या है? 675 00:39:44,676 --> 00:39:46,553 मैं यह उसी के लिए कर रहा हूँ। 676 00:39:47,054 --> 00:39:49,890 - उन सबके लिए। - यह बकवास है। 677 00:39:50,682 --> 00:39:52,935 - डैड। - कब तुम्हारे लिए इतना काफ़ी होगा, एंडी? 678 00:39:54,019 --> 00:39:56,187 - मैं कंटेंट क्रिएटर हूँ! - हे भगवान! 679 00:39:56,188 --> 00:39:57,271 अब निकलने का वक़्त है। 680 00:39:57,272 --> 00:40:00,608 तुम्हारा कंटेंट तुम्हारी उम्र की हर दूसरी इन्फ्लुएंसर जैसा ही है। 681 00:40:00,609 --> 00:40:03,861 बस तुम ख़ुद के अधनंगे वीडियो डालती हो, 682 00:40:03,862 --> 00:40:05,947 उत्पाद बेचती हो और उन्हें प्यारा कहती हो, 683 00:40:05,948 --> 00:40:08,074 - ताकि और लोग तुम्हें और उत्पाद भेजें। - अब निकलने का वक़्त है। 684 00:40:08,075 --> 00:40:10,868 और फिर तुम उन्हें प्यारा बुलाती हो। तुम कुछ बनाती नहीं हो। 685 00:40:10,869 --> 00:40:13,538 मैं एक ब्रैंड बना रही हूँ, बेवकूफ़। 686 00:40:13,539 --> 00:40:16,040 - भगवान के लिए! - कूप, क्या हो रहा है? 687 00:40:16,041 --> 00:40:18,543 - तुम इतनी बेवकूफ़ हो! - यह भाड़ में जाए, मैं बाहर आ रहा हूँ। 688 00:40:18,544 --> 00:40:21,295 - मुझे यक़ीन नहीं होता! - कमबख़्त चुप हो जाओ! 689 00:40:21,296 --> 00:40:23,214 तुमने हमारा घर इन बेकार चीज़ों से भर दिया है! 690 00:40:23,215 --> 00:40:24,966 हम कमबख़्त जमाख़ोरों जैसे हो गए हैं! 691 00:40:24,967 --> 00:40:27,301 यह कमबख़्त सामान देखो। यह क्या है? 692 00:40:27,302 --> 00:40:29,887 यह डाइनिंग रूम है, कमबख़्त अलमारी नहीं! 693 00:40:29,888 --> 00:40:31,639 यह बकवास चीज़ क्या है? 694 00:40:31,640 --> 00:40:33,349 मेरी चीज़ों को कमबख़्त हाथ मत लगाओ! 695 00:40:33,350 --> 00:40:35,893 - वह मुझे दो! कमीने! - वह रहा तुम्हारा कमबख़्त कंटेंट! 696 00:40:35,894 --> 00:40:38,771 सबको क्यों नहीं दिखाती कि हम किस कमबख़्त गंदगी में रहते हैं? 697 00:40:38,772 --> 00:40:40,189 - भाड़ में जाओ! - भाड़ में जाओ! 698 00:40:40,190 --> 00:40:42,358 क्यों न तुम बस दुनिया पर एहसान करो और कैंसर से मर जाओ? 699 00:40:42,359 --> 00:40:45,279 यक़ीन मानो, जान, तुम्हारे सामने तो कैंसर भी कुछ नहीं है। 700 00:40:47,489 --> 00:40:49,783 - कमबख़्त... वह कमबख़्त चीज़ मुझे दो। - हाथ मत... धत्... 701 00:40:56,748 --> 00:40:58,624 - तुमने यह कैसे किया? - मत पूछो। 702 00:40:58,625 --> 00:41:00,043 कार्ड मिल गया? 703 00:41:01,712 --> 00:41:03,046 चलो। मुझे देर हो गई है। 704 00:41:13,015 --> 00:41:14,224 माफ़ करना, मुझे देर हो गई। 705 00:41:17,060 --> 00:41:18,353 ठीक है, क्या हम सब यहाँ हैं? 706 00:41:18,979 --> 00:41:20,522 - जी, योर ऑनर। - ठीक है। चलो शुरू करो। 707 00:41:24,026 --> 00:41:27,069 योर ऑनर, मुझे लगता है कि हम सब यहाँ एक ही चीज़ चाहते हैं 708 00:41:27,070 --> 00:41:29,780 और वह यह है कि इस अपराध की गंभीरता को स्वीकार किया जाए, 709 00:41:29,781 --> 00:41:33,159 पर साथ ही मिस कूपर के बहुत उज्ज्वल भविष्य को इससे बर्बाद न होने दिया जाए। 710 00:41:33,160 --> 00:41:37,038 मिस कूपर ने अपने ग़लत फैसले को स्वीकार किया है 711 00:41:37,039 --> 00:41:39,458 और वह उसकी ज़िम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। 712 00:41:40,209 --> 00:41:42,960 साथ ही, वह कभी किसी मुसीबत में नहीं पड़ी, 713 00:41:42,961 --> 00:41:46,589 वह लगातार ए ग्रेड लाने वाली छात्रा है, मेफ़ील्ड टेनिस टीम की स्टार है... 714 00:41:46,590 --> 00:41:47,924 मैं यह भाषण जानती हूँ, मिस रेज़निक। 715 00:41:47,925 --> 00:41:49,800 आप जितनी बार इसे सुना चुकी हैं, उससे कहीं ज़्यादा बार मैं इसे सुन चुकी हूँ। 716 00:41:49,801 --> 00:41:51,386 आपकी क्या पेशकश है? 717 00:41:52,971 --> 00:41:56,307 इसे घटाकर डीडब्ल्यूएआई का हल्का अपराध कर दीजिए, तीन महीने के लिए लाइसेंस निलंबित, 718 00:41:56,308 --> 00:41:58,059 पच्चीस घंटे की सामुदायिक सेवा। 719 00:41:58,060 --> 00:41:59,394 यह काफ़ी हल्की सज़ा है। 720 00:42:00,187 --> 00:42:01,980 जैसा कि मैंने कहा, वह अच्छी बच्ची है। 721 00:42:02,564 --> 00:42:05,526 उसका रिकॉर्ड तो हमेशा बेदाग़ रहा है, बस यही एक अपवाद था। 722 00:42:08,862 --> 00:42:09,863 मिस कूपर। 723 00:42:13,408 --> 00:42:16,161 मेरा मानना है कि आप अपने अपराध की गंभीरता समझती हैं? 724 00:42:17,037 --> 00:42:19,206 जी, योर ऑनर। मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हुई। 725 00:42:25,212 --> 00:42:27,505 मेरी भी दो बेटियाँ हैं, जो तुमसे बस थोड़ी बड़ी हैं 726 00:42:27,506 --> 00:42:30,175 और उन्होंने भी अपनी हिस्से की कई ग़लतियाँ की हैं। 727 00:42:36,223 --> 00:42:39,308 छह महीने के लिए लाइसेंस निलंबित और 50 घंटे की सामुदायिक सेवा। 728 00:42:39,309 --> 00:42:42,812 और जब वह पूरा हो जाएगा, तो मैं रिकॉर्ड मिटा दूँगी। 729 00:42:42,813 --> 00:42:43,896 शुक्रिया, योर ऑनर। 730 00:42:43,897 --> 00:42:46,941 आपको बहुत बड़ी छूट मिली है, मिस कूपर। 731 00:42:46,942 --> 00:42:48,652 मुझे पछताने पर मजबूर मत कीजिएगा। 732 00:42:51,446 --> 00:42:53,448 ठीक है। अगला क्या है? 733 00:43:24,146 --> 00:43:25,230 सब ठीक है। 734 00:43:42,289 --> 00:43:44,790 मेरे पास न कोई भविष्य है, न कोई ख़ानदानी पहचान 735 00:43:44,791 --> 00:43:47,085 मुझे पता है कि एक राजकुमार और प्रेमी को कैसा होना चाहिए 736 00:43:48,128 --> 00:43:49,713 होना चाहिए 737 00:43:51,006 --> 00:43:53,299 ए, कैट। तुमने टोरी के लिए चमत्कार कर दिया। 738 00:43:53,300 --> 00:43:54,759 मैं तुम्हारा जितना शुक्रिया अदा करूँ, कम है। 739 00:43:54,760 --> 00:43:57,428 - हाँ, ख़ैर, अभी मेरा शुक्रिया अदा मत करो। - क्यों? क्या हुआ? 740 00:43:57,429 --> 00:43:59,472 नहीं, नहीं, टोरी ठीक है। मैं तुम्हारी बात कर रही हूँ। 741 00:43:59,473 --> 00:44:00,891 वे तुम्हारे ख़िलाफ़ रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर ले रहे हैं। 742 00:44:02,309 --> 00:44:03,935 रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर? 743 00:44:03,936 --> 00:44:06,270 मैं वहाँ गई थी। मैंने कहा था कि मैं भुगतान कर दूँगी। 744 00:44:06,271 --> 00:44:08,649 उनके वकील को तुम्हारा सैम को घूँसा मारने वाला वीडियो मिल गया। 745 00:44:09,525 --> 00:44:10,984 उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। 746 00:44:11,568 --> 00:44:13,819 ख़ैर, वे डीओई में तुम्हारी शिकायत करने की धमकी दे रहे हैं 747 00:44:13,820 --> 00:44:15,530 ताकि तुम्हारा प्रैक्टिशनर लाइसेंस रद्द हो जाए। 748 00:44:15,531 --> 00:44:17,907 हे भगवान। इन लोगों की समस्या क्या है? 749 00:44:17,908 --> 00:44:19,200 मैं इस पर काम कर रही हूँ। मेरी बात सुनो। 750 00:44:19,201 --> 00:44:21,911 बस उस कमबख़्त घर की तरफ़ मत देखना। उसके पास मत जाना। 751 00:44:21,912 --> 00:44:23,996 वे दिखें, तो उल्टी दिशा में चली जाना। समझी? 752 00:44:23,997 --> 00:44:25,624 मामले को और मत भड़काना। 753 00:44:26,583 --> 00:44:27,584 ठीक है। 754 00:44:31,296 --> 00:44:32,713 बस चलो 755 00:44:32,714 --> 00:44:37,218 और अगर तुम मुझसे बोलना चाहती हो तो बस बोलो 756 00:44:37,219 --> 00:44:41,974 और अगर तुम मेरे लिए फूल खरीदना चाहती हो तो बस खरीदो 757 00:44:42,558 --> 00:44:43,725 धत्! 758 00:45:18,802 --> 00:45:20,428 हे भगवान। 759 00:45:20,429 --> 00:45:21,596 आर्लो? आर्लो? 760 00:45:21,597 --> 00:45:23,765 हे भगवान। 761 00:45:27,311 --> 00:45:29,354 हे भगवान। 762 00:45:43,035 --> 00:45:44,036 मेल्? 763 00:45:45,454 --> 00:45:46,622 मेल्? 764 00:45:47,748 --> 00:45:50,291 - तुम यहाँ क्या कर रही हो? - माफ़ करना, मुझे पता है कि पहले फ़ोन करना चाहिए था, 765 00:45:50,292 --> 00:45:51,918 पर मैंने सुना कि तुम किसी मुसीबत में पड़ गई थी। 766 00:45:51,919 --> 00:45:53,003 क्या वह कोई कुत्ता है? 767 00:45:53,962 --> 00:45:56,756 हे भगवान। हे भगवान। 768 00:45:56,757 --> 00:45:58,799 मैंने जान-बूझकर नहीं किया। वह अचानक सामने आ गया। 769 00:45:58,800 --> 00:46:01,178 हे भगवान, वे सोचेंगे कि मैंने उसे मार डाला। 770 00:46:02,179 --> 00:46:03,514 देखो, यह एक हादसा था, है न? 771 00:46:04,389 --> 00:46:05,641 तुम समझ नहीं रही हो। 772 00:46:06,767 --> 00:46:08,476 मेरी इन कमबख़्त पड़ोसियों से लड़ाई चल रही है 773 00:46:08,477 --> 00:46:10,561 सिर्फ़ उनके कुत्ते की वजह से, इस कुत्ते की वजह से। 774 00:46:10,562 --> 00:46:11,896 इसी वजह से मुझे गिरफ़्तार किया गया था। 775 00:46:11,897 --> 00:46:14,233 वे कभी नहीं मानेंगे कि यह एक हादसा था। 776 00:46:14,816 --> 00:46:16,610 मैं बहुत बड़ी मुसीबत में फँस गई हूँ। 777 00:46:20,155 --> 00:46:21,782 ठीक है, मुझे जाकर उन्हें बताना होगा। 778 00:46:23,867 --> 00:46:24,868 नहीं। 779 00:46:26,537 --> 00:46:28,247 क्या मतलब, "नहीं"? वह मर गया। 780 00:46:31,166 --> 00:46:32,918 तुम सही कह रही हो। वे तुम्हें ही दोष देंगे। 781 00:46:40,926 --> 00:46:42,261 तुम्हारे पास फावड़े हैं? 782 00:46:54,940 --> 00:46:56,148 हे भगवान। उसे ढँको। 783 00:46:56,149 --> 00:46:57,567 - उसे ढँको। - हे भगवान। 784 00:46:57,568 --> 00:46:58,986 - उसे ढँको। - मैं कोशिश कर रही हूँ! 785 00:47:00,445 --> 00:47:02,029 हे भगवान। 786 00:47:02,030 --> 00:47:03,489 क्या तुम... 787 00:47:03,490 --> 00:47:05,742 - जाकर पानी बंद करो! - ठीक है। ठीक है। 788 00:47:10,747 --> 00:47:12,915 - तुम्हें पानी बंद करना आता है? - क्या? 789 00:47:12,916 --> 00:47:14,625 - तुम्हें इसे बंद करना आता है? - नहीं! 790 00:47:14,626 --> 00:47:16,712 - हे भगवान। चलो इसे बंद करें। - मैंने कर दिया। मैंने कर दिया। 791 00:47:18,755 --> 00:47:19,756 धत्! 792 00:47:21,675 --> 00:47:23,552 यक़ीन नहीं होता कि मैंने एक कुत्ता मार दिया। 793 00:47:24,052 --> 00:47:25,303 तुमने नहीं मारा। 794 00:47:25,304 --> 00:47:26,512 मुझे पूरा यक़ीन है कि मैंने मारा। 795 00:47:26,513 --> 00:47:28,724 हे भगवान, मैं सोऊँगी कैसे? 796 00:47:30,642 --> 00:47:32,436 उसकी वह छोटी-सी चीख बस कानों में गूँजती रहेगी। 797 00:47:33,562 --> 00:47:36,480 पर तुमने ज़ाल्किन्स से कहा था न कि कुत्ते को खुला मत छोड़ो? 798 00:47:36,481 --> 00:47:39,026 - मेरा मतलब, हाँ, पर... - हाँ, तो फिर ग़लती उनकी है। 799 00:47:41,653 --> 00:47:43,571 मुझे लगता है कि मैं अपना दिमाग़ी संतुलन खो चुकी हूँ। 800 00:47:43,572 --> 00:47:45,364 मेरे पास कसरत पूरी करने की ताक़त नहीं है, 801 00:47:45,365 --> 00:47:48,576 पर अगर तुम मुझे गुस्सा दिलाओ, तो मैं चम्मच से तुम्हारी आँखें निकालकर 802 00:47:48,577 --> 00:47:50,204 तुम्हारे गले में उतार दूँगी। 803 00:47:51,580 --> 00:47:53,081 क्या तुम कुछ ले रही हो? 804 00:47:55,918 --> 00:47:58,503 मुझे लगता है कि यह काफ़ी साफ़ है कि मैं नहीं ले रही। 805 00:47:58,504 --> 00:47:59,629 क्यों नहीं? 806 00:47:59,630 --> 00:48:02,925 हॉर्मोन ट्रीटमेंट अब नई स्किनकेयर हैं। बस जो चाहो, चुन लो। 807 00:48:03,717 --> 00:48:05,718 तुम्हें थोड़ा समय अपना ख़याल रखने में लगाना चाहिए। 808 00:48:05,719 --> 00:48:07,762 तुम काफ़ी समय से ठीक नहीं हो 809 00:48:07,763 --> 00:48:10,348 और शायद इसी वजह से तुम्हारा निक के साथ चक्कर चला, 810 00:48:10,349 --> 00:48:12,475 और शायद इसी वजह से तुमने मेरे मुँह पर घूँसा मारा था। 811 00:48:12,476 --> 00:48:14,227 मैंने तुम्हें घूँसा मारा क्योंकि तुमने मुझे थप्पड़ मारा था। 812 00:48:14,228 --> 00:48:16,188 मैंने तुम्हें थप्पड़ मारा क्योंकि तुम्हारा दिमाग़ ठिकाने पर नहीं था। 813 00:48:23,028 --> 00:48:24,780 मुझे नहीं पता कि मुझे क्या हो गया है। 814 00:48:28,075 --> 00:48:32,161 निक के साथ पूरा समय, मैं बस अपने खोए हुए हिस्से ढूँढने की कोशिश कर रही थी। 815 00:48:32,162 --> 00:48:35,957 और फिर तलाक़ के बाद, मुझे लगा जैसे मुझमें से और भी बहुत कुछ खो गया। 816 00:48:35,958 --> 00:48:37,042 और अब... 817 00:48:38,794 --> 00:48:40,087 पता नहीं, जैसे... 818 00:48:46,218 --> 00:48:47,886 मैं अब किसी के भी काम की नहीं रही। 819 00:48:51,098 --> 00:48:53,642 तुम सबसे मज़बूत इंसान हो जिसे मैं जानती हूँ, मेल्। 820 00:48:54,226 --> 00:48:55,519 मैं गंभीर हूँ। 821 00:48:56,019 --> 00:49:00,231 मैं बता नहीं सकती कि पिछले साल में कितनी बार मुझे तुम्हें फ़ोन करने की ज़रूरत पड़ी थी, 822 00:49:00,232 --> 00:49:03,777 सिर्फ़ सलाह लेने के लिए या बस मन हल्का करने के लिए। 823 00:49:04,736 --> 00:49:06,154 मैं तुम्हारे बिना खोया हुआ महसूस कर रही थी। 824 00:49:08,824 --> 00:49:10,534 मैं ख़ुद अपने बिना खोया हुआ महसूस करती हूँ। 825 00:49:13,453 --> 00:49:16,080 हे भगवान। मैंने आर्लो को मार दिया। भगवान। 826 00:49:16,081 --> 00:49:19,251 क्या हम किसी और विषय पर बात कर सकते हैं? मुझे ऐश के बारे में बताओ। 827 00:49:21,670 --> 00:49:22,713 हे भगवान। 828 00:49:25,757 --> 00:49:27,675 मैं इस एहसास को मिटा नहीं पा रही 829 00:49:27,676 --> 00:49:31,388 कि उसमें कुछ तो है जो वाक़ई ख़तरनाक है। 830 00:49:32,014 --> 00:49:34,015 और मेरा मतलब शानदार, सेक्सी, ख़तरनाक से नहीं है। 831 00:49:34,016 --> 00:49:36,435 मेरा मतलब ऐसा ख़तरनाक जैसे शायद उसने किसी की हत्या की हो। 832 00:49:39,813 --> 00:49:42,149 हे भगवान, कुछ हुआ क्या? 833 00:49:44,067 --> 00:49:45,694 नहीं, पता है क्या, मुझे... 834 00:49:46,737 --> 00:49:48,530 मुझे पता भी नहीं कि मैं क्या बोल रही हूँ। 835 00:49:51,408 --> 00:49:53,869 - ख़ैर, अगला देखो। - हाँ, दरअसल... 836 00:49:54,703 --> 00:49:56,788 मैं एक विधवा अपराधी हूँ जिसके दो बच्चे हैं। 837 00:49:58,832 --> 00:50:01,043 उस बोझ तले ख़ुद को मत दबाओ, 838 00:50:01,627 --> 00:50:03,544 वरना लोगों को तुममें बस वही दिखाई देगा। 839 00:50:03,545 --> 00:50:05,838 मुझे लगता है कि जब तक मैं यहाँ रहूँगी, लोगों को बस यही दिखेगा। 840 00:50:05,839 --> 00:50:09,301 यह तुम्हारे दिमाग़ में है। लोग आगे बढ़ चुके हैं। 841 00:50:09,885 --> 00:50:11,220 क्या सच में? 842 00:50:11,803 --> 00:50:13,596 मुझे पूरा यक़ीन है कि मैं आख़िरी थी जो आगे नहीं बढ़ी थी। 843 00:50:13,597 --> 00:50:15,390 तुम्हें मनाना सच में मुश्किल था। 844 00:50:16,099 --> 00:50:18,519 तुम्हारी किस्मत अच्छी है कि मैं इस वक़्त मानसिक तनाव से गुज़र रही हूँ। 845 00:50:20,562 --> 00:50:22,147 हाँ, मेरी किस्मत अच्छी है। 846 00:50:29,738 --> 00:50:32,698 चलो भी, पाँच महीने से, मैं हर सुबह आता हूँ, हैलो कहता हूँ! 847 00:50:32,699 --> 00:50:34,910 तुम्हें क्या लगता है कि मैं क्या करता हूँ? 848 00:50:36,328 --> 00:50:39,957 तुम छोटी कमबख़्त कारें बेचती हो! 849 00:50:40,624 --> 00:50:42,501 ए, अगर भूख लगी हो, तो खाना रखा है। 850 00:50:47,339 --> 00:50:48,631 क्या हुआ? 851 00:50:48,632 --> 00:50:50,759 मुझे लगता है कि स्कूल में कुछ हुआ। 852 00:50:53,679 --> 00:50:54,679 मैं अभी आया। 853 00:50:54,680 --> 00:50:56,932 मैं चोर हूँ। मैं जेल जा चुका हूँ, ठीक है? 854 00:51:00,894 --> 00:51:03,522 ख़ैर, यह लगभग एक अच्छी रात थी। 855 00:51:05,023 --> 00:51:06,024 ए। 856 00:51:07,484 --> 00:51:08,485 हाँ? 857 00:51:09,528 --> 00:51:12,906 क्या कोई संभावना है कि तुम फिर से मेरी बहन बन जाओ? 858 00:51:14,491 --> 00:51:16,410 मैंने कभी तुम्हारी बहन होना बंद नहीं किया। 859 00:51:18,245 --> 00:51:19,872 तो क्या तुम वापस घर आओगी? 860 00:51:25,919 --> 00:51:26,920 हाँ। 861 00:51:32,176 --> 00:51:34,136 हैरानी की बात है कि यह फ़िल्म इतनी अच्छी है। 862 00:51:35,637 --> 00:51:36,638 हाँ। 863 00:51:50,777 --> 00:51:53,197 मैं जा रही हूँ। मुझे एक घर मिल गया। 864 00:51:53,780 --> 00:51:55,698 क्या मतलब तुम्हें घर मिल गया? 865 00:51:55,699 --> 00:51:58,075 मैंने लीज़ साइन कर दी। मैं वहाँ रहने जा रही हूँ। 866 00:51:58,076 --> 00:52:01,162 - किसी ने तुम्हें लीज़ दे दी? - हाँ, एंडी, किसी ने दे दी। 867 00:52:01,163 --> 00:52:02,539 मैं जा रही हूँ। 868 00:52:03,373 --> 00:52:05,666 देखो, हंटर ने कहा कि स्कूल में कुछ हुआ। 869 00:52:05,667 --> 00:52:07,418 - क्या... - मुझे नौकरी से निकाल दिया गया, 870 00:52:07,419 --> 00:52:08,670 पर जब मैं पहले ही छोड़ चुकी थी, उसके बाद। 871 00:52:09,254 --> 00:52:11,464 लगता है कि तुम शुरू से सही थे, एंडी। 872 00:52:11,465 --> 00:52:12,757 कितनी मज़ेदार बात है न? 873 00:52:12,758 --> 00:52:14,050 कृपया, थोड़ा रुक सकती हो? 874 00:52:14,051 --> 00:52:17,137 नहीं, नहीं रुक सकती क्योंकि तुम मुझे न जाने के लिए मना लोगे। 875 00:52:18,430 --> 00:52:20,139 मुझे बस डर है कि तुम शोक में हो और यह... 876 00:52:20,140 --> 00:52:22,434 बेशक़ मैं शोक में हूँ! 877 00:52:25,354 --> 00:52:27,105 वह मेरे भी डैड थे। 878 00:52:28,649 --> 00:52:30,359 वह मुझे वैसे ही प्यार करते थे जैसी मैं थी... 879 00:52:31,109 --> 00:52:33,194 और उन्होंने मुझे कभी सनकी महसूस नहीं कराया। 880 00:52:33,195 --> 00:52:36,615 - ऐली... - हे भगवान, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ, एंडी। सच में। 881 00:52:37,616 --> 00:52:41,744 पर हर बार जब मैं बस थोड़ा-सा भी भावुक होती हूँ, मैं देखती हूँ कि तुम मुझे कैसे देखते हो 882 00:52:41,745 --> 00:52:45,331 और ऐसा लगता है जैसे तुम सोच रहे हो, "अरे, क्या अब वह दिमाग़ी संतुलन खो देगी?" 883 00:52:45,332 --> 00:52:48,543 और जब तुम मुझे लेकर यूँ चिंता करते हो, तब मैं ख़ुद को लेकर चिंतित होने लगती हूँ 884 00:52:48,544 --> 00:52:51,839 और फिर वह किसी तरह सच होने लगता है... 885 00:52:54,091 --> 00:52:57,635 क्योंकि मैं तुम्हें यह कैसे यक़ीन दिलाऊँ कि मैं ठीक रह सकती हूँ, 886 00:52:57,636 --> 00:53:00,138 जब तुम ही वह इंसान हो जो मुझे ख़ुद पर शक़ करने पर मजबूर करता है? 887 00:53:10,315 --> 00:53:11,316 बिल्कुल। 888 00:53:22,828 --> 00:53:23,829 धत्। 889 00:53:28,041 --> 00:53:30,626 ए, ए, चलो, मैं तुम्हें छोड़ देता हूँ। 890 00:53:30,627 --> 00:53:31,962 ऊबर मेरा इंतज़ार कर रही है। 891 00:53:32,880 --> 00:53:34,715 ए, हंटर, मुझे यहाँ ठहरने देने के लिए शुक्रिया। 892 00:53:35,340 --> 00:53:37,301 - तुम दोनों से बाद में मिलूँगी। - आप कहाँ जा रही हैं? 893 00:53:37,885 --> 00:53:39,720 खुले आसमान की ओर। 894 00:53:40,637 --> 00:53:41,638 क्या? 895 00:53:42,556 --> 00:53:43,891 मैं तुम दोनों से प्यार करती हूँ। 896 00:53:58,780 --> 00:53:59,781 ऐली, चलो भी। 897 00:54:00,657 --> 00:54:02,909 ऐली, तुम्हें मुझे बताना होगा कि तुम कहाँ रहने वाली हो। 898 00:54:02,910 --> 00:54:04,411 क्यों? ताकि तुम मुझ पर नज़र रख सको? 899 00:54:05,370 --> 00:54:06,747 क्या यह इतनी बुरी बात है? 900 00:54:07,706 --> 00:54:08,916 नहीं, नहीं है। 901 00:54:09,917 --> 00:54:11,292 मैं तुमसे प्यार करती हूँ, एंडी। 902 00:54:11,293 --> 00:54:13,586 मुझे बस... मुझे अब अपने दम पर रहना है। 903 00:54:13,587 --> 00:54:16,465 मुझे ख़ुद को साबित करना है कि मुझे अपना ख़याल रखने के लिए अपने बड़े भाई की ज़रूरत नहीं है। 904 00:54:17,466 --> 00:54:18,842 और अगर मुझे तुम्हारी ज़रूरत हुई तो? 905 00:54:30,729 --> 00:54:32,231 - मुझे शुभकामनाएँ दो। - शुभकामनाएँ। 906 00:54:33,440 --> 00:54:34,650 मैं तुम्हें फ़ोन करूँगी। 907 00:55:06,640 --> 00:55:07,641 ए! 908 00:55:14,273 --> 00:55:15,816 चलो, चलो। गाड़ी चलाओ। 909 00:56:38,649 --> 00:56:40,651 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता