1 00:00:06,006 --> 00:00:08,551 "स्पाइडर-नूआ" पर अब तक… 2 00:00:09,051 --> 00:00:12,345 सिल्वरमेन। 30 सालों से जुर्म की दुनिया का एक बेताज बादशाह है। 3 00:00:12,346 --> 00:00:15,181 किसी ने परसों रात उसके बंगले को जलाकर राख कर दिया। 4 00:00:15,182 --> 00:00:16,099 एडिसन! 5 00:00:16,100 --> 00:00:18,685 पीछा करते रहो। पर तुम्हारे हाथ कुछ नहीं आएगा। 6 00:00:18,686 --> 00:00:20,688 तुम्हारी तरह इसके पास भी सुपरपावर है? 7 00:00:22,690 --> 00:00:24,607 एक एहसान करो, इसे अभी मत छापना। 8 00:00:24,608 --> 00:00:26,901 वह जान गँवाए इससे पहले डॉनिगल को आगाह करना होगा। 9 00:00:26,902 --> 00:00:28,361 पानी सिर से ऊपर जा चुका है। 10 00:00:28,362 --> 00:00:29,863 यह सबकी भलाई के लिए होती है। 11 00:00:29,864 --> 00:00:31,906 लोगों को एक हीरो की ज़रूरत है। 12 00:00:31,907 --> 00:00:33,491 उम्मीद है उन्हें कोई मिल जाएगा। 13 00:00:33,492 --> 00:00:35,202 पता नहीं रूबी होती तो क्या सोचती। 14 00:00:36,328 --> 00:00:37,747 अब मैं वह इंसान नहीं रहा। 15 00:00:38,664 --> 00:00:40,373 बता सकते हो यह कौन है? 16 00:00:40,374 --> 00:00:43,084 यह कैट हार्डी है। द एल्कोव की शान। 17 00:00:43,085 --> 00:00:44,586 कहीं चलकर बात कर सकते हैं? 18 00:00:44,587 --> 00:00:45,712 - बिज़नेस के लिए। - फ्लिंट? 19 00:00:45,713 --> 00:00:47,923 मुझे लोगों को चोट पहुंचाना पसंद नहीं। 20 00:00:53,220 --> 00:00:55,180 - इसे मत मारो। - यह क्या है? 21 00:00:55,181 --> 00:00:56,973 प्लीज़, हमें अकेला छोड़ दो। 22 00:00:56,974 --> 00:00:59,893 जब कोई इंसान आपको अपनी परेशानियां बताए, तो आपको समझना चाहिए। 23 00:00:59,894 --> 00:01:01,479 - और वह क्या है? - रिटायर। 24 00:01:02,605 --> 00:01:04,064 मैं इनके पास काम लेकर आई हूँ। 25 00:01:04,648 --> 00:01:06,984 मेरे जिस दोस्त से आप रात मिले थे, वह गायब हो गया है। 26 00:01:34,220 --> 00:01:35,929 आपने कहा था फ्लिंट आपका बॉडीगार्ड है। 27 00:01:35,930 --> 00:01:40,016 हां। वह मेरी हिफाज़त करता है और वफ़ादार है जो आजकल मिलना मुश्किल है। 28 00:01:40,017 --> 00:01:42,853 मज़ाक नहीं कर रही। मैंने भी अपने पति से कोई शक्ल देखकर शादी नहीं की। 29 00:01:43,896 --> 00:01:45,980 और बताइए? उसका कोई अपना, कोई दोस्त? 30 00:01:45,981 --> 00:01:48,234 मैं उसकी निजी ज़िंदगी के बारे में कुछ नहीं जानती। 31 00:01:48,734 --> 00:01:49,693 मुझे उसका पता मालूम है। 32 00:01:50,861 --> 00:01:53,989 हम उसके सैंड मॉन्स्टर बनने पर भी बात करने वाले हैं या नहीं? 33 00:01:55,908 --> 00:01:57,076 जो मैं जानता हूँ, यह जानती है। 34 00:01:58,494 --> 00:02:00,453 यह सब करीब छह महीने पहले शुरू हुआ। 35 00:02:00,454 --> 00:02:04,250 पहले कभी-कभार, बाद में हालात बिगड़ने लगे। 36 00:02:05,042 --> 00:02:07,252 और उसे याद नहीं रहता कि उसके बाद क्या हुआ? 37 00:02:07,253 --> 00:02:08,254 उसे हमेशा याद रहता है, 38 00:02:08,838 --> 00:02:11,131 जब तक कि कोई उसके सिर पर लोहे का सरिया न दे मारे। 39 00:02:12,091 --> 00:02:15,802 ऐसा है? वह रेत में बदल गया था। सचमुच की रेत, है न? 40 00:02:15,803 --> 00:02:17,554 गंभीर मामला लग रहा है। 41 00:02:17,555 --> 00:02:20,223 तो, तुम्हें कोई अंदाजा है ये किस वजह से हो रहा है? 42 00:02:20,224 --> 00:02:21,933 तफ्तीश के लिए बहुत कम जानकारी दी है। 43 00:02:21,934 --> 00:02:23,727 पैसे इसीलिए दे रही हूँ न? 44 00:02:24,311 --> 00:02:26,730 तुम जासूस हो। तो जासूसी करो। 45 00:02:28,274 --> 00:02:32,735 कलाकार हवा में पेंट नहीं करता, उसे कैनवास, ब्रश, पेंट की ज़रूरत होती है। 46 00:02:32,736 --> 00:02:35,154 आपको लगता है मैं कुछ छिपा रही हूँ? 47 00:02:35,155 --> 00:02:37,782 - कहूँ कि मुझे लगता है, तो? - पूछना चाहूँगी आपको ऐसा क्यों लगा। 48 00:02:37,783 --> 00:02:39,826 - अपने तजुर्बे की वजह से। - क्लाइंट के साथ? 49 00:02:39,827 --> 00:02:41,745 नहीं… औरतों के साथ। 50 00:02:43,330 --> 00:02:46,792 इस खेल में मज़ा आ रहा है, मगर फिलहाल मुझे और भी ज़रूरी काम हैं। 51 00:02:48,085 --> 00:02:49,670 पेंटिंग बनाइए, मिस्टर रायली। 52 00:02:58,721 --> 00:03:01,849 - क्या लगता है? - यही कि आपको ठंडे पानी से नहाना चाहिए। 53 00:03:02,516 --> 00:03:03,767 मुझे भी यही लगता है। 54 00:03:07,104 --> 00:03:09,231 मगर आप सही हैं। वह कुछ छिपा रही है। 55 00:03:09,857 --> 00:03:11,150 सभी होशियार ऐसा ही करते हैं। 56 00:03:11,775 --> 00:03:14,819 मैं फ्लिंट के अपार्टमेंट की तलाशी लेने जाता हूँ, तब तक क्यों न तुम… 57 00:03:14,820 --> 00:03:16,280 क्रिमिनल रिकॉर्ड ब्यूरो में? 58 00:03:16,947 --> 00:03:19,616 बिल्कुल। कोई काम का केस आए काफी वक़्त हो गया था, 59 00:03:19,617 --> 00:03:20,784 मगर उतना ज़्यादा भी नहीं। 60 00:03:22,453 --> 00:03:24,371 हिलहर्स्ट होटल 61 00:03:27,166 --> 00:03:28,500 द हिलहर्स्ट होटल 62 00:04:01,533 --> 00:04:04,286 कल बंदरगाह पर एक नए सप्लायर से मिलने चलना है। 63 00:04:05,621 --> 00:04:06,455 वह कैनेडियन है। 64 00:04:07,247 --> 00:04:09,583 - आपने मुझे पहले नहीं बताया। - अब बता रहा हूँ। 65 00:04:11,085 --> 00:04:14,672 बाहर निकलना सही नहीं है, जब तक पता न चले कि आपको कौन मारना चाहता है। 66 00:04:15,255 --> 00:04:16,423 मैं जहां चाहूँगा जाऊँगा। 67 00:04:17,007 --> 00:04:18,174 माफ़ कीजिए, 68 00:04:18,175 --> 00:04:21,053 मगर आप मुझे मेरी अच्छी शक्ल या अच्छा बोलने के पैसे नहीं देते हैं। 69 00:04:21,637 --> 00:04:24,973 आपकी जान की हिफाज़त के पैसे देते हैं, इसलिए जान लें यह बुरा आइडिया है। 70 00:04:24,974 --> 00:04:28,394 अगर आपके मरने से मुझे फायदा होता, तो यह काम दस साल पहले कर चुका होता। 71 00:04:28,894 --> 00:04:31,479 पर जानता हूँ, किस काम में अच्छा हूँ और किस काम में नहीं, 72 00:04:31,480 --> 00:04:33,607 इसलिए चाहता हूँ आप ज़िंदा रहें और ताकतवर में रहें। 73 00:04:34,233 --> 00:04:36,193 तो, मेरी गुज़ारिश है, 74 00:04:36,819 --> 00:04:39,654 कि बंदरगाह पर पहले मुझे जाने दें और जब सब ठीक होगा, 75 00:04:39,655 --> 00:04:42,533 तो आप आ सकते हैं और सबको अपनी ताकत दिखा सकते हैं। 76 00:04:44,201 --> 00:04:45,035 तुम्हारा हो गया? 77 00:04:48,580 --> 00:04:50,665 परेशानी यह नहीं कि वह बंदा घात लगाए बैठा होगा। 78 00:04:50,666 --> 00:04:53,627 परेशानी यह है कि उसने यह सोचा मुझे मार सकता है। 79 00:04:54,211 --> 00:04:58,215 जब से स्पाइडर गायब हुआ है चीज़ें काफी आसान हो गईं हैं। 80 00:04:58,716 --> 00:05:02,761 शायद किसी को लगने लगा है मैं लापरवाह या कमज़ोर पड़ गया हूँ। 81 00:05:03,637 --> 00:05:04,763 शायद तुम उनमें से एक हो। 82 00:05:06,557 --> 00:05:08,392 जो सोचता हो मुझे मार सकता है। 83 00:05:09,393 --> 00:05:13,354 तो बता दूं, ऐसा तभी कर पाओगे, जब एडिसन की तरह आग से खेल पाओ। 84 00:05:13,355 --> 00:05:16,400 ज़रा सोचो उस तरह की पावर को कंट्रोल करना कैसा होगा। 85 00:05:17,067 --> 00:05:20,611 और फिर, अब अचानक फ्लिंट का यूं गायब हो जाना। 86 00:05:20,612 --> 00:05:22,865 वह कुछ दिनों से अजीब तरीके से पेश आ रहा था। 87 00:05:23,574 --> 00:05:25,659 तो, अगर ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुईं तो… 88 00:05:26,702 --> 00:05:27,661 जाकर फ्लिंट को ढूंढ़ो। 89 00:05:32,416 --> 00:05:34,084 और उस प्राइवेट डिटेक्टिव का क्या हुआ… 90 00:05:34,752 --> 00:05:35,586 रायली। 91 00:05:36,086 --> 00:05:37,421 …उसे सीधे मेरे पास लेकर आना। 92 00:06:54,164 --> 00:06:56,916 {\an8}मार्वल कॉमिक्स पर आधारित 93 00:06:56,917 --> 00:07:01,046 "स्पाइडर-नूआ" 94 00:07:33,954 --> 00:07:35,163 केचप 95 00:07:35,164 --> 00:07:35,998 बहुत बढ़िया। 96 00:07:47,843 --> 00:07:49,468 हैलो, रोबी रॉबर्टसन बोल रहा हूँ। 97 00:07:49,469 --> 00:07:52,138 मिस्टर रॉबर्टसन, आपको कितनी बार बताना पड़ेगा? 98 00:07:52,139 --> 00:07:54,182 आपको अपनी नौकरी वापस नहीं मिलने वाली। 99 00:07:54,183 --> 00:07:56,976 पता नहीं वाल्टर्स ने "द गजेट" का मेरा आर्टिकल पढ़ा या नहीं, 100 00:07:56,977 --> 00:07:58,728 - पर मैं बस… मैं… - मिस्टर रॉबर्टसन, 101 00:07:58,729 --> 00:08:02,356 - इन बातों का कोई फायदा नहीं होने वाला। - मुझे बस उनसे एक बार मिलना है। 102 00:08:02,357 --> 00:08:04,609 - मिस्टर रॉबर्टसन, प्लीज़। - मगर आप आप बस… 103 00:08:04,610 --> 00:08:06,777 - एक बार मुझे मौका दें… - मैं फ़ोन रख रहा हूँ। 104 00:08:06,778 --> 00:08:10,364 एक बेहद सनसनीखेज़ चीज़ पर काम कर रहा हूँ! सालों से इतनी बड़ी खबर नहीं सुनी होगी। 105 00:08:10,365 --> 00:08:12,576 द स्पाइडर के बाद से इतनी बड़ी खबर नहीं आई है! 106 00:08:15,287 --> 00:08:18,248 वादा करता हूँ। उनका वक़्त जाया नहीं जाएगा। 107 00:08:21,752 --> 00:08:22,920 देखती हूँ क्या कर सकती हूँ। 108 00:08:25,589 --> 00:08:26,423 शुक्रिया। 109 00:08:27,507 --> 00:08:28,342 शुक्रिया। 110 00:08:31,094 --> 00:08:32,221 फ्लिंट मार्को? 111 00:08:32,888 --> 00:08:33,972 आपके लिए डिलीवरी है। 112 00:08:34,598 --> 00:08:35,641 घर पर कोई है? 113 00:09:13,262 --> 00:09:14,846 म्यूज़-आरगॉन, फ़्रांस 114 00:09:22,646 --> 00:09:23,689 फ्लिंट। 115 00:09:28,402 --> 00:09:29,236 एडिसन! 116 00:09:33,365 --> 00:09:35,950 फ्लिंट? मैं हूँ, विंस्टन। 117 00:09:35,951 --> 00:09:37,577 सिल्वरमेन तुमसे बात करना चाहते हैं। 118 00:09:38,370 --> 00:09:39,454 लाओ मुझे चाबी दो। 119 00:09:52,801 --> 00:09:53,719 बेडरूम में देखो। 120 00:10:47,647 --> 00:10:48,648 जगह अच्छी है। 121 00:10:50,650 --> 00:10:52,611 हां, मेरे हिसाब से थोड़ा फैंसी है। 122 00:10:53,737 --> 00:10:55,530 और ऐसा क्यों है मुझे अच्छे से पता है। 123 00:10:56,823 --> 00:10:58,867 - क्यों है? - चलो चलें। 124 00:10:59,701 --> 00:11:01,744 तुम्हें लगता है उसे कोई नई छोकरी मिल गई है? 125 00:11:01,745 --> 00:11:04,039 इसीलिए वो पोकर खेलने नहीं आ रहा? 126 00:11:20,180 --> 00:11:21,973 जैनेट! बड़े वक़्त बाद। 127 00:11:22,724 --> 00:11:24,600 लगा समझदारी दिखाकर नौकरी छोड़ दी होगी। 128 00:11:24,601 --> 00:11:28,063 नहीं छोड़ी, हैंक। कहते हुए बुरा लग रहा है, पर मैं पहले जितनी ही बेअक्ल हूँ। 129 00:11:30,190 --> 00:11:33,692 {\an8}मुझे यह बाहर पड़ा हुआ मिला। मुझे नहीं लगता यह बाहर किसी का था। 130 00:11:33,693 --> 00:11:35,362 बकली ब्रोज़ डेलिकेसस्न 131 00:11:38,949 --> 00:11:40,950 मेरी बीवी ने इन्हें खाने से मना किया है। 132 00:11:40,951 --> 00:11:45,122 - ठीक है, अगर ऐसा है… - सुनो! देखें तो, तुम मेरी बीवी नहीं हो। 133 00:11:47,207 --> 00:11:49,208 - नाम? - फ्लिंट मार्को। 134 00:11:49,209 --> 00:11:52,461 ठीक है, मैं अभी आया। इस थैले को हाथ भी मत लगाना। 135 00:11:52,462 --> 00:11:54,589 वो रिश्वत ही क्या, जो मैं खा ना पाऊं। 136 00:11:56,466 --> 00:11:58,175 जैनेट, तुम्हें देखकर अच्छा लगा। 137 00:11:58,176 --> 00:11:59,636 हैलो, चार्ली, क्या हाल हैं? 138 00:12:03,056 --> 00:12:05,600 काफी मामले हैं, हमारे मिस्टर मार्को के नाम। 139 00:12:06,101 --> 00:12:09,353 ब्रुकलिन में पला-बढ़ा, गरीबी से उठा, बगैर किसी मदद के उठा। 140 00:12:09,354 --> 00:12:11,605 छोटे-मोटे जुर्म हैं, कोई बड़े नहीं। 141 00:12:11,606 --> 00:12:14,316 सभी में गिरफ्तारी। 142 00:12:14,317 --> 00:12:16,945 - अब, एक किराए का… - सिल्वरमेन। 143 00:12:17,821 --> 00:12:20,157 जब मैं फ्लिंट के घर में था तब वहां वो विंस्टन भी आया था। 144 00:12:20,991 --> 00:12:23,326 - तुम उसकी अलमारी में छिप गए? - हां, अलमारी में छिप गया। 145 00:12:25,120 --> 00:12:28,205 "म्यूज़-आर्गोन।" आप भी तो वहां जंग में थे? 146 00:12:28,206 --> 00:12:30,791 हां, वह सबसे बड़ी जंगों में से एक थी। 147 00:12:30,792 --> 00:12:32,293 उस जंग में हम जैसे लाखों थे। 148 00:12:32,294 --> 00:12:34,588 - रुकिए। क्या वो… - एडिसन। 149 00:12:35,213 --> 00:12:39,383 - लगता है जंग में दोनों साथ थे। - क्या कैट आपसे यही छिपा रही है? 150 00:12:39,384 --> 00:12:42,386 मुझे यकीन है वह जानती है कि फ्लिंट का कोई दोस्त है जिसके पास सुपरपावर है। 151 00:12:42,387 --> 00:12:44,889 जानता हूँ। पर समझ नहीं आता उसने मुझे क्यों नहीं बताया। 152 00:12:44,890 --> 00:12:46,765 शायद सोचा हो कि कहीं तुम केस न लो। 153 00:12:46,766 --> 00:12:48,268 और उसने सही ही सोचा था। 154 00:12:53,773 --> 00:12:58,612 एल्कोव 155 00:13:24,387 --> 00:13:27,516 - लगता नहीं मैंने कभी ये धुन सुनी है। - मुझे भी नहीं लगता। 156 00:13:28,558 --> 00:13:29,518 यह एक ओरिजिनल धुन है। 157 00:13:31,978 --> 00:13:34,064 आज फ्लिंट के अपार्टमेंट गया था। 158 00:13:36,733 --> 00:13:37,817 इसके बारे में कुछ बताओगी? 159 00:13:38,360 --> 00:13:39,611 मैं जानती हूँ कि वह जंग में था। 160 00:13:40,695 --> 00:13:42,572 यकीन नहीं होता वह कभी ऐसा दिखता था। 161 00:13:43,114 --> 00:13:46,451 इस बंदे का क्या? कहीं देखा है? यहां जो यह छोटा बंदा है? 162 00:13:46,993 --> 00:13:49,454 वह कभी द एल्कोव में मार्को से मिलने आया था? 163 00:13:51,373 --> 00:13:52,457 मैंने इसे कभी नहीं देखा। 164 00:13:53,833 --> 00:13:56,461 इसका नाम… एडिसन है। 165 00:13:57,462 --> 00:13:59,297 इसी ने सिल्वरमेन के बंगले में आग लगाई थी। 166 00:14:00,257 --> 00:14:03,343 यह अब मर चुका है। एक प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर ने उसे गोली मारी। 167 00:14:04,177 --> 00:14:05,011 क्या ही कह सकती हूँ? 168 00:14:06,179 --> 00:14:07,681 दुनिया एक खतरनाक जगह है। 169 00:14:12,269 --> 00:14:15,187 - खतरों में भी तुम काफी शांत हो। - पता नहीं था मुझ पर कोई खतरा है। 170 00:14:15,188 --> 00:14:18,482 - सिल्वरमेन के लिए काम करता है बताया नहीं। - अगर बताती तो आप केस लेते? 171 00:14:18,483 --> 00:14:21,152 - मुझे सरप्राइज़ पसंद नहीं हैं। - आपके जन्मदिन के लिए याद रखूंगी। 172 00:14:25,240 --> 00:14:26,949 एग्रीमेंट मेरे नाम पर है, 173 00:14:26,950 --> 00:14:29,244 मगर यह राज़ नहीं कि इस जगह का मालिक सिल्वरमेन है। 174 00:14:29,953 --> 00:14:32,454 और फ्लिंट सही बंदा है उसके इंवेस्टमेंट की हिफाज़त करने को। 175 00:14:32,455 --> 00:14:34,332 - यानी तुम। - हाँ मैं। 176 00:14:35,792 --> 00:14:38,919 इस क्लब के चलने या बंद होने का दारोमदार यहां आने वाले लोगों पर है 177 00:14:38,920 --> 00:14:40,839 क्योंकि लोगों को वो चाहिए जो मैं देती हूँ। 178 00:14:44,217 --> 00:14:46,011 आप मुझे जानना चाहते हैं, मिस्टर रायली? 179 00:14:46,511 --> 00:14:48,178 जानना चाहता हूँ? 180 00:14:48,179 --> 00:14:49,014 यानी समझना चाहते हैं। 181 00:14:49,723 --> 00:14:51,181 आपने तो मेरा इरादा भांप लिया। 182 00:14:51,182 --> 00:14:53,309 बरसों का तजुर्बा जो है। 183 00:14:53,310 --> 00:14:55,604 हां, हर आते-जाते की नज़र जो परखी होगी आपने। 184 00:14:57,272 --> 00:14:58,314 आप दिलचस्प इंसान हैं। 185 00:14:58,315 --> 00:14:59,733 ऐसा? और वो कैसे? 186 00:15:00,358 --> 00:15:03,236 उस रात जब हम मिले थे, आपने बताया था आप डरपोक इंसान हैं। 187 00:15:03,862 --> 00:15:05,989 मगर मुझे लगता है आप बहुत ही बहादुर इंसान हैं। 188 00:15:06,948 --> 00:15:08,158 आप कमाल की हैं। 189 00:15:09,034 --> 00:15:12,537 - जो आप पर जँचता भी है। - मैं हालात के मुताबिक बात करती हूँ। 190 00:15:13,163 --> 00:15:17,333 मेरे ताल्लुक सिल्वरमेन के साथ भी हैं और आपके साथ भी हैं, मिस्टर रायली। 191 00:15:17,334 --> 00:15:18,877 इनका एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं है। 192 00:15:19,461 --> 00:15:22,339 तो आपको वो जवाब मिले जिसकी वजह से आप मेरे दिए पैसे यहां लौटाने आए थे? 193 00:15:23,548 --> 00:15:24,758 या मैंने आपको गलत समझ लिया? 194 00:15:25,467 --> 00:15:27,052 नहीं, मैं केस पर काम करना जारी रखूंगा। 195 00:15:27,969 --> 00:15:29,095 इसलिए नहीं कि बहादुर हूँ। 196 00:15:30,221 --> 00:15:31,056 फिर, किसलिए? 197 00:15:31,640 --> 00:15:33,807 जैसे एक गायक को सारे सुर आने चाहिए। 198 00:15:33,808 --> 00:15:37,145 शायद वैसे ही एक जासूस को सारे जवाब पता होने चाहिए। 199 00:16:37,080 --> 00:16:37,914 यह… 200 00:16:39,541 --> 00:16:40,582 ताई ची है। 201 00:16:40,583 --> 00:16:42,292 बिल्कुल, मुझे ताई-ची आती है। 202 00:16:42,293 --> 00:16:43,545 यह अच्छा होता है। 203 00:16:44,045 --> 00:16:47,840 यह तन और मन की शांति के लिए अच्छा होता है। 204 00:16:47,841 --> 00:16:48,675 तुम भी करके देखो। 205 00:16:50,093 --> 00:16:52,761 हमें समझ नहीं आ रहा तुम क्या बक रहे हो। 206 00:16:52,762 --> 00:16:53,972 और न ही हमें जानना है। 207 00:17:02,230 --> 00:17:03,856 टोस्टर से? सच में? 208 00:17:03,857 --> 00:17:05,859 मुझे इतना ज़ोर से नहीं फेंकना चाहिए था। 209 00:17:16,161 --> 00:17:18,371 - चलो! - चलो घूमकर आएं। 210 00:17:27,547 --> 00:17:29,715 वैसे बताओगे क्यों पकड़ कर लाये हो? 211 00:17:29,716 --> 00:17:31,425 सिल्वरमेन तुमसे मिलना चाहते हैं। 212 00:17:31,426 --> 00:17:33,635 वो मुझे पता है। मुझे जानना है क्यों। 213 00:17:33,636 --> 00:17:35,512 "क्यों" का जवाब हमारे पास नहीं है। 214 00:17:35,513 --> 00:17:38,767 अगर तुमने बॉस को धोखा न दिया होता तो शायद आज यहां नहीं होते। 215 00:17:39,267 --> 00:17:42,478 डॉनिगल। मेरा उसके इरादे से कोई लेना-देना नहीं है। 216 00:17:42,479 --> 00:17:44,146 मैंने उसे समझाने की कोशिश की थी। 217 00:17:44,147 --> 00:17:46,774 मैंने कहा न, बॉस को बस बात करनी है। 218 00:17:46,775 --> 00:17:50,444 और मुझे नहीं पता तुम्हारे बॉस का घर जलाने का ठेका एडिसन को किसने दिया। 219 00:17:50,445 --> 00:17:51,987 तुम्हें कुछ भी नहीं पता? 220 00:17:51,988 --> 00:17:54,114 बिल्कुल भी नहीं, पर अभी के लिए इसे भूल जाते हैं। 221 00:17:54,115 --> 00:17:57,493 - बात ऐसी है मैं अच्छा जासूस नहीं हूँ। - फिर तो तुम्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। 222 00:17:57,494 --> 00:17:58,745 डॉनिगल की तरह? 223 00:17:59,370 --> 00:18:01,456 हां, डॉनिगल की तरह। 224 00:18:01,956 --> 00:18:04,125 वैसे, तुम्हारी नाक के लिए माफ़ करना। 225 00:18:04,709 --> 00:18:05,543 मेरी? 226 00:18:06,044 --> 00:18:06,878 नाक उसकी टूटी थी। 227 00:18:12,675 --> 00:18:13,885 बाहर जाकर देखो! 228 00:18:21,309 --> 00:18:22,185 वह कहां गया? 229 00:18:22,852 --> 00:18:23,770 किनारे में देखो! 230 00:18:30,944 --> 00:18:32,611 बॉस खुश नहीं होंगे। 231 00:18:32,612 --> 00:18:34,364 हां, उन्होंने उसे लेकर आने को कहा था। 232 00:18:35,824 --> 00:18:36,866 कार में बैठो! 233 00:18:37,742 --> 00:18:38,785 बेवकूफ़ कहीं के। 234 00:18:47,168 --> 00:18:49,003 समय सबके लिए मुश्किल भरा है। 235 00:18:49,879 --> 00:18:54,633 {\an8}मगर एक शहर की पहचान इसी से होती है कि वह मुश्किल घड़ी से कैसे निपटता है। 236 00:18:54,634 --> 00:18:57,219 {\an8}- और यह कोई टोपेका या कलामाज़ू नहीं है। - सरासर झूठ 237 00:18:57,220 --> 00:18:58,470 {\an8}मेयर अल्फ्रेड को दोबारा जिताएं 238 00:18:58,471 --> 00:18:59,680 {\an8}यह न्यू यॉर्क है। 239 00:18:59,681 --> 00:19:04,143 {\an8}हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे और इस मुश्किल हालात का सामना करेंगे। 240 00:19:05,186 --> 00:19:07,604 यहां चलना-फिरना आसान हुआ करता था, जब सड़क पर… 241 00:19:07,605 --> 00:19:08,772 यहां क्या हेडलाइन है? 242 00:19:08,773 --> 00:19:10,023 हमें पीने दो 243 00:19:10,024 --> 00:19:13,277 "हताश मॉरिस ने की हदें पार।" 244 00:19:13,278 --> 00:19:17,490 मैं 'म' से कुछ बनाऊंगा। "मेयर का मकसद हुआ मटियामेट।" 245 00:19:18,074 --> 00:19:20,033 यार, हडसन पर तो रत्ती भर भरोसा न करूं, 246 00:19:20,034 --> 00:19:22,327 फिर भी वह बंदा मॉरिस को 10 पॉइंट से हराने वाला है। 247 00:19:22,328 --> 00:19:25,206 कभी-कभी आपको दो चोरों में से भी चुनना पड़ता है। 248 00:19:25,915 --> 00:19:28,751 तो, बताओगे कि मार कैसे पड़ी? 249 00:19:29,460 --> 00:19:32,213 यूं कह लो तुम्हें एडिसन की खबर में सिर खपाना छोड़ देना चाहिए। 250 00:19:34,048 --> 00:19:35,048 सिल्वरमेन ने किया? 251 00:19:35,049 --> 00:19:36,842 एडिसन को लेकर बड़े गुस्से में है। 252 00:19:36,843 --> 00:19:40,597 वह जानना चाहता है कि उसके पीछे कौन पड़ा है, इसलिए संभलकर रहना। 253 00:19:41,180 --> 00:19:43,683 वो मैं नहीं हूँ जिसका चेहरा हैमबर्गर जैसा दिख रहा है। 254 00:19:44,559 --> 00:19:46,269 मैं पहले उस आदमी से भिड़ चुका हूँ। 255 00:19:46,728 --> 00:19:48,937 पर मास्क और चश्मा पहनने वाला बंदा बनकर, 256 00:19:48,938 --> 00:19:51,773 जो उस दौर में न्यू यॉर्क का सबसे चहेता हीरो था। 257 00:19:51,774 --> 00:19:52,817 न कि बेन रायली बनकर। 258 00:19:53,318 --> 00:19:54,943 पता है क्या? लाओ वो मुझे दो। 259 00:19:54,944 --> 00:19:56,904 मैं अभी इसी वक़्त एक ऐलान करता हूँ। 260 00:19:56,905 --> 00:19:57,863 {\an8}शराबबंदी ख़त्म करो 261 00:19:57,864 --> 00:20:02,869 {\an8}सही सुना। अगर मैं दोबारा मेयर बना, तो आपको प्रतिबंध से छुटकारा मिल जाएगा। 262 00:20:03,453 --> 00:20:06,663 - उसे अपने चाहने वालों की पहचान है। - ईश्वर को साक्षी मानकर मेरा वादा है, 263 00:20:06,664 --> 00:20:08,833 आपका गला अब कभी सूखा नहीं रहेगा! 264 00:20:10,043 --> 00:20:13,004 सुनो, बस इतना कह रहा हूँ, वैसे भी सिल्वरमेन तुम्हारे पीछे पड़ा है। 265 00:20:13,504 --> 00:20:15,465 और अगर सूट पहनने और मरने बीच चुनना पड़े, 266 00:20:15,965 --> 00:20:17,674 तो बेहतर है बराबर की लड़ाई लड़ी जाए। 267 00:20:17,675 --> 00:20:20,135 और शायद इसी के चलते इस शहर पर भी थोड़ा एहसान कर दोगे। 268 00:20:20,136 --> 00:20:21,595 छोड़ो भी, रॉबी। 269 00:20:21,596 --> 00:20:22,554 ये बातें बेकार हैं। 270 00:20:22,555 --> 00:20:24,473 - जानते हो इसके बाद क्या करूंगा? - क्या? 271 00:20:24,474 --> 00:20:25,308 मॉडल बन जाऊंगा। 272 00:20:25,892 --> 00:20:27,936 और एडिसन की स्टोरी पर काम करता रहूँगा। 273 00:20:28,728 --> 00:20:31,189 कुछ छपवा नहीं सका तो, भूखा मर जाऊँगा, मेरे दोस्त। 274 00:20:33,691 --> 00:20:35,777 मैं कैनेडियन्स के बारे में सोच रहा था? 275 00:20:37,070 --> 00:20:38,529 आप मुझे संभालने दे रहे हैं? 276 00:20:39,030 --> 00:20:40,031 नहीं, मैं ख़ुद संभालूंगा। 277 00:20:41,407 --> 00:20:42,742 प्लान वैसा ही रहेगा, मगर… 278 00:20:44,160 --> 00:20:45,995 पहले वहां तुम जाओगे। और जगह का जायज़ा लोगे। 279 00:20:52,377 --> 00:20:54,503 मगर मेरा मानना है यह स्टाइलिश है। 280 00:20:54,504 --> 00:20:56,089 तुम क्या कहते हो, विंस्टन? 281 00:20:57,340 --> 00:20:58,757 मुझे फैशन की समझ नहीं है। 282 00:20:58,758 --> 00:21:00,885 मगर इस तरह का पहनावा काफी… 283 00:21:02,011 --> 00:21:03,011 आम सा हो जाएगा। 284 00:21:03,012 --> 00:21:05,682 तो, विंस्टन, तुम्हें इससे कोई शिकायत है? 285 00:21:07,517 --> 00:21:11,229 नहीं, मेरा मानना है गुड़ियों को संवारने के अलावा वक़्त खपाने को और भी अच्छी चीज़ें हैं। 286 00:21:12,355 --> 00:21:14,524 खैर, मुझे यह ड्रैस पसंद है। 287 00:21:15,274 --> 00:21:16,525 इसे पैक कर दो। 288 00:21:16,526 --> 00:21:17,735 तुम्हें भी यह पसंद है, है न? 289 00:21:18,820 --> 00:21:21,072 - सच कहूँ, तो… - हां, परफेक्ट है। 290 00:21:40,466 --> 00:21:42,802 ज़रा सुनिए, मैम, मुझे एडिसन से मिलना था। 291 00:21:55,815 --> 00:21:56,649 मिसेज़ एडिसन। 292 00:22:20,715 --> 00:22:22,633 जेम्स एडिसन 293 00:22:28,681 --> 00:22:29,682 कौन हो तुम? 294 00:22:34,729 --> 00:22:36,689 - क्या हाल, मेरे भाई। - "हाल-चाल" को गोली मारो। 295 00:22:37,231 --> 00:22:38,399 मैंने तुमसे कुछ पूछा। 296 00:22:39,108 --> 00:22:40,192 बेशक तुमने पूछा था। 297 00:22:40,193 --> 00:22:44,155 और तुम्हारा यह लंबा कद और गुस्सा देखकर मैं कह सकता हूँ, 298 00:22:44,822 --> 00:22:45,740 मेरे पास इसका जवाब है। 299 00:22:46,324 --> 00:22:47,533 मुझे वेरा एडिसन की तलाश है। 300 00:22:48,367 --> 00:22:50,495 - जानते हैं वह कहां मिलेंगी? - क्यों जानना है? 301 00:22:50,995 --> 00:22:54,916 खैर, मैं एक रिपोर्टर हूँ और जेम्स एडिसन की मौत के केस पर काम कर रहा हूँ। 302 00:22:56,000 --> 00:22:57,502 इसलिए उनकी बीवी से बात करनी थी। 303 00:23:01,089 --> 00:23:02,256 जिमी नहीं रहा? 304 00:23:04,634 --> 00:23:06,677 माफ़ करना। तुम लोग दोस्त थे क्या? 305 00:23:08,262 --> 00:23:09,347 उसकी मौत कैसे हुई? 306 00:23:10,598 --> 00:23:12,058 वो, स्टैंडर्ड ऑयल डिपो में… 307 00:23:14,060 --> 00:23:15,770 हुए एक धमाके में। 308 00:23:16,813 --> 00:23:18,230 तुम उसकी खबर क्यों छापोगे? 309 00:23:18,231 --> 00:23:21,067 खैर, अपनी मौत से पहले, उसने गलत इंसान के घर को जलाकर राख दिया। 310 00:23:21,567 --> 00:23:22,401 किसके घर को? 311 00:23:23,152 --> 00:23:23,986 सिल्वरमेन के। 312 00:23:32,620 --> 00:23:35,373 - बेहतर होगा अब तुम यहां से चले जाओ। - अरे रुको, सुनो तो। 313 00:23:36,290 --> 00:23:38,959 एडिसन ने ख़ुद नहीं चाहा होगा कि वह इस शहर के 314 00:23:38,960 --> 00:23:41,963 सबसे खतरनाक इंसान का घर जलाए। किसी ने उसे ऐसा करने के पैसे दिए होंगे। 315 00:23:42,630 --> 00:23:45,508 वह तुम्हारा दोस्त था, इसलिए मुझे नहीं लगता वह बुरा इंसान था। 316 00:23:46,175 --> 00:23:47,134 वह बीमार था। 317 00:23:47,135 --> 00:23:50,679 और हालात ऐसे हैं, गुज़ारा करने के लिए आदमी को बीमारी का सहारा लेना पड़ता है। 318 00:23:50,680 --> 00:23:54,099 - जब तक वह बीमारी उनकी जान न ले ले। - ज़रा रुको। क्या मतलब कि वह बीमार था? 319 00:23:54,100 --> 00:23:55,476 नहीं जानता किसने सुपारी दी थी। 320 00:23:57,270 --> 00:23:59,856 मगर हां, उसकी बीवी ज़रूर जानती होगी। 321 00:24:00,356 --> 00:24:01,983 बता सकते हैं वह कहां मिलेगी? 322 00:24:02,608 --> 00:24:03,734 जेफ़्री होटल में देखिए। 323 00:24:04,318 --> 00:24:06,361 जब भी उनके पास कुछ पैसे आते, तो वह वहीं जाती। 324 00:24:06,362 --> 00:24:08,614 और जब लौटकर आती, तो पैसे ख़त्म हो चुके होते। 325 00:24:09,907 --> 00:24:10,908 जाओ, पता लगाओ। 326 00:24:11,659 --> 00:24:12,493 शुक्रिया। 327 00:24:13,619 --> 00:24:14,704 मैं जल्द उससे मिलूंगा। 328 00:24:17,832 --> 00:24:19,124 बी. रायली प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर 329 00:24:19,125 --> 00:24:22,043 मैंने कहा न। वह आज कल मुश्किल से कभी-कभार ही ऑफ़िस आते हैं। 330 00:24:22,044 --> 00:24:23,754 याद भी नहीं पिछली बार कब देखा था। 331 00:24:24,338 --> 00:24:26,549 खैर, शायद इससे तुम्हारी याददाश्त लौट आए। 332 00:24:27,258 --> 00:24:28,968 प्लीज़, मैं आपसे सच कह रही हूँ। 333 00:24:31,512 --> 00:24:33,014 भलाई इसी में है, सच कह रही हो। 334 00:24:34,182 --> 00:24:35,057 हम फिर आएंगे। 335 00:24:50,656 --> 00:24:53,159 जैनेट! उन्होंने तुम्हें चोट पहुंचाई? 336 00:24:54,535 --> 00:24:57,538 नहीं, इस बार नहीं। पर उन्होंने कहा वो फिर वापस आएंगे। 337 00:24:58,998 --> 00:25:00,583 बेन, उन्होंने मेरे सिर पर बंदूक रखी थी। 338 00:25:01,584 --> 00:25:03,627 उन्होंने कहा मेरा हाल भी डॉनिगल जैसा होगा। 339 00:25:03,628 --> 00:25:06,379 अगर मैंने उन्हें आपका पता नहीं बताया, 340 00:25:06,380 --> 00:25:08,716 तो मुझे उसके साथ ही मोक्ष मिल जाएगा। 341 00:25:09,884 --> 00:25:10,718 इसका क्या मतलब हुआ? 342 00:25:12,053 --> 00:25:13,304 इसका मतलब डॉनिगल मर चुका है। 343 00:25:14,263 --> 00:25:15,389 सिल्वरमेन ने उसकी जान ले ली। 344 00:25:16,265 --> 00:25:17,641 मगर मैं सब ठीक कर दूंगा। 345 00:25:17,642 --> 00:25:21,229 जब से रूबी गुज़री, तब से इसी उम्मीद में थी कि एक दिन आप ठीक हो जाएंगे। 346 00:25:21,729 --> 00:25:24,941 वापस से वह इंसान बन जाएंगे जो आपके अंदर ही कहीं छिपा है। 347 00:25:25,900 --> 00:25:26,734 पांच साल हो गए… 348 00:25:28,945 --> 00:25:29,946 और सब खत्म हो गया। 349 00:25:31,113 --> 00:25:34,241 जैनेट, घर जाओ, थोड़ा आराम करो, 350 00:25:34,242 --> 00:25:36,911 तुम्हें अच्छा महसूस होगा और सब ठीक होने पर मैं फ़ोन करूंगा। 351 00:25:38,079 --> 00:25:39,288 हां, मैं घर चली जाउंगी। 352 00:25:41,332 --> 00:25:42,708 पर मैं लौटकर नहीं आने वाली। 353 00:25:43,542 --> 00:25:45,543 मुझे तुम्हारी परवाह है, बेन। 354 00:25:45,544 --> 00:25:46,504 दिल से। 355 00:25:48,839 --> 00:25:50,383 पर इतनी भी नहीं कि अपनी जान गंवा दूं। 356 00:25:51,467 --> 00:25:52,301 जैनेट। 357 00:25:54,011 --> 00:25:54,887 जैनेट! 358 00:26:37,346 --> 00:26:41,350 मेंटेनेंस 359 00:26:44,979 --> 00:26:48,315 हैलो! मैं मेंटेनेंस विभाग से पीट हूँ। लीकेज के लिए माफ़ी। ठीक हो जाएगी। 360 00:26:48,316 --> 00:26:52,319 मैं बस… हे भगवान, नीचे यूनिट तक। मामला गंभीर है। हर जगह पानी फैला है। 361 00:26:52,320 --> 00:26:54,112 - बात क्या है? - कहीं कोई लीकेज है। 362 00:26:54,113 --> 00:26:55,822 जगह को जैसे सजाया है मुझे पसंद आया। 363 00:26:55,823 --> 00:26:57,991 हालांकि, अगर आप टेबल को खिड़की के पास रखेंगे, 364 00:26:57,992 --> 00:27:00,119 तो डिनर के वक़्त आप सनसेट का भी मज़ा ले सकते हैं। 365 00:27:00,703 --> 00:27:02,996 - मैंने तुमसे कहा था। - आप यहां पहले आ चुके हैं? 366 00:27:02,997 --> 00:27:05,290 जी, मैं पूरे यूनिट से वाकिफ हूँ। 367 00:27:05,291 --> 00:27:06,417 बाथरूम उस तरफ है, है न? 368 00:27:26,145 --> 00:27:28,314 यूं चुपचाप खड़े मत रहो, कुछ बोलो भी। 369 00:27:29,148 --> 00:27:31,484 सर, वैसे आप क्या ठीक कर रहे हैं? 370 00:27:32,568 --> 00:27:36,906 हां! मुझे लीकेज मिल गयी। आपके नलके का पाइप फट गया है। 371 00:27:37,490 --> 00:27:40,993 ऐसा गलत ढंग से जोड़ने से होता है। 372 00:28:03,516 --> 00:28:05,601 ज़रा सुनिए, अंदर क्या कर रहे हैं? 373 00:28:06,811 --> 00:28:09,522 सच कहूँ तो, अपने फैसलों पर शक कर रहा हूँ। 374 00:28:11,190 --> 00:28:12,274 मेरे टॉयलेट में? 375 00:28:30,126 --> 00:28:32,002 मुझे नहीं लगता वह कोई प्लम्बर था। 376 00:28:44,140 --> 00:28:45,558 द जेफ़री होटल केवल श्वेतों के लिए 377 00:28:54,692 --> 00:28:55,651 सीढियां बाईं तरफ हैं। 378 00:28:57,903 --> 00:28:59,113 सहयोग के लिए शुक्रिया। 379 00:29:00,781 --> 00:29:01,781 डॉलर के लिए शुक्रिया। 380 00:29:01,782 --> 00:29:02,616 डिलीवरीज़ 381 00:29:05,035 --> 00:29:05,870 मिसेज़ एडिसन? 382 00:29:09,790 --> 00:29:10,791 मैंने कुछ ऑर्डर नहीं किया। 383 00:29:11,375 --> 00:29:13,461 मेरा नाम रोबी रॉबर्टसन है। मैं एक रिपोर्टर हूँ। 384 00:29:14,545 --> 00:29:18,173 रुकिए… बस एक सेकंड के लिए, मैं बस… बात करना चाहता हूँ। 385 00:29:18,174 --> 00:29:20,758 अभी के अभी यहां से जाओ नहीं तो मैं चिल्ला दूंगी। 386 00:29:20,759 --> 00:29:23,428 पता है ना, अगर एक श्वेत महिला ने किसी अश्वेत से डरकर 387 00:29:23,429 --> 00:29:25,097 चिल्ला दिया तो तुम्हारा क्या होगा? 388 00:29:26,974 --> 00:29:28,392 दरअसल, मुझे नहीं लगता 389 00:29:29,059 --> 00:29:32,312 आप चाहेंगी कि शहर के सबसे बेरहम गैंगस्टर को यह पता चले 390 00:29:32,313 --> 00:29:35,441 कि किसी ने आपके पति को उसे मारने के लिए जो पैसे दिए थे 391 00:29:35,941 --> 00:29:40,237 वो लॉबस्टर और डिज़ाइनर कपड़ों पर खर्च किए जा रहे हैं। 392 00:29:40,821 --> 00:29:42,113 इसलिए शौक से चिल्लाइए। 393 00:29:42,114 --> 00:29:44,741 या आप चाहती हैं मैं चिल्लाऊं? मेरी आवाज़ भारी भी है। 394 00:29:44,742 --> 00:29:45,868 दूर तक जाएगी। 395 00:30:09,391 --> 00:30:10,601 तो, बस इतना ही? 396 00:30:11,101 --> 00:30:12,436 - क्या मतलब? - एक आँसू तक नहीं? 397 00:30:13,020 --> 00:30:14,730 अभी आपके पति के गुज़रने की खबर सुनाई। 398 00:30:15,439 --> 00:30:17,316 सबके शोक मनाने का तरीका अलग होता है। 399 00:30:19,568 --> 00:30:20,653 आपको पहले से पता था। 400 00:30:22,863 --> 00:30:26,283 जेम्स में काफी बुराइयां थीं मगर वह परेशानी से भागने वालों में से नहीं था। 401 00:30:26,867 --> 00:30:29,703 जब वह घर लौटकर नहीं आया, तो मैं समझ गई वह कभी लौटकर नहीं आएगा। 402 00:30:30,287 --> 00:30:32,580 - ये आग का सिलसिला कब से शुरू हुआ? - छह महीने पहले। 403 00:30:32,581 --> 00:30:35,291 एक दिन अचानक पता चला कि उसके अंदर यह हुनर है। 404 00:30:35,292 --> 00:30:36,919 सिल्वरमेन की सुपारी उसे किसने दी थी? 405 00:30:38,212 --> 00:30:41,298 बस इसलिए कि चिल्लाई नहीं,तो यह मत समझिए कि मैं खुली किताब हूँ। 406 00:30:42,216 --> 00:30:43,508 जहां तक मेरी राय है, 407 00:30:43,509 --> 00:30:46,011 जेम्स ने अपनी कब्र ख़ुद खोदी, और अब उसमें दफ़न है। 408 00:31:03,070 --> 00:31:04,655 यह जगह डरावनी लग रही है। 409 00:31:05,406 --> 00:31:06,490 इसलिए क्योंकि यह है। 410 00:31:09,285 --> 00:31:10,494 भूतों की बात करें… 411 00:31:12,746 --> 00:31:13,956 जिमी एडिसन अब नहीं रहा। 412 00:31:14,832 --> 00:31:15,666 क्या कहा? 413 00:31:16,875 --> 00:31:17,959 कब? 414 00:31:17,960 --> 00:31:20,879 कुछ दिन पहले। कोई रिपोर्टर उसके लिए पूछता हुआ आया था। 415 00:31:21,380 --> 00:31:23,340 जानना चाहता था सिल्वरमेन की सुपारी किसने दी। 416 00:31:27,303 --> 00:31:30,180 - तुम्हें पता नहीं था। - अगर पता होता, तो उसे रोकता। 417 00:31:39,189 --> 00:31:42,109 फ्लिंट… तुम सही नहीं लग रहे। 418 00:31:43,569 --> 00:31:44,570 यह फिर से हो गया। 419 00:31:45,821 --> 00:31:47,281 इस बार पूरी तरह से बदल गया। 420 00:31:47,906 --> 00:31:48,949 फिर पहले जैसा हुआ ही नहीं। 421 00:31:49,742 --> 00:31:50,618 पूरी तरह से नहीं। 422 00:31:52,828 --> 00:31:54,121 जैसा डॉक्टर ने कहा था। 423 00:31:55,289 --> 00:31:56,457 वक़्त की रेत फिसल रही है। 424 00:31:58,709 --> 00:31:59,960 अब पहले से भी ज़्यादा तेज़ी से। 425 00:32:01,128 --> 00:32:02,504 हमने जो कुछ सहा है… 426 00:32:05,341 --> 00:32:07,176 हम बेहतर ज़िंदगी के हक़दार हैं, तुम और मैं। 427 00:32:08,594 --> 00:32:11,263 यहां से चलते हैं। तुम मेरे घर पर सो सकते हो। 428 00:32:12,181 --> 00:32:13,932 बेहतरी इसी में है कि हम अभी साथ रहें। 429 00:32:16,310 --> 00:32:17,144 सही कहा। 430 00:32:18,479 --> 00:32:21,939 तुम्हें हर बक्से को देखना है? बस इसलिए क्योंकि हम कैनेडियन हैं? 431 00:32:21,940 --> 00:32:23,608 हाँ, क्योंकि तुम कैनेडियन हो। 432 00:32:23,609 --> 00:32:25,818 नहीं! हमारे बॉस अब किसी पर भरोसा नहीं करते। 433 00:32:25,819 --> 00:32:26,862 मुझ पर भी नहीं। 434 00:32:27,488 --> 00:32:29,239 इसलिए वह अब तक इस शहर के मालिक हैं। 435 00:32:29,990 --> 00:32:33,242 शिपमेंट सही है, बॉस। आप यहां आ सकते हैं। 436 00:32:33,243 --> 00:32:34,828 ठीक है। मैं निकल रहा हूँ। 437 00:33:08,654 --> 00:33:09,530 वह क्या चीज़ है? 438 00:33:16,286 --> 00:33:17,496 जाओ, कोई बाहर जाकर देखो! 439 00:33:17,996 --> 00:33:19,289 जाओ! चलो जाओ! 440 00:33:21,208 --> 00:33:22,418 वह गाड़ी के ऊपर है! 441 00:33:27,965 --> 00:33:28,882 उसे भून डालो! 442 00:33:40,269 --> 00:33:41,228 हैलो। 443 00:34:00,873 --> 00:34:02,124 वह कहां गया? 444 00:34:09,923 --> 00:34:11,133 उस तरफ। 445 00:34:13,302 --> 00:34:14,553 इधर आओ। 446 00:34:16,221 --> 00:34:17,055 शुक्रिया। 447 00:34:21,143 --> 00:34:22,519 गोलियां कभी ख़त्म नहीं होती क्या? 448 00:34:23,228 --> 00:34:24,271 हां, होती हैं। 449 00:34:34,239 --> 00:34:36,825 तुम किसका इंतज़ार कर रहे हो? 450 00:34:38,702 --> 00:34:41,454 - पहले तुम। - नहीं, बिल्कुल नहीं, पहले आप। 451 00:34:41,455 --> 00:34:42,664 कार से बाहर निकलो! 452 00:34:52,925 --> 00:34:54,009 एक कदम भी आगे मत बढ़ाना। 453 00:34:57,846 --> 00:34:59,598 कहा था न। ताई ची। 454 00:35:12,611 --> 00:35:13,737 काफी वक़्त बाद मिले। 455 00:35:14,321 --> 00:35:16,990 मेरी गैरहाज़री में अच्छी तरक्की कर ली है, है न? 456 00:35:17,574 --> 00:35:21,078 पता नहीं था लोगों की सुपारी भी लेते हो? बताने का कष्ट करोगे किसने भेजा है? 457 00:35:21,578 --> 00:35:24,456 मैं किसी के लिए काम नहीं करता। यहां बेन रायली की वजह से आया हूँ। 458 00:35:25,415 --> 00:35:26,541 रायली, वो पांडू? 459 00:35:26,542 --> 00:35:28,752 सही कहा। मुझ पर उसका एक एहसान है। 460 00:35:29,336 --> 00:35:31,420 माफ़ करना, पूछना भूल गया? ड्रिंक लेना चाहोगे? 461 00:35:31,421 --> 00:35:34,507 नहीं! मैं बस चाहता हूँ कि तुम और तुम्हारे गुंडे रायली से दूर रहें। 462 00:35:34,508 --> 00:35:36,425 वह तुम्हारी सुपारी देने वाले को नहीं जानता। 463 00:35:36,426 --> 00:35:39,929 और उसकी सेक्रेटरी को धमकाने से तुम्हें कुछ हासिल नहीं होने वाला। 464 00:35:39,930 --> 00:35:43,058 तो बस उस पांडू को अकेला छोड़ दूं, बस इतना ही? 465 00:35:43,642 --> 00:35:47,144 क्योंकि एक ज़माने पहले तक, तुम मेरा पीछा नहीं छोड़ते थे, है न? 466 00:35:47,145 --> 00:35:50,439 मुझे नहीं लगता तुम मेरी बात सुन रहे हो, सिल्वरमेन। 467 00:35:50,440 --> 00:35:52,692 यह तुम्हें आख़िरी चेतावनी है। 468 00:35:52,693 --> 00:35:58,198 अगर रायली या उसके किसी आदमी को चोट पहुंचाई, तो तुम्हारी जान ले लूंगा। 469 00:36:49,833 --> 00:36:52,627 - रायली बोल रहा हूँ। - वह तुम थे? वह तुमने किया? 470 00:36:52,628 --> 00:36:54,086 कहना क्या चाहते हो? 471 00:36:54,087 --> 00:36:55,797 सिल्वरमेन की कार तुमने रोकी? 472 00:36:56,465 --> 00:36:57,882 तुमसे किसने कहा? 473 00:36:57,883 --> 00:36:59,800 खैर, तुम्हारे लिए एक बुरी खबर है। 474 00:36:59,801 --> 00:37:02,011 पुलिसवालों ने सिल्वरमेन के लिए जाल बिछाया था। 475 00:37:02,012 --> 00:37:04,472 किसी ने उन्हें ड्रग्स के सौदे की खबर दे दी थी। 476 00:37:04,473 --> 00:37:07,391 किसी ने सिल्वरमेन के ड्रग्स के सौदे की खबर पुलिस को दे दी थी? 477 00:37:07,392 --> 00:37:09,810 हां, उन्होंने उसके कई बंदों को घेर लिया है। 478 00:37:09,811 --> 00:37:13,272 पुलिस उसे भी मौके पर पकड़ना चाहती थी, मगर वह आया ही नहीं। 479 00:37:13,273 --> 00:37:15,983 क्या वो जानते हैं वह क्यों नहीं आया? 480 00:37:15,984 --> 00:37:16,943 नहीं, नहीं जानते। 481 00:37:16,944 --> 00:37:21,114 पुलिस को बस इतना मालूम है कि किसी ने उसे रोका था, वो तुम थे यह नहीं पता। 482 00:37:21,698 --> 00:37:24,158 मुझे जाना होगा। मैं किसी फ़ोन बूथ में मरना नहीं चाहता। 483 00:37:24,159 --> 00:37:25,160 चलो आगे बढ़ो! 484 00:37:51,019 --> 00:37:52,896 यह मैंने क्या कर दिया? 485 00:40:05,570 --> 00:40:07,655 संवाद अनुवादक महताब आलम 486 00:40:07,656 --> 00:40:09,658 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल