1 00:00:06,090 --> 00:00:08,592 "स्पाइडर-नूआ" पर अब तक… 2 00:00:08,968 --> 00:00:12,137 किसी ने एडिसन को मेरा घर जलाने की सुपारी दी। 3 00:00:12,138 --> 00:00:13,596 मैं चाहता हूँ तुम उसका पता लगाओ। 4 00:00:13,597 --> 00:00:14,806 वह कैट हार्डी है। 5 00:00:14,807 --> 00:00:17,851 अगर उसे पता चल गया वह इसके पीछे थी, तो उसकी जान ले लेगा। 6 00:00:17,852 --> 00:00:19,853 सिर्फ़ पैसा ही सच बोलता है। 7 00:00:19,854 --> 00:00:22,480 शातिर कमीना अपने सभी नोटों पर निशान लगाता है। 8 00:00:22,481 --> 00:00:25,483 भले सिल्वरमेन ने काम तुम्हें सौंपा है। पर गद्दार को मैं ही पकड़ूंगा। 9 00:00:25,484 --> 00:00:27,111 चलो चलें, जियो। 10 00:00:29,572 --> 00:00:31,197 मैं हूवरविल में इससे मिला था। 11 00:00:31,198 --> 00:00:34,368 वह एडिसन और फ़्लिंट दोनों को जानता है। यह कोई इत्तेफ़ाक लगता है? 12 00:00:37,788 --> 00:00:40,415 जुर्म बेकाबू हो गए हैं। शहर में कानून व्यवस्था होनी चाहिए। 13 00:00:40,416 --> 00:00:41,958 स्पाइडर से मेरी मुलाकात करवाओ। 14 00:00:41,959 --> 00:00:44,628 अगर तुम्हें मुझसे प्यार है, तो अभी मेरे साथ यहाँ से चलोगे। 15 00:00:45,379 --> 00:00:46,546 इस बीमारी का कोई इलाज नहीं। 16 00:00:46,547 --> 00:00:49,799 मैं उन लोगों से ऊब चुकी हूँ जो मुझे बताएं कि मैं कौन हूँ और मुझे क्या करना है। 17 00:00:49,800 --> 00:00:51,886 अच्छा तो तुम यहाँ हो। 18 00:00:53,262 --> 00:00:54,721 जानते हो नोटों पर निशान लगाता हूँ? 19 00:00:54,722 --> 00:00:56,765 सोचो तुम्हारे वाले में कहाँ लगाया होगा? 20 00:00:56,766 --> 00:00:58,851 कमीने कहीं के। तुमने मुझे फँसाया। 21 00:00:59,685 --> 00:01:01,020 मैं तुम्हारी जान ले… 22 00:01:02,521 --> 00:01:04,106 हमें एक और कब्र की ज़रूरत पड़ेगी। 23 00:01:11,989 --> 00:01:14,908 छिपने का न कोई ठिकाना 24 00:01:14,909 --> 00:01:19,579 जब पड़े उसकी ज़ालिम नज़र 25 00:01:19,580 --> 00:01:29,465 दिखाओ हँस कर 26 00:01:30,591 --> 00:01:33,468 जब रातें हों उदासी भरी 27 00:01:33,469 --> 00:01:38,348 रख लो पास एक सहारा 28 00:01:38,349 --> 00:01:41,894 रोने को 29 00:01:42,978 --> 00:01:46,648 एक गहरी सी शांति… 30 00:01:46,649 --> 00:01:48,650 हाँ, विंस्टन एक बेरहम कातिल था। 31 00:01:48,651 --> 00:01:52,737 मेरे गिरोह का एक काम का बंदा था, मगर उसकी कमी नहीं खलेगी। 32 00:01:52,738 --> 00:01:54,740 और न ही उसके दोस्त, जियो की। 33 00:01:59,245 --> 00:02:02,080 इससे बुरा और क्या होगा? 34 00:02:02,081 --> 00:02:04,499 वो सर्द हवाएं 35 00:02:04,500 --> 00:02:08,503 या है वह ज़ालिम… 36 00:02:08,504 --> 00:02:11,298 अपने प्लान में मुझे न शामिल करके, तुम आग से खेल रहे थे। 37 00:02:11,799 --> 00:02:14,385 शुरू से अंत तक, अच्छा खेल खेला। 38 00:02:15,719 --> 00:02:17,220 मेरी बात सुन रहे हो? 39 00:02:17,221 --> 00:02:19,139 मैं तुम्हारी तारीफ़ कर रहा हूँ। 40 00:02:22,935 --> 00:02:24,727 तुमने काम अच्छे से किया। 41 00:02:24,728 --> 00:02:26,187 होशियारी से। 42 00:02:26,188 --> 00:02:27,439 गुमनामी में। 43 00:02:29,567 --> 00:02:31,777 मुझे बेहद ख़ुशी होगी अगर तुम मेरे लिए काम करो। 44 00:02:32,236 --> 00:02:34,530 मैं आपके रिटायरमेंट प्लान का फ़ैन नहीं हूँ। 45 00:02:36,365 --> 00:02:37,741 तुम्हारी ज़ुबान काफ़ी लंबी है। 46 00:02:40,578 --> 00:02:42,538 एक दिन कहीं मरवा ने दे। 47 00:02:46,917 --> 00:02:48,918 ओह 48 00:02:48,919 --> 00:02:52,630 छिपने का न कोई ठिकाना जब… 49 00:02:52,631 --> 00:02:55,092 मैं कल पुलिस चीफ़ से बात करने वाला हूँ। 50 00:02:55,634 --> 00:02:57,136 वह भी तो आपके टुकड़ों पर पलता है? 51 00:02:58,387 --> 00:03:00,764 तो फिर आपके शराब के शिपमेंट पर छापेमारी क्यों करवा रहा है? 52 00:03:01,515 --> 00:03:02,725 सही कहा। 53 00:03:05,102 --> 00:03:11,692 या है वह ज़ालिम 54 00:03:19,783 --> 00:03:21,285 वह बुरी नहीं है। 55 00:03:22,369 --> 00:03:23,495 ख़ूबसूरत, कैट। 56 00:03:25,164 --> 00:03:27,291 इसकी जान लेकर पछता रहा होता। 57 00:03:30,294 --> 00:03:31,377 प्यारा गाना था। 58 00:03:31,378 --> 00:03:32,503 तुमने लिखा है? 59 00:03:32,504 --> 00:03:33,546 हाँ। 60 00:03:33,547 --> 00:03:36,841 भीड़ और ज़्यादा होनी चाहिए थी। लगा था हम जश्न मनाएंगे? 61 00:03:36,842 --> 00:03:38,343 लोगों को मारने का? 62 00:03:38,344 --> 00:03:42,013 वो ऐसे गद्दार थे जिन्होंने तुम्हें फँसाना चाहा था। 63 00:03:42,014 --> 00:03:43,390 रायली ने तुम्हें बचाया। 64 00:03:44,475 --> 00:03:45,601 इस बात पर ड्रिंक तो बनती है। 65 00:03:47,353 --> 00:03:50,480 आपको ज़रा भी अफ़सोस है कि आज आपने मेरी जान ले ही ली थी? 66 00:03:50,481 --> 00:03:51,898 हाँ। मैं अफ़सोस नहीं करता। 67 00:03:51,899 --> 00:03:53,108 करना शुरू कर देना चाहिए। 68 00:03:53,943 --> 00:03:56,194 खैर, रात ज़्यादा होने को है। 69 00:03:56,195 --> 00:03:57,946 नहीं, तुम नहीं जा सकते। 70 00:03:57,947 --> 00:03:59,573 आज रात तुम और मैं साथ पिएँगे। 71 00:04:00,282 --> 00:04:02,450 मेरी प्यारी गुड़िया, जाकर एक बोतल यहलो स्पॉट ले आओ। 72 00:04:02,451 --> 00:04:05,663 आज स्पॉट व्हिस्की का मज़ा लेकर देखो। हम आज कुछ कड़क पीने वाले हैं। 73 00:05:39,173 --> 00:05:41,550 {\an8}मार्वल कॉमिक्स पर आधारित 74 00:05:41,759 --> 00:05:45,888 "स्पाइडर-नूआ" 75 00:05:56,482 --> 00:06:00,235 प्लीज़ उनसे कहिए कि जैसे ही मिस्टर रायली आते हैं मैं फ़ोन करने को कहूँगी। 76 00:06:00,736 --> 00:06:04,073 हाँ, बेशक पिछली बातों के साथ-साथ यह भी उन्हें बता दूँगा। 77 00:06:05,032 --> 00:06:07,242 {\an8}बेहद ज़रूरी - मेयर को फ़ोन कीजिए 78 00:06:09,078 --> 00:06:10,287 फिर से मेयर थे? 79 00:06:10,829 --> 00:06:12,664 वह पक्का सही बेन रायली को फ़ोन लगा रहे हैं? 80 00:06:16,585 --> 00:06:17,836 हद है! 81 00:06:21,757 --> 00:06:23,133 यह बंदा भी न। 82 00:06:24,718 --> 00:06:26,261 हे भगवान। 83 00:06:30,557 --> 00:06:32,017 क्या बात है। मैं… 84 00:06:32,726 --> 00:06:33,727 सही है। 85 00:06:41,026 --> 00:06:45,364 चाहे सिल्वरमेन को पसंद करो या मत करो मगर मैं उस बंदे की हिम्मत की दाद देता हूँ। 86 00:06:45,906 --> 00:06:47,406 पीने में माहिर है। 87 00:06:47,407 --> 00:06:50,118 खबर मिली है कि लॉनी हर्लेम में है, इसलिए शहर जा रहा हूँ, 88 00:06:50,119 --> 00:06:52,578 देखता हूँ ब्युगल की बेतुकी खबर के लिए मुझे माफ़ी मिलती… 89 00:06:52,579 --> 00:06:53,704 ऑमलेट। 90 00:06:53,705 --> 00:06:54,872 क्या कहा? 91 00:06:54,873 --> 00:06:57,041 मुझे अंडों का ऑमलेट 92 00:06:57,042 --> 00:07:02,130 और सॉसेज और बिस्कुट चाहिए। 93 00:07:02,131 --> 00:07:05,050 जब सपने देख ही रहे हैं, तो कुछ शोरबेदार भी जोड़ दो, अमीरचंद जी? 94 00:07:09,346 --> 00:07:11,347 क्या बात है। 95 00:07:11,348 --> 00:07:12,807 मुझे इसकी वजह नहीं जाननी। 96 00:07:12,808 --> 00:07:14,433 वही बेहतर है। 97 00:07:14,434 --> 00:07:16,269 प्लीज़। मुझे कुछ खिलाओ। 98 00:07:16,270 --> 00:07:17,521 मेयर से बात करने के बाद। 99 00:07:18,856 --> 00:07:21,482 - हे भगवान। - मैं जाकर लॉनी को ढूँढता हूँ। 100 00:07:21,483 --> 00:07:25,445 हर्लेम में क्या सब हुआ मुझे भी बताना। 101 00:07:30,617 --> 00:07:31,618 अरे बाबा, मैं कौन हूँ? 102 00:07:33,203 --> 00:07:34,371 ऐसी हालत कर रखी है। 103 00:07:48,760 --> 00:07:52,806 {\an8}मॉन्स्टर्स का हमला 104 00:08:29,843 --> 00:08:30,928 नींद अच्छी आई, मेरी जान? 105 00:08:31,762 --> 00:08:33,012 बहुत अच्छी। 106 00:08:33,013 --> 00:08:34,597 क्यों पूछ रहे हैं? 107 00:08:34,598 --> 00:08:36,808 क्या एक चाहनेवाला अपनी दिलरुबा से पूछ नहीं सकता? 108 00:08:43,315 --> 00:08:47,194 सच तो यह है, रात भर सो नहीं पाया। कल का तमाशा दिमाग में घूम रहा था। 109 00:08:49,988 --> 00:08:51,864 और ऐसा सिर्फ़ मेरे साथ ही नहीं था। 110 00:08:51,865 --> 00:08:53,366 वैसे दीवार पर क्या दे मारा? 111 00:08:53,367 --> 00:08:56,494 मेरे हाथ। मेरा सिर। घर की मूर्ति। 112 00:08:56,495 --> 00:08:58,080 क्या फ़र्क पड़ता है? 113 00:09:04,711 --> 00:09:06,088 नहीं चाहता तुम्हें सर्दी लग जाए। 114 00:09:07,005 --> 00:09:09,216 गला खराब हो जाए और शो मिस हो जाए। 115 00:09:09,925 --> 00:09:11,927 मैंने 11 साल में एक भी शो मिस नहीं किया। 116 00:09:13,345 --> 00:09:15,681 वैसे, कल रात तो मिस हो ही जाता, सही कहा न? 117 00:09:16,431 --> 00:09:20,351 अगर आपको कुछ कहना है, तो कह दीजिए। यूँ घुमा-फिराकर बोलने का फ़ायदा नहीं है। 118 00:09:20,352 --> 00:09:21,645 चलो फिर, सीधी बात करते हैं। 119 00:09:24,940 --> 00:09:25,941 विंस्टन गद्दार था। 120 00:09:27,734 --> 00:09:30,404 मगर यह नहीं समझ पाया कि तुम रेलवे स्टेशन पर क्या कर रही थीं। 121 00:09:39,246 --> 00:09:40,663 विंस्टन से ही पूछ लीजिए? 122 00:09:40,664 --> 00:09:42,081 नहीं पूछ सकता। 123 00:09:42,082 --> 00:09:43,165 और वो क्यों? 124 00:09:43,166 --> 00:09:44,959 क्योंकि उसके भेजे में गोली दाग चुका हूँ। 125 00:09:44,960 --> 00:09:47,296 अगर उस जासूस ने कहा होता मैं गद्दार हूँ तो? 126 00:09:47,796 --> 00:09:49,256 तुम्हारे भेजे में गोली दागनी पड़ती। 127 00:09:50,799 --> 00:09:52,259 खैर, यही आपके सवाल का जवाब है। 128 00:09:55,470 --> 00:09:56,763 यह कोई जवाब नहीं हुआ। 129 00:09:58,056 --> 00:09:59,474 और न ही यह सच है। 130 00:10:01,727 --> 00:10:04,312 सच यह है कि मैं डर गई थी। 131 00:10:04,313 --> 00:10:06,814 इसलिए नहीं कि मैं दोषी थी, बल्कि इसलिए कि आपका कोई भरोसा नही। 132 00:10:06,815 --> 00:10:10,610 जल्दी आग-बबूला हो जाते हैं, और सोचते हैं आपको किसी से कोई खतरा नहीं। 133 00:10:11,945 --> 00:10:13,530 यह हुई न बात। अब बात कर रही हो न। 134 00:10:15,198 --> 00:10:16,867 स्टेशन पर रायली तुम्हारे साथ क्यों था? 135 00:10:17,576 --> 00:10:19,577 वह मेरे साथ नहीं था। 136 00:10:19,578 --> 00:10:22,456 वह आपके लिए मुझ पर नज़र रख रहा था। 137 00:10:23,332 --> 00:10:25,249 उसे पता चल गया होगा कि विंस्टन ही गद्दार है, 138 00:10:25,250 --> 00:10:27,544 और चूंकि मैं भाग रही थी तो उसे लगा होगा कि मेरा भी हाथ है। 139 00:10:28,628 --> 00:10:31,923 विंस्टन के मुझे फँसाने से पहले तक उसे पता नहीं था कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं। 140 00:10:37,637 --> 00:10:38,638 सही है। 141 00:10:41,683 --> 00:10:46,645 बेशक रायली इतना होशियार है कि न किसी पर भरोसा करे और न ही किसी पर एहसान। 142 00:10:46,646 --> 00:10:48,940 इतना ही होशियार है, तो काम पर क्यों नहीं रख लेते? 143 00:10:49,900 --> 00:10:52,652 कोशिश की थी। मगर होशियार इतना है कि मुझे न कह दिया। 144 00:10:55,155 --> 00:10:56,198 ख़ुशी है कि तुम लौट आईं। 145 00:10:56,740 --> 00:10:58,241 मैं और जाऊँगी भी कहाँ। 146 00:11:00,452 --> 00:11:01,328 यह हुई न बात। 147 00:11:08,126 --> 00:11:10,420 देखा? ऐसे ही। जानती थी तुम कर लोगे। 148 00:11:17,886 --> 00:11:21,347 - मेज़ हिल रही है। - मुझे पता है। इधर ध्यान दो। 149 00:11:21,348 --> 00:11:23,265 मेज़ इतनी हिलेगी तो ध्यान कैसे लगेगा? 150 00:11:23,266 --> 00:11:25,519 मैं भी यही बात तीन दिनों से कह रही हूँ। 151 00:11:27,479 --> 00:11:29,898 सुनिए, पता नहीं मैं आपसे यह कितनी बार कहूँ… 152 00:11:30,941 --> 00:11:32,483 मुझे माफ़ कीजिए। 153 00:11:32,484 --> 00:11:34,820 जी, रायली इंवेस्टिगेशन। आप कौन बोल रहे हैं? 154 00:11:36,279 --> 00:11:38,280 हैलो, मिस हार्डी। 155 00:11:38,281 --> 00:11:41,284 मिस्टर रायली फ़िलहाल यहाँ नहीं हैं। आप कहें तो मैं मैसेज ले लूँ? 156 00:11:44,830 --> 00:11:45,747 जी। 157 00:11:46,832 --> 00:11:49,334 शाम 3:00 बजे। द कैलिप्सो। 158 00:11:49,793 --> 00:11:51,086 हाँ, मैं उन्हें बता दूँगी। 159 00:11:52,379 --> 00:11:53,796 पढ़ाई ख़त्म। 160 00:11:53,797 --> 00:11:54,965 - सही है। - बेन को ढूँढकर यह दे आओ। 161 00:11:58,927 --> 00:12:00,137 और पढ़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई! 162 00:12:03,390 --> 00:12:07,143 अच्छा, जॉनी केव, बेशक। वो कमाल के इंसान हैं। 163 00:12:07,144 --> 00:12:09,812 - ऐसा उन्होंने ख़ुद कहा। - आपको उन पर कोई शक तो नहीं? 164 00:12:09,813 --> 00:12:11,272 उसी जगह मिलते हैं। 12:30 बजे। 165 00:12:11,273 --> 00:12:12,648 "और देर मत करना!" 166 00:12:12,649 --> 00:12:13,483 क्या कहा? मैं और देर? 167 00:12:13,608 --> 00:12:15,776 खैर, सुनकर अच्छा लगा। हिम्मत की दाद देती हूँ। 168 00:12:15,777 --> 00:12:16,986 बोल भी किसे रहे हो? 169 00:12:16,987 --> 00:12:18,904 वो मैं हूँ जो हमेशा वक़्त से पहले पहुँचती हूँ, 170 00:12:18,905 --> 00:12:20,364 और 20 मिनट तुम्हारी राह तकती हूँ। 171 00:12:20,365 --> 00:12:22,533 - ठीक है, ठीक है। समझ गया। - "ठीक है, ठीक है। समझ गया।" 172 00:12:22,534 --> 00:12:23,993 मगर मेरी बात सुनी न। 173 00:12:23,994 --> 00:12:25,453 - देर मत करना। - "देर मत करना।" 174 00:12:25,454 --> 00:12:26,496 इसका क्या मतलब हुआ? 175 00:12:34,588 --> 00:12:35,630 - लाल छड़ी। - "लाल छड़ी।" 176 00:13:01,823 --> 00:13:03,073 नहीं खोलने वाला। 177 00:13:03,074 --> 00:13:04,367 बेन, मैं हूँ। खोलिए। 178 00:13:06,703 --> 00:13:09,539 - मैं सो रहा हूँ। - फिर बात कैसे कर रहे हैं? 179 00:13:10,540 --> 00:13:13,292 आपने सुना? अगर सो रहे हैं, तो बात कैसे कर रहे हैं? 180 00:13:13,293 --> 00:13:14,376 क्या है? 181 00:13:14,377 --> 00:13:17,129 उस गायिका ने जैनेट को मैसेज दिया था। कहा बेहद ज़रूरी है। 182 00:13:17,130 --> 00:13:18,507 पढ़ाई और बाकी सब छोड़कर आया हूँ। 183 00:13:20,091 --> 00:13:21,635 अब आंख खुल गई। 184 00:13:23,595 --> 00:13:24,970 खैर, मुझे जाना चाहिए। 185 00:13:24,971 --> 00:13:26,139 - हाँ। - पर… 186 00:13:27,474 --> 00:13:28,683 शायद आपको नहा लेना चाहिए। 187 00:13:30,393 --> 00:13:31,478 और शेव कर लेनी चाहिए। 188 00:13:32,437 --> 00:13:34,189 और एक नई कमीज़ भी पहन लेनी चाहिए। 189 00:13:35,440 --> 00:13:36,900 और… सुनिए तो… गुड लक! 190 00:13:50,789 --> 00:13:52,207 और कॉफ़ी लेंगे, बॉस? 191 00:13:57,087 --> 00:13:58,421 और कॉफ़ी लेंगे? 192 00:13:58,922 --> 00:14:00,298 तुम्हें लगता है मैं बहरा हूँ। 193 00:14:01,299 --> 00:14:03,175 - ऐसा है क्या? - नहीं। 194 00:14:03,176 --> 00:14:04,594 वो मैं… मैं बस… 195 00:14:15,063 --> 00:14:17,941 लगता नहीं चीफ़ मैकनमारा आने वाले हैं, बॉस। 196 00:14:21,778 --> 00:14:24,655 तो उसे ढूँढकर याद दिलाओ 197 00:14:24,656 --> 00:14:28,576 उसके हाथ घी में रहें इसके लिए किए सौदे में एक शर्त यह भी थी 198 00:14:28,577 --> 00:14:31,997 कि वह हर हफ़्ते तय वक़्त पर मिलने आएगा। 199 00:14:37,502 --> 00:14:38,920 और इसे साफ़ करो। 200 00:14:49,306 --> 00:14:51,098 - आप आ गए। - हाँ। 201 00:14:51,099 --> 00:14:52,349 मेरे ऊपर एक ड्रिंक उधार है। 202 00:14:52,350 --> 00:14:55,102 कभी और। सिल्वरमेन ने कल काफ़ी पिलाई। 203 00:14:55,103 --> 00:14:58,063 हमें उस बारे में बात करनी होगी। ताकि हमारी बातें मेल खाएं। 204 00:14:58,064 --> 00:15:00,691 वह पूछ रहे थे कि रेलवे स्टेशन पर आप मेरे साथ क्यों थे। 205 00:15:00,692 --> 00:15:02,776 - तो क्या कहा? - यही कि तुम्हें मुझ पर शक था, 206 00:15:02,777 --> 00:15:04,653 और सोचा होगा विंस्टन के साथ मैं भी मिली हूँ। 207 00:15:04,654 --> 00:15:06,780 - होशियार हो। - वह भी बहुत होशियार है। 208 00:15:06,781 --> 00:15:08,824 और वह विंस्टन तक ही नहीं रुकेगा। 209 00:15:08,825 --> 00:15:11,493 वह पुलिस छापे के बारे में भी पूछेगा, जो उसे लेकर जाएगा… 210 00:15:11,494 --> 00:15:12,579 मेयर तक? 211 00:15:13,913 --> 00:15:15,497 शायद मैंने तुम्हें कम आंका था। 212 00:15:15,498 --> 00:15:16,915 होता है। 213 00:15:16,916 --> 00:15:18,626 सच बताओ, तुम यह क्यों कर रहे हो? 214 00:15:18,627 --> 00:15:20,294 तुम सिल्वरमेन को मारना क्यों चाहती हो? 215 00:15:20,295 --> 00:15:22,213 - पहले मैंने सवाल किया। - मैंने जान बचाई। 216 00:15:25,925 --> 00:15:26,801 यहाँ नहीं। 217 00:15:30,930 --> 00:15:35,100 - एक पैर, दो पैर, हॉप और स्लाइड। - एक पैर, दो पैर, हॉप और स्लाइड। 218 00:15:35,101 --> 00:15:38,355 चिंता मत करो, दोस्तों। सभी के लिए काफ़ी सूप है। 219 00:15:47,072 --> 00:15:48,990 - दो देना। - बेशक लीजिए। 220 00:15:49,783 --> 00:15:52,160 - धंधा कैसा चल रहा है? - समझो, आपने बढ़ा दिया। 221 00:15:55,497 --> 00:15:58,499 तो, इस देश के लिए लड़कर बदले में आपको यह मिलता है। 222 00:15:58,500 --> 00:16:00,209 आज सभी को खाना मिलेगा? 223 00:16:00,210 --> 00:16:02,753 - आप भी सेना में थे? - अरे नहीं। ऐसा नहीं है। 224 00:16:02,754 --> 00:16:03,963 मैं एक जर्नलिस्ट हूँ। 225 00:16:05,423 --> 00:16:09,426 दरअसल, अश्वेत सैनिकों और उनके मौजूदा हालात पर एक स्टोरी के लिए 226 00:16:09,427 --> 00:16:11,470 मुझे लॉनी लिंकन नाम के बंदे की तलाश है। 227 00:16:11,471 --> 00:16:13,222 तुम सही जगह आए हो। 228 00:16:13,223 --> 00:16:16,266 हर्लेम का हर एक रिटायर सैनिक लाइन में लगकर खाना लेने वाला है। 229 00:16:16,267 --> 00:16:17,560 - ऐसा? - बिल्कुल। 230 00:16:18,269 --> 00:16:19,561 अखबार के लिए स्टोरी चाहिए? 231 00:16:19,562 --> 00:16:21,605 मेरे पास बहुत स्टोरी हैं। 232 00:16:21,606 --> 00:16:23,023 ज़रा गौर करो। 233 00:16:23,024 --> 00:16:25,734 एंकोवीज़ मछली की पेटी ट्रक से नीचे गिरी। 234 00:16:25,735 --> 00:16:27,695 - अच्छा। - मेरा दोस्त, स्टीवन, 235 00:16:27,696 --> 00:16:30,447 वह एंकोवीज़ मछली के कैन उठाने लगा। 236 00:16:30,448 --> 00:16:31,865 जबकि उसे एंकोवीज़ पसंद भी नहीं। 237 00:16:31,866 --> 00:16:34,202 तो मैंने कहा, "स्टीवन तुम्हें तो एंकोवीज़ पसंद नहीं…" 238 00:16:35,745 --> 00:16:38,540 - यह कौन सी जगह है? - मेरी पुरानी ज़िंदगी। 239 00:16:40,792 --> 00:16:43,545 सिल्वरमेन के मुझे ढूँढने से पहले तक मैं यहीं परफ़ॉर्म करती थी। 240 00:16:44,754 --> 00:16:46,381 यहाँ चिल्लरों के लिए गाती थी। 241 00:16:47,132 --> 00:16:51,386 जिससे मुश्किल से पेट भर पाती थी, मगर मुझे पसंद था। 242 00:16:53,638 --> 00:16:57,850 एक रात, सिल्वर ने मुझे इतने पैसे टिप दिए जितने मैंने ज़िंदगी में नहीं देखे थे। 243 00:16:57,851 --> 00:16:59,643 अगले दिन, वह एक प्रपोज़ल लेकर आए। 244 00:16:59,644 --> 00:17:01,104 एक नए क्लब का। 245 00:17:01,855 --> 00:17:04,356 और कहा मुझे हर वो चीज़ मिलेगी जिसकी मुझे चाहत है, 246 00:17:04,357 --> 00:17:05,649 और उसने वो सब मुझे दिया। 247 00:17:05,650 --> 00:17:07,568 मगर तब आपको दूसरा पहलू नहीं दिखता। 248 00:17:07,569 --> 00:17:09,319 शुरुआत में सब अच्छा लगता है, 249 00:17:09,320 --> 00:17:11,406 मगर वक़्त के साथ, सब एक बोझ बन जाता है। 250 00:17:14,033 --> 00:17:17,035 नहीं। हमारे बीच वैसा कुछ भी नहीं था। 251 00:17:17,036 --> 00:17:20,456 सिल्वरमेन को हमेशा से बस ताक़त का ही नशा सवार था। 252 00:17:20,457 --> 00:17:23,877 वही मेरा सब तय करता कि मैं क्या पहनूँ, मैं क्या करूँ, 253 00:17:25,462 --> 00:17:26,463 मैं किस से मिलूँ। 254 00:17:42,854 --> 00:17:44,439 एक बार एक आदमी था। 255 00:17:45,690 --> 00:17:46,608 थॉमस। 256 00:17:47,609 --> 00:17:49,944 वह हर रात क्लब आने लगा, 257 00:17:50,695 --> 00:17:54,616 और एक दिन मुझे एक ख़त लिखा। 258 00:17:56,034 --> 00:17:58,119 वह एक डेंटिस्ट था, यकीन करोगे। 259 00:17:58,661 --> 00:18:00,163 एक सेक्सी डेंटिस्ट? 260 00:18:01,122 --> 00:18:03,040 हाँ, उनके बारे में सुना तो है। 261 00:18:03,041 --> 00:18:06,543 नहीं, वह बहुत नर्मदिल इंसान था। 262 00:18:06,544 --> 00:18:10,799 और शायद मेरे लिए, नर्मदिली, एक नए एहसास की तरह था। 263 00:18:14,010 --> 00:18:17,138 करीब एक साल बाद, उसने मुझ एक अंगूठी के साथ सरप्राइज़ दिया, 264 00:18:18,181 --> 00:18:21,351 और मैंने उसे हाँ कहकर चौंका दिया। 265 00:18:24,813 --> 00:18:27,689 उसके बाद अचानक थॉमस का आना बंद हो गया, 266 00:18:27,690 --> 00:18:30,610 मैंने सोचा शायद मुझसे ही कोई गलती हुई होगी। 267 00:18:39,619 --> 00:18:43,581 उसे डरा-धमकाकर भी छोड़ सकते थे, मगर सिल्वरमेन ने उसकी जान ले ली। 268 00:18:44,666 --> 00:18:47,043 वह दिखाना चाहता था कि मैं ऐसी गलती फिर कभी न करूँ। 269 00:18:48,962 --> 00:18:51,422 मगर तुमने फ़्लिंट के साथ की। 270 00:18:52,298 --> 00:18:55,843 शायद वह भी नर्मदिल इंसान होता होगा, जब लोगों को चोट न पहुँचा रहा हो। 271 00:18:55,844 --> 00:18:57,970 दरअसल, वह है। 272 00:18:57,971 --> 00:19:01,683 उसके अंदर किसी और के मुकाबले ज़्यादा इज़्ज़त और वफ़ादारी है। 273 00:19:02,767 --> 00:19:04,936 तो मैंने सोचा हम दोनों को ज़िंदगी ने दूसरा मौका दिया है। 274 00:19:06,896 --> 00:19:10,149 और ऐसा करने के लिए, तुम्हें सिल्वरमेन को रास्ते से हटाना था। 275 00:19:10,775 --> 00:19:14,070 मैं इतनी नासमझ थी कि सोचा मुझे सारी ख़ुशियां मिल सकती हैं। 276 00:19:18,199 --> 00:19:21,118 मुझे एडिसन के बारे में बताओ। 277 00:19:21,119 --> 00:19:25,123 फ़्लिंट ने उसके बारे में बताया था। दोनों जंग के दोस्त थे। 278 00:19:25,832 --> 00:19:27,083 वह उसे लेकर परेशान था। 279 00:19:27,834 --> 00:19:31,670 कहा जिमी की नौकरी चली गई, और वो पैसे लेकर आग लगाने लगा है। 280 00:19:31,671 --> 00:19:33,381 ज़्यादातर इंश्योरेंस स्कैम के लिए। 281 00:19:34,090 --> 00:19:35,675 मगर जितने पैसे मैं दे रही थी… 282 00:19:36,426 --> 00:19:38,511 उतने में सिल्वरमेन की जान लेने को मनाना मुश्किल नहीं था। 283 00:19:39,679 --> 00:19:44,183 मगर एडिसन काम में नाकाम रहा और सिल्वरमेन को भागने दिया। 284 00:19:45,977 --> 00:19:50,272 और फिर वो दूसरा बदमाश, क्या नाम है उसका? 285 00:19:50,273 --> 00:19:51,608 स्पाइडर… 286 00:19:52,650 --> 00:19:54,027 उसने मेरी दूसरी कोशिश नाकाम कर दी। 287 00:19:54,694 --> 00:19:55,945 उसके बाद से हम यहाँ हैं। 288 00:20:02,911 --> 00:20:07,498 खैर चिकन नूडल नहीं बचा है, तो चिकन सूप भी नहीं ही बचा होगा, है न? 289 00:20:08,124 --> 00:20:10,834 बस सूप है। तुम्हें यह पता है? 290 00:20:10,835 --> 00:20:14,380 तुम्हें इसे कहीं लिख लेना चाहिए? क्योंकि मैं लाख टके की बात कर रहा हूँ। 291 00:20:15,131 --> 00:20:16,758 नहीं, सब मेरे दिमाग में छप चुका है। 292 00:20:17,842 --> 00:20:21,678 हार्वी, मेरे दोस्त, मेरी मदद के लिए शुक्रिया। 293 00:20:21,679 --> 00:20:23,805 कोई नहीं। सुनो, मुझे भूल मत जाना। 294 00:20:23,806 --> 00:20:28,728 मैं हर दिन, दिन भर यहीं रहता हूँ। चाहे बारिश हो या सूखा। 295 00:21:11,229 --> 00:21:12,270 अकेला हूँ। पुलिस नहीं! 296 00:21:12,271 --> 00:21:15,107 - तुम्हारा सिर धड़ से अलग कर देना चाहिए। - जानता हूँ, पर बात सुनो। 297 00:21:15,108 --> 00:21:17,568 मैंने उन्हें जो खबर दी थी वो उन्होंने नहीं छापी थी। 298 00:21:18,444 --> 00:21:21,071 - मैं सब सही करने आया हूँ। - और मैं यकीन कर लूँगा? 299 00:21:21,072 --> 00:21:22,532 भाई, मुझे मदद करने दो। 300 00:21:23,783 --> 00:21:25,994 खैर चलो किसी अच्छी जगह चलकर बात करते हैं। 301 00:21:27,328 --> 00:21:30,497 - द एल्कोव, 789… - हाँ, पता है एल्कोव कहाँ है। 302 00:21:30,498 --> 00:21:32,375 सब जानते हैं एल्कोव कहाँ है। 303 00:21:33,126 --> 00:21:35,211 - गुड इवनिंग, मिस हार्डी। - गुड इवनिंग। 304 00:21:35,920 --> 00:21:37,796 उन मॉन्स्टरों के बारे में आपने सुना? 305 00:21:37,797 --> 00:21:39,214 तबाही मचा रखी है। 306 00:21:39,215 --> 00:21:42,009 आपको लगता है स्पाइडर वापस आएगा? मुझे नहीं लगता। 307 00:21:42,010 --> 00:21:45,638 - वह बंदा उसके सामने मुश्किल से टिक… - बुरा न मानो, तो गाड़ी चलाने पर ध्यान दो। 308 00:21:47,974 --> 00:21:49,267 ठीक है, यार। 309 00:21:57,316 --> 00:21:59,193 लगता नहीं आज रात अकेली रह पाऊँगी। 310 00:22:06,117 --> 00:22:08,285 सुनो, वापस शहर की तरफ चलोगे क्या? 311 00:22:08,286 --> 00:22:10,663 हाँ। बेशक चलूँगा, यार। 312 00:22:21,841 --> 00:22:23,633 देखो तो कौन आया है। 313 00:22:23,634 --> 00:22:25,677 तुम लोग पुलिस चीफ़ को ले आए। 314 00:22:25,678 --> 00:22:27,013 उससे बेहतर कुछ लाया हूँ। 315 00:22:29,849 --> 00:22:30,933 मेरे शेर। 316 00:22:32,560 --> 00:22:33,810 तुम कहाँ थे? 317 00:22:33,811 --> 00:22:35,979 मैंने पूरे शहर में तुम्हें खोजा। 318 00:22:35,980 --> 00:22:38,231 कुछ वक़्त के लिए छिपकर रहना पड़ा। 319 00:22:38,232 --> 00:22:39,566 हाँ, देखा मैंने। 320 00:22:39,567 --> 00:22:43,196 पुलिसवालों से तुमने जो पंगा लिया उसके बाद सारे अखबारों में छाए हुए थे। 321 00:22:45,406 --> 00:22:47,116 यह कैसे लौट आया, बच्चे? 322 00:22:48,993 --> 00:22:50,118 इसकी फ़िक्र मत करो। 323 00:22:50,119 --> 00:22:51,621 मुझे ख़ुशी है कि तुम लौट आए। 324 00:22:52,663 --> 00:22:54,540 तुमने सुना हमारे बीच एक गद्दार था? 325 00:22:56,709 --> 00:22:58,920 तुमने विंस्टन जैसा कभी नहीं किया, है न? 326 00:23:00,088 --> 00:23:01,088 विंस्टन? 327 00:23:01,089 --> 00:23:03,381 तुम्हें लगता है गद्दार कोई और है? 328 00:23:03,382 --> 00:23:05,175 मुझे भी। 329 00:23:05,176 --> 00:23:07,844 इसलिए तुम किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते, 330 00:23:07,845 --> 00:23:10,389 यहाँ तक कि अपने सबसे करीबी साथी पर भी नहीं। 331 00:23:11,182 --> 00:23:13,392 पैसा, ताकत, किसी को भी बेईमान बना सकता है? 332 00:23:18,773 --> 00:23:20,024 तुम ठीक हो? 333 00:23:27,115 --> 00:23:28,324 कोई बात नहीं। 334 00:23:29,867 --> 00:23:32,160 चाहे जैसे भी हालात हों, तुम यहाँ रह सकते हो। 335 00:23:32,161 --> 00:23:33,830 तुम हमेशा मेरे वफ़ादार रहे हो। 336 00:23:35,206 --> 00:23:37,249 वफ़ादारी दोनों तरफ से निभती है, फ़्लिंट। 337 00:23:37,250 --> 00:23:40,294 तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हारा साथ दूँगा। 338 00:23:40,962 --> 00:23:44,132 वैसे, तुम्हें आगाह कर दूँ, हमें आगे एक लड़ाई लड़नी है। 339 00:23:45,299 --> 00:23:46,550 तुम उसके लिए तैयार हो? 340 00:23:46,551 --> 00:23:47,885 मैं तैयार हूँ। 341 00:23:49,387 --> 00:23:52,264 आपको जहाँ भी मेरी ज़रूरत हो, मैं तैयार हूँ। 342 00:23:52,265 --> 00:23:53,474 अच्छा है। 343 00:23:54,433 --> 00:23:56,686 मेयर को दिखाने का वक़्त आ गया है कि वह किस से उलझ रहा है। 344 00:24:04,527 --> 00:24:06,946 हम पावर के बारे में बात करें? 345 00:24:10,366 --> 00:24:11,492 तुम्हें यह पावर कब मिली? 346 00:24:17,248 --> 00:24:19,917 खैर, तो बताओ तुम कहाँ से हो? तुम हर्लेम में ही पैदा हुए? 347 00:25:00,958 --> 00:25:02,043 ताश खेलना पसंद है? 348 00:25:03,252 --> 00:25:04,962 इधर-उधर कभी खेल लेता हूँ। 349 00:25:06,380 --> 00:25:07,590 यानी तुम्हें अच्छा आता है? 350 00:25:26,359 --> 00:25:27,526 ज़्यादा नहीं। 351 00:25:28,778 --> 00:25:30,112 तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं। 352 00:25:31,405 --> 00:25:33,616 - क्या करने की? - अच्छा बनने की। 353 00:25:39,872 --> 00:25:41,832 - तुम्हारे पास पीने को कुछ है? - बेशक है। 354 00:25:42,959 --> 00:25:44,710 थोड़ा म्यूज़िक कैसा रहेगा? यानी… 355 00:25:55,054 --> 00:25:58,391 बस एक ही ग्लास है। यहाँ ज़्यादा मेहमान नहीं आते न। 356 00:25:59,600 --> 00:26:00,518 बेन… 357 00:26:03,104 --> 00:26:05,730 यहाँ एक और है। मगर इस्तेमाल किया हुआ है। 358 00:26:05,731 --> 00:26:07,566 कोई नहीं, मैं यही इस्तेमाल कर लूँगा। 359 00:26:24,583 --> 00:26:26,294 आओ बैठो। अपना ही घर समझो। 360 00:26:29,880 --> 00:26:30,798 तो, आख़िर हम यहाँ हैं। 361 00:26:31,215 --> 00:26:32,300 आख़िर हम यहाँ हैं। 362 00:26:34,760 --> 00:26:35,678 अब तुम्हारी बारी है। 363 00:26:36,929 --> 00:26:38,055 ऐसे रहने की वजह। 364 00:26:39,640 --> 00:26:41,392 सही कहा। मेरी बारी। 365 00:26:42,226 --> 00:26:43,227 मेरी बारी। 366 00:26:48,149 --> 00:26:49,483 मेरी ज़िंदगी में एक लड़की थी। 367 00:26:50,651 --> 00:26:54,113 वह बेहद होशियार और बड़ी चंचल थी। 368 00:26:55,781 --> 00:26:56,991 यह सब मुझे बताना ठीक है? 369 00:27:02,830 --> 00:27:05,374 उसका नाम रूबी था और हम दोनों… 370 00:27:07,293 --> 00:27:08,461 ख़ुश थे। 371 00:27:24,727 --> 00:27:27,979 मुझे एक काम मिला, बड़ा काम नहीं था, एक धोखेबाज़ पति को पकड़ने का। 372 00:27:27,980 --> 00:27:31,733 मगर मेरी वजह से उसे पांच साल की जेल हो गई, 373 00:27:31,734 --> 00:27:35,112 और उसने अपना सारा वक़्त यह बस एक चीज़ सोचते हुए काटा। 374 00:27:35,988 --> 00:27:37,073 बदला। 375 00:27:40,201 --> 00:27:43,537 मैं अब तक नहीं जान पाया कैसे, मगर उसे पता था मैं रूबी को चाहता हूँ, 376 00:27:44,205 --> 00:27:45,873 और उसने उसकी जान ली। 377 00:27:49,043 --> 00:27:52,880 उस रात मैं उसे डिनर पर ले जाने वाला था। 378 00:27:57,093 --> 00:27:59,010 मगर सच कहूँ, तो हम डिनर के लिए पहुँच नहीं पाते 379 00:27:59,011 --> 00:28:05,558 क्योंकि मैं शहर के बार में पीने में बेहद मशगूल था 380 00:28:05,559 --> 00:28:06,894 यह जानकर भी कि वह खतरे में है। 381 00:28:08,187 --> 00:28:09,355 और पहुँचने में बहुत देर कर दी। 382 00:28:29,083 --> 00:28:31,668 उसने मुझे तड़पाने के लिए उसकी जान ले ली। 383 00:28:31,669 --> 00:28:35,923 उसने उसकी जान ली, मगर उसकी मौत की वजह मैं हूँ। 384 00:28:41,595 --> 00:28:44,723 अगर रूबी मुझसे कभी मिली ही न होती, तो वह आज भी ज़िंदा होती। 385 00:28:47,768 --> 00:28:48,769 तो… 386 00:28:50,688 --> 00:28:53,356 उसे न बचा पाने की गलती की भरपाई के लिए तुमने मेरी जान बचाई। 387 00:28:53,357 --> 00:28:54,817 उस गलती की भरपाई नहीं की जा सकती। 388 00:28:55,734 --> 00:28:57,945 मैंने इसलिए बचाया कि और घुटन महसूस न हो। 389 00:29:01,740 --> 00:29:03,116 तो तुम्हें कैसा महसूस होता है? 390 00:29:03,117 --> 00:29:04,493 कैसा महसूस होता है? 391 00:29:10,458 --> 00:29:11,542 अकेलापन। 392 00:29:15,838 --> 00:29:16,881 खैर… 393 00:29:18,674 --> 00:29:20,759 शायद हम साथ में अकेले हो सकते हैं। 394 00:29:33,522 --> 00:29:36,609 - माफ़ करना। - हद है। ज़रा देखो तो… 395 00:29:37,651 --> 00:29:40,029 लॉनी, "एच" कौन है? 396 00:29:44,325 --> 00:29:45,367 हेलन। 397 00:29:46,160 --> 00:29:47,453 यह मेरी माँ की है। 398 00:29:48,871 --> 00:29:50,206 वो तुम्हें बेहद चाहती होंगी। 399 00:29:51,707 --> 00:29:53,501 घर के बाकी लोगों के बारे में बताओ? 400 00:29:56,629 --> 00:29:57,630 बस मेरी माँ ही हैं। 401 00:29:59,465 --> 00:30:00,841 जंग के बाद… 402 00:30:02,510 --> 00:30:04,261 मेरे लिए सब कुछ इतना आसान नहीं रहा। 403 00:30:06,263 --> 00:30:08,057 हाँ, आम ज़िंदगी में लौटना मुश्किल रहा होगा। 404 00:30:09,183 --> 00:30:10,975 मेरे तीनों भाई सेना में थे। 405 00:30:10,976 --> 00:30:12,770 मेरे दोनों भाई भी सेना में थे। 406 00:30:13,479 --> 00:30:15,481 जैक, मेरा सबसे बड़ा भाई, जंग में कैदी बना था। 407 00:30:16,982 --> 00:30:17,983 सच में? 408 00:30:20,110 --> 00:30:21,194 कहाँ पर? 409 00:30:21,195 --> 00:30:22,363 फ़्रैंकफ़र्ट में। 410 00:30:24,156 --> 00:30:27,284 हाँ, उसके बाद उसे भी उबरने में काफ़ी वक़्त लगा था। 411 00:30:32,206 --> 00:30:33,707 जर्मनों ने मुझे भी बंदी बना लिया था। 412 00:30:44,593 --> 00:30:45,636 हद है। 413 00:30:46,929 --> 00:30:48,180 माफ़ करना, मैं बस… 414 00:30:52,226 --> 00:30:53,978 उन्होंने तुम सभी के साथ वहाँ कुछ किया था? 415 00:31:15,332 --> 00:31:17,750 सिल्वरमेन! देखकर अच्छा लगा। 416 00:31:17,751 --> 00:31:19,669 तुम्हें मेरी बीवी याद है। 417 00:31:19,670 --> 00:31:22,798 जान, क्यों न तुम और फ़िलिस जाकर अपना मेकअप संवार आओ। 418 00:31:23,882 --> 00:31:25,134 भाड़ में जाओ, एल्फ़्रेड। 419 00:31:25,843 --> 00:31:27,344 - चलो, फ़िलिस। - कोई नहीं। 420 00:31:28,929 --> 00:31:30,931 आज लंच पर तुम्हें मिस किया, चीफ़। 421 00:31:32,433 --> 00:31:34,767 शायद तुम डिनर के लिए जगह बना रहे थे। 422 00:31:34,768 --> 00:31:36,102 तुम्हारा हाल चाल कैसा है? 423 00:31:36,103 --> 00:31:38,188 अच्छे दिख रहे हो। तबियत तो ठीक है? 424 00:31:39,398 --> 00:31:41,066 हमेशा की तरह ताक़तवर, मेरे दोस्त। 425 00:31:42,568 --> 00:31:43,694 तुम अपनी कहो? 426 00:31:45,029 --> 00:31:48,031 वही, ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है। जानते हो न, चुनाव को लेकर? 427 00:31:48,032 --> 00:31:51,284 बेशक जानता हूँ, मैंने ही तो तुम्हें उस कुर्सी पर बिठाया है। 428 00:31:51,285 --> 00:31:54,120 खैर, लगता है मैं चुनाव हारने वाला हूँ। 429 00:31:54,121 --> 00:31:55,705 और इसमें गलती किसकी है? 430 00:31:55,706 --> 00:31:58,374 तुम पूरी रामकहानी सुनना चाहोगे या फिर शॉर्टकट में? 431 00:31:58,375 --> 00:32:00,668 चलो, किस्मत को कसूरवार मान लेते हैं। 432 00:32:00,669 --> 00:32:02,170 और क्या? 433 00:32:02,171 --> 00:32:05,215 तुम अगले बंदे को मेरे खिलाफ खड़ा करोगे और मैं चुप बैठूंगा? 434 00:32:06,800 --> 00:32:12,264 कोई कितनी दूर जा सकता है वही जान सकता है जो वहाँ तक जाने का जोखिम उठाता है। 435 00:32:12,848 --> 00:32:15,683 अगर ऐसा है, तो तुम्हें वहाँ तक जाते देखने में ख़ुशी होगी। 436 00:32:15,684 --> 00:32:17,352 आप दोनों आपस में बातें करें। 437 00:32:17,353 --> 00:32:18,437 - बैठे रहो। - बैठे रहो। 438 00:32:20,522 --> 00:32:22,815 मेरे शराबबंदी हटाने के चलते ऐसा कर रहे हो? 439 00:32:22,816 --> 00:32:25,610 क्योंकि मैं बस लोगों को वो दे रहा हूँ जो वे चाहते हैं। 440 00:32:25,611 --> 00:32:27,404 तुम्हें लगता है तुम ख़ास हो, मॉरिस? 441 00:32:28,405 --> 00:32:32,575 हर चार साल में, यह फैसला मैं करता हूँ कि उस कुर्सी पर कौन बैठेगा। 442 00:32:32,576 --> 00:32:34,160 इस बार, वो कुर्सी हडसन को मिलेगी। 443 00:32:34,161 --> 00:32:37,789 अगली बार, किसी और कमीने को। 444 00:32:37,790 --> 00:32:41,627 खैर, लगता है, इस कमीने के पास अब भी कुछ दांव बचे हैं। 445 00:32:42,378 --> 00:32:45,296 तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि पुलिस चीफ़ के साथ मैं मिला हूँ? 446 00:32:45,297 --> 00:32:47,800 दोस्तों, मुझे लगता है हम बातचीत करके हल… 447 00:32:48,926 --> 00:32:52,638 तुमने अच्छी ख़ासी शोहरत बना ली। मगर हर चीज़ का एक अंत होता है। 448 00:32:54,848 --> 00:32:56,433 तुम्हें यकीन है? 449 00:32:58,102 --> 00:32:59,561 मैं भी कितना भुलक्कड़ हूँ। 450 00:33:00,938 --> 00:33:02,939 मैंने तुम्हें अपने साथी से नहीं मिलाया। 451 00:33:02,940 --> 00:33:05,859 फ़्लिंट, मेयर को हैलो कहो। 452 00:33:15,244 --> 00:33:18,621 सब ठीक है, दोस्तों। घबराने की बात नहीं। हम सब दोस्त हैं। 453 00:33:18,622 --> 00:33:19,998 कोई बात नहीं। 454 00:33:22,793 --> 00:33:24,628 मैं पीछे नहीं हटने वाला। 455 00:33:26,255 --> 00:33:27,464 सही है। 456 00:33:29,258 --> 00:33:31,969 तुम्हारे अंदर हिम्मत तो है, मॉरिस। इतना ज़रूर कहूँगा। 457 00:33:34,221 --> 00:33:35,764 जिसमें गूदा होगा वह जिएगा। 458 00:33:41,520 --> 00:33:42,938 अब आगे क्या, बॉस? 459 00:33:43,981 --> 00:33:46,607 उसे यही मंज़ूर है। तो उसे उसी की ज़ुबान में समझाते हैं। 460 00:33:46,608 --> 00:33:47,609 सही कहा। 461 00:33:53,407 --> 00:33:57,536 जब तुम स्टेशन पर थीं, तो कहाँ जाने का इरादा था? 462 00:33:58,412 --> 00:33:59,455 कहीं भी। 463 00:34:00,748 --> 00:34:01,956 कहीं दूर। 464 00:34:01,957 --> 00:34:04,501 मगर कोई जगह जो तुम्हें पसंद हो? 465 00:34:05,961 --> 00:34:07,212 सैंटोरिनी। 466 00:34:08,672 --> 00:34:12,133 वह एक ग्रीक आइलैंड है जहाँ काले रेत वाले बीच हैं 467 00:34:12,134 --> 00:34:14,218 और शांत छोटा सा शहर है, 468 00:34:14,219 --> 00:34:19,391 जहाँ खाने, पीने और सनसेट को देखने के अलावा करने को और कुछ भी नहीं होता। 469 00:34:21,059 --> 00:34:23,187 बेहद बोरियत भरा लगता है। 470 00:34:24,980 --> 00:34:26,690 मगर साथ सही इंसान हो… 471 00:34:28,066 --> 00:34:29,443 साथ सही इंसान हो तो? 472 00:34:40,078 --> 00:34:41,330 मुझे माफ़ करना। 473 00:34:41,747 --> 00:34:43,081 नहीं, माफ़ी मत माँगो। 474 00:34:44,458 --> 00:34:46,168 मैंने ऐसा सोचा नहीं था। 475 00:34:47,336 --> 00:34:48,504 मैंने सोचा था। 476 00:34:50,589 --> 00:34:52,924 शहर को आगाह करने के लिए हमें प्रोग्राम रोकना पड़ रहा है। 477 00:34:52,925 --> 00:34:54,091 फ़िलहाल एक रिपोर्ट आई है। 478 00:34:54,092 --> 00:34:56,803 पुलिस का कहना है आप अपने घरों में रहें। क्योंकि इस वक़्त… 479 00:34:56,804 --> 00:34:58,971 - क्या कहा। - …एक मॉन्स्टर ने 480 00:34:58,972 --> 00:35:00,681 डायमंड डिस्ट्रिक्ट में आतंक मचा रखा है। 481 00:35:00,682 --> 00:35:02,183 - आप अपने घरों में रहें… - वह फ़्लिंट है। 482 00:35:02,184 --> 00:35:03,601 …जब तक वे हालात पर काबू… 483 00:35:03,602 --> 00:35:05,937 - तुमने सुना? वह पक्का फ़्लिंट होगा। - हालात जैसे भी हों 484 00:35:05,938 --> 00:35:07,480 हम आपको बताते रहेंगे। लीजिए हाज़िर है… 485 00:35:07,481 --> 00:35:10,441 हाँ, मैंने सुना। मगर समझ नहीं पा रहा इसमें मैं क्या कर सकता हूँ। 486 00:35:10,442 --> 00:35:12,318 खैर, पिछली बार जब हम मिले वह उदास था। 487 00:35:12,319 --> 00:35:13,403 चलो भी! 488 00:35:14,196 --> 00:35:15,905 मैं उसकी मदद करना चाह रही हूँ। 489 00:35:15,906 --> 00:35:17,616 ठीक है, फिर जाओ। 490 00:35:19,493 --> 00:35:21,744 हमने जितनी भी बातें कीं, 491 00:35:21,745 --> 00:35:23,746 कि वह क्या मायने रखता है, रूबी क्या मायने रखती है, 492 00:35:23,747 --> 00:35:25,749 तुम फिर भी यहाँ बैठे रहोगे और कुछ नहीं करोगे? 493 00:35:29,628 --> 00:35:31,213 तुम सच में कायर हो। 494 00:35:42,975 --> 00:35:46,435 बस इतना पता है कि जब ऐसा होता है, तो देखते-देखते बहुत बुरा हो जाता है। 495 00:35:46,436 --> 00:35:48,437 और वापस पहले जैसे भी नहीं हो सकते। 496 00:35:48,438 --> 00:35:50,481 पर तुम्हें डॉक्टर फ़ेबर से बात करनी चाहिए। 497 00:35:50,482 --> 00:35:53,527 वह मुझसे बहुत बेहतर ढंग से बता सकती हैं कि यह क्या हो रहा है। 498 00:35:55,487 --> 00:35:56,363 रॉबी। 499 00:35:57,239 --> 00:35:58,406 - मैं उठाऊँ? - हाँ। 500 00:35:58,407 --> 00:35:59,533 ठीक है। 501 00:36:02,369 --> 00:36:04,036 - रायली इंवेस्टिगेशन। - सुनो, मैं हूँ। 502 00:36:04,037 --> 00:36:06,414 ज़्यादा बताने का वक़्त नहीं है। अपना कैमरा लो 503 00:36:06,415 --> 00:36:08,792 और अभी के अभी डायमंड डिस्ट्रिक्ट पहुँचो। 504 00:36:29,396 --> 00:36:31,273 फ़्लिंट, रुक जाओ! 505 00:36:34,484 --> 00:36:36,694 मैं… मुझे लगा तुम कोई और हो। 506 00:36:36,695 --> 00:36:39,114 पर मैं तुम्हें पहचान गया। 507 00:36:40,282 --> 00:36:42,408 - क्या वह वही है जो मुझे लगता है? - स्पाइडर! 508 00:36:42,409 --> 00:36:43,659 क्या वह स्पाइडर है? 509 00:36:43,660 --> 00:36:46,371 अरे, मुझे लगा तुम मर गए। तुम यहाँ क्या कर रहे हो… 510 00:36:47,706 --> 00:36:48,665 ओ तेरी! 511 00:36:49,541 --> 00:36:50,583 तुम मुझे रोकने आए हो। 512 00:36:50,584 --> 00:36:52,752 - नहीं, जैसा कि मैंने… - क्या बात है! 513 00:36:52,753 --> 00:36:55,838 मेरे और स्पाइडर के बीच बीच सड़क पर मुकाबला होगा, हाँ? 514 00:36:55,839 --> 00:36:57,883 - क्या कहा? - इसके पोस्टर छपने चाहिए। 515 00:37:00,344 --> 00:37:01,178 एक और? 516 00:37:13,273 --> 00:37:14,274 वह ज़िंदा है। 517 00:37:15,817 --> 00:37:17,194 मुश्किल से। 518 00:37:22,240 --> 00:37:25,035 और अब, लीजिए पेश है ख़ास… 519 00:37:38,924 --> 00:37:41,634 सत्यानाश! तुम लोगों ने वो देखा? 520 00:37:41,635 --> 00:37:43,678 यह बंदा आख़िर कौन है? 521 00:37:43,679 --> 00:37:45,513 यकीन नहीं होता। 522 00:37:45,514 --> 00:37:47,975 क्या बात, स्पाइडर। और मज़ा चाहिए? 523 00:37:52,854 --> 00:37:54,647 चलो भी, यार। लड़ो उससे। 524 00:37:54,648 --> 00:37:56,649 अपना काम करो! शहर को बचाओ। 525 00:37:56,650 --> 00:37:59,860 - सिल्वरमेन को रोको। - तुम्हारा मतलब, तुम्हें बचाऊँ। 526 00:37:59,861 --> 00:38:02,947 सर, उन बदमाशों में से एक डायमंड डिस्ट्रिक्ट में तबाही मचा रहा है। 527 00:38:02,948 --> 00:38:05,408 हे भगवान, सिल्वरमेन ने ज़रा भी देर नहीं की। 528 00:38:05,409 --> 00:38:08,120 - स्पाइडर भी वहाँ है। - क्या स्पाइडर भी वहाँ है? 529 00:38:12,207 --> 00:38:13,959 इस बंदे को रिटायर ही रहना चाहिए था। 530 00:38:17,129 --> 00:38:18,630 चलो भी। हम बात कर सकते हैं? 531 00:38:23,010 --> 00:38:24,011 पता नहीं। 532 00:38:25,012 --> 00:38:26,430 लगता है उसमें अब भी जान बची है। 533 00:38:29,391 --> 00:38:30,434 चलो भी। 534 00:38:52,039 --> 00:38:53,040 हट जाओ। 535 00:39:30,494 --> 00:39:31,661 यह हुई न बात! 536 00:39:33,497 --> 00:39:35,582 अच्छा खेल दिखाया, स्पाइडर। 537 00:39:36,541 --> 00:39:38,752 मगर मैं पूरी तरह चार्ज हूँ। 538 00:39:40,754 --> 00:39:41,880 अभी के लिए। 539 00:39:42,839 --> 00:39:44,341 स्पाइडर! वह लौट आया है! 540 00:39:45,258 --> 00:39:46,884 तुम कुछ कर नहीं सकते क्या? 541 00:39:46,885 --> 00:39:48,845 मैं न्यू यॉर्क शहर का मेयर हूँ। 542 00:39:51,848 --> 00:39:52,933 अब ख़ुश हैं? 543 00:39:53,975 --> 00:39:55,769 रुकिए! सर? 544 00:40:00,941 --> 00:40:01,983 चलो, दिखाओ अपना दम… 545 00:40:07,823 --> 00:40:09,657 इतना ही, और दम दिखाओ। 546 00:40:09,658 --> 00:40:11,326 तुम्हें और मार खानी है, दोस्त? 547 00:40:11,618 --> 00:40:13,286 अभी काफ़ी दम बचा है। 548 00:40:14,746 --> 00:40:15,997 आ जाओ, फिर। 549 00:40:16,540 --> 00:40:17,457 नहीं। मुझे मिस किया। 550 00:40:20,043 --> 00:40:21,169 नहीं तो! 551 00:40:29,761 --> 00:40:32,054 बत्ती गुल हो गई, दोस्त। 552 00:40:32,055 --> 00:40:33,848 तुम्हारा दम निकल गया क्या? 553 00:40:33,849 --> 00:40:35,142 थोड़ी बेहतर कोशिश करो। 554 00:40:42,315 --> 00:40:43,483 मदद करूँ क्या? लाओ मुझे दो। 555 00:40:45,652 --> 00:40:46,695 उसे दिखा दो, स्पाइडर! 556 00:40:50,907 --> 00:40:53,075 देखा? उसमें अब भी दम है। 557 00:40:53,076 --> 00:40:55,245 हाँ, मैंने कहा तो था। 558 00:41:05,714 --> 00:41:07,756 - यह हुई न बात। - रुको। तुम कहाँ से आ धमके? 559 00:41:07,757 --> 00:41:08,884 अरे परेशान मत हो। 560 00:41:09,467 --> 00:41:11,343 पीछे होइए, अभी। पीछे रहिए। 561 00:41:11,344 --> 00:41:13,221 अरे, उसे आने दो। आने दो उसे। 562 00:41:13,972 --> 00:41:16,473 - अरे यार! - कमाल कर दिया, स्पाइडर। 563 00:41:16,474 --> 00:41:17,558 यहाँ क्या चल रहा है? 564 00:41:17,559 --> 00:41:19,144 कैमरे के लिए स्माइल करो। 565 00:41:19,728 --> 00:41:22,105 रॉबी, नहीं। अरे नहीं। 566 00:41:22,939 --> 00:41:24,440 यहाँ मेरा काम हो गया। मेरा हाथ छोड़ो। 567 00:41:24,441 --> 00:41:25,734 मुझे एक ऐलान करना है! 568 00:41:26,568 --> 00:41:28,611 मैंने और स्पाइडर ने एक टीम बनाई है… 569 00:41:28,612 --> 00:41:32,073 - कोई टीम नहीं, हम टीम नहीं हैं। - …इस शहर को बचाने के लिए! 570 00:41:36,286 --> 00:41:37,536 दोस्तों, वह लौट आया है! 571 00:41:37,537 --> 00:41:39,372 नहीं! मैं लौटा नहीं हूँ! 572 00:41:41,917 --> 00:41:43,918 देखो, बस एक और। एक और तस्वीर। एक और। 573 00:41:43,919 --> 00:41:45,127 मैं अब ठीक हूँ। शुक्रिया। 574 00:41:45,128 --> 00:41:47,047 - चलो, शरमाओ मत। - क्या बात है, स्पाइडर! 575 00:42:20,705 --> 00:42:21,790 चले जाओ। 576 00:42:43,186 --> 00:42:45,854 - ओह। - ख़ुद को "ओह" कहो। 577 00:42:45,855 --> 00:42:47,983 अंदर आ जाओ। अपना ही घर समझो। 578 00:43:02,414 --> 00:43:03,415 सब ठीक तो है? 579 00:43:07,836 --> 00:43:11,756 - तुम्हें जानना नहीं क्या हुआ? - अच्छा फ़्लिंट? वह ठीक तो है? 580 00:43:12,465 --> 00:43:13,508 वहाँ वह नहीं था। 581 00:43:15,051 --> 00:43:16,094 तुम्हारे चेहरे को क्या हुआ? 582 00:43:17,262 --> 00:43:19,723 मैं… वो दरवाज़े से टकरा गया था। 583 00:43:20,348 --> 00:43:21,558 कितनी बार? 584 00:43:28,565 --> 00:43:29,816 बस मुझे एक और चीज़ बताओ? 585 00:43:31,568 --> 00:43:33,319 - मैं सही हूँ न? - लगता तो है? 586 00:43:33,320 --> 00:43:36,239 खैर, मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रही हो। 587 00:44:04,559 --> 00:44:07,228 मिलकर ख़ुशी हुई, मिस्टर स्पाइडर। 588 00:46:21,779 --> 00:46:23,864 संवाद अनुवादक महताब आलम 589 00:46:23,865 --> 00:46:25,867 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल