1 00:00:00,584 --> 00:00:02,294 राइड ऑर डाय पर अब तक आपने देखा… 2 00:00:02,878 --> 00:00:03,796 आगे का क्या सोचा है? 3 00:00:04,380 --> 00:00:05,297 मैं ऐना को मारूँगी। 4 00:00:05,381 --> 00:00:06,298 टिक-टिक। 5 00:00:08,134 --> 00:00:10,344 कार चालू करो! वे पीछे के रास्ते से निकलेंगे! 6 00:00:11,387 --> 00:00:15,141 फिर मैं पैसा वापस करूँगी, और जितना हो सकेगा डेबी से दूर चली जाऊँगी। 7 00:00:15,224 --> 00:00:18,978 और न्यूयॉर्क की लॉ फ़र्म की जो गुज़ारिश डाली थी उसके बारे में कुछ बताओगी? 8 00:00:19,061 --> 00:00:22,648 मैंने वह पहला ईमेल डिलीट कर दिया जिसमें उसे नौकरी का ऑफ़र दिया गया था। 9 00:00:22,732 --> 00:00:23,816 डेबी! 10 00:00:24,400 --> 00:00:26,235 मुझे कम्बोडिया में एक छोटी सी जगह पता है। 11 00:00:26,318 --> 00:00:28,279 मतलब "कहीं दूर जहाँ तुम्हें कोई ढूँढ़ न सके।" 12 00:00:28,362 --> 00:00:29,697 मेरे साथ चलो। 13 00:00:30,281 --> 00:00:31,365 कार रोको! 14 00:00:31,449 --> 00:00:33,909 हाँ, गोली चलाओ! चलाओ, सैम! 15 00:00:34,452 --> 00:00:35,786 वह बचकर निकल रही है! 16 00:00:36,495 --> 00:00:39,290 कहीं तुम्हें उससे लगाव तो नहीं हो गया है? 17 00:00:40,374 --> 00:00:41,584 उससे? 18 00:00:43,377 --> 00:00:44,545 बिल्कुल नहीं। 19 00:00:46,172 --> 00:00:47,047 यह कौन है? 20 00:00:49,008 --> 00:00:50,384 वह एक कातिल है। 21 00:00:55,681 --> 00:00:57,433 लंदन 22 00:00:57,516 --> 00:01:01,353 अब तक बारह से ज़्यादा सांसदों को भ्रष्टाचार की साज़िश रचने 23 00:01:01,437 --> 00:01:03,355 और यूके ट्रांसपोर्ट बिल को रोकने के लिए 24 00:01:03,439 --> 00:01:06,942 रिश्वत लेने के आरोपों के तहत जाँच के लिए बुलाया जा चुका है, 25 00:01:07,026 --> 00:01:11,197 एल्बेनियन क्राइम रिंग के मुखिया, एरगॉन क्रेश्निक की माँग पर, 26 00:01:11,280 --> 00:01:13,449 जो इस हफ़्ते स्विट्ज़रलैंड में मारा गया। 27 00:01:13,532 --> 00:01:15,493 प्रधानमंत्री जी ने कानून प्रवर्तन की सराहना की 28 00:01:15,576 --> 00:01:18,871 और कहा कि यह घटना "ब्रिटिश राजनीति पर एक कलंक" है। 29 00:01:18,954 --> 00:01:20,122 कैमरा चालू करो! 30 00:01:20,206 --> 00:01:21,999 -वह रहा! -और रिपोर्टर आ गए। 31 00:01:22,082 --> 00:01:24,460 अपना चेहरा ढक लूँ? लोग क्या यही करते हैं? 32 00:01:24,543 --> 00:01:26,795 -डेविड। -या इससे मैं और दोषी लगूँगा? 33 00:01:27,295 --> 00:01:31,300 -क्या मैं मुस्कुराऊँ? वह पागलपन होगा। -वह वहाँ है! चलो भी! ए! 34 00:01:31,383 --> 00:01:34,011 डेबी, यह तुम्हारे बिना नहीं कर सकता, ठीक? मुझे तुम चाहिए। 35 00:01:34,637 --> 00:01:36,013 पता है क्या, डेविड? 36 00:01:36,722 --> 00:01:38,223 तुम भाड़ में जाओ। 37 00:01:40,476 --> 00:01:41,727 डेविड! 38 00:01:41,811 --> 00:01:42,686 हिम्मत रखो। 39 00:01:43,521 --> 00:01:44,521 अपना तमाशा मत बनाना। 40 00:01:45,271 --> 00:01:47,358 डेबी! 41 00:01:47,441 --> 00:01:48,400 मिसेज़ क्लेबर्न… 42 00:02:02,832 --> 00:02:04,750 यह बटन दबाने पर तुम सब कुछ सुन सकोगी। 43 00:02:04,834 --> 00:02:07,461 मुझे उसे सुनने की ज़रूरत नहीं। पता है वह क्या कह रहा है। 44 00:02:07,545 --> 00:02:08,545 अच्छी ख़बर है। 45 00:02:08,628 --> 00:02:09,922 तुम पर लगाए सभी आरोप हटा दिए गए। 46 00:02:10,422 --> 00:02:12,842 तुम्हें ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि डेविड क्या कर रहा था, तो… 47 00:02:12,925 --> 00:02:14,009 और पासपोर्ट? 48 00:02:14,635 --> 00:02:17,429 वह सबूतों की फ़ाइल से गायब है। 49 00:02:20,724 --> 00:02:21,976 तुम जाने के लिए आज़ाद हो। 50 00:02:22,935 --> 00:02:25,688 हमें नहीं लगता कि तुम्हें एल्बेनियंस से ख़तरा होगा, 51 00:02:25,771 --> 00:02:29,900 पर हम तुम्हारी सुरक्षा के लिए घर पर एक सुरक्षा टीम तैनात कर सकते हैं। 52 00:02:29,984 --> 00:02:31,861 मैं अब अपना ख़याल ख़ुद ही रख लूँगी। 53 00:02:33,279 --> 00:02:34,446 डेबी? 54 00:02:35,364 --> 00:02:37,074 तुमने जेनीवा में अपनी दोस्त की बात की थी… 55 00:02:37,156 --> 00:02:38,367 वह मेरी दोस्त नहीं है। 56 00:02:39,451 --> 00:02:41,495 और मुझे बस यही कहना है। 57 00:02:49,378 --> 00:02:50,838 ऑप्टिक नर्व सामान्य है। 58 00:02:53,424 --> 00:02:55,926 वे टाँके अच्छे हैं। किसने लगाए थे? 59 00:02:56,010 --> 00:02:57,469 मोनाको में एक आदमी में। 60 00:02:59,305 --> 00:03:00,222 वह मर गया। 61 00:03:14,069 --> 00:03:16,322 मुझे वापस जाना है। रेडबैक को ढूँढ़ना है। 62 00:03:17,072 --> 00:03:20,409 ठीक है। मेरी तरफ़ से तुम तीन हफ़्ते में… 63 00:03:21,285 --> 00:03:22,119 काम पर लौट सकती हो। 64 00:03:24,204 --> 00:03:25,204 दो हफ़्ते में। 65 00:03:29,960 --> 00:03:32,046 तुम जा सकती हो। सेहत बिल्कुल ठीक है। 66 00:03:33,047 --> 00:03:35,674 सब ठीक है, व्हिपटेल। वापस काम पर जा सकती हो। 67 00:03:49,647 --> 00:03:51,607 सब्जेक्ट को हटा रहे हैं 68 00:03:55,319 --> 00:03:56,195 पूर्ण 69 00:04:03,953 --> 00:04:04,787 कॉल रिजेक्टेड सैम 70 00:04:20,636 --> 00:04:22,721 क्यू.एच.बी.डी. 71 00:04:22,805 --> 00:04:25,015 क्यू, जन्मदिन मुबारक हो। 72 00:04:26,976 --> 00:04:28,352 क्यू, मुबारक… 73 00:04:50,124 --> 00:04:52,167 क्वीनी। 74 00:04:52,251 --> 00:04:53,544 "मेरी क्वीनी। 75 00:04:54,169 --> 00:04:58,674 मैं यह ख़त हर साल लिखती हूँ, और हर साल दुआ करती हूँ कि तुम इसे कभी न पढ़ो। 76 00:04:59,425 --> 00:05:03,470 हर बच्चे की ज़िंदगी उसके माँ-बाप के फ़ैसलों पर टिकी होती है, 77 00:05:03,554 --> 00:05:05,556 और मैंने हमेशा गलत फ़ैसले ही लिए। 78 00:05:06,306 --> 00:05:10,602 पर यह जान लो कि मैंने इस पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा तुमसे प्यार किया है। 79 00:05:11,645 --> 00:05:12,896 इसमें इतने पैसे हैं 80 00:05:12,980 --> 00:05:16,483 और इतने लोगों के नाम हैं कि तुम एक नई शुरुआत कर सकती हो। 81 00:05:16,567 --> 00:05:18,819 यहाँ से बहुत दूर चली जाओ। 82 00:05:20,112 --> 00:05:21,739 एक बेहतर ज़िंदगी देने के साथ-साथ… 83 00:05:21,864 --> 00:05:23,073 बर्थ सर्टिफ़िकेट 84 00:05:23,157 --> 00:05:24,825 …मुझे तुम्हें सच भी बताना चाहिए था। 85 00:05:25,951 --> 00:05:28,370 तुम्हारे सारे सवालों के जवाब यहाँ मिलेंगे। 86 00:05:28,954 --> 00:05:30,039 तुमसे प्यार है। 87 00:05:31,165 --> 00:05:32,291 तुम्हारी माँ।" 88 00:05:36,462 --> 00:05:37,463 हे भगवान। 89 00:05:39,381 --> 00:05:40,299 ठीक है। 90 00:05:43,093 --> 00:05:45,304 हैलो, माफ़ कीजिए। अभी दुकान बंद है। 91 00:05:46,013 --> 00:05:47,723 कितनी प्यारी दुकान है। 92 00:05:49,516 --> 00:05:51,935 -मैंने कहा न कि अभी बंद है। -कॉब्लर हो न? 93 00:05:52,478 --> 00:05:53,604 तुम जूतों की मरम्मत करती हो। 94 00:05:54,563 --> 00:05:57,149 सॉरी, मेरी अंग्रेज़ी… मुझे माफ़ कर दो। 95 00:05:57,232 --> 00:05:58,442 पर "कॉब्लर," 96 00:05:59,526 --> 00:06:03,197 उस शख़्स को भी कहते हैं न जो नकली पासपोर्ट बनाता है? 97 00:06:05,741 --> 00:06:06,742 तुम्हें क्या चाहिए? 98 00:06:09,119 --> 00:06:09,995 इंटरपोल। 99 00:06:10,079 --> 00:06:12,873 मुझे कुछ जवाब चाहिए। 100 00:06:12,956 --> 00:06:15,667 तुम जेनीवा में क्या कर रही थीं? 101 00:06:16,335 --> 00:06:17,461 जेनीवा? 102 00:06:18,253 --> 00:06:21,673 मैं कभी जेनीवा नहीं गई। पर जाना ज़रूर चाहती हूँ। 103 00:06:23,509 --> 00:06:24,468 तुम गई तो हो। 104 00:06:26,261 --> 00:06:28,472 और हम तुम्हारा पीछा करते-करते यहाँ तक पहुँच गए। 105 00:06:29,056 --> 00:06:31,266 इस दुकान तक जहाँ पर जाली दस्तावेज़ बनाए जाते हैं। 106 00:06:32,308 --> 00:06:36,230 और अगर मुझे शर्त लगानी पड़े, तो मैं कहूँगी कि ये तुमने ही बनाए हैं। 107 00:06:37,314 --> 00:06:40,526 देखिए, मुझे नहीं पता कि आप क्या कह रही हैं। 108 00:06:40,609 --> 00:06:43,654 या तो मैं ये बदसूरत जूते ठीक कर सकती हूँ, 109 00:06:44,404 --> 00:06:46,198 या आप मेरी दुकान से बाहर जा सकती हैं। 110 00:06:48,867 --> 00:06:50,744 अगर कुछ याद आए और मुझे बताना चाहो… 111 00:06:52,037 --> 00:06:53,247 तो यह मेरा नंबर है। 112 00:06:55,207 --> 00:06:56,875 असल में, मुझे मेरे जूते पसंद हैं। 113 00:06:57,584 --> 00:06:58,836 फ्रेंच क्वालिटी की बात अलग है। 114 00:07:53,557 --> 00:07:56,977 राइड ऑर डाय 115 00:08:08,363 --> 00:08:10,199 पैंतीस साल पुरानी मेकैलिन, 116 00:08:10,782 --> 00:08:12,117 एक आइस क्यूब। 117 00:08:12,201 --> 00:08:16,038 यह ठीक नहीं है, पर तुम्हें ऐसी ही पसंद है। 118 00:08:16,788 --> 00:08:20,209 जिस साल तुम्हें काम पर रखा था उसी साल मैंने यह व्हिस्की ख़रीदी थी। 119 00:08:20,584 --> 00:08:22,794 मेरी सबसे क़ीमती चीज़ों में से एक। 120 00:08:22,878 --> 00:08:24,046 मुझे वह फ़ाइल दीजिए। 121 00:08:27,591 --> 00:08:30,552 इसमें रेडबैक की सारी जानकारी है। 122 00:08:31,929 --> 00:08:35,265 यह पहली बार है जब मैंने अपनी ही किसी एजेंट पर मिशन शुरू किया है। 123 00:08:35,349 --> 00:08:37,142 तुम इसे ख़त्म करोगी। 124 00:08:37,726 --> 00:08:40,312 इसे पूरा करो, और फिर मेरे पास लौटकर आओ। 125 00:08:40,395 --> 00:08:42,898 तुम और मैं फिर से एक साथ काम करेंगे, एक टीम की तरह। 126 00:08:43,565 --> 00:08:46,276 मैं अब लंदन जाने से रही, सब मेरी पहचान जान चुके हैं। 127 00:08:47,569 --> 00:08:48,946 मुझे नई जगह भेजना पड़ेगा। 128 00:08:52,032 --> 00:08:53,450 जूडिथ बर्टन मर चुकी है। 129 00:08:56,036 --> 00:08:57,746 और डेबी क्लेबर्न? 130 00:09:00,374 --> 00:09:01,416 सब ख़त्म। 131 00:09:12,886 --> 00:09:13,929 डेविड! 132 00:09:16,598 --> 00:09:18,016 दरवाज़ा खोलो! 133 00:09:21,561 --> 00:09:22,521 डेविड! 134 00:09:22,604 --> 00:09:25,023 माफ़ करना। मैं तो तुम्हें सरप्राइज़ देना चाहता था। 135 00:09:25,107 --> 00:09:25,983 कैसा सरप्राइज़? 136 00:09:26,066 --> 00:09:29,444 -डेबी, हैलो! -बुक क्लब? तुमने बुक क्लब को बुलाया है? 137 00:09:29,528 --> 00:09:31,697 -तुम्हें पसंद है। -तुम्हें तंग नहीं करना चाहते, जान। 138 00:09:31,780 --> 00:09:33,365 -हमें लगा आज बुक क्लब है। -सोचा ख़ुश होगी। 139 00:09:33,448 --> 00:09:35,742 -बिस्तर से उठी तक नहीं हो। -चूँकि तुम अब तक यहीं हो। 140 00:09:35,826 --> 00:09:37,995 -मुझे जाने की इजाज़त नहीं है। -तुम मेरे घर के अलावा 141 00:09:38,078 --> 00:09:39,955 कहीं भी रह सकते हो। 142 00:09:40,038 --> 00:09:42,915 -"हमारा घर" और मुझे लगा… -क्या? 143 00:09:43,000 --> 00:09:45,377 कि एक घर में साथ रहने से मेरा फ़ैसला बदल जाएगा? 144 00:09:45,460 --> 00:09:48,046 तुम एक बार खाना बनाओगे और मैं तुम्हारी गलतियाँ भूल जाऊँगी? 145 00:09:48,130 --> 00:09:49,339 हम जा सकते हैं। 146 00:09:49,423 --> 00:09:51,383 -दरवाज़ा नहीं खोलूँगी। -वे तुमसे मिलने आई हैं। 147 00:09:51,466 --> 00:09:53,135 तो तुम्हें इसे अकेले नहीं झेलना पड़ेगा। 148 00:09:53,218 --> 00:09:54,428 लगता है वे मदद कर सकती हैं? 149 00:09:55,929 --> 00:09:58,098 -ट्राइफ़ल। -हम गलत वक़्त पर आ गए क्या, डेबी? 150 00:09:58,181 --> 00:10:00,809 -कहो तो हम चले जाएँ। -ट्राइफ़ल को इस तरह नहीं पकाते। 151 00:10:05,147 --> 00:10:08,317 तो, कोई शुरुआत करने के लिए कुछ कहना चाहेगा? 152 00:10:10,652 --> 00:10:12,321 मुझे बुक क्लब पसंद नहीं है। 153 00:10:13,989 --> 00:10:14,990 शायद कभी भी नहीं था। 154 00:10:16,074 --> 00:10:17,617 मैं कोई किताब नहीं पढ़ती। 155 00:10:18,618 --> 00:10:20,579 तुम सब बहुत बेकार किताबें चुनती हो। 156 00:10:22,873 --> 00:10:24,374 क्या भाई ने मारा था? 157 00:10:25,500 --> 00:10:26,418 हाँ। 158 00:10:32,549 --> 00:10:34,092 व्हिस्की डाल रही हो, डेबी? 159 00:10:34,843 --> 00:10:36,219 तुम तो व्हिस्की नहीं पीती। 160 00:10:37,262 --> 00:10:39,181 तुम्हें मेरे बारे में कुछ नहीं पता। 161 00:10:40,265 --> 00:10:41,516 मैंने कोकीन भी ली है। 162 00:10:53,070 --> 00:10:53,987 वह कहाँ है? 163 00:10:54,071 --> 00:10:57,074 नहीं, तुम अंदर नहीं जा सकती। वह तुमसे मिलना नहीं चाहती! 164 00:10:57,866 --> 00:10:58,867 -जाओ। -डेबी। 165 00:10:58,950 --> 00:11:00,035 मुझे कुछ नहीं सुनना। 166 00:11:00,118 --> 00:11:01,036 निकल… 167 00:11:02,871 --> 00:11:04,206 -जाओ। -मैं जा रही हूँ। 168 00:11:04,289 --> 00:11:06,041 -तुम मुझे फिर कभी नहीं देखोगी। -अच्छा है। 169 00:11:06,124 --> 00:11:08,794 -पर पहले तुम्हें कुछ सुनना पड़ेगा। -"सुनना पड़ेगा"? 170 00:11:08,877 --> 00:11:10,587 "सुनना पड़ेगा।" मैं नहीं सुनूँगी। 171 00:11:10,670 --> 00:11:13,256 मुझे ऐसा कुछ नहीं करना जिसका मन न करे। 172 00:11:13,340 --> 00:11:15,759 मैं नहीं चाहती कि अपने नाकारा पति के 173 00:11:15,842 --> 00:11:18,428 बनाए हुए खाने की झूठी तारीफ़ करूँ! 174 00:11:19,346 --> 00:11:21,765 और मुझे उस बेकार किताब को पढ़ने का दिखावा नहीं करना, 175 00:11:22,432 --> 00:11:25,435 और मुझे तुम्हारी लंबी-चौड़ी माफ़ी भी सुननी की ज़रूरत नहीं है। 176 00:11:25,519 --> 00:11:27,145 -निकल जाओ। -नहीं। 177 00:11:28,563 --> 00:11:30,941 ठीक है! तो मैं चली जाती है। 178 00:11:33,443 --> 00:11:34,361 डेबी। 179 00:11:34,778 --> 00:11:35,695 डेबी। 180 00:11:36,321 --> 00:11:37,239 हे भगवान। 181 00:11:38,615 --> 00:11:40,992 डेबी, रुको! डेबी। 182 00:11:41,076 --> 00:11:43,036 भगवान के लिए। डेबी, रुको! 183 00:11:43,120 --> 00:11:44,746 -दफ़ा हो, डेविड। -दफ़ा हो, जाओ। 184 00:11:44,830 --> 00:11:47,749 चाहे तो मुझसे नफ़रत करना, पर पहले मेरी बात सुन लो… 185 00:11:48,917 --> 00:11:51,795 और कुछ भी कहना है? मेरे बारे में और राय देनी है जो मैं सुनूँ? 186 00:11:51,878 --> 00:11:56,425 मेरी और भी बड़ाई करनी है कि कैसे मैं एक बोरिंग, औसत, अधेड़ उम्र की औरत हूँ? 187 00:11:56,508 --> 00:11:58,927 मैं झूठ बोल रही थी! तुम्हें बचाने के लिए वह कहना पड़ा। 188 00:11:59,010 --> 00:12:01,638 नौकरी के ऑफ़र को डिलीट करना भी मुझे बचाने की कोशिश थी? 189 00:12:02,431 --> 00:12:05,892 अच्छा, हाँ, वह मुझे बचाने के लिए था। 190 00:12:05,976 --> 00:12:09,855 मैंने उस समय… एक बहुत बुरा काम किया था, 191 00:12:09,938 --> 00:12:13,608 और यह बर्दाश्त न होता, अगर तुम मुझे छोड़ देतीं। तो, मैंने… हाँ। 192 00:12:14,025 --> 00:12:18,321 हाँ, मैंने डिलीट कर दिया। और यक़ीन मानो, मुझे पूरी ज़िंदगी इसका मलाल रहेगा। 193 00:12:18,405 --> 00:12:21,491 पर वह एक ही बार था। एक ही गलती। 194 00:12:21,575 --> 00:12:23,243 उसके बाद मैंने तुम्हें कितने ऑफ़र दिलवाए। 195 00:12:23,326 --> 00:12:24,828 -उससे बेहतर। -वह तुम थी? 196 00:12:24,911 --> 00:12:26,037 हाँ, वह मैं थी! 197 00:12:26,121 --> 00:12:29,291 -और तुमने एक भी नहीं लिया! -क्योंकि मैं उनमें से किसी भी पोज़िशन के 198 00:12:29,374 --> 00:12:32,210 काबिल नहीं थी, और वे सब गलत वक़्त पर आए। 199 00:12:32,294 --> 00:12:34,588 डेविड का करियर उड़ान भर रहा था, बच्चे न्यूयॉर्क चले गए थे। 200 00:12:34,671 --> 00:12:36,214 देखा? तुम हमेशा यही करती हो! 201 00:12:36,298 --> 00:12:38,884 बस बहाने बनाती हो। इसीलिए मैं आज यहाँ आई हूँ। 202 00:12:38,967 --> 00:12:41,094 क्योंकि मैं तुम्हारा अगला बहाना नहीं बनने वाली। 203 00:12:41,178 --> 00:12:46,099 मैं बस यह नहीं चाहती कि तुम मेरे लिए अपनी नफ़रत के बोझ में दबती रहो। 204 00:12:46,183 --> 00:12:50,437 जूडिथ! तुम देख नहीं सकती कि तुमने मेरे सपने छीन लिए? 205 00:12:50,520 --> 00:12:54,191 नहीं, मैंने नहीं! तुमने ख़ुद छीने हैं! तुमने अपने सपने गँवा दिए। 206 00:12:54,274 --> 00:12:58,445 जितना भरोसा मुझे तुम पर है तुम भी ख़ुद पर करो, तुम बेहद होशियार हो, 207 00:12:58,528 --> 00:13:00,947 और तुम जो चाहो वह कर सकती हो, 208 00:13:01,031 --> 00:13:05,076 बस अगर इतना डरकर जीना बंद कर लो। 209 00:13:16,421 --> 00:13:17,255 पता है क्या? 210 00:13:18,715 --> 00:13:20,926 मैंने इंटरपोल को बता दिया। 211 00:13:22,177 --> 00:13:24,596 मैंने बता दिया कि तुम क्या काम करती हो। 212 00:13:24,679 --> 00:13:26,765 तुमने… तुमने क्या किया? 213 00:13:26,848 --> 00:13:29,768 हाँ। देख लो कितनी बहादुर हूँ। 214 00:13:30,936 --> 00:13:33,230 तो मुझे बताओ, कैसा लगता है… 215 00:13:34,523 --> 00:13:37,692 जब तुमने किसी को प्यार और भरोसा किया हो… 216 00:13:38,693 --> 00:13:42,072 और वह तुम्हारी पीठ पीछे ऐसा ज़हर उगले कि तुम्हारा दिल टूट जाए? 217 00:13:42,155 --> 00:13:43,281 कैसा महसूस होता है? 218 00:13:44,991 --> 00:13:46,117 ठीक है, डेब। 219 00:13:49,246 --> 00:13:50,664 कोई बात नहीं, क्योंकि मैं… 220 00:13:50,747 --> 00:13:53,583 अब कुछ मायने नहीं रखता क्योंकि मैं जा रही हूँ। 221 00:13:55,377 --> 00:13:56,378 मैं मर चुकी हूँ। 222 00:13:57,087 --> 00:14:01,174 -अब कोई जूडिथ बर्टन नहीं है। -जूडिथ बर्टन कभी थी ही नहीं! 223 00:14:01,258 --> 00:14:05,845 वह असली नहीं है! तो कोई दूसरा नाम चुनो। 224 00:14:05,929 --> 00:14:09,599 किसी और बेवकूफ़ को यक़ीन दिलाओ कि वह तुम्हारी बेस्ट फ़्रेंड है। 225 00:14:09,683 --> 00:14:12,644 मेरे लिए वही बात… असली थी। 226 00:14:15,021 --> 00:14:17,274 हर बार जब भी कहा "तुमसे प्यार है।", वह असली था। 227 00:14:19,859 --> 00:14:22,821 तुम्हें प्यार करना नहीं आता। इस बारे में तुम कुछ नहीं जानती। 228 00:14:22,904 --> 00:14:27,033 क्योंकि इसकी बुनियाद ही ईमानदारी है। 229 00:14:27,993 --> 00:14:32,163 और तुममें कोई भी सच्ची या ईमानदारी वाली बात नहीं है। 230 00:14:32,872 --> 00:14:34,499 अब गलत कह रही हो तुम। 231 00:14:36,293 --> 00:14:37,669 तो मुझे गोली मार दो। 232 00:14:53,768 --> 00:14:56,271 विलियम्स एंड डॉटर कॉब्लर्स 233 00:14:56,354 --> 00:14:58,189 माफ़ कीजिए अभी बंद है 234 00:14:59,441 --> 00:15:01,026 इसमें इतने पैसे हैं 235 00:15:01,109 --> 00:15:04,029 और इतने लोगों के नाम हैं कि तुम एक नई शुरुआत कर सकती हो। 236 00:15:04,112 --> 00:15:06,865 यहाँ से बहुत दूर चली जाओ। 237 00:15:22,047 --> 00:15:23,423 हैलो, विक्टोरिया। 238 00:15:24,341 --> 00:15:26,843 सारे जवाब इसमें हैं। 239 00:15:30,263 --> 00:15:31,181 मैं तैयार हूँ। 240 00:15:31,264 --> 00:15:32,641 -तैयार? -तैयार। 241 00:15:32,724 --> 00:15:35,852 अच्छा। रेडबैक की यही आख़िरी फुटेज मुझे मिली है 242 00:15:35,935 --> 00:15:37,187 उसके बाद वह गायब हो गई। 243 00:15:37,270 --> 00:15:40,357 वह टनल में घुसती है, पर बाहर नहीं आती। 244 00:15:40,440 --> 00:15:42,484 मैंने तीनों निकास देख लिए, पर कुछ नहीं मिला। 245 00:15:42,567 --> 00:15:44,944 टनल के अंदर जाते ही वह गायब हो जाती है। 246 00:15:45,028 --> 00:15:47,572 हमारे पास जो भी सॉफ़्टवेयर है मैं वह चलाकर देख रहा हूँ, 247 00:15:47,656 --> 00:15:49,824 पर अभी तक, वह मुझे नहीं मिली। 248 00:15:49,908 --> 00:15:52,160 हाँ, उस तरीके से वह हमें नहीं मिलने वाली। 249 00:15:52,243 --> 00:15:53,495 जब तक ख़ुद न चाहे। 250 00:15:55,455 --> 00:15:59,334 इस मामले में पुरानी तरकीब अपनानी पड़ेगी। उसे चालाकी से मात देनी होगी। 251 00:15:59,417 --> 00:16:02,170 सैम, मुझे उस पर हर जानकारी चाहिए। 252 00:16:02,253 --> 00:16:05,924 उसकी हर फ़ाइल, उसकी हर चोट, हर मिशन, सब कुछ। 253 00:16:10,220 --> 00:16:11,554 सुना है कि तुम कहीं और जा रही हो। 254 00:16:14,307 --> 00:16:16,643 यहाँ मेरे लिए कुछ नहीं है। 255 00:16:18,603 --> 00:16:20,021 हाँ, मैं भी जा रहा हूँ। 256 00:16:22,857 --> 00:16:23,775 तुमने उन्हें बताया? 257 00:16:25,068 --> 00:16:26,194 नहीं। मैं बस चला जाऊँगा। 258 00:16:28,113 --> 00:16:29,114 तुम कहाँ जाओगे? 259 00:16:30,782 --> 00:16:33,410 -सोच रहा था कि मैं शायद जा… -मुझे मत बताओ। 260 00:16:33,493 --> 00:16:37,247 किसी को कुछ नहीं बताते। क्या मैंने कुछ नहीं सिखाया? 261 00:16:38,998 --> 00:16:41,000 तुमने मुझे सिखाया है कि नियम कैसे तोड़ें। 262 00:16:44,629 --> 00:16:46,089 मैं सच कह रही हूँ, सैम… 263 00:16:47,966 --> 00:16:50,218 चले जाओ और मुड़कर मत देखना। 264 00:16:52,137 --> 00:16:55,181 रिश्ते हमें कमज़ोर बनाते हैं। उन्होंने सही कहा था। 265 00:16:58,351 --> 00:17:00,061 किसी से प्यार हो तो यह काम नहीं कर सकते। 266 00:17:01,396 --> 00:17:03,148 हाँ। अगर ऐसा है… 267 00:17:04,357 --> 00:17:05,817 तो किसी से प्यार करना चुनूँगा। 268 00:17:09,612 --> 00:17:10,655 सही फ़ैसला है, बच्चे। 269 00:17:18,371 --> 00:17:19,539 कौन है? 270 00:17:22,625 --> 00:17:23,585 डेबी? 271 00:17:26,128 --> 00:17:31,176 मुझे वाइन की यह बेहतरीन बोतल मिली, 272 00:17:31,843 --> 00:17:35,722 और लगा मुझे अकेले नहीं पीनी चाहिए। 273 00:17:37,932 --> 00:17:42,312 मैंने थोड़ी चखकर भी देख ली। 274 00:17:53,990 --> 00:17:57,535 हे भगवान। सॉरी। बहुत गर्मी है। 275 00:17:59,245 --> 00:18:01,873 मुझे माफ़ कर दो, ठीक है? पता नहीं मैं यहाँ क्या कर रही हूँ, 276 00:18:01,956 --> 00:18:04,584 और यहाँ आते समय यह एक अच्छा आइडिया लगा था। 277 00:18:04,667 --> 00:18:06,377 -तुम्हें एक ड्रिंक चाहिए। -मत कर, डेबी। 278 00:18:07,086 --> 00:18:08,671 यह लो। इससे मदद मिलेगी। 279 00:18:09,172 --> 00:18:10,173 शुक्रिया। 280 00:18:10,256 --> 00:18:11,299 तुम्हारा स्वागत है। 281 00:18:14,427 --> 00:18:15,804 मुझे लगा यह वोडका होगी। 282 00:18:16,846 --> 00:18:17,972 यह वोडका क्यों होगी? 283 00:18:18,056 --> 00:18:21,684 मस्त जासूस अपने होटल रूम में बैठकर वोडका ही पीते हैं न? 284 00:18:22,560 --> 00:18:23,812 तुम्हें मैं मस्त लगता हूँ? 285 00:18:25,146 --> 00:18:26,439 मुझे तुम बहुत मस्त लगते हो। 286 00:18:26,523 --> 00:18:29,651 अच्छा… तब तो तुम सच में टल्ली हो। 287 00:18:30,610 --> 00:18:35,156 जितनी दिखती हूँ उतनी टल्ली नहीं हूँ। बस थोड़ी उदास हूँ। 288 00:18:36,407 --> 00:18:39,702 मेरी ज़िंदगी में एक इंसान थी, और… 289 00:18:41,162 --> 00:18:44,582 समझ लो कि वह मेरी गाइड थी, और अब वह चली गई, और मैं… 290 00:18:45,416 --> 00:18:47,544 अब कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि किस तरफ़ जाऊँ। 291 00:18:48,378 --> 00:18:50,588 गाइड यह नहीं बताता कि किस तरफ़ जाओ। 292 00:18:50,672 --> 00:18:52,549 उफ़, मर्द तो रास्तों को लेकर पागल ही रहते हैं। 293 00:18:52,632 --> 00:18:55,134 मैं कहना चाहती हूँ कि मैं अकेली रह गई। 294 00:18:56,761 --> 00:18:58,972 हाँ, शायद… 295 00:19:00,515 --> 00:19:02,183 तुम्हें अपना रास्ता ख़ुद ढूँढ़ना होगा। 296 00:19:05,395 --> 00:19:06,938 वह सुनने में बड़ा मुश्किल है। 297 00:19:07,480 --> 00:19:10,149 कभी-कभी मुश्किल ही होगा, 298 00:19:10,233 --> 00:19:13,152 पर अपना रास्ता ख़ुद ढूँढ़ने का फ़ायदा यह होता है 299 00:19:13,236 --> 00:19:15,613 कि तुम्हें किस रास्ते जाना है या फिर क्या बनना है। 300 00:19:16,823 --> 00:19:17,740 वह… 301 00:19:19,033 --> 00:19:20,118 बात तो काफ़ी फ़िल्मी कही। 302 00:19:21,160 --> 00:19:22,078 मुझे पसंद है। 303 00:19:23,538 --> 00:19:26,416 अपने प्यारे लहजे में बोलते रहो। 304 00:19:26,916 --> 00:19:32,005 ठीक है। मैं बोलता रहूँगा और तुम रोना चाहो तो रो सकती हो। 305 00:19:33,006 --> 00:19:34,382 मैं रोना नहीं चाहती। 306 00:19:35,216 --> 00:19:36,551 मुझे सेक्स करना है। 307 00:19:39,888 --> 00:19:42,056 पर हम नहीं करने वाले, है न? 308 00:19:42,891 --> 00:19:44,475 नहीं, आज रात को नहीं। मुझे नहीं लगता। 309 00:19:44,559 --> 00:19:45,560 हे भगवान। 310 00:19:47,145 --> 00:19:48,187 मुझे अब मार दो। 311 00:19:49,314 --> 00:19:52,984 हे भगवान। 312 00:19:53,067 --> 00:19:54,193 चॉकलेट से काम बनेगा? 313 00:19:55,653 --> 00:19:56,613 कौन सा फ़्लेवर है? 314 00:19:57,864 --> 00:19:58,781 मिल्क। 315 00:20:01,326 --> 00:20:02,368 ठीक है। 316 00:20:04,037 --> 00:20:05,830 अच्छा, तो मुझे उसकी फ़ाइल में कुछ जानकारी मिली। 317 00:20:05,914 --> 00:20:07,248 शायद तारीख़ में कोई गड़बड़ होगी 318 00:20:07,332 --> 00:20:09,792 क्योंकि इसके मुताबिक वह 15 साल की उम्र में भर्ती की गई थी। 319 00:20:09,876 --> 00:20:10,710 नहीं, वह सही होगा। 320 00:20:11,711 --> 00:20:14,714 तो फिर वे बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे थे? 321 00:20:14,797 --> 00:20:16,174 हमें ढाल रहे थे। 322 00:20:17,467 --> 00:20:21,638 दुनिया बदलने के लिए हमें तैयार कर रहे थे। डायरेक्टर ने हमें ख़ास तौर पर चुना था। 323 00:20:24,599 --> 00:20:28,603 चार मिनट, 38। चार मिनट, 17 ये सब क्या हैं? 324 00:20:29,604 --> 00:20:31,606 ये उसकी सहनशक्ति के रिकॉर्ड हैं। 325 00:20:31,689 --> 00:20:33,900 वह कितने समय तक पानी के अंदर साँस रोक कर रह सकती है, 326 00:20:33,983 --> 00:20:36,819 -कितनी देर तक बाहर खड़ी ठंड झेल सकती है। -व्हिपटेल, यह… 327 00:20:37,820 --> 00:20:38,655 यह तो बिल्कुल… 328 00:20:38,738 --> 00:20:43,534 नहीं, सैम, यह काफ़ी नहीं है। तुम्हें मुझे उसकी असली फ़ाइल ढूँढ़कर देनी होगी। 329 00:20:43,618 --> 00:20:46,579 उसका असली नाम क्या है? रेडबैक से पहले उसे क्या बुलाते थे? 330 00:20:46,663 --> 00:20:49,165 कुछ नहीं है। पहले का कुछ नहीं है। 331 00:20:49,624 --> 00:20:51,459 वह 15 की थी, बस और कुछ नहीं। 332 00:20:51,542 --> 00:20:55,129 अगर उसका पहले का कोई रिकॉर्ड है, तो हमारे पास नहीं है। 333 00:20:56,798 --> 00:20:58,174 नहीं, पर मुझे पता है कहाँ मिलेगा। 334 00:21:09,978 --> 00:21:12,105 हे भगवान। क्या हमने… 335 00:21:12,188 --> 00:21:13,940 लगता तो यही है। 336 00:21:15,650 --> 00:21:18,319 हम पूरी चॉकलेट खा गए। 337 00:21:22,949 --> 00:21:25,284 -मुझे यहाँ से निकलना होगा। -रुको। 338 00:21:25,368 --> 00:21:30,581 अगर चाहो तो हम नाश्ता कर सकते हैं, या मैं तुम्हें घर तक छोड़ दूँ, या… 339 00:21:31,666 --> 00:21:32,542 नहीं, मत देखो। 340 00:21:38,756 --> 00:21:39,966 यह सब क्या है? 341 00:21:43,344 --> 00:21:45,555 क्या यह सच में वही है? तुम्हें यह कहाँ से मिले? 342 00:21:45,638 --> 00:21:49,851 मैंने उसे सिस्टम में ढूँढ़ने के लिए उसकी तस्वीर को डी-एजिंग प्रोग्राम में डाला। 343 00:21:49,934 --> 00:21:51,811 और मुझे वह मिल गई। यह देखो। 344 00:21:53,229 --> 00:21:55,356 वह एक अनाथालय में पली-बढ़ी थी, 345 00:21:55,440 --> 00:21:58,943 और फिर लगता है उसे गोद लिया गया और फिर लौटा दिया गया। 346 00:21:59,027 --> 00:22:01,446 लौटाया गया? किसी बच्चे को कौन वापस करता है? 347 00:22:01,529 --> 00:22:04,991 पता नहीं, पर गोद लिए जाने के बाद, वह अनाथालय में वापस लौट आई, 348 00:22:05,074 --> 00:22:07,368 और फिर छह महीने बाद वह… 349 00:22:08,202 --> 00:22:09,037 क्या? 350 00:22:09,620 --> 00:22:10,705 वह मर गई। 351 00:22:10,788 --> 00:22:14,584 या शायद उसकी मौत नकली थी। देखो, डेथ सर्टिफ़िकेट भी है। 352 00:22:15,001 --> 00:22:16,711 कोई दिखाना चाह रहा था कि वह मर चुकी है। 353 00:22:16,794 --> 00:22:18,671 -रुको। -क्या? 354 00:22:18,755 --> 00:22:22,300 तुम्हारे पास जो कुछ है उसे तबाह कर दो और फिर कभी इसे मत देखना। 355 00:22:22,383 --> 00:22:24,761 -मुझसे वादा करो। क्योंकि वे… -"वे"? "वे" कौन हैं? 356 00:22:25,887 --> 00:22:28,014 मैं एक शब्द नहीं कहूँगी। मैं यहाँ से जा रही हूँ। 357 00:22:28,097 --> 00:22:29,974 बस करो, डेबी। जानता हूँ कि उसे बचा रही हो। 358 00:22:30,058 --> 00:22:31,601 मैं उसे बचाना नहीं चाह रही। 359 00:22:31,684 --> 00:22:33,644 तुम्हें बचाना चाह रही हूँ। 360 00:22:33,728 --> 00:22:35,605 खोजना बंद करो। 361 00:22:51,370 --> 00:22:54,791 एजेंसी ट्रेनिंग ग्राउंड 362 00:22:57,585 --> 00:23:00,379 नो एंट्री विदाउट परमिशन 363 00:23:00,463 --> 00:23:04,509 मैं तुम्हें गोद लेने नहीं आया हूँ। पर तुम्हें एक स्कॉलरशिप देना चाहता हूँ। 364 00:23:04,592 --> 00:23:05,968 किस चीज़ की? 365 00:23:06,928 --> 00:23:09,597 काबिल और हुनरमंद बच्चों के लिए एक वोकेशनल प्रोग्राम की। 366 00:23:09,680 --> 00:23:12,433 वहाँ बेहद सख़्त एथलेटिक्स ट्रेनिंग मिलेगी, 367 00:23:12,517 --> 00:23:16,521 नई भाषाएँ सीखोगी, अलग तरह की पढ़ाई होगी, बहुत कड़ा रूटीन होगा। 368 00:23:16,604 --> 00:23:18,981 चलो भी, व्हिपटेल, और ज़ोर लगाओ। 369 00:23:19,982 --> 00:23:22,860 बस, व्हिपटेल! हो गया! 370 00:23:30,701 --> 00:23:31,911 उन्होंने और क्या सिखाया? 371 00:23:32,537 --> 00:23:34,831 वे हमें पानी के अंदर लड़ना सिखाते थे। 372 00:23:35,540 --> 00:23:37,542 मतलब, तुम्हें डर नहीं लगता था? 373 00:23:38,251 --> 00:23:39,168 नहीं। 374 00:23:40,795 --> 00:23:42,130 बहुत अच्छा लगता था। 375 00:23:42,797 --> 00:23:44,090 वही मेरी दुनिया थी। 376 00:23:45,591 --> 00:23:52,515 रिकॉर्ड चार मिनट चौदह सेकंड का है। अपनी धड़कन काबू में रखो। ध्यान लगाओ। 377 00:23:52,598 --> 00:23:55,226 हर चीज़ को भूल जाओ। 378 00:24:25,089 --> 00:24:26,048 यह कौन सी जगह है? 379 00:24:26,132 --> 00:24:28,009 यहीं तुम अपने पुराने वजूद को दफ़न करोगी। 380 00:24:29,343 --> 00:24:30,553 एक नई शुरुआत करोगी। 381 00:24:32,805 --> 00:24:35,725 सिकेरियस - हेमलॉक - वाइपरा बेलाडोना 382 00:24:47,028 --> 00:24:48,154 सब कुछ अंदर डाल दो। 383 00:24:48,738 --> 00:24:50,072 जो तुम हुआ करती थी। 384 00:24:59,540 --> 00:25:00,791 उस सबको अंदर डाल दो। 385 00:25:12,261 --> 00:25:13,429 हमारा कोई अतीत नहीं। 386 00:25:16,474 --> 00:25:17,683 हमारा कोई अतीत नहीं। 387 00:25:18,893 --> 00:25:20,770 व्हिपटेल 388 00:25:39,914 --> 00:25:43,709 रेडबैक 389 00:25:59,892 --> 00:26:01,727 पहली जून, 1983 अराबेला जेन्सन 390 00:26:02,728 --> 00:26:03,688 लौटा दी गई? 391 00:26:03,771 --> 00:26:04,605 अडॉप्टेड लौटाया गया 392 00:26:04,689 --> 00:26:06,440 मैंने सुना कि तुम्हें… 393 00:26:07,900 --> 00:26:09,068 वापस भेज दिया गया था। 394 00:26:09,151 --> 00:26:12,738 किसी बच्चे के साथ ऐसा करने वालों को माफ़ी नहीं मिलनी चाहिए। 395 00:26:13,364 --> 00:26:17,660 मेरे प्रोग्राम से आज तक किसी को वापस नहीं भेजा गया। 396 00:26:18,869 --> 00:26:19,787 नहीं! 397 00:26:29,005 --> 00:26:32,216 अडॉप्टेड लौटाया गया 398 00:26:33,384 --> 00:26:34,719 हम सबको लौटाया गया था। 399 00:26:34,802 --> 00:26:36,095 एलिस किलर 400 00:26:36,178 --> 00:26:37,596 अडॉप्टेड लौटाया गया 401 00:26:45,354 --> 00:26:46,605 यार, क्या निशाना लगाती हो। 402 00:26:48,357 --> 00:26:49,567 क्या तुम्हें पता था? 403 00:26:49,650 --> 00:26:52,320 यह कि वह हमें गोद लेकर वापस भेजने को कहते थे? 404 00:26:52,403 --> 00:26:53,321 नहीं। 405 00:26:54,739 --> 00:26:56,699 कुछ महीने पहले ही पता चला। 406 00:26:56,782 --> 00:26:58,951 डैडी का यह सच चौंकाने वाला है, है न? 407 00:27:01,370 --> 00:27:02,330 वह एक जल्लाद है। 408 00:27:02,413 --> 00:27:06,417 उन्हें "जल्लाद" कहना ठीक नहीं होगा। लोगों को मारना तो तुम्हारा पेशा है। 409 00:27:06,500 --> 00:27:08,377 मैं यह सब उनके लिए करती थी। 410 00:27:08,461 --> 00:27:10,171 देखा, तुम्हारी यही दिक्कत है। 411 00:27:11,172 --> 00:27:12,923 तुम्हें कभी कुछ अपनी गलती नहीं लगती। 412 00:27:13,007 --> 00:27:15,217 लौटाए जाने की वजह से हम टूट चुके थे, 413 00:27:15,843 --> 00:27:18,971 खुश करने के लिए बेताब हो गए, रिश्तों के लगाव से डरने लगे, 414 00:27:19,055 --> 00:27:21,891 पर उन्होंने हमें वापस लौटाने के लिए चुना। 415 00:27:22,767 --> 00:27:23,726 हममें पैदाइशी हुनर था। 416 00:27:25,269 --> 00:27:26,228 हम कातिल हैं। 417 00:27:27,063 --> 00:27:28,647 मैं तुम जैसी बिल्कुल नहीं हूँ। 418 00:27:28,731 --> 00:27:31,233 तुम बिल्कुल मेरे जैसी हो। 419 00:27:33,611 --> 00:27:36,364 तुम यह कोई भलाई-वलाई के लिए नहीं करती, तुम्हें मज़ा आता है। 420 00:27:36,447 --> 00:27:38,240 किस्सा ख़त्म करते हैं, ऐना। 421 00:27:39,992 --> 00:27:41,410 नीचे। 422 00:27:42,495 --> 00:27:43,788 अखाड़े में। 423 00:27:44,997 --> 00:27:46,040 तुम और मैं। 424 00:27:46,665 --> 00:27:47,625 तुम और मैं। 425 00:27:52,254 --> 00:27:54,715 ए, यह मेरी आशा से जल्दी काम कर गया। 426 00:27:54,799 --> 00:27:56,675 मैंने ज़हर सीधा लकड़ी के फ़र्श पर डाला है, 427 00:27:56,759 --> 00:27:58,302 क्योंकि पता था कि तुम उसे छुओगी। 428 00:27:58,386 --> 00:28:01,180 लेकिन लकड़ी के बारे में कह नहीं सकते कि सही मात्रा डाली है या नहीं। 429 00:28:13,567 --> 00:28:15,778 अज्ञात नंबर 430 00:28:18,155 --> 00:28:19,740 -हैलो। -हैलो, सैम? 431 00:28:20,449 --> 00:28:22,243 मैं फ़ोन के पास ही इंतज़ार कर रही थी। 432 00:28:22,326 --> 00:28:25,663 मुझे लगा हमारे बीच कुछ था। शायद यह मेरे लिए ही ज़्यादा मायने रखता था। 433 00:28:26,622 --> 00:28:29,083 -तुम्हें क्या चाहिए? -तुमसे? कुछ नहीं। 434 00:28:29,166 --> 00:28:31,210 तुम अपना काम कर चुके हो। उन्हें फ़ोन दो। 435 00:28:31,293 --> 00:28:32,920 मैं उन्हें फ़ोन नहीं देने वाला। 436 00:28:33,003 --> 00:28:34,296 वह मेरे पास है। 437 00:28:34,964 --> 00:28:36,298 "हैलो" बोलो, व्हिपटेल। 438 00:28:36,382 --> 00:28:37,633 भाड़ में जाओ। 439 00:28:37,716 --> 00:28:38,801 भाड़ में जाओ! 440 00:28:39,552 --> 00:28:42,680 वह थोड़ी चिड़चिड़ी है क्योंकि उसे कुछ ऐसी एक्सपेरिमेंटल दवाइयाँ दी गई हैं 441 00:28:42,763 --> 00:28:44,890 जिनका काफ़ी ज़बरदस्त रिएक्शन हुआ है। 442 00:28:45,599 --> 00:28:49,145 जाओ उन्हें बुलाकर लाओ। वह अपनी चहेती एजेंट के लिए वक़्त निकाल ही लेंगे। 443 00:28:55,025 --> 00:28:55,860 उसका फ़ोन आया है। 444 00:28:56,485 --> 00:28:57,695 रेडबैक का। 445 00:29:02,199 --> 00:29:03,159 हैलो, ऐना। 446 00:29:03,242 --> 00:29:05,494 जैक। काफ़ी समय हो गया है। 447 00:29:06,454 --> 00:29:08,414 बस बताने के लिए फ़ोन किया कि मुझे सब पता है। 448 00:29:08,497 --> 00:29:10,791 शुरुआत से ही पासा कैसे पलट दिया गया था। 449 00:29:10,875 --> 00:29:14,086 कैसे आपने हम सबको अडॉप्ट करवाया और फिर हमें वापस भेजने को कहा। 450 00:29:17,631 --> 00:29:20,301 पूरी तरह बदले पर ध्यान लगाना वाकई बहुत फ़ायदेमंद होता है। 451 00:29:20,384 --> 00:29:21,635 बहुत कुछ हासिल कर लेते हो। 452 00:29:21,719 --> 00:29:23,012 तुम्हें क्या चाहिए, ऐना? 453 00:29:23,095 --> 00:29:25,347 मैं आपको एक विकल्प देती हूँ। 454 00:29:25,931 --> 00:29:27,016 मेरे पास व्हिपटेल है। 455 00:29:27,099 --> 00:29:30,603 मैं अभी यहाँ से जा सकती हूँ, बिना उसे तकलीफ़ पहुँचाए। 456 00:29:30,686 --> 00:29:33,105 अच्छा, तो फिर वही करो। 457 00:29:33,814 --> 00:29:35,441 आपने विकल्प तो सुना ही नहीं। 458 00:29:36,233 --> 00:29:37,276 अगर ज़िंदा रहती है, 459 00:29:37,902 --> 00:29:41,322 तो मैं आपकी बनाई हर चीज़ एक-एक करके ख़त्म कर दूँगी। 460 00:29:41,405 --> 00:29:44,575 आपके ऑपरेशन को मटियामेट कर दूँगी। या… 461 00:29:45,242 --> 00:29:46,452 आप मुझसे कह सकते हैं, 462 00:29:47,286 --> 00:29:48,662 इसे मारने के लिए, 463 00:29:49,455 --> 00:29:51,540 और यह बात यहीं ख़त्म हो जाएगी। 464 00:29:52,082 --> 00:29:53,083 और मैं चली जाऊँगी। 465 00:29:53,959 --> 00:29:58,380 अ किसी और की जान जाएगी, न सबकी नज़र में कुछ आएगा, आपकी विरासत ज़िंदा रहेगी। 466 00:29:58,464 --> 00:30:00,674 फ़ैसला आपका है। 467 00:30:01,759 --> 00:30:04,303 वह या फिर आपकी एजेंसी। 468 00:30:08,265 --> 00:30:09,517 अपनी बात कह दो, जैक। 469 00:30:10,726 --> 00:30:12,937 उसे सुनना है कि डैडी ने उसे धोखा दिया। 470 00:30:14,104 --> 00:30:16,315 जो नियम हमारे लिए बनाए उन पर ख़ुद भी अमल करो। 471 00:30:17,024 --> 00:30:20,361 कोई रिश्तों का लगाव नहीं। 472 00:30:25,282 --> 00:30:26,700 फ़ैसला लो। 473 00:30:34,333 --> 00:30:35,459 उसे मार दो। 474 00:30:37,378 --> 00:30:38,796 व्हिपटेल को ख़त्म कर दो। 475 00:30:41,507 --> 00:30:42,883 यही मेरा फ़ैसला है। 476 00:30:44,635 --> 00:30:46,220 जैसा आप चाहें। हो जाएगा। 477 00:30:46,720 --> 00:30:48,055 मैं इसे घर ले जा रही हूँ। 478 00:30:48,138 --> 00:30:50,182 इसके असली घर। 479 00:30:55,771 --> 00:30:56,981 ज़रा रुको। 480 00:30:57,982 --> 00:31:01,569 डेबी! मैं सैम हूँ! मुझे तुमसे बात करनी है। 481 00:31:01,652 --> 00:31:04,697 -ए। मुझे तुमसे बात करनी है… -सैम। 482 00:31:04,780 --> 00:31:08,409 सैम, अगर उसके एजेंट बनकर आए हो, तो मुझे कुछ नहीं कहना। 483 00:31:08,492 --> 00:31:10,327 डेबी, वह ऐना के पास है, जो उसे मार देगी। 484 00:31:14,039 --> 00:31:15,165 क्या मतलब है, उसके पास है? 485 00:31:15,249 --> 00:31:17,126 उसे नशा दे रखा है, लग रहा था जैसे बाँध रखा है, 486 00:31:17,209 --> 00:31:18,752 और तुम ही पता जानती होगी। 487 00:31:18,836 --> 00:31:20,421 -मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता। -प्लीज़। 488 00:31:20,504 --> 00:31:23,299 ऐना ने डायरेक्टर से कहा कि वह उसे घर ले जा रही है। 489 00:31:23,382 --> 00:31:26,385 अब मुझे नहीं पता कि "घर" कहाँ है, तो प्लीज़ मेरी मदद करो। 490 00:31:27,052 --> 00:31:28,345 वह मरने वाली है। 491 00:31:29,513 --> 00:31:31,015 "घर" कहाँ है, डेबी? 492 00:31:36,145 --> 00:31:37,313 मज़ेदार चीज़ है न? 493 00:31:37,938 --> 00:31:38,939 यह न्यूरो-सप्रेसेंट है। 494 00:31:39,023 --> 00:31:41,984 बिल्कुल ग़ैरक़ानूनी है, और दुष्प्रभावों का सही पता नहीं। 495 00:31:43,193 --> 00:31:45,404 न बोल पाओगी, न हिल पाओगी, न ही देख पाओगी। 496 00:31:46,071 --> 00:31:48,741 चिंता मत करो, कुछ घंटों में इसका असर ख़त्म हो जाएगा। 497 00:31:48,824 --> 00:31:51,785 मैं चाहती हूँ तुम सब कुछ महसूस करो। 498 00:31:54,538 --> 00:31:56,290 तुम पहले कभी यहाँ आई हो? 499 00:31:56,373 --> 00:31:58,375 मैं यहाँ हर समय छुपती रहती थी। 500 00:31:59,168 --> 00:32:03,797 तब जब यहाँ भट्टियाँ जला करती थीं, पर अब यहाँ ठंड है। 501 00:32:05,341 --> 00:32:07,384 ऐसी सर्दी कि कभी गर्माहट महसूस नहीं होगी, 502 00:32:07,468 --> 00:32:09,762 तुम्हारी हड्डियाँ कड़केंगी। 503 00:32:11,472 --> 00:32:13,766 क्या? तुम्हें कुछ कहना है? 504 00:32:16,477 --> 00:32:17,978 मुझे परवाह नहीं। 505 00:32:18,979 --> 00:32:20,898 हमारे बीच अब कुछ नहीं है, तुम्हारे और मेरे। 506 00:32:20,981 --> 00:32:24,068 यही वह जगह है जहाँ इसका अंत होना तय था। 507 00:32:25,235 --> 00:32:27,404 यहीं से यह शुरू होता है। 508 00:32:35,371 --> 00:32:36,789 तुम्हें मारना नहीं चाहती। 509 00:32:37,373 --> 00:32:41,710 बस यह एहसास दिलाना है कि पूरी तरह अकेला होना क्या होता है। 510 00:32:41,794 --> 00:32:45,047 न तुम्हारी दोस्त को और न ही डायरेक्टर को तुम्हारी ज़रूरत है। 511 00:32:45,130 --> 00:32:46,298 कोई नहीं आने वाला। 512 00:32:47,424 --> 00:32:51,011 जेल में मेरे बगल वाली कोठरी में, एक डॉक्टर था, पूरा गपोड़ी, 513 00:32:51,095 --> 00:32:52,763 और उसी ने इस प्लान में मेरी मदद की। 514 00:32:52,846 --> 00:32:55,265 यह कि किसी इंसान को कितने समय तक ज़िंदा रख सकते हो, 515 00:32:55,349 --> 00:33:00,688 एकदम अकेले, अंधेरे में, बना हिले-डुले, लेकिन पूरी तरह होश में। 516 00:33:01,313 --> 00:33:02,606 मैंने भट्टी को सील कर दिया है। 517 00:33:02,690 --> 00:33:05,651 तुम्हें हवा और खाना केवल उन नलियों से मिलेगा। 518 00:33:05,734 --> 00:33:09,363 और मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे ही कम-से-कम दो साल तो आराम से हैं। 519 00:33:12,783 --> 00:33:13,909 ज़रा सोचो। 520 00:33:18,664 --> 00:33:21,625 ऑक्सीजन 521 00:33:25,671 --> 00:33:27,005 -हैलो? -जूडिथ? 522 00:33:27,089 --> 00:33:28,257 व्हिपटेल? 523 00:33:31,635 --> 00:33:33,137 पासपोर्ट 524 00:33:33,220 --> 00:33:34,722 वह यहाँ रहती है? 525 00:33:35,848 --> 00:33:36,765 हाँ। 526 00:33:37,474 --> 00:33:39,184 "घर" का मतलब क्या है अगर वह यह नहीं है? 527 00:33:40,894 --> 00:33:42,521 कुछ तो होगा, डेबी। 528 00:33:42,604 --> 00:33:46,567 कोई सुराग, कोई निजी चीज़। 529 00:33:46,650 --> 00:33:48,068 मैंने देखा है, कुछ भी नहीं है। 530 00:33:49,403 --> 00:33:50,738 वह कोई इंसान नहीं है। 531 00:33:52,322 --> 00:33:53,741 वह यह है। 532 00:34:48,253 --> 00:34:49,545 हे भगवान। 533 00:35:09,358 --> 00:35:13,737 परिवार 534 00:35:35,175 --> 00:35:36,510 आंटी जूडिथ 535 00:35:43,767 --> 00:35:45,185 डी की ओर से जे के लिए हमारे गाने जान 536 00:35:47,187 --> 00:35:49,147 मैंने यह तुम्हारे लिए बनाया था। 537 00:35:57,197 --> 00:35:58,156 यह क्या है? 538 00:36:01,577 --> 00:36:02,870 यह वह है, सैम। 539 00:36:04,121 --> 00:36:05,747 उसका असली चेहरा। 540 00:36:27,311 --> 00:36:29,313 हमें पता लगाना होगा कि "घर" कहाँ है। 541 00:36:32,441 --> 00:36:33,901 यहाँ कुछ तो होगा। 542 00:36:34,860 --> 00:36:35,861 गोपनीय 543 00:36:44,244 --> 00:36:45,370 -हे भगवान। -क्या? 544 00:36:46,663 --> 00:36:48,206 देखो यह कितनी छोटी है। 545 00:36:49,207 --> 00:36:52,085 यह रही वह डायरेक्टर के साथ, पुरानी ट्रेनिंग फ़ैसिलिटी के बाहर। 546 00:36:53,337 --> 00:36:55,422 हम उस वक़्त एक ट्रेनिंग एकेडमी में जाते थे। 547 00:36:55,505 --> 00:36:57,007 बहुत अच्छा लगता था। 548 00:36:58,216 --> 00:36:59,343 वही मेरी दुनिया थी। 549 00:37:00,093 --> 00:37:01,511 सैम, यही तो है। 550 00:37:02,846 --> 00:37:06,183 इसी को जूडिथ अपना "घर" मानती है। 551 00:37:06,266 --> 00:37:07,476 चलो उसे लेकर आते हैं। 552 00:37:08,977 --> 00:37:09,978 धत्! 553 00:37:10,062 --> 00:37:12,356 क्या? वह कौन है? 554 00:37:12,439 --> 00:37:15,984 इंटरपोल। हमारे बाहर निकलते ही वह हमारे पीछे आएगी। 555 00:37:17,986 --> 00:37:19,488 जानती हो मैं पहले क्या काम करता था? 556 00:37:23,200 --> 00:37:24,451 नहीं! 557 00:37:34,628 --> 00:37:36,797 उसके साथ, मैं उसके जैसी नज़र आती हूँ। 558 00:37:36,880 --> 00:37:40,384 एक बोरिंग, औसत, अधेड़ उम्र की औरत। 559 00:37:40,467 --> 00:37:41,802 डेबी! 560 00:37:43,011 --> 00:37:45,764 जूडिथ बर्टन कभी थी ही नहीं! 561 00:37:45,847 --> 00:37:47,766 वह असली नहीं है! 562 00:37:48,809 --> 00:37:49,935 उसे मार दो। 563 00:37:50,018 --> 00:37:51,561 व्हिपटेल को ख़त्म कर दो। 564 00:37:52,604 --> 00:37:54,189 यही मेरा फ़ैसला है। 565 00:38:00,612 --> 00:38:01,905 न तो तुम्हारी दोस्त को, 566 00:38:03,240 --> 00:38:04,658 न डायरेक्टर को तुम्हारी ज़रूरत है। 567 00:38:06,201 --> 00:38:07,494 कोई नहीं आ रहा। 568 00:38:17,004 --> 00:38:18,213 आगे क्या सोचा है? 569 00:38:20,424 --> 00:38:21,842 मैं ऑक्सीजन हटा दूँगी। 570 00:38:31,393 --> 00:38:33,228 और फिर क्या? तुम्हारे पास… 571 00:38:34,604 --> 00:38:36,189 यहाँ से भागने का कोई प्लान? 572 00:38:36,815 --> 00:38:37,899 बस यही है। 573 00:38:39,818 --> 00:38:41,695 ऑक्सीजन ख़त्म हो जाएगी और मैं मर जाऊँगी। 574 00:38:41,778 --> 00:38:44,531 मुझे यहाँ अकेला मत छोड़ो, मैं बच नहीं पाऊँगी। 575 00:39:07,387 --> 00:39:08,722 जूडिथ! 576 00:39:10,265 --> 00:39:11,224 जूडिथ! 577 00:39:16,146 --> 00:39:17,189 जूडिथ! 578 00:39:18,732 --> 00:39:20,901 व्हिपटेल चौदह अगस्त, 1992 579 00:39:25,363 --> 00:39:26,823 जूडिथ! 580 00:39:33,330 --> 00:39:34,623 अंदर आना चाहोगी? 581 00:39:37,501 --> 00:39:39,377 वह मेरी बेस्ट फ़्रेंड है। 582 00:39:41,630 --> 00:39:43,256 मुझे तुमसे प्यार है। 583 00:39:49,137 --> 00:39:50,430 मुझे माफ़ कर दो। 584 00:39:51,181 --> 00:39:52,974 -हाँ, प्लीज़। -मुझे सब कुछ बताओ। 585 00:40:07,072 --> 00:40:08,115 जूडिथ। 586 00:40:08,448 --> 00:40:10,575 जूडिथ, मैं हूँ। 587 00:40:10,659 --> 00:40:11,910 -डेबी। -मैं आई हूँ। 588 00:40:12,369 --> 00:40:13,703 डेबी। 589 00:40:13,787 --> 00:40:15,789 तुम सुरक्षित हो। मैं तुम्हें बचाऊँगी। 590 00:40:19,876 --> 00:40:22,546 मैं आ गई, जूडिथ, मैं तुम्हें बचाऊँगी। 591 00:40:41,356 --> 00:40:42,858 क्या तुम देख सकती हो? 592 00:40:42,941 --> 00:40:44,985 नहीं, ज़्यादा नहीं। 593 00:40:48,155 --> 00:40:49,072 तुम आ गई। 594 00:40:51,199 --> 00:40:52,159 बिल्कुल आ गई। 595 00:40:53,160 --> 00:40:54,494 जो कुछ कहा और किया, उसके बाद। 596 00:40:55,620 --> 00:40:56,913 मैं उसके लिए शर्मिंदा हूँ। 597 00:40:57,622 --> 00:41:01,001 हाँ, तुम्हें बहुत सी थेरेपी की ज़रूरत पड़ेगी। 598 00:41:01,084 --> 00:41:02,169 जानती हूँ। 599 00:41:03,211 --> 00:41:04,421 और मैं साथ रहूँगी। 600 00:41:06,590 --> 00:41:08,133 छोड़ूँगी नहीं। 601 00:41:13,930 --> 00:41:15,432 वह क्या था? 602 00:41:15,515 --> 00:41:17,142 हे भगवान, वही है। 603 00:41:19,311 --> 00:41:20,478 हैलो, यह मैं हूँ। 604 00:41:28,361 --> 00:41:29,988 वह नहीं रुकेगी। बिल्कुल नहीं रुकेगी। 605 00:41:30,572 --> 00:41:32,782 यह तुम्हें नहीं मिलेगी, कमीनी पागल! 606 00:41:35,619 --> 00:41:36,620 पकड़कर रखो! 607 00:41:44,044 --> 00:41:45,962 डेबी, मेरी बात सुनो। 608 00:41:46,046 --> 00:41:47,297 पिछली सीट के नीचे, बंदूकें हैं। 609 00:41:47,380 --> 00:41:48,882 -क्या? -पिछली सीट के नीचे! 610 00:41:51,635 --> 00:41:52,802 -पिछली सीट? -पिछली सीट के नीचे। 611 00:41:52,886 --> 00:41:54,888 -स्टीयरिंग! -नहीं संभाल सकती। मुझे नहीं दिख रहा! 612 00:41:54,971 --> 00:41:57,182 गोली भी नहीं चला सकती, तो कुछ जुगाड़ करना होगा 613 00:41:57,265 --> 00:41:58,183 -ठीक है, पकड़ लिया। -उफ़! 614 00:42:03,104 --> 00:42:04,105 ठीक है। 615 00:42:04,189 --> 00:42:05,148 -तैयार? -हाँ। 616 00:42:06,691 --> 00:42:08,193 -चलाओ! -मेरी टाँग! 617 00:42:08,276 --> 00:42:09,611 माफ़ कर दो! 618 00:42:10,987 --> 00:42:12,113 मैं कहाँ से जाऊँ? 619 00:42:13,406 --> 00:42:15,283 -ए! -बस सीधा चलाओ, समझी? 620 00:42:15,367 --> 00:42:16,993 -सीधे जाओ। -हाँ। 621 00:42:18,703 --> 00:42:20,580 -बढ़िया। -एक काला डिब्बा है। 622 00:42:21,665 --> 00:42:23,083 सारे ही डिब्बे काले हैं! 623 00:42:23,166 --> 00:42:25,627 -मुझे काला डिब्बा दो! -ठीक है! 624 00:42:28,129 --> 00:42:29,673 वह हमें चट्टान से धकेलेगी। 625 00:42:33,260 --> 00:42:36,763 -मुझे बंदूक दो! मुझे दे दो। -ठीक है। 626 00:42:37,222 --> 00:42:38,807 वह बंदूक नहीं, पकड़ने वाला हुक है। 627 00:42:38,890 --> 00:42:40,100 मैं उस पर यही फेंकूँगी। 628 00:42:40,183 --> 00:42:42,644 उससे क्या फ़ायदा होगा? बस हमारी कार उससे अटैच हो जाएगी। 629 00:42:44,271 --> 00:42:46,648 गाड़ी खाई में गिरा दो, जूडिथ, ठीक है? 630 00:43:02,205 --> 00:43:03,456 -मुझे तुमसे प्यार है। -मुझे भी। 631 00:43:03,540 --> 00:43:04,958 कूदो! 632 00:43:41,286 --> 00:43:42,245 ठीक है। 633 00:43:43,330 --> 00:43:44,331 चलो चलते हैं। 634 00:43:45,749 --> 00:43:48,001 क्या? हम कहाँ जा रहे हैं? 635 00:43:48,084 --> 00:43:51,004 एक लाश ढूँढ़ने। दोबारा यह बकवास नहीं झेलनी। 636 00:43:51,671 --> 00:43:54,257 हम वहाँ किसलिए जा रहे हैं? हमें वापस आना पड़ेगा। 637 00:43:54,341 --> 00:43:55,175 हाँ। 638 00:43:55,258 --> 00:43:56,926 और मुझे यह पक्का करना होगा 639 00:43:57,010 --> 00:44:00,013 कि "रेडबोन" या वह जो भी है वह पास नहीं आएगी। 640 00:44:11,691 --> 00:44:12,942 निष्क्रिय व्हिपटेल 641 00:44:25,038 --> 00:44:26,164 कहीं जा रहे हो, सैम? 642 00:44:26,247 --> 00:44:28,500 नहीं, बस… 643 00:44:29,584 --> 00:44:31,503 अपने घर जा रहा था, सर। 644 00:44:32,545 --> 00:44:37,133 मुझे एजेंसी में पूरी तरह वफ़ादारी चाहिए। 645 00:44:38,093 --> 00:44:39,469 बिल्कुल, सर। 646 00:44:39,552 --> 00:44:44,015 लोग मेरे दफ़्तर में जबरन नहीं घुसते। मुझसे झूठ नहीं बोलते। 647 00:44:44,099 --> 00:44:46,267 और सबसे ज़रूरी, 648 00:44:46,893 --> 00:44:48,436 लोग छोड़कर नहीं जाते। 649 00:44:49,479 --> 00:44:52,065 तुमने तीनों ही काम किए हैं, सैम, 650 00:44:52,690 --> 00:44:57,320 जिसका मतलब है कि मुझे तुम्हारे भविष्य का फ़ैसला करना होगा। 651 00:45:01,074 --> 00:45:02,700 तुमसे कल मिलूँगा, सैम। 652 00:45:04,077 --> 00:45:05,161 सर। 653 00:45:05,954 --> 00:45:07,247 मैं तुमसे कल मिलूँगा, 654 00:45:07,330 --> 00:45:10,875 क्योंकि तुम्हारा परिचय एक नई एजेंट से कराना चाहता हूँ। 655 00:45:13,169 --> 00:45:15,004 मुझे लगता है तुम उसे जानते हो। 656 00:45:16,548 --> 00:45:18,049 उसकी ट्रेनिंग फ़ौरन शुरू होगी, 657 00:45:18,133 --> 00:45:21,302 और उसे यह काम सिखाने के लिए तुमसे बेहतर 658 00:45:21,386 --> 00:45:23,638 और काबिल इंसान और कोई नहीं हो सकता। 659 00:45:24,347 --> 00:45:25,306 ऐसा कर सकते हो? 660 00:45:27,892 --> 00:45:29,227 बस इतना ही है, सैम। 661 00:46:01,634 --> 00:46:03,511 हाँ। मैं तैयार हूँ। 662 00:46:09,976 --> 00:46:11,769 उस कमीने को बर्बाद करने का वक़्त है। 663 00:46:16,608 --> 00:46:18,359 एसटीआर होम एंड ऑफिस रिमूवल्स 664 00:46:27,410 --> 00:46:29,162 -आख़िरी? -हाँ, आख़िरी। 665 00:46:36,294 --> 00:46:37,378 मुझे माफ़ कर दो। 666 00:46:40,048 --> 00:46:41,257 अच्छा है। 667 00:46:44,719 --> 00:46:45,970 मुझे भी। 668 00:47:03,029 --> 00:47:04,364 जेल मुबारक हो। 669 00:47:18,962 --> 00:47:21,673 येल लॉ स्कूल डेबरा ओवन्स - ज्यूरिस डॉक्टर 670 00:47:36,729 --> 00:47:39,691 हमें बस दो हफ़्ते दे सकती हैं? फिर यह तैयार हो जाएगा। 671 00:47:40,400 --> 00:47:41,359 ठीक है। 672 00:47:51,786 --> 00:47:57,000 डैबरा क्लेबर्न बैरिस्टर 673 00:48:27,447 --> 00:48:30,158 हमने तय किया था कि तुम भेस बदलकर आओगी। 674 00:48:30,241 --> 00:48:32,118 भेस बदलकर ही तो आई हूँ। 675 00:48:32,744 --> 00:48:35,246 वह टोपी तो बहुत भड़कीली है। 676 00:48:35,747 --> 00:48:38,833 भड़कीली नहीं है, यह लाजवाब है। 677 00:48:40,001 --> 00:48:41,919 "यह मॉरिटेनिया से बड़ी तो नहीं लग रही।" 678 00:48:48,801 --> 00:48:51,512 तो तुम सच में यह कर रही हो? दो हफ़्ते, बिना किसी प्लान के? 679 00:48:51,596 --> 00:48:54,515 बस एक इंटररेल पास और बड़े सपने। 680 00:48:55,224 --> 00:48:56,267 और तुम? 681 00:48:56,726 --> 00:48:57,769 कम्बोडिया। 682 00:49:00,938 --> 00:49:04,442 मुझे वह ख़ूबसूरत आईलैंड देखना है जहाँ मुझे कोई ढूँढ़ न सके। 683 00:49:10,281 --> 00:49:12,158 मैं तुमसे संपर्क कैसे करूँगी? 684 00:49:15,203 --> 00:49:16,412 मैंने क्वीनी से यह बनवाया है। 685 00:49:16,496 --> 00:49:17,330 पासपोर्ट 686 00:49:24,504 --> 00:49:25,880 नाम अच्छा चुना है। 687 00:49:25,963 --> 00:49:27,256 नई पहचान। 688 00:49:27,882 --> 00:49:30,134 -सुरक्षित रहना, ठीक है? -यह मेरी नई पहचान नहीं है। 689 00:49:34,055 --> 00:49:35,348 मेरा असली नाम है। 690 00:49:40,478 --> 00:49:43,189 सोचा मुझे पता करना चाहिए कि असल में मैं कौन हूँ। 691 00:49:54,450 --> 00:49:55,743 मिलकर ख़ुशी हुई। 692 00:49:58,579 --> 00:49:59,872 मिलकर ख़ुशी हुई। 693 00:50:04,210 --> 00:50:05,545 ट्रॉली से कुछ चाहिए? 694 00:50:06,713 --> 00:50:07,964 व्हिस्की। प्लीज़। 695 00:50:08,047 --> 00:50:09,424 -दो दे देना। -ज़रूर। 696 00:50:10,091 --> 00:50:11,092 शुक्रिया। 697 00:50:11,634 --> 00:50:12,677 बिल्कुल। 698 00:50:15,054 --> 00:50:16,013 शुक्रिया। 699 00:50:25,690 --> 00:50:26,691 मैडम? 700 00:50:27,942 --> 00:50:28,860 मुझे वे मिल गईं। 701 00:50:31,112 --> 00:50:33,489 सर, मैं पोज़िशन पर हूँ। 702 00:50:33,865 --> 00:50:36,534 कॉमरेड जनरल, क्या मैं आगे बढ़ूँ? 703 00:50:40,246 --> 00:50:41,330 समझ गया। 704 00:50:42,081 --> 00:50:43,207 समझ गई। 705 00:50:44,417 --> 00:50:45,334 समझ गई। 706 00:50:54,385 --> 00:50:55,845 नई रोमांचक शुरुआत के लिए! 707 00:50:58,014 --> 00:50:59,348 यह तो बस शुरुआत है। 708 00:52:22,431 --> 00:52:24,433 संवाद अनुवादक अरुणा मनचंदा 709 00:52:24,517 --> 00:52:26,519 रचनात्मक पर्यवेक्षक अमृता गुप्ता