1 00:00:10,010 --> 00:00:11,803 कहानियों की खोज 2 00:00:11,887 --> 00:00:13,931 अमेरिकी साहित्य 3 00:00:18,101 --> 00:00:20,020 अति आवश्यक अंतिम नोटिस 4 00:01:03,730 --> 00:01:05,649 रूफ़ी थोर्प के उपन्यास पर आधारित 5 00:01:09,820 --> 00:01:12,781 मार्गो हैज़ गॉट मनी ट्रबल्स 6 00:01:23,458 --> 00:01:24,960 वह मुझे शांत पानी तक ले जाता है वह मुझे सुधारता है धर्मगीत 23:2 7 00:01:25,043 --> 00:01:26,503 - यह मीटिंग कब है? - आज। 8 00:01:26,587 --> 00:01:28,630 - कहाँ है? - उसके ऑफ़िस में। भगवान के लिए, 9 00:01:28,714 --> 00:01:30,966 - आपको वहाँ होने की ज़रूरत भी नहीं है। - ज़ाहिर है मुझे वहाँ होना है। 10 00:01:31,049 --> 00:01:33,343 मैं तुम्हारी माँ हूँ। बस मुझे उसका पता मैसेज कर देना। 11 00:01:34,595 --> 00:01:36,096 कमीना। 12 00:01:36,180 --> 00:01:39,558 उस कमीने ने कस्टडी के लिए मुक़दमा कर दिया है। 13 00:01:40,642 --> 00:01:43,395 वकील के साथ एक मीटिंग है, मुझे अभी जाना होगा। 14 00:02:00,412 --> 00:02:03,582 क्या वह ऐसा कर भी सकता है? पूरी कस्टडी की माँग कर सकता है? 15 00:02:04,625 --> 00:02:07,711 वह कोशिश कर सकता है, पर कैलिफ़ोर्निया की अदालत आधी-आधी कस्टडी पसंद करती है… 16 00:02:07,794 --> 00:02:08,836 - भगवान। - …तो… 17 00:02:08,920 --> 00:02:11,006 आधी-आधी? शून्य कैसी रहेगी? 18 00:02:11,089 --> 00:02:14,384 - मॉम, बस… शांत हो जाइए। - मुझसे शांत रहने को मत कहो। 19 00:02:15,052 --> 00:02:17,179 उसे खस्सी कर देना चाहिए। 20 00:02:17,262 --> 00:02:19,890 और यह कथित पिता इनसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता था। 21 00:02:19,973 --> 00:02:21,850 उसने इससे गैर-प्रकटीकरण पर हस्ताक्षर भी करवाए। 22 00:02:21,934 --> 00:02:23,894 उसने साल के बीच में 23 00:02:23,977 --> 00:02:28,065 इसका कॉलेज छुड़वा दिया, जब हम ट्यूशन पर 1,200 डॉलर खर्च चुके थे। 24 00:02:28,148 --> 00:02:32,569 साथ ही उन रौब झाड़ने वाली किताबों पर भी जो उसने लेने को कहा था, 25 00:02:32,653 --> 00:02:35,614 शायद उन लड़कियों को प्रभावित करने के लिए ही 26 00:02:35,697 --> 00:02:40,911 जिन्हें वह अपने कॉलेज में पढ़े वीर्य से गर्भवती बनाने की योजना बना रहा था। 27 00:02:42,037 --> 00:02:46,542 ठीक है। क्या केवल नैतिक शिष्टता के आधार पर ही वह अपने पैतृक अधिकार नहीं खो देगा? 28 00:02:46,625 --> 00:02:51,672 पिता के अधिकार होते हैं। मतलब, वह 15 साल तक उदासीन रह सकता है और अचानक… 29 00:02:51,755 --> 00:02:53,924 अचानक वह बच्चे के साथ रिश्ता चाहे, 30 00:02:54,007 --> 00:02:56,218 तो कैलिफ़ोर्निया राज्य उस अधिकार को मान्यता देगा। 31 00:02:56,301 --> 00:02:58,387 हाँ, क्योंकि कैलिफ़ोर्निया राज्य बेकार है। 32 00:02:58,470 --> 00:03:00,097 - शायैन। - मत बोलो। बस… 33 00:03:01,139 --> 00:03:05,269 तो तुम्हारे पास जवाब देने के लिए 30 दिन हैं और तीन विकल्प हैं। 34 00:03:05,352 --> 00:03:07,437 तुम कस्टडी बाँटने के लिए हामी भर सकती हो, 35 00:03:07,521 --> 00:03:10,524 हम पूरी कस्टडी की उसकी मांग पर विरोध कर सकते हैं। 36 00:03:10,607 --> 00:03:12,860 - भगवान, नहीं। बिल्कुल नहीं। - नहीं। कभी नहीं। 37 00:03:12,943 --> 00:03:15,863 या तुम अदालत में मुक़दमा लड़ सकती हो, 38 00:03:15,946 --> 00:03:18,907 जिसमें हज़ारों डॉलर खर्च होंगे। 39 00:03:20,659 --> 00:03:23,120 या तुम मध्यस्थता चुन सकती हो, 40 00:03:23,203 --> 00:03:27,499 जिसमें कम पैसा, कम समय लगता है और वह हमेशा न्यायोचित होता है। 41 00:03:28,458 --> 00:03:30,002 तुम अदालत जाना नहीं चाहोगी। 42 00:03:31,920 --> 00:03:35,966 अच्छा, ठीक है, वही करते हैं। वह मध्यस्थता वाली चीज़। 43 00:03:36,508 --> 00:03:38,135 बढ़िया। मैं उसका इंतज़ाम कर दूँगी। 44 00:03:38,218 --> 00:03:41,471 तुम उस इमारत के आसपास भी नहीं जा सकते हो। उससे अदालत के आदेश का उल्लंघन होगा। 45 00:03:41,555 --> 00:03:43,515 माफ़ कर… कैसा आदेश? 46 00:03:43,599 --> 00:03:44,600 जाने दो। 47 00:03:45,475 --> 00:03:48,812 आपको लगता है वह ओनलीफ़ैन्स वाली बात को मेरे ख़िलाफ़ इस्तेमाल करेगा? 48 00:03:48,896 --> 00:03:50,105 ज़ाहिर है। 49 00:03:50,189 --> 00:03:53,233 उसे बोडी चाहिए भी नहीं, वह केवल कोरी धमकी दे रहा है। 50 00:03:53,317 --> 00:03:55,736 ठीक है। मार्गो, मेरे अनुभव में, 51 00:03:55,819 --> 00:03:59,114 अगर किसी को कस्टडी ना चाहिए हो, तो वे कस्टडी के लिए मुक़दमा करने की ज़हमत नहीं उठाते हैं। 52 00:03:59,198 --> 00:04:01,200 इसमें उसके पैसे खर्च होंगे, 53 00:04:01,283 --> 00:04:03,035 शायद उसका करियर भी बर्बाद हो जाए। 54 00:04:03,118 --> 00:04:05,787 मतलब, ज़ाहिर है, उसने अपनी पत्नी को बता दिया है। 55 00:04:05,871 --> 00:04:08,332 हे भगवान, यह सच में हो रहा है। 56 00:04:08,415 --> 00:04:10,250 अगर ज़रूरत पड़ी, तो मैं यह राज्य छोड़कर चली जाऊँगी। 57 00:04:11,585 --> 00:04:13,378 मैं किसी में हालत में अपने बच्चे को नहीं खोऊँगी। 58 00:04:14,880 --> 00:04:18,007 बच्चे की कस्टडी जंग ही होती है, मार्गो। 59 00:04:18,091 --> 00:04:22,053 उसमें समय लगता है। बहुत पैसे लगते हैं और वह घिनौनी होती है। 60 00:04:47,079 --> 00:04:48,080 सब ठीक है? 61 00:04:48,163 --> 00:04:50,332 क्या? हाँ। हाँ। 62 00:04:51,625 --> 00:04:54,628 ठीक है। तो, हमारे पास पूरा दिन खाली पड़ा है। 63 00:04:54,711 --> 00:04:59,466 हम बोडी को बीच पर ले जा सकते हैं या हम गाड़ी से हॉलीवुड तक जा सकते हैं, 64 00:04:59,550 --> 00:05:01,510 वह जीसीडब्ल्यू शो देख सकते हैं। 65 00:05:05,931 --> 00:05:08,058 मुझे नहीं लगता मुझे उसमें मज़ा आएगा। 66 00:05:12,980 --> 00:05:18,902 हे, याद है जब आप यहाँ रहने आए थे और आपने कहा था, 67 00:05:20,487 --> 00:05:24,992 "मैं खाना बनाता हूँ, सफाई करता हूँ। मैं बच्चे की देखभाल करूँगा।" 68 00:05:25,075 --> 00:05:29,371 और अब आप बस पूरा दिन अपने कमरे में अँधेरे में बैठे रहते हैं। 69 00:05:29,955 --> 00:05:31,999 क्या मुझे कामों की सूची दिखानी पड़ेगी? 70 00:05:32,082 --> 00:05:33,959 हाँ, निराश करने के लिए माफ़ करना। 71 00:05:34,042 --> 00:05:36,378 नहीं, आप निराश नहीं कर रहे हैं। मैं बस… मैं… 72 00:05:40,716 --> 00:05:42,134 ठीक है, जाने दीजिए। 73 00:05:45,137 --> 00:05:46,138 वह क्या है? 74 00:05:47,389 --> 00:05:48,599 यह… 75 00:05:51,185 --> 00:05:52,269 शैडोहार्ट है। 76 00:05:53,020 --> 00:05:54,771 मैं इस पर छह महीनों से काम कर रही हूँ। 77 00:06:29,848 --> 00:06:31,517 ऐसा लग रहा है जैसे आप अभी भी यहाँ रहती हैं। 78 00:06:31,600 --> 00:06:34,186 - मैं केनी के साथ रहती हूँ, तुम जानती हो। - उसे ऐतराज़ नहीं है आप इसके पैसे दे रही हैं? 79 00:06:34,269 --> 00:06:36,146 हाँ। एक नियंत्रित किराए वाली स्टोरेज की जगह? 80 00:06:36,230 --> 00:06:39,024 मॉम। नहीं, ऐसी जगहों पर लोग सेक्स करने के लिए मिलते हैं। 81 00:06:39,107 --> 00:06:41,944 यह एक स्टोरेज की जगह से सस्ता है, इसलिए यह स्टोरेज की जगह है। 82 00:06:42,027 --> 00:06:46,615 तो… हमें कुछ ऐसा चाहिए जो प्रोफ़ेशनल लगे, 83 00:06:47,991 --> 00:06:50,327 प्यारा हो और स्तनपान पर ध्यान केंद्रित करे। 84 00:06:52,412 --> 00:06:53,539 यह लो। 85 00:06:57,000 --> 00:06:58,210 क्या ख़्याल है तुम्हारा? 86 00:07:03,674 --> 00:07:05,092 तुमने कहा कि वह अमीर परिवार से है। 87 00:07:08,637 --> 00:07:13,350 मैं वादा करती हूँ कि वे हमसे ज़्यादा अमीर दिखने की कोशिश करेंगे, 88 00:07:13,433 --> 00:07:17,688 कि वे बच्चे की हमसे बेहतर परवरिश कर सकते हैं। 89 00:07:17,771 --> 00:07:20,482 ऐसा नहीं होगा। 90 00:07:21,775 --> 00:07:24,862 कोई हमसे ज़्यादा अमीर नहीं दिखेगा, ठीक है? 91 00:07:26,530 --> 00:07:29,908 अमीरी एक मानसिक स्थिति है। 92 00:07:31,034 --> 00:07:37,916 और वह और उसका अमीर परिवार भाड़ में जलकर ख़ाक हो सकते हैं। 93 00:07:43,463 --> 00:07:44,798 क्या मैं एक चीज़ कह सकती हूँ? 94 00:07:46,341 --> 00:07:47,342 क्या? 95 00:08:09,406 --> 00:08:10,616 सब कैसे हैं? 96 00:08:11,700 --> 00:08:12,743 घबराहट हो रही है। 97 00:08:13,744 --> 00:08:15,287 जैसे कि हमने बात की थी, 98 00:08:15,370 --> 00:08:19,458 वह तुम्हें आँकना चाहेगी, तुम क्या हो, तो अपने प्रति सच्ची रहना। 99 00:08:23,086 --> 00:08:26,965 केनी है। कह रहा है कि उसने तुम्हारे लिए प्रार्थना की है। 100 00:08:47,986 --> 00:08:49,530 - लिंडा। - गुड मॉर्निंग, लॉरेंस। 101 00:08:52,324 --> 00:08:54,117 हैलो। मैं मार्क गेबल हूँ। 102 00:08:55,244 --> 00:08:56,537 हाँ। 103 00:08:56,620 --> 00:08:57,955 तुम्हें दोबारा देखकर अच्छा लगा, मार्गो। 104 00:08:58,914 --> 00:09:00,082 एलिज़ाबेथ गेबल। 105 00:09:01,166 --> 00:09:02,167 आपसे मिलकर बहुत लगा। 106 00:09:02,751 --> 00:09:04,294 आपसे भी। 107 00:09:05,003 --> 00:09:08,215 हैलो। अगर सब यहाँ आ गए हैं, तो हम शुरू कर सकते हैं। 108 00:09:09,508 --> 00:09:12,344 केवल संबंधित पक्ष और उनके वकील आ सकते हैं। 109 00:09:14,012 --> 00:09:15,097 मैं संबंधित हूँ। 110 00:09:15,180 --> 00:09:16,181 मैं भी। 111 00:09:17,057 --> 00:09:20,060 केवल मिस मिलेट, मिस्टर गेबल, और उनके वकील। 112 00:09:22,020 --> 00:09:23,021 - तैयार हो? - बढ़िया। 113 00:09:23,105 --> 00:09:24,106 तुम यह कर सकती हो। 114 00:09:38,829 --> 00:09:42,624 तुम दोनों इस मध्यस्थता से क्या लक्ष्य पाना चाहते हो, वह बताने से शुरू करते हैं। 115 00:09:42,708 --> 00:09:44,251 मार्क, पहले तुम। 116 00:09:47,171 --> 00:09:50,841 मेरा लक्ष्य बोडी की पूर्ण कानूनी और भौतिक कस्टडी पाना है, 117 00:09:51,592 --> 00:09:54,636 एक माँ के रूप में मार्गो की अयोग्यता के कारण। 118 00:09:54,720 --> 00:09:56,680 और तुम्हें इसकी योग्यता पर शक क्यों है? 119 00:09:57,222 --> 00:10:02,603 तीन वजह हैं। पहली, वित्तीय कमज़ोरी। यह पहले ही मुझसे पैसे माँग चुकी है। 120 00:10:02,686 --> 00:10:05,314 दूसरी, इस समय यह अपने पिता के साथ रह रही है, जो कि एक हिंसक आदमी है 121 00:10:05,397 --> 00:10:07,316 - जिसका ड्रग्स लेने का इतिहास है। - वह हिंसक नहीं हैं। 122 00:10:07,399 --> 00:10:11,278 उन्होंने मेरा हाथ तोड़ दिया। तीसरी, यह एक सेक्स वर्कर, यानी यौनकर्मी है। 123 00:10:11,361 --> 00:10:13,739 मैं वेब कंटेंट बनाती हूँ जिसमें कुछ नग्नता है। 124 00:10:13,822 --> 00:10:16,617 - तुम पॉर्न बनाती हो। - मैं कैमरे पर सेक्स नहीं करती हूँ। 125 00:10:17,618 --> 00:10:20,162 अनुचित है। यह पूरी तरह से अनुचित है। 126 00:10:20,245 --> 00:10:22,748 मेरी क्लाइंट पर हमला और इसे परेशान किया जा रहा है। 127 00:10:22,831 --> 00:10:25,626 मैं माँग करती हूँ कि तुम अभी इसी समय यह फ़ोटो मेज़ से हटा लो। 128 00:10:29,213 --> 00:10:30,380 शुक्रिया। 129 00:10:36,678 --> 00:10:39,806 मार्गो, मुझे बताओ, तुम बोडी के लिए क्या चाहती हो? 130 00:10:39,890 --> 00:10:42,601 सबसे पहले, स्तन का दूध, जो यह नहीं दे सकता। 131 00:10:42,684 --> 00:10:44,561 या मुझे नहीं पता, शायद दे सकता है। 132 00:10:44,645 --> 00:10:46,271 क्या मतलब है? मुझे समझ में नहीं आया। 133 00:10:46,355 --> 00:10:49,942 कि मैं जनाना आदमी हूँ? ठीक है, ख़ैर, मैं जनाना नहीं हूँ, तो… 134 00:10:50,984 --> 00:10:55,656 तुम्हारे हिसाब से किस तरह की पालन-पोषण की योजना बोडी के लिए सबसे अच्छी रहेगी? 135 00:10:55,739 --> 00:11:00,619 मार्क ने उसकी परवरिश में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। मतलब, ज़रा भी नहीं। 136 00:11:01,578 --> 00:11:04,373 तो मैं जानना चाहती हूँ कि अचानक से क्या बदल गया। 137 00:11:05,249 --> 00:11:08,293 बाकी चीज़ों के अलावा, तुम्हारा अंतरिक्षीय एलियनों के साथ सेक्सुअल हरकतों का नाटक करना। 138 00:11:08,377 --> 00:11:11,755 - मैं ही वह एलियन हूँ, बेवक़ूफ़। - मार्गो। 139 00:11:13,090 --> 00:11:14,091 सब ठीक है। 140 00:11:17,469 --> 00:11:20,389 तुम्हें वाक़ई लगता है कि मैं एक अयोग्य माँ हूँ? 141 00:11:22,266 --> 00:11:23,559 सौ प्रतिशत। 142 00:11:25,269 --> 00:11:26,603 क्यों? 143 00:11:27,521 --> 00:11:29,398 तुम्हारे पास कोई पैसे नहीं हैं, कोई योजना नहीं है… 144 00:11:29,481 --> 00:11:31,692 - मेरे पास पैसे हैं। वह एक काम है! - …और तुम पॉर्न बना रही हो। 145 00:11:31,775 --> 00:11:32,943 हाँ। पॉर्न। 146 00:11:33,026 --> 00:11:34,611 क्या होगा जब बोडी बड़ा होगा? 147 00:11:34,695 --> 00:11:37,614 जब उसके दोस्तों को तुम्हारा अकाउंट मिल जाएगा और वे उसकी माँ को देखकर हस्थमैथुन करने लगेंगे? 148 00:11:37,698 --> 00:11:41,118 माफ़ करना, उससे इसकी ज़िंदगी के हर एक पहलू पर असर पड़ेगा। 149 00:11:41,201 --> 00:11:43,537 इसे कभी कोई इज़्ज़तदार नौकरी नहीं मिलेगी। 150 00:11:43,620 --> 00:11:46,164 और दूसरे रिश्तों का क्या? तुमने उसके बारे में सोचा है? 151 00:11:47,374 --> 00:11:52,629 कौन शालीन आदमी ऐसी औरत के साथ रिश्ता जोड़ना चाहेगा जो एक यौनकर्मी है? 152 00:11:52,713 --> 00:11:54,882 जिन बंदों को तुम घर लाओगी, वे किस तरह के होंगे? 153 00:11:54,965 --> 00:11:58,177 मुमकिन है कि तुम्हारे दोस्त भी यौनकर्मी ही होंगे 154 00:11:58,260 --> 00:12:00,637 और शायद घर में रहेंगे। किसे पता? कमबख़्त किसे पता है? 155 00:12:00,721 --> 00:12:03,223 मतलब, उस तरह की चीज़। 156 00:12:03,307 --> 00:12:04,975 मैं बस, पता है, 157 00:12:05,058 --> 00:12:09,271 बोडी का यह सब देखने का विचार… 158 00:12:12,316 --> 00:12:13,317 घिनौना है। 159 00:12:29,833 --> 00:12:34,171 मैं तुम्हें बता दूँ, मैंने अपने बेटे को एक अच्छा और सम्माननीय व्यक्ति बनने की परवरिश दी है। 160 00:12:39,218 --> 00:12:43,555 सच कहूँ तो, मुझे लगता है कि उसे शिकार बनाया गया था, झाँसा दिया गया था। 161 00:12:45,098 --> 00:12:46,642 क्या कहा? 162 00:12:46,725 --> 00:12:49,520 मैं समझती हूँ कि आजकल शिक्षा जगत में ऐसा होता है। 163 00:12:49,603 --> 00:12:52,773 मौक़ापरस्त स्टूडेंट प्रोफ़ेसरों को निशाना बनाते हैं। 164 00:12:56,235 --> 00:12:57,569 क्या कहा तुमने? 165 00:12:57,653 --> 00:12:59,613 खड़े होकर मुझे डराने की कोशिश मत करो। 166 00:12:59,696 --> 00:13:03,534 मैं तुम्हारी दबदबा बनाने की ज़हरीली कोशिश बर्दाश्त नहीं करूँगी। 167 00:13:04,076 --> 00:13:05,702 मैं भी खड़ी हो सकती हूँ। 168 00:13:07,538 --> 00:13:10,707 तुम्हें लगता है मेरी बेटी ने तुम्हारे बेटे को निशाना बनाया था? 169 00:13:10,791 --> 00:13:13,293 मैं बस कह रही हूँ कि ऐसा होता है। 170 00:13:13,377 --> 00:13:17,548 आजकल लड़कियाँ पूरा सेक्सुअल अनुभव लेकर कॉलेज पहुँचती हैं, 171 00:13:17,631 --> 00:13:20,175 जानती हैं कि उसे कैसे इस्तेमाल करना है। 172 00:13:22,010 --> 00:13:26,640 मैंने सोचा था कि तुम बुरी होगी, पर इतना बुरा नहीं सोचा था। 173 00:13:26,723 --> 00:13:28,225 बुराई की बात पर। 174 00:13:28,308 --> 00:13:32,729 तुम्हारी बेटी का क्या, जिसने मेरे बेटे के सामने 175 00:13:32,813 --> 00:13:34,606 कूल्हे मटकाकर उसे बहकाया था? 176 00:13:34,690 --> 00:13:36,859 मुझे यक़ीन है उसने तुमसे ही सीखा होगा। 177 00:13:37,401 --> 00:13:40,195 तुम हूटर्स में काम करती थी। तुम्हें लगता है मुझे पता नहीं है। 178 00:13:40,279 --> 00:13:43,323 पर वह बिल्कुल तुम्हारे जैसी ही घटिया निकली। 179 00:13:48,120 --> 00:13:49,746 फ़ुलर्टन पुलिस विभाग 180 00:13:51,248 --> 00:13:55,335 उसका जबड़ा टूट गया है। शायद उसे सर्जरी करवानी पड़े। 181 00:13:56,378 --> 00:13:58,714 - मैंने ग़लत फ़ैसला लिया। - हाँ। 182 00:14:00,257 --> 00:14:02,342 पर उसने मार्गो और मेरे बारे में जो चीज़ें कहीं, 183 00:14:02,426 --> 00:14:03,969 - मैं बस… मैं बस आपे से बाहर हो गई। - जान। 184 00:14:08,390 --> 00:14:13,187 मुझसे शादी करके तुमने ज़िंदगी की जैसी कल्पना की थी, लगता है तुम्हें उससे कुछ ज़्यादा मिल गया है। 185 00:14:15,981 --> 00:14:18,734 मुझे वह सब कुछ मिला है जिसके लिए मैंने हामी भरी थी। 186 00:14:21,862 --> 00:14:23,405 उन्होंने उसे मुक्का मार दिया? 187 00:14:24,364 --> 00:14:25,532 हाँ। 188 00:14:26,617 --> 00:14:27,951 मुझे जिंक्स को बताना है। 189 00:14:29,286 --> 00:14:30,329 वैसे वह हैं कहाँ? 190 00:14:31,038 --> 00:14:32,039 बाथरूम में। 191 00:14:32,122 --> 00:14:33,957 शायद सबसे लंबे समय तक ध्यान लगाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 192 00:14:34,041 --> 00:14:35,042 तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 193 00:14:35,125 --> 00:14:36,668 वह क़रीब एक घंटे से अंदर हैं। 194 00:14:37,294 --> 00:14:38,295 एक घंटे से? 195 00:14:45,093 --> 00:14:48,305 डैड! मुझे पेशाब करनी है। 196 00:14:50,766 --> 00:14:51,767 डैड? 197 00:14:55,312 --> 00:14:56,313 डैड! 198 00:15:00,609 --> 00:15:02,903 हे! हे, जिंक्स! 199 00:15:02,986 --> 00:15:03,987 डैड! 200 00:15:10,369 --> 00:15:12,996 - डैड! डैड! - हे भगवान। गज़ब। यह जैसे… 201 00:15:13,080 --> 00:15:14,081 हे भगवान! 202 00:15:15,499 --> 00:15:16,542 उठिए! 203 00:15:19,670 --> 00:15:21,713 - क्या यह मर गए हैं? - मुझे नहीं पता। 204 00:15:21,797 --> 00:15:23,215 इनकी नब्ज़ देखो! 205 00:15:25,342 --> 00:15:27,261 - हाँ। हाँ, इनकी नब्ज़ चल रही है! - ठीक है, ठीक है, ठीक है। 206 00:15:27,344 --> 00:15:28,595 हमें इन्हें उठाना पड़ेगा। 207 00:15:28,679 --> 00:15:30,389 - डैड। उठिए! - हे। हे! 208 00:15:30,472 --> 00:15:34,977 - डैड, उठिए! उठिए। उठिए! - जिंक्स! 209 00:15:35,060 --> 00:15:36,979 - डैड! उठिए! - चलो भी! 210 00:15:39,314 --> 00:15:41,191 - आपको खड़ा होना पड़ेगा। - चलिए! 211 00:15:41,275 --> 00:15:43,402 - अपने कमबख़्त पैरों पर खड़े होइए! - इन्हें उठाओ। 212 00:15:46,321 --> 00:15:50,701 - उठिए। ऐसे ही। उठिए। - मैं ठीक हूँ। 213 00:15:52,828 --> 00:15:55,038 - उठिए! चलिए भी। ऐसे ही। - हाँ, बस ऐसे ही। ऐसे ही। 214 00:15:55,122 --> 00:15:56,123 ऐसे ही। ठीक है। 215 00:15:56,206 --> 00:15:59,084 नहीं, नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं! 216 00:15:59,168 --> 00:16:00,544 - बाहर निकालिए। - अपना पैर उठाइए! 217 00:16:00,627 --> 00:16:02,629 - पैर बाहर निकालिए! चलिए, बाहर… - ऐसे ही। बस… 218 00:16:02,713 --> 00:16:03,922 अरे, नहीं, नहीं, नहीं! 219 00:16:07,301 --> 00:16:09,094 मार्ग! डटी रहो! 220 00:16:18,812 --> 00:16:19,813 चलो भी! 221 00:16:24,860 --> 00:16:25,986 तुम ठीक हो? 222 00:16:28,238 --> 00:16:30,365 मार्ग। इनकी साँस नहीं चल रही है। इनकी साँस नहीं चल रही है। 223 00:16:30,449 --> 00:16:31,491 तुम्हें सीपीआर आता है? 224 00:16:32,117 --> 00:16:34,077 - बस करो! - ठीक है, ठीक है, ठीक है। 225 00:16:38,207 --> 00:16:39,333 मार्ग! 226 00:16:40,250 --> 00:16:41,251 मार्गो! 227 00:16:42,669 --> 00:16:43,712 मार्गो! 228 00:17:50,487 --> 00:17:51,488 ठीक है। 229 00:17:59,079 --> 00:18:00,080 गाड़ी अच्छी चलाई। 230 00:18:14,887 --> 00:18:15,888 मार्गो! 231 00:18:16,763 --> 00:18:19,975 वह ठीक हैं। वह ठीक हैं। वह ठीक हैं। वह ठीक हैं। 232 00:18:20,058 --> 00:18:21,185 वह सो रहे हैं 233 00:18:21,268 --> 00:18:23,812 और ये लोग उन पर नज़र रखने के लिए उन्हें आज रात अस्पताल में रखना चाहते हैं। 234 00:18:23,896 --> 00:18:24,980 क्या हुआ था? 235 00:18:25,564 --> 00:18:29,484 जब उनकी पीठ में चोट लगी थी, उन्हें कुछ गोलियाँ दी गई थीं 236 00:18:29,568 --> 00:18:31,737 और उन्हें वे गोलियाँ देने की ज़िम्मेदारी मेरी थी, 237 00:18:31,820 --> 00:18:34,948 पर शायद मैंने ध्यान से काम नहीं किया। वह वेगस से गोलियाँ चुराते आ रहे हैं। 238 00:18:35,032 --> 00:18:36,033 दर्द की दवाइयाँ? 239 00:18:36,116 --> 00:18:38,243 नहीं, आज रात हेरोइन ली थी। 240 00:18:38,327 --> 00:18:39,369 हे भगवान। 241 00:18:39,453 --> 00:18:41,788 उन्होंने कहा कि उन्होंने एक साल से ज़्यादा से ड्रग्स नहीं लिए थे। 242 00:18:42,497 --> 00:18:44,124 वह मर सकते थे, मॉम। 243 00:18:44,208 --> 00:18:46,251 अगर मैंने उन्हें नलॉक्सोन का इंजेक्शन नहीं दिया होता। 244 00:18:46,335 --> 00:18:48,378 नलॉक्सोन? तुम्हें वह कहाँ से मिला? 245 00:18:48,462 --> 00:18:51,423 दवाई की दुकान से। मैंने ज़रूरत के समय के लिए रखा हुआ था। 246 00:18:53,091 --> 00:18:54,176 मिस मिलेट। 247 00:18:55,135 --> 00:18:56,303 उन्हें होश आ गया है। 248 00:19:19,243 --> 00:19:21,495 तुम इतने बेवक़ूफ़ कैसे हो सकते हो? 249 00:19:23,205 --> 00:19:25,290 - क्योंकि मैं हो सकता हूँ। - भगवान के लिए। 250 00:19:25,374 --> 00:19:26,375 ठीक है, मॉम। 251 00:19:29,002 --> 00:19:32,548 तुम बहुत बीमार लग रहे हो, जैसे तुम्हें तेज़ बुखार हो। क्या तुम्हें बुखार है? 252 00:19:32,631 --> 00:19:33,674 क्या इसे बुखार है? 253 00:19:34,174 --> 00:19:35,509 उन्होंने कहा कि यह सामान्य है। 254 00:19:43,267 --> 00:19:44,476 - हाय। - हाय। 255 00:19:45,018 --> 00:19:46,061 मैं ठीक हूँ। 256 00:19:46,144 --> 00:19:48,105 - यह यहाँ क्यों आई हैं? - मैंने इसे फ़ोन किया था। 257 00:19:48,188 --> 00:19:49,565 तुमने क्या लिया था? 258 00:19:52,901 --> 00:19:53,902 हेरोइन। 259 00:19:54,611 --> 00:19:58,156 जैसे ही वे मुझे यहाँ से छुट्टी देंगे, मैं ख़ुद एक मेथाडॉन क्लिनिक में भर्ती हो जाऊँगा। 260 00:19:59,575 --> 00:20:00,576 ज़रूर हो जाओगे। 261 00:20:00,659 --> 00:20:02,578 सच में। वादा करता हूँ। 262 00:20:07,332 --> 00:20:09,084 बच्चे, मुझे बहुत, बहुत अफ़सोस है। 263 00:20:11,128 --> 00:20:13,380 मैं बहुत, बहुत ख़ुश हूँ कि आप ठीक हैं। 264 00:20:18,760 --> 00:20:19,928 मार्गो, क्या मैं… 265 00:20:28,979 --> 00:20:32,149 ठीक है, तो मार्क ने धारा 730 के तहत जाँच की मांग की है, 266 00:20:32,232 --> 00:20:34,860 जिसका मतलब है कि तुम्हें एक मनोचिकित्सक से मिलना पड़ेगा 267 00:20:34,943 --> 00:20:36,862 जो बोडी के साथ तुम्हारे व्यवहार को ध्यान से देखेगा। 268 00:20:36,945 --> 00:20:39,448 मुमकिन है कि वे घर की जाँच भी करना चाहेंगे। 269 00:20:39,531 --> 00:20:40,574 ठीक है। 270 00:20:40,657 --> 00:20:44,786 ज़्यादा ज़रूरी यह है कि तुम जिंक्स को घर से बाहर करो। 271 00:20:45,787 --> 00:20:46,872 वह कहाँ जाएँगे? 272 00:20:46,955 --> 00:20:49,541 मेरा मतलब, वह तुम्हारी समस्या नहीं है। 273 00:20:50,167 --> 00:20:52,044 पर जब तक वह तुम्हारे और बोडी के साथ रहेगा, 274 00:20:52,127 --> 00:20:53,712 वह सच में एक समस्या होगी। 275 00:20:53,795 --> 00:20:55,756 तो आप मुझसे कह रही हैं कि उन्हें घर से निकाल दूँ? 276 00:20:55,839 --> 00:20:57,174 मैं तुमसे ठीक यही कह रही हूँ। 277 00:20:57,257 --> 00:20:59,384 पर उनकी ऐसा हालत नहीं है कि वह… 278 00:20:59,468 --> 00:21:01,386 मुझे परवाह नहीं है। मुझे कोई परवाह नहीं है। 279 00:21:01,470 --> 00:21:03,055 तुम 20 साल की यौनकर्मी हो। 280 00:21:03,555 --> 00:21:05,849 तुम्हारे पिता ने एक आदमी का हाथ तोड़ दिया। तुम्हारी माँ ने एक जबड़ा। 281 00:21:05,933 --> 00:21:09,019 एक ड्रग्स लेने वाले को शरण देकर तुम उसे बढ़ाना नहीं चाहोगी। 282 00:21:24,952 --> 00:21:27,871 मतलब… यह बस… यह बहुत ज़्यादा सख़्त लग रहा है। 283 00:21:27,955 --> 00:21:30,332 मतलब, उन्हें तुरंत घर से जाना होगा? 284 00:21:30,415 --> 00:21:33,544 उनके पास कोई नौकरी नहीं है, ना ही कोई सिक्योरिटी डिपॉज़िट। 285 00:21:33,627 --> 00:21:37,130 मतलब, इस राज्य में कोई किराया चुका ही नहीं सकता है। 286 00:21:37,214 --> 00:21:39,216 मतलब, वह क्या करेंगे? वे लोग क्या चाहते हैं कि वह क्या करें? 287 00:21:39,299 --> 00:21:40,634 - बस सड़क पर रहें? - जानती हूँ। 288 00:21:40,717 --> 00:21:43,470 - या बस ग़ायब हो जाएँ? - मार्गो… 289 00:21:43,554 --> 00:21:45,180 भगवान, सब… सब… सब अस्त-व्यस्त हो गया है! 290 00:21:45,264 --> 00:21:47,015 - जानती हूँ, मार्गो। मार्गो! - सब बकवास है! 291 00:21:47,099 --> 00:21:49,309 सुनो, ठीक है? जिंक्स को यहाँ से जाना होगा। 292 00:21:51,854 --> 00:21:53,772 - पर सूज़ी… - नहीं! नहीं। 293 00:21:53,856 --> 00:21:55,607 मैं उनसे बहुत प्यार करती हूँ, 294 00:21:55,691 --> 00:21:58,318 और तुम जानती हो कि वह पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा इंसान हैं। 295 00:21:59,361 --> 00:22:01,196 पर उन्होंने नशा किया। 296 00:22:01,280 --> 00:22:04,867 घर के अंदर जहाँ एक बच्चा था। बोडी के साथ, मार्गो। 297 00:22:06,577 --> 00:22:07,703 वह यहाँ नहीं रह सकते। 298 00:22:23,051 --> 00:22:25,220 हम उनके लिए इसे ठीक नहीं कर सकते हैं। 299 00:22:27,264 --> 00:22:28,765 तुम उनके लिए इसे ठीक नहीं कर सकती हो। 300 00:22:32,311 --> 00:22:33,312 जानती हूँ। 301 00:22:34,438 --> 00:22:35,480 मुझे अफ़सोस है। 302 00:23:35,749 --> 00:23:36,917 जेम्स मिलेट। 303 00:23:39,336 --> 00:23:40,337 हाँ। 304 00:23:44,007 --> 00:23:45,008 इस तरफ़ आइए। 305 00:23:45,092 --> 00:23:47,928 ऑरेंज काउंटी चिकित्सा और स्वास्थ्य लाभ 306 00:23:50,681 --> 00:23:52,474 आपने दर्द की दवाओं का दुरुपयोग कब शुरू किया? 307 00:23:53,225 --> 00:23:54,518 सन् 2004 में। 308 00:23:55,602 --> 00:23:56,728 काम में सिलसिले में चोट लगी थी। 309 00:23:57,855 --> 00:23:59,898 उसके कारण रीढ़ की हड्डी के कुछ ऑपरेशन हुए थे। 310 00:24:00,649 --> 00:24:01,984 और चोट कैसे लगी थी? 311 00:24:04,319 --> 00:24:05,404 क्या उससे फ़र्क पड़ता है? 312 00:24:05,904 --> 00:24:07,698 अगर फ़र्क नहीं पड़ता, तो मैं पूछता नहीं। 313 00:24:12,035 --> 00:24:13,161 लैरिएट टेकडाउन पैंतरे की वजह से। 314 00:24:17,124 --> 00:24:18,125 मैं रेसलिंग करता था। 315 00:24:24,548 --> 00:24:26,717 ओपिऑइड की लत 316 00:24:46,195 --> 00:24:47,321 हे, मार्ग। 317 00:24:59,416 --> 00:25:01,001 तुम पर जिंक्स का जादू चल गया 318 00:25:19,520 --> 00:25:20,604 तुम्हें याद है? 319 00:25:23,315 --> 00:25:24,483 हमेशा के लिए यादों में बसा है। 320 00:25:29,029 --> 00:25:31,448 तुम यहाँ सो सकते हो। यह डबल बेड है। 321 00:25:33,617 --> 00:25:34,785 या सोफ़े पर सो सकते हो। 322 00:25:35,619 --> 00:25:39,206 या खाली कमरे में मार्गो का पुराना गद्दा पड़ा है। 323 00:25:40,457 --> 00:25:42,084 तुम कितना सामान लाने वाले हो? 324 00:25:43,377 --> 00:25:44,753 बस कुछ डब्बे हैं। 325 00:25:45,754 --> 00:25:47,047 एक पुराना पंचिंग बैग है। 326 00:25:51,718 --> 00:25:52,928 मैं उन्हें बाद में लेने जा रहा हूँ। 327 00:25:58,433 --> 00:25:59,434 तो… 328 00:26:01,770 --> 00:26:06,024 मैं हफ़्ते में एक-आध बार यहाँ आऊँगी, 329 00:26:06,108 --> 00:26:08,235 वे कपड़े लेने के लिए जो मैं केनी के घर पर रखती हूँ। 330 00:26:08,318 --> 00:26:13,156 और मैं तुमसे एक-आध घंटे के लिए दफ़ा हो जाने की उम्मीद रखूँगी। 331 00:26:13,240 --> 00:26:14,449 समझ गया। 332 00:26:18,161 --> 00:26:20,455 कोई धूम-धड़ाका नहीं करना, ठीक है? 333 00:26:20,539 --> 00:26:22,541 रात को ज़ोर से संगीत मत बजाना। 334 00:26:23,834 --> 00:26:27,963 अगर तुमने मेरे बिल्डिंग के मैनेजर को नाराज़ कर दिया और मैंने अपनी हर महीने किराया देने की सुविधा खो दी, 335 00:26:28,797 --> 00:26:31,425 मैं अपने हाथों से तुम्हें मार डालूँगी। 336 00:26:38,724 --> 00:26:39,725 और कोई पालतू जानवर नहीं। 337 00:26:41,894 --> 00:26:42,978 कभी नहीं। 338 00:26:53,238 --> 00:26:56,450 कोई चूहा, या छिपकली भी नहीं। 339 00:27:11,924 --> 00:27:13,258 लानत है। 340 00:27:13,342 --> 00:27:16,970 मुझे यह बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। मतलब, शायैन का घर? क्या उसे साफ़ किया गया है? 341 00:27:17,054 --> 00:27:20,682 हाँ, उन्होंने सारी शराब और नींद की एम्बियन और अवसाद वाली ट्राज़ोडॉन हटा दी है। 342 00:27:20,766 --> 00:27:22,726 नेल पॉलिश और व्हिप्ड क्रीम का क्या? 343 00:27:22,809 --> 00:27:24,394 उनके कनस्तरों में नाइट्रस ऑक्साइड होती है। 344 00:27:24,478 --> 00:27:27,481 और एयर डस्टर, नशा महसूस करने के लिए उन्हें सूँघा जा सकता है। 345 00:27:27,564 --> 00:27:30,609 और जायफल भी, बहुत ज़्यादा खाने से भ्रम पैदा हो सकते हैं। 346 00:27:30,692 --> 00:27:33,070 खाँसी का सिरप, हैंड सैनिटाइज़र, सफाई वाले द्रव्य… 347 00:27:33,153 --> 00:27:35,155 - गज़ब। - मैंने तुम्हारी माँ के उत्पाद सूंघे हैं। 348 00:27:35,239 --> 00:27:36,990 उसके आसपास रहने से ही नशा हो सकता है। 349 00:27:38,825 --> 00:27:39,826 सूज़ी का कॉल 350 00:27:39,910 --> 00:27:41,745 - वह वहाँ रहने कब जा रहा है? - इनके पास चाबियाँ हैं 351 00:27:41,828 --> 00:27:43,747 और हम अभी इनका सामान लाने जा रहे हैं। 352 00:27:43,830 --> 00:27:46,375 - फिर यह घर से चला जाएगा। - कूड़े की तरह। 353 00:27:46,458 --> 00:27:48,544 मुझे तुम पर कोई दया नहीं आ रही है, जिंक्स। 354 00:27:48,627 --> 00:27:49,711 जानता हूँ। 355 00:27:52,548 --> 00:27:54,216 अपनी वज़न वाली बेल्ट मत भूलिएगा। 356 00:27:54,299 --> 00:27:55,300 नहीं भूलूँगा। 357 00:27:55,384 --> 00:27:56,718 बहुत सारे बक्से हैं। 358 00:27:56,802 --> 00:27:57,845 मुझे पता है। 359 00:28:03,809 --> 00:28:05,185 डैड, सब ठीक है। 360 00:28:10,023 --> 00:28:13,026 पर मुझे आपकी चाबी चाहिए। 361 00:28:28,250 --> 00:28:29,251 मैंने तुम्हें फ़ोन करने की कोशिश की थी। 362 00:28:30,335 --> 00:28:31,587 क्या हो रहा है? 363 00:28:31,670 --> 00:28:32,838 मार्गो मिलेट? 364 00:28:33,547 --> 00:28:34,548 यह क्या है? 365 00:28:34,631 --> 00:28:37,384 मैं बाल रक्षा विभाग से क्लॉडेट गेट्स हूँ। 366 00:28:37,467 --> 00:28:39,761 और मेरा नाम टोबी फ़्रांसिस है। मैं एक जन स्वास्थ्य नर्स हूँ। 367 00:28:40,929 --> 00:28:43,515 रुकिए, आप अभी घर की जाँच के लिए आए हैं? 368 00:28:44,099 --> 00:28:46,852 हम यहाँ बोडी की सुरक्षा सुनिश्चित करने आए हैं। 369 00:28:48,395 --> 00:28:49,605 उस कस्टडी वाले मुक़दमे के लिए? 370 00:28:49,688 --> 00:28:53,483 नहीं। आपका कस्टडी का मुक़दमा भी चल रहा है? 371 00:28:54,067 --> 00:28:57,613 इन्होंने कहा कि अगर मैंने इन्हें अंदर नहीं आने दिया, तो ये बोडी को ले जाएँगे, उसे रात में अपने पास रखेंगे। 372 00:29:01,408 --> 00:29:03,452 - आप लोग कमबख़्त हैं कौन? - आराम से। 373 00:29:03,535 --> 00:29:05,120 क्या आप सच में… आपको बस ऐसे ही आ जाने की अनुमति है? 374 00:29:05,204 --> 00:29:07,456 - ये बाल रक्षा विभाग से हैं। - आप कौन हैं, सर? 375 00:29:07,539 --> 00:29:10,292 मैं इसका पिता हूँ और इसका नाना। 376 00:29:10,876 --> 00:29:14,129 - और आप यहाँ रहते हैं? - हाँ, रहता था। रहता था। अब मैं यहाँ से जा रहा हूँ। 377 00:29:15,214 --> 00:29:17,841 आपके सवाल के जवाब में, हम ऐसे ही आ सकते हैं। 378 00:29:18,467 --> 00:29:20,135 हम सरकारी एजेंसी से हैं। 379 00:29:20,219 --> 00:29:21,887 एक शिकायत दर्ज़ करवाई गई है। 380 00:29:22,888 --> 00:29:25,641 जब हमें किसी बच्चे की सुरक्षा के बारे में चिंता होती है, 381 00:29:25,724 --> 00:29:27,434 हम ठीक यही करते हैं। 382 00:29:27,518 --> 00:29:28,644 हम पहुँच जाते हैं। 383 00:29:31,230 --> 00:29:32,231 शिकायत किसने की थी? 384 00:29:33,815 --> 00:29:35,150 वह गोपनीय है। 385 00:29:38,862 --> 00:29:39,863 लेस को फ़ोन कीजिए। 386 00:29:39,947 --> 00:29:41,031 लेस कौन है? 387 00:29:41,114 --> 00:29:42,157 मेरी वकील। 388 00:29:42,950 --> 00:29:46,787 देखिए, आज की जाँच के बाद, हम एक रिपोर्ट लिखेंगे। 389 00:29:46,870 --> 00:29:49,998 अब, या तो आप सहयोग कर सकती हैं या हम जज के पास जाकर 390 00:29:50,082 --> 00:29:52,292 वारंट निकलवा सकते हैं, और पुलिस के साथ वापस आ सकते हैं। 391 00:29:55,087 --> 00:29:58,173 क्या… तो आ…आप क्या चाहते हैं कि मैं अभी क्या करूँ? 392 00:29:58,799 --> 00:30:01,635 हम बच्चे की जाँच करना चाहते हैं और घर को देखना चाहते हैं। 393 00:30:04,763 --> 00:30:06,223 मुझे पहले उनसे बात करने दीजिए। 394 00:30:10,477 --> 00:30:11,979 - वह फ़ोन नहीं उठा रही है। - बढ़िया। 395 00:30:12,604 --> 00:30:14,898 मार्गो, सुनो। ये लोग कोई रियायत नहीं बरतते हैं। 396 00:30:14,982 --> 00:30:17,526 अगर उन्हें लगता है कि किसी नाबालिग की कुशलता ख़तरे में है… 397 00:30:17,609 --> 00:30:18,944 वे मुझे बता नहीं रहे हैं कि शिकायत किसने की थी। 398 00:30:19,027 --> 00:30:21,530 मुझे यक़ीन है वह मार्क ने की होगी, ताकि एक नकारात्मक रिपोर्ट लिखवा सके। 399 00:30:21,613 --> 00:30:23,490 - सत्यानाश। मैं उसका ख़ून कर दूँगी। - सुनो… 400 00:30:23,574 --> 00:30:26,577 तुम्हारा इकलौता लक्ष्य यही है कि वे लोग यहाँ से 401 00:30:26,660 --> 00:30:28,704 यह सोचते हुए जाएँ कि बोडी सुरक्षित है और उसका ध्यान रखा जा रहा है, 402 00:30:28,787 --> 00:30:31,290 और वह करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि हम सहयोग करें। 403 00:30:31,373 --> 00:30:33,750 तुम अच्छी माँ हो। तुम्हारे पास छुपाने को कुछ नहीं है। 404 00:30:33,834 --> 00:30:35,169 हाँ, मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं है। 405 00:30:36,420 --> 00:30:40,507 बस कीजिए। बस रहने दीजिए। मैं अभी आपसे बात नहीं कर सकती। नहीं कर सकती। 406 00:30:48,599 --> 00:30:49,892 ठीक है, मुझे मंज़ूर है। 407 00:30:50,976 --> 00:30:53,729 आप बोडी की और घर की जाँच कर सकते हैं। 408 00:30:54,813 --> 00:30:56,023 हम कहाँ से शुरू करें? 409 00:30:56,106 --> 00:30:57,524 बस हमें घर दिखाओ। 410 00:30:57,608 --> 00:31:00,402 पर अगर ऐसा कुछ भी है जो हमें पता होना चाहिए, तो वह हमें अभी बता दो। 411 00:31:08,952 --> 00:31:12,080 इससे पहले कि आप घर की तलाशी लें, मैं स्पष्ट बता दूँ 412 00:31:13,582 --> 00:31:15,292 कि मैंने अतीत में ड्रग्स लिए हैं। 413 00:31:16,376 --> 00:31:17,711 मैं काफ़ी समय से नशा मुक्त हूँ, 414 00:31:17,794 --> 00:31:20,839 पर दुर्भाग्यवश, मैं फिसल गया, 415 00:31:20,923 --> 00:31:22,799 इसीलिए मैं यहाँ से निकलने की तैयारी कर रहा हूँ। 416 00:31:23,926 --> 00:31:26,637 मैं एक मेथाडॉन प्रोग्राम में भी भर्ती हुआ हूँ। 417 00:31:26,720 --> 00:31:30,224 यह पुनः शुरुआत कब हुई? 418 00:31:30,807 --> 00:31:31,808 कल। 419 00:31:34,394 --> 00:31:38,774 और वह यहाँ हुई थी, इसीलिए आपको यह जगह थोड़ी अस्त-व्यस्त लग सकती है। 420 00:31:40,484 --> 00:31:41,527 पर… 421 00:31:42,528 --> 00:31:46,281 मेरी बेटी के आग्रह पर अब मैं इस घर का सदस्य नहीं हूँ। 422 00:31:50,869 --> 00:31:51,870 शुक्रिया। 423 00:31:53,539 --> 00:31:55,040 चलो बेडरूमों से शुरुआत करते हैं। 424 00:31:55,666 --> 00:31:56,792 ठीक है। 425 00:32:08,428 --> 00:32:09,429 चलिए यहाँ से शुरू करें। 426 00:32:10,097 --> 00:32:11,265 यह किसका कमरा है? 427 00:32:11,348 --> 00:32:12,432 मेरा है। 428 00:32:12,516 --> 00:32:13,517 ठीक है। 429 00:32:15,894 --> 00:32:17,521 मुझे इसका डायपर बदलने की ज़रूरत है। 430 00:32:18,146 --> 00:32:19,481 आप इसका डायपर कहाँ बदलती हैं? 431 00:32:19,565 --> 00:32:20,607 मेरे कमरे में। 432 00:32:22,150 --> 00:32:24,152 चलिए। इससे मुझे देखने का अवसर मिलेगा। 433 00:32:42,588 --> 00:32:45,674 ठीक है। ठीक है। 434 00:32:47,509 --> 00:32:48,552 ये इसके खिलौने हैं? 435 00:32:49,803 --> 00:32:52,055 मेरे पास और भी हैं। बस… रुकिए। 436 00:32:52,890 --> 00:32:56,768 यह लीजिए। मुझे पता नहीं अगर ये बहुत ज़्यादा हैं, या बहुत कम हैं, या… 437 00:33:00,147 --> 00:33:02,482 आप जारी रख सकती हैं। मुझे देखने की ज़रूरत है। 438 00:33:15,871 --> 00:33:19,583 आओ, बच्चे। ठीक है। 439 00:33:34,515 --> 00:33:35,516 वह क्या है? 440 00:33:35,599 --> 00:33:36,892 डायपर रैश है। 441 00:33:39,186 --> 00:33:41,188 सच में केवल डायपर रैश है। 442 00:33:41,271 --> 00:33:44,691 इसके लिए मैं इस बूड्रोस बट पेस्ट का इस्तेमाल कर रही हूँ। 443 00:33:44,775 --> 00:33:45,776 इससे फायदा हो रहा है। 444 00:33:49,571 --> 00:33:53,617 ठीक है, यह देखो। लगभग हो गया। 445 00:34:01,750 --> 00:34:02,751 आप फ़ोटो खींचती हैं। 446 00:34:03,377 --> 00:34:04,795 प्रोफ़ेशनल स्तर पर नहीं। 447 00:34:05,420 --> 00:34:06,421 अच्छे उपकरण हैं। 448 00:34:06,505 --> 00:34:08,549 हाँ, मुझे मेरे शौक पर गर्व है। 449 00:34:09,299 --> 00:34:11,760 और यह मार्गो के काम से संबंधित है? 450 00:34:14,221 --> 00:34:16,348 ओनलीफ़ैन्स मॉडल का उसका काम? 451 00:34:21,353 --> 00:34:23,730 तो मेरे हिसाब से बोडी के पिता ने यह शिकायत दर्ज़ करवाई थी। 452 00:34:26,275 --> 00:34:29,402 क्या आप उसके कंटेंट के बारे में मुझे कुछ बता सकती हैं? 453 00:34:32,155 --> 00:34:33,614 बस यह कि वह गैर-कानूनी नहीं है। 454 00:34:46,003 --> 00:34:47,545 तो यहाँ सब कैसा चल रहा है? 455 00:34:47,629 --> 00:34:48,630 सब ठीक है। 456 00:34:49,297 --> 00:34:50,591 तो आपका काम हो गया है? 457 00:34:50,674 --> 00:34:53,719 अभी नहीं। हमें आप तीनों का ड्रग टेस्ट करवाना है। 458 00:34:53,802 --> 00:34:54,803 क्या? 459 00:34:54,887 --> 00:34:57,264 अगर घर में कोई सदस्य ड्रग्स लेता है, तो यह सामान्य प्रक्रिया है। 460 00:34:57,347 --> 00:34:58,932 अब मैं यहाँ नहीं रहता हूँ। 461 00:34:59,016 --> 00:35:02,144 फिर भी, हमें आप तीनों के पेशाब के नमूने चाहिए। 462 00:35:04,229 --> 00:35:05,564 यह अनिवार्य है, 463 00:35:05,647 --> 00:35:08,483 और इनके नतीजे हमारी जाँच में शामिल किए जाएँगे। 464 00:35:09,318 --> 00:35:11,028 आप पहले देना चाहेंगे? 465 00:36:30,107 --> 00:36:32,109 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू