1 00:00:02,586 --> 00:00:04,379 यही हमारा घर है। 2 00:00:05,047 --> 00:00:09,176 तारों, गैस और धूल का एक विशाल संग्रह। 3 00:00:09,259 --> 00:00:11,595 दूधिया रोशनी की एक सर्पिल पट्टी। 4 00:00:12,304 --> 00:00:13,847 इसके भीतर कई रहस्य छुपे हुए हैं। 5 00:00:14,973 --> 00:00:17,100 हमारे शरीर भी उन्हीं परमाणुओं... 6 00:00:17,184 --> 00:00:18,185 डेटन, ओहायो 1981 7 00:00:18,268 --> 00:00:21,396 ...और अणुओं से बने हैं जो अरबों साल पहले जन्मे 8 00:00:21,480 --> 00:00:23,565 तारों के हृदयों में बने थे। 9 00:00:24,942 --> 00:00:27,903 हम तारों के ही अंश से बने हैं। 10 00:00:28,779 --> 00:00:32,658 हम सब मिलकर ही ब्रह्मांड हैं। 11 00:00:32,741 --> 00:00:34,076 प्राइस केहिल। 12 00:00:35,160 --> 00:00:36,703 प्राइस केहिल। 13 00:00:39,164 --> 00:00:40,624 तुम्हारे पिता आए हैं। 14 00:00:42,668 --> 00:00:45,963 मुख्य कार्यालय 15 00:01:01,186 --> 00:01:02,396 तुम्हारी दादी नहीं रहीं। 16 00:01:13,490 --> 00:01:15,617 तुम रोने में माहिर होते जा रहे हो, दोस्त। 17 00:01:15,701 --> 00:01:18,829 मुझे तो ऐसा लगने लगा था कि तुम्हें सच में स्कूल छोड़कर जाना बुरा लग रहा है। 18 00:01:20,831 --> 00:01:22,791 हम ब्रह्मांड के बारे में पढ़ रहे थे। 19 00:01:24,126 --> 00:01:26,295 फिर तो मैं तुम्हें वहाँ से जितनी जल्दी निकाल पाता, अच्छा था, 20 00:01:26,378 --> 00:01:27,379 क्योंकि मुझे तुम्हारा नहीं पता, 21 00:01:27,462 --> 00:01:30,924 लेकिन ब्रह्मांड की विशालता से मुझे तो सिहरन होने लगती है। 22 00:01:31,008 --> 00:01:32,593 मुझे विज्ञान पसंद है। 23 00:01:41,226 --> 00:01:46,440 मैं गाड़ी मोड़ लूँगा, इसी समय, अभी के अभी, अगर तुम सच में यही चाहते हो। 24 00:01:46,982 --> 00:01:50,402 मैंने तो सोचा था कि मैं तुम्हें अपने डैड के साथ थोड़ी मस्ती करने का मौका देकर तुम्हें सरप्राइज़ दे रहा हूँ। 25 00:01:51,028 --> 00:01:52,237 कैसी मस्ती? 26 00:01:52,779 --> 00:01:56,491 तुम्हें वे छुट्टियाँ याद हैं जब हम जेनीवा झील पर घूमने गए थे? 27 00:01:57,326 --> 00:01:58,327 हाँ। 28 00:01:58,410 --> 00:02:01,455 पता है गोल्फ़ के उस एक राउंड से उस पूरी ट्रिप का खर्चा निकल आया था। 29 00:02:01,538 --> 00:02:02,539 पूरी ट्रिप का। 30 00:02:02,623 --> 00:02:06,418 तुम्हारे पास भगवान का दिया हुआ हुनर है, बेटा, और दिमाग भी, सच में। 31 00:02:06,502 --> 00:02:08,586 मैं लोगों से झूठी बातें नहीं करता, मैं सच कह रहा हूँ। 32 00:02:10,589 --> 00:02:14,092 पता नहीं, शायद मैं उस जादू को बस थोड़ा फिर से जीना चाहता था। 33 00:02:15,802 --> 00:02:16,803 एक राउंड? 34 00:02:19,014 --> 00:02:20,182 यह हुई ना मेरे बेटे वाली बात। 35 00:02:20,265 --> 00:02:22,643 तुम चाहते हो कि हम तुम्हारे और एक दस साल के बच्चे के खिलाफ़ खेलें? 36 00:02:22,726 --> 00:02:24,186 नौ होल। 37 00:02:24,269 --> 00:02:25,687 बेस्ट बॉल खेलेंगे। 38 00:02:25,771 --> 00:02:27,439 रहने दो, दोस्त, हम तुम्हारे पैसे नहीं लेना चाहते। 39 00:02:27,523 --> 00:02:29,566 मेरा मतलब, यह एक छोटा बच्चा है, हद कर रहे हो। 40 00:02:29,650 --> 00:02:33,487 बुरा मत मानिएगा, पर मैं आपको धूल चटा सकता हूँ, डॉ. करोड़पति। 41 00:02:33,570 --> 00:02:36,031 - धत्। - ठीक है, बस, बेटा। 42 00:02:36,865 --> 00:02:39,493 तो, क्या सोचा है? 43 00:02:41,578 --> 00:02:43,872 ठीक है, आज के खेल की गति बनाए रखते हैं, दोस्तो। 44 00:02:43,956 --> 00:02:45,541 तुम्हारे पास 2,000 हैं? 45 00:02:46,250 --> 00:02:47,543 बेशक मेरे पास 2,000 हैं। 46 00:02:51,839 --> 00:02:53,382 तो, देखते हैं। हाँ। 47 00:02:54,132 --> 00:02:55,175 दो हज़ार। 48 00:02:55,676 --> 00:02:56,969 ठीक है, चलो फिर शुरू करते हैं। 49 00:02:57,052 --> 00:02:58,512 पहले तुम्हारी बारी है, छोटे उस्ताद। 50 00:03:05,477 --> 00:03:06,687 बाप रे। 51 00:03:06,770 --> 00:03:08,313 - देखो, कितना ज़बरदस्त है। - भगवान। 52 00:03:08,397 --> 00:03:09,940 आज का दिन अच्छा रहेगा। 53 00:03:11,400 --> 00:03:14,069 यूएस ओपन इस दुनिया का सबसे मुश्किल गोल्फ़ टूर्नामेंट है। 54 00:03:14,152 --> 00:03:18,532 यह आपकी परीक्षा लेता है, आपकी कमज़ोरियों को सामने लाता है और आपके खेल की हर कमी को उजागर कर देता है। 55 00:03:19,116 --> 00:03:24,913 और सिल्वर पाइन्स के साथ, यूएसजीए ने अपनी अब तक की सबसे कठिन चुनौती तैयार की है। 56 00:03:24,997 --> 00:03:26,456 मान लो तुमने अच्छी ड्राइव भी मारी, 57 00:03:26,540 --> 00:03:29,293 फिर भी बॉल को घास वाले छोटे हिस्से तक पहुँचाने में तुम्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। 58 00:03:29,376 --> 00:03:30,669 सही कहा, डैड। 59 00:03:30,752 --> 00:03:31,753 आप यहाँ आकर बैठना चाहेंगे? 60 00:03:35,716 --> 00:03:38,510 उनका मतलब है कि यह कोर्स बहुत लम्बा है। 61 00:03:38,594 --> 00:03:40,846 पूरे 7,913 गज का। 62 00:03:40,929 --> 00:03:44,016 यहाँ कोई भी मौका बनाने के लिए, तुम्हारी ड्राइव शुरुआत से ही तोप जैसी ज़बरदस्त होनी चाहिए। 63 00:03:44,099 --> 00:03:45,976 और प्राइस, तुम्हारे पास तोप नहीं है। 64 00:03:46,560 --> 00:03:47,644 उसने भी यही कहा था। 65 00:03:47,728 --> 00:03:49,521 मैंने तुम्हारे डव के आँकड़े निकाले हैं। 66 00:03:49,605 --> 00:03:52,691 तुमने 14 ड्राइव और 18 आयरन शॉट खेले। 67 00:03:53,233 --> 00:03:56,403 दूरी और बॉल की रफ़्तार, दोनों के मामले में सभी टूर के औसत से नीचे थे। 68 00:03:56,486 --> 00:03:58,155 फिर भी इसने 61 स्कोर किया था। 69 00:03:58,238 --> 00:04:00,991 ऐसे कोर्स पर जिसे मशहूर हस्तियों और अमीर लोगों को अपने बारे में अच्छा महसूस कराने के लिए 70 00:04:01,074 --> 00:04:02,242 तैयार किया गया है। 71 00:04:02,326 --> 00:04:03,869 तो, रुको, तुम कह रही हो कि हमारा काम तमाम है? 72 00:04:03,952 --> 00:04:05,579 नहीं, वह ऐसा नहीं कह रही है। 73 00:04:05,662 --> 00:04:07,748 हमारा काम तमाम नहीं हुआ। हमारा काम तमाम नहीं हो सकता। 74 00:04:07,831 --> 00:04:09,208 है ना? तुम ऐसा तो नहीं कह रही हो? 75 00:04:09,291 --> 00:04:11,335 ज़रूरी नहीं। 76 00:04:11,418 --> 00:04:14,880 जिसने भी कभी ओपन जीता है, उसने एक काम ज़रूर किया है। 77 00:04:14,963 --> 00:04:16,089 उसने ज़्यादा जोखिम नहीं उठाया। 78 00:04:16,173 --> 00:04:20,052 अगर तुम्हें ओपन जीतना है, तो तुम्हें होल दस, 13, और 18 पर 79 00:04:20,886 --> 00:04:26,308 इसके बिल्कुल उलट करना होगा। 80 00:04:26,975 --> 00:04:28,143 क्या मतलब है तुम्हारा? 81 00:04:28,227 --> 00:04:30,062 इसका मतलब है कि मुझे कोर्स को छोटा करना होगा। 82 00:04:30,687 --> 00:04:35,067 हम बिना फावड़ा चलाए कोर्स में से 600 गज कम कर देंगे। 83 00:04:35,609 --> 00:04:36,610 सही पकड़ा। 84 00:05:05,305 --> 00:05:07,683 स्टिक 85 00:05:18,360 --> 00:05:22,239 अड़सठ प्रतिशत जेन-ज़ी पुरुष त्वचा की देखभाल के लिए नियमित रूटीन अपनाते हैं। 86 00:05:22,322 --> 00:05:25,742 सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में यह सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला वर्ग है। 87 00:05:25,826 --> 00:05:29,204 डेविड बैकहम, द रॉक, केली स्लेटर, इन सभी की अपनी स्किन केयर लाइन हैं। 88 00:05:29,288 --> 00:05:31,498 लेकिन वे उम्रदराज़ हैं, सान्टी नहीं। 89 00:05:32,249 --> 00:05:34,626 उसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, उसके कंटेन्ट से लोग ज़्यादा जुड़ते हैं। 90 00:05:34,710 --> 00:05:37,754 वह जवान है, खूबसूरत है, आत्मविश्वास से भरा है। 91 00:05:37,838 --> 00:05:40,090 और उस लड़के के चेहरे पर एक भी रोमछिद्र नज़र नहीं आता। 92 00:05:40,174 --> 00:05:41,175 तो हम एक सिग्नेचर लाइन बनाएँगे। 93 00:05:41,258 --> 00:05:42,885 लॉफ़्ट स्किन केयर सैन्टिएगो व्हीलर 94 00:05:44,261 --> 00:05:45,596 सिर्फ़ प्रचार ही नहीं। 95 00:05:45,679 --> 00:05:47,097 साझेदारी। कम्पनी में हिस्सेदारी। 96 00:05:47,723 --> 00:05:50,601 लम्बे समय का मुनाफ़ा, जो बिक्री से जुड़ा होगा। 97 00:05:51,602 --> 00:05:52,936 "ना चिपचिप, ना चमक। 98 00:05:53,020 --> 00:05:54,980 बस ज़रूरत से हिसाब से नमी।" 99 00:05:56,190 --> 00:05:58,692 "जलन से बचाए, बर्डी के लिए तैयार रखे।" 100 00:06:00,319 --> 00:06:02,029 यह कमबख्त शानदार है। उन्हें यह बहुत पसंद आएगा। 101 00:06:02,112 --> 00:06:05,199 - सच में? - अरे! हाँ! यह एकदम सही है। 102 00:06:05,282 --> 00:06:06,325 मिट्सी ने क्या कहा? 103 00:06:10,495 --> 00:06:11,496 सच में? 104 00:06:11,580 --> 00:06:12,706 - आप लोग अभी भी बात नहीं कर रहे? - एह? 105 00:06:12,789 --> 00:06:14,583 मैंने ही उससे कहा था कि मुझे ब्रेक चाहिए। 106 00:06:14,666 --> 00:06:17,211 अब मैं यूँ ही फ़ोन उठाकर यह तो नहीं कह सकती, "ओए। 107 00:06:17,294 --> 00:06:19,755 ब्रेक को थोड़ा रोक देते हैं। क्या तुम मेरी पिच सुनोगे?" 108 00:06:19,838 --> 00:06:22,966 आपने उनसे बस थोड़ा दूर रहने को कहा है, एलेना, उनके खिलाफ़ पुलिस में शिकायत नहीं की है। 109 00:06:23,050 --> 00:06:24,134 आपको उनकी याद आ रही है। 110 00:06:25,385 --> 00:06:26,553 नहीं, मैं नहीं कर सकती। 111 00:06:27,429 --> 00:06:28,680 आपको उन्हें फ़ोन करना चाहिए। 112 00:06:33,227 --> 00:06:35,312 हे, दोस्त। यह... 113 00:06:35,395 --> 00:06:38,273 क्या यह रिकार्ड हो रहा है? उम्मीद है यह रिकार्ड हो रहा है। 114 00:06:38,357 --> 00:06:40,651 धत्। खैर, मैं बोलता जाता हूँ। 115 00:06:40,734 --> 00:06:44,279 "द श्वाब" को लेकर तनाव मत लेना, ठीक है? 116 00:06:44,863 --> 00:06:47,824 कभी ना कभी हर कोई कट से बाहर रह जाता है। यह खेल का हिस्सा है। 117 00:06:47,908 --> 00:06:51,370 बस शांत रहो, अपना खेल खेलो, तुम यह कर सकते हो, 118 00:06:51,453 --> 00:06:53,247 मैं तुम्हारे बारे में सोच रहा हूँ, और... 119 00:06:53,914 --> 00:06:56,792 - अरे! - जल्दी बात करते हैं, जब भी तुम्हारा मन करे। 120 00:07:00,045 --> 00:07:01,213 - यार। - वह... 121 00:07:01,296 --> 00:07:02,589 - हाँ? - यह देखो। 122 00:07:03,173 --> 00:07:04,466 एवरकॉर्प। 123 00:07:04,550 --> 00:07:06,635 वे कम उम्र के ग्राहकों तक पहुँच बनाना चाहते हैं। 124 00:07:06,718 --> 00:07:09,137 अब घुटनों पर ब्रेस पहने बूढ़े लोग उनके विज्ञापनों में नहीं होंगे। 125 00:07:09,221 --> 00:07:11,640 उन्हें युवा जोश और आत्मविश्वास चाहिए। 126 00:07:11,723 --> 00:07:12,850 - तुम। - सच में? 127 00:07:12,933 --> 00:07:14,184 हाँ, वे तुम्हारे साथ काम करना चाहते हैं। 128 00:07:14,268 --> 00:07:18,647 उन्होंने केंड्रिक लमार देखने और बाकी की बातें तय करने के लिए अगस्त में हमें मायामी बुलाया है। 129 00:07:18,730 --> 00:07:19,731 सच बताओ! 130 00:07:19,815 --> 00:07:22,442 - हाँ, भाई। उन्हें तुम्हारा लुक बहुत पसंद है। - क्या? 131 00:07:23,151 --> 00:07:24,444 अब तरक्की शुरू हो रही है, दोस्त। 132 00:07:27,614 --> 00:07:30,284 हे, लेकिन एक चीज़ के बारे में मुझे तुमसे बात करनी है। 133 00:07:31,076 --> 00:07:32,119 छोटी सी बात है। 134 00:07:32,911 --> 00:07:34,162 तुम्हारी कैडी। 135 00:07:35,414 --> 00:07:36,707 - ज़ीरो? - ज़ीरो। 136 00:07:37,291 --> 00:07:39,668 देखो, मुझे पता है तुम दोनों काफ़ी करीब हो। 137 00:07:40,711 --> 00:07:44,339 लेकिन, सान्टी, अब तुम एक पेशेवर गोल्फ़र हो। 138 00:07:44,423 --> 00:07:45,799 तुम्हें एक पेशेवर कैडी की ज़रूरत है। 139 00:07:51,889 --> 00:07:52,931 ठीक है। 140 00:07:53,891 --> 00:07:58,312 सिल्वर पाइन्स एक ऐसा राक्षस है जिसे हमें छोटा करके काबू में करना होगा, दोस्तो। 141 00:07:59,104 --> 00:08:02,357 मेरा मतलब, यहाँ कोई आसान होल नहीं है। 142 00:08:02,441 --> 00:08:04,067 राहत की कोई गुंजाइश नहीं है। 143 00:08:04,693 --> 00:08:07,821 मेरे डैड कहा करते थे कि यहाँ के फ़ेयरवे किसी नन के अंडरवियर से भी ज़्यादा तंग हैं। 144 00:08:07,905 --> 00:08:08,906 कोर्स सिल्वर पाइन्स 145 00:08:08,989 --> 00:08:11,325 लेकिन मुद्दा यह है कि सिल्वर पाइन्स एक बेहद पेचीदा जगह है। 146 00:08:11,408 --> 00:08:13,952 और उसमें सबसे ज़्यादा पेचीदा नम्बर दस का होल है। 147 00:08:14,703 --> 00:08:15,954 - मिट्स। - हाँ। 148 00:08:16,038 --> 00:08:18,749 पार पाँच होल, जो आगे जाकर बाएँ मुड़ता है। 149 00:08:18,832 --> 00:08:21,585 - कुल 593 गज। - बहुत खूब। 150 00:08:21,668 --> 00:08:24,087 प्राइस, तुम्हारी ड्राइव बॉल को हवा में ज़्यादा दूर तक नहीं ले जा पाती। 151 00:08:24,171 --> 00:08:25,839 तो, जब तुम नम्बर दस के होल पर पहुँचोगे, 152 00:08:25,923 --> 00:08:29,218 तुम्हें फ़ेयरवे को नज़रअंदाज़ करके बॉल को वहाँ पहुँचाना होगा। 153 00:08:29,301 --> 00:08:31,220 इससे तुम्हारा अगला शॉट 106 गज छोटा हो जाएगा, 154 00:08:31,303 --> 00:08:35,640 उन बेहद कम उम्र के, युवा धुरंधरों की तुलना में। 155 00:08:35,724 --> 00:08:39,561 हाँ, हाँ। लेकिन ऐसा करने के लिए, इसे टूर के सबसे घने पेड़ों के बीच में से बॉल निकालनी पड़ेगी। 156 00:08:40,562 --> 00:08:41,647 बिल्कुल। 157 00:08:41,730 --> 00:08:44,107 पर इसी वजह से सिल्वर पाइन्स में लोग सुरक्षित खेल खेलना चुनते हैं, 158 00:08:44,191 --> 00:08:46,193 क्योंकि एक बार उसमें फँस गए, तो निकलने का कोई रास्ता नहीं है। 159 00:08:46,276 --> 00:08:49,738 हाँ। लेकिन इसमें ताकत की जो कमी है, यह उसकी भरपाई बॉल पर नियंत्रण करके करता है। 160 00:08:49,821 --> 00:08:51,740 इसके शॉट का फैलाव और बॉल को हवा में घुमाने की क्षमता, 161 00:08:51,823 --> 00:08:53,408 दोनों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बराबर हैं। 162 00:08:53,492 --> 00:08:55,494 - रुको, क्या... यह तो तारीफ़ है। - हाँ। 163 00:08:55,577 --> 00:08:56,745 सुनकर अच्छा लगा, शुक्रिया। 164 00:08:56,828 --> 00:08:59,164 हाँ, हमें अपनी खूबियों के हिसाब से खेलना होगा। 165 00:08:59,248 --> 00:09:00,332 चाहे वे कितनी ही कम क्यों ना हों। 166 00:09:00,415 --> 00:09:02,459 ठीक है, उसे आठ नम्बर वाला क्लब दो। 167 00:09:03,210 --> 00:09:04,253 चलो, प्राइस। 168 00:09:04,336 --> 00:09:05,587 ठीक है, शुरू करते हैं। 169 00:09:09,591 --> 00:09:15,347 उस गैप के बीच से एक छोटा सा कट शॉट खेलो और फिर बॉल को उसी स्तर पर रोक दो। 170 00:09:15,430 --> 00:09:17,266 चूक गए तो बॉल पानी में चली जाएगी। 171 00:09:17,349 --> 00:09:22,312 ठीक है। बॉल पानी में नहीं जानी चाहिए, तो छोटा सा कट शॉट मारना है, उसी स्तर पर रोकना है। 172 00:09:22,813 --> 00:09:24,648 हाँ। चलो, तुम यह कर सकते हो। 173 00:09:28,819 --> 00:09:30,654 कोई बात नहीं। फिर से मारो। 174 00:09:34,241 --> 00:09:35,325 फिर से कोशिश करो। 175 00:09:36,952 --> 00:09:38,287 कूल्हों पर ध्यान दो। 176 00:09:39,162 --> 00:09:40,414 कूल्हे। प्राइस, कूल्हे। 177 00:09:40,497 --> 00:09:41,582 ठीक है। 178 00:09:43,792 --> 00:09:45,210 अभी भी नहीं घूमे। 179 00:09:45,961 --> 00:09:48,130 वैसे, मुझे हाथ-पैर खोलने का ज़रा भी मौका नहीं मिला। 180 00:09:48,797 --> 00:09:50,340 तुम बॉल को नीचे से उछालकर मार रहे हो। फिर करो। 181 00:09:50,883 --> 00:09:52,634 फिर से। फिर से। 182 00:09:53,343 --> 00:09:54,511 और फिर से। 183 00:09:56,597 --> 00:09:57,723 फिसलना बंद करो। 184 00:09:57,806 --> 00:09:58,891 मैं... 185 00:09:58,974 --> 00:10:00,684 - दायाँ पैर, मैंने देखा था। - मैं नहीं फिसला। मैं घूम रहा हूँ। 186 00:10:00,767 --> 00:10:02,144 सच में? तुम देखना चाहोगे? 187 00:10:05,272 --> 00:10:06,607 नाच रहे हो, वह देखो। 188 00:10:08,442 --> 00:10:09,443 फिसल रहा हूँ। 189 00:10:10,694 --> 00:10:13,030 क्लब का फ़ेस। इसके लिए हमें क्लब के फ़ेस को थोड़ा खुला रखना होगा। 190 00:10:13,697 --> 00:10:15,157 तुम बॉल को नीचे से उछालकर मार रहे हो। 191 00:10:15,240 --> 00:10:17,367 बाँहों का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल। बैकस्विंग को थोड़ा छोटा करो। 192 00:10:17,451 --> 00:10:18,452 अच्छी बात पकड़ी। 193 00:10:19,536 --> 00:10:20,913 चलो। चलो भी। 194 00:10:20,996 --> 00:10:21,997 पूरा ध्यान लगाओ, प्राइस। 195 00:10:22,080 --> 00:10:24,917 ठीक है, मिट्स। क्या तुम थोड़ा... मुझे महसूस हो रहा है तुम्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। 196 00:10:26,793 --> 00:10:28,212 अभी भी शरीर को घुमा नहीं रहे। 197 00:10:28,295 --> 00:10:30,672 पैर। और चौड़े करो। 198 00:10:31,423 --> 00:10:32,674 फिर से मारो। 199 00:10:32,758 --> 00:10:33,967 फिर से। 200 00:10:35,344 --> 00:10:37,304 ठीक है। अभी सही नहीं हुआ। 201 00:10:38,180 --> 00:10:39,223 चलो, फिर से कोशिश करते हैं। 202 00:10:39,306 --> 00:10:41,683 हे, हम यह कितनी देर तक करते रहेंगे? 203 00:10:41,767 --> 00:10:43,727 - हम इस समस्या पर काम कर रहे हैं, चलो। - यह मुझे पता है। 204 00:10:43,810 --> 00:10:46,271 लेकिन अगर हम थोड़ा ब्रेक लेकर, फिर वापस आएँ तो... 205 00:10:46,355 --> 00:10:49,066 ब्रेक लेकर? हद है, चमत्कार होने से पहले हार मत मानो। 206 00:10:49,149 --> 00:10:50,150 चलो। 207 00:10:51,193 --> 00:10:52,194 - चमत्कार? - हाँ। 208 00:10:52,277 --> 00:10:53,820 हम चमत्कार की बात कर रहे हैं? ठीक है। 209 00:10:53,904 --> 00:10:57,741 फिर, क्यों ना हम यह करें? 210 00:11:00,536 --> 00:11:02,913 हाँ। जा, जा, जा। 211 00:11:04,081 --> 00:11:08,335 हो गया। हाँ! हाँ! 212 00:11:09,545 --> 00:11:10,629 हाँ। 213 00:11:11,171 --> 00:11:12,631 - यकीन रखो! - हाँ। 214 00:11:16,385 --> 00:11:18,804 ठीक है। तो, हमारा काम यहाँ खत्म हो गया। 215 00:11:21,765 --> 00:11:23,725 हे। अमैंडा, तुम क्या कर रही हो? 216 00:11:23,809 --> 00:11:25,686 यह मेरे समय की बर्बादी है। 217 00:11:26,478 --> 00:11:29,064 तुम क्या बात कर रही हो? मैंने बॉल सही जगह पहुँचा दी। तुमने देखा नहीं? 218 00:11:29,147 --> 00:11:31,567 हाँ, मैंने देखा। तुम्हें टिकटोक पर कुछ और लाइक चाहिए? 219 00:11:31,650 --> 00:11:32,818 तो यह बकवास खेल खेलते रहो। 220 00:11:32,901 --> 00:11:35,195 लेकिन, पता है, मेरी दुनिया में दिखावटी तरकीबें काम नहीं आतीं। 221 00:11:35,279 --> 00:11:39,074 ठीक है, देखो। थोड़ा शांत हो जाओ। मैं बस थोड़ी मस्ती कर रहा था। 222 00:11:39,157 --> 00:11:41,326 मस्ती? मुझे तो मस्ती दिखाई नहीं दी। 223 00:11:41,952 --> 00:11:43,120 मुझे तो डर दिखा। 224 00:11:43,203 --> 00:11:45,831 मुझे एक ऐसा इंसान दिखा जिसे दबाव के अहम पल में अच्छा खेल खेलने का भरोसा नहीं है, 225 00:11:45,914 --> 00:11:49,877 और अपनी कमी छुपाने के लिए वह तरह-तरह के करतब दिखा रहा है। 226 00:11:51,003 --> 00:11:53,463 प्राइस, तुम्हें चुनौती का सामना करने से डर लगता है। 227 00:11:58,468 --> 00:12:00,596 व्हो। यह तो अच्छी शुरुआत नहीं हुई। 228 00:12:00,679 --> 00:12:02,222 मुझे तो लगा था वह एक मज़ेदार शॉट था। 229 00:12:02,306 --> 00:12:04,224 - वह था तो करतब ही। - नहीं, वह करतब नहीं था। 230 00:12:04,308 --> 00:12:06,435 - थोड़ा सा तो था। - नहीं, नहीं। 231 00:12:06,518 --> 00:12:07,519 अमैंडा! 232 00:12:07,603 --> 00:12:10,898 अमैंडा। हे, अमैंडा। सुनो तो। 233 00:12:10,981 --> 00:12:12,691 जो अभी हुआ, क्या हम उसके बारे में बात कर सकते हैं? 234 00:12:12,774 --> 00:12:14,902 हाँ, ज़रूर। तुम्हें क्या लगता है अभी क्या हुआ, प्राइस? 235 00:12:14,985 --> 00:12:18,280 तुम तो एकदम मुझ पर चढ़ गईं, बॉबी नाइट के अंदाज़ में। 236 00:12:18,363 --> 00:12:21,533 मेरा मतलब, मुझे लग रहा था कि तुम कुर्सी उठाकर मेरी तरफ़ फेंक दोगी। 237 00:12:23,035 --> 00:12:24,494 रुको, तुम इस तरह कोचिंग करती हो? 238 00:12:24,578 --> 00:12:26,914 कोई खिलाड़ी तुम्हारा ज़रा सा भी कहना ना माने, 239 00:12:26,997 --> 00:12:29,583 तो तुम अपनी गोटियाँ उठाकर गुस्से में खेल के मैदान से ही निकल जाओगी। 240 00:12:29,666 --> 00:12:32,336 हाँ, मैं यही करती हूँ, जब खिलाड़ी भरोसे के लायक ना हो। 241 00:12:32,419 --> 00:12:34,129 भरोसे के लायक ना हो? यह... 242 00:12:34,713 --> 00:12:35,923 यह तो कुछ ज़्यादा ही बड़ा निष्कर्ष है। 243 00:12:36,006 --> 00:12:37,132 मैं यह नहीं कह रहा हूँ कि तुम... 244 00:12:37,216 --> 00:12:40,928 कि तुम पूरी तरह से गलत हो। लेकिन देखो, एक ही शॉट की तो बात थी। 245 00:12:41,011 --> 00:12:42,721 - मैं माहौल हल्का कर रहा था... - ठीक है। 246 00:12:43,222 --> 00:12:46,850 अच्छा, ठीक है। तुम उस बारे में बात करना चाहोगी जो असली वजह है? 247 00:12:46,934 --> 00:12:50,437 क्योंकि अगर तुम चाहती हो कि मैं झील के लिए माफ़ी माँगूँ, तो ठीक है। ठीक है, मुझे माफ़ कर दो। 248 00:12:50,521 --> 00:12:52,898 - क्या? रुको, कौन सी झील? - मैं नहीं... 249 00:12:52,981 --> 00:12:55,692 झील। सैफ़ायर झील, 1995। 250 00:12:55,776 --> 00:12:58,195 - उसका क्या? - ऐसे मत बनो कि तुम्हें याद नहीं। 251 00:12:58,278 --> 00:12:59,488 मुझे सच में याद नहीं है। 252 00:12:59,571 --> 00:13:02,407 जब मुझे स्कॉटिश ओपन के लिए निकलना था, उससे एक रात पहले, 253 00:13:02,491 --> 00:13:04,535 हमने मिलने का तय किया था, लेकिन मैं नहीं आया। 254 00:13:05,994 --> 00:13:06,995 रुको, तुम्हें लगता है... 255 00:13:07,079 --> 00:13:10,499 रुको, यह वह बात... तुम्हें लगता है कि मैं उस छोटे से अफ़ेयर को लेकर नाराज़ हूँ? 256 00:13:10,582 --> 00:13:11,834 मतलब, वह... 257 00:13:12,376 --> 00:13:13,836 मेरा मतलब, वह छोटा सा अफ़ेयर भर तो नहीं था। 258 00:13:13,919 --> 00:13:15,587 यकीन नहीं होता। 259 00:13:15,671 --> 00:13:17,673 तुम्हें सच में लगता है कि मैं कमबख्त बैठकर 260 00:13:17,756 --> 00:13:21,093 30 साल पहले तुम्हारे किसी झील पर ना आने की बात को लेकर कुढ़ रही हूँ? 261 00:13:21,885 --> 00:13:23,637 हाँ, मैं बदतमीज़ इंसान था। 262 00:13:24,972 --> 00:13:28,267 वाह। तुम्हारा अहंकार तो अगले ही स्तर का है। 263 00:13:28,350 --> 00:13:33,856 तुम्हें सच में लगता है कि 20 साल के प्राइस केहिल और उसकी घटिया फ़ोर्ड रेंजर ने मेरा दिल तोड़ दिया था? 264 00:13:33,939 --> 00:13:35,399 हद है, वह बंदा? 265 00:13:36,024 --> 00:13:37,192 वह टेकोमा था। 266 00:13:37,276 --> 00:13:39,653 तुम मेरी प्रेम-कहानी में एक छोटी सी घटना थे। 267 00:13:40,821 --> 00:13:41,822 उससे ज़्यादा कुछ नहीं। 268 00:13:41,905 --> 00:13:44,700 जब मैं 18 साल की थी, तब भी यह जानती थी कि तुम में अपना समय लगाना बेकार है। 269 00:13:45,284 --> 00:13:49,162 और मैं बेवकूफ़ थी कि मैंने यह सोचा कि मैं तुम पर अभी भरोसा कर सकती हूँ। 270 00:13:51,081 --> 00:13:52,291 कुछ नहीं बदला है। 271 00:13:57,254 --> 00:14:00,424 तुमने डव में देखा था उसने क्या किया, बॉबी। वह तो कमाल का निकला। 272 00:14:00,507 --> 00:14:03,427 लेकिन मैं तुम्हें एक बात बताता हूँ, वह तो बस शुरुआत थी। 273 00:14:03,510 --> 00:14:06,972 वह जून में ओपन में अपना दावा पेश करने जा रहा है, और नाइकी को इसका हिस्सा होना चाहिए। 274 00:14:07,055 --> 00:14:08,307 शुक्रिया। 275 00:14:08,390 --> 00:14:10,100 तुम कहाँ हो, क्लार्क? 276 00:14:11,143 --> 00:14:13,562 सेंट बार्ट्स। फ़्लामॉन्ड्स बीच। 277 00:14:13,645 --> 00:14:15,772 गुस्टाविया में मेरा एक विला है। क्या तुम यहाँ आए हो? 278 00:14:15,856 --> 00:14:17,566 नहीं। बस एंगुइला गया हूँ। 279 00:14:17,649 --> 00:14:18,859 देखो, मुझे प्राइस पसंद है, सच में। 280 00:14:18,942 --> 00:14:21,945 लेकिन नाइकी को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। 281 00:14:22,029 --> 00:14:24,948 नाइकी को एक पूरी पीढ़ी की सफल वापसी की कहानी में दिलचस्पी नहीं है? 282 00:14:25,657 --> 00:14:28,869 प्राइस की कहानी हर उस व्यक्ति की कहानी है जिसे ज़िंदगी में पीछे हटना पड़ा। 283 00:14:28,952 --> 00:14:31,496 हर उस खिलाड़ी की कहानी है, जिसे खेल से बाहर कर दिया गया। 284 00:14:31,580 --> 00:14:33,290 हर उस इंसान की कहानी है जिसने सपना देखना छोड़ दिया। 285 00:14:33,373 --> 00:14:37,252 तुम सिर्फ़ विजेताओं को स्पॉन्सर नहीं करते, बॉबी। तुम कहानियों को स्पॉन्सर करते हो। 286 00:14:37,336 --> 00:14:41,465 देखो, मैं तुम्हारे प्रस्ताव की कद्र करता हूँ, लेकिन अभी यह हमारी योजना में फ़िट नहीं बैठता। 287 00:14:41,548 --> 00:14:43,342 जब वह 18वें होल पर बोर्ड में सबसे ऊपर चल रहा होगा, 288 00:14:43,425 --> 00:14:45,177 तब शायद मैं तुम्हें याद दिलाऊँ कि मैंने तो पहले ही कहा था। 289 00:14:45,260 --> 00:14:46,637 मैंने तुम्हारी चेतावनी सुन ली है। 290 00:14:47,429 --> 00:14:49,014 मिलते हैं, क्लार्क। 291 00:14:49,097 --> 00:14:50,224 ठीक है। बाय। 292 00:14:53,268 --> 00:14:54,436 ठीक है, यह अच्छा रहा। 293 00:14:54,520 --> 00:14:56,438 काफ़ी सम्भावना दिख रही है। हम अच्छी स्थिति में हैं। 294 00:14:56,522 --> 00:15:00,150 सच में? क्योंकि उसने तो कई बार "नहीं" कहा। 295 00:15:00,234 --> 00:15:02,528 मर्ताला, तुम चाहो तो उसकी बात को "नहीं" समझ सकती हो। 296 00:15:02,611 --> 00:15:05,322 लेकिन मैं इसे "अभी नहीं" के रूप में सुनना पसंद करूँगा। 297 00:15:06,490 --> 00:15:07,574 हम उसे मना लेंगे। 298 00:15:16,500 --> 00:15:17,543 लॉफ़्ट स्किन केयर सैन्टिएगो व्हीलर द्वारा 299 00:15:17,626 --> 00:15:18,627 मर्दों के लिए स्किन केयर 300 00:15:18,710 --> 00:15:19,711 - हैलो। - हैलो। 301 00:15:19,795 --> 00:15:22,256 मैं कीथ हूँ। जेरेमी का सहायक। 302 00:15:22,339 --> 00:15:23,799 अच्छा। हाँ, हाँ। 303 00:15:24,716 --> 00:15:26,844 - हाय, कीथ। तुमसे मिलकर अच्छा लगा। - हैलो। 304 00:15:26,927 --> 00:15:27,928 आपसे मिलकर भी अच्छा लगा। 305 00:15:28,804 --> 00:15:30,556 ठीक है। 306 00:15:31,723 --> 00:15:33,225 मैं आपके विचार सुनने के लिए उत्साहित हूँ। 307 00:15:33,308 --> 00:15:35,435 चलिए... चलिए, शुरू करते हैं। 308 00:15:36,937 --> 00:15:38,939 क्या हमें जेरेमी और बाकी टीम का इंतज़ार नहीं करना चाहिए? 309 00:15:39,940 --> 00:15:42,818 बदकिस्मती से, जेरेमी और बाकी की टीम को आखिरी समय पर किसी और काम में लगा दिया गया। 310 00:15:42,901 --> 00:15:46,238 उन्होंने अपनी तरफ़ से माफ़ी माँगी है। लेकिन मैं सब कुछ विस्तार से लिख लूँगा 311 00:15:46,321 --> 00:15:47,447 और उन्हें सब कुछ समझा दूँगा। 312 00:15:49,324 --> 00:15:50,450 वे नहीं आ रहे हैं? 313 00:15:50,993 --> 00:15:51,994 नहीं। 314 00:15:54,538 --> 00:15:55,622 ठीक है। 315 00:15:57,666 --> 00:15:58,667 रुको। यह तो कमाल है। 316 00:15:58,750 --> 00:16:01,128 इसमें काफ़ी टेक्स्चर है, समझ नहीं आ रहा। लेकिन मैं... 317 00:16:01,211 --> 00:16:03,046 नहीं, यह अच्छा है। यही चीज़ इसे अनोखा बनाती है। 318 00:16:03,130 --> 00:16:05,549 मुझे सच में यह पसंद... यह मेरे सबसे पसंदीदा डिज़ाइन में से एक है। 319 00:16:05,632 --> 00:16:07,426 पर मुझे लगता है कि हम यह बना सकते हैं... यह। 320 00:16:07,509 --> 00:16:09,261 - मुझे यह वाला बहुत पसंद आया। - सच में? 321 00:16:09,344 --> 00:16:10,888 हाँ, सच में। मैं झूठ नहीं बोलूँगी। 322 00:16:10,971 --> 00:16:12,556 तुम सच में बहुत हुनरमंद हो। 323 00:16:12,639 --> 00:16:14,266 लोगों को तुम्हारे डिज़ाइन देखने चाहिए। 324 00:16:15,100 --> 00:16:16,810 - हाँ। - अरे। 325 00:16:18,228 --> 00:16:19,229 हे। 326 00:16:19,313 --> 00:16:21,023 - हे, क्या हाल हैं? - क्या चल रहा है? 327 00:16:21,106 --> 00:16:23,317 सान्टी, यह मेरी दोस्त डॉमिनीक है, जिसके बारे में मैं तुम्हें बता रही थी। 328 00:16:23,400 --> 00:16:25,110 सान्टी, आखिरकार तुमसे मिलकर अच्छा लग रहा है। 329 00:16:25,194 --> 00:16:26,987 - आपसे मिलकर अच्छा लगा। - मैं ग्रेग बेक की पत्नी हूँ। 330 00:16:27,070 --> 00:16:28,614 हाँ, ग्रेग। ज़रूर, हाँ। 331 00:16:28,697 --> 00:16:29,823 आपसे मिलकर अच्छा लगा, डॉमिनीक। 332 00:16:29,907 --> 00:16:31,325 जान, यह देखो। 333 00:16:31,408 --> 00:16:33,827 डॉमिनीक की दोस्त का बॉयल हाइट्स में एक गोदाम है, जो दोबारा इस्तेमाल किए गए 334 00:16:33,911 --> 00:16:35,120 कपड़ों से भरा है। 335 00:16:35,204 --> 00:16:36,955 - यह सेल्वएज डेनिम है। जापानी। - हे भगवान। 336 00:16:37,039 --> 00:16:38,957 मैं इसे पैचवर्क के लिए थोक में ले सकती हूँ। 337 00:16:39,708 --> 00:16:42,419 - सच बताओ। यह तो गज़ब है। - हाँ। 338 00:16:42,503 --> 00:16:44,379 मैं ज़ीरो से एक छोटा कलेक्शन लॉन्च करवाने की कोशिश कर रही हूँ। 339 00:16:44,463 --> 00:16:46,840 मुझे लगता है लोगों को इसके डिज़ाइन बहुत पसंद आएँगे। 340 00:16:46,924 --> 00:16:49,635 - हाँ। - लेकिन... एक खबर है। 341 00:16:49,718 --> 00:16:51,345 तुम्हें और ग्रेग को हमारे लिए मॉडलिंग करनी पड़ेगी। 342 00:16:53,055 --> 00:16:54,348 - क्या कहते हो? - आप मज़ाक कर रही हैं? 343 00:16:54,848 --> 00:16:57,726 मैं तैयार हूँ। मैं कैटवॉक में तहलका मचा दूँगा। 344 00:16:58,310 --> 00:16:59,436 ठीक है, चलो, देखते हैं। 345 00:17:02,022 --> 00:17:03,857 यह लो। देखते हैं, देखते हैं। 346 00:17:05,651 --> 00:17:08,362 यह पीछे का हिस्सा है। ओह, इसमें... इसमें पूरा ड्रामा है। टोपी भी है। 347 00:17:08,444 --> 00:17:09,613 - हे भगवान। - नहीं, जान। 348 00:17:09,695 --> 00:17:12,406 - लग रहा है तुम अभी हिप सर्जरी करवाकर आए हो। - क्या? 349 00:17:12,491 --> 00:17:13,784 ओह, धत्। 350 00:17:13,867 --> 00:17:15,285 मुझे निकलना होगा। 351 00:17:15,368 --> 00:17:16,828 - हाँ, जाओ, जाओ। बाद में बात करूँगी। - ठीक है। 352 00:17:16,912 --> 00:17:18,747 - तुमसे मिलकर अच्छा लगा। - तुमसे भी। 353 00:17:18,829 --> 00:17:21,290 - बाय, सान्टी। तुमसे मिलकर अच्छा लगा। - हाँ। आपसे मिलकर अच्छा लगा। 354 00:17:27,047 --> 00:17:28,173 लगता है यह काफ़ी अच्छी है। 355 00:17:30,551 --> 00:17:31,969 ठीक है, क्या हुआ है? 356 00:17:33,053 --> 00:17:34,471 क्या? 357 00:17:34,555 --> 00:17:37,724 - सान्टी, मेरी माँ बहुत आत्मकेंद्रित थीं। - क्या? 358 00:17:37,808 --> 00:17:39,309 खुद को बचाने के लिए मुझे चेहरे पढ़ना सीखना पड़ा। 359 00:17:39,393 --> 00:17:40,477 तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है? 360 00:17:40,561 --> 00:17:41,979 कुछ नहीं। मैं... मैं... 361 00:17:43,313 --> 00:17:44,314 मैं ब... 362 00:17:46,275 --> 00:17:47,276 हमें बात करनी चाहिए। 363 00:17:48,569 --> 00:17:49,570 ठीक है। 364 00:17:49,653 --> 00:17:52,406 "हमें बात करनी चाहिए" हिन्दी भाषा के सबसे डरावने चार शब्द हैं। 365 00:17:52,489 --> 00:17:55,701 नहीं, नहीं, नहीं। डरने की कोई बात नहीं है। यह बस... 366 00:17:58,203 --> 00:18:00,956 मेरी जेरेमी से बात हो रही थी, और हम... 367 00:18:02,040 --> 00:18:03,208 तुम्हें पता है टॉड सीवर कौन है? 368 00:18:03,876 --> 00:18:05,210 हाँ, वह रॉरी का कैडी है। 369 00:18:06,086 --> 00:18:08,589 वह रॉरी का कैडी था। 370 00:18:08,672 --> 00:18:11,675 उसने रॉरी का काम छोड़ दिया और मुझे फ़ोन करके मुझसे काम के लिए बात की। 371 00:18:15,262 --> 00:18:17,681 जान, मेरा सपना कभी यह नहीं था कि मैं अपनी पूरी ज़िंदगी 372 00:18:17,764 --> 00:18:19,850 किसी आदमी का बैग उठाकर गोल्फ़ कोर्स पर घूमती रहूँ। 373 00:18:19,933 --> 00:18:21,560 - सच में, तुम्हें कोई दिक्कत नहीं है? - क्या? नहीं। 374 00:18:21,643 --> 00:18:24,229 क्या मतलब है तुम्हारा? हाँ, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। 375 00:18:24,313 --> 00:18:26,023 - हे भगवान। शुक्रिया। - मुझे कोई दिक्कत नहीं है। 376 00:18:26,106 --> 00:18:28,233 मुझे लगा ही था कि आखिरकार तुम्हें किसी पेशेवर आदमी को ही रखना पड़ेगा। 377 00:18:28,317 --> 00:18:30,611 शुक्रिया। इस बारे में समझदारी से काम लेने के लिए शुक्रिया। 378 00:18:30,694 --> 00:18:32,905 - हे भगवान। - शुक्रिया। 379 00:18:35,782 --> 00:18:36,909 अजीब हो तुम। 380 00:18:36,992 --> 00:18:38,368 लेकिन एक बात है... 381 00:18:38,452 --> 00:18:41,580 आजकल मैं तुमसे सिर्फ़ तभी मिल पाती हूँ जब हम कोर्स पर होते हैं, तो... 382 00:18:42,581 --> 00:18:44,416 अगर तुम यह बदलाव करने वाले हो, 383 00:18:46,001 --> 00:18:48,212 तो हमें हमारे लिए थोड़ा समय निकालना पड़ेगा, ठीक है? 384 00:18:49,338 --> 00:18:50,339 मैं पक्का समय निकालूँगा। 385 00:18:50,839 --> 00:18:51,840 सौ प्रतिशत। 386 00:18:51,924 --> 00:18:53,342 - ठीक है। - मैं वादा करता हूँ। 387 00:18:53,425 --> 00:18:54,551 - वादा? - पक्का वादा। 388 00:18:54,635 --> 00:18:55,636 ठीक है। 389 00:19:03,477 --> 00:19:09,316 18 द ओपन 390 00:19:30,587 --> 00:19:32,548 हे। मैं सब कुछ बंद कर रही हूँ। 391 00:19:32,631 --> 00:19:34,091 हे। 392 00:19:34,174 --> 00:19:36,718 यार, यह जगह बिल्कुल वैसी ही है जैसी मुझे याद थी। 393 00:19:37,427 --> 00:19:39,304 मैंने यहाँ सब कुछ ठीक वैसा ही रखा है, जैसा उन्होंने रखा था। 394 00:19:39,388 --> 00:19:41,682 यहाँ अंदर आते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 395 00:19:43,058 --> 00:19:44,059 हाँ। 396 00:19:44,893 --> 00:19:48,272 उनकी हालत की वजह से, वह यहाँ मौजूद नहीं हैं। 397 00:19:48,355 --> 00:19:49,690 लेकिन वह यहाँ से... 398 00:19:51,066 --> 00:19:52,192 पूरी तरह से गए भी नहीं हैं। 399 00:19:54,862 --> 00:19:56,113 बस अजीब सा है। 400 00:19:57,322 --> 00:19:59,533 जब मुझे याद करना होता है कि वह कैसे थे, 401 00:19:59,616 --> 00:20:01,243 तो मैं बस यहाँ आकर बैठ जाती हूँ। 402 00:20:10,878 --> 00:20:12,212 मुझे जेट के लिए अफ़सोस है। 403 00:20:14,506 --> 00:20:16,592 हमने कुछ भेजा था। उम्मीद है तुम्हें वह मिला होगा। 404 00:20:18,427 --> 00:20:19,428 शुक्रिया। 405 00:20:29,229 --> 00:20:31,315 - "गो टाइम।" - तुम्हें ये सब याद हैं? 406 00:20:31,398 --> 00:20:32,399 बेशक। 407 00:20:32,482 --> 00:20:34,526 वह हर टूर्नामेंट से पहले इसे चलाते थे ताकि आप मुकाबले के लिए तैयार हो सकें। 408 00:20:34,610 --> 00:20:35,777 यह कारगर भी होता था। 409 00:20:35,861 --> 00:20:37,779 आपको पूरी तरह जोश में आना होता था, वरना... 410 00:20:37,863 --> 00:20:39,531 अगर आप तैयार नहीं होते, तो डाँट सुननी पड़ती। 411 00:20:39,615 --> 00:20:41,408 "पूरे दम से मारो, मैंडी। 412 00:20:41,491 --> 00:20:44,411 वरना जाओ, जाकर उन औरतों के साथ बेक सेल में बैठो।" 413 00:20:44,494 --> 00:20:47,247 वह कहते, "प्राइस, तुम ऐसे स्विंग कर रहे हो, जैसे तुमने मिनीस्कर्ट पहन रखी हो।" 414 00:20:49,374 --> 00:20:50,918 ओह, वह 1990 का दशक। 415 00:21:02,721 --> 00:21:04,139 मैं हमेशा सोचता था कि मैं यहाँ वापस आऊँगा और, 416 00:21:04,223 --> 00:21:06,391 मतलब, उन्हें बताऊँगा कि मैं उनके बारे में क्या सोचता था। 417 00:21:07,351 --> 00:21:08,352 वह जानते थे। 418 00:21:11,313 --> 00:21:12,940 वह तुमसे प्यार करते थे, प्राइस। 419 00:21:13,982 --> 00:21:15,067 मेरा मतलब, मैं झूठ नहीं बोलूँगी। 420 00:21:15,150 --> 00:21:19,988 जब तुम गए, उनका दिल टूट गया और उन्हें तुम्हारी कमी खली। 421 00:21:21,907 --> 00:21:23,242 लेकिन वह समझते भी थे। 422 00:21:25,536 --> 00:21:27,162 वह तुम्हारा हर टूर्नामेंट देखते थे। 423 00:21:27,246 --> 00:21:28,497 हर टूर्नामेंट। 424 00:21:28,580 --> 00:21:30,791 टीवी के सामने चिल्लाते थे। तुम्हारी जीत की कामना करते थे। 425 00:21:30,874 --> 00:21:34,545 जब भी कभी वह तुम्हें खेलते हुए देखते, बाकी लोगों को कमरे से बाहर जाना पड़ता। 426 00:21:37,047 --> 00:21:39,132 उन्हें तुम पर बहुत, बहुत गर्व था। 427 00:21:42,970 --> 00:21:45,806 और वह खुश हैं कि अभी तुम यहाँ हो। जानती हूँ तुम यह नहीं देख सकते, पर मैं देख सकती हूँ। 428 00:22:07,244 --> 00:22:09,538 मुझे बता देना कल मैं किससे मिलने वाली हूँ, ठीक है? 429 00:22:09,621 --> 00:22:12,916 वह हुनरमंद बच्चा, जिसे लगता है वह दुनिया में सबसे ज़्यादा होशियार है। 430 00:22:13,000 --> 00:22:15,711 या एक पेशेवर गोल्फ़र जो खुद को सुधारकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। 431 00:22:18,005 --> 00:22:21,008 और जाओगे तो याद से बाड़े की बत्तियाँ बंद कर देना। 432 00:22:31,351 --> 00:22:32,352 वाह, यह अच्छा था। 433 00:22:32,436 --> 00:22:33,770 बढ़िया। 434 00:22:33,854 --> 00:22:35,314 - बढ़िया! - अच्छा था। 435 00:22:39,067 --> 00:22:41,612 तो, यार, रॉरी के कैडी के रूप में काम करना कैसा था? 436 00:22:41,695 --> 00:22:43,697 मेरा मतलब, वह तो कमाल का अनुभव रहा होगा। 437 00:22:45,115 --> 00:22:46,450 ठीक-ठाक था। 438 00:22:47,951 --> 00:22:49,995 मेरा मतलब, क्या, जैसे, मास्टर्स जीतना? 439 00:22:50,078 --> 00:22:52,289 करियर ग्रैंड स्लैम? वह तो गज़ब का रहा होगा। 440 00:22:53,165 --> 00:22:54,166 हाँ, शायद। 441 00:22:54,917 --> 00:22:56,043 सात नम्बर के आयरन से मारोगे? 442 00:22:57,586 --> 00:22:58,754 हाँ। 443 00:23:00,214 --> 00:23:02,257 जेरेमी, उस बंदे का कोई व्यक्तित्व ही नहीं है। 444 00:23:02,341 --> 00:23:03,342 वह एक रोबॉट है। 445 00:23:03,842 --> 00:23:07,804 बिल्कुल। उसका ध्यान सिर्फ़ खेल पर है। यह देखिए। 446 00:23:07,888 --> 00:23:10,557 हे, टॉड। आप फ़्रायर्स हेड में 15वें होल पर हैं। 447 00:23:10,641 --> 00:23:11,808 आप क्या करेंगे? 448 00:23:11,892 --> 00:23:13,352 दाईं तरफ़ से 3-वुड मारता। 449 00:23:13,435 --> 00:23:14,811 फिर 9-आयरन से ग्रीन पर। एक पुट। बर्डी। 450 00:23:16,355 --> 00:23:17,731 पाइन वैली में पाँचवाँ होल। 451 00:23:17,814 --> 00:23:19,274 चार आयरन। एकदम सटीक। 452 00:23:20,817 --> 00:23:21,818 देखा? 453 00:23:24,571 --> 00:23:25,781 टॉड। 454 00:23:26,281 --> 00:23:29,076 क्या तुम टॉय स्टोरी 3 के अंत में रोए थे? 455 00:23:29,159 --> 00:23:32,829 जब सारे खिलौने हाथों में हाथ डाले एक साथ भट्ठी में जलने जा रहे थे? 456 00:23:34,998 --> 00:23:35,999 मैं क्यों रोऊँगा? 457 00:23:36,625 --> 00:23:37,960 वे बस खिलौने ही तो हैं। 458 00:23:41,922 --> 00:23:42,923 देखा? 459 00:23:43,757 --> 00:23:46,093 आपको एक ऐसा कैडी ही चाहिए जिसमें ज़्यादा संवेदना ना बची हो। 460 00:23:46,176 --> 00:23:47,636 - नहीं। - ज़्यादा हमदर्दी से हैंडीकैप बिगड़ जाता है। 461 00:23:47,719 --> 00:23:48,846 नहीं। नहीं, जेरेमी। 462 00:23:48,929 --> 00:23:52,015 सान्टी एक भावुक गोल्फ़र है। वह मैक्सिकन है। 463 00:23:52,099 --> 00:23:53,267 उसका मन अस्थिर है। 464 00:23:53,350 --> 00:23:55,894 उसे अपने साथ एक ऐसा इंसान चाहिए, जो शांत रहने में उसकी मदद करे। 465 00:23:56,395 --> 00:23:57,938 इसीलिए प्राइस ने ज़ीरो को चुना था। 466 00:23:58,021 --> 00:24:00,107 एलेना, अब तो यही होगा। 467 00:24:00,190 --> 00:24:01,441 सौदा हो चुका है। 468 00:24:01,525 --> 00:24:02,609 फ़ैसला ले लिया गया है। 469 00:24:14,663 --> 00:24:17,708 यह फ़ैसला लेने से पहले मुझे इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया? 470 00:24:18,959 --> 00:24:22,671 जब तुमने मेरे बेटे को अपने उस बड़े से, शानदार ऑफ़िस में, उन बड़े से, शानदार लोगों के सामने साइन किया था, 471 00:24:22,754 --> 00:24:24,131 तुमने कहा था कि मैं इस टीम का हिस्सा हूँ। 472 00:24:24,214 --> 00:24:25,716 आप इस टीम का हिस्सा हैं। 473 00:24:25,799 --> 00:24:27,467 सब जानते हैं आप सान्टी के लिए कितना कुछ करती हैं। 474 00:24:27,551 --> 00:24:29,136 फिर मुझे अलग क्यों किया जा रहा है? 475 00:24:29,219 --> 00:24:32,764 कॉल्स से बाहर रखा जा रहा है, ईमेल नहीं भेजे जा रहे हैं, मीटिंग्स में नहीं बुलाया जा रहा है? 476 00:24:32,848 --> 00:24:34,183 मैं... 477 00:24:34,266 --> 00:24:36,727 मुझे लगता है आप इस बात को कुछ ज़्यादा ही तूल दे रही हैं। 478 00:24:36,810 --> 00:24:37,811 - सच में? - मुझे... 479 00:24:37,895 --> 00:24:40,522 मुझे हाइड्रो फ़्लास्क के बारे में तब पता चला जब सब कुछ हो चुका था। 480 00:24:41,273 --> 00:24:43,650 और मुझे पता है पिछले हफ़्ते तुम मेरे बिना ही टी-मोबाइल के लोगों से मिले थे। 481 00:24:43,734 --> 00:24:46,445 और अब यह, यह टिन मैन यानी भावहीन कैडी। 482 00:24:46,528 --> 00:24:48,989 कोई मुझे कुछ नहीं बताता, और मैं जानना चाहती हूँ क्यों। 483 00:24:49,740 --> 00:24:51,950 क्यों, जेरेमी? और मुझे असली बात बताओ। 484 00:24:52,701 --> 00:24:54,161 अह-हँ। तुम्हारी एजेंट वाली कोई बकवास नहीं। 485 00:24:54,995 --> 00:24:58,290 - ठीक है। आपको असली बात सुननी है? - हाँ। यह मेरे बेटे का मामला है। 486 00:24:58,373 --> 00:24:59,416 हाँ, बिल्कुल। 487 00:24:59,499 --> 00:25:00,959 यह आपके बेटे का मामला है। 488 00:25:02,169 --> 00:25:05,923 आप भी यहाँ सिर्फ़ इसलिए हैं कि आप उसकी मॉम-एजर हैं। 489 00:25:06,840 --> 00:25:10,177 देखिए, एलेना, हमने आपको आपकी बिज़नेस की समझ के लिए टीम में नहीं लिया था। 490 00:25:10,260 --> 00:25:13,096 हमारे पास ऐसे कर्मचारी उपलब्ध हैं जिन्होंने हार्वर्ड से एमबीए किया हुआ है। 491 00:25:13,805 --> 00:25:16,934 वह बच्चा जो मेरे फ़ोन उठाता है, वह व्हॉर्टन से पढ़ा हुआ है। 492 00:25:18,477 --> 00:25:21,522 सब लोग खुश हैं कि आप यहाँ हैं, सच में। 493 00:25:21,605 --> 00:25:23,690 लेकिन बिज़नेस का काम विशेषज्ञों के लिए छोड़ दीजिए। 494 00:25:24,441 --> 00:25:25,442 आप बस मॉम बनकर रहिए। 495 00:25:27,528 --> 00:25:28,695 यही है असली बात। 496 00:25:30,155 --> 00:25:32,699 हे। यह अच्छा लग रहा है, दोस्तो। 497 00:25:33,200 --> 00:25:35,536 क्यों ना थोड़ा बदलाव करें और कुछ शॉट ड्राइवर से मारें? 498 00:25:45,504 --> 00:25:46,505 तो? 499 00:25:47,673 --> 00:25:49,216 करना है या नहीं? 500 00:25:50,717 --> 00:25:51,802 अब समय आ गया है। 501 00:25:53,679 --> 00:25:54,680 ठीक है। 502 00:25:55,639 --> 00:25:58,892 फिर जैसा कि मेरे डैड कहते, "बहुत हो गया डरपोक लोगों की तरह नौटंकी करना, 503 00:25:58,976 --> 00:26:02,104 चलो, अब पूरे दम से गोल्फ़ खेलते हैं।" 504 00:26:04,648 --> 00:26:06,024 ठीक है, अपना सेटअप दिखाओ। 505 00:26:06,108 --> 00:26:07,317 यह करने के लिए... 506 00:26:07,401 --> 00:26:09,361 चलो, चलो, चलो। थोड़ा और दूर। 507 00:26:09,444 --> 00:26:12,114 हमें तुम्हारे खेल के तीन पहलुओं पर ध्यान देना होगा। 508 00:26:12,197 --> 00:26:13,407 ठीक है। इसे यहाँ वापस लाओ। 509 00:26:14,491 --> 00:26:15,492 थोड़ा और खुला हुआ। 510 00:26:15,576 --> 00:26:18,662 मुश्किल स्थिति से बाहर आना, सटीक निशाना और बॉल का घुमाव। 511 00:26:19,621 --> 00:26:20,831 तुम्हें कुछ होल्स पर ऐसे कोणों से 512 00:26:20,914 --> 00:26:23,208 शॉट मारने होंगे जिनके बारे में कोई और सोचेगा भी नहीं। 513 00:26:23,292 --> 00:26:24,459 ठीक है? 514 00:26:24,543 --> 00:26:26,044 मुश्किल स्थिति से बाहर आना। 515 00:26:26,128 --> 00:26:28,589 तुम्हें बॉल को ऐसी जगहों पर पहुँचाना होगा जहाँ उसे नहीं पहुँचना चाहिए। 516 00:26:28,672 --> 00:26:31,091 बिल्कुल वैसे ही, जैसे शॉट तुम्हें सिल्वर पाइन्स में मारने होंगे। 517 00:26:31,175 --> 00:26:32,801 पाइन कोन्स के बीच से। 518 00:26:35,512 --> 00:26:37,472 - फिसलन महसूस हो रही है? - पैर जमाओ। पता है। 519 00:26:37,556 --> 00:26:41,143 इसीलिए कह रही हूँ पैर जमाओ। और मज़बूती से, संतुलन बेहतर होगा। 520 00:26:41,226 --> 00:26:42,895 नहीं। धत् तेरे की। 521 00:26:42,978 --> 00:26:44,646 - पता है तुम बस क्लब पटक रहे हो? - हाँ। 522 00:26:46,148 --> 00:26:47,399 हद है। 523 00:26:50,611 --> 00:26:51,945 तुम ध्यान दे रहे हो? 524 00:26:52,029 --> 00:26:53,947 तो अब हम तुम्हें मुश्किल जगहों से शॉट मारने का आदी बनाएँगे। 525 00:26:54,031 --> 00:26:55,490 और फिर से मारो। 526 00:26:57,910 --> 00:26:58,911 हद है। 527 00:26:58,994 --> 00:27:00,120 सटीक निशाना। 528 00:27:01,121 --> 00:27:02,122 चलो। 529 00:27:02,748 --> 00:27:07,211 सन् 1996 में, फ़ज़ी और मेरे डैड ने वाइल्ड टर्की की एक बोतल चढ़ाई, 530 00:27:07,294 --> 00:27:09,505 और वहाँ वह घंटी टाँग दी। 531 00:27:09,588 --> 00:27:11,089 उन्होंने उसका नाम "ओल्ड जिनी" रखा। 532 00:27:11,590 --> 00:27:15,093 सिल्वर पाइन्स को छोटा करना है, तो तुम्हें इन छोटी-छोटी जगहों के बीच से बॉल निकालनी होगी। 533 00:27:15,177 --> 00:27:17,429 तो अगर तुमने जिनी को बजा दिया, तो तुम उन संकरी जगहों के 534 00:27:17,930 --> 00:27:20,432 बीच में से बॉल निकाल पाओगे जो किसी और को दिखाई तक नहीं देतीं। 535 00:27:20,974 --> 00:27:22,184 चलो, फिर से। 536 00:27:23,227 --> 00:27:24,520 फिर से। 537 00:27:25,687 --> 00:27:26,897 थोड़ा और आगे। 538 00:27:27,523 --> 00:27:28,774 सिर नीचे। 539 00:27:28,857 --> 00:27:30,108 बढ़िया। 540 00:27:30,192 --> 00:27:31,193 घुमाव। 541 00:27:31,276 --> 00:27:33,820 सिल्वर पाइन्स के कुछ ग्रीन क्षेत्र पूरे सर्किट में सबसे छोटे हैं। 542 00:27:34,446 --> 00:27:37,658 ज़्यादातर खिलाड़ी बॉल को पहले ही रोक देंगे, सुरक्षित खेलेंगे। 543 00:27:37,741 --> 00:27:39,910 लेकिन तुम नहीं। तुम आक्रामकता से खेलोगे। 544 00:27:40,994 --> 00:27:41,995 क्लब को थोड़ा सीधा लाकर मारो। 545 00:27:42,913 --> 00:27:45,499 बॉल को ऐसे गिराओ कि कुत्ते की तरह वहीं बैठ जाए। 546 00:27:45,582 --> 00:27:47,000 रुक जा, रुक जा, रुक जा। रुक जा! 547 00:27:47,084 --> 00:27:49,795 तो साफ़-साफ़ पूछ लेती हूँ, तुम्हारा इरादा अच्छा शॉट मारने का नहीं था? 548 00:27:53,257 --> 00:27:54,258 मैं जीत गई। 549 00:27:55,467 --> 00:27:56,885 नहीं। 550 00:27:59,513 --> 00:28:00,514 फिर से। 551 00:28:06,478 --> 00:28:07,980 तुम्हें पूरा पीछे आना होगा। 552 00:28:08,063 --> 00:28:09,439 - तुम मेरी बात सुन रहे हो? - हाँ। 553 00:28:09,982 --> 00:28:11,149 तस्वीर खींच रहा हूँ। 554 00:28:16,947 --> 00:28:19,116 तो, मैं चाहती हूँ कि हम उन दूरी के चिह्नों पर एक-एक करके शॉट लगाएँ। 555 00:28:19,199 --> 00:28:24,121 मैं चाहती हूँ कि तुम सीधा 100 के बोर्ड पर, सीधा 200 के बोर्ड पर, सीधा 250 के बोर्ड पर मारो। 556 00:28:24,997 --> 00:28:26,373 तुमने मेरी फ़्राइज़ खाईं? 557 00:28:34,423 --> 00:28:36,466 चलो, केहिल। उस घंटी को बजाओ। 558 00:28:36,550 --> 00:28:39,052 जब मिकलसन यहाँ आया था, उसने भी वह घंटी बजाई थी। बबा ने भी बजाई थी। 559 00:28:39,136 --> 00:28:40,637 फ़िक्र मत करो, मैं यह कर सकता हूँ। 560 00:28:41,930 --> 00:28:43,140 तो, जब तुमने कहा, "यह।" 561 00:28:43,223 --> 00:28:45,184 मुझे पता है वह बजने का इंतज़ार कर रही है। 562 00:28:50,272 --> 00:28:51,273 हाँ। 563 00:28:51,940 --> 00:28:54,610 - बढ़िया। - ओह, हाँ! हाँ। 564 00:28:54,693 --> 00:28:56,028 फिर से, तुरंत। 565 00:28:57,613 --> 00:28:59,948 रुक जा, रुक जा, रुक जा। हाँ। 566 00:29:01,617 --> 00:29:04,119 बबा। फ़ज़ी। 567 00:29:05,996 --> 00:29:08,665 टाइगर। मैं बस चाहती हूँ कि तुम अपना नाम भी जोड़ दो। 568 00:29:14,671 --> 00:29:17,174 - हाँ! - हाँ! हाँ! 569 00:29:17,841 --> 00:29:18,842 नौ और, फिर तुम्हें बियर मिल जाएगी। 570 00:29:25,891 --> 00:29:27,684 - यह हुई ना बात। - खूबसूरत। 571 00:29:27,768 --> 00:29:29,269 तुम्हारे कूल्हे कहाँ हैं। चलो। 572 00:29:29,853 --> 00:29:30,979 - महसूस हो रहा है? - हाँ। 573 00:29:31,063 --> 00:29:32,523 - और यहाँ? ठीक है। - हाँ। 574 00:29:34,775 --> 00:29:35,901 बेहतर। 575 00:30:05,472 --> 00:30:08,100 सान्टी - हैलो। जेरेमी और मैं स्रिकसन वालों के साथ फँस गए हैं। 576 00:30:08,183 --> 00:30:09,893 मैं नहीं आ पाऊँगा। मुझे माफ़ कर दो। 577 00:30:09,977 --> 00:30:12,354 अरे, लड़की। तुम यहाँ हो। वह आ गया? 578 00:30:13,397 --> 00:30:14,773 वह आज नहीं आ पाएगा। 579 00:30:17,568 --> 00:30:21,697 फिर हमें उसके बिना ही मज़े करने होंगे, है ना? 580 00:30:22,614 --> 00:30:24,157 - हाँ? - हाँ। 581 00:30:24,825 --> 00:30:27,494 चलो। अंदर कोई है जिसे तुम्हारे कपड़ों का ब्रांड बहुत पसंद है। 582 00:30:27,578 --> 00:30:29,037 वह तुमसे बात करना चाहते हैं। 583 00:30:29,121 --> 00:30:30,247 ठीक है। हाँ। 584 00:30:30,747 --> 00:30:33,125 बिल्कुल नहीं। मैं तुम्हें पैसे नहीं दूँगा, क्लार्क। 585 00:30:33,208 --> 00:30:36,336 मैं तुमसे तोहफ़ा नहीं माँग रहा हूँ, मिट्स। बस थोड़ी सी शुरुआती पूँजी। 586 00:30:37,254 --> 00:30:40,716 वह बंदा जिसने अपने सारे पैसे गँवा दिए, वह मुझसे पैसे माँग रहा है। 587 00:30:40,799 --> 00:30:42,342 तुम्हें पता है यह सुनने में कितना अजीब लगता है? 588 00:30:42,426 --> 00:30:44,386 यह बहुत घटिया बात है। नाजायज़ बात। 589 00:30:44,469 --> 00:30:46,180 मुझे नया घर खरीदने के लिए पैसों की ज़रूरत पड़ेगी। 590 00:30:46,263 --> 00:30:47,764 पर आज तो ज़रूरत नहीं है। 591 00:30:47,848 --> 00:30:50,559 तुम घर के पर्दे चुनोगे, उससे पहले ही तुम्हें तुम्हारे पैसे वापस मिल जाएँगे। 592 00:30:50,642 --> 00:30:53,395 ऊपर से मुनाफ़ा भी। और शोहरत भी। 593 00:30:53,478 --> 00:30:56,607 देखो, तुम्हारी यह मेलों वाली लुभावनी बकवास मुझ पर काम नहीं करेगी, क्लार्क। 594 00:30:56,690 --> 00:30:57,858 यह बकवास नहीं है। 595 00:30:57,941 --> 00:30:59,735 पहले ही मुझे अमैंडा को हज़ारों डॉलर देने हैं। 596 00:30:59,818 --> 00:31:01,778 और जब हम ओपन टूर्नामेंट में पहुँचेंगे, वहाँ होने वाले सारे खर्च। 597 00:31:02,487 --> 00:31:06,533 नाइकी का बॉबी क्रॉफ़्ट गर्मी में मंडराते बाज़ की तरह मेरे पीछे पड़ा है। 598 00:31:06,617 --> 00:31:09,786 मैं क्या करूँ, उसे चिलीज़ ले जाऊँ? मुझे उसे प्रभावित करना होगा, मिट्स। 599 00:31:09,870 --> 00:31:13,165 पहिए पर ग्रीस लगाऊँगा, वह तभी तो घूमेगा। 600 00:31:13,248 --> 00:31:15,042 यह बड़ी लैंडिंग है। मुझे पहले से रनवे तैयार रखना होगा। 601 00:31:15,125 --> 00:31:17,503 ठीक है, ठीक है। ठीक है, ये मिसालें देना बंद करो। 602 00:31:17,586 --> 00:31:19,713 मैं तुम्हें पैसे नहीं दूँगा, क्लार्क। 603 00:31:22,466 --> 00:31:23,675 ठीक है। अब मैं समझ गया। 604 00:31:23,759 --> 00:31:24,801 अब सब समझ में आ रहा है। 605 00:31:24,885 --> 00:31:26,094 - क्या? - हाँ, हाँ। नहीं, नहीं। 606 00:31:26,178 --> 00:31:28,013 पूरी बात समझ आ गई। असली बात रिश्ता निभाने की है। 607 00:31:28,096 --> 00:31:29,473 चुप करो। 608 00:31:29,556 --> 00:31:31,808 हाँ, यही बकवास तुम एलेना के साथ कर रहे हो। 609 00:31:31,892 --> 00:31:34,144 हे, हे! तुम्हें पता भी नहीं है तुम क्या बक रहे हो। 610 00:31:34,228 --> 00:31:35,812 बेशक, मुझे पता है। तुम्हें यह दिखाई नहीं दे रहा? 611 00:31:35,896 --> 00:31:37,064 सब कुछ बिल्कुल साफ़ है। 612 00:31:37,147 --> 00:31:39,024 ये दोनों बातें आपस में जुड़ी हुई हैं, मिट्स। 613 00:31:39,107 --> 00:31:42,236 अगर एक को अंत तक नहीं निभा सकते, तो दूसरी को भी नहीं निभा सकते। 614 00:31:42,319 --> 00:31:44,696 तुम रिश्ते की ज़िम्मेदारी उठाने से डरते हो। 615 00:31:44,780 --> 00:31:46,448 ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। 616 00:31:46,532 --> 00:31:48,784 सच में? साबित करो। उसे फ़ोन करो। क्यों नहीं? 617 00:31:48,867 --> 00:31:49,910 यह इतना आसान नहीं है। 618 00:31:49,993 --> 00:31:51,286 मुझे पैसे ना देने की भी यही वजह है। 619 00:31:51,370 --> 00:31:52,621 तुम भाड़ में जाओ। 620 00:31:52,704 --> 00:31:53,956 तुम भड़क रहे हो क्योंकि तुम्हें पता है मैं सही हूँ। 621 00:31:54,039 --> 00:31:55,874 नहीं, मैं भड़क रहा हूँ, क्योंकि तुम कमबख्त कमीने इंसान हो। 622 00:31:55,958 --> 00:31:57,209 फिर तुम उसे फ़ोन क्यों नहीं करते? 623 00:31:57,292 --> 00:31:59,670 क्योंकि मैं उसे पीछे हटने का एक मौका दे रहा हूँ, ठीक है? 624 00:32:00,212 --> 00:32:01,463 हे भगवान। 625 00:32:02,256 --> 00:32:03,257 तुम क्या बात कर रहे हो? 626 00:32:03,340 --> 00:32:05,717 पता है जब मैं बुच की उम्र का होऊँगा, अस्सी साल का, तब उसकी उम्र क्या होगी? 627 00:32:05,801 --> 00:32:08,178 वह 62 साल की होगी। बासठ! 628 00:32:08,262 --> 00:32:10,222 वह तब भी जवान और खूबसूरत और ज़िंदादिल होगी। 629 00:32:10,305 --> 00:32:12,307 और मैं स्ट्रॉ से सूप पी रहा होऊँगा, 630 00:32:12,391 --> 00:32:15,352 अपनी पैंट में ही हग रहा होऊँगा, अपने जूतों के फीते नहीं बांध पाऊँगा। 631 00:32:16,019 --> 00:32:17,396 - उसके लिए वेल्क्रो होती है। - हाँ। 632 00:32:17,479 --> 00:32:19,898 मैं बिना फीते वाले जूतों में एक चलता-फिरता जीवाश्म बन चुका होऊँगा। 633 00:32:19,982 --> 00:32:21,608 और मैं उसके साथ ऐसा नहीं करने वाला। 634 00:32:22,651 --> 00:32:23,902 क्या तुमने इसके बारे में उससे बात की है? 635 00:32:23,986 --> 00:32:25,904 नहीं, और मैं करूँगा भी नहीं। ठीक है? मुझे पर भरोसा करो। 636 00:32:25,988 --> 00:32:27,948 - मैं उसका भला कर रहा हूँ। - तुम उसका भला नहीं कर रहे हो। 637 00:32:28,031 --> 00:32:32,035 तुम उससे और खुद से कुछ खास पाने का मौका छीन रहे हो। 638 00:32:32,828 --> 00:32:35,080 सिर्फ़ शैम्पेन डिनर और करतब दिखाने वाले सेक्स का नाम प्यार नहीं है। 639 00:32:35,163 --> 00:32:37,583 प्यार में दूसरी चीज़ें भी होती हैं। मुश्किल चीज़ें। 640 00:32:37,666 --> 00:32:38,917 पेचीदा चीज़ें। 641 00:32:40,544 --> 00:32:41,879 मुझे इस बारे में अब कोई बात नहीं करनी। 642 00:32:44,423 --> 00:32:48,093 आगे चलकर कभी ना कभी, किसी एक को दूसरे की गंदगी साफ़ करनी ही पड़ेगी, मिट्सी। 643 00:32:48,177 --> 00:32:51,221 और पता है क्या? यही तो खूबसूरत है। यही प्यार है। 644 00:32:54,224 --> 00:32:55,225 ठीक है। 645 00:32:55,767 --> 00:32:57,769 पैसों वाली बात पर फिर बाद में लौटेंगे। 646 00:33:27,466 --> 00:33:29,301 - हैलो, बच्चे। - हे, डैडी। 647 00:33:31,011 --> 00:33:32,179 वह तो प्राइस जैसा लग रहा है। 648 00:33:35,432 --> 00:33:36,433 वह प्राइस ही है। 649 00:33:36,517 --> 00:33:37,518 वह वापस आ गया? 650 00:33:39,478 --> 00:33:41,480 शायद। अभी कुछ पक्का नहीं कह सकते। 651 00:33:43,440 --> 00:33:45,984 यहाँ से साफ़ दिख रहा है कि उसके कूल्हे बाहर की तरफ़ घूम रहे हैं। 652 00:33:46,068 --> 00:33:47,945 हाँ। मैं उस पर काम कर रही हूँ। 653 00:33:54,826 --> 00:33:56,119 तुम अभी भी उससे प्यार करती हो? 654 00:34:09,882 --> 00:34:12,969 हाँ! हाँ! 655 00:34:15,054 --> 00:34:19,560 ताले, ज़ंजीर और चाबी में बंद 656 00:34:22,437 --> 00:34:27,192 मैंने सोचा था आसान होगा 657 00:34:28,235 --> 00:34:32,531 तुम्हें अपने पास रखना 658 00:34:34,824 --> 00:34:40,289 जब दुनिया का सारा ज्ञान और धीरज 659 00:34:41,498 --> 00:34:45,835 मुझ पर बेअसर हो जाता है 660 00:34:47,504 --> 00:34:54,011 तभी मैं अपने रिश्तों से खुद को अलग कर लेता हूँ 661 00:34:54,678 --> 00:34:59,683 उन्हें समुद्र में बहते हुए देखता हूँ 662 00:35:01,518 --> 00:35:06,273 मैं समझता हूँ कि यह कभी खत्म नहीं होता 663 00:35:07,065 --> 00:35:12,362 वह हर मोड़, हर चौराहे पर मेरा इंतज़ार कर रही है 664 00:35:14,531 --> 00:35:17,910 और यह सोचकर दुख होता है कि मुझे कभी पता नहीं चलेगा 665 00:35:17,993 --> 00:35:20,537 कि तुम्हें पता भी था या नहीं, कि वे गर्मियाँ कैसी गुज़रीं 666 00:35:21,288 --> 00:35:25,751 मैं खामोशी को समझता हूँ 667 00:35:31,089 --> 00:35:35,761 मैं समझता हूँ कि यह कभी खत्म नहीं होता 668 00:35:36,595 --> 00:35:41,892 वह हर मोड़, हर चौराहे पर मेरा इंतज़ार कर रही है 669 00:35:43,644 --> 00:35:49,650 जब तुम डरे हुए और खोए हुए हों, तो सब कुछ अपने अंदर मत दबाए रखना 670 00:35:53,946 --> 00:35:55,948 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम