1 00:00:52,970 --> 00:00:56,557 पता नहीं कि अब रॉबर्ट को यह याद भी होगा या नहीं, 2 00:00:56,640 --> 00:00:59,184 लेकिन मैं उससे पहले मिली थी। 3 00:00:59,935 --> 00:01:01,728 इतने साल पहले, उस रात, 4 00:01:01,812 --> 00:01:06,024 रसोई की अलमारियों से टिककर, सस्ती बियर के नशे में चूर… 5 00:01:07,317 --> 00:01:08,569 मैंने उसे हँसाया 6 00:01:09,152 --> 00:01:13,866 और वह पल एकदम सहज और स्वाभाविक था। 7 00:01:15,617 --> 00:01:17,202 मैं जानती थी कि उसे भी ऐसा ही महसूस हुआ था। 8 00:01:18,495 --> 00:01:21,665 लेकिन फिर वह वहाँ आ गई और मैंने उनका परिचय कराया। 9 00:01:22,291 --> 00:01:24,543 "रॉबर्ट, यह नैंसी है।" 10 00:01:40,976 --> 00:01:42,269 क्या हुआ? 11 00:01:46,648 --> 00:01:48,025 हे भगवान। 12 00:02:25,896 --> 00:02:29,441 इम्पर्फ़ेक्ट विमेन 13 00:02:29,525 --> 00:02:31,443 ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित 14 00:02:42,454 --> 00:02:44,373 यह उसकी तरह लग भी नहीं रही है। 15 00:02:45,290 --> 00:02:48,794 ज़ाहिर है यह नैंसी ही है, लेकिन दिल गवाही नहीं दे रहा है। 16 00:02:50,963 --> 00:02:53,048 मैंने डवीड का बचाव किया। 17 00:02:53,131 --> 00:02:56,301 मुझे सच में लगा था कि यह सच नहीं हो सकता। 18 00:02:58,011 --> 00:02:59,012 मुझे भी लगा था। 19 00:02:59,638 --> 00:03:01,473 अब हर कोई इसे देखेगा 20 00:03:01,557 --> 00:03:04,059 और जो मन में आएगा, सोचने लगेगा, इससे पहले कि मुझे मौक़ा मिले कि मैं… 21 00:03:04,142 --> 00:03:05,602 जानती हूँ, लेकिन… 22 00:03:07,980 --> 00:03:13,735 उम्मीद है तुम्हें पता है कि तुम जो कुछ भी महसूस कर रहे हो, तुम मुझे बता सकते हो। 23 00:03:15,529 --> 00:03:16,613 मेरा मतलब, उसकी… 24 00:03:19,658 --> 00:03:21,869 किसी और के साथ कल्पना करना पहले से ही इतना तकलीफ़देह है, 25 00:03:21,952 --> 00:03:23,328 लेकिन यह देखना तो… 26 00:03:26,999 --> 00:03:29,751 मुझे लगा था कि जब वे उस बंदे को हिरासत में ले लेंगे, तो… 27 00:03:31,545 --> 00:03:35,716 मुझे थोड़ी राहत महसूस होगी। 28 00:03:40,762 --> 00:03:41,763 लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 29 00:03:43,515 --> 00:03:45,142 क्या तुम्हें राहत महसूस हो रही है? 30 00:03:47,102 --> 00:03:49,271 नहीं। कुछ ख़ास नहीं। 31 00:03:50,189 --> 00:03:54,359 इस सबके बावजूद… मैं अभी भी उससे प्यार करता हूँ। 32 00:03:57,404 --> 00:03:59,573 मैं उसे वापस पाने के लिए कुछ भी देने के लिए तैयार हूँ। 33 00:04:01,200 --> 00:04:02,284 क्या यह पागलपन है या… 34 00:04:03,785 --> 00:04:04,786 नहीं। 35 00:04:07,497 --> 00:04:08,999 नहीं, यह पागलपन नहीं है। 36 00:04:16,089 --> 00:04:17,591 मेरा घर आ गया। 37 00:04:22,554 --> 00:04:23,847 - हे। - हाँ? 38 00:04:27,226 --> 00:04:29,770 आज मेरे साथ आने के लिए शुक्रिया। 39 00:04:30,604 --> 00:04:34,024 ऐसी जगह जाकर अच्छा लगा जो उसके लिए अहम थी। 40 00:04:34,775 --> 00:04:36,777 भले ही हम वहाँ थोड़े ही समय रुक पाए। 41 00:04:48,080 --> 00:04:49,540 - शुक्रिया। - शुक्रिया। 42 00:04:55,712 --> 00:04:56,713 ओह, धत्। 43 00:04:58,757 --> 00:04:59,758 हे। 44 00:05:01,885 --> 00:05:07,766 मैं तुमसे मेरे मैसेज देखकर नज़रअंदाज़ करने के लिए लड़ने आया था, लेकिन… वाह। 45 00:05:07,850 --> 00:05:09,268 मुझे माफ़ कर दो। 46 00:05:09,351 --> 00:05:11,436 अगर तुम्हें कहीं और जाना था, तो तुम मुझे बस बता सकती थीं। 47 00:05:11,520 --> 00:05:14,189 मेरी पहले से ही एक दोस्त के साथ बैले जाने की योजना थी, 48 00:05:14,273 --> 00:05:16,483 और मैं… मैं… मेरा फ़ोन साइलेंट पर था। 49 00:05:16,567 --> 00:05:18,694 ऐसा लगता है जैसे तुम मेरी बातों को गम्भीरता से नहीं लेतीं। 50 00:05:19,444 --> 00:05:23,448 मुझे लगा था कि हम दोनों यह बात समझते हैं कि मुझे किसी गम्भीर रिश्ते में दिलचस्पी नहीं है, जे। 51 00:05:23,532 --> 00:05:25,033 मेरा यह मतलब नहीं था। 52 00:05:25,117 --> 00:05:28,745 मेरा मतलब था कि तुम मेरी इज़्ज़त नहीं करतीं, मतलब, एक इंसान के तौर पर। 53 00:05:28,829 --> 00:05:29,913 मैं तुम्हारी इज़्ज़त करती हूँ। 54 00:05:30,539 --> 00:05:33,166 जे, इस समय मेरे लिए हालात आसान नहीं हैं। 55 00:05:33,250 --> 00:05:35,794 असल में तो बात आज रात की है ही नहीं, ठीक है? 56 00:05:35,878 --> 00:05:37,796 मेरा मतलब, सेंट पैट्रिक्स डे वाली पार्टी के बाद, तुम… 57 00:05:37,880 --> 00:05:40,048 तुमने जो समय कहा था, तुम उससे दो घंटे देरी से आई थीं। 58 00:05:40,132 --> 00:05:41,216 जिस रात तुम्हारी दोस्त की मौत हुई, 59 00:05:41,300 --> 00:05:43,552 तुमने मुझे रात के नौ बजे मैसेज किया था, और तुम एक बजे आईं। 60 00:05:43,635 --> 00:05:46,388 - मामला क्या है? - नहीं, मैं दस बजे के थोड़ी ही देर बाद आ गई थी। 61 00:05:46,471 --> 00:05:48,557 - नहीं, यह पक्का उससे बाद की बात है। - नहीं, ऐसा नहीं है। 62 00:05:48,640 --> 00:05:50,392 एल, मैंने जागकर इंतज़ार किया था। 63 00:05:52,811 --> 00:05:55,189 हमें यहाँ सड़क पर इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। 64 00:05:55,272 --> 00:05:57,107 मुझे लगता है कि हमें ऊपर जाना चाहिए। 65 00:05:57,816 --> 00:06:00,027 मुझे लगता है कि हमें वाइन की एक बोतल खोलनी चाहिए 66 00:06:00,110 --> 00:06:03,113 और शायद समझदार लोगों की तरह इस बारे में बात करने की कोशिश करनी चाहिए। 67 00:06:04,198 --> 00:06:06,283 - हाँ? - अब तुमने वाइन जो कह दिया है। 68 00:06:06,366 --> 00:06:09,286 तुम वाइन की वजह से राज़ी हुए हो, समझदार होने की वजह से नहीं। 69 00:07:33,078 --> 00:07:34,079 मॉर्निंग। 70 00:07:34,788 --> 00:07:37,165 - हे। - बिना दूध। बिना चीनी। 71 00:07:37,249 --> 00:07:39,501 बस कॉफ़ी पाउडर और गर्म पानी। 72 00:07:39,585 --> 00:07:41,003 - तुम्हारी पसंदीदा। - शुक्रिया। 73 00:07:41,086 --> 00:07:42,087 हाँ। 74 00:07:43,547 --> 00:07:44,840 तुम्हें ऑफ़िस के लिए देर हो जाएगी। 75 00:07:44,923 --> 00:07:46,842 मुझे लगता है कि मेरी बॉस समझ जाएगी। 76 00:07:47,968 --> 00:07:49,970 ओह, वाह। 77 00:07:50,053 --> 00:07:52,723 मुझे नहीं पता था कि तुम्हें मछलियाँ पकड़ने का शौक़ है। सच में? 78 00:07:52,806 --> 00:07:53,891 मुझे शौक़ नहीं है। 79 00:07:55,767 --> 00:07:59,688 ठीक है, वैसे, मतलब, अगर तुम सीखना चाहो, तो मुझे ग्रेगरी झील में एक बहुत अच्छी जगह मालूम है… 80 00:07:59,771 --> 00:08:02,232 जे, तुम्हें सच में ऑफ़िस जाना चाहिए। 81 00:08:02,316 --> 00:08:05,402 हाँ। नहीं, मुझे… मुझे जाना चाहिए। 82 00:08:05,485 --> 00:08:08,322 मैं निकलता हूँ। मैं… मैं तुमसे वहीं मिलूँगा। 83 00:08:08,405 --> 00:08:09,406 हाँ। 84 00:08:22,044 --> 00:08:24,838 - चॉकलेट वाला मैं लूँगी। - चॉकलेट वाला मुझे लेना था। 85 00:08:24,922 --> 00:08:26,006 अफ़सोस। मैंने पहले कहा। 86 00:08:26,089 --> 00:08:28,675 माफ़ करना, बच्चे। जिसने पहले कहा, उसे ही देना पड़ेगा। 87 00:08:29,259 --> 00:08:33,138 लड़कियों, 20 मिनट में बैकपैक पीठ पर होने चाहिए। एली आंटी से क्या कहोगी? 88 00:08:33,222 --> 00:08:34,722 - शुक्रिया, एली आंटी। - कोई बात नहीं। 89 00:08:34,806 --> 00:08:36,433 - शुक्रिया। - ज़्यादा मीठा तो नहीं हो जाएगा? 90 00:08:36,517 --> 00:08:37,643 मीठा कभी ज़्यादा नहीं होता। 91 00:08:38,393 --> 00:08:39,645 काश तुम मेरी माँ होतीं। 92 00:08:39,727 --> 00:08:40,729 तो, बैले के बारे में तुम मुझे 93 00:08:40,812 --> 00:08:42,105 - क्या बताने वाली थीं? - बस। 94 00:08:42,188 --> 00:08:44,191 ठीक है, तो, क्या, अब मैं कार इस्तेमाल ही नहीं कर सकता? 95 00:08:44,274 --> 00:08:45,359 यही होगा, मार्कस। 96 00:08:45,442 --> 00:08:47,861 अगर तुम मेरी कार में बैठकर चुपके से ध्रूमपान करोगे, तो यही होता रहेगा। 97 00:08:47,945 --> 00:08:48,946 - मैंने धूम्रपान नहीं किया। - हैलो, दोस्तों। 98 00:08:49,029 --> 00:08:50,030 - हे, एल। - एलेनॉर। 99 00:08:50,113 --> 00:08:51,782 हे, मॉम, आप इनसे कहेंगी कि मुझ पर थोड़ा रहम करें? 100 00:08:51,865 --> 00:08:53,158 - मुझे जम्प-स्टार्ट में मदद चाहिए। - बच्चे। 101 00:08:53,242 --> 00:08:55,494 - तुम अपने डैड के साथ बाहर जाओ। - चलो, जम्पर केबल ढूँढते हैं। 102 00:08:55,577 --> 00:08:57,913 - इस सबके लिए मुझे बहुत अफ़सोस है। - नहीं, कोई बात नहीं। 103 00:08:57,996 --> 00:08:59,957 मैं वादा करती हूँ, मैं तुम्हारी बात पर पूरा ध्यान दूँगी। 104 00:09:00,040 --> 00:09:01,875 - मैं बस यह… - चलो, मैं थोड़ी जगह बना देती हूँ। 105 00:09:01,959 --> 00:09:04,962 - हे भगवान। माफ़ करना। - ओह, नहीं, नहीं, कोई बात नहीं। मैं उठा लूँगी। 106 00:09:05,045 --> 00:09:06,463 मैं उठा लूँगी। एली, मुझे उठाने दो… 107 00:09:11,134 --> 00:09:12,970 - यह क्या है? - यह कुछ नहीं है। 108 00:09:13,470 --> 00:09:15,514 कुछ नहीं है? यह पुलिस की रिपोर्ट है। 109 00:09:15,597 --> 00:09:17,349 लॉस ऐंजेलस पुलिस की पूरक रिपोर्ट 110 00:09:18,016 --> 00:09:19,601 ये सार्वजनिक रिकॉर्ड हैं। 111 00:09:19,685 --> 00:09:21,645 हाँ, लेकिन ये तुम्हारे पास क्यों हैं? 112 00:09:21,728 --> 00:09:24,565 क्योंकि कुछ है जो सही नहीं लग रहा है। 113 00:09:24,648 --> 00:09:26,191 मुझे पता है कि डवीड को गिरफ़्तार किया गया है, 114 00:09:26,275 --> 00:09:28,694 लेकिन उसे लूटपाट के लिए गिरफ़्तार किया गया है, क़त्ल के लिए नहीं, 115 00:09:28,777 --> 00:09:31,989 वह भी किसी अनजान ख़बरी के बयान के आधार पर। 116 00:09:32,072 --> 00:09:33,699 मेरा मतलब, ज़रा सोचकर देखो, कुछ तो गड़बड़ है। 117 00:09:33,782 --> 00:09:37,703 मीडिया इसका सम्बन्ध नैंसी से जोड़ने की कोशिश कर रही है, जबकि ऐसा नहीं है। 118 00:09:37,786 --> 00:09:40,914 तो, तुम इसमें अपना काफ़ी समय लगा रही हो। 119 00:09:41,540 --> 00:09:45,002 यह मत करो। मुझे ऐसा मत दिखाओ जैसे मैं बहुत नाज़ुक हूँ। 120 00:09:46,211 --> 00:09:48,005 यहाँ सब मुझसे यही कहते रहते हैं। 121 00:09:48,088 --> 00:09:49,089 ठीक है। 122 00:09:52,634 --> 00:09:53,760 नैंसी 123 00:10:01,268 --> 00:10:04,229 शुक्रिया। मैं यह करने के लिए ख़ुद को तैयार ही नहीं कर पाया। 124 00:10:05,480 --> 00:10:06,773 मैं समझती हूँ। 125 00:10:06,857 --> 00:10:10,652 मैं उसके कुछ पुराने मैसेज निहारती रहती हूँ जिन्हें मैं मिटा ही नहीं पा रही हूँ। 126 00:10:10,736 --> 00:10:11,737 हाँ। 127 00:10:12,988 --> 00:10:15,199 - क्या तुमने नाश्ते में यह खाया था? - आजकल मुझे भूख ही नहीं लग रही है। 128 00:10:15,282 --> 00:10:16,283 ऑल्टाडेना फ़ॉरएवर 129 00:10:16,867 --> 00:10:18,202 कुछ और भी चल रहा है? 130 00:10:19,161 --> 00:10:23,040 बात यह है कि इन सब झंझटों के साथ-साथ मैं यह बताकर तुम्हें परेशान नहीं करना चाहता। 131 00:10:23,123 --> 00:10:24,124 क्या हुआ? 132 00:10:26,877 --> 00:10:31,507 किट ने मुझसे पूछा कि इस वीकेंड मैं कोरा के जन्मदिन के लिए क्या करने वाला हूँ। 133 00:10:31,590 --> 00:10:33,008 मैं उस बारे में भूल गया था। 134 00:10:33,091 --> 00:10:35,844 तो अब मैं साइलेंट डिस्को के लिए एक डीजे ढूँढने की कोशिश कर रहा हूँ, 135 00:10:35,928 --> 00:10:37,638 जबकि मुझे नहीं पता कि उसे यह पसंद भी है या नहीं, 136 00:10:37,721 --> 00:10:40,807 और मैं "17 वर्षीय लड़की के लिए जन्मदिन की पार्टी" गूगल कर रहा हूँ। 137 00:10:40,891 --> 00:10:43,644 ध्यान से। कहीं तुम्हारा नाम किसी ख़ास सूची में ना जुड़ जाए। 138 00:10:44,353 --> 00:10:47,105 शुक्रिया। अब मुझे लग रहा है कि मैं बेवक़ूफ़ के साथ-साथ ठरकी भी हूँ। 139 00:10:50,984 --> 00:10:53,779 कौन बाप अपनी ख़ुद की बेटी का जन्मदिन भूल जाता है? 140 00:10:54,279 --> 00:10:55,531 यक़ीन नहीं होता। 141 00:10:55,614 --> 00:10:57,783 - जिसकी शादी नैंसी से हुई हो। - हाँ। 142 00:10:57,866 --> 00:10:59,743 तुम्हें कभी इस सबके बारे में सोचने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी। 143 00:10:59,826 --> 00:11:01,787 हाँ, पर कम से कम मैं कोशिश तो करना चाहता हूँ, समझ रही हो? 144 00:11:01,870 --> 00:11:04,706 यह उसका पहला जन्मदिन है जब से… 145 00:11:08,752 --> 00:11:10,671 नैंसी हमेशा उन्हें जादुई बना देती थी। 146 00:11:10,754 --> 00:11:12,965 मैं कोई भाषण नहीं देने वाली हूँ, क़सम से। 147 00:11:13,048 --> 00:11:16,802 सोलह साल पहले, मुझे मेरी ज़िंदगी का सबसे अनमोल तोहफ़ा मिला, 148 00:11:16,885 --> 00:11:20,013 और आज, उसका जश्न मनाने का मौक़ा है। 149 00:11:20,097 --> 00:11:23,517 तो, बिना किसी देरी के, बर्थडे गर्ल का स्वागत करते हैं। 150 00:11:23,600 --> 00:11:25,394 मेरी प्यारी बच्ची, कोरा। 151 00:11:28,438 --> 00:11:29,815 आज रात ख़ूब मज़े करो। 152 00:11:37,948 --> 00:11:39,366 स्वीट 16 153 00:11:56,884 --> 00:11:58,552 मैं बस कोई गड़बड़ नहीं करना चाहता। 154 00:12:00,179 --> 00:12:01,805 मैं मदद कर सकती हूँ। 155 00:12:01,889 --> 00:12:05,559 मेरा मतलब, मैं नैंसी के काफ़ी जश्नों में शामिल हो चुकी हूँ। 156 00:12:05,642 --> 00:12:08,353 मुझे लगता है मैं सोचने की कोशिश कर सकती हूँ कि जन्मदिन पर क्या किया जाए। 157 00:12:08,437 --> 00:12:11,690 - तुम पर बोझ तो नहीं पड़ेगा? - यह कोरा के लिए है। बोझ कैसा? 158 00:12:11,773 --> 00:12:14,860 - कोई बोझ नहीं पड़ेगा। - शुक्रिया। 159 00:12:14,943 --> 00:12:16,945 हाँ। हाँ। ठीक है। 160 00:12:17,029 --> 00:12:19,865 - अभी तक तुम्हारे पास जो कुछ है, वह भेज दो, ठीक है? - हाँ। ठीक है। 161 00:12:26,330 --> 00:12:29,833 डिटेक्टिव गैंज़, क्या आप इस इलाक़े में घर ख़रीदने वाली हैं? 162 00:12:30,417 --> 00:12:32,753 दुःख की बात है मेरी इतनी तनख़्वाह नहीं है। 163 00:12:33,670 --> 00:12:34,755 यह ख़ूबसूरत है। 164 00:12:35,297 --> 00:12:37,382 - शुक्रिया। - कमाल की लाइनें हैं। 165 00:12:38,008 --> 00:12:42,095 हालाँकि बहुत कम लोग एक विंटेज 450 एसएल को कस्टम पेंट करवाएँगे। 166 00:12:42,721 --> 00:12:45,432 लेकिन फिर, अगर पैसों की कोई फ़िक्र ना हो, तो इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है 167 00:12:45,516 --> 00:12:48,644 कि एक बिल्कुल नई सी हालत में रखी गई एक क्लासिक कार की क़ीमत घटा दी जाए? 168 00:12:50,270 --> 00:12:52,272 - अपनी-अपनी पसंद है। - हाँ। 169 00:12:52,981 --> 00:12:53,982 आपका दिन अच्छा बीते। 170 00:12:54,566 --> 00:12:56,610 असल में, अगर आपको कोई ऐतराज़ ना हो तो… 171 00:12:58,445 --> 00:12:59,947 आपने पक्का यह तस्वीर तो देख ही ली होगी। 172 00:13:00,030 --> 00:13:04,576 - हाँ, यह ख़बरों में छाई हुई है। - हाँ। मैंने इस तस्वीर को बहुत बारीकी से देखा है, 173 00:13:04,660 --> 00:13:10,582 और जो चीज़ मेरे दिमाग़ से निकल ही नहीं रही है… वह मिसेज़ हेनेसी के चेहरे के भाव हैं। 174 00:13:11,542 --> 00:13:15,796 है ना? वह बहुत शांत लग रही हैं, बिल्कुल भी असहज नहीं लग रहीं। 175 00:13:15,879 --> 00:13:17,297 लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा है। 176 00:13:17,381 --> 00:13:21,760 पैसडीना की एक रईस का इन लोगों से क्या लेना-देना हो सकता है? 177 00:13:21,844 --> 00:13:24,263 वह हमेशा से रईस नहीं थी। 178 00:13:25,055 --> 00:13:26,765 रॉबर्ट से पहले भी उसकी एक ज़िंदगी थी। 179 00:13:26,849 --> 00:13:28,267 किस तरह की ज़िंदगी? 180 00:13:29,059 --> 00:13:30,269 मुश्किलों से भरी। 181 00:13:30,352 --> 00:13:34,189 शराबी माँ, हिंसक सौतेला बाप, ग़रीब बस्ती की रिहाइश। 182 00:13:34,273 --> 00:13:36,358 वह आसान नहीं था। 183 00:13:36,859 --> 00:13:39,695 हाँ, हाँ। नहीं, हमने उनकी पिछली ज़िंदगी का पता लगाया था। 184 00:13:40,737 --> 00:13:42,531 उससे यह मामला और ज़्यादा अजीब हो जाता है। 185 00:13:42,614 --> 00:13:45,117 - क्यों? - मतलब, उन जैसी एक महिला का 186 00:13:45,200 --> 00:13:49,204 रॉबर्ट और उनके परिवार से क्या मेल हो सकता है? 187 00:13:50,581 --> 00:13:51,915 या आपसे? 188 00:13:52,708 --> 00:13:55,878 क्या मेरी दोस्ती भी शक के दायरे में है? 189 00:13:55,961 --> 00:13:58,380 नहीं। ऐसा नहीं है। 190 00:13:59,089 --> 00:14:01,383 क्या लूटपाट का आरोप सरासर झूठा है? 191 00:14:02,092 --> 00:14:03,594 शायद आप मुझसे यह सब नहीं पूछ रही होतीं, 192 00:14:03,677 --> 00:14:05,721 अगर आपके पास डवीड के ख़िलाफ़ कोई ठोस सबूत होते। 193 00:14:06,388 --> 00:14:08,390 क्या आपकी नज़र में कोई और संदिग्ध है? 194 00:14:10,767 --> 00:14:12,186 आपके समय के लिए शुक्रिया। 195 00:14:50,182 --> 00:14:52,351 - धत् तेरे की। - अपनी खिड़की नीचे करो! 196 00:14:55,562 --> 00:14:58,398 तुम्हें मेरा पीछा करने का कोई हक़ नहीं है। यह उत्पीड़न है। 197 00:14:58,482 --> 00:15:01,151 मुझे अपना नाम और बैज नम्बर बताओ। 198 00:15:01,235 --> 00:15:02,236 मैं पुलिस में नहीं हूँ। 199 00:15:03,237 --> 00:15:04,821 मैं डॉनोवन के लिए काम करता हूँ। 200 00:15:09,868 --> 00:15:10,869 ठीक है। 201 00:15:12,913 --> 00:15:14,998 क्या आप कभी किसी युद्ध क्षेत्र में गई हैं? 202 00:15:15,624 --> 00:15:18,001 किसी को मरते हुए देखना, यह आपको बदल देता है। 203 00:15:18,085 --> 00:15:20,629 तो, मैंने उनके आश्रय के लिए अर्जी लगवाई, 204 00:15:20,712 --> 00:15:24,132 कुछ सरकारी सम्पर्कों का इस्तेमाल किया, जैसी कि हमारी बात हुई थी, और… 205 00:15:24,716 --> 00:15:29,179 संक्षेप में कहूँ तो अब उनकी डेंटल प्रैक्टिस बहुत अच्छी चल रही है। 206 00:15:29,263 --> 00:15:32,724 पिछले ही साल उनकी बेटी ने वैसर से ग्रेजुएशन पूरी की। 207 00:15:32,808 --> 00:15:34,059 यह शानदार है। 208 00:15:35,269 --> 00:15:39,273 जब आपका दिल आपसे कुछ कहता है, तो आपको उसकी बात सुननी चाहिए। 209 00:15:40,190 --> 00:15:43,694 देवियों, अगर आप मुझे अनुमति दें तो मुझे एक छोटा सा काम निपटाना है, 210 00:15:43,777 --> 00:15:45,779 लेकिन मैं थोड़ी देर बाद आपसे पूल पर मिलता हूँ। 211 00:15:49,199 --> 00:15:52,619 यह तो बहुत प्यारा है। तुम लड़कियाँ पटाने के लिए मेरी कहानियाँ इस्तेमाल करते हो? 212 00:15:53,245 --> 00:15:54,329 यह एक अच्छी कहानी है। 213 00:15:55,038 --> 00:15:57,374 और तुम्हारे दान-धर्म के काम के लिए मॉम और मैं पैसे देते हैं, 214 00:15:57,457 --> 00:15:58,959 तो यह मेरी भी कहानी है। 215 00:15:59,042 --> 00:16:01,920 "दान-धर्म का काम"? शुक्रिया, डॉनी। 216 00:16:02,838 --> 00:16:05,174 वैसे उनकी बेटी ओहायो स्टेट गई थी। 217 00:16:05,257 --> 00:16:06,341 वैसर सुनने में बेहतर लग रहा था। 218 00:16:06,425 --> 00:16:10,345 - वाह। - तो, मेरे बंदे विंस्टन ने बताया तुम काफ़ी तेज़ भागती हो। 219 00:16:10,429 --> 00:16:12,264 हाँ, अगर ज़रूरत पड़े तो। 220 00:16:12,347 --> 00:16:15,225 कुछ परिवारों में, अगर किसी की दोस्त मर जाती है, 221 00:16:15,309 --> 00:16:18,645 तो उसे फूल या उपहारों की टोकरी दी जाती है, या उससे गले भी मिला जाता है। 222 00:16:19,396 --> 00:16:20,522 मुझे इसका कोई अनुभव नहीं है। 223 00:16:21,190 --> 00:16:23,984 कहते हैं यह कुलीन और अमीर लोगों का अभिशाप है। 224 00:16:24,067 --> 00:16:26,069 - ठीक है। - गले मिलना बहुत कम होता है। 225 00:16:26,153 --> 00:16:27,905 भावनाओं को ज़रूरत से ज़्यादा दबा दिया जाता है, समझ रही हो? 226 00:16:27,988 --> 00:16:31,200 सही कहा। चूँकि तुम्हारा आदमी विंस्टन मेरा पीछा करना बंद कर चुका है, 227 00:16:31,283 --> 00:16:34,203 और तुम देख सकते हो कि मैं बहुत सुरक्षित और बिल्कुल ठीक हूँ, 228 00:16:34,870 --> 00:16:36,413 तो अब शायद तुम लोग घर जा सकते हो। 229 00:16:38,457 --> 00:16:39,750 मैं ख़ुद जाना चाहूँगा। 230 00:16:40,501 --> 00:16:42,085 मेरे पास तुम्हारी देखभाल करने से कहीं बेहतर काम हैं। 231 00:16:42,169 --> 00:16:44,254 - लेकिन… - लेकिन जब कोई हादसा होता है, 232 00:16:44,338 --> 00:16:46,798 तुम पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि तुम क्या कर डालोगी। 233 00:16:47,591 --> 00:16:49,301 - यह सही बात नहीं है। - नहीं? 234 00:16:49,384 --> 00:16:50,385 नहीं। 235 00:16:50,469 --> 00:16:52,471 - जब डैड की मौत हुई थी… - यह… नहीं… यह मत करो। 236 00:16:52,554 --> 00:16:54,681 उन्हें इसके बीच में मत लाओ। 237 00:16:54,765 --> 00:16:57,601 उस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत अलग थी। 238 00:16:59,853 --> 00:17:01,063 सच में? 239 00:17:01,146 --> 00:17:03,482 अगर मैं बिना सबूत के तुमसे पूछता, तो तुम मुकर जातीं। 240 00:17:03,565 --> 00:17:05,567 ये दो पुराने दोस्त हैं जो अपना दुःख बाँट रहे हैं। 241 00:17:05,651 --> 00:17:06,818 दुःख बाँटते हुए चेहरों पर 242 00:17:06,902 --> 00:17:09,363 - इतनी लम्बी मुस्कान नहीं होती। - हम उस इंसान के जुनून को 243 00:17:09,445 --> 00:17:10,864 सम्मान दे रहे हैं जिससे हम प्यार करते थे। 244 00:17:12,406 --> 00:17:15,827 ई, तुम और मैं, हम दोनों जानते हैं कि तुम्हें टूटे हुए खिलौनों को जोड़ना बहुत पसंद है। 245 00:17:16,494 --> 00:17:18,329 ख़ासकर एक ख़ास, भले से कॉकेशियन खिलौने को। 246 00:17:18,413 --> 00:17:20,665 - अगर तुम बीएसयू या किसी अश्वेत महिला संघ से… - क्या? 247 00:17:20,749 --> 00:17:22,334 - …जुड़ी होतीं तो शायद… - शुरू हो गए। 248 00:17:22,416 --> 00:17:23,710 …तुम किसी अश्वेत इंसान के साथ होतीं, 249 00:17:23,794 --> 00:17:26,296 - बजाय एक श्वेत इंसान के साथ फँसे होने के। - मुझे यह नहीं सुनना। 250 00:17:26,380 --> 00:17:27,923 तुम कमीने हो। 251 00:17:28,006 --> 00:17:32,094 तुम यह बात मान क्यों नहीं लेतीं कि रॉबर्ट के मामले में तुम कभी साफ़ नहीं देख पातीं। 252 00:17:32,177 --> 00:17:33,637 और कभी नहीं देख पाईं। 253 00:17:35,222 --> 00:17:36,223 तुम्हारा बात पूरी हो गई? 254 00:17:36,807 --> 00:17:38,809 कमबख़्त मेरा पीछा करना बंद करो। 255 00:18:00,539 --> 00:18:02,457 रॉबर्ट - यहाँ पुलिस आई है। वे घर को तहस-नहस कर रहे हैं। 256 00:18:02,541 --> 00:18:06,044 मैं सम्भाल नहीं पा रहा हूँ। क्या तुम आ सकती हो? 257 00:18:32,863 --> 00:18:33,864 सीएसआई 258 00:18:47,878 --> 00:18:48,879 वे वॉरंट लेकर आए थे। 259 00:18:49,796 --> 00:18:51,965 किस चीज़ का वॉरंट? 260 00:18:52,758 --> 00:18:54,218 नैंसी की कुछ चीज़ों के लिए। 261 00:18:54,301 --> 00:18:55,802 हमारे वित्तीय दस्तावेज़ों के लिए। 262 00:18:55,886 --> 00:18:59,389 वे देखना चाहते थे कि क्या अपनी पत्नी को मरवाने से मेरा कोई फ़ायदा हो सकता है? 263 00:19:00,098 --> 00:19:01,266 हे भगवान। 264 00:19:01,350 --> 00:19:03,060 और उन्होंने मेरा लैपटॉप ले लिया। 265 00:19:03,644 --> 00:19:05,729 मैं किट को फ़ोन करने वाला था, लेकिन वह मेरे पिता को फ़ोन कर देती, 266 00:19:05,812 --> 00:19:08,148 और वह इसे एक पूरे तमाशे में बदल देते। 267 00:19:10,400 --> 00:19:12,444 शायद वे बस अपनी ज़रूरी जाँच-पड़ताल पूरी कर रहे हैं, रॉबर्ट। 268 00:19:12,528 --> 00:19:14,696 - उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। - बेशक नहीं मिलेगा। 269 00:19:14,780 --> 00:19:17,199 मैंने वह नहीं… मेरा वह मतलब नहीं था… मैं वह नहीं कह रही थी… 270 00:19:17,282 --> 00:19:18,367 तुम सही कह रही हो। माफ़ कर दो। 271 00:19:18,450 --> 00:19:20,536 मैं बस… यह पूरा मामला ही बस… 272 00:19:22,955 --> 00:19:26,250 शायद जन्मदिन की पार्टी करने के लिए यह सही समय नहीं है। 273 00:19:29,378 --> 00:19:30,754 मुझे ऐसा नहीं लगता। 274 00:19:32,172 --> 00:19:35,175 मुझे लगता है हमें जीना जारी रखना होगा, समझ रहे हो? 275 00:19:35,968 --> 00:19:37,761 कोरा कुछ सामान्य पल जीने की हक़दार है। 276 00:19:38,679 --> 00:19:39,763 और तुम भी। 277 00:19:41,390 --> 00:19:43,392 और मुझे लगता है कि नैंसी भी यही चाहती। 278 00:19:48,897 --> 00:19:50,899 इंटरनेशनल रेस्क्यू एंड रिलीफ़ 279 00:19:52,943 --> 00:19:56,864 तो, अगर हम लाइबेरिया की टीम में किसी को शामिल करने वाले हैं, 280 00:19:56,947 --> 00:19:58,699 तो मेरा वोट चेल्सी को जाएगा। 281 00:19:59,449 --> 00:20:00,784 क्या उसने ख़ुद कहा है? 282 00:20:01,285 --> 00:20:02,995 नहीं, पर उसने थोड़ी पहल की है। 283 00:20:03,078 --> 00:20:04,329 रॉबर्ट उन्होंने डवीड को छोड़ दिया। 284 00:20:04,413 --> 00:20:06,582 उसके स्थानीय लोगों से अच्छे सम्पर्क हैं, जिनसे शायद हमें मदद मिल सकती है। 285 00:20:09,960 --> 00:20:12,379 एल… एल। 286 00:20:13,797 --> 00:20:15,299 हाँ, माफ़ करना। 287 00:20:15,382 --> 00:20:16,842 हाँ। नहीं, कोई बात नहीं। 288 00:20:17,551 --> 00:20:19,344 हालाँकि अगर तुम चाहो तो मैं उससे सम्पर्क कर सकता हूँ। 289 00:20:19,428 --> 00:20:20,429 ज़रूर। 290 00:20:22,389 --> 00:20:23,390 हे, जे। 291 00:20:23,473 --> 00:20:25,058 ऐसा नहीं होगा, 292 00:20:25,142 --> 00:20:29,980 पर पुलिस की जाँच थोड़ी पेचीदा होती जा रही है, तो… 293 00:20:31,523 --> 00:20:35,736 अगर कोई तुमसे मेरे बारे में पूछे… 294 00:20:35,819 --> 00:20:38,238 जानता हूँ। मैं सम्भाल लूँगा। 295 00:20:39,031 --> 00:20:40,449 मैं कुछ नहीं कहूँगा, ठीक है? 296 00:20:40,532 --> 00:20:41,700 नहीं, तुम कह सकते हो। 297 00:20:42,618 --> 00:20:44,536 तुम उन्हें बता सकते हो कि मैं तुम्हारे घर पर थी। 298 00:20:48,916 --> 00:20:50,918 - हम तो यह बात अपने तक ही रख रहे थे ना? - ऐसा ही है। 299 00:20:51,001 --> 00:20:55,547 लेकिन, मतलब, अगर कोई पूछता है, तो हम उनकी मदद करना चाहेंगे। 300 00:20:55,631 --> 00:20:56,798 - एली। - हाँ? 301 00:20:56,882 --> 00:20:57,966 क्या आपके पास थोड़ा समय है? 302 00:20:58,050 --> 00:20:59,134 हाँ, ज़रूर। 303 00:20:59,885 --> 00:21:01,637 क्या तुम मुझे थोड़ा समय दोगे? माफ़ करना। 304 00:21:01,720 --> 00:21:03,222 - ओह, हाँ। बेशक। - शुक्रिया। 305 00:21:05,766 --> 00:21:07,059 क्या हुआ? तुम ठीक हो? 306 00:21:07,142 --> 00:21:08,143 बात मेरी मॉम की है। 307 00:21:09,019 --> 00:21:10,854 किसी को उन्हें पुलिस स्टेशन से लेकर आना होगा। 308 00:21:10,938 --> 00:21:12,689 क्या? क्या मतलब है तुम्हारा? 309 00:21:24,117 --> 00:21:25,619 पैसडीना पुलिस विभाग 310 00:21:27,621 --> 00:21:29,581 मैंने वकील से सम्पर्क किया है। वह यहाँ आ रहा है। 311 00:21:29,665 --> 00:21:32,292 उसके यहाँ आने तक मैरी किसी भी सवाल का जवाब नहीं देगी। 312 00:21:32,376 --> 00:21:33,585 हम मैरी को गिरफ़्तार नहीं कर रहे हैं। 313 00:21:33,669 --> 00:21:36,046 बस कोई उन्हें समझा दे कि वह हमें परेशान करना बंद कर दें। 314 00:21:36,129 --> 00:21:37,422 मैं समझी नहीं। 315 00:21:37,506 --> 00:21:41,218 मुझे पता चला है कि आपकी दोस्त मेरे ऑफ़िसरों को तंग कर रही हैं। 316 00:21:41,301 --> 00:21:42,636 - क्या? - सिर्फ़ पिछले हफ़्ते भर में, 317 00:21:42,719 --> 00:21:46,807 उन्होंने 20 सार्वजनिक रिकॉर्ड के आवेदन जमा किए हैं, 318 00:21:46,890 --> 00:21:48,767 और आज उन्होंने हद पार कर दी। 319 00:21:48,851 --> 00:21:50,853 अगली बार, हथकड़ियाँ लग जाएँगी। 320 00:21:57,192 --> 00:21:59,486 - कमबख़्त तुमने क्या किया? - कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। 321 00:21:59,570 --> 00:22:01,738 नहीं, असल में बहुत फ़र्क़ पड़ता है। 322 00:22:03,198 --> 00:22:04,783 - मैंने चू-शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। - क्या? 323 00:22:05,534 --> 00:22:07,703 - स्टेपलर फेंकते समय। - हे भगवान। 324 00:22:07,786 --> 00:22:09,288 - दीवार पर। - ठीक है। 325 00:22:09,371 --> 00:22:11,081 - किसी इंसान पर नहीं। - तुम ठीक तो हो? 326 00:22:11,707 --> 00:22:14,459 देखो, उन्होंने सारा समय इस डवीड वाले मामले पर बर्बाद कर दिया। 327 00:22:14,543 --> 00:22:17,796 और इस बीच, वे मेरी दी गई किसी भी जानकारी पर ध्यान ही नहीं दे रहे थे। 328 00:22:17,880 --> 00:22:20,924 हमारे कॉलेज की यीअरबुक्स में जितने भी डेविड थे, मैंने उन सबको चिह्नित किया। 329 00:22:21,008 --> 00:22:23,719 मैंने हर उस डेविड को ढूँढा जिसे नैंसी सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करती है। 330 00:22:23,802 --> 00:22:27,139 मैंने उस विलियम डेविड नाम के बंदे को भी ढूँढ निकाला जिसकी टेक्सस में फूलों की दुकान है 331 00:22:27,222 --> 00:22:29,850 और नैंसी ने पिनटेरेस्ट पर उसकी पोस्ट को लाइक किया था और मुझे बस… 332 00:22:29,933 --> 00:22:31,268 - पता है यह सुनने में अजीब है, पर… - हाँ, 333 00:22:31,351 --> 00:22:33,478 - यह पूछने के लिए मुझसे नाराज़ मत होना। - क्या? 334 00:22:34,771 --> 00:22:36,106 क्या तुम वह ले रही… 335 00:22:36,190 --> 00:22:37,482 नहीं, एल, हद है। 336 00:22:37,566 --> 00:22:40,569 मैंने छह महीनों में एस्पिरिन से ज़्यादा कुछ नहीं लिया है, ठीक है? 337 00:22:40,652 --> 00:22:41,653 ठीक है। 338 00:22:43,447 --> 00:22:45,115 मुझे माफ़ कर दो, मैं इसे भूल नहीं सकती। 339 00:22:47,409 --> 00:22:49,411 लेकिन उसने तुम्हें बताया, एल। 340 00:22:50,537 --> 00:22:53,207 उसने मुझसे मुँह मोड़ लिया और तुम्हें ये बातें सुनने को मिलीं… 341 00:22:54,875 --> 00:22:56,043 और अब मैं कभी नहीं सुन पाऊँगी। 342 00:22:56,877 --> 00:22:58,128 उसने मुझे भी ख़ुद से दूर कर रखा था। 343 00:22:58,212 --> 00:23:00,214 ऐसी बहुत सी बातें हैं जो मैं नहीं जानती। 344 00:23:02,132 --> 00:23:05,177 काश मैं भी तुम्हारी तरह अपना ध्यान भटका पाती। 345 00:23:06,887 --> 00:23:08,388 काम और रॉबर्ट के ज़रिए। 346 00:23:11,016 --> 00:23:15,312 मुझे लगता है कि आज रात हमें बस एक बेहद आरामदायक शाम बितानी चाहिए, ठीक है? 347 00:23:15,395 --> 00:23:16,396 मैं बाहर से थोड़ा खाना ले लूँगी। 348 00:23:16,480 --> 00:23:18,482 तुम्हारे लिए और बच्चों के लिए और हॉवर्ड के लिए भी ले आऊँगी। 349 00:23:18,565 --> 00:23:20,984 हम बस थोड़ा… चिल करेंगे। 350 00:23:21,610 --> 00:23:23,111 - ठीक है। - ठीक है? ठीक है। 351 00:23:23,195 --> 00:23:24,696 मुझे नहीं पता था कि अब भी कोई ऐसा कहता है। 352 00:23:24,780 --> 00:23:26,114 मैं कहती हूँ। 353 00:23:26,198 --> 00:23:27,491 हम चिल करेंगे। 354 00:23:49,012 --> 00:23:51,098 हे, मैं बस यूँ ही आ… 355 00:23:51,682 --> 00:23:53,934 रॉबर्ट। हे। 356 00:23:55,102 --> 00:23:56,270 रॉबर्ट! 357 00:23:59,147 --> 00:24:01,358 - हे। - हे। 358 00:24:02,067 --> 00:24:03,652 लग रहा है काफ़ी सुकून मिला होगा। 359 00:24:04,361 --> 00:24:05,529 हाँ। 360 00:24:06,446 --> 00:24:10,284 जब भी मुझे पीने की तलब होती है, मैं पीने के बजाय यहाँ आकर थोड़ा खेल लेता हूँ। 361 00:24:10,367 --> 00:24:12,160 तुम यहाँ कितनी देर से हो? 362 00:24:14,872 --> 00:24:16,999 शायद मुझे पीने की ज़्यादा ही तलब लगी थी। 363 00:24:18,417 --> 00:24:19,793 सब ठीक है? 364 00:24:19,877 --> 00:24:21,253 क्या पुलिस से कोई बात हुई? 365 00:24:21,336 --> 00:24:23,130 वे नैंसी के सामान के कुछ बक्से दे गए हैं, 366 00:24:23,213 --> 00:24:24,506 लेकिन उसके अलावा, कुछ नहीं। 367 00:24:25,132 --> 00:24:26,800 हालाँकि तुम्हारे भाई से बात हुई थी। 368 00:24:28,177 --> 00:24:29,595 मज़ाक़ कर रहे हो? 369 00:24:30,512 --> 00:24:31,763 मैं बहुत हैरान था कि उसने मुझे फ़ोन किया। 370 00:24:31,847 --> 00:24:33,015 इतने… इतने सालों बाद। 371 00:24:33,599 --> 00:24:36,143 उसने… मैं नहीं… उसने क्या कहा? 372 00:24:36,977 --> 00:24:39,188 - नैंसी की मौत पर अफ़सोस जता रहा था। - अच्छा। 373 00:24:39,271 --> 00:24:42,107 - उस बंदे को मैं कभी पसंद नहीं था। - ऐसा नहीं है। 374 00:24:42,191 --> 00:24:43,859 मैंने… मैंने तुम्हें कभी बताया कि उसने मुझसे क्या कहा था? 375 00:24:44,776 --> 00:24:46,778 - नहीं। - हम तुम्हारे डैड के साथ 376 00:24:46,862 --> 00:24:49,072 मछलियाँ पकड़ने गए थे। कॉलेज का पहला साल था। वसंत की छुट्टियाँ। 377 00:24:49,156 --> 00:24:50,199 अच्छा। 378 00:24:50,282 --> 00:24:51,992 हमारे पहुँचने के लगभग एक घंटे बाद, 379 00:24:52,075 --> 00:24:55,913 डॉनोवन ने मुझे एक तरफ़ ले जाकर मुझसे कहा कि मुझे तुम्हारे क़रीब जाने की इजाज़त नहीं है। 380 00:24:55,996 --> 00:24:57,372 रूमानी तौर पर। 381 00:24:58,290 --> 00:25:00,000 उसने ऐसा क्यों किया? 382 00:25:00,083 --> 00:25:02,753 मुझे यक़ीन है कि वह बस बड़े भाई वाली भूमिका निभा रहा था। 383 00:25:02,836 --> 00:25:04,254 इसके लिए मैं उसे कोई दोष नहीं दूँगा। 384 00:25:04,796 --> 00:25:06,423 मैं नहाने जा रहा हूँ। 385 00:25:06,507 --> 00:25:07,508 तुम अभी रुकोगी? 386 00:25:08,091 --> 00:25:09,718 - कुछ कह नहीं सकती। - ठीक है। 387 00:25:24,775 --> 00:25:26,443 तुम्हें क्या लगता है हम कौन से दशक में जी रहे हैं? 388 00:25:28,320 --> 00:25:30,531 मैं बहुत देर से धूप में बैठा हूँ। थोड़ी देर रुक जाओ। 389 00:25:30,614 --> 00:25:31,949 क्या तुम्हें लगता है कि यह अंधकार युग है 390 00:25:32,032 --> 00:25:35,536 जहाँ तुम यह फ़ैसला करोगे कि मैं किसे डेट करूँगी और किसे नहीं? 391 00:25:35,619 --> 00:25:38,413 क्योंकि तुम्हारा और हमारी माँ का जो भी मानना हो, उसके बावजूद, 392 00:25:38,497 --> 00:25:41,208 मैं एक वयस्क हूँ। मैं वयस्क हूँ। 393 00:25:41,291 --> 00:25:43,877 मैं एक ऐसी इंसान हूँ जिसकी लोग इज़्ज़त करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं। 394 00:25:43,961 --> 00:25:47,130 मुझे क्या चाहिए और मुझे क्या करना है, मैं इसके लिए ज़िम्मेदारी भरे फ़ैसले लेती हूँ। 395 00:25:48,257 --> 00:25:49,258 ठीक है। 396 00:25:50,259 --> 00:25:51,927 ठीक है, तुम बैठ क्यों नहीं जातीं? 397 00:25:52,469 --> 00:25:54,596 मुझे बताओ कि आज हम किस बात को लेकर इतने परेशान हैं? 398 00:25:55,556 --> 00:25:56,640 तुमने रॉबर्ट को फ़ोन किया। 399 00:25:58,976 --> 00:26:01,144 बहुत जल्दी बता दिया। तुम दोनों काफ़ी बातें करते हो, हँ? 400 00:26:02,479 --> 00:26:06,358 उसने मुझे बताया कि जब तुम उससे पहली बार मिले थे, तब तुमने उससे क्या कहा था। 401 00:26:06,441 --> 00:26:08,944 तुमने उसे मुझे डेट करने से मना किया। 402 00:26:09,736 --> 00:26:11,154 तीर सीधा दिल पर लगा। 403 00:26:11,989 --> 00:26:13,115 क्या तुम मुझे बताओगे क्यों? 404 00:26:13,198 --> 00:26:14,283 हद है, ई। हम दोनों जानते हैं क्यों। 405 00:26:14,366 --> 00:26:17,619 नहीं, मैं सच में नहीं जानती। मुझे शायद तुम्हारे मुँह से सुनकर ही चैन मिलेगा। 406 00:26:18,203 --> 00:26:19,204 ठीक है। 407 00:26:21,874 --> 00:26:22,875 मैं देख सकता हूँ। 408 00:26:24,418 --> 00:26:29,173 तुम दोनों होशियार, संवेदनशील, एक जैसी सोच रखने वाले इंसान हो। 409 00:26:29,256 --> 00:26:33,677 एक आदर्श स्थिति में, जहाँ बाहरी दुनिया कोई असर ना रखती हो… 410 00:26:34,803 --> 00:26:38,098 तुम एकदम उपयुक्त अंतर्जातीय केन और बार्बी हो। 411 00:26:39,224 --> 00:26:41,310 - लेकिन क्योंकि बाहरी दुनिया का कोई… - दुनिया नहीं। 412 00:26:42,060 --> 00:26:44,396 - उसका परिवार। - नहीं, तुम उसके परिवार के बारे में 413 00:26:44,479 --> 00:26:47,274 - कुछ नहीं जानते। - हेनेसी परिवार के लोग ख़ानदानी रईस हैं, 414 00:26:47,357 --> 00:26:48,984 उन्हें लगता है दुनिया उनकी जागीर है। 415 00:26:49,067 --> 00:26:53,530 उन्हें लगता है कि जवाबदेही एक मिथक है, और नैतिकता एक मज़ाक़ है। 416 00:26:53,614 --> 00:26:56,200 तुम्हें क्या लगता है कि डवीड की गिरफ़्तारी किसके इशारे पर हुई थी? 417 00:26:56,992 --> 00:26:59,620 यह तो हेनेसी परिवार की पुरानी चाल है। 418 00:26:59,703 --> 00:27:01,705 अपने लोगों को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। 419 00:27:01,788 --> 00:27:04,458 नहीं। अब तुम बिल्कुल बेतुकी बात कर रहे हो। 420 00:27:05,000 --> 00:27:06,752 रॉबर्ट ने नैंसी को नहीं मारा। 421 00:27:06,835 --> 00:27:09,254 नैंसी का एक प्रेमी था। उसका नाम डेविड था, 422 00:27:09,338 --> 00:27:10,839 और डेविड ने उसे मारा है। 423 00:27:10,923 --> 00:27:14,301 - तो शायद रॉबर्ट को डेविड के बारे में पता चल गया। - उसे डेविड के बारे में नहीं पता था। 424 00:27:14,384 --> 00:27:16,470 उसे तो अफ़ेयर के बारे में भी नहीं पता था, जब तक मैंने उसे नहीं बताया, 425 00:27:16,553 --> 00:27:18,680 और जब तक मैंने उसे बताया, उससे पहले ही नैंसी की मौत हो चुकी थी। 426 00:27:19,473 --> 00:27:20,682 ज़रा रुकना। तुमने… 427 00:27:22,935 --> 00:27:26,647 तुमने रॉबर्ट को बताया कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है? 428 00:27:26,730 --> 00:27:27,731 हाँ। 429 00:27:28,524 --> 00:27:30,025 क्योंकि उसे फ़िक्र हो रही थी। 430 00:27:30,108 --> 00:27:32,319 वह पुलिस को फ़ोन करने वाला था और मैं मदद करना चाहती थी। 431 00:27:32,402 --> 00:27:36,240 लगता है आजकल तुम बस रॉबर्ट की मदद ही करती हो। 432 00:27:38,700 --> 00:27:40,452 तुम उसके लिए एक दूसरा विकल्प बनी रहना चाहती थीं। 433 00:27:40,536 --> 00:27:44,373 तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि तुम क्या बोल रहे हो। 434 00:27:44,456 --> 00:27:45,707 - ओह, नहीं? - नहीं। 435 00:27:58,637 --> 00:28:00,556 यक़ीन नहीं होता कि मॉम जेल गई थीं। 436 00:28:00,639 --> 00:28:04,142 मैंने जेल नहीं गई थी। मैं नागरिक अवज्ञा कर रही थी, 437 00:28:04,226 --> 00:28:06,353 जिसे करने का हम सभी को हक़ है। 438 00:28:09,356 --> 00:28:11,275 पर मुझे माफ़ करना कि मैंने तुम लोगों को डरा दिया। 439 00:28:11,358 --> 00:28:12,860 - मैं तो नहीं डरी। - ठीक है। 440 00:28:12,943 --> 00:28:13,944 डैड डर गए थे। 441 00:28:19,032 --> 00:28:21,118 क्या? हे, मैं अभी भी खा रहा हूँ। 442 00:28:21,201 --> 00:28:22,411 मुझे लगता है यहाँ काम ख़त्म हो चुका है। 443 00:28:22,494 --> 00:28:24,288 बशर्ते कोई सफ़ाई करने में मेरी मदद ना करना चाहे। 444 00:28:24,371 --> 00:28:25,414 - मैं तो नहीं! - मैं भी नहीं। 445 00:28:25,497 --> 00:28:26,790 हे, हे। नहीं, नहीं, नहीं। य… 446 00:28:26,874 --> 00:28:28,375 यहाँ… जूनी, यहाँ वापस आओ। 447 00:28:28,917 --> 00:28:30,919 - मैं मदद कर देती हूँ। मैं कर देती हूँ। - शुक्रिया। 448 00:28:32,629 --> 00:28:33,630 वे भी डर गए थे। 449 00:28:34,214 --> 00:28:36,175 वे कहना नहीं चाहते, लेकिन वे डर गए थे। 450 00:28:36,258 --> 00:28:39,428 तुम बिना कुछ ढंग से बताए चली गईं और फिर हमें पुलिस वालों का फ़ोन आता है। 451 00:28:43,098 --> 00:28:44,516 जानता हूँ नैंसी तुम्हारे लिए बहुत मायने रखती थी, 452 00:28:45,392 --> 00:28:46,727 पर तुम्हारा परिवार भी उतना ही अहम है। 453 00:28:48,604 --> 00:28:50,898 वे… वे अभी भी यहीं हैं। उन्हें तुम्हारी ज़रूरत है। 454 00:28:51,481 --> 00:28:53,567 - हमें तुम्हारी ज़रूरत है। - मुझे नहीं पता मैं इसे कैसे… 455 00:28:54,109 --> 00:28:56,236 मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे भुलाऊँ, ठीक है? 456 00:28:58,822 --> 00:29:02,242 शुक्रिया, एलेनॉर, मदद के लिए और नूडल्स के लिए भी। 457 00:29:03,827 --> 00:29:04,870 कोई बात नहीं। 458 00:29:17,799 --> 00:29:19,092 उसका फ़िक्र करना ग़लत नहीं है। 459 00:29:19,176 --> 00:29:20,552 जानती हूँ। जानती हूँ। 460 00:29:22,179 --> 00:29:24,932 ठीक है, तो मैं चाहती हूँ कि तुम खुले दिमाग़ से सोचो। 461 00:29:26,767 --> 00:29:27,768 किस बारे में? 462 00:29:27,851 --> 00:29:31,313 मुझे डवीड का पता मिल गया। 463 00:29:32,940 --> 00:29:35,692 - नहीं। - क्या तुम्हें यह देखकर ग़ुस्सा नहीं आता 464 00:29:35,776 --> 00:29:38,862 कि उन्हें लगता है कि हम सच जानने के लायक़ नहीं हैं क्योंकि हम बस उसके दोस्त हैं? 465 00:29:38,946 --> 00:29:40,781 - बेशक, ग़ुस्सा आता है। - डवीड ने नैंसी की पेंटिंग बनाई थी। 466 00:29:40,864 --> 00:29:42,407 वह नैंसी के साथ पार्टी करता था। 467 00:29:42,491 --> 00:29:45,035 हो सकता है वहाँ क्या हुआ था, उसे इस बारे में कुछ पता हो। 468 00:29:45,118 --> 00:29:47,162 हम इस तरह क़ानूनी जाँच में दख़ल नहीं दे सकते। 469 00:29:51,667 --> 00:29:53,085 वह जवाब नहीं देती। 470 00:29:54,253 --> 00:29:55,546 कौन? 471 00:29:56,421 --> 00:30:00,259 यूट्यूब पर एक ग्रीफ़ काउंसलर यानी दुःख से उबरने में मदद करने वाली एक सलाहकार है, 472 00:30:02,010 --> 00:30:06,515 और वह सुझाव देती है कि आप अपने मृत प्रियजनों से बात करें। 473 00:30:07,474 --> 00:30:08,892 तो मैं वह करने की कोशिश कर रही हूँ। 474 00:30:08,976 --> 00:30:12,104 मतलब, जब घर के सभी लोग बाहर होते हैं या सो रहे होते हैं, 475 00:30:12,187 --> 00:30:14,022 ताकि वे मुझे पागल ना समझने लगें। 476 00:30:15,607 --> 00:30:17,276 और मैं बस उससे बात करती हूँ। 477 00:30:17,359 --> 00:30:21,238 मैं उसे बताती हूँ कि आर्टी का एक और दाँत टूट गया, 478 00:30:21,321 --> 00:30:24,658 और हॉवर्ड को शायद नई नौकरी मिल सकती है, और… 479 00:30:27,452 --> 00:30:28,620 लेकिन वह जवाब नहीं देती। 480 00:30:34,042 --> 00:30:35,377 वह कोई जवाब नहीं देती। 481 00:30:39,256 --> 00:30:41,091 और मेरे मन में बहुत सारे सवाल हैं। 482 00:30:43,177 --> 00:30:44,178 प्लीज़ मदद करो। 483 00:30:54,855 --> 00:30:55,856 हैलो। 484 00:30:55,939 --> 00:30:57,733 कमबख़्त मुझे अकेला छोड़ दो। 485 00:30:57,816 --> 00:31:01,486 सर, हम पत्रकार नहीं हैं, हम पुलिस ऑफ़िसर भी नहीं हैं। 486 00:31:01,570 --> 00:31:03,530 हम नैंसी के दोस्त हैं। 487 00:31:03,614 --> 00:31:05,032 हम बस बात करना चाहते हैं। 488 00:31:06,074 --> 00:31:07,492 दफ़ा हो जाओ। 489 00:31:07,576 --> 00:31:08,619 नहीं। 490 00:31:08,702 --> 00:31:10,871 हम यहाँ से नहीं जाएँगे। 491 00:31:11,788 --> 00:31:14,333 - हमें अंदर आने दो। प्लीज़। - मैरी। 492 00:31:15,000 --> 00:31:16,710 क्या तुम्हारा कमबख़्त दिमाग़ ख़राब हो गया है? 493 00:31:16,793 --> 00:31:19,505 प्लीज़। वह हमारी दोस्त थी। 494 00:31:21,340 --> 00:31:22,341 प्लीज़। 495 00:31:54,581 --> 00:31:58,126 उसने एक संग्राहक के यहाँ मेरा काम देखा और मुझसे सम्पर्क किया। 496 00:31:58,710 --> 00:32:02,297 मुझे लगा था कि वह उन श्वेत महिलाओं में से एक है, जो, बुरा मत मानना, 497 00:32:02,381 --> 00:32:06,176 चाहती हैं कि मैं उनकी ऐसी पेंटिंग बनाऊँ जो उनके हिसाब से उनका सच्चा, प्रामाणिक रूप है। 498 00:32:06,260 --> 00:32:07,553 लेकिन कुछ रेखाचित्र बनाने के बाद, 499 00:32:08,720 --> 00:32:10,639 यह साफ़ हो गया कि वह थोड़ी अलग इंसान थी। 500 00:32:10,722 --> 00:32:12,975 वह चाहती थी कि मैं उसके ज़ख़्मों के निशान कैनवस पर उतारूँ। 501 00:32:13,058 --> 00:32:15,519 उसने कहा ये निशान उस हादसे से हैं, जो उसी की वजह से हुआ था। 502 00:32:15,602 --> 00:32:18,146 उसने कहा कि उसे वे निशान उसकी ख़ुद की ग़लती की वजह से मिले थे? 503 00:32:18,230 --> 00:32:20,023 उसमें पक्का उसकी कोई ग़लती नहीं थी। 504 00:32:20,107 --> 00:32:25,028 डवीड, उस तस्वीर से लग रहा था कि तुम दोनों एक दूसरे को काफ़ी अच्छी तरह जानते थे। 505 00:32:25,112 --> 00:32:28,115 मुझे तो वह तस्वीर याद भी नहीं है। 506 00:32:28,198 --> 00:32:29,867 वह पार्टी में बहुत कम देर रुकी थी। 507 00:32:29,950 --> 00:32:31,243 शायद जिस बंदे को वह साथ लाई थी 508 00:32:31,326 --> 00:32:32,995 - उसे अच्छा नहीं लग रहा था। - क्या? 509 00:32:33,078 --> 00:32:34,663 क्या मतलब बंदे को साथ लाई थी? 510 00:32:34,746 --> 00:32:36,832 डवीड, क्या तुम्हें याद है वह कैसा दिखता था? 511 00:32:37,916 --> 00:32:38,917 वह श्वेत था। 512 00:32:39,751 --> 00:32:41,461 क्या तुम्हें लगता है कि वह रॉबर्ट के साथ आई होगी? 513 00:32:41,545 --> 00:32:43,964 नहीं। नहीं, रॉबर्ट ने वह तस्वीर पहले कभी नहीं देखी थी। 514 00:32:45,883 --> 00:32:46,884 क्या तुम ज़रा इसे देखकर… 515 00:32:46,967 --> 00:32:48,969 - वह मुझे बता चुका होता। - ज़रा रुक जाओ। 516 00:32:49,052 --> 00:32:50,637 क्या तुम ज़रा यह तस्वीर देखोगे? 517 00:32:50,721 --> 00:32:52,514 क्या तुम इस आदमी को पहचानते हो? 518 00:32:52,598 --> 00:32:55,309 अगर मुझे उसकी नस्ल के अलावा और कुछ भी याद होता, तो मैं बता चुका होता। 519 00:32:55,392 --> 00:32:57,019 मैंने पुलिस को बता दिया। अब यह उनकी ज़िम्मेदारी है। 520 00:32:57,102 --> 00:32:59,688 - तुमने तस्वीर देखी तक नहीं। - नहीं, अब मैं किसी सवाल का जवाब नहीं दूँगा। 521 00:32:59,771 --> 00:33:00,856 यह… 522 00:33:01,690 --> 00:33:03,901 मुझे जेल में डाल दिया गया था। और किसलिए? 523 00:33:04,651 --> 00:33:06,486 मैंने कुछ नहीं किया। कुछ भी नहीं। 524 00:33:06,570 --> 00:33:09,489 ठीक है। हम तुम्हारा काफ़ी समय ले चुके हैं। 525 00:33:10,741 --> 00:33:12,034 शुक्रिया। 526 00:33:15,412 --> 00:33:16,580 तुम कहाँ थीं? 527 00:33:17,456 --> 00:33:18,582 माफ़ करना? 528 00:33:19,374 --> 00:33:21,460 तुम्हारी दोस्त गहरे अवसाद में थी। 529 00:33:22,252 --> 00:33:24,254 वह अपने ही दुःख में डूबती जा रही थी। 530 00:33:24,338 --> 00:33:25,672 यही मैंने देखा। 531 00:33:26,256 --> 00:33:27,591 यही मैंने अपने कैनवस पर उतारा। 532 00:33:27,674 --> 00:33:30,177 तो तब तुम कहाँ थीं जब उसे तुम्हारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी? 533 00:33:30,260 --> 00:33:31,512 वह अपना दुःख छुपा नहीं रही थी। 534 00:33:31,595 --> 00:33:35,098 अगर तुम वह नहीं देख पाईं, तो इसलिए क्योंकि तुम देखना नहीं चाहती थीं। 535 00:33:36,600 --> 00:33:38,769 चलो। आओ, चलो। 536 00:33:42,397 --> 00:33:45,317 मैं चाहूँगी कि सेंटरपीस थोड़े और एक जैसे हों। 537 00:33:45,400 --> 00:33:48,403 और हर कोने पर तीन लोग होने चाहिए। मुझे कहीं भी भीड़ नहीं चाहिए। 538 00:33:48,487 --> 00:33:50,697 - नहीं। पूरे समय। ठीक है? शुक्रिया। - …तुम्हारी ग़लती है। 539 00:33:50,781 --> 00:33:51,990 तुम्हारी ग़लती है। 540 00:33:52,074 --> 00:33:53,825 - उसने नहीं किया… - तुमने नहीं किया। 541 00:33:53,909 --> 00:33:55,160 मैंने तुमसे बार-बार कहा… 542 00:34:04,294 --> 00:34:06,129 हे। सब ठीक है? 543 00:34:06,672 --> 00:34:08,297 मेरे कड़े विरोध के बावजूद, 544 00:34:08,382 --> 00:34:11,717 मेरे परिवार ने पुलिस पर दबाव डालने के लिए उस संकट प्रबंधन पीआर फ़र्म को काम पर रख लिया। 545 00:34:12,469 --> 00:34:14,179 उन्होंने ही वह तस्वीर धोखे से सार्वजनिक की थी। 546 00:34:14,763 --> 00:34:16,014 कमबख़्त सोच सकती हो? 547 00:34:16,889 --> 00:34:19,476 उन्हीं की वजह से डवीड बॉयेट को गिरफ़्तार किया गया था। मेरे परिवार की वजह से। 548 00:34:20,101 --> 00:34:21,395 यह बहुत घटिया हरकत है। 549 00:34:21,478 --> 00:34:24,147 उन्हें लगा कि इससे मीडिया को हमसे दूर रखने में मदद मिलेगी। 550 00:34:24,773 --> 00:34:26,108 ज़ाहिर है, कमबख़्त किसे फ़र्क़ पड़ता है 551 00:34:26,190 --> 00:34:29,069 अगर एक निर्दोष आदमी को हफ़्तों सलाखों के पीछे रहना पड़े? 552 00:34:30,362 --> 00:34:34,533 और तुम उससे कभी नहीं मिले, है ना? 553 00:34:35,324 --> 00:34:36,326 किससे कभी नहीं मिला? 554 00:34:36,409 --> 00:34:37,411 डवीड से। 555 00:34:38,203 --> 00:34:40,289 तुमने उसे पहली बार ख़बरों में देखा था। 556 00:34:40,998 --> 00:34:43,458 एलेनॉर, तुम यहीं थीं। हमने उसे साथ में देखा था। 557 00:34:43,542 --> 00:34:44,626 तुम कहना क्या चाह रही हो? 558 00:34:44,710 --> 00:34:47,295 मैं… नहीं, मैं कुछ नहीं कहना चाह रही। मैं… 559 00:34:49,047 --> 00:34:52,759 मुझे अच्छी तरह पता है कि एक ताक़तवर परिवार से होने का क्या मतलब होता है। 560 00:34:52,842 --> 00:34:56,346 कभी-कभी आप देख नहीं पाते कि कैसे पर्दे के पीछे सब कुछ उनके इशारों पर हो रहा है। 561 00:34:56,429 --> 00:35:01,143 वैसे, तुमने तो दुनिया में अपना रास्ता ख़ुद बना लिया है। 562 00:35:01,852 --> 00:35:03,520 - तुम्हें ऐसा लगता है? - हाँ। 563 00:35:04,146 --> 00:35:08,567 मुझे लगातार ऐसा महसूस होता है कि वे मुझ पर नज़र रखे हुए हैं। 564 00:35:10,444 --> 00:35:12,529 हाँ, लेकिन तुम वे काम करती हो जो तुम्हारे लिए मायने रखते हैं। 565 00:35:15,073 --> 00:35:17,075 मैं इसकी क़द्र करता हूँ। 566 00:35:17,576 --> 00:35:18,952 हमेशा करता रहा हूँ। 567 00:35:20,287 --> 00:35:21,288 डैड? 568 00:35:22,206 --> 00:35:23,207 डैड! 569 00:35:26,919 --> 00:35:28,754 - हे। - मॉम की चीज़ें बक्सों में क्यों रखी हैं? 570 00:35:28,837 --> 00:35:30,881 मैं… मैं बस चीज़ें सहेज रहा था। 571 00:35:31,465 --> 00:35:33,217 आप इन्हें फेंक नहीं सकते। 572 00:35:33,300 --> 00:35:34,968 कोरा, ऐसा कुछ नहीं है। 573 00:35:35,052 --> 00:35:36,261 तुम्हें समझना होगा, 574 00:35:36,345 --> 00:35:38,847 मेरे लिए यह बहुत मुश्किल है कि उसकी चीज़ें हर तरफ़ बिखरी रहें… 575 00:35:38,931 --> 00:35:40,933 तो, क्या? आप उनकी यादों को मिटा देंगे? 576 00:35:42,351 --> 00:35:44,728 नहीं। नहीं, यह ऐसा नहीं कर सकते। 577 00:35:44,811 --> 00:35:46,271 यह नामुमकिन है, कोरा। 578 00:35:46,355 --> 00:35:48,023 मेरे पास बस यही बचा है! 579 00:35:48,106 --> 00:35:51,318 इन बक्सों में जो कुछ भी है मेरे पास वही मेरी मॉम की आख़िरी निशानी है। 580 00:35:51,401 --> 00:35:52,653 मैं समझता हूँ, बच्चे। मैं… 581 00:35:52,736 --> 00:35:54,696 कोरा। यहाँ आओ। 582 00:36:02,955 --> 00:36:06,959 तुम्हें पता है मेरी कार मेरे डैड के मरने से पहले उनकी कार थी? 583 00:36:08,335 --> 00:36:12,339 और उन्होंने ही मुझे यह हार दिया था। 584 00:36:13,757 --> 00:36:17,761 और मेरे अपार्टमेंट की दीवार पर उनकी एक फ़िशिंग रोड भी टँगी हुई है, 585 00:36:17,845 --> 00:36:20,097 क्योंकि मैं उनकी मौजूदगी महसूस करना चाहती हूँ। 586 00:36:20,180 --> 00:36:22,766 इसलिए मैं उन सब चीज़ों को अपने बहुत क़रीब रखती हूँ। 587 00:36:24,434 --> 00:36:25,602 तो तुम भी ऐसा कर सकती हो। 588 00:36:26,436 --> 00:36:29,189 तुम इस सारे सामान को देख लो और बस, 589 00:36:29,273 --> 00:36:33,110 जो भी चीज़ तुम्हें उनकी याद दिलाए, तुम वह अपने पास रख लो। तुम उसे अपने क़रीब रखो। 590 00:36:34,444 --> 00:36:35,863 और बाक़ी का सामान, 591 00:36:35,946 --> 00:36:38,949 हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे किसी ख़ास जगह पर रखा जाए। 592 00:36:39,491 --> 00:36:42,744 हम उसे ओहाय हाउस में रख सकते हैं। 593 00:36:43,912 --> 00:36:47,249 इस तरह, जब भी तुम्हें उनकी मौजूदगी महसूस करने का मन करे, तुम वहाँ जा सकती हो। 594 00:36:48,458 --> 00:36:49,459 ठीक है। 595 00:36:51,712 --> 00:36:53,714 तुमसे कोई नहीं कह रहा है कि तुम अपनी मॉम को भुला दो। 596 00:36:53,797 --> 00:36:56,633 तुम्हारे डैड तुमसे कभी ऐसा करने के लिए नहीं कहेंगे। 597 00:37:07,436 --> 00:37:08,437 बच्चे। 598 00:37:11,982 --> 00:37:13,066 हे, शुक्रिया। 599 00:37:19,781 --> 00:37:21,742 पार्टी रद्द करने के लिए मैं उसे दोष नहीं दूँगा। 600 00:37:22,451 --> 00:37:24,870 वैसे भी शायद स्कूल वापस जाकर वह ज़्यादा मज़ा कर पाएगी। 601 00:37:27,289 --> 00:37:29,041 मैंने इस जन्मदिन पर सब कुछ गड़बड़ कर दिया। 602 00:37:29,124 --> 00:37:32,002 मैंने ही ज़ोर देकर कहा था कि तुम्हें उसे पार्टी देनी चाहिए। 603 00:37:32,085 --> 00:37:34,129 तुमने तो सिर्फ़ मेरी मदद ही की है। 604 00:37:34,713 --> 00:37:36,465 मुझे लगता है कि कोरा को बस थोड़ा समय चाहिए। 605 00:37:37,633 --> 00:37:38,967 यह कितना अस्वाभाविक है, समझ रहे हो? 606 00:37:39,051 --> 00:37:41,178 माता-पिता को खोने के लिए बच्चों को कोई तैयारी नहीं कराई जाती। 607 00:37:41,720 --> 00:37:43,347 हमें भी किसी ने तैयार नहीं किया था। 608 00:37:46,141 --> 00:37:49,561 पता है, जब पुलिस आई और नैंसी की चीज़ें ले गई, तो कहीं न कहीं मुझे थोड़ी राहत महसूस हुई थी। 609 00:37:50,395 --> 00:37:54,024 मैं उसकी यादों को मिटाना नहीं चाहता, लेकिन जिधर भी मैं देखता हूँ, 610 00:37:54,107 --> 00:37:58,737 उसकी कोई न कोई चीज़ मुझे उसकी गुप्त ज़िंदगी की चीख-चीखकर याद दिलाती है। 611 00:37:58,820 --> 00:38:00,948 कमबख़्त उसके अफ़ेयर की, जो उसने मुझसे छुपाया था। 612 00:38:02,783 --> 00:38:05,619 वह बहरा कर देने वाला शोर है। जो मुझे चारों तरफ़ से घेर रहा है। 613 00:38:09,498 --> 00:38:13,252 मुझे लगता है कि इस सामान के लिए ओहाय हाउस सबसे उपयुक्त जगह रहेगी। 614 00:38:14,002 --> 00:38:15,003 हाँ। 615 00:38:15,629 --> 00:38:18,048 वहाँ अकेले जाना बहुत मुश्किल होने वाला है। 616 00:39:15,981 --> 00:39:17,983 कला सामग्री विविध सामान 617 00:39:31,079 --> 00:39:32,581 कला सम्बन्धी किताबें 618 00:40:05,322 --> 00:40:08,075 नैंसी ने इससे परिवार के हर इंसान को डराया था। 619 00:40:08,158 --> 00:40:09,826 सबको यह बहुत बुरा लगा था। 620 00:40:10,327 --> 00:40:11,912 और इससे ज़्यादा उसे किसी बात पर हँसी नहीं आती थी। 621 00:40:11,995 --> 00:40:14,915 जब भी वह किसी को इससे डराती थी, घंटों तक हँसती रहती थी। 622 00:40:22,714 --> 00:40:24,007 यह मज़ेदार है। 623 00:40:33,976 --> 00:40:36,395 मुझे नहीं पता था कि वह कितने दर्द में है। 624 00:40:37,938 --> 00:40:43,068 मैं कैसे नहीं देख पाई कि वह किस तकलीफ़ से गुज़र रही है? 625 00:40:43,151 --> 00:40:44,820 हे, हम में से कोई नहीं देख पाया। 626 00:40:46,196 --> 00:40:47,447 मैं समझ ही नहीं पाई। 627 00:40:48,198 --> 00:40:50,200 मैं… मैं बिल्कुल नहीं समझ पाई। 628 00:40:51,451 --> 00:40:54,079 हे, कोई बात नहीं। मैं भी नहीं समझ पाया। 629 00:40:54,162 --> 00:40:55,247 हे भगवान। 630 00:44:06,396 --> 00:44:09,441 एक बार उसने मुझसे पूछा था कि क्या मुझे रॉबर्ट पसंद है। 631 00:44:14,404 --> 00:44:16,823 मुझे याद है कि मैंने कितनी जल्दी ना कहा था। 632 00:44:22,412 --> 00:44:27,084 वह समझ गई होगी कि मैं झूठ बोल रही थी। वह कैसे नहीं समझती? 633 00:44:31,922 --> 00:44:36,802 मैं कभी भी उसकी तरह दिखावा करने में इतनी अच्छी नहीं थी। 634 00:44:37,761 --> 00:44:40,347 ना ही अपनी ख़ुद की हकीकत गढ़ने में। 635 00:44:43,308 --> 00:44:45,894 तो शायद मुझे यह एक मौक़ा मिला है। 636 00:44:47,521 --> 00:44:49,398 और शायद इस बार वह समझेगी। 637 00:44:50,190 --> 00:44:53,026 क्योंकि वह भी झूठ बोल रही थी। 638 00:44:53,110 --> 00:44:54,987 रॉबर्ट से झूठ बोल रही थी। 639 00:44:55,070 --> 00:44:56,446 हम सबसे झूठ बोल रही थी। 640 00:45:07,082 --> 00:45:11,086 नैंसी, सबसे पहले मुझे तुमसे माफ़ी माँगनी चाहिए। 641 00:45:11,837 --> 00:45:14,256 मैंने बात को ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ा दिया। 642 00:45:15,424 --> 00:45:16,425 मैंने तुम्हारे साथ बहुत ग़लत किया… 643 00:45:16,508 --> 00:45:17,509 रॉबर्ट हेनेसी 644 00:45:17,593 --> 00:45:19,928 …और मैं माफ़ी चाहता हूँ कि मैंने तुम्हें इतनी बुरी तरह डरा दिया। 645 00:45:20,470 --> 00:45:22,806 लेकिन तुम मुझे ग़ुस्सा करने के लिए दोष नहीं दे सकतीं, 646 00:45:22,890 --> 00:45:24,641 जबकि तुम्हारा किसी और के साथ नाजायज़ सम्बन्ध है। 647 00:45:28,145 --> 00:45:30,981 हे। तुम ठीक हो? 648 00:46:25,494 --> 00:46:27,496 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम