1 00:00:45,295 --> 00:00:48,382 सावधान रहना। वे अवैध सामान पकड़ने के लिए सबकी तलाशी ले रहे हैं। 2 00:00:50,759 --> 00:00:54,930 जैसे हालात हैं, शायद कुछ समय तक यह आख़िरी एक्स-रे हो। 3 00:00:56,306 --> 00:00:57,348 कितने गाने बचे हैं? 4 00:00:57,349 --> 00:00:58,433 तीन। 5 00:00:59,685 --> 00:01:00,853 शायद चार। 6 00:01:01,478 --> 00:01:02,479 शुक्रिया। 7 00:02:15,177 --> 00:02:18,805 {\an8}टीएम एक रूसी लोकगीत... 8 00:02:32,402 --> 00:02:36,156 {\an8}सुन रही है। 9 00:02:47,459 --> 00:02:49,585 तान्या, तुमने मेरी स्टॉपवॉच देखी है? 10 00:02:49,586 --> 00:02:51,003 वह पहले मेरे पास ही थी। 11 00:02:51,004 --> 00:02:52,422 नहीं, नहीं देखी। 12 00:02:53,257 --> 00:02:54,341 वह क्या है? 13 00:02:56,343 --> 00:02:57,344 यह संगीत है। 14 00:02:57,970 --> 00:03:01,097 यह अवैध है। इसकी वजह से हम मुसीबत में पड़ जाएँगे। इसे बंद करो। 15 00:03:01,098 --> 00:03:04,600 जब मैं मॉस्को में हमारे लिए पश्चिमी संगीत लाती थी, तो तुम्हें बहुत पसंद आता था। 16 00:03:04,601 --> 00:03:07,354 अगर तुमने ध्यान न दिया हो, तो हम अब मॉस्को में नहीं रहते, तान्या। 17 00:03:08,021 --> 00:03:09,439 मैं कैसे ध्यान न दूँ? 18 00:03:10,274 --> 00:03:13,277 ज़्यादातर वक़्त यहाँ अकेली फँसी रहती हूँ जबकि तुम पता नहीं कहाँ रहते हो। 19 00:03:14,653 --> 00:03:15,737 क्या तुमने अभी मुझे चुप कराया? 20 00:03:16,321 --> 00:03:18,197 बस बहुत हुआ। तुम्हें तमीज़ से पेश आना होगा, तान्या। 21 00:03:18,198 --> 00:03:20,408 ये अवैध गाने अब और नहीं बजाओगी। 22 00:03:20,409 --> 00:03:22,869 तमीज़ से? तुम मेरी माँ की तरह बोल रहे हो। वाल्या! 23 00:03:22,870 --> 00:03:25,831 मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। मुझे अपनी स्टॉपवॉच ढूँढनी है। बहुत देर हो गई है। 24 00:03:26,832 --> 00:03:28,834 मेरी पुरानी ज़िंदगी से मेरे पास बस संगीत ही बचा है। 25 00:03:29,793 --> 00:03:31,753 - बस इकलौती कमबख़्त चीज़! - हाँ, हाँ। 26 00:03:32,254 --> 00:03:33,422 - हँ? - हाँ। 27 00:03:34,089 --> 00:03:35,923 मैंने तुम्हारे साथ यहाँ रहने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। 28 00:03:35,924 --> 00:03:37,717 - मिल गई। मिल गई। - वाल्या। 29 00:03:37,718 --> 00:03:40,469 हाँ, हाँ। मैं यह सब पहले भी सुन चुका हूँ। सब मेरी ही ग़लती है। मैं समझता हूँ। 30 00:03:40,470 --> 00:03:43,389 - मैं अभी यह नहीं कर सकता, तान्या। - तुम तो सच में यहाँ होते ही नहीं हो। 31 00:03:43,390 --> 00:03:45,309 बेहतर होगा कि तुम कमबख़्त चाँद पर ही रहो! 32 00:05:25,450 --> 00:05:30,247 {\an8}स्टार सिटी 33 00:05:41,049 --> 00:05:43,177 चंद्रमा की सतह की ओर संचालित अवतरण शुरू कर रहे हैं। 34 00:05:43,927 --> 00:05:45,637 स्वचालित अवतरण शुरू हो गया है। 35 00:05:46,221 --> 00:05:48,556 - अनडॉकिंग की पुष्टि करो। - जगह दो। 36 00:05:48,557 --> 00:05:50,434 अनडॉकिंग की पुष्टि की जाती है। 37 00:05:52,686 --> 00:05:53,937 उतरने की प्रक्रिया पूरी हुई। 38 00:05:54,479 --> 00:05:56,690 हैब के विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। 39 00:06:02,529 --> 00:06:04,280 हैब का विस्तार पूरा हुआ। 40 00:06:04,281 --> 00:06:07,618 और फिर चंद्रमा की सतह से मेरा बड़ा भाषण। 41 00:06:09,620 --> 00:06:14,040 और अब हम आर्सेनी वेत्रोव के साथ लाइव हैं, जो साबित करते हैं कि कोई भी आदमी अंतरिक्ष में जा सकता है। 42 00:06:14,041 --> 00:06:15,542 मज़ाक करना बंद करो। 43 00:06:16,126 --> 00:06:17,710 चाँद पर दो हफ़्ते पूरे हो गए हैं। 44 00:06:17,711 --> 00:06:20,589 राहत दल आ गया है। अब संचालित आरोहण का वक़्त है। शुरू करो। 45 00:06:22,925 --> 00:06:24,258 हैच सील कर दिया गया है। 46 00:06:24,259 --> 00:06:25,343 उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। 47 00:06:25,344 --> 00:06:27,053 - नहीं! - क्या हुआ? 48 00:06:27,054 --> 00:06:30,599 क्या तुम हैब को बगल में लटकाकर सोयूज़ में पावेल तक उड़कर जाओगे? 49 00:06:31,433 --> 00:06:33,434 तुमने कभी ऐसे सीधा उड़ाने की कोशिश की है? 50 00:06:33,435 --> 00:06:34,728 तुम्हें समस्या दिख रही है? 51 00:06:37,898 --> 00:06:39,066 तुम्हें समस्या दिख रही है? 52 00:06:40,567 --> 00:06:41,652 - हाँ। - बढ़िया है। 53 00:06:44,154 --> 00:06:46,405 {\an8}पाव, पाव। गए तुम्हारे बोल्ट। 54 00:06:46,406 --> 00:06:47,657 बहुत बढ़िया नक़ल। 55 00:06:47,658 --> 00:06:49,201 हैब अलग कर दिया गया। 56 00:06:50,202 --> 00:06:51,369 उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। 57 00:06:51,370 --> 00:06:52,828 ठीक है, उसने फिर से गड़बड़ कर दी। 58 00:06:52,829 --> 00:06:54,498 चलो फिर से शुरुआत से करें। 59 00:06:56,917 --> 00:06:57,918 ए। 60 00:06:58,710 --> 00:06:59,711 ए। 61 00:07:00,587 --> 00:07:01,712 मुझे कोई बहाना नहीं चाहिए, साशा। 62 00:07:01,713 --> 00:07:03,840 मैं बहाना नहीं बना रहा। तुम्हारा परेशान करना कोई नई बात नहीं है। 63 00:07:03,841 --> 00:07:05,883 - यह सामान्य कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण है। - क्या हो रहा है? 64 00:07:05,884 --> 00:07:07,093 यह मिशन ख़तरनाक है। 65 00:07:07,094 --> 00:07:09,554 - हर मिशन ख़तरनाक होता है, वाल्या। - इस तरह नहीं। 66 00:07:09,555 --> 00:07:12,598 देखो, ऊपर मैं जा रहा हूँ। अगर किसी को घबराना चाहिए, तो वह मैं हूँ। 67 00:07:12,599 --> 00:07:13,933 हाँ, तुम्हें घबराना चाहिए। 68 00:07:13,934 --> 00:07:16,727 तुम लगभग नंगे हाल में एक गुब्बारे में बैठकर चाँद पर जा रहे हो। 69 00:07:16,728 --> 00:07:18,604 यह अभी ढंग से पूरा होने के क़रीब भी नहीं है। 70 00:07:18,605 --> 00:07:20,273 और तुम वहाँ अंदर मज़ाक कर रहे हो। 71 00:07:20,274 --> 00:07:22,484 मुझे समझ नहीं आता कि तुम्हें इसमें क्या समझ नहीं आ रहा। 72 00:07:24,403 --> 00:07:25,779 तुम्हें लगता है कि मैं यह नहीं कर सकता। 73 00:07:26,280 --> 00:07:28,406 हमने अभी-अभी दो दर्जन बार यह अभ्यास किया। तुमने कितनी बार गड़बड़ की? 74 00:07:28,407 --> 00:07:30,116 - अरे, भाड़ में जाओ। - यह हुई न पेशेवर बात। 75 00:07:30,117 --> 00:07:32,577 क्या मुझे तुम्हें याद दिलाना पड़ेगा कि वायुसेना में बेहतर पायलट कौन था? 76 00:07:32,578 --> 00:07:34,704 क्या तुम मिग उड़ाकर चाँद पर जाओगे? 77 00:07:34,705 --> 00:07:37,456 अंतरिक्ष उड़ान में अनुशासन ही मायने रखता है, साशा। यह दिखावा करने के बारे में नहीं है। 78 00:07:37,457 --> 00:07:38,959 कमबख़्त बच्चे कहीं के। 79 00:07:56,018 --> 00:07:57,019 मुझे माफ़ कर दो। 80 00:07:58,812 --> 00:08:00,438 तुम पूरे दिन से बहुत तनाव में हो। 81 00:08:00,439 --> 00:08:01,606 क्या बात है? 82 00:08:01,607 --> 00:08:03,066 मैं बस... 83 00:08:03,567 --> 00:08:04,567 सब कुछ। 84 00:08:04,568 --> 00:08:09,530 यह पागलपन भरा मिशन, सुरक्षा। 85 00:08:09,531 --> 00:08:12,117 हर कोई ज़रा-ज़रा सी बात पर डर रहा है। 86 00:08:13,452 --> 00:08:15,078 यह तनाव मुझ पर हावी हो रहा है। 87 00:08:18,457 --> 00:08:20,834 मैं आज सुबह तान्या पर बिना वजह चिल्लाया। 88 00:08:21,502 --> 00:08:23,754 बस यूँ ही उस पर बरस पड़ा। बिना किसी वजह के। 89 00:08:25,047 --> 00:08:26,048 यह सामान्य है। 90 00:08:28,550 --> 00:08:30,427 अनास्तासिया और मैं तो बस बहस ही करते रहते हैं। 91 00:08:31,803 --> 00:08:32,845 हर बात पर। 92 00:08:32,846 --> 00:08:34,431 यह बहस से बढ़कर था। 93 00:08:36,099 --> 00:08:38,184 मैंने उसे तमीज़ से पेश आने को कहा। 94 00:08:40,102 --> 00:08:41,104 हाँ, मुझे पता है। 95 00:08:43,690 --> 00:08:45,526 मुझे रुककर उससे बात करनी चाहिए थी। 96 00:08:46,777 --> 00:08:49,821 मुझे माफ़ी माँगनी चाहिए थी, पर मैं बस... 97 00:08:51,406 --> 00:08:54,785 मैं चाहता हूँ कि चीज़ें वापस कुछ साल पहले जैसी हो जाएँ। 98 00:08:55,285 --> 00:09:01,083 मैं अपने काम पर इतना ज़्यादा ध्यान देता रहा हूँ और मुझे डर है कि वह मुझसे 99 00:09:01,917 --> 00:09:02,918 संतुष्ट नहीं है। 100 00:09:09,758 --> 00:09:10,884 - क्या हुआ? - कुछ नहीं। बस... 101 00:09:13,220 --> 00:09:15,806 अगर मैं कभी किसी औरत के साथ ऐसी स्थिति में हुआ, 102 00:09:16,932 --> 00:09:18,183 जो कि मैं बहुत कम होता हूँ, 103 00:09:19,685 --> 00:09:20,936 तो मेरे पास एक तरीका है। 104 00:09:22,479 --> 00:09:24,146 उसे पीछे से पकड़ो और उसे पलट दो... 105 00:09:24,147 --> 00:09:25,940 हे भगवान। मैं उस बारे में बात नहीं कर रहा हूँ। 106 00:09:25,941 --> 00:09:28,234 - बस करो। बस करो, बस करो, बस करो। - मुझे लगा कि तुम... 107 00:09:28,235 --> 00:09:29,819 भूल जाओ। भूल जाओ। व्हो... 108 00:09:29,820 --> 00:09:30,904 - मेरा वह मतलब नहीं... - माफ़ करना। 109 00:09:34,157 --> 00:09:35,158 बताओ। 110 00:09:35,909 --> 00:09:37,327 बताओ। वह तरीका बताओ। 111 00:09:41,665 --> 00:09:43,125 तो उसे पीछे से पकड़ो... 112 00:09:43,834 --> 00:09:46,252 और फिर नीचे से ऊपर तक चाटते हुए जाओ। 113 00:09:46,253 --> 00:09:48,755 - बस बोलना बंद करो, साशा। बोलना बंद करो। - समझ गया। माफ़ करना। 114 00:09:52,926 --> 00:09:53,927 लो, आ गए। 115 00:09:54,553 --> 00:09:55,762 यह ख़ूबसूरत है, है न? 116 00:09:57,472 --> 00:09:59,641 गति है 44.7 नॉट। 117 00:10:00,601 --> 00:10:01,977 दुनिया में सबसे तेज़। 118 00:10:03,478 --> 00:10:04,479 हाँ। 119 00:10:05,189 --> 00:10:07,481 पर यह कितना दबाव सह सकता है? 120 00:10:07,482 --> 00:10:11,737 डिज़ाइन की गहराई 550 मीटर है। लगभग 56 वायुमंडलीय दबाव। 121 00:10:14,489 --> 00:10:15,490 और वह? 122 00:10:16,825 --> 00:10:19,578 उससे कहीं ज़्यादा। सौ से भी ज़्यादा वायुमंडलीय दबाव सह सकता है। 123 00:10:22,331 --> 00:10:24,166 पर वह बहुत पुराना है। 124 00:10:25,501 --> 00:10:27,169 उम्र के साथ समझदारी आती है। 125 00:10:44,478 --> 00:10:46,146 ऊपर कोई महासागर ढूँढ लिया क्या? 126 00:11:18,971 --> 00:11:21,806 ...दाब गोले सर्किट खंड के आगे जाएँगे... 127 00:11:21,807 --> 00:11:22,891 उन्हें मिल गया। 128 00:11:23,684 --> 00:11:25,309 चीफ़ डिज़ाइनर को आख़िरकार वह मिल गया। 129 00:11:25,310 --> 00:11:27,144 - क्या? - हमारी पहेली का आख़िरी टुकड़ा। 130 00:11:27,145 --> 00:11:30,147 वह यान जो शुक्र पर जाएगा। वह कल उसे लेकर लौटेंगे। 131 00:11:30,148 --> 00:11:31,899 इस पूरी जगह को खाली कराना पड़ेगा। 132 00:11:31,900 --> 00:11:33,526 क्या वह ज़रूरी मानकों पर खरा उतरता है? 133 00:11:33,527 --> 00:11:36,571 बेहतर होगा कि खरा उतरे। शुक्र के लिए प्रक्षेपण का मौका कुछ ही हफ़्तों में है। 134 00:11:36,572 --> 00:11:40,032 उसमें कुछ सुधार की ज़रूरत पड़ेगी, 135 00:11:40,033 --> 00:11:42,661 पर इसी वजह से तुम्हें इस काम के लिए चुना गया है। 136 00:11:45,706 --> 00:11:48,333 फिर से कह रहा हूँ, मिखाइल, बोलने के लिए तुम्हें हाथ उठाने की ज़रूरत नहीं है। 137 00:11:49,084 --> 00:11:50,085 माफ़ कीजिए। 138 00:11:50,586 --> 00:11:51,587 नहीं। 139 00:11:53,005 --> 00:11:54,173 - क्या बात है? - बस, 140 00:11:54,673 --> 00:11:58,135 इतनी सख़्त सुरक्षा में, वह उसे स्टार सिटी के अंदर कैसे लाएँगे? 141 00:11:59,636 --> 00:12:00,637 यह उन पर छोड़ दो। 142 00:12:01,138 --> 00:12:03,140 ठीक है, चलो तैयारी शुरू करते हैं। 143 00:12:28,916 --> 00:12:29,917 हैलो। 144 00:12:55,150 --> 00:12:56,151 मुझे माफ़ कर दो। 145 00:12:58,529 --> 00:13:01,448 मुझे प्रशिक्षण के लिए जाना था। मैं उस वक़्त यह सब सँभाल नहीं सकता था। 146 00:13:02,866 --> 00:13:04,367 तुम्हारा मतलब, मुझे सँभाल नहीं सकते थे? 147 00:13:04,368 --> 00:13:06,954 नहीं। नहीं, मेरा वह मतलब नहीं है। 148 00:13:18,298 --> 00:13:19,883 मैं बस चाहता हूँ कि तुम ख़ुश रहो। 149 00:13:25,055 --> 00:13:26,139 अच्छा? 150 00:13:32,521 --> 00:13:33,522 मुझे ख़ुश करो। 151 00:13:36,149 --> 00:13:37,150 क्या? 152 00:13:38,068 --> 00:13:39,736 मैंने कहा, "मुझे ख़ुश करो।" 153 00:14:50,599 --> 00:14:51,599 हे भगवान। 154 00:14:51,600 --> 00:14:52,767 तुम ठीक हो? 155 00:14:52,768 --> 00:14:54,728 हाँ। ठीक हूँ। 156 00:14:55,854 --> 00:14:57,105 बस ऐंठन आ गई। 157 00:14:58,982 --> 00:14:59,983 मैं ठीक हूँ। 158 00:15:00,484 --> 00:15:01,485 माफ़ करना। 159 00:15:03,362 --> 00:15:04,363 मुझे कुछ नहीं हुआ। 160 00:15:07,574 --> 00:15:08,574 मुझे माफ़ कर दो। 161 00:15:08,575 --> 00:15:09,993 नहीं, मुझे माफ़ कर दो। 162 00:15:47,865 --> 00:15:48,991 तुम लौट आई। 163 00:15:50,409 --> 00:15:51,618 प्रशिक्षण कैसा रहा? 164 00:15:53,120 --> 00:15:54,412 वाल्या मेरे पीछे ही पड़ा हुआ है। 165 00:15:54,413 --> 00:15:56,582 तो फिर, शायद तुम इसके हक़दार हो। 166 00:15:57,207 --> 00:16:00,544 मेरा इतना साथ देने वाली मेरी पत्नी, क्या तुमने पी रखी है? 167 00:16:01,420 --> 00:16:04,840 अगर वाल्या सोचता है कि तुम गड़बड़ कर रहे हो, तो इसलिए क्योंकि तुम सच में कर रहे हो। 168 00:16:05,841 --> 00:16:07,341 यह सारी सवाल-जवाब वाली बकवास झेलने से 169 00:16:07,342 --> 00:16:09,928 ज़्यादा आसान यही है कि मैं ख़ुद लैंडर उड़ा लूँ। 170 00:16:11,388 --> 00:16:12,598 यह बस हमें व्यस्त रखने के लिए है। 171 00:16:13,098 --> 00:16:16,268 तुम्हारा बड़ा सिर तुम्हारे हेल्मेट में नहीं समाएगा। 172 00:16:17,311 --> 00:16:18,603 कोई हेल्मेट नहीं होगा। 173 00:16:18,604 --> 00:16:19,771 क्या? 174 00:16:22,357 --> 00:16:23,525 न ही कोई स्पेससूट होगा। 175 00:16:26,612 --> 00:16:27,988 मज़ाक करना बंद करो। 176 00:16:30,073 --> 00:16:31,366 ठीक है। 177 00:16:36,997 --> 00:16:39,416 चाँद पर उतरने के लिए कोई स्पेससूट नहीं होगा। 178 00:16:40,000 --> 00:16:42,544 दरअसल, लैंडर के अंदर हम दो लोगों को समाना है। 179 00:16:46,673 --> 00:16:47,882 साशा, यह बहुत ख़तरनाक है। 180 00:16:47,883 --> 00:16:49,885 - तुम यह नहीं... - नहीं, कोई बात नहीं। मुझे डर नहीं लग रहा। 181 00:16:50,552 --> 00:16:55,014 देखो, लैंडर में मेरे, मेरे अहंकार और आर्सेनी के लिए काफ़ी जगह है। 182 00:16:55,015 --> 00:16:56,099 अगर मैं ग़लत निकला, 183 00:16:57,059 --> 00:16:59,811 तो जब मैं चाँद पर लाल धब्बा बन जाऊँ, तब तुम कह सकोगी कि मैंने पहले ही कहा था। 184 00:17:02,856 --> 00:17:04,775 मैं दूसरी शादी करने के लिए अभी काफ़ी जवान हूँ। 185 00:17:48,986 --> 00:17:50,070 रुको। 186 00:17:50,654 --> 00:17:51,905 फाटक खोलो। 187 00:17:53,532 --> 00:17:55,491 मेरे पास यहाँ लूना मिशन के लिए उपकरण है 188 00:17:55,492 --> 00:17:57,326 और मुझे इसे अभी प्रयोगशाला तक पहुँचाना है। 189 00:17:57,327 --> 00:17:58,744 मुझे ट्रक के पीछे देखना है। 190 00:17:58,745 --> 00:18:01,080 यह अत्यंत संवेदनशील वैज्ञानिक उपकरण है। 191 00:18:01,081 --> 00:18:02,748 मैं इसे इस तरह लापरवाही से हाथ लगाने नहीं दूँगा। 192 00:18:02,749 --> 00:18:04,334 अब फाटक खोलो। 193 00:18:06,003 --> 00:18:07,254 यहाँ क्या हो रहा है? 194 00:18:09,923 --> 00:18:10,924 जाओ यहाँ से। 195 00:18:11,633 --> 00:18:15,303 कॉमरेड कर्नल, लूनर लॉन्च में अब सिर्फ़ तीन दिन बचे हैं, 196 00:18:15,304 --> 00:18:17,138 ऐसे में ये नई सुरक्षा प्रक्रियाएँ काफ़ी बाधा पैदा कर रही हैं। 197 00:18:17,139 --> 00:18:19,807 हम इस मिशन में किसी भी हाल में देरी नहीं कर सकते। 198 00:18:19,808 --> 00:18:22,894 हम इस मिशन में एक और सेंध भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। 199 00:18:22,895 --> 00:18:25,438 अमरीकी स्टार सिटी में कुछ घुसाने की कोशिश कर रहे हैं। 200 00:18:25,439 --> 00:18:28,524 उनके लिए आगे निकलने की एकमात्र उम्मीद यही है कि वे लूना 17 को विफल करें। 201 00:18:28,525 --> 00:18:30,443 अमरीकियों के पास विफल करने के लिए कुछ नहीं होगा 202 00:18:30,444 --> 00:18:31,862 अगर हम लॉन्च के लिए तैयार ही न हुए। 203 00:18:32,446 --> 00:18:33,614 ठीक है, मैं जल्दी करूँगी। 204 00:18:34,990 --> 00:18:35,991 चलो एक नज़र डालें। 205 00:18:56,011 --> 00:18:59,222 तो क्या लूनर बेस वक़्त पर तैयार हो जाएगा? 206 00:18:59,223 --> 00:19:01,891 तुम्हारे कुछ इंजीनियर सवाल उठा रहे हैं कि क्या तुम समय पर तैयार कर पाओगे। 207 00:19:01,892 --> 00:19:03,519 मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। 208 00:19:06,271 --> 00:19:07,356 वह क्या है? 209 00:19:11,235 --> 00:19:13,779 - वह लूनर मिशन के लिए उपकरण है। - कैसा उपकरण? 210 00:19:15,364 --> 00:19:16,447 ईंधन के टैंक। 211 00:19:16,448 --> 00:19:18,741 सूची में इस आकार की कोई चीज़ दर्ज नहीं है। 212 00:19:18,742 --> 00:19:20,285 वह आवरण उठाओ। 213 00:19:34,508 --> 00:19:36,134 कॉमरेड कर्नल, इधर! 214 00:19:44,101 --> 00:19:45,435 इसे जाने दो। 215 00:19:50,232 --> 00:19:51,483 बंद करो। 216 00:19:54,194 --> 00:19:55,279 चलो। 217 00:20:14,882 --> 00:20:17,801 ये रहे, लूना 17 का कर्मी दल। 218 00:20:18,802 --> 00:20:20,220 सोवियत संघ के हमारे अगले हीरो। 219 00:20:33,150 --> 00:20:34,568 अपनी पत्नियों के नाम लिखी जाने वाली चिट्ठियों के लिए। 220 00:20:37,237 --> 00:20:38,238 आर्सेनी। 221 00:20:39,573 --> 00:20:41,241 अगर हम मिशन में मारे गए तो। 222 00:20:45,621 --> 00:20:46,955 मैं पिछली बार लिखी चिट्ठी इस्तेमाल कर लूँगा। 223 00:21:16,568 --> 00:21:19,820 चिंता मत करो, अगर चाहो तो हम तुम्हारी पत्नी के लिए चिट्ठी लिख सकते हैं। 224 00:21:19,821 --> 00:21:23,450 वह भावपूर्ण भी होगी और मार्मिक भी। बेशक़, देशभक्ति-पूर्ण होगी। 225 00:21:24,034 --> 00:21:25,702 - तुम उसे पढ़ भी सकते हो। - नहीं, ज़रूरत नहीं है। 226 00:21:27,996 --> 00:21:29,456 मुझे यक़ीन है कि वह ठीक होगी। 227 00:23:25,739 --> 00:23:26,823 मैं हूँ, साशा। 228 00:23:38,710 --> 00:23:39,919 वाल्या यहाँ नहीं है। 229 00:23:39,920 --> 00:23:41,088 नहीं, मुझे पता है। 230 00:23:41,755 --> 00:23:42,923 यह तुम्हारे लिए है। 231 00:23:47,719 --> 00:23:48,971 यह पढ़ने के लिए भी नहीं है। 232 00:23:49,596 --> 00:23:50,681 बस अपने पास रखने के लिए है। 233 00:23:52,266 --> 00:23:53,308 बस अपने पास रखने के लिए? 234 00:23:55,435 --> 00:23:56,436 हाँ... 235 00:23:58,230 --> 00:24:00,315 अगर मैं वापस न आऊँ तो। 236 00:24:06,154 --> 00:24:07,739 क्या तुम बस इसे मेरे लिए सँभालकर रखोगी? 237 00:24:09,074 --> 00:24:10,075 कृपया। 238 00:24:13,871 --> 00:24:15,163 माफ़ करना। 239 00:26:21,206 --> 00:26:23,250 सीसीसीपी 240 00:26:54,615 --> 00:26:57,159 स्टार सिटी, लूना 17, हम ऑक्सीजन का प्रवाह शुरू कर रहे हैं। 241 00:26:58,243 --> 00:27:02,414 समझ गया, लूना 17। कैप्सूल में रिसाव की जाँच जारी है। 242 00:27:03,665 --> 00:27:05,250 कैबिन का दबाव सामान्य है। 243 00:27:07,169 --> 00:27:08,294 समझ गया, लूना 17। 244 00:27:08,295 --> 00:27:10,714 स्टार सिटी, लूना 17, हम लॉन्च के लिए तैयार हैं। 245 00:27:11,215 --> 00:27:13,133 संदेश मिल गया, लूना 17। 246 00:27:14,510 --> 00:27:15,636 फ़ीड एक। 247 00:27:16,929 --> 00:27:18,013 कुंजी लॉन्च की स्थिति में है। 248 00:27:20,057 --> 00:27:23,310 लॉन्च के लिए ईंधन के वाल्व खोलो। मोटर एक से पाँच तक। 249 00:27:24,895 --> 00:27:26,980 फ़ीड दो। 250 00:27:28,857 --> 00:27:30,317 समझ गया, फ़ीड दो वेंट। 251 00:27:31,527 --> 00:27:33,277 लॉन्च के लिए अनुमति है। 252 00:27:33,278 --> 00:27:35,447 और लॉन्च। 253 00:28:16,113 --> 00:28:19,658 हम कक्षीय प्रवेश-पथ पर हैं, चीफ़ डिज़ाइनर। 254 00:29:10,459 --> 00:29:11,460 तान्या। 255 00:29:12,377 --> 00:29:13,378 क्या? 256 00:29:14,505 --> 00:29:16,214 मॉस्को में एक रात बिताने के बारे में क्या ख़याल है? 257 00:29:16,215 --> 00:29:18,717 हम इस सप्ताहांत जाकर एक कॉन्सर्ट देखेंगे। 258 00:29:20,511 --> 00:29:21,512 तुम सच कह रहे हो? 259 00:29:22,387 --> 00:29:23,388 क्यों नहीं? 260 00:29:24,431 --> 00:29:25,431 हम हमेशा जाया करते थे। 261 00:29:25,432 --> 00:29:28,434 वाल्या, मॉस्को के लिए हमें पास मिलने का कोई रास्ता नहीं है। 262 00:29:28,435 --> 00:29:29,645 सब कुछ बंद पड़ा है। 263 00:29:30,604 --> 00:29:32,397 अब सुरक्षा थोड़ी ढीली हो जानी चाहिए। 264 00:29:33,774 --> 00:29:35,025 मिशन लॉन्च हो चुका है। 265 00:29:36,693 --> 00:29:39,487 तीन दिन और, फिर चाँद पर हमारा बेस होगा। 266 00:29:39,488 --> 00:29:40,989 बेस? 267 00:29:43,075 --> 00:29:44,201 पर तुम नहीं गए। 268 00:29:45,994 --> 00:29:47,371 मैंने उन्हें कह दिया कि मैं नहीं जा सकता। 269 00:29:48,288 --> 00:29:50,040 मेरी पत्नी के साथ मेरी डेट है। 270 00:29:53,669 --> 00:29:54,794 उन्हें यहाँ तुम्हारी ज़रूरत नहीं है? 271 00:29:54,795 --> 00:29:56,296 मेरा काम पूरा हो चुका है। 272 00:29:57,756 --> 00:29:59,091 अब यह उनके हाथों में है। 273 00:30:24,658 --> 00:30:26,285 कृपया, एक जार दो। 274 00:30:27,703 --> 00:30:28,703 अंडे? 275 00:30:28,704 --> 00:30:30,289 नहीं, अंडों की ज़रूरत नहीं है। 276 00:30:31,790 --> 00:30:33,250 मैं बस थोड़ा शहद ले लूँगी। 277 00:30:34,418 --> 00:30:36,128 नहीं, शहद ख़त्म हो गया। 278 00:30:37,379 --> 00:30:38,463 फिर से ख़त्म हो गया? 279 00:30:39,131 --> 00:30:41,341 इस महीने तीसरी बार तुम्हारे पास शहद नहीं है। 280 00:30:42,259 --> 00:30:44,011 मुझे पता है। मुझे बेहद अफ़सोस है। 281 00:30:46,305 --> 00:30:47,889 फिर कब आएगा? 282 00:30:47,890 --> 00:30:49,182 पता नहीं। 283 00:30:49,183 --> 00:30:51,267 गार्ड मेरे पिछले दो खेप छीनकर ले गए। 284 00:30:51,268 --> 00:30:52,811 अब समझी। 285 00:30:53,520 --> 00:30:54,605 ख़ैर, शुक्रिया। 286 00:31:00,986 --> 00:31:01,987 ज़ोया? 287 00:31:07,159 --> 00:31:09,076 ज़ोया! तुम यहाँ अकेली आई हो? 288 00:31:09,077 --> 00:31:10,662 नहीं, मैं अपनी मॉम के साथ आई हूँ। 289 00:31:11,330 --> 00:31:12,456 वह कहाँ हैं? 290 00:31:13,749 --> 00:31:15,000 वहाँ। 291 00:31:19,463 --> 00:31:21,882 हैलो। तुम ज़ोया की मॉम हो? 292 00:31:22,633 --> 00:31:25,010 हैलो, मैं उसके स्कूल में उसकी म्यूज़िक टीचर हूँ। 293 00:31:27,054 --> 00:31:28,722 ज़ोया पियानो बहुत अच्छा बजाती है। 294 00:31:29,598 --> 00:31:30,598 पर पक्का तुम्हें यह पता ही होगा। 295 00:31:30,599 --> 00:31:32,142 उसमें... उसमें नैसर्गिक प्रतिभा है। 296 00:31:33,143 --> 00:31:34,561 बहुत-बहुत शुक्रिया। 297 00:31:35,646 --> 00:31:36,980 मैं पियानो की ट्यूशन भी देती हूँ। 298 00:31:37,564 --> 00:31:38,815 शायद हम एक सेशन कर सकते हैं। 299 00:31:39,650 --> 00:31:42,319 क्या तुम दोनों आज दोपहर को मेरे घर आना चाहोगी? 300 00:31:43,070 --> 00:31:44,154 तीन बजे? 301 00:31:46,907 --> 00:31:48,950 - हाँ, वह बहुत अच्छा रहेगा। - हाँ? 302 00:31:48,951 --> 00:31:50,619 तो, नॉर्थ ब्लॉक, अपार्टमेंट 40 में रहती हूँ। 303 00:31:51,453 --> 00:31:52,578 फिर मिलते हैं। 304 00:31:52,579 --> 00:31:53,913 - बाय। - बाय। 305 00:31:53,914 --> 00:31:55,207 बाय, ज़ोया। 306 00:32:08,178 --> 00:32:09,179 यह क्या है? 307 00:32:11,515 --> 00:32:12,850 यह एक बैथीस्फ़ियर है। 308 00:32:13,433 --> 00:32:15,769 गहरे समुद्र के निरीक्षण के लिए जल-पोत। 309 00:32:16,436 --> 00:32:18,938 शुक्र की सतह पर वायुमंडलीय दबाव 310 00:32:18,939 --> 00:32:20,565 नब्बे वायुमंडल से भी ज़्यादा है, 311 00:32:20,566 --> 00:32:23,527 जो समुद्र में 900 मीटर नीचे जाने के बराबर है। 312 00:32:24,194 --> 00:32:26,530 तो हम अपने उपकरण इसी में नीचे भेजेंगे। 313 00:32:27,823 --> 00:32:28,991 शुक्र पर? 314 00:32:29,575 --> 00:32:30,826 शुक्र पर। 315 00:32:32,744 --> 00:32:34,078 अविश्वसनीय। 316 00:32:34,079 --> 00:32:36,831 पक्का आप इस मिशन के बारे में और लोगों को बताना चाहते हैं? 317 00:32:36,832 --> 00:32:38,416 मैं वाल्या पर अपनी जान से भी ज़्यादा भरोसा करता हूँ। 318 00:32:38,417 --> 00:32:41,961 बस काश वह इस सफ़र पर जा सकता, पर उसकी ग़ैरमौजूदगी पता चल जाएगी। 319 00:32:41,962 --> 00:32:43,671 तो फिर उसे यहाँ क्यों लाए? 320 00:32:43,672 --> 00:32:45,673 उन लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए जो उसकी जगह जाएँगे। 321 00:32:45,674 --> 00:32:46,925 यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी। 322 00:32:48,302 --> 00:32:49,886 तुम्हारे पास समय बहुत कम है। 323 00:32:49,887 --> 00:32:52,054 शुक्र के लिए अगले लॉन्च का समय... 324 00:32:52,055 --> 00:32:53,598 बेशक़ तेज़ी से नज़दीक आ रहा है, 325 00:32:53,599 --> 00:32:58,477 इसीलिए हमें इन मॉड्यूल को जितनी जल्दी हो सके बाइकोनूर भेजना होगा। 326 00:32:58,478 --> 00:33:00,855 और इसकी गोपनीयता की वजह से, 327 00:33:00,856 --> 00:33:03,524 हम किसी को भी, यहाँ तक कि कॉस्मोनॉटों को भी, 328 00:33:03,525 --> 00:33:06,904 मिशन के असली उद्देश्य के बारे में लॉन्च से ठीक पहले तक नहीं बता सकते। 329 00:33:07,779 --> 00:33:09,781 वैसे, ज़्यादातर मिशनों में ऐसा ही होता है। 330 00:33:10,324 --> 00:33:13,951 लूना मॉड्यूल पर लॉन्च के लिए हम सब पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित हैं। 331 00:33:13,952 --> 00:33:17,372 बिल्कुल। और बाक़ी बातें, वे रास्ते में सीख लेंगे। 332 00:33:17,998 --> 00:33:19,290 और मुझे किसे प्रशिक्षण देना है? 333 00:33:19,291 --> 00:33:21,000 अब, यह हुआ सही सवाल। 334 00:33:21,001 --> 00:33:24,212 किसी ऐसे व्यक्ति को ढूँढना आसान है जिसकी कुछ दिनों तक कमी महसूस न हो, 335 00:33:24,213 --> 00:33:27,340 पर किसी ऐसे को ढूँढना, जिसकी नौ महीनों तक कमी महसूस न हो, यह मुश्किल है। 336 00:33:27,341 --> 00:33:30,719 बेहतर होगा कि कोई ऐसा हो जिसका परिवार बहुत छोटा हो। 337 00:33:31,803 --> 00:33:33,388 कोई ऐसा जिसके पास खोने को कुछ न हो। 338 00:33:47,778 --> 00:33:48,779 बहुत अच्छा। फिर से। 339 00:33:52,950 --> 00:33:54,409 ...अगर तुमने ध्यान न दिया हो, तान्या। 340 00:33:54,910 --> 00:33:55,910 क्या तुमने अभी मुझे चुप कराया? 341 00:33:55,911 --> 00:33:57,912 बस बहुत हुआ। तुम्हें तमीज़ से पेश आना होगा, तान्या। 342 00:33:57,913 --> 00:34:00,081 ये अवैध गाने अब और नहीं बजाओगी। 343 00:34:00,082 --> 00:34:01,999 तमीज़ से? तुम मेरी माँ की तरह बोल रहे हो। वाल्या! 344 00:34:02,000 --> 00:34:03,293 तुम्हें चाय अच्छी लगी? 345 00:34:03,877 --> 00:34:06,212 यह मेरी पसंदीदा है, पर स्टार सिटी में यह बहुत मुश्किल से मिलती है। 346 00:34:06,213 --> 00:34:07,797 यह बहुत स्वादिष्ट है। 347 00:34:07,798 --> 00:34:08,882 शुक्रिया। 348 00:34:10,634 --> 00:34:13,428 बस वहाँ ध्यान से उँगलियाँ रखना, हाँ। 349 00:34:14,137 --> 00:34:15,222 एक बार और। 350 00:34:23,146 --> 00:34:26,482 बच्चों के साथ काम करना, उन्हें संगीत सिखाना, तुम्हें यह बहुत पसंद होगा। 351 00:34:26,483 --> 00:34:28,819 हाँ। मुझे यह बहुत पसंद है। 352 00:34:30,696 --> 00:34:32,029 सावधान। 353 00:34:32,030 --> 00:34:34,365 वह हज़ारों किलोमीटर दूर कज़ाख़स्तान में है। 354 00:34:34,366 --> 00:34:36,783 - रुको। मेरे पीछे। - ठीक है। 355 00:34:36,784 --> 00:34:40,539 यहाँ आने से पहले, मैं मॉस्को सिटी बैले में रिहर्सल पियानिस्ट थी। 356 00:34:41,581 --> 00:34:42,874 यह शानदार है। 357 00:34:42,875 --> 00:34:44,126 हाँ, था। 358 00:34:46,628 --> 00:34:48,713 और तुमने कहा कि तुम प्रशासन में काम करती हो। 359 00:34:48,714 --> 00:34:49,840 उसका क्या मतलब है? 360 00:34:52,592 --> 00:34:53,635 इरीना। 361 00:34:54,303 --> 00:34:55,888 तुम प्रशासन में काम करती हो? 362 00:34:57,514 --> 00:34:59,849 दरअसल, मैं बस एक सेक्रेटरी हूँ। 363 00:34:59,850 --> 00:35:01,058 मुझे इस पर यक़ीन नहीं है। 364 00:35:01,059 --> 00:35:03,603 उस स्कूल में अपने बच्चे का दाख़िला करवाने के लिए तुम्हें कोई अहम शख़्स होना पड़ता है, 365 00:35:03,604 --> 00:35:06,231 या किसी अहम शख़्स के लिए अहम होना पड़ता है। 366 00:35:06,940 --> 00:35:08,108 यह सुनने में अच्छा लगता है। 367 00:35:09,026 --> 00:35:11,445 किसी अहम शख़्स के लिए अहम होना। 368 00:35:13,906 --> 00:35:16,240 मैंने तुम्हारे साथ यहाँ रहने के लिए सब कुछ छोड़ दिया। 369 00:35:16,241 --> 00:35:19,327 - हाँ, हाँ। सब मेरी ही ग़लती है। - तुम तो सच में यहाँ होते ही नहीं हो। 370 00:35:19,328 --> 00:35:21,037 बेहतर होगा कि तुम कमबख़्त चाँद पर ही रहो! 371 00:35:21,038 --> 00:35:23,497 - तुम ठीक हो? - तुम्हारा शौचालय इस्तेमाल कर सकती हूँ? 372 00:35:23,498 --> 00:35:25,667 हाँ, बिल्कुल, वह बस उधर है। 373 00:35:30,255 --> 00:35:31,547 बहुत अच्छा, ज़ोया। 374 00:35:31,548 --> 00:35:32,799 एक बार और। 375 00:36:57,759 --> 00:37:01,221 {\an8}वेलूर प्रोडुइ दे पारी सोवाज 376 00:37:14,318 --> 00:37:16,069 ज़ोया, चलो कुछ नया आज़माते हैं। 377 00:37:17,571 --> 00:37:19,823 ज़ोया। उसे वहाँ रखो। 378 00:37:25,746 --> 00:37:26,747 बढ़िया। 379 00:37:31,585 --> 00:37:33,002 ज़ोया की प्रैक्टिस पूरी हो गई? 380 00:37:33,003 --> 00:37:35,338 अभी नहीं। ये शुरुआती चीज़ें हैं, 381 00:37:35,339 --> 00:37:38,425 पर मुझे लगता है कि संगीत का सिद्धांत शुरू से सिखाना चाहिए। 382 00:37:39,551 --> 00:37:40,801 और ज़ोया बहुत जल्दी सीखती है। 383 00:37:40,802 --> 00:37:42,554 हाँ, वह बहुत कुछ जल्दी सीख लेती है। 384 00:37:43,555 --> 00:37:44,556 कृपया बैठो। 385 00:37:48,560 --> 00:37:50,603 और तुम्हारा क्या? तुम्हारे बच्चे हैं? 386 00:37:50,604 --> 00:37:53,023 नहीं। नहीं... नहीं। 387 00:37:53,690 --> 00:37:54,691 बस पति हैं। 388 00:37:56,068 --> 00:37:57,110 तुम्हारे पति क्या करते हैं? 389 00:37:57,694 --> 00:37:59,655 मेरे पति वाल्या मिरोनोव हैं। 390 00:38:03,575 --> 00:38:05,159 माफ़ करना। हम यहाँ नए हैं। 391 00:38:05,160 --> 00:38:06,410 क्या मुझे उनका नाम पता होना चाहिए? 392 00:38:06,411 --> 00:38:08,246 तुम वाल्या मिरोनोव को नहीं जानती? 393 00:38:08,247 --> 00:38:09,330 मैं बेहद शर्मिंदा हूँ। 394 00:38:09,331 --> 00:38:11,582 नहीं, नहीं, माफ़ करना। 395 00:38:11,583 --> 00:38:12,668 मुझे नहीं... 396 00:38:13,418 --> 00:38:14,419 कितनी अच्छी बात है। 397 00:38:14,920 --> 00:38:16,129 तुम बस मुझे जानती हो। 398 00:38:19,132 --> 00:38:20,299 वह एक कॉस्मोनॉट हैं। 399 00:38:20,300 --> 00:38:21,551 वह चाँद पर जा चुके हैं। 400 00:38:21,552 --> 00:38:23,427 तुम्हें उन पर बहुत गर्व होता होगा। 401 00:38:23,428 --> 00:38:24,555 मुझे है। 402 00:38:26,473 --> 00:38:27,558 वह कैसे इंसान हैं? 403 00:38:28,141 --> 00:38:29,184 वाल्या? 404 00:38:31,228 --> 00:38:32,396 वह अच्छे हैं। 405 00:38:33,605 --> 00:38:34,606 मज़बूत हैं। 406 00:38:35,524 --> 00:38:38,026 बहुत मेहनती हैं। ज़रूरत से ज़्यादा मेहनती हैं। 407 00:38:39,361 --> 00:38:40,571 गंभीर। 408 00:38:42,865 --> 00:38:43,991 हालाँकि वह हमेशा ऐसे नहीं थे। 409 00:38:45,242 --> 00:38:46,869 तुम्हारे पति क्या करते हैं? 410 00:38:48,412 --> 00:38:49,413 मेरे पति नहीं हैं। 411 00:38:49,997 --> 00:38:51,164 मुझे बेहद अफ़सोस है। 412 00:38:52,791 --> 00:38:54,334 - क्या उनका देहांत हो गया? - नहीं। 413 00:38:57,588 --> 00:38:59,173 - माफ़ करना। - नहीं, नहीं। 414 00:39:00,841 --> 00:39:01,842 ज़ोया के पिता... 415 00:39:05,762 --> 00:39:06,847 वह... 416 00:39:08,682 --> 00:39:10,475 वह अच्छे आदमी नहीं हैं। 417 00:39:13,437 --> 00:39:15,105 हमारे बीच जो हुआ... 418 00:39:21,778 --> 00:39:22,946 वह मेरी... 419 00:39:36,168 --> 00:39:38,419 माफ़ करना। यह ज़्यादा हो गया। 420 00:39:38,420 --> 00:39:40,755 - नहीं, बिल्कुल नहीं। - हमें चलना चाहिए। 421 00:39:40,756 --> 00:39:41,924 ज़ोया। 422 00:39:42,716 --> 00:39:44,133 - चलो। - उसकी चिंता मत करो। 423 00:39:44,134 --> 00:39:45,469 नहीं, नहीं, कोई बात नहीं। 424 00:39:53,602 --> 00:39:54,770 कोई बात नहीं। 425 00:40:04,154 --> 00:40:06,322 हैलो। 426 00:40:06,323 --> 00:40:07,406 और ज़ोया की मॉम। 427 00:40:07,407 --> 00:40:08,909 हैलो, मैं तुम्हें इरीना बुला सकती हूँ? 428 00:40:10,953 --> 00:40:14,289 - तुम ठीक हो? - तुम्हारा शौचालय इस्तेमाल कर सकती हूँ? 429 00:40:18,210 --> 00:40:19,335 मुझे बेहद अफ़सोस है। 430 00:40:19,336 --> 00:40:21,379 - क्या उनका देहांत हो गया? - नहीं। 431 00:40:21,380 --> 00:40:23,089 - माफ़ करना। - नहीं, नहीं। 432 00:40:23,090 --> 00:40:24,466 ज़ोया के पिता... 433 00:40:54,037 --> 00:40:55,830 ...अच्छे आदमी नहीं हैं। 434 00:40:55,831 --> 00:40:57,582 हमारे बीच जो हुआ... 435 00:40:57,583 --> 00:40:58,792 वह मेरी... 436 00:41:17,769 --> 00:41:19,021 ज़ोया के पिता... 437 00:41:25,527 --> 00:41:27,737 माफ़ करना। यह ज़्यादा हो गया। 438 00:41:27,738 --> 00:41:29,947 - नहीं, बिल्कुल नहीं। - हमें चलना चाहिए। 439 00:41:29,948 --> 00:41:31,032 ज़ोया। 440 00:41:31,033 --> 00:41:32,867 - चलो। - उसकी चिंता मत करो। 441 00:41:32,868 --> 00:41:33,952 नहीं, नहीं, कोई बात नहीं। 442 00:41:57,809 --> 00:42:01,063 संघनन टैंक का स्थानांतरण पूरा हुआ, ग्राउंड कंट्रोल। 443 00:42:01,730 --> 00:42:03,398 समझ गई, लूना 17। 444 00:42:04,566 --> 00:42:08,070 अब दाहिने शून्य-छह-शून्य तक रोल करो और अपनी दरों को शून्य करो। 445 00:42:08,862 --> 00:42:10,279 समझ गया, ग्राउंड कंट्रोल। 446 00:42:10,280 --> 00:42:12,533 और सावधान रहना, कॉमरेड पोलिवानोव, 447 00:42:13,242 --> 00:42:15,369 कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी पत्नी तुमसे आगे निकल जाए। 448 00:42:17,037 --> 00:42:18,372 हाँ। 449 00:42:21,333 --> 00:42:22,333 "चाँद पर क़दम रखने वाली पहली महिला 450 00:42:22,334 --> 00:42:25,254 अपने समर्पित पति को उसके पहले चंद्र मिशन में राह दिखाती है।" 451 00:42:26,004 --> 00:42:27,046 ज़रा मुस्कुराओगी? 452 00:42:27,047 --> 00:42:28,130 एक मिनट। 453 00:42:28,131 --> 00:42:29,508 चीफ़ डिज़ाइनर। 454 00:42:30,050 --> 00:42:34,387 यह है 301287319। प्रोग्राम 22, समझे? 455 00:42:34,388 --> 00:42:35,472 समझ गया। 456 00:42:41,144 --> 00:42:43,689 कम से कम तुम सब आर्सेनी के भाषण से तो बच गए। 457 00:42:44,273 --> 00:42:45,858 वह यह आवाज़ निकाल रहा है... 458 00:42:46,525 --> 00:42:48,484 "यह ऐतिहासिक क़दम।" 459 00:42:48,485 --> 00:42:49,735 मैं ऐसे नहीं बोलता। 460 00:42:49,736 --> 00:42:50,946 पावेल? 461 00:42:52,531 --> 00:42:54,949 - हाँ, तुम ऐसे ही बोलते हो। - मेरी आवाज़ ही ऐसी है। 462 00:42:54,950 --> 00:42:56,158 मैं यह जानबूझकर नहीं कर रहा। 463 00:42:56,159 --> 00:42:58,744 हाँ, "तुम्हारी आवाज़ ऐसी ही है।" 464 00:42:58,745 --> 00:43:01,372 - "वह तुम्हारी आवाज़ नहीं है।" - ठीक है। 465 00:43:01,373 --> 00:43:03,792 "यह ऐतिहासिक क़दम..." 466 00:43:07,129 --> 00:43:08,379 हमने उनसे संपर्क खो दिया। 467 00:43:08,380 --> 00:43:09,589 शायद बस कुछ बाधा है। 468 00:43:09,590 --> 00:43:12,801 - वे अभी वापस... - क्या तुम जाँच सकते हो, कहीं तुम्हारा... 469 00:43:14,595 --> 00:43:16,179 शायद उनसे संपर्क फिर से स्थापित हो गया है। 470 00:43:16,180 --> 00:43:19,182 तुम सीधे आर्सेनी से कह सकते हो कि तुम उसका भाषण और नहीं सुन सकते। 471 00:43:19,183 --> 00:43:20,851 इसके लिए संपर्क काटने की ज़रूरत नहीं है। 472 00:43:22,269 --> 00:43:25,021 कक्षीय मॉड्यूल के वायुमंडलीय दबाव की रिपोर्ट। 473 00:43:25,022 --> 00:43:27,191 सात सौ साठ मिलीमीटर। 474 00:43:28,358 --> 00:43:29,942 कैबिन का तापमान? 475 00:43:29,943 --> 00:43:31,778 उनतीस सेल्सियस। 476 00:43:33,030 --> 00:43:34,697 - सर। - ऑक्सीजन का आंशिक दबाव। 477 00:43:34,698 --> 00:43:38,327 हमें एक उच्च-आवृत्ति वाला सिग्नल मिला है जो बाकी सिग्नलों के साथ कम नहीं हुआ। 478 00:43:39,203 --> 00:43:40,536 मैं उसे पहचान नहीं पा रहा हूँ। 479 00:43:40,537 --> 00:43:42,455 सीओ2 आंशिक दबाव रिपोर्ट। 480 00:43:42,456 --> 00:43:44,333 ...4 मिलीमीटर। 481 00:43:45,375 --> 00:43:48,045 - ऑनबोर्ड जाँच। - सब ठीक है। 482 00:43:48,629 --> 00:43:51,756 तीसरे कैबिन का दबाव 101.3 किलोपास्कल पर स्थिर है। 483 00:43:51,757 --> 00:43:53,466 ओम्नी डेल्टा मार्क 36 का अनुरोध कर रहा हूँ... 484 00:43:53,467 --> 00:43:55,051 उसे अभी अलग करो। 485 00:43:55,052 --> 00:43:58,555 समझ गया, स्टार सिटी। ओम्नी डेल्टा मार्क 36 की पुष्टि हो गई है। 486 00:44:00,349 --> 00:44:02,226 क्या तुम... जगह... 487 00:44:32,631 --> 00:44:34,675 फिर उसने उसे उछाला और फिर पकड़ लिया। 488 00:44:35,843 --> 00:44:38,553 तो मुझे लगा कि उसका मुँह मंच के किनारे से जा टकराएगा। 489 00:44:38,554 --> 00:44:40,889 नहीं, मैंने इतनी सलीकेदार चीज़ कभी नहीं देखी। 490 00:44:43,725 --> 00:44:45,102 वह आख़िरी शो था जो हमने देखा था। 491 00:44:47,437 --> 00:44:49,940 मुझे तुम्हारे लिए ज़्यादा बार प्रदर्शन करना होगा। यह... 492 00:44:50,482 --> 00:44:52,734 - तुम करोगे? - मैं करूँगा। हाँ। 493 00:44:53,694 --> 00:44:55,904 और मेरे सहायक की मदद से। 494 00:44:56,989 --> 00:44:57,989 तुम्हारा सहायक? 495 00:44:57,990 --> 00:44:59,533 मेरा सहायक। एक मिनट। 496 00:45:05,289 --> 00:45:07,206 "आपका नाम तान्या है?" 497 00:45:07,207 --> 00:45:09,208 - हाँ। - "यह तान्या है?" 498 00:45:09,209 --> 00:45:11,044 हाँ, यह तान्या है। 499 00:45:12,588 --> 00:45:13,589 हैलो। 500 00:45:14,339 --> 00:45:17,091 "तान्या, आप बहुत सुंदर हैं। 501 00:45:17,092 --> 00:45:20,469 वाल्या ने मुझे आपके बारे में कई बार बताया है।" 502 00:45:20,470 --> 00:45:21,554 "वह सुंदर हैं।" 503 00:45:21,555 --> 00:45:22,847 वह है। वह है। 504 00:45:22,848 --> 00:45:24,892 वह दुनिया की सबसे सुंदर महिला है। 505 00:45:25,684 --> 00:45:26,726 और अंतरिक्ष की भी। 506 00:45:26,727 --> 00:45:28,102 "सही कहा। अंतरिक्ष की भी। 507 00:45:28,103 --> 00:45:29,645 आपको पता होगा। आप वहाँ जा चुके हैं।" 508 00:45:29,646 --> 00:45:31,148 सही कहा। मैं वहाँ जा चुका हूँ। 509 00:45:32,065 --> 00:45:33,065 "आपको लगता है?" 510 00:45:33,066 --> 00:45:34,150 क्या? 511 00:45:34,151 --> 00:45:35,359 "आपको लगता है कि वह मुझे चूमेंगी?" 512 00:45:35,360 --> 00:45:37,321 - नहीं, यहाँ सबके सामने नहीं, ज्याँ-पियर। - यहाँ नहीं। 513 00:45:38,322 --> 00:45:39,322 "वह आदमी कौन है?" 514 00:45:39,323 --> 00:45:40,531 अरे, वह ओलेग है। 515 00:45:40,532 --> 00:45:41,741 वह हर जगह हमारे साथ रहता है। 516 00:45:41,742 --> 00:45:43,744 "आपको लगता है कि उसे यह प्रदर्शन पसंद आएगा? 517 00:45:44,453 --> 00:45:46,162 क्या लगता है कि उसे यह कैसा लगेगा?" 518 00:45:46,163 --> 00:45:50,583 दरअसल, ओलेग पहले बैले नर्तक हुआ करता था। 519 00:45:50,584 --> 00:45:51,835 बहुत बढ़िया। 520 00:46:05,557 --> 00:46:06,558 हाँ? 521 00:46:10,646 --> 00:46:13,231 जहाज़ से एक सिग्नल आ रहा है जो हमारा नहीं है। 522 00:46:13,232 --> 00:46:14,316 वह... 523 00:46:16,860 --> 00:46:19,196 वह उस आवृत्ति पर है जो अमरीकी इस्तेमाल करते हैं। 524 00:46:25,827 --> 00:46:28,496 हमारे यान पर कोई अमरीकी उपकरण लगा है। 525 00:46:28,497 --> 00:46:30,123 यह कैसे हुआ? 526 00:46:31,291 --> 00:46:34,753 लगता है कि वह किसी तरह का ट्रांसीवर है। 527 00:46:36,839 --> 00:46:38,256 ख़ैर, यह ज़रूर एक साजिश है। 528 00:46:38,257 --> 00:46:40,216 उपकरण के प्रकार को देखते हुए, यह संभव नहीं लगता। 529 00:46:40,217 --> 00:46:42,552 नहीं, वह अवतरण मॉड्यूल के 530 00:46:42,553 --> 00:46:43,803 ऑनबोर्ड फ़्लाइट कंप्यूटर से जुड़ा हुआ है। 531 00:46:43,804 --> 00:46:46,806 लगता है कि वे हमारी स्वचालित प्रणालियों को रिवर्स इंजीनियर करने की 532 00:46:46,807 --> 00:46:49,142 - कोशिश कर रहे हैं... - उसे निष्क्रिय करो। 533 00:46:51,353 --> 00:46:54,814 अगर मैं पूरी प्रणाली को रीबूट करूँ, तो उनका ट्रांसीवर विफल हो सकता है, 534 00:46:54,815 --> 00:46:58,150 पर मिशन बहुत ज़्यादा जोखिम में आ जाएगा। 535 00:46:58,151 --> 00:46:59,819 वे चाँद पर उतरने ही वाले हैं। 536 00:46:59,820 --> 00:47:03,240 जोखिम को आँकने का तुम्हारा तरीका ग़लत है, कॉमरेड। 537 00:47:05,659 --> 00:47:06,702 वह अभी करो। 538 00:47:25,220 --> 00:47:27,054 स्टार सिटी, लूना 17। 539 00:47:27,055 --> 00:47:28,557 यान की सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं। 540 00:47:29,057 --> 00:47:31,310 चंद्र लैंडर अलगाव और अवतरण के लिए तैयार है। 541 00:47:32,019 --> 00:47:33,061 अच्छी बात है। 542 00:47:33,854 --> 00:47:37,899 अब मैं चाहूँगा कि तुम स्वचालित प्रणालियों का 543 00:47:37,900 --> 00:47:39,776 एक पावर साइकिल करो। 544 00:47:41,653 --> 00:47:43,154 क्या मैंने ठीक सुना, चीफ़ डिज़ाइनर? 545 00:47:43,155 --> 00:47:44,530 हम अवतरण के नज़दीक हैं। 546 00:47:44,531 --> 00:47:47,367 इसमें हमारी प्रणालियों के समय पर वापस चालू न होने का जोखिम है। 547 00:47:52,539 --> 00:47:54,374 हाँ, करो। 548 00:47:56,752 --> 00:47:57,794 समझ गया। 549 00:48:38,293 --> 00:48:41,755 लूना, क्या प्रणाली सही ढंग से रीबूट हो रही है? 550 00:48:43,257 --> 00:48:44,842 इंतज़ार कीजिए, चीफ़। 551 00:48:58,856 --> 00:49:00,482 पावर साइकिल सफल रहा। 552 00:49:01,483 --> 00:49:02,526 सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं। 553 00:49:06,071 --> 00:49:07,071 अच्छी बात है। 554 00:49:07,072 --> 00:49:08,824 उतरने के लिए आगे बढ़ो। 555 00:49:13,161 --> 00:49:14,997 पावेल, मैं तुम्हारे लिए चाँद का एक पत्थर ले आऊँगा। 556 00:49:15,581 --> 00:49:17,373 - दो हफ़्ते बाद मिलते हैं। - शुभकामनाएँ। 557 00:49:17,374 --> 00:49:19,667 अलग होने से पहले हैच की अखंडता की पुष्टि करो। 558 00:49:19,668 --> 00:49:21,503 आदेश मिला, ग्राउंड कंट्रोल। 559 00:49:22,504 --> 00:49:23,839 लैंडर का हैच सील कर रहा हूँ। 560 00:49:26,633 --> 00:49:28,218 मुझे ज़्यादा याद मत करना। 561 00:49:31,180 --> 00:49:32,681 उसका कोई ख़तरा नहीं है। 562 00:49:33,807 --> 00:49:35,559 कक्षीय हैच सील कर रहा हूँ। 563 00:49:42,107 --> 00:49:43,150 मेरे बाल कैसे लग रहे हैं? 564 00:49:44,318 --> 00:49:46,153 मैं टीवी पर अच्छा दिखना चाहता हूँ। 565 00:49:48,071 --> 00:49:49,156 अब उसके लिए बहुत देर हो चुकी है। 566 00:49:52,618 --> 00:49:53,826 लूना से अलग हो रहे हैं। 567 00:49:53,827 --> 00:49:56,120 लूना 17, अलगाव की दर सामान्य है। 568 00:49:56,121 --> 00:49:57,496 अवतरण शुरू करने के लिए तैयार हो जाओ। 569 00:49:57,497 --> 00:49:58,957 अनडॉकिंग सामान्य है। 570 00:49:59,541 --> 00:50:00,959 पाँच मीटर। 571 00:50:02,878 --> 00:50:04,087 दस मीटर। 572 00:50:05,255 --> 00:50:08,509 कैप्सूल क्लियर है। लूना 17, प्रोग्राम 37 शुरू करो। 573 00:50:11,136 --> 00:50:13,639 वीएचएफ़ दो। रिसेप्शन अच्छा है। 574 00:50:25,984 --> 00:50:29,404 प्रक्षेप-पथ 46-505 है। लक्ष्य पर है। 575 00:50:38,413 --> 00:50:40,248 ग्राउंड कंट्रोल, लूना 17। 576 00:50:40,249 --> 00:50:41,917 अभी हमें बहुत ज़ोर का झटका लगा। 577 00:50:43,168 --> 00:50:44,377 वह क्या था? 578 00:50:44,378 --> 00:50:47,463 प्रणोदन प्रणाली का दबाव सामान्य है। रुख भी ठीक लग रहा है। 579 00:50:47,464 --> 00:50:48,757 पक्का कोई और गड़बड़ी है। 580 00:50:50,050 --> 00:50:51,176 हैब। 581 00:50:55,264 --> 00:50:56,682 वह पहले ही खुल गया! 582 00:50:57,307 --> 00:50:58,392 धत्। 583 00:51:00,310 --> 00:51:02,812 ग्राउंड कंट्रोल, हैब समय से पहले खुल गया है। 584 00:51:02,813 --> 00:51:05,649 थ्रस्टर बेतरतीब चल रहे हैं। यान हमारे नियंत्रण में नहीं है। 585 00:51:06,233 --> 00:51:09,152 प्रणालियों का रीबूट, उसने पूरी चीज़ को रीसेट कर दिया होगा। 586 00:51:09,695 --> 00:51:11,029 अभी हैब को अलग करो। 587 00:51:11,613 --> 00:51:13,323 यानी हमें अवतरण रद्द करना होगा। 588 00:51:14,157 --> 00:51:15,617 क्या यही एक रास्ता है? 589 00:51:17,911 --> 00:51:19,245 हाँ। 590 00:51:19,246 --> 00:51:21,665 मुझे माफ़ करना, साशा। कोई और रास्ता नहीं है। 591 00:51:26,295 --> 00:51:27,462 मैं समझता हूँ। 592 00:51:29,506 --> 00:51:30,924 हैब को अभी अलग कर रहा हूँ। 593 00:51:39,266 --> 00:51:41,350 - साशा, अलग करने वाला बटन दबाओ। - मैंने दबा दिया। 594 00:51:41,351 --> 00:51:42,603 यह काम नहीं कर रहा। 595 00:51:43,562 --> 00:51:44,855 धत्। 596 00:51:47,524 --> 00:51:48,649 अब क्या करें? 597 00:51:48,650 --> 00:51:49,943 मैनुअल पर स्विच करो। 598 00:51:50,986 --> 00:51:52,362 ख़ुद को बाँध रहा हूँ। 599 00:51:55,699 --> 00:51:58,034 - मैं अभी भी हमें कक्षीय मॉड्यूल से जोड़ सकता हूँ। - क्या तुम पागल हो? 600 00:51:58,035 --> 00:52:01,120 हैब के अब भी जुड़े होने पर तुम इतना सीधा नहीं उड़ा पाओगे। 601 00:52:01,121 --> 00:52:03,080 हमारे पास और कोई रास्ता भी तो नहीं है, है न? 602 00:52:03,081 --> 00:52:08,003 करो। अवतरण पैर वाले ढाँचे से अलग होने के लिए प्रोग्राम 27 शुरू करो। 603 00:52:14,218 --> 00:52:15,385 हम मैनुअल पर आ गए हैं। 604 00:52:16,303 --> 00:52:17,888 कक्षीय मॉड्यूल की ओर वापस उड़ रहे हैं। 605 00:52:18,889 --> 00:52:20,307 डगमगाहट और बढ़ रही है। 606 00:53:12,985 --> 00:53:14,819 बस शौचालय होकर आता हूँ। 607 00:53:14,820 --> 00:53:16,280 एक सेकंड में लौटूँगा। 608 00:53:28,542 --> 00:53:31,210 साशा, पाँच डिग्री बाएँ जाओ। 609 00:53:31,211 --> 00:53:34,589 तुम्हें बिल्कुल सीध में आना होगा और हैब तुम्हें रास्ते से दूर खींच रहा है। 610 00:53:34,590 --> 00:53:36,174 धत्, मैं कोशिश कर रहा हूँ। 611 00:53:36,175 --> 00:53:38,719 अब भी नियंत्रित नहीं कर पा रहा। पूरा यान डगमगा रहा है। 612 00:53:39,261 --> 00:53:41,095 वे अब भी बहुत अस्थिर हैं। 613 00:53:41,096 --> 00:53:42,847 वे कक्षीय मॉड्यूल पर डॉक नहीं कर पाएँगे, 614 00:53:42,848 --> 00:53:44,141 जब तक हैब अब भी जुड़ा है। 615 00:53:46,101 --> 00:53:48,436 तुम्हें हैब का दबाव हाथ से कम करना होगा। 616 00:53:48,437 --> 00:53:52,023 दूर वाले सिरे पर लगे वाल्व तक जाओ, वहीं से दबाव कम करना शुरू करो। 617 00:53:52,024 --> 00:53:54,692 तुम्हारे पास इतना ही समय होगा कि वापस लैंडर तक पहुँच सको। 618 00:53:54,693 --> 00:53:55,777 ठीक है। 619 00:53:57,029 --> 00:53:59,697 साशा, तीन डिग्री और बाएँ। 620 00:53:59,698 --> 00:54:01,032 कोशिश कर रहा हूँ। कोशिश कर रहा हूँ। 621 00:54:01,033 --> 00:54:02,701 मैं इसे काबू में नहीं ला पा रहा। 622 00:54:07,247 --> 00:54:10,417 जल्दी करो, आर्सेनी। वह बेकार बोझ हटाओ, ताकि मैं इसे डॉक कर सकूँ। 623 00:54:11,335 --> 00:54:12,627 मैं वाल्व तक पहुँच गया हूँ। 624 00:54:12,628 --> 00:54:13,962 मैनुअल पर स्विच कर रहा हूँ। 625 00:54:14,630 --> 00:54:17,257 जल्दी! मैं कक्षीय मॉड्यूल को नियंत्रित नहीं कर पा रहा। 626 00:54:20,302 --> 00:54:22,095 रिट्रैक्शन दस प्रतिशत पर। 627 00:54:22,638 --> 00:54:24,056 ठीक है। यह बेहतर है, यह बेहतर है। 628 00:54:25,265 --> 00:54:27,808 यह बेहतर हो रहा है। मुझे और नियंत्रण मिल रहा है। जारी रखो। 629 00:54:27,809 --> 00:54:31,103 इसे स्थिर रखो, साशा। हम वहाँ पहुँच सकते हैं। रिट्रैक्शन, 20 प्रतिशत। 630 00:54:31,104 --> 00:54:33,898 जारी रखना होगा। मैं वापस नियंत्रित कर पा रहा हूँ। यह बेहतर हो रहा है। 631 00:54:33,899 --> 00:54:36,108 साशा, दो डिग्री और बाएँ। 632 00:54:36,109 --> 00:54:37,276 तुम अब भी सीधे नहीं हो। 633 00:54:37,277 --> 00:54:39,362 आराम से, आराम से। तुम यह कर सकते हो। 634 00:54:39,363 --> 00:54:41,030 बस पहुँचने ही वाले हो। 635 00:54:41,031 --> 00:54:43,074 रिट्रैक्शन 30 प्रतिशत की ओर जा रहा है, साशा। 636 00:54:43,075 --> 00:54:44,408 स्थिर रखो। हम वहाँ पहुँच सकते हैं। 637 00:54:44,409 --> 00:54:46,118 जारी रखो, जारी रखो। 638 00:54:46,119 --> 00:54:47,453 हम लगभग पहुँच गए हैं, आर्सेनी। 639 00:54:47,454 --> 00:54:49,038 हम पास हैं। बहुत पास! 640 00:54:49,039 --> 00:54:51,124 रिट्रैक्शन, 40 प्रतिशत। 641 00:54:58,215 --> 00:54:59,216 यह काम कर गया। 642 00:55:01,760 --> 00:55:03,637 यह काम कर गया, कमाल के कमीने। 643 00:55:04,847 --> 00:55:06,223 डॉकिंग के लिए रास्ते पर हो। 644 00:55:06,807 --> 00:55:08,267 स्थिर रहो, साशा। 645 00:55:10,435 --> 00:55:13,772 चलो। चलो, साशा। चलो। 646 00:55:19,236 --> 00:55:20,696 हाँ, साशा, हाँ! 647 00:55:40,924 --> 00:55:41,924 हमने कर दिखाया। 648 00:55:41,925 --> 00:55:44,760 हमने कर दिखाया, आर्सेनी। हमने कर दिखाया। 649 00:55:44,761 --> 00:55:45,846 आर्सेनी? 650 00:55:51,560 --> 00:55:52,811 आर्सेनी? 651 00:57:32,661 --> 00:57:34,079 मैं यह अब और नहीं कर सकता। 652 00:57:35,163 --> 00:57:36,330 वह आख़िरी बार था। 653 00:57:36,331 --> 00:57:37,833 तुमने मुझसे वादा किया था। 654 00:57:39,459 --> 00:57:41,002 तुमने मेरी ओर देखकर वादा किया था, 655 00:57:41,003 --> 00:57:44,339 तुमने मुझसे कहा था, "तुम यह कर दो, और बस। इसके बाद सब ख़त्म।" 656 00:57:45,549 --> 00:57:46,717 तो मैंने वह कर दिया। 657 00:57:47,217 --> 00:57:48,384 ठीक है? 658 00:57:48,385 --> 00:57:50,804 मैंने लूना 17 पर ट्रांसमीटर लगा दिया। 659 00:57:51,305 --> 00:57:52,556 अब मेरा काम पूरा हुआ। 660 00:57:53,473 --> 00:57:55,934 प्रसारण एक घंटे पहले विफल हो गया। 661 00:57:56,518 --> 00:57:57,768 तुम्हारा काम बिल्कुल भी ख़त्म नहीं हुआ है। 662 00:57:57,769 --> 00:57:59,605 - यह लीजिए। - शुक्रिया। 663 00:58:00,731 --> 00:58:02,232 हाँ, ठीक है। शुक्रिया। 664 00:59:50,340 --> 00:59:52,342 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता