1 00:00:55,013 --> 00:00:56,098 तुम ठीक हो? 2 00:00:57,224 --> 00:00:58,225 हाँ, ठीक हूँ। 3 00:01:04,022 --> 00:01:05,190 क्या वाल्या जल्दी घर आएगा? 4 00:01:06,316 --> 00:01:09,361 नहीं। याद है, मैंने बताया था कि वह रात भर के लिए मॉस्को गया है। 5 00:01:23,750 --> 00:01:26,336 उस महिला से मिलने के लिए? जिस महिला के साथ तुमने उसके साथ देखा था? 6 00:01:26,962 --> 00:01:27,963 नहीं। 7 00:01:28,839 --> 00:01:31,216 तुम सही थी। मैं बेवकूफ़ी कर रही थी। 8 00:01:37,681 --> 00:01:38,682 नहीं। 9 00:01:44,229 --> 00:01:45,856 वह कैसी दिखती थी? 10 00:01:45,939 --> 00:01:49,193 सच कहूँ तो, वह इतनी ख़ूबसूरत भी नहीं थी। वह मुझसे उम्र में बड़ी भी थी। 11 00:01:52,487 --> 00:01:53,572 क्या वह रूसी लग रही थी? 12 00:01:54,990 --> 00:01:55,991 तुम्हारा क्या मतलब है? 13 00:01:56,074 --> 00:01:58,160 मतलब, क्या तुम्हें लगता है कि वह कोई विदेशी हो सकती है? 14 00:01:59,828 --> 00:02:01,413 नहीं। मेरा मतलब… 15 00:02:02,748 --> 00:02:04,917 मुझे नहीं पता। मैं… मैं उन्हें सुन नहीं पा रही थी। 16 00:02:05,792 --> 00:02:07,586 उसके बारे में इतने सवाल क्यों पूछ रही हो? 17 00:02:09,630 --> 00:02:11,215 बस तुम्हारी मदद करने की कोशिश कर रही हूँ। 18 00:02:12,925 --> 00:02:14,510 मैं अब इसके बारे में और नहीं सोचना चाहती। 19 00:02:19,932 --> 00:02:20,933 शायद… 20 00:02:22,976 --> 00:02:25,646 शायद तुम्हारे लिए यही बेहतर होगा कि कुछ दिनों के लिए कहीं चली जाओ। 21 00:02:28,190 --> 00:02:29,733 बस अपना मन शांत करने के लिए। 22 00:02:31,068 --> 00:02:32,611 तो अब तुम्हें लगता है कि उसका किसी और से चक्कर है। 23 00:02:32,694 --> 00:02:34,613 मैं बस… मैंने तुम्हारी बात पर विचार किया, और… 24 00:02:35,781 --> 00:02:37,324 इसका केवल यही मतलब बनता है। 25 00:02:37,407 --> 00:02:38,408 सच में? 26 00:02:40,702 --> 00:02:43,121 क्या तुम अपने माता-पिता के डाचा में रुक सकती हो? 27 00:02:44,331 --> 00:02:46,750 आज रात को? उससे बात किए बिना? 28 00:02:46,834 --> 00:02:49,044 पक्का वह बस तुम्हें भरोसा दिला देगा कि यह सब तुम्हारे मन का वहम है। 29 00:02:49,127 --> 00:02:50,504 हाँ, शायद वहम ही है। 30 00:02:50,587 --> 00:02:51,672 अगर मैं तुम्हारी जगह होती… 31 00:02:53,757 --> 00:02:55,634 अगर मैं तुम्हारी जगह होती, तो बिना कुछ कहे चली जाती। 32 00:02:56,343 --> 00:02:57,970 तब वह अपराध-बोध से बेहद परेशान हो जाएगा। 33 00:03:11,733 --> 00:03:14,820 मुझे कुछ समय अकेले रहना है, बस सोचने के लिए। 34 00:03:16,864 --> 00:03:18,407 तुम्हें इंतज़ार नहीं करना चाहिए, तान्या। 35 00:03:19,324 --> 00:03:20,742 इतनी अहम बात में ढिलाई नहीं बरती जा सकती। 36 00:03:20,826 --> 00:03:22,077 ढिलाई? 37 00:03:22,160 --> 00:03:23,871 तुम… तुम मेरा मतलब समझ रही हो। 38 00:03:23,954 --> 00:03:25,080 क्या? नहीं, मुझे समझ नहीं आ रहा। 39 00:03:25,956 --> 00:03:27,291 मैं बस तुम्हारी रक्षा करने की कोशिश कर रही हूँ। 40 00:03:28,208 --> 00:03:29,918 मुझे उसकी ज़रूरत नहीं है। 41 00:03:30,502 --> 00:03:31,962 मुझे सोचने की ज़रूरत है। 42 00:03:32,045 --> 00:03:33,797 शायद… शायद तुम्हें जाना चाहिए। 43 00:03:44,516 --> 00:03:46,476 - तुम क्या कर रही हो? - तुम्हें मेरी बात सुननी होगी। 44 00:03:47,311 --> 00:03:49,271 वह वैसा नहीं है, जैसा तुम समझती हो। 45 00:03:50,189 --> 00:03:52,107 उसने अपने देश से ग़द्दारी की है, तान्या। 46 00:03:52,191 --> 00:03:53,192 हे भग… 47 00:03:54,151 --> 00:03:56,236 वह अमरीकियों के लिए काम कर रहा है, उन्हें जानकारी दे रहा है। 48 00:03:56,320 --> 00:03:58,614 - त…तुम्हारा दिमाग़ ख़राब हो गया है? - यही सच है। 49 00:03:59,448 --> 00:04:02,409 काश ऐसा न होता, पर उसे बहुत जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। 50 00:04:03,118 --> 00:04:05,621 और मैं तुम्हें जानती हूँ। मैं जानती हूँ कि उसके अपराधों से तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है। 51 00:04:05,704 --> 00:04:06,705 पर अगर तुम अभी भी यहाँ रही… 52 00:04:06,788 --> 00:04:08,874 - वाल्या सोवियत संघ का हीरो है। - …तो वे तुम्हें भी गिरफ़्तार कर लेंगे। 53 00:04:08,957 --> 00:04:12,127 - वह वायुसेना में ऑफ़िसर है। नहीं। - वाल्या देशद्रोही है, और बरसों से है। 54 00:04:12,211 --> 00:04:14,004 - यह हो ही नहीं सकता। - यह समझना मुश्किल है, 55 00:04:14,087 --> 00:04:15,756 - पर हमारे पास ज़्यादा वक़्त नहीं है। - यह पागलपन है। 56 00:04:15,839 --> 00:04:17,632 - मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ। - तुम? 57 00:04:18,300 --> 00:04:21,803 मान लो कि तुम्हारी कही कोई बात सच भी हो, तो तुम कर क्या लोगी? तुम तो एक सेक्रेटरी हो। 58 00:04:21,887 --> 00:04:23,013 मैं… पूरी तरह नहीं हूँ। 59 00:04:23,096 --> 00:04:24,473 तुम प्रशासन में काम करती हो। 60 00:04:26,767 --> 00:04:28,227 मैं बिल्डिंग 12 में काम करती हूँ। 61 00:04:37,736 --> 00:04:38,737 तुम्हें भ्रम हो गया है। 62 00:04:40,781 --> 00:04:44,368 मुझे तुम पर यक़ीन नहीं है। मैं… मैं चाहती हूँ कि तुम चली जाओ। 63 00:04:57,297 --> 00:04:59,049 तुम क्या कर रही हो? बस करो। 64 00:05:00,008 --> 00:05:01,176 यह करना बंद करो। 65 00:05:14,189 --> 00:05:15,482 वे तुम्हें सुनते रहे हैं। 66 00:05:17,526 --> 00:05:18,610 सब कुछ। 67 00:05:23,490 --> 00:05:24,783 यह नहीं हो रहा। 68 00:05:26,743 --> 00:05:29,204 बस मुझसे दूर हटो। मेरे घर से निकल जाओ। 69 00:05:29,872 --> 00:05:31,248 तुम्हें स्टार सिटी छोड़नी होगी। 70 00:05:31,331 --> 00:05:32,583 इसका कोई मतलब नहीं बनता। 71 00:05:34,042 --> 00:05:36,420 अगर वे सुन रहे हैं, तो वे सुन लेंगे। उन्हें पता चल जाएगा कि तुमने मुझे चेताया है। 72 00:05:36,503 --> 00:05:38,046 उन्हें पता नहीं चलेगा, क्योंकि इससे पहले 73 00:05:38,130 --> 00:05:40,424 कि कोई और उसे सुन सके, मैं रिकॉर्डिंग तक पहुँच जाऊँगी। 74 00:05:45,679 --> 00:05:47,139 क्या तुमने हमारी बातें सुनी है? 75 00:05:49,474 --> 00:05:50,601 मेरी बातें? 76 00:05:55,647 --> 00:05:56,773 हे भग… 77 00:05:58,942 --> 00:06:00,027 हे भगवान। 78 00:06:02,905 --> 00:06:04,907 मुझे… मुझे… 79 00:06:06,700 --> 00:06:07,951 मुझे वाल्या से बात करनी है। 80 00:06:08,035 --> 00:06:10,162 नहीं, तुम उससे संपर्क नहीं कर सकती। 81 00:06:10,913 --> 00:06:12,998 तुम्हें अभी निकलना होगा, वरना वे तुम्हें भी गिरफ़्तार कर लेंगे। 82 00:06:13,081 --> 00:06:14,333 पर मैं कैसे निकलूँगी? 83 00:06:14,416 --> 00:06:15,542 मैं तुम्हारी मदद करूँगी। 84 00:06:16,335 --> 00:06:18,295 वे बिना पास के सामने वाले फाटक से किसी को नहीं जाने देते… 85 00:06:18,378 --> 00:06:19,671 मैंने कहा न, मैं मदद करूँगी। 86 00:06:20,214 --> 00:06:21,715 मैं तुम्हारे लिए पास ला सकती हूँ। 87 00:06:21,798 --> 00:06:23,592 कल 11:00 बजे मुझसे मिलो, 88 00:06:24,301 --> 00:06:25,928 बिल्डिंग 33 के पास। 89 00:06:26,720 --> 00:06:27,763 तुम्हें मुझ पर भरोसा करना होगा। 90 00:06:28,263 --> 00:06:29,264 ठीक है? 91 00:07:28,824 --> 00:07:33,620 स्टार सिटी 92 00:08:01,607 --> 00:08:02,608 हैलो। 93 00:08:27,549 --> 00:08:28,884 कर्नल रास्कोवा… 94 00:08:30,093 --> 00:08:32,888 - तुम यह क्या कर रही हो? - तुम किस बारे में बोल रहे हो? 95 00:08:32,971 --> 00:08:35,640 तुम्हें पता है कि मैं किस बारे में बोल रहा हूँ। मेरे सबसे ज़रूरी लोगों में से एक को गिरफ़्तार करना, 96 00:08:35,724 --> 00:08:39,102 और किस लिए? किसी… किसी परचे के लिए, जो उसने बरसों पहले कहीं से उठा लिया था? 97 00:08:39,186 --> 00:08:42,063 वैसे, जनरल सेक्रेटरी ने फ़्योदोरोव की किताबों पर पाबंदी लगाई है, और यह बिल्कुल सही भी है। 98 00:08:42,147 --> 00:08:43,941 मेरे पास इसके लिए वक़्त नहीं है। मुझे उसकी ज़रूरत है। 99 00:08:44,024 --> 00:08:45,234 तुम्हें मेरा शुक्रिया अदा करना चाहिए। 100 00:08:45,317 --> 00:08:48,028 उस किताब के विचार क्रांति की भावना के विरुद्ध हैं। 101 00:08:48,111 --> 00:08:49,780 ल्यूडमीला, बस भी करो। 102 00:08:50,781 --> 00:08:52,574 हमें ये खेल खेलने ज़रूरी हैं? 103 00:08:53,075 --> 00:08:55,494 - हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। - सच में? 104 00:08:55,577 --> 00:08:58,038 तुम उसे सज़ा दे रही हो क्योंकि तुम्हें मुझसे कुछ चाहिए। 105 00:08:58,121 --> 00:09:03,293 मैं तुम्हें वही सुरक्षा दे रही हूँ जिसकी इस प्रोग्राम को ज़रूरत है। 106 00:09:03,377 --> 00:09:06,004 जैसा तुमने कहा था, यही मेरा काम है। 107 00:09:08,423 --> 00:09:09,424 तुम्हें क्या चाहिए? 108 00:09:29,695 --> 00:09:30,696 चीफ़ डिज़ाइनर। 109 00:09:41,623 --> 00:09:42,624 तुम ठीक हो? 110 00:09:52,551 --> 00:09:53,844 मुझे बेहद अफ़सोस है, चीफ़। 111 00:09:54,344 --> 00:09:56,430 मैंने… मैंने लापरवाही की। 112 00:09:57,639 --> 00:09:59,850 उस किताब को अपने पास रखकर मैंने सब कुछ ख़तरे में डाल दिया। 113 00:09:59,933 --> 00:10:02,144 हाँ, तुमने लापरवाही की। पर मामला सँभाल लिया गया है। 114 00:10:03,854 --> 00:10:05,647 - कैसे? - मैंने कर्नल रास्कोवा की 115 00:10:05,731 --> 00:10:06,982 कुछ शर्तें मान लीं। 116 00:10:07,065 --> 00:10:10,527 उसे अपने वरिष्ठों अधिकारियों से बचने का उपाय चाहिए था। 117 00:10:14,364 --> 00:10:18,994 तो अब आपने मेरी ख़ातिर अपने ईमान से समझौता कर लिया। 118 00:10:23,248 --> 00:10:24,875 ज़िंदगी समझौतों से बनी है, सर्गेई। 119 00:10:26,668 --> 00:10:28,003 अब चलो। 120 00:10:28,670 --> 00:10:29,922 हमें काम करना है। 121 00:13:12,125 --> 00:13:13,293 तुम कहाँ जा रहे हो? 122 00:13:14,837 --> 00:13:16,338 चीफ़ डिज़ाइनर ने… 123 00:13:17,840 --> 00:13:20,425 उन्होंने मुझे एक प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लेने को कहा है। 124 00:13:23,220 --> 00:13:24,388 तुम अभी तो लौटे हो। 125 00:13:24,471 --> 00:13:25,514 हाँ। 126 00:13:26,431 --> 00:13:30,394 यह बड़ी बात नहीं है, बस लंबे समय तक बंद रहने के असर का अध्ययन होगा। 127 00:13:31,520 --> 00:13:32,521 लंबे समय तक। 128 00:13:34,147 --> 00:13:35,607 क्या तुम्हें कोई और मिशन मिला है? 129 00:13:39,069 --> 00:13:40,070 नहीं। 130 00:13:42,823 --> 00:13:44,783 यह साइबेरिया में प्रशिक्षण है। 131 00:13:46,159 --> 00:13:47,744 कुछ और लोगों के साथ बंद रहना होगा। 132 00:13:49,955 --> 00:13:51,081 तुम्हें ख़ुश होना चाहिए। 133 00:13:51,915 --> 00:13:53,208 तुम्हें नौ महीनों के लिए मुझसे छुटकारा मिलेगा। 134 00:13:56,420 --> 00:13:58,255 नौ महीने और तुम आज ही जा रहे हो? 135 00:14:01,008 --> 00:14:04,261 - मैं तुम्हें बताने वाला था। मैं बस… मैं… - पहले मेरे साथ सोना चाहते थे। 136 00:14:04,344 --> 00:14:05,345 नहीं। 137 00:14:05,846 --> 00:14:07,806 जो कल रात हुआ, वह… 138 00:14:10,058 --> 00:14:11,518 वह बहुत ख़ूबसूरत था। 139 00:14:14,521 --> 00:14:17,524 चीफ़ डिज़ाइनर को मना करना संभव नहीं है। तुम यह जानती हो, स्तासिया। 140 00:14:18,609 --> 00:14:19,735 बात बस यह है कि… 141 00:14:20,319 --> 00:14:23,447 मुझे मौका मिले काफ़ी समय हो गया। 142 00:14:24,531 --> 00:14:26,783 ख़ैर, तुम्हें एक और मिशन मिलेगा। मुझे पता है, ज़रूर मिलेगा। 143 00:14:29,203 --> 00:14:30,412 बस सब्र रखो। 144 00:14:31,997 --> 00:14:32,998 फ़िक्र मत करो। 145 00:14:34,124 --> 00:14:38,545 जब तुम साइबेरिया से या जहाँ भी सच में जा रहे हो, वहाँ से लौटोगे, 146 00:14:39,338 --> 00:14:40,380 तुम्हें कोई और वेश्या मिल जाएगी। 147 00:14:42,049 --> 00:14:44,468 तब कई होंगी जो ख़ुद तुम पर टूट पड़ेंगी। 148 00:16:33,452 --> 00:16:35,370 इरीना, कृपया रुको। मैं तुम्हारे लिए चाय बनाती हूँ। 149 00:16:35,454 --> 00:16:36,747 मैं नहीं रुक सकती। हम पहले ही… 150 00:16:42,002 --> 00:16:43,879 वे सुन लेंगे, उन्हें पता चल जाएगा कि तुमने मुझे चेताया है। 151 00:16:43,962 --> 00:16:47,674 उन्हें पता नहीं चलेगा, क्योंकि इससे पहले कि कोई और उसे सुन सके, मैं रिकॉर्डिंग तक पहुँच जाऊँगी। 152 00:17:02,814 --> 00:17:06,193 …उस महिला से। उस महिला से, जिसे तुमने उसके साथ देखा था? क्या वह रूसी लग… 153 00:18:00,497 --> 00:18:03,292 कॉमरेड, मुझे अपनी रिकॉर्डिंग्स से मिलान करने के लिए पात्र, क्रासिल्निकोव के 154 00:18:03,375 --> 00:18:06,336 दिवसीय पास के रिकॉर्ड देखने की अनुमति चाहिए। 155 00:18:12,718 --> 00:18:13,802 नाम दोहराओ। 156 00:18:13,886 --> 00:18:15,137 क्रासिल्निकोव। 157 00:18:17,973 --> 00:18:18,974 ठीक है। 158 00:18:20,517 --> 00:18:22,561 यह रिकॉर्ड ऑफ़िसर को दो। 159 00:18:57,513 --> 00:19:00,849 मिरोनोव अपार्टमेंट 11 अगस्त, 1970 160 00:19:16,532 --> 00:19:18,492 जैसा कि तुम सब जानते हो, 161 00:19:18,575 --> 00:19:22,204 सुरक्षा प्रभाग सभी मानवयुक्त मिशनों पर कड़ी नज़र रखता है 162 00:19:22,287 --> 00:19:24,039 और फ़र्स्ट ऑफ़िस की मंज़ूरी के बिना, 163 00:19:24,122 --> 00:19:28,168 हम तुम्हें स्टार सिटी से बाहर तक नहीं ले जा सकते, शुक्र तक भेजना तो दूर की बात है। 164 00:19:28,252 --> 00:19:31,755 इसीलिए हमने बताया है कि हम पृथ्वी की कक्षा में एक मानवरहित, 165 00:19:31,839 --> 00:19:34,258 ज़िनिट मौसम उपग्रह लॉन्च कर रहे हैं। 166 00:19:34,341 --> 00:19:37,052 पर तुम्हें फिर भी किसी की नज़र में आए बिना बाइकोनूर पहुँचना होगा। 167 00:19:37,135 --> 00:19:40,889 कैसे? उन्होंने इस जगह कड़ी सुरक्षा लगा रखी है। 168 00:19:41,723 --> 00:19:44,393 तुम लोग उसमें यह यात्रा करोगे। 169 00:19:45,352 --> 00:19:46,353 वह क्या है? 170 00:19:46,436 --> 00:19:49,314 उसे समुद्र की तह में उच्च दबाव से वैज्ञानिक उपकरणों की 171 00:19:49,398 --> 00:19:51,233 रक्षा करने के लिए बनाया गया था। 172 00:19:51,316 --> 00:19:53,235 और यही काम वह हमारे लिए शुक्र की सतह पर भी करेगा। 173 00:19:53,318 --> 00:19:56,572 पर उससे पहले, अगले दो दिनों तक वही तुम्हारा घर होगा। 174 00:19:56,655 --> 00:20:02,119 तुम्हें यहीं, स्टार सिटी में उसके अंदर सील कर दिया जाएगा और फिर चोरी-छुपे बाइकोनूर पहुँचाया जाएगा। 175 00:20:02,202 --> 00:20:03,412 आप मज़ाक कर रहे हैं। 176 00:20:03,495 --> 00:20:06,248 कॉमरेड चड्ढा, मैं तुम्हें यह बता सकता हूँ कि तंग जगहों में बिताई जाने वाली 177 00:20:06,331 --> 00:20:08,250 कई लंबी अवधियों में यह तुम्हारी पहली होगी। 178 00:20:08,333 --> 00:20:10,711 शायद बेहतर होगा कि हम एक-दूसरे की गंध की आदत डाल लें। 179 00:20:10,794 --> 00:20:13,338 जब बैथीस्फ़ियर को टावर पर यूटिलिटी मॉड्यूल पर लोड कर दिया जाएगा, 180 00:20:13,422 --> 00:20:16,091 तब तुम नीचे बायोस मॉड्यूल में जा सकोगे, 181 00:20:16,175 --> 00:20:18,927 फिर ऑर्बिटल मॉड्यूल में, और उसके बाद, बेशक़, 182 00:20:19,011 --> 00:20:23,056 आख़िर में लॉन्च के लिए डिसेंट मॉड्यूल में। 183 00:20:23,140 --> 00:20:24,975 - आसान है। - कक्षीय प्रवेश के बाद, 184 00:20:25,058 --> 00:20:28,520 तुम पृथ्वी की कक्षा में पहले से रखे गए एक रीफ़्यूलिंग मॉड्यूल से मिलोगे। 185 00:20:29,438 --> 00:20:32,149 फिर तुम ट्रांस-वीनस इंजेक्शन बर्न करोगे 186 00:20:32,232 --> 00:20:35,319 और किसी को भनक लगने से पहले ही रवाना हो जाओगे। 187 00:20:35,402 --> 00:20:39,239 और फिर क्या? मेरा मतलब, उसके बाद हमें छिपाने का कोई तरीका नहीं होगा। 188 00:20:39,323 --> 00:20:42,034 उसके बाद छल की कोई ज़रूरत नहीं रहेगी। 189 00:20:42,910 --> 00:20:45,204 ख़ासकर जब उन्हें यह समझ आएगा कि हम शुक्र तक पहुँच गए, 190 00:20:45,287 --> 00:20:47,998 इससे पहले कि अमरीकियों को यह पता भी चलता कि ऐसा कुछ संभव है। 191 00:20:48,081 --> 00:20:49,917 वरिष्ठ सदस्य होने के नाते, 192 00:20:50,000 --> 00:20:53,253 स्वाभाविक है कि मुझे सबसे पहले सतह पर उतरकर सोवियत झंडा गाड़ना चाहिए। 193 00:20:54,922 --> 00:20:58,509 सतह पर 460 डिग्री तापमान है। तुम जल जाओगे। 194 00:20:58,592 --> 00:21:00,093 वैसे, वह इतना बड़ा नुकसान भी नहीं होगा। 195 00:21:00,177 --> 00:21:03,472 तुम बस शुक्र के पास से गुज़रोगे और अपनी दिशा को फिर से 196 00:21:03,555 --> 00:21:06,016 पृथ्वी की ओर मोड़ने के लिए उसके गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल करोगे। 197 00:21:06,099 --> 00:21:08,602 जब तक तुम वहाँ ऊपर रहोगे, तब तक जितना संभव हो उतना डेटा जुटाओगे, 198 00:21:08,685 --> 00:21:11,855 और फिर, बेशक़, बैथीस्फ़ियर को अलग कर दिया जाएगा 199 00:21:11,939 --> 00:21:13,649 और शुक्र की सतह की ओर भेज दिया जाएगा। 200 00:21:13,732 --> 00:21:17,277 हम बस यही उम्मीद कर सकते हैं कि वह वातावरणीय दबाव को इतनी देर तक सह पाए 201 00:21:17,361 --> 00:21:20,155 कि अपना डेटा पृथ्वी तक भेज सके। 202 00:21:20,239 --> 00:21:22,824 तुम्हें व्यायाम को लेकर चौकस रहना होगा। 203 00:21:23,325 --> 00:21:25,911 किसी भी इंसान ने कभी भी शून्य गुरुत्वाकर्षण में इतना लंबा समय नहीं बिताया है। 204 00:21:26,662 --> 00:21:28,080 और हमें बहुत चिंता है 205 00:21:28,163 --> 00:21:32,084 कि हड्डियों की क्षति और मांसपेशियों का क्षय दुर्बल कर सकता है। 206 00:21:32,876 --> 00:21:35,212 आपका बहाना क्या है, कॉमरेड निकुलोव? 207 00:21:58,151 --> 00:21:59,152 हाँ? 208 00:21:59,653 --> 00:22:01,572 मुझे कल कॉमरेड क्रासिल्निकोव को जारी किए गए 209 00:22:01,655 --> 00:22:05,826 दिवसीय पास की कार्बन कॉपी चाहिए। 210 00:22:09,496 --> 00:22:10,497 ज़रा रुको। 211 00:22:27,181 --> 00:22:28,265 तुम्हें ग़लतफ़हमी हुई है। 212 00:22:29,850 --> 00:22:32,436 उस दिन क्रासिल्निकोव के नाम कोई पास जारी नहीं हुआ था। 213 00:22:32,978 --> 00:22:34,104 बिल्कुल हुआ था। 214 00:22:34,605 --> 00:22:35,689 वह फ़ाइल में नहीं है। 215 00:22:36,190 --> 00:22:39,443 जब कर्नल रास्कोवा ने मुझसे उसे लाने को कहा, तो क्या तुम्हें लगता है कि उन्हें ग़लतफ़हमी हुई? 216 00:22:40,152 --> 00:22:41,862 - ख़ैर… - शायद बेहतर होगा 217 00:22:41,945 --> 00:22:43,655 कि तुम और अच्छी तरह ढूँढो। 218 00:22:45,616 --> 00:22:47,618 ठीक है। ठीक है। 219 00:23:05,719 --> 00:23:06,720 मुझे… 220 00:23:11,266 --> 00:23:13,810 मुझे अफ़सोस है, पर मुझे…मुझे वह नहीं मिल रहा। 221 00:23:17,314 --> 00:23:18,315 ठीक है। 222 00:23:18,398 --> 00:23:19,816 उन्हें क्या बताओगी? 223 00:23:21,568 --> 00:23:22,611 चिंता मत करो। 224 00:23:24,029 --> 00:23:26,031 मैं तुम्हारी नाकाबिलियत अपने तक ही रखूँगी। 225 00:24:28,969 --> 00:24:31,805 - मुझे आपका पास देखना होगा। - नहीं। आप… आप मज़ाक कर रहे होंगे। 226 00:24:31,889 --> 00:24:34,600 मुझे…मुझे अपने बेटे के लिए मॉस्को से जूते लेने जाने के लिए भी पास चाहिए? 227 00:24:35,475 --> 00:24:36,768 ये नए नियम हैं। 228 00:24:36,852 --> 00:24:41,523 मैं इन नए नियमों से थक चुकी हूँ। हम ऐसे कैसे जिएँ? 229 00:24:42,024 --> 00:24:43,609 - मैं समझ नहीं पा रही… - कॉमरेड, आपका पास 230 00:24:43,692 --> 00:24:44,693 सिर्फ़ 10:00 बजे तक मान्य था। 231 00:24:44,776 --> 00:24:47,279 - पीछे हटिए, वरना हिरासत में लिया जाएगा। - नहीं, नहीं। मेरे सवाल का जवाब दीजिए। 232 00:24:47,362 --> 00:24:48,405 अभी 10:40 ही हुए हैं। 233 00:24:48,906 --> 00:24:50,157 माफ़ करना, मॉस्को से आने वाली बसें… 234 00:24:50,240 --> 00:24:52,034 - यह कब हुआ? - …देर से चलीं। 235 00:24:52,117 --> 00:24:53,702 माफ़ कीजिए, मुझे यह दर्ज करना होगा। 236 00:24:54,244 --> 00:24:55,245 चलो भी। 237 00:24:55,329 --> 00:24:57,581 अगर यह दर्ज किया, तो अचानक न जाने कितने लोग… 238 00:24:57,664 --> 00:24:59,833 - मुझे पास देखना है। - …न जाने कितने घंटे 239 00:24:59,917 --> 00:25:02,836 यह साबित करने में बर्बाद करेंगे कि बस का टायर पंक्चर हो गया था। 240 00:25:03,545 --> 00:25:06,590 तुम्हें लगता है कि यह राज्य के समय का, तुम्हारे समय का, 241 00:25:06,673 --> 00:25:08,425 मेरे समय का सबसे अच्छा इस्तेमाल है? 242 00:25:09,092 --> 00:25:10,427 तुम्हें पता है कि मैं कौन हूँ? 243 00:25:10,511 --> 00:25:12,346 मैं अंतरिक्ष में जाकर लौट चुका हूँ। 244 00:25:12,429 --> 00:25:13,597 हाँ, अब पहचाना मुझे? 245 00:25:19,394 --> 00:25:20,479 माफ़ कीजिए, कॉमरेड। 246 00:25:22,147 --> 00:25:23,148 कोई बात नहीं। 247 00:25:35,160 --> 00:25:37,162 - रुको। - नहीं, तुमने यह नहीं जाँचा 248 00:25:37,246 --> 00:25:39,540 - कि तुम सही ऊँचाई पर थी। - मैंने प्रक्रिया का पालन किया। 249 00:25:42,125 --> 00:25:44,920 मिशन विफल हुआ, कर्मी दल मारा गया। 250 00:25:45,003 --> 00:25:46,296 बहुत देर कर दी, वैल्युश। तुम कहाँ थे? 251 00:25:46,380 --> 00:25:47,381 अभी नहीं। 252 00:25:47,464 --> 00:25:49,049 - तुम बर्न के दौरान… - माफ़ करना। 253 00:25:49,132 --> 00:25:51,301 …ग़लत दिशा में जा रही थी 254 00:25:51,385 --> 00:25:55,097 और शुक्र की कक्षा में जाने का मौका चूक गई। 255 00:25:55,180 --> 00:25:56,682 तुम इसे ठीक से चला ही नहीं सकती। 256 00:26:04,106 --> 00:26:05,691 इंसर्शन बर्न का समय हो गया है। 257 00:26:06,775 --> 00:26:09,987 पंद्रह सेकंड में इंजन प्रज्वलन। 258 00:26:10,070 --> 00:26:11,947 तुमने प्रोपेलेंट वाल्व के विन्यास की जाँच कर ली है? 259 00:26:12,030 --> 00:26:14,199 बर्न के लिए स्वचालित अनुक्रम सक्रिय कर दिया है? 260 00:26:14,283 --> 00:26:15,659 बर्न सक्रिय है। 261 00:26:15,742 --> 00:26:17,286 प्रोपेलेंट वाल्व खुल रहे हैं। 262 00:26:17,369 --> 00:26:18,912 और इंजन चालू। 263 00:26:21,957 --> 00:26:24,084 मिशन फिर से विफल हुआ। 264 00:26:24,168 --> 00:26:26,587 अब तुम गहरे अंतरिक्ष की ओर जा रही हो। 265 00:26:31,091 --> 00:26:33,177 - फिर से। - प्रोग्राम रीसेट करो। 266 00:26:34,303 --> 00:26:36,680 और हम टरबोपंप की गति बढ़ने की दर देखेंगे। 267 00:26:36,763 --> 00:26:40,309 अब, ऑटो लॉन्च अनुक्रम ठीक इसी समय… 268 00:26:40,392 --> 00:26:41,685 - चीफ़? - …शुरू होना चाहिए। 269 00:26:41,768 --> 00:26:44,730 - चीफ़ डिज़ाइनर, आपसे एक मिनट बात कर सकता हूँ? - माफ़ करना, थोड़ा रुको। 270 00:26:44,813 --> 00:26:45,814 हाँ? 271 00:26:46,815 --> 00:26:47,941 मैं… मैं बस… 272 00:26:50,652 --> 00:26:52,779 यह… यह कॉमरेड चड्ढा के बारे में है। 273 00:26:54,031 --> 00:26:55,032 हाँ? 274 00:26:55,115 --> 00:26:56,325 मुझे बस ऐसा लगता है कि वह… 275 00:26:56,909 --> 00:27:01,288 वह… वह इस मिशन की कठिनाइयों के लिए तैयार नहीं है। 276 00:27:01,371 --> 00:27:03,457 एक अच्छी तरह प्रशिक्षित दल के साथ भी यह काफ़ी कठिन होगा। 277 00:27:03,540 --> 00:27:06,043 मुझे बस चिंता है कि वह हम सबको ख़तरे में डाल सकती है। 278 00:27:06,126 --> 00:27:08,754 और मुझे अंदाज़ा लगाने दो कि तुम्हारे हिसाब से उसकी जगह किसे जाना चाहिए। 279 00:27:10,380 --> 00:27:11,798 वह सबसे ज़्यादा योग्य है। 280 00:27:12,674 --> 00:27:15,385 आप जानते हैं कि उसमें वह इच्छा-शक्ति, वह क्षमता, वह कौशल है। 281 00:27:15,469 --> 00:27:16,470 कॉमरेड पोलिवानोव… 282 00:27:16,553 --> 00:27:19,139 और अगर वह यहीं नीचे फँसी रही, तो मुझे डर है कि उसके साथ क्या हो सकता है। 283 00:27:19,223 --> 00:27:21,433 अगर तुम्हें अगले नौ महीनों तक साँस लेने के लिए हवा चाहिए, 284 00:27:21,517 --> 00:27:24,770 तो पूरे स्टार सिटी में, कॉमरेड चड्ढा ही इकलौती इंसान है 285 00:27:24,853 --> 00:27:26,939 जो जानती है कि उस प्रणाली को कैसे चलाना है। 286 00:27:27,022 --> 00:27:29,691 तो फिर, पावेल की जगह क्यों नहीं भेजते? मेरा मतलब, अनास्तासिया सबसे अच्छी है। 287 00:27:29,775 --> 00:27:32,402 - बात सबसे अच्छा होने की नहीं है। क्या तुम अंधे हो? - तो फिर क्यों… 288 00:27:32,486 --> 00:27:34,154 उस पर हर समय नज़र रखी जाती है। 289 00:27:34,238 --> 00:27:36,865 उस पर निगरानी रखने वाला उसके साथ अपने परिवार से भी ज़्यादा वक़्त बिताता है। 290 00:27:36,949 --> 00:27:40,202 और अगर उन्हें यह पता चल गया कि हम यहाँ, अभी, इस कमरे में क्या कर रहे हैं, 291 00:27:40,285 --> 00:27:42,996 तो हम अपनी बाक़ी सारी ज़िंदगी गुलाग में बिताएँगे! 292 00:27:45,082 --> 00:27:47,960 - मुझे माफ़ कीजिए, मैं बस… - मैं जानता हूँ। कृपया, अब जाओ। 293 00:29:18,383 --> 00:29:20,260 मुझे कल रात के लिए माफ़ कर दो। 294 00:29:20,344 --> 00:29:23,472 नहीं, माफ़ी तो… माफ़ी तो मुझे माँगनी चाहिए। 295 00:29:23,555 --> 00:29:26,225 ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी सपने में हूँ। 296 00:29:27,476 --> 00:29:31,021 पर साथ ही, बातें आख़िरकार समझ में आने लगी हैं, जैसे… 297 00:29:31,772 --> 00:29:36,693 अचानक उठ कर मॉस्को जाना, उसका ध्यान बस कहीं और ही रहना। 298 00:29:37,528 --> 00:29:38,529 समझ रही हो? 299 00:29:39,571 --> 00:29:41,823 मुझे पता था कि उसमें कुछ बदलाव आया है। 300 00:29:42,574 --> 00:29:43,742 मैं बस ख़ुद को दोष दिया। 301 00:29:44,576 --> 00:29:45,577 नहीं, तुम… 302 00:29:46,119 --> 00:29:48,038 तुम जितना समझती हो, उससे कहीं ज़्यादा मज़बूत हो। 303 00:30:00,509 --> 00:30:01,510 यह लो। 304 00:30:02,177 --> 00:30:03,178 यह क्या है? 305 00:30:06,640 --> 00:30:08,141 - तुमने कैसे… - जब तुम फाटक पार कर लो, 306 00:30:08,225 --> 00:30:11,478 तो मॉस्को जाने वाली बस पकड़ लेना। इसके अंदर एक पता है और एक चाबी भी। 307 00:30:12,062 --> 00:30:13,397 पीछे के दरवाज़े से अंदर जाना। 308 00:30:15,440 --> 00:30:17,359 मुझे नहीं लगता कि मैं यह सब अकेले कर पाऊँगी। 309 00:30:18,569 --> 00:30:19,570 तुम्हें अकेले नहीं करना होगा। 310 00:30:21,572 --> 00:30:23,240 मैं जितनी जल्दी हो सके, तुम्हारे पास पहुँच जाऊँगी 311 00:30:23,323 --> 00:30:25,367 और फिर हम यह तय करेंगे कि तुम्हें देश से बाहर कैसे निकालना है। 312 00:30:25,450 --> 00:30:26,451 देश से बाहर? 313 00:30:26,535 --> 00:30:28,287 और कोई रास्ता नहीं है। 314 00:30:29,037 --> 00:30:31,456 देशद्रोहियों के परिवार संबंध के आधार पर दोषी माने जाते हैं। 315 00:30:31,540 --> 00:30:34,668 - क्या मैं सच में देश से बाहर निकल भी पाऊँगी? - वह मुझ पर छोड़ दो। 316 00:30:38,338 --> 00:30:39,673 वाल्या का क्या होगा? 317 00:30:42,301 --> 00:30:44,011 तुम्हें उसे अपने दिमाग़ से निकाल देना चाहिए। 318 00:30:46,597 --> 00:30:47,764 तुम्हें जाना चाहिए। 319 00:30:50,893 --> 00:30:51,977 कृपया। 320 00:30:54,563 --> 00:30:55,814 तुम यह क्यों कर रही हो? 321 00:30:55,898 --> 00:30:57,191 तुम मेरी मदद क्यों कर रही हो? 322 00:31:01,945 --> 00:31:03,071 तुम्हें जाना चाहिए। 323 00:31:58,085 --> 00:32:01,129 बच्चों के साथ काम करना, संगीत सिखाना। तुम्हें यह बहुत पसंद होगा। 324 00:32:01,672 --> 00:32:03,507 हाँ। मुझे यह बहुत पसंद है। 325 00:32:04,883 --> 00:32:06,677 - यहाँ आने से पहले… - उसे अंदर भेजो। 326 00:32:06,760 --> 00:32:08,720 मैं मॉस्को सिटी बैले में रिहर्सल पियानिस्ट थी। 327 00:32:09,763 --> 00:32:12,307 - यह तो शानदार है। - हाँ, शानदार था। 328 00:32:14,810 --> 00:32:16,895 और तुमने कहा था कि तुम प्रशासन में काम करती हो। 329 00:32:16,979 --> 00:32:18,021 इसका क्या मतलब है? 330 00:32:20,440 --> 00:32:23,694 इरीना। तुम प्रशासन में काम करती हो? 331 00:32:25,279 --> 00:32:26,321 कर्नल रास्कोवा? 332 00:32:26,405 --> 00:32:28,198 दरअसल, मैं बस एक सेक्रेटरी हूँ। 333 00:32:28,282 --> 00:32:29,283 अरे, मुझे इस पर यक़ीन नहीं है। 334 00:32:29,366 --> 00:32:32,286 उस स्कूल में अपने बच्चे का दाख़िला करवाने के लिए तुम्हें कोई अहम शख़्स होना पड़ता है। 335 00:32:32,369 --> 00:32:34,371 या किसी अहम शख़्स के लिए अहम होना पड़ता है। 336 00:32:35,122 --> 00:32:36,623 यह सुनने में अच्छा लगता है। 337 00:32:37,332 --> 00:32:39,585 किसी अहम शख़्स के लिए अहम होना। 338 00:32:45,174 --> 00:32:48,802 हमारी मामूली सेक्रेटरी, कृपया बैठो। 339 00:32:49,761 --> 00:32:53,182 कॉमरेड येगोरोवा यहाँ मुझे बता रही है 340 00:32:53,265 --> 00:32:56,143 कि तुम अपनी निगरानी के एक लक्ष्य के काफ़ी क़रीब आ गई हो। 341 00:32:56,226 --> 00:32:57,227 नहीं। 342 00:32:57,311 --> 00:32:59,521 क्या मैं अपने ही कानों को झुठला दूँ? 343 00:33:01,190 --> 00:33:02,191 बिल्कुल नहीं। 344 00:33:03,442 --> 00:33:08,030 जब मैं मिरोनोव अपार्टमेंट जाने लगी, तब मैं प्रोटोकॉल से हट गई थी, पर मैं… 345 00:33:08,113 --> 00:33:11,408 यह नियमों का घिनौना उल्लंघन है, कर्नल। 346 00:33:12,326 --> 00:33:13,911 उसकी बेटी तो वहाँ पढ़ती भी है… 347 00:33:13,994 --> 00:33:15,162 बस। 348 00:33:16,663 --> 00:33:19,291 उसमें ऐसी क्या बात है जो तुम्हें इतनी आकर्षक लगी? 349 00:33:19,791 --> 00:33:21,251 उसकी आँखें? 350 00:33:22,294 --> 00:33:24,004 उसकी गंध? 351 00:33:25,255 --> 00:33:27,591 या उसका यह अंदाज़ कि वह अपनी मर्ज़ी से जो चाहे करती है? 352 00:33:27,674 --> 00:33:29,593 नहीं, कर्नल, मैं बस अपना काम कर रही थी। 353 00:33:29,676 --> 00:33:31,386 इसीलिए मैं यहाँ आई हूँ। 354 00:33:32,763 --> 00:33:36,433 मेरी रिपोर्ट में वह सब है कि मैं पिछले कुछ हफ़्तों से मिरोनोव के घर में 355 00:33:36,517 --> 00:33:38,268 घुसपैठ क्यों कर रही थी। 356 00:33:51,240 --> 00:33:52,449 वाल्या मिरोनोव? 357 00:33:52,533 --> 00:33:53,742 जी। 358 00:33:55,994 --> 00:33:57,079 वही जासूस है। 359 00:33:57,913 --> 00:33:59,206 मुझे पूरा यक़ीन है। 360 00:34:03,335 --> 00:34:04,878 मैं माफ़ी चाहती हूँ कि मैंने… 361 00:34:06,672 --> 00:34:08,422 अपना शक़ आपको पहले नहीं बताया, 362 00:34:09,049 --> 00:34:13,094 पर मैं जानती हूँ कि यह कितना अहम है और आपको बताने से पहले, 363 00:34:13,178 --> 00:34:15,639 मैं पूरी तरह पक्का कर लेना चाहती थी कि यह बात बिल्कुल सच है। 364 00:34:15,722 --> 00:34:16,931 पर उसने नियम तोड़ा। 365 00:34:17,014 --> 00:34:20,060 अगर हमें सुरक्षा सेवाओं के नियमों का पालन करना है, तो… 366 00:34:54,511 --> 00:34:55,804 खड़ी हो जाओ। 367 00:34:57,681 --> 00:35:00,475 लगता है कि तुम्हें अपने लक्ष्यों की तुलना में अपने साथ काम करने वालों के लिए 368 00:35:00,559 --> 00:35:03,187 - मुसीबत खड़ी करने में ज़्यादा दिलचस्पी है। - कर्नल रास्कोवा, मैं बस… 369 00:35:03,270 --> 00:35:04,688 माफ़ी माँगो। 370 00:35:04,771 --> 00:35:06,064 मुझे माफ़ कीजिए, कर्नल रास्कोवा। 371 00:35:06,148 --> 00:35:07,274 मुझसे नहीं। 372 00:35:07,357 --> 00:35:08,442 उससे। 373 00:35:13,447 --> 00:35:14,990 इरीना वैस्लिएवना… 374 00:35:17,242 --> 00:35:18,702 मैं दिल से माफ़ी चाहती हूँ। 375 00:35:20,913 --> 00:35:23,248 इसलिए कि तुम एक बचकानी चुगलखोर हो। 376 00:35:24,666 --> 00:35:25,834 इसलिए कि मैं एक… 377 00:35:25,918 --> 00:35:29,087 बचकानी चुगलखोर हो। 378 00:35:29,880 --> 00:35:31,840 इसलिए कि मैं एक बचकानी चुगलखोर हूँ। 379 00:35:34,593 --> 00:35:35,719 जाओ। 380 00:35:39,348 --> 00:35:43,018 तो, इरीना वैस्लिएवना, लगता है कि मैंने तुम्हें एक बार फिर कम आंका। 381 00:35:46,313 --> 00:35:48,899 चलो उम्मीद करें कि तुम्हारी इस देरी ने हमारा कीमती वक़्त बर्बाद नहीं किया होगा। 382 00:35:49,483 --> 00:35:51,568 क्या हमें पता है कि अभी वाल्या मिरोनोव कहाँ है? 383 00:35:51,652 --> 00:35:55,322 वैसे, वह आज सुबह मॉस्को से लौटा है, पर तब से अपने अपार्टमेंट नहीं गया। 384 00:35:55,405 --> 00:35:57,282 शायद उसे शक़ हो गया है कि हमें उस पर शक़ है। 385 00:35:57,366 --> 00:35:59,785 अगर ऐसा होता, तो वह स्टार सिटी लौटता ही नहीं। 386 00:36:00,786 --> 00:36:02,454 चीफ़ डिज़ाइनर का दफ़्तर जानता होगा… 387 00:36:02,538 --> 00:36:04,289 चीफ़ डिज़ाइनर बस बीच में अड़चन ही डालेंगे। 388 00:36:04,957 --> 00:36:09,962 अगर हमें नुकसान सीमित रखना है, तो यह चुपचाप सँभालना होगा। 389 00:36:11,797 --> 00:36:13,340 फ़िलहाल बस इतना ही। 390 00:36:21,765 --> 00:36:23,684 ऑपरेशंस डायरेक्टरेट से बात करवाओ। 391 00:36:34,361 --> 00:36:35,946 वाल्या। 392 00:36:39,658 --> 00:36:42,327 बस योजनाएँ एक बार फिर देख रहा हूँ। 393 00:36:44,413 --> 00:36:47,499 फ़िक्र मत करो, यान बिल्कुल दुरुस्त है। वे सुरक्षित रहेंगे। 394 00:36:48,584 --> 00:36:51,461 मैं जानता हूँ कि हर लॉन्च से पहले कैसा लगता है। हमेशा… 395 00:36:53,505 --> 00:36:55,174 नींद नहीं आती, भूख नहीं लगती। 396 00:36:57,426 --> 00:36:58,927 यूरी के समय से ही ऐसा है। 397 00:37:01,680 --> 00:37:05,475 कुछ मायनों में, वहाँ ऊपर होना ज़्यादा आसान होता है, है न? 398 00:37:07,311 --> 00:37:08,604 हाँ, शायद। 399 00:37:12,065 --> 00:37:14,234 ब्रह्मांड अपनी किस्मत साथ लाता है। 400 00:37:16,236 --> 00:37:17,529 माफ़ कीजिए, चीफ़ डिज़ाइनर। 401 00:37:17,613 --> 00:37:20,866 वाल्या, तुम्हारी पत्नी तुम्हें ढूँढते हुए प्रशिक्षण केंद्र आई थी। 402 00:37:21,491 --> 00:37:22,701 माफ़ करना, क्या? 403 00:37:22,784 --> 00:37:23,869 तुम्हारी पत्नी। 404 00:37:24,661 --> 00:37:25,829 वह यहाँ है? 405 00:37:25,913 --> 00:37:28,457 नहीं, वह बाहर इंतज़ार कर रही है। 406 00:37:30,459 --> 00:37:31,710 माफ़ कीजिए, आपको ऐतराज़ तो नहीं होगा अगर मैं… 407 00:37:31,793 --> 00:37:33,045 - ज़रूर। - मैं जल्द लौटूँगा। 408 00:37:33,128 --> 00:37:34,129 ज़रूर। 409 00:37:35,005 --> 00:37:36,131 शुक्रिया, वीतास। 410 00:37:58,654 --> 00:37:59,655 क्या हुआ? 411 00:38:01,406 --> 00:38:02,407 उन्हें पता है। 412 00:38:02,908 --> 00:38:03,909 क्या? 413 00:38:03,992 --> 00:38:05,327 - उन्हें पता है। - किसे क्या पता है? 414 00:38:05,410 --> 00:38:06,787 उन्हें पता है कि तुमने क्या किया है। 415 00:38:07,329 --> 00:38:09,498 - तुम क्या कह रही हो? - मुझसे झूठ मत बोलो। 416 00:38:09,581 --> 00:38:11,166 - मैं झूठ नहीं बोल रहा। - वे तुम्हें गिरफ़्तार करने वाले हैं। 417 00:38:11,250 --> 00:38:13,418 - समझ रहे हो? - कौन… क्या? 418 00:38:15,629 --> 00:38:16,672 समझ रहे हो? 419 00:38:19,341 --> 00:38:20,634 तुम्हें स्टार सिटी छोड़नी होगी। 420 00:38:21,426 --> 00:38:24,263 बस रु… बस… बस रुको, बस रुको। क्या? 421 00:38:32,729 --> 00:38:34,606 तान्या। माफ़ करना, मैंने पूरी कोशिश की। 422 00:38:34,690 --> 00:38:36,859 - मैं कोई बहाना नहीं सुनना चाहती। - मैंने इसे रोकने की हर कोशिश की। 423 00:38:36,942 --> 00:38:39,152 - तुम्हें जाना होगा। - मैं तुम्हारे बिना कहीं नहीं जा रहा। 424 00:38:39,236 --> 00:38:40,404 - समझी? - हाँ, ख़ैर… 425 00:38:40,904 --> 00:38:42,906 मैं हमें यहाँ से निकाल सकता हूँ। मैं हम दोनों को अभी निकाल सकता हूँ। 426 00:38:42,990 --> 00:38:44,074 क्या, अमरीकियों के साथ? 427 00:38:44,157 --> 00:38:45,909 एक औरत है… मॉस्को में एक औरत है। 428 00:38:45,993 --> 00:38:48,620 उसने मुझसे कहा था कि अगर कुछ ग़लत हो जाए, अगर कुछ ग़लत हो जाए… 429 00:38:49,997 --> 00:38:51,790 अगर कुछ ग़लत हो जाए, तो मैं जाकर… 430 00:38:51,874 --> 00:38:54,376 मैं कैफ़े पर, गोरकोगो स्ट्रीट वाले कैफ़े की दीवार पर 431 00:38:54,459 --> 00:38:55,460 - दो निशान बनाऊँ… - दो निशान? 432 00:38:55,544 --> 00:38:57,379 …और फिर उससे क्रिम्स्की ब्रिज पर मिलूँ। क्रिम्स्की ब्रिज। 433 00:38:57,462 --> 00:38:59,423 - कैफ़े पर निशान? - वह हम दोनों को एक गाड़ी में बिठा सकती है। 434 00:38:59,506 --> 00:39:00,966 - ठीक है, वह… - अपनी बकवास सुनो! 435 00:39:01,049 --> 00:39:03,302 तुम पागल लग रहे हो। मैं तो… 436 00:39:03,385 --> 00:39:05,846 - कृपया, बस… बस रुको। - मैं तुम्हारे साथ कमबख़्त कहीं नहीं जा रही। 437 00:39:05,929 --> 00:39:07,514 - नहीं। - मैं हम दोनों को यहाँ से निकाल सकता हूँ। 438 00:39:07,598 --> 00:39:10,058 - नहीं, नहीं। बस बहुत हुआ, वाल्या! - कृपया, मैंने नहीं… 439 00:39:10,684 --> 00:39:13,395 - अब मुझे तुम पर रत्ती भर भरोसा नहीं रहा! - कृपया चिल्लाओ मत। 440 00:39:13,478 --> 00:39:15,314 - कृपया चिल्लाओ मत। - मैं अब यह जानती भी नहीं कि तुम हो कौन। 441 00:39:15,397 --> 00:39:16,607 - तुम जानती हो। - नहीं। 442 00:39:17,232 --> 00:39:19,318 - तान्या। मैंने यह सब तुम्हारे लिए किया। - तुम्हें जाना होगा। 443 00:39:19,401 --> 00:39:22,779 मेरे लिए? तुमने कमबख़्त मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी, वाल्या। 444 00:39:23,822 --> 00:39:26,200 तुमने कमबख़्त हमारी ज़िंदगी तबाह कर दी। 445 00:39:29,328 --> 00:39:30,746 तुम्हें जाना होगा। 446 00:39:31,246 --> 00:39:32,956 - मैं तुम्हारे बिना नहीं जा रहा। - तुम्हें… 447 00:39:33,707 --> 00:39:35,000 तान्या, कृपया रुको। तान्या… 448 00:39:35,083 --> 00:39:36,376 मुझे मत छुओ। 449 00:39:37,628 --> 00:39:39,213 अगर तुमने मुझे दोबारा छुआ, तो मैं चिल्ला दूँगी। 450 00:40:49,616 --> 00:40:51,201 मिरोनोव यहाँ नहीं है। 451 00:41:33,202 --> 00:41:34,578 मिरोनोव का लॉकर? 452 00:41:54,306 --> 00:41:55,307 ठीक है। 453 00:42:04,149 --> 00:42:05,234 वाल्या! 454 00:42:06,610 --> 00:42:07,736 तुम ठीक हो? 455 00:42:09,363 --> 00:42:11,365 हाँ, बस थोड़ी ताज़ी हवा ले रहा हूँ। 456 00:42:17,412 --> 00:42:18,664 अगले नौ महीनों तक आख़िरी। 457 00:42:19,206 --> 00:42:22,251 लो, पैकेट रख लो। मुझे इनकी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 458 00:42:23,710 --> 00:42:26,547 पूरे मामले में, अगले कुछ दिन ही सबसे मुश्किल होंगे। 459 00:42:26,630 --> 00:42:29,132 उस डब्बे में बंद, वोस्तोक अंतरिक्ष यान से भी ज़्यादा तंग। 460 00:42:30,759 --> 00:42:32,177 तुम वेनेरा के लिए कब निकल रहे हो? 461 00:42:32,261 --> 00:42:35,347 मुझे तो पाँच मिनट पहले वहाँ होना चाहिए था। बेहतर होगा कि अभी निकलूँ। 462 00:42:35,430 --> 00:42:38,016 - नौ महीनों बाद मिलते हैं, वैल्युश। - ठीक है, शुभकामनाएँ। 463 00:42:44,606 --> 00:42:45,607 पावेल। 464 00:42:45,691 --> 00:42:47,651 पावेल! एक सेकंड रुको। बस एक सेकंड। 465 00:43:02,040 --> 00:43:03,292 वह कहाँ है? 466 00:43:03,375 --> 00:43:04,376 मैं… मैं… 467 00:43:04,877 --> 00:43:07,462 मैं सुन रहा हूँ कि पूरे स्टार सिटी में कुछ हो रहा है। 468 00:43:07,546 --> 00:43:09,131 सुरक्षा काफ़ी कड़ी कर दी गई है। 469 00:43:09,214 --> 00:43:11,717 - आपको लगता है कि उसे हिरासत में लिया गया होगा? - धत्! 470 00:43:13,093 --> 00:43:15,846 - हम यह दो कॉस्मोनॉटों के साथ कर सकते हैं? - दो पायलटों के बिना नहीं! 471 00:43:15,929 --> 00:43:17,890 - चूँकि हमारे पास सिर्फ़… - अगला मौका बरसों बाद आएगा। 472 00:43:17,973 --> 00:43:19,099 यह हमारा इकलौता मौका है। 473 00:43:20,475 --> 00:43:22,060 मैं उसके अपार्टमेंट जाता हूँ। उसे ढूँढने की कोशिश… 474 00:43:22,144 --> 00:43:25,314 उसके लिए वक़्त नहीं है, सर्गेई। हमें पहले से ही देर हो गई है। 475 00:43:26,023 --> 00:43:29,026 वाल्या। तुम आ गए। हमें पावेल को तुरंत ढूँढना होगा। 476 00:43:29,109 --> 00:43:31,153 - पावेल नहीं आ रहा। - क्या? 477 00:43:31,236 --> 00:43:32,946 - उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। - पर कैसे? 478 00:43:34,740 --> 00:43:36,783 वे पूरे शहर में लोगों को उठा रहे हैं। 479 00:43:36,867 --> 00:43:38,410 रास्कोवा, वह पागल हो गई है। 480 00:43:42,539 --> 00:43:43,749 तो फिर यह ख़त्म हुआ। यह… 481 00:43:43,832 --> 00:43:45,751 आपको नहीं पता कि उसने उसे वेनेरा के बारे में बताया है या नहीं। 482 00:43:45,834 --> 00:43:49,713 इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता। मिशन के लिए तीन कॉस्मोनॉट चाहिए, और पावेल… 483 00:43:49,796 --> 00:43:51,340 मैं उसकी जगह जाऊँगा। 484 00:43:53,675 --> 00:43:54,843 तुम्हारा… तुम्हारा क्या मतलब है? 485 00:43:54,927 --> 00:43:55,928 मैं जाऊँगा। 486 00:43:58,180 --> 00:43:59,890 हमारे पास और क्या विकल्प है? 487 00:43:59,973 --> 00:44:01,683 केवल मैं ही उसकी जगह ले सकता हूँ। 488 00:44:02,893 --> 00:44:05,729 प्रशिक्षण कार्यक्रम मैंने ही बनाया है। मुझे पता है कि क्या करना होगा। 489 00:44:05,812 --> 00:44:07,105 शायद हमसे भी बेहतर पता है। 490 00:44:07,940 --> 00:44:09,233 बेशक़ हमसे बेहतर पता है। 491 00:44:11,527 --> 00:44:12,819 तुम्हें पूरा यक़ीन है? 492 00:44:13,946 --> 00:44:14,947 हाँ। 493 00:44:16,615 --> 00:44:18,325 चीफ़ डिज़ाइनर, मैं जानता हूँ कि यह कितना अहम है। 494 00:44:21,411 --> 00:44:22,746 शुक्रिया। 495 00:44:23,455 --> 00:44:24,498 शुक्रिया। 496 00:44:24,998 --> 00:44:26,083 ठीक है। 497 00:44:26,708 --> 00:44:28,752 ठीक है। जाओ। 498 00:44:28,836 --> 00:44:30,671 फ़्लाइट सूट पहन लो। 499 00:44:31,630 --> 00:44:34,007 - मुझे ख़ुशी है कि तुम साथ जा रहे हो, वैल्युश। - हाँ। चलो। 500 00:44:34,925 --> 00:44:36,176 हम लोड कर रहे हैं। 501 00:44:57,322 --> 00:44:58,574 मदद करो! 502 00:48:12,518 --> 00:48:14,061 अपनी माल-सूची दिखाओ। 503 00:48:24,154 --> 00:48:25,364 बाइकोनूर? 504 00:48:25,864 --> 00:48:27,407 इसके लिए पहले से मंज़ूरी क्यों नहीं ली? 505 00:48:28,450 --> 00:48:31,828 दरअसल, यह हफ़्तों से ट्रांसफ़र माल-सूची में है। 506 00:48:32,621 --> 00:48:34,623 नए उपग्रह के लॉन्च के लिए उपकरण। 507 00:48:35,791 --> 00:48:37,042 पीछे का हिस्सा खोलो! 508 00:48:56,895 --> 00:48:58,146 उसमें क्या है? 509 00:49:02,985 --> 00:49:05,571 चीफ़ डिज़ाइनर का नवीनतम मौसम उपग्रह। 510 00:49:07,531 --> 00:49:09,867 अगर हमने लॉन्च से पहले पेलोड नहीं पहुँचाया, 511 00:49:09,950 --> 00:49:11,785 तो चीफ़ डिज़ाइनर हमारी खैर नहीं छोड़ेंगे। 512 00:49:19,877 --> 00:49:21,003 यह क्या है? 513 00:49:30,888 --> 00:49:32,806 मौसम देखने की बजाय, 514 00:49:33,307 --> 00:49:35,142 इसे शायद इन्हीं को ढूँढना चाहिए। 515 00:49:52,743 --> 00:49:53,744 फाटक खोलो! 516 00:51:25,919 --> 00:51:29,506 स्तासिया, अगर मैं तुमसे फिर कभी न मिलूँ, 517 00:51:29,590 --> 00:51:32,467 तो मैं चाहता था कि तुम यह जान लो कि हार मानना आसान है। 518 00:51:33,677 --> 00:51:34,761 जीना मुश्किल है। 519 00:51:36,430 --> 00:51:40,017 तुमने मुझे यह बात समझाई। और भी कई बातों के अलावा। 520 00:51:41,768 --> 00:51:43,353 मुझे ख़त लिखना कभी पसंद नहीं रहा है। 521 00:51:46,106 --> 00:51:49,902 जब उन्होंने मुझसे पहली बार लूना 17 से पहले ख़त लिखवाया था, तो ऐसा कोई नहीं था जिसे मैं लिखता। 522 00:51:51,737 --> 00:51:52,988 पर अब लगता है कि कोई है। 523 00:51:54,364 --> 00:51:55,741 ऐसे जाने के लिए माफ़ कर देना। 524 00:51:57,910 --> 00:51:58,994 माफ़ करना, तुमसे झूठ बोलने के लिए। 525 00:52:00,662 --> 00:52:03,832 हमें यह देखने का मौका न देने के लिए कि यह रिश्ता क्या बन सकता था। 526 00:52:04,458 --> 00:52:05,876 पर शायद इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। 527 00:52:07,336 --> 00:52:08,712 सच यह है… 528 00:52:10,214 --> 00:52:11,673 कि तुम मुझसे बेहतर की हक़दार हो। 529 00:52:12,925 --> 00:52:17,554 इस यात्रा में आगे जो भी हो, मुझे बस यही उम्मीद है कि तुम फिर से साँस ले सको। 530 00:52:19,348 --> 00:52:23,143 प्यार सहित, तुम्हारा पति, साशा। 531 00:54:28,519 --> 00:54:30,521 उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता