1 00:00:11,041 --> 00:00:12,583 अस्तगफ़ीरुल्लाह! 2 00:00:12,666 --> 00:00:13,916 कहा था ना। मैं झूठ नहीं बोल रही। 3 00:00:14,000 --> 00:00:14,833 क्या कर रही है तू? 4 00:00:14,916 --> 00:00:16,207 यही हमारी समस्या है। 5 00:00:16,250 --> 00:00:17,875 -इसे नीचे रख दो। -नहीं, इसे फेंक कर आओ! 6 00:00:18,000 --> 00:00:20,833 -मैं इसे फेंक दूँगी, पर इसे देखो तो। -मुझे कुछ देखने की ज़रूरत नहीं! 7 00:00:20,875 --> 00:00:23,000 -उसे नहीं पता वह क्या कर रही है। -मुझे पता है। 8 00:00:23,083 --> 00:00:24,791 मैं पागलों जैसा बर्ताव नहीं कर रही। 9 00:00:24,875 --> 00:00:27,250 आपका बेटा कर रहा है, और आप दोनों भी, इसे नज़रअंदाज़ करके। 10 00:00:27,333 --> 00:00:29,166 शाजू ठीक है। वह बस तनाव में है। 11 00:00:29,250 --> 00:00:30,125 वह ठीक नहीं है! 12 00:00:30,208 --> 00:00:33,000 हम हमेशा यह दिखावा क्यों करते हैं कि सब ठीक है जबकि नहीं है? 13 00:00:33,041 --> 00:00:34,125 कोई दिखावा नहीं कर रहा है। 14 00:00:34,166 --> 00:00:36,625 -आप हर चीज़ में नाटक करती हैं। -मैं नहीं करती! 15 00:00:36,666 --> 00:00:38,375 अभी भी नाटक कर रही हैं। 16 00:00:38,458 --> 00:00:41,125 -कर रही हैं! आप क्यों नहीं… -चुप रहो तुम! 17 00:00:41,750 --> 00:00:42,625 बाबा। 18 00:00:42,708 --> 00:00:44,666 परवेज़! 19 00:00:44,791 --> 00:00:46,083 -बाबा। -परवेज़। 20 00:00:46,791 --> 00:00:48,458 -परवेज़! परवेज़! -ओह, बाप रे! 21 00:00:48,541 --> 00:00:50,416 -फ़ोन करो! जल्दी! -हाँ, हाँ। 22 00:00:50,500 --> 00:00:51,750 चल भी, लग जा! 23 00:00:52,416 --> 00:00:53,666 इमरजेंसी। कौन सी सेवा चाहिए? 24 00:00:53,750 --> 00:00:55,291 हाँ, एंबुलेंस, प्लीज़। 25 00:00:55,375 --> 00:00:57,041 -बाबा, माफ़ कर दो, ठीक है? -परवेज़! 26 00:00:57,125 --> 00:00:58,583 मुझे बेहद अफ़सोस है। 27 00:00:59,291 --> 00:01:01,083 बेट 28 00:01:01,166 --> 00:01:04,250 6 द सटल वन 29 00:01:09,875 --> 00:01:13,416 वे तुम्हें गैर जैसा महसूस करवाएँगे। 30 00:01:17,208 --> 00:01:20,541 पर याद रखना, तुम्हारा नाम शाहजहान है… 31 00:01:21,958 --> 00:01:24,000 पूरी दुनिया के बादशाह! 32 00:01:25,583 --> 00:01:26,416 यह क्या बकवास है? 33 00:01:26,500 --> 00:01:28,583 तुम ठीक हो जाओगे। सब ठीक है, ठीक है? 34 00:01:28,666 --> 00:01:30,250 क्या चल रहा है? मेरा खून बह रहा है। 35 00:01:30,333 --> 00:01:31,875 मैं तुम्हें घर लेकर जा रही हूँ। 36 00:01:31,958 --> 00:01:33,000 तुमने मुझे कैसे ढूँढा? 37 00:01:33,083 --> 00:01:34,583 बहुत मुश्किलों से, दोस्त। 38 00:01:34,666 --> 00:01:35,916 एक कार ने तुम्हें टक्कर मारी 39 00:01:36,000 --> 00:01:38,875 और किसी ने तुम्हें मौत का नाटक करते हुए वीडियो पोस्ट कर डाली। 40 00:01:40,291 --> 00:01:41,416 अच्छा। 41 00:01:42,166 --> 00:01:43,000 अच्छा था? 42 00:01:43,083 --> 00:01:45,791 नहीं, बहुत ही घटिया था। पर व्यू बढ़ रहे हैं। 43 00:01:46,375 --> 00:01:48,375 -धत्! मेरा परिवार! -तुम्हारा परिवार ठीक है। 44 00:01:48,458 --> 00:01:49,916 क्यू ने ही मुझे क्लिप भेजी थी। 45 00:01:50,000 --> 00:01:52,166 और कुछ नहीं तो, उन्हें तुम्हारी ज़्यादा फ़िक्र है। 46 00:01:52,250 --> 00:01:54,166 अल्लाह का शुक्र है। शुक्र है। 47 00:01:54,833 --> 00:01:56,333 -फ़ेलिसिया। -क्या? 48 00:01:56,875 --> 00:01:58,500 कुछ समय से मैं अजीब सा बर्ताव कर रहा हूँ। 49 00:01:59,083 --> 00:02:02,625 बिलकुल सही कहा। ऑडिशन में भी यही कहना, समझे? 50 00:02:03,166 --> 00:02:05,166 -क्या? अभी भी… -हाँ, बात अभी खत्म नहीं हुई है। 51 00:02:05,250 --> 00:02:06,083 क्या? 52 00:02:06,166 --> 00:02:07,666 पता है। तुम मेरे लायक नहीं हो। 53 00:02:07,750 --> 00:02:09,791 मैंने तुम्हारा स्लॉट भी दिन के आखिर में रखवाया। 54 00:02:09,875 --> 00:02:11,500 ओह, अल्लाह, तुम कितनी अच्छी हो! 55 00:02:11,583 --> 00:02:14,083 यह सब साफ़ कर लो, अपने परिवार के साथ सब सुलझा लो, 56 00:02:14,166 --> 00:02:17,083 क्योंकि मैं नहीं चाहती कि आज कमरे में तुम्हारा ध्यान भटक जाए, समझे? 57 00:02:17,166 --> 00:02:19,333 -हाँ। बिल्कुल। -ठीक है। 58 00:02:23,375 --> 00:02:26,375 सुनो, मुझे तुम्हारी परवाह है। तुम जानते हो ना? 59 00:02:29,208 --> 00:02:31,250 हाँ। मुझे पता है। 60 00:02:32,416 --> 00:02:33,250 शुक्रिया। 61 00:02:42,958 --> 00:02:43,791 हैलो? 62 00:02:43,875 --> 00:02:45,208 यहाँ पर, जान। 63 00:02:50,000 --> 00:02:50,916 आप कैसे हो? 64 00:02:51,000 --> 00:02:52,791 हम ठीक हैं। तुम कैसे हो? 65 00:02:52,875 --> 00:02:54,958 मैं ठीक हूँ। मुझे आपकी बहुत फ़िक्र हो रही थी। 66 00:02:57,166 --> 00:02:58,875 यह पागल हो गई है, भाई। 67 00:02:58,958 --> 00:03:00,708 तुम क्या कर रही हो, फ़ेलिसिया? 68 00:03:00,791 --> 00:03:03,541 तुम्हारी एजेंट से ज़्यादा काम निभा रही हूँ। 69 00:03:04,708 --> 00:03:05,541 बैठ जाओ। 70 00:03:05,625 --> 00:03:07,500 यकीन नहीं होता कि मैं तुम्हारे लिए काम कर रही थी। 71 00:03:07,583 --> 00:03:09,125 ठीक है, चुप हो जाओ! 72 00:03:11,333 --> 00:03:14,166 तुम्हें लगता है कि आठ साल तक मैं तुम्हारी बकवास सुनूँगी 73 00:03:14,250 --> 00:03:15,750 और मैं यह मौका अपने हाथ से जाने दूँगी? 74 00:03:15,833 --> 00:03:18,791 अगर तुम खुश नहीं हो, तो मैं कमीशन बदल दूँगा। 75 00:03:18,875 --> 00:03:21,458 मैं यह इसलिए नहीं कर रही क्योंकि मैं खुश नहीं हूँ। 76 00:03:21,541 --> 00:03:24,083 -पर क्योंकि तुम खुश नहीं हो। -इसका कोई मतलब नहीं है। 77 00:03:24,166 --> 00:03:25,458 आखिरी मौका है, कमीने। 78 00:03:26,958 --> 00:03:29,291 शाह, तुम जानना चाहते हो कि सबने तुम्हें ब्लॉक क्यों किया है? 79 00:03:29,375 --> 00:03:32,041 तुमने अपने करियर का सबसे बड़ा मौका क्यों खो दिया? 80 00:03:32,125 --> 00:03:37,333 तुम वजह देख रहे हो, एक, दो, तीन और चार। 81 00:03:37,416 --> 00:03:40,333 तुम उनकी दुआएँ, उनकी मंज़ूरी 82 00:03:40,833 --> 00:03:42,500 -पाना चाहते हो। -सच कहूँ तो, 83 00:03:42,583 --> 00:03:45,291 वह हम लोगों से ज़्यादा और बाकी लोगों की मंज़ूरी चाहता है। 84 00:03:45,375 --> 00:03:46,208 है ना? 85 00:03:46,291 --> 00:03:47,208 हाँ, सही है? 86 00:03:47,291 --> 00:03:49,500 वह सही कह रही है। तुम सभी का साथ चाहते हो, 87 00:03:49,583 --> 00:03:51,833 पर इसीलिए डीबीएस में केवल दो ही सीटें हैं। 88 00:03:51,916 --> 00:03:53,625 जेट है क्या? 89 00:03:53,708 --> 00:03:55,208 वह एस्टन मार्टिन है, बेवकूफ़। 90 00:03:55,291 --> 00:03:57,500 तुमने उसके सामने डीबी-12 का ज़िक्र नहीं किया, 91 00:03:57,583 --> 00:03:59,791 इससे साबित होता है कि तुम मूर्ख हो! 92 00:03:59,875 --> 00:04:01,458 -तुमने मुझे क्या कहा? -कुछ नहीं। 93 00:04:01,541 --> 00:04:03,458 तू बस बहनचोद बोल। इन्हें समझ नहीं आता… 94 00:04:03,541 --> 00:04:04,708 बकवास बंद करो! 95 00:04:04,791 --> 00:04:08,041 मेरी बात सुनो, शाह। अगर तुम्हें इस ऑडिशन में कामयाब होना है, 96 00:04:08,125 --> 00:04:11,500 तो तुम्हें सबसे पहले इन सबको ठिकाने लगाना पड़ेगा। 97 00:04:13,208 --> 00:04:15,708 पर ये मेरे अपने लोग हैं। 98 00:04:16,791 --> 00:04:19,000 मैं जो भी करता हूँ उनके लिए करता हूँ। 99 00:04:20,375 --> 00:04:21,500 छोड़ो भी। 100 00:04:22,082 --> 00:04:23,666 तुम उनसे शर्मिंदा हो। 101 00:04:23,750 --> 00:04:26,250 हमेशा उन्हें ठीक करने और बदलने की कोशिश करते हो। पर नहीं कर पाते। 102 00:04:26,332 --> 00:04:27,332 इसलिए उन्हें आज़ाद कर दो। 103 00:04:27,416 --> 00:04:30,832 जब तुमने मुझे साइन करा था तब कहा था कि हम सब बदलकर रख देंगे। 104 00:04:30,916 --> 00:04:32,082 हम बदलाव लाएँगे। 105 00:04:32,166 --> 00:04:36,416 हाँ, तुम्हारी जिंदगी में। पूरे गाँव की ज़िम्मेदारी थोड़े ही ना ले ली है मैंने। 106 00:04:36,500 --> 00:04:38,041 क्या मतलब? हम कराची से हैं। 107 00:04:38,125 --> 00:04:39,750 हमारे यहाँ पानी आता है, शुक्रिया। 108 00:04:40,250 --> 00:04:45,207 सुनो, अंतर लाने का मतलब है न्यूनतम कर देना। 109 00:04:45,291 --> 00:04:47,916 कुछ हॉलिडे होम्स खरीद लो। 110 00:04:48,000 --> 00:04:50,916 कुछ असिस्टेंट को काम पर रख लेना जो तुम जैसे ही दिखते हों। 111 00:04:51,000 --> 00:04:54,082 मैं यही चाहती हूँ। पर तुम्हें क्या चाहिए, शाह? 112 00:04:54,166 --> 00:04:57,291 दिखावटी चीज़ें मेरे लिए मायने नहीं रखतीं। मैं एक कलाकार हूँ। 113 00:04:57,375 --> 00:04:59,832 -मेरी कोशिश बेकार हो गई। -बुरे शब्द नहीं बोलते, शाजू। 114 00:04:59,916 --> 00:05:01,875 -ओह, हद है। -क्या? तुम मानते क्यों नहीं? 115 00:05:01,958 --> 00:05:03,125 मैं एक कलाकार हूँ। 116 00:05:03,208 --> 00:05:04,541 हाँ, पता है क्या? 117 00:05:04,958 --> 00:05:07,833 सच्चे कलाकार, उन्हें दूसरों की या वे क्या सोचते हैं, 118 00:05:07,916 --> 00:05:09,291 उसकी परवाह नहीं होती। 119 00:05:09,375 --> 00:05:11,833 चलो, सबसे पहले इस मुँहफट को खत्म करते हैं। 120 00:05:11,916 --> 00:05:12,916 ऐसा मत करना! 121 00:05:18,625 --> 00:05:20,250 मुझे ही इसे मारना चाहिए। 122 00:05:21,916 --> 00:05:22,750 क्या कहा? 123 00:05:26,291 --> 00:05:28,207 -शाजू? -चुप करो, माँ। 124 00:05:28,916 --> 00:05:32,291 -क्या कर रहा है, भाई? -सबके सामने मुझे नीचा दिखाना बंद कर। 125 00:05:32,375 --> 00:05:33,707 तू हमेशा यही करता है। 126 00:05:34,416 --> 00:05:37,332 माँ और बाबा को गोली नहीं मारोगे, ठीक है? मैं मना कर रही हूँ ना। 127 00:05:37,416 --> 00:05:38,957 अब मैं संभल गया हूँ। 128 00:05:39,041 --> 00:05:40,875 अपनी माँ से इस तरह बात मत करो। 129 00:05:40,957 --> 00:05:42,416 और, पहले उसे गोली मारना। 130 00:05:42,500 --> 00:05:43,332 क्या? 131 00:05:43,416 --> 00:05:46,291 चलो भी, ताहिरा, सबको पता है तुमने ही उसे इसमें धकेला है। 132 00:05:46,375 --> 00:05:50,082 तुम्हारी महत्वाकांक्षा, दबाव, बकवास स्कूल। 133 00:05:50,166 --> 00:05:53,666 यह वह कह रहा है जो हमें इस नए देश में लेकर आया। 134 00:05:53,750 --> 00:05:55,707 मैं पाकिस्तान में बहुत खुश थी। 135 00:05:55,791 --> 00:05:57,457 और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जाता है… 136 00:05:57,541 --> 00:05:58,541 चुप हो जाओ! 137 00:05:58,625 --> 00:06:02,000 मैं तय करता हूँ कि कौन मरेगा, और पहला कौन होगा। 138 00:06:02,083 --> 00:06:03,833 भाई, एक बात सुन। 139 00:06:03,916 --> 00:06:05,958 मतलब, मुझे बाँधा भी क्यों है? 140 00:06:06,041 --> 00:06:07,916 मैं पहले दिन से ही तुम्हारी फैन रही हूँ… 141 00:06:08,000 --> 00:06:10,583 पता है तुम्हारे बचाव में मैंने कितने गुमनाम ट्वीट लिखे हैं? 142 00:06:10,666 --> 00:06:12,125 -बहुत-बहुत शुक्रिया। -हाँ, 143 00:06:12,208 --> 00:06:14,041 मैं तुम्हारी वफ़ादार हूँ, भाई। 144 00:06:14,125 --> 00:06:15,875 ज़ाहिर है, मैं मरना नहीं चाहती, पर… 145 00:06:15,958 --> 00:06:18,500 ये दोनों बहुत बूढ़े हो गए हैं। कभी भी अल्लाह को प्यारे हो जाएँगे। 146 00:06:18,582 --> 00:06:19,791 उन्हें बिना हिचक के मार दो। 147 00:06:19,875 --> 00:06:23,000 क्या तुम चुप रहोगी? तुम यहाँ मुफ़्त की बकवास के लिए हो। 148 00:06:23,082 --> 00:06:25,957 तुम क्यों नहीं चुप रहते? पैदा होते ही तुम्हें इससे जलन होने लगी थी। 149 00:06:26,041 --> 00:06:27,832 ए… यार, 150 00:06:27,916 --> 00:06:31,125 मैं पहले दिन से तेरे साथ हूँ। मैंने तेरे लिए चाकू खाया था। 151 00:06:31,207 --> 00:06:34,207 हाँ। और मेरे भाई, तुझे मेरी ज़रूरत है, 152 00:06:34,291 --> 00:06:36,250 अपने लिए, इन सांपों से बचने के लिए। 153 00:06:36,332 --> 00:06:38,582 -तू नाशुक्रा है… -चुप हो जा, बूढ़े! 154 00:06:38,666 --> 00:06:40,332 मेरी बात सुन, दोस्त? 155 00:06:40,416 --> 00:06:43,500 कभी तुम्हें बुरा कहा हो, तो तुम्हें मज़बूत बनाने के लिए। तुम्हें तैयार कर रहा था। 156 00:06:43,582 --> 00:06:44,707 तुम उससे नफ़रत करते हो। 157 00:06:44,791 --> 00:06:48,666 शाजू जान, ज़ुल्फ़ि को गोली मार। उसका बस चलता, तो पालने में तुम्हारा गला घोंट देता। 158 00:06:48,750 --> 00:06:51,000 -सुनो, कोई किसी को गोली नहीं मारेगा। -चुप हो जाओ! 159 00:06:56,791 --> 00:06:57,750 भाई… 160 00:07:00,583 --> 00:07:02,583 मैं बस कहना चाहता हूँ, हाँ? 161 00:07:03,333 --> 00:07:05,083 भाई, तू छछुंदर नहीं है। 162 00:07:05,166 --> 00:07:06,583 वह कहने के लिए माफ़ी माँगता हूँ… 163 00:07:11,208 --> 00:07:15,416 ठीक है। बढ़िया। हाँ, नहीं, तुमने हमारे परिवार के सबसे ज़हरीले लोगों को मार दिया। 164 00:07:15,500 --> 00:07:18,166 हाँ, पता है क्या? तुमने वाकई अच्छा किया। मुझे अच्छा लगा। 165 00:07:18,250 --> 00:07:21,416 तुमने खुश कर दिया, यार। हमें इसकी उम्मीद नहीं थी, है ना? 166 00:07:21,500 --> 00:07:22,707 मुझे उम्मीद नहीं थी… 167 00:07:32,291 --> 00:07:34,166 हमेशा से तुम और मैं रहे हैं, शाजू। 168 00:07:40,000 --> 00:07:43,125 बस मैं और मेरा सुंदर बेटा। 169 00:07:54,457 --> 00:07:55,582 मैं कहाँ हूँ? 170 00:07:56,375 --> 00:07:57,916 नींद अच्छी आई? 171 00:07:58,707 --> 00:08:00,000 कितनी उँगलियाँ हैं? 172 00:08:00,083 --> 00:08:00,958 तीन। 173 00:08:01,041 --> 00:08:05,208 नाम? यहाँ "शाहजहान" लिखा है? 174 00:08:05,291 --> 00:08:06,750 सब मुझे शाह बुलाते हैं। 175 00:08:07,458 --> 00:08:08,583 देख लूँ? 176 00:08:11,791 --> 00:08:14,125 आपके वाइटल्स अभी ठीक नहीं हैं, मि. लतीफ़। 177 00:08:14,208 --> 00:08:15,666 आज का दिन बहुत लंबा रहा। 178 00:08:15,750 --> 00:08:17,666 अच्छा? आप कमाने के लिए क्या करते हो? 179 00:08:18,250 --> 00:08:19,332 मैं एक अभिनेता हूँ। 180 00:08:20,041 --> 00:08:23,166 तो फिर, किसमें एक्टिंग की है? मैंने कोई देखी होगी? 181 00:08:23,250 --> 00:08:24,541 शायद नहीं देखी। 182 00:08:25,957 --> 00:08:28,207 हो सकता है कि अगली जेम्स बॉन्ड फ़िल्म में देखो। 183 00:08:30,916 --> 00:08:32,875 ऑडिशन कुछ घंटों में ही है। 184 00:08:33,290 --> 00:08:35,125 -मज़ाक कर रहे हो? -नहीं। 185 00:08:35,750 --> 00:08:37,790 खैर, कहीं जाने से पहले ले लेना। 186 00:08:37,915 --> 00:08:39,165 तुममें पानी की कमी है, दोस्त। 187 00:08:39,250 --> 00:08:40,707 धत्। मेरा… 188 00:08:41,540 --> 00:08:42,957 मेरा परिवार। मुझे… 189 00:08:43,375 --> 00:08:45,500 जाना है और… वे लापता हैं। 190 00:08:46,290 --> 00:08:47,708 लगता है बहुत ही बेकार दिन था। 191 00:08:48,458 --> 00:08:50,125 डॉक्टर आने वाले हैं। 192 00:08:51,958 --> 00:08:53,000 बॉन्ड, हाँ? 193 00:08:54,540 --> 00:08:55,625 शुभकामनाएँ। 194 00:09:19,541 --> 00:09:20,458 ज़ुल्फ़ि। 195 00:09:29,666 --> 00:09:30,500 शुक्रिया। 196 00:09:32,290 --> 00:09:34,458 मि. लतीफ़, आप क्या कर रहे हैं? 197 00:09:34,540 --> 00:09:36,290 अपने कमरे में वापस जाइए। 198 00:09:36,375 --> 00:09:38,665 -मैं… आप मुझे यहाँ नहीं रख सकते… -माफ़ करना? पता है… 199 00:09:40,375 --> 00:09:42,375 तुम क्या कर रहे हो, भाई? हम यहीं हैं। 200 00:09:42,458 --> 00:09:43,875 तुम यहाँ क्या कर रही हो? 201 00:09:43,958 --> 00:09:46,958 क्या मतलब? कभी मैसेज का जवाब क्यों नहीं देते, यार? 202 00:09:47,040 --> 00:09:49,208 ओए, देखो आप दोनों, देखो कौन आया है। 203 00:09:49,290 --> 00:09:51,583 ओह, अल्लाह। शुक्रिया। 204 00:09:51,665 --> 00:09:53,165 बेटा, तुम कहाँ थे? 205 00:09:53,250 --> 00:09:56,500 शाजू! देखा, मैंने कहा था कि वह आएगा। 206 00:10:00,000 --> 00:10:01,791 तुम्हें क्या हुआ? तुम बेहाल लग रहे हो। 207 00:10:01,875 --> 00:10:04,083 मैं फिसल गया था और बेवकूफ़ की तरह अपने सिर पर मार ली। 208 00:10:04,166 --> 00:10:05,291 आपको क्या हुआ, बाबा? 209 00:10:05,375 --> 00:10:07,666 थोड़ी सी दिल की तकलीफ़ हो गई थी। चिंता करने की ज़रूरत नहीं। 210 00:10:07,750 --> 00:10:09,000 ज़ुल्फ़ि कहाँ है? 211 00:10:09,083 --> 00:10:10,541 वह अपने बॉयफ़्रेंड के साथ जा रहा है। 212 00:10:10,625 --> 00:10:12,375 पिछली रात… 213 00:10:19,125 --> 00:10:22,041 -परवेज़ ठीक हैं? -परवेज़ से ज़्यादा अपनी चिंता करो। 214 00:10:22,125 --> 00:10:25,666 अगर बात क्यू के बारे में है, तो मुझे माफ़ कर दो, ठीक है? हम हलाल मैसेज भेज रहे थे। 215 00:10:25,750 --> 00:10:27,958 -बस एक अजीब सी तस्वीर थी… -अपना मुँह बंद रखोगे? 216 00:10:28,041 --> 00:10:30,000 यह क्यू के बारे में नहीं है! वह तुमसे निपट लेगी। 217 00:10:30,083 --> 00:10:32,540 -मैं उसकी इज़्ज़त करता हूँ। -पर तुमने मेरा अपमान किया, है ना? 218 00:10:32,625 --> 00:10:33,833 तुमने मेरा वक़्त बर्बाद किया। 219 00:10:33,915 --> 00:10:34,875 अच्छा। 220 00:10:35,415 --> 00:10:36,708 तुमसे सच कहूँ? 221 00:10:38,000 --> 00:10:40,040 मुझे मूबा पसंद है, ठीक है? 222 00:10:40,125 --> 00:10:42,208 और दुबई की निवेश टीम को भी पसंद है। 223 00:10:42,290 --> 00:10:43,250 सच में? 224 00:10:43,333 --> 00:10:47,165 कल दोपहर, मैं फ़्लाइट से जा रहा हूँ। एजेंडा में मूबा सबसे पहले है। 225 00:10:50,915 --> 00:10:51,875 कल दोपहर? 226 00:10:51,958 --> 00:10:54,040 हाँ। एक बात कहूँ? मेरे साथ चलो। 227 00:10:54,125 --> 00:10:56,500 वे तुम्हें पसंद करेंगे। मैं तुम्हारी फ्लाइट के पैसे दूँगा। 228 00:10:57,290 --> 00:10:58,208 ठीक है। 229 00:10:59,125 --> 00:11:00,916 मैं उससे अभी मिलने जाता हूँ। 230 00:11:01,000 --> 00:11:03,375 -वे प्लेन में जा रहे हैं। -फिर आओ। हमें जाना है। 231 00:11:03,458 --> 00:11:05,583 पर आज तुम्हारा ऑडिशन है। 232 00:11:05,666 --> 00:11:08,625 माँ, भाड़ में जाए ऑडिशन। मुझे ज़ुल्फ़ि से मिलना है। 233 00:11:09,958 --> 00:11:10,875 क्यू, यार, 234 00:11:11,875 --> 00:11:13,291 मैं तुम्हारे बिना यह नहीं कर सकता। 235 00:11:14,791 --> 00:11:17,000 -तुम्हारा फ़ोन पूरा चार्ज है? -हाँ। 236 00:11:17,083 --> 00:11:19,125 तो, फिर मैं यह तुम्हारे बिना नहीं कर सकता। 237 00:11:25,208 --> 00:11:27,458 तुम्हें इस कार में बैठाने से ही मेरी नौकरी चली जाएगी। 238 00:11:27,541 --> 00:11:30,000 हाँ। ज़ुल्फ़ी ने तुम्हें ऐप से बैन कर दिया है। 239 00:11:30,500 --> 00:11:31,541 अच्छा किया। 240 00:11:31,625 --> 00:11:34,875 और, नहीं, तुम्हें कुछ नहीं होगा। डैशबोर्ड पर मैं हूँ, समझे? 241 00:11:34,958 --> 00:11:35,915 सच? 242 00:11:37,875 --> 00:11:39,290 मुझे लगा कि वह देव पटेल है। 243 00:11:40,708 --> 00:11:41,833 पर पता है क्या? 244 00:11:41,915 --> 00:11:44,458 अगर तुमने 3:30 बजे से पहले पहुँचाया, तो तुम्हें 20 पाउंड और दूँगा। 245 00:11:44,540 --> 00:11:46,915 ओए! आराम से, समझे? यह मेरा अकाउंट है। 246 00:11:47,000 --> 00:11:50,083 -मेरे पास पैसे हैं। -नहीं हैं। तुम कंगाल हो। 247 00:11:50,165 --> 00:11:51,165 क्या? 248 00:11:52,290 --> 00:11:54,165 तुम अपने कपड़ों से टैग नहीं हटाते। 249 00:11:56,915 --> 00:11:59,040 टैग हटाकर वापस करना मुश्किल होता है। 250 00:11:59,625 --> 00:12:02,166 बस करो, भाई, शर्मिंदा मत करो। धत्। 251 00:12:02,250 --> 00:12:05,166 -शायद हम समय पर पहुँच भी ना पाएँ। -ऐसा है… तुम पहुँच जाओगे। 252 00:12:05,250 --> 00:12:06,958 मैं एयरपोर्ट के सारे शॉर्टकट जानता हूँ, 253 00:12:07,041 --> 00:12:09,958 सभी स्पीड कैमरे और सीसीटीवी से बचकर निकाल लूँगा। 254 00:12:10,500 --> 00:12:14,416 मैं तुम्हें सिक्योरिटी पार कराकर सीधे रनवे पर पहुँचा दूँगा, अगर तुम चाहो। 255 00:12:14,500 --> 00:12:16,833 गाड़ी चलाओ, प्लीज़। गाड़ी चलाओ। 256 00:12:16,916 --> 00:12:18,833 टर्मिनल पर, रनवे पर नहीं। 257 00:12:29,583 --> 00:12:30,541 उस तरफ़। 258 00:12:35,250 --> 00:12:36,125 शाह? 259 00:12:37,250 --> 00:12:39,583 ओ, यार। यास्मीन। 260 00:12:40,500 --> 00:12:42,250 -तुम यहाँ क्या कर रहे हो? -मैं बस… 261 00:12:42,333 --> 00:12:44,750 ओह, बाप रे। तुम मेरे पीछे नहीं आ सकते। 262 00:12:45,333 --> 00:12:47,333 मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह फिर से हो रहा है। 263 00:12:47,415 --> 00:12:50,250 मुझे लगा कि मैंने कल रात साफ़ कर दिया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। 264 00:12:50,333 --> 00:12:52,165 नहीं, तुम्हें जाने से रोकने के लिए नहीं आया हूँ। 265 00:12:53,625 --> 00:12:56,000 मैं किसी और को जाने से रोकने के लिए आया हूँ। 266 00:12:57,750 --> 00:13:00,208 क्या कहा तुम कल रात उससे मिली थी? तुमने मुझे बताया नहीं। 267 00:13:00,291 --> 00:13:01,166 ओली, है ना? 268 00:13:02,583 --> 00:13:04,833 तुमसे मिलकर अच्छा लगा। तुम्हारे बारे में बहुत सुना है। 269 00:13:05,791 --> 00:13:07,500 ओह, बाप रे! यह क्या हुआ? 270 00:13:07,583 --> 00:13:10,416 हाँ, सब ठीक है। जितना दिख रहा है उससे ज़्यादा बुरा है। 271 00:13:11,125 --> 00:13:12,500 सच में, हमें जाना होगा। 272 00:13:12,583 --> 00:13:14,666 हमें जाना होगा। तुम 6'2" हो क्या? 273 00:13:15,708 --> 00:13:17,000 -चलो भी। -थोड़ी देर में मिलते हैं। 274 00:13:19,000 --> 00:13:20,166 वह क्या था, याज़? 275 00:13:21,083 --> 00:13:22,666 -मैं… हाँ। -तुम बताओगी… 276 00:13:25,125 --> 00:13:27,291 माफ़ करना। माफ़ करना। 277 00:13:27,375 --> 00:13:29,083 माफ़ करना, माफ़ करना। 278 00:13:31,041 --> 00:13:32,165 बोर्डिंग पास? 279 00:13:32,250 --> 00:13:33,875 हमारे पास बोर्डिंग पास नहीं हैं, 280 00:13:33,958 --> 00:13:36,790 पर हमें जिससे बात करनी है वह यहाँ से गया है। 281 00:13:36,875 --> 00:13:39,625 -यहाँ ऐसे नहीं होता है। -माफ़ करना। एक सेकेंड। 282 00:13:39,708 --> 00:13:41,708 तुम्हारे फ़ोन में ज़ुल्फ़ि की फ़ोटो है? 283 00:13:41,790 --> 00:13:43,290 -हाँ। -जल्दी से निकालो। 284 00:13:44,415 --> 00:13:45,375 माफ़ कीजिए। 285 00:13:45,458 --> 00:13:49,583 यह बंदा एक संदिग्ध आतंकवादी है और सुरक्षा को खतरा है। 286 00:13:49,665 --> 00:13:51,790 हमें इसे ढूँढना होगा और इसे तुरंत रुकना होगा। 287 00:13:51,875 --> 00:13:53,500 -एक पल दें, सर। -हाँ। 288 00:13:53,583 --> 00:13:56,208 -क्या कर रहे हो? -यकीन मानो। इससे काम बन जाएगा। 289 00:13:56,290 --> 00:13:57,708 -नहीं। मैं शामिल नहीं हूँ। -यकीन करो। 290 00:13:59,208 --> 00:14:02,000 ठीक है, आपने सुरक्षा खतरे के बारे में कुछ कहा था? 291 00:14:02,083 --> 00:14:03,541 वह मिडिल ईस्ट जा रहा है। 292 00:14:03,625 --> 00:14:07,916 वह ड्राइवरों, कूरियर, काला बाज़ार डैशकैम सप्लायरों का एक जटिल नेटवर्क चलाता है। 293 00:14:08,000 --> 00:14:11,041 -आपको कैसे पता? -सुरक्षा संस्थानों में मेरे संबंध हैं। 294 00:14:11,125 --> 00:14:13,000 -कैसे संबंध? -एमआई5। 295 00:14:13,083 --> 00:14:14,541 -माफ़ करना, मैंने… -एमआई5। 296 00:14:17,583 --> 00:14:19,750 अच्छा, मुझे यकीन नहीं। अगला। 297 00:14:20,791 --> 00:14:21,916 माफ़ करना, क्या… 298 00:14:22,541 --> 00:14:24,500 क्या मतलब, आपको यकीन नहीं? 299 00:14:25,125 --> 00:14:26,708 आपकी आवाज़, हाव-भाव, किसी चीज़ से 300 00:14:26,791 --> 00:14:28,833 नहीं लगता। आँखों से नहीं लगता कि यह सच है। 301 00:14:28,916 --> 00:14:32,125 फिर से कहता हूँ। इस बार वीडियो बना लो, और फिर हम मिलकर साथ देखेंगे। 302 00:14:32,208 --> 00:14:33,583 आप पहले से ही कैमरे के सामने हैं। 303 00:14:33,665 --> 00:14:36,165 अगर आप मुझे परेशान करते रहे, तो मैं खबर में डाल दूँगा। 304 00:14:36,250 --> 00:14:39,875 समाचारों में सौ लाशें और 747 के फटने से तो बेहतर है। 305 00:14:39,958 --> 00:14:42,415 -अब 747 नहीं उड़ते हैं। -इस तरह के लोगों की वजह से। 306 00:14:42,500 --> 00:14:44,665 समझाने की कोशिश कर रहा हूँ। चेचन्या में ट्रेनिंग ली, 307 00:14:44,750 --> 00:14:47,290 अफ़ग़ानिस्तान में लड़ा, कंधार की लड़ाई, शायद तुमने सुना हो? 308 00:14:47,375 --> 00:14:48,208 तुम क्या कर रहे हो? 309 00:14:50,165 --> 00:14:52,665 वह कह रहे हैं कि आप सुरक्षा को खतरा और आतंकवादी हो। 310 00:14:52,750 --> 00:14:53,915 और एक उद्यमी। 311 00:14:54,500 --> 00:14:55,833 -चलो… -माफ़ करना। 312 00:14:57,625 --> 00:15:00,541 -सुनो, हम बात कर सकते हैं? -हाँ। 313 00:15:05,416 --> 00:15:06,541 क्या यह खून है? 314 00:15:07,458 --> 00:15:08,291 हाँ। 315 00:15:08,916 --> 00:15:10,583 एक कार ने टक्कर मार दी थी। 316 00:15:11,333 --> 00:15:12,541 -दर्द हो रहा है? -हाँ। 317 00:15:12,625 --> 00:15:13,833 अच्छी बात है। 318 00:15:20,000 --> 00:15:21,166 यार, मुझे माफ़ कर दे। 319 00:15:22,208 --> 00:15:23,958 मुझे बेहद अफ़सोस है। 320 00:15:24,041 --> 00:15:25,875 मैं सच में बेवकूफ़ हूँ। 321 00:15:25,958 --> 00:15:29,208 -सच तो यह है… -पूरी ज़िंदगी मैंने तुम्हें यहाँ देखा है, 322 00:15:29,291 --> 00:15:30,333 अपनी मनमर्ज़ी करते हुए। 323 00:15:32,625 --> 00:15:33,958 मैं घर पर रहकर, मुझे और क्यू को 324 00:15:34,040 --> 00:15:36,540 रखने के लिए, तुम्हारे परिवार का एहसान चुकाने की कोशिश करता हूँ। 325 00:15:40,750 --> 00:15:42,165 मुझे तुम्हें शुक्रिया कहना चाहिए। 326 00:15:42,665 --> 00:15:44,290 पता है तुमने मुझे किस बात का एहसास दिलाया? 327 00:15:45,625 --> 00:15:46,833 मुझे अपना काम करना चाहिए। 328 00:15:49,625 --> 00:15:50,500 हाँ। 329 00:15:52,250 --> 00:15:55,458 रुक, सच में शुक्रिया कह रहा है या "भाड़ में जा" कह रहा है? 330 00:15:56,290 --> 00:15:57,208 दोनों। 331 00:15:58,665 --> 00:16:00,500 मैं छोटी बच्ची बनते-बनते थक गई हूँ। 332 00:16:00,583 --> 00:16:03,416 मैं रिश्ते में जूनियर पार्टनर नहीं बनना चाहती। 333 00:16:03,500 --> 00:16:04,666 -मैंने सुन लिया। -हाँ। 334 00:16:04,750 --> 00:16:06,208 मैं तुम पर लगाम नहीं लगाना चाहता। 335 00:16:06,916 --> 00:16:08,166 माफ़ करना तुम पर दबाव बनाया। 336 00:16:09,416 --> 00:16:12,125 मैं बस… मैं अपनी पूरी ज़िंदगी चीज़ों के पीछे भागता रहा, 337 00:16:12,208 --> 00:16:15,625 और तुम कोई चीज़ नहीं हो। 338 00:16:15,708 --> 00:16:18,666 तुम एक फूल हो, या… 339 00:16:18,750 --> 00:16:20,875 प्याज़ की तरह हो, जिसमें परते हैं। 340 00:16:20,958 --> 00:16:22,916 -देखो, तुम्हें इस पर काम करना पड़ेगा। -हाँ। 341 00:16:25,291 --> 00:16:26,958 तुम सच में उस प्लेन में जा रहे हो? 342 00:16:28,458 --> 00:16:29,750 मैं चार दिन में वापस आ जाऊँगा। 343 00:16:32,208 --> 00:16:33,625 तुमने मुझे फ़ोन क्यों नहीं किया? 344 00:16:33,708 --> 00:16:35,375 मैं… यह बहुत ज़रूरी था। 345 00:16:40,750 --> 00:16:41,625 तुमसे प्यार है, भाई। 346 00:16:41,708 --> 00:16:44,040 -फिर से कहो? -मैंने कहा कि तुम कमीने हो। 347 00:16:44,540 --> 00:16:46,540 -हाँ, तुम भी कमीने हो। -हाँ। 348 00:16:50,333 --> 00:16:52,875 -क्या है? -तुम उस तरफ़ जाओ। उस तरफ़। 349 00:16:52,958 --> 00:16:54,250 इकोनॉमी? 350 00:16:54,333 --> 00:16:56,583 मैं तुमसे बैगेज क्लेम के वक़्त मिलूँगा। 351 00:16:56,665 --> 00:16:57,583 भाड़ में जा। 352 00:17:00,083 --> 00:17:02,041 खुद को संभालो। तुम क्यों मुस्कुरा रही हो? 353 00:17:02,125 --> 00:17:04,083 चुप रहो, यार। मेरा फ़ोन दो, प्लीज़। 354 00:17:04,125 --> 00:17:05,375 यहाँ बच्चे हैं। 355 00:17:05,833 --> 00:17:06,875 पागल है। 356 00:17:09,500 --> 00:17:13,165 तुम अगर अभी भी चाहते हो, तो ऑडिशन दे सकते हो। 357 00:18:27,708 --> 00:18:30,291 मि. लतीफ़, हम तैयार हैं। 358 00:18:44,041 --> 00:18:46,625 तुम आ गए। 359 00:18:47,875 --> 00:18:50,708 तुम पिछले कुछ दिन बिज़ी होंगे। 360 00:18:51,458 --> 00:18:55,416 तो, हम सीधे तुम्हारे डायलॉग से शुरू करेंगे, ठीक है? 361 00:18:55,958 --> 00:18:57,541 बता देना कि तुम तैयार हो। 362 00:18:58,166 --> 00:18:59,666 ड्यूटी के लिए हाज़िर हूँ, मैडम। 363 00:18:59,750 --> 00:19:01,125 कैमरा तैयार है। 364 00:19:01,208 --> 00:19:02,666 सेट पर शांत रहें। 365 00:19:02,750 --> 00:19:03,958 साउंड स्पीड। 366 00:19:04,750 --> 00:19:07,250 स्क्रीन टेस्ट, शाह लतीफ़। टेक टू। 367 00:19:07,333 --> 00:19:08,750 मार्कर। 368 00:19:10,708 --> 00:19:12,750 और हम तैयार हैं, और… 369 00:19:15,750 --> 00:19:16,791 एक्शन। 370 00:19:18,000 --> 00:19:21,375 मैं कुछ सेंटीमीटर बाईं ओर आसानी से निशाना लगा सकता था। 371 00:19:21,458 --> 00:19:24,166 और तुम्हें इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, है ना? 372 00:19:25,083 --> 00:19:27,708 जब तक तुम अपने बॉस को खुश कर रहे हो, 373 00:19:28,708 --> 00:19:31,250 वे जो चाहते हैं तुम्हें बना देते हैं। 374 00:19:33,041 --> 00:19:34,375 पर मैं तुम्हें समझती हूँ। 375 00:19:36,416 --> 00:19:39,458 बस तुम हो, बिल्कुल अकेले। 376 00:19:40,250 --> 00:19:44,291 बताओ, तुम अकेले कैसे रहते हो? 377 00:19:46,125 --> 00:19:48,500 तुम्हें पता भी है कि तुम कौन हो? 378 00:19:53,833 --> 00:19:55,583 जानना चाहती हो कि कैसा लगता है? 379 00:19:57,125 --> 00:19:59,666 गंदा काम करना? 380 00:20:00,833 --> 00:20:04,958 सभी से लड़ना और कोई वजूद ना होना? 381 00:20:08,125 --> 00:20:11,666 मेरे हाथों पर जो खून लगा है, वह मेरा है। 382 00:20:15,000 --> 00:20:17,875 क्योंकि मैं हर रोज़ अपने एक हिस्से को मारता हूँ। 383 00:20:18,833 --> 00:20:19,750 मैं… 384 00:20:24,166 --> 00:20:25,541 खुद के साथ ही रहता हूँ। 385 00:20:30,041 --> 00:20:32,041 मैं वही बन जाता हूँ जो लोग बनाना चाहते हैं। 386 00:20:38,041 --> 00:20:40,083 अगर मुझे नहीं पता कि मैं कौन हूँ, तो इसलिए… 387 00:20:43,333 --> 00:20:44,541 कि तुम जानना नहीं चाहती। 388 00:20:47,791 --> 00:20:48,750 और कट! 389 00:20:48,833 --> 00:20:49,750 कट। 390 00:20:54,125 --> 00:20:55,875 -मुझे बढ़िया लगा। -शुक्रिया। 391 00:20:57,458 --> 00:20:58,500 हे भगवान। 392 00:21:00,250 --> 00:21:03,500 हाँ, मैंने कभी किसी को ऐसे परफ़ॉर्म करते नहीं देखा, जैसे… 393 00:21:04,500 --> 00:21:06,083 तुम… तुमने बस… 394 00:21:06,166 --> 00:21:07,625 अब मैं समझ गया। 395 00:21:07,708 --> 00:21:09,250 ठीक है, बढ़िया। 396 00:21:09,333 --> 00:21:12,916 बस एक और चीज़ है। यह एक डायलॉग लिखा है। 397 00:21:14,083 --> 00:21:15,416 नाम है बॉन्ड, जेम्स बॉन्ड। 398 00:21:15,500 --> 00:21:17,500 -ठीक है। -बधाई हो। 399 00:21:21,375 --> 00:21:22,791 कैमरा तैयार है। 400 00:21:22,875 --> 00:21:24,666 -तो, फिर से वहीं? -हाँ, शुक्रिया। 401 00:21:24,750 --> 00:21:26,750 -सेट पर शांति रहें, प्लीज़। -साउंड स्पीड। मार्कर। 402 00:21:27,750 --> 00:21:30,916 तो अब तुम अपना नाम बोलोगे, तीन… 403 00:21:36,791 --> 00:21:37,625 दो… 404 00:21:40,125 --> 00:21:41,291 एक… 405 00:21:45,083 --> 00:21:46,041 एक्शन। 406 00:21:47,625 --> 00:21:48,833 नाम है… 407 00:21:52,916 --> 00:21:54,166 शाहजहान। 408 00:22:47,333 --> 00:22:49,333 संवाद अनुवादक Inu 409 00:22:49,416 --> 00:22:51,416 रचनात्मक पर्यवेक्षक अशोक बक्षी