1 00:00:29,321 --> 00:00:30,405 डरो मत। 2 00:00:31,448 --> 00:00:32,783 मुझे क्या हो रहा है? 3 00:00:40,040 --> 00:00:41,792 - मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा। - हे भगवान। 4 00:00:51,593 --> 00:00:53,846 फ़्रांसेस। फ़्रांसेस! 5 00:00:54,930 --> 00:00:55,931 फ़्रांसेस! 6 00:00:57,140 --> 00:00:58,141 फ़्रांसेस! 7 00:01:01,061 --> 00:01:02,729 - फ़्रांसेस? - बचाओ! 8 00:01:03,438 --> 00:01:04,438 फ़्रांसेस! 9 00:01:05,440 --> 00:01:06,525 फ़्रांसेस! 10 00:01:11,071 --> 00:01:12,072 इसे पकड़ लो! 11 00:01:17,369 --> 00:01:18,370 इसे पकड़ लो। 12 00:01:25,335 --> 00:01:28,255 हिम्मत रखो। मैं कोशिश कर रही हूँ, फ़्रांसेस! 13 00:01:29,298 --> 00:01:30,465 उसे छोड़ना मत! 14 00:01:42,144 --> 00:01:47,274 विडोज़ बे 15 00:01:57,367 --> 00:02:00,913 मछली पालन एवं शिकार जन्म-मरण सांख्यिकी 16 00:02:12,341 --> 00:02:14,092 तुम्हें सायरन बजवाना होगा, टॉम। 17 00:02:15,344 --> 00:02:16,553 यह सही कह रही है। 18 00:02:17,095 --> 00:02:19,014 ये तूफ़ानी बादल प्राकृतिक नहीं हैं। 19 00:02:19,681 --> 00:02:22,726 सन् 1783 के तूफ़ान के क़िस्से पढ़ो। 20 00:02:23,310 --> 00:02:27,147 उसकी शुरुआत भी ऐसे ही बड़े, ख़ौफ़नाक बादलों से हुई थी। 21 00:02:28,190 --> 00:02:31,318 वह तूफ़ान बिल्कुल "द ग्रेट फ़्लड" यानी महाप्रलय की तरह आया था। 22 00:02:31,985 --> 00:02:35,196 वह अपने साथ गोल-गोल घूमते बवंडर लाया था। 23 00:02:35,197 --> 00:02:38,115 वह बवंडर लोगों को काले आसमान में उड़ा ले गया था। 24 00:02:38,116 --> 00:02:41,161 बच्चे अपनी माँओं की गोद से अलग हो गए थे। 25 00:03:02,599 --> 00:03:03,600 हालात कैसे हैं? 26 00:03:04,309 --> 00:03:05,644 तुम्हारा डॉप्लर चालू है? 27 00:03:06,436 --> 00:03:07,437 हाँ। 28 00:03:09,982 --> 00:03:11,650 हालात ज़्यादा अच्छे नहीं हैं। 29 00:03:13,151 --> 00:03:14,819 मुख्यभूमि से क्या ख़बर है? 30 00:03:14,820 --> 00:03:17,906 बीस मिनट पहले मुख्यभूमि से हमारा सम्पर्क टूट गया। 31 00:03:20,200 --> 00:03:22,870 ठीक है। तो, फिर मुझे ख़बर देते रहना। 32 00:03:30,043 --> 00:03:31,085 तुम्हें सायरन बजवाना होगा। 33 00:03:31,086 --> 00:03:33,172 तुम्हें सब लोगों को बसेरों में पहुँचाना होगा। 34 00:03:35,382 --> 00:03:37,134 अभी यह बस एक तूफ़ान है। 35 00:03:39,595 --> 00:03:44,098 अगर मैंने सायरन बजवाया, तो वे घर पहुँचने के बाद बस यही कहेंगे। 36 00:03:44,099 --> 00:03:47,853 वे विडोज़ बे गए थे और उन्हें कमबख़्त तूफ़ान की वजह से बसेरे में रुकना पड़ा। 37 00:03:48,437 --> 00:03:50,813 मार्थाज़ विनयर्ड में तो ऐसा नहीं होता। 38 00:03:50,814 --> 00:03:52,316 कम से कम वे वापस अपने घर तो पहुँच जाएँगे। 39 00:03:53,817 --> 00:03:55,152 कुछ लोग अपनी जान गँवा चुके हैं, टॉम। 40 00:04:35,317 --> 00:04:36,568 धत्। 41 00:04:37,945 --> 00:04:39,863 धत्। धत्। धत्। 42 00:04:41,865 --> 00:04:43,033 धत्। 43 00:04:45,369 --> 00:04:46,620 टॉम! 44 00:04:47,454 --> 00:04:48,455 हे भगवान। 45 00:04:50,415 --> 00:04:51,415 - तुम ठीक हो? - नहीं। 46 00:04:51,416 --> 00:04:53,710 मेरी पीठ। हिल नहीं रही है। 47 00:04:54,545 --> 00:04:55,628 इसकी एक उँगली ग़ायब है। 48 00:04:55,629 --> 00:04:56,755 क्या? 49 00:04:57,798 --> 00:05:00,925 नहीं, पैट्रिशा। पैट्रिशा। पैट्रिशा। 50 00:05:00,926 --> 00:05:02,302 पैट्रिशा। 51 00:05:03,887 --> 00:05:05,930 - केनी। - सब लोग पीछे रहो। 52 00:05:05,931 --> 00:05:08,683 - धत्। - टॉम, क्या हुआ? 53 00:05:08,684 --> 00:05:11,394 - केनी। - मैंने पीछे रहने को कहा है। 54 00:05:11,395 --> 00:05:14,022 - मुमकिन है इसकी कोई हड्डी टूट गई हो। - नहीं। उसे मेरी मदद करने दो। 55 00:05:14,565 --> 00:05:16,816 - अगर हम दोनों एक-एक तरफ़ से पकड़ लें, तो शायद... - पीछे हटो, केनी। 56 00:05:16,817 --> 00:05:18,985 मुमकिन है रीढ़ की हड्डी में चोट लगी हो। इसे हिलाना नहीं चाहिए। 57 00:05:18,986 --> 00:05:21,195 इसे मैं ही हटा देती हूँ। अभी हट जाएगा। 58 00:05:21,196 --> 00:05:23,406 - नहीं। नहीं। - ठीक है। 59 00:05:23,407 --> 00:05:25,616 तुम इसे मेरे ऊपर दबा रही हो। तुम इसे मेरे ऊपर दबा रही हो। 60 00:05:25,617 --> 00:05:27,243 चुप करो, टॉम। 61 00:05:27,244 --> 00:05:30,079 हो सकता है तुम्हारे फेफड़े पिचक गए हों। ठीक है, मैं हटाती हूँ। तैयार हो? 62 00:05:30,080 --> 00:05:32,249 एक, दो, तीन। 63 00:05:33,125 --> 00:05:35,293 - मेरी कमर। धत्। - बेचारी रोज़मैरी। 64 00:05:35,294 --> 00:05:36,587 - ओह, नहीं। - क्या? 65 00:05:43,427 --> 00:05:44,428 शुक्रिया, केनी। 66 00:05:45,971 --> 00:05:47,472 टॉम, इसकी उँगली। 67 00:05:48,056 --> 00:05:50,474 देखो, टॉम। यह ग़ायब है। 68 00:05:50,475 --> 00:05:51,851 क्या? 69 00:05:51,852 --> 00:05:53,103 फ़्रांसेस वॉरेन। 70 00:05:53,645 --> 00:05:56,356 उसके भाई ने उसकी तीसरी उँगली पर गाड़ी चढ़ा दी थी। यह सैरा वॉरेन के जर्नल में लिखा है। 71 00:05:59,401 --> 00:06:02,153 पेंटिंग में यह औरत, फ़्रांसेस फ़िशर, 72 00:06:02,154 --> 00:06:04,406 बचपन में रहस्यमयी ढंग से समुद्र के किनारे पर मिली थी। 73 00:06:05,032 --> 00:06:07,033 यह फ़्रांसेस वॉरेन ही है। 74 00:06:07,034 --> 00:06:10,037 इसीलिए रिचर्ड वॉरेन का वंश उसके साथ ख़त्म नहीं हुआ। 75 00:06:10,746 --> 00:06:12,289 क्योंकि उसकी बेटी ज़िंदा बच गई थी। 76 00:06:20,756 --> 00:06:21,757 टॉम? 77 00:06:34,436 --> 00:06:36,396 टॉम, तुम मेरी बात सुन रहे हो? 78 00:06:46,365 --> 00:06:49,575 अगर वह फ़्रांसेस वॉरेन है, 79 00:06:49,576 --> 00:06:53,413 तो हमें 400 से भी ज़्यादा सालों की वंशावली को सुलझाना होगा। 80 00:06:54,248 --> 00:06:57,125 रोज़मैरी के पास शायद बार्नाबस की वंशावली पहले से ही मौजूद है। 81 00:07:00,838 --> 00:07:03,048 और फिर क्या? हम उन सबको इकट्ठा करेंगे? 82 00:07:26,113 --> 00:07:27,239 लॉफ़्टिस बोल रहा हूँ। 83 00:07:29,867 --> 00:07:30,909 सायरन बजा दो। 84 00:07:36,874 --> 00:07:38,875 शेरिफ़ 85 00:07:38,876 --> 00:07:41,003 हार्बरमास्टर का कार्यालय 86 00:07:53,307 --> 00:07:57,769 वह फ़ेरी नहीं आएगी और अगर आ भी जाती, तब भी मैं उस पर नहीं चढ़ती। 87 00:07:58,979 --> 00:08:00,229 क्या हम प्लीज़ वापस घर जा सकते हैं? 88 00:08:00,230 --> 00:08:03,859 नहीं, देखो, तूफ़ान के दौरान भी फ़ेरी हमेशा चलती हैं। 89 00:08:14,620 --> 00:08:15,621 बशीर, 90 00:08:16,747 --> 00:08:17,789 मुझे घर ले चलो। 91 00:08:20,125 --> 00:08:21,710 मुझे बस एक और कोशिश करनी है। 92 00:08:22,377 --> 00:08:23,378 ठीक है? ठीक है। 93 00:08:29,343 --> 00:08:30,344 रुको... 94 00:08:58,455 --> 00:09:00,707 तो, तुम क्या करने वाले हो? 95 00:09:01,208 --> 00:09:02,835 मैं कमबख़्त इस द्वीप को छोड़कर जा रहा हूँ। 96 00:09:03,752 --> 00:09:05,170 मुझे नाव चलानी आती है। 97 00:09:06,171 --> 00:09:07,798 मुख्यभूमि से 40 मील दूर। 98 00:09:08,465 --> 00:09:11,969 एक ऐसी नाव में, जो भरे हुए टैंक से भी ज़्यादा से ज़्यादा 15 मील चलती है। 99 00:09:12,970 --> 00:09:16,556 और अगर तुमने इस तूफ़ान के बीच 100 00:09:16,557 --> 00:09:20,644 किसी तरह दोबारा ईंधन भर भी लिया, तो लहरें तुम्हारी नाव को पलट देंगी। 101 00:09:21,770 --> 00:09:23,313 मेरा बच्चा यहाँ जन्म नहीं ले सकता। 102 00:09:25,983 --> 00:09:27,150 यह बात मैं समझता हूँ, लेकिन... 103 00:09:27,985 --> 00:09:30,236 वह नाव यहाँ एक दूसरी नाव पर आई थी। 104 00:09:30,237 --> 00:09:32,614 इसमें तुम मुख्यभूमि तक नहीं पहुँच पाओगे। 105 00:10:00,058 --> 00:10:01,476 तुमने उसे क्या बताया है? 106 00:10:05,397 --> 00:10:06,398 कुछ नहीं। 107 00:10:08,192 --> 00:10:09,610 मैं उसे कुछ नहीं बता सकता। 108 00:10:14,907 --> 00:10:17,618 विडोज़ बे के निवासी और पर्यटक, ध्यान दें। 109 00:10:18,202 --> 00:10:22,038 मेयर के आदेश पर तूफ़ान की अनिवार्य चेतावनी जारी की गई है। 110 00:10:22,039 --> 00:10:24,666 सभी लोग तुरंत बसेरे में पहुँचें। 111 00:10:25,584 --> 00:10:28,337 विडोज़ बे के निवासी और पर्यटक, ध्यान दें... 112 00:10:38,138 --> 00:10:43,935 बसेरा 03 113 00:10:43,936 --> 00:10:45,020 निकास 114 00:11:00,160 --> 00:11:02,371 विडोज़ बे टाउन हॉल 115 00:11:12,798 --> 00:11:13,798 माफ़ करना। 116 00:11:13,799 --> 00:11:15,967 ठीक है, सब लोग मेरी आवाज़ की तरफ़ बढ़ते रहें। 117 00:11:15,968 --> 00:11:18,804 यहाँ से बाएँ मुड़ें। सीढ़ियों से नीचे की ओर जाएँ। 118 00:11:19,346 --> 00:11:21,973 आपके पहले नॉरईस्टर तूफ़ान में आपका स्वागत है, दोस्तों। 119 00:11:21,974 --> 00:11:26,353 इसके बाद, आप हम में से एक हो जाएँगे। एक सच्चे न्यू इंग्लैंड निवासी। 120 00:11:26,979 --> 00:11:30,606 सुना है... सुना है यह मार्थाज़ विनयर्ड में काफ़ी तबाही मचा रहा है। 121 00:11:30,607 --> 00:11:33,861 तो आज रात के आपके होटल के पैसे वापस कर दिए जाएँगे। 122 00:11:34,736 --> 00:11:35,946 वे पैसे पहले ही ख़र्च हो चुके हैं। 123 00:11:36,530 --> 00:11:37,531 ठीक है। 124 00:11:40,868 --> 00:11:41,869 यहाँ आओ। 125 00:11:45,622 --> 00:11:48,708 जानता हूँ, जानता हूँ। मुझे बस... मुझे तसल्ली करनी थी कि पीजे और बाक़ी के सब लोग आ रहे हैं। 126 00:11:48,709 --> 00:11:51,627 देखो, मुझे पता है कि हम अक्सर यही बात करते रहते हैं। 127 00:11:51,628 --> 00:11:52,837 आज, प्लीज़... 128 00:11:52,838 --> 00:11:54,672 - मैं कहीं नहीं जाऊँगा। - क्या तुम... ठीक है। 129 00:11:54,673 --> 00:11:55,965 - मैं वादा करता हूँ। - ठीक है, बढ़िया। 130 00:11:55,966 --> 00:11:59,594 और सुनिए, सॉक्स का मैच देखने तो हम कभी भी जा सकते हैं। 131 00:11:59,595 --> 00:12:01,847 मेरा मतलब, उनका आधा सीज़न अभी भी बाक़ी है, तो... 132 00:12:05,100 --> 00:12:06,475 मुझे तुमसे बहुत प्यार है, बच्चे। 133 00:12:06,476 --> 00:12:07,935 ठीक है, नीचे जाओ। 134 00:12:07,936 --> 00:12:09,021 ठीक है। 135 00:12:11,148 --> 00:12:12,608 एक दिक्कत हो गई है। 136 00:12:13,525 --> 00:12:14,943 जेनरेटर बंद हो गया है। 137 00:12:15,652 --> 00:12:19,113 इमरजेंसी लाइट बैटरी पर चलती हैं। वे आधे घंटे और चलेंगी, 138 00:12:19,114 --> 00:12:21,073 फिर बसेरे में पूरी तरह से अँधेरा छा जाएगा। 139 00:12:21,074 --> 00:12:22,617 हे भगवान। 140 00:12:22,618 --> 00:12:24,577 पूरे द्वीप पर बिजली के झटके लग रहे हैं। 141 00:12:24,578 --> 00:12:26,954 तूफ़ान की वजह से ग्रिड पर ज़रूरत से ज़्यादा लोड पड़ रहा है। 142 00:12:26,955 --> 00:12:29,165 भारी-भरकम उपकरण भी ख़राब हो रहे हैं। 143 00:12:29,166 --> 00:12:32,043 तो अब क्या करें? हमें वहाँ नीचे बिजली तो पहुँचानी होगी। 144 00:12:32,044 --> 00:12:33,711 हो सकता है गैरेट के पास दूसरा हो। 145 00:12:33,712 --> 00:12:35,797 उसके पास लाइटहाउस में भी ऐसा ही जेनरेटर है। 146 00:12:38,217 --> 00:12:39,301 गैरेट। 147 00:12:41,762 --> 00:12:44,056 गैरेट, मैं अभी देख ही रहा हूँ। मुझे तुम दिखाई नहीं दे रहे... 148 00:12:44,556 --> 00:12:45,890 ठीक है, सुनो। मेरी बात सुनो। 149 00:12:45,891 --> 00:12:48,976 हमें पुराने जेनरेटर के लिए तुम्हारा स्टार्टर चाहिए। 150 00:12:48,977 --> 00:12:51,437 तुम क्या कह रहे हो, मुझे कमबख़्त कुछ समझ में नहीं आ रहा है। 151 00:12:51,438 --> 00:12:52,772 क्या... 152 00:12:52,773 --> 00:12:54,273 उसके पास कमबख़्त फ़ोन नहीं है? 153 00:12:54,274 --> 00:12:55,359 नहीं। 154 00:12:57,653 --> 00:12:58,653 गैरेट। 155 00:12:58,654 --> 00:13:01,572 मैं कमबख़्त तुम्हें स्टार्टर कैसे लाकर दूँ? 156 00:13:01,573 --> 00:13:03,991 गैरेट, गैरेट। मुझे सुनाई नहीं दे रहा... 157 00:13:03,992 --> 00:13:06,827 हमें तुम्हारा स्टार्टर चाहिए। 158 00:13:06,828 --> 00:13:08,538 यह आपात स्थिति है। 159 00:13:08,539 --> 00:13:11,040 - मैं वहाँ जा रहा हूँ। - टॉम, तुम्हें बाहर नहीं जाना चाहिए। 160 00:13:11,041 --> 00:13:12,334 बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। 161 00:13:36,608 --> 00:13:37,943 चलो, तुम्हारी ठंड दूर करते हैं। 162 00:13:38,610 --> 00:13:40,236 मैं तुम्हारी मदद करती हूँ। 163 00:13:40,237 --> 00:13:41,363 ठीक है। 164 00:13:42,865 --> 00:13:43,991 क्या हुआ, जान? 165 00:13:45,117 --> 00:13:46,660 शायद यह प्रसव का दर्द नहीं है। 166 00:13:48,412 --> 00:13:49,787 डॉ. मॉर्गन नीचे ही हैं। 167 00:13:49,788 --> 00:13:51,415 - चलो, तुम्हें आराम से बिठाते हैं। - ठीक है। 168 00:14:40,464 --> 00:14:42,590 आने से पहले खटखटा लिया करो, उस्ताद। 169 00:14:42,591 --> 00:14:44,968 यहाँ बिना इजाज़त घुसने वालों पर बल प्रयोग क़ानूनन वैध है। 170 00:14:45,469 --> 00:14:48,471 सोचकर हैरानी होती है कि मेरे पिता के ज़माने तक भी 171 00:14:48,472 --> 00:14:51,391 पूरा द्वीप व्हेल की चर्बी पर ज़िंदा था। 172 00:14:52,059 --> 00:14:54,269 व्हेल पकड़ने वाले, कप्तान, उनका... 173 00:14:54,978 --> 00:14:57,564 मेरे डैडी कहते थे कि यहाँ उन्हीं का राज था। 174 00:14:58,857 --> 00:15:00,067 क्या मामला है, विक? 175 00:15:16,834 --> 00:15:18,752 मैं चाहता हूँ कि तुम मेरा एक काम कर दो। 176 00:15:44,862 --> 00:15:45,946 एफ़एम15 77.5 177 00:15:51,201 --> 00:15:52,994 एफ़एम16 107.9 178 00:15:52,995 --> 00:15:54,079 आवाज़ शून्य 179 00:16:31,241 --> 00:16:32,326 गैरेट! 180 00:16:36,663 --> 00:16:37,748 गैरेट! 181 00:16:40,083 --> 00:16:41,126 धत्! 182 00:16:43,712 --> 00:16:47,131 आपात स्थिति टाउन हॉल में मेरी ज़रूरत है 183 00:16:47,132 --> 00:16:49,384 नहीं। नहीं! 184 00:16:51,762 --> 00:16:52,763 धत्। 185 00:17:01,021 --> 00:17:02,439 1870 टाउन हॉल 186 00:17:03,357 --> 00:17:04,358 गैरेट? 187 00:17:06,818 --> 00:17:09,445 हद है, गैरेट, मैं स्टार्टर लेने यहाँ आया था। 188 00:17:12,532 --> 00:17:14,450 ओह! ओह, भगवान का शुक्र है! 189 00:17:14,451 --> 00:17:16,368 - मैं इसे वापस लेकर आता हूँ। - क्या? नहीं, नहीं! 190 00:17:16,369 --> 00:17:18,371 नहीं, वहीं रहो, वहीं रहो! मैं तुम्हारे पास आ रहा हूँ! 191 00:17:18,372 --> 00:17:21,082 मैं वापस आ रहा हूँ! मैं वापस आ रहा हूँ! 192 00:17:21,083 --> 00:17:22,751 डेल, उसे रोको! 193 00:17:45,941 --> 00:17:46,984 धत्। नहीं! 194 00:17:48,068 --> 00:17:50,028 नहीं, नहीं! गैरेट! 195 00:17:50,529 --> 00:17:51,530 नहीं। 196 00:17:52,197 --> 00:17:53,906 गैरेट, अंदर जाओ! 197 00:17:53,907 --> 00:17:56,660 जाओ, जाओ, जाओ, जाओ, जाओ! 198 00:17:57,202 --> 00:17:59,495 अंदर जाओ! अंदर जाओ! 199 00:17:59,496 --> 00:18:01,873 हे, विक! हे, हे, विक! 200 00:18:01,874 --> 00:18:03,959 - ओझा? - विक! 201 00:18:04,459 --> 00:18:05,751 अंदर आ जाओ! 202 00:18:05,752 --> 00:18:07,920 - मेरी मदद करो! - नहीं, नहीं, नहीं! अंदर चलो! 203 00:18:07,921 --> 00:18:09,047 नहीं, नहीं, चलो! 204 00:18:10,132 --> 00:18:11,257 मेरी मदद करो, यार! 205 00:18:11,258 --> 00:18:12,884 नहीं, नहीं! उसे छोड़ दो, उसे छोड़ दो! 206 00:18:12,885 --> 00:18:15,554 - मुझे इनकी ज़रूरत है! - अंदर चलो! 207 00:18:18,849 --> 00:18:20,767 अंदर चलो! तुरंत अंदर चलो! 208 00:18:21,643 --> 00:18:22,728 विक! 209 00:18:54,676 --> 00:18:56,678 प्राथमिक चिकित्सा का सामान 210 00:19:00,307 --> 00:19:01,724 कोई भी इस बसेरे से बाहर नहीं जाएगा। 211 00:19:01,725 --> 00:19:03,726 तुम समझ रही हो? चाहे कुछ भी हो जाए। 212 00:19:03,727 --> 00:19:05,978 रूथ यहाँ नहीं हैं। 213 00:19:05,979 --> 00:19:07,313 वह अपने घर पर हैं। 214 00:19:07,314 --> 00:19:08,397 अकेली। 215 00:19:08,398 --> 00:19:11,442 ठीक है, ठीक है, मैं कोई हल निकाल लूँगा। 216 00:19:11,443 --> 00:19:13,028 हम उन्हें वहाँ नहीं छोड़ेंगे। 217 00:19:20,994 --> 00:19:21,995 लॉफ़्टिस। 218 00:19:27,292 --> 00:19:29,211 कुछ है जो तुम दोनों को देखना चाहिए। 219 00:19:40,889 --> 00:19:42,099 यह क्या है? 220 00:19:43,141 --> 00:19:44,852 मैंने इससे वंशावली बनाने को कहा था। 221 00:19:46,520 --> 00:19:49,272 तुम मज़ाक़ कर रहे हो? यह... 222 00:19:49,273 --> 00:19:51,315 - विक, हमारे पास इसके लिए समय नहीं है। - मुझे जानना था। 223 00:19:51,316 --> 00:19:53,109 क्या जानना था, विक? 224 00:19:53,110 --> 00:19:58,282 मालूम होता है रिचर्ड वॉरेन का सिर्फ़ एक वंशज ज़िंदा है। 225 00:20:01,243 --> 00:20:02,244 एक? 226 00:20:02,995 --> 00:20:03,995 कौन है वह? 227 00:20:03,996 --> 00:20:06,747 नहीं। इसका जवाब मत दो। इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि वह कौन है। 228 00:20:06,748 --> 00:20:09,042 - हम यह नहीं... - वह कौन है? 229 00:20:09,751 --> 00:20:11,419 - बैठ जाओ। - कमबख़्त हद है, रोज़मैरी! 230 00:20:11,420 --> 00:20:13,380 हमारे पास इसके लिए समय नहीं है। मुझे बताओ वह कौन है। 231 00:20:26,602 --> 00:20:28,812 टॉम, तुम यह बिल्कुल नहीं सुनोगे। 232 00:20:43,076 --> 00:20:44,452 ठीक है। शुरू करते हैं। 233 00:20:44,453 --> 00:20:45,913 {\an8}सिबिल वॉरेन 1655 - 1696 रिचर्ड वॉरेन जन्म 1648 234 00:20:46,622 --> 00:20:51,000 वॉरेन और उसकी पहली पत्नी, सिबिल, जब वे द्वीप पर पहुँचे, तो उन्होंने अपने 235 00:20:51,001 --> 00:20:52,502 दो सबसे बड़े लड़कों को खो दिया। 236 00:20:52,503 --> 00:20:53,586 विलियम वॉरेन फ़र्डिनैंड वॉरेन 237 00:20:53,587 --> 00:20:57,882 जहाँ तक बाक़ियों की बात है, उनका अंजाम भी कुछ ख़ास अच्छा नहीं रहा। 238 00:20:57,883 --> 00:21:01,511 नहीं। ख़राब क़िस्मत। अफ़सोस है, बच्चे। 239 00:21:01,512 --> 00:21:03,096 अगली बार कोशिश करना। 240 00:21:03,597 --> 00:21:05,933 ठीक है, मैं चाहती हूँ कि तुम यह कल्पना करो। 241 00:21:06,600 --> 00:21:10,478 तुम छोटी सी बच्ची हो, और गाड़ी के पहिए से तुम्हारी एक उँगली टूट जाती है। 242 00:21:10,479 --> 00:21:12,980 उसके बाद अचानक, तुम्हारे पिता की मौत हो जाती है, 243 00:21:12,981 --> 00:21:15,858 और तुम्हारी सौतेली माँ तुम्हें एक रोमांचक यात्रा पर ले जाती है। 244 00:21:15,859 --> 00:21:17,736 कहाँ पहुँचने का इरादा है? जहन्नुम। 245 00:21:18,403 --> 00:21:19,530 तुम्हारा नाम क्या है? 246 00:21:20,113 --> 00:21:23,116 फ़्रांसेस वॉरेन। 247 00:21:23,867 --> 00:21:25,535 अब, तुम्हारे भाई-बहन मर चुके हैं, 248 00:21:25,536 --> 00:21:27,787 लेकिन भगवान तुम्हारे सिर पर अपना हाथ रख देते हैं 249 00:21:27,788 --> 00:21:29,413 और तुम बहते हुए वापस किनारे पर आ जाती हो। 250 00:21:29,414 --> 00:21:33,042 तुम्हारा नसीब अच्छा है कि व्हेल के शिकार से लौटते हुए बार्नाबस फ़िशर की नज़र तुम पर पड़ती है, 251 00:21:33,043 --> 00:21:35,294 उसे तुम नन्ही जान पर तरस आ जाता है। 252 00:21:35,295 --> 00:21:38,047 वह तुम्हें खाना खिलाता है, पहनने को कपड़े देता है, और तुम्हारा पालन-पोषण करता है। 253 00:21:38,048 --> 00:21:39,550 अमीर आदमी है। 254 00:21:40,551 --> 00:21:42,261 यह सब बहुत अच्छा रहा होगा। 255 00:21:48,058 --> 00:21:49,685 ठीक है। मैं कहाँ थी? 256 00:21:50,644 --> 00:21:54,606 कुछ साल आगे बढ़ते हैं और अब तुम पूरी तरह जवान हो चुकी हो। 257 00:21:55,816 --> 00:21:56,899 नहीं, कुछ सुनाई नहीं दे रहा। 258 00:21:56,900 --> 00:21:58,902 मुझे... मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। 259 00:22:01,947 --> 00:22:05,284 ठीक है। तुम्हारी उम्र 14 साल है। 260 00:22:05,951 --> 00:22:08,078 बार्नाबस तुम्हें अलग नज़र से देखने लगता है। 261 00:22:08,787 --> 00:22:11,455 वह तुम्हें व्हेल फ़िन सूप पिलाने बिठाता है 262 00:22:11,456 --> 00:22:14,292 और तुमसे कहता है कि अब चीज़ें बदलने वाली हैं। 263 00:22:14,293 --> 00:22:18,337 वह कैलेंडर के पन्ने फाड़ रहा है। एक-एक करके दिन गिन रहा है। 264 00:22:18,338 --> 00:22:21,174 वह तुम्हें एक सफ़ेद जोड़ा दिलाता है, और तुम्हें पादरी के पास ले जाता है जो कहता है, 265 00:22:21,175 --> 00:22:23,134 "ठीक है, मंज़ूर है।" और अब तुम्हारी शादी हो गई है। 266 00:22:23,135 --> 00:22:25,094 फिर तुम्हारे कुछ साल बेहद तकलीफ़ में गुज़रते हैं। 267 00:22:25,095 --> 00:22:29,266 अचानक बार्नाबस गुज़र जाता है और तुम्हारे लिए अपना व्हेल का कारोबार 268 00:22:30,642 --> 00:22:32,019 और एक लड़का छोड़ जाता है। 269 00:22:32,686 --> 00:22:35,479 जॉनाथन एक स्वस्थ लड़का है, 270 00:22:35,480 --> 00:22:38,984 और जब वह बड़ा होगा, तो कोई कच्चा खिलाड़ी नहीं बनेगा। 271 00:22:39,902 --> 00:22:41,403 वह एकदम धाकड़ बंदा है। 272 00:22:42,237 --> 00:22:46,616 अब हम वहाँ पहुँच गए हैं जहाँ आगे के कुछ रास्ते बंद हैं। 273 00:22:46,617 --> 00:22:49,995 मरा हुआ बच्चा। मरा हुआ बच्चा। लेस्बियन। 274 00:22:50,537 --> 00:22:53,582 "विधर्मी" सोफ़िया बायरन फ़ेयरक्लॉ से शादी करती है। 275 00:22:54,291 --> 00:22:57,585 इन जंगली खरगोशों ने छह बच्चे पैदा किए, 276 00:22:57,586 --> 00:23:00,546 और उनमें से कुछ के अपने ख़ुद के बच्चे हैं, 277 00:23:00,547 --> 00:23:01,881 लेकिन वह कहते हैं ना, 278 00:23:01,882 --> 00:23:04,717 "जो परिवार साथ मिलकर तैरता है, वह साथ में ही डूब जाता है।" 279 00:23:04,718 --> 00:23:07,887 और इसीलिए, तैराकी का उद्घाटन करने की शुरुआत हुई। 280 00:23:07,888 --> 00:23:09,556 ऐसी कोई कहावत नहीं है। 281 00:23:10,974 --> 00:23:13,059 लगता है मैं तो कुछ बकवास कर रही हूँ, 282 00:23:13,060 --> 00:23:14,770 और मुझे चुप हो जाना चाहिए। 283 00:23:20,400 --> 00:23:22,361 मुझे माफ़ कर दो। प्लीज़ आगे बढ़ो। 284 00:23:31,787 --> 00:23:33,205 यहाँ कोई अच्छी ख़बर नहीं है। 285 00:23:33,747 --> 00:23:36,791 मरा हुआ बच्चा। मरा हुआ बच्चा। लेस्बियन। 286 00:23:36,792 --> 00:23:38,251 तुम प्लीज़ लेस्बियन कहना बंद कर सकती हो? 287 00:23:38,252 --> 00:23:40,044 अब मैं यह भी नहीं कह सकती? 288 00:23:40,045 --> 00:23:41,880 बात तुम्हारे कहने के ढंग की है। 289 00:23:42,464 --> 00:23:43,465 ठीक है। 290 00:23:43,966 --> 00:23:48,094 - ख़ैर, इस अगली खेप में सब के सब जड़बुद्धि... - रोज़मैरी! 291 00:23:48,095 --> 00:23:50,763 क्या तुम प्लीज़ काम की बात पर आओगी? 292 00:23:50,764 --> 00:23:51,974 प्लीज़। 293 00:23:53,392 --> 00:23:57,270 "वफ़ादार" जोसेफ़ के तीन बच्चे होते हैं। 294 00:23:57,271 --> 00:24:00,898 अफ़वाह तो यह है कि उनमें से दो भाई-बहन आपस में ही लग गए, 295 00:24:00,899 --> 00:24:03,526 जो कि उनका निजी मामला है, और मुझे इससे कोई ऐतराज़ नहीं है, 296 00:24:03,527 --> 00:24:05,237 जब तक कि उनके बच्चे नहीं होते। 297 00:24:06,405 --> 00:24:07,905 और इस मामले में, उनके बच्चे हुए थे। 298 00:24:07,906 --> 00:24:09,783 तुम कल्पना कर सकते हो इसका क्या अंत हुआ होगा। 299 00:24:10,450 --> 00:24:13,619 एलिज़ाबेथ ने थोक में बच्चे पैदा कर डाले। 300 00:24:13,620 --> 00:24:15,955 जेरेमाई, ऐबीगेल, और मडोरा। 301 00:24:15,956 --> 00:24:17,666 सब के सब खोटे सिक्के निकले। 302 00:24:18,709 --> 00:24:21,211 मैं तुम्हें उनकी कहानी सुना सकती हूँ, अगर हमें जल्दी ना हो। 303 00:24:25,465 --> 00:24:27,550 लगता है हम जल्दी में हैं। 304 00:24:27,551 --> 00:24:31,596 एलिज़ाबेथ की बेटी ग्रेस, एब्राहम फ़िट्ज़जेरल्ड से शादी करती है, 305 00:24:31,597 --> 00:24:34,933 और उनकी दो बेटियाँ होती हैं। "नाशुक्री हॉर्टेन्स"... 306 00:24:35,601 --> 00:24:37,351 उसका अंजाम तो काफ़ी बुरा हुआ... 307 00:24:37,352 --> 00:24:39,562 और दूसरी बेटी, ऐन फ़िट्ज़जेरल्ड। 308 00:24:39,563 --> 00:24:41,314 उसकी शक्ल-सूरत भी कुछ ख़ास नहीं थी, 309 00:24:41,315 --> 00:24:44,651 लेकिन उसने सही दाँव खेले, मतलब, और हेज़ेकाई से शादी कर ली। 310 00:24:46,028 --> 00:24:50,990 उसके बेटे से मेबल का जन्म होता है, जो लूथर सलिवन से शादी करती है। 311 00:24:50,991 --> 00:24:54,203 और एक और मरा हुआ बच्चा पैदा होता है। 312 00:24:54,703 --> 00:24:58,623 और एक बेटी जिसके कई सारे बच्चे चल बसे। 313 00:24:58,624 --> 00:25:00,834 इन हत्याओं की गुत्थी बहुत मज़ेदार है। 314 00:25:01,877 --> 00:25:04,505 लेकिन मैं मुद्दे की बात पर आती हूँ, जैसा कि टॉम चाहता है। 315 00:25:05,881 --> 00:25:07,674 पति ही हत्यारा था। 316 00:25:09,051 --> 00:25:12,261 हेनरी। हेनरी का समय ठीक ग़ुज़रा और उसके यहाँ आइडा जन्म लेती है। 317 00:25:12,262 --> 00:25:16,057 आइडा और फ़्रेडरिक लॉन्ग, क्लेराबेल को जन्म देते हैं। 318 00:25:16,058 --> 00:25:17,350 मैंने उसकी तस्वीर देखी है। 319 00:25:17,351 --> 00:25:19,352 उसके बड़े नखरे थे। 320 00:25:19,353 --> 00:25:22,522 क्लेराबेल बेंजामिन से शादी करती है और एडवर्ड को जन्म देती है, 321 00:25:22,523 --> 00:25:23,649 वह भी बस ठीक-ठाक ही निकलता है। 322 00:25:24,441 --> 00:25:26,360 और अब हम 1900 की सदी में पहुँच गए हैं, दोस्तों। 323 00:25:27,694 --> 00:25:28,903 हमारे सामने दो भाई हैं। 324 00:25:28,904 --> 00:25:31,614 ग्रैंट लिविंग्स्टन, जिसने पनडुब्बी बनाने की कोशिश की, 325 00:25:31,615 --> 00:25:33,242 तुम अंदाज़ा लगा सकते हो उसका क्या अंजाम हुआ होगा, 326 00:25:33,742 --> 00:25:38,079 और चार्ल्स लिविंग्स्टन जो फ़्लोरेंस से शादी करता है, 327 00:25:38,080 --> 00:25:43,377 और यहीं से हमें मिलता है रिचर्ड वॉरेन का आख़िरी जीवित वंशज। 328 00:25:47,631 --> 00:25:51,385 और जहाँ तक मुझे जानकारी है, उसे अपनी वंशावली का कोई अंदाज़ा नहीं है। 329 00:25:52,010 --> 00:25:54,720 उसने कभी शादी नहीं की, उसके कोई बच्चे नहीं हुए, 330 00:25:54,721 --> 00:26:00,269 जो कि हैरानी की बात है, क्योंकि उसने कमाल की सुंदरता पाई थी। 331 00:26:05,816 --> 00:26:08,610 मिस विडोज़ बे, 1959। 332 00:26:14,199 --> 00:26:15,284 तो, बस एक वंशज है? 333 00:26:16,827 --> 00:26:20,329 वॉरेन की सिर्फ़ एक वंशज है जो अभी भी ज़िंदा है? 334 00:26:20,330 --> 00:26:22,082 पूरी वंशावली में सिर्फ़ एक, और... 335 00:26:23,292 --> 00:26:24,543 और वह बूढ़ी हैं? 336 00:26:32,926 --> 00:26:35,220 {\an8}रूथ लिविंग्स्टन मेयर की कार्यकारी सहायक 337 00:26:45,939 --> 00:26:47,732 हमें उनकी सेहत के बारे में क्या पता है? 338 00:26:47,733 --> 00:26:50,067 - तुम यह पूछ भी क्यों रहे हो? - तुम्हें पता है क्यों। 339 00:26:50,068 --> 00:26:51,403 उम्मीद है कमबख़्त वह बात ना हो। 340 00:26:52,029 --> 00:26:54,406 मेरा मतलब, उनके पास अब कितना ही समय होगा? 341 00:26:55,282 --> 00:26:57,201 मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है। 342 00:26:58,368 --> 00:27:00,913 हम उस औरत की बात कर रहे हैं जो जन्मदिनों पर हमारे लिए केक बनाती है। 343 00:27:02,206 --> 00:27:03,956 जो तुम्हारे बेटे को अपने घर में रहने देती है। 344 00:27:03,957 --> 00:27:05,125 पैट्रिशा... 345 00:27:07,711 --> 00:27:09,254 कोई नहीं चाहता कि ऐसा हो। 346 00:27:10,339 --> 00:27:14,343 लेकिन सैकड़ों जानें दाँव पर लगी हैं, और उनमें से एक मेरा बेटा भी है। 347 00:27:15,427 --> 00:27:16,929 और इससे किसी की हत्या करना सही हो जाता है? 348 00:27:17,554 --> 00:27:19,472 तुम यहाँ बैठकर जो कहना चाहती हो, कह सकती हो, 349 00:27:19,473 --> 00:27:22,016 लेकिन तुम्हें नहीं पता कि बाहर मैंने कमबख़्त क्या देखा। 350 00:27:22,017 --> 00:27:23,101 हालात क... 351 00:27:25,687 --> 00:27:26,938 हालात कमबख़्त बहुत ख़राब हैं। 352 00:27:26,939 --> 00:27:28,773 अगर हमें यह करना है, तो जल्दी करना होगा। 353 00:27:28,774 --> 00:27:30,441 एक गोली, खोपड़ी के पीछे। 354 00:27:30,442 --> 00:27:31,692 हे भगवान। 355 00:27:31,693 --> 00:27:33,945 - ठीक है, विक, बस करो। - यह दरिंदगी है। 356 00:27:33,946 --> 00:27:36,490 इसमें उन्हीं की भलाई है। उन्हें पता भी नहीं चलेगा। 357 00:27:39,535 --> 00:27:40,911 तुम इनकी बात सुन रहे हो? 358 00:27:42,287 --> 00:27:43,997 तुम सच में ऐसा करने के बारे में सोच रहे हो? 359 00:27:45,624 --> 00:27:47,084 ऐसा करने पर तुम क्या कहलाओगे? 360 00:27:49,044 --> 00:27:50,295 इससे हमारे बारे में क्या पता चलता है? 361 00:27:51,421 --> 00:27:52,421 और इस जगह के बारे में? 362 00:27:52,422 --> 00:27:55,049 तुम चाहते हो कि ऐवन ऐसी जगह पर बड़ा हो जहाँ ऐसी चीज़ें होती हैं? 363 00:27:55,050 --> 00:27:57,134 उसे इस जगह पर बड़ा होना ही नहीं पड़ेगा। 364 00:27:57,135 --> 00:27:58,637 उसे यहाँ बड़ा होना ही नहीं चाहिए। 365 00:27:59,388 --> 00:28:00,973 जब वह मर जाएँगी, यह ख़त्म हो जाएगा। 366 00:28:02,099 --> 00:28:03,392 उन्होंने एक अच्छी ज़िंदगी जी है। 367 00:28:04,309 --> 00:28:06,436 तो क्या हुआ अगर वह बूढ़ी हैं? तुम भी तो बूढ़े हो। 368 00:28:07,020 --> 00:28:09,230 तुम होते तो चाहते कि तुम्हें मार दिया जाए, सिर्फ़ इसलिए कि तुम बूढ़े हो? 369 00:28:09,231 --> 00:28:11,525 मैं तो ख़ुद अपने मुँह में गोली मारने को तैयार था। 370 00:28:12,234 --> 00:28:14,069 - देखो, वह शादीशुदा नहीं हैं। - तो? 371 00:28:14,695 --> 00:28:17,363 - मेरी बात पूरी नहीं हुई थी। - बढ़िया। फिर बात पूरी कर लो। 372 00:28:17,364 --> 00:28:19,032 उनके कभी कोई बच्चे भी नहीं हुए। 373 00:28:20,826 --> 00:28:21,952 मतलब... 374 00:28:22,703 --> 00:28:26,122 भगवान का शुक्र है कि मैं वंशज नहीं हूँ, वरना शायद मेरा गला अब तक काटा जा चुका होता। 375 00:28:26,123 --> 00:28:28,083 इसे अपना मुद्दा मत बनाओ। 376 00:28:35,048 --> 00:28:36,175 मिच? 377 00:28:36,800 --> 00:28:38,634 हे भगवान। ख़त्म हो रहा है। 378 00:28:38,635 --> 00:28:41,095 - क्या ख़त्म हो रहा है? - सब ख़त्म हो रहा है! 379 00:28:41,096 --> 00:28:42,639 मिच, क्या ख़त्म हो रहा है? 380 00:28:43,557 --> 00:28:44,766 मिच? मिच? 381 00:28:46,768 --> 00:28:47,768 क्या हुआ? 382 00:28:47,769 --> 00:28:50,855 मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने पहले ही कहा था, पर तुम कितने सारे परिवारों को यहाँ ले आए हो। 383 00:28:50,856 --> 00:28:53,609 पिछले 300 सालों से यह जगह नर्क बनी हुई है! 384 00:28:54,318 --> 00:28:55,568 अब यह सब ख़त्म होना चाहिए। 385 00:28:55,569 --> 00:28:56,903 इस मामले को और लम्बा मत खींचो। 386 00:28:56,904 --> 00:28:59,698 मैं इसे जल्दी निपटा दूँगा। शांति से। 387 00:29:01,408 --> 00:29:03,035 तुम कुछ नहीं करोगे। 388 00:29:04,244 --> 00:29:05,495 इसका क्या मतलब है? 389 00:29:07,122 --> 00:29:08,373 तुम क्या करने वाले हो? 390 00:29:23,680 --> 00:29:25,682 निकास 391 00:31:14,541 --> 00:31:16,543 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम