1 00:01:05,774 --> 00:01:07,901 हे। मैं एक और लूँगा, जोड़ देना मेरे… 2 00:01:10,946 --> 00:01:11,947 शुक्रिया। 3 00:01:13,532 --> 00:01:15,576 आपके दोस्त पहले ही बिल भर चुके हैं। 4 00:01:17,870 --> 00:01:18,871 कौन? 5 00:01:19,955 --> 00:01:20,956 क्या? 6 00:01:21,039 --> 00:01:24,793 एक अभियुक्त और एक सरकारी वकील एक बार में जाते हैं। 7 00:01:26,879 --> 00:01:28,213 तुम यहाँ के सदस्य हो? 8 00:01:28,797 --> 00:01:32,509 इनकी मेहरबानी कि इन्होंने 17 साल बाद भी मेरी सदस्यता फिर से चालू कर दी। 9 00:01:33,010 --> 00:01:34,678 क्या मैं तुम्हारे साथ बैठ सकता हूँ, टॉम? 10 00:01:34,761 --> 00:01:35,888 टॉम, क्या मैं तुम्हें टॉम कह सकता हूँ? 11 00:01:38,724 --> 00:01:41,185 मैं… मैं बस निकल ही रहा था। 12 00:01:41,268 --> 00:01:42,269 ठीक है। 13 00:01:45,189 --> 00:01:46,190 हे। 14 00:01:47,691 --> 00:01:49,443 तुमने मेरे बेटे को क्या दिया था? 15 00:01:49,526 --> 00:01:51,320 - क्या? - उस दिन। 16 00:01:51,403 --> 00:01:52,738 मुझसे झूठ मत बोलना। 17 00:01:52,821 --> 00:01:55,490 मैंने अपने सुरक्षा कैमरे पर तुम्हें उसे कुछ देते हुए देखा था। वह क्या था? 18 00:01:56,783 --> 00:01:59,745 नहीं, नहीं… मैंने उसे कुछ नहीं दिया था। 19 00:01:59,828 --> 00:02:00,996 उसने मुझे यह दिया था। 20 00:02:01,705 --> 00:02:04,541 ज़ैक को मेरे बच्चे का सपना आया था, 21 00:02:04,625 --> 00:02:06,502 मेरे अजन्मे बच्चे, एडम का। 22 00:02:08,211 --> 00:02:10,005 और उसके सपने में, 23 00:02:10,506 --> 00:02:12,382 लगता है, वह ऐसा दिखता था। 24 00:02:13,133 --> 00:02:14,635 यह बहुत ख़ूबसूरत चित्र है। 25 00:02:15,594 --> 00:02:16,595 यह… 26 00:02:23,685 --> 00:02:25,187 वह तुम्हें यह क्यों बताएगा? 27 00:02:26,438 --> 00:02:28,398 - वह तुमसे क्यों बात करेगा? - पता नहीं। 28 00:02:28,482 --> 00:02:34,696 कभी-कभी, अजनबियों से बात करना… शायद अपने माँ-बाप से बात करने से ज़्यादा आसान होता है। 29 00:02:35,322 --> 00:02:38,617 इससे मुझे ऐसा महसूस हुआ कि ज़ैक… 30 00:02:40,536 --> 00:02:42,454 उसे पिता की बहुत ज़रूरत है, टॉम। 31 00:02:44,498 --> 00:02:45,832 तुम मेरे बेटे को नहीं जानते। 32 00:02:47,125 --> 00:02:50,212 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। हाँ। बिल्कुल नहीं, मेरा यह मतलब नहीं… 33 00:02:50,295 --> 00:02:51,547 तुम्हीं उसके पिता हो। 34 00:02:53,173 --> 00:02:54,174 ज़ाहिर है। 35 00:02:54,258 --> 00:02:59,471 बस यही सोचता हूँ कि काश मुझे भी पिता बनने का मौक़ा मिला होता। 36 00:03:01,974 --> 00:03:03,350 क्योंकि इसे देखकर… 37 00:03:06,395 --> 00:03:08,939 इसे देखकर मुझे मेरे बच्चे, मेरे एडम की याद आती है। 38 00:03:11,233 --> 00:03:12,693 और मैं कुछ भी करने को तैयार हूँ… 39 00:03:14,278 --> 00:03:20,075 अपने बेटे से एक छोटी सी मुलाक़ात भर के लिए। 40 00:03:20,909 --> 00:03:22,077 मैं… क्या… 41 00:03:22,160 --> 00:03:24,538 भले… भले ही कुछ भी करना पड़े, मैं आग में से गुज़र सकता हूँ, 42 00:03:24,621 --> 00:03:26,498 मैं काँच खा सकता हूँ, मैं कुछ भी कर सकता हूँ, 43 00:03:26,582 --> 00:03:29,501 उसे बस जानने के लिए। पल भर के लिए ही सही। 44 00:03:32,296 --> 00:03:33,797 और ताकि वह मुझे जान सके। 45 00:03:37,134 --> 00:03:38,719 लेकिन यह मेरे बस में कहाँ है? 46 00:03:39,678 --> 00:03:42,556 माफ़ करना। मैंने थोड़ी पी रखी है, माफ़ करना। 47 00:03:47,477 --> 00:03:48,478 मेरी ड्रिंक के लिए शुक्रिया। 48 00:03:50,355 --> 00:03:51,982 गुड नाइट, सरकारी वकील महोदय। 49 00:04:07,873 --> 00:04:08,874 नोआ धत् 50 00:04:08,957 --> 00:04:10,375 नोआ रूबेन रमीरेज़ की अपील नामंज़ूर हो गई 51 00:04:18,466 --> 00:04:19,843 क्या मज़ाक़ है। 52 00:04:31,146 --> 00:04:32,189 तुम्हें कोई मदद चाहिए? 53 00:04:37,236 --> 00:04:39,112 क्या तुम यहीं रहती हो? 54 00:04:42,491 --> 00:04:43,825 मैक्स केडी यहाँ नहीं है। 55 00:04:46,119 --> 00:04:48,288 मैक्स यहाँ नहीं आता। तुम्हें यहाँ से चले जाना चाहिए। 56 00:04:49,790 --> 00:04:51,083 जाओ। 57 00:04:51,166 --> 00:04:52,626 मुझे नहीं पता वह कहाँ है। 58 00:04:52,709 --> 00:04:53,710 यहाँ मत आया करो। 59 00:04:58,173 --> 00:05:03,136 उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान? 60 00:05:04,263 --> 00:05:07,015 उन्हें प्यार के बारे में क्या पता? 61 00:05:07,808 --> 00:05:14,314 कुत्ते के पट्टे की झंकार भी उनके लिए काफ़ी है 62 00:05:14,398 --> 00:05:18,318 कुत्ते के पट्टे की झंकार भी उनके लिए काफ़ी… 63 00:05:20,195 --> 00:05:25,033 केप फ़ियर 64 00:05:31,206 --> 00:05:32,624 जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास 65 00:05:32,708 --> 00:05:34,084 "दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित 66 00:05:34,168 --> 00:05:36,920 "केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब 67 00:05:53,896 --> 00:05:55,230 आप कॉफ़ी क्यों बना रहे हैं? 68 00:05:56,064 --> 00:05:57,774 क्योंकि इनकी कॉफ़ी का स्वाद पसीने से भीगे गद्दे जैसा है। 69 00:05:57,858 --> 00:05:59,693 क्योंकि मुझे देर हो रही है। 70 00:06:02,446 --> 00:06:03,447 आप जा रही हैं? 71 00:06:04,031 --> 00:06:06,491 आपने कहा था कि आप मुझे फ़ुटबॉल मैच के लिए ले जाएँगी और मुझे गाड़ी चलाने देंगी। 72 00:06:07,659 --> 00:06:10,746 मुझे किसी की निगरानी में अपने ड्राइविंग के घंटे पूरे करने हैं ताकि मुझे मेरा लाइसेंस मिल सके। 73 00:06:10,829 --> 00:06:12,372 बच्चे, मुझे माफ़ कर दो, मैं नहीं आ सकती। 74 00:06:12,456 --> 00:06:14,249 हमें बाहर जाकर रूबेन से मिलना है। 75 00:06:14,833 --> 00:06:16,502 हमेशा कुछ ना कुछ होता है, है ना? 76 00:06:17,002 --> 00:06:18,295 मॉर्निंग, रे। 77 00:06:20,130 --> 00:06:21,131 यह तुमने बनाई है? 78 00:06:21,215 --> 00:06:22,216 हाँ। 79 00:06:22,299 --> 00:06:24,760 ऐसा नहीं है कि मुझे अपनी पत्नी की बनाई कॉफ़ी पसंद नहीं है, पर… 80 00:06:25,260 --> 00:06:29,014 ज़ैक! डॉ. कार्लायल यहाँ पहुँचती ही होंगी! उम्मीद है तुम तैयार हो रहे होंगे! 81 00:06:29,097 --> 00:06:32,434 मैं आज ज़ैक के सेशन में नहीं आ पाऊँगी। माफ़ करना। 82 00:06:32,518 --> 00:06:34,228 कोई बात नहीं। मैं सम्भाल लूँगा। 83 00:06:34,311 --> 00:06:37,231 एक और चीज़ जो मॉम ने कहा था कि वह करेंगी और नहीं कर रही हैं। 84 00:06:38,232 --> 00:06:39,233 लाइसेंस। 85 00:06:42,152 --> 00:06:43,445 मैं तुम्हें बाद में ड्राइविंग करवाने ले चलूँ? 86 00:06:43,529 --> 00:06:45,405 नहीं, आपने मुझसे वादा नहीं किया था। 87 00:06:45,906 --> 00:06:46,990 जोरू के ग़ुलाम मत बनिए। 88 00:06:47,574 --> 00:06:48,617 माफ़ करना? 89 00:06:49,368 --> 00:06:50,702 नैट। 90 00:06:50,786 --> 00:06:52,079 अपने डैड से इस तरह बात मत करो। 91 00:06:53,413 --> 00:06:54,581 कौन से डैड से? टॉम से या पॉल से? 92 00:06:55,541 --> 00:06:57,376 हे। अपनी ज़ुबान सम्भालो। 93 00:06:57,459 --> 00:07:00,212 आप चाहती हैं कि मैं सब कुछ सही करूँ, ताकि आपको मुझ पर ध्यान ना देना पड़े। 94 00:07:00,754 --> 00:07:02,005 मैं इससे कमबख़्त तंग आ गई हूँ। 95 00:07:05,342 --> 00:07:06,426 पता है लोग क्या कहते हैं, 96 00:07:06,510 --> 00:07:08,762 "बिना लाइसेंस वाले 17 साल के बच्चे का ग़ुस्सा बहुत ख़तरनाक होता है।" 97 00:07:10,097 --> 00:07:11,932 चलो, किसी शांत जगह चलते हैं, 98 00:07:12,558 --> 00:07:13,559 जैसे जेल। 99 00:07:15,644 --> 00:07:16,645 अब मुझसे नहीं होगा। 100 00:07:18,146 --> 00:07:19,147 मैं हार मानता हूँ। 101 00:07:19,231 --> 00:07:21,650 अभी हार मत मानो, रूबेन। हमारे पास अभी भी कुछ दाँव बाक़ी हैं। 102 00:07:21,733 --> 00:07:24,611 हम गवर्नर पर दबाव डाल सकते हैं, ताकि आख़िरी समय पर फाँसी रुकवा सकें। 103 00:07:25,320 --> 00:07:26,947 एक और प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे? 104 00:07:28,407 --> 00:07:30,033 उससे किसी को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। 105 00:07:30,868 --> 00:07:32,202 बस रहने दीजिए। 106 00:07:32,286 --> 00:07:33,829 जज तुमसे सहानुभूति रखते हैं। 107 00:07:35,080 --> 00:07:38,584 अगर हम ऐसा कोई नया सबूत ढूँढ पाएँ जो फ़ैसले को प्रभावित कर सकता हो… 108 00:07:38,667 --> 00:07:41,670 और अगले दो हफ़्तों में हमें नया सबूत कहाँ से मिलेगा? 109 00:07:43,088 --> 00:07:44,673 हम फिर से वॉरेन पिट के पीछे जाएँगे। 110 00:07:46,967 --> 00:07:48,802 क्या मैं आपको याद दिलाऊँ कि हम उसे स्माइली क्यों कहते हैं? 111 00:07:49,386 --> 00:07:51,138 वह आदमी लोगों की गर्दन काटते हुए मुस्कुराता है। 112 00:07:52,472 --> 00:07:55,684 जब माया कुक को गोली मारी गई थी, वह वहाँ मौजूद था। 113 00:07:55,767 --> 00:07:57,060 वह जानता है कि तुम वहाँ नहीं थे। 114 00:07:57,144 --> 00:07:58,604 उसने आंड्रे किंग को गोली चलाते हुए देखा था। 115 00:07:58,687 --> 00:08:00,689 स्माइली पर अभी भी हत्या में शामिल होने का आरोप लग सकता है। 116 00:08:00,772 --> 00:08:01,815 रूबेन। 117 00:08:02,524 --> 00:08:04,860 मैं तुम्हारी जान बचाने के लिए अपनी हर मुमकिन कोशिश करूँगी, 118 00:08:04,943 --> 00:08:06,653 भले ही तुम्हें यह पसंद हो या ना हो। 119 00:08:07,196 --> 00:08:08,947 मैं ख़ुद जाकर उसे सच बोलने के लिए राज़ी करूँगी। 120 00:08:09,031 --> 00:08:10,032 ठीक है। 121 00:08:14,036 --> 00:08:18,999 तो पिछले हफ़्ते, मैंने ज़ैक को कुछ तरीक़े सिखाए थे, ताकि यह अपने जज़्बात पर क़ाबू करना सीख जाए। 122 00:08:19,791 --> 00:08:24,379 लेकिन कभी-कभी, अपनी भावनाओं को बिना बोले व्यक्त करना ज़्यादा आसान होता है। 123 00:08:25,714 --> 00:08:29,927 यह फिर से सोफ़िया से सम्पर्क करने की अपनी इच्छा भी ज़ाहिर करता रहा है, 124 00:08:30,010 --> 00:08:32,221 लेकिन हमने इस बारे में बात की है कि यह ऐसा क्यों नहीं कर सकता। 125 00:08:32,846 --> 00:08:34,722 डॉ. कार्लायल, बुरा मत मानिएगा, 126 00:08:35,307 --> 00:08:38,227 ज़ैक ने पिछले साल एक ग़लती की और इसे इस बात का एहसास है। 127 00:08:38,309 --> 00:08:40,520 इसीलिए हम महीनों से लगातार ये सेशन कर रहे हैं, 128 00:08:40,604 --> 00:08:41,897 ताकि यह फिर से सामान्य अवस्था में लौट सके। 129 00:08:41,980 --> 00:08:42,981 लेकिन मुझे… मुझे… 130 00:08:43,524 --> 00:08:46,527 मुझे यहाँ कोई समाधान निकलता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। 131 00:08:46,610 --> 00:08:50,072 अगर हम लोगों को एक समस्या के रूप में ना देखें तो कैसा रहे? 132 00:08:50,155 --> 00:08:52,574 इंसान थेरेपी लेता ही इसलिए है ताकि वह बेहतर हो सके। 133 00:08:54,368 --> 00:08:55,369 टॉम… 134 00:08:58,163 --> 00:08:59,164 हाँ। 135 00:09:00,290 --> 00:09:02,084 ज़ैक ने मुझे बताया, 136 00:09:02,584 --> 00:09:06,463 जब आप इसकी उम्र के थे, आपका एक बड़ा भाई था जिसकी मौत हो गई थी… 137 00:09:08,340 --> 00:09:09,424 एक कार दुर्घटना में। 138 00:09:20,727 --> 00:09:22,604 उसका इससे क्या लेना-देना है? 139 00:09:23,105 --> 00:09:27,025 शायद हम साथ मिलकर उस बारे में बात कर सकते हैं। 140 00:09:28,360 --> 00:09:29,528 ज़ैक के साथ। 141 00:09:37,160 --> 00:09:38,537 आपने हमारी बहुत मदद की है। 142 00:09:40,831 --> 00:09:42,165 लेकिन मैं अपने बेटे को जानता हूँ, 143 00:09:42,916 --> 00:09:46,837 और यह इसे गम्भीरता से नहीं ले रहा है, क्योंकि यह आपको गम्भीरता से नहीं लेता है। 144 00:09:47,713 --> 00:09:51,300 इसलिए, मुझे लगता है कि हमें एक नया थेरेपिस्ट ढूँढना होगा। 145 00:09:55,012 --> 00:09:56,096 लेकिन आपका शुक्रिया। 146 00:10:08,859 --> 00:10:09,860 तुम अच्छी गोलकीपर हो। 147 00:10:13,322 --> 00:10:14,865 मैंने नहीं सोचा था कि मैं तुमसे दोबारा मिलूँगी। 148 00:10:16,742 --> 00:10:17,743 क्या चल रहा है? 149 00:10:18,660 --> 00:10:20,078 मैं नया टैटू बनवाने जा रही हूँ। 150 00:10:21,038 --> 00:10:22,748 साथ चलकर मेरा हाथ पकड़ना चाहोगी? 151 00:10:23,582 --> 00:10:24,708 उसे ठीक करने के लिए चूमना चाहोगी? 152 00:10:28,462 --> 00:10:30,380 तुमसे यह छूट कैसे गई? कैसे? 153 00:10:30,464 --> 00:10:32,049 कैली, यह अभ्यास चल रहा है। 154 00:10:33,217 --> 00:10:36,011 वाह, तुम्हारी दोस्त तो सच में नशे में है। 155 00:10:36,887 --> 00:10:37,930 फिर मिलते हैं। 156 00:11:04,206 --> 00:11:06,124 शायद हमें एक असली टैटू पार्लर में जाना चाहिए। 157 00:11:06,208 --> 00:11:07,292 ज़्यादा नखरे मत करो। 158 00:11:08,794 --> 00:11:10,254 यह बस थोड़े समय के लिए यहाँ है। 159 00:11:27,855 --> 00:11:28,856 हे! 160 00:11:33,026 --> 00:11:34,152 देखो मैं क्या लाई हूँ। 161 00:11:35,946 --> 00:11:37,322 मुझे पता था तुम वापस आओगी, जान। 162 00:11:38,156 --> 00:11:39,616 तो, तुम्हारी दोस्त को क्या बनवाना है? 163 00:11:40,576 --> 00:11:42,536 नैट अपने निपल्स पियर्स करवाना चाहती है। 164 00:11:45,873 --> 00:11:46,874 यह मज़ाक़ कर रही है। 165 00:11:46,957 --> 00:11:48,792 मैं… मैं बस यहाँ इसकी हिम्मत बढ़ाने आई हूँ। 166 00:11:48,876 --> 00:11:49,960 कौन मज़ाक़ कर रहा है? 167 00:11:58,969 --> 00:12:00,387 क्या तुम नहीं चाहतीं कि वह पियर्स करे? 168 00:12:01,221 --> 00:12:02,347 क्या यही बात है? 169 00:12:04,766 --> 00:12:06,852 मुझे हँसी नहीं आ रही है। मैं बाहर इंतज़ार करती हूँ। 170 00:12:07,769 --> 00:12:08,770 मैंने अपनी पियर्सिंग ख़ुद की थी। 171 00:12:11,356 --> 00:12:12,649 पहले एक तेज़ चुभन होती है, 172 00:12:12,733 --> 00:12:15,152 और फिर आपका शरीर एंडॉर्फ़िन से भर जाता है, 173 00:12:15,235 --> 00:12:16,320 और फिर आप पर अचानक… 174 00:12:17,821 --> 00:12:18,947 जोश सा छा जाता है। 175 00:12:19,573 --> 00:12:21,116 आपको लगता है कि आप वाक़ई ज़िंदा हैं। 176 00:12:26,371 --> 00:12:27,873 मेरी मॉम मुझे मार डालेंगी। 177 00:12:28,957 --> 00:12:30,542 तुम्हें मुझ पर भरोसा है ना? 178 00:12:37,674 --> 00:12:39,343 तुम्हें पक्का यह करना आता है ना? 179 00:12:39,426 --> 00:12:40,761 मुझ पर भरोसा करो। 180 00:12:41,512 --> 00:12:42,596 मैं बहुत नरमी से करूँगी। 181 00:12:43,847 --> 00:12:45,307 बशर्ते तुम ख़ुद मना ना कर दो। 182 00:12:50,896 --> 00:12:51,939 सिर्फ़ मेरा बायाँ वाला। 183 00:12:53,774 --> 00:12:56,026 पियर्स्ड निपल के साथ तुम बहुत आकर्षक लगोगी। 184 00:12:58,695 --> 00:13:01,365 इसे पकड़कर रखो, बिल्कुल यहीं। बस यहीं। 185 00:13:04,660 --> 00:13:05,661 ठीक है। 186 00:13:07,704 --> 00:13:08,705 उलटी गिनती गिनो। 187 00:13:10,999 --> 00:13:12,167 तीन। 188 00:13:15,921 --> 00:13:16,922 दो। 189 00:13:20,092 --> 00:13:21,134 धत्। 190 00:13:24,221 --> 00:13:25,222 हे भगवान। 191 00:13:26,723 --> 00:13:27,724 शाबाश, मेरी जान। 192 00:13:41,446 --> 00:13:42,489 ज़रा रुको! 193 00:13:47,911 --> 00:13:50,539 मिस्टर पिट। स्माइली, है ना? 194 00:13:50,622 --> 00:13:52,708 मेरा नाम ऐना बॉडन है, मैं एक वकील हूँ। 195 00:13:52,791 --> 00:13:54,293 माफ़ करना, 196 00:13:54,376 --> 00:13:57,129 - अभी मेरे पास समय नहीं है। - इसमें ज़्यादा देर नहीं लगेगी। 197 00:13:58,172 --> 00:14:01,925 देखिए, सवाना पुलिस विभाग के ख़िलाफ़ ग़लत आचरण वाले मामले में, 198 00:14:02,009 --> 00:14:05,679 आपको मुआवज़े के तौर पर पैसे मिल सकते हैं। 199 00:14:05,762 --> 00:14:07,472 - सच में? - हाँ। 200 00:14:09,600 --> 00:14:10,726 फिर तो अंदर आ जाइए। 201 00:14:15,480 --> 00:14:16,648 शुक्रिया। 202 00:14:26,950 --> 00:14:31,455 मेरी बच्ची, रोज़ में विटामिन बी की कमी है। 203 00:14:33,081 --> 00:14:35,834 यह कम हड्डियाँ खाती है, 204 00:14:35,918 --> 00:14:38,504 लेकिन अब पापा इसका ख़याल रखेंगे। 205 00:14:39,171 --> 00:14:40,172 यह लो, बच्चे। 206 00:14:49,264 --> 00:14:51,475 तो, आप मुझसे क्या पूछना चाहती हैं? 207 00:14:54,895 --> 00:14:57,689 मैं कुछ रीसर्च कर रही थी, उसमें आपका नाम सामने आया। 208 00:14:59,858 --> 00:15:02,986 सवाना पुलिस विभाग, उन्होंने आपकी और आपके दोस्तों की पार्टियों को निशाना बनाया था, है ना? 209 00:15:04,112 --> 00:15:05,113 पुलिस… 210 00:15:05,781 --> 00:15:08,784 - वे हमेशा हम पर नज़र रखते हैं। - हाँ। 211 00:15:08,867 --> 00:15:11,453 क्या आपको अगस्त 2003 में, बार्टन काउंटी में 212 00:15:11,537 --> 00:15:13,997 डेरियस बैनेट के घर पर हुई पार्टी याद है? 213 00:15:16,708 --> 00:15:19,086 क्या यह वही पार्टी है जहाँ… जहाँ उस लड़की को… 214 00:15:22,589 --> 00:15:24,591 जहाँ उस लड़की को गोली मार दी गई थी? 215 00:15:27,886 --> 00:15:29,596 हाँ, मैं उस पार्टी में था। 216 00:15:29,680 --> 00:15:32,099 पुलिस ने मेरी कोहनी तोड़ दी थी। 217 00:15:33,433 --> 00:15:36,812 तो, क्या आप मुझे एक चेक बनाकर देने वाली हैं? 218 00:15:36,895 --> 00:15:39,898 आप पार्टी में थे। क्या आपको ऐसा और कोई व्यक्ति याद है जो वहाँ मौजूद था? 219 00:15:39,982 --> 00:15:42,609 इससे मुझे बस जज के सामने आपके बयान की पुष्टि करने में मदद मिलेगी। 220 00:15:53,495 --> 00:15:54,788 अपना फ़ोन निकालो। 221 00:15:55,372 --> 00:15:56,623 माफ़ करना? 222 00:15:56,707 --> 00:15:58,458 तुम यह साबित करना चाहती हो कि मैं उस कमरे में मौजूद था, 223 00:15:59,835 --> 00:16:01,253 जहाँ उस लड़की को गोली मारी गई थी। 224 00:16:01,837 --> 00:16:04,548 ताकि मैं अपराध में शामिल नज़र आऊँ। 225 00:16:04,631 --> 00:16:07,092 नहीं। नहीं। कौन से अपराध में शामिल? 226 00:16:07,759 --> 00:16:08,760 अपना फ़ोन निकालो। 227 00:16:08,844 --> 00:16:10,387 मुझे लगता है मुझे चलना चाहिए और फिर… 228 00:16:10,470 --> 00:16:16,351 तुम्हें लगता है मुझे नहीं पता कि यहाँ रिकॉर्डिंग करने के लिए सिर्फ़ एक पक्ष की सहमति काफ़ी है? 229 00:16:20,647 --> 00:16:25,360 मैं तुम्हें अपराध में शामिल दिखाने की कोशिश नहीं कर रही थी, 230 00:16:25,444 --> 00:16:26,820 - मैं बस… - नहीं, नहीं। 231 00:16:26,904 --> 00:16:28,405 एक आदमी की जान बचाने की कोशिश कर रही थी। 232 00:16:31,033 --> 00:16:33,035 एक आदमी की जान बचाने की कोशिश कर रही थी, ठीक है। 233 00:16:33,118 --> 00:16:35,495 - हाँ। - तो तुम यह कर रही हो। 234 00:16:37,247 --> 00:16:40,209 तुम जानते हो कि रूबेन रमीरेज़ निर्दोष है। 235 00:16:40,292 --> 00:16:41,460 तुम उस पार्टी में मौजूद थे। 236 00:16:41,543 --> 00:16:42,920 तुम जानते हो कि वह वहाँ नहीं था। 237 00:16:53,472 --> 00:16:54,473 जाओ। 238 00:16:57,601 --> 00:16:59,061 कमबख़्त दफ़ा हो जाओ! 239 00:17:15,911 --> 00:17:17,119 ज़ैक! 240 00:17:17,829 --> 00:17:20,040 - हे। हाय। - हे। हे। 241 00:17:20,123 --> 00:17:21,458 तुम वहाँ अंदर क्या कर रहे थे? 242 00:17:21,541 --> 00:17:24,336 मैं बस… मैं… मैं अपने एसिक्स जूते ढूँढ रहा था। 243 00:17:26,296 --> 00:17:27,923 क्या… आपके हाथ में यह क्यों है? 244 00:17:28,632 --> 00:17:31,593 मैंने सोचा कि हम थोड़ा समय का फ़ायदा उठा सकते हैं। 245 00:17:31,677 --> 00:17:32,803 हे, तुम्हारे पैर की उँगली कहाँ है? 246 00:17:34,888 --> 00:17:35,889 मैं उसे फिर से खा गया। 247 00:17:38,392 --> 00:17:39,643 सच बताओ। 248 00:17:41,854 --> 00:17:43,397 मैंने… मैंने… मैंने वह फेंक दी। 249 00:17:45,649 --> 00:17:46,984 ठीक है। 250 00:17:47,067 --> 00:17:49,027 ठीक है, वैसे, यह… यह… 251 00:17:49,111 --> 00:17:51,196 यह शायद फ़ायदा ही करेगा। 252 00:17:55,242 --> 00:17:57,744 तो मुझे गराज में हमारा सारा पुराना सामान मिल गया। 253 00:17:57,828 --> 00:17:58,829 चला जाए? 254 00:18:01,081 --> 00:18:03,208 - मुझे… मुझे… मुझे सच में नहीं… - क्या? चलो भी। 255 00:18:03,292 --> 00:18:04,585 तुम्हें मछलियाँ पकड़ना बहुत पसंद है। 256 00:18:04,668 --> 00:18:06,003 बचपन से ही। 257 00:18:06,086 --> 00:18:08,338 तुम्हें याद है जब तुम्हारी लाइन पर एक भारी-भरकम ट्राउट मछली फँसी थी, 258 00:18:08,422 --> 00:18:12,134 वह तुम्हें पानी में खींचने वाली थी, पर मैंने तुम्हारी कमीज़ पकड़ ली, और तुमने फिर भी उसे बाहर निकाल ही लिया? 259 00:18:12,217 --> 00:18:13,927 - हाँ। - चलो, आज यही करते हैं, चलो। 260 00:18:14,011 --> 00:18:16,096 हम इसी समय टायबी जा सकते हैं। 261 00:18:16,180 --> 00:18:17,431 - एक नाव किराए पर ले लेंगे। - दरअसल… 262 00:18:17,514 --> 00:18:22,686 दरअसल स्कैड में एक स्टूडेंट आर्ट शो हो रहा है जो मैं जाकर देखना चाहता था। 263 00:18:23,687 --> 00:18:25,063 बढ़िया। फिर आर्ट शो ही चलते हैं। 264 00:18:25,147 --> 00:18:26,315 स्कैड, चलो, वहीं चलते हैं। 265 00:18:27,733 --> 00:18:29,443 - ठीक है। - नीचे आ जाओ। 266 00:18:35,282 --> 00:18:39,786 रूबेन रमीरेज़ जैसे निर्दोष लोग जेल कैसे पहुँच जाते हैं? 267 00:18:39,870 --> 00:18:42,247 क्योंकि पुलिस और सरकारी वकील अपनी आँखें बंद कर लेते हैं। 268 00:18:42,331 --> 00:18:43,332 रमीरेज़ को आज़ाद करो 269 00:18:43,415 --> 00:18:44,708 रूबेन रमीरेज़ को आज़ाद करो 270 00:18:44,791 --> 00:18:46,043 वे जानबूझकर कुछ नहीं देखते। 271 00:18:46,126 --> 00:18:47,127 सीएनएन - समाचार 272 00:18:47,211 --> 00:18:49,922 वे शुरुआत से जानते थे कि रूबेन रमीरेज़ निर्दोष है, 273 00:18:50,005 --> 00:18:51,715 लेकिन उन्होंने उस पर दबाव डाला। 274 00:18:51,798 --> 00:18:53,884 उन्होंने उस पर अपराध स्वीकार करने के लिए दबाव डाला। 275 00:18:57,888 --> 00:19:00,724 हाँ। और मैं आपको बता दूँ कि मैं इस बारे में बहुत कुछ जानता हूँ। 276 00:19:01,683 --> 00:19:04,186 क्योंकि वे पहले ही तय कर चुके थे कि मैं ही दोषी था। 277 00:19:08,106 --> 00:19:10,567 और मैंने 17 साल खो दिए। 278 00:19:14,238 --> 00:19:16,073 कमबख़्त पूरे 17 साल। 279 00:19:18,659 --> 00:19:20,619 तो, मैं गवर्नर से आग्रह करता हूँ। 280 00:19:21,411 --> 00:19:24,164 प्लीज़, अपनी आँखें खोलिए। 281 00:19:24,248 --> 00:19:27,501 इस परिवार और रूबेन रमीरेज़ को थोड़ा और समय दीजिए, प्लीज़। 282 00:19:28,502 --> 00:19:31,213 तुम्हारे कहीं और होने की गवाह एमी ब्रैनकाटो थी। क्या तुम्हें पता था वह झूठ बोल रही है? 283 00:19:31,296 --> 00:19:34,216 मैक्स, आप केडीहॉक्स को कोई मैसेज देना चाहेंगे? हम आपसे बहुत प्यार करते हैं! 284 00:19:39,513 --> 00:19:43,600 बुरा मत मानिएगा, लेकिन हम सिर्फ़ रूबेन रमीरेज़ से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। 285 00:19:43,684 --> 00:19:45,686 लेकिन आप परिवारों से क्या कहना चाहेंगी? 286 00:19:45,769 --> 00:19:48,647 मेरा मानना है कि हमारे पास नए केस के लिए पर्याप्त सबूत हैं। 287 00:19:48,730 --> 00:19:49,857 मेरी बेटी मर गई। 288 00:19:49,940 --> 00:19:51,191 माया के लिए न्याय 289 00:19:51,275 --> 00:19:52,317 दान से जुड़े सवालों के लिए 290 00:19:52,401 --> 00:19:54,194 यहाँ मौजूद मेरे सहकर्मियों से सम्पर्क कीजिए। शुक्रिया। 291 00:19:54,278 --> 00:19:56,697 आपकी पत्नी की मौत से पहले आप उनसे सम्पर्क में नहीं थे? 292 00:19:58,448 --> 00:20:00,492 ए. रसल केडी ने पुलिस को आड़े हाथों लिया 293 00:20:00,576 --> 00:20:02,119 डेली टॉप स्टोरी - केडी पूर्व वकील के साथ मिलकर काम कर रहे हैं 294 00:20:02,202 --> 00:20:04,872 रूबेन का ज़िक्र तक नहीं है। सब कुछ बस क्लिक पाने के लिए सनसनीख़ेज़ बना दिया जाता है। 295 00:20:04,955 --> 00:20:07,875 मुझे शक है कि गवर्नर का ध्यान इस पर जाएगा। 296 00:20:07,958 --> 00:20:10,711 शायद रूबेन सही कह रहा था। शायद यह बस समय की बर्बादी है। 297 00:20:14,965 --> 00:20:16,800 तो हम स्माइली से फिर से बात करेंगे। 298 00:20:18,468 --> 00:20:19,469 उससे कोई फ़ायदा नहीं होगा। 299 00:20:19,553 --> 00:20:22,598 नहीं, हमें बस उससे इस बात की पुष्टि करवानी है कि आंड्रे पार्टी में था। 300 00:20:22,681 --> 00:20:24,099 इसे एक नया सबूत माना जाएगा। 301 00:20:24,183 --> 00:20:25,976 देखो, उस आदमी ने तुम पर बंदूक तान दी थी। 302 00:20:26,059 --> 00:20:27,060 मैं बस कह रहा हूँ। 303 00:20:27,144 --> 00:20:31,273 हर केस नामुमकिन लगता है जब तक हल नहीं मिल जाता। तुम्हें तो यह बात अच्छी तरह पता होनी चाहिए। 304 00:20:32,816 --> 00:20:35,319 ठीक है। ठीक है। मैं… मैं जाकर उससे दोबारा मिल लूँगा। 305 00:20:35,402 --> 00:20:37,696 पता है वह बंदा, स्माइली? 306 00:20:38,363 --> 00:20:41,200 उसने टारवॉटर जेल में कुछ साल बिताए थे जब मैं वहाँ था। 307 00:20:42,743 --> 00:20:44,036 कमबख़्त बिल्कुल उसी जगह। 308 00:20:46,955 --> 00:20:48,332 मुझे यक़ीन नहीं होता। 309 00:20:49,041 --> 00:20:50,125 मैं उसे नहीं जानता था, 310 00:20:50,209 --> 00:20:54,254 लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह तुम्हारी बात बस यूँ ही मान लेगा। 311 00:20:54,338 --> 00:20:56,757 और क्या? क्या तुम कोई मदद कर सकते हो? 312 00:21:01,595 --> 00:21:03,305 तुम लोगों को मनाने में माहिर हो, ऐना। 313 00:21:03,388 --> 00:21:04,389 हाँ। 314 00:21:06,642 --> 00:21:08,936 लेकिन कुछ लोगों के लिए, मनाना काफ़ी नहीं होता। 315 00:21:09,019 --> 00:21:10,020 उन्हें मजबूर करना पड़ता है। 316 00:21:10,979 --> 00:21:12,814 और उसमें मैं मदद कर सकता हूँ, हाँ। 317 00:21:12,898 --> 00:21:14,566 मुझे लगता है हम ख़ुद सम्भाल लेंगे, मैक्स। 318 00:21:17,444 --> 00:21:19,446 ठीक है। उम्मीद करता हूँ कि तुम्हें जो चाहिए, वह तुम्हें मिल जाए। 319 00:21:23,700 --> 00:21:26,203 उसकी जो भी पेशकश थी, वह फ़ायदा का सौदा नहीं है। 320 00:21:35,838 --> 00:21:38,465 हे। बढ़िया कार है, बढ़िया सवारी। 321 00:21:38,549 --> 00:21:39,550 मुझे जलन हो रही है। 322 00:21:40,133 --> 00:21:41,218 मेरी टूटी-फूटी हंडे कार से? 323 00:21:41,301 --> 00:21:44,137 हाँ, मैं… मैं अपने लिए एक कार लेने की कोशिश कर रहा हूँ। 324 00:21:44,221 --> 00:21:47,349 अभी मैं, उसे क्या कहते हैं, राइडशेयर इस्तेमाल कर रहा हूँ। 325 00:21:48,684 --> 00:21:50,102 वह भी कमाल है। 326 00:21:50,686 --> 00:21:53,355 आपको एक अजबनी की कार में बैठना पड़ता है। 327 00:21:53,438 --> 00:21:54,815 यह ख़तरनाक है। 328 00:21:54,898 --> 00:21:58,193 और साथ ही, आपके पिछवाड़े पर उनके बच्चों की चिप्स चिपक जाती हैं। 329 00:21:58,277 --> 00:22:00,195 जब आप बाहर निकलते हैं तो दुनिया बिल्कुल नई लगती है। 330 00:22:00,279 --> 00:22:04,324 हाँ। देखो, मैं देख पा रहा हूँ कि तुम्हें मेरी किसी बात का बुरा लगा है। 331 00:22:04,408 --> 00:22:06,493 और तुम्हें ऐसा क्यों लग रहा है? 332 00:22:07,202 --> 00:22:08,495 एसजेएलपी, 333 00:22:08,579 --> 00:22:11,290 वहाँ तुम काम करते हो, है ना? 334 00:22:11,373 --> 00:22:12,499 तो मैं… 335 00:22:12,583 --> 00:22:15,919 अगर मैं तुम्हारे मामले में टाँग अड़ा रहा हूँ या तुम्हारे रास्ते में आ रहा हूँ, 336 00:22:16,003 --> 00:22:18,672 तुम इसे जो भी कहना चाहो, मैं माफ़ी चाहता हूँ। 337 00:22:18,755 --> 00:22:22,259 क्योंकि जेल में मैंने सीखा था कि किसी और के रास्ते में कभी नहीं आना चाहिए। 338 00:22:22,342 --> 00:22:25,512 क्योंकि जब आप ऐसा करते हैं, तो उसका नतीजा अच्छा नहीं होता। 339 00:22:26,096 --> 00:22:27,639 आप यह भी सीखते हैं कि लोग आपकी मदद 340 00:22:27,723 --> 00:22:29,349 तभी करते हैं जब उन्हें बदले में कुछ चाहिए होता है। 341 00:22:32,394 --> 00:22:34,271 सही कहा। ठीक है। पता है क्या? 342 00:22:34,354 --> 00:22:38,317 मैं बस रूबेन रमीरेज़ में ख़ुद को देखता हूँ, इसलिए मैं मदद करना चाहता हूँ। 343 00:22:39,067 --> 00:22:40,068 बस इतना ही। 344 00:22:42,571 --> 00:22:44,740 मुझे यह जानकर ख़ुशी हुई कि तुम्हारी मंशा नेक है। 345 00:22:45,365 --> 00:22:48,410 और मुझे ख़ुशी हुई कि हमें अपने बीच की ग़लतफ़हमी को दूर करने का मौक़ा मिला। 346 00:22:52,414 --> 00:22:53,540 "तू माद्रे।" 347 00:22:58,754 --> 00:23:01,215 अरे, यार, अगर तुम्हें ऐसे और भी आर्ट शो में जाना हो, तो बस कह दिया करो। 348 00:23:01,298 --> 00:23:02,299 यह शानदार है। 349 00:23:02,382 --> 00:23:03,425 हाँ, हाँ। 350 00:23:05,093 --> 00:23:06,929 मैं… मैं जल्दी से बाथरूम जाकर आता हूँ। 351 00:23:07,012 --> 00:23:08,388 - ठीक है। - हाँ। 352 00:23:11,058 --> 00:23:12,392 जब तुम हर सुबह नींद से जागती हो, 353 00:23:12,476 --> 00:23:15,562 तो तुम्हें अच्छी तरह पता होता है कि दुनिया की कोई भी चीज़ तुम्हें परेशान नहीं कर सकती। 354 00:23:15,646 --> 00:23:18,315 तुम अपना साधारण-सा दिन बिताती हो, 355 00:23:18,398 --> 00:23:21,068 और रात में अपनी बेफ़िक्र साधारण-सी नींद सो जाती हो, 356 00:23:21,151 --> 00:23:23,529 और उसमें शांत बचकाने सपने देखती हो। 357 00:23:25,822 --> 00:23:27,658 और मैंने तुम्हें दुःस्वप्न थमा दिए। 358 00:23:29,910 --> 00:23:32,996 मैं ज़ैक को लेकर स्कैड में एक आर्ट शो में आया हूँ। विराम। 359 00:23:34,039 --> 00:23:35,040 अच्छा लग रहा है। 360 00:23:45,592 --> 00:23:46,593 ओह, धत्। 361 00:23:47,511 --> 00:23:49,805 - तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए। - जानता हूँ। मैं… मैं ब… 362 00:23:49,888 --> 00:23:51,974 मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मुझे माफ़ कर दो… 363 00:23:52,057 --> 00:23:54,059 - हे, मैं… - घर जाओ, कमबख़्त ठरकी कहीं के। 364 00:23:54,142 --> 00:23:55,978 - हे! बस, आगे मत बोलो। - यार, मैं… मैं… 365 00:23:56,061 --> 00:23:58,063 ज़ैक, हम यहाँ से जा रहे हैं। अभी। चलो। 366 00:23:58,146 --> 00:23:59,648 - नहीं, नहीं… मैं… - हे, हे! 367 00:23:59,731 --> 00:24:01,567 - यहाँ क्या हो रहा है? - बेथ, हम जा रहे हैं। 368 00:24:01,650 --> 00:24:03,235 - हैलो, बेथ। - क्या तुम यहाँ जानबूझकर आए हो 369 00:24:03,318 --> 00:24:04,736 - क्योंकि इसे पता था यह यहाँ होगी? - मॉम, रहने दो। 370 00:24:04,820 --> 00:24:06,530 बेशक नहीं। यह बस एक इत्तेफ़ाक़ है। 371 00:24:06,613 --> 00:24:08,574 नहीं। मैं… मैं बस आकर तुमसे मिलना चाहता था… 372 00:24:08,657 --> 00:24:10,534 - यहाँ से निकल जाओ! - …ताकि मैं… 373 00:24:10,617 --> 00:24:12,661 तुम्हारे बेटे ने मेरी बेटी को बेइज़्ज़त किया। 374 00:24:12,744 --> 00:24:14,997 - ठीक है, मॉम… मॉम, चलिए। - यह ख़ुशक़िस्मत है कि गिरफ़्तार नहीं हुआ! 375 00:24:15,080 --> 00:24:17,666 मैं जानता हूँ, और यह भी जानता है। और अपने किए का बोझ इसे परेशान भी कर रहा है। 376 00:24:17,749 --> 00:24:20,627 मुझे माफ़ करो, मुझे इसकी ख़ैरियत की कोई परवाह नहीं है। 377 00:24:21,420 --> 00:24:25,090 तुम्हें जो अपराधबोध महसूस हो रहा है, उसके पीछे एक वाजिब वजह है। 378 00:24:27,467 --> 00:24:29,219 और तुम्हें कमबख़्त उसे बर्दाश्त करना होगा। 379 00:24:29,303 --> 00:24:31,722 हे! इससे इस तरह बात मत करो। 380 00:24:31,805 --> 00:24:34,349 - यह बिल्कुल ग़लत है। चलो। - नहीं, रुकिए। मुझे माफ़ कर दीजिए। 381 00:24:34,433 --> 00:24:35,434 इसका कोई फ़ायदा नहीं है। 382 00:24:40,105 --> 00:24:42,191 काश तुम मुझे बता देते कि हम वहाँ क्यों गए थे। 383 00:24:43,609 --> 00:24:44,610 ऐसा करके तुमने सही नहीं किया। 384 00:24:44,693 --> 00:24:47,112 अगर आप इसी बारे में बात करते रहेंगे, तो मैं जाकर अवन में अपना सिर डाल दूँगा। 385 00:24:47,196 --> 00:24:49,072 ऐसा मत कहो। मत कहो! 386 00:24:49,615 --> 00:24:50,616 म… 387 00:25:16,058 --> 00:25:21,021 नहीं। नहीं। नहीं। नहीं। 388 00:25:26,109 --> 00:25:27,819 - कमबख़्त यह क्या? - तुम क्या कर रहे हो? 389 00:25:27,903 --> 00:25:30,989 आप क्या कर रहे हैं? डॉ. कार्लायल ने मुझे कुछ अभ्यास करने को कहा था। 390 00:25:31,865 --> 00:25:32,908 ख़ुद को डुबोने का? 391 00:25:32,991 --> 00:25:34,660 डाइव रीफ़्लेक्स! 392 00:25:35,577 --> 00:25:37,204 - क्या? - साँस रोककर पानी के अंदर रहना, 393 00:25:37,287 --> 00:25:39,122 यह आपके दिमाग़ को भ्रमित करता है, आपको शांत रखता है। 394 00:25:39,206 --> 00:25:40,207 यार… 395 00:25:40,290 --> 00:25:43,001 मैंने… तुम्हें देखा, तो जो सूझा वही किया। 396 00:25:43,085 --> 00:25:44,253 मैं तुम्हारी मदद करना चाहता हूँ। 397 00:25:44,336 --> 00:25:46,630 - मैं तुम्हें डराना नहीं चाहता। - आप चीज़ें और ख़राब कर देते हैं। 398 00:25:46,713 --> 00:25:48,882 सोफ़िया के साथ आर्ट शो में, आपने सब गड़बड़ कर दी। 399 00:25:51,593 --> 00:25:54,137 ज़ैक, तुम्हें उसकी माफ़ी की इतनी ज़्यादा ज़रूरत क्यों है? 400 00:25:58,600 --> 00:25:59,768 क्योंकि मैं वैसा नहीं हूँ जैसा व… 401 00:26:00,269 --> 00:26:01,937 क्योंकि मैं वैसा नहीं हूँ जैसा वह सोचती है। 402 00:26:05,858 --> 00:26:09,403 जानता हूँ। मैं… मैं जान… मैं जानता हूँ कि तुम एक अच्छे इंसान हो। 403 00:26:10,737 --> 00:26:13,699 - और कहीं ना कहीं, यार, तुम… - बस कीजिए। बस। 404 00:26:13,782 --> 00:26:15,576 आप कमबख़्त ग्रीटिंग कार्ड वाली बातें बोल रहे हो। 405 00:26:21,707 --> 00:26:22,958 क्या हुआ? 406 00:26:23,041 --> 00:26:24,042 यह… 407 00:26:28,964 --> 00:26:33,802 मुझे बदलाव स्वीकार करने में हमेशा से मुश्किल रही है, 408 00:26:34,595 --> 00:26:36,680 और तुम्हारे साथ भी पक्का यही होता होगा। 409 00:26:38,515 --> 00:26:39,892 जब मेरे भाई के साथ… 410 00:26:41,810 --> 00:26:42,811 दुर्घटना हुई… 411 00:26:45,355 --> 00:26:46,356 मैं हर रोज़… 412 00:26:48,275 --> 00:26:50,444 नाश्ते पर उसे देखने की उम्मीद में जागता था… 413 00:26:54,948 --> 00:26:56,867 और हर रोज़ उसे फिर से खो देता था। 414 00:27:05,000 --> 00:27:08,504 आपने यह स्वीकार कैसे किया कि अब चीज़ें कभी भी पहले जैसी नहीं हो पाएँगी? 415 00:27:10,506 --> 00:27:12,674 मैंने बस सोचा कि मैं कैसा इंसान बनना चाहता हूँ। 416 00:27:15,177 --> 00:27:16,803 और समय के साथ, मैं वैसा बन भी गया। 417 00:27:20,849 --> 00:27:22,643 और मुझे लगता है कि तुम भी यह कर सकते हो। 418 00:27:29,900 --> 00:27:31,068 मुझे पता है तुम कर सकते हो। 419 00:27:33,820 --> 00:27:34,821 हाँ। 420 00:27:44,498 --> 00:27:45,749 सैमुअल डॉवेरी, 421 00:27:45,832 --> 00:27:47,417 - प्लीज़ ग्राहक सेवा विभाग में आइए। - वाह। 422 00:27:47,501 --> 00:27:49,253 सैमुअल डॉवेरी, प्लीज़ ग्राहक… 423 00:27:49,336 --> 00:27:52,840 हे! यह ख़ूबसूरत कार बिकाऊ नहीं है। 424 00:27:52,923 --> 00:27:54,716 नहीं, सच में? 425 00:27:56,260 --> 00:27:57,719 बहुत अफ़सोस की बात है, सच में। 426 00:28:00,305 --> 00:28:02,432 लोग कॉर्वेट लेना चाहेंगे या… या… 427 00:28:02,516 --> 00:28:05,269 या मिआटा लेना चाहेंगे, पर, सच में। 428 00:28:05,352 --> 00:28:10,232 हम जैसे कार प्रेमी जानते हैं कि सबसे आकर्षक कार यही है। 429 00:28:10,315 --> 00:28:12,985 - सच में। - मेरे हाथ बंधे हुए हैं। 430 00:28:13,569 --> 00:28:14,611 वैसे, घड़ी अच्छी है। 431 00:28:15,362 --> 00:28:18,073 लेकिन अगर यह बिकाऊ नहीं है तो यहाँ क्या कर रही है? 432 00:28:19,074 --> 00:28:20,909 मुझे लग रहा है कि तुमने मुझे पहचाना नहीं। 433 00:28:22,327 --> 00:28:24,746 नहीं? शायद तुम्हें मेरी पत्नी, सैंडी याद होगी? 434 00:28:24,830 --> 00:28:26,999 वह तुम्हारी पत्नी की दोस्त थी। 435 00:28:27,082 --> 00:28:28,208 क्या अब कुछ याद आया? 436 00:28:30,586 --> 00:28:32,337 तो, सैंडी ने मुझे तुम्हारे बहुत क़िस्से सुनाए हैं। 437 00:28:33,714 --> 00:28:37,551 हो सकता है तुमने मलिसा की हत्या ना की हो, लेकिन तुमने उसके साथ बेवफ़ाई तो की थी। 438 00:28:38,135 --> 00:28:41,013 और तुम उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे, तुमने उसकी ज़िंदगी जहन्नुम बना दी थी। 439 00:28:43,891 --> 00:28:45,309 मैं जानता हूँ कि तुम कैसे आदमी हो। 440 00:28:48,645 --> 00:28:50,147 ठीक है, उसका… 441 00:28:50,230 --> 00:28:51,732 उसका नाम क्या था, सैंडी? 442 00:28:52,566 --> 00:28:56,320 हाँ। क्या सैंडी ने तुम्हें कभी यह बताया कि उसे कैसे पता मैं बेवफ़ा था? 443 00:28:57,529 --> 00:28:58,530 नहीं, शायद नहीं। 444 00:28:58,614 --> 00:29:01,033 क्या उसने तुम्हें बताया था कि एक बार मैंने उसके साथ इतना ज़बरदस्त सेक्स किया, 445 00:29:01,116 --> 00:29:03,243 कि उसकी आँखों में ख़ून उतर आया? 446 00:29:03,785 --> 00:29:04,995 तुम एक घटिया झूठे इंसान हो। 447 00:29:05,579 --> 00:29:06,580 धत्। 448 00:29:08,248 --> 00:29:09,249 क्या? 449 00:29:10,626 --> 00:29:12,794 - तुम ही वह बंदे हो। - क्या? 450 00:29:12,878 --> 00:29:16,381 तुम्हारे पलंग के पास रखी मेज़ पर वह जो तुम दोनों की तस्वीर है, 451 00:29:17,007 --> 00:29:18,759 जिसमें तुम दोनों ने एक जैसे धूप के चश्मे पहने हैं। 452 00:29:19,843 --> 00:29:21,637 बड़े-बड़े लाल दिल के आकार के। 453 00:29:24,598 --> 00:29:26,058 वह तुम्हीं हो, है ना? 454 00:29:26,141 --> 00:29:27,392 भाड़ में जाओ। 455 00:29:27,476 --> 00:29:28,519 तुम भाड़ में जाओ। 456 00:29:29,978 --> 00:29:31,146 क्या? मुझे मारना चाहते हो? 457 00:29:31,230 --> 00:29:33,482 हाँ, मैं कमबख़्त तुम्हारा सिर फोड़ दूँगा। कमबख़्त एक और शब्द बोलकर दिखाओ। 458 00:29:33,565 --> 00:29:36,026 मुझे नहीं पता था मेरी क़िस्मत इतनी अच्छी है कि मैक्स केडी यहाँ ब्यूइक ख़रीदने आएँगे, 459 00:29:36,109 --> 00:29:37,653 लेकिन मुझे आपके यहाँ आने पर ख़ुशी हुई। 460 00:29:38,362 --> 00:29:39,905 डेव, हमने अभी तक मैक्स को चाबियाँ क्यों नहीं दीं? 461 00:29:39,988 --> 00:29:41,365 मैं इसे कमबख़्त कार नहीं बेचूँगा। 462 00:29:41,448 --> 00:29:43,492 कोई बात नहीं, कोई बात नहीं, सर। कोई बात नहीं। कोई बात नहीं। 463 00:29:43,575 --> 00:29:44,660 मैं समझता हूँ। 464 00:29:44,743 --> 00:29:46,954 - यह मुझे दोषी समझते हैं, मैं… मैं… मैं नहीं… - आप दोषी नहीं हैं। 465 00:29:47,037 --> 00:29:48,705 - मुझे आपका ख़याल रखना चाहिए था। - मैं कहीं और चला जाऊँगा। 466 00:29:48,789 --> 00:29:50,582 आपने जो कुछ झेला है, उसके बाद आप ख़ास तवज्जो के हक़दार हैं। 467 00:29:50,666 --> 00:29:52,042 - डेव… - सच में? आपने सोच लिया है? 468 00:29:52,125 --> 00:29:54,670 हाँ। चलिए, अंदर चलते हैं, भरोसा कीजिए। चलिए। आइए, सब ठीक है। 469 00:29:54,753 --> 00:29:55,921 तुम कमबख़्त चाबियाँ लेकर आओ। 470 00:29:56,004 --> 00:29:58,048 - चलिए। - मुझे… मुझे इस सबकी आदत है। 471 00:29:58,131 --> 00:30:00,843 हाँ, आपको इसकी आदत नहीं पड़नी चाहिए। किसी को नहीं पड़नी चाहिए। 472 00:30:01,510 --> 00:30:03,220 पक्का अभी कैली बहुत ग़ुस्से में होगी। 473 00:30:04,888 --> 00:30:06,265 मैं इसे कब उतार सकती हूँ? 474 00:30:07,349 --> 00:30:09,768 "प्लीज़" कहो। शायद मैं तुम्हें इसे उतारने दूँ। 475 00:30:11,979 --> 00:30:13,146 प्लीज़। 476 00:30:21,780 --> 00:30:23,282 - हैलो। - हैलो। 477 00:30:25,450 --> 00:30:27,286 हे भगवान। यह तो कैली का घर है। 478 00:30:27,369 --> 00:30:28,620 सच में? मुझे… 479 00:30:29,830 --> 00:30:30,998 मुझे नहीं पता था। 480 00:30:32,541 --> 00:30:35,794 अच्छा हुआ मेरे पास वाई-फ़ाई जैमर है। यह इंटरनेट से चलने वाली 481 00:30:37,004 --> 00:30:38,547 किसी भी चीज़ को बंद कर सकता है। 482 00:30:39,298 --> 00:30:40,424 जैसे अलार्म सिस्टम। 483 00:30:41,258 --> 00:30:42,634 हम थोड़ा नाश्ता कर सकते हैं। 484 00:30:42,718 --> 00:30:45,345 हम सुबह से चरस पी रहे हैं। मुझे पता है तुम्हें भूख लगी है। 485 00:30:45,429 --> 00:30:46,847 चलो। हम कुछ नहीं चुराएँगे। 486 00:30:46,930 --> 00:30:49,641 हमारे अलावा किसी को पता नहीं चलेगा। 487 00:30:50,392 --> 00:30:51,727 चलो। 488 00:30:51,810 --> 00:30:52,811 मुस्कुराओ। 489 00:30:53,687 --> 00:30:55,689 - ऊप्स! - बस थोड़ा सा नाश्ता? 490 00:30:55,772 --> 00:30:57,566 हाँ, अब तुम पीछे नहीं हट सकतीं। चलो। 491 00:31:00,736 --> 00:31:02,404 - खोल दो। - ठीक है। 492 00:31:03,447 --> 00:31:04,865 यह तो काफ़ी आसान था। 493 00:31:05,574 --> 00:31:06,575 ठीक है। 494 00:31:07,201 --> 00:31:08,535 ध्यान से। 495 00:31:08,619 --> 00:31:09,745 चलो। 496 00:31:09,828 --> 00:31:10,996 हाँ, मैम। 497 00:31:16,627 --> 00:31:18,837 मैं इस कमरे में बहुत बार आ चुकी हूँ। 498 00:31:21,590 --> 00:31:23,967 लेकिन इस तरह नहीं। बहुत अजीब लग रहा है। 499 00:31:24,885 --> 00:31:28,138 ऐसा जुर्म जिसमें किसी का नुक़सान ना हो, जुर्म नहीं होता। 500 00:31:28,222 --> 00:31:29,223 कैली 501 00:31:34,728 --> 00:31:36,146 क्या हमें चलना चाहिए? हमें चलना चाहिए। 502 00:31:47,032 --> 00:31:49,576 मुझे यक़ीन है कि तुमने ज़रूर इस बिस्तर में कमबख़्त सेक्स करने का सपना देखा होगा। 503 00:31:55,415 --> 00:31:56,416 तुम सुंदर लग रही हो। 504 00:32:17,604 --> 00:32:18,605 चलो, खेलते हैं। 505 00:32:26,613 --> 00:32:27,948 अगर उसके माँ-बाप आ गए तो? 506 00:32:29,157 --> 00:32:30,200 कोई दिक्कत नहीं। 507 00:32:30,993 --> 00:32:32,077 हम उन्हें मार डालेंगे। 508 00:33:02,024 --> 00:33:03,942 आम तौर पर मुझे बहुत घबराहट होती रहती है। 509 00:33:07,279 --> 00:33:09,281 लेकिन तुम्हारे साथ मैं बहुत शांत महसूस करती हूँ। 510 00:33:12,534 --> 00:33:14,286 तुम्हें किस बात से इतना तनाव हो रहा है? 511 00:33:16,663 --> 00:33:17,789 मेरे भाई की वजह से। 512 00:33:21,627 --> 00:33:23,670 पता नहीं। पहले हम बहुत क़रीब थे। 513 00:33:26,715 --> 00:33:27,883 लेकिन अब वह… 514 00:33:30,052 --> 00:33:32,304 पहले जैसा ज़ैक नहीं रहा। 515 00:33:38,644 --> 00:33:40,979 मुझे नहीं पता मैं उसे प्यार करना सीख पाऊँगी या नहीं। 516 00:33:42,481 --> 00:33:43,774 क्या यह ख़राब बात है? 517 00:33:47,236 --> 00:33:50,364 सिर्फ़ अच्छे लोग ही मन ही मन यह फ़िक्र करते हैं कि कहीं वे बुरे इंसान तो नहीं हैं। 518 00:33:53,158 --> 00:33:54,368 - धत्! - धत्। 519 00:33:58,247 --> 00:33:59,248 ठीक है। 520 00:34:07,965 --> 00:34:09,507 रॉन कभी नाराज़ नहीं होता। 521 00:34:10,759 --> 00:34:12,386 रॉन को ऐली सम्भाल लेगी। 522 00:34:14,721 --> 00:34:17,474 हाँ। इसकी फ़िक्र ऐली को करने दो। मुझे तो मेगन की फ़िक्र है। 523 00:34:19,976 --> 00:34:20,978 ठीक है। 524 00:34:21,978 --> 00:34:24,438 इसीलिए तो हम प्रोजेक्ट मैनेजमेंट करते हैं, है ना? 525 00:34:25,482 --> 00:34:26,942 इसे रोका जाना चाहिए था। 526 00:34:46,670 --> 00:34:47,670 मैं ऐना बोल रही हूँ। 527 00:34:47,754 --> 00:34:50,841 मैं तुम्हारी पेशकश के बारे में तुमसे बात करना चाहती थी। 528 00:34:51,341 --> 00:34:53,217 तुम मुझे वापस इसी नम्बर पर फ़ोन कर सकते हो। 529 00:34:55,344 --> 00:34:56,638 मैं तुम्हें अभी फ़ोन करता हूँ। 530 00:35:00,142 --> 00:35:01,935 क्लासिक कार डीलरशिप 531 00:35:34,009 --> 00:35:35,302 तुम्हारे पास कुत्ता है? 532 00:35:36,261 --> 00:35:38,055 आजकल आप कुछ भी ख़रीद सकते हैं। 533 00:35:38,138 --> 00:35:39,806 यहाँ तक कि बिना शर्त का प्यार भी। 534 00:35:43,936 --> 00:35:46,438 मैं रूबेन के केस के गवाह से मिलने गई थी। 535 00:35:46,522 --> 00:35:47,773 अह-हँ। 536 00:35:47,856 --> 00:35:49,316 जो मुझे चाहिए था, वह मुझे नहीं मिला। 537 00:35:49,399 --> 00:35:50,651 तो मैं सोच रही थी… 538 00:35:53,362 --> 00:35:54,696 सोच रही थीं कि तुम्हें मेरी मदद चाहिए? 539 00:35:54,780 --> 00:35:55,864 हाँ। 540 00:35:57,115 --> 00:35:58,700 मैक्स, मुझे तुम्हारी मदद चाहिए। 541 00:36:02,246 --> 00:36:03,497 मैं भी सोच रहा था। 542 00:36:04,498 --> 00:36:05,916 इसका क्या मतलब है? 543 00:36:19,012 --> 00:36:21,098 मैं सालों से इस बारे में सोच रहा था। 544 00:36:25,394 --> 00:36:26,854 बेशक मैं तुम्हारी मदद करूँगा। 545 00:36:32,109 --> 00:36:33,360 यह फिर कभी मत करना। 546 00:36:41,076 --> 00:36:42,661 मैं तुम्हें जानकारी मैसेज कर दूँगी। 547 00:36:52,546 --> 00:36:54,214 कार पर नज़र रखना। 548 00:36:59,428 --> 00:37:01,805 यहाँ यह जो तुम्हारा दोस्त है, क्या… उसका क्या नाम है? 549 00:37:01,889 --> 00:37:03,849 मतलब… मतलब, स्माइली या जो भी है। 550 00:37:04,933 --> 00:37:07,352 जेल में, उसका एक "पडरीनो" था। 551 00:37:08,395 --> 00:37:10,772 वह एक तरह का आध्यात्मिक मार्गदर्शक होता है। 552 00:37:11,523 --> 00:37:15,277 और मेरा भी एक मार्गदर्शक था, तो इस तरह हम एक ही बिरादरी के हैं। 553 00:37:15,360 --> 00:37:17,654 मुझे लगता है वह मुझे सच बता देगा। ठीक है? 554 00:37:19,323 --> 00:37:20,741 मैक्स, तुम्हारी वकील होने के नाते, 555 00:37:20,824 --> 00:37:23,327 मैं तुम्हें सलाह देना चाहूँगी कि तुम कुछ भी… 556 00:37:25,537 --> 00:37:26,705 ग़ैर-क़ानूनी काम मत करना। 557 00:37:27,706 --> 00:37:31,335 आप जो देखते हैं, वह देखना आप ख़ुद चुनते हैं, काउंसलर। 558 00:37:43,096 --> 00:37:45,140 क्या हम थोड़ी देर के लिए अंदर आ सकते हैं? 559 00:37:57,236 --> 00:37:58,487 वाह। 560 00:38:00,531 --> 00:38:01,990 "के बोनिता।" 561 00:38:03,075 --> 00:38:05,077 क्या ख़ूबसूरती है। 562 00:38:07,788 --> 00:38:10,374 मुलायम। बढ़िया और मुलायम। 563 00:38:10,457 --> 00:38:13,126 नहीं, नहीं। नहीं, नहीं। यह मत करो। 564 00:38:13,210 --> 00:38:14,253 तुम उसे नाराज़ कर दोगे। 565 00:38:14,336 --> 00:38:16,004 नहीं, इसे कुछ नहीं होगा। 566 00:38:16,547 --> 00:38:17,673 मैं इसे बहुत पसंद हूँ। 567 00:38:18,340 --> 00:38:19,633 - ठीक है। - है ना? 568 00:38:20,133 --> 00:38:22,678 मिस्टर पिट, मैं आपको किसी अपराध में शामिल दिखाने की कोशिश नहीं कर रही हूँ। 569 00:38:22,761 --> 00:38:23,929 मुझे बस आपकी मदद चाहिए। 570 00:38:24,012 --> 00:38:26,223 अगर तुमने फिर से उस मरी हुई लड़की की बात करना शुरू किया, 571 00:38:27,558 --> 00:38:28,851 तो यह भी तुम्हें नहीं बचा पाएगा। 572 00:38:29,810 --> 00:38:31,228 तुम्हें तुम्हारा ताज मिल गया था, है ना? 573 00:38:31,854 --> 00:38:33,105 हाँ, वह जेल की बात थी। 574 00:38:34,565 --> 00:38:36,191 अब मैं कमबख़्त उस तरह की चीज़ों में नहीं पड़ता। 575 00:38:36,275 --> 00:38:37,734 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 576 00:38:37,818 --> 00:38:40,404 तुम अभी भी ओबाताला के "संतेरो" हो। 577 00:38:42,614 --> 00:38:44,908 शांति और न्याय का देवता। 578 00:38:46,201 --> 00:38:50,330 और फिर भी तुम एक आदमी को ऐसे अपराध के लिए मर जाने दोगे जो उसने किया ही नहीं। 579 00:38:51,081 --> 00:38:54,293 तुम क्या कर रहे हो, इसके सामने ये बातें क्यों कर रहे हो? 580 00:39:00,841 --> 00:39:02,676 एक बार जब आप ताज पहन लेते हैं… 581 00:39:05,429 --> 00:39:07,014 तो आप देवता की सेवा में लग जाते हैं। 582 00:39:08,515 --> 00:39:13,270 और अब तुम्हारा रास्ता तुम्हें मुझ तक ले आया है, मेरे भाई। 583 00:39:14,146 --> 00:39:16,607 मुझे शांगो ने ताज पहनाया था, 584 00:39:17,524 --> 00:39:19,818 जो बिजली, प्रतिशोध 585 00:39:19,902 --> 00:39:23,572 और अन्याय के उग्र निवारण के देवता हैं। 586 00:39:27,409 --> 00:39:28,827 मैं थोड़ा बाहर घूम लेती हूँ। 587 00:39:35,626 --> 00:39:37,586 तुम एक नए इंसान हो, है ना? 588 00:39:38,212 --> 00:39:40,964 अतीत बीत चुका है। 589 00:39:42,257 --> 00:39:44,510 और मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना। 590 00:39:45,344 --> 00:39:46,428 अच्छा। 591 00:39:50,140 --> 00:39:51,850 हरामख़ोर! 592 00:39:57,606 --> 00:40:00,150 अगर तुम्हें अन्याय नहीं दिखता, तो तुम्हारी इन आँखों का क्या काम? 593 00:40:00,234 --> 00:40:01,360 हे, घटिया आदमी? 594 00:40:01,443 --> 00:40:03,737 भाड़ में जा, हरामज़ादे! 595 00:40:18,168 --> 00:40:19,461 माफ़ करना, तुम क्या कर रही हो? 596 00:40:20,045 --> 00:40:21,839 हे, क्या तुम हमारा पीछा करते हुए यहाँ तक आई हो? 597 00:40:22,464 --> 00:40:24,174 वहाँ मैंने तुम्हें उसके साथ देखा था। 598 00:40:26,134 --> 00:40:28,345 तो, अब तुम उसकी रखैल बन गई हो? 599 00:40:29,555 --> 00:40:31,265 नहीं, तुमने जो भी देखा था, वह बस… 600 00:40:31,348 --> 00:40:33,267 क्या… क्या तुम इसे बंद करोगी? 601 00:40:33,350 --> 00:40:35,894 - मैं नहीं… - मैंने एमी से कहा था कि उससे दूर रहे। 602 00:40:35,978 --> 00:40:38,188 और मैंने मलिसा से भी कहा था। 603 00:40:40,148 --> 00:40:41,859 लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। 604 00:40:44,444 --> 00:40:45,696 क्या तुम एमी को जानती थी? 605 00:40:46,822 --> 00:40:47,865 और मलिसा को? 606 00:40:49,032 --> 00:40:51,201 उसने उन्हें भी अपनी रखैल बनाया था। 607 00:40:52,536 --> 00:40:55,205 और देखो उनके साथ क्या हुआ। 608 00:40:58,500 --> 00:40:59,585 तुम कौन हो? 609 00:41:02,254 --> 00:41:04,882 उससे दूर रहो। 610 00:41:26,111 --> 00:41:27,571 तुम्हारा फ़ोन ले आया। 611 00:41:27,654 --> 00:41:28,864 मैंने तुम्हें एक रिकॉर्डिंग भेजी है। 612 00:41:29,781 --> 00:41:32,201 यह 13 अगस्त, 2003 की बात है। 613 00:41:32,284 --> 00:41:38,290 मैंने पार्टी में आंड्रे किंग को माया कुक पर गोली चलाकर उसकी हत्या करते हुए देखा था। 614 00:41:38,373 --> 00:41:40,542 रूबेन रमीरेज़ तो वहाँ था भी नहीं। 615 00:41:43,712 --> 00:41:46,381 तुमने उससे यह कुबूल करवा लिया कि आंड्रे ने हत्या की थी? 616 00:41:53,472 --> 00:41:54,890 तुमने उसके साथ क्या किया? 617 00:41:59,520 --> 00:42:00,521 इसका इस्तेमाल करो। 618 00:42:02,147 --> 00:42:03,148 या मत करो। 619 00:42:04,107 --> 00:42:05,317 तुम्हारी मर्ज़ी है। 620 00:42:06,902 --> 00:42:08,070 शुक्रिया की कोई ज़रूरत नहीं। 621 00:42:17,079 --> 00:42:19,581 टारवॉटर राज्य जेल सवाना, जॉर्जिया 622 00:42:19,665 --> 00:42:21,500 इसमें कुछ तो पेंच होगा। 623 00:42:21,583 --> 00:42:23,585 वे कुछ ना कुछ तो ज़रूर करेंगे ताकि मैं क़ैद में ही रहूँ, है ना? 624 00:42:23,669 --> 00:42:25,087 इसमें थोड़ा समय लगेगा। 625 00:42:25,170 --> 00:42:26,547 हमें कुछ काग़ज़ात तैयार करने होंगे 626 00:42:26,630 --> 00:42:28,674 और जेल की कुछ औपचारिकताएँ पूरी करनी होंगी, 627 00:42:30,217 --> 00:42:31,844 लेकिन जज को बस इसी की ज़रूरत थी। 628 00:42:34,555 --> 00:42:36,014 तुम घर जा रहे हो। 629 00:42:39,935 --> 00:42:41,228 आपने उससे सच कैसे बुलवाया? 630 00:42:42,062 --> 00:42:43,230 यह सब ऐना ने किया है। 631 00:42:43,313 --> 00:42:44,731 यह लोगों को मनाने में माहिर है। 632 00:42:45,482 --> 00:42:46,817 हमने बस अपना काम किया है। 633 00:42:48,318 --> 00:42:49,319 शुक्रिया। 634 00:42:51,363 --> 00:42:52,573 ठीक है। 635 00:42:55,075 --> 00:42:56,577 बधाई हो। 636 00:42:59,121 --> 00:43:00,789 मैं थोड़ी देर बाहर घूमकर आती हूँ। 637 00:43:03,166 --> 00:43:04,168 शुक्र… शुक्रिया। 638 00:43:30,694 --> 00:43:31,695 हाँ। 639 00:43:38,076 --> 00:43:39,286 हाय। 640 00:43:39,995 --> 00:43:41,079 सोफ़? 641 00:43:41,955 --> 00:43:44,416 मैंने तुम्हें अनब्लॉक कर दिया क्योंकि मुझे कुछ कहना है। 642 00:43:44,499 --> 00:43:45,834 ठीक है। 643 00:43:45,918 --> 00:43:47,669 फिर कभी मेरे पास मत आना। 644 00:43:48,295 --> 00:43:50,172 जो तुमने किया है, मैं उसके लिए तुम्हें कभी माफ़ नहीं करूँगी। 645 00:43:51,423 --> 00:43:54,843 तुम एक बुरे इंसान हो। 646 00:44:52,150 --> 00:44:53,694 ज़ैक मुझे तुमसे मिलना है 647 00:44:54,736 --> 00:44:55,779 एंजेलएक्स - अभी-अभी अच्छी ख़बर है 648 00:44:55,863 --> 00:44:58,323 तुम मिल सकते हो 649 00:45:18,969 --> 00:45:20,637 मैं कब से तुमसे बात करने की कोशिश कर रहा हूँ। 650 00:45:20,721 --> 00:45:22,389 ठीक है, क्या? क्या हुआ? 651 00:45:22,931 --> 00:45:25,893 तुमने मुझसे उस लड़की के बारे में छानबीन करने को कहा था जिससे ज़ैक बातें कर रहा था। 652 00:45:26,685 --> 00:45:27,978 नवेआ वैलेंटाइन। 653 00:45:28,520 --> 00:45:29,897 हाँ। 654 00:45:29,980 --> 00:45:30,981 देखो मुझे क्या मिला। 655 00:45:34,318 --> 00:45:35,319 फ़ेथ वैलेंटाइन 656 00:45:35,402 --> 00:45:36,653 नवेआ की मॉम। 657 00:45:36,737 --> 00:45:37,738 व्यक्ति पहचान रिपोर्ट 658 00:45:37,821 --> 00:45:40,490 अपनी पिछली ज़िंदगी में, फ़ेथ जेल में नर्स थी। 659 00:45:40,574 --> 00:45:44,411 लेकिन उसे एक मशहूर क़ैदी के साथ सम्बन्ध रखने की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया। 660 00:45:45,162 --> 00:45:46,580 बताओ वह क़ैदी कौन था। 661 00:45:48,081 --> 00:45:49,333 तुम सुन रही हो मैं क्या कह रहा हूँ? 662 00:45:50,751 --> 00:45:54,004 मुझे लगता है कि ज़ैक जिस लड़की से बातें कर रहा था, वह मैक्स केडी की बेटी है। 663 00:46:06,183 --> 00:46:07,559 चलो, खेलते हैं। 664 00:47:47,743 --> 00:47:49,745 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम