1 00:00:02,211 --> 00:00:04,171 कोयला। नर्क की आग। 2 00:00:04,254 --> 00:00:07,007 नतीजा यह होगा कि तुम उसे बुद्धिमान समझने लगोगे। 3 00:00:07,090 --> 00:00:10,219 तुम्हें यह सोचने से रोका गया है कि इस दुनिया को छोड़ने के बाद 4 00:00:10,302 --> 00:00:11,929 तुम कहाँ जाओगे। 5 00:00:12,012 --> 00:00:15,140 एक बात पूरी तरह से तय है, और तुम्हें यह जानना चाहिए, 6 00:00:15,224 --> 00:00:17,142 इसे समझो और इसका सामना करो, 7 00:00:17,226 --> 00:00:19,144 तुम मरने वाले हो। 8 00:00:19,728 --> 00:00:22,397 एक दिन, तुम अपनी आख़िरी साँस लोगे, 9 00:00:23,065 --> 00:00:25,734 तुम्हारा दिल आख़िरी बार धड़केगा, 10 00:00:26,485 --> 00:00:29,238 तुम्हारे शरीर में ज़िंदगी का कोई निशान नहीं बचेगा। 11 00:00:29,821 --> 00:00:30,822 क्या तुम तैयार हो? 12 00:00:31,740 --> 00:00:33,283 मुझे पता है तुमने अपने घर का इंतज़ाम कर लिया है, 13 00:00:33,367 --> 00:00:35,118 मुझे पता है तुमने अपनी आमदनी का इंतज़ाम कर लिया है, 14 00:00:35,202 --> 00:00:37,246 मुझे पता है तुमने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी की भी व्यवस्था कर ली है… 15 00:00:46,922 --> 00:00:48,423 यह मेरा दोपहर का खाना है। 16 00:00:50,926 --> 00:00:52,886 सारडीन्स - चंकी सूप 17 00:00:53,929 --> 00:00:55,138 सब ठीक है? 18 00:01:19,454 --> 00:01:20,455 बाय, मॉम। 19 00:01:24,126 --> 00:01:26,211 नर्क में कोई माफ़ी नहीं मिलती। 20 00:01:26,295 --> 00:01:30,007 जो कोई नर्क में जाता है, वहीं रहता है। 21 00:02:12,466 --> 00:02:14,426 माफ़ करना, यह बच्चों की फ़िल्म है। 22 00:02:14,510 --> 00:02:16,053 फिर तू यहाँ क्या कर रही है? 23 00:02:17,221 --> 00:02:18,430 मैं मैनेजर को बुला रही हूँ। 24 00:02:23,769 --> 00:02:25,896 ठीक है। ठीक है। 25 00:02:31,485 --> 00:02:33,153 तुम्हें दिक्कत क्या है? 26 00:03:12,359 --> 00:03:14,236 मुझे पता है कि मैक्स केडी तुम्हारा बाप है। 27 00:03:16,154 --> 00:03:18,407 और मुझे यह भी पता है कि उसने ही तुम्हें ज़ैक के पीछे लगाया है। 28 00:03:19,992 --> 00:03:21,076 पीछे लगना… 29 00:03:21,159 --> 00:03:24,413 वह होता है जब कोई आपके घर के बाहर खड़ा रहता है, 30 00:03:24,496 --> 00:03:26,206 और फिर आपका पीछा करते-करते थिएटर तक आ जाता है, 31 00:03:26,290 --> 00:03:28,458 और फिर उसी फ़िल्म का टिकट ख़रीद लेता है जो फ़िल्म आप देख रहे हैं? 32 00:03:32,546 --> 00:03:33,714 वह तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है। 33 00:03:34,214 --> 00:03:35,883 भाड़ में जाओ। 34 00:03:40,179 --> 00:03:41,263 देखो, मैं समझती हूँ। 35 00:03:41,847 --> 00:03:44,600 मुझे भी अपने डैड से डर लगता था। 36 00:03:45,392 --> 00:03:47,644 उन्होंने हमारी ज़िंदगी नर्क बना दी और फिर हमें छोड़कर चले गए। 37 00:03:47,728 --> 00:03:49,354 लेकिन अगर वह घर वापस आ जाते, 38 00:03:49,438 --> 00:03:51,565 तो मैं उन्हें ख़ुश करने के लिए कुछ भी करती। 39 00:03:53,567 --> 00:03:54,860 तुम्हें लगता है मैं, क्या… 40 00:03:56,570 --> 00:03:57,738 उनके हाथ की कठपुतली हूँ? 41 00:03:59,823 --> 00:04:01,283 मैं अपने फ़ैसले ख़ुद करती हूँ। 42 00:04:01,783 --> 00:04:06,622 और मैं उन दोगले वकीलों को मज़ा चखाना चाहती थी जिन्होंने मेरे डैड को जेल भिजवा दिया। 43 00:04:07,706 --> 00:04:10,167 मुझे नहीं पता तुम्हें क्या लगता है, 44 00:04:10,250 --> 00:04:11,335 लेकिन तुम ग़लत हो। 45 00:04:13,086 --> 00:04:14,213 मैं जानती हूँ तुम कौन हो। 46 00:04:17,007 --> 00:04:18,216 और मुझे पता है तुमने क्या किया था। 47 00:04:31,021 --> 00:04:33,774 हे। हे! 48 00:04:35,901 --> 00:04:38,070 मैं तुम्हें मेरे परिवार को नुक़सान नहीं पहुँचाने दूँगी। 49 00:04:38,153 --> 00:04:41,990 अपने परिवार को तुम ख़ुद नुक़सान पहुँचा रही हो, कमबख़्त धोखेबाज़ कहीं की। 50 00:04:42,908 --> 00:04:44,368 तुम्हारा पति तुमसे नफ़रत करता है। 51 00:04:45,202 --> 00:04:47,454 तुम्हारा बेटा बिल्कुल बर्बाद हो चुका है। 52 00:04:49,122 --> 00:04:52,417 और नैटली, जिसे तुम कमबख़्त अपने इशारों पर चलाना चाहती हो? 53 00:04:52,501 --> 00:04:54,545 पता है क्या? अब वह मेरे इशारों पर नाचती है। 54 00:04:56,171 --> 00:04:57,631 तुम मेरी बेटी को नहीं जानतीं। 55 00:04:57,714 --> 00:04:59,258 - हाँ, मैं जानती हूँ। - नहीं। 56 00:05:00,050 --> 00:05:04,805 मुझे उसके बाएँ स्तन की पियर्सिंग तक का पता है। 57 00:05:07,307 --> 00:05:08,475 पता है कमाल की बात क्या है? 58 00:05:09,059 --> 00:05:11,019 तुम्हारी बेटी के निपल का स्वाद बिल्कुल वैसा है जैसा तुम्हारे बेटे के… 59 00:05:11,103 --> 00:05:13,272 अपने घटिया मुँह से मेरे बच्चों का नाम भी मत लेना। 60 00:05:17,943 --> 00:05:19,820 अब वे तुम्हारे बच्चे नहीं रहे… 61 00:05:22,948 --> 00:05:23,949 हे भगवान। 62 00:05:24,032 --> 00:05:27,661 हे भग… हे भगवान। 63 00:05:31,039 --> 00:05:32,666 वह हिलडुल नहीं रही है। 64 00:05:32,749 --> 00:05:33,917 तुम ठीक हो? 65 00:05:34,459 --> 00:05:36,461 - तुम… - भाड़ में जाओ! 66 00:05:49,266 --> 00:05:54,104 केप फ़ियर 67 00:06:00,694 --> 00:06:01,862 जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास 68 00:06:01,945 --> 00:06:03,322 "दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित 69 00:06:03,405 --> 00:06:04,489 "केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित 70 00:06:04,573 --> 00:06:06,158 पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब 71 00:06:13,207 --> 00:06:15,000 ठीक है, मैं देख लेता हूँ… 72 00:06:15,501 --> 00:06:18,045 आवारागर्दी करना, दुकानों से सामान चुराना, 73 00:06:18,128 --> 00:06:21,507 और मालूम होता है उसने एक गर्भवती महिला पर एक फ़्रोज़न फ़िश से हमला किया था। 74 00:06:22,007 --> 00:06:23,258 यह तो नई किस्म का अपराध है। 75 00:06:25,886 --> 00:06:27,387 हे, पता है क्या? ज़रा रुकिए। 76 00:06:27,888 --> 00:06:29,765 - हे, नेड। - हे। 77 00:06:30,349 --> 00:06:33,644 - हे, दोस्त। तुम टॉम बॉडन को जानते हो? - टॉम? 78 00:06:33,727 --> 00:06:37,731 यह असल में मेरी छवि ख़राब होने के बावजूद मुझे गवाही देने के लिए खड़ा कर देते थे। 79 00:06:37,814 --> 00:06:38,815 यह नेड कार्सन हैं। 80 00:06:39,399 --> 00:06:42,277 दोस्त, आज सुबह, तुमने एक लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। 81 00:06:42,361 --> 00:06:43,695 उसका नाम क्या था? 82 00:06:43,779 --> 00:06:44,780 नवेआ वैलेंटाइन। 83 00:06:45,948 --> 00:06:48,158 - अभी मैं उसकी मॉम से बात कर रहा हूँ। - सच में? 84 00:06:48,242 --> 00:06:50,202 - कैसा चल रहा है? - अजीब ही है। 85 00:06:50,786 --> 00:06:52,287 उसने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई, 86 00:06:52,913 --> 00:06:55,624 फिर हमने उसे यहाँ बुलाया। अब वह कोई मदद ही नहीं कर रही है। 87 00:06:56,542 --> 00:06:58,669 यह ऐना हैं, इन्होंने कल उस लड़की से बात की थी। 88 00:06:59,253 --> 00:07:00,963 आपको कोई अंदाज़ा है वह कहाँ है? 89 00:07:01,713 --> 00:07:03,173 वह मैक्स केडी की बेटी है। 90 00:07:03,257 --> 00:07:06,885 अगर आप जानना चाहते हैं कि वह लड़की कहाँ है, तो आपको उससे पूछ्ताछ करके देखना चाहिए। 91 00:07:07,553 --> 00:07:09,513 जब आपकी बात उससे हुई, उसने क्या कहा था? 92 00:07:13,934 --> 00:07:15,018 मतलब… 93 00:07:15,102 --> 00:07:16,937 हम पहले ही ग्रेसन को यह सब कुछ बता चुके हैं। 94 00:07:17,020 --> 00:07:18,981 - हाँ। - ऐना उस लड़की के पास गई। 95 00:07:19,731 --> 00:07:22,693 उस लड़की ने हमारे बच्चों के बारे में कुछ घटिया बातें बोलीं। 96 00:07:22,776 --> 00:07:24,736 और फिर वह बस भाग गई। 97 00:07:26,029 --> 00:07:27,030 सही कहा ना? 98 00:07:28,323 --> 00:07:29,324 सही कहा। 99 00:07:31,368 --> 00:07:32,578 वह भाग गई। 100 00:07:33,704 --> 00:07:35,581 चौंकाने वाला वीडियो : केडी की वकील ने सड़क पर किशोरी पर हमला किया! 101 00:07:35,664 --> 00:07:37,457 बाप रे! 102 00:07:38,709 --> 00:07:41,044 - तुमने वह देखा? - तुम ठीक हो? 103 00:07:41,128 --> 00:07:43,797 वह किसी… वह किसी पहाड़ी बकरी की तरह उछलकर खड़ी हो गई। 104 00:07:44,298 --> 00:07:45,299 यह क्या था? 105 00:07:51,430 --> 00:07:53,807 यह मॉम का वीडियो है जिसमें वह मेरी दोस्त ऐम्बर पर हमला कर रही हैं। 106 00:07:54,975 --> 00:07:55,976 तुम्हारी दोस्त? 107 00:08:01,773 --> 00:08:02,774 ऐम्बर… 108 00:08:05,861 --> 00:08:08,071 पता है मुझे यह जगह क्यों पसंद है? 109 00:08:08,697 --> 00:08:10,824 यहाँ से ऑफ़िस तक का पैदल का रास्ता है। 110 00:08:11,325 --> 00:08:13,452 - मैं तुम दोनों से वहीं मिलता हूँ। - मिलते हैं। 111 00:08:23,754 --> 00:08:26,632 तो, उस रात तुम्हारे घर पर हमें बीच में ही 112 00:08:26,715 --> 00:08:27,883 रुकना पड़ा… 113 00:08:29,593 --> 00:08:32,554 अगर हमें नहीं रुकना पड़ता, तब भी मैं रुक जाता। 114 00:08:35,557 --> 00:08:36,558 टॉम। 115 00:08:38,309 --> 00:08:40,979 - टॉम। हे। - हे… 116 00:08:41,063 --> 00:08:44,149 उस लड़की के साथ वैसा कुछ नहीं है जो तुम सोच रहे हो, ठीक है? 117 00:08:44,733 --> 00:08:45,734 बीच में रोकने के लिए माफ़ करना। 118 00:08:49,488 --> 00:08:50,822 ज़रा रुकना, लेक्स। 119 00:08:54,284 --> 00:08:55,285 मेरे साथ आओ। 120 00:08:56,912 --> 00:08:58,789 तुम्हारी बेटी मेरे परिवार के लोगों का पीछा कर रही थी। 121 00:08:58,872 --> 00:09:03,126 हाँ। जो उसने किया, वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, टॉम, लेकिन मुझे इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं था। 122 00:09:03,210 --> 00:09:05,879 वह बिल्कुल पागल है, उसे जज़्बाती तौर पर बहुत सारी दिक्कतें हैं, 123 00:09:05,963 --> 00:09:08,382 और अजीब बात तो यह है, 124 00:09:08,465 --> 00:09:11,093 मेरी बात सुनो, मुझे तो यह भी नहीं पता कि वह सच में मेरी बेटी है भी या नहीं। 125 00:09:11,176 --> 00:09:12,427 - झूठ। - मैं उससे कभी नहीं मिला। 126 00:09:12,511 --> 00:09:14,346 - वह जेल में मुझे ख़त लिखती थी… - मुझे यक़ीन नहीं होता। 127 00:09:14,429 --> 00:09:15,597 - और… रुको, रुको। - हे… 128 00:09:15,681 --> 00:09:18,016 टॉम। मुझे इस तरह किनारे मत करो। 129 00:09:18,517 --> 00:09:20,185 नहीं, इस बार नहीं। 130 00:09:20,269 --> 00:09:22,479 प्लीज़, मेरी बात सुनो। 131 00:09:25,148 --> 00:09:27,192 - मैं सिर्फ़ सबूत मानता हूँ, मैक्स। - सबूत। 132 00:09:27,276 --> 00:09:28,861 मैं तुम्हें सबूत दिखा सकता हूँ। 133 00:09:28,944 --> 00:09:31,071 मैं तुम्हें जेल के ईमेल सिस्टम का एक्सेस दे दूँगा 134 00:09:31,154 --> 00:09:32,489 - और तुम सारे मैसेज पढ़ सकते हो। - धत्। 135 00:09:32,573 --> 00:09:34,283 वे सारे मैसेज उपलब्ध हैं, तुम पढ़ सकते हो। 136 00:09:36,285 --> 00:09:38,078 देखो, उसने मुझसे सम्पर्क किया था, 137 00:09:39,037 --> 00:09:43,166 मुझे यक़ीन दिलाया था कि तुमने और ऐना ने 138 00:09:43,250 --> 00:09:47,880 मेरे साथ धोखा किया, मुझे जेल भेजा, उससे उसका पिता छीन लिया, तुम इसे जो भी कहना चाहो। 139 00:09:49,047 --> 00:09:50,090 उस पर सनक सवार थी। 140 00:09:50,174 --> 00:09:52,301 और मैंने उससे कहा था कि वह तुम्हें अकेला छोड़ दे। 141 00:09:55,804 --> 00:09:57,014 हमारे मैसेज पढ़ लो। 142 00:09:57,097 --> 00:09:58,891 मैसेज पढ़ लो, टॉम। 143 00:09:58,974 --> 00:09:59,975 ज़रा रुको। 144 00:10:00,767 --> 00:10:02,269 नैटली मॉम को कमबख़्त क्या हो गया है? 145 00:10:08,483 --> 00:10:09,484 तुमने कहा था तुमने उससे बात की, 146 00:10:09,568 --> 00:10:11,904 यह नहीं कहा था कि तुमने उसका चेहरा पकड़कर उसे चलती कार के आगे फेंक दिया। 147 00:10:11,987 --> 00:10:13,614 तुम समझ नहीं रहे हो, उसने बहुत बेकार बातें… 148 00:10:13,697 --> 00:10:15,699 मुझे नहीं सुनना उसने क्या कहा, वह वीडियो कमबख़्त बहुत घटिया है! 149 00:10:15,782 --> 00:10:17,701 बात वीडियो की नहीं है, टॉम! 150 00:10:17,784 --> 00:10:20,120 बात एक ऐसी मनोरोगी की है जो हमारे परिवार के पीछे पड़ी है! 151 00:10:20,204 --> 00:10:22,372 हाँ, और इस समय, तुम मनोरोगी लग रही हो। 152 00:10:23,081 --> 00:10:25,000 और मुझे नहीं लगता कि इसके पीछे मैक्स का हाथ है। 153 00:10:25,083 --> 00:10:27,044 क्या, कमबख़्त उन मैसेज की वजह से? 154 00:10:27,127 --> 00:10:28,253 हाँ, कमबख़्त उन मैसेज की वजह से। 155 00:10:28,337 --> 00:10:31,381 तुम्हें सच में लगता है कि वे सिर्फ़ मैसेज पर बात करते होंगे? 156 00:10:31,465 --> 00:10:33,926 तुम्हें लगता है कि उन्होंने एक साल तक एक दूसरे को झूठे मैसेज लिखे? 157 00:10:34,009 --> 00:10:35,135 हाँ, क्यों नहीं? 158 00:10:39,848 --> 00:10:41,683 तुम्हें अपनी पत्नी से ज़्यादा मैक्स पर भरोसा है? 159 00:10:45,479 --> 00:10:46,688 क्या तुम फिर से पी रही हो? 160 00:10:52,945 --> 00:10:55,072 यक़ीन नहीं होता कि तुम मुझसे यह कह सकते हो। 161 00:10:58,534 --> 00:10:59,826 तुम्हें पता है मुझे क्या लगता है? 162 00:11:01,161 --> 00:11:02,162 मुझे लगता है कि तुम डरे हुए हो, 163 00:11:02,246 --> 00:11:04,248 क्योंकि अगर मेरी बात सही है, तो तुम्हारे पास इसका कोई हल नहीं है, 164 00:11:04,331 --> 00:11:05,624 और फिर क्या, हम्म? 165 00:11:07,876 --> 00:11:08,919 फिर क्या? 166 00:11:09,002 --> 00:11:11,338 मॉम। आप कहाँ हैं? 167 00:11:17,052 --> 00:11:18,804 हमें नैटली से बात करनी होगी। 168 00:11:20,514 --> 00:11:22,099 तुम्हें नैटली से बात करनी होगी। 169 00:11:50,169 --> 00:11:51,920 नैटली, वह एक दुर्घटना थी। 170 00:11:53,255 --> 00:11:56,717 और मैं उस वीडियो को हटवाने की पूरी कोशिश करूँगी। 171 00:11:57,467 --> 00:12:01,013 मुझे पता है मुझसे ग़लती हुई है, लेकिन कुछ बातें हैं जो तुम्हें पता होनी चाहिए। 172 00:12:01,597 --> 00:12:02,890 - ऐम्बर… - ठीक है। 173 00:12:02,973 --> 00:12:06,226 मुझे बताइए कि आपने उस पहली लड़की को ही मारने की कोशिश क्यों की जिसे मैं असल में डेट करना चाहती हूँ। 174 00:12:08,770 --> 00:12:10,147 क्या? 175 00:12:12,107 --> 00:12:15,027 वह लड़की, उसका नाम नवेआ है। 176 00:12:15,736 --> 00:12:16,820 क्या? 177 00:12:16,904 --> 00:12:17,905 नवेआ वैलेंटाइन 178 00:12:17,988 --> 00:12:20,073 - आप क्या बात कर रही हैं? - वह मैक्स केडी की बेटी है। 179 00:12:26,079 --> 00:12:27,414 क्या तुमने… 180 00:12:28,457 --> 00:12:29,499 पियर्सिंग कराई है? 181 00:12:30,083 --> 00:12:32,085 क्या उसने तुम्हें निपल पियर्सिंग कराने के लिए मजबूर किया था? 182 00:12:33,212 --> 00:12:35,380 उसने मुझे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया। 183 00:12:37,591 --> 00:12:38,592 हे भगवान। 184 00:12:39,384 --> 00:12:40,761 उसने तुम्हें विकृत कर दिया, 185 00:12:40,844 --> 00:12:44,598 - और उसने ज़ैक को भी विकृत… - विकृत। वह पियर्सिंग है। 186 00:12:48,393 --> 00:12:49,811 आपने ज़ैक के बारे में क्या कहा? 187 00:12:52,981 --> 00:12:55,651 नवेआ ही वह लड़की है जिससे ज़ैक ऑनलाइन बात कर रहा था। 188 00:12:57,861 --> 00:12:59,071 मुझे बहुत अफ़सोस है। 189 00:13:01,031 --> 00:13:04,826 वह तुम्हारे पीछे सिर्फ़ इसलिए आई थी क्योंकि मैक्स हमें तकलीफ़ पहुँचाना चाहता है। 190 00:13:07,454 --> 00:13:09,498 क्योंकि मैं उसे पसंद तो आ ही नहीं सकती थी, है ना? 191 00:13:12,376 --> 00:13:13,877 लेकिन तुम उससे बात नहीं कर सकतीं। 192 00:13:14,378 --> 00:13:15,629 तुम उससे सम्पर्क नहीं कर सकतीं। 193 00:13:15,712 --> 00:13:17,214 तुम्हें समझ में आ रहा है? 194 00:13:22,886 --> 00:13:24,513 इसके बारे में ज़ैक को मत बताना, ठीक है? 195 00:13:25,013 --> 00:13:26,682 तुम्हारे पिता और मैं इसे सम्भाल लेंगे। 196 00:13:36,650 --> 00:13:38,610 तो अब आगे क्या, मैक्स? 197 00:13:40,779 --> 00:13:43,323 आप आज़ाद हैं, आप कुछ भी कर सकते हैं। 198 00:13:45,075 --> 00:13:46,201 आप किस चीज़ का सपना देखते हैं? 199 00:13:50,873 --> 00:13:53,292 मैं? कुछ नहीं। हाँ, मैं एक साधारण आदमी हूँ। 200 00:13:56,295 --> 00:13:57,713 आपको शायद एहसास नहीं है कि इस समय 201 00:13:57,796 --> 00:14:03,093 मैक्स केडी कितना जाना-पहचाना नाम है, मतलब, उसकी बाज़ार में कितनी माँग है। 202 00:14:03,177 --> 00:14:04,178 हाँ। 203 00:14:05,304 --> 00:14:06,597 पता है, मेरे दोस्त के पिता, 204 00:14:07,556 --> 00:14:09,474 एटलांटा में उनके काफ़ी सारे होटल हैं, 205 00:14:09,558 --> 00:14:15,022 और उन्होंने कहा कि अगर आप उनके एक रेस्त्राँ को अपना नाम दे दें, तो पूरा निवेश वह करेंगे। 206 00:14:15,731 --> 00:14:16,732 लेकिन… 207 00:14:17,357 --> 00:14:19,067 अतीत तो अतीत ही रहेगा। 208 00:14:20,110 --> 00:14:21,445 और… नहीं, नहीं। 209 00:14:21,528 --> 00:14:24,656 और रेस्त्राँ चलाना, वह बहुत सिरदर्द का काम है। 210 00:14:24,740 --> 00:14:28,243 लेकिन अगर वह रोज़मर्रा के कामकाज की ज़िम्मेदारी किसी और को दे दें तो? 211 00:14:28,827 --> 00:14:32,497 असल में वह अभी भी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें शेफ़ को निकालना पड़ा तो… 212 00:14:32,581 --> 00:14:34,875 अगर वह आपका पुराना मेन्यू इस्तेमाल करें तो? 213 00:14:36,376 --> 00:14:39,588 आप मलिसा को फिर से ज़िंदा कर सकते हैं। 214 00:14:42,382 --> 00:14:44,968 नहीं, कोई नया नाम रखना चाहिए। 215 00:14:51,350 --> 00:14:52,351 हैलो, मैक्स। 216 00:14:52,893 --> 00:14:53,977 हैलो। 217 00:14:55,312 --> 00:14:59,983 भगवान, मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं तुमसे मिलूँगी। 218 00:15:01,276 --> 00:15:03,111 सालों हो गए। 219 00:15:05,614 --> 00:15:08,534 हे भगवान, पर ज़ाहिर है तुम काफ़ी व्यस्त हो। 220 00:15:08,617 --> 00:15:12,663 तो क्यों ना मैं बाद में तुम्हारे घर पर आ जाऊँ? 221 00:15:12,746 --> 00:15:15,624 - तुम वेस्ट जोन्स में रहते हो ना? - इधर आओ। 222 00:15:23,340 --> 00:15:25,884 कमबख़्त यह क्या है? तुम कमबख़्त यहाँ क्या कर रही हो? 223 00:15:26,593 --> 00:15:27,886 तुम मुझसे बात क्यों नहीं करते? 224 00:15:27,970 --> 00:15:31,056 मैं तुमसे बात क्यों करूँगा जबकि मुझे पता है तुम कितनी बड़ी पागल हो? 225 00:15:31,557 --> 00:15:32,975 क्यों? क्यों? 226 00:15:33,058 --> 00:15:34,726 क्योंकि मैं पहले से बेहतर हूँ। 227 00:15:34,810 --> 00:15:35,978 अब मैं बेहतर हूँ। 228 00:15:36,937 --> 00:15:39,147 हमने वह सब कुछ सुलझा लिया। 229 00:15:39,231 --> 00:15:41,233 मैं अब सही गोलियाँ ले रही हूँ, 230 00:15:41,316 --> 00:15:44,528 मैं बस… मेरी तबियत अच्छी है। 231 00:15:46,029 --> 00:15:47,030 नहीं। 232 00:15:47,990 --> 00:15:48,991 क्या? 233 00:15:52,244 --> 00:15:53,328 भगवान। 234 00:15:54,788 --> 00:15:55,789 जान। 235 00:16:01,753 --> 00:16:03,088 जान। 236 00:16:33,452 --> 00:16:35,704 तो क्या हम फिर से एक दूसरे को तकलीफ़ देंगे? 237 00:16:37,331 --> 00:16:38,373 क्या यही होगा? 238 00:16:40,250 --> 00:16:43,670 जब तुम मुझसे दूर थे, क्या तुम मेरे बारे में सोचते थे? 239 00:16:44,671 --> 00:16:47,883 हर रात सोने से पहले, मैं तुम्हें महसूस करने की कोशिश करती थी, 240 00:16:48,634 --> 00:16:50,761 ताकि तुम्हारे सपनों में आ सकूँ। 241 00:16:51,887 --> 00:16:52,888 वह तुम थीं? 242 00:16:54,473 --> 00:16:55,474 हाँ। 243 00:16:56,517 --> 00:16:59,061 हमेशा से मैं ही हूँ, मैक्स। 244 00:17:15,618 --> 00:17:16,662 हाँ। 245 00:17:27,923 --> 00:17:30,968 तुम एक घिनौनी, बीमार, भ्रमित सनकी इंसान हो… 246 00:17:31,969 --> 00:17:33,470 जिससे मैं कभी प्यार नहीं कर सकता। 247 00:17:35,305 --> 00:17:37,432 तुम्हारे पास रहने से मेरा 248 00:17:38,100 --> 00:17:39,101 जी मिचलाता है। 249 00:17:42,020 --> 00:17:46,900 तुम फिर से मेरे पास आईं तो मैं कमबख़्त तुम्हें मार डालूँगा। 250 00:18:12,968 --> 00:18:15,470 - मैंने आपसे झूठ नहीं बोला। - आपने सच छुपाया था। 251 00:18:15,554 --> 00:18:17,347 आपने हमले और कार दुर्घटना का ज़िक्र नहीं किया। 252 00:18:17,431 --> 00:18:18,640 वह ठीक थी। 253 00:18:18,724 --> 00:18:20,100 वह वहाँ से भाग गई थी। 254 00:18:20,184 --> 00:18:22,394 हाँ, किसी पहाड़ी बकरी की तरह? 255 00:18:22,477 --> 00:18:25,397 देखिए, मैंने ग़लती की, लेकिन उसने मेरे परिवार को निशाना बनाने की बात कुबूल की थी। 256 00:18:25,480 --> 00:18:27,900 - आपको जाँच करनी चाहिए और… - नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 257 00:18:27,983 --> 00:18:30,903 हमें कमबख़्त कुछ नहीं करना है, ठीक है? 258 00:18:30,986 --> 00:18:33,155 ऐना, इस बात के लिए हमने आपको सिर्फ़ इसलिए गिरफ़्तार नहीं किया है 259 00:18:33,238 --> 00:18:35,032 क्योंकि उस लड़की की मॉम ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई। 260 00:18:35,115 --> 00:18:37,075 ऐना, अब सब कुछ सच बता दीजिए। 261 00:18:37,868 --> 00:18:41,413 उस लड़की के ग़ायब होने में क्या आपका कोई हाथ है? 262 00:18:42,915 --> 00:18:44,541 आपने उसे भागते हुए देखा है। 263 00:18:44,625 --> 00:18:47,044 मैं नहीं… मुझे कुछ नहीं पता वह लड़की कहाँ गई। 264 00:18:47,127 --> 00:18:48,462 ठीक है, तो मेरी बात सुनिए। 265 00:18:49,505 --> 00:18:51,006 उस लड़की से फिर कभी बात मत करना। 266 00:18:51,089 --> 00:18:53,550 इस मामले में शामिल किसी भी इंसान से बात मत करना, ठीक है? 267 00:18:53,634 --> 00:18:56,261 दरअसल, अगर आपने मुझसे भी इस बारे में दोबारा बात की, 268 00:18:56,345 --> 00:18:58,972 इसका मतलब होगा कि ग़लती आपकी थी, ठीक है? 269 00:18:59,056 --> 00:19:00,057 ठीक है। 270 00:19:01,350 --> 00:19:02,434 ठीक है। 271 00:19:12,027 --> 00:19:13,028 मॉर्निंग। 272 00:19:15,739 --> 00:19:17,574 क्या हुआ? तुम ठीक हो? 273 00:19:18,283 --> 00:19:19,701 हाँ, मैं ठीक हूँ। क्यों? 274 00:19:21,620 --> 00:19:24,540 मैंने रसोई बंद होने तक इंतज़ार किया। तुम वापस ही नहीं आए। 275 00:19:32,589 --> 00:19:34,508 - हैलो। हैलो। - हैलो, कैथरीन। 276 00:19:34,591 --> 00:19:35,676 कैसी हो, कैट? 277 00:19:36,510 --> 00:19:38,720 अपने पति की हत्या का आरोप झेलने के अलावा? 278 00:19:39,263 --> 00:19:40,681 मैंने अभी-अभी बढ़िया पेडीक्योर करवाया है। 279 00:19:41,348 --> 00:19:43,725 अच्छा। बैठ जाओ। 280 00:19:46,311 --> 00:19:48,814 सबसे पहले मैं प्रारम्भिक सुनवाई के बारे में बात करना चाहूँगा। 281 00:19:48,897 --> 00:19:51,900 लगता है तुमसे पहले आठ केस और हैं। 282 00:19:51,984 --> 00:19:54,069 - पाँच। - हाँ। 283 00:19:54,820 --> 00:19:57,239 पाँच, जिसका असल में मतलब है कि हमारा नम्बर शायद 19 तारीख़ को आएगा। 284 00:20:00,158 --> 00:20:01,827 लगता है तुम्हारा ध्यान कहीं और है। 285 00:20:03,579 --> 00:20:04,955 हाँ, पारिवारिक बातें। 286 00:20:05,038 --> 00:20:07,291 - पर फ़िक्र मत करो, मेरा ध्यान यहीं पर है। - ठीक है, बढ़िया। 287 00:20:08,000 --> 00:20:10,711 मेरा पति, उसकी आत्मा को शांति मिले, उसका ध्यान भी भटक गया था। 288 00:20:11,587 --> 00:20:12,963 हमारी आया, यडीरा की तरफ़। 289 00:20:14,173 --> 00:20:15,716 और मेरी सबसे अच्छी दोस्त, सिंडी की तरफ़। 290 00:20:16,675 --> 00:20:19,428 और जहाँ तक मेरी जानकारी है, कम से कम चार और औरतों की तरफ़, 291 00:20:19,511 --> 00:20:23,724 और एक बेहद आकर्षक युवक की तरफ़, जिसे वह क्रॉसविंड्स गोल्फ़ क्लब में मिला था। 292 00:20:23,807 --> 00:20:24,850 तुम वहाँ गई हो? 293 00:20:25,893 --> 00:20:27,060 हाँ, मैं बस… 294 00:20:27,561 --> 00:20:29,354 मैं नहीं चाहती कि तुम्हारा ध्यान भटके, टॉम। 295 00:20:29,938 --> 00:20:31,023 तुम क्या कह रही हो? 296 00:20:31,106 --> 00:20:33,317 मैं बस कह रही हूँ… 297 00:20:33,901 --> 00:20:35,485 शायद तुम्हारा ध्यान इसकी वजह से भटका हुआ है। 298 00:20:37,571 --> 00:20:38,822 मैं चाहती हूँ यह मेरे केस से हट जाए। 299 00:20:49,041 --> 00:20:52,961 मैं यह बात फ़ोन पर नहीं कहना चाहती थी, लेकिन तुम्हारे सिर पर परेशानियों के बादल मंडरा रहे हैं। 300 00:20:53,045 --> 00:20:54,796 - जानती हूँ… - हमला? 301 00:20:54,880 --> 00:20:56,924 वह मेरे परिवार के पीछे पड़ा है, नोआ। 302 00:20:57,007 --> 00:20:58,800 मैं समझती हूँ कि तुम्हें ऐसा लगता है। 303 00:21:00,093 --> 00:21:03,055 आगामी सुनवाई में पलोमा तुम्हारी जगह लेगी। 304 00:21:03,138 --> 00:21:05,516 - हद है। - यह सब ख़त्म होने तक घर से काम करो। 305 00:21:05,599 --> 00:21:06,934 यह सही नहीं है। 306 00:21:07,017 --> 00:21:08,644 बात यह नहीं है कि क्या सही है, 307 00:21:08,727 --> 00:21:10,521 बात यह है कि यह कैसा दिखता है। 308 00:21:10,604 --> 00:21:11,813 इस बात को याद रखो। 309 00:21:31,166 --> 00:21:32,167 हैशटैगगोटगर्ल 310 00:21:32,251 --> 00:21:34,211 अरे, वह किसी पहाड़ी बकरी की तरह उछलकर खड़ी हो गई। 311 00:21:34,294 --> 00:21:36,964 किसी, किसी, किसी, किसी पहाड़ी बकरी, पहाड़ी बकरी की तरह। 312 00:21:37,047 --> 00:21:38,549 किसी पहाड़ी… 313 00:22:00,779 --> 00:22:02,239 जो अगला… मैं… 314 00:22:08,871 --> 00:22:10,247 तुम यहाँ अंदर क्या कर रहे हो? 315 00:22:15,002 --> 00:22:16,003 यह क्या है? 316 00:22:18,338 --> 00:22:20,299 तुम्हारे पैर में अभी भी नौ उँगलियाँ हैं ना? 317 00:22:24,136 --> 00:22:25,137 हे। 318 00:22:27,806 --> 00:22:28,807 मुझसे बात करो। 319 00:22:29,558 --> 00:22:30,893 मैं मॉम और टॉम जैसी नहीं हूँ। 320 00:23:05,219 --> 00:23:06,678 कमबख़्त क्या कर रहे हो? 321 00:23:06,762 --> 00:23:08,847 मुझे लग ही रहा था कुछ गड़बड़ है। 322 00:23:08,931 --> 00:23:10,974 तुमने आज सुबह जल्दी ही पीना शुरू कर दिया? 323 00:23:11,058 --> 00:23:13,101 तुम कमबख़्त बहुत घटिया इंसान हो। 324 00:23:14,394 --> 00:23:17,564 तुम चाहते हो कि सब लोग तुमसे नफ़रत करें ताकि तुम ख़ुद को बेचारा समझ सको। 325 00:23:18,190 --> 00:23:20,817 तुम बेचारे नहीं हो। और हम तुमसे नफ़रत नहीं करते हैं, ठीक है? 326 00:23:21,610 --> 00:23:24,613 तुम्हें तो शायद अब पता ही नहीं है कि मुझसे प्यार कैसे किया जाए। 327 00:23:27,115 --> 00:23:28,450 है ना? 328 00:23:28,534 --> 00:23:29,743 तुम ऐसा क्यों कह रहे हो? 329 00:23:44,675 --> 00:23:47,261 तुमने हमारी दोस्त से यही तो कहा था। 330 00:23:53,517 --> 00:23:55,102 चुप करो! भाड़ में जाओ! 331 00:23:55,185 --> 00:23:58,397 - नैट, मत करो! मत करो, नैट! - ज़ैक, रुको! रुक जाओ। 332 00:23:59,231 --> 00:24:01,400 मैं तुम्हें मार डालूँगी। मैं कमबख़्त तुम्हें मार डालूँगी। रुक जाओ। 333 00:24:01,483 --> 00:24:03,735 - हे! हे, उसे छोड़ दो! - छोड़ो मुझे! 334 00:24:03,819 --> 00:24:05,279 तुम क्या कर रही हो? 335 00:24:05,362 --> 00:24:07,447 - हे। - ओह, धत्। 336 00:24:07,531 --> 00:24:10,284 - इसने मुझ पर हमला कर दिया। - मुझे कमबख़्त तुमसे सच में नफ़रत है। 337 00:24:10,367 --> 00:24:13,954 यह अपनी गर्लफ़्रेंड को लेकर नाराज़ है। यह उसे लेकर नाराज़ है। 338 00:24:17,708 --> 00:24:19,626 मैंने तुमसे कहा था कि ज़ैक से नवेआ के बारे में बात मत करना। 339 00:24:19,710 --> 00:24:22,045 बिल्कुल। क्योंकि आपको बातें छुपाना बहुत पसंद है, 340 00:24:22,129 --> 00:24:24,006 - है ना? - इसका क्या मतलब है? 341 00:24:28,093 --> 00:24:29,887 मैक्स आपसे असल में नफ़रत क्यों करता है? 342 00:24:33,098 --> 00:24:34,600 क्योंकि उसे जेल जाना पड़ा। 343 00:24:34,683 --> 00:24:37,477 ऐसे क़त्ल के लिए जो उसने किया ही नहीं था, है ना? 344 00:24:40,772 --> 00:24:42,608 मुझे लगा था कि उसी ने अपनी पत्नी को मारा था। 345 00:24:44,193 --> 00:24:46,695 शायद मुझे अभी भी यही लगता है, पर मैं उसकी वकील थी। 346 00:24:48,947 --> 00:24:49,948 ठीक है, मॉम। 347 00:24:59,666 --> 00:25:00,667 वह क्या है? 348 00:25:01,710 --> 00:25:04,671 पता नहीं। मुझे यह गराज के पास मिला। 349 00:25:20,896 --> 00:25:23,982 मुवक्किलों के पास यह तय करने का पूरा अधिकार है कि उनके मुक़दमे में कौन वकील होगा। 350 00:25:24,066 --> 00:25:26,527 और तुम्हारे पास उससे यह कहने का पूरा अधिकार है कि वह भाड़ में जाए। 351 00:25:27,236 --> 00:25:29,947 लेक्स, मैं तुम्हें कुछ बढ़िया केस दिला सकता हूँ, ठीक है? 352 00:25:30,030 --> 00:25:31,406 इस केस से मेरे करियर को बहुत फ़ायदा होता। 353 00:25:31,490 --> 00:25:32,950 इसके अलावा, इसका ज़्यादातर काम मैंने ही किया है। 354 00:25:33,450 --> 00:25:35,452 वरिष्ठ सहयोगी ही हमेशा ज़्यादा काम करते हैं। 355 00:25:35,536 --> 00:25:37,454 और फिर बिना किसी वजह के केस से हटा दिए जाते हैं? 356 00:25:37,538 --> 00:25:38,539 हे। 357 00:25:39,373 --> 00:25:41,583 हमारे बीच जो ख़ास पल गुज़रा, तुम उसकी वजह से ऐसा बर्ताव कर रहे हो? 358 00:25:43,669 --> 00:25:45,379 तुम्हारा मुझे चूमना कोई ख़ास पल नहीं था। 359 00:25:46,088 --> 00:25:47,089 ठीक है, टॉम। 360 00:25:47,673 --> 00:25:50,509 हम बस यह मान लेंगे कि उस लम्हे तक हम दोनों मिलकर आगे नहीं बढ़ रहे थे। 361 00:25:54,054 --> 00:25:56,765 देखो, तुम्हें कैथरीन का भरोसा हासिल है। 362 00:25:56,849 --> 00:25:58,225 तुम उसे मना सकते हो। 363 00:25:58,308 --> 00:26:02,104 या शायद मैं उसका भरोसा खो दूँगा और हम एक मुवक्किल के रूप में उसे खो देंगे। 364 00:26:02,187 --> 00:26:04,481 तुम उसकी वकालत करो, उससे ज़्यादा वह सिर्फ़ एक चीज़ चाहती है, 365 00:26:04,565 --> 00:26:07,442 और वह है हमारी कॉन्फ़्रेंस टेबल पर तुम्हारे साथ सेक्स करना। 366 00:26:07,526 --> 00:26:09,820 - देखो, यह ठीक बात नहीं है। - मेरी बात ठीक नहीं है? 367 00:26:10,571 --> 00:26:11,655 आईने में देखो। 368 00:26:12,573 --> 00:26:15,909 तुम जो फ़्लर्ट करते हो और बातों को घुमा-फिराकर लोगों को पागल बनाते हो। 369 00:26:16,618 --> 00:26:18,495 और बीच-बीच में नशा करने की बात तो शुरू ही मत करो। 370 00:26:19,079 --> 00:26:20,330 वह मुझे तुमने दिया था। 371 00:26:20,414 --> 00:26:22,791 तुम मेरे बॉस हो। तुम्हें वह नहीं लेना चाहिए था। 372 00:26:25,252 --> 00:26:26,253 देखो, 373 00:26:26,837 --> 00:26:29,923 मैं उस तरह की इंसान नहीं हूँ 374 00:26:30,966 --> 00:26:34,219 जो तुम्हारे पार्टनर या तुम्हारी पत्नी को सब कुछ बता देने की धमकी दे। 375 00:26:34,303 --> 00:26:35,512 क्या तुम मुझे धमकी दे रही हो? 376 00:26:35,596 --> 00:26:38,765 तुमने सुना नहीं मैंने अभी-अभी क्या कहा? मैं तुम्हें धमकी नहीं दे रही हूँ। 377 00:26:39,725 --> 00:26:44,813 मैं बस यह कह रही हूँ कि एचआर विभाग ने जाँच की तो उसका नतीजा पहले से तय है। 378 00:26:48,400 --> 00:26:49,610 मुझे इस बारे में सोचना होगा। 379 00:26:50,194 --> 00:26:53,614 हाँ। सोच लो। लेकिन ज़्यादा समय मत लेना। 380 00:27:01,330 --> 00:27:04,708 जब से वह बाहर आया है, बुरी चीज़ें होती जा रही हैं। 381 00:27:05,417 --> 00:27:09,963 यह साफ़ ज़ाहिर है कि वह उस लड़की को मोहरा बनाकर 382 00:27:10,047 --> 00:27:14,676 मेरे बच्चों को मेरे ख़िलाफ़ भड़काने के लिए उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। 383 00:27:15,177 --> 00:27:17,054 तुम चाहती हो कि मैं मैक्स केडी की जाँच करूँ? 384 00:27:17,137 --> 00:27:19,181 ठीक है, हमें नवेआ को ढूँढना होगा। 385 00:27:19,264 --> 00:27:21,558 हमें उसकी माँ, फ़ेथ से शुरुआत करनी चाहिए। 386 00:27:21,642 --> 00:27:23,393 तुम्हें पता है कि मुझे ज़ैक और नैट से बहुत प्यार है। 387 00:27:24,520 --> 00:27:25,854 और मेरा सब कुछ तुम्हारी बदौलत है। 388 00:27:27,773 --> 00:27:30,609 और तुमने मेरी ज़िंदगी बचाई थी। लेकिन अब तुम्हें मुझ पर भरोसा करना होगा। 389 00:27:31,235 --> 00:27:32,611 यह काम पुलिस वालों के लिए छोड़ दो। 390 00:27:33,904 --> 00:27:36,573 तुम्हारी नौकरी छूट जाएगी। या उससे भी बुरा हो सकता है। 391 00:27:37,074 --> 00:27:39,201 भाड़ में जाए। मैं यह ख़ुद कर लूँगी। 392 00:27:39,284 --> 00:27:41,411 - मैं उस लड़की को ख़ुद ढूँढ सकती हूँ। - हे। 393 00:28:19,533 --> 00:28:21,201 फ़ेथ। मेरा नाम… 394 00:28:21,285 --> 00:28:23,370 मैंने तुम्हें कहीं देखा है। 395 00:28:24,371 --> 00:28:27,708 क्या उस वीडियो में तुम्हीं हो जिसमें तुमने मेरी बेटी को कार के आगे फेंक दिया? 396 00:28:30,460 --> 00:28:31,461 मुझे माफ़ कर दो। 397 00:28:32,629 --> 00:28:37,050 देखो, मैं अपना आपा खो बैठी थी, लेकिन मैं भी तुम्हारी ही तरह बस एक माँ हूँ जिसके बच्चे ख़तरे में हैं। 398 00:28:40,095 --> 00:28:43,599 मुझे लगता है कि मैक्स केडी तुम्हारी बेटी को गुमराह कर रहा है और अगर तुम मेरी मदद करो, 399 00:28:44,183 --> 00:28:47,311 तो हम उसे वापस जेल भेज सकते हैं, और तुम्हारी बेटी को घर ला सकते हैं। 400 00:28:55,110 --> 00:28:56,445 यहाँ फिर कभी मत आना। 401 00:29:07,998 --> 00:29:11,001 टॉम, जब तुम सरकारी वकील थे, उस बात को बहुत लम्बा अरसा बीत चुका है। 402 00:29:11,084 --> 00:29:12,085 मैं तुम्हें याद दिला देता हूँ 403 00:29:12,169 --> 00:29:15,297 कि असहज सवालों को पूछे जाने से पहले ही दबा देना, 404 00:29:15,380 --> 00:29:17,799 यह… अपना तनाव कम करने का सबसे बेहतर तरीक़ा है। 405 00:29:17,883 --> 00:29:22,179 तो, तुम कह रहे हो कि मैं वही करूँ जो लेक्सी कहे? 406 00:29:22,262 --> 00:29:23,263 मतलब… 407 00:29:23,764 --> 00:29:24,890 यह तो ब्लैकमेल जैसा लग रहा है। 408 00:29:24,973 --> 00:29:27,434 अगर उसका विकल्प एचआर विभाग की जाँच है तो… 409 00:29:28,393 --> 00:29:29,686 माफ़ करना, सज्जनों। 410 00:29:31,104 --> 00:29:32,147 टॉम। 411 00:29:34,149 --> 00:29:38,403 मैं बस तुम्हें शुक्रिया कहना चाहता हूँ कि उस समय तुमने मेरी बात सुनी। 412 00:29:39,071 --> 00:29:40,113 कोई दिक्कत नहीं। 413 00:29:40,697 --> 00:29:42,074 माफ़ करना अगर मैं ग़ुस्से में आ गया, 414 00:29:43,033 --> 00:29:47,579 पर ग़लत आरोप लगाया जाना, मुझसे सहन नहीं होता, समझ रहे हो? 415 00:29:47,663 --> 00:29:49,164 ख़ैर, तुम एक अच्छे इंसान हो। 416 00:29:54,670 --> 00:29:56,713 उसने अपनी पत्नी की हत्या की हो या ना की हो। 417 00:29:56,797 --> 00:29:58,674 दोनों सूरतों में, यह कमीना घमंडी तो बहुत है। 418 00:29:59,883 --> 00:30:01,593 औरतों को ऐसे बंदे क्यों पसंद आते हैं? 419 00:30:03,387 --> 00:30:04,763 मुझे बुरा नहीं लगता कि हमने इसे जेल भेजा था। 420 00:30:05,722 --> 00:30:07,474 मुझे जाना होगा। बिल मैं भर दूँगा। 421 00:30:08,725 --> 00:30:09,726 शुक्रिया। 422 00:30:10,310 --> 00:30:11,395 शुक्रिया। 423 00:30:18,277 --> 00:30:19,611 तुम क्या पीना पसंद करते हो? 424 00:30:32,499 --> 00:30:34,459 सक्रिय। अपनी जगह पर रुके रहें। 425 00:30:48,557 --> 00:30:49,600 ज़ैक? 426 00:31:01,570 --> 00:31:02,571 ज़ैक? 427 00:31:04,948 --> 00:31:06,033 तुम क्या कर रहे हो? 428 00:31:12,998 --> 00:31:13,999 कुछ नहीं। 429 00:31:15,459 --> 00:31:16,460 तुम्हारी तबियत ठीक है? 430 00:31:33,101 --> 00:31:34,102 मुझे आपसे बहुत प्यार है, मॉम। 431 00:31:51,078 --> 00:31:52,079 मैं ग़लत थी। 432 00:31:53,622 --> 00:31:55,874 तुम मैक्स से नहीं डरतीं, तुम नवेआ से डरती हो। 433 00:31:59,336 --> 00:32:01,171 तुम नहीं चाहतीं कि तुम्हारी बेटी वापस आए। 434 00:32:07,094 --> 00:32:10,097 पक्ष बदलना थोड़ा अजीब लगता होगा ना? 435 00:32:12,224 --> 00:32:13,684 हाँ, यह ज़्यादा गूढ़ है, 436 00:32:14,476 --> 00:32:16,728 लोगों की वकालत करना। 437 00:32:16,812 --> 00:32:18,522 अब मेरे मुवक्किल जीते-जागते असली लोग हैं। 438 00:32:19,106 --> 00:32:22,109 सही कहा। और अभी तुम किसी मुश्किल केस से जूझ रहे हो? 439 00:32:24,736 --> 00:32:27,656 क्या मतलब है तुम्हारा? वह कैथरीन बक्ली वाला केस? 440 00:32:30,951 --> 00:32:32,828 नहीं… मुझे क्या पता? 441 00:32:32,911 --> 00:32:34,329 मुझे बस इतना दिख रहा है… 442 00:32:36,957 --> 00:32:38,959 तुम्हें कोई बात अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। 443 00:32:40,169 --> 00:32:41,920 क्या मैंने ग़लत कहा, काउंसलर? 444 00:32:44,882 --> 00:32:45,966 मतलब, ऑफ़िस में… 445 00:32:47,467 --> 00:32:49,094 किसी के साथ थोड़ी अनबन हो गई। 446 00:32:49,678 --> 00:32:53,557 मैं उसे ज़बरदस्ती तो नहीं कहूँगा, लेकिन मुझ पर दबाव डाला जा रहा है। 447 00:32:55,726 --> 00:32:57,144 और तुम क्या करने वाले हो? 448 00:32:59,730 --> 00:33:00,731 पता नहीं। 449 00:33:02,274 --> 00:33:03,775 तुम किसी को अपना हीरो मानते हो, टॉम? 450 00:33:06,403 --> 00:33:07,404 हीरो? 451 00:33:07,487 --> 00:33:09,781 हीरो, हीरो। कोई जिसने तुम्हें प्रेरित किया हो। 452 00:33:09,865 --> 00:33:10,991 कोई ऐसा जो, 453 00:33:11,575 --> 00:33:14,536 पता नहीं, वह कोई कोच भी हो सकता है, या फ़ौज का कोई बंदा। 454 00:33:15,287 --> 00:33:16,663 - नौसैनिक। - नौसैनिक। 455 00:33:17,789 --> 00:33:21,460 अच्छा इंसान होने का क्या मतलब होता है, जो इसका उदाहरण हो। ऐसा कोई इंसान है? 456 00:33:24,338 --> 00:33:26,548 मेरा बड़ा भाई, नेथन। 457 00:33:29,885 --> 00:33:31,762 नेथन तुमसे क्या करने को कहता? 458 00:33:34,139 --> 00:33:37,059 शायद कहता, "जो सही है वही करो।" 459 00:33:37,142 --> 00:33:41,522 बिल्कुल, अपने लिए खड़े हो। है ना? मर्द बनो। 460 00:33:44,525 --> 00:33:45,943 मेरा मतलब, इसका मतलब भी क्या है? 461 00:33:46,026 --> 00:33:49,446 मतलब, कई मतलब हो सकते हैं। 462 00:33:51,198 --> 00:33:53,075 मैं तुमसे एक और सवाल पूछता हूँ, सर। 463 00:33:54,535 --> 00:33:55,869 ठीक है। 464 00:33:55,953 --> 00:33:57,621 तुम किस चीज़ से सबसे ज़्यादा डरते हो? 465 00:34:01,917 --> 00:34:04,628 जिससे सभी डरते हैं। कहीं मेरे बच्चों को कुछ हो ना जाए। 466 00:34:04,711 --> 00:34:09,132 नहीं, ऐसा डर जो तुम बच्चों के होने से पहले भी महसूस करते थे। 467 00:34:10,050 --> 00:34:12,094 जिसका डर तुम्हें हमेशा से रहा है। वह क्या है? 468 00:34:12,803 --> 00:34:14,137 मतलब… 469 00:34:18,516 --> 00:34:20,268 मुझे पता है वह क्या है। 470 00:34:20,351 --> 00:34:21,687 - मैं बता सकता हूँ। - अच्छा? 471 00:34:21,770 --> 00:34:24,063 - ओह, हाँ, मैं बता सकता हूँ। - तो, प्लीज़ बताओ। 472 00:34:24,147 --> 00:34:26,859 मैं बता सकता हूँ कि तुम किस बात से डरते हो। वह है… 473 00:34:27,525 --> 00:34:28,527 तैयार हो? 474 00:34:34,699 --> 00:34:35,701 विशृंखलता। 475 00:34:39,454 --> 00:34:41,415 अफ़रा-तफ़री। अव्यवस्था। 476 00:34:41,498 --> 00:34:42,666 पतन। 477 00:34:43,458 --> 00:34:45,043 मुझे पता है विशृंखलता क्या होती है। 478 00:34:45,127 --> 00:34:47,670 बेशक तुम्हें पता है। क्योंकि तुम कमबख़्त उससे बहुत डरते हो। 479 00:34:49,422 --> 00:34:50,424 यह साफ़ ज़ाहिर है। 480 00:34:52,009 --> 00:34:55,762 लेकिन ख़ास तौर पर तुम्हें कभी-कभी ख़ुद को खुला छोड़ देना चाहिए। 481 00:34:57,598 --> 00:34:59,266 क्योंकि जो ज़िंदगी तुम जी रहे हो… 482 00:35:02,519 --> 00:35:04,188 तुम्हारे अंदर कुछ मर रहा है। 483 00:35:24,082 --> 00:35:26,293 तुम्हें इस सेशन के लिए मुझे पैसे देने चाहिए, काउंसलर। 484 00:35:27,753 --> 00:35:29,880 धत्, यह जगह भी मर रही है। 485 00:35:32,716 --> 00:35:33,800 चलो, कहीं और चलते हैं। 486 00:35:35,677 --> 00:35:37,596 हमारे पकड़े जाने के कुछ महीनों बाद, 487 00:35:38,180 --> 00:35:39,973 मैंने मैक्स को ख़बर भिजवाई कि मैं गर्भवती हूँ, 488 00:35:40,057 --> 00:35:43,727 लेकिन शायद अब मैं उसके लिए किसी काम की नहीं रह गई थी, 489 00:35:43,810 --> 00:35:47,397 क्योंकि मैं सुधार विभाग में काम जो नहीं कर रही थी। 490 00:35:48,357 --> 00:35:49,608 क्या उसी ने तुम्हारे साथ यह किया? 491 00:35:50,234 --> 00:35:51,485 तुम्हारी आँख पर यह चोट? 492 00:35:52,402 --> 00:35:53,403 मैक्स ने? 493 00:35:54,363 --> 00:35:56,615 नहीं, नहीं, मैंने उसे सालों से नहीं देखा है। 494 00:35:58,951 --> 00:35:59,993 यह तो नेवी ने किया है। 495 00:36:00,869 --> 00:36:02,746 और तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि वह कहाँ है? 496 00:36:03,580 --> 00:36:04,915 नहीं। नहीं। 497 00:36:05,666 --> 00:36:07,668 मैंने तो उसके लापता होने की सूचना भी नहीं दी थी। 498 00:36:09,044 --> 00:36:10,587 उसने ख़ुद सूचना दी। 499 00:36:11,839 --> 00:36:13,423 वह चाहती थी कि लोगों का शक मुझ पर जाए। 500 00:36:14,174 --> 00:36:17,052 मैक्स ने उसे भी अपने चंगुल में फँसा रखा है, बिल्कुल वैसे जैसे उसने मुझे फँसाया हुआ था। 501 00:36:17,719 --> 00:36:20,889 उसके पास लोगों को क़ाबू में करने की एक ख़ास ताक़त है। 502 00:36:22,516 --> 00:36:27,312 वह उसे वीडियो कॉल किया करती थी, बर्नर फ़ोन पर, टारवॉटर से। 503 00:36:31,859 --> 00:36:33,193 वह उसे बदल रहा था। 504 00:36:33,277 --> 00:36:34,486 माफ़ करना। 505 00:36:36,989 --> 00:36:41,827 मुझे इतना तो पक्का पता है कि वे मैक्स के धर्म के बारे में बात करते थे। 506 00:36:42,870 --> 00:36:44,413 ऐसा धर्म जो उसने ख़ुद रचा था। 507 00:36:47,666 --> 00:36:50,919 उसने नवेआ को भी उसमें शामिल कर लिया। वह शैतानी खेल है। 508 00:36:55,007 --> 00:36:59,511 तुम और मैं, सिर्फ़ हम लोग जानते हैं कि मैक्स असल में कैसा इंसान है। 509 00:37:00,596 --> 00:37:02,723 तुम्हें मुझे कुछ तो बताना होगा। 510 00:37:04,141 --> 00:37:08,061 अगर तुम मुझे बता दो कि वह कहाँ है, तो हम उससे यह कुबूल करवा सकते हैं 511 00:37:08,145 --> 00:37:09,605 कि मैक्स उसे बहला-फुसला रहा था। 512 00:37:10,480 --> 00:37:13,317 है ना? और फिर हम मैक्स को जेल भेज सकते हैं। 513 00:37:13,400 --> 00:37:15,777 और नवेआ को जो भी मदद चाहिए होगी, हम उसे दिला देंगे। 514 00:37:21,491 --> 00:37:23,035 मुझे पता है वह कहाँ सोती है। 515 00:37:25,120 --> 00:37:26,163 मैं तुम्हें बता दूँगी। 516 00:37:26,705 --> 00:37:28,832 किसी को यह मत बताना कि मैं तुमसे बात कर रही हूँ। 517 00:37:29,499 --> 00:37:32,794 मैं नहीं चाहती कि नवेआ को पता चले, और यह तो बिल्कुल नहीं चाहती कि वह मैक्स को बता दे। 518 00:37:32,878 --> 00:37:33,879 ठीक है। 519 00:37:44,139 --> 00:37:45,140 यह अक्सर होता है क्या? 520 00:37:48,810 --> 00:37:49,811 मुझे… 521 00:37:50,312 --> 00:37:52,940 मुझे हर रात के लिए एक अलग औरत नहीं चाहिए। 522 00:37:53,023 --> 00:37:54,149 नहीं। 523 00:37:54,233 --> 00:37:56,401 नहीं, मुझे एक परिवार चाहिए। 524 00:37:57,611 --> 00:37:58,862 तो, मुझे बताओ, यार, 525 00:37:58,946 --> 00:38:01,698 मैं किसी बेहतरीन महिला से कैसे मिलूँ? 526 00:38:02,199 --> 00:38:03,700 तुम्हारी तरह। कैसे? 527 00:38:05,452 --> 00:38:06,453 आसान है। 528 00:38:06,995 --> 00:38:09,498 लॉ स्कूल में जाओ, सरकारी वकील बनो, 529 00:38:10,666 --> 00:38:12,167 और एक बड़ा केस हासिल करो। 530 00:38:13,877 --> 00:38:17,965 काउंसलर। धत्, काश हम अलग हालात में मिले होते। 531 00:38:18,048 --> 00:38:19,341 धत्। 532 00:38:24,555 --> 00:38:27,307 हे, टॉमी दोस्त। 533 00:38:29,977 --> 00:38:32,145 बाप रे। 534 00:38:34,398 --> 00:38:36,775 उस दिन काफ़ी गर्मा-गर्मी हो गई थी। है ना? 535 00:38:36,859 --> 00:38:39,152 एक पल को मुझे लगा कि तुम सच में मुझे… 536 00:38:40,195 --> 00:38:41,321 समझे? 537 00:38:42,114 --> 00:38:44,241 हे, तुम क्या पी रहे हो? मैं तुम्हारे लिए ड्रिंक लेता हूँ। 538 00:38:44,324 --> 00:38:45,742 - नहीं, मुझे नहीं चाहिए। - नहीं, ले भी लो। 539 00:38:45,826 --> 00:38:48,954 मैं तुम्हारे पूल में घुस गया था। मैं ना नहीं सुनूँगा, टॉमी। 540 00:38:49,037 --> 00:38:50,038 तुम क्या पी रहे हो? 541 00:38:50,122 --> 00:38:52,124 तुम हमारे लिए ड्रिंक्स नहीं लोगे। 542 00:38:58,380 --> 00:38:59,882 मैं हम सबके लिए ड्रिंक्स लूँगा। 543 00:38:59,965 --> 00:39:01,300 - हाँ। - मैक्स। 544 00:39:01,383 --> 00:39:02,551 - हे, मेरा नाम ऑली है। - ठीक है। 545 00:39:03,427 --> 00:39:05,804 मैं तुम्हें जानती हूँ, मैक्स, तुम मशहूर इंसान हो। तुम… 546 00:41:07,176 --> 00:41:10,470 राज्य जेल से डाक द्वारा भेजा गया नवेआ वैलेंटाइन 547 00:41:23,901 --> 00:41:27,237 एक दिन मैं तुम्हें यहाँ ले चलूँगा 548 00:41:40,584 --> 00:41:43,378 हाँ, ठीक है, और मैंने सोचा… मेरा चेहरा कैसा लग रहा है? 549 00:41:43,462 --> 00:41:46,089 हमें कम से कम 10,000 डॉलर की जमा राशि चाहिए। 550 00:41:49,176 --> 00:41:50,594 मेरे लिए इंडेक्स फ़ंड काफ़ी हैं। 551 00:41:50,677 --> 00:41:52,262 तुमने तो निराश कर दिया, टॉमी। 552 00:41:53,013 --> 00:41:55,766 मतलब, मुझे लगा था कि तुम थोड़ा जोखिम उठाने वाले बंदे हो, है ना? 553 00:42:00,771 --> 00:42:01,980 चलो भी, यार। 554 00:42:02,064 --> 00:42:04,900 देखो, मतलब, शायद तुम्हें उसे 60 देने होंगे… 555 00:42:05,484 --> 00:42:07,986 - ऐसा एक या दो बार हुआ था। - हे, ट्रिश! 556 00:42:08,070 --> 00:42:09,613 - सच में? - हाँ। 557 00:42:09,696 --> 00:42:10,906 चलो, जान। देर हो रही है। 558 00:42:10,989 --> 00:42:13,367 - चलो। नहीं, हम निकल रहे हैं। - मुझे अपनी ड्रिंक ख़त्म करनी है। 559 00:42:13,450 --> 00:42:15,118 - चलो। - दोस्त। यह नहीं जाना चाहती। 560 00:42:15,202 --> 00:42:17,079 - पता है क्या? तुम भाड़ में जाओ, मैक्स। - छोड़ दो इसे। 561 00:42:17,162 --> 00:42:18,372 - मुझे हाथ मत लगाओ। - छोड़ दो। 562 00:42:18,455 --> 00:42:20,165 तुम बहुत आगे बढ़ गए हो। भाड़ में जाओ! 563 00:42:28,340 --> 00:42:29,341 कमबख़्त यह क्या? 564 00:42:29,424 --> 00:42:32,219 - हरामज़ादा! - हे। 565 00:42:53,740 --> 00:42:54,825 धत्। 566 00:43:12,092 --> 00:43:13,093 फ़ेथ? 567 00:43:22,019 --> 00:43:23,020 फ़ेथ? 568 00:45:13,630 --> 00:45:15,090 गुड मॉर्निंग। हे। 569 00:45:16,592 --> 00:45:19,761 मुझे तुमसे एक थोड़ी संजीदा बात करनी है। 570 00:45:20,262 --> 00:45:22,055 टॉम, हमें बाद में बात करनी चाहिए। 571 00:45:22,139 --> 00:45:24,683 सच कहूँ तो मैं इसमें इनका पक्ष सुनना चाहूँगी। 572 00:45:27,186 --> 00:45:29,104 लेक्स, तुमने कुछ भी ग़लत नहीं किया। 573 00:45:29,188 --> 00:45:31,023 कैथरीन बस नहीं चाहती कि अब तुम उसके केस पर काम करो। 574 00:45:32,733 --> 00:45:33,734 बस इतना ही? 575 00:45:36,069 --> 00:45:37,696 मुझे नहीं पता कि यहाँ क्या हो रहा है? 576 00:45:38,697 --> 00:45:40,782 थोड़ी ग़लतफ़हमी हो गई थी। 577 00:45:40,866 --> 00:45:42,201 ग़लतफ़हमी? 578 00:45:42,993 --> 00:45:46,747 तो, मैंने मैसेज ग़लत समझ लिए? 579 00:45:46,830 --> 00:45:49,583 लेक्सी, मैंने कहा था यह एचआर का मामला है। हमें उन्हें सुनने की ज़रूरत नहीं है। 580 00:45:49,666 --> 00:45:51,126 कैसे मैसेज? 581 00:45:51,210 --> 00:45:53,337 वे मैसेज जो तुमने मुझे कल रात भेजे थे। 582 00:45:53,921 --> 00:45:56,965 तुम बस मेरे साथ सेक्स करने के लिए बेताब हो। है ना? 583 00:45:58,133 --> 00:46:01,720 तुम बस यह खेल खेलती रहो, लेकिन मुझे पता है तुम्हें क्या चाहिए। 584 00:46:02,888 --> 00:46:08,101 तो, बस ऐसे ही छेड़ती रहो, मुझसे चिपकती रहो, और मुझे उत्तेजित करती रहो। 585 00:46:08,185 --> 00:46:10,979 - यह… मैं नहीं हूँ। यह… - फिर देखो क्या होता है। 586 00:46:11,063 --> 00:46:13,815 तुम्हें लगता है मैं कमबख़्त कोई खिलौना हूँ जिससे तुम खेल सकती हो? 587 00:46:14,566 --> 00:46:16,902 मैं कमबख़्त इस खेल से थक चुका हूँ। 588 00:46:18,820 --> 00:46:22,282 मैं कमबख़्त एक मर्द हूँ, क्योंकि मैं अपने लिए खड़ा होना जानता हूँ। 589 00:46:22,783 --> 00:46:23,784 नहीं। 590 00:46:25,285 --> 00:46:26,328 रुको। 591 00:46:27,955 --> 00:46:29,373 यह किसी और का काम है। 592 00:46:30,082 --> 00:46:32,000 मुझे लगता है तुम्हें घर पर रहना चाहिए। 593 00:46:32,543 --> 00:46:34,294 जब तक हम इसे सुलझा नहीं लेते। 594 00:46:40,634 --> 00:46:43,595 तुम ठीक हो? मैं तुमसे बात करना चाहती हूँ। मुझे माफ़ कर दो मेरी मॉम पागल हैं। 595 00:46:43,679 --> 00:46:46,098 मैं जानती हूँ मैक्स तुम्हारे डैड हैं। मैं बस बात करना चाहती हूँ। 596 00:46:46,181 --> 00:46:47,391 ऐम्बर 597 00:46:49,726 --> 00:46:51,937 रोमेओ। रोमेओ। 598 00:46:59,903 --> 00:47:01,238 रोमेओ। 599 00:47:16,295 --> 00:47:17,462 आज का दिन बहुत अच्छा है। 600 00:47:23,218 --> 00:47:24,595 मैं तुम्हें परेशान नहीं करूँगा। 601 00:47:31,018 --> 00:47:32,019 मैक्स। 602 00:47:32,853 --> 00:47:34,229 रोमेओ। 603 00:47:34,730 --> 00:47:35,731 क्या? 604 00:47:37,482 --> 00:47:38,859 तुम मुझसे कुछ पूछना चाहती हो? 605 00:47:45,866 --> 00:47:47,159 आपकी बेटी के बारे में। 606 00:47:59,755 --> 00:48:00,964 हे। 607 00:48:01,048 --> 00:48:02,132 हे… 608 00:48:03,550 --> 00:48:04,843 तुम घर पर क्या कर रही हो? 609 00:48:10,891 --> 00:48:12,935 कल मुझे सस्पेंड कर दिया गया। 610 00:48:26,365 --> 00:48:27,783 मुझे भी सस्पेंड कर दिया गया है। 611 00:48:30,786 --> 00:48:32,162 लेकिन अब मुझे तुम पर भरोसा हो गया है। 612 00:48:35,582 --> 00:48:37,042 तुम मैक्स के बारे में सही थीं। 613 00:48:41,922 --> 00:48:43,757 - कमबख़्त? - यह अच्छा कुत्ता है। 614 00:48:43,841 --> 00:48:45,467 शुक्रिया। इसका नाम रोमेओ है। 615 00:48:45,551 --> 00:48:46,885 और तुम स्पैनिश बोल सकती हो? 616 00:48:48,220 --> 00:48:49,555 क्या तुम "रोमेओ" कह सकती हो? 617 00:48:49,638 --> 00:48:50,722 रोमेओ। 618 00:48:50,806 --> 00:48:52,432 - काफ़ी अच्छे से बोला। - नैटली! 619 00:48:54,351 --> 00:48:55,394 आ जाओ। 620 00:48:56,645 --> 00:48:58,105 तुम यहाँ क्या कर रहे हो, मैक्स? 621 00:48:58,814 --> 00:49:00,023 अपने कुत्ते को सैर करा रहा हूँ। 622 00:49:00,649 --> 00:49:02,109 रोमेओ। 623 00:49:04,570 --> 00:49:05,863 यह हैलो कह रहा है। 624 00:49:08,448 --> 00:49:09,491 अपने घर जाओ। 625 00:49:10,659 --> 00:49:12,870 ठीक है। कोई दिक्कत नहीं। 626 00:49:16,123 --> 00:49:17,207 मैं घर चला जाता हूँ। 627 00:51:51,028 --> 00:51:53,030 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम