1 00:00:12,012 --> 00:00:13,639 कमबख़्त हिल मत। 2 00:00:16,265 --> 00:00:18,936 - नैट, तुम्हारा भाई कहाँ गया? - वह सड़क के उस पार है। 3 00:00:19,436 --> 00:00:20,938 नहीं! नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। मैं जाता हूँ। 4 00:00:21,021 --> 00:00:22,523 तुम ऊपर जाओ, मेरी अलमारी। 5 00:00:22,606 --> 00:00:23,815 कोड नैट का जन्मदिन है। 6 00:00:23,899 --> 00:00:25,150 नैटली, पुलिस को फ़ोन करो। 7 00:00:35,744 --> 00:00:36,912 यह लो। 8 00:00:38,163 --> 00:00:39,873 यह हिले तो इसे गोली मार देना। 9 00:00:42,876 --> 00:00:43,961 मत करो। 10 00:00:51,885 --> 00:00:53,846 कल तुम क्या करना चाहोगे? 11 00:00:55,013 --> 00:00:56,181 जो भी आप चाहें। 12 00:00:58,725 --> 00:01:00,018 क्या हम फिर से मछलियाँ पकड़ने जा सकते हैं? 13 00:01:01,019 --> 00:01:03,105 मैं बस आपके साथ समय बिताना चाहता हूँ। 14 00:01:04,188 --> 00:01:05,190 बेशक। 15 00:01:08,402 --> 00:01:09,778 अब तुम मेरे पास हो। 16 00:01:13,240 --> 00:01:14,449 तुम मेरे बेटे हो। 17 00:01:20,873 --> 00:01:22,291 वह क्या है? 18 00:01:22,374 --> 00:01:25,961 यह वाई-फ़ाई जैमर है। इसने अलार्म से बचने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा। 19 00:01:26,044 --> 00:01:27,254 तुम्हें यह कैसे पता है? 20 00:01:27,337 --> 00:01:29,381 ओह, तुमने हमारी डेट के बारे में अपनी मॉम को नहीं बताया? 21 00:01:34,219 --> 00:01:35,470 नैट, क्या वे आ रहे हैं? 22 00:01:35,554 --> 00:01:36,889 तुम्हें पता भी है बंदूक कैसे चलाते हैं? 23 00:01:36,972 --> 00:01:38,265 कमबख़्त अपना मुँह बंद करो! 24 00:01:39,349 --> 00:01:41,101 तुम सच में मुझे गोली मारना चाहती हो, है ना? 25 00:01:41,685 --> 00:01:42,853 वापस नीचे बैठ जाओ। 26 00:01:49,693 --> 00:01:50,694 तुम गोली नहीं चला सकतीं। 27 00:01:53,530 --> 00:01:55,115 भगवान! भाड़ में जाओ! 28 00:01:57,242 --> 00:01:58,827 - कोई बात नहीं। - भाड़ में जाओ! 29 00:02:03,248 --> 00:02:04,416 ज़ैक! 30 00:02:04,499 --> 00:02:05,751 यह बंदा क्या चाहता है? 31 00:02:06,752 --> 00:02:07,753 - ज़ैक! - कोई बात नहीं। 32 00:02:15,010 --> 00:02:16,470 ज़ैक! वह कहाँ है? 33 00:02:16,970 --> 00:02:18,430 - हे भगवान। - वह बहुत डरा हुआ था। 34 00:02:18,514 --> 00:02:19,806 तुम कमबख़्त दूर रहो! 35 00:02:19,890 --> 00:02:20,891 हे! 36 00:02:21,433 --> 00:02:22,893 मेरे डैड को अकेला छोड़ दो। 37 00:02:22,976 --> 00:02:24,686 - ओह, चुप करो। बेटा, बाहर चलो। - नहीं। 38 00:02:24,770 --> 00:02:26,688 - नहीं। मैं नहीं जाऊँगा। - हम जा रहे हैं। नहीं, हम जा रहे हैं! 39 00:02:26,772 --> 00:02:28,857 - तुम उसे तकलीफ़ दे रहे हो! उसे तकलीफ़ दे रहे हो! - डैड! 40 00:02:28,941 --> 00:02:29,942 नहीं! नहीं, "रुको!" 41 00:02:30,025 --> 00:02:32,069 - उसे तकलीफ़ हो रही है! वह बच्चा है! - नहीं। रुको। रुको। 42 00:02:32,152 --> 00:02:33,529 - तुम घर चलोगे। - नहीं, मैं नहीं जाऊँगा। 43 00:02:33,612 --> 00:02:35,030 - टॉम! वह तकलीफ़ में है। - हाँ, तुम चलोगे। 44 00:02:35,113 --> 00:02:36,448 - नहीं। डैड। - वह बच्चा ही तो है! 45 00:02:36,532 --> 00:02:38,450 इसे मुझे वापस ले जाने से रोकिए। ओह, धत्। 46 00:02:38,534 --> 00:02:40,077 अब यह तुम्हारा बेटा नहीं है, टॉम। 47 00:02:40,160 --> 00:02:41,370 यह मेरा बेटा है। 48 00:02:52,005 --> 00:02:53,090 इधर आ। 49 00:03:01,807 --> 00:03:04,434 टॉम, रुक जाओ! वह मर जाएगा! 50 00:03:09,106 --> 00:03:10,315 उसके पास चाकू है! 51 00:03:11,608 --> 00:03:12,693 हे भगवान। 52 00:03:16,613 --> 00:03:19,074 डैड। सब ठीक हो जाएगा, डैड। 53 00:03:21,493 --> 00:03:22,494 आप ठीक हो जाएँगे। 54 00:03:47,811 --> 00:03:51,273 सवाना पुलिस 55 00:04:13,212 --> 00:04:18,050 केप फ़ियर 56 00:04:26,934 --> 00:04:28,519 जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास 57 00:04:28,602 --> 00:04:29,811 "दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित 58 00:04:29,895 --> 00:04:30,979 "केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित 59 00:04:31,063 --> 00:04:32,648 पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब 60 00:04:36,944 --> 00:04:39,988 - तुम्हारा उस बंदे पर हमला करना ज़रूरी था? - वही बंदा जिसने मेरे बेटे को अगवा किया? 61 00:04:40,072 --> 00:04:42,658 वही बंदा जिसकी बेटी हमारे घर की कमबख़्त दीवारों में रह रही थी? 62 00:04:42,741 --> 00:04:43,784 वही बंदा? हद है, यार। 63 00:04:43,867 --> 00:04:45,661 हाँ, कम से कम उसने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 64 00:04:45,744 --> 00:04:48,205 हाँ, ताकि वह सबके सामने उदार बन सके। उसे यह बहुत पसंद है। 65 00:04:48,288 --> 00:04:50,791 तो तुमने तुम्हारी दीवार में बंदूक की गोली से बने छेद के बारे में पुलिस को क्या बताया? 66 00:04:50,874 --> 00:04:53,710 मैंने उन्हें सच बताया। कि उसने हमें कोई नशीली चीज़ पिला दी और फिर एक दुर्घटना हो गई। 67 00:04:55,879 --> 00:04:56,880 देखो, 68 00:04:56,964 --> 00:05:00,634 उन्हें दीवारों में कुछ शीशियाँ मिली थीं, जिनमें शायद सफ़र में चक्कर आने की कोई दवा थी। 69 00:05:00,717 --> 00:05:03,595 अगर ज़ैक के ख़ून में भी वही दवा मिलती है, तो शायद यह कोई साज़िश हो सकती है। 70 00:05:03,679 --> 00:05:05,639 पर इसका कोई सबूत नहीं है कि यह साज़िश केडी ने रची थी, है ना? 71 00:05:05,722 --> 00:05:07,975 नवेआ अभी भी इसमें मैक्स के शामिल होने से इंकार कर रही है। 72 00:05:08,642 --> 00:05:12,646 मेरा मतलब, हो सकता है कोई सबूत यूँ ही मिल जाए। 73 00:05:13,272 --> 00:05:14,314 यूँ ही मिल जाए? 74 00:05:14,398 --> 00:05:16,149 किसी को कुछ नहीं मिलेगा। 75 00:05:16,233 --> 00:05:19,194 तुम्हें नहीं लगता कि तुम्हारा नसीहत देने का समय अब बीत चुका है? 76 00:05:19,278 --> 00:05:21,071 तुम्हारी ही वजह से आज हमारी यह हालत है, ठीक है? 77 00:05:21,154 --> 00:05:23,699 जानती हूँ। मैं मैक्स के बारे में ग़लत थी। 78 00:05:23,782 --> 00:05:25,993 मुझसे ग़लती हो गई और मुझे इसका अफ़सोस है। 79 00:05:26,076 --> 00:05:28,203 लेकिन हमें होशियारी से काम लेना होगा। 80 00:05:28,287 --> 00:05:32,666 ज़्यादा कुछ तो नहीं है, लेकिन वह औरत जिसने फ़ेस मास्क लगाया हुआ था, जिसके बारे में तुमने कहा था 81 00:05:32,749 --> 00:05:34,668 कि शायद वह मैक्स के बारे में कुछ जानती है… 82 00:05:35,335 --> 00:05:38,505 मुझे मेकन के उस होटल के सुरक्षा कैमरे से उसकी गाड़ी का नम्बर मिल गया। 83 00:05:39,006 --> 00:05:41,967 उसका नाम वैल टियरनी है, वह पाइनी ग्रोव, उत्तरी कैरोलाइना से है। 84 00:05:42,926 --> 00:05:44,303 केडी इसी जगह के आसपास पला-बढ़ा था ना? 85 00:05:44,386 --> 00:05:45,804 और एमी ब्रैनकाटो भी। 86 00:05:46,305 --> 00:05:48,307 हो सकता है वह मैक्स को तभी से जानती हो। 87 00:05:48,849 --> 00:05:53,270 अगर उस औरत के पास कोई भी सबूत हुआ कि मैक्स ने एमी को झूठा इक़बालिया बयान देने के लिए मजबूर किया था, 88 00:05:53,353 --> 00:05:55,772 - तो यह न्याय में बाधा डालना कहलाएगा। - यह कम बड़ी बात नहीं है। 89 00:05:56,273 --> 00:05:57,399 - हम साथ चलेंगे। - हाँ। 90 00:05:57,482 --> 00:06:00,694 नहीं। तुम दोनों अब कोई ग़लती नहीं कर सकते। 91 00:06:00,777 --> 00:06:03,030 - वैल से मिलने रे जाएगा। तुम दोनों… - मैं यहाँ हाथ पर हाथ रखकर 92 00:06:03,113 --> 00:06:04,239 बैठी नहीं रहूँगी, नोआ। 93 00:06:04,323 --> 00:06:05,949 सिर्फ़ तुम लोग उसे जेल नहीं भेजना चाहते। 94 00:06:06,033 --> 00:06:07,826 वह हरामज़ादा उस संस्था में पूरी तरह घुस चुका है 95 00:06:07,910 --> 00:06:10,037 जिसे बनाने में मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी। 96 00:06:10,621 --> 00:06:12,122 तो, हम उसे नहीं छोड़ेंगे। 97 00:06:12,956 --> 00:06:14,708 लेकिन हम यह काम सही तरीक़े से करेंगे। 98 00:06:16,502 --> 00:06:18,795 हैलो। हाँ। 99 00:06:18,879 --> 00:06:19,880 अस्पताल से है। 100 00:06:20,506 --> 00:06:22,841 क्या… वह कैसा है? क्या अब हम उससे मिल सकते हैं? 101 00:06:24,968 --> 00:06:26,136 हाँ, हम आ रहे हैं। 102 00:06:28,639 --> 00:06:30,307 - ठीक है। - ऐना डेवेरॉ 103 00:06:30,390 --> 00:06:32,935 और टॉम बॉडन लॉ स्कूल में मिले थे। 104 00:06:33,018 --> 00:06:35,854 क्या ऐना के पेट में उसके मंगेतर का बच्चा था, 105 00:06:35,938 --> 00:06:38,357 या उसके लॉ स्कूल के पुराने साथी, टॉम का? 106 00:06:39,650 --> 00:06:40,984 मुझे यहाँ कब तक रहना पड़ेगा? 107 00:06:41,068 --> 00:06:44,738 मैंने तुम्हारी मॉम से वादा किया है कि जब तक स्थिति सुलझ नहीं जाती, मैं तुम्हें सुरक्षित रखूँगा। 108 00:06:44,821 --> 00:06:48,242 भगवान। देखो, यह ख़बर "सिटीज़न" पर आ गई। 109 00:06:51,662 --> 00:06:53,914 मुझे हमेशा से पता था कि टॉम में कुछ तो दिक्कतें हैं। 110 00:06:54,414 --> 00:06:55,666 आपको उनसे इतनी नफ़रत क्यों है? 111 00:06:55,749 --> 00:06:56,875 मुझे टॉम से नफ़रत नहीं है। 112 00:06:57,584 --> 00:06:59,419 हाँ, वह कुछ ज़्यादा ही तनाव में रहता है, और… 113 00:07:00,170 --> 00:07:03,257 क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके और मॉम के शारीरिक सम्बन्ध थे जबकि आपकी सगाई हो चुकी थी? 114 00:07:05,092 --> 00:07:06,510 क्या वह मेरे असली डैड हैं? 115 00:07:08,971 --> 00:07:10,681 तुम मुझे यह बात अभी क्यों पूछ रही हो? 116 00:07:11,390 --> 00:07:13,433 आप सीधा ना क्यों नहीं कह रहे हैं? 117 00:07:16,603 --> 00:07:17,604 देखो… 118 00:07:18,856 --> 00:07:19,898 मुझे लगता है तुम मेरी ही बेटी हो। 119 00:07:22,651 --> 00:07:23,944 आप मज़ाक़ कर रहे हैं? 120 00:07:25,070 --> 00:07:27,781 देखो, अगर तुम मुझसे यह कहलवाना चाहती हो कि मुझे सौ प्रतिशत यक़ीन है 121 00:07:27,865 --> 00:07:29,783 कि मैं ही तुम्हारा असली डैड हूँ, तो मैं कह दूँगा। 122 00:07:38,166 --> 00:07:40,252 बहुत बढ़िया। मॉम मुझे लेने आ गई हैं। 123 00:07:41,003 --> 00:07:43,338 - अभी से? उसने कहा था… - अगर मुझ पर यक़ीन नहीं है तो उन्हें फ़ोन कर लो। 124 00:07:47,467 --> 00:07:48,510 मेरी लोकेशन मेरी लोकेशन साझा करें 125 00:07:48,594 --> 00:07:49,595 लोकेशन साझा नहीं की जा रही है 126 00:07:50,554 --> 00:07:52,890 हम उसे छुड़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम बस अपने बेटे से मिलना चाहते हैं। 127 00:07:52,973 --> 00:07:54,183 हमारे हाथ बंधे हुए हैं। 128 00:07:54,266 --> 00:07:58,103 मुझे अफ़सोस है, पर किसी मानसिक संस्थान में निगरानी की प्रक्रिया ऐसी ही होती है। 129 00:07:58,770 --> 00:08:00,397 अभी वह ठीक नहीं है। 130 00:08:01,273 --> 00:08:04,276 टॉम, उसने आपको चाकू मारा है और वह मानसिक तौर पर हकीकत से कट गया है। 131 00:08:04,776 --> 00:08:06,987 तो वह अभी भी कह रहा है कि वह… 132 00:08:08,488 --> 00:08:10,073 मैक्स केडी का बेटा है? 133 00:08:10,866 --> 00:08:11,909 हाँ। 134 00:08:12,743 --> 00:08:15,078 देखिए, उसके शरीर में जितने भी ड्रग्स हैं, 135 00:08:15,162 --> 00:08:18,540 सबसे ज़्यादा चिंताजनक स्कोपॉलामीन है। 136 00:08:18,624 --> 00:08:19,875 क्या आप जानते हैं वह क्या है? 137 00:08:20,876 --> 00:08:23,003 वह सफ़र में चक्कर आने की दवा है? 138 00:08:23,086 --> 00:08:28,717 बिल्कुल, हाँ, पर ज़्यादा मात्रा में, वह किसी को आज्ञाकारी बना सकती है या पहचान से कटा हुआ महसूस करा सकती है। 139 00:08:29,384 --> 00:08:32,846 आप किसी को स्कोपॉलामीन तब देते हैं जब आपको उन्हें क़ाबू में करना होता है, 140 00:08:32,929 --> 00:08:34,597 या उनकी पहचान मिटानी होती है। 141 00:08:35,724 --> 00:08:37,142 नवेआ ने उसका दिमाग़ अपने क़ाबू में कर लिया। 142 00:08:38,309 --> 00:08:41,772 यह कोई चिकित्सीय शब्द नहीं है, लेकिन हाँ। 143 00:08:43,524 --> 00:08:45,943 तो, उसे सही होने में कितना समय लगेगा? 144 00:08:47,361 --> 00:08:49,947 हमें कोई अंदाज़ा नहीं है कि ज़ैक को यह ड्रग कितनी मात्रा में दी गई है, 145 00:08:50,030 --> 00:08:53,742 या कब से दी जा रही थी या उन ड्रग्स ने पहले से मौजूद किसी स्थिति को और बिगाड़ ना दिया हो। 146 00:08:54,326 --> 00:08:55,661 पहले से मौजूद जैसे? 147 00:08:56,620 --> 00:08:59,957 मेरा मतलब यह है कि जिस व्यक्ति को पहले से मानसिक समस्याएँ हों, 148 00:09:00,040 --> 00:09:02,668 अगर वह लम्बे समय तक इस दवा के असर में रहे, 149 00:09:03,585 --> 00:09:05,796 तो वह हमेशा के लिए मानसिक संतुलन खो सकता है। 150 00:09:07,881 --> 00:09:09,258 हमेशा के लिए मानसिक संतुलन खो सकता है? 151 00:09:24,898 --> 00:09:25,899 टॉम? 152 00:09:28,652 --> 00:09:29,862 मैंने… 153 00:09:30,863 --> 00:09:32,531 एक रात मैंने एक सपना देखा। 154 00:09:34,825 --> 00:09:35,826 मैं 14 साल का था। 155 00:09:36,702 --> 00:09:39,288 जब मेरा भाई कॉलेज गया था, यह उससे पहले की गर्मियों की बात है। 156 00:09:40,455 --> 00:09:41,665 और हम सब डिनर कर रहे थे। 157 00:09:43,584 --> 00:09:45,169 और मेरे डैड ने कहा… 158 00:09:47,546 --> 00:09:50,465 "थैंक्सगिविंग की छुट्टियों में तुम्हारा भाई मर जाएगा। 159 00:09:52,885 --> 00:09:55,512 यह घर आएगा और एक कार दुर्घटना में इसकी मौत हो जाएगी।" 160 00:09:58,390 --> 00:09:59,892 और मेरी माँ ने कहा, 161 00:10:01,560 --> 00:10:02,561 "सही कहा। 162 00:10:03,604 --> 00:10:04,605 यह मर जाएगा।" 163 00:10:07,441 --> 00:10:08,984 और मैंने उन दोनों की तरफ़ देखा और मैंने कहा, 164 00:10:09,067 --> 00:10:10,652 "क्या आप कुछ नहीं करेंगे?" 165 00:10:12,988 --> 00:10:14,573 और उन्होंने मेरी तरफ़ देखा तक नहीं। 166 00:10:16,783 --> 00:10:18,160 और मैं अपने भाई की तरफ़ देखता हूँ, 167 00:10:18,869 --> 00:10:23,290 लेकिन उसके चेहरे पर… कोई भाव नहीं थे। वह जड़ होकर बैठा रहा। 168 00:10:25,959 --> 00:10:27,628 और फिर मुझे एहसास हुआ कि वह मेरा भाई नहीं है। 169 00:10:27,711 --> 00:10:28,795 वह मेरा… 170 00:10:52,903 --> 00:10:54,571 हे, नैटली, सब ठीक है ना? 171 00:10:54,655 --> 00:10:55,697 मुझे कुछ पूछना है। 172 00:10:56,406 --> 00:10:58,116 क्या आप पूरी ज़िंदगी मुझसे झूठ बोलती रही हैं? 173 00:10:59,284 --> 00:11:01,370 नैटली, अभी हालात सच में बहुत ख़राब हैं, 174 00:11:01,453 --> 00:11:03,372 और जब तुम मुझे फ़ोन करती हो, तो मुझे लगता है कोई बड़ी बात… 175 00:11:03,455 --> 00:11:05,707 पॉल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह मेरे असली डैड हैं या नहीं। 176 00:11:08,335 --> 00:11:10,212 देखो, मुझे नहीं पता कि उसने ऐसी बात क्यों कही। 177 00:11:10,295 --> 00:11:11,672 लेन्कोव प्रीमियम वोडका 178 00:11:11,755 --> 00:11:13,298 तो यह सच है? 179 00:11:13,382 --> 00:11:14,883 क्या आपको पता है मेरे डैड कौन हैं? 180 00:11:16,093 --> 00:11:18,887 टॉम तुम्हारे डैड हैं क्योंकि उन्होंने तुम्हें पाला है। 181 00:11:18,971 --> 00:11:20,806 तुम्हारे असली डैड पॉल हैं। 182 00:11:22,266 --> 00:11:24,351 तो आपने जाँच करवाई थी कि मेरे डैड कौन हैं? 183 00:11:24,434 --> 00:11:27,104 अपनी माँ से यह पूछना बहुत ख़राब बात है। तुम्हें पता है ना? 184 00:11:27,187 --> 00:11:28,188 क्यों? 185 00:11:28,272 --> 00:11:29,773 आप चाहती हैं कि मैं आपसे सवाल करना बंद कर दूँ, 186 00:11:29,857 --> 00:11:33,610 लेकिन आपने मुझे अपनी सारी घटिया चीज़ों में शामिल कर लिया है। 187 00:11:34,695 --> 00:11:37,072 - इससे तुम्हारा क्या मतलब है? - कुछ लोग हैं जो कह रहे हैं 188 00:11:37,155 --> 00:11:39,867 कि मुक़दमे के दौरान ही आप और टॉम साथ हो गए थे, 189 00:11:39,950 --> 00:11:41,243 और अगर किसी को यह पता होता… 190 00:11:41,326 --> 00:11:42,411 नहीं, नहीं, ऐसा नहीं… 191 00:11:42,494 --> 00:11:44,121 तो मैक्स सालों पहले रिहा हो चुका होता। 192 00:11:44,204 --> 00:11:45,914 नहीं, नैटली, तुम यह सब कहना बंद करो। 193 00:11:45,998 --> 00:11:48,292 क्या मैं असल में आपकी ग़लत करतूतों का नतीजा हूँ, 194 00:11:48,375 --> 00:11:50,961 और आपने मुझसे झूठ बोला, क्योंकि बाक़ी सबसे झूठ बोलना आपकी मजबूरी थी? 195 00:11:51,044 --> 00:11:53,630 तुम्हें इंटरनेट पर झूठी बातें पढ़ना बंद कर देना चाहिए। 196 00:11:53,714 --> 00:11:54,965 तुम अपना फ़ोन एक तरफ़ रख दो, 197 00:11:55,048 --> 00:11:56,300 और तुम्हें पॉल के घर पर ही रहना होगा 198 00:11:56,383 --> 00:11:57,843 जब तक कि घर लौटना सुरक्षित ना हो जाए। 199 00:11:58,719 --> 00:12:01,346 ठीक है, मॉम। मैं पॉल के घर पर ही रहूँगी। 200 00:12:10,856 --> 00:12:12,065 नैटली? 201 00:12:13,275 --> 00:12:14,818 मैंने अभी-अभी तुम्हें घर आते हुए देखा। 202 00:12:15,861 --> 00:12:18,864 देखो, यह बिल्ली बार-बार वहाँ आ रही है। 203 00:12:20,240 --> 00:12:21,700 और मैं इसे फिर से तुम्हारे पास ले आया हूँ। 204 00:12:25,162 --> 00:12:27,164 कहो, "हैलो, नैटली। 205 00:12:28,332 --> 00:12:29,625 मैं घर जाना चाहती हूँ।" 206 00:12:32,669 --> 00:12:33,670 ठीक है। 207 00:12:47,476 --> 00:12:48,727 हैलो। 208 00:12:54,775 --> 00:12:55,984 इसे लाने के लिए शुक्रिया। 209 00:12:57,945 --> 00:12:58,946 बेशक। 210 00:13:05,160 --> 00:13:06,161 आप ठीक हैं? 211 00:13:07,162 --> 00:13:08,163 हाँ! 212 00:13:08,664 --> 00:13:10,374 हाँ, मैं ठीक हूँ। तुम ठीक हो? 213 00:13:11,750 --> 00:13:12,793 मुझे क्या होगा? 214 00:13:15,045 --> 00:13:18,674 अच्छा, तुम अपने माँ-बाप की बात पर यक़ीन करती हो, ठीक है। 215 00:13:20,175 --> 00:13:23,846 तुम्हें लगता है कि उस लड़की को तुम्हारे साथ वे सब चीज़ें करने के लिए मैंने कहा था, है ना? 216 00:13:23,929 --> 00:13:25,764 "वह लड़की" मतलब आपकी बेटी? 217 00:13:27,391 --> 00:13:29,309 जो मेरी दीवारों में रह रही थी और जिसने मेरे भाई को ड्रग्स दिए? 218 00:13:29,393 --> 00:13:32,020 लेकिन क्या उसने पुलिस से कहा कि वह सब करने के लिए मैंने उससे कहा था? 219 00:13:32,104 --> 00:13:35,482 - नहीं, पर… - क्या उसने तुमसे कहा कि मैंने उससे यह सब करवाया? 220 00:13:36,191 --> 00:13:37,609 कहने की ज़रूरत नहीं थी। समझ आता है। 221 00:13:37,693 --> 00:13:38,861 ओह, समझ आता है। 222 00:13:40,320 --> 00:13:42,489 वैसे, मुझे इस पर थोड़ा शक है। 223 00:13:42,573 --> 00:13:44,908 यह लो। यह देखो। 224 00:13:46,285 --> 00:13:49,746 वह इस बात को लेकर बहुत जुनूनी थी कि मैं उसका पिता हूँ, 225 00:13:49,830 --> 00:13:52,416 और उसने सोचा कि अगर वह मेरे लिए बदला लेगी, तो मैं उससे प्यार करने लगूँगा। 226 00:13:52,499 --> 00:13:53,500 बेवक़ूफ़ी मत करना। बात करने के लिए कोई ढूँढते हैं। 227 00:13:53,584 --> 00:13:54,585 भाड़ में जाए। पूरे परिवार को डर और नुक़सान झेलना होगा। 228 00:13:54,668 --> 00:13:55,669 उन्हें छोड़ दो। हालात और बिगड़ जाएँगे। 229 00:13:55,752 --> 00:13:57,963 देख रही हो? और मैंने उससे कहा था कि तुम्हें अकेला छोड़ दे। 230 00:13:59,089 --> 00:14:00,257 उसे मदद की ज़रूरत है। 231 00:14:03,343 --> 00:14:04,636 वाह। 232 00:14:04,720 --> 00:14:05,804 "वाह।" हाँ। 233 00:14:06,889 --> 00:14:07,890 ठीक है। 234 00:14:08,724 --> 00:14:09,725 बाय। 235 00:14:09,808 --> 00:14:11,268 क्या मैं आपसे कुछ पूछ सकती हूँ? 236 00:14:13,562 --> 00:14:16,315 मुझे अफ़सोस है कि उसने तुम्हें तकलीफ़ दी, पर मैं और कुछ नहीं जानता। 237 00:14:17,858 --> 00:14:19,860 बात नवेआ की नहीं है। मेरी मॉम की है। 238 00:14:22,029 --> 00:14:23,864 इस बारे में तुम ऐना से बात करो। 239 00:14:24,531 --> 00:14:25,532 मुझे जाना होगा। 240 00:14:26,825 --> 00:14:28,076 मैक्स, यह ज़रूरी है। 241 00:14:28,160 --> 00:14:29,828 हाँ, लेकिन मुझे कहीं के लिए निकलना है। 242 00:15:30,138 --> 00:15:31,473 हे। 243 00:15:32,349 --> 00:15:33,350 मैं आपके साथ चल रही हूँ। 244 00:15:34,101 --> 00:15:35,853 लेकिन तुम्हें नहीं पता मैं कहाँ जा रहा हूँ। 245 00:15:37,104 --> 00:15:38,105 बहुत लम्बी ड्राइव है। 246 00:15:38,730 --> 00:15:42,025 आपने कहा था कि अगर मेरे पूछने पर मेरी मॉम ने जवाब नहीं दिया तो मैं वापस आपके पास आ सकती हूँ। 247 00:15:42,526 --> 00:15:44,069 मैंने उनसे पूछा था और उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो… 248 00:15:45,320 --> 00:15:46,572 मुझे ख़ुशी है तुम्हें मुझ पर भरोसा है। 249 00:15:47,823 --> 00:15:49,032 मैंने ऐसा तो नहीं कहा। 250 00:15:49,116 --> 00:15:50,784 मैं अपनी दोस्त के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर चुकी हूँ, 251 00:15:50,868 --> 00:15:53,203 तो अगर मुझे कुछ होता है, तो वह 911 पर फ़ोन कर देगी। 252 00:15:53,287 --> 00:15:54,371 ओह, ठीक है। 253 00:15:54,955 --> 00:15:56,456 - मैं सच कह रही हूँ। - मैं मान रहा हूँ। 254 00:15:56,540 --> 00:15:57,958 अगर तुम्हें चलना ही है, 255 00:15:58,542 --> 00:15:59,543 तो अंदर बैठ जाओ। 256 00:16:27,571 --> 00:16:30,782 सब कहते हैं कि जब मेरी मॉम आपकी वकील थीं, तब वह अलग थीं। 257 00:16:33,160 --> 00:16:35,913 शायद वह बस चीज़ें छुपाने में बेहतर हो गई है। 258 00:16:38,624 --> 00:16:39,917 इसका क्या मतलब है? 259 00:16:41,752 --> 00:16:43,962 तुम्हारी माँ हमेशा… 260 00:16:46,173 --> 00:16:50,427 ख़ुद से छुपने की हर मुमकिन कोशिश करती रहती थी। 261 00:16:56,850 --> 00:16:57,935 जैसे शराब पीकर? 262 00:17:02,022 --> 00:17:03,023 और दूसरी चीज़ें? 263 00:17:05,776 --> 00:17:06,777 "दूसरी चीज़ें।" 264 00:17:09,029 --> 00:17:10,196 पता है… 265 00:17:11,198 --> 00:17:12,991 उसके मंगेतर का क्या नाम था? 266 00:17:13,075 --> 00:17:15,243 पॉल? है ना? पॉल? 267 00:17:16,118 --> 00:17:18,329 वह बंदा उसके साथ वफ़ादार नहीं था, 268 00:17:18,413 --> 00:17:21,791 तो उसे उस बंदे की इज़्ज़त क्यों करनी चाहिए? 269 00:17:21,875 --> 00:17:23,794 आपको कैसे पता कि वह वफ़ादार नहीं थे? 270 00:17:24,920 --> 00:17:25,921 ऐना ने मुझे बताया। 271 00:17:31,134 --> 00:17:32,219 जब मैं उससे मिला, 272 00:17:34,012 --> 00:17:38,934 हम दोनों को लगा कि मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली गई और… 273 00:17:41,520 --> 00:17:44,106 हम काफ़ी करीब आ गए थे। 274 00:17:48,485 --> 00:17:52,906 लेकिन फिर पुलिस को मेरी पत्नी की लाश मिल गई, और कुछ बदल गया। 275 00:18:12,593 --> 00:18:13,844 हे। 276 00:18:16,513 --> 00:18:18,182 हमारे बेटे को क्या हो गया? 277 00:18:47,628 --> 00:18:48,629 हैलो? 278 00:18:50,964 --> 00:18:51,965 हैलो? 279 00:18:59,556 --> 00:19:00,599 हे, हैलो। 280 00:19:00,682 --> 00:19:01,683 हाय। 281 00:19:02,476 --> 00:19:03,644 क्या वैल टियरनी घर पर हैं? 282 00:19:04,520 --> 00:19:05,854 तुम कौन हो? 283 00:19:05,938 --> 00:19:10,234 मैं 1994 मॉडल की प्लिमथ रिलायंट के स्टेशन वैगन की मालिक को ढूँढ रहा हूँ। 284 00:19:10,901 --> 00:19:13,737 रे रॉलिन्स। लिबर्टी स्टेट इंश्योरेंस से। 285 00:19:14,530 --> 00:19:18,075 आपको ज़्यादा वसूले गए प्रीमियम के मामले में, सामूहिक मुक़दमे के समझौते से मुआवज़ा मिल सकता है। 286 00:19:18,158 --> 00:19:19,451 ओह, धत्। 287 00:19:19,535 --> 00:19:21,119 मैंने वह गाड़ी बेच दी। 288 00:19:21,203 --> 00:19:23,455 क्या मेरा मुआवज़ा उस लड़की को मिल जाएगा? 289 00:19:23,539 --> 00:19:26,333 उसकी फ़िक्र मत करिए। देखिए। पेशगी। 290 00:19:27,459 --> 00:19:28,585 मेरे बॉस से मत कहना। 291 00:19:30,504 --> 00:19:31,547 आपने वह गाड़ी किसे बेची? 292 00:19:31,630 --> 00:19:33,841 मैं तुम्हारी जगह होती तो सावधान रहती। 293 00:19:34,550 --> 00:19:37,010 वह कमबख़्त दिमाग़ से खिसकी हुई है। 294 00:19:37,094 --> 00:19:40,138 सालों से अस्पताल के अंदर-बाहर के चक्कर लगा रही है। 295 00:19:40,639 --> 00:19:41,849 अच्छा? उसका नाम क्या है? 296 00:19:43,517 --> 00:19:44,935 उसका नाम क्रिस्टल केडी है। 297 00:19:45,686 --> 00:19:46,687 क्रिस्टल केडी? 298 00:19:48,814 --> 00:19:50,232 क्या वह मैक्स केडी की पत्नी है? 299 00:19:50,858 --> 00:19:52,442 वह उसकी बहन है। 300 00:19:53,861 --> 00:19:54,945 उसकी बहन? 301 00:19:56,280 --> 00:19:58,115 रुको, क्या वह यही है? 302 00:19:58,907 --> 00:19:59,950 ज़रा दिखाओ। 303 00:20:02,661 --> 00:20:04,496 मास्क में देखकर बताना मुश्किल है। 304 00:20:05,914 --> 00:20:08,333 ओह, हाँ। यह वही है। 305 00:20:10,085 --> 00:20:11,086 बेचारी। 306 00:20:13,589 --> 00:20:15,465 अगर वह आज़ाद होगी, 307 00:20:17,217 --> 00:20:18,343 तो उसका ठिकाना कहाँ होगा? 308 00:20:33,567 --> 00:20:35,277 - आप ठीक हैं? - हाँ, हाँ, मैं ठीक हूँ। 309 00:20:36,028 --> 00:20:37,779 चार्ल्सटन - 50 310 00:20:40,407 --> 00:20:41,450 हम कहाँ जा रहे हैं। 311 00:20:41,533 --> 00:20:43,619 मैंने तुमसे कहा था कि बहुत लम्बी ड्राइव है। 312 00:20:44,745 --> 00:20:47,915 याद रखना, मैंने अपनी लोकेशन शेयर कर दी थी, तो अगर कुछ होता है, मैं… 313 00:20:47,998 --> 00:20:51,502 अच्छी बात है, अच्छी बात है। तुम होशियार लड़की हो। 314 00:20:53,504 --> 00:20:55,672 हाँ। मुझे यह पसंद आया, मुझे पसंद आया। 315 00:20:57,341 --> 00:20:58,509 क्या आप मुझे अगवा कर रहे हैं? 316 00:21:09,978 --> 00:21:12,189 क्या मैंने तुमसे मेरी कार में बैठने के लिए कहा था? 317 00:21:14,483 --> 00:21:15,651 नहीं, मैंने नहीं कहा था। 318 00:21:18,237 --> 00:21:19,488 यह बहुत मज़ेदार था। 319 00:21:20,197 --> 00:21:22,491 तो, तुम्हें बस पकड़कर घर जाना है? 320 00:21:22,574 --> 00:21:23,742 तुम जा सकती हो। 321 00:21:25,077 --> 00:21:26,286 सच में, तुम जा सकती हो। 322 00:21:27,955 --> 00:21:29,623 लेकिन मुझे ख़ुशी हुई कि तुम साथ आ गईं। 323 00:21:30,791 --> 00:21:37,464 क्योंकि मैं अपने माँ-बाप से मिलने जा रहा हूँ, उस जगह जहाँ मैं बड़ा हुआ, और… 324 00:21:40,634 --> 00:21:42,261 वह तो उत्तरी कैरोलाइना में है ना? 325 00:21:42,344 --> 00:21:44,471 मैंने तुमसे कहा था कि यह… लम्बी ड्राइव है। 326 00:21:46,098 --> 00:21:48,809 और यह आसान नहीं होने वाला है। 327 00:21:48,892 --> 00:21:52,646 इसलिए मुझे ख़ुशी है कि इस ड्राइव पर मैं अकेला नहीं हूँ। 328 00:21:56,859 --> 00:21:58,443 यह आसान क्यों नहीं होगा? 329 00:22:00,070 --> 00:22:01,196 क्या वे आपसे बुरा व्यवहार करते थे? 330 00:22:01,989 --> 00:22:04,783 मेरा बाप कुत्ते पालता था। 331 00:22:08,370 --> 00:22:09,413 बहुत सारे। 332 00:22:09,496 --> 00:22:12,749 और, मतलब, अगर मैं अंग्रेज़ी नहीं बोलता था, 333 00:22:12,833 --> 00:22:14,835 तो वह मुझे कुत्ते की तरह पिंजरे में डाल देता था। 334 00:22:19,047 --> 00:22:20,716 आपकी मॉम उन्हें रोकती नहीं थीं? 335 00:22:20,799 --> 00:22:23,427 स्पेन की क़ब्र से? नहीं, वह नहीं रोक पाईं। 336 00:22:24,303 --> 00:22:27,139 मेरी सौतेली माँ उस बारे में कुछ कर सकती थी, 337 00:22:27,222 --> 00:22:30,142 लेकिन उसने भी… उसने भी मेरे बाप को कभी नहीं रोका। 338 00:22:30,809 --> 00:22:32,978 क्योंकि उसके लिए मैं एक अनचाहा मेहमान था। 339 00:22:34,271 --> 00:22:35,272 मुझे बहुत अफ़सोस है… 340 00:22:35,355 --> 00:22:36,607 मैक्स। 341 00:22:36,690 --> 00:22:37,983 - धत्! - मैक्स! 342 00:22:38,859 --> 00:22:39,860 धत्! 343 00:22:40,485 --> 00:22:41,653 मैक्स! 344 00:22:48,243 --> 00:22:50,579 ब्रेक लगाओ! ब्रेक लगाओ! 345 00:22:53,540 --> 00:22:55,709 - नैटली, गोलियाँ। गोलियाँ। - क्या? 346 00:22:55,792 --> 00:22:57,503 गोलियाँ। गोलियाँ, यहाँ। 347 00:23:21,735 --> 00:23:22,819 यह क्या था? 348 00:23:25,280 --> 00:23:27,783 ओह, मुझे झटके महसूस होते हैं। 349 00:23:27,866 --> 00:23:29,368 कभी-कभी मुझे झटके महसूस होते हैं। 350 00:23:30,244 --> 00:23:34,540 क्योंकि जेल में, लोगों ने यहाँ से मेरी खोपड़ी तोड़ दी थी। 351 00:23:35,541 --> 00:23:38,001 ओह, धत्। बहुत बुरी हालत थी। 352 00:23:39,127 --> 00:23:40,337 धत्। 353 00:23:40,420 --> 00:23:42,422 और तुम्हारे पिता ने मेरे सिर पर मारा। 354 00:23:45,425 --> 00:23:46,510 धत्। 355 00:23:46,593 --> 00:23:48,220 उससे हालत और बिगड़ गई। 356 00:23:49,137 --> 00:23:50,639 उससे हालत और बिगड़ गई। 357 00:23:52,975 --> 00:23:55,394 अगर कभी अकेले में ऐसा होता है तो आप क्या करते हैं? 358 00:24:03,402 --> 00:24:04,403 वाह। 359 00:24:05,988 --> 00:24:08,073 वाह, तुमने बहुत बहादुरी दिखाई, नैटली। 360 00:24:08,156 --> 00:24:10,784 धत्। शुक्रिया। तुम ठीक हो? 361 00:24:11,577 --> 00:24:12,578 हाँ। 362 00:24:12,661 --> 00:24:13,829 - ठीक है। - और आप? 363 00:24:13,912 --> 00:24:14,997 हाँ, मैं ठीक हूँ। 364 00:24:16,957 --> 00:24:20,627 बेहतर होगा कि तुम गाड़ी चलाओ। 365 00:24:21,670 --> 00:24:23,505 मुझे आराम करना चाहिए। 366 00:24:26,258 --> 00:24:27,759 तुम्हारे पास तुम्हारा लाइसेंस है ना? 367 00:24:29,803 --> 00:24:31,972 - हाँ, मेरे पास मेरा लाइसेंस है। - ठीक है। 368 00:24:40,939 --> 00:24:43,942 पुलिस वालों को अंदर नवेआ की स्कोपॉलामीन की सारी शीशियाँ नहीं मिली थीं। 369 00:24:44,526 --> 00:24:46,612 इन पर नवेआ की उँगलियों के निशान होंगे। 370 00:24:48,113 --> 00:24:52,367 अगर पुलिस को ये मैक्स के घर पर मिल जाएँ, तो यह साबित हो जाएगा कि वे इस साज़िश में मिले हुए थे। 371 00:24:52,451 --> 00:24:53,744 तुम मैक्स को फँसाना चाहते हो? 372 00:24:53,827 --> 00:24:56,163 अगर अपराध उसी ने किया है तो इसे फँसाना नहीं कहेंगे। 373 00:24:56,246 --> 00:24:57,956 अपने बचाव में तुम यह दलील दोगे? 374 00:24:58,040 --> 00:25:00,751 मुझे बचाव करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि मैं पकड़ा नहीं जाऊँगा। 375 00:25:00,834 --> 00:25:02,669 तुम्हें नहीं लगता कि अगर कोई मैक्स के घर में 376 00:25:02,753 --> 00:25:05,547 स्कोपॉलामीन होने की ख़बर पुलिस को देगा, तो उन्हें सीधा हम पर शक होगा? 377 00:25:05,631 --> 00:25:07,966 ऐना, ख़बर देने वाला हेरोइन या कोकेन कहेगा। 378 00:25:08,050 --> 00:25:09,551 उन्हें बस स्कोपॉलामीन मिल जाएगी। 379 00:25:11,094 --> 00:25:12,471 देखो, मैक्स की गाड़ी वहाँ नहीं है। 380 00:25:13,138 --> 00:25:14,723 मुझे यह अभी करना होगा। 381 00:25:14,806 --> 00:25:16,975 हे, व्हो, व्हो, व्हो, व्हो, हे। 382 00:25:17,559 --> 00:25:19,353 अगर तुम जेल चले गए तो हमारे परिवार की हिफ़ाज़त कौन करेगा? 383 00:25:19,436 --> 00:25:21,021 हमें कुछ तो करना होगा। 384 00:25:21,104 --> 00:25:23,273 शायद हमें यहाँ से चले जाना चाहिए। शायद हमें घर बेच देना चाहिए। मैं… 385 00:25:23,357 --> 00:25:25,359 और जब वह हमारा पीछा करेगा तब हम क्या करेंगे, हँ? 386 00:25:25,442 --> 00:25:26,610 कहीं और जाकर बसेंगे? 387 00:25:27,653 --> 00:25:31,073 जब भी हमारे बच्चे हमारी नज़रों से दूर होंगे, उनके लिए हर पल डरते रहेंगे? 388 00:25:32,324 --> 00:25:33,700 तुम्हारे पास कोई बेहतर योजना है तो बताओ, 389 00:25:33,784 --> 00:25:35,369 क्योंकि भगवान क़सम, मुझे और कुछ नहीं सूझ रहा। 390 00:25:35,452 --> 00:25:36,453 ठीक है, ठीक है, ठीक है। 391 00:25:40,290 --> 00:25:42,084 लेकिन तुम मैक्स के घर में चोरी-छुपे नहीं घुसोगे। 392 00:25:42,167 --> 00:25:44,044 तुमने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं किया है। 393 00:25:49,716 --> 00:25:51,552 लेकिन हम किसी को जानते हैं जो ऐसा काम कर चुका है। 394 00:26:11,446 --> 00:26:12,447 क्या? 395 00:26:14,408 --> 00:26:15,409 पता नहीं। 396 00:26:16,493 --> 00:26:17,619 तुम… 397 00:26:19,371 --> 00:26:20,622 तुम शांत लग रही हो। 398 00:26:24,585 --> 00:26:26,170 बस गाड़ी चलाकर अच्छा लग रहा है। 399 00:26:28,005 --> 00:26:29,423 हर चीज़ से थोड़ी देर के लिए दूर होकर। 400 00:26:34,970 --> 00:26:36,972 क्या तुमने कभी केप फ़ियर नदी देखी है? 401 00:26:38,599 --> 00:26:40,184 वह बहुत ज़्यादा प्रदूषित नहीं है? 402 00:26:40,267 --> 00:26:42,186 नहीं, मेरा बपतिस्मा वहीं हुआ था। 403 00:26:43,187 --> 00:26:44,438 - नदी में? - हाँ। 404 00:26:44,521 --> 00:26:46,899 ठीक वहाँ। ब्लफ़्स पॉइंट पर। 405 00:26:48,901 --> 00:26:49,943 और… 406 00:26:50,527 --> 00:26:52,154 हाँ, मुझे तैरना नहीं आता था। 407 00:26:53,071 --> 00:26:54,656 असल में, अभी भी नहीं आता। 408 00:26:55,490 --> 00:26:57,910 लेकिन मेरे बाप ने मुझे ज़बरदस्ती नदी में उतारा। 409 00:26:58,827 --> 00:27:01,288 पाप धोने के लिए। और… 410 00:27:02,539 --> 00:27:03,957 धत्, मैं बहुत डर गया था। 411 00:27:04,041 --> 00:27:06,043 मैं इतना डर लग रहा था कि मैं डूब जाऊँगा। 412 00:27:07,836 --> 00:27:11,840 लेकिन पता है जब मैं पानी से… पानी से बाहर आया तो क्या हुआ? 413 00:27:14,301 --> 00:27:17,888 मैं एक अलग इंसान बन गया था, एकदम पवित्र। 414 00:27:21,225 --> 00:27:22,893 अब मैं वह लड़का नहीं रहा था। 415 00:27:24,937 --> 00:27:26,104 लेकिन मैं फिर भी मैं ही था। 416 00:27:31,109 --> 00:27:34,112 केप फ़ियर 19 किलोमीटर 417 00:27:58,679 --> 00:28:00,180 आप यहाँ पले-बढ़े थे? 418 00:28:06,061 --> 00:28:07,771 - मैं आपके साथ आती हूँ। - यहीं रहो, यहीं रहो। 419 00:28:07,855 --> 00:28:08,856 मुझे ज़्यादा देर नहीं लगेगी। 420 00:28:32,713 --> 00:28:33,714 हैलो। 421 00:28:36,008 --> 00:28:38,427 हाय, हाय। 422 00:28:38,510 --> 00:28:39,511 ओह, हे। 423 00:28:40,929 --> 00:28:43,682 हाय, बच्चे। देखो तो तुम कितने प्यारे हो। 424 00:28:45,642 --> 00:28:47,477 तुम क्या कर रही हो, हँ? 425 00:28:48,020 --> 00:28:49,104 माफ़ करना। 426 00:28:52,107 --> 00:28:54,610 तुम्हें कैसा लगेगा अगर मैं आकर तुम्हें सहलाने लगूँ? 427 00:28:56,653 --> 00:28:58,238 मुझे… मुझे यह मिलनसार लग रही थी। 428 00:28:58,864 --> 00:29:00,407 अपने हाथ धो लेना। 429 00:29:01,200 --> 00:29:02,284 इसे संक्रमण है। 430 00:29:09,625 --> 00:29:10,667 मेरा नाम नैटली है। 431 00:29:11,168 --> 00:29:12,503 क्या ये तुम्हारे कुत्ते हैं? 432 00:29:13,545 --> 00:29:14,630 नहीं। 433 00:29:16,882 --> 00:29:18,425 लेकिन इन्हें लेकर मैं काफ़ी सतर्क हो जाता हूँ। 434 00:29:19,551 --> 00:29:20,677 यह अच्छी बात है। 435 00:29:22,137 --> 00:29:23,639 ख़ासकर उन्हें लेकर, जो शर्मीले हैं। 436 00:29:26,683 --> 00:29:30,103 तो, मैं बस किसी का इंतज़ार कर रही हूँ, 437 00:29:30,187 --> 00:29:31,980 लेकिन मैं जाकर कार में इंतज़ार कर लूँगी। 438 00:29:32,564 --> 00:29:33,732 क्या मैं तुम्हें चूम सकता हूँ? 439 00:29:37,986 --> 00:29:38,987 क्या? 440 00:29:44,910 --> 00:29:45,911 बस एक बार। 441 00:29:46,745 --> 00:29:48,038 मुझे जाना है। माफ़ करना। 442 00:30:16,316 --> 00:30:17,568 वाह, वाह, वाह। 443 00:30:18,527 --> 00:30:21,029 देखो कौन वापस आया है। 444 00:30:28,871 --> 00:30:30,622 किसी ने तुझे तुम्हारी औकात दिखा दी, हँ? 445 00:30:32,207 --> 00:30:33,292 हाँ। 446 00:30:34,293 --> 00:30:35,377 जैसे तुम दिखाते थे… 447 00:30:37,296 --> 00:30:38,422 पापा। 448 00:30:39,423 --> 00:30:41,383 मेरे सामने यह कुत्तों जैसी भद्दी आवाज़ मत निकाल। 449 00:30:45,470 --> 00:30:46,471 अत्यंत आवश्यक सूचना 450 00:30:46,555 --> 00:30:48,140 वर्ष 2026 के प्रस्तावित मूल्य की सूचना रॉबर्ट केडी 451 00:30:48,223 --> 00:30:49,975 हे, हे! उन्हें मत छू। 452 00:30:50,601 --> 00:30:53,437 तू कमबख़्त वहीं वापस क्यों नहीं चला जाता जहाँ से आया है? 453 00:30:55,397 --> 00:30:58,150 ठीक है। क्रिस्टल… क्रिस्टल कहाँ है? 454 00:31:00,819 --> 00:31:02,154 तू उसके दिमाग़ से काफ़ी खेल चुका है। 455 00:31:03,363 --> 00:31:05,365 अब तू उसके ज़रा भी नज़दीक गया, 456 00:31:06,033 --> 00:31:07,451 तो मैं पीट-पीटकर तेरी हालत ख़राब कर दूँगा। 457 00:31:09,703 --> 00:31:12,456 मैं तुमसे सच उगलवा सकता हूँ, बुढ़ऊ। 458 00:31:12,539 --> 00:31:13,790 तुम यह जानते हो। 459 00:31:25,052 --> 00:31:27,888 तुझे लगता है तू मुझसे कुछ भी करवा सकता है? 460 00:31:32,100 --> 00:31:33,936 ज़िंदगी में तूने जो कुछ भी सीखा है, 461 00:31:35,729 --> 00:31:37,105 वह सब मैं पहले से जानता हूँ। 462 00:31:41,985 --> 00:31:43,111 वूफ़! 463 00:31:45,322 --> 00:31:46,365 देखा? 464 00:31:47,449 --> 00:31:49,117 हाँ, अगर कुत्ते को सही से ट्रेनिंग दी जाए… 465 00:31:51,495 --> 00:31:53,121 तो वह अपने मालिक को कभी नहीं भूलता। 466 00:31:55,916 --> 00:31:56,917 तू अभी भी इशारे पर बैठता है? 467 00:32:00,003 --> 00:32:02,005 कमबख़्त क्रिस्टल कहाँ है? 468 00:32:04,091 --> 00:32:05,717 तू फिर से पिंजरे में जाना चाहता है? 469 00:32:06,426 --> 00:32:08,095 मैंने उसे अभी भी तेरे लिए खुला रखा है। 470 00:32:09,638 --> 00:32:10,639 बैठ। 471 00:32:12,015 --> 00:32:13,016 पलटी मार। 472 00:32:16,645 --> 00:32:18,313 हाँ, मुझे भी यही लगा था। 473 00:32:19,106 --> 00:32:20,232 तू कुछ नहीं है। 474 00:32:22,276 --> 00:32:23,777 तू बस एक छोटा सा बीमार पिल्ला है। 475 00:32:23,861 --> 00:32:25,445 जो कालीन पर पेशाब करने की आदत नहीं छोड़ पाया। 476 00:32:25,529 --> 00:32:27,531 इसीलिए मुझे तेरी नाक पर मारना पड़ा। 477 00:32:28,115 --> 00:32:29,283 लेकिन तू कभी कुछ नहीं सीखता। 478 00:32:30,617 --> 00:32:33,704 माफ़ करना। वहाँ एक बंदा मुझसे बात कर रहा था। 479 00:32:33,787 --> 00:32:35,038 ओह, वह तो लूक है। 480 00:32:35,122 --> 00:32:36,874 वह कुत्तों को खाना खिलाता है। 481 00:32:39,543 --> 00:32:41,128 यह कौन है? 482 00:32:41,211 --> 00:32:42,588 इसकी उम्र थोड़ी कम नहीं है? 483 00:32:42,671 --> 00:32:43,672 यहाँ आओ। 484 00:32:44,923 --> 00:32:46,466 तुम वापस सवाना क्यों नहीं लौट जाते? 485 00:32:46,550 --> 00:32:49,011 वहाँ उस डेवेरॉ लड़की के साथ घूमो-फिरो जिसने तुम्हें जेल भेजा था। 486 00:32:49,094 --> 00:32:50,262 डेवेरॉ? 487 00:32:51,430 --> 00:32:54,266 ऐना डेवेरॉ। 488 00:32:54,349 --> 00:32:56,810 हेस्टर, तुम अच्छी लग रही हो। 489 00:32:57,644 --> 00:33:01,815 तुम अभी भी शैतान के लिए तड़प रही हो? 490 00:33:01,899 --> 00:33:04,151 मैं ऐना नहीं हूँ, मैम। 491 00:33:04,234 --> 00:33:06,236 मुझे पता है तुमने क्या किया है, जान। 492 00:33:06,320 --> 00:33:10,949 तुमने इसे जेल भेज दिया, क्योंकि तुम्हें शर्म आ रही थी कि तुम इसे चाहती थीं। 493 00:33:11,033 --> 00:33:12,743 चलो, जान। वापस बिस्तर पर चलते हैं। 494 00:33:12,826 --> 00:33:13,869 हेस्टर, हेस्टर। 495 00:33:13,952 --> 00:33:15,287 - क्रिस्टल… क्रिस्टल कैसी है? - ओह, हाँ। 496 00:33:16,413 --> 00:33:17,831 - मैं तुम्हें बताती हूँ। - हाँ? 497 00:33:17,915 --> 00:33:21,960 क्रिस्टल, वह उस क्लिनिक के मुक़ाबले अब कहीं बेहतर हालत में है। 498 00:33:22,044 --> 00:33:24,171 - हेस्टर। - उसने नदी के किनारे अपना एक 499 00:33:24,254 --> 00:33:26,548 - बढ़िया ठिकाना बना लिया है। - हेस्टर। 500 00:33:26,632 --> 00:33:28,008 नदी के किनारे? 501 00:33:29,176 --> 00:33:30,344 कमबख़्त हद है! 502 00:33:31,762 --> 00:33:33,847 - हाँ। - लगता है तुम्हारे बीच का प्यार अभी भी वैसा ही है। 503 00:33:33,931 --> 00:33:35,516 यहाँ से दफ़ा हो जा। 504 00:33:48,529 --> 00:33:49,571 हे, क्रिस्टल। 505 00:33:50,489 --> 00:33:52,115 मैंने तुम्हें आगाह करने के लिए फ़ोन किया है। 506 00:33:54,785 --> 00:33:56,286 अफ़सोस कि तुम्हें वह सब देखना पड़ा। 507 00:33:57,746 --> 00:33:59,998 अफ़सोस कि आपको ऐसे माहौल में बड़ा होना पड़ा। 508 00:34:00,749 --> 00:34:02,000 तुम्हें भूख लगी होगी। 509 00:34:13,469 --> 00:34:14,888 वह वहाँ क्या कह रही थीं? 510 00:34:14,972 --> 00:34:17,349 क्या आपको मेरी मॉम से प्यार वग़ैरह था? 511 00:34:19,101 --> 00:34:20,101 "वग़ैरह।" 512 00:34:23,105 --> 00:34:24,731 वापसी का सफ़र लम्बा है। 513 00:34:26,275 --> 00:34:27,442 आपको भूख नहीं लग रही? 514 00:34:28,569 --> 00:34:29,820 मेरी तो भूख ही मर गई। 515 00:34:42,498 --> 00:34:43,625 अच्छा है? 516 00:34:44,751 --> 00:34:45,918 एकदम जॉर्जिया आड़ू जैसा। 517 00:34:46,837 --> 00:34:48,005 हाँ। हमें निकलना चाहिए। 518 00:35:01,560 --> 00:35:03,020 यह काफ़ी अच्छा पूल है। 519 00:35:07,399 --> 00:35:09,902 क्या माली वग़ैरह यहीं से अंदर आते हैं? 520 00:35:12,988 --> 00:35:15,157 यह पीछे का ही गेट है। 521 00:35:18,493 --> 00:35:20,621 बाप रे, तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, ऐनी। 522 00:35:21,455 --> 00:35:22,915 तुम पहले से लम्बी लग रही हो। 523 00:35:23,707 --> 00:35:25,375 मैं सीढ़ियों पर खड़ी हूँ, डैड। 524 00:35:27,753 --> 00:35:28,754 और मैं छोटा हो गया। 525 00:35:29,296 --> 00:35:30,923 बुढ़ापे में इंसान सिकुड़ जाता है। 526 00:35:31,548 --> 00:35:32,841 गुरुत्वाकर्षण वग़ैरह का असर होगा। 527 00:35:33,509 --> 00:35:34,927 आप पहले से काफ़ी ज़्यादा पतले लग रहे हैं। 528 00:35:36,762 --> 00:35:40,140 मैं तो यही मानना पसंद करता हूँ कि बस थोड़ी धार कम हुई है। 529 00:35:42,059 --> 00:35:43,060 बच्चे यहीं हैं? 530 00:35:44,019 --> 00:35:45,020 नहीं। 531 00:35:55,113 --> 00:35:56,949 देखो, मुझे नहीं पता क्या मामला है। 532 00:35:57,032 --> 00:35:59,785 मुझे बस बहुत ख़ुशी हो रही है कि तुमने आख़िरकार मुझसे सम्पर्क किया। 533 00:36:04,665 --> 00:36:06,500 मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। 534 00:36:07,709 --> 00:36:10,295 और अगर तुम्हारा भरोसा वापस जीतने के लिए 535 00:36:10,379 --> 00:36:13,882 मैं कुछ भी कर सकता हूँ, ऐनी, तो मैं… 536 00:36:15,592 --> 00:36:17,010 मैं वह करने के लिए तैयार हूँ। 537 00:36:20,597 --> 00:36:21,598 ठीक है। 538 00:36:22,099 --> 00:36:23,100 चलिए, बात करते हैं। 539 00:36:24,643 --> 00:36:26,603 ब्लफ़्स पॉइंट 540 00:36:54,423 --> 00:36:55,507 हैलो? 541 00:36:56,425 --> 00:36:58,427 गैलिली 542 00:37:02,014 --> 00:37:03,140 हैलो? 543 00:38:27,933 --> 00:38:29,977 पता है, छह साल पहले, 544 00:38:31,019 --> 00:38:35,440 मैंने अपनी आदतें सुधारीं और मैं सवाना आकर बस गया 545 00:38:36,441 --> 00:38:39,611 और मुझे लगा कि देर-सवेर, तुम लोग मुझे एक मौक़ा ज़रूर दोगे। 546 00:38:39,695 --> 00:38:43,031 शायद कभी बच्चे मिलने आ जाएँगे, हम कोई फ़िल्म देखेंगे या कुछ और करेंगे। 547 00:38:43,615 --> 00:38:48,036 और यहाँ तुम चाहती हो कि मैं उस बंदे के घर में चोरी-छुपे घुसकर तुम्हारे लिए वहाँ ड्रग्स रखकर आऊँ। 548 00:38:49,705 --> 00:38:52,541 आपको लगता है कि अगर मेरे पास कोई बेहतर विकल्प होते, तो मैं आपसे सम्पर्क करती? 549 00:38:55,460 --> 00:38:57,671 - शायद मुझे आपको नहीं बुलाना चाहिए था। - नहीं, हे, हे, हे। 550 00:38:58,547 --> 00:39:00,007 मैंने मना नहीं किया है। 551 00:39:01,550 --> 00:39:05,053 देखो, ऐनी, मुझे पता है कि मैं तुम्हारे लिए एक अच्छा बाप नहीं रहा। 552 00:39:06,471 --> 00:39:08,557 पर देखो, अब मैं वह इंसान नहीं हूँ। 553 00:39:09,183 --> 00:39:12,186 बच्चे, अगर मैं यह काम करता हूँ और बात बिगड़ गई, 554 00:39:12,269 --> 00:39:14,771 तो मुझे अपनी पूरी ज़िंदगी वापस जेल में बितानी पड़ेगी। 555 00:39:16,481 --> 00:39:20,235 हाँ, मैं थोड़े ड्रग्स का जुगाड़ तो कर सकता हूँ, लेकिन फ़िलहाल मेरे पास एक नौकरी है। 556 00:39:20,777 --> 00:39:23,488 मेरे पास… मेरे पास गार्डन सिटी में एक छोटा-सा अच्छा-सा घर है… 557 00:39:23,572 --> 00:39:25,490 वह इस घर जितना अच्छा तो नहीं है, पर वह… 558 00:39:27,284 --> 00:39:28,744 अब मैं अपनी ज़िंदगी में कुछ खोना नहीं चाहता। 559 00:39:28,827 --> 00:39:30,370 यह काम बहुत सीधा है। 560 00:39:31,246 --> 00:39:33,916 आप ड्रग्स रखकर आइए, हम क्राइमस्टॉपर्स पर फ़ोन कर देंगे। 561 00:39:35,125 --> 00:39:36,668 मैकग्रफ़ द क्राइम डॉग? 562 00:39:36,752 --> 00:39:38,003 उसमें पहचान छुपी रहती है। 563 00:39:38,086 --> 00:39:40,464 पुलिस बिना कोई सवाल पूछे आ जाएगी। 564 00:39:40,547 --> 00:39:46,470 हमारे कुछ मुवक्किल हैं जिन्हें सिर्फ़ ऐसी सूचना के आधार पर 20 साल की सज़ा मिली है। 565 00:39:49,014 --> 00:39:51,308 और मैंने सोचा था कि तुमने मुझे दिल से माफ़ कर दिया। 566 00:39:55,812 --> 00:39:58,815 हे, शायद हम दोनों में कोई ख़ास अंतर नहीं है, हँ? 567 00:40:00,776 --> 00:40:02,486 - नहीं, मैंने ग़लती कर दी। - डिनर। 568 00:40:05,113 --> 00:40:06,114 महीने में एक बार। 569 00:40:08,283 --> 00:40:10,327 तुम और मैं। ताकि मैं तुमसे बात कर सकूँ। 570 00:40:15,332 --> 00:40:17,668 और मैं अपने नाती-नातिन से मिल सकूँ। 571 00:40:18,961 --> 00:40:21,380 क्या आपको सच में लगता है कि मैं कभी भी आपको अपने बच्चों से मिलने दूँगी? 572 00:40:21,463 --> 00:40:23,799 मैं तुम्हारा काम कर रहा हूँ, तो तुम्हें मेरी इच्छा पूरी करनी होगी। 573 00:40:33,684 --> 00:40:35,102 हम सही कर रहे हैं। 574 00:40:44,778 --> 00:40:46,071 रे, वहाँ सब कैसा चल रहा है? 575 00:40:46,154 --> 00:40:50,993 सुनो, वैल टियरनी वह औरत नहीं थी जो तुम्हारा पीछा कर रही थी। 576 00:40:53,036 --> 00:40:56,623 हरी जैकेट में वह औरत, वह क्रिस्टल केडी थी। 577 00:40:56,707 --> 00:40:58,458 मैक्स केडी की सौतेली बहन। 578 00:40:59,710 --> 00:41:00,919 वह उसकी बहन है? 579 00:41:01,628 --> 00:41:02,921 - रे? - हैलो? 580 00:41:04,047 --> 00:41:05,048 हैलो? 581 00:41:07,634 --> 00:41:09,970 मैक्स केडी का परिवार मुक़दमे के दौरान कहीं दिखाई नहीं दिया। 582 00:41:11,013 --> 00:41:13,015 उसकी बहन उस समय मानसिक अस्पताल में थी। 583 00:41:13,098 --> 00:41:15,100 अब वह उसके पीछे-पीछे क्यों घूम रही है? 584 00:41:15,184 --> 00:41:16,185 पता नहीं। 585 00:41:17,644 --> 00:41:19,855 लेकिन इससे यह बात नहीं बदलती कि हमें क्या करना है। 586 00:42:08,987 --> 00:42:09,988 हे! 587 00:42:11,156 --> 00:42:13,158 तुम यहाँ इतनी दूर क्या कर रहे हो? 588 00:42:14,159 --> 00:42:15,744 मैं एक कार के मालिक को ढूँढ रहा हूँ। 589 00:42:17,579 --> 00:42:18,705 और तुम? 590 00:42:20,499 --> 00:42:21,917 मैं तो यहीं आसपास पला-बढ़ा था। 591 00:42:25,170 --> 00:42:26,672 क्या इत्तेफ़ाक़ है? 592 00:42:28,340 --> 00:42:30,008 क्या तुम्हें मालिक मिल गया? 593 00:42:32,135 --> 00:42:33,136 नहीं। 594 00:42:34,054 --> 00:42:35,222 वहाँ अंदर कोई नहीं है। 595 00:42:38,600 --> 00:42:39,601 अच्छा… 596 00:42:40,143 --> 00:42:41,311 इससे दर्द हो रहा है? 597 00:42:42,980 --> 00:42:45,816 क्या? नहीं। इससे कोई दर्द नहीं होता, नहीं। 598 00:42:47,150 --> 00:42:48,151 वाह। 599 00:42:48,944 --> 00:42:50,153 तुमसे यहाँ मिलकर अच्छा लग रहा है। 600 00:42:51,280 --> 00:42:54,658 तो दरवाज़ा खुला हुआ था, है ना? 601 00:42:54,741 --> 00:42:56,493 और कोई भी अंदर जा सकता है? 602 00:42:57,077 --> 00:42:58,245 देख सकता है? 603 00:42:59,204 --> 00:43:00,247 लेकिन… 604 00:43:01,790 --> 00:43:02,916 तुम सावधान रहना। 605 00:43:03,792 --> 00:43:05,586 अगर तुम इस इलाक़े के नहीं हो… 606 00:43:08,714 --> 00:43:10,257 तो कब कौन नाराज़ हो जाए, पता नहीं चलता। 607 00:43:14,178 --> 00:43:17,806 हे, मैक्स, पता है दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास क्या है? 608 00:43:18,932 --> 00:43:20,017 आगे बढ़ना। 609 00:43:21,185 --> 00:43:22,519 तुम्हें जिन भी हालात से गुज़रना पड़ा, 610 00:43:23,103 --> 00:43:24,771 जो भी दर्द, जो भी नुक़सान झेलना पड़ा, 611 00:43:25,397 --> 00:43:27,816 उसे भुलाकर आगे बढ़ो। 612 00:43:33,447 --> 00:43:34,531 अह-हँ। 613 00:43:35,032 --> 00:43:37,659 ख़ैर, मुझे निकलना चाहिए। 614 00:43:38,493 --> 00:43:39,578 रास्ता लम्बा है। 615 00:43:40,287 --> 00:43:42,623 इतनी क्या जल्दी है? चलो, तुम्हें एक ड्रिंक पिलाता हूँ। 616 00:43:42,706 --> 00:43:43,999 मुझे आगे सड़क पर एक जगह पता है। 617 00:43:44,583 --> 00:43:45,834 फिर कभी चलते हैं? 618 00:43:48,712 --> 00:43:50,005 वह नैटली है? 619 00:43:51,423 --> 00:43:53,300 - नैटली! - रे, रे। 620 00:43:56,178 --> 00:43:57,221 ठीक है। 621 00:44:01,517 --> 00:44:02,559 तुमने सही कहा। तुमने सही कहा। 622 00:44:02,643 --> 00:44:05,229 "आगे बढ़ो।" 623 00:44:39,388 --> 00:44:41,014 हम कहाँ हैं? 624 00:44:41,098 --> 00:44:42,099 हे। 625 00:44:44,726 --> 00:44:46,353 क्या हुआ? 626 00:44:46,436 --> 00:44:47,521 तुम सो गई थीं। 627 00:44:56,822 --> 00:44:57,865 वह क्या है? 628 00:44:58,574 --> 00:45:00,617 ध्यान से। ध्यान से। ध्यान से। 629 00:45:03,787 --> 00:45:06,623 तुम्हारे होने से यह दुनिया थोड़ी बेहतर लगती है, ठीक है? 630 00:45:10,419 --> 00:45:11,420 क्या? 631 00:45:17,342 --> 00:45:18,343 क्या? 632 00:45:22,514 --> 00:45:24,766 उन्हें आपकी पत्नी की लाश कब मिली थी? 633 00:45:28,395 --> 00:45:29,438 क्यों? 634 00:45:30,230 --> 00:45:32,316 आपने कहा था कि जब उन्हें उनकी लाश मिली… 635 00:45:35,152 --> 00:45:36,737 उसके बाद कुछ बदल गया था, और मेरी मॉम ने… 636 00:45:38,822 --> 00:45:42,367 आपका केस कब अपने हाथों में लिया था? वह 2008 की गर्मियों की बात है? 637 00:45:46,830 --> 00:45:48,665 और आपने कहा था कि आप लोग करीब थे। 638 00:45:52,044 --> 00:45:53,879 और यह कि आप उनके लिए कुछ महसूस करने लगे थे। 639 00:45:58,717 --> 00:45:59,843 अक्टूबर। 640 00:46:00,886 --> 00:46:02,054 साल 2008 में। 641 00:46:08,227 --> 00:46:09,811 मेरा जन्म जुलाई में हुआ था। 642 00:46:11,897 --> 00:46:13,148 साल 2009 में। 643 00:46:18,487 --> 00:46:19,821 टॉम मेरे डैड नहीं हैं। 644 00:46:21,448 --> 00:46:22,658 ना ही पॉल। 645 00:46:23,492 --> 00:46:24,493 नहीं। 646 00:46:30,749 --> 00:46:34,711 देखो, मैं जेल में रहते हुए तुमसे नहीं मिलना चाहता था। 647 00:46:37,214 --> 00:46:40,926 लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे बारे में सोचता रहता था, 648 00:46:41,885 --> 00:46:42,928 नैटली। 649 00:46:56,984 --> 00:46:59,611 ब्लफ़्स पॉइंट 200 फ़ीट 650 00:48:06,845 --> 00:48:08,430 मुझे कुछ भी अलग नहीं लग रहा है। 651 00:48:09,765 --> 00:48:11,433 ऐसा इसलिए क्योंकि तुम बदली नहीं हो। 652 00:48:15,395 --> 00:48:17,022 तुम वही हो जो हमेशा से थीं। 653 00:48:26,198 --> 00:48:27,741 चलो। घर चलते हैं। 654 00:48:45,425 --> 00:48:48,387 यक़ीन नहीं होता कि उन्होंने जाँच नहीं कराई कि मेरे पिता कौन हैं। 655 00:49:10,367 --> 00:49:11,785 शायद इससे तुम्हारी मदद हो जाए। 656 00:49:21,378 --> 00:49:22,504 शुक्रिया। 657 00:49:24,965 --> 00:49:26,258 ओह, रुको। रुको। 658 00:49:26,341 --> 00:49:28,343 तुम्हारा बैग। अपना बैग मत भूलो। 659 00:49:29,845 --> 00:49:30,929 ओह, मैं… 660 00:49:35,559 --> 00:49:36,560 क्या? 661 00:50:20,270 --> 00:50:22,856 नैटली, तुम घर क्यों आ गईं? 662 00:50:24,900 --> 00:50:27,152 मुझे पॉल के घर पर सोना बिल्कुल पसंद नहीं, इसलिए मैं ऊबर लेकर आ गई। 663 00:50:35,202 --> 00:50:36,620 क्या हम यह करने वाले हैं? 664 00:50:37,412 --> 00:50:39,414 हम बस उसी का खेल उसी के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं। 665 00:50:40,040 --> 00:50:41,458 देखते हैं उसे मज़ा आता है या नहीं। 666 00:50:52,761 --> 00:50:54,513 क्राइमस्टॉपर्स की अनाम सूचना हेल्पलाइन। 667 00:50:54,596 --> 00:50:56,723 मैं सूचना देना चाहती हूँ कि वेस्ट जोन्स स्ट्रीट के एक घर में 668 00:50:56,807 --> 00:50:58,642 भारी मात्रा में नशीले पदार्थ रखे हुए हैं। 669 00:52:28,690 --> 00:52:30,692 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम