1 00:00:00,167 --> 00:00:01,961 स्टर्लिंग पॉइंट में अब तक… 2 00:00:02,044 --> 00:00:03,129 आप उसके डैड हैं। 3 00:00:03,212 --> 00:00:05,798 मुझे अफसोस है। मैं कभी नहीं चाहता था कि यह इस तरह से हो। 4 00:00:05,881 --> 00:00:07,967 फिर योजना क्या थी? कोई योजना थी भी? 5 00:00:08,050 --> 00:00:09,593 मैं यहाँ कतई आना नहीं चाहती। 6 00:00:09,677 --> 00:00:11,637 तुम्हें इससे डर क्यों नहीं लगता? 7 00:00:11,721 --> 00:00:12,888 क्योंकि मुझे तुमसे प्यार है। 8 00:00:14,140 --> 00:00:15,141 हे भगवान! 9 00:00:16,308 --> 00:00:18,644 मैं गॉर्डन के वकील से बात करने बैरी गई थी। 10 00:00:19,437 --> 00:00:20,646 मुझे आपके दस्तखत की ज़रूरत है। 11 00:00:20,730 --> 00:00:21,814 यह क्या है? 12 00:00:21,897 --> 00:00:23,774 मैं नहीं चाहती कि आप मेरे गार्जियन हों। 13 00:00:23,858 --> 00:00:26,736 जब हम शहर वापस लौटेंगे, तो तुम पहले जैसी हो जाओगी। 14 00:00:26,819 --> 00:00:28,154 हो सकता है कि मैं यहीं रुक जाऊँ। 15 00:00:28,237 --> 00:00:29,155 और रुककर क्या करोगी? 16 00:00:29,238 --> 00:00:30,781 अपनी ज़िंदगी जिऊँगी। 17 00:00:30,865 --> 00:00:32,366 मेरे बच्चों को बताओ कि वे कनाडा 18 00:00:32,450 --> 00:00:34,744 के नहीं हैं और अच्छा रहेगा कि वे घर वापस चलें। 19 00:00:34,827 --> 00:00:37,913 स्टर्लिंग पॉइंट, तुम्हें और… सबको छोड़कर जाने से बेहतर है कि मैं मर जाऊँ। 20 00:00:37,997 --> 00:00:39,457 तुम एलिस का नाम लेने वाले थी। 21 00:00:39,540 --> 00:00:40,624 -नहीं। -हाँ, ऐसा ही है। 22 00:00:40,708 --> 00:00:41,792 हमने किस किया। 23 00:00:42,460 --> 00:00:43,294 मुझे पता है। 24 00:00:43,377 --> 00:00:44,587 -चुप रहो। -क्लोज़ेट में। 25 00:00:44,670 --> 00:00:46,547 तुम अपने पापा के मोज़े क्यों चेक करती हो? 26 00:00:46,630 --> 00:00:49,633 क्योंकि वह कलरब्लाइंड हैं, तो गहरे नीले और काले रंग में फर्क नहीं कर पाते। 27 00:00:49,717 --> 00:00:53,137 मुझे लगता है कि तुम छिपाने में बहुत माहिर हो। 28 00:00:53,220 --> 00:00:55,139 लेकिन क्या होगा अगर तुम आगे बढ़ो और सामना करो? 29 00:00:55,222 --> 00:00:56,682 आपको इस ट्यूब में थूकना होगा। 30 00:00:56,766 --> 00:00:57,808 लेकिन क्यों? 31 00:00:57,892 --> 00:01:00,186 क्योंकि मुझे लगता है कि आप मेरे पिता हैं। 32 00:01:13,115 --> 00:01:15,284 यकीन नहीं हो रहा कि मुझे यह जगह छोड़कर जाना होगा। 33 00:01:17,828 --> 00:01:20,956 मतलब, यह एकदम वही जगह है जहाँ मुझे रहना चाहिए। 34 00:01:22,249 --> 00:01:23,667 -मेरा मतलब समझ रहे हो न? -हाँ। 35 00:01:27,545 --> 00:01:29,340 और उसी के साथ हूँ जिसके साथ होना चाहिए। 36 00:01:30,132 --> 00:01:32,259 सॉरी। मुझे यह बात थोड़ी गंभीरता से कहनी चाहिए थी। 37 00:01:34,386 --> 00:01:37,306 हम एक-दूसरे को चिट्ठियाँ लिख सकते हैं। तुमने कभी कोई खत लिखा है? 38 00:01:38,223 --> 00:01:40,309 -हमेशा से चाहती थी कि मेरा कुछ वैसा ही… -कैसा? 39 00:01:40,392 --> 00:01:42,186 …हेनरी ऐट्थ और ऐन बोलिन जैसा मामला हो, 40 00:01:42,269 --> 00:01:44,646 बस, इसमें वह न हो। उसका सिर कलम कर दिया गया था। 41 00:01:45,648 --> 00:01:47,900 हाँ, वह बहुत अच्छी मिसाल तो नहीं है। 42 00:01:52,488 --> 00:01:53,405 तो… 43 00:01:55,199 --> 00:01:57,743 बाकी बचे हुए इन दो-चार दिनों में तुम्हारा क्या करने का इरादा है? 44 00:02:03,332 --> 00:02:04,333 साफ़ तौर पर, यही सब। 45 00:02:41,662 --> 00:02:43,122 पिता होने की संभावना पेंडिंग 46 00:02:43,747 --> 00:02:44,915 स्थिति: डीएनए परिणाम लंबित 47 00:03:07,605 --> 00:03:08,606 डीएनए परिणाम लंबित 48 00:03:14,403 --> 00:03:15,279 तुम ठीक हो? 49 00:03:18,032 --> 00:03:19,283 हाँ, बस थोड़ा तनाव है। 50 00:03:20,492 --> 00:03:21,994 कुछ दिक्कत है, तो बता सकती हो। 51 00:03:22,077 --> 00:03:22,912 मुझे पता है। 52 00:03:23,787 --> 00:03:24,663 ठीक है। 53 00:03:29,084 --> 00:03:32,004 जन्म देनेवाले माता-पिता का पता लगाएँ 54 00:03:41,639 --> 00:03:42,473 -चीयर्स। -चीयर्स। 55 00:04:38,529 --> 00:04:39,822 -ए। -ए। 56 00:04:40,447 --> 00:04:41,281 गुड मॉर्निंग। 57 00:04:49,832 --> 00:04:52,126 -क्या? -क्या तुम ब्रश करने के लिए उठे थे? 58 00:04:52,209 --> 00:04:53,168 नहीं। 59 00:04:54,086 --> 00:04:57,214 झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। जाओ मेकअप भी कर लो। कोई बात नहीं। 60 00:04:57,297 --> 00:05:00,009 -सुबह का मेकअप भूल तो नहीं सकते। -कोई भी बस यूँ ही ऐसा नहीं दिखता। 61 00:05:49,558 --> 00:05:50,642 क्या यह सही है? 62 00:06:16,502 --> 00:06:18,504 नहीं, मुझे नहीं जानना, थैंक्स। 63 00:06:19,421 --> 00:06:20,255 नहीं। 64 00:06:21,840 --> 00:06:22,674 ठीक है। 65 00:06:40,651 --> 00:06:45,239 डीएनए परिणाम रिपोर्ट मैच हो गया 66 00:06:53,455 --> 00:06:54,289 सत्यानाश। 67 00:06:55,541 --> 00:07:02,548 स्टर्लिंग पॉइंट 68 00:07:20,065 --> 00:07:21,483 मतलब, आप बाप बन सकते हैं। 69 00:07:21,984 --> 00:07:23,485 मैं… ठीक हूँ। 70 00:07:23,569 --> 00:07:28,657 पक्के तौर पर आपने और माँ ने उसे जन्म दिया है? 71 00:07:28,740 --> 00:07:32,077 मतलब, साफ़ तौर पर कहूँ, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसकी कोई गुंजाइश भी होगी। 72 00:07:32,161 --> 00:07:33,328 वैसे, एनी, इससे कुछ… 73 00:07:33,954 --> 00:07:37,332 इससे हमारे बीच कुछ भी नहीं बदलेगा या… 74 00:07:37,416 --> 00:07:41,253 तुमने मुझे उसी वक्त क्यों नहीं बताया जब तुम्हें लगा कि यह सच हो सकता है? 75 00:07:41,336 --> 00:07:43,213 तुम्हें फ़िज़ूल में परेशान नहीं करना चाहती थी। 76 00:07:43,297 --> 00:07:46,133 मैं नहीं चाहती थी कि बेवजह तुम्हारी यहाँ की आखिरी यादें बर्बाद हों। 77 00:07:46,633 --> 00:07:49,469 और सच तो यह है कि… मैं खुद भी नहीं चाहती थी कि यह सच हो। 78 00:07:50,554 --> 00:07:54,308 मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। 79 00:07:55,726 --> 00:07:58,896 मै भी पैटर्निटी टैस्ट ले लूँ? शायद मैं भी किसी का सीक्रेट बाप होऊँ। 80 00:07:58,979 --> 00:07:59,897 ठीक है, प्लीज़। 81 00:08:00,480 --> 00:08:01,607 क्या तुम मुझसे नाराज़ हो? 82 00:08:01,690 --> 00:08:03,275 नहीं, मैं तुमसे नाराज़ नहीं हूँ, रमोना। 83 00:08:04,234 --> 00:08:08,655 मैं बस… मैं तुमसे नाराज़ नहीं हूँ। मैं बस सच को समझने की कोशिश कर रही हूँ। 84 00:08:08,739 --> 00:08:10,949 मैं दिमाग में यह बिठाने की कोशिश कर रही हूँ कि… 85 00:08:12,743 --> 00:08:14,661 ये तुम्हारे असली माँ-बाप हैं। 86 00:08:15,579 --> 00:08:18,707 पर तुम्हीं ने कहा था ना कि माँ-बाप वही होते हैं जो परवरिश करते हैं? 87 00:08:18,790 --> 00:08:21,001 मुझे लगता है कि हमें इस मामले में एक-दूसरे को 88 00:08:21,084 --> 00:08:23,795 जितना हो सके उतनी समझदारी से जानना पड़ेगा। 89 00:08:25,631 --> 00:08:26,506 हम बाहर बात करें? 90 00:08:28,967 --> 00:08:29,885 हाँ, चलते हैं। 91 00:08:39,061 --> 00:08:40,938 मुझे ज़रा बाथरूम जाना है। 92 00:08:41,020 --> 00:08:41,980 हाँ, पक्का जाओ। 93 00:08:46,276 --> 00:08:47,277 ए… 94 00:08:47,861 --> 00:08:49,613 नहीं, यह… हाँ, यह ठीक है। 95 00:08:51,698 --> 00:08:56,161 सच तो यह है कि मुझे आपसे हमदर्दी है। यह बहुत बड़ा झटका है। 96 00:08:56,245 --> 00:08:57,704 हाँ, कहने का एक तरीका यह भी है। 97 00:08:58,830 --> 00:09:02,167 मैं बस इस बारे में कोई अंदाज़ा नहीं लगाना चाहता कि तुम मुझसे क्या चाहती हो। 98 00:09:02,251 --> 00:09:05,128 मैं बस इतना कह सकता हूँ कि अगर तुम कभी न्यू यॉर्क आना चाहो… 99 00:09:09,508 --> 00:09:11,843 अच्छी बात है। पर मेरा ऐसा इरादा नहीं है, लेकिन थैंक्स। 100 00:09:13,428 --> 00:09:16,348 मैं चाहती हूँ कि आप लिखकर दे दें कि आप मेरे गार्जियन नहीं होंगे। 101 00:09:17,849 --> 00:09:19,351 फिर तुम्हारी देखभाल कौन करेगा? 102 00:09:20,185 --> 00:09:21,144 मैं खुद। 103 00:09:22,396 --> 00:09:24,273 नहीं, नहीं, यह बुरा नहीं है। यह… 104 00:09:24,356 --> 00:09:26,692 इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। 105 00:09:27,276 --> 00:09:29,569 मैं सीरियस हूँ। मुझे ज़रूरत नहीं है। मैं इसकी आदी हूँ। 106 00:09:29,653 --> 00:09:32,531 काफ़ी समय से सब ऐसा ही चल रहा है और मेरी चाहत है कि यह ऐसा ही रहे। 107 00:09:34,658 --> 00:09:36,118 इस तरह हम सब आगे बढ़ सकते हैं और… 108 00:09:37,953 --> 00:09:40,539 तो तुम्हारा मतलब है कि हम बस सब भूलकर आगे बढ़ जाएँ? 109 00:09:40,622 --> 00:09:41,623 हाँ। 110 00:09:47,254 --> 00:09:48,797 -ठीक है। मैं अब चलता हूँ… -हाँ। 111 00:10:03,562 --> 00:10:04,396 ए। 112 00:10:09,735 --> 00:10:10,694 तुम्हें प्यार। 113 00:10:11,361 --> 00:10:12,279 तुम मेरी बेटी हो। 114 00:10:12,779 --> 00:10:14,489 इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता, ठीक है? 115 00:10:17,075 --> 00:10:20,120 क्या तुम मेरी तरफ़ मुड़ोगी? क्या हम बात कर सकते हैं या… 116 00:10:20,954 --> 00:10:23,165 ज़रूर। लेकिन, यह कहना बंद कीजिए कि कुछ नहीं बदला है। 117 00:10:23,665 --> 00:10:25,042 वाकई सब कुछ बदल गया है। 118 00:10:25,125 --> 00:10:27,127 अब तो ऐसा लगता भी नहीं कि वह मेरी बहन है। 119 00:10:27,210 --> 00:10:29,755 लग रहा है जैसे वह आपकी बेटी है और मैं गोद ली हुई बच्ची। 120 00:10:29,838 --> 00:10:31,840 जैसे मैं कोई फ़र्ज़ी बहन और फ़र्ज़ी बेटी हूँ, 121 00:10:31,923 --> 00:10:33,842 और वह वही है जिसे आप हमेशा से चाहते थे। 122 00:10:34,343 --> 00:10:35,677 जैसे कि वह करिश्माई बच्ची हो। 123 00:10:35,761 --> 00:10:37,804 एनी, क्या बात कर रही हो। इनमें से कुछ भी सच नहीं है। 124 00:10:39,139 --> 00:10:41,183 तुम ऐसा सोचोगी, ये देखकर हैरान हूँ। 125 00:10:41,266 --> 00:10:43,977 मुझे अफ़सोस है कि इस बेहद उलझी हुई 126 00:10:44,811 --> 00:10:47,397 और गलत सिचुएशन पर मेरा रिएक्शन थोड़ा पेचीदा है, 127 00:10:48,023 --> 00:10:51,109 इसलिए मुझे बस यह चाहिए कि आप समझिए कि मैं… 128 00:10:51,193 --> 00:10:54,863 मैं अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती। मैं चुटकी बजाकर सब ठीक नहीं कर सकती। 129 00:10:54,946 --> 00:10:56,907 मैं भी नहीं कर सकता। रमोना की पूरी ज़िंदगी खो दी। 130 00:10:56,990 --> 00:10:59,534 हे भगवान! मेरा ठीक यही मतलब है। 131 00:10:59,618 --> 00:11:03,330 -क्या? -जब आप दुखी होते हैं तो मैं दुखी होती हूँ। 132 00:11:04,331 --> 00:11:05,957 मतलब, मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकती। 133 00:11:06,792 --> 00:11:08,960 मुझे तकलीफ होती है। तो मैं… सब ठीक कर देती हूँ। 134 00:11:09,044 --> 00:11:11,380 लेकिन, मैं अभी आपके लिए इसे ठीक नहीं कर सकती। 135 00:11:11,463 --> 00:11:13,298 मैं आपके लिए इसे ठीक नहीं कर सकती। 136 00:11:13,882 --> 00:11:15,550 हाँ, मैं चाहती हूँ कि इसे ठीक कर सकूँ, 137 00:11:15,634 --> 00:11:18,178 और दिखाऊँ कि सब ठीक है, पर मैं नहीं कर सकती। क्योंकि छोटी हूँ। 138 00:11:19,888 --> 00:11:20,847 आपको पता है? 139 00:11:22,099 --> 00:11:23,100 मैं छोटी हूँ। 140 00:11:30,816 --> 00:11:31,817 तुम ठीक कह रही हो। 141 00:11:32,609 --> 00:11:33,610 आई एम सॉरी। 142 00:11:36,071 --> 00:11:37,072 मुझे बेहद दुख है। 143 00:11:40,283 --> 00:11:41,159 मैं ये… 144 00:11:43,286 --> 00:11:46,540 मुझे पता है, मैं इसमें अच्छा नहीं हूँ, मैं… लेकिन मैं सच में… 145 00:11:47,040 --> 00:11:50,377 मैंने तुम्हें महफूज रखना और बेहतर ज़िंदगी देना चाहा, और कुछ नहीं। 146 00:11:50,460 --> 00:11:52,295 मुझे पता है, लेकिन मुझे महसूस होता है जैसे… 147 00:11:54,631 --> 00:11:57,384 जैसे, शायद यहाँ की ज़िंदगी मेरे लिए बेहतर है। 148 00:12:04,057 --> 00:12:06,101 यहाँ की ज़िंदगी? सच में? 149 00:12:06,643 --> 00:12:08,520 यहाँ तुम्हारी कोई ज़िंदगी है ही नहीं। 150 00:12:08,603 --> 00:12:10,730 यह उस बकवास ज़िंदगी से कहीं ज़्यादा असली है, 151 00:12:10,814 --> 00:12:13,400 -जो न्यू यॉर्क में जीती हूँ। सच में। -यह बस छुट्टियों की बात है। 152 00:12:13,483 --> 00:12:14,985 आपने मुझसे एक सवाल पूछा। 153 00:12:15,068 --> 00:12:18,029 मेरी छुट्टियों के बारे में खाक पता है आपको? मेरी अपनी छुट्टियाँ। 154 00:12:18,113 --> 00:12:20,615 मुझे नहीं लगता कि तुम्हें वह मिलेगा जिसकी तुम तलाश कर रही हो। 155 00:12:21,992 --> 00:12:24,327 अपनी माँ के नक्शे कदम पर चलने से 156 00:12:24,411 --> 00:12:27,539 और ऐसी ज़िंदगी जीने से जो उसे लगा था कि उसे चाहिए, 157 00:12:27,622 --> 00:12:29,583 इससे तुम्हें वह नहीं मिलेगा जो तुम्हें चाहिए। 158 00:12:29,666 --> 00:12:31,251 यह उन्हें वापस नहीं लाने वाला। 159 00:12:31,334 --> 00:12:32,752 इससे कुछ भी… 160 00:12:34,254 --> 00:12:35,505 इससे कुछ भी ठीक नहीं होने वाला। 161 00:12:38,341 --> 00:12:40,260 आप उन्हें मरने के लिए कब माफ़ करेंगे? 162 00:12:43,597 --> 00:12:45,223 इसीलिए आप रमोना की तरफ़ देख नहीं पा रहे? 163 00:12:47,642 --> 00:12:49,186 क्योंकि वह एकदम उनकी तरह दिखती है? 164 00:13:01,281 --> 00:13:04,784 देखो कॉनर, मैं माँ जैसी हूँ। 165 00:13:04,868 --> 00:13:07,204 मैं हूँ, डेनिस। 166 00:13:07,287 --> 00:13:10,290 जो भी दिल में है, तुम मुझसे कह सकते हो। 167 00:13:11,625 --> 00:13:12,792 थैंक्स, बिग डी। 168 00:13:13,543 --> 00:13:16,796 और अगर मैं साफ़-साफ़ कहूँ, तो 169 00:13:17,464 --> 00:13:21,510 मैंने तुम्हारे कुछ मशरूम लिए थे, जिन्हें तुम बेडसाइड टेबल में रखती हो। 170 00:13:22,469 --> 00:13:23,887 मेरा दिमाग सातवें आसमान पर है। 171 00:13:23,970 --> 00:13:25,430 मेरे लिए कुछ बचा है क्या? 172 00:13:31,770 --> 00:13:32,812 नहीं। 173 00:13:33,688 --> 00:13:35,857 यह सब कितना अजीब है न। 174 00:13:35,941 --> 00:13:40,320 मतलब, मेरे डैड और मेरी गुज़र चुकी माँ की एक असली बेटी है? 175 00:13:40,403 --> 00:13:42,656 यह तो गज़ब का भद्दा मज़ाक है। 176 00:13:43,698 --> 00:13:45,242 वह रकून दिखने में मिलनसार लग रहा है। 177 00:13:45,325 --> 00:13:49,663 कॉनर, जान, मुझे नहीं लगता कि तुम्हें वाकई यह सब मज़ाकिया लग रहा है। 178 00:13:52,999 --> 00:13:54,668 देखो, तुम शायद अपने परिवार में… 179 00:13:55,794 --> 00:13:58,463 भावनाओं के मामले में सबसे ज़्यादा समझदार इंसान हो। 180 00:14:00,840 --> 00:14:03,969 और यह अपने आप में बहुत भारी बोझ हो सकता है, पता है न? 181 00:14:04,511 --> 00:14:05,428 थैंक्स। 182 00:14:06,012 --> 00:14:07,472 लेकिन मैं तुम्हें समझती हूँ, दोस्त। 183 00:14:10,308 --> 00:14:12,227 क्या लग रहा है, उस रकून को कोई मर्ज़ है? 184 00:14:15,230 --> 00:14:16,356 वह तो पोस्ट बॉक्स है। 185 00:14:17,107 --> 00:14:18,692 चलो, शुक्र है। खुशी हुई, वह मज़े में है। 186 00:14:27,409 --> 00:14:28,243 एनी? 187 00:14:29,160 --> 00:14:30,704 -ए। -ए। 188 00:14:32,581 --> 00:14:33,748 मैं तुम्हें ही तलाश रहा था। 189 00:14:47,304 --> 00:14:48,305 तुम ठीक हो? 190 00:15:14,289 --> 00:15:16,458 मुझे लगता है एनी को इसे हजम करने में ज़रा समय लगेगा। 191 00:15:17,542 --> 00:15:21,046 हाँ। पता नहीं, लेकिन अब सब कुछ बहुत अलग सा लग रहा है। 192 00:15:23,340 --> 00:15:26,092 जैसे, मुझे लगता है कि अगर मैं कभी 193 00:15:26,926 --> 00:15:29,971 उसे जानना चाहूँ या न्यू यॉर्क जाना चाहूँ, तो शायद अब मैं वैसा 194 00:15:30,930 --> 00:15:31,765 नहीं कर पाऊँगी, 195 00:15:31,848 --> 00:15:33,099 मैं अब वह शायद नहीं कर पाऊँगी, 196 00:15:33,183 --> 00:15:35,393 क्योंकि पक्का यकीन है कि वह इसे लेकर अजीब व्यवहार करेगी। 197 00:15:35,477 --> 00:15:37,062 जैसे कि मैं उसके डैड को छीन रही हूँ। 198 00:15:38,146 --> 00:15:39,064 क्या, तो, मतलब… 199 00:15:40,065 --> 00:15:43,401 क्या तुम वहाँ जाने और उनके साथ रिश्ते जोड़ने के बारे में सोच रही हो? 200 00:15:43,902 --> 00:15:44,778 मुझे नहीं पता। 201 00:15:47,405 --> 00:15:48,531 क्या? 202 00:15:48,615 --> 00:15:49,699 नहीं, कुछ नहीं। 203 00:15:50,825 --> 00:15:52,118 नहीं, ज़ाहिर है कुछ तो बात है। 204 00:15:52,202 --> 00:15:54,079 -क्या… -नहीं, नहीं, नहीं, मैं बस… 205 00:15:54,162 --> 00:15:56,373 मुझे नहीं पता था कि तुम कभी यह भी सोचोगी 206 00:15:57,415 --> 00:16:00,085 -कि तुम्हें न्यू यॉर्क में रहना है। -मैंने नहीं कहा कि जा रही हूँ। 207 00:16:00,168 --> 00:16:03,296 अगर तुम्हें उनके साथ मज़बूत रिश्ते चाहिए, तो तुम्हें वहाँ वक्त बिताना होगा। 208 00:16:04,339 --> 00:16:05,173 है न? 209 00:16:05,256 --> 00:16:07,133 ठीक है। सॉरी। ये सब क्या चल रहा है? 210 00:16:07,217 --> 00:16:08,510 नहीं, कुछ नहीं चल रहा है। 211 00:16:09,094 --> 00:16:11,846 -तुम ऐसे लग रही हो जैसे… -नहीं, जान, बस समझने की कोशिश कर रही हूँ। 212 00:16:11,930 --> 00:16:12,889 -सॉरी। -ठीक है। हाँ। 213 00:16:12,972 --> 00:16:16,393 पाँच मिनट पहले तुम पूरे यकीन से कह रही थीं कि उस आदमी से कोई वास्ता नहीं रखना। 214 00:16:16,476 --> 00:16:18,395 जैसे कि… तुम इसके एकदम खिलाफ़ थीं। 215 00:16:18,895 --> 00:16:21,981 जैसे, तुम मुझसे कह रही थीं कि मैं सर्दियों में तुम्हारे पास आ जाऊँ। 216 00:16:22,607 --> 00:16:24,693 -तुम अभी भी चाहोगी कि मैं वैसा ही करूँ? -हाँ, मैं बस… 217 00:16:25,402 --> 00:16:29,489 यार, मुझे अभी पता चला है कि स्टीवन मेरे असली पिता हैं। 218 00:16:30,615 --> 00:16:31,950 स्टीवन। मतलब… 219 00:16:33,243 --> 00:16:35,745 -मैं बस बोल रही हूँ। मैं नहीं… -हाँ। मैं जानती हूँ। 220 00:16:36,538 --> 00:16:38,498 -ठीक है। -हाँ, मैं भी अपने मन की बोलती हूँ। 221 00:16:39,958 --> 00:16:41,418 मुझे पता है, आगे क्या होने वाला है। 222 00:16:41,501 --> 00:16:43,586 -तुम्हें पता है कि आगे क्या होने वाला है? -हाँ। 223 00:16:43,670 --> 00:16:45,839 -ठीक है, मुझे बताओ। -तुम न्यू यॉर्क चली जाओगी। 224 00:16:45,922 --> 00:16:48,383 वह न्यू यॉर्क है, इसलिए तुम्हें वह यहाँ से ज़्यादा पसंद आएगा, 225 00:16:48,466 --> 00:16:51,094 वह रोमांचक और खूबसूरत है और तुम्हारे पास पैसा होगा, 226 00:16:51,177 --> 00:16:52,512 तुम सफ़र करोगी, अपने मन का करोगी, 227 00:16:52,595 --> 00:16:54,431 तमाम अजीब और शानदार चीज़ों को महसूस करोगी 228 00:16:54,514 --> 00:16:56,015 और मुझे भूल जाओगी। 229 00:16:56,099 --> 00:16:58,143 तुम वापस नहीं आओगी। और यह ठीक ही है। 230 00:16:58,226 --> 00:17:00,979 मोना, सच में, मैं समझ सकती हूँ। 231 00:17:01,646 --> 00:17:03,148 इसके लिए तुम्हें दोषी नहीं ठहरा सकती। 232 00:17:03,690 --> 00:17:05,275 सौ फ़ीसदी। एकदम चिल। 233 00:17:07,402 --> 00:17:09,445 मुझे लगा था कि तुम मुझे इससे बेहतर जानती हो। 234 00:17:11,281 --> 00:17:13,031 सुनो, ऊना, मैं ऐसा कभी नहीं करूँगी। 235 00:17:13,116 --> 00:17:15,577 -हाँ, ठीक है। -मतलब, मैं ऐसा कभी नहीं करूँगी। 236 00:17:15,660 --> 00:17:16,661 तुम अभी ऐसा कह रही हो। 237 00:17:20,707 --> 00:17:22,834 तुम मेरे बारे में इतना घटिया सोचती हो। बढ़िया है। 238 00:17:22,916 --> 00:17:26,421 -नहीं, प्लीज़। ऐसी बात नहीं है। -यह तो बढ़िया है। हाँ। हाँ। मैं जा रही हूँ। 239 00:17:26,503 --> 00:17:30,592 नहीं, जाओ मत। रमोना। हमने तय किया था कि यह सबसे गलत चीज़ होगी। 240 00:17:30,675 --> 00:17:32,761 -मुझे परवाह नहीं है। -चलो, इस बारे में बात करते हैं। 241 00:17:32,844 --> 00:17:34,471 -तुम्हें परवाह नहीं है? -नहीं है। 242 00:17:34,554 --> 00:17:37,891 साफ़ है कि तुम्हें इसकी कोई फ़िक्र नहीं है कि मैं किस दौर से गुज़र रही हूँ। 243 00:17:37,974 --> 00:17:40,268 तुम मेरे बारे मे सोच ही नहीं रही हो। 244 00:17:40,351 --> 00:17:43,229 तुम्हें बस इस बात की फ़िक्र है कि इसका तुम पर क्या असर पड़ेगा, 245 00:17:43,313 --> 00:17:45,815 तुम्हारी ज़िंदगी, तुम्हारी खुशी और तुम्हारी खैरियत पर… 246 00:17:47,901 --> 00:17:50,904 इनमें से कुछ भी मेरे बारे में नहीं है। 247 00:17:52,989 --> 00:17:54,240 यह तुम्हारे बारे में है। 248 00:17:54,824 --> 00:17:56,826 यह तुम्हारे और तुम्हारी माँ के बारे में है। 249 00:17:56,910 --> 00:17:59,204 क्योंकि तुम्हें लगता है कि मैं उन्हीं की तरह चली जाऊँगी। 250 00:17:59,287 --> 00:18:01,664 मैंने कभी तुम्हें ऐसा सोचने की वजह नहीं दी, कभी भी नहीं। 251 00:18:01,748 --> 00:18:03,958 -चलो, यह भी सुन लिया। -हकीकत में मैं कभी छोड़कर नहीं गई। 252 00:18:04,042 --> 00:18:07,796 बहुत अच्छे। कमाल कर दिया। तुमने मुझे उतना दूर कर दिया है जितना कर सकती थी। 253 00:18:08,379 --> 00:18:10,632 क्या तुम्हें मज़ा आया? तुम्हें सुकून मिला? 254 00:18:10,715 --> 00:18:12,175 -मुझे मज़ा आया? -यह तो गज़ब था। 255 00:18:13,343 --> 00:18:16,638 सही जगह वार किया है तुमने, जान। थैंक्स। बहुत खूब। 256 00:18:17,472 --> 00:18:18,723 ऊना, मैं… मेरा वह मतलब… 257 00:18:19,265 --> 00:18:21,768 नहीं, सब ठीक है। कोई बात नहीं। 258 00:18:22,852 --> 00:18:24,604 -हमें यहीं रुक जाना चाहिए। -सॉरी। 259 00:18:24,687 --> 00:18:27,315 इससे पहले कि हम एक-दूसरे को और दुखी करें, छोड़ो इसे। ठीक है। 260 00:18:31,027 --> 00:18:34,322 इसका क्या मतलब है? तुम मुझे दुखी नहीं कर रही हो। मुझे नहीं पता… 261 00:18:34,405 --> 00:18:38,368 मुझे लगता है कि अभी हमारा समय नहीं है और यह ठीक ही है। 262 00:18:38,451 --> 00:18:40,203 -अभी हमारा समय नहीं है? -न। फ़िलहाल नहीं। 263 00:18:40,787 --> 00:18:42,664 ज़ाहिर है, यह रिश्ता अब काम नहीं कर रहा है। 264 00:18:42,747 --> 00:18:45,250 -तो क्या हम अलग होने वाले हैं? -हाँ, हमें हो जाना चाहिए। 265 00:18:46,417 --> 00:18:48,127 मुझे लगता है कि हमारे लिए यही बेहतर है। 266 00:18:49,671 --> 00:18:51,589 तुम्हें लगता है कि हमारे लिए यही सबसे… 267 00:18:51,673 --> 00:18:54,676 तो अब तुम अकेले ही हमारे रिश्ते का फ़ैसला सुना रही हो? 268 00:18:55,760 --> 00:18:58,513 -तुम्हें बाहर निकलकर दुनिया देखनी चाहिए। -मुझे दुनिया नहीं देखनी। 269 00:18:58,596 --> 00:19:01,724 तुम्हें देखनी है। तो जाओ, देखो। कैसी है दुनिया, मुझे भी बताना। 270 00:19:08,690 --> 00:19:09,691 अपना ध्यान रखना। 271 00:19:32,338 --> 00:19:34,632 रमोना से मेरा बर्ताव जैसा था उसके लिए बुरा लग रहा है। 272 00:19:35,592 --> 00:19:37,844 सब… सब ठीक हो जाएगा। 273 00:19:38,845 --> 00:19:39,721 होगा क्या? 274 00:19:43,600 --> 00:19:44,434 हाँ। 275 00:19:46,185 --> 00:19:49,898 देखा जाए, तो इन गर्मियों में हमने काफ़ी कुछ झेला है, है न? 276 00:19:51,357 --> 00:19:53,109 पता नहीं, तुम किस बारे में बात कर रहे हो। 277 00:19:53,192 --> 00:19:55,236 मेरे लिए तो ये गर्मियाँ बेहद उबाऊ और शांत रहीं। 278 00:19:55,320 --> 00:19:56,738 हाँ। सही कह रही हो। 279 00:19:56,821 --> 00:19:59,449 हे भगवान। काश कि वाकई कुछ हुआ होता। 280 00:19:59,949 --> 00:20:03,536 अच्छा, तो सबसे ज़्यादा पकाऊ क्या था, जब तुम्हें पता चला कि तुम्हारे पिता ही 281 00:20:03,620 --> 00:20:05,246 बेस्ट फ़्रैंड के पिता हो सकते हैं, 282 00:20:05,330 --> 00:20:09,542 या जब हमें उनके अफ़ेयर के बारे में पता चला? 283 00:20:09,626 --> 00:20:12,712 -हाँ, वह काफ़ी बोरियत भरा था। -क्योंकि वह बेहद घिनौना था। 284 00:20:12,795 --> 00:20:13,630 हाँ। 285 00:20:16,716 --> 00:20:19,719 सच तो यह है कि दोनों ही नहीं। मुझे लगता है सबसे बोरियत भरा हिस्सा 286 00:20:21,346 --> 00:20:22,931 अपने माता-पिता की शादी को… 287 00:20:23,014 --> 00:20:24,766 -सही बात। -…बिखरते हुए देखना था। 288 00:20:24,849 --> 00:20:26,726 -यह काफ़ी अजीब और दुखद है। -यह तो भयानक है। 289 00:20:27,977 --> 00:20:31,272 -यह मज़ेदार है। नहीं, सच में मज़ेदार है। -नहीं है। इसीलिए मैं हँस नहीं रही हूँ। 290 00:20:31,356 --> 00:20:34,567 नहीं, प्लीज़ हँसो। हम बस यही तो कर सकते हैं। 291 00:20:34,651 --> 00:20:36,027 -सब ठीक है। -सही बात है। 292 00:20:37,403 --> 00:20:38,363 सच है। 293 00:20:48,164 --> 00:20:49,123 यह चेहरा। 294 00:20:50,708 --> 00:20:54,212 -चाहता हूँ, बस इसे हमेशा देखता रहूँ। क्या? -एलिस, नहीं, नहीं। 295 00:20:54,295 --> 00:20:55,129 क्या? 296 00:20:55,213 --> 00:20:56,547 नहीं, हमें इसकी ज़रूरत नहीं है… 297 00:20:57,840 --> 00:20:59,801 हमें इसे अपने लिए और मुश्किल नहीं बनाना है। 298 00:21:02,136 --> 00:21:06,516 हम एक-दूसरे को मैसेज करेंगे, बातें करेंगे और मिलते रहेंगे। सब सही होगा। 299 00:21:09,268 --> 00:21:10,269 एनी। 300 00:21:11,312 --> 00:21:12,146 क्या? 301 00:21:18,403 --> 00:21:19,320 एलिस, नहीं। 302 00:21:21,531 --> 00:21:22,740 मैं तुम्हें बहुत मिस करूँगा। 303 00:21:22,824 --> 00:21:25,451 इसे और ज़्यादा दुखदायी मत बनाओ, प्लीज़। 304 00:21:26,452 --> 00:21:27,370 प्लीज़। 305 00:21:54,188 --> 00:21:55,023 लगता है कि हमें… 306 00:21:55,565 --> 00:21:57,025 हमें इस दर्द को सहना ही होगा। 307 00:22:04,782 --> 00:22:05,658 ठीक है? 308 00:22:07,243 --> 00:22:08,202 हाँ। 309 00:22:09,704 --> 00:22:10,621 हाँ। 310 00:22:12,665 --> 00:22:13,541 नहीं। 311 00:22:31,768 --> 00:22:32,894 मैं जाना नहीं चाहती। 312 00:22:35,938 --> 00:22:38,024 ठीक है, मुझे पता है कि तुमने कहा था 313 00:22:38,107 --> 00:22:40,651 कि तुम अलग-अलग तरह के मशरूम चखना चाहते थे, 314 00:22:40,735 --> 00:22:43,905 इसलिए मैं तुम्हारे लिए कुछ किंग मशरूम, कुछ एनोकी, 315 00:22:43,988 --> 00:22:45,156 और कुछ लॉबस्टर भी लाया हूँ। 316 00:22:45,239 --> 00:22:47,658 इनमें से क्या खाने से मुझे फिर से रकून दिखने लगेंगे? 317 00:22:48,242 --> 00:22:50,369 क्या? रकून? 318 00:22:52,747 --> 00:22:53,915 -सब खत्म हो गया। -क्या? 319 00:22:53,998 --> 00:22:55,166 क्या… क्या हो गया? 320 00:22:56,501 --> 00:22:57,627 ऊना से मेरा ब्रेकअप हो गया। 321 00:22:58,211 --> 00:22:59,837 -नहीं! हे भगवान, मेरी जान। -रुको, नहीं! 322 00:22:59,921 --> 00:23:02,715 हुआ क्या? तुम्हारी जोड़ी तो मिसाल थी, जैसे बर्ट और अर्नी। 323 00:23:02,799 --> 00:23:05,009 ठीक है, आओ यहाँ बैठो। मैं बस अभी आया, ठीक है? 324 00:23:05,093 --> 00:23:06,677 सली, मेरे लिए खाना मत लाना। 325 00:23:06,761 --> 00:23:10,431 मैं तुम्हें मन भर खाना खिलाऊँगा, क्योंकि इससे तुम्हारा मूड ठीक हो जाता है। 326 00:23:10,515 --> 00:23:12,266 -मेरा जी मिचला रहा है। -मैं अभी आता हूँ। 327 00:23:16,062 --> 00:23:17,396 अब मैं क्या करूँ? 328 00:23:18,648 --> 00:23:21,025 एनी मुझसे नाराज़ है और ऊना नफ़रत करती है। 329 00:23:21,943 --> 00:23:23,986 मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं ऐसा कहूँगी, लेकिन… 330 00:23:25,696 --> 00:23:27,073 मुझे यहाँ से सख्त नफ़रत है। 331 00:23:28,491 --> 00:23:30,868 मतलब, हर चीज़ बस तकलीफ़ ही देती है। 332 00:23:35,164 --> 00:23:36,666 तुम्हें पता है कि क्या कर सकती हो… 333 00:23:37,416 --> 00:23:38,292 क्या? 334 00:23:40,920 --> 00:23:42,213 इस कमबख्त को बेच दो। 335 00:23:43,005 --> 00:23:48,136 मतलब, अगर तुम इसे बेच दो, तो तुम यहाँ से जा सकती हो और जो मन चाहे, कर सकती हो। 336 00:23:48,970 --> 00:23:51,180 देखो, डेनिस के पास पहले ही डील तैयार है। 337 00:23:51,681 --> 00:23:55,393 उसने एक फ़ैंसी फ़ोल्डर में मुझे ऑफ़र दिया है, तो हमें पता है कि यह असली है। 338 00:23:56,310 --> 00:23:59,188 और बस एनी को बता दो कि तुम क्या करना चाहती हो। 339 00:23:59,272 --> 00:24:02,108 उसका कहना है कि वह वही करेगी जो तुम कहोगी। 340 00:24:02,191 --> 00:24:06,904 मैं खुद को पूरे वाकये से अलग करके देखूँ, तो मैं तुम्हें वाकई पसंद करता हूँ, 341 00:24:07,488 --> 00:24:10,950 और, यह तब की बात है जब मुझे पता नहीं था कि डैड तुम्हारे स्पर्म डोनर थे, 342 00:24:11,033 --> 00:24:12,702 तो अब तो यह लगाव दोगुना हो गया है। 343 00:24:14,162 --> 00:24:16,122 -मैं भी तुम्हें पसंद करती हूँ। -कोई हैरानी नहीं, 344 00:24:16,205 --> 00:24:17,999 -लेस्बियन अक्सर मुझे पसंद करती हैं। -ठीक है। 345 00:24:19,167 --> 00:24:21,502 मतलब, क्या तुम घूमना-फिरना नहीं चाहतीं? 346 00:24:21,586 --> 00:24:24,255 जैसे कि कहीं अच्छी जगह पढ़ने जाओ, जैसे कि इटली। 347 00:24:24,755 --> 00:24:28,301 तुम स्मार्ट हो। तुम किताबें पढ़ती हो और वह भी दिखावेबाज़ मर्द की तरह नहीं। 348 00:24:28,885 --> 00:24:31,554 और तुम इटैलियन जैसी दिखती भी हो। तुम वहाँ शायद बहुत अच्छा करोगी। 349 00:24:32,388 --> 00:24:33,222 और, मेरा मतलब है, 350 00:24:34,348 --> 00:24:37,685 तुम्हारे पास खोने के लिए है ही क्या? तुम वैसे भी लगभग सब कुछ खो चुकी हो। 351 00:24:40,104 --> 00:24:41,731 सही कहा। अच्छा। धत तेरे की। 352 00:24:41,814 --> 00:24:43,900 सॉरी। वह… वह कुछ ज़्यादा ही बोल दिया। 353 00:24:52,867 --> 00:24:53,784 ठीक है, तो, बस… 354 00:24:54,952 --> 00:24:58,372 मान लो, अगर मैं ऐसा करती हूँ… 355 00:25:01,626 --> 00:25:06,088 तो एलिस या मरीना को कुछ नहीं होना चाहिए। 356 00:25:08,549 --> 00:25:12,386 तुम इस डील में से जो चाहो वह हटा सकती हो। 357 00:25:33,199 --> 00:25:34,033 ए। 358 00:25:36,244 --> 00:25:37,078 ए। 359 00:25:38,788 --> 00:25:40,790 मैं तुमसे कुछ बात करना चाहती हूँ। 360 00:25:41,374 --> 00:25:42,333 तुम बैठना चाहोगी? 361 00:25:45,419 --> 00:25:46,254 ठीक है। 362 00:25:48,673 --> 00:25:49,674 सब ठीक है? 363 00:25:50,925 --> 00:25:51,759 हाँ। 364 00:25:54,679 --> 00:25:55,554 मैं बेचना चाहती हूँ। 365 00:25:57,181 --> 00:25:58,766 -बेचना… -यह द्वीप बेचना चाहती हूँ। 366 00:26:03,521 --> 00:26:04,397 क्या? 367 00:26:06,857 --> 00:26:08,150 सॉरी, मैं… 368 00:26:10,027 --> 00:26:11,779 मैं उलझन में हूँ। क्या… ऐसा कब से होने लगा? 369 00:26:11,862 --> 00:26:13,823 मुझे एहसास हुआ है कि यहाँ मेरा कुछ भी नहीं बचा? 370 00:26:17,201 --> 00:26:18,327 -क्या? -गॉर्डन गुज़र चुके, 371 00:26:18,411 --> 00:26:20,913 जो मेरे लिए कुछ नहीं हैं, ऊना और मेरा रिश्ता खत्म हो गया है। 372 00:26:21,580 --> 00:26:23,791 -ब्रेक अप… -तुम हकीकत में मेरी बहन नहीं बनना चाहतीं। 373 00:26:23,874 --> 00:26:26,669 यह तुम्हारे लिए ख्यालों में अच्छा था, लेकिन अब हक़ीक़त में नहीं। 374 00:26:27,169 --> 00:26:28,170 तुम घबरा रही हो। 375 00:26:31,132 --> 00:26:33,217 ठीक है। इसमें से कुछ भी सच नहीं है। 376 00:26:33,301 --> 00:26:35,803 बस ऐसा महसूस होता है कि डैड अब मेरे से ज़्यादा तुम्हारे हैं। 377 00:26:35,886 --> 00:26:38,556 सॉरी, मुझे ये मान लेने में वक्त लग रहा है। 378 00:26:41,392 --> 00:26:43,769 रमोना, यह तुम्हारा घर है। तुम्हें इससे प्यार है। 379 00:26:43,853 --> 00:26:46,397 ऐसा तो नहीं कि यह इसलिए पसंद है कि कहीं और के बारे में पता नहीं? 380 00:26:46,480 --> 00:26:49,191 यह दुनिया की सबसे अच्छी जगह है! तुम हमेशा यही कहती हो। 381 00:26:49,275 --> 00:26:52,236 तुमने सब कुछ देखा है, एनी। 382 00:26:53,446 --> 00:26:54,572 और गॉर्डन, वह… 383 00:26:55,740 --> 00:26:59,827 अपनी बेटी की मौत के सदमे में थे, और फिर… 384 00:27:01,078 --> 00:27:03,164 वह यहाँ फँस कर रह गए थे, जैसे कहीं जा ही नहीं सकते, 385 00:27:03,247 --> 00:27:05,708 उन्होंने मेरे अंदर ये तमाम संस्कार और आइडिया भर दिए, 386 00:27:05,791 --> 00:27:09,879 लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या वे मेरे लिए मायने रखते थे। 387 00:27:09,962 --> 00:27:12,673 मतलब, असल में मुझे नहीं पता कि क्या मैं उन पर यकीन करती हूँ। 388 00:27:14,925 --> 00:27:17,094 और, इस जगह को बेचना बस… 389 00:27:19,180 --> 00:27:21,140 यह… यह मेरी ज़िंदगी बदल देगा। 390 00:27:21,223 --> 00:27:22,641 हाँ। हाँ। 391 00:27:23,893 --> 00:27:25,061 मैं समझ सकती हूँ। 392 00:27:26,937 --> 00:27:27,813 सॉरी। 393 00:27:29,231 --> 00:27:30,816 मैं बस… 394 00:27:33,611 --> 00:27:36,655 मुझे नहीं लगता कि थोड़े से पैसों के लिए घर बेच देना कोई समझदारी है 395 00:27:36,739 --> 00:27:39,992 -क्योंकि कुछ और भी सोच सकते हैं, रमोना। -तुम्हें सब कुछ मिला है! 396 00:27:40,701 --> 00:27:41,952 सब कुछ! 397 00:27:42,995 --> 00:27:45,247 दोस्त, मैंने तुम्हारी फेस क्रीम देखी हैं। 398 00:27:46,332 --> 00:27:48,376 तुम्हें कभी किसी बात की फ़िक्र नहीं हुई। 399 00:27:50,544 --> 00:27:53,130 अगर मैं खुद के लिए बड़ा मुकाम चाहती हूँ, तो यह गलत नहीं है। 400 00:27:53,214 --> 00:27:54,340 यह कतई गलत नहीं है। 401 00:27:54,423 --> 00:27:56,467 लेकिन बड़ी ज़िंदगी, असल में बेहद मुश्किल हो सकती है। 402 00:27:56,550 --> 00:27:58,010 तो छोटी ज़िंदगी भी आसान नहीं है! 403 00:28:00,262 --> 00:28:02,056 अगर तुम न्यू यॉर्क के बारे में सोच रही हो, 404 00:28:02,139 --> 00:28:04,642 तो मुझे नहीं पता कि तुम्हें यह कितना पसंद आएगा, रमोना। 405 00:28:04,725 --> 00:28:06,602 मेरे लिए भी वहाँ रहना मुश्किल है। 406 00:28:06,685 --> 00:28:08,479 शायद इसीलिए मैं यहाँ रहना चाहती हूँ। 407 00:28:10,064 --> 00:28:12,191 यह मेरी माँ की जगह है और वह चाहती थीं… 408 00:28:12,274 --> 00:28:14,318 माँ अब नहीं है। माँ नहीं है। 409 00:28:16,529 --> 00:28:19,240 हम उनकी इच्छा नहीं जान सकते। मुझे नहीं पता। तुम्हें नहीं पता। 410 00:28:21,158 --> 00:28:23,285 एनी, वह यहीं पली-बढ़ीं और फिर चली गईं। 411 00:28:27,164 --> 00:28:28,499 और फिर वह वापस आ गईं। 412 00:28:33,504 --> 00:28:35,131 तुम्हें पता है? मैं… चलो… 413 00:28:35,798 --> 00:28:38,175 क्यों न हम एक रात का समय लें और इस बारे में कल सोचें? 414 00:28:38,259 --> 00:28:40,386 -नहीं। नहीं, मुझे माफ़ करना। नहीं। -और बस… 415 00:28:42,513 --> 00:28:44,473 सुबह तक मेरा फ़ैसला बदलने वाला नहीं है। 416 00:28:46,058 --> 00:28:48,602 रमोना, तुम इतना बड़ा फ़ैसला एक दिन में नहीं ले सकतीं। 417 00:28:48,686 --> 00:28:50,312 बस थोड़ा रुककर सोचो। 418 00:28:52,481 --> 00:28:54,316 क्योंकि वही मायने रखता है जो तुम चाहती हो। 419 00:28:55,568 --> 00:28:58,779 तुम नहीं चाहतीं कि मैं इसे बेचूँ, साफ़ है तुम नहीं चाहतीं कि मैं न्यू यॉर्क आऊँ। 420 00:29:00,573 --> 00:29:01,907 तुमने प्रॉमिस किया था… लानत है। 421 00:29:12,251 --> 00:29:13,085 ठीक है। 422 00:29:14,044 --> 00:29:14,920 ठीक है? 423 00:29:15,463 --> 00:29:16,422 मैंने वादा किया था। 424 00:29:18,048 --> 00:29:20,676 मेरा वादा था। जो तुम चाहोगी मैं करूँगी, और मैं अपनी बात निभाऊँगी। 425 00:29:25,931 --> 00:29:26,807 ठीक है। 426 00:29:30,769 --> 00:29:31,604 थैंक्स। 427 00:30:23,531 --> 00:30:24,615 रमोना? 428 00:30:24,698 --> 00:30:25,533 हाँ? 429 00:30:26,534 --> 00:30:28,160 क्या तुम यहाँ सो रही हो? 430 00:30:29,870 --> 00:30:30,704 हाँ। 431 00:30:45,094 --> 00:30:46,512 तुम्हें कुछ भी याद नहीं? 432 00:30:48,639 --> 00:30:51,517 मतलब, बस एक चीज़ याद है, लेकिन वह… 433 00:30:51,600 --> 00:30:54,395 मुझे नहीं पता कि वह असली याद है 434 00:30:54,478 --> 00:30:56,814 या सिर्फ़ कोई फ़ोटो या सुनी-सुनाई कहानी। 435 00:30:56,897 --> 00:30:59,650 तो मुमकिन है कि वह सच न हो। 436 00:31:02,278 --> 00:31:04,613 हम बिस्तर पर लेटे हैं और वह मेरी पीठ सहला रही हैं, 437 00:31:04,697 --> 00:31:06,365 जैसे खुजली करते हैं। 438 00:31:07,741 --> 00:31:09,702 मैं उनकी सांसों को महसूस कर सकती हूँ और यह ऐसा है 439 00:31:10,828 --> 00:31:15,207 जैसै मैं बेहद गर्म और बेहद सुरक्षित सा महसूस करती हूँ। 440 00:31:41,692 --> 00:31:42,735 चलो, शुरू हो जाओ। 441 00:32:06,091 --> 00:32:07,801 डियर टूथ फेयरी 442 00:32:19,938 --> 00:32:20,773 थैंक्स। 443 00:32:22,066 --> 00:32:23,067 एनी, 444 00:32:28,238 --> 00:32:30,658 ग्यारहवीं सालगिरह की बधाई, एनी। 445 00:32:34,495 --> 00:32:35,454 माँ? 446 00:32:39,291 --> 00:32:40,125 सब ठीक है। 447 00:32:44,129 --> 00:32:45,547 …लेज़ी रिवर की ओर। 448 00:32:46,674 --> 00:32:47,508 वह अच्छा रहेगा। 449 00:32:47,591 --> 00:32:49,843 और फिर हम जा सकते हैं… 450 00:32:54,932 --> 00:32:55,766 हाँ! 451 00:33:15,327 --> 00:33:16,161 हैलो। 452 00:33:22,584 --> 00:33:24,753 जान, यहाँ आओ। आ जाओ। 453 00:33:44,940 --> 00:33:45,858 मैं बहुत शर्मिंदा हूँ। 454 00:33:52,990 --> 00:33:53,824 कोई बात नहीं। 455 00:34:47,543 --> 00:34:48,378 रमोना? 456 00:34:49,670 --> 00:34:50,797 मुझसे नहीं होगा। सॉरी। 457 00:34:54,134 --> 00:34:55,135 क्या नहीं होगा? 458 00:34:55,219 --> 00:34:56,428 क्या हम एक साल रुक सकते हैं? 459 00:34:57,721 --> 00:35:00,140 प्लीज़? ऐसा लग रहा है जैसे मैं अभी-अभी माँ को जान रही हूँ। 460 00:35:00,224 --> 00:35:03,310 और मुझे अंदाज़ा नहीं था कि मुझे इस जगह की कितनी ज़रूरत है। लेकिन सच में है। 461 00:35:05,479 --> 00:35:06,855 मुझे यकीन नहीं हो रहा। 462 00:35:06,939 --> 00:35:08,398 मैं तुमसे सिर्फ़ एक साल माँग रही हूँ। 463 00:35:08,482 --> 00:35:11,068 ऐसा लग रहा है जैसे अगर मैं यहाँ एक साल और रुकी, तो मर जाऊँगी। 464 00:35:11,151 --> 00:35:14,154 जानती हूँ कि तुम्हें बहुत दुख पहुँचा है, और मुझे उसके लिए बहुत अफ़सोस है। 465 00:35:15,697 --> 00:35:18,534 लेकिन तुम 16 साल की हो, रमोना, और अगर तुम इस जगह को बेचती हो, 466 00:35:18,617 --> 00:35:20,911 तो तुम अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती करोगी। 467 00:35:20,994 --> 00:35:24,331 ईश्वर की कसम खाती हूँ। प्लीज़, मैं चाहती हूँ कि तुम इस बारे में साफ़ तौर पर सोचो। 468 00:35:25,123 --> 00:35:27,709 मैं एकदम साफ़ सोच रही हूँ। एकदम साफ़। 469 00:35:27,793 --> 00:35:28,710 मैं भी। 470 00:35:30,003 --> 00:35:35,801 मेरा दिल कहता है कि माँ यही चाहतीं कि हम यहाँ साथ मिलकर रहें। 471 00:35:35,884 --> 00:35:38,262 अच्छा? वाकई? तुम सच में ऐसा मानती हो, 472 00:35:38,345 --> 00:35:41,139 या फिर तुम सिर्फ़ अपनी बात ऊपर रख रही हो? 473 00:35:41,223 --> 00:35:45,102 मुझे अब एहसास हो रहा है कि मेरी ज़िंदगी एकदम बकवास रही है, 474 00:35:46,478 --> 00:35:49,606 और मैं अब कुछ नया देखना चाहती हूँ। 475 00:35:51,608 --> 00:35:54,528 और तुम नहीं बेचना चाहतीं, इसलिए मैं यहाँ कैद रहूँ? 476 00:35:56,446 --> 00:35:58,198 मुमकिन नहीं। मैं नहीं कर सकती। माफ़ कर दो। 477 00:36:00,909 --> 00:36:02,703 ठीक है। ठीक है। 478 00:36:09,376 --> 00:36:10,919 रमोना, मैं आज ही जा रही हूँ… 479 00:36:23,891 --> 00:36:24,725 कौन है? 480 00:36:25,392 --> 00:36:26,852 हैलो, आप कॉनर जैकब्सन बोल रहे हैं? 481 00:36:28,020 --> 00:36:29,229 हाँ। 482 00:36:29,313 --> 00:36:32,608 नमस्ते, कॉनर। मैं ओपन हार्ट्स एडॉप्शन एजेंसी से डॉन फ़िशर बोल रही हूँ। 483 00:36:33,191 --> 00:36:36,862 आपके अनुरोध पर आपकी बायोलॉजिकल माँ की तरफ़ से हमें जवाब मिला है। 484 00:36:36,945 --> 00:36:40,073 वह आपसे संपर्क करना चाहेंगी। 485 00:36:48,123 --> 00:36:49,041 ए, मेपल। 486 00:36:49,875 --> 00:36:50,709 हैलो। 487 00:36:53,211 --> 00:36:55,881 क्या वह यहाँ है? मुझे उससे बात करनी है। 488 00:36:57,799 --> 00:36:58,800 नहीं। 489 00:37:00,135 --> 00:37:01,428 पता है कि वह कब तक वापस आएगी? 490 00:37:04,097 --> 00:37:05,182 ठीक है, खैर… 491 00:37:07,643 --> 00:37:10,354 अगर तुम उससे मिलो और वह कभी बात करना चाहे, तो उसे बता देना कि मैं 492 00:37:10,854 --> 00:37:12,105 यहाँ हमेशा के लिए फँस गई हूँ। 493 00:37:16,026 --> 00:37:16,860 थैंक्स। 494 00:37:19,613 --> 00:37:20,530 आई एम सॉरी। 495 00:37:22,491 --> 00:37:23,533 सॉरी। 496 00:37:26,411 --> 00:37:27,287 हाँ। 497 00:37:29,247 --> 00:37:30,248 हाँ, मुझे भी दुख है। 498 00:37:48,600 --> 00:37:50,936 पता है न बच्चे से झूठ बोलने के लिए कहना कितनी गलत बात है? 499 00:37:51,019 --> 00:37:51,853 हाँ, मुझे पता है। 500 00:37:53,021 --> 00:37:54,481 आई एम सॉरी। और थैंक्स। 501 00:37:58,652 --> 00:38:00,195 तुम उससे बात क्यों नहीं करना चाहतीं? 502 00:38:02,239 --> 00:38:05,075 उसे पता चल जाता कि मैं यहाँ हूँ, तो जो उसे करना था, वह नहीं कर पाती। 503 00:38:06,493 --> 00:38:08,912 खैर, उसे क्या करने की ज़रूरत है? 504 00:38:12,165 --> 00:38:13,750 उसे वह करना चाहिए जो उसके लिए बेस्ट हो। 505 00:38:18,171 --> 00:38:19,047 तुम ठीक हो? 506 00:38:19,131 --> 00:38:20,090 हाँ। 507 00:38:21,842 --> 00:38:22,676 ठीक हूँ। 508 00:38:23,552 --> 00:38:25,804 -पक्का न? -हाँ, मैं ठीक हूँ। 509 00:38:38,734 --> 00:38:39,568 हैलो। 510 00:38:39,651 --> 00:38:40,652 ए। 511 00:38:41,778 --> 00:38:44,990 मेरे ख्याल से एलिस वहाँ तुम्हारे लिए प्लेन को तैयार कर रहा है। 512 00:38:47,409 --> 00:38:49,786 -ठीक है। थैंक्स। बढ़िया। -उसे जल्दी लौटना चाहिए। 513 00:39:04,092 --> 00:39:06,011 कल रात मैंने अपनी माँ का सपना देखा था। 514 00:39:11,433 --> 00:39:12,267 अच्छा? 515 00:39:13,935 --> 00:39:15,812 क्या उन्हें जीवन बर्बाद करने का पछतावा था? 516 00:39:17,981 --> 00:39:22,319 नहीं, शायद वह चीज़ें थोड़ी अलग तरीके से करती, लेकिन अफ़सोस नहीं। 517 00:39:27,365 --> 00:39:28,575 वह… 518 00:39:30,077 --> 00:39:31,620 वह आखिरकार खुश थी। 519 00:39:32,746 --> 00:39:36,083 असल में उसने मुझसे कहा था कि काश उसने यह काम और पहले किया होता। 520 00:39:42,297 --> 00:39:45,675 तो, जब पापा हमें ले गए थे और जब मम्मी की मौत हुई, उस बीच में क्या हुआ? 521 00:39:47,344 --> 00:39:50,430 -क्या वह कभी वापस आने वाली थीं? -बेशक वह वापस आने वाली थी। 522 00:39:52,099 --> 00:39:55,602 तुम्हारे जाने के दो दिन बाद का न्यू यॉर्क का टिकट था उसके पास। 523 00:39:56,394 --> 00:39:57,938 सबसे जल्दी का जो उसे मिल सकता था। 524 00:39:58,021 --> 00:39:59,356 -सच में? -हाँ। 525 00:40:00,232 --> 00:40:02,067 तो डैड का हमें ले जाना उस तनाव का कारण नहीं था 526 00:40:02,150 --> 00:40:04,277 जिस वजह से उन्हें समय से पहले डिलीवरी हुई या… 527 00:40:04,361 --> 00:40:05,195 नहीं। 528 00:40:05,779 --> 00:40:08,031 -ऐसा कैसे संभव है कि वजह वह न हो… -नहीं, नहीं। 529 00:40:10,325 --> 00:40:11,827 डॉक्टर ने मना किया था। 530 00:40:12,828 --> 00:40:13,662 अच्छा? 531 00:40:15,831 --> 00:40:17,165 उसे दिल की बीमारी थी। 532 00:40:19,709 --> 00:40:20,961 मतलब, किसी को पता नहीं था। 533 00:40:23,421 --> 00:40:26,633 तो, मतलब… उस रात आखिर हुआ क्या था? 534 00:40:27,884 --> 00:40:28,969 एनी… 535 00:40:30,595 --> 00:40:31,429 माफ़ करना। मैं… 536 00:40:32,639 --> 00:40:33,473 ठीक है। 537 00:40:35,934 --> 00:40:37,269 उसे… 538 00:40:38,520 --> 00:40:39,479 उसे दर्द हो रहा था। 539 00:40:41,314 --> 00:40:46,945 और उसे नहीं पता था कि यह लेबर पेन है या नहीं, तो… 540 00:40:48,071 --> 00:40:49,531 मैं उसे लेकर हॉस्पिटल गया। 541 00:40:51,449 --> 00:40:52,951 मुझे याद है, मैं सोच रहा था कि… 542 00:40:54,911 --> 00:40:58,039 जितना मुमकिन हो सकता था, बोट उतनी स्पीड में चल रही थी 543 00:40:58,123 --> 00:41:00,458 और हम झील को चीरते हुए जा रहे थे। 544 00:41:01,710 --> 00:41:03,086 मैं लगातार तेज भगा रहा था। 545 00:41:03,170 --> 00:41:06,214 असल में मैंने थ्रॉटल ही मोड़ दिया था 546 00:41:08,633 --> 00:41:09,759 और हम पहुँच गए। 547 00:41:09,843 --> 00:41:14,347 मुझे बस वे तमाम डॉक्टर और नर्सें याद हैं। 548 00:41:14,973 --> 00:41:15,932 वहाँ बहुत भीड़ थी। 549 00:41:16,016 --> 00:41:18,476 लोग मुझे बाहर धकेल रहे थे। 550 00:41:18,560 --> 00:41:20,687 और इसलिए मैं दरवाजे पर था। 551 00:41:21,813 --> 00:41:23,190 और मुझे ज़ोरदार आवाज़ सुनाई दी। 552 00:41:23,815 --> 00:41:25,442 मुझे याद है मैंने कॉरिडोर की तरफ देखा, 553 00:41:26,818 --> 00:41:29,946 और वह डॉक्टर जो सबसे बुज़ुर्ग था, 554 00:41:30,739 --> 00:41:32,991 कोने से भागता हुआ आया 555 00:41:33,617 --> 00:41:37,621 और सीधे मेडिकल कार्ट से जा टकराया। सामान हवा में उड़कर यहाँ-वहाँ बिखर गया। 556 00:41:38,205 --> 00:41:40,832 और वह मेरे सामने से दौड़ता हुआ सीधा कमरे के अंदर गया, 557 00:41:42,042 --> 00:41:44,669 और मुझे आज भी याद है, ठीक उसी पल मेरा माथा ठनका 558 00:41:44,753 --> 00:41:47,130 कि मामला बहुत बिगड़ चुका है। 559 00:41:49,841 --> 00:41:52,219 और वे उसे सर्जरी के लिए ले गए। 560 00:41:52,302 --> 00:41:56,139 सर्जरी? कैसी सर्ज… कैसी सर्ज… मुझे नहीं पता था कि उनकी सर्जरी हुई थी। 561 00:41:56,223 --> 00:41:58,558 उसका इमरजेंसी सी-सेक्शन हुआ था। 562 00:41:58,642 --> 00:42:00,352 मुझे नहीं पता था कि उनका सी-सेक्शन हुआ था। 563 00:42:05,732 --> 00:42:07,067 क्या वह डरी हुई थीं? 564 00:42:10,946 --> 00:42:12,364 तुम्हें तो पता है, तुम्हारी माँ, 565 00:42:13,823 --> 00:42:17,285 जिन्हें मैं जानता हूँ, उन सब में 566 00:42:18,328 --> 00:42:20,038 वह सबसे बहादुर थी, बेहद निडर थी। 567 00:42:20,872 --> 00:42:24,209 और जब वे उसे कमरे से बाहर ले जा रहे थे, हमारी नज़रें मिलीं, 568 00:42:25,919 --> 00:42:27,921 और मुझे याद है कि वह मुझे देखकर मुस्कुराई थी, 569 00:42:28,964 --> 00:42:31,383 जैसे वह मुझे तसल्ली दे रही हो। 570 00:42:41,017 --> 00:42:42,018 और फिर क्या हुआ? 571 00:42:42,102 --> 00:42:44,104 खैर, फिर मैंने उसे खो दिया। 572 00:42:44,980 --> 00:42:46,398 उसकी सर्जरी सफल नहीं रही। 573 00:42:50,235 --> 00:42:52,070 मतलब, वह कभी रमोना से मिल ही नहीं सकीं? 574 00:42:53,655 --> 00:42:55,282 न उसे अपनी गोद में लिया, न कुछ और? 575 00:42:59,661 --> 00:43:00,495 नहीं। 576 00:43:04,499 --> 00:43:05,333 नहीं। 577 00:43:58,970 --> 00:43:59,888 हैलो। 578 00:44:01,514 --> 00:44:03,099 मुझे खुशी है कि तुम यहाँ हो। मैं तो… 579 00:44:03,725 --> 00:44:07,228 पता है, मैं उम्मीद कर रहा था कि जाने से पहले मैं तुमसे मिल सकूँ। 580 00:44:07,812 --> 00:44:08,646 हाँ। 581 00:44:10,231 --> 00:44:13,485 नहीं पता कि तुम क्या सोच रही हो या अगर… 582 00:44:14,486 --> 00:44:16,029 क्या ऐसी कोई संभावना है जहाँ शायद… 583 00:44:17,572 --> 00:44:20,950 तुम और मैं साथ में कुछ वक्त बिता सकें। क्योंकि मैं सच में चाहता हूँ… 584 00:44:50,939 --> 00:44:52,107 रमोना? 585 00:44:53,024 --> 00:44:55,068 तुम अपनी पूरी ज़िंदगी बिना माँ के रही हो। 586 00:44:56,903 --> 00:44:57,779 ठीक है। 587 00:44:57,862 --> 00:44:59,656 और तुम्हारे पास हमेशा यह जगह और उनकी… 588 00:45:00,407 --> 00:45:03,451 उनकी यादें, और गॉर्डन रहे हैं… और… मेरा मतलब है… 589 00:45:03,535 --> 00:45:05,703 तुम हर गर्मियों में उनके बिस्तर पर सोई हो। मतलब, यह तो… 590 00:45:07,831 --> 00:45:09,207 यह अहसास कितना गहरा है। 591 00:45:10,291 --> 00:45:11,292 मुझे भी वही चाहिए। 592 00:45:12,085 --> 00:45:13,962 मुझे भी वह लड़की बनना है जो बिना माँ की है। 593 00:45:15,171 --> 00:45:17,465 और तुम्हें कभी पिता का साथ नहीं मिला। 594 00:45:18,091 --> 00:45:19,217 हालाँकि, मुझे मिला है। 595 00:45:21,010 --> 00:45:22,429 18 साल तक मैंने यह सुख पाया है। 596 00:45:28,017 --> 00:45:29,936 और ईमानदारी से कहूँ, तो वह बहुत अच्छे पिता हैं। 597 00:45:31,604 --> 00:45:33,064 और मैं चाहती हूँ कि तुम्हें वह मिले। 598 00:45:33,148 --> 00:45:35,483 मैं सचमुच दिल से चाहती हूँ कि तुम्हें वह सुख मिले। 599 00:45:49,956 --> 00:45:51,666 तुम इस लायक हो कि कोई तुम्हारा ख्याल रखे। 600 00:45:52,542 --> 00:45:54,169 हाँ। नहीं, पता है कि मैं इसके लायक हूँ। 601 00:45:56,713 --> 00:45:58,715 बस… मुझे नहीं पता कि क्या मैं यह चाहती हूँ। 602 00:46:01,676 --> 00:46:02,552 खैर, मुझे लगता है… 603 00:46:04,220 --> 00:46:05,305 तुम्हें इसकी ज़रूरत है। 604 00:46:07,891 --> 00:46:09,142 कैसे पता, मुझे क्या ज़रूरत है? 605 00:46:15,190 --> 00:46:16,399 क्योंकि मैं तुम्हारी बहन हूँ। 606 00:46:26,784 --> 00:46:27,869 तो अब हमें क्या करना चाहिए? 607 00:49:06,110 --> 00:49:08,112 संवाद अनुवादक झा 608 00:49:08,196 --> 00:49:10,198 रचनात्मक पर्यवेक्षक दिनेश शाकुल