1 00:00:11,595 --> 00:00:12,596 यह एक काल्पनिक रचना है। 2 00:00:12,679 --> 00:00:14,556 किसी भी जीवित या मृत, वास्तविक व्यक्तियों या वास्तविक घटनाओं 3 00:00:14,640 --> 00:00:16,433 या स्थानों से कोई भी समानता संयोग मात्र है। 4 00:00:19,228 --> 00:00:20,521 कॉल प्रतिलेखन 5 00:00:26,193 --> 00:00:28,195 नोवोसिबिर्स्क सीसी : 6 00:00:32,198 --> 00:00:33,867 नोवोसिबिर्स्क कंट्रोल सेंटर, दाविदोव बोल रहा हूँ। 7 00:00:33,951 --> 00:00:35,369 दीमा, एक दिक्कत हो गई है। 8 00:00:35,452 --> 00:00:36,453 यह कौन सा नम्बर है? 9 00:00:36,537 --> 00:00:38,830 यह ज़रूरी नहीं है, एक क़ैदी ग़ायब है। 10 00:00:38,914 --> 00:00:40,791 वह बस में नहीं थी। 11 00:00:41,458 --> 00:00:43,502 हो सकता है वह टीपीके-7 में सोती रह गई हो? 12 00:00:43,585 --> 00:00:44,753 कुलिकोव से पूछकर देखो। 13 00:00:44,837 --> 00:00:47,256 नहीं, दीमा, मेरी बात सुनो, वह भाग गई। 14 00:00:47,339 --> 00:00:49,591 कुलिकोव भी भाग गया, कमबख़्त! 15 00:00:49,675 --> 00:00:50,717 तुम मेरी बात सुन रहे हो? 16 00:00:50,801 --> 00:00:52,970 रुको, ज़रा रुक जाओ! 17 00:00:53,303 --> 00:00:54,721 कुलिकोव भाग गया? 18 00:00:54,805 --> 00:00:56,890 ओह, गड़बड़ हो गई, गड़बड़ हो गई… 19 00:00:56,974 --> 00:00:59,268 ठीक है, वास्या, वास्या… 20 00:00:59,977 --> 00:01:03,313 तुम सुन रहे हो? अपना ध्यान मत भटकने दो। 21 00:01:03,772 --> 00:01:05,482 क्या तुम यह कर सकते हो? 22 00:01:05,566 --> 00:01:06,900 हाँ, हाँ… 23 00:01:07,359 --> 00:01:09,111 - कमबख़्त। - मुझे पीएन बताओ। 24 00:01:09,778 --> 00:01:14,533 हे भगवान, दीमा, क़ैदी नम्बर 4-0-3-6-7। 25 00:01:14,908 --> 00:01:18,287 और उसका नाम गाली लेवी है। 26 00:01:19,496 --> 00:01:20,664 समझ गया। 27 00:01:20,956 --> 00:01:23,709 और वास्या, अब फ़ोन रख दो। 28 00:01:23,792 --> 00:01:25,627 और किसी से बात मत करना। 29 00:02:07,252 --> 00:02:14,218 अनकंडिशनल 30 00:02:32,486 --> 00:02:35,948 मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 31 00:03:03,225 --> 00:03:08,188 टैक्सी 32 00:03:14,945 --> 00:03:17,614 देखो, वे इसे बेहतर ढंग से समझा पाएँगे। 33 00:03:20,075 --> 00:03:21,827 वह आख़िर कैसे ग़ायब हुई, 34 00:03:21,910 --> 00:03:23,662 दूतावास में हमारे पास इसका कोई जवाब नहीं है। 35 00:03:23,745 --> 00:03:25,497 यहाँ तक कि रूसी लोग भी कुछ कह नहीं सकते। 36 00:03:25,914 --> 00:03:27,708 "कह नहीं सकते" से आपका क्या मतलब है? 37 00:03:27,791 --> 00:03:29,751 क्या उन्होंने गाली के साथ कुछ किया है? वह कहाँ है? 38 00:03:29,960 --> 00:03:33,213 नोवोसिबिर्स्क में एक गार्ड ने देखा कि बस में से एक क़ैदी ग़ायब है, 39 00:03:33,297 --> 00:03:35,215 और उसने इसकी सूचना मॉस्को को दी। 40 00:03:35,299 --> 00:03:36,633 घटना को सिस्टम में दर्ज कर लिया गया है। 41 00:03:36,717 --> 00:03:38,802 आप उसे "घटना" क्यों कह रहे हैं? कैसी घटना? 42 00:03:38,886 --> 00:03:41,305 वे बसें रास्ते में कुछ स्टेशनों पर रुकती हुई चलती हैं, 43 00:03:41,388 --> 00:03:44,474 जहाँ कुछ अस्थायी सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं, और क़ैदी एक रात के लिए सो सकते हैं, 44 00:03:44,558 --> 00:03:46,935 कभी-कभी वहाँ कुछ खाने के लिए मिल जाता है, और फिर वे वापस बस में चढ़ जाते हैं। 45 00:03:47,019 --> 00:03:51,565 मालूम चला है कि क्रास्नोयार्स्क में आख़िरी पड़ाव पर, गाली पीछे छूट गई। 46 00:03:51,648 --> 00:03:53,066 वहीं से वह लापता हो गई। 47 00:03:55,319 --> 00:03:57,029 तुम इन्हें गार्ड के बारे में बता सकते हो। 48 00:03:59,573 --> 00:04:02,993 उन्हें शक है कि किसी ने गाली को रिहा करवाने के लिए एक गार्ड को घूस दी थी। 49 00:04:03,076 --> 00:04:07,414 यहाँ तक कि उन्होंने मॉस्को से एक जाँचकर्ता को भी बुलवाया था, 50 00:04:07,497 --> 00:04:10,125 लेकिन उसके पहुँचने से पहले ही वह गार्ड देश छोड़कर जा चुका था। 51 00:04:10,209 --> 00:04:12,294 वह घर की नज़रबंदी से अपने पूरे परिवार के साथ फ़रार हो गया, 52 00:04:12,377 --> 00:04:13,879 अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर। 53 00:04:14,379 --> 00:04:16,130 यहाँ तक कि वे अपने कुत्ते को भी साथ ले गए। 54 00:04:16,632 --> 00:04:18,884 तो जिसने भी उसे घूस दी थी… 55 00:04:19,551 --> 00:04:21,011 उसने ख़र्च में कोई कमी नहीं रखी। 56 00:04:21,094 --> 00:04:24,348 देवियों, मुझे लगता है आपको अपने जवाब मिल चुके हैं। 57 00:04:24,640 --> 00:04:25,849 और साफ़ तौर पर कहूँ तो मुझे अफ़सोस है 58 00:04:25,933 --> 00:04:27,851 कि इस मामले में दूतावास की भूमिका अब ख़त्म हो चुकी है। 59 00:04:27,935 --> 00:04:30,354 "ख़त्म हो चुकी है" से आपका क्या मतलब है? मेरी बेटी कहाँ है? 60 00:04:30,437 --> 00:04:32,856 आपने भी सुना हमने क्या कहा। लगता है किसी ने उसे जेल से बाहर निकलवा लिया है। 61 00:04:32,940 --> 00:04:35,275 - किसने? - आप हमसे पूछ रही हैं? 62 00:04:35,359 --> 00:04:36,818 तो क्या मुझे पता होना चाहिए? 63 00:04:36,902 --> 00:04:38,654 क्या आप थोड़ी देर रुकेंगे, प्लीज़? 64 00:04:41,323 --> 00:04:45,536 बात यह है कि अब यह सनसनीख़ेज़ ख़बरों वाला मामला बन गया है। 65 00:04:46,286 --> 00:04:48,580 जेल से फ़रार होना, गार्ड्स को घूस देना… 66 00:04:49,289 --> 00:04:52,501 एक आधिकारिक संस्था होने के नाते, हम इस मामले में, अप्रत्यक्ष रूप से भी 67 00:04:52,584 --> 00:04:53,919 शामिल नहीं होना चाहते। 68 00:04:54,002 --> 00:04:55,796 तो अभी यह जो मुलाक़ात चल रही है, 69 00:04:55,879 --> 00:04:58,423 आपको क्या लगता है कि हम दूतावास के बजाय एक सिनेगॉग में क्यों मिल रहे हैं? 70 00:04:58,757 --> 00:05:00,759 इसके लिए आप हमारा एहसान मानिए। 71 00:05:01,885 --> 00:05:04,096 आपकी बेटी को ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार किया गया था, 72 00:05:04,346 --> 00:05:06,765 उसका मामला अभी अदालत में ही है और वह जेल से फ़रार हो गई है, 73 00:05:06,849 --> 00:05:08,976 किसी ने गार्ड को घूस दी है। बताइए, आपको यह सामान्य बात लग रही है? 74 00:05:09,059 --> 00:05:12,020 मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता यह कैसा लग रहा है, आपको मेरी मदद करनी ही चाहिए। 75 00:05:12,104 --> 00:05:14,815 आप एफ़एसबी में अपने नए दोस्तों से मदद क्यों नहीं माँग लेतीं? 76 00:05:14,898 --> 00:05:16,275 मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए, आमी। 77 00:05:19,027 --> 00:05:21,530 ऑर्ना, मुझे आपसे पूरी हमदर्दी है, 78 00:05:21,905 --> 00:05:25,242 लेकिन यह मामला कुछ समय पहले राजनयिक दायरे से निकलकर आपराधिक दायरे में चला गया था। 79 00:05:26,159 --> 00:05:28,120 और आपने अपने देश में अमेरिकियों के साथ जो सारा बवाल खड़ा किया था, 80 00:05:28,203 --> 00:05:30,873 उसके बाद आपको हमारा शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि हम आपसे मिलने भी आ गए। 81 00:05:30,956 --> 00:05:34,251 रामी, तुम्हें एहसास है कि यह दूसरी बार है कि तुम अपना एहसान जता रहे हो? 82 00:05:34,334 --> 00:05:38,797 अगर मैं तुम्हारी जगह होती, तो यह समझने की कोशिश करती कि कौन सा ख़ालीपन तुम्हें यह करने के लिए 83 00:05:38,881 --> 00:05:41,884 उकसा रहा है, चाहे वह पेशेवर ज़िंदगी में हो, निजी ज़िंदगी में हो, या शायद बचपन की कोई बात हो। 84 00:05:41,967 --> 00:05:43,260 शुक्रिया, रीटा। 85 00:05:44,553 --> 00:05:46,138 चलो, आमी। 86 00:05:50,142 --> 00:05:52,436 उसे यह भी नहीं पता कि उसके पिता इस दुनिया से जा चुके हैं। 87 00:05:59,443 --> 00:06:01,111 मुझे बहुत अफ़सोस है। 88 00:06:24,593 --> 00:06:27,095 थोड़ा मीठा खा लो, तुम्हें बेहतर लगेगा। 89 00:06:29,973 --> 00:06:31,934 क्या आपको लगता है कि गाली अभी भी ज़िंदा है? 90 00:06:35,604 --> 00:06:37,523 मेरे हिसाब से, 85 प्रतिशत हाँ। 91 00:06:37,940 --> 00:06:40,859 मतलब, भला कोई गार्ड को घूस देकर किसी को जेल से बाहर क्यों निकलवाएगा, 92 00:06:40,943 --> 00:06:43,487 अगर तुरंत बाद उसे मार ही देना है, समझ रही हो? 93 00:06:44,696 --> 00:06:49,034 तो जिसने भी गार्ड को घूस दी थी, गाली अब उसी के पास है। 94 00:06:49,535 --> 00:06:50,744 हाँ। 95 00:06:52,412 --> 00:06:54,039 - यूरी ग्लासकोव। - नहीं। 96 00:06:54,623 --> 00:06:55,707 क्यों नहीं? वह उसके लिए काम करती थी। 97 00:06:55,791 --> 00:06:58,043 - तुम्हें लगता है कि उसने… - ठीक है, मेरा दिल कहता है… 98 00:06:58,126 --> 00:07:01,630 माँ-बाप का दिल, और मेरा इरादा किसी का अपमान करने का नहीं है, 99 00:07:01,964 --> 00:07:03,173 बहुत बेवक़ूफ़ी भरी चीज़ें कहता है… 100 00:07:03,257 --> 00:07:04,842 नाड्या ने हथियारों का धंधा करने वाले एक आदमी का 101 00:07:04,925 --> 00:07:08,303 ज़िक्र किया था, जिसका नाम यूरी ग्लासकोव है। इस गाने का नाम भी "यूरी ग्लासकोव" है। 102 00:07:08,720 --> 00:07:11,014 गाली इसे ख़ास तौर पर सुनती थी, उसने इसे अपनी पसंद में भी जोड़ा था। 103 00:07:11,098 --> 00:07:14,560 एक बार जल्दी से इसकी जाँच क्यों नहीं की जानी चाहिए? 104 00:07:17,229 --> 00:07:19,731 - क्या? - वह मुझ पर छोड़ दो। 105 00:07:20,065 --> 00:07:22,526 - तुम यहाँ इसके लिए नहीं आई हो। - फिर मैं यहाँ किसलिए आई हूँ? 106 00:07:23,235 --> 00:07:25,195 ज़रूरत पड़ने पर उदास चेहरा बनाने के लिए, 107 00:07:25,529 --> 00:07:26,905 पावर ऑफ़ अटर्नी पर साइन करने के लिए, 108 00:07:26,989 --> 00:07:28,365 और अधिकारियों के सामने रोने के लिए। 109 00:07:28,448 --> 00:07:30,075 जो भी चीज़ें एक माँ करती है। 110 00:07:34,079 --> 00:07:35,455 और आप यहाँ किसलिए आई हैं? 111 00:07:36,290 --> 00:07:38,250 जो चीज़ें माँ नहीं करती, उनके लिए। 112 00:07:41,461 --> 00:07:42,296 ठीक है… 113 00:07:45,507 --> 00:07:48,635 यहीं इंतज़ार करो, हम एक मीटिंग के लिए पाँच मिनट में निकलेंगे। 114 00:07:51,722 --> 00:07:53,098 द फ़ैंटम लिम्ब - यूरी ग्लासकोव 115 00:08:00,272 --> 00:08:01,982 कॉन्सर्ट अगली तारीख़ें 116 00:08:02,065 --> 00:08:06,361 मॉस्को प्लाटेनबाउ क्लब - आज रात! 117 00:08:06,445 --> 00:08:09,615 लाइब्रेरी फ़ॉर फ़ॉरेन लिटरेचर 118 00:08:21,001 --> 00:08:25,422 तो बताओ, तुम आख़िरी बार किसी पब्लिक लाइब्रेरी में एक रोमैंटिक डेट पर कब गई थीं? 119 00:08:36,433 --> 00:08:38,268 आज उनका कॉन्सर्ट यहाँ होने वाला है। 120 00:08:38,852 --> 00:08:39,770 किसका? 121 00:08:40,354 --> 00:08:43,315 उस बैंड का, जो यूरी ग्लासकोव के बारे में गाना गाते हैं। 122 00:08:43,398 --> 00:08:46,235 वे यहाँ मॉस्को के एक क्लब में परफ़ॉर्म कर रहे हैं। 123 00:08:46,318 --> 00:08:47,569 ठीक है। 124 00:08:48,570 --> 00:08:51,240 ठीक है, फिर मुझे लगता है कि हमें जाना चाहिए। 125 00:08:55,619 --> 00:08:59,164 वे जानते हैं कि वह कौन है, वे यूरी ग्लासकोव के बारे में गाना गाते हैं। 126 00:08:59,456 --> 00:09:01,875 आपको नहीं लगता कि इसकी जाँच होनी चाहिए? क्यों? 127 00:09:01,959 --> 00:09:03,085 क्योंकि मैं पहले ही जाँच कर चुकी हूँ। 128 00:09:03,168 --> 00:09:07,214 जनसंख्या रजिस्टर में यूरी ग्लासकोव नाम के तीन लोग हैं। 129 00:09:07,506 --> 00:09:09,883 एक 25 साल पहले मर चुका है, 130 00:09:10,133 --> 00:09:11,677 एक की मौत 2008 में हो गई थी, 131 00:09:12,094 --> 00:09:14,847 और एक ज़िंदा है, लेकिन वह हमारे किसी काम का नहीं है। 132 00:09:14,930 --> 00:09:17,182 आपने पहले ही यह तय क्यों कर लिया कि वह हमारे किसी काम का नहीं है? 133 00:09:17,266 --> 00:09:19,977 क्योंकि अगर तुम्हें यह नहीं लगता कि याकुत्स्क के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाला 134 00:09:20,060 --> 00:09:21,812 एक आठ साल का यूरी ग्लासकोव ही वह व्यक्ति है 135 00:09:21,895 --> 00:09:24,189 जिसने तुम्हारी बेटी को रिहा करवाने के लिए गार्ड को घूस दी थी… 136 00:09:24,273 --> 00:09:27,484 - ठीक है, मैं समझ गई। - तो रूस में ऐसा कोई आदमी नहीं है। 137 00:09:27,568 --> 00:09:28,735 लेकिन पता है क्या? 138 00:09:28,819 --> 00:09:30,988 अगर तुम्हारा मन शो देखने का है, तो जाओ, शो देखो… 139 00:09:31,071 --> 00:09:32,698 ठीक है, बस करिए। 140 00:09:32,990 --> 00:09:36,785 वह आ गया। उदास दिखो। कमीना, घटिया आदमी। हमेशा देर से आता है। 141 00:09:36,869 --> 00:09:40,497 - फिर बताना यह बंदा कौन है? - रूस में हमारा एक जासूस। 142 00:09:40,747 --> 00:09:43,083 लेकिन सच कहूँ तो एक बहुत ही बेकार जासूस है। 143 00:09:43,542 --> 00:09:45,586 सर्गे, यहाँ पर। 144 00:09:45,669 --> 00:09:46,962 क्या बेवक़ूफ़ आदमी है… 145 00:09:48,338 --> 00:09:49,673 यह कौन हैं? 146 00:09:49,882 --> 00:09:52,926 - यह यहाँ क्यों हैं? - यह उसकी माँ है, सर्गे। 147 00:09:53,177 --> 00:09:55,470 - रीटा… - सर्गे… 148 00:09:55,679 --> 00:09:58,640 मैं इसे यहाँ इसलिए लाई हूँ क्योंकि मैं जानती हूँ 149 00:09:58,724 --> 00:10:02,477 कि तुम्हारे कठोर मुखौटे के पीछे 150 00:10:02,895 --> 00:10:04,688 एक नेकदिल इंसान छुपा हुआ है। 151 00:10:04,938 --> 00:10:07,941 सच में, तुम एक गंजे होते हुए दुःखी, दब्बू इंसान हो, 152 00:10:08,025 --> 00:10:11,236 पर तुम्हारा दिल अच्छा है। 153 00:10:11,778 --> 00:10:12,946 बैठ जाओ। 154 00:10:23,290 --> 00:10:25,417 क्या मैं सच में गंजा हो रहा हूँ? 155 00:10:27,794 --> 00:10:29,880 तुम्हारा परिवार कैसा है, बच्चे कैसे हैं? 156 00:10:30,297 --> 00:10:33,133 मुझे नहीं लगता कि वे मुझे पसंद करते हैं। 157 00:10:33,634 --> 00:10:37,846 - तुम्हें कोई कैसे पसंद नहीं कर सकता? - मेरी माँ यहीं कहती थीं। 158 00:10:38,222 --> 00:10:41,099 अगर हमने माँओं की बातें शुरू कर ही दी हैं, 159 00:10:41,183 --> 00:10:44,102 तो शायद तुम मुझे और मेरी दोस्त को यह समझा सकते हो 160 00:10:44,186 --> 00:10:47,648 कि तुम्हारे साथियों ने आख़िर इसकी बेटी के साथ क्या किया है। 161 00:10:49,816 --> 00:10:52,736 तुमने इससे एक सौदा किया था, इसने अपना काम कर दिया। 162 00:10:52,819 --> 00:10:55,697 इसने उस हैकर लड़की से अपील पर साइन करवा दिया था। 163 00:10:55,781 --> 00:10:57,407 तो, अब यहाँ क्या हो रहा है? 164 00:10:59,284 --> 00:11:00,786 तुम तो बहुत शरीफ़ आदमी हुआ करते थे। 165 00:11:02,913 --> 00:11:07,084 इन्हें वह प्रस्ताव देना ही पहली ग़लती थी। 166 00:11:07,167 --> 00:11:08,168 क्यों? 167 00:11:08,252 --> 00:11:10,879 क्योंकि इनकी बेटी को इन तक पहुँचाना हमारे हाथों में नहीं था। 168 00:11:10,963 --> 00:11:11,964 ज़रा समझाओ। 169 00:11:18,804 --> 00:11:23,517 गाली हमें, एफ़एसबी को बस उधार पर दी गई थी, 170 00:11:25,227 --> 00:11:29,022 ताकि वह हमारी एजेंट नाड्या के लिए समझौता करने में काम आ सके। 171 00:11:29,106 --> 00:11:35,195 लेकिन शुरू में, आपकी बेटी की गिरफ़्तारी का इस सबसे कोई सम्बन्ध नहीं था। 172 00:11:35,279 --> 00:11:38,198 तो, अगर उसके पास ड्रग्स नहीं थे तो उसे गिरफ़्तार क्यों किया गया? 173 00:11:40,492 --> 00:11:43,120 उसे गिरफ़्तार किया गया था 174 00:11:43,704 --> 00:11:49,126 क्योंकि कुछ प्रभावशाली लोगों ने सही लोगों को पैसे खिला दिए। 175 00:11:49,209 --> 00:11:54,047 हवाई अड्डे के सुरक्षाकर्मी, अदालत के अधिकारी, गार्ड्स। 176 00:11:54,548 --> 00:11:56,758 और अब उधार की मियाद ख़त्म हो चुकी है 177 00:11:56,842 --> 00:12:00,053 और आपकी बेटी को जेल से बाहर निकालकर 178 00:12:00,554 --> 00:12:03,891 उसके असली मालिक तक पहुँचा दिया गया है। 179 00:12:04,474 --> 00:12:06,810 "उसके असली मालिक" से आपका क्या मतलब है? 180 00:12:06,894 --> 00:12:08,061 ऑर्ना… 181 00:12:08,145 --> 00:12:09,229 वह आदमी कौन है, सर्गे? 182 00:12:10,314 --> 00:12:13,734 इस एक लड़की को पकड़ने के लिए उन सब लोगों को किसने पैसे दिए? 183 00:12:15,360 --> 00:12:17,487 - मैं यह नहीं बता सकता, रीटा। - सर्गे… 184 00:12:18,405 --> 00:12:19,656 रीटा… 185 00:12:20,240 --> 00:12:22,534 क्या ऐसा मुमकिन है कि तुम थोड़े से डरे हुए हो? 186 00:12:23,118 --> 00:12:24,286 थोड़ा सा नहीं। 187 00:12:25,204 --> 00:12:26,705 मैं बहुत डरा हुआ हूँ। 188 00:12:28,832 --> 00:12:30,375 और तुम्हें भी डरना चाहिए। 189 00:12:33,253 --> 00:12:34,796 उसका नाम यूरी ग्लासकोव है? 190 00:12:36,423 --> 00:12:38,133 वह आदमी जिसके पास गाली है। 191 00:12:39,426 --> 00:12:42,095 नहीं, नहीं, वह नहीं है। मुझे माफ़ करिए। 192 00:12:43,514 --> 00:12:45,432 मार्गरीटा, प्लीज़, 193 00:12:45,682 --> 00:12:50,354 जब मैं कह रहा हूँ कि ना तुम्हें, ना मुझे, और ना ही उन लोगों को 194 00:12:50,562 --> 00:12:55,442 इस मामले में दख़ल देना चाहिए जिन्होंने तुम्हें यहाँ भेजा है, ख़ासकर रूसी ज़मीन पर, 195 00:12:55,817 --> 00:12:59,571 तो तुम्हें मेरी बात मान लेनी चाहिए। 196 00:13:01,740 --> 00:13:03,075 उसने क्या कहा? 197 00:13:04,493 --> 00:13:06,995 क्या आप प्लीज़ मुझे भी इसमें शामिल कर सकती हैं? 198 00:13:07,079 --> 00:13:08,163 इस मामले में एक पक्ष मेरा भी है। 199 00:13:08,247 --> 00:13:11,041 हाँ, पर अफ़सोस, ज़्यादा अहम पक्ष नहीं है। 200 00:13:11,500 --> 00:13:13,252 मुझे एक फ़ोन करना है। 201 00:13:13,627 --> 00:13:15,504 थोड़ी देर ठहरो, कोई किताब पढ़कर मन शांत कर लो। 202 00:13:32,938 --> 00:13:36,525 - "हैलो?" - येवगेनी, ऑर्ना बोल रही हूँ। 203 00:13:36,608 --> 00:13:37,651 तुम्हें मैं याद हूँ? 204 00:13:37,734 --> 00:13:40,362 हाँ, इज़राइल से ऑर्ना। 205 00:13:40,445 --> 00:13:42,990 मुझे तुम्हारी मदद चाहिए जिसका तुमने मुझसे वादा किया था। 206 00:13:55,460 --> 00:13:57,629 मैंने अदालत के रिकॉर्ड देखे। 207 00:13:57,713 --> 00:14:04,636 पुनिन नाम के एक आदमी ने दो महीने पहले यहाँ मॉस्को में यूरी ग्लासकोव नाम के एक आदमी के ख़िलाफ़ 208 00:14:05,679 --> 00:14:07,806 रिपोर्ट लिखवाई थी। 209 00:14:08,515 --> 00:14:12,019 लेकिन उसे रद्द कर दिया गया क्योंकि उन्हें अपने जनसंख्या डेटाबेस में 210 00:14:12,102 --> 00:14:16,315 यूरी ग्लासकोव नाम का कोई आदमी नहीं मिला। 211 00:14:16,815 --> 00:14:18,817 तो मैंने अपने एक पूर्व क्लाइंट से पूछा। 212 00:14:18,901 --> 00:14:22,863 वह ख़ुद ऐसा बंदा है जिसका नाम डेटाबेस में नहीं है। 213 00:14:28,785 --> 00:14:31,371 तो, वह कहाँ है? यह पुनिन। 214 00:14:32,122 --> 00:14:33,373 वह बार में है। 215 00:14:34,124 --> 00:14:35,501 दाईं तरफ़ वाली बार में। 216 00:14:35,584 --> 00:14:38,795 इसे मॉस्को के लापता लोगों का अड्डा ही समझो। 217 00:15:25,467 --> 00:15:26,468 हैलो। 218 00:15:27,344 --> 00:15:31,598 मैं एक ऐसे आदमी को ढूँढ रही हूँ जो शायद यहाँ कभी-कभी आता है? 219 00:15:32,099 --> 00:15:33,725 मैं समझा नहीं। 220 00:15:35,310 --> 00:15:38,397 मैं पुनिन को ढूँढ रही हूँ। 221 00:15:38,730 --> 00:15:39,982 पुनिन? 222 00:15:40,065 --> 00:15:41,149 हाँ। 223 00:15:41,233 --> 00:15:43,777 वह वहाँ है, फ़्रिज ठीक कर रहा है। 224 00:15:44,528 --> 00:15:45,821 शुक्रिया। 225 00:16:06,884 --> 00:16:09,261 हाय, हैलो। क्या तुम पुनिन हो? 226 00:16:13,223 --> 00:16:14,349 परेशान करने के लिए माफ़ करना। 227 00:16:14,433 --> 00:16:19,980 मैं किसी को ढूँढ रही हूँ और मुझे लगता है कि शायद तुम मेरी मदद कर सकते हो। 228 00:16:20,814 --> 00:16:22,399 और तुम्हें ऐसा क्यों लगता है? 229 00:16:26,028 --> 00:16:28,071 उसका नाम यूरी ग्लासकोव है। 230 00:16:35,329 --> 00:16:36,955 स्टास। 231 00:16:40,709 --> 00:16:42,377 हम अकेले में बात करते हैं, ठीक है? 232 00:16:46,131 --> 00:16:47,132 हाँ, ठीक है। 233 00:17:12,199 --> 00:17:14,034 तुम जैसी किसी औरत को 234 00:17:15,077 --> 00:17:17,538 यूरी जैसे किसी इंसान से क्या चाहिए? 235 00:17:18,664 --> 00:17:23,126 - मेरे पास उसके लिए एक धंधे का प्रस्ताव है। - नहीं ऐसा कुछ नहीं है। 236 00:17:24,002 --> 00:17:25,796 उसने तुम्हारे भी पैसे डुबो दिए क्या? 237 00:17:26,380 --> 00:17:28,590 - नहीं, नहीं, मैं… मैं बस… - तुम पुलिस में हो? 238 00:17:29,633 --> 00:17:31,218 मैं? नहीं, नहीं, नहीं। 239 00:17:32,010 --> 00:17:35,472 नहीं, मैं पुलिस में कैसे हो सकती हूँ? मुझे… मुझे तो रूसी बोलनी भी नहीं आती। 240 00:17:36,014 --> 00:17:39,476 - तुम कहीं और की पुलिस हो सकती हो। - नहीं, नहीं, मैं… मैं पुलिस में नहीं हूँ। 241 00:17:40,185 --> 00:17:41,186 मैं पुलिस में नहीं हूँ। 242 00:17:44,022 --> 00:17:45,524 तुम पुलिस में नहीं हो, हँ? 243 00:17:47,985 --> 00:17:49,111 सच में। 244 00:17:51,613 --> 00:17:53,699 मुझे बस यूरी से बात करनी है। 245 00:17:55,367 --> 00:17:57,911 लाइन में लग जाओ, सबको यूरी चाहिए। 246 00:17:57,995 --> 00:17:59,746 ठीक है, सुनो, सुनो। 247 00:17:59,830 --> 00:18:01,748 अगर तुम्हारे पास सच में धंधे का प्रस्ताव है, 248 00:18:02,249 --> 00:18:05,002 मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ। तुम्हें जो चाहिए, मैं तुम्हें दिला सकता हूँ। 249 00:18:05,544 --> 00:18:09,006 मेरे अच्छे सम्पर्क हैं, मेरे पास अनुभवी लोग हैं… 250 00:18:09,089 --> 00:18:14,052 शुक्रिया। मुझे बस… मुझे सच में उसी से बात करनी है। यूरी से। 251 00:18:14,136 --> 00:18:17,639 तो अगर तुम्हारे पास उसका फ़ोन नम्बर हो, या… 252 00:18:17,723 --> 00:18:19,266 फ़ोन नम्बर से कोई फ़ायदा नहीं होगा। 253 00:18:19,850 --> 00:18:20,851 क्यों? 254 00:18:21,643 --> 00:18:24,021 क्योंकि मरे हुए लोग फ़ोन नहीं उठाते। 255 00:18:24,104 --> 00:18:26,440 किसी को उसकी कोई ख़बर नहीं मिली, तीन महीने हो गए। 256 00:18:26,523 --> 00:18:29,067 उसके ऑफ़िस पर ताला लगा है, फ़ोन कट चुका है। 257 00:18:29,151 --> 00:18:30,777 तुम्हें यूरी की नहीं, हमारी ज़रूरत है। 258 00:18:30,861 --> 00:18:32,446 रुको, उसका कोई ऑफ़िस भी है? 259 00:18:33,322 --> 00:18:34,573 यहाँ मॉस्को में? 260 00:18:39,995 --> 00:18:43,582 - वे सब पूर्व सैनिक हैं। - अच्छा, "पूर्व सैनिक।" 261 00:18:43,665 --> 00:18:46,585 फिर कभी मेरी पीठ पीछे ऐसा कुछ मत करना। 262 00:18:46,668 --> 00:18:53,509 देखिए। यूरी ग्लासकोव ने तीन महीने पहले उन्हें एक डिलीवरी के काम के लिए रखा था। 263 00:18:53,592 --> 00:18:55,886 वे यहाँ आए, उसके ऑफ़िस में, 264 00:18:55,969 --> 00:18:59,014 उसके एक कर्मचारी से मिलने, साइन करने और पेशगी लेने। 265 00:18:59,097 --> 00:19:02,518 उन्हें नेपाल जाना था, 266 00:19:02,601 --> 00:19:07,814 भारत से आने वाले एक पैकेज का इंतज़ार करना था, और उसे चोरी-छुपे रूस लेकर आना था। 267 00:19:07,898 --> 00:19:11,276 लेकिन वे नेपाल गए, वहाँ एक हफ़्ते तक बैठे रहे, 268 00:19:11,485 --> 00:19:13,278 लेकिन वह पैकेज आया ही नहीं। 269 00:19:14,571 --> 00:19:17,324 तो वे वहीं फँस गए, 270 00:19:17,407 --> 00:19:19,993 ना उनके पास प्लेन के टिकट थे, ना पैसे, 271 00:19:20,452 --> 00:19:23,872 और जब वे यहाँ वापस आए, तो उन्हें पता चला कि यूरी ग्लासकोव ग़ायब हो गया। 272 00:19:25,040 --> 00:19:27,709 उनमें से एक ने मुझे बताया कि उसने सुना है कि यूरी ग्लासकोव एक ओलिगार्क यानी राजनीतिक रईस 273 00:19:27,793 --> 00:19:30,546 आदमी के लिए काम करता था और उसने उसी के यहाँ चोरी कर ली और इसीलिए वह ग़ायब हुआ है। 274 00:19:30,629 --> 00:19:33,215 इसलिए या तो वह उससे बच निकला… 275 00:19:33,423 --> 00:19:34,925 या फिर समय रहते भाग नहीं पाया। 276 00:19:35,342 --> 00:19:37,010 यहाँ रोशनी दिखाओ। 277 00:19:37,511 --> 00:19:39,346 तुम्हें अभी भी नहीं पता कि इसका सम्बन्ध गाली से है या नहीं। 278 00:19:39,429 --> 00:19:40,264 मुझे पता है। 279 00:19:40,597 --> 00:19:42,975 जिस कर्मचारी से वे यहाँ मिले थे, उसने उसका हुलिया बताया था। 280 00:19:43,267 --> 00:19:47,479 बीसेक साल की एक लड़की, जो अंग्रेज़ी बोलते समय लहजा बदल लेती है, 281 00:19:47,563 --> 00:19:49,565 यहाँ जन्म का निशान, आँख के पास। 282 00:19:53,068 --> 00:19:54,528 आपको यह सब करना कैसे आता है? 283 00:19:54,611 --> 00:19:56,989 यह जन्मजात हुनर है या आपको कोर्स कराया जाता है? 284 00:19:57,072 --> 00:19:58,365 कोर्स। 285 00:20:02,411 --> 00:20:06,081 "वैसे, ऑर्ना, मुझे ख़ुशी है तुमने ज़िद की, सच में… 286 00:20:06,164 --> 00:20:08,876 मैं तुम्हारे बारे में बिल्कुल ग़लत थी और मैं माफ़ी चाहती हूँ।" 287 00:20:10,002 --> 00:20:12,254 अगर तुम्हारी बेटी भी उतना ही परेशान करती है, जितना तुम, 288 00:20:12,963 --> 00:20:15,340 तो मैं अच्छी तरह समझ सकती हूँ कि वह ग़ायब क्यों हो गई। 289 00:20:57,382 --> 00:20:59,843 मुझे नहीं पता था कि हथियारों का धंधा करने वाले आदमी का ऑफ़िस कैसा होगा, 290 00:20:59,927 --> 00:21:00,844 पर ऐसा तो नहीं सोचा था। 291 00:21:00,928 --> 00:21:04,848 क्योंकि यह उसका ऑफ़िस नहीं है, यह जगह घंटों के हिसाब से किराए पर ली जाती है। 292 00:21:05,098 --> 00:21:07,601 और लगता है कि महीनों से यहाँ कोई नहीं आया है। 293 00:21:16,485 --> 00:21:18,111 हमें तुरंत यहाँ से निकलना होगा। 294 00:21:18,195 --> 00:21:20,489 - क्यों? - उन्हें पता है कि हम यहाँ हैं। चलो। 295 00:21:27,913 --> 00:21:31,917 - यहाँ? - हाँ, दूसरी मंज़िल पर। जल्दी! 296 00:21:44,304 --> 00:21:45,514 चलो। 297 00:21:52,437 --> 00:21:54,439 - लिफ़्ट को छोड़ो! - पर वे यहाँ हैं! 298 00:21:54,815 --> 00:21:56,650 वे सीढ़ियों से जा रहे हैं! वे रहे! 299 00:22:10,497 --> 00:22:12,541 रुको! रुक जा, कुतिया! 300 00:22:14,459 --> 00:22:16,587 चलो! 301 00:22:28,390 --> 00:22:29,975 मुझे समझ में नहीं आ रहा। वे कौन थे? 302 00:22:30,058 --> 00:22:32,102 वे लोग ग्लासकोव को ढूँढ रहे हैं। 303 00:22:32,186 --> 00:22:33,896 वे उसके ऑफ़िस पर निगरानी रख रहे हैं। 304 00:22:35,189 --> 00:22:37,065 - तो अब क्या करें? - कुछ नहीं। 305 00:22:38,734 --> 00:22:40,652 कुछ नहीं? लेकिन हमें किसी बात का कोई जवाब नहीं मिला। 306 00:22:40,736 --> 00:22:43,280 तुम्हें कौन से जवाब नहीं मिले? सारे जवाब तो मिल गए। 307 00:22:43,363 --> 00:22:45,282 यूरी ग्लासकोव हथियारों का धंधा करता है। 308 00:22:45,365 --> 00:22:48,118 वह जिस ओलिगार्क के लिए काम करता था, उसने उसी के यहाँ चोरी की और बुरी तरह फँस गया। 309 00:22:48,202 --> 00:22:51,872 तुम्हारी बेटी ग्लासकोव के लिए काम करती थी और इसलिए वह भी फँस गई। बात ख़त्म। 310 00:22:51,955 --> 00:22:53,332 यहाँ कोई भी बात ख़त्म कैसे हो सकती है? 311 00:22:53,415 --> 00:22:56,919 रुकिए, तो इसी ओलिगार्क ने गाली को गिरफ़्तार करवाया था? 312 00:22:57,002 --> 00:22:59,087 - अभी गाली उसी के पास है? - मुझे तो यही लगता है। 313 00:22:59,171 --> 00:23:03,717 फिर हमें उस ओलिगार्क को ढूँढना चाहिए और उसे समझाना चाहिए कि गाली इसमें शामिल नहीं है, वह बस… 314 00:23:03,800 --> 00:23:06,720 ऑर्ना, एक ऐसा आदमी जो पुलिस के ज़रिए 315 00:23:06,803 --> 00:23:08,931 हवाई अड्डे से लोगों को गिरफ़्तार करवा सकता है 316 00:23:09,014 --> 00:23:11,975 और फिर उन्हें जेल से ग़ायब करवा सकता है, 317 00:23:12,059 --> 00:23:14,770 अगर तुम उस तक पहुँच भी जाओ, तुम उससे क्या कहोगी? 318 00:23:14,853 --> 00:23:17,523 "मेरी बेटी ने बस उस आदमी के लिए काम किया था जिसने आपके यहाँ चोरी की"? 319 00:23:17,606 --> 00:23:19,191 मानकर चलते हैं, हाँ। 320 00:23:19,733 --> 00:23:22,152 फिर चलिए, यूरी ग्लासकोव को ढूँढते हैं। 321 00:23:22,402 --> 00:23:23,612 अब उससे तुम्हें क्या फ़ायदा होगा? 322 00:23:23,695 --> 00:23:26,281 क्योंकि यह उसकी ग़लती है। यह सब उसकी ग़लती है। 323 00:23:26,365 --> 00:23:29,952 चोरी उसने की थी, तो उसका ख़ामियाज़ा गाली क्यों भुगते? 324 00:23:30,744 --> 00:23:33,956 ठीक है, मान लो तुमने उसे ढूँढ लिया, और मान लो वह अपने किए पर बहुत पछता रहा है, 325 00:23:34,039 --> 00:23:37,209 क्योंकि वह एक बहुत अच्छा इंसान है, वैसा घटिया आदमी नहीं है, जैसा कि वह शायद है। 326 00:23:37,292 --> 00:23:41,046 तो वह तुमसे कहता है, "माफ़ करना, मैंने आपकी बेटी को इसमें घसीट लिया, मिसेज़ ऑर्ना।" 327 00:23:41,255 --> 00:23:43,882 फिर क्या? इससे हमें आगे बढ़ने में क्या मदद मिलेगी? 328 00:23:43,966 --> 00:23:47,761 मुझे नहीं पता। मैं और क्या कर सकती हूँ? उसके पास मेरी बेटी है। 329 00:23:47,845 --> 00:23:49,596 मुझे नहीं पता कि वह कहाँ है, वह ठीक है भी या नहीं। 330 00:23:49,680 --> 00:23:51,765 आप मुझे बताइए, मैं और क्या करूँ? 331 00:23:51,849 --> 00:23:54,101 पहले तो, हमें यहाँ से निकलना होगा। 332 00:23:54,184 --> 00:23:57,813 मैं कल हमारी घर वापसी के टिकट बुक कर रही हूँ। 333 00:23:58,021 --> 00:24:00,440 हम इसे दूसरे तरीक़े से समझने की कोशिश करेंगे, माफ़ करना। 334 00:24:01,692 --> 00:24:03,861 आपने कहा था आप मेरी मदद करेंगी। 335 00:24:03,944 --> 00:24:06,029 हाँ, और जब हम मिले थे, मैंने तुमसे यह भी कहा था 336 00:24:06,113 --> 00:24:08,866 कि मुझे कुछ चीज़ें करने की अनुमति है, और कुछ चीज़ें करने की नहीं। 337 00:24:09,575 --> 00:24:12,661 एक स्थानीय ओलिगार्क से विश्व युद्ध छेड़ना… 338 00:24:13,620 --> 00:24:15,455 हमारे बजट में नहीं है। 339 00:24:22,754 --> 00:24:24,131 क्या आप गाड़ी रोकेंगी? 340 00:24:28,886 --> 00:24:30,971 क्या आप प्लीज़ गाड़ी रोकेंगी? 341 00:24:33,015 --> 00:24:34,808 अच्छा, ठीक है। 342 00:24:35,642 --> 00:24:37,603 सुनो भी, ऑर्ना, तुम कहाँ जा रही हो? 343 00:24:37,895 --> 00:24:39,354 तुम क्या कर रही हो? 344 00:24:39,438 --> 00:24:42,149 फिर ठीक है। तुम्हारी क़िस्मत तुम्हारा साथ दे। 345 00:25:06,423 --> 00:25:10,093 मॉस्को प्लाटेनबाउ क्लब - आज रात! 346 00:25:37,871 --> 00:25:38,997 हैलो। 347 00:25:40,332 --> 00:25:43,460 क्या मैं… क्या मैं अंदर जा सकती हूँ, बस… 348 00:25:45,003 --> 00:25:46,380 शुक्रिया। 349 00:27:35,948 --> 00:27:36,949 हैलो। 350 00:27:44,540 --> 00:27:45,457 हैलो। 351 00:27:51,672 --> 00:27:53,173 मुझे तुम्हारा संगीत बहुत पसंद है। 352 00:27:57,803 --> 00:28:01,223 मैं ऑर्ना हूँ। तुम्हारा क्या नाम है? 353 00:28:03,600 --> 00:28:04,601 क्यों? 354 00:28:06,436 --> 00:28:07,896 पता… पता नहीं। 355 00:28:09,815 --> 00:28:10,816 यह कोई राज़ की बात है? 356 00:28:12,359 --> 00:28:15,404 मैं जा रहा हूँ, यहाँ से निपटकर मुझे फ़ोन करना। 357 00:28:15,487 --> 00:28:16,321 ठीक है। 358 00:28:18,615 --> 00:28:21,285 तो तुम्हें हमारे मिस्टर तुनकमिज़ाज पसंद आ गए हैं। 359 00:28:21,702 --> 00:28:25,581 यह आसानी से खुलकर बात नहीं करता, लेकिन इसका दिल बड़ा है, 360 00:28:25,664 --> 00:28:27,833 और लिंग तो और भी बड़ा। 361 00:28:27,916 --> 00:28:30,002 मुझे रूसी समझ नहीं आती, माफ़ करना। 362 00:28:30,085 --> 00:28:32,629 मैंने कहा इसका लिंग बहुत बड़ा है। 363 00:28:35,048 --> 00:28:39,469 मैं अभी भी इसका नाम जानने की कोशिश कर रही हूँ। 364 00:28:39,553 --> 00:28:41,722 कोई बात नहीं। तुम जाओ। 365 00:28:42,764 --> 00:28:45,809 शायद तुम ख़ुशक़िस्मत हो। एक पल यह चुप रहता है, 366 00:28:45,893 --> 00:28:49,688 और अगले ही पल यह तुम्हें रुकने के लिए रिझाता है अपना डीजे सुनाने लगता है। 367 00:28:49,771 --> 00:28:52,065 हँ, रोमा? 368 00:28:58,238 --> 00:29:01,867 तो तुम यहाँ डीजे बजा रहे हो, रोमा? 369 00:29:01,950 --> 00:29:04,119 पता है, मैं इज़राइल से हूँ। 370 00:29:04,203 --> 00:29:08,957 मैं इतनी दूर से आई हूँ और तुमने मेरा पसंदीदा गाना नहीं बजाया। 371 00:29:11,585 --> 00:29:14,129 शायद उसका नाम "यूरी ग्लासकोव" है। 372 00:29:15,005 --> 00:29:16,965 - नहीं, हम यह गाना नहीं बजाते। - क्या? 373 00:29:17,549 --> 00:29:20,552 - मैंने कहा अब हम यह गाना नहीं बजाते। - क्यों? 374 00:29:23,931 --> 00:29:25,807 हमारे पास बहुत सारे नए गाने हैं। 375 00:29:26,934 --> 00:29:28,894 माफ़ करना, मुझे जाना है। 376 00:29:28,977 --> 00:29:31,688 मुझे बस लगा… रुको, रुको, माफ़ करना… 377 00:29:31,772 --> 00:29:36,276 क्या शो के दौरान… तुमने, 378 00:29:36,360 --> 00:29:38,195 तुमने मेरी तरफ़ देखा था? 379 00:29:39,446 --> 00:29:41,448 नहीं, नहीं, वह… 380 00:29:41,532 --> 00:29:45,452 स्टेज पर, सब कुछ, इतनी सारी बत्तियाँ… 381 00:29:45,536 --> 00:29:48,330 आँखें चौंधिया जाती हैं। तो मुझे माफ़ करना। 382 00:29:48,413 --> 00:29:50,332 तो… और… रुको तो। 383 00:29:50,415 --> 00:29:51,834 बस… माफ़ करना। 384 00:29:52,876 --> 00:29:56,463 उस… उस गाने वाला यूरी ग्लासकोव कौन है? 385 00:29:58,090 --> 00:30:01,385 कोई नहीं है। वह बस… 386 00:30:01,468 --> 00:30:04,179 मेरे बचपन में वह मेरा टीचर था। 387 00:30:06,265 --> 00:30:09,017 माफ़ करना। और मुझे जाना होगा… ठीक है? 388 00:30:35,169 --> 00:30:36,461 तुम अपनी ड्रिंक भूल गए। 389 00:30:37,838 --> 00:30:40,340 - देखिए, आप मुझे परेशान कर रही हैं। - तुम्हें अपनी ड्रिंक नहीं चाहिए? 390 00:30:40,424 --> 00:30:42,843 नहीं, मुझे काम पर ध्यान देना है और आप मुझे परेशान कर रही हैं। 391 00:30:42,926 --> 00:30:45,679 - तो मुझे बता दो कि यूरी ग्लासकोव कौन है? - मैंने आपको बता दिया, 392 00:30:45,762 --> 00:30:48,724 - वह मेरे स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थे। - लेकिन मुझे पता है तुम झूठ बोल रहे हो। 393 00:30:48,807 --> 00:30:52,436 तो प्लीज़, मुझे बता दो यूरी ग्लासकोव कौन है और मैं तुम्हें अकेला छोड़ दूँगी। 394 00:33:07,237 --> 00:33:09,281 माफ़ करना, मिस… 395 00:33:17,581 --> 00:33:19,124 यहाँ। 396 00:33:21,460 --> 00:33:22,461 तो… 397 00:33:24,296 --> 00:33:27,841 अब मैं जा रहा हूँ। ठीक है? 398 00:33:28,383 --> 00:33:29,468 ठीक है। 399 00:33:29,968 --> 00:33:30,928 ठीक है। 400 00:33:31,428 --> 00:33:33,514 मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं लग रही है। 401 00:33:42,648 --> 00:33:44,316 आपने क्या किया था? क्या आपने कुछ लिया था? 402 00:33:51,990 --> 00:33:56,411 लेकिन आपके पास फ़ोन है, हाँ? आप टैक्सी बुला सकती हैं? 403 00:33:57,120 --> 00:33:58,997 - हाँ। हाँ। - ठीक है। 404 00:34:06,463 --> 00:34:07,548 तो… 405 00:34:09,466 --> 00:34:12,135 तो आप ख़ुद को सम्भाल लेंगी? 406 00:34:12,803 --> 00:34:14,679 हाँ? आप ठीक हैं? 407 00:34:18,058 --> 00:34:20,978 कमबख़्त… यह गर्म माल तो देख! 408 00:34:33,739 --> 00:34:35,449 ठीक है, तो… 409 00:34:35,951 --> 00:34:38,536 आप… आप कहाँ ठहरी हैं? 410 00:34:40,080 --> 00:34:42,206 पता? पता क्या है? 411 00:34:44,501 --> 00:34:47,129 पता है 18 बालेई हानीसीम स्ट्रीट। 412 00:36:20,305 --> 00:36:23,684 हे… कैसे हो, प्यारे बच्चे? 413 00:36:26,603 --> 00:36:27,938 आप बैठ सकती हैं। 414 00:36:29,648 --> 00:36:32,526 आइए, आइए। सोफ़े पर बैठ जाइए। 415 00:36:32,609 --> 00:36:33,610 ज़ाको। 416 00:36:49,293 --> 00:36:51,879 आपने जिन गिलासों में से पिया था, शायद उनमें से किसी में कुछ होगा। 417 00:37:10,480 --> 00:37:13,358 आपका चेहरा उतरा हुआ लग रहा है। मुझे लगता है आप सो जाएँगी तो आपको बेहतर लगेगा। 418 00:37:19,990 --> 00:37:21,700 तो यूरी ग्लासकोव कौन है? 419 00:37:24,328 --> 00:37:25,537 मैंने तो बता तो दिया। 420 00:37:27,122 --> 00:37:28,624 मुझे पता है कि वह सच नहीं है। 421 00:37:43,931 --> 00:37:46,850 आप यह देख रही हैं? यह मैं हूँ। 422 00:37:46,934 --> 00:37:52,231 जब मैं आठ साल का था, मेरे पिता ने मुझे बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया। 423 00:37:52,940 --> 00:37:56,276 और यह मेरा स्पोर्ट्स टीचर था। 424 00:37:56,360 --> 00:37:57,861 यह बहुत सख़्त आदमी था। 425 00:37:58,946 --> 00:38:03,158 मेरे पिता की तरह एकदम मर्दाना आदमी। 426 00:38:03,242 --> 00:38:09,957 और मुझे याद है कि बुधवार के दिन, यह हमें ट्रैक्स पर ले जाया करता था जहाँ हम दौड़ लगाते थे। 427 00:38:10,040 --> 00:38:13,710 इस टीचर के साथ, हर चीज़ एक बहुत कठोर प्रतिस्पर्धा जैसी थी। 428 00:38:14,503 --> 00:38:19,716 अगर आप आख़िरी स्थान पर आते, तो यह बाक़ी बच्चों के सामने आपकी बेइज़्ज़ती करता। 429 00:38:20,467 --> 00:38:22,469 और मैं खेलों में बहुत अच्छा नहीं था। 430 00:38:23,262 --> 00:38:28,600 लेकिन मेरी क्लास में एक बच्चा था, अंतोन, जो मुझसे भी फिसड्डी था, 431 00:38:28,684 --> 00:38:30,018 तो मैं बच जाता था। 432 00:38:30,686 --> 00:38:36,149 लेकिन एक दिन, अंतोन बीमार पड़ गया, तो मैं नहीं बच पाया। 433 00:38:37,401 --> 00:38:43,824 और मुझे याद है कि कैसे मैंने दौड़ते हुए रोना शुरू कर दिया था। 434 00:38:44,366 --> 00:38:48,996 मैं देख रहा था कि ट्रैक्स के अंत में सारे बच्चे मेरा इंतज़ार कर रहे थे, 435 00:38:50,455 --> 00:38:51,915 मेरी बेइज़्ज़ती देखने के लिए बेकरार, 436 00:38:53,417 --> 00:38:54,793 लेकिन जब मैं वहाँ पहुँचा… 437 00:38:57,337 --> 00:38:59,256 वे मेरी तरफ़ देख भी नहीं रहे थे। 438 00:39:00,757 --> 00:39:02,676 उन्होंने मेरे आँसू नहीं देखे। 439 00:39:04,761 --> 00:39:06,680 उनका ध्यान भी नहीं गया कि मैं वहाँ था 440 00:39:06,763 --> 00:39:10,225 क्योंकि यह आदमी ट्रैक्स पर 441 00:39:11,268 --> 00:39:13,604 गिर पड़ा और मर गया। 442 00:39:17,107 --> 00:39:21,528 इसे 45 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ गया, 443 00:39:22,070 --> 00:39:23,697 और यह सारे बच्चों के सामने मर गया। 444 00:39:24,823 --> 00:39:27,075 और इसका नाम यूरी ग्लासकोव था। 445 00:39:29,578 --> 00:39:31,830 और यह गाना भी इसी बारे में है। 446 00:39:39,379 --> 00:39:40,839 यह बहुत उदास करने वाली बात है। 447 00:39:41,798 --> 00:39:44,510 नहीं, यह उदास करने वाली बात नहीं है। वह बच्चों को परेशान करता था। 448 00:39:45,636 --> 00:39:46,970 वह इसी लायक़ था। 449 00:40:02,110 --> 00:40:03,987 तुम एक बहुत प्यारे लड़के हो। 450 00:40:09,993 --> 00:40:12,538 तुम्हारे डैड ने इतनी कम उम्र में तुम्हें वहाँ क्यों भेज दिया? 451 00:40:20,838 --> 00:40:23,924 यूरी ग्लासकोव 452 00:40:30,764 --> 00:40:33,851 यूरी ग्लासकोव 453 00:40:42,568 --> 00:40:44,903 अब मैं अपनी आँखें बंद कर रही हूँ, ठीक है? 454 00:41:39,791 --> 00:41:45,130 गूगल यूरी ग्लासकोव 455 00:41:46,048 --> 00:41:48,217 यूरी ग्लाज़कव म्यूज़िक वीडियो 456 00:42:19,164 --> 00:42:21,792 हैलो, रीटा बोल रही हूँ। मैंने तुम्हें चार चेहरे भेजे हैं, 457 00:42:21,875 --> 00:42:23,919 क्या तुम उन्हें सिस्टम में ढूँढ सकते हो? 458 00:42:25,420 --> 00:42:27,172 हाँ, मैं यहीं हूँ। 459 00:42:35,556 --> 00:42:36,431 हाँ। 460 00:42:40,477 --> 00:42:42,771 समझ गई। तो यह पहचान पक्की है? 461 00:42:44,940 --> 00:42:46,316 शुक्रिया, गुड नाइट। 462 00:42:49,278 --> 00:42:50,946 ऑर्ना लेवी 463 00:43:14,261 --> 00:43:17,222 ऑर्ना, तुम कहाँ हो? उस शो से दूर रहना। 464 00:43:17,306 --> 00:43:19,850 यह सुनते ही मुझे तुरंत फ़ोन करो। 465 00:43:21,310 --> 00:43:22,477 कोस्त्या। 466 00:43:51,757 --> 00:43:54,092 रीटा : मुझे जल्द से जल्द फ़ोन करो! 467 00:44:30,212 --> 00:44:33,048 उदी शरबानी हमें यह बार-बार करना चाहिए 468 00:44:33,131 --> 00:44:35,884 गाली, मेरी जान, तुम्हारे लिए एक छोटा सा तोहफ़ा 469 00:44:35,968 --> 00:44:38,554 हैपी पासओवर! प्यार, मॉम 470 00:44:39,221 --> 00:44:41,306 प्लीज़ मेरा सामान मत छुइए। 471 00:44:42,015 --> 00:44:43,517 उसकी किताब यहाँ तुम्हारे पास क्यों है? 472 00:44:45,644 --> 00:44:48,230 - मुझे नहीं पता था यह मेरे पास है। - यह तुम्हारे पास क्यों है? 473 00:44:51,900 --> 00:44:53,902 मैंने पहले ही कहा था कि आपको यहाँ लाना मेरी ग़लती थी… 474 00:44:53,986 --> 00:44:57,030 तुम्हारे अपार्टमेंट में मेरी बेटी की किताब क्यों रखी है? 475 00:44:59,366 --> 00:45:00,617 क्योंकि उसी ने यह किताब यहाँ छोड़ी थी। 476 00:45:06,373 --> 00:45:09,042 गाली… वह यहाँ इसे लेकर क्यों आई थी? क्या? 477 00:45:09,126 --> 00:45:10,878 क्या तुमने उसके साथ कुछ किया है? 478 00:45:10,961 --> 00:45:13,922 - मैंने उसके साथ कुछ नहीं किया। - फिर तुमने झूठ क्यों बोला? वह यहाँ क्यों आई थी? 479 00:45:14,006 --> 00:45:17,009 मैंने उसके साथ कुछ नहीं किया, उसी ने मेरा इस्तेमाल किया था। 480 00:45:21,430 --> 00:45:22,890 वह मेरी गर्लफ़्रेंड थी। 481 00:45:29,730 --> 00:45:34,067 "गर्लफ़्रेंड" से तुम्हारा क्या मतलब है? कितने समय के लिए? 482 00:45:34,151 --> 00:45:37,196 पता नहीं, कुछ हफ़्तों के लिए। शायद एक महीना। 483 00:45:38,822 --> 00:45:39,990 मुझे… 484 00:45:40,490 --> 00:45:43,535 मुझे नहीं पता वह कहाँ है, और मुझे… मुझे बहुत फ़िक्र हो रही है। 485 00:45:43,619 --> 00:45:46,205 और मैं जानती हूँ कि उसने यहाँ मॉस्को में थोड़ा समय बिताया था। 486 00:45:46,788 --> 00:45:50,250 और मैं जानती हूँ कि वह यूरी ग्लासकोव नाम के एक आदमी के लिए काम करती थी, 487 00:45:50,334 --> 00:45:53,378 - जिसने उसे मुसीबत में डाल दिया, और मैं… - वह यूरी ग्लासकोव के लिए काम नहीं करती थी। 488 00:45:53,462 --> 00:45:55,464 - नहीं, मुझे पता है वह करती थी। - नहीं, वह नहीं करती थी। 489 00:45:55,547 --> 00:45:57,049 तुम इतने यक़ीन से कैसे कह सकते हो? 490 00:45:58,175 --> 00:46:00,344 क्योंकि वही यूरी ग्लासकोव थी। 491 00:46:05,182 --> 00:46:06,892 वह अपना असली नाम इस्तेमाल नहीं कर सकती थी, 492 00:46:07,559 --> 00:46:11,396 इसलिए उसने एक नक़ली नाम रख लिया। मेरे गाने से। 493 00:46:14,316 --> 00:46:16,818 जब मैंने तुमसे इसके बारे में पूछा था, तब तुमने मुझसे झूठ क्यों बोला? 494 00:46:16,902 --> 00:46:18,779 क्योंकि मैं आपको सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा था। 495 00:46:18,862 --> 00:46:20,155 सुरक्षित किससे? 496 00:46:21,198 --> 00:46:22,616 ओलिगार्क से? 497 00:46:24,701 --> 00:46:27,454 तुम जानते हो वह कौन है। मुझे बताओ। 498 00:46:29,790 --> 00:46:31,083 मुझे बताओ। 499 00:46:31,166 --> 00:46:35,295 गाली कभी नहीं चाहती कि उसकी वजह से आप किसी मुसीबत में पड़ जाएँ। ठीक है? 500 00:46:35,379 --> 00:46:37,214 मुझे लगता है आपको वापस इज़राइल चले जाना चाहिए। 501 00:46:37,297 --> 00:46:40,175 मुझे क्या करना… अभी मुझे बस यह जानना है कि वह आदमी कौन है। 502 00:46:40,259 --> 00:46:42,678 - उस ओलिगार्क का क्या नाम है? - नहीं, आपको नहीं, आपको नहीं जानना चाहिए, 503 00:46:42,761 --> 00:46:44,847 क्योंकि इसी तरह लोग अपनी बाँहें तुड़वा लेते हैं। 504 00:46:44,930 --> 00:46:47,140 तुमने कहा कि गाली ने तुम्हारा इस्तेमाल किया। उसने तुम्हारा इस्तेमाल कैसे किया? 505 00:46:47,224 --> 00:46:50,394 गाली को तुमसे क्या चाहिए था? 506 00:46:50,477 --> 00:46:51,645 वह क्या था? 507 00:46:52,271 --> 00:46:54,106 - मुझे बताओ। - रोमा, दरवाज़ा खोलो! 508 00:46:54,189 --> 00:46:58,193 सुनो। वह आदमी, गाली उसके पास है। तुम्हें समझ में आ रहा है? 509 00:46:58,277 --> 00:47:00,153 चुप हो जाइए। 510 00:47:00,237 --> 00:47:01,488 और वह वहाँ बिल्कुल अकेली है। 511 00:47:02,364 --> 00:47:04,700 और उसे मेरी मदद की ज़रूरत है। 512 00:47:04,783 --> 00:47:09,162 तो प्लीज़ मुझे बता दो, वह आदमी कौन है? 513 00:47:17,629 --> 00:47:20,591 जल्दी, जल्दी करो! उसे अपने साथ ले चलो। 514 00:47:20,674 --> 00:47:23,385 कपड़े पहनो। जल्दी करो। इसका सामान भी ले लो। 515 00:47:23,468 --> 00:47:26,096 - चलो। चलो, बात मत करो। - नहीं। रुको, रुको। तुम यह क्यों… 516 00:49:18,625 --> 00:49:20,335 इनमें से उसकी माँ कौन सी है? 517 00:49:21,086 --> 00:49:22,462 वह वाली। 518 00:49:36,226 --> 00:49:37,853 क्या तुम्हें पता है कि मैं कौन हूँ? 519 00:49:40,480 --> 00:49:44,193 मैं वही आदमी हूँ जिसके यहाँ तुम्हारी बेटी ने चोरी की। 520 00:49:44,818 --> 00:49:46,236 इनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। 521 00:49:46,320 --> 00:49:47,946 चुप करो। 522 00:49:48,947 --> 00:49:53,076 तुम पहले ही काफ़ी नुक़सान कर चुके हो। 523 00:49:53,744 --> 00:49:56,038 "उससे कोई लेना-देना नहीं है…" 524 00:49:56,538 --> 00:50:01,710 इसकी यह दोस्त इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है, 525 00:50:02,920 --> 00:50:04,963 और यह इसीलिए यहाँ आई है। 526 00:50:06,465 --> 00:50:11,178 सवाल यह है कि क्या इन्हें पता चल चुका है कि इसकी बेटी ने मुझसे क्या चुराया था, या नहीं। 527 00:50:11,261 --> 00:50:12,930 ज़रा सुनिए, प्लीज़। 528 00:50:13,305 --> 00:50:18,310 यह सच है कि मैं चुराई हुई चीज़ की तलाश कर रही थी, 529 00:50:18,393 --> 00:50:22,147 लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि वह आपकी चीज़ है, मैं पीछे हट गई थी। 530 00:50:22,231 --> 00:50:23,982 और मैंने अपनी दोस्त को भी 531 00:50:24,066 --> 00:50:28,695 यही करने की सलाह दी थी, जो बस अपनी बेटी को ढूँढ रही है। बस इतनी ही बात है। 532 00:50:28,779 --> 00:50:31,990 कल हम फ़्लाइट पकड़कर इज़राइल वापस जा रहे हैं, 533 00:50:32,074 --> 00:50:35,202 तो अगर आप बस हमें हमारे होटल वापस जाने दें, 534 00:50:35,285 --> 00:50:39,039 तो हम कल ही चले जाएँगे और कभी वापस नहीं आएँगे। 535 00:50:40,165 --> 00:50:41,166 प्लीज़। 536 00:50:42,125 --> 00:50:45,003 उसने जो कुछ भी किया है, मैं उसे ठीक कर सकती हूँ या… 537 00:50:45,087 --> 00:50:48,090 प्लीज़, बस… प्लीज़ मुझे बता दीजिए वह कहाँ है। 538 00:50:56,139 --> 00:50:58,517 - तुमने इनकी पूरी तलाशी ली? - हाँ। 539 00:50:59,226 --> 00:51:01,019 इनका निजी सामान देख लिया था और इनकी तलाशी भी ली थी। 540 00:51:01,103 --> 00:51:03,522 - होटल में? - बेशक। 541 00:51:04,815 --> 00:51:07,651 हमें कुछ नहीं मिला, लेकिन… 542 00:51:09,570 --> 00:51:11,613 उसकी माँ के पास यह था। 543 00:51:24,459 --> 00:51:25,460 वॉयटेक इग्नात्सी 544 00:51:25,544 --> 00:51:26,962 तुम इस आदमी को जानती हो? 545 00:51:29,131 --> 00:51:30,132 मैं नहीं जानती। 546 00:51:35,888 --> 00:51:37,514 इन्हें छोड़ दो! 547 00:51:37,848 --> 00:51:40,142 यह किसी भी चीज़ में शामिल नहीं हैं! 548 00:51:40,225 --> 00:51:42,728 इन्हें यह भी नहीं पता था कि गाली मॉस्को में है! 549 00:51:42,811 --> 00:51:46,523 तुम मुझसे झूठ बोल रही हो। तुम्हारे पास इसका पासपोर्ट क्यों है? 550 00:51:46,607 --> 00:51:48,400 मैं इससे कभी नहीं मिली। कभी नहीं। 551 00:51:48,483 --> 00:51:51,987 मुझे बस… मुझे यह मेरी बेटी की चीज़ों में मिला था। 552 00:51:52,070 --> 00:51:54,990 मुझे लगता है यह मर चुका है। आप जो चाहते हैं मैं वही करूँगी। 553 00:51:55,073 --> 00:51:57,201 मुझे बस अपनी बेटी वापस चाहिए। 554 00:51:59,328 --> 00:52:00,662 तुम्हारी बेटी मर चुकी है। 555 00:52:03,832 --> 00:52:05,167 इज़राइल वापस चली जाओ। 556 00:52:15,177 --> 00:52:16,595 ऑर्ना, वह मरी नहीं है। 557 00:52:19,681 --> 00:52:20,807 यह झूठ बोल रहे हैं। 558 00:52:34,363 --> 00:52:38,200 तुम चुप करोगे? मैं तुम्हारी दूसरी बाँह भी तोड़ दूँगा। 559 00:52:42,871 --> 00:52:45,832 इन्हें गाड़ी में हवाई अड्डे छोड़ दो। यह अपना इंतज़ाम ख़ुद कर लेगा। 560 00:52:45,916 --> 00:52:49,002 वह मरी नहीं है। यह झूठ बोल रहे हैं। 561 00:52:56,802 --> 00:52:58,136 तुम्हारी बेटी मर चुकी है। 562 00:52:58,804 --> 00:53:01,139 हमने उसे जेल से रिहा करवाया। 563 00:53:01,932 --> 00:53:04,393 मैंने जंगल में उसे गोली मार दी। हम्म? 564 00:53:05,143 --> 00:53:06,520 उसे ज़्यादा तकलीफ़ नहीं हुई। 565 00:53:06,603 --> 00:53:08,063 ऑर्ना, नहीं। 566 00:53:08,146 --> 00:53:11,275 बस करो, रोमान! प्लीज़, बेवक़ूफ़ी मत करो! 567 00:53:15,487 --> 00:53:16,572 एक और शब्द कहा… 568 00:53:17,739 --> 00:53:19,324 तो तुम्हारी ख़ैर नहीं। 569 00:53:19,408 --> 00:53:20,450 वह मरी नहीं है। 570 00:53:22,578 --> 00:53:25,998 वह मरी नहीं है। इन्होंने उसे अपने घर में रखा हुआ है। 571 00:53:26,790 --> 00:53:29,418 यह किसी को उससे मिलने नहीं देते। 572 00:53:31,003 --> 00:53:32,629 है ना, डैड? 573 00:54:58,966 --> 00:55:00,968 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम