1 00:00:11,553 --> 00:00:12,678 यह एक काल्पनिक रचना है। 2 00:00:12,679 --> 00:00:14,639 किसी भी जीवित या मृत, वास्तविक व्यक्तियों या वास्तविक घटनाओं 3 00:00:14,640 --> 00:00:16,475 या स्थानों से कोई भी समानता संयोग मात्र है। 4 00:00:17,017 --> 00:00:20,646 सायन पर्वत, रूस छह हफ़्ते पहले 5 00:00:22,064 --> 00:00:23,648 दीमा, एक दिक्कत हो गई है। 6 00:00:23,649 --> 00:00:26,026 एक क़ैदी ग़ायब है। वह बस में नहीं थी। 7 00:00:26,527 --> 00:00:27,986 मुझे पीएन बताओ। 8 00:00:28,779 --> 00:00:33,116 कमबख़्त… उसका नाम गाली लेवी है। 9 00:01:11,905 --> 00:01:14,491 {\an8}पशु परिवहन पंजीकरण संख्या 7099 10 00:01:24,501 --> 00:01:26,503 चलो, चलो, चलो… 11 00:01:30,048 --> 00:01:31,049 चलो। 12 00:01:32,467 --> 00:01:33,510 चलो। 13 00:01:35,012 --> 00:01:36,054 आओ। 14 00:01:37,055 --> 00:01:38,140 उठो। 15 00:01:38,932 --> 00:01:40,392 जाओ! 16 00:01:42,227 --> 00:01:43,228 चलो, जल्दी। 17 00:01:44,438 --> 00:01:45,605 उठो और जाओ। 18 00:01:45,606 --> 00:01:47,356 जानवर कहीं की। 19 00:01:47,357 --> 00:01:48,483 प्लीज़! मैं नहीं… 20 00:02:17,179 --> 00:02:19,389 - हे। - वह कहाँ है? 21 00:02:21,350 --> 00:02:23,392 मैं… मैं… 22 00:02:23,393 --> 00:02:24,394 वह कहाँ है? 23 00:02:25,687 --> 00:02:26,688 कीरिल। 24 00:02:29,233 --> 00:02:30,942 तुम होशियार हो। 25 00:02:30,943 --> 00:02:33,861 तुम्हें पता है मैं तुम्हें यूँ ही नहीं जाने दे सकता। 26 00:02:33,862 --> 00:02:35,948 प्लीज़। प्लीज़… 27 00:02:36,782 --> 00:02:38,283 रुकिए! 28 00:02:39,117 --> 00:02:41,203 पहले मुझे आपको एक बात बतानी है। 29 00:03:23,704 --> 00:03:30,669 अनकंडिशनल 30 00:03:44,433 --> 00:03:45,934 - हाँ। - कीरिल? 31 00:03:46,476 --> 00:03:48,145 - कौन बोल रहा है? - ऑर्ना। 32 00:03:50,105 --> 00:03:51,815 गाली की माँ। 33 00:03:52,482 --> 00:03:53,775 मैं मॉस्को में हूँ। 34 00:03:54,818 --> 00:03:56,611 तुम्हें यह नम्बर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जब तक… 35 00:03:56,612 --> 00:03:58,030 मुझे वह मिल गया। 36 00:03:59,448 --> 00:04:00,573 क्या मिल गया? 37 00:04:00,574 --> 00:04:02,492 जो तुम ढूँढ रहे थे। 38 00:04:05,746 --> 00:04:07,079 वह आदमी? 39 00:04:07,080 --> 00:04:08,916 नहीं, वह आदमी मर चुका है। 40 00:04:09,875 --> 00:04:11,793 मुझे वह चीज़ मिल गई है जो उसने तुमसे चुराई थी। 41 00:04:14,046 --> 00:04:15,047 वह कहाँ है? 42 00:04:15,672 --> 00:04:17,257 वह इस समय मेरे हाथ में है। 43 00:04:17,925 --> 00:04:19,218 मुझे बताओ वह कैसी दिखती है। 44 00:04:19,927 --> 00:04:22,846 यह एक छोटा सा, काला डिब्बा है। 45 00:04:23,680 --> 00:04:25,973 यह किसी गहने के डिब्बे की तरह खुलता है, 46 00:04:25,974 --> 00:04:29,977 और इसके अंदर एक चीज़ है जो कम्प्यूटर चिप जैसी लगती है, 47 00:04:29,978 --> 00:04:33,023 और उसके आसपास इलेक्ट्रॉनिकल चीज़ें लगी हुई हैं। 48 00:04:34,900 --> 00:04:36,693 उसकी तस्वीर खींचो और मुझे भेजो। 49 00:04:42,032 --> 00:04:43,033 तस्वीर मिल गई? 50 00:04:46,036 --> 00:04:47,037 कीरिल? 51 00:04:49,540 --> 00:04:51,083 मुझे अपनी लोकेशन भेजो। 52 00:04:53,085 --> 00:04:54,086 ऑर्ना। 53 00:04:55,379 --> 00:04:56,380 अच्छा काम किया। 54 00:06:12,414 --> 00:06:13,665 वह यहाँ है? 55 00:06:14,249 --> 00:06:15,626 मेरे साथ आओ। 56 00:06:40,859 --> 00:06:42,361 हाँ। 57 00:07:06,969 --> 00:07:09,847 - इसने कोई चालाकी की? - नहीं। 58 00:07:14,726 --> 00:07:15,561 तो? 59 00:07:18,438 --> 00:07:19,857 मुझे दिखाओ तुम्हें क्या मिला है। 60 00:07:22,317 --> 00:07:23,901 पहले, मैं चाहती हूँ कि आप मुझसे वादा कीजिए 61 00:07:23,902 --> 00:07:26,738 कि अगर मैंने वह चीज़ आपको दे दी, तो आप मेरी बेटी को जाने देंगे। 62 00:07:28,532 --> 00:07:32,619 मुझसे वादा कीजिए कि वह चीज़ आपके हाथ में आते ही आप दोनों के बीच सब कुछ ख़त्म हो जाएगा। 63 00:07:36,039 --> 00:07:37,291 मैं तुमसे वादा करता हूँ… 64 00:07:38,375 --> 00:07:41,628 कि अगर वह यहाँ से जाना चाहेगी, तो वह जा सकती है। 65 00:07:43,839 --> 00:07:45,924 "अगर वह यहाँ से जाना चाहेगी" से आपका क्या मतलब है? 66 00:07:49,511 --> 00:07:52,598 अगर वह यहाँ से जाना चाहेगी, तो वह जा सकती है। 67 00:07:53,640 --> 00:07:55,642 तो, वह कहाँ है? 68 00:07:57,102 --> 00:07:59,396 मैंने उसे एक तिजोरी में रखा है। 69 00:08:01,398 --> 00:08:02,733 मॉस्को के एक बैंक में। 70 00:08:03,942 --> 00:08:05,319 तुम ये खेल क्यों खेल रही हो? 71 00:08:06,820 --> 00:08:08,113 तुमने कहा था कि तुम वह चीज़ लेकर आओगी। 72 00:08:09,281 --> 00:08:10,949 वह तिजोरी जिसमें मैंने उसे रखा है… 73 00:08:12,075 --> 00:08:13,744 उसे कोई नहीं खोल सकता। 74 00:08:14,703 --> 00:08:16,038 ना मैं, ना आप। 75 00:08:17,039 --> 00:08:18,123 कोई भी नहीं। 76 00:08:21,293 --> 00:08:22,294 सिर्फ़ गाली। 77 00:08:24,379 --> 00:08:25,839 और वह भी तब जब वह वहाँ जाएगी। 78 00:08:27,549 --> 00:08:30,384 बायोमेट्रिक पहचान के लिए उनके पास तस्वीर है, 79 00:08:30,385 --> 00:08:33,888 इसलिए वहाँ गए बिना आपको आपका उपकरण नहीं मिलेगा। 80 00:08:33,889 --> 00:08:35,890 और वह भी तब होगा जब गाली घर के लिए निकल जाएगी। 81 00:08:37,518 --> 00:08:38,809 कौन सा बैंक? 82 00:08:42,022 --> 00:08:44,066 वह किस बैंक में है? 83 00:08:47,903 --> 00:08:50,781 पहले मुझे मेरी बेटी से मिलवाओ, फिर मैं आपको बता दूँगी। 84 00:09:47,045 --> 00:09:48,338 गाली? 85 00:09:51,341 --> 00:09:52,551 हे! 86 00:09:53,260 --> 00:09:54,344 मॉम! 87 00:10:00,225 --> 00:10:01,602 हे… 88 00:10:04,396 --> 00:10:06,356 रुकिए, आपने अपने बालों को कुछ किया है? 89 00:10:07,983 --> 00:10:10,277 आप… आप… क्या ये आपको यहाँ लाए हैं? 90 00:10:13,363 --> 00:10:15,365 मीशा, हर चीज़ के लिए शुक्रिया। 91 00:10:19,077 --> 00:10:20,704 तुम ठीक तो हो? 92 00:10:21,288 --> 00:10:23,039 यह मेरी मॉम हैं। 93 00:10:23,040 --> 00:10:26,876 कोई बात नहीं, तुम जा सकती हो। यहाँ का काम मैं पूरा कर लूँगी। 94 00:10:26,877 --> 00:10:29,712 हम बस कल के खाने की तैयारी कर रहे हैं। 95 00:10:29,713 --> 00:10:31,422 यह लरीसा हैं। 96 00:10:31,423 --> 00:10:35,218 हम प्लॉव बना रहे हैं, यह पुलाव जैसा ही होता है। 97 00:10:35,219 --> 00:10:36,929 ओह, अब मैं थोड़ी-थोड़ी रूसी बोल लेती हूँ। 98 00:10:37,846 --> 00:10:39,722 कोई बात नहीं, हम बस अभी यहाँ से निकल जाएँगे। 99 00:10:39,723 --> 00:10:41,308 आप अभी-अभी यहाँ आई हैं? 100 00:10:41,975 --> 00:10:44,520 - क्या मैं इन्हें घर दिखा सकती हूँ? - बिल्कुल। 101 00:10:45,020 --> 00:10:47,813 ओह, ठीक है, अच्छा है। तो… 102 00:10:47,814 --> 00:10:49,024 ठीक है, तो यह रसोई है, 103 00:10:49,608 --> 00:10:53,152 आप लरीसा से पहले ही मिल चुकी हैं, और… 104 00:10:53,153 --> 00:10:55,863 पता नहीं यहाँ से आपको दिखेगा या नहीं… 105 00:10:55,864 --> 00:10:58,241 वहाँ देख रही हैं? वे छोटे-छोटे हरे मार्बल? 106 00:10:58,242 --> 00:11:02,119 वहाँ सब्ज़ियों का बग़ीचा है। उसमें टमाटर उगने वाले हैं। 107 00:11:02,120 --> 00:11:03,579 - वहाँ देख रही हैं? बस उसके परे… - गाली… 108 00:11:03,580 --> 00:11:05,374 ओह! मेरा सोने का कमरा देखना चाहेंगी? 109 00:11:06,834 --> 00:11:09,001 - हाँ। - ठीक है। 110 00:11:09,002 --> 00:11:11,963 पहले तो यहाँ काफ़ी अँधेरा रहता था, 111 00:11:11,964 --> 00:11:14,632 लेकिन अब हर दिन बेहतर होता जा रहा है, 112 00:11:14,633 --> 00:11:16,467 लेकिन मैंने फिर भी उनसे एक लैम्प 113 00:11:16,468 --> 00:11:18,636 - लाने को कहा था… - ज़रा मेरी बात सुनोगी? 114 00:11:18,637 --> 00:11:20,471 मैंने सोचा कि शायद फ़्लोर लैम्प अच्छा रहेगा… 115 00:11:20,472 --> 00:11:23,474 गाली, मुझे माफ़ कर दो कि मुझे आने में इतनी देर हो गई, 116 00:11:23,475 --> 00:11:25,269 लेकिन अब मैं आ गई हूँ। 117 00:11:26,603 --> 00:11:28,188 तुम ठीक हो? 118 00:11:28,981 --> 00:11:32,650 - गाली? - क्या? हाँ, मैं ठीक हूँ। मैं बस… 119 00:11:32,651 --> 00:11:34,569 क्योंकि अब हम अकेले हैं। 120 00:11:34,570 --> 00:11:37,238 और उन्हें हिब्रू नहीं आती, तो तुम मुझे बता सकती हो कि यहाँ क्या हो रहा है। 121 00:11:37,239 --> 00:11:39,616 कुछ नहीं हो रहा है। मैं सच में ठीक हूँ। 122 00:11:40,701 --> 00:11:42,743 - क्योंकि तुमने बहुत कुछ झेला होगा। - क्या? 123 00:11:42,744 --> 00:11:44,955 मैंने कहा, तुमने बहुत कुछ झेला होगा। 124 00:11:46,707 --> 00:11:49,084 नहीं, हाँ, जानती हूँ, लेकिन अब मैं सच में ठीक हूँ। 125 00:11:50,711 --> 00:11:54,339 और मैं यहाँ सोती हूँ। 126 00:12:01,930 --> 00:12:05,142 वाह, यक़ीन नहीं हो रहा है कि आप यहाँ हैं। 127 00:12:06,310 --> 00:12:07,603 मॉम… 128 00:12:09,104 --> 00:12:10,439 मॉम… 129 00:12:10,939 --> 00:12:13,442 मुझे लगा था कि शायद यहाँ अच्छा लगेगा। 130 00:12:14,234 --> 00:12:15,944 - क्या? - लैम्प। 131 00:12:17,613 --> 00:12:18,906 हाँ, शायद। 132 00:12:19,865 --> 00:12:20,949 गाली, 133 00:12:22,034 --> 00:12:24,202 क्या हम थोड़ी देर के लिए बैठ सकते हैं? मुझे तुम्हें कुछ बताना है। 134 00:12:24,203 --> 00:12:25,245 ज़रूर। 135 00:12:28,332 --> 00:12:29,458 आ जाओ। 136 00:12:32,628 --> 00:12:35,297 - थोड़ी देर मेरी बात ध्यान से सुनना। - क्या? 137 00:12:36,048 --> 00:12:40,135 अगर हमें घर जाना है, तो तुम्हें एक काम करना होगा। 138 00:12:43,639 --> 00:12:45,891 कल हम मॉस्को जा रहे हैं। 139 00:12:48,227 --> 00:12:50,062 हम साथ में बैंक जाएँगे। 140 00:12:50,562 --> 00:12:54,023 बैंक में, तुम्हें अकेले एक तहखाने में ले जाया जाएगा। 141 00:12:54,024 --> 00:12:58,946 असल में, तहखाना नहीं। वह एक कमरा है जिसमें लाइन से बहुत सारे लॉकर हैं। 142 00:12:59,530 --> 00:13:03,617 और तुम्हारे बक्से में, मैंने एक प्लास्टिक का बैग रखा है जिसमें वह चीज़ है जो… 143 00:13:04,993 --> 00:13:06,286 तुम मेरी बात सुन रही हो? 144 00:13:09,081 --> 00:13:11,332 तुम्हारे बक्से में मैंने एक प्लास्टिक का बैग रखा है 145 00:13:11,333 --> 00:13:13,669 जिसमें वह चीज़ है जो तुमने मिखेल को देने का वादा किया था। 146 00:13:15,087 --> 00:13:18,464 तुम वह बैग लेकर उनके लिए बाहर रख देना। 147 00:13:18,465 --> 00:13:22,468 जब उन्हें वह बैग मिल जाएगा, तो बस। वे तुम्हें जाने देंगे। 148 00:13:22,469 --> 00:13:24,054 मेरे और उनके बीच यही तय हुआ है। 149 00:13:25,931 --> 00:13:27,015 ओह, वाह। 150 00:13:28,767 --> 00:13:31,185 अगर तब भी उन्होंने हमें परेशान किया, 151 00:13:31,186 --> 00:13:35,023 तो वहाँ सिक्योरिटी होगी। वे हमारी मदद करेंगे। 152 00:13:37,484 --> 00:13:39,570 हम घर जा रहे हैं, तुम समझ रही हो? 153 00:13:41,363 --> 00:13:42,573 ठीक है। 154 00:13:45,284 --> 00:13:47,119 मुझे तुम्हारी बहुत याद आती थी। 155 00:13:49,830 --> 00:13:54,334 इन्होंने तुम्हें सही से तो रखा है? ये तुम्हें ठीक से खाने और सोने देते थे? 156 00:13:55,419 --> 00:13:58,881 हाँ, असल में मैं थकी हुई हूँ। मेरी आँखें बस… बंद हो रही हैं। 157 00:14:00,090 --> 00:14:01,383 आपके पास घड़ी है? 158 00:14:02,176 --> 00:14:04,219 नहीं, उन्होंने मेरा फ़ोन ले लिया। 159 00:14:05,345 --> 00:14:06,597 - हाँ। - ठीक है… 160 00:14:08,974 --> 00:14:11,351 मैं जानती हूँ अभी सोने का समय नहीं हुआ है, बाहर अभी भी उजाला है, 161 00:14:11,977 --> 00:14:14,855 लेकिन मेरी आँखें बस बंद हो रही हैं। 162 00:14:18,150 --> 00:14:19,818 क्या मैं सो जाऊँ? 163 00:14:23,405 --> 00:14:24,615 ज़रूर। 164 00:15:10,244 --> 00:15:12,371 मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ, मेरी प्यारी बच्ची। 165 00:15:14,122 --> 00:15:16,041 जो कुछ भी हुआ, 166 00:15:16,625 --> 00:15:20,170 अगर तुम उस सबके बारे में बात करना चाहो, तो मैं यहीं हूँ, ठीक है? 167 00:15:21,255 --> 00:15:24,048 ठीक है, मॉम। मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। 168 00:15:24,049 --> 00:15:26,218 मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ। 169 00:15:40,315 --> 00:15:41,525 बैंक? 170 00:15:43,694 --> 00:15:45,028 ट्रांसगार्ड, मॉस्को में। 171 00:15:46,780 --> 00:15:49,157 क्या तुम्हें आज रात के लिए कुछ चाहिए? 172 00:15:51,827 --> 00:15:54,496 - नहीं। - हम कल सुबह जल्दी ही यहाँ से निकालेंगे। 173 00:15:56,331 --> 00:15:57,541 गुड नाइट। 174 00:16:09,011 --> 00:16:11,221 - मॉम? - हाँ? 175 00:16:53,013 --> 00:16:57,267 …ट्रांसगार्ड बैंक जाएँगे, वहाँ तिजोरी से एक चीज़ लेंगे। 176 00:16:57,768 --> 00:16:59,727 और फिर पाँच बजे से पहले, ठीक है? 177 00:16:59,728 --> 00:17:01,896 बस, यह सब ख़त्म होने वाला है। 178 00:17:01,897 --> 00:17:03,357 चलो। 179 00:17:07,569 --> 00:17:09,194 गाली और मिखेल अकेले जा रहे हैं। 180 00:17:09,195 --> 00:17:10,781 नहीं, मैं उसके साथ जाऊँगी। 181 00:17:11,281 --> 00:17:14,826 मैंने कहा था कि हमें उपकरण मिलने के बाद, गाली यहाँ से जा सकती है। 182 00:17:15,911 --> 00:17:18,079 तब तक, तुम यहीं रहोगी। 183 00:17:22,960 --> 00:17:25,002 गाली, मुझसे गले तो मिल लो। जल्दी। 184 00:17:26,128 --> 00:17:28,506 गाली, कल की योजना में एक छोटा सा बदलाव है : 185 00:17:28,507 --> 00:17:30,633 जो चीज़ तिजोरी में है, उसे इन्हें देने के बाद, 186 00:17:30,634 --> 00:17:34,887 बैंक वालों से इज़राइली दूतावास में फ़ोन करने के लिए कहना, उनसे कहना कि तुम वहाँ इंतज़ार कर रही हो। 187 00:17:34,888 --> 00:17:36,390 गाली, चलो। 188 00:17:37,099 --> 00:17:40,643 लेकिन तुम इन लोगों के साथ वापस इस कार में नहीं बैठोगी, ठीक है? 189 00:17:40,644 --> 00:17:43,856 - और मैं तुमसे बाद में मिलूँगी, ठीक है? - बहुत हो गया! 190 00:17:53,949 --> 00:17:57,035 कार से यहाँ से मॉस्को जाने में कितना समय लगता है? 191 00:17:57,828 --> 00:17:58,829 चार घंटे। 192 00:17:59,746 --> 00:18:01,205 ज़्यादा भी लग सकते हैं। 193 00:18:01,206 --> 00:18:03,291 और वहाँ पहुँचकर वे हमें फ़ोन करेंगे, है ना? 194 00:18:03,292 --> 00:18:04,293 यह… 195 00:18:04,918 --> 00:18:06,753 यह बताने के लिए कि सब कुछ ठीक रहा? 196 00:18:07,796 --> 00:18:08,797 सब ठीक क्यों नहीं रहेगा? 197 00:19:14,071 --> 00:19:15,781 वे मॉस्को पहुँच गए हैं। 198 00:19:16,365 --> 00:19:18,075 अभी-अभी बैंक के अंदर गए हैं। 199 00:20:03,120 --> 00:20:04,121 गाली। 200 00:20:04,788 --> 00:20:05,789 गाली! 201 00:20:06,331 --> 00:20:08,166 आपने कहा था कि आप उसे जाने देंगे। 202 00:20:08,959 --> 00:20:11,295 आपने कहा था कि आप उसे जाने देंगे। 203 00:20:14,548 --> 00:20:16,216 गाली अपनी मर्ज़ी से वापस आई है। 204 00:20:24,641 --> 00:20:26,058 चलो। 205 00:20:26,059 --> 00:20:27,227 अब सब लोग डिनर करेंगे। 206 00:20:29,146 --> 00:20:31,106 मिखेल चाहते हैं कि तुम भी हमारे साथ डिनर करो। 207 00:20:50,125 --> 00:20:51,126 हाँ। 208 00:20:53,504 --> 00:20:54,505 शुक्रिया। 209 00:20:55,047 --> 00:20:57,548 गाली… गाली। 210 00:20:57,549 --> 00:20:59,885 क्या बैंक में कोई दिक्कत हो गई थी? क्या हुआ था? 211 00:21:00,552 --> 00:21:02,470 क्या ये तुम्हें ज़बरदस्ती वापस लाए हैं? 212 00:21:02,471 --> 00:21:04,096 क्या? नहीं। 213 00:21:04,097 --> 00:21:05,848 फिर क्या हुआ? 214 00:21:05,849 --> 00:21:09,603 अब जबकि हम सब लोग यहाँ पर हैं… 215 00:21:11,104 --> 00:21:14,525 मुझे याद है कैसे, बचपन में, 216 00:21:15,400 --> 00:21:20,280 मुझे मेज़ के नीचे रेंगना और खेलना पसंद था। 217 00:21:21,114 --> 00:21:25,910 मुझे लकड़ी के फ़र्श की गंध अभी भी याद है, 218 00:21:25,911 --> 00:21:29,414 और मुझे बड़े लोगों को बात करते हुए सुनना बहुत पसंद था। 219 00:21:30,165 --> 00:21:35,545 वे शराब पीते और हँसी-मज़ाक़ करते… 220 00:21:35,546 --> 00:21:37,296 वह अच्छा दौर था। 221 00:21:37,297 --> 00:21:42,134 लेकिन समय बीतता है, सब कुछ बदल जाता है, और फिर समय ख़त्म हो जाता है। 222 00:21:42,135 --> 00:21:45,638 समय हमारी उँगलियों के बीच से पानी की तरह फिसल जाता है, 223 00:21:45,639 --> 00:21:47,683 और हम उसे पकड़ नहीं पाते। 224 00:21:48,350 --> 00:21:51,936 लेकिन आज, मैं हमारे उस नए बच्चे के लिए 225 00:21:51,937 --> 00:21:55,274 जाम उठाना चाहता हूँ जो जल्द ही जन्म लेने वाला है! 226 00:21:56,692 --> 00:22:00,194 जब छह महीने बाद वह जन्म लेगा, 227 00:22:00,195 --> 00:22:03,490 उसका यहाँ बहुत प्यार से स्वागत करने के लिए 228 00:22:04,241 --> 00:22:06,158 उसकी माँ होगी, 229 00:22:06,159 --> 00:22:08,244 उसके दादा होंगे, 230 00:22:08,245 --> 00:22:09,413 और यहाँ तक कि उसकी नानी भी होंगी, 231 00:22:10,038 --> 00:22:13,082 जो इज़राइल से यहाँ इतनी दूर आई हैं। 232 00:22:13,083 --> 00:22:15,502 हमारे नए बच्चे के नाम एक जाम! 233 00:22:16,962 --> 00:22:19,464 - चीयर्स! - चीयर्स! 234 00:22:22,301 --> 00:22:24,969 कैसा बच्चा? 235 00:22:24,970 --> 00:22:26,597 यह क्या बात कर रहे हैं? 236 00:22:27,181 --> 00:22:28,432 हाँ। 237 00:22:29,349 --> 00:22:30,809 "हाँ" से तुम्हारा क्या मतलब है? 238 00:22:31,685 --> 00:22:33,187 मैं गर्भवती हूँ। 239 00:22:36,607 --> 00:22:40,860 क्या? तुम्हें गर्भवती किसने किया? क्या किसी ने तुम्हारे साथ कुछ किया है? 240 00:22:40,861 --> 00:22:43,363 - नहीं, नहीं, मॉम, यह ख़ुशी की बात है। - फिर यह किसका बच्चा है? 241 00:22:44,740 --> 00:22:46,533 इनके बेटे का। हम दोनों डेट करते थे। 242 00:22:47,618 --> 00:22:48,910 रोमा का? 243 00:22:48,911 --> 00:22:50,411 हाँ, रोमा। 244 00:22:50,412 --> 00:22:53,707 - रुकिए, आप उसे जानती हैं? - नहीं, मैं बस… 245 00:22:55,125 --> 00:22:57,043 - गाली, मैं यहाँ सच में कोशिश कर रही हूँ… - मॉम… 246 00:22:57,044 --> 00:22:59,629 मैं बस चाहती हूँ कि हम थोड़ी देर के लिए सामान्य लोगों की तरह बात कर पाएँ। 247 00:22:59,630 --> 00:23:00,755 ठीक है… 248 00:23:00,756 --> 00:23:03,257 - प्लीज़ मुझे बताओ यहाँ क्या हो रहा है। - मैं कोशिश कर रही हूँ, बस इंतज़ार… 249 00:23:03,258 --> 00:23:04,425 ठीक है, फिर मुझे समझाओ। 250 00:23:04,426 --> 00:23:06,010 - मैं कोशिश कर रही हूँ… - तुम यही चाहती थीं? 251 00:23:06,011 --> 00:23:07,720 - गर्भवती होना? - आप ग़ुस्सा करेंगी तो मुझसे नहीं होगा… 252 00:23:07,721 --> 00:23:09,181 मोहतरमाओं, 253 00:23:10,182 --> 00:23:13,936 अगर हम अभी खाना खा लें तो शायद बेहतर होगा। 254 00:23:14,853 --> 00:23:16,939 आज का दिन गाली के लिए बहुत मुश्किल था। 255 00:24:47,029 --> 00:24:48,739 तुम… 256 00:24:50,115 --> 00:24:52,075 रूसी पढ़ सकती हो? 257 00:24:54,203 --> 00:24:55,621 अभी तक नहीं। 258 00:24:57,080 --> 00:25:00,709 यह शायद उसकी किताब है। रोमा की। 259 00:25:02,169 --> 00:25:03,921 यह उसका कमरा था। 260 00:25:06,340 --> 00:25:08,217 आपने कहा था आप उससे मिली थीं? 261 00:25:10,260 --> 00:25:11,386 हाँ। 262 00:25:13,096 --> 00:25:14,306 वह प्यारा लड़का है। 263 00:25:24,525 --> 00:25:26,777 वह कैसा है? क्या उसने मेरे बारे में कुछ कहा? 264 00:25:28,779 --> 00:25:30,364 वह शायद मुझसे नफ़रत करता होगा। 265 00:25:31,865 --> 00:25:34,076 नहीं… मुझे लगता है वह तुमसे प्यार करता है। 266 00:25:36,495 --> 00:25:38,705 उसी ने तुम्हें ढूँढने में मेरी मदद की। 267 00:25:52,052 --> 00:25:53,136 हे… 268 00:25:53,846 --> 00:25:55,639 हे… गाली… 269 00:25:56,557 --> 00:25:58,684 गाली, मैं बस समझने की कोशिश कर रही हूँ… 270 00:25:59,685 --> 00:26:01,854 क्योंकि हम यहाँ नहीं रुक सकते। 271 00:26:04,022 --> 00:26:05,190 गालू। 272 00:26:05,691 --> 00:26:07,651 यह अच्छी जगह नहीं है। 273 00:26:09,111 --> 00:26:10,403 मैं यहाँ से नहीं जाना चाहती। 274 00:26:10,404 --> 00:26:12,197 हमें जाना होगा। 275 00:26:13,907 --> 00:26:16,827 - आप समझ नहीं रही हैं… - सही कहा, तो मेरी मदद करो। 276 00:26:18,745 --> 00:26:20,872 अगर हमने यहाँ से जाने की कोशिश की, 277 00:26:20,873 --> 00:26:22,874 तो बहुत बुरा होगा। 278 00:26:22,875 --> 00:26:25,752 नहीं, नहीं। 279 00:26:26,628 --> 00:26:28,671 मैं हम दोनों की हिफ़ाज़त करूँगी, 280 00:26:28,672 --> 00:26:31,258 तो कुछ नहीं होगा। मैं वादा करती हूँ, गाली। 281 00:26:38,974 --> 00:26:40,851 मुझे यह कमरा पसंद है। 282 00:26:53,280 --> 00:26:55,240 मैंने तो यह भी नहीं पूछा कि डैड कैसे हैं। 283 00:27:04,416 --> 00:27:06,335 वह ठीक हैं। 284 00:27:09,546 --> 00:27:11,840 उन्हें तुम्हारी बहुत याद आती है। 285 00:27:13,926 --> 00:27:15,928 शायद वह भी यहाँ आ सकते हैं। 286 00:27:21,016 --> 00:27:22,559 हाँ, शायद। 287 00:27:34,530 --> 00:27:35,781 हे… 288 00:27:37,282 --> 00:27:38,450 मॉम। 289 00:27:40,869 --> 00:27:41,870 फ़िक्र मत कीजिए। 290 00:27:43,330 --> 00:27:44,915 मिखेल हमारा ख़याल रखेंगे। 291 00:28:09,314 --> 00:28:12,316 बात बस यह है कि वह गर्भवती है, और मुझे यह बात पता नहीं थी, 292 00:28:12,317 --> 00:28:15,528 तो मुझे यह सुनकर बहुत हैरानी हुई, 293 00:28:15,529 --> 00:28:18,365 और मैं बहुत घबरा गई और… 294 00:28:19,283 --> 00:28:23,452 शायद मेरी प्रतिक्रिया थोड़ी… थोड़ी ज़्यादा ही जज़्बाती थी, 295 00:28:23,453 --> 00:28:26,789 लेकिन मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी हुई है। 296 00:28:26,790 --> 00:28:28,500 यह बहुत अच्छी बात है और… 297 00:28:29,084 --> 00:28:32,546 पता है, जब गाली का जन्म हुआ था, तब मेरी उम्र भी बहुत कम थी। 298 00:28:34,631 --> 00:28:35,632 अच्छा। 299 00:28:37,509 --> 00:28:41,388 कीरिल, क्या तुम जानते हो कि मेरे पड़दादा ने यह घर किस साल बनाया था? 300 00:28:42,598 --> 00:28:43,973 नहीं। 301 00:28:43,974 --> 00:28:48,061 सन् 1852 में। 302 00:28:50,105 --> 00:28:53,609 एक विशाल सम्पत्ति। 303 00:28:55,068 --> 00:28:58,696 उन्होंने एक ऐसा घर बनाया 304 00:28:58,697 --> 00:29:02,367 जहाँ उनके बढ़ते परिवार की कई पीढ़ियाँ रह सकती थीं। 305 00:29:02,910 --> 00:29:06,330 लेकिन साल-दर-साल, उनका परिवार छोटा होता गया, 306 00:29:08,582 --> 00:29:10,959 और अंत में, सिर्फ़ मैं बचा। 307 00:29:15,464 --> 00:29:17,257 इसे बताओ। 308 00:29:17,758 --> 00:29:19,051 प्लीज़, बैठ जाओ। 309 00:29:21,178 --> 00:29:22,179 यह घर 310 00:29:23,138 --> 00:29:26,350 एक बहुत बड़े परिवार के लिए बनाया गया था। 311 00:29:27,476 --> 00:29:30,437 और अब, इनके परिवार में सिर्फ़ यही बचे हैं। 312 00:29:36,902 --> 00:29:38,946 मिखेल 20 साल की उम्र में सेना में थे। 313 00:29:45,244 --> 00:29:47,621 इनके दल को यूराल में एक पावर प्लांट की सुरक्षा के लिए भेजा गया। 314 00:29:50,958 --> 00:29:52,334 उन्हें वह पसंद आया। 315 00:30:01,218 --> 00:30:03,344 लेकिन फिर 70 लोगों में से, आधे… 316 00:30:03,345 --> 00:30:05,347 उनमें से आधे से ज़्यादा कैंसर से मर गए। 317 00:30:09,017 --> 00:30:11,979 और जो ज़िंदा बचे, वे बच्चे पैदा नहीं कर सके। 318 00:30:16,608 --> 00:30:17,860 इनके अलावा। 319 00:30:20,445 --> 00:30:21,905 पर इनके साथ चमत्कार हुआ। 320 00:30:23,866 --> 00:30:25,367 इनके यहाँ एक बेटा हुआ। 321 00:30:26,743 --> 00:30:29,288 - एक लड़का। - हाँ, आपका बेटा। 322 00:30:30,330 --> 00:30:31,789 वह होनहार लगता है। 323 00:30:31,790 --> 00:30:32,833 वह होनहार नहीं है। 324 00:30:34,418 --> 00:30:36,879 रोमा अपने परिवार पर कलंक है। 325 00:30:37,754 --> 00:30:42,133 वह चाहता है कि हमारे परिवार का नाम उसी के साथ दफ़्न हो जाए। 326 00:30:42,134 --> 00:30:44,468 वह नहीं चाहता कि यह बच्चा जन्म ले। 327 00:30:44,469 --> 00:30:46,305 या कोई भी और बच्चा। 328 00:30:47,181 --> 00:30:53,103 तो अब, उसकी ज़िम्मेदारी मेरी ज़िम्मेदारी है। 329 00:30:56,481 --> 00:30:57,774 तुम मेरी बात समझ रही हो? 330 00:30:58,317 --> 00:30:59,318 हाँ। 331 00:31:02,279 --> 00:31:03,488 हाँ। 332 00:31:04,281 --> 00:31:06,241 मैं क्रेट कहाँ रखूँ? 333 00:31:29,014 --> 00:31:30,641 तुम जानती हो यह क्या है? 334 00:31:31,934 --> 00:31:32,935 हाँ। 335 00:31:33,810 --> 00:31:36,562 और तुम समझती हो कि यह मेरे लिए बहुत अहम चीज़ है? 336 00:31:36,563 --> 00:31:37,939 हाँ। 337 00:31:37,940 --> 00:31:41,109 तो तुम और तुम्हारी बेटी ने… 338 00:31:42,569 --> 00:31:43,695 मुझे कुछ तोहफ़े दिए हैं। 339 00:31:44,738 --> 00:31:46,823 तुम्हारी बेटी ने मुझे एक नया… 340 00:31:48,951 --> 00:31:49,952 बीज दिया है। 341 00:31:54,289 --> 00:31:55,415 तुम्हारी बेटी ने… 342 00:31:57,125 --> 00:31:58,293 इन्हें एक नया बीज दिया है। 343 00:32:02,005 --> 00:32:04,049 ताकि यह अपना वंश वृक्ष आगे बढ़ा सकें। 344 00:32:06,760 --> 00:32:07,761 और तुमने इन्हें यह दिया है। 345 00:32:10,597 --> 00:32:11,890 जो उस वृक्ष को पोषण देगा। 346 00:32:13,892 --> 00:32:15,811 और उसे बड़ा और मज़बूत बनाएगा। 347 00:32:16,311 --> 00:32:20,023 तो, हमारे बीच कुछ अच्छा हो रहा है। 348 00:32:21,316 --> 00:32:24,069 और मैं चाहता हूँ कि तुम ख़ुश रहो। 349 00:32:25,237 --> 00:32:28,323 अगर तुम यहाँ रहना चाहती हो, तो यहाँ रहो। 350 00:32:29,366 --> 00:32:33,245 अगर तुम वापस इज़राइल जाना चाहती हो, तो इज़राइल चली जाओ। 351 00:32:34,746 --> 00:32:38,125 अगर तुम्हें लंदन या पैरिस में घर चाहिए, 352 00:32:39,543 --> 00:32:40,711 तो बस जगह का नाम बता दो। 353 00:32:42,421 --> 00:32:43,630 लेकिन मेरा पोता… 354 00:32:45,382 --> 00:32:46,633 वह यहीं रहेगा। 355 00:33:04,067 --> 00:33:08,446 तुमने कहा था कि अगर मैं उन्हें वह चीज़ लाकर दे दूँ जो उन्हें चाहिए तो वह गाली को जाने देंगे। 356 00:33:08,447 --> 00:33:10,948 मैंने कहा था कि वह तुम्हें उससे मिलने देंगे। 357 00:33:10,949 --> 00:33:14,410 लेकिन वह यहाँ उनके साथ नहीं रह सकती, और मुझे पता है कि तुम यह बात समझते हो। 358 00:33:14,411 --> 00:33:17,205 तुमने देखा था कि कैसे उन्होंने अपने ख़ुद के बेटे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। 359 00:33:17,206 --> 00:33:20,667 - इसलिए या तो तुम मेरी मदद करो या… - तुम्हें अब चुप हो जाना चाहिए। 360 00:33:21,793 --> 00:33:24,128 जब गाली यहाँ आई थी, तब वह पूरी तरह टूट चुकी थी। 361 00:33:24,129 --> 00:33:26,006 मिखेल ने उसे सुरक्षित महसूस कराया। 362 00:33:26,507 --> 00:33:27,508 क्या तुम ऐसा कर सकती हो? 363 00:33:32,304 --> 00:33:33,721 जाओ। 364 00:33:33,722 --> 00:33:35,307 अपनी बेटी के साथ रहो। 365 00:34:02,835 --> 00:34:03,961 गाली। 366 00:34:07,297 --> 00:34:08,590 उठो, गालू। 367 00:34:10,217 --> 00:34:11,717 - क्या? कहाँ? - बस चलो। 368 00:34:13,637 --> 00:34:15,097 मॉम… 369 00:34:16,056 --> 00:34:17,723 बाहर अँधेरा है। 370 00:34:17,724 --> 00:34:18,766 कोई बात नहीं। 371 00:34:27,985 --> 00:34:30,778 - नहीं, नहीं, नहीं। अभी नहीं। - मुझे प्यास लगी है। 372 00:34:30,779 --> 00:34:32,281 अभी नहीं। 373 00:34:36,869 --> 00:34:38,410 मॉम, हम क्या कर रहे हैं? 374 00:34:38,411 --> 00:34:40,495 मैंने तुम्हें बताया था, यह सरप्राइज़ है। मैं बाहर सब कुछ समझा दूँगी। 375 00:34:40,496 --> 00:34:41,498 हमें जाना होगा। 376 00:34:43,542 --> 00:34:45,502 क्या अंदर आने का कोई और भी गेट है? 377 00:34:50,757 --> 00:34:51,925 आओ। 378 00:34:56,054 --> 00:34:57,763 क्या, कार के पास? 379 00:34:57,764 --> 00:35:01,560 हाँ, यही तो सरप्राइज़ है। मैंने फिर से कार चलाना सीखा। चलो। 380 00:35:07,024 --> 00:35:08,608 गाली, आओ। 381 00:35:08,609 --> 00:35:09,818 गाली, चलो। 382 00:35:10,569 --> 00:35:12,112 गाली, चलो! 383 00:35:12,738 --> 00:35:14,156 कार में बैठो। 384 00:35:15,866 --> 00:35:17,951 गाली, कार में बैठो! 385 00:35:19,661 --> 00:35:21,413 गाली, जल्दी कार में बैठो! 386 00:35:22,164 --> 00:35:22,998 तुरंत! 387 00:35:26,752 --> 00:35:28,003 उसे बंद करो! 388 00:35:28,504 --> 00:35:30,672 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। गाली, उसे बंद करो! 389 00:35:32,716 --> 00:35:34,426 मॉम, नहीं, नहीं… 390 00:35:40,307 --> 00:35:42,476 {\an8}- मिखेल! - चुप रहो! 391 00:35:43,018 --> 00:35:45,561 नहीं, मॉम, मैं नहीं जाना चाहती। मॉम, कार बंद करो। 392 00:35:45,562 --> 00:35:47,897 नहीं, नहीं, नहीं, मॉम, मैं नहीं जाना चाहती। कार रोको, मॉम! 393 00:35:47,898 --> 00:35:49,649 कार रोको! मैं नहीं जाना चाहती! रुक जाओ, मॉम! 394 00:35:49,650 --> 00:35:52,235 नहीं, नहीं, मैं नहीं जाना चाहती। कार रोको, मॉम! रोको! 395 00:35:52,236 --> 00:35:53,528 व्हील छोड़ दो। 396 00:35:53,529 --> 00:35:55,322 जल्दी व्हील छोड़ो! 397 00:36:04,331 --> 00:36:06,999 गाली। गाली, तुम ठीक हो? 398 00:36:07,000 --> 00:36:09,628 गाली! गाली! 399 00:36:13,507 --> 00:36:16,009 धत्, धत्… तुम ठीक हो? 400 00:36:18,303 --> 00:36:21,223 गाली, मेरी तरफ़ देखो। 401 00:36:22,140 --> 00:36:23,809 - मेरी तरफ़ देखो। - दरवाज़ा खोलो! 402 00:36:27,980 --> 00:36:30,231 नहीं, नहीं, नहीं, गाली! 403 00:36:30,232 --> 00:36:31,400 गाली! 404 00:36:43,871 --> 00:36:44,872 नहीं… 405 00:36:45,747 --> 00:36:46,957 डॉक्टर। 406 00:36:51,628 --> 00:36:53,839 तुम ठीक हो? तुम ठीक हो? 407 00:36:55,674 --> 00:36:58,634 अभी के अभी डॉक्टर को यहाँ बुलाओ! 408 00:36:58,635 --> 00:37:00,179 नहीं, नहीं। 409 00:37:13,192 --> 00:37:14,859 अब कुछ नहीं होगा। चलो, घर चलें। 410 00:37:14,860 --> 00:37:16,737 डॉक्टर आ रहा है। 411 00:37:18,697 --> 00:37:20,198 चलो। 412 00:37:20,199 --> 00:37:24,161 - उसे निपटा दें? - नहीं, मैं सम्भाल लूँगा। 413 00:37:32,878 --> 00:37:34,463 कमीनी। 414 00:37:36,465 --> 00:37:37,674 सब ठीक है। 415 00:37:38,467 --> 00:37:39,718 कमीनी। 416 00:37:41,553 --> 00:37:43,513 वह उनके साथ क्या करने वाले हैं? 417 00:37:43,514 --> 00:37:46,725 वे बस बात कर रहे हैं… 418 00:37:51,813 --> 00:37:53,189 चलो। 419 00:37:53,190 --> 00:37:54,649 कमीनी औरत। 420 00:37:54,650 --> 00:37:55,692 चलो। 421 00:38:01,365 --> 00:38:02,533 वहाँ। वहाँ। 422 00:38:36,191 --> 00:38:37,234 यहाँ रुको। 423 00:38:55,002 --> 00:38:56,670 मेरे अलावा उसका कोई नहीं है। 424 00:38:57,212 --> 00:39:00,632 प्लीज़। मुझे यहाँ रुकने दो। मैं बच्चे के जन्म में मदद करूँगी। 425 00:39:06,054 --> 00:39:07,890 क्या मैं जाकर उसे अलविदा कह सकती हूँ? 426 00:39:08,557 --> 00:39:09,558 मुझे अफ़सोस है। 427 00:39:12,561 --> 00:39:13,854 आप उससे क्या कहेंगे? 428 00:39:15,314 --> 00:39:17,149 कि तुमने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा। 429 00:39:18,108 --> 00:39:19,943 नहीं, नहीं। नहीं… उससे यह मत कहना। 430 00:39:21,069 --> 00:39:22,278 लेकिन यही सच है। 431 00:39:22,279 --> 00:39:25,574 नहीं, पर मैं नहीं चाहती कि वह इसका दोष ख़ुद को दे। प्लीज़। 432 00:39:26,325 --> 00:39:27,951 तुम क्या चाहती हो मैं उससे क्या कहूँ? 433 00:39:35,083 --> 00:39:36,335 मुझे नहीं पता। 434 00:39:37,586 --> 00:39:41,256 मुझे नहीं पता। 435 00:39:42,341 --> 00:39:43,342 फ़िक्र मत करो। 436 00:39:44,343 --> 00:39:45,843 मैं कुछ ना कुछ सोच लूँगा। 437 00:39:45,844 --> 00:39:47,221 मॉम? 438 00:39:50,015 --> 00:39:51,225 गाली… 439 00:39:52,392 --> 00:39:54,060 तुम क्या कर रही हो? 440 00:39:54,061 --> 00:39:56,605 घर जाओ, तुम नंगे पैर हो। डॉक्टर आ रहा है। 441 00:40:00,192 --> 00:40:02,569 सब ठीक है, बच्चे। घर वापस जाओ। 442 00:40:03,320 --> 00:40:05,197 मैं अभी वहाँ आती हूँ। 443 00:40:05,989 --> 00:40:08,491 तुम्हारी मॉम और मैं बस बातें कर रहे हैं। 444 00:40:08,492 --> 00:40:11,077 प्लीज़ घर जाओ, यह थोड़ी देर में वहाँ आ जाएँगी। 445 00:40:11,078 --> 00:40:14,705 हमारी लड़ाई हुई थी, लेकिन अब समाधान निकल चुका है। 446 00:40:14,706 --> 00:40:17,125 सब ठीक है, गाली। सच में। 447 00:40:19,962 --> 00:40:21,880 क्या "समाधान" निकला है? 448 00:40:24,174 --> 00:40:26,051 अब हमारे बीच सब कुछ ठीक है। 449 00:40:27,177 --> 00:40:28,178 है ना? 450 00:40:31,223 --> 00:40:32,224 उसे जाने को कहो। 451 00:40:34,893 --> 00:40:35,894 अभी। 452 00:40:47,030 --> 00:40:48,614 गाली, आकर मेरे सामने खड़ी हो जाओ। 453 00:40:48,615 --> 00:40:49,908 क्या? 454 00:40:51,618 --> 00:40:54,538 वह तुम्हें गोली नहीं मारेगा। मेरा भरोसा करो। आ जाओ। 455 00:40:56,540 --> 00:40:58,542 गाली, तुरंत मेरे सामने आ जाओ! 456 00:41:04,464 --> 00:41:06,799 तुम्हारी माँ ने हमारे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा। 457 00:41:06,800 --> 00:41:08,926 अब, उसके और पास जाओ। 458 00:41:08,927 --> 00:41:12,764 गाली, प्लीज़ दूर रहो, इसकी बात मत सुनो। 459 00:41:15,142 --> 00:41:17,019 घर जाओ, प्लीज़। 460 00:41:17,853 --> 00:41:20,062 - नहीं, माफ़ करना, मैं नहीं जा सकती। - गाली। 461 00:41:20,063 --> 00:41:22,190 इससे कहो कि यह घर जाए, बेवक़ूफ़ इंसान! 462 00:41:22,191 --> 00:41:23,691 तुम मेरी बात सुनो, ठीक है? 463 00:41:23,692 --> 00:41:25,444 तुम यह कर सकती हो और तुम यह करोगी। तुम सुन रही हो? 464 00:41:26,862 --> 00:41:28,654 प्लीज़ घर जाओ, गाली। 465 00:41:28,655 --> 00:41:32,116 उसकी तरफ़ आगे बढ़ती रहो। भले ही अपनी आँखें बंद कर लो। 466 00:41:32,117 --> 00:41:34,869 तुम्हारी माँ ने मेरे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा। 467 00:41:34,870 --> 00:41:36,538 गाली, प्लीज़ दूर हट जाओ। 468 00:41:39,124 --> 00:41:40,374 मैं गोली चला दूँगा! 469 00:41:40,375 --> 00:41:42,043 चलती रहो, वह तुम्हें कभी गोली नहीं मारेगा। 470 00:41:42,044 --> 00:41:43,587 गाली, हट जाओ! 471 00:41:44,505 --> 00:41:46,465 गाली, हट जाओ! प्लीज़! 472 00:41:49,593 --> 00:41:50,677 गाली! 473 00:42:22,376 --> 00:42:24,545 गाली। तुमने क्या किया? 474 00:42:26,713 --> 00:42:29,174 तुम जहाँ भी जाओगी, मैं तुम्हें ढूँढ निकालूँगा। 475 00:42:32,010 --> 00:42:35,806 मैं अपने पोते को तुमसे छीन लूँगा और फिर कमबख़्त तुम्हारा भेजा उड़ा दूँगा! 476 00:44:17,658 --> 00:44:19,992 रुक जाओ! रुक जाओ! प्लीज़, रुक जाओ! 477 00:44:19,993 --> 00:44:21,954 प्लीज़ रुको, रुको, रुको, रुको! 478 00:44:26,250 --> 00:44:28,961 रुक जाओ, हे! प्लीज़! 479 00:44:32,256 --> 00:44:34,549 - तुम लोग ठीक हो? - शुक्रिया। 480 00:44:34,550 --> 00:44:35,551 शुक्रिया। 481 00:44:36,635 --> 00:44:37,802 चलो, चलो, चलो! 482 00:44:37,803 --> 00:44:40,888 शुक्रिया। हम बाद में सब कुछ समझा देंगे। शुक्रिया। 483 00:44:40,889 --> 00:44:42,224 चलो। चलो। 484 00:45:17,759 --> 00:45:18,927 हे… 485 00:45:20,220 --> 00:45:21,471 हे… 486 00:45:22,306 --> 00:45:23,557 हे… 487 00:45:26,018 --> 00:45:27,144 मॉम… 488 00:45:27,686 --> 00:45:28,896 मुझे… 489 00:45:29,563 --> 00:45:31,398 मुझे माफ़ कर दीजिए। 490 00:45:35,319 --> 00:45:38,446 मैं नहीं चाहती थी कि यह सब हो, मैं नहीं… 491 00:45:38,447 --> 00:45:39,823 जानती हूँ। 492 00:45:40,365 --> 00:45:42,576 - मैं नहीं चाहती थी… - जानती हूँ। 493 00:45:45,078 --> 00:45:47,748 मॉम, वे हमें नहीं छोड़ेंगे। 494 00:45:48,332 --> 00:45:50,291 सब ठीक हो जाएगा। 495 00:45:50,292 --> 00:45:51,752 लेकिन वे… 496 00:45:54,546 --> 00:45:56,048 तुम मेरी बात सुन रही हो? 497 00:45:59,218 --> 00:46:04,932 सब ठीक हो जाएगा। 498 00:46:40,717 --> 00:46:43,220 ऑर्ना? ऑर्ना लेवी? 499 00:46:43,720 --> 00:46:45,681 - यह लीजिए। - शुक्रिया। 500 00:46:46,723 --> 00:46:48,307 - तैयार हो? - दिखाइए भी। 501 00:46:48,308 --> 00:46:49,351 अपनी आँखें बंद करो। 502 00:46:49,935 --> 00:46:52,312 - चलो, बंद करो। - कर रही हूँ! मेरी आँखें बंद ही हैं। 503 00:46:53,188 --> 00:46:54,690 आँखें बंद ही रखना। 504 00:46:55,482 --> 00:46:57,442 - वाह, पता नहीं आप क्या लाई हो। - चुप। 505 00:47:00,487 --> 00:47:02,030 ठीक है, अब आँखें खोलो। 506 00:47:02,614 --> 00:47:04,032 टा-डा! 507 00:47:04,700 --> 00:47:06,368 वाह… 508 00:47:08,996 --> 00:47:12,332 - शुक्रिया, मॉम। - जन्मदिन मुबारक हो। 509 00:47:21,258 --> 00:47:24,469 गालू… तुम ठीक हो? 510 00:47:26,054 --> 00:47:27,306 हाँ। 511 00:47:33,770 --> 00:47:36,314 - आप फिर से वही कर रही हैं। - क्या? 512 00:47:36,315 --> 00:47:38,983 - घूर रही हूँ? - आप मेरे हावभाव परख रही हैं। 513 00:47:38,984 --> 00:47:40,568 हे! 514 00:47:40,569 --> 00:47:43,696 - तुमने कोई दुआ नहीं माँगी! - मुझे भूख लगी है, मॉम। 515 00:47:43,697 --> 00:47:45,949 क्या? ओह नहीं… 516 00:47:47,242 --> 00:47:48,660 ख़ुश? 517 00:47:50,913 --> 00:47:53,456 - मैं बता नहीं सकती। - असल में साफ़ दिख रहा है। 518 00:47:53,457 --> 00:47:57,210 - हे… - मैं कुछ… मैं कुछ ग़लत नहीं सोच रही हूँ। 519 00:47:57,211 --> 00:47:58,669 मॉम, इसमें मेरी नहीं, बच्चे की ग़लती है। 520 00:47:58,670 --> 00:48:00,880 हाँ, क्योंकि मैं तो तुम्हें पहली बार खाते हुए देख रही हूँ। 521 00:48:00,881 --> 00:48:03,716 - हे! क्या? - नहीं, मैं बस यह कहना चाह रही हूँ… 522 00:48:03,717 --> 00:48:06,177 - मतलब, अगर तुम कभी डेट पर जाओ? - हाँ? 523 00:48:06,178 --> 00:48:08,680 हो सके तो तुम रेस्त्राँ मत चुनना। 524 00:48:10,557 --> 00:48:12,809 आप जो यहाँ कर रही हैं, इसे सच में मज़ाक़ उड़ाना कहते हैं। 525 00:48:21,652 --> 00:48:23,320 गालू… 526 00:48:23,987 --> 00:48:25,656 वह एक आम आदमी है जो अख़बार पढ़ रहा है। 527 00:48:27,282 --> 00:48:28,742 यहाँ कोई नहीं आएगा। 528 00:48:30,160 --> 00:48:33,247 हम किर्यात मोतज़्किन के एक कैफ़े में हैं, 529 00:48:33,997 --> 00:48:35,832 और यहाँ तुम्हें कुछ नहीं होगा। 530 00:48:36,375 --> 00:48:38,794 मैं वादा करती हूँ, ठीक है? 531 00:48:39,586 --> 00:48:41,046 निश्चित तौर पर। जानती हूँ। 532 00:48:45,425 --> 00:48:48,803 - आप कितनी बेशर्म हैं! - ओह, यह अच्छा है। 533 00:48:48,804 --> 00:48:52,181 - ठीक है, मैं मान जाती हूँ, जाओ, मेरे लिए एक लेकर आओ। - आप… 534 00:48:52,182 --> 00:48:54,101 - आपकी सच में कोई हद नहीं है। - अब उठो भी। 535 00:48:55,561 --> 00:48:56,687 जल्दी जाओ, मोटी। 536 00:48:57,938 --> 00:48:59,230 आप एकदम नानी माँ बन गई हैं। 537 00:48:59,231 --> 00:49:00,649 - सही पकड़ा ना। - सच में। 538 00:50:24,233 --> 00:50:26,235 उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम