1 00:00:14,014 --> 00:00:15,599 कैमपॉप मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड! 2 00:00:18,018 --> 00:00:19,311 ठीक है, ठीक है। 3 00:00:19,394 --> 00:00:21,730 शैतानीचेहरा-11, मैं तुम्हें देख रहा हूँ। 4 00:00:21,813 --> 00:00:23,398 टिप के लिए शुक्रिया। 5 00:00:23,482 --> 00:00:24,483 स्काय को तुमसे प्यार है। 6 00:00:26,151 --> 00:00:28,028 ज़िंदगी भारी हो जाती है। 7 00:00:28,111 --> 00:00:29,738 हाँ, दोस्तों। 8 00:00:29,821 --> 00:00:30,989 हाँ, मैं यह बात करूँगा। 9 00:00:31,073 --> 00:00:32,866 चलो वैसे बात करें जैसे हम बात करने से समय करते हैं, 10 00:00:32,950 --> 00:00:35,619 क्योंकि ज़िंदगी सच में भारी है। 11 00:00:35,702 --> 00:00:38,455 जैसे, गुरुत्वाकर्षण हमें नीचे खींच रहा है 12 00:00:38,539 --> 00:00:41,291 और ज़िंदगी मज़ेदार होनी चाहिए, पर यह नहीं है। 13 00:00:41,375 --> 00:00:45,379 काम, राजनीति, आँखों का संक्रमण… 14 00:00:45,462 --> 00:00:46,463 छी! 15 00:00:46,547 --> 00:00:48,423 पर इसीलिए मैं यहाँ हूँ। 16 00:00:48,507 --> 00:00:50,425 यह मेरा इकलौता उद्देश्य है। 17 00:00:50,509 --> 00:00:51,552 शाबाश, स्काय! 18 00:00:51,635 --> 00:00:55,931 तुम्हें तुम्हारे गोटों से लेकर तुम्हारे मुँह तक, तुम्हारे दूसरे मुँह तक 19 00:00:56,014 --> 00:00:57,391 झनझनाहट महसूस करवाने के लिए। 20 00:00:57,474 --> 00:00:58,725 पिछवाड़ा दिखाओ! 21 00:00:58,809 --> 00:01:00,394 हम सबको वर्तमान में ज़्यादा जीना चाहिए। 22 00:01:00,477 --> 00:01:02,479 क्योंकि, पता है क्या, पार्टी कर रहे लोगों? 23 00:01:02,563 --> 00:01:04,940 शायद हमारे पास बस वर्तमान के पल ही हैं। 24 00:01:06,817 --> 00:01:08,402 शायद सब कुछ बदलने वाला है 25 00:01:08,485 --> 00:01:10,779 और हम उसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। 26 00:01:12,823 --> 00:01:14,908 शायद ज़िंदगी शानदार होने वाली है। 27 00:01:19,788 --> 00:01:21,081 या… 28 00:01:21,999 --> 00:01:23,542 शायद बहुत बेकार होने वाली है। 29 00:01:33,635 --> 00:01:34,636 मुझे नहीं पता। 30 00:01:35,888 --> 00:01:36,972 तुम्हें नहीं पता। 31 00:01:37,055 --> 00:01:38,348 किसी को नहीं पता। 32 00:01:39,683 --> 00:01:42,644 मैं इतना ज़रूर जानता हूँ कि हम सबको करने वाले कामों की सूची बनानी चाहिए 33 00:01:42,728 --> 00:01:46,190 और उसमें सबसे पहला काम होना चाहिए, "मज़े करो।" 34 00:01:47,024 --> 00:01:49,401 और यहाँ हम यही करते हैं। हम बस यही करते हैं। 35 00:01:50,068 --> 00:01:52,988 हम मज़े करते हैं और ख़ुशियाँ फैलाते हैं। 36 00:01:53,071 --> 00:01:54,656 और फैलाने की बात पर, 37 00:01:56,200 --> 00:01:58,202 टिप्स भेजते रहो, दोस्तों, 38 00:01:58,285 --> 00:02:00,621 और मैं तुम्हें कुछ दिखाऊँगा जिसे मैं कहता हूँ, चनल। 39 00:02:00,704 --> 00:02:01,914 जैनेट 40 00:02:01,997 --> 00:02:05,334 जब आप पैंट में हाथ डालते हैं और प्रसाद लेकर बाहर आते हैं। 41 00:02:16,637 --> 00:02:18,805 मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड 42 00:02:35,155 --> 00:02:36,156 शुक्रिया। 43 00:02:38,992 --> 00:02:40,285 - उस दिन के लिए माफ़ करना। - नहीं। 44 00:02:40,369 --> 00:02:42,704 - वह वाक़ई… - कोई बात नहीं। सब ठीक है। 45 00:02:42,788 --> 00:02:47,209 यह पेचीदा इंसानी मसला है। 46 00:02:47,292 --> 00:02:48,293 हाँ, यह मुश्किल है। 47 00:02:48,377 --> 00:02:50,087 - मतलब… - इसीलिए हम यह करना चाहते हैं। 48 00:02:50,170 --> 00:02:53,215 - मैं सच में चाहता हूँ कि हमारे बीच रिश्ते अच्छे रहें। - हाँ, मैं भी यही चाहती हूँ। 49 00:02:53,298 --> 00:02:55,968 - हाँ। अच्छा है। - मतलब, तुम बहुत अच्छे डैड हो। 50 00:02:56,051 --> 00:02:58,804 और मैल, मैं जानती हूँ कि तुम हेज़ल से प्यार करती हो। 51 00:02:58,887 --> 00:03:01,181 मैं उसके लिए वाक़ई आभारी हूँ। 52 00:03:01,265 --> 00:03:03,141 - शुक्रिया। - हाँ। 53 00:03:03,225 --> 00:03:04,893 मतलब, हम एक दूसरे की ज़िंदगियों में रहेंगे। 54 00:03:04,977 --> 00:03:07,688 तो बेहतर होगा कि एक दूसरे का ख़ून ना करने की पूरी कोशिश करें। 55 00:03:07,771 --> 00:03:08,772 मैं सहमत हूँ। 56 00:03:08,856 --> 00:03:09,898 - हिंसा नहीं करनी है। - हाँ। 57 00:03:09,982 --> 00:03:12,276 अरे, देखो ज़रा। हमने अभी-अभी तीन पक्षों वाला क़त्ल-विरोधी समझौता कर लिया। 58 00:03:16,280 --> 00:03:19,074 पर देखो, बॉइज़ी के ऑफ़िस का नेतृत्व करने का… 59 00:03:19,658 --> 00:03:22,035 मैलोरी को जो मौक़ा मिला है, वह बहुत बड़ा अवसर है 60 00:03:22,119 --> 00:03:24,162 - और मुझे नहीं लगता हम उसे छोड़ सकते हैं। - वह मेरा सपना है। 61 00:03:24,830 --> 00:03:25,956 एक सपना जो कि आइडाहो में है। 62 00:03:26,039 --> 00:03:28,208 तुम मज़ाक उड़ा रही हो, पर बॉइज़ी सच में ख़ूबसूरत है, पॉल्स। 63 00:03:28,292 --> 00:03:29,293 सच में। 64 00:03:29,376 --> 00:03:32,421 मतलब, वह शानदार है। वह साफ़ है, सस्ता है, 65 00:03:32,504 --> 00:03:35,257 - वहाँ अपराध बहुत कम होते हैं। वह… - बच्चे सड़कों पर साइकिल चलाते हैं, 66 00:03:35,340 --> 00:03:36,341 कोई दरवाज़ों पर ताला नहीं लगाता। 67 00:03:36,425 --> 00:03:37,718 - हाँ, वह आदर्श है। - बहुत अच्छा है। हाँ। 68 00:03:38,302 --> 00:03:40,846 हाँ, तुम समझ सकते हो कि वे सभी नस्लवादी मिलिशिया उसे घर क्यों बुलाते हैं। 69 00:03:40,929 --> 00:03:43,348 देखो, हालाँकि तुम बिल्कुल नहीं चाहती हो कि हेज़ल बॉइज़ी चली जाए, 70 00:03:43,432 --> 00:03:45,434 पर ऐसा तो है नहीं कि हम वहाँ चले जाएँगे और उससे नहीं मिलेंगे। 71 00:03:46,518 --> 00:03:48,353 तो, हम समझने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कैसे करें, ठीक है? 72 00:03:48,437 --> 00:03:49,855 ठीक है। 73 00:03:49,938 --> 00:03:52,482 तो, हमारे मन में एक विचार आया था। 74 00:03:52,566 --> 00:03:54,318 अगर हम यह एक टीम की तरह करें तो? 75 00:03:54,985 --> 00:03:58,739 अगर तुम हमारे साथ वहाँ चलो, तो? 76 00:03:58,822 --> 00:04:01,408 हमने तुम्हारे लिए बड़े बैकयार्ड वाला एक शानदार किराए का मकान ढूँढा है, 77 00:04:01,491 --> 00:04:03,827 - जो हमसे बहुत दूर नहीं है, बहुत पास भी नहीं है। - हाँ। और मैं… 78 00:04:03,911 --> 00:04:06,079 हम उसके पैसे भर देंगे। 79 00:04:06,163 --> 00:04:07,456 - सच में? - हाँ, सच में। 80 00:04:07,539 --> 00:04:09,833 हम तुम्हारे लिए सारा नया फ़र्नीचर ख़रीद देंगे, ज़ाहिर है कि तुम चुनोगी। 81 00:04:09,917 --> 00:04:11,793 हम तुम्हें एक कार दिलवा देंगे, ताकि तुम आ-जा सको। 82 00:04:11,877 --> 00:04:12,878 मेरे पास कार है। 83 00:04:12,961 --> 00:04:15,005 वहाँ तुम्हें फ़ोर-व्हील ड्राइव वाली कार की ज़रूरत पड़ेगी। तो… 84 00:04:15,088 --> 00:04:16,798 - हम तुम्हें एक बढ़िया जीप दिला देंगे… - हाँ। 85 00:04:16,882 --> 00:04:19,051 - …ऊपर से खुली जीप। - हाँ, जैसी "क्लूलेस" फ़िल्म में थी। 86 00:04:19,134 --> 00:04:20,260 - मज़ा आएगा! - हे भगवान। 87 00:04:20,344 --> 00:04:22,221 हम तुम्हारे लिए सब कुछ बहुत आसान बना देंगे, पॉला। 88 00:04:22,304 --> 00:04:25,224 क्योंकि मैं जानता हूँ तुम यह नहीं चाहती हो, और इसीलिए मैं तुम्हारा आभारी हूँ। 89 00:04:25,307 --> 00:04:27,559 पर मुझे लगता है यह बहुत बढ़िया हो सकता है। 90 00:04:28,101 --> 00:04:29,520 क्या मैं वहाँ कुत्ता पाल सकती हूँ? 91 00:04:30,103 --> 00:04:31,396 वहाँ सबके पास कुत्ते हैं। 92 00:04:31,480 --> 00:04:33,148 - हाँ। दो कुत्ते पाल लेना। - हाँ। 93 00:04:33,732 --> 00:04:35,067 एक छोटा घोड़ा कैसा रहेगा? 94 00:04:36,276 --> 00:04:37,569 क्या मुझे एक प्यारा छोटा घोड़ा दिलवा दोगे? 95 00:04:37,653 --> 00:04:38,654 ठीक है। 96 00:04:38,737 --> 00:04:41,156 जिसके लंबे बाल और पूँछ हो ताकि मैं उसे ब्रश कर सकूँ? वह मेरे कमरे में सो सकता है। 97 00:04:41,240 --> 00:04:43,617 - मैं समझ रहा हूँ। - तुम मेरे साथ बच्चों जैसा बर्ताव कर रहे हो। 98 00:04:43,700 --> 00:04:46,119 देखो, मैं जानता हूँ तुम इस समय "भाड़ में जाओ" कहने के लिए बेताब हो, 99 00:04:46,203 --> 00:04:47,454 पर बस इसके बारे में सोचना। 100 00:04:47,538 --> 00:04:48,539 हेज़ल के लिए इसके बारे में सोचना। 101 00:04:48,622 --> 00:04:49,665 मैं केवल वही करती हूँ, मैल। 102 00:04:49,748 --> 00:04:51,375 तुम केवल वही करती हो? 103 00:04:51,458 --> 00:04:53,085 क्योंकि मैं तुम्हें जानता हूँ, पॉला। 104 00:04:53,168 --> 00:04:54,294 मैं तुम्हें सच में जानता हूँ। 105 00:04:54,837 --> 00:04:56,630 तो तुम यहाँ किसलिए रुकी हुई हो? 106 00:04:57,339 --> 00:04:59,800 तुम्हारे अभिमान के अलावा तुम्हें यहाँ किस चीज़ ने रोक रखा है? 107 00:04:59,883 --> 00:05:01,093 जीतने के अलावा? 108 00:05:01,176 --> 00:05:02,469 यह जीतने के बारे में नहीं है। 109 00:05:02,553 --> 00:05:04,012 यह कमबख़्त पिकलबॉल का खेल नहीं है। 110 00:05:04,096 --> 00:05:05,097 तो फिर क्या है? 111 00:05:05,180 --> 00:05:07,850 तुम्हारी ज़िंदगी में कोई ख़ास नहीं है। 112 00:05:08,559 --> 00:05:09,935 तुम्हें अपना फ़्लैट पसंद नहीं है 113 00:05:10,018 --> 00:05:11,854 - और तुम्हारी नौकरी ठीक है! - कार्ल। 114 00:05:12,354 --> 00:05:15,899 पर तुम्हें वह इतनी पसंद है कि तुम अपने परिवार के लिए उसे छोड़ नहीं सकती हो? 115 00:05:15,983 --> 00:05:19,319 यह एक बेहतरीन अवसर है। 116 00:05:20,571 --> 00:05:22,573 केवल तुम्हारे लिए नहीं, पॉल, बल्कि हम सबके लिए। 117 00:05:22,656 --> 00:05:24,992 हम तुम्हें संधि प्रस्ताव दे रहे हैं। 118 00:05:29,204 --> 00:05:30,664 माफ़ करना, तुम्हारे साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। 119 00:05:30,747 --> 00:05:32,207 तुम भावुक हो जाते हो। यह भावुक हो जाता है। 120 00:05:33,166 --> 00:05:34,293 मुझे याद है। 121 00:05:34,376 --> 00:05:39,006 पॉला, क्या तुम कम से कम इसके बारे में सोचोगी? 122 00:05:39,089 --> 00:05:40,299 प्लीज़। 123 00:05:44,595 --> 00:05:45,596 ठीक है। 124 00:05:50,767 --> 00:05:52,978 मुझे जाना है। मुझे काम पर जाना है। 125 00:05:54,438 --> 00:05:55,606 शुक्रिया, पॉला। 126 00:06:01,111 --> 00:06:03,197 कोई कॉलर आईडी नहीं है मिस्ड कॉल 127 00:06:11,330 --> 00:06:12,331 बेलूचीज़ पिज़्ज़ेरिया 128 00:06:22,382 --> 00:06:24,593 आसपास के इलाके में एलीमेंट्री स्कूल 129 00:06:30,140 --> 00:06:32,309 युवा ऐथलीट 130 00:06:58,752 --> 00:07:02,840 हेज़ल याबा! 131 00:07:17,521 --> 00:07:18,522 हाय। 132 00:07:19,022 --> 00:07:21,316 अरे, सुनो, मुझे ये बाहर पड़े मिले। 133 00:07:21,400 --> 00:07:25,153 मैंने सोचा कि ये हेज़ल नाम की नन्हे पैरों वाली किसी स्टूडेंट के हैं। 134 00:07:27,406 --> 00:07:28,574 हाँ। शुक्रिया, दोस्त। 135 00:07:29,867 --> 00:07:30,868 - हाय। - हे। 136 00:07:30,951 --> 00:07:32,744 मैं बस ये खोए हुए सामान में रखवाना चाहता था। 137 00:07:32,828 --> 00:07:34,288 ज़रूर। मैं रख दूँगी। 138 00:07:44,548 --> 00:07:46,675 खोया हुआ सामान 139 00:07:49,720 --> 00:07:51,722 जीपीएस ट्रैकर 140 00:07:57,311 --> 00:08:00,272 वह गॉडफ़ादर बन रहा है। 141 00:08:00,355 --> 00:08:01,732 क्या मतलब है तुम्हारा? 142 00:08:01,815 --> 00:08:03,317 प्लीज़ कह दो कि तुमने "द गॉडफ़ादर" देखी है। 143 00:08:03,400 --> 00:08:05,444 हाँ। मैंने एक फ़्लाइट में देखी थी। 144 00:08:05,527 --> 00:08:06,528 शायद संशोधित थी। 145 00:08:06,612 --> 00:08:08,739 वह मुझे ऐसी पेशकश दे रहा है जिसे मैं ठुकरा नहीं सकती। 146 00:08:09,531 --> 00:08:11,450 हाँ, माफ़ करना। हाँ, वह ऐसा कर रहा है। 147 00:08:12,993 --> 00:08:15,787 वे तुम पर दबाव डाल रहे हैं, पर यह अच्छी पेशकश है। 148 00:08:15,871 --> 00:08:17,122 अगर मेरी पूर्व पत्नी ने ऐसी पेशकश दी होती, 149 00:08:17,206 --> 00:08:19,833 तो मैं बर्लिंग्टन चला गया होता। मैं इस समय अपने लघु उपन्यास पर काम कर रहा होता। 150 00:08:19,917 --> 00:08:22,211 भगवान, मेरे सपनों में भी मैं ख़ुद को कम आँकता हूँ। 151 00:08:22,294 --> 00:08:24,463 "लघु उपन्यास।" पूरा उपन्यास क्यों नहीं, डग? 152 00:08:26,632 --> 00:08:31,345 देखो, इस तरह के कस्टडी केसों में, हमेशा एक निर्णायक मोड़ आता है। 153 00:08:31,428 --> 00:08:35,390 एक पक्ष इतनी ज़बरदस्त पेशकश रखता है, कि अगर उसे अस्वीकार कर दिया, 154 00:08:35,474 --> 00:08:37,058 तो उन्हें पता चल जाता है कि कभी कोई समझौता होगा ही नहीं। 155 00:08:37,142 --> 00:08:40,229 तो, अगला पड़ाव अदालत में होगा। 156 00:08:41,605 --> 00:08:42,606 पर मैं माँ हूँ। 157 00:08:42,688 --> 00:08:46,401 अदालत में मेरे लिए अच्छी संभावना होगी, है ना? 158 00:08:46,485 --> 00:08:48,487 हाँ। बिल्कुल। 159 00:08:49,488 --> 00:08:52,783 पर वह संभावना ही है। 160 00:08:53,742 --> 00:08:55,244 साथ ही, उसमें पैसे खर्च होते हैं। 161 00:08:58,622 --> 00:09:01,124 देखो, वहाँ विशेषज्ञ गवाह, बाल मनोवैज्ञानिक होते हैं। 162 00:09:01,208 --> 00:09:02,209 उसमें बहुत पैसे खर्च होते हैं। 163 00:09:02,292 --> 00:09:03,794 - इसीलिए… - बॉइज़ी। 164 00:09:05,003 --> 00:09:06,338 मतलब, देखने में कोई हर्ज़ नहीं है। 165 00:09:06,421 --> 00:09:08,257 अगर तुम्हें पसंद आया, तो ज़िंदगी बढ़िया होगी। 166 00:09:08,340 --> 00:09:09,341 अगर पसंद नहीं आया… 167 00:09:11,426 --> 00:09:12,761 तो तुम्हें पता होगा कि तुम किसके लिए लड़ रही हो। 168 00:09:14,847 --> 00:09:16,181 तुम्हारी बत्तख़ मर रही है। 169 00:10:09,401 --> 00:10:11,528 बॉइज़ी सस्ता दो बेडरूम 170 00:10:11,612 --> 00:10:12,779 बॉइज़ी शहर सबका घर 171 00:10:13,864 --> 00:10:15,616 बॉइज़ी फ़ेंटानिल - आइडाहो में ओवरडोज़ और मृत्यु दर के ट्रेंड 172 00:10:16,658 --> 00:10:19,077 बॉइज़ी किशोर गर्भावस्था गर्भवती और माँ बन चुकी स्टूडेंट 173 00:10:23,790 --> 00:10:25,125 यह लो। 174 00:10:25,209 --> 00:10:26,418 विशाल भलेमानस। तुम्हारा भला हो। 175 00:10:26,502 --> 00:10:27,794 एलसैट परीक्षा की तैयारी 176 00:10:29,505 --> 00:10:31,256 मुझे नहीं पता था तुम लॉ स्कूल के बारे में सोच रहे थे। 177 00:10:32,424 --> 00:10:34,927 हाँ, ख़ैर, मैं हमेशा के लिए तथ्यों की जाँच नहीं कर सकता, तो… 178 00:10:36,428 --> 00:10:39,556 पता है, ग्रेजुएशन के दौरान, हमारी कमेंसमेंट स्पीकर, ऐंजेला बैसट… 179 00:10:39,640 --> 00:10:41,642 "ब्लैक पैंथर : वाकांडा फ़ॉरएवर"? 180 00:10:42,142 --> 00:10:45,604 उसने… ख़ैर, उसने हमसे हमारे जुनून के पीछे जाने को कहा था। 181 00:10:46,104 --> 00:10:48,357 पता चला कि ऐंजी काफ़ी अच्छी सलाह देती है, 182 00:10:49,066 --> 00:10:51,193 क्योंकि अच्छे मोमो ढूँढने और हॉरर फ़िल्में देखने से 183 00:10:51,276 --> 00:10:52,945 हैम्पटन्स में मेरा घर नहीं बनेगा। 184 00:10:53,028 --> 00:10:55,614 तो मैं बस वही कर रहा हूँ जिसमें मैं अच्छा हूँ। 185 00:10:55,697 --> 00:10:58,909 बकवास चीज़ें याद करके उनके बारे में बहस करना। 186 00:10:58,992 --> 00:11:00,744 इसीलिए, लॉ स्कूल। 187 00:11:00,827 --> 00:11:02,955 मुझे लगा था तुम्हारा जुनून वाय थी। 188 00:11:03,038 --> 00:11:04,248 ओह, गज़ब। 189 00:11:04,331 --> 00:11:07,668 असल में, इसके बारे में तुम्हारा क्या ख़्याल है? 190 00:11:10,087 --> 00:11:11,755 मेरे ख़्याल से तुम मुफ़्त दही पाने के बहुत क़रीब हो। 191 00:11:11,839 --> 00:11:14,633 यह मुझे वाय की अंडरवियर वाली दराज़ में मिला। 192 00:11:14,716 --> 00:11:18,011 इससे पहले कि तुम कुछ कहो, मैं यह मान लूँगी कि तुम कुछ ज़्यादा सोच रहे हो। 193 00:11:18,095 --> 00:11:19,513 वाय को मीठा पसंद नहीं है। 194 00:11:19,596 --> 00:11:21,932 उसे केवल नमकीन पसंद है, मैं मीठा पसंद करता हूँ। 195 00:11:22,015 --> 00:11:25,060 तो मैं तुमसे पूछता हूँ, उसके पास मीठा दही वाला कार्ड क्यों है, 196 00:11:25,143 --> 00:11:28,313 जिसमें दस में से नौ कप पहले ही पंच किए जा चुके हैं? 197 00:11:28,397 --> 00:11:30,357 इसमें कोई तुक नहीं है। यह सही नहीं लग रहा। 198 00:11:30,440 --> 00:11:32,526 मैं ग़लत थी। यह वाक़ई बहुत बुरा है। 199 00:11:32,609 --> 00:11:34,695 रूडी, पता है, सब लोग राज़ रखते हैं 200 00:11:34,778 --> 00:11:37,197 और अगर तुम थोड़ा गहराई से देखो, तो मेरे ख़्याल से पता है तुम्हें क्या पता चलेगा? 201 00:11:37,281 --> 00:11:39,741 - क्या? - तुम्हें एक थेरेपिस्ट की ज़रूरत है। 202 00:11:39,825 --> 00:11:41,118 - ठीक है। - हाँ, यह सही है। 203 00:11:41,201 --> 00:11:43,078 असली रिश्तों में असली समस्याएँ होती हैं। 204 00:11:43,161 --> 00:11:46,123 ना तो यह असली समस्या है, ना ही असली रिश्ता है। 205 00:11:46,206 --> 00:11:47,207 माफ़ करना। 206 00:11:47,291 --> 00:11:50,460 शुक्रिया, पर मुझे नहीं लगता कि असली रिश्तों के बारे में तुम्हारी कोई विश्वसनीयता है। 207 00:11:50,544 --> 00:11:51,545 बस… 208 00:11:51,628 --> 00:11:52,963 बस ऑनलाइन कैम वालों के बारे में है। 209 00:11:56,550 --> 00:11:57,926 आउच। 210 00:11:59,261 --> 00:12:01,013 कोई कॉलर आईडी नहीं है 211 00:12:07,895 --> 00:12:09,771 - क्या बहुत ज़्यादा बोल दिया? - हाँ। थोड़ा ज़्यादा लग रहा था। 212 00:12:09,855 --> 00:12:12,274 उसके "आउच" कहने से और ज़्यादा बुरा लगा। 213 00:12:16,862 --> 00:12:18,864 - हैलो। - तुम्हें अभी भी पैसे चुकाने हैं। 214 00:12:19,448 --> 00:12:21,533 - पंद्रह हज़ार। - मेरे… मेरे पास नहीं… 215 00:12:22,409 --> 00:12:24,661 याद रखना, हम तुम्हें, 216 00:12:24,745 --> 00:12:26,830 तुम्हारी बेटी, तुम्हारे पूर्व पति को जानते हैं। 217 00:12:26,914 --> 00:12:27,915 पेन ले आओ। 218 00:12:34,671 --> 00:12:36,006 राउटिंग नंबर। 219 00:12:40,177 --> 00:12:41,178 यहाँ पैसे भेज दो। 220 00:12:41,261 --> 00:12:42,846 तुम्हारे पास तीन बजे तक का समय है। 221 00:12:42,930 --> 00:12:45,641 अगर हमें पैसे नहीं मिले, तो तुम जानती हो हम क्या कर सकते हैं। 222 00:12:45,724 --> 00:12:47,601 हम तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर देंगे। 223 00:12:54,733 --> 00:12:58,111 यह एनवायपीडी में सोफ़िया गोंज़ालेज़ का नंबर है। 224 00:12:58,195 --> 00:13:00,572 अगर कोई इमरजेंसी है, तो 911 पर फ़ोन करें। 225 00:13:01,532 --> 00:13:02,533 मैं पॉला सैंडर्स बोल रही हूँ। 226 00:13:02,616 --> 00:13:04,451 उनका फिर से फ़ोन आया था। 227 00:13:04,535 --> 00:13:06,328 उस… उस… 228 00:13:06,411 --> 00:13:09,957 उस दूसरे स्कैमर का या उस क़ातिल का? 229 00:13:10,040 --> 00:13:11,333 मैं… उन्हें पैसे चाहिए। 230 00:13:11,416 --> 00:13:13,085 मुझे वापस फ़ोन करो। प्लीज़। 231 00:13:19,424 --> 00:13:22,553 मतलब, मैं उसे मुश्किल से जानती थी और अब मेरे पास उसकी बिल्ली है? 232 00:13:22,636 --> 00:13:24,179 मैं इसका क्या करूँगी? 233 00:13:24,263 --> 00:13:27,432 मतलब, यह बहुत प्यारी है, पर मेरे पास कुत्ते हैं। 234 00:13:27,516 --> 00:13:29,309 क्या तुम्हारे पड़ोसी के कोई दोस्त थे? 235 00:13:29,393 --> 00:13:30,686 रेजी इसे पक्का मार डालेगा। 236 00:13:31,353 --> 00:13:33,272 मुझे उसकी टट्टी में बिल्ली की हड्डियाँ मिलेंगी। 237 00:13:33,355 --> 00:13:34,857 मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए उसे जानवरों के 238 00:13:34,940 --> 00:13:36,733 डॉक्टर के पास ले जाना पड़ेगा कि कोई हड्डी उसकी आँतें ना फाड़ दे 239 00:13:36,817 --> 00:13:38,610 और मेरे पास आँतों के लिए पैसे नहीं हैं। 240 00:13:38,694 --> 00:13:40,237 मुझे यह करने की अनुमति नहीं है, पर पता है क्या? 241 00:13:40,320 --> 00:13:42,906 इस प्यारी बिल्ली को मैं अपने साथ घर ले जाऊँगी। 242 00:13:42,990 --> 00:13:43,991 - सच में? - हाँ। 243 00:13:44,074 --> 00:13:46,493 मेरी बिस्कुट दो महीने पहले चल बसी, तो… 244 00:13:47,286 --> 00:13:48,495 शुक्रिया! 245 00:13:48,579 --> 00:13:51,999 अब, क्या आपको कोई याद है? कोई दोस्त? परिवारजन? 246 00:13:54,710 --> 00:13:56,545 केवल डेनिस है। उसका बॉयफ़्रेंड। 247 00:13:57,129 --> 00:13:58,672 - उसका बॉयफ़्रेंड था? - हाँ। 248 00:14:11,393 --> 00:14:14,771 यह एनवायपीडी में सोफ़िया गोंज़ालेज़ का नंबर है। 249 00:14:14,855 --> 00:14:16,899 अगर कोई इमरजेंसी है, तो 911 पर फ़ोन करें। 250 00:14:18,275 --> 00:14:19,902 हाय, फिर से पॉला बोल रही हूँ। 251 00:14:19,985 --> 00:14:22,696 क्या… क्या तुम छुट्टियाँ मनाने गई हो? मुझे घबराहट हो रही है। 252 00:14:22,779 --> 00:14:25,908 उन्हें तीन बजे तक पैसे चाहिए। मैं क्या करूँ? मुझे वापस फ़ोन करो। 253 00:14:46,303 --> 00:14:47,387 स्कैम वायर ट्रांसफ़र 254 00:14:49,056 --> 00:14:50,849 राउटिंग जानकारी और सत्यापन जानिए कि आप किसे पैसे भेज रहे हैं 255 00:14:54,102 --> 00:14:57,022 हे। तुम जानती हो रूडी बहुत बुद्धू है। मुझे नहीं लगता उसने जो कहा, उसकी वाक़ई 256 00:14:57,105 --> 00:14:59,441 - वह मंशा थी… - मैं अभी उस बारे में बात नहीं कर सकती। माफ़ करना। 257 00:14:59,525 --> 00:15:01,944 एक ही दिन में मिलने वाला वायर ट्रांस्फ़र आमतौर पर दोपहर के तीन बजे तक होता है 258 00:15:04,696 --> 00:15:06,782 कार्ल - बॉइज़ी में हमारे ब्रोकर के साथ ग्रुप चैट शुरू कर रहा हूँ 259 00:15:06,865 --> 00:15:07,866 तुम मज़ाक कर रहे हो? 260 00:15:12,204 --> 00:15:15,207 कॉल..आईडीब्लॉक्ड@8923.नेट आख़िरी चेतावनी। अभी भेजो। 261 00:15:25,384 --> 00:15:26,385 पॉला। 262 00:15:26,468 --> 00:15:27,469 तुमने वह देखा? 263 00:15:27,553 --> 00:15:29,930 रेड सॉक्स - यैंकीज़ यैंकीज़ 200 डॉलर - दाँव लगाएँ 264 00:15:36,520 --> 00:15:37,646 यह क्या है? 265 00:15:38,230 --> 00:15:39,606 दाँव लग गया 266 00:15:40,440 --> 00:15:41,567 मृतक की बिल्ली थी। 267 00:15:42,067 --> 00:15:43,861 और तुम्हें शक है कि इसने क़त्ल किया है? 268 00:15:43,944 --> 00:15:45,320 क्या बात है। केस हल हो गया। 269 00:15:45,904 --> 00:15:48,323 - क्या चल रहा है, नन्ही बिल्ली? - उसका बॉयफ़्रेंड भी था। 270 00:15:48,407 --> 00:15:49,575 शायद उससे कुछ पता चले। 271 00:15:50,325 --> 00:15:51,577 शायद। 272 00:15:51,660 --> 00:15:54,204 मैं सोच रहा था। ज़बरदस्ती घुसने के कोई संकेत नहीं थे, 273 00:15:54,288 --> 00:15:57,249 पर किनारे की खिड़की खुली हुई थी और कल रात काफ़ी ठंड थी। 274 00:15:57,332 --> 00:15:58,709 शायद अपराधी चढ़कर खिड़की से अंदर आया हो। 275 00:15:59,501 --> 00:16:01,920 उस जगह को किसी पेशेवर ने टटोला और साफ़ किया था। 276 00:16:02,004 --> 00:16:04,673 वह रोलेक्स घड़ी की तलाश में कोई नशेड़ी नहीं था। 277 00:16:04,756 --> 00:16:06,300 सिक्योरिटी कैमरों से कुछ मिला? 278 00:16:06,383 --> 00:16:09,428 यहाँ से थोड़ी दूर एक कार तेज़ी से जाती हुई रिकॉर्ड की गई थी। उसकी नंबर प्लेट मिली है। 279 00:16:10,345 --> 00:16:11,638 तुम उसकी जाँच कर रहे हो? 280 00:16:12,556 --> 00:16:14,308 तुम्हें इतनी ज़्यादा पूछताछ करने की ज़रूरत नहीं है। 281 00:16:14,391 --> 00:16:15,559 मैं उसकी जाँच क्यों नहीं करूँगा? 282 00:16:15,642 --> 00:16:18,520 जब तुम ऐसा मान लेती हो कि मैं उसकी जाँच नहीं करूँगा, तो जाँच करने का मेरा मन नहीं होता। 283 00:16:18,604 --> 00:16:19,730 तो, क्या तुमने उसकी जाँच की? 284 00:16:21,398 --> 00:16:24,234 एक और संभावना यह है कि शायद वह कैम बॉय उसके साथ स्कैम नहीं कर रहा था। 285 00:16:24,735 --> 00:16:27,696 शायद वह पूरा मसला असली था? उसके अपहरणकर्ताओं ने उसे यातना देकर मार डाला? 286 00:16:29,198 --> 00:16:31,200 ज़्यादा मुमकिन यह है कि वह इतने सारे लोगों के साथ स्कैम कर रहा था, 287 00:16:31,283 --> 00:16:32,868 कि किसी ने थककर उसका क़त्ल कर दिया। 288 00:16:35,746 --> 00:16:39,666 तो… बॉयफ़्रेंड को कौन बताएगा? 289 00:16:41,585 --> 00:16:43,587 चलो भी, बैक्सटर। संवेदनशील चीज़ों में तुम बेहतर हो। 290 00:16:43,670 --> 00:16:45,506 नहीं। मैं सहानुभूति रखने वाला एम्पैथ हूँ। 291 00:16:45,589 --> 00:16:47,674 अगर मैं करूँगा, तो मैं पूरे हफ़्ते दुखी रहूँगा। 292 00:16:50,010 --> 00:16:51,303 लगता है तुम्हें मीठा पसंद है। 293 00:16:52,930 --> 00:16:53,972 तुम श्रेष्ठ महसूस कर रही हो? 294 00:16:54,056 --> 00:16:55,849 - तुमसे? हाँ, हमेशा। - ठीक है। 295 00:16:56,600 --> 00:16:58,185 पता है, अंगूर में केवल कार्बोहायड्रेट होते हैं। 296 00:16:58,268 --> 00:17:00,604 इसमें मूँगफलियाँ हैं, रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने के लिए। 297 00:17:00,687 --> 00:17:02,773 तुम नियंत्रण से बाहर हो। पता है? 298 00:17:03,273 --> 00:17:06,193 हैलो। पॉला ने अपना लैपटॉप खुला छोड़ दिया। 299 00:17:06,276 --> 00:17:07,819 शायद हम उस कैम बॉय को ढूँढ सकते हैं। 300 00:17:07,903 --> 00:17:10,280 जेरी, यह ठीक नहीं है। ऐसा मत करो। 301 00:17:10,364 --> 00:17:13,075 क्या? चलो भी, जैसे तुम्हें जिज्ञासा नहीं है। 302 00:17:13,157 --> 00:17:14,326 तुम्हें नाटक पसंद है। 303 00:17:14,826 --> 00:17:16,703 - तुमने मेरे कंप्यूटर में भी देखा है? - नहीं। 304 00:17:17,538 --> 00:17:20,165 जो भी हो। वैसे भी तुम सबको सब कुछ बता देते हो। 305 00:17:20,999 --> 00:17:22,876 मैं अपने सहकर्मी के बारे में जान रही हूँ। 306 00:17:22,960 --> 00:17:25,127 जो कि असल में अच्छी बात है कि मुझे परवाह है। 307 00:17:25,212 --> 00:17:27,673 अह-हँ। ठीक है। ख़ैर, अपनी जासूसी का मज़ा लो। 308 00:17:27,756 --> 00:17:28,841 मेरी एलसैट की क्लास है। 309 00:17:28,924 --> 00:17:32,678 सच में? मुझे यक़ीन है कि उसकी कोई अंडरवियर दराज़ बहुत सारे दही वाले कार्डों से भरी हुई होगी। 310 00:17:34,304 --> 00:17:35,764 नहीं, यह बुरा विचार है। ऐसा मत करो। 311 00:18:05,460 --> 00:18:07,379 जीपीएस ट्रैकर 312 00:18:16,680 --> 00:18:17,681 टेक सपोर्ट 313 00:18:17,764 --> 00:18:18,765 हे, सब कैसा था? 314 00:18:18,849 --> 00:18:20,684 तुम्हारे पूर्व कॉन्ट्रैक्टर के सभी उपकरणों को भेद लिया। 315 00:18:20,767 --> 00:18:22,728 कंपनी का सारा धंधा ठीक है। 316 00:18:23,270 --> 00:18:24,271 अच्छा है। 317 00:18:24,354 --> 00:18:27,274 पर उसमें दूसरी फ़ाइलें भी थीं। हार्ड ड्राइव पर। 318 00:18:27,357 --> 00:18:29,401 कई अनजान लोगों के वीडियो। 319 00:18:29,484 --> 00:18:30,694 जो हमारे निशाने नहीं थे। 320 00:18:32,237 --> 00:18:34,781 हाँ, वह ठीक है। सब कुछ मिटा दो। 321 00:18:34,865 --> 00:18:37,743 सच में? मतलब, यह थोड़ा अजीब लग रहा है। 322 00:18:37,826 --> 00:18:40,204 नहीं, यह अजीब नहीं है। यह सामान्य प्रक्रिया है। 323 00:18:40,287 --> 00:18:41,580 सब मिटा दो। 324 00:18:41,663 --> 00:18:42,664 बहुत-बहुत शुक्रिया। 325 00:19:03,477 --> 00:19:05,479 हाय, मैं एक वायर ट्रांस्फ़र करना चाहती हूँ। 326 00:19:05,562 --> 00:19:07,105 कोई दिक़्क़त नहीं है, मैडम। 327 00:19:07,189 --> 00:19:08,899 यह राउटिंग नंबर और अकाउंट नंबर है। 328 00:19:08,982 --> 00:19:10,067 क्या यह आज हो जाएगा? 329 00:19:13,070 --> 00:19:14,196 हम समय रहते कर लेंगे। 330 00:19:14,279 --> 00:19:15,781 ठीक है। 331 00:19:15,864 --> 00:19:17,366 आप कितने पैसे भेजना चाहती हैं? 332 00:19:18,242 --> 00:19:19,451 एक डॉलर। 333 00:19:21,286 --> 00:19:22,496 एक डॉलर? 334 00:19:25,541 --> 00:19:26,542 ठीक है। 335 00:20:33,192 --> 00:20:37,070 हेज़ल हेंड्रिक्स! शायद तुम्हारी मॉम आ गई हैं। 336 00:20:39,531 --> 00:20:40,657 तुम कैसी हो? 337 00:20:50,792 --> 00:20:52,503 ठीक है, चलो चलें। 338 00:21:26,036 --> 00:21:28,664 कोई कॉलर आईडी नहीं है 339 00:21:28,747 --> 00:21:29,748 हैलो। 340 00:21:29,831 --> 00:21:31,500 तुम्हें लगता है तुम बहुत होशियार हो, हँ? 341 00:21:31,583 --> 00:21:34,169 तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि तुम कमबख़्त किससे पंगा ले रही हो। 342 00:21:35,337 --> 00:21:37,256 तुम क्या बात कर रहे हो? 343 00:21:37,339 --> 00:21:38,882 बेवक़ूफ़, तुमने एक डॉलर भेजा है। 344 00:21:40,342 --> 00:21:43,762 एक डॉलर? मैं… ज़रूर कोई ग़लती हुई है। 345 00:21:43,846 --> 00:21:46,223 मैं कल वापस जा सकती हूँ। 346 00:21:46,306 --> 00:21:47,307 कमबख़्त नाकारा। 347 00:21:48,892 --> 00:21:50,435 मैं इसे ठीक कर दूँगी। 348 00:21:50,519 --> 00:21:51,645 तुम कुछ ठीक नहीं कर सकती। 349 00:21:51,728 --> 00:21:56,441 तुम केवल गड़बड़ ही करती हो। दयनीय, अकेली, बेवक़ूफ़ गधी। 350 00:21:57,317 --> 00:21:58,318 हाँ, ख़ैर, पता है क्या? 351 00:21:58,402 --> 00:22:03,115 तुम वह बेवक़ूफ़ गधे हो जिसने अभी एक डॉलर का वायर ट्रांस्फ़र स्वीकार कर लिया। 352 00:22:03,198 --> 00:22:04,199 भाड़ में जाओ। 353 00:22:04,283 --> 00:22:06,618 हाँ, नहीं। हाँ, मैंने वह किया। मैंने तुम्हें फँसा दिया। 354 00:22:07,369 --> 00:22:08,579 क्योंकि तुम अनजान होते थे। 355 00:22:08,662 --> 00:22:10,747 पर पता है क्या होता है जब कोई वायर ट्रांस्फ़र स्वीकार करता है? 356 00:22:10,831 --> 00:22:12,833 उस सौदे की एक रसीद बनती है। 357 00:22:12,916 --> 00:22:15,127 और सरकारी नियम के अनुसार उस रसीद पर 358 00:22:15,210 --> 00:22:16,628 बहुत सारी जानकारी होनी चाहिए। 359 00:22:16,712 --> 00:22:21,300 तो, हाँ, मैंने तुम्हें फँसा दिया, ओबीजी प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड। 360 00:22:22,968 --> 00:22:27,723 हाँ? तो, अब ट्रेवर कमबख़्त मरेगा। 361 00:22:32,436 --> 00:22:34,146 क्या? ट्रेवर पहले ही मर चुका है। 362 00:22:35,522 --> 00:22:38,150 वह मर चुका है। तुम्हें यह पता कैसे नहीं है? 363 00:22:40,152 --> 00:22:41,320 तुम कौन हो? 364 00:22:45,199 --> 00:22:46,533 क्या बकवास है? 365 00:22:57,544 --> 00:23:00,088 हे, ट्रेवर। मैं ऐश बोल रही हूँ। 366 00:23:00,172 --> 00:23:02,341 मुझे वापस फ़ोन करो। 367 00:23:51,640 --> 00:23:53,475 एनवायपीडी का फ़ोन आ रहा है… 368 00:24:01,275 --> 00:24:05,237 - हैलो। - हैलो। क्या आप डेनिस ओ'नील हैं? 369 00:24:05,946 --> 00:24:08,282 हाँ। कौन बोल रहा है? 370 00:24:08,365 --> 00:24:11,451 मैं एनवायपीडी से सोफ़िया गोंज़ालेज़ बोल रही हूँ। 371 00:24:11,535 --> 00:24:14,705 मुझे अफ़सोस है कि मेरे पास जेफ़ थॉरवॉल्ड के बारे में बुरी ख़बर है। 372 00:24:15,873 --> 00:24:18,834 क्या? जेफ़ को कुछ हो गया है? 373 00:24:20,169 --> 00:24:21,628 मुझे आपको यह बताते हुए दुःख हो रहा है, सर, 374 00:24:21,712 --> 00:24:24,173 कि मिस्टर थॉरवॉल्ड कल सुबह चल बसे। 375 00:24:25,716 --> 00:24:27,009 क्या? 376 00:24:27,092 --> 00:24:28,510 पर मैं… 377 00:24:28,594 --> 00:24:30,679 नहीं, नहीं, नहीं। मैं… 378 00:24:31,305 --> 00:24:33,348 आपको यक़ीन है? 379 00:24:33,974 --> 00:24:36,143 अफ़सोस, पर हाँ। 380 00:24:36,226 --> 00:24:38,187 पर मैं… मैं अभी ही उससे मिला था। 381 00:24:38,270 --> 00:24:40,522 हम बस… मैं बस… 382 00:24:40,606 --> 00:24:43,275 मैंने बस अभी ही उसे देखा था। हम बस अभी ही साथ में थे। 383 00:24:43,358 --> 00:24:45,319 हे भगवान। क्या हुआ था? 384 00:24:46,528 --> 00:24:48,947 मैं उम्मीद कर रही थी कि उसमें आप हमारी मदद कर पाएँगे। 385 00:24:49,031 --> 00:24:51,366 कोई घुसपैठिया था और संघर्ष हुआ था। 386 00:24:52,701 --> 00:24:54,203 मुझे वाक़ई बहुत अफ़सोस है, सर। 387 00:24:54,286 --> 00:24:55,537 हे भगवान। 388 00:24:56,246 --> 00:24:58,415 मैं… मैं नहीं… 389 00:24:59,249 --> 00:25:01,335 हे भगवान। मैं… 390 00:25:03,629 --> 00:25:05,130 मैं… 391 00:25:07,758 --> 00:25:10,010 हे भगवान। हे भगवान। 392 00:25:10,093 --> 00:25:11,720 हे भगवान। हे भगवान। 393 00:25:11,803 --> 00:25:14,014 सर, हमें बैठकर बात करनी होगी। 394 00:25:14,097 --> 00:25:15,891 आपके पास ऐसी जानकारी हो सकती है जो महत्वपूर्ण हो। 395 00:25:15,974 --> 00:25:18,477 जेफ़। जेफ़। 396 00:25:20,229 --> 00:25:21,396 मुझे बहुत अफ़सोस है, सर। 397 00:25:35,994 --> 00:25:38,288 - बहुत अच्छे। हाँ! - यह हुई ना बात। 398 00:25:38,372 --> 00:25:39,498 हेज़ल! 399 00:25:42,209 --> 00:25:43,210 जी, कोच मॉम? 400 00:25:43,293 --> 00:25:45,087 - तुम्हें शक्ति देने वाली गोलियाँ चाहिए? - हाँ। 401 00:25:45,170 --> 00:25:47,089 यह लो। लाल वाली तुम्हें बहुत तेज़ बना देंगी। 402 00:25:47,172 --> 00:25:48,757 - जाओ, जाओ, जाओ, जाओ! - लज़ीज़ हैं। 403 00:25:48,841 --> 00:25:49,967 लज़ीज़ हैं। 404 00:25:50,050 --> 00:25:52,970 - लात मारकर उस तरफ़ फ़ेंको! - फ़्रैंकी, किक करो! 405 00:25:55,305 --> 00:25:57,182 मुझे लगता है हमारी टीम अच्छी नहीं है। 406 00:25:57,266 --> 00:25:59,059 मुझे समझ नहीं आता कोई अपने हाथों का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा। 407 00:25:59,142 --> 00:26:00,644 - मुझे यह बेवक़ूफ़ाना लग रहा है। - है ना? 408 00:26:00,727 --> 00:26:02,855 - हाँ। - इस तरह हम कोई गेम नहीं जीतेंगे। 409 00:26:02,938 --> 00:26:05,607 मेरे ख़्याल से हम एक जीत जाएँगे। शायद सामने वाली टीम हार मान लेगी। 410 00:26:06,733 --> 00:26:08,652 मुझे तुम्हारा आत्मविश्वास अच्छा लगा, कोच। 411 00:26:08,735 --> 00:26:11,697 मुझे ऐसा होता दिख नहीं रहा, पर अगर ये जीत गए, तो मैं तुम्हें जाम पिलाऊँगा। 412 00:26:15,367 --> 00:26:16,994 मुझे मंज़ूर है। 413 00:26:32,009 --> 00:26:33,010 हे। 414 00:26:33,969 --> 00:26:35,929 वे अच्छा नहीं खेल रहे हैं। 415 00:26:36,680 --> 00:26:39,391 - बहुत से लोग कहते हैं यह कोचिंग के कारण होता है। - मैं देख सकता हूँ क्यों। 416 00:26:40,893 --> 00:26:42,811 अरे, क्या हम ज़रा देर बात कर सकते हैं? तुम्हें कोई ऐतराज़ है? 417 00:26:43,562 --> 00:26:46,565 हमने जिस बारे में बात की थी, तुमने उसके बारे में सोचा है? बॉइज़ी के बारे में? 418 00:26:47,524 --> 00:26:49,818 - हाँ। बिल्कुल सोचा है। - अच्छा है। 419 00:26:49,902 --> 00:26:53,197 और तुम्हारी पेशकश बहुत दरियादिल थी। ज़रूरत से ज़्यादा दरियादिल थी। 420 00:26:54,198 --> 00:26:57,743 इतनी ज़्यादा दरियादिल थी, कि मैंने लगभग ध्यान ही नहीं दिया कि वह कितनी चालाक थी। 421 00:26:59,119 --> 00:27:00,871 मैं तुम्हारे साथ कोई चालाकी नहीं कर रहा हूँ। 422 00:27:00,954 --> 00:27:02,039 हाँ, कर रहे हो। 423 00:27:02,122 --> 00:27:05,417 कोई बात नहीं। तुम मेरे साथ चालाकी करो, मैं तुम्हारे साथ चालाकी करूँ। 424 00:27:05,501 --> 00:27:07,127 हम ऐसे ही पड़ाव पर हैं। 425 00:27:07,211 --> 00:27:11,215 पर इसमें कोई और भी शामिल है। 426 00:27:11,298 --> 00:27:13,800 और मैं हेज़ल के लिए कैसी आदर्श साबित होऊँगी 427 00:27:13,884 --> 00:27:17,554 अगर मैं बस तुम्हें मेरे लिए सारे फ़ैसले लेने दूँ? 428 00:27:17,638 --> 00:27:20,974 यह चुनने दूँ कि मैं किस शहर में, किस घर में रहूँगी? 429 00:27:21,058 --> 00:27:24,436 ज़ाहिर है कि मैं यह सब हेज़ल के लिए कर रहा हूँ। 430 00:27:24,520 --> 00:27:26,021 ठीक है। चलो भी। 431 00:27:26,104 --> 00:27:30,275 मैल के पास अच्छी नौकरी है और बाकी सब सफ़ाई देना है। 432 00:27:30,359 --> 00:27:32,486 असल में तुम बहुत स्वार्थी बन रहे हो। 433 00:27:33,820 --> 00:27:35,864 मतलब, देखो वह कितनी ख़ुश है। 434 00:27:36,365 --> 00:27:39,701 मैं कैसी माँ होऊँगी अगर मैं उसे इस ज़िंदगी से निकाल लूँ? 435 00:27:39,785 --> 00:27:44,164 वह ऐसी माँ की हक़दार है जो उसकी रक्षा करे, 436 00:27:44,831 --> 00:27:46,250 जिस पर वह निर्भर रह सके। 437 00:27:48,001 --> 00:27:49,419 मैं वैसी ही माँ बनूँगी। 438 00:27:49,962 --> 00:27:52,381 पॉल्स, तुम वैसी माँ बॉइज़ी में भी बन सकती हो। 439 00:27:52,464 --> 00:27:54,716 - हम यह सब बॉइज़ी में बना सकते हैं। - हे भगवान। 440 00:27:54,800 --> 00:27:58,178 हे भगवान। मैं बॉइज़ी जाना नहीं चाहती। 441 00:27:59,805 --> 00:28:02,641 तुमने कहा कि तुम मुझे जानते हो। मैं भी तुम्हें जानती हूँ। 442 00:28:03,851 --> 00:28:07,563 तुम्हें उडॉन नूडल और अजीब आर्ट स्टोर पसंद हैं। 443 00:28:07,646 --> 00:28:09,356 तुम बॉइज़ी जाना नहीं चाहते हो। 444 00:28:09,439 --> 00:28:11,650 - चलो भी। - मैं जाना चाहता हूँ। यह हो रहा है, ठीक है? 445 00:28:19,157 --> 00:28:20,158 पॉला। 446 00:28:22,494 --> 00:28:24,496 तुम सच में अभी यह कर रही हो? 447 00:28:25,205 --> 00:28:26,999 तुम मेरे साथ जंग छेड़ रही हो? 448 00:28:27,082 --> 00:28:28,876 हाँ, मैं वह नहीं कर रही हूँ। तुम कर रहे हो। 449 00:28:31,253 --> 00:28:34,506 अगर हम यह करेंगे, तुम सब कुछ खो सकती हो। 450 00:28:34,590 --> 00:28:36,508 हाँ, तुम भी खो सकते हो। 451 00:28:37,176 --> 00:28:39,970 मैं माँ हूँ। जजों को माँएँ बहुत पसंद होती हैं। 452 00:28:40,053 --> 00:28:41,847 तो शायद तुम्हें पीछे हट जाना चाहिए। 453 00:28:42,973 --> 00:28:44,433 तो, क्या, तुम्हारा यही फ़ैसला है? 454 00:28:46,685 --> 00:28:49,188 हाँ। लगता है यही मेरा फ़ैसला है। 455 00:28:53,108 --> 00:28:54,151 कार्ल। 456 00:28:56,069 --> 00:28:58,030 यह हिस्सा केवल कोचों के लिए है। 457 00:29:02,201 --> 00:29:05,662 पूरा ज़ोर लगाकर लात मारो, आउल्स! 458 00:29:07,748 --> 00:29:08,874 हाँ! 459 00:30:06,098 --> 00:30:07,933 मुझे लगता है ट्रेवर कमबख़्त मर गया, यार। 460 00:30:08,767 --> 00:30:09,852 तुम कहाँ हो? 461 00:30:10,352 --> 00:30:13,522 हे। एक आवारा बिल्ली को सुपुर्द करना है। 462 00:30:13,605 --> 00:30:15,232 रिजवुड जानवरों का आश्रय 463 00:30:27,870 --> 00:30:28,871 हे। 464 00:30:30,539 --> 00:30:32,374 भगवान। यह कैसा शोर है? 465 00:30:32,457 --> 00:30:33,625 तुम अपनी माँ के घर पर हो? 466 00:30:33,709 --> 00:30:35,294 रिजवुड में जानवरों के आश्रय में हूँ। 467 00:30:36,253 --> 00:30:37,337 उस बिल्ली से पीछे छुड़ा रही थी। 468 00:30:37,421 --> 00:30:38,964 वह प्यारी सी बिल्ली? 469 00:30:39,047 --> 00:30:40,799 गोद ना लिए जाने पर रिजवुड जानवरों को मार देता है। 470 00:30:40,883 --> 00:30:43,135 अच्छी बात है कि यह प्यारी है। तुम्हारे पास मेरे लिए कोई जानकारी है? 471 00:30:43,218 --> 00:30:47,389 हाँ। सिक्योरिटी फुटेज वाली नंबर प्लेट पॉला सैंडर्स की थी। 472 00:30:47,472 --> 00:30:50,809 हॉकी स्टिक पर उँगलियों के निशान भी पॉला सैंडर्स के थे। 473 00:30:50,893 --> 00:30:55,480 हँ? उसकी उँगलियों के निशान सिस्टम में क्यों हैं? 474 00:30:56,064 --> 00:30:57,649 तुम्हें इस पर यक़ीन नहीं होगा। 475 00:31:34,228 --> 00:31:35,229 एनवायपीडी 476 00:31:37,564 --> 00:31:39,775 हाय, हाय। तुमने बहुत समय लगा दिया। 477 00:31:40,400 --> 00:31:42,736 उस स्कैमर ने फ़ोन किया था और मैंने उसे फँसा दिया। 478 00:31:42,819 --> 00:31:44,154 मुझे उनकी जानकारी मिल गई। 479 00:31:44,238 --> 00:31:46,323 अब मैं और नहीं दबूँगी। 480 00:31:46,406 --> 00:31:48,075 मेरे पास तुम्हें बताने को बहुत कुछ है। 481 00:31:48,158 --> 00:31:50,118 मेरे पास भी तुम्हें बताने को बहुत कुछ है। 482 00:31:50,202 --> 00:31:51,828 मुझे भी कुछ जानकारी मिली है। 483 00:31:52,496 --> 00:31:55,082 यह तुम्हारी पहली लाश नहीं थी, है ना, पॉला? 484 00:31:56,375 --> 00:31:58,752 मुझे पसंद नहीं है जब लोग राज़ दबाकर रखते हैं। 485 00:31:58,836 --> 00:31:59,837 क्या? 486 00:32:43,422 --> 00:32:46,884 पॉला? पॉला, तुम्हें मुझे बताना होगा कि पोर्टलैंड में क्या हुआ था। 487 00:34:17,975 --> 00:34:19,976 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू