1 00:00:12,888 --> 00:00:15,224 वुडग्लेन अपार्टमेंट्स 2 00:00:39,206 --> 00:00:40,874 क्या चल रहा है, ब्राय-भाई? 3 00:00:40,958 --> 00:00:44,711 यो, डेन-चंद। सिसीलिया को तुरंत एक एहसान चाहिए। 4 00:00:44,795 --> 00:00:46,713 मैं मदद करना चाहता हूँ, मेरे दोस्त, 5 00:00:46,797 --> 00:00:48,924 पर इस समय मैं एक काम में फँसा हुआ हूँ। 6 00:00:49,007 --> 00:00:51,343 माफ़ करना। क्या मैंने एहसान कहा? 7 00:00:51,426 --> 00:00:52,553 ग़लत बोल दिया। 8 00:00:52,636 --> 00:00:54,263 तुम यह अभी तुरंत करोगे। 9 00:00:54,346 --> 00:00:56,890 तुम मना करने की स्थिति में नहीं हो। 10 00:00:56,974 --> 00:00:58,642 मेरी अभी टेक सपोर्ट से बात हुई। 11 00:00:59,226 --> 00:01:01,937 यार, वह बस छोटी सी अड़चन है। 12 00:01:02,020 --> 00:01:04,397 हाँ, ख़ैर, वह सुनने में छोटी नहीं लग रही थी, दोस्त। 13 00:01:04,897 --> 00:01:09,570 लगता है तुम्हारे लड़कों में से एक, ट्रेवर ने तुम्हारी पीठ पीछे थोड़ा धंधा किया था। 14 00:01:09,653 --> 00:01:13,615 - ब्राय, सुनो… - मैंने सुना है कि तुम दोनों क़रीब थे। 15 00:01:13,699 --> 00:01:15,909 शायद उसके कारण तुमने सख़्ती नहीं बरती? 16 00:01:16,493 --> 00:01:17,911 शायद तुमसे ग़लती हो गई। 17 00:01:18,620 --> 00:01:19,788 क्या हमारा खुलासा हो गया है? 18 00:01:21,373 --> 00:01:22,457 बहुत कम। 19 00:01:24,418 --> 00:01:25,836 क्या मुझे जेनिफ़र से बात करनी पड़ेगी? 20 00:01:26,336 --> 00:01:28,964 नहीं। सब क़ाबू में किया जा रहा है, मेरे दोस्त। 21 00:01:29,047 --> 00:01:30,591 मैं अभी ही सब ठीक कर रहा हूँ। 22 00:01:30,674 --> 00:01:32,551 मुझे इस सब में शामिल होना अच्छा नहीं लग रहा है। 23 00:01:32,634 --> 00:01:34,928 तुम्हें काम देने का उद्देश्य यही था कि हमारा नाम इसमें नहीं आएगा। 24 00:01:35,012 --> 00:01:37,973 - हमें केवल आदर्श स्थितियाँ चाहिए। - समझ गया। समझ गया। 25 00:01:38,056 --> 00:01:39,766 नीले आसमान जैसी आदर्श स्थिति आने वाली है, ब्राय। 26 00:01:39,850 --> 00:01:42,227 तुम्हारी ख़ातिर उम्मीद करते हैं कि मौसम और ख़राब नहीं होगा। 27 00:01:43,270 --> 00:01:46,273 सिसीलिया का काम करने की तैयारी करो। मैंने तुम्हारे बर्नर फ़ोन पर जानकारी भेज दी है। 28 00:01:46,356 --> 00:01:48,483 उसका नाम जॉयस टर्सेक है। 29 00:01:48,984 --> 00:01:50,068 उसे तुरंत ढूँढो। 30 00:01:50,736 --> 00:01:52,279 तुरंत, इसी समय, डेनिस। 31 00:01:52,362 --> 00:01:53,614 इसे अपनी ग़लती की भरपाई समझ लो। 32 00:02:06,126 --> 00:02:07,127 सत्यानाश! 33 00:02:16,803 --> 00:02:18,972 मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड 34 00:02:25,229 --> 00:02:27,064 सनीसाइड जिला 35 00:02:30,984 --> 00:02:32,277 अच्छा पानी है। 36 00:02:32,986 --> 00:02:35,030 तो मुझे लगा था आपने मुझे यहाँ इसलिए बुलाया है 37 00:02:35,113 --> 00:02:37,533 क्योंकि मेरी वर्तमान पत्नी पर हमला हुआ था और मुझे लगा आपको कोई सुराग़ मिला है। 38 00:02:37,616 --> 00:02:40,619 तो यह थोड़ा अप्रत्याशित है। 39 00:02:40,702 --> 00:02:44,581 अगर आप लोगों को सच में ऐसा लगता है कि पॉला का इससे कोई लेना-देना है, तो ऐसा नहीं है। 40 00:02:44,665 --> 00:02:46,750 क़सम से उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। 41 00:02:46,834 --> 00:02:49,253 वह मुट्ठी में नहीं आती है, पर पॉला छोटी मुसीबत है। 42 00:02:49,336 --> 00:02:50,963 उसके हाथ बहुत छोटे-छोटे हैं। 43 00:02:51,046 --> 00:02:53,924 मुझे नहीं पता मैंने यह क्यों कहा। मेरे ख़्याल से मुझे बस थोड़ी घबराहट हो रही है। 44 00:02:54,007 --> 00:02:56,218 और पोर्टलैंड वाली घटना एक त्रासदी थी, एक दुर्घटना थी, 45 00:02:56,301 --> 00:02:57,594 पर कोई आरोप नहीं लगाए गए थे। 46 00:02:57,678 --> 00:02:59,263 एक आदमी की मौत हुई थी। 47 00:02:59,972 --> 00:03:01,265 वह एक त्रासदी है। 48 00:03:01,765 --> 00:03:02,975 पर यह? 49 00:03:03,976 --> 00:03:07,521 यह क़त्ल है। और यह क़त्ल है। 50 00:03:07,604 --> 00:03:08,981 यह एक ही क़त्ल है। 51 00:03:09,690 --> 00:03:12,276 पर यह एक क़त्ल है, और आज की बातचीत इसी बारे में है, 52 00:03:12,359 --> 00:03:15,404 और मैं माफ़ी चाहता हूँ, मुझे शायद पैनिक अटैक आ रहा है। 53 00:03:15,487 --> 00:03:17,573 और मुझे लगता है कि यह कहना ज़रूरी है कि… 54 00:03:18,365 --> 00:03:19,366 कि… 55 00:03:20,075 --> 00:03:23,495 इस… इस बंदे ने मुझे FaceTime किया था। 56 00:03:23,579 --> 00:03:26,623 मुझे नहीं पता इसे मेरा नंबर कहाँ से मिला, पर इसने मुझे फ़ोन किया था। 57 00:03:27,291 --> 00:03:28,542 इसकी हालत अच्छी नहीं थी। 58 00:03:29,209 --> 00:03:31,670 मेरा अनुमान है, और मैं आपको आपका काम सिखाने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ, 59 00:03:31,753 --> 00:03:34,506 कि उसने फ़ेंटानिल या मेथ ड्रग्स ले रखे थे। 60 00:03:34,590 --> 00:03:36,717 मुझे पता नहीं है। मैं ड्रग्स नहीं लेता हूँ। 61 00:03:36,800 --> 00:03:40,220 मैंने गांजा फूँका है, कोकेन ली है, हाँ। 62 00:03:40,304 --> 00:03:42,973 हाल में नहीं, पर जवानी में किया था। 63 00:03:43,056 --> 00:03:44,349 पर मैं जानता हूँ कि उनमें से कोई एक, 64 00:03:44,433 --> 00:03:46,226 या तो मेथ या फ़ेंटानिल, आपके दाँतों के लिए बहुत ख़राब होती है। 65 00:03:46,310 --> 00:03:49,980 आपके दाँत सड़ा देती है, और इसके दाँत एकदम ठीक थे। 66 00:03:52,566 --> 00:03:54,985 अगर हम बातचीत जारी रखने वाले हैं, तो क्या मुझे और पानी मिल सकता है? 67 00:03:55,068 --> 00:03:58,113 मुझे लग रहा है जैसे शब्द निकल रहे हैं, पर कोई आवाज़ नहीं आ रही है। 68 00:04:01,950 --> 00:04:04,161 कैमपॉप 69 00:04:08,415 --> 00:04:11,543 ठीक है, ठीक है, शुक्रिया। इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, शुक्रिया। 70 00:04:11,627 --> 00:04:12,920 स्काय भी तुमसे प्यार करता है। 71 00:04:13,921 --> 00:04:16,673 पर प्यार से खाने के पैसे नहीं दिए जा सकते। 72 00:04:17,257 --> 00:04:19,885 प्यार पर्याप्त नहीं है, दोस्तों, नहीं। 73 00:04:19,968 --> 00:04:23,222 अगर खड़ा हुआ देखना चाहते हो, तो क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करो। 74 00:04:23,805 --> 00:04:25,933 पर अगर केवल झलक देखनी है, तो क्रिप्टो इस्तेमाल करो… 75 00:04:28,060 --> 00:04:29,937 और मुझे पूरी तरह से नंगा देखना है? 76 00:04:30,020 --> 00:04:32,356 यार, बस मुझे पैसे दे दो और तुम जो चाहो मैं वह करूँगा। 77 00:04:32,439 --> 00:04:34,983 यह इतना मुश्किल भी नहीं है। मैं पास पैसे नहीं हैं, दोस्तों। चलो। 78 00:04:35,859 --> 00:04:37,444 शर्माओ मत, चलो भी। 79 00:04:37,528 --> 00:04:39,321 अपनी बुकिंग पूरी करें स्कायलर के साथ अपनी डेट का मज़ा लें 80 00:04:40,072 --> 00:04:42,533 मॉम, मुझे फ्रोज़न वॉफ़ल खाने को मिल सकते हैं? 81 00:04:42,616 --> 00:04:45,118 कैसा रहेगा अगर मैं फ़्रेंच टोस्ट बना दूँ? 82 00:04:45,202 --> 00:04:46,203 वॉफ़ल! 83 00:04:46,286 --> 00:04:47,579 ठीक है। ठीक है। 84 00:04:48,747 --> 00:04:50,457 धत्। ठीक है। 85 00:04:50,541 --> 00:04:51,959 चलो देखते हैं। 86 00:04:55,712 --> 00:04:59,466 - हाय। - तैयार हो जाओ। यह मामला तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 87 00:05:00,300 --> 00:05:01,343 गज़ब। कितनी तेज़ी से? 88 00:05:01,426 --> 00:05:03,720 अगले दो हफ़्तों में सुनवाई हो सकती है, इतनी तेज़ी से। 89 00:05:03,804 --> 00:05:05,848 हे भगवान। हाँ, यह काफ़ी तेज़ है। 90 00:05:05,931 --> 00:05:07,432 हाँ, बहुत काम करना है। 91 00:05:07,516 --> 00:05:08,684 देखो, तुम्हें जीतना चाहिए। 92 00:05:08,767 --> 00:05:11,311 मतलब, कार्ल और मैलोरी सबकी ज़िंदगी में उथल-पुथल मचाकर आयडाहो जाना चाहते हैं। 93 00:05:11,395 --> 00:05:14,731 - तुम सब कुछ बनाए रखना चाहती हो। - हेज़ल! बूट, जूते पहनो। 94 00:05:14,815 --> 00:05:16,775 हमें बहुत तारीफ़ करते हुए सिफ़ारिश पत्र चाहिए। 95 00:05:16,859 --> 00:05:18,610 निजी, काम से सम्बंधित लोगों से, दूसरी माँओं से। 96 00:05:18,694 --> 00:05:21,613 - तुम्हारा कोई पादरी है? - मेरा? पादरी? 97 00:05:21,697 --> 00:05:23,365 नहीं, डग, मेरा कोई पादरी नहीं है। 98 00:05:23,448 --> 00:05:25,492 अफ़सोस। अदालतों को पादरी अच्छे लगते हैं। 99 00:05:25,576 --> 00:05:27,995 मैं पत्र इकट्ठा करने के दूसरे तरीके निकाल लूँगी। 100 00:05:28,078 --> 00:05:31,164 बढ़िया, हम अपनी तरफ़ से तैयारी शुरू कर देते हैं। 101 00:05:31,248 --> 00:05:34,251 मेरे ऑफ़िस से तुम्हें 10,000 डॉलर फीस की माँग आएगी। 102 00:05:34,334 --> 00:05:37,337 - क्या? कितना? - दस हज़ार डॉलर। 103 00:05:38,672 --> 00:05:39,673 बेहतर होगा हम जीत जाएँ। 104 00:05:40,465 --> 00:05:42,467 - ठीक है, मुझे जाना है। बाय। - जल्द बात करते हैं। 105 00:05:46,638 --> 00:05:48,682 ठीक है, तुम्हें यह रास्ते में खाना पड़ेगा 106 00:05:48,765 --> 00:05:51,435 क्योंकि हमें स्कूल के लिए बहुत देर हो रही है। 107 00:05:51,518 --> 00:05:53,770 अगर तुम मुझे एक कौर खाने दो, तो मैं तुम्हें गाड़ी चलाने दूँगी। 108 00:05:53,854 --> 00:05:54,897 ठीक है। 109 00:05:55,647 --> 00:05:56,648 रुकिए, क्या? 110 00:05:57,482 --> 00:05:58,984 यार, आपने मेरा आधा वॉफ़ल खा लिया। 111 00:05:59,067 --> 00:06:01,403 ठीक है। एक्सेलरेटर बाईं तरफ़ और ब्रेक दाईं तरफ़ होता है। 112 00:06:16,210 --> 00:06:18,837 हे। क्या चल रहा है? सब कैसा चल रहा है? 113 00:06:18,921 --> 00:06:20,297 - हाय। - हे। 114 00:06:20,380 --> 00:06:21,757 हाय। 115 00:06:21,840 --> 00:06:24,593 - हे भगवान। तुम्हारी ड्रेस बहुत प्यारी है। - सच में? 116 00:06:24,676 --> 00:06:28,263 यह? हे भगवान, मैंने इसे चुना था क्योंकि इससे पैरों की बदबू नहीं आ रही थी। 117 00:06:29,890 --> 00:06:32,392 मेरी बेटी मेरे कपड़ों को कंबल की तरह इस्तेमाल करती है। 118 00:06:33,101 --> 00:06:34,102 तो… 119 00:06:35,062 --> 00:06:38,774 पॉला, क्या तुम इस साल फ़ुटबॉल वाली पार्टी करने वाली हो? 120 00:06:39,816 --> 00:06:41,902 आमतौर पर एक पार्टी होती है। हमें बस पक्का नहीं मालूम था अगर तुम… 121 00:06:41,985 --> 00:06:43,779 हाँ, हाँ, हाँ। नहीं, नहीं, नहीं, एकदम पक्का। 122 00:06:43,862 --> 00:06:45,197 हाँ, नहीं, मैं… 123 00:06:45,280 --> 00:06:48,825 मैं तुम सबको बुलाने वाली थी, 124 00:06:48,909 --> 00:06:50,702 "अपना पिज़्ज़ा ख़ुद बनाओ" वाली पार्टी करने वाली थी। 125 00:06:50,786 --> 00:06:52,621 - क्या… - काफ़ी ऊँची सोच है। 126 00:06:52,704 --> 00:06:55,999 हाँ। हाँ, हाँ, बिल्कुल। 127 00:06:56,083 --> 00:06:57,543 मैं खाना बनाऊँगी। 128 00:06:58,335 --> 00:07:00,796 उसमें बहुत मज़ा आएगा, हाँ। 129 00:07:02,005 --> 00:07:04,466 मैं अचानक विषय बदल रही हूँ, पर… 130 00:07:04,967 --> 00:07:07,553 क्या मैं तुम लोगों से खुलकर बात कर सकती हूँ? 131 00:07:07,636 --> 00:07:09,012 - बिल्कुल। हाँ। - हाँ। 132 00:07:09,596 --> 00:07:15,018 तो मेरा पूर्व पति, कार्ल, और उसकी नई पत्नी, मैलोरी, मेरे ख़्याल से… 133 00:07:15,102 --> 00:07:16,687 - मैलोरी अच्छी है। - वे बहुत अच्छे हैं। 134 00:07:16,770 --> 00:07:18,981 हाँ, ज़रूर। हाँ, वे बहुत अच्छे हैं। 135 00:07:19,648 --> 00:07:20,899 शायद इस कहानी में नहीं। 136 00:07:21,859 --> 00:07:24,736 हम मेरी बेटी की कस्टडी के लिए लड़ रहे हैं और… 137 00:07:24,820 --> 00:07:27,239 - मेरे वकील को… - उसे पत्र चाहिए, है ना? 138 00:07:27,322 --> 00:07:30,367 हाँ। हाँ, हाँ। तुम्हें कैसे पता है? 139 00:07:30,450 --> 00:07:31,743 मैं तलाक़शुदा हूँ। 140 00:07:31,827 --> 00:07:33,287 मैंने इसके लिए बहुत बढ़िया पत्र लिखा था। 141 00:07:33,370 --> 00:07:35,789 और यह एआई आने से पहले की बात है, तो… सारे शब्द ख़ुद चुने थे। 142 00:07:35,873 --> 00:07:37,082 ओह, गज़ब। ठीक है। 143 00:07:37,165 --> 00:07:39,877 पर तुम्हें पता है कि पत्रों से ज़्यादा क्या काम करता है, पैसा। 144 00:07:39,960 --> 00:07:42,129 - हाँ। जब हेदर और मैं अलग हुए थे… - हाँ। 145 00:07:42,212 --> 00:07:44,965 …मैंने अपना बटुआ अपने वकील को थमा दिया था और वह अपना जादू चलाने में कामयाब रहा था। 146 00:07:45,591 --> 00:07:48,135 ख़ैर, मेरे पास जादू करने लायक पैसे नहीं हैं। 147 00:07:49,052 --> 00:07:51,138 - हाँ। - ठीक है… 148 00:07:51,221 --> 00:07:54,933 हम… हम… हम सबसे अच्छे पत्र लिखेंगे। 149 00:07:55,017 --> 00:07:57,186 - हाँ। - बढ़िया। हाँ। 150 00:07:57,269 --> 00:07:58,729 मैं फिर से लिख सकती हूँ। 151 00:07:58,812 --> 00:07:59,813 - हम वैसा कर सकते हैं। - बिल्कुल। 152 00:07:59,897 --> 00:08:01,648 - केवल तुम्हारे लिए। - बढ़िया, बढ़िया। 153 00:08:01,732 --> 00:08:02,733 मैं पॉला हूँ। 154 00:08:03,233 --> 00:08:05,527 - ठीक है। हाँ, हाँ। पॉला… - हाँ। सैंडर्स। हाँ। 155 00:08:22,753 --> 00:08:24,379 - हाय। - आपने मुझे डरा दिया। 156 00:08:24,463 --> 00:08:27,382 - माफ़ करना। - आपके… आपके चेहरे की वजह से नहीं। 157 00:08:28,550 --> 00:08:33,554 ठीक है। मैं "मैजिक द गैदरिंग" के दुर्लभ कार्ड ढूँढ रही हूँ। 158 00:08:33,639 --> 00:08:35,474 आपके पास सबसे महँगा कार्ड कौन सा है? 159 00:08:35,557 --> 00:08:37,851 टाइमट्विस्टर, ऐल्फ़ा संस्करण। 160 00:08:37,934 --> 00:08:41,063 लगभग नया है, "पैक फ़्रेश" है, केवल 10,000 डॉलर का है। 161 00:08:42,731 --> 00:08:44,691 तीसरा सबसे महँगा कार्ड कौन सा है? 162 00:08:45,359 --> 00:08:47,402 न्यूयॉर्क पारिवारिक कोर्ट रीडिंग रूम 163 00:08:47,486 --> 00:08:49,488 मिस लैम्बर्ट, आपको क्या हुआ? 164 00:08:49,571 --> 00:08:50,948 तुम्हें मेरे प्रतिद्वंद्वी को देखना चाहिए। 165 00:08:52,407 --> 00:08:55,369 अरे, मैं कुछ बक्सों की सफाई कर रही थी। 166 00:08:55,452 --> 00:08:56,954 तुम्हें यह सब पसंद है, है ना? 167 00:08:57,037 --> 00:08:58,205 व्हील ऑफ़ फ़ॉर्च्यून सभी खिलाड़ियों को 168 00:08:58,288 --> 00:08:59,289 हाथ के पत्ते फेंककर सात नए पत्ते उठाने होंगे 169 00:09:02,000 --> 00:09:03,919 अच्छा है? बुरा है? बेकार है? 170 00:09:04,002 --> 00:09:05,379 लाजवाब है। 171 00:09:06,463 --> 00:09:08,924 तुम… अरे, इसे तुम रख लो। 172 00:09:09,007 --> 00:09:11,718 "शक्ति तुम्हारा साथ दे," या जो भी कहते हों। 173 00:09:12,344 --> 00:09:13,345 शुक्रिया। 174 00:09:13,428 --> 00:09:16,682 नहीं, शुक्रिया तो तुम्हारा अदा करना चाहिए, तुम्हारे काम के लिए। सच में। 175 00:09:17,558 --> 00:09:18,809 और उसी बात पर, 176 00:09:19,351 --> 00:09:23,146 क्या मैं जल्दी से कार्यभार कमरे में झाँक सकती हूँ? 177 00:09:24,064 --> 00:09:26,525 - आप जानती हैं उसकी अनुमति नहीं है। - मैं जानती हूँ, मैं बस, मेरी… 178 00:09:26,608 --> 00:09:28,694 मेरी टांग की वजह से मैं धीमी चल रही हूँ। 179 00:09:28,777 --> 00:09:30,696 मैं बस देखना चाहती थी कि आगे क्या होने वाला है। 180 00:09:30,779 --> 00:09:31,864 माफ़ कीजिए, मिस लैम्बर्ट। 181 00:09:33,115 --> 00:09:36,326 अब मुझे इजाज़त दीजिए, मैं पैंट्री में जा रहा हूँ 182 00:09:36,410 --> 00:09:39,538 जहाँ मैं पाँच मिनट तक अपने लिए कॉफ़ी बनाऊँगा। 183 00:09:55,387 --> 00:09:56,597 जज नार्लेस्की 184 00:09:57,514 --> 00:09:59,141 जज हर्नांडेज़ 185 00:10:04,479 --> 00:10:06,106 हेंड्रिक्स बनाम सैंडर्स केस नंबर 38501/1581 186 00:10:15,032 --> 00:10:16,700 यह ट्रेवर का दोस्त है। 187 00:10:16,783 --> 00:10:17,951 यह स्काय है। 188 00:10:18,035 --> 00:10:20,370 छोटा सा ख़्याल है। हम यह बाद में कर सकते हैं। 189 00:10:20,454 --> 00:10:22,623 - यहाँ नहीं। - नहीं, यह अभी हो रहा है। 190 00:10:22,706 --> 00:10:26,043 आपको पहले से अपॉइंटमेंट बुक करना पड़ता है और पहले से पैसे देने पड़ते हैं। 191 00:10:26,126 --> 00:10:29,755 माफ़ करना, ब्राउन यूनिवर्सिटी में कैमिंग की क्लासें नहीं लगती थीं। 192 00:10:29,838 --> 00:10:31,840 ब्राउन में? शायद लगती होंगी। 193 00:10:31,924 --> 00:10:32,966 ठीक है। 194 00:10:33,050 --> 00:10:35,886 वैसे, अगर यही बंदा अंगूठी वाला बंदा हुआ तो? 195 00:10:35,969 --> 00:10:37,346 मतलब, अगर यह स्कैमरों में से एक हुआ तो? 196 00:10:37,846 --> 00:10:40,015 तब वह शायद, बेशक कुछ जानता होगा। 197 00:10:40,098 --> 00:10:41,391 - ठीक है। - ठीक है। 198 00:10:41,475 --> 00:10:43,560 - धत्। - ध्यान से, भगवान। 199 00:10:43,644 --> 00:10:45,270 हे। 200 00:10:46,855 --> 00:10:48,482 हाय, सेक्सी। 201 00:10:48,565 --> 00:10:50,776 देख रहा हूँ कि तुम ऑफ़िस में हो, हँ? 202 00:10:50,859 --> 00:10:54,112 क्या हम मेरे काम की समीक्षा शुरू करें? 203 00:10:54,196 --> 00:10:56,281 ओह, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं। 204 00:10:56,365 --> 00:10:57,574 मैं बस बात करना चाहती थी। 205 00:10:57,658 --> 00:10:59,451 मैं पॉला हूँ। 206 00:11:00,661 --> 00:11:02,663 मैं ट्रेवर की दोस्त थी। 207 00:11:04,706 --> 00:11:08,502 हाँ। मैं जानती हूँ कि तुम दोनों साथ में काम करते थे। मैंने तुम्हें पहले देखा है। 208 00:11:09,670 --> 00:11:11,088 तो तुमने सुन लिया? 209 00:11:11,964 --> 00:11:13,131 हाँ, बहुत बुरा हुआ। 210 00:11:13,215 --> 00:11:15,968 मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। मैं बस अभी ही उससे मिला था। 211 00:11:16,635 --> 00:11:17,636 हाँ… 212 00:11:18,679 --> 00:11:20,973 मैं बस पता लगाने की कोशिश कर रही हूँ कि आख़िर हुआ क्या था। 213 00:11:21,056 --> 00:11:24,393 पता है, मेरे पास उसकी मौत से संबंधित कुछ जानकारी है, 214 00:11:24,476 --> 00:11:28,105 पर मैं सोच रही थी कि शायद तुम्हारे पास भी होगी और शायद हम उसका मिलान कर सकें? 215 00:11:28,856 --> 00:11:31,567 - मेरे पास कोई जानकारी नहीं है। - ठीक है, हम… 216 00:11:31,650 --> 00:11:34,611 मतलब, मुझे नहीं लगता पुलिस को ज़रा भी परवाह है। 217 00:11:34,695 --> 00:11:39,116 तो शायद हम उन्हें परवाह करने पर मजबूर कर सकते हैं, अगर हम क… सबूतों को जोड़ दें। 218 00:11:41,535 --> 00:11:43,203 मैं तुम्हें तुम्हारे समय के लिए पैसे दे सकती हूँ। 219 00:11:45,706 --> 00:11:46,874 ठीक है। 220 00:11:49,877 --> 00:11:52,004 मैं आमने-सामने मिलना ज़्यादा पसंद करूँगा। यह मेरे काम की जगह है। 221 00:11:52,087 --> 00:11:53,672 क्या तुम शहर के पास रहती हो? 222 00:11:54,173 --> 00:11:56,758 कहो… कहो, "मैं शहर में नहीं रहती हूँ।" 223 00:11:56,842 --> 00:11:58,218 हाँ, हाँ। 224 00:11:58,302 --> 00:12:00,846 बढ़िया, मैं तुम्हारे अकाउंट पर पता भेज दूँगा। 225 00:12:00,929 --> 00:12:02,723 - ठीक है। ठीक है। - ठीक है। 226 00:12:04,558 --> 00:12:06,101 ठीक है। 227 00:12:06,602 --> 00:12:07,769 मुझे अंगूठी नहीं दिखी। 228 00:12:07,853 --> 00:12:10,856 - नहीं, मुझे भी नहीं। - क्या हम सच में आमने-सामने मिलने जाएँगे? 229 00:12:10,939 --> 00:12:12,441 आमने-सामने मिलना थोड़ा अजीब है। 230 00:12:12,524 --> 00:12:14,318 मतलब, हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है। 231 00:12:14,943 --> 00:12:16,820 - हमारे पास? - हम जा रहे हैं। 232 00:12:17,487 --> 00:12:18,530 बढ़िया। 233 00:12:19,281 --> 00:12:21,533 पॉला के पूर्व पति ने पुष्टि कर दी कि उसके पास क़त्ल की वजह थी। 234 00:12:21,617 --> 00:12:23,660 यह कैम बॉय उसकी ज़िंदगी में सबको परेशान कर रहा था। 235 00:12:23,744 --> 00:12:25,037 हाँ, उसने मुझे बताया था। 236 00:12:25,120 --> 00:12:26,705 वह यह बात छुपा नहीं रही थी। 237 00:12:26,788 --> 00:12:29,291 उसने जिस बैंक खाते की जानकारी दी है, उसमें कुछ नहीं है। 238 00:12:29,374 --> 00:12:30,959 मुझे इस क़ागज़ाती ट्रेल वाली बकवास से नफ़रत है। 239 00:12:31,043 --> 00:12:34,087 उबाऊ क़ागज़ाती ट्रेल गिरफ़्तारियाँ करवाती हैं। 240 00:12:34,171 --> 00:12:35,714 हाँ, हाँ। 241 00:12:35,797 --> 00:12:37,299 डायमंडबैक्स के बारे में तुम्हारी क्या राय है? 242 00:12:37,382 --> 00:12:38,383 स्पोर्ट्स बेट्स 243 00:12:38,467 --> 00:12:41,470 मुझे लगता है कि कोई भी व्यक्ति जो अपने शहर से बाहर वाली बेसबॉल टीम की परवाह करता है, 244 00:12:41,553 --> 00:12:43,180 उसे शायद जुआ खेलने की समस्या है। 245 00:12:44,723 --> 00:12:47,226 मेरे जुआ खेलने में कोई समस्या नहीं है। 246 00:12:47,309 --> 00:12:52,689 हमारी ज़िंदगियाँ क़िस्मत पर चलती हैं, और उसे नज़रअंदाज़ करने वाला हर इंसान बेवक़ूफ़ है। 247 00:12:53,982 --> 00:12:55,984 तुम मेरा मज़ाक उड़ा रहे हो क्योंकि मैं हार रही हूँ, 248 00:12:56,068 --> 00:12:58,320 पर कभी ना कभी पासा पलटेगा। 249 00:12:58,862 --> 00:13:03,742 और असली हारना तब होता है जब क़िस्मत पलटने के समय आप खेल ही ना रहे हों। 250 00:13:04,910 --> 00:13:06,245 ठीक है, गुरु माता। 251 00:13:07,037 --> 00:13:09,623 आशा करता हूँ डायमंडबैक्स को तुम्हारा फ़लसफ़ा पता है। 252 00:13:10,582 --> 00:13:12,084 मेरे ख़्याल से मैं कब्स को चुनूँगी। 253 00:13:14,628 --> 00:13:17,005 मोटेल अपार्टमेंट 254 00:13:18,757 --> 00:13:21,343 ठीक है, मैं किसी कॉफ़ी की दुकान की उम्मीद कर रही थी। 255 00:13:21,426 --> 00:13:24,805 हाँ, शायद हमें किसी कॉफ़ी की दुकान पर मिलना चाहिए, 256 00:13:24,888 --> 00:13:27,224 क्योंकि किसी डरावनी फ़िल्म जैसा लग रहा है। 257 00:13:27,307 --> 00:13:28,934 - हाँ, सब ठीक होगा। - अच्छा? 258 00:13:29,017 --> 00:13:31,478 ऐसा बंदा, जो कि स्पष्ट रूप से अपने निप्पलों पर रूज़ लगाता है, 259 00:13:31,562 --> 00:13:35,107 एक सुनसान ख़तरनाक मोटेल में आमने-सामने मिलना चाहता है। 260 00:13:35,190 --> 00:13:37,901 - तो… - कुछ नहीं होगा। अभी दिन का समय है। 261 00:13:37,985 --> 00:13:40,654 हाँ, क्योंकि दिन में किसी का क़त्ल नहीं होता है। 262 00:13:40,737 --> 00:13:43,323 मतलब, मुझे कुछ तो करना है। मैं अंदर जा रही हूँ। 263 00:13:44,199 --> 00:13:45,200 रुको। रुको। अरे। 264 00:13:45,826 --> 00:13:47,911 इसका इस्तेमाल करना। यह ड्राई शैम्पू है। 265 00:13:47,995 --> 00:13:50,205 - क्या? - अगर कोई गड़बड़ हो गई तो। 266 00:13:51,039 --> 00:13:53,667 एक बार मेरी आँखों में चला गया था, इससे सच में बहुत जलन होती है। 267 00:13:55,836 --> 00:13:59,506 अगर मैं आधे घंटे में वापस नहीं आई, तो मुझे फ़ोन करना। 268 00:13:59,590 --> 00:14:00,883 - अलार्म लगा लो। - ठीक है। 269 00:14:37,961 --> 00:14:39,838 डग वॉरविक का ऑफ़िस दस हज़ार डॉलर भेजने के निर्देश 270 00:14:55,771 --> 00:14:57,147 नमस्कार। 271 00:14:58,065 --> 00:15:00,025 मैं स्काय हूँ। तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। 272 00:15:00,108 --> 00:15:01,568 मुझे भी। मैं पॉला हूँ। 273 00:15:11,119 --> 00:15:12,496 यहाँ अभी काम चल रहा है। 274 00:15:12,579 --> 00:15:14,122 मैंने और ट्रेवर ने एक दोस्त के साथ मिलकर यह जगह खरीदी थी। 275 00:15:14,206 --> 00:15:16,792 हम यहाँ कॉलेज के बच्चों के लिए फ़्लैट बनाने वाले थे। 276 00:15:16,875 --> 00:15:19,419 - वाह, बहुत बढ़िया आईडिया है। - जानता हूँ। 277 00:15:19,503 --> 00:15:21,964 यौनकर्म और रियल एस्टेट में ट्रेवर मेरा गुरु था। 278 00:15:22,047 --> 00:15:23,966 काफ़ी दिलचस्प मिश्रण है। 279 00:15:24,049 --> 00:15:27,386 पर मैं उसके बिना यह कभी पूरा नहीं कर पाऊँगा। 280 00:15:27,970 --> 00:15:29,304 मुझे यक़ीन नहीं होता कि वह चल बसा। 281 00:15:30,347 --> 00:15:33,016 हाँ, मैं बस पता लगाने की कोशिश कर रही हूँ कि क्या हुआ था। 282 00:15:33,100 --> 00:15:34,101 मैं भी। 283 00:15:35,060 --> 00:15:37,312 मतलब, कैमिंग की दुनिया में आप बहुत से लोगों को जानते हैं, 284 00:15:37,396 --> 00:15:41,108 पर आप उन्हें सच में नहीं जानते हैं। हर कोई बस एक यूज़रनेम और अवतार के पीछे छुपा रहता है। 285 00:15:41,191 --> 00:15:43,402 हमारे अलावा हर कोई गुमनाम होता है। 286 00:15:43,485 --> 00:15:44,528 लोग हमें देखते हैं। 287 00:15:45,404 --> 00:15:46,488 वह डरावना होता है। 288 00:15:47,906 --> 00:15:50,784 तो तुमने कहा कि तुम्हारे पास ट्रेवर की मौत के बारे में जानकारी है? 289 00:15:52,411 --> 00:15:53,704 मुझे बताओ तुम्हें क्या मालूम है। 290 00:15:55,080 --> 00:15:57,124 मैं कुछ नहीं बताऊँगी, जब तक तुम मुझे नहीं बताते तुम्हें क्या पता है। 291 00:15:59,668 --> 00:16:00,669 ठीक है। 292 00:16:02,963 --> 00:16:07,259 तुम्हें पता चल जाएगा कि मैं ऊब रही हूँ, इसीलिए यह पूछ रही हूँ, पर वाय कैसी है? 293 00:16:08,093 --> 00:16:09,887 वह रिश्ता ख़त्म हो चुका है। 294 00:16:09,970 --> 00:16:11,638 - क्या? - हाँ, मैंने उससे घर छोड़ देने को कहा। 295 00:16:12,347 --> 00:16:14,308 यह बड़ी बात है। तुमने कुछ बताया क्यों नहीं? 296 00:16:14,391 --> 00:16:17,144 शायद इसलिए क्योंकि जब भी मैं बताता हूँ, तुम मेरा मज़ाक उड़ाती हो। 297 00:16:17,227 --> 00:16:20,522 यह एक हफ़्ते पहले की बात है। सब… सब ठीक है। मैं ठीक हूँ। 298 00:16:20,606 --> 00:16:22,566 अब मैं तुम्हें उसके बारे में परेशान नहीं करूँगा। 299 00:16:22,649 --> 00:16:27,696 ठीक है। मुझे यक़ीन है कि मुझे परेशान करने के लिए तुम्हें जल्द ही कोई ना कोई मिल जाएगी। 300 00:16:28,864 --> 00:16:31,158 शायद लॉ स्कूल में। 301 00:16:31,909 --> 00:16:35,037 - तुम सच में वकील बनना चाहते हो? - हाँ, शायद। 302 00:16:35,120 --> 00:16:36,413 फिर से बताना वकील क्या करते हैं? 303 00:16:36,496 --> 00:16:37,623 वे दाँत साफ़ करते हैं, है ना? 304 00:16:38,457 --> 00:16:40,542 मैंने लिंग्विस्टिक्स में बीए किया है, 305 00:16:40,626 --> 00:16:43,837 जो मेरे डैड के हिसाब से तीन लाख डॉलर की बर्बादी थी। 306 00:16:43,921 --> 00:16:46,840 तो अब मैं वास्तविक बनने की कोशिश कर रहा हूँ, पता है? 307 00:16:46,924 --> 00:16:48,967 हाँ। समझती हूँ। 308 00:16:49,051 --> 00:16:51,845 पर तुम बहुत होशियार हो, तो तुम्हें किसी बढ़िया लॉ स्कूल में दाख़िला मिल जाएगा। 309 00:16:52,429 --> 00:16:53,722 शुक्रिया। 310 00:16:53,805 --> 00:16:55,724 मेरे डैड भी मेरा बहुत साथ नहीं देते हैं। 311 00:16:55,807 --> 00:16:58,435 हमेशा कहते रहते हैं, "तुम इस पत्रकारिता वाली बकवास में 312 00:16:58,519 --> 00:17:01,230 अपना समय बर्बाद कर रही हो, जेर-बेयर। 313 00:17:01,313 --> 00:17:03,273 वैसे भी सारे समाचार एआई से मिलने लगेंगे।" 314 00:17:03,357 --> 00:17:05,192 अफ़सोस की बात है, यह मुश्किल होगा। 315 00:17:07,152 --> 00:17:09,530 हालाँकि एकदम एक जैसा नहीं है, है ना? 316 00:17:09,613 --> 00:17:11,114 - क्या मतलब है तुम्हारा? - मेरा मतलब है, 317 00:17:11,198 --> 00:17:13,825 लिंग्विस्टिक्स की पढ़ाई सदाबहार विषय है। 318 00:17:13,909 --> 00:17:15,577 बहुत सारे करियरों के लिए ठोस आधार है। 319 00:17:15,661 --> 00:17:20,374 पत्रकारिता पूरी तरह से पुराना, ख़त्म हो रहा क्षेत्र है। 320 00:17:20,457 --> 00:17:22,416 आशा करती हूँ तुम एलसैट्स में फेल हो जाओ। 321 00:17:23,292 --> 00:17:26,380 ठीक है, बात करके अच्छा लगा, जेर-बेयर। 322 00:17:39,601 --> 00:17:40,978 पक्का तुम्हें पीने को कुछ नहीं चाहिए? 323 00:17:41,061 --> 00:17:42,437 हमारे पास सोडा वाला पानी भी है। 324 00:17:42,521 --> 00:17:43,856 और दूध है। 325 00:17:44,481 --> 00:17:46,066 अजीब बात है कि सोडा जैसा दूध कभी नहीं बनाया गया। 326 00:17:46,149 --> 00:17:47,401 नहीं, नहीं, नहीं, मुझे कुछ नहीं चाहिए। 327 00:17:47,484 --> 00:17:49,152 तो, ठीक है… 328 00:17:49,236 --> 00:17:51,488 कैमिंग के अलावा ट्रेवर और क्या करता था? 329 00:17:51,572 --> 00:17:52,906 मुझे सच में कुछ नहीं मालूम। 330 00:17:52,990 --> 00:17:57,244 जैसा कि मैंने तुम्हें बताया, मैं जानता हूँ कि ट्रेवर दूसरे लोगों के साथ समय बिता रहा था। 331 00:17:57,327 --> 00:17:58,704 मैं उन सबको नहीं जानता था। 332 00:17:59,204 --> 00:18:03,917 ट्रेवर काफ़ी लचीला था, सेक्सुअली और भौतिक रूप, दोनों से, 333 00:18:04,001 --> 00:18:05,460 इसीलिए वह इतने सारे पैसे कमाता था। 334 00:18:05,544 --> 00:18:07,212 मतलब, लोगों को सहज महसूस करवाने में वह अच्छा था… 335 00:18:08,755 --> 00:18:09,798 - ट्रेवर? - बचाओ! 336 00:18:09,882 --> 00:18:11,425 वह जानता था कि वह क्या कर रहा है। 337 00:18:11,508 --> 00:18:13,260 मतलब, हम वाक़ई तेज़ी से काम कर रहे थे… 338 00:18:15,429 --> 00:18:19,183 उसका एक… उसका लोगों से बात करने का तरीका था… 339 00:18:21,435 --> 00:18:22,728 "को सी टी?" 340 00:18:23,770 --> 00:18:26,106 - …हस्तमैथुन करते हुए… - वह तुम थे। 341 00:18:27,191 --> 00:18:29,234 तुम्ही थे जिसने उस वीडियो में ट्रेवर पर हमला किया था। 342 00:18:29,818 --> 00:18:31,195 - क्या? - हाँ, 343 00:18:31,278 --> 00:18:34,031 तुम बाएँ हाथ से काम करते हो और तुम्हारी आँखें हरी हैं और तुम्हारा दाँत वैसा है। 344 00:18:34,114 --> 00:18:37,367 मतलब, मैं… तुम्हारी वह अजीब दो उँगलियों वाली अंगूठी कहाँ है? 345 00:18:37,451 --> 00:18:38,827 - वह कमबख़्त तुम थे। - नहीं। नहीं, नहीं, नहीं। 346 00:18:38,911 --> 00:18:40,579 - हाँ, तुम ही थे। - तुम जैसा सोच रही हो, वैसा नहीं है। 347 00:18:40,662 --> 00:18:42,706 मतलब, हाँ, वह मैं ही था, पर वह नाटक था। 348 00:18:42,789 --> 00:18:45,584 वह सब स्कैम था। मैं कभी ट्रेवर को चोट नहीं पहुँचाता। मैं कभी किसी को चोट नहीं पहुँचा सकता। 349 00:18:45,667 --> 00:18:48,253 - लोगों को चोट लगी। - मैंने उसे नहीं मारा। 350 00:18:48,337 --> 00:18:49,755 जो तुमने देखा था वह नाटक था। 351 00:18:49,838 --> 00:18:51,048 वह नक़ली था। 352 00:18:51,131 --> 00:18:52,424 वह ट्रेवर का आईडिया था। 353 00:18:52,508 --> 00:18:54,718 उसने अपने उस, "मुझे बचाओ, मैं प्यारा हूँ और मुसीबत में हूँ" नाटक से 354 00:18:54,801 --> 00:18:57,429 कुछ क्लाइंटों से पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। 355 00:18:57,513 --> 00:19:00,432 हम बस पैसे कमाने की कोशिश कर रहे थे। यह कोई सफाई नहीं है। 356 00:19:00,516 --> 00:19:02,684 मुझे तुम्हारे साथ वह नहीं करना चाहिए था। किसी के साथ नहीं करना चाहिए था, 357 00:19:02,768 --> 00:19:05,771 पर अभी मैं बस यह पता लगाना चाहता हूँ कि मेरे दोस्त को किसने मारा। 358 00:19:07,105 --> 00:19:10,192 मैं आसपास नज़र डालकर आती हूँ। यहीं रखना, कहीं पॉला वापस ना आ जाए। 359 00:19:10,275 --> 00:19:12,611 - मैं यहाँ अकेले नहीं रहना चाहता हूँ… - बस दरवाज़े बंद कर लेना। 360 00:19:12,694 --> 00:19:16,573 और अगर कोई आए, तो उन्हें अपने डैड के बारे में वह उबाऊ कहानी सुनाना। 361 00:19:16,657 --> 00:19:18,283 यक़ीन मानो, वे चले जाएँगे। 362 00:19:24,122 --> 00:19:25,123 बढ़िया। 363 00:19:25,207 --> 00:19:27,584 देखो, वह किसी और ने किया होगा जिसके साथ हमने स्कैम किया था। 364 00:19:27,668 --> 00:19:30,879 कमबख़्त, मतलब, वह कोई भी हो सकता है, आदमी, औरत। 365 00:19:30,963 --> 00:19:32,381 वह आदमी था। 366 00:19:32,464 --> 00:19:35,092 - मतलब, सबसे ज़्यादा संभावना यही है, हाँ। - वह… वह आदमी ही था। 367 00:19:35,175 --> 00:19:36,343 मैंने देखा था। 368 00:19:36,426 --> 00:19:37,636 मैं अलमारी में छुपी हुई थी। 369 00:19:37,719 --> 00:19:38,720 मैं… 370 00:19:40,222 --> 00:19:41,723 मैंने क़ातिल को देखा था। 371 00:19:42,808 --> 00:19:43,809 तुम वहाँ थी? 372 00:19:44,768 --> 00:19:46,061 वह दिखने में कैसा था? 373 00:19:46,144 --> 00:19:48,105 मैं उसे ठीक से देख नहीं पाई थी। 374 00:19:48,814 --> 00:19:51,066 मैं ठीक से केवल उसके जूते देख पाई थी। 375 00:19:51,149 --> 00:19:52,192 जूते? 376 00:19:52,901 --> 00:19:54,319 उसने ट्रेवर के रेड विंग्स जूते पहन रखे थे। 377 00:19:54,403 --> 00:19:56,071 मैं पहचान गई थी क्योंकि उनके फीते एक जैसे नहीं थे। 378 00:19:56,154 --> 00:19:57,155 फीते एक जैसे नहीं थे। 379 00:19:58,740 --> 00:20:00,158 हाँ, हाँ। 380 00:20:00,242 --> 00:20:02,119 तुम जानते हो वह कौन था, है ना? 381 00:20:02,703 --> 00:20:03,704 नहीं, मैं… 382 00:20:04,538 --> 00:20:05,664 हाय। 383 00:20:05,747 --> 00:20:08,500 इसके लिए माफ़ करना, पर कमबख़्त हिलना मत। 384 00:20:18,343 --> 00:20:19,636 हाय। 385 00:20:24,349 --> 00:20:25,893 जिम जा रही हो। बढ़िया है। 386 00:20:29,605 --> 00:20:31,899 तुम येल में एडमिशन ऑफ़िस में काम करती हो, है ना? 387 00:20:32,774 --> 00:20:34,818 - हाँ, तुम्हें कैसे… - शाबाश, बुलडॉग्स। 388 00:20:37,988 --> 00:20:41,408 हाँ, मुझे नहीं पता, मेरे दोस्त के बेटे की बात है, बहुत अच्छा बच्चा है। 389 00:20:41,491 --> 00:20:43,744 उसे अभी ही दाखिला देने से मना कर दिया गया। 390 00:20:45,245 --> 00:20:46,246 अफ़सोस की बात है। 391 00:20:46,747 --> 00:20:48,540 बहुत सारे मुश्किल फ़ैसले लेने पड़ते हैं 392 00:20:48,624 --> 00:20:50,209 और दाख़िले के ऑफ़िस में कई लोग हैं, तो… 393 00:20:50,292 --> 00:20:53,670 हाँ, पर केवल तुम ही हो जो स्कूल से पैसे गबन कर रही है, जॉयस। 394 00:20:56,590 --> 00:20:59,092 माइक्रोसॉफ़्ट के दाम गिर रहे हैं। 395 00:20:59,176 --> 00:21:01,512 गबन? क्या बेवक़ूफ़ाना बात है। 396 00:21:02,513 --> 00:21:05,015 वे हमेशा इसे बेवक़ूफ़ाना कहते हैं। 397 00:21:05,807 --> 00:21:09,311 और उसके बावजूद, दस्तावेज़ मौजूद हैं। 398 00:21:10,938 --> 00:21:12,397 तुम्हारा डीमैट खाता। 399 00:21:12,481 --> 00:21:13,482 ओपन एन्ड म्यूच्यूअल फ़ंड स्कीम 400 00:21:14,107 --> 00:21:17,027 अरे, तुमने मौके का फ़ायदा उठाया। मैं कोई आलोचना नहीं कर रहा हूँ। 401 00:21:17,110 --> 00:21:20,197 तुम चुराने में अच्छी थी, बस उसे छुपाने में नहीं। 402 00:21:20,781 --> 00:21:27,162 पर इससे निकलने का एक रास्ता है, मेरी एक दोस्त के लिए एक काम करना होगा। 403 00:21:28,455 --> 00:21:32,960 अगर तुम इस युवक को… 404 00:21:33,043 --> 00:21:34,044 ब्लेक वैंडरवॉल 405 00:21:34,127 --> 00:21:35,128 इसका नाम देख रही हो? 406 00:21:36,088 --> 00:21:38,715 - मुझे हाँ सुनना है, जॉयस। - हाँ। 407 00:21:38,799 --> 00:21:42,511 हाँ, अगर तुम इसे जल्द शुरू होने वाली फ़्रेशमैन क्लास में दाख़िला दे दो, 408 00:21:42,594 --> 00:21:43,762 तो तुम जेल नहीं जाओगी। 409 00:21:45,848 --> 00:21:46,974 उफ़! 410 00:21:47,057 --> 00:21:50,185 लगता है तुम्हें एक और बहुत मुश्किल फ़ैसला लेना है। 411 00:21:54,648 --> 00:21:55,649 मुझे यहाँ जाना है। 412 00:21:58,235 --> 00:21:59,444 उस लड़के को दाख़िला दे दो। 413 00:22:17,337 --> 00:22:20,048 रोबॉट नहीं हूँ 414 00:22:36,440 --> 00:22:38,901 - ऐश, तुम क्या कर रही हो? - प्लीज़ मुझे बस घर जाने दो… 415 00:22:38,984 --> 00:22:41,486 मुँह बंद रखो, वरना मैं गोली मार दूँगी। समझ रही हो? 416 00:22:42,654 --> 00:22:45,032 - तुम जानते हो यह किसकी बात कर रही है? - ज़ाहिर है मैं जानता हूँ। 417 00:22:45,115 --> 00:22:46,783 मैंने तुमसे कहा था कि शायद उसी ने मारा होगा। 418 00:22:46,867 --> 00:22:49,369 ट्रेव ने हमें आगाह किया था कि अगर उसे पता चल गया 419 00:22:49,453 --> 00:22:51,246 कि हम उसकी पीठ पीछे लोगों के साथ स्कैम कर रहे थे, 420 00:22:51,330 --> 00:22:53,582 - उसका अंजाम बुरा होगा। - ठीक है, तुम सही हो। तुम हमेशा सही होती हो। 421 00:22:53,665 --> 00:22:54,917 वह हमें मारने भी आएगा। 422 00:22:55,000 --> 00:22:57,836 - हमें क्या करना चाहिए? - मेरे पास एक आईडिया है। 423 00:22:57,920 --> 00:22:59,129 मुझ पर भरोसा करते हो? 424 00:22:59,755 --> 00:23:00,756 हाँ। 425 00:23:13,894 --> 00:23:15,729 हे, ब्राय-भाई। 426 00:23:16,480 --> 00:23:19,983 सुनो, अच्छी ख़बर है, मेरे दोस्त, मैंने सिसीलिया का वह काम कर दिया, 427 00:23:20,067 --> 00:23:22,402 तो… सब ठीक हो जाना चाहिए। 428 00:23:23,153 --> 00:23:25,489 ठीक है, मैं बाद में मिलता हूँ, मेरे दोस्त। 429 00:23:28,033 --> 00:23:29,326 ब्राय-भाई। 430 00:23:30,118 --> 00:23:31,370 आत्महत्या कर लूँ। 431 00:23:37,709 --> 00:23:38,710 हैलो। 432 00:23:38,794 --> 00:23:41,797 मेरे पास कोई है जिसने तुम्हें क़त्ल करते हुए देखा था। 433 00:23:41,880 --> 00:23:45,759 वे साबित कर सकते हैं कि वह तुम्ही थे, पर मैंने उन्हें अच्छे से पकड़ रखा है, 434 00:23:45,843 --> 00:23:48,762 और एक क़ीमत पर उन्हें तुम्हारे हवाले किया जा सकता है। 435 00:23:50,222 --> 00:23:51,473 ठीक है। 436 00:23:51,557 --> 00:23:55,018 कैसा रहेगा तुम भाड़ में जाओ? 437 00:23:57,437 --> 00:23:59,106 अगर तुमने पैसे नहीं दिए, 438 00:23:59,189 --> 00:24:01,692 तो उन्हें इस फ़ोन नंबर और तुम्हारे नाम के साथ 439 00:24:01,775 --> 00:24:05,404 सबसे क़रीबी पुलिस स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा और फिर तुम भाड़ में जा सकते हो। 440 00:24:07,489 --> 00:24:08,490 कितने पैसे चाहिए? 441 00:24:09,700 --> 00:24:11,076 तीस हज़ार डॉलर। 442 00:24:15,956 --> 00:24:16,957 बीस। 443 00:24:18,375 --> 00:24:20,961 आधे अभी दो और फिर तुम्हें पता भेजा जाएगा। 444 00:24:22,504 --> 00:24:24,006 पैसे कहाँ भेजने हैं, उसकी जानकारी मैसेज की जाएगी। 445 00:24:29,094 --> 00:24:31,388 तुम्हें सच में यह करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि मैं… 446 00:24:31,471 --> 00:24:33,140 अपना मुँह बंद रखो। 447 00:24:33,807 --> 00:24:35,934 तुम पागल हो गई हो? तुम आख़िर सोच क्या रही हो? तुम क्या… 448 00:24:36,018 --> 00:24:38,770 मैं सोच रही हूँ कि उसे नहीं पता कि मैंने फ़ोन किया था, 449 00:24:38,854 --> 00:24:40,564 और अब वह हमें दस हज़ार डॉलर भेजने वाला है। 450 00:24:41,190 --> 00:24:43,066 तो हमें शायद यहाँ से दफ़ा हो जाना चाहिए, है ना? 451 00:24:43,150 --> 00:24:46,153 - हाँ, पर उसे पता भेज… - देखो, हमारे पास कोई पैसे नहीं हैं। 452 00:24:46,653 --> 00:24:50,157 हमारी एक-एक पाई इस बेकार खंडहर मोटेल में लगी है, 453 00:24:50,240 --> 00:24:51,700 जिसे खरीदने के लिए ट्रेवर ने तुम्हें मनाया था। 454 00:24:51,783 --> 00:24:54,953 तो यह बंदा पैसे देगा, और जब तक वह यहाँ पहुँचेगा, 455 00:24:55,913 --> 00:24:57,289 हम यहाँ से जा चुके होंगे। 456 00:24:57,372 --> 00:24:58,540 इसका क्या होगा? 457 00:24:59,124 --> 00:25:01,043 इस समय मुझे केवल मेरी और तुम्हारी चिंता है। 458 00:25:01,126 --> 00:25:02,544 हमें पैसे मिल जाएँ, तो हम यहाँ से चले जाएँगे। 459 00:25:02,628 --> 00:25:05,631 मतलब… मेरी बात सुनो। मेरी बात सुनो। 460 00:25:06,340 --> 00:25:07,508 तुम लोग मुझे जाने दे सकते हो। 461 00:25:07,591 --> 00:25:10,719 मुझे बस घर जाने दे सकते हो 462 00:25:10,802 --> 00:25:14,014 क्योंकि मैं किसी से कुछ नहीं कहूँगी। 463 00:25:14,097 --> 00:25:15,390 मैं किसी… मैं किसी से क्यों… 464 00:25:15,474 --> 00:25:17,309 - मैं किसी को क्यों बता… - क्या? तुम कुछ नहीं कहोगी 465 00:25:17,392 --> 00:25:19,186 कि मैंने तुम पर बंदूक तानी थी? 466 00:25:19,895 --> 00:25:20,896 ज़रूर। 467 00:25:23,899 --> 00:25:25,234 हमें पैसे मिल गए। 468 00:25:28,195 --> 00:25:29,321 चलो इसे बाँध दें। 469 00:25:34,451 --> 00:25:35,744 मैंने हुंडई कार में अपना ईयरफ़ोन गिरा दिया। 470 00:25:35,827 --> 00:25:37,454 एक बार मैंने अपना वाला टॉयलेट में गिरा दिया था, 471 00:25:37,538 --> 00:25:39,623 पर किसी गंदी चीज़ को छूने से पहले मैंने उसे निकाल लिया था। 472 00:25:39,706 --> 00:25:41,333 नहीं, मैंने उसे उस कैम बॉय की कार में डाल दिया। 473 00:25:41,416 --> 00:25:42,918 तो अब हम उसे ट्रैक कर सकते हैं। 474 00:25:43,001 --> 00:25:44,753 यह सच में काफ़ी होशियारी की बात है। 475 00:25:48,340 --> 00:25:49,633 हमें पॉला को फ़ोन करना चाहिए? 476 00:25:49,716 --> 00:25:51,844 नहीं, नहीं। सब ठीक लग रहा था। 477 00:25:53,136 --> 00:25:54,555 नहीं, नहीं, नहीं। प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़ 478 00:25:54,638 --> 00:25:56,306 - कुर्सी में बैठो। - मत करो। प्लीज़। यह मत करो। 479 00:25:56,390 --> 00:25:58,475 प्लीज़। प्लीज़। मैं इसकी हक़दार नहीं हूँ। मैं नहीं… 480 00:25:58,559 --> 00:26:00,769 - तुम कर क्या रहे हो? बंदूक ऊपर करो! - तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं है। 481 00:26:00,853 --> 00:26:03,313 तुम्हें मुझे बाँधने की ज़रूरत नहीं है। मैं कुछ नहीं करूँगी। 482 00:26:03,397 --> 00:26:04,898 चुप रहो। बस कमबख़्त कुर्सी में बैठो। 483 00:26:04,982 --> 00:26:06,984 स्काय, मेरी तरफ़ देखो। तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं है। 484 00:26:07,067 --> 00:26:08,861 कमबख़्त कुर्सी में बैठो! 485 00:26:09,778 --> 00:26:10,904 तुम आख़िर कर क्या रहे हो? 486 00:26:10,988 --> 00:26:13,156 - ध्यान दो। अपना ध्यान बँटने मत दो। - मैं कोशिश कर रहा हूँ… 487 00:26:13,240 --> 00:26:14,408 - क्या कर रहे हो? - ध्यान देने की कोशिश। 488 00:26:14,491 --> 00:26:15,701 कमबख़्त! 489 00:26:22,249 --> 00:26:23,709 मैं तुम्हारा काम तमाम कर दूँगी! 490 00:26:36,972 --> 00:26:38,348 कमबख़्त! 491 00:26:55,616 --> 00:26:56,825 डब्ल्यू? 492 00:26:56,909 --> 00:26:58,535 - नहीं। - सी? 493 00:26:58,619 --> 00:26:59,912 नहीं। 494 00:26:59,995 --> 00:27:01,371 भगवान। 495 00:27:01,455 --> 00:27:02,539 गज़ब। 496 00:27:03,832 --> 00:27:05,792 - गाड़ी चलाओ। चलाओ, चलाओ, चलाओ! - ठीक है, ठीक है, ठीक है। 497 00:27:05,876 --> 00:27:07,127 - चलाओ, बस गाड़ी चलाओ! - गज़ब। 498 00:27:07,211 --> 00:27:08,962 - ठीक है, गज़ब। - क्या बकवास है? 499 00:27:18,972 --> 00:27:19,973 हे भगवान। 500 00:27:20,057 --> 00:27:22,434 यह… यह आरपार चली गई है। 501 00:27:22,518 --> 00:27:24,019 मुझे… मुझे नहीं पता। 502 00:27:24,102 --> 00:27:26,355 अगर मैंने इसे निकाल दिया, तो बहुत ज़्यादा खून बहेगा। 503 00:27:26,438 --> 00:27:28,774 - इसमें बहुत दर्द हो रहा है! - ठीक है! ठीक है। 504 00:27:28,857 --> 00:27:30,567 मैं कार को एकदम सामने तक लाती हूँ। 505 00:27:31,693 --> 00:27:35,197 और फिर मैं जल्दी से इसे निकाल दूँगी और तुम्हें डॉक्टर के पास ले जाऊँगी, ठीक है? 506 00:27:35,280 --> 00:27:36,949 - जल्दी करो। - दो मिनट में आती हूँ। 507 00:27:37,032 --> 00:27:38,116 दो मिनट। 508 00:27:39,409 --> 00:27:41,537 हे भगवान। मैं साँस नहीं… 509 00:27:42,162 --> 00:27:44,081 - मैं अभी भी साँस नहीं ले पा रही हूँ। - सब ठीक है। तुम ठीक हो। 510 00:27:44,164 --> 00:27:46,124 अब तुम सुरक्षित हो। हम तुम्हें घर पहुँचा देंगे। 511 00:27:46,208 --> 00:27:47,543 - तुम ठीक हो। - लगभग घर पहुँच गई हो। 512 00:27:47,626 --> 00:27:48,836 हाँ। 513 00:27:50,879 --> 00:27:53,298 - वह क्या वह गैंग वाली दिक़्क़त थी? - रूडी, चुप रहो! 514 00:27:53,382 --> 00:27:55,509 चुप रहो। चुप रहो। 515 00:27:56,718 --> 00:27:58,679 सब ठीक हो जाएगा। हिम्मत मत हारना। 516 00:28:09,398 --> 00:28:11,525 जी, यह देखो। 517 00:28:11,608 --> 00:28:13,193 शायद मुझे कुछ मिला है। 518 00:28:13,694 --> 00:28:16,405 मृतक ने निर्माण के सामान में बहुत सारे पैसे खर्च किए थे। 519 00:28:16,488 --> 00:28:18,240 हर महीने किसी ना किसी चीज़ के पैसे दिए थे। 520 00:28:18,323 --> 00:28:20,450 पाँच हज़ार। सात हज़ार। 521 00:28:20,534 --> 00:28:23,370 तो मैंने लकड़ी के गोदाम में फ़ोन किया, मुझे डिलीवरी का पता मिल गया। 522 00:28:23,453 --> 00:28:26,081 लगता है यह एक मोटेल है जो आधे घंटे की दूरी पर है। 523 00:28:28,166 --> 00:28:30,043 उबाऊ क़ागज़ाती ट्रेल वाली बकवास, हँ? 524 00:28:31,670 --> 00:28:33,338 शायद क़िस्मत पलट रही है। 525 00:28:33,422 --> 00:28:35,048 शायद हमारे हाथ कुछ लग जाए। 526 00:28:35,549 --> 00:28:36,550 बढ़िया। 527 00:28:46,351 --> 00:28:47,352 सत्यानाश। 528 00:28:48,770 --> 00:28:50,397 हे भगवान। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। 529 00:28:52,566 --> 00:28:53,567 सत्यानाश। 530 00:28:57,696 --> 00:28:59,865 - तुम कहाँ हो? - डेनिस यहाँ आया है। तुम… 531 00:28:59,948 --> 00:29:01,408 तुम्हें तुरंत वहाँ से निकलना होगा। 532 00:29:01,491 --> 00:29:02,826 मेरा हाथ ज़मीन में कील से ठुका हुआ है! 533 00:29:02,910 --> 00:29:04,244 ठीक है। सत्यानाश। 534 00:29:05,245 --> 00:29:06,663 - आ रही हूँ। आ रही हूँ। - नहीं। नहीं, नहीं। 535 00:29:06,747 --> 00:29:08,207 - कोई बात नहीं। - नहीं, तुम क्या बात कर रहे हो? 536 00:29:08,290 --> 00:29:09,791 - सब ठीक हो जाएगा। - वह अभी ऊपर आ रहा है। 537 00:29:09,875 --> 00:29:11,668 - तुम्हें वहाँ से निकलना होगा। - मेरे पास बंदूक है। 538 00:29:11,752 --> 00:29:13,670 वैसे भी तुम कुछ नहीं कर पाओगी। 539 00:29:15,631 --> 00:29:18,258 ठीक है। लाइन पर बने रहो ताकि मैं सुन पाऊँ। 540 00:29:25,015 --> 00:29:26,558 कमबख़्त। 541 00:29:40,280 --> 00:29:42,491 हाय, डेनिस, मैं स्काय हूँ। 542 00:29:42,574 --> 00:29:43,992 क्या चल रहा है, दोस्त? 543 00:29:44,743 --> 00:29:45,744 वह गवाह चली गई। 544 00:29:46,245 --> 00:29:47,955 उसके लिए मुझे अफ़सोस है। 545 00:29:49,289 --> 00:29:51,250 सुनो, मैं तु… मैं तुम्हारी बहुत इज़्ज़त करता हूँ, दोस्त। 546 00:29:51,333 --> 00:29:52,709 मुझे कोई मुसीबत नहीं चाहिए। 547 00:29:53,210 --> 00:29:57,422 पर मैं तुम्हें बता रहा हूँ, मेरे पास बहुत बड़ी बंदूक है, ठीक है? 548 00:29:59,049 --> 00:30:00,884 और मैं इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूँ, तो, 549 00:30:00,968 --> 00:30:05,389 शायद हमें यह सब भुलाकर कभी साथ में जाम पीने चलना चाहिए। 550 00:30:05,931 --> 00:30:08,100 ट्रेवर ने कहा था तुम्हें साकी बहुत पसंद है। 551 00:30:12,229 --> 00:30:13,814 कुछ तो बोलो, भाई। 552 00:30:18,443 --> 00:30:20,112 मुझे गोली चलाने पर मजबूर मत करो, यार। 553 00:30:21,446 --> 00:30:23,740 मैं कम्बख़्त गोली मार दूँगा! 554 00:30:26,743 --> 00:30:28,036 मैं गोली मार दूँगा! 555 00:30:33,500 --> 00:30:35,627 स्काय। स्काय? 556 00:30:37,838 --> 00:30:38,922 स्काय? 557 00:30:41,967 --> 00:30:43,010 स्काय! 558 00:30:54,813 --> 00:30:57,566 क्या हो रहा है? क्या हो रहा है? 559 00:30:59,735 --> 00:31:01,945 स्काय? स्काय? 560 00:31:06,783 --> 00:31:08,035 ओह, सत्यानाश। 561 00:31:14,917 --> 00:31:15,959 सब ठीक है, यार। 562 00:31:16,627 --> 00:31:19,213 सब ठीक है। मैं जानता हूँ वह कहाँ है, हम उसे ढूँढ सकते हैं। 563 00:31:21,131 --> 00:31:23,967 हमारे पास कार है। तुम मेरे साथ चल सकते हो। 564 00:31:24,051 --> 00:31:26,178 और हम… तुम सामने बैठ सकते हो। 565 00:31:27,679 --> 00:31:31,266 पता है, ट्रेवर के सारे दोस्तों में मुझे हमेशा से तुम सबसे ज़्यादा पसंद थे। 566 00:31:35,562 --> 00:31:36,980 पर तुम बोलते बहुत हो। 567 00:31:58,919 --> 00:32:00,212 स्काय? 568 00:32:00,295 --> 00:32:01,296 स्काय? 569 00:32:02,005 --> 00:32:03,006 स्काय! 570 00:32:04,633 --> 00:32:05,926 ऐश 571 00:32:06,009 --> 00:32:07,010 स्काय! 572 00:32:08,512 --> 00:32:10,806 माफ़ करना, इस समय स्काय फ़ोन पर नहीं आ सकता। 573 00:32:11,723 --> 00:32:14,184 मैं तुम्हें मार डालूँगी। 574 00:32:14,268 --> 00:32:15,644 क्या तुम बोल रही हो, ऐश्ली? 575 00:32:15,727 --> 00:32:18,021 वॉइस स्क्रैम्ब्लर के बिना तुम्हारी आवाज़ पहचान में ही नहीं आ रही थी। 576 00:32:18,564 --> 00:32:20,732 हमें शायद इसके बारे में बात करनी चाहिए। 577 00:32:21,358 --> 00:32:22,359 मैं तुम्हें ढूँढ लूँगा। 578 00:32:33,871 --> 00:32:36,081 - तुम्हारा दिन कैसा था? - मेरा दिन? 579 00:32:36,164 --> 00:32:38,292 बहुत बढ़िया। हाँ, बढ़िया था। 580 00:32:38,375 --> 00:32:40,794 बहुत उबाऊ दिन था। 581 00:32:40,878 --> 00:32:43,297 वही पुराना। कुछ नया नहीं था। तुम्हारा? 582 00:32:44,631 --> 00:32:45,716 आम दिनों जैसा था। 583 00:32:46,675 --> 00:32:47,926 मुझे आम दिन अच्छे लगते हैं। 584 00:32:50,053 --> 00:32:52,472 - तुम्हें वकील की ईमेल मिली? - नहीं। 585 00:32:52,556 --> 00:32:54,850 हमें हमारे केस में जज नार्लेस्की मिले हैं। 586 00:32:55,767 --> 00:32:56,768 तुम उन्हें नहीं जानती? 587 00:32:56,852 --> 00:33:00,480 बाकी किसी भी जज के मुकाबले, वह पिताओं को कस्टडी ज़्यादा देते हैं, और हमारा केस उनके पास है। 588 00:33:01,315 --> 00:33:02,441 - सच में? - हाँ। 589 00:33:02,524 --> 00:33:03,525 गज़ब। 590 00:33:03,609 --> 00:33:06,695 हो सकता है वह नारी द्वेषी हों, पर इस मामले में हमें उससे फ़ायदा होगा। 591 00:33:07,196 --> 00:33:09,364 - बढ़िया। मुझे कोई दिक़्क़त नहीं है। - मैं भी। 592 00:33:10,115 --> 00:33:12,326 हमारी क़िस्मत का कोई दरवाज़ा तो खुला। 593 00:33:13,035 --> 00:33:14,328 पर यह रोमांचक है। 594 00:33:19,833 --> 00:33:22,336 ईज़ी गिरवी की दुकान नकद प्राप्त करें 595 00:33:27,841 --> 00:33:32,054 हम सोना ख़रीदते हैं 596 00:33:32,137 --> 00:33:36,266 मेरे पास लाखों डॉलर का राज़ है 597 00:33:36,350 --> 00:33:38,810 तुम्हें नहीं बता सकती कि वह क्या है 598 00:33:38,894 --> 00:33:42,314 मैं अपने पास छुपाकर रखूँगी 599 00:33:42,397 --> 00:33:44,733 मैं किसी को नहीं बताऊँगी 600 00:33:48,320 --> 00:33:50,531 पॉला - मार्जिन में अगस्त 2024 में काम करना शुरू किया 601 00:33:50,614 --> 00:33:52,157 आठ साल की हेज़ल की माँ तलाक़शुदा 602 00:33:52,741 --> 00:33:56,453 आशा करती हूँ मुझमें हिम्मत है इसे दबाए रखने की 603 00:33:57,371 --> 00:34:00,624 हार मानकर ऐसे ही नहीं बता दूँगी 604 00:34:03,794 --> 00:34:05,379 इसके कितने पैसे मिलेंगे? 605 00:34:06,255 --> 00:34:11,051 पर थोड़ा पास आओ और मैं चुपके से तुम्हारे कान में बोल दूँगी 606 00:34:11,844 --> 00:34:14,554 अगर तुम सच में जानना चाहते हो, जान 607 00:34:14,638 --> 00:34:15,806 दो हज़ार? 608 00:34:15,889 --> 00:34:19,226 और मैं चुपके से तुम्हारे कान में बोल दूँगी 609 00:34:19,726 --> 00:34:23,981 शायद मैं भूल चुकी होऊँगी कि मैं क्या कहने वाली थी 610 00:34:24,063 --> 00:34:28,443 पर थोड़ा पास आओ फिर भी तुम्हारे कान में बोलने दो 611 00:34:28,527 --> 00:34:30,027 स्कैमबॉय : सेक्स, क़त्ल, और एक अकेली माँ 612 00:34:32,197 --> 00:34:33,532 फिर भी 613 00:34:35,993 --> 00:34:39,871 तुम बार-बार पूछ सकते हो 614 00:34:39,955 --> 00:34:43,583 पर मैं बताने के लिए तैयार नहीं हूँ 615 00:34:44,208 --> 00:34:47,504 क्योंकि तुम्हारा सारा ध्यान मुझ पर है यह एहसास 616 00:34:47,588 --> 00:34:49,715 - उसकी क्या क़ीमत है? - हवा में अटकी है 617 00:34:49,797 --> 00:34:52,967 और मैं इसे दबाए रख सकती हूँ जब तक मुझे इसकी ज़रूरत पड़े 618 00:34:53,051 --> 00:34:57,514 जब तक यह एक रहस्य है तुम्हारा सारा ध्यान मेरे ऊपर है 619 00:36:34,820 --> 00:36:36,738 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू