1 00:00:08,800 --> 00:00:11,136 हाय। पॉला सैंडर्स के नाम से आर्डर है। 2 00:00:11,220 --> 00:00:12,679 ठीक है। 3 00:00:15,891 --> 00:00:17,309 चलो आउल्स! 4 00:00:17,392 --> 00:00:18,602 अच्छी लिखावट है। 5 00:00:19,478 --> 00:00:20,479 केक ख़रीदना है 6 00:00:21,271 --> 00:00:22,523 पार्टी पीपल 7 00:00:23,732 --> 00:00:25,692 फ़ॉइल का पर्दा 8 00:00:25,776 --> 00:00:26,860 सजावट का सामान लेना है 9 00:00:30,447 --> 00:00:31,490 काग़ज़ की प्लेट 10 00:00:35,577 --> 00:00:36,662 गुब्बारे 11 00:00:45,712 --> 00:00:46,713 हाँ। 12 00:00:46,797 --> 00:00:49,383 बंदूक चलाना सीखना है 13 00:01:00,310 --> 00:01:02,563 मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड 14 00:01:11,530 --> 00:01:12,531 जेरी के ईयरफ़ोन 15 00:01:14,783 --> 00:01:16,159 बैटरी 12 प्रतिशत ही बची है, पॉला। 16 00:01:16,243 --> 00:01:18,078 वह अभी भी गाड़ी चला रही है। तुम क्या करना चाहती हो? 17 00:01:18,161 --> 00:01:20,622 हे भगवान। मैं पिज़्ज़ा काटने वाले चाकू से अपनी कलाइयाँ काट लेना चाहती हूँ। 18 00:01:20,706 --> 00:01:22,958 कमबख़्त "ग्लूटेन रिड्यूस्ड" क्या होता है? 19 00:01:23,041 --> 00:01:26,128 अगर बहुत सारे ग्लूटेन से आप मर सकते हैं, तो क्या कम ग्लूटेन आपको अँधा कर देगा? 20 00:01:26,211 --> 00:01:28,672 ध्यान दो। उस मोटेल वाली औरत ने क़ातिल को फ़ोन किया था, है ना? 21 00:01:28,755 --> 00:01:30,757 अगर हम किसी तरह उसका फ़ोन ढूँढ लें, तो शायद हम क़ातिल को ढूँढ सकते हैं। 22 00:01:30,841 --> 00:01:33,135 हाँ। अपनी बेकार की पिज़्ज़ा पार्टी को भूल जाओ, ठीक है? 23 00:01:33,218 --> 00:01:35,012 जिसमें हम दोनों को नहीं बुलाया गया है। 24 00:01:35,095 --> 00:01:38,015 अगर तुम आठ साल के होते और सेंटर-मिड पोज़िशन पर खेलते, तो तुम्हें बुलाया जा सकता था। 25 00:01:38,098 --> 00:01:39,224 और यह सच में नहीं… 26 00:01:40,434 --> 00:01:43,187 यह "बेकार पार्टी" असल में बहुत महत्वपूर्ण है, 27 00:01:43,270 --> 00:01:45,147 क्योंकि यह बहुत ज़रूरी है कि यह पार्टी अच्छी हो, 28 00:01:45,230 --> 00:01:47,608 ताकि सब लोग तारीफ़ करें कि मैं कितनी कमाल की माँ हूँ, 29 00:01:47,691 --> 00:01:51,528 ताकि कार्ल मेरी बेटी को जंगली जानवरों के इलाके में ना ले जा सके। 30 00:01:52,362 --> 00:01:53,363 ग्यारह प्रतिशत। 31 00:01:53,906 --> 00:01:55,407 तुम दोनों मुझे तनाव में डाल रही हो। 32 00:01:55,490 --> 00:01:56,825 मेरे पेट में गुड़गुड़ हो रही है। महसूस हो रहा है। 33 00:01:56,909 --> 00:01:58,202 अगर हम अलग-अलग जाकर काम करें तो? 34 00:01:58,285 --> 00:01:59,620 बढ़िया है, हाँ। यह बहुत अच्छा विचार है। 35 00:01:59,703 --> 00:02:01,205 तुम प्यारे बच्चों के साथ पार्टी करो, 36 00:02:01,288 --> 00:02:03,207 और जेरी और मैं एक ख़तरनाक सनकी को ढूँढते हैं। 37 00:02:03,290 --> 00:02:05,709 - उचित लग रहा है। रुको, धत्, यह परफ़ेक्ट है। - हम जाएँगे। 38 00:02:06,293 --> 00:02:08,336 शुक्रिया। बहुत, बहुत शुक्रिया। 39 00:02:08,419 --> 00:02:11,548 मतलब, हमारे पास केवल यही सुराग़ है और मैं… 40 00:02:13,050 --> 00:02:15,260 मैं सच में तुम लोगों के बिना यह नहीं कर पाती, दोस्तों। 41 00:02:16,845 --> 00:02:17,846 सुरक्षित रहना। 42 00:02:18,931 --> 00:02:21,683 - चलो। चलो चलें। - मुझे ख़ुद पर दबाव डाले जाना पसंद नहीं है, ठीक है? 43 00:02:21,767 --> 00:02:24,728 मेरे थेरेपिस्ट का कहना है कि मुझे थोड़ा विरोधी उद्दंड विकार है। 44 00:02:24,811 --> 00:02:26,980 मुझ पर दबाव डालने से मेरा उसका उल्टा करने का मन होता है। 45 00:02:27,064 --> 00:02:28,899 बढ़िया। बिल्कुल जल्दी मत करना। 46 00:02:28,982 --> 00:02:31,401 हा, हा, हा। यह ऐसे काम नहीं करता है। 47 00:02:32,236 --> 00:02:33,987 हाँ, असल में यह काम करता है। 48 00:02:36,281 --> 00:02:37,324 - चलो चलें। - बढ़िया। 49 00:02:50,462 --> 00:02:53,465 चिकन नगेट्स 50 00:02:58,512 --> 00:02:59,513 सनीसाइड स्कूल 51 00:03:04,518 --> 00:03:05,894 स्क्विशी फ्रूट असली फलों से बना 52 00:03:55,694 --> 00:03:57,404 टैलेंट शो 53 00:03:57,487 --> 00:03:59,114 स्कूल के बाद हेज़ल का दिन स्कूल से लेने का समय - 2:30 बजे 54 00:04:39,154 --> 00:04:41,114 मुझे नहीं लगता कोई घर पर है। 55 00:04:41,198 --> 00:04:44,535 वह कैम बॉय जिसका यह अकाउंट था, जिसने निर्माण के सामान के पैसे दिए थे, 56 00:04:44,618 --> 00:04:47,204 वह मुर्दाघर में पड़ा है, तो वह शायद यहाँ नहीं होगा। 57 00:04:47,287 --> 00:04:49,289 ताना मार रहे हो। इससे मिजाज़ ख़राब हो जाता है। 58 00:04:50,207 --> 00:04:52,918 - बिल्ली का नाम रखा या नहीं? - नहीं, कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। 59 00:04:53,418 --> 00:04:54,628 स्टेला आज़माकर देखो। 60 00:04:55,420 --> 00:04:56,421 कमीनी। 61 00:04:56,505 --> 00:04:59,466 क्या? यह तभी अजीब लगेगा अगर तुम्हारी पूर्व गर्लफ़्रेंड वापस आ जाए। 62 00:04:59,550 --> 00:05:00,551 शांत हो जाओ। 63 00:05:01,051 --> 00:05:04,263 सच में? तुम्हें आदत पड़ चुकी है कि तुम रात में उसका नाम पुकारो 64 00:05:04,346 --> 00:05:05,639 और वह ना आए। 65 00:05:06,390 --> 00:05:09,560 चलो ऊपर से शुरू करते हैं। तुम आगे जाओ। मैं बेशक तुम्हारी रक्षा करूँगा। 66 00:05:09,643 --> 00:05:11,186 फिर से ताना मार रहे हो। 67 00:05:14,481 --> 00:05:16,441 मोटेल अपार्टमेंट 68 00:05:18,569 --> 00:05:20,195 टिंग-टॉन्ग, एनवायपीडी। 69 00:06:08,535 --> 00:06:10,037 पुलिस, दरवाज़ा खोलो! 70 00:06:22,049 --> 00:06:23,133 यहाँ एक लाश है। 71 00:06:25,302 --> 00:06:26,303 दाएँ कमरे में जा रही हूँ। 72 00:06:29,097 --> 00:06:30,766 - यहाँ कोई नहीं है। - बाथरूम में जा रहा हूँ। 73 00:06:33,143 --> 00:06:34,144 कोई नहीं है। 74 00:06:42,653 --> 00:06:43,779 क्या बकवास है? 75 00:06:54,998 --> 00:06:56,124 बेहतर होगा इसकी रिपोर्ट कर दो। 76 00:07:11,390 --> 00:07:13,559 - वह जेल से भाग गया। - हे भगवान! 77 00:07:13,642 --> 00:07:15,894 - हाँ। - गुब्बारे अंदर खींच लो। यह हो गया। 78 00:07:15,978 --> 00:07:18,981 मुझे पहले बहुत ज़्यादा भूख लग रही थी और मैं बेताब थी 79 00:07:19,064 --> 00:07:21,859 क्योंकि आपने फ़ूड कोर्ट से मेरे लिए कुछ नहीं ख़रीदा, मॉम। 80 00:07:21,942 --> 00:07:23,819 - मैं सब उठा नहीं सकती थी। - मुझे पेशाब करनी है। 81 00:07:23,902 --> 00:07:24,903 ठीक है। 82 00:07:32,369 --> 00:07:34,830 - हे भगवान। मॉम! - हेज़ल। 83 00:07:36,164 --> 00:07:37,249 हेज़ल! 84 00:07:39,251 --> 00:07:41,170 बच्चे, क्या…क्या…क्या हुआ? क्या तुम ठीक हो? 85 00:07:46,341 --> 00:07:47,593 हे भगवान। 86 00:07:48,594 --> 00:07:51,680 हे भगवान। तुमने तो मुझे डरा ही दिया था। 87 00:07:59,438 --> 00:08:01,607 मॉम! आपने उसे मार डाला। 88 00:08:02,149 --> 00:08:04,776 कॉकरोच को मारा नहीं जा सकता, ठीक है? 89 00:08:04,860 --> 00:08:07,321 वह शायद नीचे अपने लाखों दोस्तों के साथ मिलकर 90 00:08:07,404 --> 00:08:09,198 दुनिया पर कब्ज़ा करने की योजना बना रहा होगा। सब ठीक है। 91 00:08:09,281 --> 00:08:10,490 लाखों? 92 00:08:11,366 --> 00:08:12,826 वे टॉयलेट से ऊपर आ सकते हैं? 93 00:09:01,792 --> 00:09:02,793 ठीक है। 94 00:09:14,304 --> 00:09:15,973 बहुत अच्छा कर रही हो, मेरी बच्ची। 95 00:09:16,056 --> 00:09:17,099 शुक्रिया। 96 00:09:19,726 --> 00:09:20,727 ठीक है। 97 00:09:22,813 --> 00:09:24,314 - ठीक है। हाय। - हे। 98 00:09:24,398 --> 00:09:26,149 - हेज़ल। - सिल्वि… 99 00:09:26,859 --> 00:09:29,444 माफ़ करना, माफ़ करना। जानता हूँ। मैं हमेशा जल्दी पहुँच जाता हूँ। 100 00:09:29,528 --> 00:09:31,572 लोगों को या तो पसंद आता है या वे मुझे तलाक़ दे देते हैं। 101 00:09:33,115 --> 00:09:34,950 मैंने सोचा तुम्हें शायद मदद की ज़रूरत पड़े। 102 00:09:35,534 --> 00:09:37,369 या मैं सिल्विया को छोड़कर जा सकता हूँ, 103 00:09:37,452 --> 00:09:39,830 अगर यह केवल माँएँ और बेटियाँ, लड़कों में कीटाणु होते हैं 104 00:09:39,913 --> 00:09:40,998 वाली पार्टी ज़्यादा है? 105 00:09:41,081 --> 00:09:43,834 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। कोई दिक़्क़त नहीं है। मैंने कीटाणु का टीका लगवा रखा है। 106 00:09:43,917 --> 00:09:46,712 - तो, हाँ। यह बहुत अच्छा रहेगा। - ठीक है। 107 00:09:46,795 --> 00:09:48,505 अंदर आओ। हाँ, मुझे घबराहट हो रही है। 108 00:10:02,936 --> 00:10:06,356 कुछ बातें हैं। हमें कुछ लोगों से मिलना है। कार्ल, मैलोरी, यह फ़्रैंक बडकिन्स है। 109 00:10:06,440 --> 00:10:09,234 यह वह प्राइवेट जासूस है जो तुम्हारे केस पर काम कर रहा है। 110 00:10:09,318 --> 00:10:11,737 - हाय। - हमने प्राइवेट जासूस को काम पर रखा है? 111 00:10:11,820 --> 00:10:14,031 हाँ। मेरा आईडिया था। सब लोग प्राइवेट जासूस रखते हैं। 112 00:10:14,114 --> 00:10:16,158 - सब लोग प्राइवेट जासूस रखते हैं? - हाँ। 113 00:10:16,241 --> 00:10:18,660 फ़्रैंक बहुत अच्छा काम करता है। मेरी पूर्व-पत्नी से पूछ लो। 114 00:10:18,744 --> 00:10:20,704 उसे हर उस चीज़ का आधा मिला जो उसे लगा था कि मेरे पास था। 115 00:10:23,540 --> 00:10:25,292 फ़्रैंक, तुम्हें क्या पता चला है? 116 00:10:25,375 --> 00:10:27,961 पिछले कुछ दिनों से मैंने पॉला सैंडर्स पर नज़र रखी हुई है। 117 00:10:28,045 --> 00:10:30,797 उसके घर पर नज़र रखी हुई है। अभी तक, कुछ ख़ास नहीं मिला है। 118 00:10:30,881 --> 00:10:33,050 ड्रग्स नहीं लेती है, बहुत शराब नहीं पीती है। 119 00:10:35,219 --> 00:10:36,428 वह काम करती है। 120 00:10:37,513 --> 00:10:39,848 सामान ख़रीदती है। फ़ुटबॉल की कोच है। 121 00:10:40,349 --> 00:10:42,434 - ग्यारह बजे तक सो जाती है। - तो बस यही है? 122 00:10:42,518 --> 00:10:45,187 उसने किसी अजनबी से बात नहीं की? किसी अजीब व्यक्ति से मुलाकात नहीं हुई? 123 00:10:45,270 --> 00:10:46,438 अभी मेरी बात पूरी नहीं हुई। 124 00:10:46,522 --> 00:10:49,066 लगता है उसका नया बॉयफ़्रेंड है। 125 00:10:50,275 --> 00:10:52,402 आज यह आदमी पॉला के फ़्लैट में अकेला था। 126 00:10:53,070 --> 00:10:56,156 मैं बाद में वापस जाकर ज़्यादा साफ़ फ़ोटो खींचने की कोशिश करूँगा। 127 00:10:56,240 --> 00:10:59,284 मेरे ख़्याल से काफ़ी गंभीर है। उसके पास घर की चाबी है। 128 00:10:59,368 --> 00:11:00,661 - क्या बकवास है? - क्या? 129 00:11:00,744 --> 00:11:03,956 - क्या उसने तुमसे किसी नए बॉयफ़्रेंड का ज़िक्र किया था? - नहीं, उसने मुझसे कुछ नहीं कहा है। 130 00:11:04,039 --> 00:11:05,999 उसकी शक़्ल देख पाना मुश्किल है। 131 00:11:06,083 --> 00:11:09,670 उसे तुम्हारी बेटी के घर की चाबी किसी ऐरे-गैर आदमी को नहीं देनी चाहिए। 132 00:11:09,753 --> 00:11:11,046 - नहीं। - देखो, अच्छी ख़बर यह है 133 00:11:11,129 --> 00:11:13,966 - कि इससे हमारे केस को फायदा ही होता है। - हमारे केस को फायदा होता है? 134 00:11:14,049 --> 00:11:16,802 देखो, मैं कोई वकील नहीं हूँ, पर इससे हम सीधे केस जीत कैसे नहीं सकते हैं? 135 00:11:16,885 --> 00:11:19,513 इससे तोड़-फोड़ मच जानी चाहिए। इसे समाचारों में दिखाया जाना चाहिए। 136 00:11:19,596 --> 00:11:21,723 यह जीत तो एकदम पक्की होनी चाहिए। 137 00:11:21,807 --> 00:11:23,559 - यह स्पष्ट है। - ठीक है। 138 00:11:23,642 --> 00:11:26,436 यह सबूत काफ़ी है। हम यह केस कैसे नहीं जीत सकते हैं? 139 00:11:27,855 --> 00:11:30,607 मुझे हमारी जीत की अच्छी संभावना दिख रही है, ठीक है? 140 00:11:30,691 --> 00:11:33,110 मुझे थोड़ा समय दोगे? मैं बस एक चीज़ पर ध्यान देना चाहता हूँ। 141 00:11:33,193 --> 00:11:34,194 ठीक है। 142 00:11:36,488 --> 00:11:38,407 - तुम्हें क्या हो गया है? - कुछ नहीं। कुछ नहीं। 143 00:11:38,490 --> 00:11:40,826 - तुम पिछले एक-दो दिन से… - यह तनावपूर्ण पल है। जानता हूँ। 144 00:11:40,909 --> 00:11:41,910 …बहुत तनाव में लग रहे हो। 145 00:11:42,911 --> 00:11:44,246 ख़ैर… ख़ैर, एक… 146 00:11:46,915 --> 00:11:47,916 क्या? 147 00:11:48,792 --> 00:11:49,960 कुछ नहीं। 148 00:11:50,043 --> 00:11:51,253 ठीक है। 149 00:11:52,296 --> 00:11:54,047 मैंने बस कुछ ज़्यादा कॉफ़ी पी ली है। 150 00:11:54,840 --> 00:11:58,927 हाँ, मैंने दो डबल एस्प्रेसो पी थीं, यानी मैंने चार एस्प्रेसो पी लीं। 151 00:11:59,011 --> 00:12:01,805 वह करने की तुम्हारी उम्र नहीं रह गई है। अब ऐसा मत करना। 152 00:12:01,889 --> 00:12:04,224 ठीक है, मैं तुम लोगों को सुनवाई के बारे में बता देता हूँ, ठीक है? 153 00:12:04,308 --> 00:12:08,228 यह अच्छा है कि हमारा केस, अह, नार्लेस्की को मिला है, पर मैं सब कुछ इस पर नहीं छोड़ना चाहता हूँ। 154 00:12:08,312 --> 00:12:09,938 मैं सुनिश्चित करना चाहता हूँ कि कोई गड़बड़ ना हो, ठीक है? 155 00:12:10,022 --> 00:12:12,107 तो चलो काग़ज़ी कार्रवाई की बात करते हैं, ठीक है? 156 00:12:13,150 --> 00:12:14,985 हमारे पास स्कूल बोर्ड का सिफ़ारिश पत्र है। 157 00:12:15,068 --> 00:12:16,570 हमारे पास बैंक के स्टेटमेंट हैं। 158 00:12:16,653 --> 00:12:19,156 मुझे तुम्हारा बैंक स्टेटमेंट चाहिए, कार्ल। समझ गए? 159 00:12:19,239 --> 00:12:21,074 मुझे तुम्हारी नौकरी की पेशकश चाहिए, ठीक है? 160 00:12:21,158 --> 00:12:22,618 - वह मुझे दे दोगे? - हाँ। 161 00:12:22,701 --> 00:12:24,578 बढ़िया। और मैं तुम्हें 162 00:12:24,661 --> 00:12:28,207 एक बाल मनोवैज्ञानिक से मिलवाऊँगा। वह लाजवाब है। 163 00:12:34,046 --> 00:12:35,964 सब्ज़ी काफ़ी बढ़िया काट रहे हो। 164 00:12:36,048 --> 00:12:37,799 पता है, एक बार मैं "चॉप्ड" में गया था। 165 00:12:37,883 --> 00:12:39,259 क्या? सच में? 166 00:12:39,343 --> 00:12:43,305 हाँ। एक प्रतियोगी के रूप में नहीं, पर मैं दर्शकों में बैठा था। 167 00:12:43,388 --> 00:12:45,182 ठीक है, यह भी सच नहीं है। 168 00:12:45,265 --> 00:12:47,267 असल में मैंने कभी "चॉप्ड" देखा भी नहीं है। मैंने झूठ बोला। 169 00:12:47,351 --> 00:12:48,685 मैजिक एच अ स्केच स्क्रीन 170 00:12:50,687 --> 00:12:52,272 पर तुमने मुझे प्रभावित करने के लिए यह कहा। 171 00:12:52,356 --> 00:12:55,150 ओह, नहीं। मुझे बीमारी है। 172 00:12:56,443 --> 00:12:59,530 पता है क्या? तुम्हें तेज़ धार वाला चाकू इस्तेमाल करना चाहिए। 173 00:12:59,613 --> 00:13:02,491 - तुम्हारे पास तेज़ धार वाला चाकू है? - हाँ। मेरे पास फ़्रूस्टहॉफ़ का चाकू है। 174 00:13:02,574 --> 00:13:03,617 मेरे पास फ़्रूस्टहॉफ़ हुआ करता था। 175 00:13:03,700 --> 00:13:06,537 - हाँ? तुमने तलाक़ में उसे गँवा दिया? - हाँ। 176 00:13:07,162 --> 00:13:08,664 कम से कम न्यूट्रीबुलेट मिक्सर मेरे पास रहा। 177 00:13:08,747 --> 00:13:10,123 पर मैं उसे इस्तेमाल नहीं करता हूँ। 178 00:13:10,207 --> 00:13:11,917 ज़रूरी बात यह है कि वह उसका इस्तेमाल नहीं कर सकती है। 179 00:13:12,000 --> 00:13:13,001 सही कहा। 180 00:13:15,379 --> 00:13:17,297 मुझे पता नहीं वह चाकू कहाँ है। 181 00:13:18,590 --> 00:13:19,591 पार्टी शुरू हो रही है। 182 00:13:19,675 --> 00:13:21,343 - मुझे यहाँ से चलना चाहिए। - हाँ। 183 00:13:21,426 --> 00:13:22,594 गंदगी फैलाने के लिए माफ़ करना। 184 00:13:22,678 --> 00:13:24,054 ठीक है। 185 00:13:24,137 --> 00:13:25,138 बाय, बच्चे! 186 00:13:26,181 --> 00:13:27,266 शुक्रिया। 187 00:13:27,349 --> 00:13:29,726 - हाँ, ज़रूर। हाँ। - हाँ। ठीक है। 188 00:13:37,442 --> 00:13:40,237 - हे! तुम दोनों खूब मज़े करना। - हाँ! 189 00:13:40,320 --> 00:13:42,823 - हाय, दोस्तों। - ओह, हाय! 190 00:13:42,906 --> 00:13:44,783 ठीक है। अच्छा, मुझे जाने दो। 191 00:13:44,867 --> 00:13:45,868 ठीक है। 192 00:13:45,951 --> 00:13:47,286 - यह तुम्हारे लिए है। - गज़ब! शुक्रिया। 193 00:13:47,369 --> 00:13:48,370 शुभकामनाएँ। 194 00:13:48,453 --> 00:13:51,373 - हाय। - स्टीव घर में था, हँ? 195 00:13:51,456 --> 00:13:52,875 हाँ। 196 00:13:53,792 --> 00:13:55,794 - हे। - मैं बहुत सारी वाइन ले आई हूँ। 197 00:14:03,260 --> 00:14:04,553 इसके हिसाब से हम उसके पास ही हैं। 198 00:14:04,636 --> 00:14:06,847 उसका बिंदु और हमारा बिंदु लगभग एक बिंदु ही हैं। 199 00:14:06,930 --> 00:14:07,931 वह कहाँ है? 200 00:14:11,643 --> 00:14:12,769 वहाँ। 201 00:14:13,353 --> 00:14:14,605 हाँ। 202 00:14:14,688 --> 00:14:16,690 तुम कहाँ जा रही हो? क्या हो रहा है? 203 00:14:16,773 --> 00:14:19,526 हे, हे। कमबख़्त। धीमे चलो। 204 00:14:19,610 --> 00:14:21,403 क्यों? उसकी बैटरी तीन प्रतिशत बाकी है। 205 00:14:21,486 --> 00:14:23,989 वह बंद हो जाएगा और फिर हमें दूसरा मौका नहीं मिलेगा। 206 00:14:31,580 --> 00:14:33,207 अरे, हाथ अंदर डालकर ताला खोल दो। 207 00:14:33,290 --> 00:14:35,792 - तुम अंदर हाथ डालकर खोल लो। - नहीं, तुम्हारी बाँहें कुछ ज़्यादा ही लंबी हैं। 208 00:14:35,876 --> 00:14:38,337 मेरी बाँहें सामान्य रूप से लंबी हैं। ये सामान्य आदमी की सामान्य बाँहें हैं। 209 00:14:38,420 --> 00:14:40,547 तुम कमबख़्त दैत्य हो, जिसकी बाँहें बहुत लंबी हैं। 210 00:14:40,631 --> 00:14:43,342 तो इन लंबी बाँहों को अंदर डालो और दरवाज़ा खोल दो। चलो। 211 00:14:49,515 --> 00:14:50,974 - ओह, धत्। - हे भगवान। 212 00:14:53,602 --> 00:14:55,062 कमबख़्त नालायक कुत्ता। 213 00:14:55,145 --> 00:14:57,147 कार में कुत्ता ऐसे कौन छोड़ता है? 214 00:14:57,231 --> 00:14:58,857 हाय, बच्चे। 215 00:15:01,527 --> 00:15:02,778 आशा करता हूँ यह तुम्हारा चेहरा चबा जाए। 216 00:15:02,861 --> 00:15:04,446 क्या तुम अंदर फ़ोन ढूँढ सकते हो? 217 00:15:13,705 --> 00:15:15,791 - जल्दी करो! - देख रहा हूँ। देख रहा हूँ। देख रहा हूँ। 218 00:15:16,416 --> 00:15:17,417 नहीं। 219 00:15:18,669 --> 00:15:20,963 - मिल गया? - कमबख़्त मिल गया। 220 00:15:22,047 --> 00:15:23,131 चलो। ठीक है। 221 00:15:24,383 --> 00:15:25,384 चलो। 222 00:15:26,301 --> 00:15:27,719 ठीक है। चलो। ठीक है। 223 00:15:27,803 --> 00:15:29,513 रुको, रुको, रुको, रुको। मेरा ईयरफ़ोन। 224 00:15:29,596 --> 00:15:32,140 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। वह किसी भी पल वापस आ जाएगी। मुझे शायद रेबीज़ भी हो गया है। 225 00:15:32,224 --> 00:15:35,018 मुझे पेट में दर्जनों इंजेक्शन लगवाने पड़ेंगे वरना मेरे मुँह से झाग निकलने लगेगा। 226 00:15:37,062 --> 00:15:38,021 वुडग्लेन अपार्टमेंट 227 00:15:45,529 --> 00:15:47,948 तुमने देखा? वह गुब्बारा बाहर उड़ गया। 228 00:15:49,449 --> 00:15:50,450 हे। 229 00:15:53,704 --> 00:15:56,081 मैं आ रही हूँ। मैं रेड वाइन लेकर वापस आ रही हूँ। 230 00:15:56,164 --> 00:15:58,375 ओह। चीज़ और सॉस का अनुपात बहुत बढ़िया है। 231 00:15:58,458 --> 00:15:59,459 शाबाश। 232 00:15:59,543 --> 00:16:03,755 ठीक है, चिकन, सॉसेज और कैडबरी जेम्स्। तुम्हें पक्का उल्टी होने वाली है। 233 00:16:04,631 --> 00:16:06,633 एमिली, तुम्हारी मॉम ने कहा था कि तुम शाकाहारी हो। 234 00:16:06,717 --> 00:16:09,344 - तुम पेपरोनी खा रही हो। - पेपरोनी पेप्पर से बनती हैं। 235 00:16:09,428 --> 00:16:10,929 यह आम ग़लतफ़हमी है। 236 00:16:11,763 --> 00:16:13,140 उसकी बजाय तुम यह क्यों नहीं खा लेती? 237 00:16:13,223 --> 00:16:16,143 - अरे, नहीं! - जूस गिर गया। 238 00:16:16,226 --> 00:16:17,644 - ऊप्स। - तुम्हारे पास तौलिया है? 239 00:16:20,689 --> 00:16:22,900 कोई बात नहीं। पता है, मुझे यह कालीन बिल्कुल पसंद नहीं है। 240 00:16:22,983 --> 00:16:25,569 तुमने मेरा काम कर दिया। ठीक है। 241 00:16:27,654 --> 00:16:28,697 सब बर्बाद हो गया है। 242 00:16:28,780 --> 00:16:32,159 मज़ाक कर रही हो? देखो उन्हें कितना मज़ा आ रहा है। 243 00:16:32,868 --> 00:16:36,788 हो सकता है मैं थोड़े नशे में हूँ, पर मुझे लगता है तुमने बढ़िया पार्टी दी है। 244 00:16:36,872 --> 00:16:39,708 उनका खाना अभी बाकी है। अभी ख़तरा टला नहीं है। 245 00:16:40,334 --> 00:16:42,085 क्या? तुम अच्छा कर रही हो। 246 00:16:56,225 --> 00:16:57,768 हे। मेरी वजह से मत रुकना। 247 00:17:00,521 --> 00:17:04,733 "समय रहते गुलाब की कलियाँ इकट्ठी कर लो, समय निकला जा रहा है। 248 00:17:05,692 --> 00:17:10,030 और जो फूल आज खिला मुस्कुरा रहा है, कल मुरझा जाएगा।" 249 00:17:12,406 --> 00:17:15,035 ज़िंदगी छोटी है। कुछ भी हो सकता है। 250 00:17:16,494 --> 00:17:17,788 ज़रूर। शुक्रिया। 251 00:17:18,329 --> 00:17:20,457 तुम जवान हो। समझ जाओगे। 252 00:17:22,835 --> 00:17:23,836 अच्छा है। 253 00:17:24,920 --> 00:17:28,423 केवल एक चीज़ है जो ज़िंदगी के दुख और तकलीफ़ों को बर्दाश्त करने लायक बनाता है, 254 00:17:28,507 --> 00:17:30,342 और वह अपने प्रेमी को किस करना। 255 00:17:32,052 --> 00:17:32,970 तो… 256 00:17:35,973 --> 00:17:36,974 शुरू हो जाओ। 257 00:17:39,601 --> 00:17:40,602 किस करो। 258 00:17:42,479 --> 00:17:43,897 - क्या? - किस करो। 259 00:17:55,534 --> 00:17:56,743 मैं मज़ाक कर रहा हूँ। 260 00:18:01,498 --> 00:18:03,917 गुलाब की कलियाँ इकट्ठी करना मत भूलना! 261 00:18:10,841 --> 00:18:12,050 श्मूई। 262 00:18:12,134 --> 00:18:13,135 हेज़ल इसे भूल गई थी। 263 00:18:14,511 --> 00:18:16,305 और तुम मुझे बाद में होने वाले रोने-धोने से बचाना चाहते थे, 264 00:18:16,388 --> 00:18:18,599 जो कि श्मूई के बिना सोने के समय होता। शुक्रिया। 265 00:18:19,808 --> 00:18:21,101 तुम पिज़्ज़ा खाना चाहते हो? 266 00:18:21,643 --> 00:18:22,978 मैंने ख़ुद बनाया है। 267 00:18:23,061 --> 00:18:26,190 मैं यह वादा नहीं कर सकती कि वह अच्छा होगा, पर कुछ ऐसे फ़्लेवर मिश्रण हैं 268 00:18:26,273 --> 00:18:27,691 जो तुमने पहले कभी नहीं आज़माए होंगे। 269 00:18:27,774 --> 00:18:28,775 मुझे नहीं चाहिए। 270 00:18:30,861 --> 00:18:33,280 - क्या… क्या बकवास है? - क्या, क्या बकवास है? 271 00:18:33,363 --> 00:18:35,407 तुम अपनी ग़ुस्से वाली चाल में क्यों चल रहे हो? 272 00:18:35,490 --> 00:18:38,368 मुझे नहीं पता, शायद इसलिए क्योंकि पूछताछ के लिए मुझे पुलिस स्टेशन बुलाया गया था। 273 00:18:39,161 --> 00:18:41,830 हाँ, पता चला कि तुम एक कॉल बॉय की मौत में शामिल हो। 274 00:18:41,914 --> 00:18:43,749 तो शायद इसीलिए मैं अपनी ग़ुस्से वाली चाल में चल रहा था। 275 00:18:43,832 --> 00:18:47,294 - कॉल बॉय? - माफ़ करना, एक पुरुष यौनकर्मी का क़त्ल हो गया 276 00:18:47,377 --> 00:18:49,505 और उसका तुमसे कोई संबंध है। क्या यह बेहतर है? 277 00:18:49,588 --> 00:18:53,300 नहीं, मुझसे कोई संबंध नहीं है। नहीं है, ठीक है? 278 00:18:53,383 --> 00:18:56,803 यह एक बड़ी ग़लतफ़हमी है और…और, सच कहूँ तो, इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है। 279 00:18:56,887 --> 00:18:59,431 यह ग़लत है। इससे मेरा लेना-देना है क्योंकि उन्होंने मुझे पूछताछ के लिए बुलाया था। 280 00:19:00,516 --> 00:19:03,602 तुम्हें पता है, उन्होंने सबसे पहले मुझसे पोर्टलैंड के बारे में पूछा था। 281 00:19:05,270 --> 00:19:07,898 अब, तुम्हारी क़िस्मत अच्छी है कि वे केवल मुझसे बात करना चाहते थे, मैलोरी से नहीं, 282 00:19:07,981 --> 00:19:09,399 जिससे मुझे झूठ बोला पड़ा 283 00:19:09,483 --> 00:19:12,486 क्योंकि अगर उसे पता चल गया कि मुझे पुलिस थाने बुलाया गया था 284 00:19:12,569 --> 00:19:14,530 और अगर उसे पता चल गया कि वे किस बारे में पूछताछ कर रहे थे, 285 00:19:14,613 --> 00:19:16,448 तो मुझे नहीं पता वह क्या करेगी। 286 00:19:17,115 --> 00:19:19,743 जैसा कि मैंने कहा, यह बस एक… यह…यह कोई बड़ी बात नहीं है। 287 00:19:19,826 --> 00:19:22,704 और यह सब बस एक बड़ी ग़लतफ़हमी है। 288 00:19:23,705 --> 00:19:25,499 बड़ी ग़लतफ़हमी। 289 00:19:28,001 --> 00:19:31,839 क्या यह भी एक ग़लतफ़हमी है कि तुमने अपने नए बॉयफ़्रेंड को 290 00:19:31,922 --> 00:19:33,674 - अपने घर की चाबी दी है? - क्या…क्या? 291 00:19:33,757 --> 00:19:35,425 मुझे कोई परवाह नहीं है कि तुम क्या करती हो, सच में। 292 00:19:35,509 --> 00:19:39,513 पर अगर तुम उस जगह की चाबियाँ बाँट रही हो जहाँ मेरी बेटी सोती है, 293 00:19:39,596 --> 00:19:41,181 तो मैं यह जानने का हक़ रखता हूँ। 294 00:19:41,265 --> 00:19:44,101 मुझे सच में नहीं मालूम कि तुम क्या बात कर रहे हो। 295 00:19:44,184 --> 00:19:46,937 - झूठ बोलना बंद… - मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूँ। 296 00:19:47,020 --> 00:19:49,398 मैंने उसके फ़ोटो देखे हैं। 297 00:19:49,481 --> 00:19:52,484 - तुम क्या बात कर रहे हो? - हमने एक प्राइवेट जासूस को काम पर रखा है। 298 00:19:53,110 --> 00:19:54,361 तुमने किसे काम पर रखा है? 299 00:19:54,444 --> 00:19:57,072 बच्ची मत बनो। सभी लोग प्राइवेट जासूस को काम पर रखते हैं। 300 00:19:57,155 --> 00:20:00,951 और मैंने तुम्हारे बॉयफ़्रेंड को तुम्हारे घर में देखा था, जब तुम यहाँ नहीं थी। 301 00:20:01,034 --> 00:20:03,704 मैंने उसे तुम्हारे सोफ़े पर बैठे हुए, तुम्हारे फ़्रिज में सामान टटोलते हुए, 302 00:20:03,787 --> 00:20:05,247 ऐसे बर्ताव करते हुए देखा था जैसे वह यहाँ रहता हो। 303 00:20:05,330 --> 00:20:07,332 तो वह कौन है? यह रिश्ता कितना गंभीर है? 304 00:20:07,416 --> 00:20:10,377 यह…यह नामुमकिन है क्योंकि यहाँ कोई नहीं आया है। 305 00:20:11,044 --> 00:20:14,506 मैंने फ़ोटो देखे हैं। वह यहाँ था, पॉला। 306 00:20:15,924 --> 00:20:17,009 भगवान के लिए। 307 00:20:22,848 --> 00:20:26,476 तुम जो भी कर रही हो, प्लीज़ इसे बेहतर ढंग से करो। 308 00:20:34,943 --> 00:20:35,944 मॉम! 309 00:20:36,945 --> 00:20:38,363 मॉम! 310 00:20:38,447 --> 00:20:42,534 - मेरा दिल वाला पिज़्ज़ा ओवन के लिए तैयार है। - ओह, हाँ। ठीक है, बढ़िया। 311 00:20:42,618 --> 00:20:44,286 - श्मूई! - देखो, कौन आया है… 312 00:20:44,369 --> 00:20:47,122 हे, तो, आज रात तुम किसी दोस्त के घर पर रहोगी। 313 00:20:47,206 --> 00:20:48,665 - हाँ! - वह ठीक रहेगा? 314 00:20:48,749 --> 00:20:49,750 हाँ, बढ़िया है। 315 00:21:43,053 --> 00:21:46,306 फैलने वाले फ़ोम से मौत। बढ़िया है। मृतक कौन है? 316 00:21:46,390 --> 00:21:47,558 हम पता लगा रहे हैं। 317 00:21:47,641 --> 00:21:48,809 मैं जानती हूँ तुम यह सुनना नहीं चाहते हो, 318 00:21:48,892 --> 00:21:51,311 पर हमें लगता है यह थॉरवॉल्ड क़त्ल से जुड़ा हुआ है। 319 00:21:51,395 --> 00:21:55,524 तुम लोग जानते हो कि तुम्हें क़त्ल सुलझाने के पैसे मिलते हैं, उनकी संख्या बढ़ाने के लिए नहीं, है ना? 320 00:21:55,607 --> 00:21:57,276 रुको, सच में? गज़ब। 321 00:21:57,359 --> 00:21:59,528 शायद हमें अकादमी में उल्टा पढ़ाया गया था। 322 00:21:59,611 --> 00:22:01,321 बंदूक के किस सिरे से गोलियाँ निकलती हैं? 323 00:22:01,405 --> 00:22:03,031 तुम लोग ज़्यादा तीसमारखाँ बनना चाहते हो या… 324 00:22:03,115 --> 00:22:04,616 गज़ब, पीट, हमने इस बंदे को नहीं मारा। 325 00:22:04,700 --> 00:22:07,411 तो जिसने मारा है, उसे पकड़ो। ठीक है? 326 00:22:08,203 --> 00:22:10,038 और दो कमीने बनना बंद करो। 327 00:22:16,461 --> 00:22:19,214 साफ़-सुथरा लॉन्ड्रोमैट 328 00:22:19,298 --> 00:22:21,884 हम मंगलवार दोपहर को इस फ़ोन से किया गया कॉल ढूँढ रहे हैं। 329 00:22:21,967 --> 00:22:25,137 मुझे सच में लगता है कि मैं ऐसे बेकार फ़ोन से ज़्यादा ख़ुश रहूँगा। 330 00:22:25,220 --> 00:22:26,221 कॉल इतिहास 331 00:22:26,305 --> 00:22:29,057 मुझे ऐसा बेकार फ़ोन ख़रीद लेना चाहिए। कॉल और मैसेज, मुझे बस इसी की ज़रूरत है। 332 00:22:30,350 --> 00:22:32,978 ऊबर भी बहुत काम की चीज़ है। और कदम गिनने वाला ऐप। 333 00:22:33,061 --> 00:22:35,647 तो, कॉल, मैसेज, ऊबर, कदम गिनने वाला ऐप। बस यही चाहिए। 334 00:22:37,941 --> 00:22:39,860 क्या तुम्हें पता है कि वह 10,000 कदम चलने वाली चीज़ झूठ है? 335 00:22:39,943 --> 00:22:42,988 यह 60 के दशक में शुरू हुआ था। एक जापानी कंपनी एक पैडोमीटर बेच रही थी 336 00:22:43,071 --> 00:22:46,617 और कहते हैं कि दस हज़ार के लिए जापानी लिखावट एक चलते हुए इंसान जैसी दिखती है। 337 00:22:46,700 --> 00:22:49,119 - तो यह कोई मुश्किल नतीजा नहीं है, पर… - मिल गया। 338 00:22:49,203 --> 00:22:50,204 किए गए कॉल 339 00:22:50,287 --> 00:22:51,872 मंगलवार, 6:23 बजे। पॉला के बच निकलने से ठीक पहले। 340 00:22:51,955 --> 00:22:54,458 यह क़ातिल का फ़ोन नंबर है। यही वह आदमी है। 341 00:22:54,541 --> 00:22:57,127 - या औरत। औरत भी हो सकती है। - गज़ब। तुम बड़े नारीवादी हो। 342 00:22:57,211 --> 00:22:58,795 - पॉला ने कहा था वह आदमी है। - हाँ। 343 00:22:58,879 --> 00:23:00,130 गज़ब। मुझे यक़ीन नहीं हो रहा। 344 00:23:00,214 --> 00:23:02,216 हमने सच में क़ातिल का फ़ोन नंबर ढूँढ लिया। 345 00:23:04,301 --> 00:23:06,970 - हमारी टीम काफ़ी अच्छी है। - हाँ, सच में। 346 00:23:07,054 --> 00:23:10,057 मैं यह कहना तो नहीं चाहता, पर मुझे लगता है कि हमें अभी हाई-फ़ाइव करना चाहिए। 347 00:23:10,140 --> 00:23:12,059 - नहीं। नहीं। - हाँ। मैं करने जा रहा हूँ। 348 00:23:12,142 --> 00:23:14,645 - मैं अपना हाथ ऊपर करूँगा। - अह-ओह। ओह, नहीं। तुम सही हो। 349 00:23:15,395 --> 00:23:16,396 चलो चलें। 350 00:23:18,607 --> 00:23:19,608 गज़ब। 351 00:23:23,445 --> 00:23:25,072 ठीक है, हम जा रहे हैं। हम जा रहे हैं। 352 00:23:25,155 --> 00:23:26,907 ओह, ठीक है। 353 00:23:26,990 --> 00:23:28,784 - बाय। - घर ध्यान से जाना। 354 00:23:37,668 --> 00:23:41,797 मॉम। प्रेम की मॉम ने कहा मैं आज रात उनके घर पर सो सकती हूँ। 355 00:23:41,880 --> 00:23:43,090 - बढ़िया। शानदार। - हाँ। 356 00:23:43,173 --> 00:23:45,217 और हम रात में एक बजे तक जागेंगे और हम "ट्वाईलाईट" फ़िल्म देखेंगे। 357 00:23:45,300 --> 00:23:46,593 वह 13 से ऊपर के लोगों के लिए है। 358 00:23:47,803 --> 00:23:49,680 मॉम, हेज़ल हमारे साथ चल रही है। 359 00:23:50,180 --> 00:23:51,723 आपका पिज़्ज़ा बहुत अच्छा था, मॉम। 360 00:23:51,807 --> 00:23:52,808 - सच में? - हाँ। 361 00:23:52,891 --> 00:23:54,810 वह बेलुचीज़ के पिज़्ज़ा से बेहतर था। 362 00:23:57,229 --> 00:23:59,690 हे, जिनी, तुम ठीक हो? हे भगवान। 363 00:23:59,773 --> 00:24:01,817 मैंने एलर्जी की पूरी सूची पढ़ी थी। मुझे लगा था… 364 00:24:01,900 --> 00:24:03,151 नहीं। नहीं, यह मेरी ग़लती है। 365 00:24:03,235 --> 00:24:05,404 मैं तुम्हें बताना भूल गई थी कि इसे अनानास से एलर्जी है। 366 00:24:05,487 --> 00:24:06,780 तुम्हारे पास एंटी-एलर्जी दवाई है? 367 00:24:06,864 --> 00:24:08,657 - आमतौर पर उससे फ़ायदा होता है। - नहीं। 368 00:24:08,740 --> 00:24:10,367 पर पास ही में एक दुकान है। 369 00:24:10,450 --> 00:24:11,910 वहाँ से तुरंत लाई जा सकती है। 370 00:24:11,994 --> 00:24:14,830 - मम्मी, खुजली हो रही है। - ठीक है, मैं…मैं तुम्हें ठंडा तौलिया देती हूँ। 371 00:24:14,913 --> 00:24:16,665 क्या तुम जा सकती हो, ताकि मैं इसे संभाल लूँ? 372 00:24:16,748 --> 00:24:18,834 बहुत-बहुत शुक्रिया। तुम बहुत अच्छी हो, पॉला। 373 00:25:10,594 --> 00:25:14,473 हर चीज़ में ताला लगा हुआ है। मैं बस दाढ़ी बनाना चाहता हूँ। 374 00:25:16,850 --> 00:25:18,310 एलर्जी की दवाई 375 00:25:50,467 --> 00:25:52,678 बचाओ! बचाओ! 376 00:29:03,911 --> 00:29:05,913 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू