1 00:00:38,121 --> 00:00:39,915 अनजान कॉलर 2 00:01:41,560 --> 00:01:43,687 - शुक्रिया। - ज़रूर। ठीक है। ठीक है। 3 00:01:44,271 --> 00:01:45,355 कपड़े बदल लिए? 4 00:02:01,580 --> 00:02:03,081 पॉला? 5 00:02:04,917 --> 00:02:07,085 हे, पॉला। हम जा रहे हैं। 6 00:02:07,169 --> 00:02:09,003 मैं तुमसे कल फ़ंडरेज़र में मिलूँगी, ठीक है? 7 00:02:09,086 --> 00:02:10,339 और मैंने एक ज़िपलॉक बैग लिया है। 8 00:02:10,422 --> 00:02:12,591 बढ़िया। मज़े करना। 9 00:02:31,485 --> 00:02:32,486 हैलो। 10 00:02:32,569 --> 00:02:33,987 बहुत उत्साहित और ख़ुश होने के लिए तैयार हो जाओ 11 00:02:34,071 --> 00:02:35,405 क्योंकि हमने अब तक का सबसे बड़ा काम किया है। 12 00:02:35,489 --> 00:02:37,574 - हमें क़ातिल का नंबर मिल गया। - मैं यह कहने वाली थी। 13 00:02:37,658 --> 00:02:41,453 हाँ, पर हमें उस औरत का फ़ोन मिल गया और उसमें कोई पासवर्ड भी नहीं लगा था। 14 00:02:41,537 --> 00:02:43,664 तो हमें क़ातिल का नंबर मिल गया और अब हम उसे ट्रैक कर सकते हैं। 15 00:02:43,747 --> 00:02:44,998 वह मर चुका है। वह मर चुका है। 16 00:02:45,874 --> 00:02:47,835 - मैंने उसे मार डाला। - क्या? 17 00:02:47,918 --> 00:02:50,712 मैंने… उसने मुझ पर हमला किया 18 00:02:50,796 --> 00:02:54,466 और मुझे मारने की कोशिश की, और इसलिए मैंने… 19 00:02:56,718 --> 00:02:57,928 मैंने उसे सिर में गोली मार दी। 20 00:02:58,011 --> 00:02:59,346 तुम्हारे पास बंदूक है? 21 00:03:00,264 --> 00:03:01,265 धत्। 22 00:03:02,057 --> 00:03:04,434 धत्, धत्, धत्। 23 00:03:05,102 --> 00:03:06,895 ठीक है, पुलिस ने क्या कहा? 24 00:03:08,605 --> 00:03:09,606 पॉला? 25 00:03:10,607 --> 00:03:12,734 ठीक है, पॉला, मेरी बात सुनो। 26 00:03:13,735 --> 00:03:14,945 पुलिस ने क्या कहा? 27 00:03:16,613 --> 00:03:17,614 पॉला? 28 00:03:17,698 --> 00:03:19,950 मैंने पुलिस को फ़ोन नहीं किया। 29 00:03:20,033 --> 00:03:21,159 मैं भाग आई। 30 00:03:21,243 --> 00:03:24,204 हे भगवान। मैं उसका फ़ोन उठाकर वहाँ से भाग आई। 31 00:03:24,288 --> 00:03:25,497 - तुमने क्या किया? - हाँ। 32 00:03:27,958 --> 00:03:29,251 मॉम। 33 00:03:30,085 --> 00:03:31,086 आ रही हूँ। 34 00:03:32,629 --> 00:03:34,882 श्मूई कहाँ है? मैं उसके बिना प्रेम के घर नहीं जा सकती। 35 00:03:34,965 --> 00:03:37,926 अरे, नहीं। ठीक है। मैं उसे ढूँढती हूँ। 36 00:03:38,760 --> 00:03:40,262 पॉला, मेरी बात सुनो। 37 00:03:40,345 --> 00:03:42,973 तुम्हें वह फ़ोन वहाँ वापस रखकर पुलिस को फ़ोन करना होगा। 38 00:03:44,057 --> 00:03:45,058 हाँ, मैं ऐसा नहीं कर सकती। 39 00:03:45,767 --> 00:03:47,102 पॉला, तुम सदमे में हो। 40 00:03:47,186 --> 00:03:48,645 तुम दिमाग़ से काम नहीं ले रही हो। 41 00:03:48,729 --> 00:03:52,608 तो, रूडी सही है, जो कि मैं कभी नहीं कहती हूँ, और तुम्हें अभी वापस जाना होगा। 42 00:03:52,691 --> 00:03:54,443 बाय। बाय, बाय, बाय। 43 00:03:54,526 --> 00:03:56,653 मिलते हैं। बाय। ठीक है। 44 00:03:56,737 --> 00:03:57,905 वह आत्मरक्षा थी, ठीक है? 45 00:03:57,988 --> 00:04:00,199 तो जाकर फ़ोन वापस रखा दो और 911 को कॉल करो… 46 00:04:00,282 --> 00:04:02,409 - वे मेरा इंतज़ार कर रहे हैं। - …और पुलिस सब सुलझा लेगी। 47 00:04:02,492 --> 00:04:04,244 हाँ। ठीक है, ठीक है। मैं करती हूँ। 48 00:04:04,328 --> 00:04:05,579 बस मुझे ज़रा सोचने दो। 49 00:04:05,662 --> 00:04:06,663 सोचने की कोई ज़रूरत नहीं है। 50 00:04:06,747 --> 00:04:08,665 हम आ रहे हैं। कह दो कि तुम ऐसा करोगी। 51 00:04:08,749 --> 00:04:10,209 मॉम, वे मेरा इंतज़ार कर रहे हैं। 52 00:04:10,292 --> 00:04:12,503 मुझसे कहो कि तुम फ़ोन वापस रखोगी और पुलिस को फ़ोन करोगी। 53 00:04:13,837 --> 00:04:16,339 - पॉला, कहो कि तुम ऐसा करोगी। - ठीक है, करूँगी। 54 00:04:18,800 --> 00:04:21,470 ठीक है, हेज़लनेटर, यहाँ आओ। 55 00:04:23,597 --> 00:04:24,598 ठीक है। 56 00:04:27,142 --> 00:04:28,852 - मॉम, मुझे जाना है… - ठीक है। 57 00:04:28,936 --> 00:04:30,312 …इससे पहले कि प्रेम के डैड हॉर्न बजाना शुरू कर दें। 58 00:04:30,395 --> 00:04:31,396 ठीक है। 59 00:04:56,964 --> 00:04:58,674 911, आपको क्या सहायता चाहिए? 60 00:05:02,177 --> 00:05:04,596 हैलो? 911, आपको क्या सहायता चाहिए? 61 00:05:12,354 --> 00:05:16,441 मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड 62 00:05:26,952 --> 00:05:28,537 क्या तुम मुझसे बात कर सकती हो? 63 00:05:29,580 --> 00:05:30,581 पॉला? 64 00:05:31,957 --> 00:05:34,251 पॉला। क्या तुम ठीक हो? 65 00:05:34,960 --> 00:05:36,795 नहीं, मतलब, वह मर चुका था। 66 00:05:36,879 --> 00:05:39,381 मैं… वहाँ सब जगह खून फैला हुआ था। 67 00:05:39,464 --> 00:05:41,633 और अचानक से वह ग़ायब हो गया। 68 00:05:43,552 --> 00:05:44,761 सत्यानाश, उसका फ़ोन लॉक है। 69 00:05:44,845 --> 00:05:46,805 कोई लाश ऐसे ग़ायब कैसे हो सकती है? 70 00:05:54,688 --> 00:05:55,814 हे। 71 00:05:55,898 --> 00:05:57,691 तुम जिस दुकान में गई थी, वहाँ का सिक्योरिटी कैमरा टूटा हुआ है, 72 00:05:57,774 --> 00:05:58,859 तो उससे कोई जानकारी नहीं मिलेगी। 73 00:06:00,027 --> 00:06:02,404 पर मैं बेहद महँगे टाकीज़ चिप्स ज़रूर ले आया। 74 00:06:02,487 --> 00:06:03,822 मुझे लग रहा है मैं पागल हो रही हूँ। 75 00:06:03,906 --> 00:06:06,200 मुझे लग रहा है मैं सच में पागल हो रही हूँ। 76 00:06:07,826 --> 00:06:08,952 यह सच में हो रहा है। 77 00:06:09,036 --> 00:06:11,038 इससे हमें पता चलता है कि यह सच में हुआ था। 78 00:06:11,622 --> 00:06:12,623 हाँ। 79 00:06:14,499 --> 00:06:16,043 अनलॉक करने के लिए ऊपर स्वाइप करें 80 00:06:16,627 --> 00:06:18,253 डिलीवरी अपडेट हाल की डिलीवरी पूरी हुई 81 00:06:18,337 --> 00:06:21,798 तुमने कहा कि तुम्हारे पास उसका फ़ोन नंबर है, है ना? इस फ़ोन का नंबर। 82 00:06:21,882 --> 00:06:23,091 हाँ। 83 00:06:32,893 --> 00:06:34,561 ठीक है, इसमें नंबर डालो। नंबर डालो। 84 00:06:35,521 --> 00:06:36,730 - ठीक है। - चलो यह करें। 85 00:06:39,107 --> 00:06:42,361 मोबाइल नंबर या ईमेल लिखें 86 00:06:42,444 --> 00:06:43,529 पासवर्ड सहायता 87 00:06:44,404 --> 00:06:46,365 - फिर से। - ठीक है। 88 00:06:50,494 --> 00:06:52,120 वेरिफ़िकेशन कोड डालिए जो हमने आपके फ़ोन पर भेजा है 89 00:06:52,204 --> 00:06:53,622 ठीक है, यह काफ़ी होशियारी की बात है। 90 00:06:55,916 --> 00:06:56,917 ऐमेज़ॉन : आपका कोड है 726847 91 00:06:57,000 --> 00:06:58,377 ओह, इसका कोड यह है। 92 00:06:59,670 --> 00:07:01,338 क्या बात है। 93 00:07:04,591 --> 00:07:05,717 ठीक है। 94 00:07:05,801 --> 00:07:07,511 नया पासवर्ड बनाएँ 95 00:07:12,599 --> 00:07:13,892 - जॉन स्मिथ? - हाँ। 96 00:07:13,976 --> 00:07:15,978 यह एकदम असली नाम लग रहा है, बिल्कुल भी मनगढ़ंत नहीं लग रहा। 97 00:07:16,728 --> 00:07:18,480 जॉन। 98 00:07:18,564 --> 00:07:20,190 ये सभी पार्सल एक ही पते पर जा रहे हैं। 99 00:07:20,274 --> 00:07:21,275 जॉन स्मिथ 206 सिएरा स्ट्रीट 100 00:07:26,113 --> 00:07:27,197 वह आधे घंटे की दूरी पर है। 101 00:07:28,407 --> 00:07:31,743 हमें जाकर देखना चाहिए। 102 00:07:32,661 --> 00:07:35,289 या शायद हमें एक क़ातिल के घर नहीं जाना चाहिए, है ना? 103 00:07:35,372 --> 00:07:37,791 - मृत क़ातिल। - ग़ायब हो चुका मृत क़ातिल। 104 00:07:37,875 --> 00:07:39,793 एकदम सही। तो वहाँ कोई क़ातिल नहीं होंगे। 105 00:07:39,877 --> 00:07:42,671 अगर हम अंदर जा पाएँ, तो शायद हम पता लगा सकते हैं कि वह कौन था, 106 00:07:42,754 --> 00:07:46,884 यह कुछ ऐसा जिससे पता चले कि उसने ट्रेवर को मारा था, मैंने नहीं। 107 00:07:46,967 --> 00:07:48,635 चलो भी, दोस्तों, मैं घबरा रही हूँ। 108 00:07:48,719 --> 00:07:50,345 क्या तुम प्लीज़ कल मेरे साथ चल सकते हो? 109 00:07:51,180 --> 00:07:52,556 प्लीज़, दोस्तों। 110 00:07:53,682 --> 00:07:54,975 हाँ। सौ प्रतिशत। 111 00:07:55,058 --> 00:07:57,352 ठीक है। मुझे एक बेकार फ़ंडरेज़र में जाना है, पर उसके ठीक बाद चलेंगे। 112 00:07:57,436 --> 00:07:58,437 सौ प्रति… 113 00:07:59,146 --> 00:08:02,149 ठीक है, क्या हम पहले फ़ोन पर ध्यान दे सकते हैं? 114 00:08:02,232 --> 00:08:05,068 अगर हम उसकी लॉक स्क्रीन को खोल सकें, तो उसमें बहुत सारा डाटा होगा। 115 00:08:06,195 --> 00:08:07,487 हम दोनों करेंगे। 116 00:08:07,571 --> 00:08:08,739 मैं किसी को जानती हूँ। 117 00:08:22,336 --> 00:08:23,962 - हाय, ड्रियू। - हे। 118 00:08:27,257 --> 00:08:28,550 क्या मुझे भी कुछ पीना चाहिए? 119 00:08:28,634 --> 00:08:30,802 बस अभी ही हवाई सेना के जहाज़ से वॉशिंगटन से लौटा हूँ 120 00:08:30,886 --> 00:08:32,638 और मेरी पीठ पूरी तरह अकड़ गई है। 121 00:08:33,429 --> 00:08:34,765 पर मुझे मनाया जा सकता है। 122 00:08:35,807 --> 00:08:37,017 नहीं, मैं यहाँ उसके लिए नहीं आई हूँ। 123 00:08:38,059 --> 00:08:39,436 मैं इसका डाटा निकलवाना चाहती हूँ। 124 00:08:39,520 --> 00:08:42,231 वह बेहद गैर-कानूनी है, मैडम। 125 00:08:42,313 --> 00:08:43,315 अह-हँ। 126 00:08:43,899 --> 00:08:45,692 मैं जानती हूँ तुम्हारे पास कोई है जो इस तरह का काम करता है। 127 00:08:46,693 --> 00:08:47,736 मैं किसी चीज़ पर काम कर रही हूँ 128 00:08:47,819 --> 00:08:50,906 और वह बड़ी कहानी है जो मेरे ख़्याल से सूज़ी को पसंद आएगी। 129 00:08:51,657 --> 00:08:53,283 यह फ़ोन इस पूरे मामले का कच्चा-चिट्ठा खोल सकता है। 130 00:08:54,201 --> 00:08:56,078 यह बर्नर फ़ोन है। इसमें ज़्यादा कुछ नहीं होगा। 131 00:08:56,161 --> 00:08:57,996 मुझे ज़्यादा नहीं चाहिए। मुझे बस इसके अंदर की पहुँच चाहिए। 132 00:08:58,080 --> 00:09:01,041 गज़ब, तथ्यों की जाँच करने वाली मेरी नौकरी खा जाएगी। 133 00:09:01,583 --> 00:09:03,585 मुझे लगा था वह मुकाबला इंसान और मशीन के बीच होगा। 134 00:09:03,669 --> 00:09:04,711 तुम मेरी मदद करोगे या नहीं? 135 00:09:04,795 --> 00:09:06,922 - यह कहानी कितनी अच्छी है? - कमबख़्त शानदार है। 136 00:09:18,517 --> 00:09:22,187 पहली बात, हमेशा बैटरी निकाल देनी चाहिए। 137 00:09:22,771 --> 00:09:24,314 अगर बैटरी चालू है, तो इसे ट्रैक किया जा सकता है। 138 00:09:24,398 --> 00:09:26,483 - और मुझे लगता है कि तुम वह नहीं चाहती हो। - नहीं। 139 00:09:27,067 --> 00:09:28,861 ठीक है, मैं यह अपने बंदे को दे दूँगा। 140 00:09:28,944 --> 00:09:30,445 मैंने तुम्हारी बहुत मदद की है। 141 00:09:31,530 --> 00:09:32,656 और मैं थोड़ा मर्दाना हूँ। 142 00:09:33,699 --> 00:09:34,867 पक्का तुम नहीं चाहती हो… 143 00:09:36,285 --> 00:09:38,036 नहीं। शुक्रिया, ड्रियू। 144 00:09:38,120 --> 00:09:40,747 क्या? क्यों? क्या… तुम किसी और को डेट कर रही हो? 145 00:09:40,831 --> 00:09:44,376 क्या? नहीं, मैं बस हमारे बीच संबंध प्रोफ़ेशनल रखना चाहती हूँ। 146 00:09:44,459 --> 00:09:46,211 ठीक है, फिर मुझे इसके पैसे दे देना। 147 00:10:14,323 --> 00:10:16,575 लेक सिटी, फ़्लोरिडा में स्वागत है एलीगेटर टाउन यूएसए 148 00:10:16,658 --> 00:10:17,993 तो वह बस ग़ायब हो गया? 149 00:10:18,076 --> 00:10:19,536 मुझे नहीं पता मैं क्या कहूँ। 150 00:10:19,620 --> 00:10:21,747 फ़्रैंक हमेशा से मेरा सबसे भरोसेमंद जासूस रहा है, 151 00:10:21,830 --> 00:10:23,165 पर मैं उससे संपर्क नहीं कर पा रहा हूँ। 152 00:10:23,832 --> 00:10:25,459 मैं नया प्राइवेट जासूस काम पर रख लूँ? 153 00:10:26,001 --> 00:10:27,878 मुझे नहीं पता। हम इसके बारे में बात करेंगे। 154 00:10:27,961 --> 00:10:29,254 ठीक है, शुक्रिया। 155 00:10:29,838 --> 00:10:31,715 हे भगवान, तुम्हें वाक़ई लगता है हमें उसकी ज़रूरत है? 156 00:10:32,591 --> 00:10:33,592 तुम्हें नहीं लगता? 157 00:10:33,675 --> 00:10:34,676 नहीं, मुझे नहीं लगता। 158 00:10:35,385 --> 00:10:37,888 तुम कल घबरा गए थे जब तुम्हें पता चला था कि उसका कोई नया बॉयफ़्रेंड है। 159 00:10:37,971 --> 00:10:38,972 हाँ… 160 00:10:39,056 --> 00:10:42,059 - क्या तुम मुझे कुछ बताना चाहते हो? - नहीं, तुम्हें बताने के लिए कुछ नहीं है। 161 00:10:42,142 --> 00:10:45,395 मुझे बस लगता है कि जीतने के लिए हमें उसकी ज़िंदगी बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है। 162 00:10:46,146 --> 00:10:47,606 पर हमें जीतना तो है। 163 00:10:47,689 --> 00:10:50,108 - सही कहा। - और जीतने के लिए, आपको क्रूर बनना पड़ता है। 164 00:10:50,734 --> 00:10:51,818 निर्दयी। 165 00:10:51,902 --> 00:10:52,986 ठीक है, मैं ऐसा नहीं कर सकता। 166 00:10:53,070 --> 00:10:55,781 - वह मेरी बच्ची की माँ है, मैल। - जानती हूँ। जानती हूँ। 167 00:10:55,864 --> 00:10:57,699 पता है? मेरे लिए एक सीमा है, और यही मेरी सीमा है। 168 00:10:57,783 --> 00:11:01,328 मैं समझती हूँ, और मुझे तुम्हारी यह बात पसंद है। 169 00:11:01,411 --> 00:11:04,122 और इसीलिए मुझे हम दोनों के बराबर निर्दयी बनना पड़ेगा। 170 00:11:06,625 --> 00:11:08,252 चलो, आउल्स माताओं! 171 00:11:10,128 --> 00:11:13,882 पैसों का स्तर ऊपर लाने के लिए अपनी बाँहें ऊपर लाइए! 172 00:11:14,466 --> 00:11:15,843 खुलकर नाचो! 173 00:11:48,125 --> 00:11:49,835 - बचाओ! - रुको, धत्। 174 00:11:49,918 --> 00:11:51,962 पॉला, पॉला, पॉला। 175 00:11:52,045 --> 00:11:54,548 - तुम्हारा खून बह रहा है। - क्या? ओह! 176 00:11:55,257 --> 00:11:56,341 हे भगवान। 177 00:11:56,425 --> 00:12:01,430 आज सुबह अपने चेहरे से रोएँ हटाते हुए चोट लग गई थी। 178 00:12:01,513 --> 00:12:03,098 हाँ। यह ठीक है। 179 00:12:03,599 --> 00:12:04,600 क्या तुम… 180 00:12:05,142 --> 00:12:06,810 क्या तुमने वह सिफ़ारिश पत्र लिख दिया? 181 00:12:07,811 --> 00:12:08,812 माफ़ करना, क्या? 182 00:12:08,896 --> 00:12:10,814 वह कस्टडी वाला सिफ़ारिश पत्र। 183 00:12:10,898 --> 00:12:14,234 मुझे वाक़ई ज़रूरत है, अपने वकील को देने के लिए। 184 00:12:14,318 --> 00:12:15,611 - हाँ, मैं तुरंत भेज दूँगी। - हाँ। 185 00:12:15,694 --> 00:12:18,405 - ओह, बढ़िया। ठीक है। - पर क्या तुम ठीक हो? 186 00:12:18,488 --> 00:12:20,240 हाँ। मैं? मैं बढ़िया हूँ। 187 00:12:20,324 --> 00:12:21,491 मैं बहुत बढ़िया हूँ। 188 00:12:21,575 --> 00:12:23,285 यह बहुत मज़ेदार है। 189 00:12:23,785 --> 00:12:25,746 हे भगवान, क्या बढ़िया कार्यक्रम है। 190 00:12:26,914 --> 00:12:28,081 शाबाश, दोस्त। 191 00:12:32,252 --> 00:12:33,712 मुझे नहीं पता। 192 00:12:33,795 --> 00:12:35,255 तुम्हें नहीं पता? 193 00:12:35,339 --> 00:12:36,465 तुम्हें और क्या चाहिए? 194 00:12:36,548 --> 00:12:40,135 उसकी उँगलियों के निशान नेल गन पर हैं जिसने मृतक को कीलों से ज़मीन पर ठोक दिया था, 195 00:12:40,219 --> 00:12:42,763 उसके पैर में और दीवारों पर भी कीलें चलाई थीं। 196 00:12:42,846 --> 00:12:45,599 वह रैम्बो की तरह कीलें चला रही थी। 197 00:12:45,682 --> 00:12:47,184 वह कील ने नहीं मारा गया था। 198 00:12:47,267 --> 00:12:48,727 क्या तुम चुपके से उससे प्यार करती हो? 199 00:12:48,810 --> 00:12:49,811 मुझे समझ में नहीं आ रहा। 200 00:12:50,479 --> 00:12:53,857 उसे फैलने वाले फ़ोम से मारा गया था। उसकी उँगलियों के निशान कैन पर नहीं हैं। 201 00:12:53,941 --> 00:12:55,859 अगर वह कैन को पोंछ सकती है, तो नेल गन को क्यों नहीं? 202 00:12:55,943 --> 00:12:59,446 मुझे नहीं पता। क़ातिल बेवक़ूफ़ाना हरकतें करते हैं, जैसे क़त्ल करना। 203 00:12:59,530 --> 00:13:01,698 सबूत दिख रहे हैं, पर निष्कर्ष ग़लत निकल रहा है। 204 00:13:01,782 --> 00:13:03,283 योडा की तरह ज्ञान देना बंद करो। 205 00:13:03,367 --> 00:13:06,078 वह यह करने लायक़ ताक़तवर भी नहीं है। 206 00:13:06,161 --> 00:13:08,247 वह ट्रेवर का गला घोंटने लायक़ ताक़तवर भी नहीं है। 207 00:13:08,330 --> 00:13:11,124 हो सकता है उसमें वज़न उठाने वाली ताक़त ना हो, पर पिलाटेस करने वाली ताक़त हो सकती है। 208 00:13:11,208 --> 00:13:13,544 वह इस खेल में कोई महत्वपूर्ण टुकड़ा नहीं है। 209 00:13:13,627 --> 00:13:15,712 उसकी उँगलियों के निशान हर जगह हैं। 210 00:13:15,796 --> 00:13:18,340 उसके पास क़त्ल करने की वजह है। लेफ़्टिनेंट चाहते हैं कि हम केस बंद करें। 211 00:13:18,423 --> 00:13:21,760 अपनी आभास वाली बकवास बंद करो और चलो, चलें। 212 00:13:30,102 --> 00:13:31,812 - हाय। - बड़ी जल्दी हो गया। 213 00:13:31,895 --> 00:13:33,355 तुमने कहा कि तुम्हें इसकी ज़रूरत थी। 214 00:13:33,438 --> 00:13:35,524 अपनी ईमेल देखो। मैंने तुम्हें एक फ़ाइल में डाटा भेजा है। 215 00:13:35,607 --> 00:13:37,901 - उसमें कुछ ख़ास नहीं था। - तुमने मेरा डाटा टटोला था? 216 00:13:37,985 --> 00:13:38,986 बचकानी बात मत करो। 217 00:13:39,695 --> 00:13:43,073 चिंता मत करो, तुम्हारी सनसनीखेज़ कहानी सुरक्षित है। 218 00:13:44,366 --> 00:13:45,617 - क्योंकि मैं प्रोफ़ेशनल हूँ। - ठीक है। 219 00:13:55,043 --> 00:13:56,420 ड्रियू व्हाइट तुम्हारा_स्वागतहै.सीएसवी 220 00:13:59,548 --> 00:14:01,383 प्राइवेट"जे टर्सेक 1285 ई 53वीं स्ट्रीट नंबर 6401 221 00:14:03,427 --> 00:14:04,428 जे. टर्सेक 222 00:14:06,096 --> 00:14:07,181 हे। 223 00:14:08,432 --> 00:14:09,808 क्या हो रहा है? 224 00:14:09,892 --> 00:14:11,852 - तुम छुपछुपकर कुछ कर रही हो। - नहीं। 225 00:14:11,935 --> 00:14:14,438 ओह, गज़ब, जेरी ने सेक्स किया। 226 00:14:14,521 --> 00:14:15,898 नहीं, मैंने नहीं किया। 227 00:14:15,981 --> 00:14:17,774 मैं जाग रही थी… मैं देर तक जाग रही थी और… 228 00:14:17,858 --> 00:14:19,193 क्यों? क्या तुम्हें जलन हो रही है? 229 00:14:19,276 --> 00:14:20,777 नहीं, मुझे जलन नहीं हो रही। 230 00:14:20,861 --> 00:14:24,031 तुम बस घबराई हुई लग रही हो 231 00:14:24,114 --> 00:14:25,824 और तुमने अपने बाल वैसे बना रखे हैं। 232 00:14:25,908 --> 00:14:26,992 यह चोटी है। 233 00:14:27,075 --> 00:14:29,203 तुम्हारी आँखों के नीचे पड़े काले गड्ढे कह रहे हैं कि तुम 234 00:14:29,912 --> 00:14:32,247 - दुनिया का सबसे पुराना खेल खेल रही हो। - ठीक है, बस करो। 235 00:14:32,331 --> 00:14:33,916 क्यों? क्या वह कोई बहुत शर्मनाक था? 236 00:14:33,999 --> 00:14:36,502 - क्या वह आईटी वाला बंदा था? - नहीं। नहीं। तुम्हें लगता है मैंने मैक्स के साथ सेक्स किया? 237 00:14:37,169 --> 00:14:38,670 उसकी हर उँगली में बैंडऐड लगा हुआ है। 238 00:14:40,339 --> 00:14:42,424 क्या तुम सच में किसी चीज़ के बारे में बात करना चाहते थे? 239 00:14:42,508 --> 00:14:43,800 असल में, हाँ। 240 00:14:45,219 --> 00:14:46,303 यहाँ आओ। 241 00:14:51,475 --> 00:14:55,521 ठीक है, मुझे लगने लगा है कि पॉला थोड़ी से लेकर पूरी तरह सनकी है। 242 00:14:55,604 --> 00:14:57,356 रूडी, औरतों पर यक़ीन करो। 243 00:14:57,439 --> 00:15:00,025 हाँ, मैं कोशिश कर रहा हूँ, पर इस पर यक़ीन करना मुश्किल है। 244 00:15:00,108 --> 00:15:01,860 मतलब, हमारे पास कोई सबूत नहीं है कि उसके साथ स्कैम हुआ था। 245 00:15:01,944 --> 00:15:03,445 हमने मोटेल में उस पर हमला होते हुए नहीं देखा था। 246 00:15:03,529 --> 00:15:06,990 हमने वह लाश तो… बिल्कुल भी नहीं देखी जो… 247 00:15:08,325 --> 00:15:10,786 असल दुनिया में लाशें ऐसे ही ग़ायब नहीं होती हैं। 248 00:15:11,578 --> 00:15:13,330 पर बात पॉला की है। हम उसे जानते हैं। 249 00:15:13,914 --> 00:15:14,915 क्या हम जानते हैं? 250 00:15:15,582 --> 00:15:19,711 हम बस यह जानते हैं कि वह एक औरत है जो हमारे पास वाली मेज़ पर बैठती है 251 00:15:19,795 --> 00:15:21,421 और उसे केले के चिप्स पसंद हैं। 252 00:15:21,505 --> 00:15:23,215 अगर वह यह पूरी कहानी अपने मन से बना रही हो तो? 253 00:15:23,298 --> 00:15:24,675 तुम जानते हो वह कोई क़ातिल नहीं है। 254 00:15:24,758 --> 00:15:26,009 अच्छा? 255 00:15:26,093 --> 00:15:27,761 ठीक है, देखो, मैं तुमसे सहमत हूँ। 256 00:15:27,845 --> 00:15:30,055 स्थिति थोड़ी अजीब होने लगी है, पर… 257 00:15:30,806 --> 00:15:32,307 हमें उसकी मदद करनी होगी। 258 00:15:33,016 --> 00:15:34,226 उसके पास और है ही कौन? 259 00:15:53,412 --> 00:15:54,413 हाय। 260 00:15:55,205 --> 00:15:58,417 मैंने तुम्हें ड्रियू के काम को प्राथमिकता देने को कहा था। 261 00:15:58,500 --> 00:16:00,502 क्या मुझे वह आज दोपहर तक मिल जाएगा? 262 00:16:00,586 --> 00:16:02,296 काफ़ी कम समय है। 263 00:16:02,379 --> 00:16:03,797 यह काफ़ी ज़रूरी है। 264 00:16:04,715 --> 00:16:07,885 हाँ, मतलब, मैं अपनी पूरी कोशिश करूँगी। मुझे लंच पर कुछ निजी काम है। 265 00:16:07,968 --> 00:16:09,011 ऐसे इंसान के लिए 266 00:16:09,094 --> 00:16:11,180 जो प्रोमोशन माँग रही है, यह काफ़ी दिलचस्प रवैया है। 267 00:16:14,141 --> 00:16:15,559 क्या यह सच भी है? 268 00:16:15,642 --> 00:16:17,060 क्या? 269 00:16:17,144 --> 00:16:18,145 वह प्रोमोशन। 270 00:16:19,521 --> 00:16:23,609 क्योंकि मैं कस्टडी की लड़ाई लड़ रही हूँ और उससे मुझे बहुत मदद मिलेगी, 271 00:16:23,692 --> 00:16:25,736 पर मुझे ऐसा लगने लगा है कि यह बस कोई सब्जबाग है 272 00:16:25,819 --> 00:16:28,030 जो तुम मुझे ऐसे दिखा रही हो जैसे मैं मुंगेरीलाल हूँ। 273 00:16:29,656 --> 00:16:32,034 यह याद रखने की कोशिश करो कि तुम अपनी बॉस से बात कर रही हो। 274 00:16:36,330 --> 00:16:39,291 तुम जानती हो तथ्य और सच के बीच क्या फ़र्क होता है? 275 00:16:41,710 --> 00:16:43,337 ज़रूर बताओ, पॉला। 276 00:16:44,963 --> 00:16:50,469 एक तथ्य निष्पक्ष स्पष्टता वाली जानकारी है, 277 00:16:50,552 --> 00:16:52,554 जैसे तुमने अभी अपने हाथ धोए, ठीक है? 278 00:16:52,638 --> 00:16:54,348 यह तथ्य है, है ना? 279 00:16:55,140 --> 00:16:56,808 पर क्यों? 280 00:16:58,018 --> 00:17:01,063 शायद तुमने अभी कुछ खाया था, शायद तुम्हारे हाथों पर खून लगा था। 281 00:17:02,147 --> 00:17:05,067 इस जगह की साख मेरे काम पर निर्भर करती है, 282 00:17:05,150 --> 00:17:08,278 यह सुनिश्चित करना कि हम तथ्यों के पीछे की सच्चाई की पुष्टि करें। 283 00:17:08,362 --> 00:17:11,906 तो इतने महत्वपूर्ण लेख पर तुम मुझसे काम क्यों करवाना चाहती हो? 284 00:17:11,990 --> 00:17:14,535 - क्योंकि यह तुम्हारा काम है। - यह एक तथ्य है। 285 00:17:14,617 --> 00:17:17,788 पर सच्चाई यह है कि तुम रूडी या जेरी से भी कह सकती थी, क्योंकि यह उनका भी काम है। 286 00:17:19,330 --> 00:17:22,376 पर तुम जानती हो कि मैं कोई ग़लती नहीं करूँगी और मैं हमेशा काम पूरा करती हूँ। 287 00:17:23,627 --> 00:17:25,628 मैं इस प्रोमोशन की हक़दार हूँ। 288 00:17:29,716 --> 00:17:32,719 तो फिर, तथ्य यह है कि हमारे पास अभी बिल्कुल पैसे नहीं हैं। 289 00:17:36,348 --> 00:17:38,600 तो मुझे बस पद दे दो। 290 00:17:39,184 --> 00:17:42,855 तुम पैसे बाद में दे सकती हो, पर मैं उस पद के लायक़ बन चुकी हूँ। 291 00:17:49,987 --> 00:17:50,988 ठीक है। 292 00:17:53,991 --> 00:17:54,992 शुक्रिया। 293 00:18:09,631 --> 00:18:11,466 थॉरवॉल्ड परिवार 294 00:18:46,043 --> 00:18:47,878 206 सिएरा स्ट्रीट 295 00:18:47,961 --> 00:18:50,047 यह एक क़ातिल का घर है? 296 00:18:50,130 --> 00:18:52,466 यह बहुत… सामान्य है। 297 00:18:52,549 --> 00:18:54,301 - मैं उम्मीद कर रहा था… - क्या? 298 00:18:54,384 --> 00:18:56,678 तुम उम्मीद कर रहे थे कि "स्क्रीम" वाला मास्क… 299 00:18:56,762 --> 00:18:58,222 रस्सी पर सूख रहा होगा। 300 00:18:58,305 --> 00:19:00,182 कोई साइन लगा होगा कि "मुझे जेफ़री डाहमर पसंद है।" 301 00:19:00,265 --> 00:19:01,725 यह अच्छा विचार नहीं लग रहा है। 302 00:19:03,977 --> 00:19:05,145 वहाँ कोई नहीं होगा। 303 00:19:13,570 --> 00:19:16,448 ठीक है, शायद क़ातिल के घर की घंटी नहीं बजानी चाहिए, हाँ? 304 00:19:16,532 --> 00:19:17,699 भगवान, रूडी। 305 00:19:17,783 --> 00:19:19,326 यह बस इसलिए है कि कोई अंदर हो सकता है। 306 00:19:19,409 --> 00:19:20,994 क्या, जैसे उसकी पत्नी? 307 00:19:21,078 --> 00:19:22,287 और वह भी क़ातिल होगी। 308 00:19:22,371 --> 00:19:26,083 पता है, वे शायद "राया" जैसे किसी डेटिंग ऐप पर मिले होंगे, 309 00:19:26,166 --> 00:19:27,793 पर मनोरोगियों के लिए। 310 00:19:29,336 --> 00:19:30,504 मुझे नहीं पता… 311 00:19:30,587 --> 00:19:32,339 - मार-या या वैसा कुछ। - धत्, कोई आ रहा है। 312 00:19:33,006 --> 00:19:35,509 हे भगवान। मैं डर के मारे जम गया हूँ। 313 00:19:36,051 --> 00:19:37,719 मैं जम गया हूँ जब मुझे यहाँ से पलायन करना चाहिए। 314 00:19:44,560 --> 00:19:45,644 मैं तुम्हारी कोई मदद कर सकती हूँ? 315 00:19:46,979 --> 00:19:47,938 हाय। 316 00:19:48,021 --> 00:19:50,274 हाय, हम जॉन को ढूँढ रहे हैं। 317 00:19:50,983 --> 00:19:51,984 जॉन स्मिथ? 318 00:19:52,067 --> 00:19:54,027 क्या यह उन पार्सलों के बारे में है? 319 00:19:54,111 --> 00:19:56,196 हाँ। हाँ, उसी बारे में है। 320 00:19:56,280 --> 00:19:58,615 इतने सारे पार्सल आ जाते हैं। 321 00:19:58,699 --> 00:20:00,284 जॉन स्मिथ, जॉन स्मिथ। 322 00:20:00,367 --> 00:20:03,745 - मैं जॉन स्मिथ से थक गई हूँ। - जॉन यहाँ रहता नहीं है? 323 00:20:03,829 --> 00:20:06,248 अगर वह कमज़ोर घुटनों वाली बूढ़ी औरत नहीं है, तो नहीं। 324 00:20:06,331 --> 00:20:08,041 तुम उसके दोस्त हो? 325 00:20:08,125 --> 00:20:09,126 वैसा ही कुछ है। 326 00:20:09,209 --> 00:20:12,546 क्या वह कभी अपने पार्सल लेने आता है? 327 00:20:12,629 --> 00:20:13,630 काश। 328 00:20:13,714 --> 00:20:17,843 मैं यूपीएस को सारे पार्सल वापस करने की ज़हमत से बच जाती। 329 00:20:19,136 --> 00:20:20,137 मुझे अपना फ़ोन नंबर दे दो। 330 00:20:20,220 --> 00:20:23,223 - अगर मुझे जॉन स्मिथ का और पार्सल आया… - कोई बात नहीं। परेशान करने के लिए माफ़ कीजिए। 331 00:20:24,099 --> 00:20:25,350 कोई बात नहीं। चलो चलें। 332 00:20:27,394 --> 00:20:29,730 - यहाँ से कुछ पता नहीं चला। - वह झूठ बोल रही है। 333 00:20:29,813 --> 00:20:31,023 - क्या? - क्या? वह… 334 00:20:31,106 --> 00:20:34,026 वह बस इसे पार्सल भेजता रहता है और वह फिर यह बस उन्हें वापस भेज देती है? 335 00:20:34,109 --> 00:20:36,820 - चलो भी। - शायद वह बस अच्छी इंसान है। 336 00:20:36,904 --> 00:20:39,156 शायद वह झूठ बोल रही है, रूडी। 337 00:20:39,239 --> 00:20:40,616 मैं नहीं मानती। 338 00:20:40,699 --> 00:20:43,243 वह अपने कमज़ोर घुटनों के साथ इतने सारे भरी पार्सल उठाती है? 339 00:20:43,327 --> 00:20:45,579 तुम्हें लगता है कमज़ोर घुटनों की बात झूठ है? 340 00:20:45,662 --> 00:20:47,122 वह लगभग 100 साल की है। 341 00:20:47,206 --> 00:20:50,209 तुम किसकी तरफ़ हो? 342 00:20:50,292 --> 00:20:52,461 तुम मुझे पागल कर रहे हो। 343 00:20:52,544 --> 00:20:53,837 ठीक है। 344 00:20:53,921 --> 00:20:55,547 वह स्पष्ट रूप से बकवास कर रही है। 345 00:20:56,507 --> 00:20:58,759 पर वह हमारा इकलौता सुराग़ है। शायद तुम दोनों को उसका पीछा करना चाहिए। 346 00:20:58,842 --> 00:21:00,636 - नहीं। - क्या? 347 00:21:00,719 --> 00:21:01,720 नहीं? 348 00:21:03,972 --> 00:21:05,724 नहीं? तुम क्या करना चाहते हो? 349 00:21:05,807 --> 00:21:08,185 मुझे नहीं पता। शायद तुम मेरी दादी माँ से पूछताछ कर सकती हो। 350 00:21:08,268 --> 00:21:09,269 उनका एक कूल्हा धातु का है। 351 00:21:09,353 --> 00:21:11,688 अगर तुम मदद करना चाहते हो, तो तुम्हें मदद करने की कोशिश करनी चाहिए 352 00:21:11,772 --> 00:21:13,941 क्योंकि अभी तुम केवल शिकायत कर रहे हो और पैर पटक रहे हो 353 00:21:14,024 --> 00:21:15,400 और यह सच में बहुत खिजाऊ है। 354 00:21:17,778 --> 00:21:19,071 तुम्हारे पास वह फ़ोन अभी भी है, है ना? 355 00:21:20,781 --> 00:21:23,033 वह फ़ोन है ना? क्या तुम्हारे लोगों ने उसे खोल लिया? 356 00:21:23,116 --> 00:21:25,410 नहीं, उन्होंने कहा कि उसे खोला नहीं जा सकता है। 357 00:21:25,494 --> 00:21:26,787 क्या? 358 00:21:26,870 --> 00:21:28,163 ओह, सत्… 359 00:21:30,290 --> 00:21:31,834 मैं ऊबर बुला रहा हूँ। 360 00:21:31,917 --> 00:21:33,126 क्या? 361 00:21:33,210 --> 00:21:34,586 - रूडी। - क्या? नहीं। 362 00:21:34,670 --> 00:21:36,255 अरे, नहीं, नहीं, नहीं। चलो भी, मैं हमें घर ले चलूँगी। 363 00:21:36,338 --> 00:21:38,924 नहीं। नहीं, शुक्रिया, मेरा हो गया। 364 00:21:39,007 --> 00:21:41,677 मुझे एलसैट की परीक्षा देनी है और मैं इस बकवास में उलझना नहीं चाहता। 365 00:21:41,760 --> 00:21:43,512 साथ ही, मैं केवल शिकायत करता हूँ, तो… 366 00:21:43,595 --> 00:21:45,639 रूडी, रुको। हम सब दोस्त हैं। 367 00:21:45,722 --> 00:21:48,725 नहीं, तुम और मैं दोस्त हैं, ठीक है? हम इसे मुश्किल से जानते हैं। 368 00:21:48,809 --> 00:21:50,477 इसका क्या मतलब है? 369 00:21:50,561 --> 00:21:53,272 इसका मतलब है कि अब मुझे नहीं पता कि मुझे तुम पर भरोसा है या नहीं। 370 00:21:54,523 --> 00:21:58,193 ठीक है, और जो भी हो, यह मेरी समस्या नहीं है। 371 00:21:59,444 --> 00:22:00,529 गज़ब। 372 00:22:05,158 --> 00:22:06,577 कैसी बचकानी बात है। 373 00:22:15,294 --> 00:22:16,420 टोन के बाद रिकॉर्ड करें। 374 00:22:17,421 --> 00:22:21,091 हैलो, मैं 206 सिएरा से ईडिथ रैंडल बोल रही हूँ। 375 00:22:23,844 --> 00:22:26,763 वह पार्सलों के बारे में पूछताछ करने यहाँ आई थी। 376 00:22:26,847 --> 00:22:28,849 उसके साथ दो बेवक़ूफ़ भी थे। 377 00:22:29,516 --> 00:22:31,810 मैं उनका वीडियो तुरंत भेज रही हूँ। 378 00:22:43,864 --> 00:22:45,782 वीडियो अटैचमेंट 379 00:23:10,933 --> 00:23:13,060 जेन, जेन, जेनिफ़र। 380 00:23:13,977 --> 00:23:17,481 तो मैंने जिस काम का ज़िक्र किया था, हमें तुम्हारी सेवाओं की ज़रूरत है। 381 00:23:18,315 --> 00:23:20,275 मुझसे चार बजे माचा पेय वाली दुकान में मिलो। 382 00:23:20,359 --> 00:23:21,443 मैं तुम्हें सब बताता हूँ। 383 00:23:21,527 --> 00:23:22,986 ठीक है। बाय। 384 00:23:26,657 --> 00:23:29,284 ब्रायन 385 00:24:01,608 --> 00:24:03,610 फ़्लोरिडा गेटर्स 386 00:24:07,948 --> 00:24:09,533 गज़ब। 387 00:24:11,285 --> 00:24:12,619 शाबाश, ट्रेवर। 388 00:24:21,211 --> 00:24:22,296 फ़्लोरिडा गेटर्स 389 00:24:25,966 --> 00:24:28,343 - यह देखो। यह प्यारा है ना? - चलो इसे आज़माएँ। 390 00:24:31,346 --> 00:24:32,973 …पहले यह वाला। क्या ख़्याल है? 391 00:24:34,850 --> 00:24:37,769 तुम ख़ुद को थोड़ा और छुओ, जैसे सच में उत्तेजित हो रहे हो। 392 00:24:37,853 --> 00:24:38,854 मैं उत्तेजित हूँ। चलो। 393 00:24:38,937 --> 00:24:40,272 लग रहा है जैसे मैं अपने पैसे बर्बाद कर रहा हूँ। 394 00:24:40,355 --> 00:24:41,356 रॉब। 395 00:24:45,319 --> 00:24:46,778 रॉब, तुम जानते हो मैं तुम्हें पसंद करता हूँ। 396 00:24:46,862 --> 00:24:48,322 क्या तुम कैमरे में देख भी रहे हो? 397 00:24:50,616 --> 00:24:52,743 - ख़ुद को छुओ। ख़ुद को छुओ। - तुम इतने आकर्षक हो। 398 00:24:53,577 --> 00:24:55,579 नहीं, थोड़ी शर्म आ रही है। 399 00:24:55,662 --> 00:24:57,831 - बस करो। तुम कमाल की लग रही हो। - यह बस नहीं… 400 00:24:57,915 --> 00:24:59,082 ओह, हाँ। 401 00:24:59,166 --> 00:25:00,626 चलो, ख़ुद को छुओ। 402 00:25:02,252 --> 00:25:03,378 तुम चरमसुख पाओगी? 403 00:25:03,462 --> 00:25:07,132 - हाँ। हाँ। - मैं देख रहा हूँ। 404 00:25:09,968 --> 00:25:13,180 मेरे पास यह वाली है जो थोड़ी भड़कीली और सोने की है। 405 00:25:13,263 --> 00:25:14,765 वह तुम पर अच्छी लगेगी। 406 00:25:25,526 --> 00:25:26,818 मैं रोना नहीं चाहती हूँ। 407 00:25:27,402 --> 00:25:28,612 माफ़ करना। मैं बस… 408 00:25:28,695 --> 00:25:30,531 हम बस… पता है, बस कर देंगे और… 409 00:25:39,957 --> 00:25:42,292 बहुत ज़्यादा है। क्या यह कोई खून पीने वाला वैम्पायर है? 410 00:25:42,918 --> 00:25:44,419 ज़्यादा ख़ून का मतलब ज़्यादा पैसे। 411 00:25:44,503 --> 00:25:46,547 ठीक है, ठीक है, ठीक है, नहीं, बस करो। ठीक है। 412 00:25:46,630 --> 00:25:48,340 ठीक है, तुम्हारे मुझे मारने के बाद करूँगा। 413 00:25:48,423 --> 00:25:49,925 साथ ही, हमें यह सब करने की ज़रूरत नहीं है। 414 00:25:50,008 --> 00:25:51,552 मतलब, पॉला इसे सच मान लेगी। 415 00:25:51,635 --> 00:25:52,845 अच्छा लग रहा है। 416 00:25:52,928 --> 00:25:55,222 मुझे बस एक-दो हफ़्ते दो और वह तैयार हो जाएगी। 417 00:25:55,305 --> 00:25:56,890 साथ ही, मैं उसे बहुत ज़्यादा डराना नहीं चाहता हूँ 418 00:25:56,974 --> 00:25:59,351 क्योंकि वह इतनी बुरी भी नहीं है। 419 00:26:00,060 --> 00:26:01,478 इसे वह पसंद है। 420 00:26:01,562 --> 00:26:03,438 - इसे वह पसंद है। - मुझे तुम्हारी फ़ोटो लेनी है। 421 00:26:03,522 --> 00:26:05,440 - तुम पागल दिख रहे हो। - अरे, कोई फ़ोटो नहीं, यार। 422 00:26:05,524 --> 00:26:07,359 मतलब, कमबख़्त, मैंने तुमसे क्या कहा था? 423 00:26:08,110 --> 00:26:11,697 अगर डेनिस को पता चल गया कि हम यह सब कर रहे हैं, तो वह ग़ुस्से से पागल हो जाएगा। 424 00:26:12,364 --> 00:26:15,158 वह और मैं जो साथ में करते हैं, उससे बेशक इसका टकराव होगा। 425 00:26:15,909 --> 00:26:17,953 - ठीक है, तो बस शांत हो जाओ, यार। - हे। 426 00:26:19,037 --> 00:26:20,163 मुझसे ज़्यादा अच्छा कौन है? 427 00:26:31,341 --> 00:26:32,467 मैं हमारा बदला ले लूँगी। 428 00:26:35,888 --> 00:26:37,264 शाबाश, हेज़ल। 429 00:26:42,019 --> 00:26:43,312 पॉला। पॉला। 430 00:26:44,062 --> 00:26:45,063 पॉला। 431 00:26:46,523 --> 00:26:47,524 पॉला। 432 00:26:49,526 --> 00:26:50,569 पॉला। 433 00:26:50,652 --> 00:26:51,737 तुम खेल के मैदान के अंदर हो। 434 00:26:53,280 --> 00:26:54,406 माफ़ करना। 435 00:26:54,489 --> 00:26:57,784 कोई बात नहीं। दो मिनट बचे हैं। मुझे लगता है हम यह जीत जाएँगे। 436 00:26:58,869 --> 00:27:00,787 मैंने इस गेम पर बहुत सारा पैसा लगा रखा है। 437 00:27:00,871 --> 00:27:01,955 - हमें जीतना ही होगा। - ठीक है। 438 00:27:02,039 --> 00:27:03,373 वह किसका पिता है? 439 00:27:03,457 --> 00:27:05,584 - मुझे नहीं पता। - मैंने उसे पहले कभी नहीं देखा है। 440 00:27:05,667 --> 00:27:08,128 एक मिनट बचा है! चलो, नीली यूनिफ़ॉर्म वालों! 441 00:27:10,214 --> 00:27:12,090 प्रेम, हाथों पर चलना बंद करो। ध्यान दो। 442 00:27:13,884 --> 00:27:16,428 तीन, दो, एक। 443 00:27:17,638 --> 00:27:19,223 - आउल्स जीत गए। - हाँ! 444 00:27:20,182 --> 00:27:21,016 क्या? 445 00:27:21,683 --> 00:27:23,060 हम जीत गए। 446 00:27:23,143 --> 00:27:24,144 हाँ! 447 00:27:25,854 --> 00:27:27,981 हाँ! हाँ! 448 00:27:30,776 --> 00:27:33,862 फ़्रैंकी, फ़्रैंकी, फ़्रैंकी। 449 00:27:35,405 --> 00:27:36,406 मुझे देखने दो। 450 00:27:40,327 --> 00:27:42,579 चलो! 451 00:27:56,927 --> 00:27:59,179 और आपने देखा जब मैंने उस लड़की के पैरों के बीच से बॉल फेंकी थी? 452 00:27:59,263 --> 00:28:00,514 - हाँ। - उसे बहुत ग़ुस्सा आया था। 453 00:28:00,597 --> 00:28:01,598 वह ऐसी थी… 454 00:28:02,266 --> 00:28:03,600 मुझे लगा था वह तुम्हें काट लेगी। 455 00:28:05,394 --> 00:28:06,770 तुमने कमाल कर दिया। 456 00:28:06,854 --> 00:28:08,939 - वह बढ़िया था, है ना? - शुक्रिया। 457 00:28:09,022 --> 00:28:10,023 हाँ। 458 00:28:10,107 --> 00:28:13,318 तुमने इतना अच्छा खेला कि तुम संगीत चुन सकती हो, ज़ाहिर है, बस वह ना हो… 459 00:28:13,402 --> 00:28:14,611 "हाई स्कूल म्यूज़िकल 2।" 460 00:28:14,695 --> 00:28:16,697 - हाँ! - नहीं! अपनी मॉम को बाय कहो। 461 00:28:16,780 --> 00:28:20,033 - ठीक है। बाय, मम्मी। आपसे प्यार है। - बाय। तुमसे भी प्यार है। 462 00:28:22,995 --> 00:28:24,037 हाय। 463 00:28:25,664 --> 00:28:27,165 - पहली जीत। - ओह, हाँ। 464 00:28:28,000 --> 00:28:30,169 - हाँ। - तो, कानूनी तौर पर, 465 00:28:30,252 --> 00:28:33,547 इसका मतलब है कि हमें डेट पर जाना होगा और… 466 00:28:33,630 --> 00:28:35,382 कानून तो कानून होता है। 467 00:28:36,508 --> 00:28:38,260 - हाँ, ठीक है। वह… हाँ। - हाँ? 468 00:28:38,343 --> 00:28:40,470 ठीक है, ख़ैर, मैं अपना कैलेंडर देख लेता हूँ। 469 00:28:42,306 --> 00:28:44,057 - हाँ, इसके हिसाब से मैं आज रात खाली हूँ। - बढ़िया। 470 00:28:44,141 --> 00:28:45,392 - आज रात? - हाँ। 471 00:28:45,475 --> 00:28:48,770 आज रात का मतलब आज, पर सूरज डूबने के बाद। 472 00:28:48,854 --> 00:28:51,148 - पढ़ी-लिखी औरत। मैं प्रभावित हुआ। - हाँ। 473 00:28:51,899 --> 00:28:55,235 हाँ, नहीं, आज रात बढ़िया रहेगी। 474 00:28:55,319 --> 00:28:56,528 - हाँ? - हाँ, यह अच्छा लग रहा है। 475 00:28:56,612 --> 00:28:57,988 शानदार। 476 00:28:58,071 --> 00:28:59,239 और पैसे मैं दूँगा। 477 00:28:59,323 --> 00:29:02,117 मैंने फ़्रैंकी के गोल करने पर पैसे लगाए थे और मैं 60 लाख डॉलर जीता हूँ। 478 00:29:02,201 --> 00:29:04,620 तो इतने सारे पैसों का मैं क्या करूँगा? 479 00:29:04,703 --> 00:29:06,288 मुझ पर खर्च कर दो, प्लीज़। 480 00:29:07,706 --> 00:29:09,666 मैं आज शाम को तुम्हें लेने आऊँगा। 481 00:29:09,750 --> 00:29:12,794 - सात बजे। तुम्हारे घर पर। - हाँ। बेताब हूँ। 482 00:29:12,878 --> 00:29:14,046 बाय। 483 00:29:20,844 --> 00:29:22,095 ट्रेवर के एक सहकर्मी के मुताबिक, 484 00:29:22,179 --> 00:29:23,347 जिसका ऑनलाइन नाम स्काय है, 485 00:29:23,430 --> 00:29:25,098 उनके लिए यह एक आम स्कैम था। 486 00:29:31,438 --> 00:29:32,439 दो दिन के बाद ट्रेवर की लाश मिली 487 00:29:32,523 --> 00:29:34,149 और क्या? और क्या? 488 00:29:53,377 --> 00:29:54,461 हाय। 489 00:29:54,545 --> 00:29:55,921 हे, पॉला, 490 00:29:56,505 --> 00:30:01,301 मैं हमारे अगले कदम के बारे में सोच रही थी और हम इसे कैसे सुलझाएँगे। 491 00:30:02,052 --> 00:30:03,512 और मैं तुमसे पूछना चाहती थी… 492 00:30:04,513 --> 00:30:05,931 असल में मुझे अभी कुछ काम है। 493 00:30:06,431 --> 00:30:08,851 मेरी डेट है और मैं बस उस पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हूँ। 494 00:30:09,393 --> 00:30:11,436 मैं तुमसे कल सुबह मिलती हूँ, ठीक है? 495 00:30:11,520 --> 00:30:12,521 बाय। 496 00:30:13,897 --> 00:30:14,898 हैलो? 497 00:30:23,115 --> 00:30:24,241 ठीक है, ठीक है। 498 00:30:25,200 --> 00:30:26,201 ठीक है। 499 00:30:29,705 --> 00:30:30,706 ठीक है। 500 00:31:34,228 --> 00:31:35,229 धत्। 501 00:31:42,653 --> 00:31:44,780 गज़ब, तुम हमेशा समय से पहले आते हो। 502 00:31:52,246 --> 00:31:53,372 मैंने गुआक… 503 00:31:54,915 --> 00:31:56,667 पॉला सैंडर्स, तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है। 504 00:31:56,750 --> 00:31:58,919 - क्या? - बाहर आओ। अपने हाथ पीछे करो। 505 00:31:59,002 --> 00:32:00,671 - मैं… - अपने हाथ पीछे करो। 506 00:32:00,754 --> 00:32:03,131 मैंने न… वह… वह… 507 00:32:03,215 --> 00:32:06,844 तुम्हें जेफ़री थॉरवॉल्ड और सैम्युएल फ़्रेज़ियर के क़त्लों के लिए गिरफ़्तार किया जाता है। 508 00:32:07,886 --> 00:32:09,429 मुझे पता भी नहीं वे कौन हैं। 509 00:32:09,513 --> 00:32:12,182 मुझे ये नाम नहीं पता। मुझे नहीं पता ये कौन हैं। 510 00:32:12,266 --> 00:32:13,559 ट्रेवर और स्काय। 511 00:32:13,642 --> 00:32:14,726 चलो। 512 00:32:15,561 --> 00:32:17,813 रेडियो से नीचे संदेश दे दो और उनसे कह दो हमने गिरफ़्तारी कर ली है। 513 00:32:17,896 --> 00:32:19,022 और यूनिट्स की ज़रूरत नहीं है। 514 00:32:30,033 --> 00:32:32,160 तुम्हें चुप रहने का अधिकार है। 515 00:32:32,244 --> 00:32:35,163 तुम जो कुछ भी कहोगी, उसे तुम्हारे ख़िलाफ़ अदालत में इस्तेमाल किया जा सकता है और किया जाएगा। 516 00:32:35,247 --> 00:32:36,623 तुम्हें वकील रखने का अधिकार है, 517 00:32:36,707 --> 00:32:39,835 अगर तुम वकील के पैसे नहीं दे सकती हो, तो तुम्हारे लिए एक नियुक्त किया जाएगा। 518 00:32:58,979 --> 00:33:00,981 वुडग्लेन अपार्टमेंट 519 00:34:47,045 --> 00:34:48,922 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू