1 00:00:05,005 --> 00:00:06,340 न्यूयॉर्क शहर सुधार विभाग 2 00:00:06,423 --> 00:00:08,300 राइकर्स आइलैंड न्यूयॉर्क शहर की जेल 3 00:00:49,299 --> 00:00:50,425 सैंडर्स। 4 00:00:51,802 --> 00:00:52,803 तुमसे मिलने कोई आया है। 5 00:01:01,979 --> 00:01:02,980 आगे आओ। 6 00:01:34,970 --> 00:01:36,263 हाय, पॉला। 7 00:01:36,346 --> 00:01:38,432 मेरा नाम रेबेका हैलिडे है। मैं तुम्हारी वक़ील हूँ। 8 00:01:38,974 --> 00:01:41,226 हे भगवान। हाय। 9 00:01:41,310 --> 00:01:42,936 डग ने कहा था वह तुमसे बात करेगा। 10 00:01:43,020 --> 00:01:44,354 यहाँ आने के लिए शुक्रिया। 11 00:01:44,438 --> 00:01:47,191 हे भगवान। मुझे पता नहीं कि मैं क्या करूँ। 12 00:01:47,274 --> 00:01:50,360 हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है, तो चलो ज़रूरी बातों पर ध्यान दें। 13 00:01:50,444 --> 00:01:53,906 मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ, पर मुझे सब कुछ जानना है। 14 00:01:54,573 --> 00:01:57,451 ठीक है। तुम तथ्य जानना चाहती हो? मैं तथ्यों में अच्छी हूँ। 15 00:01:57,534 --> 00:02:00,829 तो, इसकी शुरुआत ट्रेवर से हुई थी। 16 00:02:00,913 --> 00:02:02,998 वह एक कैमबॉय था जिससे मैं मिली थी। 17 00:02:04,041 --> 00:02:07,628 हमने बात करना, चैट करना शुरू किया और बहुत जल्द सब कुछ अंतरंग हो गया। 18 00:02:07,711 --> 00:02:09,295 और मैंने उससे सब कुछ साझा किया। 19 00:02:09,378 --> 00:02:10,380 हमने साझा… 20 00:02:10,464 --> 00:02:12,257 - मतलब, सेक्सुअल रूप से हम सब साझा करते थे। - हाँ। 21 00:02:12,341 --> 00:02:16,386 और भावनात्मक रूप से… और मैंने उसे इतना कुछ बताया था… 22 00:02:30,567 --> 00:02:31,777 सैंडर्स। 23 00:02:37,950 --> 00:02:39,868 तुम बड़ी लोकप्रिय हो ना? 24 00:02:40,536 --> 00:02:43,664 तुमसे मिलने कोई और आया है। आगे आओ। 25 00:02:48,252 --> 00:02:49,753 हे। माफ़ करना, मुझे देर हो गई। 26 00:02:49,837 --> 00:02:51,547 किसी कमीने ने मेरे टायर काट दिए 27 00:02:51,630 --> 00:02:53,841 और राइकर्स तक की ऊबर बुलाने की कोशिश करना… 28 00:02:56,468 --> 00:02:59,847 - माफ़ करना। तुम कौन हो? - माफ़ करना। मुझे डग ने भेजा है। 29 00:03:00,514 --> 00:03:02,891 मैं रेबेका हैलिडे हूँ। मैं तुम्हारी वक़ील हूँ। 30 00:03:04,059 --> 00:03:06,854 तुम्हारी क्रिमिनल बचाव वक़ील। 31 00:03:06,937 --> 00:03:08,355 हाँ, तो बैठ जाओ। 32 00:03:09,731 --> 00:03:12,025 हाँ, डग को तुम्हारी बहुत चिंता है। 33 00:03:12,109 --> 00:03:16,947 उसने कहा कि तुम बहुत अच्छी माँ हो और तुम्हारी बहुत ही प्यारी बेटी है, हेज़ल। 34 00:03:17,030 --> 00:03:19,199 और मेरा लक्ष्य तुम्हें वापस घर पहुँचाना है। 35 00:03:20,534 --> 00:03:24,329 ठीक है। तो इस सबकी शुरुआत एक ऑनलाइन स्कैम से हुई थी? 36 00:03:33,672 --> 00:03:35,841 मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड 37 00:03:42,431 --> 00:03:44,016 हाँ, इस समय यहाँ बहुत उथल-पुथल चल रही है। 38 00:03:44,099 --> 00:03:47,144 मतलब, ऐसा रोज़-रोज़ नहीं होता है कि आपकी सहकर्मी दो क़त्लों के लिए 39 00:03:47,227 --> 00:03:49,313 गिरफ़्तार कर ली जाए, है ना? 40 00:03:50,731 --> 00:03:51,982 एक को गला घोंटकर मारा गया था, 41 00:03:52,065 --> 00:03:55,569 और दूसरे की मौत फैलने वाले इंसुलेशन फ़ोम की वजह से दम घुटने से हुई थी। 42 00:03:55,652 --> 00:03:57,196 हाँ। बहुत घिनौना था। 43 00:03:57,279 --> 00:03:59,031 हम हर समय साथ में लंच किया करते थे। 44 00:03:59,114 --> 00:04:00,699 मुझे नहीं पता, आमतौर पर सलाद। 45 00:04:02,910 --> 00:04:06,580 हे, ये जेरी के हैं। वह कमबख़्त है कहाँ? 46 00:04:18,884 --> 00:04:21,178 येल पूर्व-छात्र संघ न्यूयॉर्क 47 00:04:34,191 --> 00:04:35,192 अंदर आ जाओ। 48 00:04:37,819 --> 00:04:39,238 हाय। मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ? 49 00:04:39,321 --> 00:04:40,405 मिस टर्सेक? 50 00:04:41,448 --> 00:04:43,450 उसका उच्चारण "टर-चेक" है, पर… 51 00:04:44,409 --> 00:04:45,410 हे। 52 00:04:45,494 --> 00:04:46,745 मैं जेरी सोटो हूँ। 53 00:04:46,828 --> 00:04:50,040 मैं… मैं "द मार्जिन" में पत्रकार हूँ। 54 00:04:51,291 --> 00:04:52,584 मुझे "द मार्जिन" पसंद है। 55 00:04:52,668 --> 00:04:54,169 - मुझे जॉयस बुलाओ। - बढ़िया। 56 00:04:54,253 --> 00:04:55,796 - तुम्हारे पास थोड़ा समय है? मैं बस… - हाँ। 57 00:04:55,879 --> 00:05:00,592 मैं बेहद चयनात्मक यूनिवर्सिटियों में तनाव पर एक लेख लिख रही हूँ। 58 00:05:01,176 --> 00:05:03,470 हमारे एडमिशन के मानक काफ़ी ऊँचे हैं, 59 00:05:03,554 --> 00:05:06,181 पर हम अपने छात्रों की सहायता करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे सफल हों। 60 00:05:06,807 --> 00:05:08,016 यह बहुत प्रभावशाली है। 61 00:05:09,184 --> 00:05:13,897 तो, मेरा मानना है कि तुम कुछ दिन पहले यहाँ एक आदमी से मिली थी। 62 00:05:14,940 --> 00:05:18,735 क़रीब 45-46 का अधेड़ आदमी था, काले-सफ़ेद बाल, अच्छी कद-काठी थी। 63 00:05:18,819 --> 00:05:20,696 यह क़रीब छह बजे की बात रही होगी। 64 00:05:23,282 --> 00:05:26,201 मुझे समझ नहीं आया… इसका एडमिशन के मानकों से क्या लेना-देना है? 65 00:05:26,285 --> 00:05:27,703 मैं यही पता लगाने की कोशिश कर रही हूँ। 66 00:05:28,954 --> 00:05:30,789 क्या तुम मुझे बता सकती हो कि तुम दोनों ने क्या बात की थी? 67 00:05:33,667 --> 00:05:35,752 मुझे माफ़ करना। मुझे याद भी नहीं… 68 00:05:35,836 --> 00:05:38,422 मुझे वैसे किसी व्यक्ति से मिलना याद भी नहीं है। 69 00:05:38,505 --> 00:05:39,840 पर पता है क्या? अगर याद होता भी, 70 00:05:39,923 --> 00:05:42,426 कॉलेज से संबंधित सारा काम पूर्ण रूप से गोपनीय है, तो… 71 00:05:45,095 --> 00:05:48,390 पर मैं बस सच में… मैं आभारी रहूँगी 72 00:05:48,473 --> 00:05:50,434 अगर हम बात कर सकें… 73 00:05:50,517 --> 00:05:53,145 मुझे माफ़ करना, मेरा दूसरा अपॉइंटमेंट है। 74 00:05:54,188 --> 00:05:55,856 ठीक है। कोई बात नहीं। 75 00:05:59,234 --> 00:06:01,904 तुम्हें यह आदमी सच में याद नहीं है जिसकी हम… 76 00:06:01,987 --> 00:06:03,280 ठीक है, तुम्हारा दिन अच्छा रहे। 77 00:06:35,562 --> 00:06:36,563 हे भगवान। 78 00:06:47,616 --> 00:06:49,785 - क्या? - हेज़ल ने आर्ट क्लास में तुम्हारे लिए बनाया था। 79 00:06:54,665 --> 00:06:56,083 यार, मुझे लग रहा है मुझे कुछ कहना चाहिए, 80 00:06:56,166 --> 00:06:58,627 पर मुझे नहीं पता कि यहाँ क्या कहूँ, पॉला। 81 00:06:59,253 --> 00:07:01,839 मेरी ज़मानत करवाने के लिए शुक्रिया। 82 00:07:03,215 --> 00:07:04,883 मैं तुम्हें जेल में पड़े नहीं रहने दे सकता। 83 00:07:05,801 --> 00:07:06,802 क्या हुआ था? 84 00:07:09,304 --> 00:07:10,305 मुझे पता नहीं। 85 00:07:11,640 --> 00:07:13,392 पॉला, क्या मतलब है तुम्हारा कि तुम्हें पता नहीं? 86 00:07:17,688 --> 00:07:18,689 क्या हेज़ल ठीक है? 87 00:07:19,565 --> 00:07:22,442 मुझे कल रात सोने से पहले उसके साथ FaceTime करना था। 88 00:07:22,526 --> 00:07:24,862 हाँ, वह ठीक है। उसे कुछ नहीं पता। 89 00:07:25,988 --> 00:07:27,906 हाँ, वह बस सोने चली गई थी। उसे कुछ नहीं पता है। 90 00:07:27,990 --> 00:07:30,158 जो वह कह रहे हैं, वह मैंने नहीं किया है। तुम यह जानते हो, है ना? 91 00:07:31,785 --> 00:07:33,370 मैं कौन होता हूँ यह बोलने… 92 00:07:34,496 --> 00:07:35,497 कार्ल। 93 00:07:37,499 --> 00:07:38,792 तुम यह जानते हो। 94 00:07:44,882 --> 00:07:47,509 मैं कुछ एकदम स्पष्ट कर देना चाहता हूँ। 95 00:07:48,969 --> 00:07:50,679 मुझे नहीं लगता तुम्हें पसंद आएगा। 96 00:07:52,681 --> 00:07:56,059 हेज़ल अभी के लिए हमारे साथ रहेगी। पूरे समय। 97 00:07:57,644 --> 00:07:59,313 और ज़ाहिर है, तुम उससे मिलने आ सकती हो। 98 00:08:04,484 --> 00:08:06,320 पर वह निगरानी में होगा, पॉला। 99 00:08:06,403 --> 00:08:08,071 मुझे या मैल को वहाँ होना होगा। 100 00:08:08,155 --> 00:08:10,115 मुझे लगता है इस समय हेज़ल के लिए यही सबसे अच्छा रहेगा, 101 00:08:10,199 --> 00:08:13,869 केवल इसलिए क्योंकि कुछ चीज़ें अस्थिर चल रही हैं। 102 00:08:15,162 --> 00:08:16,455 तो अगर तुम लड़ना चाहो, तो हम लड़ सकते हैं। 103 00:08:16,538 --> 00:08:17,956 - पर मैं लड़ना नहीं चाहता। - मैं नहीं लड़ूँगी। 104 00:08:18,040 --> 00:08:21,001 - मैं लड़ना नहीं चाहता। - मैं नहीं लड़ूँगी। 105 00:08:21,084 --> 00:08:23,295 क्योंकि मैं इस समय तुमसे नहीं लड़ सकता हूँ। 106 00:08:23,378 --> 00:08:25,839 मेरी तरफ़ देखो। मैं तुमसे नहीं लड़ूँगी। 107 00:08:25,923 --> 00:08:27,174 तुम सही हो। 108 00:08:30,344 --> 00:08:31,803 मुझे माफ़ कर दो, ठीक है? 109 00:08:40,770 --> 00:08:41,938 कमबख़्त, यार। 110 00:09:24,982 --> 00:09:27,109 हे, पॉला, मैं डग बोल रहा हूँ। तुम स्पीकर पर हो। 111 00:09:27,192 --> 00:09:29,236 मैं यहाँ तुम्हारी क्रिमिनल वक़ील, रेबेका के साथ हूँ। 112 00:09:29,319 --> 00:09:30,487 असली वाली। 113 00:09:30,571 --> 00:09:31,572 हाय, पॉला। 114 00:09:31,655 --> 00:09:35,117 मुझे उस महिला के बारे में काफ़ी चिंता है जिसने जेल में मैं होने का नाटक किया था। 115 00:09:35,200 --> 00:09:37,160 मैं इस मामले की तह तक जाऊँगी। 116 00:09:38,161 --> 00:09:39,371 अभी के लिए, ध्यान केंद्रित रखो। 117 00:09:39,454 --> 00:09:41,373 तुम्हें घर पर शांति से रहना होगा। 118 00:09:41,456 --> 00:09:44,042 तुम पहले अनुमति लिए बिना ट्राईस्टेट इलाके से बाहर नहीं जाओगी। 119 00:09:45,043 --> 00:09:47,337 तुम काम से छुट्टी लोगी। 120 00:09:47,421 --> 00:09:49,840 मैंने तुम्हारे बॉस को देने के लिए एक पत्र तैयार कर दिया है। 121 00:09:50,507 --> 00:09:54,219 तुम्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, अगर इसके बारे में कोई भी शंका हो, तो मुझे फ़ोन करना। 122 00:09:54,303 --> 00:09:55,804 तुम इससे उबर आओगी। 123 00:09:55,888 --> 00:09:57,931 सबसे अच्छा काम तुम यही कर सकती हो कि मुसीबत से दूर रहो 124 00:09:58,015 --> 00:09:59,308 और रेबेका को उसका काम करने दो। 125 00:10:02,269 --> 00:10:03,604 तो अब मेरे साथ क्या होगा? 126 00:10:03,687 --> 00:10:06,356 मतलब, कस्टडी की सुनवाई का क्या? 127 00:10:06,940 --> 00:10:09,067 इससे हमें कोई मदद नहीं मिलेगी। गिरफ़्तारी से हमें नुक़सान होगा। 128 00:10:09,151 --> 00:10:11,904 पर अगर सज़ा हो गई, तो कस्टडी का खेल ख़त्म समझो। 129 00:10:12,738 --> 00:10:14,531 तुम्हें पूरी तरह से ध्यान देना होगा, ठीक है? 130 00:10:18,285 --> 00:10:19,411 हेज़ल का फ़ोन है। 131 00:10:19,494 --> 00:10:21,413 - मुझे जाना है। ठीक है, ठीक है। - ठीक है, बाद में बात करते हैं। 132 00:10:21,496 --> 00:10:22,497 - बाय। - ध्यान रखना। 133 00:10:23,081 --> 00:10:25,501 - हाय, बच्चे। - हाय, मम्मी। 134 00:10:25,584 --> 00:10:27,085 - हाय। - आपकी याद आ रही है। 135 00:10:27,169 --> 00:10:28,170 मुझे भी। 136 00:10:28,253 --> 00:10:29,963 पता है क्या? मेरा एक दाँत गिरने वाला है। देखिए। 137 00:10:31,715 --> 00:10:32,716 हे भगवान। 138 00:10:33,592 --> 00:10:37,012 क्या बात है। घिनौना है। 139 00:10:38,263 --> 00:10:40,349 मुझे तुम्हारी याद आ रही है। देखो… देखो मेरे… 140 00:10:40,432 --> 00:10:41,433 हाय। 141 00:10:41,517 --> 00:10:43,268 हाँ। हेज़ल, देखो। 142 00:10:44,061 --> 00:10:45,062 मुझे बहुत अच्छा लगा। 143 00:10:45,145 --> 00:10:47,981 हे भगवान। मुझे बहुत अच्छा लगा। 144 00:10:48,065 --> 00:10:50,776 तो, स्कूल के आर्ट शो के लिए मुझे आपकी तस्वीर बनानी है। 145 00:10:50,859 --> 00:10:52,694 - ओह, अच्छा? ठीक है। - हाँ। 146 00:10:52,778 --> 00:10:54,404 ठीक है, तुम चाहती हो मैं पोज़ करूँ? 147 00:10:54,488 --> 00:10:55,489 हाँ, हाँ। 148 00:10:59,451 --> 00:11:01,203 मैं बहुत देर तक ऐसे नहीं रह सकती हूँ। 149 00:11:03,163 --> 00:11:04,748 मुझे जाना है, मेरा स्नैक तैयार है। 150 00:11:05,499 --> 00:11:07,501 साथ ही, मैल अभी घर आ गईं, तो मैं उनकी तस्वीर बना सकती हूँ। 151 00:11:07,584 --> 00:11:09,211 ठीक है। आपसे बहुत प्यार है। बाय। 152 00:11:37,406 --> 00:11:39,324 कमाल की कहानी है, सूज़ी। 153 00:11:39,825 --> 00:11:42,286 हम सच में किस पर भरोसा कर सकते हैं? मुझे बहुत पसंद आई। 154 00:11:42,369 --> 00:11:43,704 काफ़ी सनसनीखेज़ है। 155 00:11:44,580 --> 00:11:46,164 चकराने वाला सफ़र है। 156 00:11:46,248 --> 00:11:49,501 पर, जेरी, इसे सफलतापूर्वक पूरा करने की मंज़िल अभी दूर है। 157 00:11:49,585 --> 00:11:53,463 मैं जानती हूँ। मैं बस पॉला की गिरफ़्तारी की वजह से यह तुम्हें अभी दिखाना चाहती थी। 158 00:11:53,547 --> 00:11:56,800 तुम हर चीज़ की पुष्टि कर सकती हो? कई स्रोतों से? 159 00:11:57,509 --> 00:12:00,554 मैं इसमें से ज़्यादातर की चश्मदीद गवाह थी। पर हाँ, मैं पुष्टि कर लूँगी। 160 00:12:02,139 --> 00:12:03,682 और तुमने इसके नतीजे के बारे में सोच लिया है? 161 00:12:03,765 --> 00:12:06,768 - तुम और पॉला दोस्त लगते हो। - असली रिपोर्टर के कोई दोस्त नहीं होते। 162 00:12:09,188 --> 00:12:10,856 मैं बस सच बयान कर रही हूँ। 163 00:12:12,608 --> 00:12:13,984 जेरी, निर्मम हो। 164 00:12:14,818 --> 00:12:17,070 काफ़ी शातिर धोखेबाज़ हो। 165 00:12:17,154 --> 00:12:18,655 यहाँ तुम्हारा भविष्य काफ़ी उज्जवल है। 166 00:12:19,281 --> 00:12:20,282 इसे अच्छे से पूरा करो। 167 00:12:22,784 --> 00:12:23,869 ठीक है। 168 00:12:27,164 --> 00:12:29,124 - देवियों। - गोल्डफ़िश! गोल्डफ़िश! 169 00:12:29,208 --> 00:12:30,584 आप एक भी लेने की हिम्मत मत करना! 170 00:12:30,667 --> 00:12:32,377 - मैं ले लूँगी! - पहले तुम लो! 171 00:12:32,461 --> 00:12:34,213 - हाँ! - नहीं! आपकी इतनी हिम्मत। 172 00:12:34,296 --> 00:12:35,756 पर बाकी तुम्हारे लिए हैं। 173 00:12:35,839 --> 00:12:37,549 अपने दोस्तों के साथ बाँट लेना। 174 00:12:49,561 --> 00:12:51,271 मैंने पॉला की ज़मानत दे दी। 175 00:12:54,483 --> 00:12:55,692 जानता हूँ, ठीक है? 176 00:12:55,776 --> 00:12:58,820 मैं बस…मैं उसे वहाँ नहीं छोड़ सकता था, मैल। 177 00:12:58,904 --> 00:13:00,405 वह ग़लत लग रहा था। 178 00:13:00,489 --> 00:13:04,326 जब हेज़ल उसके बारे में पूछती, तो मैं उसे समझाने के बारे में कल्पना भी नहीं कर पा रहा था। 179 00:13:06,745 --> 00:13:09,206 यह बेहद मुश्किल स्थिति है, पर… 180 00:13:10,249 --> 00:13:12,459 हमें इस बारे में बात करनी चाहिए थी, मैं बस… 181 00:13:15,420 --> 00:13:17,965 अगर बात पैसे की है, तो वे हमें वापस मिल जाएँगे, 182 00:13:18,048 --> 00:13:20,968 अगर वह वेनेज़ुएला या कहीं और फ़रार ना हो जाए, पर वह ऐसा नहीं करेगी। 183 00:13:21,051 --> 00:13:24,513 मुझे नहीं लगता उसे स्पैनिश बोलनी आती है। या शायद आती हो, मुझे नहीं… 184 00:13:27,891 --> 00:13:29,268 मुझे माफ़ कर दो। 185 00:13:30,727 --> 00:13:31,728 मैं नाराज़ नहीं हूँ। 186 00:13:32,271 --> 00:13:34,147 - नहीं? - यह होशियारी की चाल थी। 187 00:13:35,607 --> 00:13:37,860 "होशियारी की चाल थी" से तुम्हारा क्या मतलब है? 188 00:13:38,694 --> 00:13:40,362 कस्टडी की सुनवाई में यह अच्छा लगेगा, 189 00:13:40,445 --> 00:13:45,284 और, मेरा मतलब, सुनवाई में चाहे जो भी हो, पॉला पर हमारा उधार रहेगा। बहुत बड़ा उधार। 190 00:13:48,996 --> 00:13:49,997 क्या? 191 00:13:50,831 --> 00:13:55,377 मैंने यह इसलिए नहीं किया कि उस पर हमारा उधार रहे। मैं यह इसलिए किया क्योंकि वह जेल में थी। 192 00:13:56,545 --> 00:13:58,255 तुम्हारे हिसाब से हम यहाँ क्या कर रहे हैं? 193 00:13:58,338 --> 00:14:01,884 क्या कोई मुझे धक्का दे सकता है? मैं झूल नहीं पा रही हूँ। 194 00:14:02,551 --> 00:14:03,552 मैं आती हूँ! 195 00:14:05,429 --> 00:14:06,430 मैं नहीं… 196 00:14:10,601 --> 00:14:12,060 तुम्हें पहले पीछे खींचें? 197 00:14:12,144 --> 00:14:13,145 कसकर पकड़े रहना। 198 00:14:13,937 --> 00:14:14,938 हाँ! 199 00:14:29,870 --> 00:14:33,332 प्राइम 200 00:14:44,760 --> 00:14:46,178 शेफ़ की ज़रूरतें किचन का ज़रूरी सामान 201 00:14:46,261 --> 00:14:47,387 एक ही दिन में 202 00:14:52,100 --> 00:14:53,143 आज मुफ़्त डिलीवरी अभी ख़रीदें 203 00:14:53,227 --> 00:14:54,269 आर्डर हो गया, धन्यवाद! 204 00:14:56,230 --> 00:14:58,106 रूडी 205 00:15:01,401 --> 00:15:03,946 हे, रूडी। फिर से मैं बोल रही हूँ। 206 00:15:04,029 --> 00:15:08,242 मैं ज़मानत पर छूट गई हूँ, जो कि कहने के लिए बहुत अजीब बात है। 207 00:15:08,325 --> 00:15:10,661 पर… तुम अब भी मुझसे नाराज़ नहीं हो, है ना? 208 00:15:10,744 --> 00:15:11,745 वुडग्लेन अपार्टमेंट 209 00:15:11,828 --> 00:15:13,497 मुझे एक आईडिया आया है और वह थोड़ा ख़तरनाक है, 210 00:15:13,580 --> 00:15:15,040 और मुझे तुम्हारी मदद की ज़रूरत है। 211 00:15:15,541 --> 00:15:17,209 तो मुझे फ़ोन करना। ठीक है, बाय। 212 00:15:37,729 --> 00:15:40,482 मैं तुम्हारी नज़रें महसूस कर सकती हूँ और तुम्हारा प्रोटीन शेक सूँघ सकती हूँ। 213 00:15:40,566 --> 00:15:41,942 वह सब क्या था? 214 00:15:42,025 --> 00:15:43,944 कुछ नहीं। मैं बस थोड़ी रिसर्च में उनकी मदद कर रही हूँ। 215 00:15:44,027 --> 00:15:45,737 पूरा दिन, प्रश्न चिह्न? 216 00:15:45,821 --> 00:15:48,907 क्योंकि हमने अभी तक पॉला के गिरफ़्तार होने के बारे में भी बात नहीं की है, 217 00:15:48,991 --> 00:15:53,620 जिसमें कम से कम दो पूरे लंच और एक स्नैक जितना समय लगना था। 218 00:15:53,704 --> 00:15:57,708 और अब क्या? तुम, सूज़ी और ड्रियू सबसे अच्छे दोस्त बन गए हो? क्या चल रहा है? 219 00:15:57,791 --> 00:15:58,792 कुछ नहीं। 220 00:16:00,961 --> 00:16:03,046 चलो भी। हम एक दूसरे को सब कुछ बताते हैं। 221 00:16:03,130 --> 00:16:06,383 क्या मुझे यह बात किसी जादूगर के रुमाल की तरह तुम्हारे पिछवाड़े से निकालनी पड़ेगी? 222 00:16:06,967 --> 00:16:08,510 तुम कैसे जादूगरों को देखते हो? 223 00:16:08,594 --> 00:16:11,263 मुझे पता नहीं। जर्मन वाले। चलो भी। 224 00:16:13,432 --> 00:16:16,518 कुछ नहीं चल रहा है। ठीक है? मुझे जाना है। 225 00:16:18,937 --> 00:16:19,938 ठीक है। 226 00:18:35,532 --> 00:18:36,783 सत्यानाश। 227 00:18:39,244 --> 00:18:40,537 सत्यानाश। 228 00:20:45,579 --> 00:20:47,164 शांत हो जाओ! हे! 229 00:20:50,167 --> 00:20:52,294 छोड़ो मुझे! 230 00:20:57,382 --> 00:20:58,467 हिलना मत, पागल कुतिया! 231 00:20:58,550 --> 00:21:00,344 गोली मत चलाना! गोली मत चलाना! गोली मत चलाना! प्लीज़। 232 00:21:00,427 --> 00:21:02,513 गोली मत चलाना! मुझे गोली मत मारना। 233 00:21:05,724 --> 00:21:08,477 हे भगवान! मैं तुम्हें गोली नहीं मारूँगी। 234 00:21:08,560 --> 00:21:10,646 मैं यहाँ उस हरामख़ोर को मारने आई हूँ। 235 00:21:12,231 --> 00:21:13,357 वह मर चुका है। 236 00:21:15,359 --> 00:21:16,693 मैंने उसे मार डाला। 237 00:21:18,237 --> 00:21:19,446 हे भगवान। 238 00:21:20,322 --> 00:21:21,323 कमबख़्त। 239 00:21:21,406 --> 00:21:23,700 माफ़ करना। वह मेरी ग़लती थी। 240 00:21:36,255 --> 00:21:37,256 ठीक है। 241 00:22:01,363 --> 00:22:03,031 क्या चल रहा है, टॉम? तुम्हें देखकर अच्छा लगा। 242 00:22:18,672 --> 00:22:19,673 माफ़ करना। 243 00:22:39,484 --> 00:22:41,486 स्कैमबॉय : सेक्स, क़त्ल और एक अकेली माँ 244 00:22:41,570 --> 00:22:42,946 जेरी सोटो द्वारा 245 00:22:49,953 --> 00:22:52,497 मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि तुमने डेनिस का भेजा उड़ा दिया। 246 00:22:53,207 --> 00:22:55,584 - काश मैं वहाँ होती। - नहीं। तुम यह नहीं चाहोगी। 247 00:22:56,293 --> 00:22:57,878 डेनिस ने ट्रेवर को क्यों मारा? 248 00:22:59,254 --> 00:23:02,216 वे एक दूसरे के बॉयफ़्रेंड थे, पर ट्रेव डेनिस के लिए काम भी करता था। 249 00:23:02,299 --> 00:23:04,885 उसके लिए बहुत से लोग काम करते थे, सभी अवैध काम करते थे। 250 00:23:04,968 --> 00:23:06,970 - जैसे क्या? - मुझे ज़्यादा नहीं मालूम, 251 00:23:07,054 --> 00:23:10,015 पर वे किसी तरह की ब्लैकमेल करने की साज़िश में शामिल थे। 252 00:23:10,557 --> 00:23:13,101 हालाँकि ट्रेव हमेशा अपने हिस्से के बारे में शिकायत करता रहता था। 253 00:23:13,936 --> 00:23:16,772 तभी उसे यह आईडिया आया कि हम डेनिस की पीठ पीछे अपने ख़ुद के 254 00:23:16,855 --> 00:23:19,900 स्कैम शुरू कर सकते हैं, जैसा तुम्हारे साथ किया था। 255 00:23:19,983 --> 00:23:23,654 पर… शायद डेनिस को पता चल गया। 256 00:23:26,281 --> 00:23:27,449 मैं ही क्यों? 257 00:23:28,325 --> 00:23:31,078 वह जानता था कि तुम्हारी बेटी की वजह से वह तुम पर दवाब डाल सकता था। 258 00:23:33,038 --> 00:23:34,665 मतलब, उसने कुछ और भी कहा था। 259 00:23:34,748 --> 00:23:37,417 शायद पोर्टलैंड में कुछ हुआ था? 260 00:23:42,172 --> 00:23:44,258 मुझे नहीं पता वह क्या बात कर रहा था। 261 00:23:45,092 --> 00:23:46,385 वैसे, वह तुम्हें पसंद करता था। 262 00:23:47,553 --> 00:23:49,096 वह बस एक महत्वकांक्षी व्यक्ति था। 263 00:23:49,638 --> 00:23:50,764 साथ ही, तुम स्थानीय थी। 264 00:23:53,016 --> 00:23:55,143 और उसने कहा था कि तुम्हारी फ़ायदा उठाने लायक कमज़ोरियाँ थीं। 265 00:23:56,103 --> 00:23:58,689 पर वे सुनने में ऐसे शब्द लगते हैं जो शायद उसने डेनिस से सीखे थे। 266 00:24:00,107 --> 00:24:01,817 डेनिस। हाँ। 267 00:24:02,734 --> 00:24:07,656 वह बंदा जिसके हवाले तुम मुझे करने वाली थी। कमबख़्त कुर्सी से बंधे हुए। 268 00:24:07,739 --> 00:24:09,157 हम हताश थे। 269 00:24:09,741 --> 00:24:12,202 मैंने सब बर्बाद कर दिया, ठीक है? मैंने स्काय को मरवा दिया… 270 00:24:12,286 --> 00:24:14,580 तुम्हें मुझसे कोई सहानुभूति नहीं मिलेगी। 271 00:24:15,581 --> 00:24:20,669 मैंने कुछ ग़लत नहीं किया, पर फिर भी मुझे स्काय के क़त्ल के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया। 272 00:24:20,752 --> 00:24:23,005 और ट्रेवर के क़त्ल के लिए भी। हाँ। 273 00:24:23,088 --> 00:24:25,215 - क्या? इसमें…इसमें कोई तुक नहीं है। - जानती हूँ। 274 00:24:25,299 --> 00:24:26,717 डेनिस ने उन दोनों को मारा था। 275 00:24:26,800 --> 00:24:30,846 मेरा मानना है कि उसने ट्रेवर को मारा था, पर मैंने उसे स्काय को मारते हुए सुना था। 276 00:24:31,430 --> 00:24:32,431 तुमने उसे सुना था? 277 00:24:33,015 --> 00:24:35,601 तुम… फिर तुम एक गवाह हो। 278 00:24:35,684 --> 00:24:37,519 - मतलब, शायद। - हाँ। 279 00:24:37,603 --> 00:24:39,563 मैंने कुछ देखा नहीं था। मैं… 280 00:24:39,646 --> 00:24:43,150 नहीं, पर तुम मुझे निर्दोष साबित कर सकती हो। तुम जानती हो कि वह डेनिस ने किया था। 281 00:24:43,233 --> 00:24:45,152 तुम्हें पुलिस से बात करनी होगी। 282 00:24:45,235 --> 00:24:46,945 - तुम्हें उन्हें बताना होगा। - नहीं! नहीं, मैं नहीं करूँगी… 283 00:24:47,029 --> 00:24:48,197 - हाँ! - मैं इसमें शामिल नहीं होऊँगी। 284 00:24:48,280 --> 00:24:49,448 क्या… क्यों… क्या… क्या? 285 00:24:49,531 --> 00:24:50,782 - पुलिस नहीं। - तुम पहले से इसमें शामिल हो। 286 00:24:50,866 --> 00:24:52,367 - तुम क्या बात कर रही हो? - पुलिस नहीं। नहीं! 287 00:24:52,451 --> 00:24:56,496 तुम्हें लगता है कि स्काय चाहता कि मैं ऐसे अपराध के लिए जेल जाऊँ जो मैंने किया ही नहीं? 288 00:24:57,414 --> 00:24:59,875 कि मेरी पूरी ज़िंदगी तबाह हो जाए? 289 00:25:00,459 --> 00:25:01,460 कमबख़्त। 290 00:25:02,336 --> 00:25:03,921 यही वाला है, बैक्स। 291 00:25:04,004 --> 00:25:07,841 मेरी क़िस्मत पलट रही है, बस ऐरन जज कोई गड़बड़ी ना करे। 292 00:25:09,760 --> 00:25:13,972 यह देखो। मैंने बिल्ली को आख़िरकार नाम दे दिया। 293 00:25:14,556 --> 00:25:17,309 हैलो कहो चेस्टर से। मेरे दादाजी के नाम पर। 294 00:25:18,060 --> 00:25:21,230 बुरा मत मानना, पर यह ऐसी बिल्ली का नाम है जो कुँवारी मर जाएगी। 295 00:25:22,105 --> 00:25:24,066 नहीं, इस मामले में चेट दादाजी बड़े अच्छे थे। 296 00:25:24,816 --> 00:25:28,028 चेट दादाजी किसी से हाथ मिलाते, और उनके जुड़वाँ बच्चे हो जाते। 297 00:25:30,906 --> 00:25:31,949 गोंज़ालेज़। 298 00:25:32,032 --> 00:25:34,117 हे, मैं पॉला बोल रही हूँ। पॉला सैंडर्स। 299 00:25:34,201 --> 00:25:38,455 पॉला सैंडर्स। मैंने सुना तुम्हें ज़मानत मिल गई। राइकर्स कैसा था? 300 00:25:38,539 --> 00:25:41,959 वे अभी भी गुरुवार को वह मीठा चिकन टेरियाकी परोसते हैं? 301 00:25:42,793 --> 00:25:44,920 क्या तुम क़रीब एक घंटे में पुलिस थाने में मिलोगी? 302 00:25:45,003 --> 00:25:47,464 मैं किसी ऐसे के साथ आ रही हूँ जो मुझे निर्दोष साबित कर सकती है। 303 00:25:47,548 --> 00:25:49,091 - पॉला, हम पहले ही… - कोई ऐसा जो जानता है 304 00:25:49,174 --> 00:25:53,387 कि डेनिस ओ'नील, जो ट्रेवर का बॉयफ़्रेंड था, वही असली क़ातिल है। 305 00:25:54,513 --> 00:25:55,514 मैं यहीं मिलूँगी। 306 00:25:59,810 --> 00:26:01,228 वह यहाँ आ रही है। 307 00:26:04,773 --> 00:26:07,693 "मैं अपने सहकर्मियों के साथ नरक का सफ़र करके वापस आई, 308 00:26:07,776 --> 00:26:11,029 और हमारे पास केवल एक मृत आदमी के हैक किए हुए फ़ोन का सहारा था।" 309 00:26:11,113 --> 00:26:13,282 - तुम कमबख़्त क्या कर रहे हो? - तुम कमबख़्त क्या कर रही हो? 310 00:26:13,365 --> 00:26:14,783 तुमने मेरी मेज़ का ताला तोड़ दिया? 311 00:26:14,867 --> 00:26:16,243 तुमने मुझसे साफ़-साफ़ झूठ बोला। 312 00:26:16,326 --> 00:26:20,247 ठीक है, मैं जानता था कि तुम चालबाज़ वगैरह हो, पर… 313 00:26:20,747 --> 00:26:21,999 तुम यह कैसे कर सकती हो? 314 00:26:22,082 --> 00:26:25,502 प्लीज़, तुमने ही कहा था कि तुम और पॉला असली दोस्त थे भी नहीं। 315 00:26:25,586 --> 00:26:27,963 ज़रूर, पर मैंने उसे सीधे धोखा नहीं दिया। 316 00:26:28,046 --> 00:26:31,800 तुम एक कहानी लिखने के लिए जानकारी छुपाकर उसे जेल जाने दोगी? 317 00:26:31,884 --> 00:26:35,387 बेहतर नौकरी वगैरह पाने के लिए? तुम कमबख़्त मज़ाक कर रही हो, जेरी? 318 00:26:35,470 --> 00:26:37,890 ठीक है, सबसे पहले, हाँ, मैंने फ़ोन खुलवा लिया। 319 00:26:37,973 --> 00:26:39,558 पर उसमें कुछ नहीं था। 320 00:26:41,435 --> 00:26:44,062 और यह मेरी ग़लती नहीं है कि पॉला को जेल हो गई। 321 00:26:44,146 --> 00:26:46,440 पुलिस को लगता है कि वह क़ातिल है, और तुम्हें भी। 322 00:26:47,107 --> 00:26:48,901 ठीक है, मैं जानता हूँ कि हम एक दूसरे को बुरी चीज़ें कहते हैं, 323 00:26:48,984 --> 00:26:52,779 पर मुझे लगता था कि हम असली दोस्त हैं। 324 00:26:52,863 --> 00:26:53,864 हाँ, हम हैं। 325 00:26:53,947 --> 00:26:56,825 ठीक है? अगर तुम इतनी शिद्दत से कुछ चाहते, तो तुमने भी यही किया होता। 326 00:26:56,909 --> 00:27:00,412 यह मेरी ग़लती नहीं है कि तुम्हें अभी तक नहीं पता है कि तुम ज़िंदगी में क्या करना चाहते हो। 327 00:27:00,495 --> 00:27:03,957 पिछले साल, तुम स्टॉक ब्रोकर बनना चाहते थे, और अब, "ओह, मैं शायद लॉ स्कूल जाऊँगा।" 328 00:27:04,041 --> 00:27:06,835 ठीक है, ख़ैर, मैं यह ना जानना पसंद करूँगा कि मैं क्या चाहता हूँ, 329 00:27:06,919 --> 00:27:10,172 बजाय इसके कि किसी चीज़ को इतना ज़्यादा चाहूँ कि उसके लिए अपने दोस्तों को धोखा दे दूँ। 330 00:27:10,255 --> 00:27:13,884 हमेशा की तरह तुम ज़्यादा ही सोच रहे हो। ठीक वैसे, जैसे तुमने वाय के साथ किया था। 331 00:27:18,096 --> 00:27:19,806 पता है क्या? यह भाड़ में जाए! 332 00:27:20,474 --> 00:27:21,475 रूडी। 333 00:27:22,267 --> 00:27:23,435 चलो भी। 334 00:27:24,353 --> 00:27:25,562 कोई मज़ाकिया टिप्पणी नहीं है? 335 00:27:32,986 --> 00:27:34,530 मज़ाकिया टिप्पणी। 336 00:27:43,121 --> 00:27:45,207 बहुत-बहुत शुक्रिया। ठीक है, हाय। 337 00:27:45,290 --> 00:27:47,835 मैं पॉला सैंडर्स हूँ। मैं यहाँ डिटेक्टिव गोंज़ालेज़ से मिलने आई हूँ। 338 00:27:47,918 --> 00:27:49,545 - मेरा इंतज़ार कर रही है। - आपका इंतज़ार कर रही हैं? 339 00:27:49,628 --> 00:27:51,046 ठीक है। रुकिए। 340 00:27:51,129 --> 00:27:52,798 क्या यहाँ कोई बाथरूम है? 341 00:27:52,881 --> 00:27:54,383 - हाँ। उस तरफ़ है। - ठीक है। 342 00:27:54,466 --> 00:27:56,426 - जल्दी करना। - गोंज़ालेज़? 343 00:27:56,510 --> 00:27:57,678 - कोई आपसे मिलने आया है। - हे। 344 00:27:59,054 --> 00:28:01,431 - वह अभी आ जाएँगी। हाँ। - हाँ? ठीक है, बढ़िया। 345 00:28:01,515 --> 00:28:03,350 मुझे कहीं साइन करना है? 346 00:28:03,433 --> 00:28:04,560 नहीं, कुछ नहीं करना है। 347 00:28:10,566 --> 00:28:11,567 सत्यानाश! 348 00:28:14,736 --> 00:28:17,698 - अरे! क्या बकवास है, यार? कमबख़्त! - धत्। 349 00:28:18,448 --> 00:28:19,449 माफ़ करना। 350 00:28:21,159 --> 00:28:22,452 माफ़ करना, मुझे तुम पर भरोसा करना चाहिए था। 351 00:28:22,536 --> 00:28:25,914 - हाँ! - हाँ, यह अच्छी बात नहीं थी। 352 00:28:28,208 --> 00:28:29,209 ऐश, मुझे माफ़ करना। 353 00:28:32,337 --> 00:28:33,338 ऐश? 354 00:28:36,675 --> 00:28:37,509 अरे! 355 00:28:43,849 --> 00:28:44,850 सत्यानाश। 356 00:28:45,809 --> 00:28:48,687 महिलाएँ 357 00:29:09,291 --> 00:29:10,292 क्या चल रहा है? 358 00:29:15,172 --> 00:29:16,173 पॉला। 359 00:29:17,424 --> 00:29:19,760 वह जादुई गवाह कहाँ है जो तुम्हें निर्दोष साबित कर सकती है? 360 00:29:21,011 --> 00:29:22,429 वह भाग गई। 361 00:29:24,097 --> 00:29:25,849 फिर मैं तुमसे अदालत में मिलूँगी। 362 00:29:26,642 --> 00:29:27,851 अरे, तुम किस काम की हो? 363 00:29:28,685 --> 00:29:30,812 तुम आख़िर किस काम की हो? 364 00:29:31,730 --> 00:29:34,483 पता है, उन लोगों को डेनिस ओ'नील ने मारा था, मैंने नहीं। 365 00:29:34,566 --> 00:29:36,485 मैं कमबख़्त एक आम इंसान हूँ! 366 00:29:36,568 --> 00:29:40,656 अब मैं इस झूठ के और ग़ायब होती लाशों के और कमबख़्त एक ही नाम की 367 00:29:40,739 --> 00:29:44,034 दो क्रिमिनल वक़ीलों के झमेले में फँस गई हूँ। 368 00:29:44,117 --> 00:29:45,911 - दो वक़ील? - तुम्हें मेरी मदद… 369 00:29:46,537 --> 00:29:50,040 तुमने शुरुआत में मेरी मदद नहीं की और तुम अब भी मेरी मदद नहीं कर रही हो। 370 00:29:50,707 --> 00:29:53,836 तुम इकलौती इंसान हो जिसे मेरी मदद करनी चाहिए, और तुम कमबख़्त किसी काम की नहीं हो! 371 00:30:01,218 --> 00:30:02,427 ज़्यादा अच्छे स्कोर की गारंटी वरना पैसे वापस 372 00:30:02,511 --> 00:30:03,512 एलसैट परीक्षा की तैयारी 373 00:30:10,143 --> 00:30:11,144 फिर से कप भर दूँ? 374 00:30:11,728 --> 00:30:12,729 ज़रूर, हाँ। 375 00:30:41,842 --> 00:30:42,843 चालू हो रहा है… 376 00:30:44,052 --> 00:30:48,056 ट्रैकर चालू हो गया 377 00:30:56,106 --> 00:30:57,482 अनलॉक करने के लिए ऊपर स्वाइप करें 378 00:30:57,983 --> 00:30:58,984 पिन डालें 379 00:31:25,469 --> 00:31:26,803 फ़्लोरिडा गेटर्स 380 00:31:28,055 --> 00:31:29,056 ठीक है। 381 00:31:46,031 --> 00:31:47,407 - हाय! - हे! 382 00:31:47,991 --> 00:31:49,201 माफ़ करना, मुझे देर हो गई। 383 00:31:50,285 --> 00:31:52,746 मेरा मनपसंद फ़ूड साइंटिस्ट कैसा है? 384 00:31:53,247 --> 00:31:56,041 अच्छा हूँ, अच्छा हूँ। बहुत, बहुत व्यस्त हूँ। 385 00:31:56,124 --> 00:31:59,294 ठीक है। हम प्रयोग करना शुरू करें? 386 00:32:03,715 --> 00:32:08,095 मैं तुम्हें इतना अच्छा महसूस करवाऊँगा। तुम इसके हक़दार हो। 387 00:32:18,981 --> 00:32:20,566 तुम्हें अपने मन को शांत करना होगा। 388 00:32:23,694 --> 00:32:25,153 काम तक जाने-आने का सफ़र मेरी जान ले रहा है। 389 00:32:25,237 --> 00:32:26,572 बेहद अजीब… 390 00:32:26,655 --> 00:32:27,656 ऐश पेन ड्राइव ट्रेवर 391 00:32:27,739 --> 00:32:28,824 मुझे अपना बदन दिखाओ। 392 00:32:28,907 --> 00:32:30,117 फ़ूड साइंटिस्ट - न्यू जर्सी? फ़्लोरियन 393 00:32:34,162 --> 00:32:36,415 तुम कमाल के लग रहे हो। 394 00:33:57,579 --> 00:33:59,581 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू