1 00:00:21,897 --> 00:00:25,400 मुझे शायद यहाँ फ़ोर आयरन का इस्तेमाल करना चाहिए, पर जाने दो। 2 00:00:31,949 --> 00:00:33,575 बढ़िया ड्राइव थी। 3 00:00:36,453 --> 00:00:37,454 शुक्रिया। 4 00:00:38,163 --> 00:00:39,831 तुम साउटर ग्रुप से हो, है ना? 5 00:00:40,624 --> 00:00:41,875 सिसीलिया? 6 00:00:43,043 --> 00:00:45,546 हाँ। मैं साउटर में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट हूँ। 7 00:00:46,213 --> 00:00:47,589 सिसीलिया वैंडरवॉल। 8 00:00:48,257 --> 00:00:50,467 वैंडरवॉल। मैंने यही सोचा था। 9 00:00:53,804 --> 00:00:55,681 मैं पॉला सैंडर्स हूँ। 10 00:00:56,932 --> 00:00:58,809 मैं किसी को जानती हूँ जो तुम्हारे लिए काम करता है। 11 00:00:59,434 --> 00:01:00,519 अच्छा? 12 00:01:01,186 --> 00:01:02,604 डेनिस ओ'नील। 13 00:01:09,820 --> 00:01:11,488 हमें कई चीज़ों के बारे में बात करनी है। 14 00:01:26,795 --> 00:01:29,006 मैक्सिमम प्लेशर गैरन्टीड 15 00:01:35,262 --> 00:01:36,346 हमें हमारे झबरीले दोस्त बहुत पसंद हैं 16 00:01:36,430 --> 00:01:38,307 मुझे ऐसी बिल्ली चाहिए जो इतनी प्यारी हो 17 00:01:38,390 --> 00:01:40,934 मुझे ऐसी बिल्ली चाहिए जो इतनी प्यारी हो 18 00:01:41,018 --> 00:01:44,354 मुझे ऐसी बिल्ली चाहिए जो इतनी प्यारी हो 19 00:01:44,438 --> 00:01:47,316 मुझे ऐसी बिल्ली चाहिए जो इतनी प्यारी हो 20 00:01:47,983 --> 00:01:51,028 किटी, म्याऊँ, म्याऊँ किटी, म्याऊँ, म्याऊँ 21 00:01:51,111 --> 00:01:52,529 किटी, म्याऊँ, म्याऊँ किटी… 22 00:01:57,451 --> 00:01:58,869 केवल प्यार चाहिए ग्रूमर्स मिस्ड कॉल 23 00:01:59,661 --> 00:02:02,039 हाय, मैं "केवल प्यार चाहिए ग्रूमर्स" से बोल रहा हूँ। 24 00:02:02,122 --> 00:02:04,291 हमने अभी आपको चेस्टर के स्पा वाले दिन का वीडियो भेजा है। 25 00:02:04,833 --> 00:02:07,002 आप अपनी प्यारी बिल्ली को किसी भी समय लेने आ सकते हैं। 26 00:02:07,669 --> 00:02:08,669 जल्द मिलते हैं। 27 00:02:29,066 --> 00:02:31,109 माफ़ करना। मुझे नहीं पता तुम किसकी बात कर रही हो। 28 00:02:31,193 --> 00:02:33,487 तुम डेनिस ओ'नील को जानती हो। तुम उसके साथ काम करती हो। 29 00:02:33,570 --> 00:02:35,280 ब्रायन, क्या ऑफ़िस में कोई डेनिस ओ'नील काम करता है? 30 00:02:35,364 --> 00:02:37,449 मुझे यक़ीन है वह तुम्हारे कर्मचारियों की सूची में नहीं था। 31 00:02:37,533 --> 00:02:41,203 उसका शायद अपना ऑफ़िस नहीं था या वह सॉफ़्टबॉल टीम में शॉर्टस्टॉप नहीं खेलता था। 32 00:02:41,286 --> 00:02:44,957 वह लोगों को ब्लैकमेल करके वैसे काम करवाता था जिनसे सीधे तुम्हारे क्लाइंटों को फ़ायदा होता था। 33 00:02:45,040 --> 00:02:47,376 ठीक है, चलो सिक्योरिटी को बुला लें, ठीक है? 34 00:02:47,459 --> 00:02:50,629 सुनो, मैं बस गॉल्फ़ खेलने की कोशिश कर रही हूँ। ठीक है? 35 00:02:50,712 --> 00:02:53,173 एक बंदा, जिसे डेनिस ने लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किया था, 36 00:02:53,257 --> 00:02:54,383 वह बहुत लालची हो गया 37 00:02:54,466 --> 00:02:56,468 और उसने मेरे साथ अपनी अलग ब्लैकमेल स्कीम शुरू कर दी। 38 00:02:56,552 --> 00:03:01,265 डेनिस ने उसे और उसके सहभागी को मार डाला और फिर मुझे दोनों क़त्लों के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया। 39 00:03:01,348 --> 00:03:04,393 गज़ब, यह… मेरा मतलब, यह काफ़ी कमाल की कहानी है। 40 00:03:04,476 --> 00:03:07,396 मैं जल्दी से अपनी बात पूरी कर लेती हूँ क्योंकि गॉल्फ़ वाली पुलिस आ रही है। 41 00:03:07,479 --> 00:03:09,648 ऐमागैनसेट, क्षेत्रीकरण कानून, बॉक्साइट की एक खदान, 42 00:03:10,357 --> 00:03:12,150 पिज़्ज़ा के यीस्ट का एक पेटेंट 43 00:03:12,234 --> 00:03:13,986 - जिसका मालिक नॉर्थईस्टर्न फ़ूड ग्रुप था। - ठीक है। 44 00:03:14,069 --> 00:03:15,904 हम नॉर्थईस्टर्न के साथ काम करते हैं 45 00:03:15,988 --> 00:03:19,241 और हाँ, हम खदानी के कई दलों में शामिल हैं। 46 00:03:19,324 --> 00:03:20,951 - वही तो। - वे क्लाइंट हैं। 47 00:03:21,034 --> 00:03:23,495 साउटर एक वैश्विक जोखिम प्रबंधन सलाहकार कंपनी है। 48 00:03:23,579 --> 00:03:24,746 हमे कानून हाथ में नहीं लेते हैं। 49 00:03:24,830 --> 00:03:26,957 हम हमारे क्लाइंटों के लिए सच का धंधा करते हैं। 50 00:03:27,040 --> 00:03:29,334 - ठीक है? इजाज़त देना। - ठीक है, देखो, 51 00:03:29,418 --> 00:03:32,045 मैं जानती हूँ तुम क्या करती हो और यह भी जानती हूँ कि डेनिस तुम्हारे लिए क्या करता था। 52 00:03:32,129 --> 00:03:33,964 मैं तथ्य ढूँढने में बहुत अच्छी हूँ। 53 00:03:35,048 --> 00:03:37,342 एक घंटे में हमारी भरोसा बढ़ाने वाली एक्टिविटी है, 54 00:03:37,426 --> 00:03:39,428 और मुझे अभी भी राउंड का दूसरा हिस्सा खेलना बाकी है, तो… 55 00:03:40,053 --> 00:03:41,346 हे भगवान। तुम सही हो। 56 00:03:41,930 --> 00:03:42,931 तुम सही हो। 57 00:03:43,015 --> 00:03:46,560 मैं जानती हूँ कि यह सच है, पर मेरे पास कोई सबूत नहीं है। 58 00:03:47,352 --> 00:03:49,771 साउटर ग्रुप को कोई हाथ भी नहीं लगा सकता। 59 00:03:50,731 --> 00:03:51,732 पर तुम्हें लगा सकता है। 60 00:03:51,815 --> 00:03:53,233 तुम्हारा एक बेटा है। 61 00:03:53,317 --> 00:03:54,568 ब्लेक? 62 00:03:56,737 --> 00:03:59,656 - तुम क्या बात कर रही हो? - वह लक्रॉस खेलता है, है ना? 63 00:04:00,157 --> 00:04:01,658 मेरी बेटी फ़ुटबॉल खेलती है। 64 00:04:01,742 --> 00:04:02,910 मुझे वह स्पोर्ट बिल्कुल पसंद नहीं है, 65 00:04:02,993 --> 00:04:05,662 पर मैं टीम की कोच हूँ, क्योंकि पता है, हम… 66 00:04:06,663 --> 00:04:09,958 अपने बच्चों को ख़ुश करने के लिए ऐसा कुछ नहीं है जो हम नहीं करेंगे, है ना? 67 00:04:10,042 --> 00:04:11,668 पर तुमने हद पार कर दी 68 00:04:11,752 --> 00:04:15,756 जब तुमने डेनिस ओ'नील के ज़रिये एक एडमिशन अफ़सर को 69 00:04:15,839 --> 00:04:17,548 तुम्हारे बेटे को येल में भर्ती करने के लिए घूस दिलवाई। 70 00:04:17,632 --> 00:04:20,177 और वह… वह मैं साबित कर सकती हूँ। 71 00:04:20,260 --> 00:04:22,930 मैं तुम्हारी ज़िंदगी में बखेड़ा खड़ा कर सकती हूँ। 72 00:04:23,013 --> 00:04:24,264 हाँ। मेरा मतलब, 73 00:04:24,348 --> 00:04:27,184 हो सकता है तुम "फ़ुल हाउस" वाली उस प्यारी महिला की तरह जेल ना जाओ, 74 00:04:27,267 --> 00:04:29,978 पर तुम्हारे बेटे को उसके मनपसंद कॉलेज में उसकी सीट ज़रूर गँवानी पड़ेगी। 75 00:04:30,729 --> 00:04:31,730 - सच में? - हाँ। 76 00:04:31,813 --> 00:04:32,814 वही है। 77 00:04:33,398 --> 00:04:34,858 चलो कोई तमाशा नहीं करें, दोस्तों। 78 00:04:34,942 --> 00:04:37,194 डेनिस ओ'नील ने उन लोगों को मारा था, मैंने नहीं। 79 00:04:37,277 --> 00:04:39,780 मुझे बरी करवाओ। बाइज़्ज़त बरी करवाओ। 80 00:04:39,863 --> 00:04:42,449 तुमने कहा कि तुम सच का धंधा करती हो। तो यह सच कैसा रहेगा? 81 00:04:42,533 --> 00:04:44,159 तुमने ग़लत माँ से पंगा लिया है! 82 00:04:44,243 --> 00:04:45,661 आपको यहाँ से जाना होगा। 83 00:04:46,495 --> 00:04:48,413 - ठीक है, मैं जा रही हूँ। - सिक्योरिटी को बुलाओ। 84 00:04:54,545 --> 00:04:55,754 क्या हुआ है? 85 00:04:56,296 --> 00:04:58,882 गोली लगी है। हालत स्थिर है। 86 00:04:59,550 --> 00:05:00,968 क्या इसे होश आया है? 87 00:05:01,635 --> 00:05:04,221 अभी नहीं। चलो देखें अगर हम इसे होश में ला सकते हैं। 88 00:05:16,608 --> 00:05:17,609 हे, डेनिस। 89 00:05:22,698 --> 00:05:24,074 - क्या हो रहा है? - तुम्हारी हालत अच्छी है। 90 00:05:24,157 --> 00:05:25,701 क्या हो रहा है? 91 00:05:27,452 --> 00:05:28,996 तुम्हारी हालत बहुत अच्छी है। 92 00:05:29,705 --> 00:05:31,164 बेहतर हो रही है। 93 00:05:34,543 --> 00:05:36,170 मुझे तुम याद हो। 94 00:05:37,629 --> 00:05:40,215 तुम थोड़ी ताज़ी हवा खाने लायक ताक़त महसूस कर रहे हो? 95 00:05:45,429 --> 00:05:47,556 मैं सोचा था तुम कभी पूछोगी ही नहीं। 96 00:05:47,639 --> 00:05:49,933 हम चाहते हैं कि तुम जल्द ही काम पर वापस लग जाओ। 97 00:05:50,934 --> 00:05:52,936 तीन, दो, एक… 98 00:05:53,645 --> 00:05:55,689 यह हो गया। पकड़ो… 99 00:06:08,368 --> 00:06:10,662 तथ्य? तुम तथ्य जानना चाहती हो? 100 00:06:10,746 --> 00:06:12,539 हाँ, मैं तथ्यों में बहुत अच्छी हूँ। 101 00:06:14,750 --> 00:06:16,877 तो, इसकी शुरुआत ट्रेवर से हुई थी। 102 00:06:16,960 --> 00:06:18,295 पूछताछ का कमरा नंबर तीन 103 00:06:18,378 --> 00:06:20,297 वह एक कैमबॉय था जिससे मैं मिली थी। 104 00:06:22,549 --> 00:06:24,009 हमारे बीच बहुत आकर्षण था। 105 00:06:24,092 --> 00:06:27,721 - ठीक है। - और हमने बात करना शुरू किया… 106 00:06:43,987 --> 00:06:47,366 - क्या चल रहा है, ब्राय? - जेन-जेन, तुम कहाँ हो? 107 00:06:47,449 --> 00:06:48,450 सुरक्षित जगह पर हूँ। 108 00:06:48,534 --> 00:06:49,701 अच्छा है। 109 00:06:49,785 --> 00:06:52,454 जंगल में जो हुआ… वह अच्छा नहीं था। 110 00:06:52,996 --> 00:06:54,623 मुझे ऊपर से बहुत डाँट सुननी पड़ रही है। 111 00:06:54,706 --> 00:06:56,041 हाँ, उसके अलावा कोई चारा नहीं था। 112 00:06:56,124 --> 00:06:57,668 मैं अभी भी पॉला वाली समस्या ख़त्म कर दूँगी। 113 00:06:57,751 --> 00:07:00,879 अच्छा है। सुना तुमने वह प्रियस जला दी। अच्छा किया। 114 00:07:01,672 --> 00:07:03,257 तुम्हें नई कार चाहिए? 115 00:07:07,177 --> 00:07:08,512 हाँ। हाँ, उससे मदद मिलेगी। 116 00:07:08,595 --> 00:07:11,932 ठीक है। मैं यॉन्कर्स वाली जगह पर तुम्हारी लिए कार पहुँचा दूँगा। 117 00:07:12,724 --> 00:07:13,976 सब तैयार होने पर मैं तुम्हें मैसेज कर दूँगा। 118 00:07:14,059 --> 00:07:16,061 इस मामले में हम हर एक व्यक्ति को लगा रहे हैं। 119 00:07:16,144 --> 00:07:17,646 हमें जो भी करना पड़े, हम वह करेंगे। 120 00:07:39,168 --> 00:07:41,086 क्या तुम खड़े होने की कोशिश करना चाहोगे? 121 00:07:44,715 --> 00:07:45,757 यह हुई ना बात। 122 00:07:47,050 --> 00:07:48,844 तीन, दो, एक… 123 00:07:51,805 --> 00:07:53,599 कुछ कदम चलने की कोशिश करो। 124 00:07:58,145 --> 00:08:01,982 ऐसे बंदे के लिए बुरा नहीं है जिसके चेहरे पर गोली लगी थी, हँ? 125 00:08:17,748 --> 00:08:19,166 नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं! 126 00:08:19,249 --> 00:08:21,168 ऐसे नहीं! 127 00:08:29,593 --> 00:08:31,345 ऐसे नहीं! 128 00:08:37,893 --> 00:08:39,602 वुडग्लेन अपार्टमेंट 129 00:08:39,686 --> 00:08:43,148 मैंने हमेशा प्यार और ख़ुशी से भरी ज़िंदगी जीने का सपना देखा था। 130 00:08:44,441 --> 00:08:46,568 लगता है भगवान को कुछ और ही मंज़ूर था। 131 00:08:47,736 --> 00:08:49,279 मैं, डेनिस ओ'नील, 132 00:08:50,030 --> 00:08:54,493 अपने बॉयफ़्रेंड, जेफ़ थॉरवॉल्ड और सैम्युएल फ़्रेज़ियर के क़त्ल करना क़बूल करता हूँ। 133 00:08:56,036 --> 00:08:59,039 उन्होंने मुझे धोखा दिया, मुझे तोड़ दिया। 134 00:09:00,332 --> 00:09:02,376 मैंने अपने किए की याद के साथ जीने की कोशिश की, 135 00:09:02,459 --> 00:09:06,380 पर "ऐसी जानकारी के बाद, कैसी माफ़ी?" 136 00:09:07,047 --> 00:09:09,675 शायद अगले जन्म में मुझे ख़ुशियाँ मिल जाएँगी। 137 00:09:10,592 --> 00:09:12,469 - हैलो? - तब तक… 138 00:09:12,553 --> 00:09:13,762 - अलविदा। - क्या? 139 00:09:49,131 --> 00:09:50,424 हेज़ल। 140 00:09:51,175 --> 00:09:52,676 मॉम! 141 00:09:58,891 --> 00:10:01,143 आज रात तुम मेरे घर पर रहोगी। 142 00:10:01,226 --> 00:10:02,644 - सच में? वाह! - हाँ! 143 00:10:02,728 --> 00:10:06,565 हाँ, हम बिस्तर में लेटकर फ़िल्म देखेंगे। हम बिस्तर में डिनर करेंगे। 144 00:10:06,648 --> 00:10:08,942 हम बहुत सारे चिकन नगेट खाएँगे। 145 00:10:09,443 --> 00:10:11,320 - फ़्रेंच फ्राइज़ कैसी रहेंगी? - फ़्रेंच फ्राइज़, हाँ। 146 00:10:11,403 --> 00:10:14,907 - हाँ। - कर्ली, क्रिंकल, सामान्य, ट्रफ़ल… 147 00:10:14,990 --> 00:10:17,117 - और वॉफ़ल फ्राइज़! - वॉफ़ल फ्राइज़! 148 00:10:17,201 --> 00:10:18,452 मुझे तुम्हारी सोच बहुत अच्छी लगती है! 149 00:10:18,535 --> 00:10:22,331 हे भगवान। यहाँ आओ। तुम दुनिया की सबसे होशियार लड़की हो। 150 00:10:22,414 --> 00:10:23,957 और तुम सबसे अच्छी और सबसे बहादुर 151 00:10:24,041 --> 00:10:25,709 और सबसे मज़ाकिया और सबसे बुद्धू 152 00:10:25,792 --> 00:10:27,211 - और सबसे बदमाश हो। - मॉम! 153 00:10:27,294 --> 00:10:29,922 और मैं तुमसे इतना ज़्यादा प्यार करती हूँ। यह सच में घिनौना है। 154 00:10:31,006 --> 00:10:32,007 मम्मी। 155 00:10:32,799 --> 00:10:33,884 मॉम। 156 00:10:33,967 --> 00:10:34,968 आप कहाँ थीं? 157 00:10:40,098 --> 00:10:43,185 मॉम! ठीक है, मुझे भी आपकी याद आई, पर मैं जाकर खेलना चाहती हूँ। 158 00:10:43,268 --> 00:10:45,103 ठीक है, ठीक है, ठीक है। जाओ खेलो। 159 00:10:48,899 --> 00:10:50,108 हे, पॉला! 160 00:10:51,193 --> 00:10:53,237 - हे। - हाय! 161 00:10:53,320 --> 00:10:55,489 - इतनी जल्दी मुझसे मिलने के लिए शुक्रिया। - हाँ। 162 00:10:55,572 --> 00:10:58,158 हाँ, मुझे वाक़ई ख़ुशी है कि तुम्हारी यह मुसीबत ख़त्म हुई। 163 00:10:58,242 --> 00:10:59,826 हे भगवान, मैं कल्पना भी नहीं कर सकती। 164 00:10:59,910 --> 00:11:01,203 तो क्या हुआ था? 165 00:11:01,286 --> 00:11:04,706 उस बंदे ने आत्महत्या कर ली और बस क़त्ल करना क़बूल लिया… 166 00:11:04,790 --> 00:11:06,416 हाँ, मतलब, मुझे यही बताया गया है। 167 00:11:06,500 --> 00:11:08,502 पर बस यही मायने रखता है कि सारे आरोप वापस ले लिए गए हैं 168 00:11:08,585 --> 00:11:10,087 और सब जान गए हैं कि मैं निर्दोष हूँ। 169 00:11:10,170 --> 00:11:11,922 अरे, मुझे तुम्हारे लिए ख़ुशी है। 170 00:11:12,005 --> 00:11:13,423 शुक्रिया, शुक्रिया, हाँ। 171 00:11:13,507 --> 00:11:18,512 मैं बस इसे पीछे छोड़ देना चाहती हूँ। तो, उस बात पर, कल की सुनवाई के बारे में। 172 00:11:18,595 --> 00:11:20,138 अब जब मैं बरी हो चुकी हूँ, 173 00:11:20,222 --> 00:11:23,267 मुझे लगता है हमें कस्टडी के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि, ज़ाहिर है… 174 00:11:23,350 --> 00:11:25,477 हमें शायद इसके बारे में यहाँ बात नहीं करनी चाहिए, ठीक है? 175 00:11:25,561 --> 00:11:27,521 - यहाँ बहुत सारे बच्चे हैं। - कोई बात नहीं। 176 00:11:28,021 --> 00:11:29,898 पूर्ण कस्टडी, तुम अभी भी यही माँग रहे हो? 177 00:11:29,982 --> 00:11:32,109 मैं मैलोरी से सहमत हूँ। मुझे नहीं लगता कि हमें इसके बारे में यहाँ बात करनी चाहिए। 178 00:11:32,192 --> 00:11:33,777 ठीक है, मैंने तुमसे एक सवाल पूछा है। 179 00:11:34,278 --> 00:11:36,154 क्या? तुम मुझसे यहीं कस्टडी के बारे में पूछ रही हो? 180 00:11:36,238 --> 00:11:38,240 हाँ, क्योंकि सुनवाई कल है। 181 00:11:39,533 --> 00:11:41,410 मुझे बहुत अफ़सोस है कि तुम्हारे साथ यह सब हुआ, पर उससे हमारे बीच 182 00:11:41,493 --> 00:11:44,580 - कुछ नहीं बदलेगा, ज़ाहिर है। - ठीक है, पर बदलना चाहिए, है ना? 183 00:11:44,663 --> 00:11:45,956 - मुझे बहस नहीं करनी। - मैं नहीं कर रही हूँ। 184 00:11:46,039 --> 00:11:48,041 मैं इस समय तुम्हारे साथ इस चक्कर में नहीं पड़ूँगा। 185 00:11:48,125 --> 00:11:50,919 ठीक है, हम वही कर रहे हैं जो हमें सबसे ठीक लगता है, बिल्कुल तुम्हारी तरह। ठीक है? 186 00:11:51,003 --> 00:11:53,005 प्लीज़। आज रात मज़े करना। 187 00:11:54,339 --> 00:11:56,258 ठीक है। बाय, हेज़! 188 00:11:56,967 --> 00:11:58,343 बाय, हेज़ल! 189 00:11:58,427 --> 00:12:01,263 - बाय, डैड! बाय, मैल! - हाय, हेज़ल! 190 00:12:06,685 --> 00:12:08,604 - हम ट्रेंड क्यों नहीं कर रहे हैं? - क्या? 191 00:12:09,396 --> 00:12:12,024 टीएमज़ी से कोई फ़ोन नहीं आया। टिमी शालामे से कोई मैसेज नहीं आया। 192 00:12:12,107 --> 00:12:14,902 पता नहीं कैसे, मेरे टिकटॉक में शून्य फॉलोअर हैं। 193 00:12:14,985 --> 00:12:17,446 तुम कोई नौ-दस साल की लड़की हो? तुम क्या बात कर रहे हो? 194 00:12:17,529 --> 00:12:19,406 मैं बस कह रहा हूँ कि पॉला को बरी करवाने के लिए 195 00:12:19,489 --> 00:12:20,699 हमें थोड़ी लोकप्रियता मिलनी चाहिए। 196 00:12:20,782 --> 00:12:22,201 सार्वजनिक प्रशंसा, 197 00:12:22,284 --> 00:12:24,036 शायद किसी नन्हे से पार्क का नाम हमारे नाम पर रख दें। 198 00:12:24,119 --> 00:12:25,329 मुझे पता नहीं। बस आईडिया उछाल रहा हूँ। 199 00:12:25,412 --> 00:12:27,039 पॉला एक आकस्मिक आत्महत्या से बची है। 200 00:12:27,122 --> 00:12:28,665 हमने असल में कुछ नहीं किया। 201 00:12:28,749 --> 00:12:30,626 हमने कुछ नहीं किया? हमने कुछ किया था। 202 00:12:30,709 --> 00:12:33,337 और अब हम बस गुमनाम हीरो हैं। 203 00:12:33,420 --> 00:12:35,589 कमबख़्त। मैं मशहूर हीरो बनना चाहता हूँ। 204 00:12:36,590 --> 00:12:39,384 ओह, ख़ैर। फिर से तुच्छ हो गए हैं। 205 00:12:41,762 --> 00:12:43,305 कम से कम हमें मज़ा तो आया। 206 00:12:44,223 --> 00:12:46,517 काम के बाहर समय बिताना मज़ेदार था, है ना? 207 00:12:51,146 --> 00:12:52,147 ठीक है। 208 00:12:52,231 --> 00:12:54,525 मैं कमबख़्त एलसैट परीक्षा के लिए पूरी रात पढ़ाई कर रहा था, 209 00:12:54,608 --> 00:12:56,235 तो मैं हमारे लिए कॉफ़ी ले आऊँ? 210 00:12:56,318 --> 00:12:58,111 - हाँ, शुक्रिया। - हाँ। 211 00:13:18,215 --> 00:13:20,509 ड्रियू, यह ख़ुफ़िया बकवास क्यों हो रही है? 212 00:13:20,592 --> 00:13:22,094 तुम नया लेख लिख रहे हो या… 213 00:13:28,392 --> 00:13:29,768 बात करके अच्छा लगा। 214 00:13:29,852 --> 00:13:32,437 तो हम कमरे में आए 215 00:13:33,021 --> 00:13:36,149 और हमने मिस रूसो और मिस्टर चैन को किस करते हुए देखा! 216 00:13:36,733 --> 00:13:38,110 वह बहुत घिनौना है। 217 00:13:38,193 --> 00:13:39,319 हे भगवान। 218 00:13:39,403 --> 00:13:41,697 तुम जानती हो ना कि मिस रूसो और मिस्टर चैन पति-पत्नी हैं? 219 00:13:41,780 --> 00:13:43,824 - रुकिए? क्या? - हाँ। 220 00:13:43,907 --> 00:13:45,450 - नहीं! - मैंने तुम्हारे होश उड़ा दिए? 221 00:13:45,534 --> 00:13:47,369 यह घिनौना है। हाँ, आपने उड़ा दिए। 222 00:13:54,751 --> 00:13:56,545 मम्मी, मुझे नींद आ रही है। 223 00:13:56,628 --> 00:13:58,505 क्या हम कल ख़त्म कर सकते हैं? 224 00:13:58,589 --> 00:14:00,090 - कल। - हाँ। 225 00:14:01,508 --> 00:14:02,509 ठीक है। 226 00:14:05,304 --> 00:14:07,723 पर क्या तुम यहीं रुककर सटकर सोओगी, हेज़लफ़ेस? 227 00:14:08,765 --> 00:14:10,267 हम स्लम्बर पार्टी कर सकते हैं। 228 00:14:10,767 --> 00:14:11,768 - ठीक है। - ठीक है। 229 00:14:16,857 --> 00:14:18,192 फ़िल्म को गुड नाइट। 230 00:14:25,199 --> 00:14:26,783 - गुड नाइट, मम्मी। - गुड नाइट। 231 00:14:45,594 --> 00:14:46,762 सब खड़े हो जाएँ। 232 00:14:47,554 --> 00:14:50,933 किंग्स काउंटी न्यूयॉर्क का पारिवारिक न्यायालय अब सत्र में है। 233 00:14:51,016 --> 00:14:54,186 माननीय जज नार्लेस्की आसीन हैं। 234 00:14:57,523 --> 00:15:00,400 हम यहाँ हेंड्रिक्स बनाम सैंडर्स के मामले में 235 00:15:00,484 --> 00:15:03,195 कस्टडी की सुनवाई के लिए इकट्ठा हुए हैं। 236 00:15:03,278 --> 00:15:04,446 चलो शुरू करें। 237 00:15:06,323 --> 00:15:09,326 मैं "द मार्जिन" मैगज़ीन में तथ्यों की जाँच करती हूँ। 238 00:15:09,409 --> 00:15:13,121 मेरा डिज़ाइन का काम वर्चुअल है, तो मैं कहीं से भी काम कर सकता हूँ। 239 00:15:13,205 --> 00:15:16,375 मुझे हाल ही में विभाग के प्रमुख पद पर प्रोमोशन मिला है। 240 00:15:16,458 --> 00:15:20,754 और इसलिए जब मैलोरी को बॉइज़ी की पेशकश आई, मुझे बस लगा कि यह परफ़ेक्ट था। 241 00:15:20,838 --> 00:15:23,966 उसका स्कूल? मैं बहुत सक्रिय हूँ। मैं फ़ुटबॉल टीम की कोच हूँ। 242 00:15:24,049 --> 00:15:27,261 वहाँ स्विमिंग पूल होगा, बड़ा अहाता होगा। 243 00:15:27,761 --> 00:15:30,013 हेज़ल स्कीइंग सीखने के लिए उत्साहित है। 244 00:15:30,097 --> 00:15:32,599 हाँ, हमने शादी जोड़े रखने की कोशिश की। मतलब, मैंने… 245 00:15:33,433 --> 00:15:34,434 मैंने कोशिश की। 246 00:15:34,518 --> 00:15:36,019 मैं आगे बढ़ रहा था। 247 00:15:36,603 --> 00:15:37,938 पॉला नहीं बढ़ रही थी। 248 00:15:38,939 --> 00:15:40,566 और एक समय पर हम दूर हो गए। 249 00:15:40,649 --> 00:15:46,113 यह ऐसा था कि जब आप… अपने अपने लॉन को सूखता हुआ देख रहे हों। 250 00:15:46,613 --> 00:15:47,614 और मैं… 251 00:15:48,574 --> 00:15:50,200 मुझे किसी और से प्यार हो गया। 252 00:15:50,284 --> 00:15:55,038 एक दिन आप देखते हैं कि तक छोटा सा हिस्सा सूख गया है और फिर, अगले दिन, सब मिट्टी हो चुका होता है। 253 00:15:55,122 --> 00:15:59,042 पर देखिए, मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता हूँ, और मैं चाहता हूँ कि उसकी ज़िंदगी शानदार हो। 254 00:15:59,126 --> 00:16:02,045 और सच में, मेरे लिए यह इसी बारे में है। 255 00:16:02,546 --> 00:16:03,547 यह हेज़ल के बारे में है। 256 00:16:06,967 --> 00:16:09,052 हाँ, हेज़ल मेरी पूरी ज़िंदगी है। 257 00:16:10,304 --> 00:16:11,805 मैं उसके लिए कुछ भी कर सकती हूँ। 258 00:16:13,265 --> 00:16:15,601 आइडाहो जाने के अलावा, ऐसा लगता है। 259 00:16:16,810 --> 00:16:20,522 तो, आपको हाल ही में दो क़त्लों के लिए गिरफ़्तार किया गया था, है ना? 260 00:16:21,064 --> 00:16:23,775 अच्छा। मुझे बरी कर दिया गया है। 261 00:16:23,859 --> 00:16:24,860 बधाई हो। 262 00:16:24,943 --> 00:16:26,445 आपके जैसी स्नेहमयी माँ 263 00:16:26,528 --> 00:16:29,323 क़ातिलों और यौनकर्मियों के चक्कर में कैसे फँस गई? 264 00:16:29,406 --> 00:16:30,657 ऑब्जेक्शन। प्रासंगिक नहीं है। 265 00:16:30,741 --> 00:16:32,075 ओवररुल्ड। 266 00:16:32,159 --> 00:16:33,285 वह केवल ऑनलाइन था। 267 00:16:33,785 --> 00:16:34,995 ऑनलाइन। 268 00:16:35,078 --> 00:16:39,208 तो, आपने अपने घर से एक यौनकर्मी के साथ संबंध बना रखे थे। 269 00:16:40,209 --> 00:16:42,336 क्या आपने कभी हेज़ल के घर में रहते समय किया था? 270 00:16:46,381 --> 00:16:47,382 शायद। 271 00:16:48,467 --> 00:16:51,136 पर वह सो रही थी। 272 00:16:51,220 --> 00:16:53,138 यॉर हॉनर, बच्चों के सोने के बाद माता-पिता सेक्स करते ही हैं। 273 00:16:53,222 --> 00:16:55,557 या तो ऑब्जेक्शन का कारण बताइए या अपनी बारी आने तक रुकिए, मिस्टर वॉरविक। 274 00:16:55,641 --> 00:17:00,187 तो बस स्पष्ट करने के लिए, जब आप पैसे देकर एक अजनबी के साथ हस्थमैथुन कर रही थीं 275 00:17:00,270 --> 00:17:02,481 जो दोहरे क़त्ल में शामिल था, 276 00:17:02,564 --> 00:17:05,317 आपकी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची सो रही थी। 277 00:17:05,400 --> 00:17:06,401 ऐसा नहीं था। 278 00:17:06,484 --> 00:17:09,738 और उस समय का क्या जब आपने पोर्टलैंड में केलब जैक्सन को मार डाला था? 279 00:17:13,784 --> 00:17:15,618 वह बुरी दुर्घटना थी। 280 00:17:16,118 --> 00:17:18,247 हाँ, पर उस समय हेज़ल कार में थी, है ना? 281 00:17:18,329 --> 00:17:22,251 वह पीछे की सीट में, अपने हेडफ़ोन लगाए हुए सो रही थी। 282 00:17:22,751 --> 00:17:25,420 उसने कुछ सुना नहीं था। कुछ देखा नहीं था। 283 00:17:25,503 --> 00:17:27,256 उसे उसके बारे में कुछ पता नहीं है। 284 00:17:28,089 --> 00:17:31,009 लगता है हम बहुत भाग्यशाली हैं कि वह इतनी गहरी नींद में सोती है, है ना? 285 00:17:32,719 --> 00:17:34,263 मैं जानना चाहता था, 286 00:17:34,847 --> 00:17:37,015 केलब को गाड़ी से कुचलने से पहले क्या आपने शराब पी थी? 287 00:17:37,099 --> 00:17:39,560 ऑब्जेक्शन। कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाए गए थे। 288 00:17:39,643 --> 00:17:40,978 परेशान किया जा रहा है। प्रासंगिक नहीं है। 289 00:17:41,645 --> 00:17:43,730 और मूल रूप से, तुम कमीने बन रहे हो, स्कॉट। 290 00:17:43,814 --> 00:17:45,399 इसकी कोई ज़रूरत नहीं है, मिस्टर मैककिनन। 291 00:17:45,482 --> 00:17:49,653 देखिए, मैं बस यह दिखाने की कोशिश कर रहा हूँ कि एक माँ के रूप में यह कैसे चयन करती हैं। 292 00:17:49,736 --> 00:17:51,280 और कि यह कैसी आदर्श हैं, ठीक है? 293 00:17:51,363 --> 00:17:56,159 लापरवाह बर्ताव का इतिहास बेशक प्रासंगिक है, पर मैं वापस लेता हूँ। 294 00:17:57,744 --> 00:17:59,997 चलिए फिर से कैम बॉय की बात करते हैं। 295 00:18:01,123 --> 00:18:02,457 क्या हेज़ल उसके बारे में जानती थी? 296 00:18:03,375 --> 00:18:04,626 आपने शपथ ली है। 297 00:18:05,794 --> 00:18:08,005 क्या यह सच नहीं है कि हेज़ल ने उससे बात की थी? 298 00:18:09,464 --> 00:18:12,467 हाँ। एक बार, हाँ। फ़ोन पर। एक बार, हाँ। 299 00:18:12,551 --> 00:18:15,846 एक बार। फ़ोन पर। एक यौनकर्मी के साथ। 300 00:18:17,181 --> 00:18:19,641 जैसा कि मैंने हेज़ल के पिता से सुना है, 301 00:18:19,725 --> 00:18:21,977 वह एक बार, 302 00:18:23,020 --> 00:18:26,064 फ़ोन पर, तीसरी कक्षा की बच्ची, एक यौनकर्मी के साथ, 303 00:18:27,065 --> 00:18:28,275 वह पर्याप्त दुखद था। 304 00:18:28,358 --> 00:18:29,359 और कोई सवाल नहीं हैं। 305 00:18:37,576 --> 00:18:39,494 मैं इस कमरे में इकलौती माँ हूँ। 306 00:18:40,662 --> 00:18:42,706 - इकलौती माँ। - तुम्हें ज़रूरत नहीं है… 307 00:18:42,789 --> 00:18:45,959 आप जानना चाहते हैं 308 00:18:46,043 --> 00:18:47,961 कि मेरी हरकतों की वजह क्या थी? 309 00:18:48,045 --> 00:18:49,171 ज़रूर, क्यों नहीं? 310 00:18:49,963 --> 00:18:54,635 जब मेरी शादी टूट गई, मैं भी टूट गई थी। 311 00:18:54,718 --> 00:18:57,054 मैं बहुत बुरी हालत में थी। मैं… 312 00:18:58,263 --> 00:19:02,643 पर मेरी एक बच्ची थी, तो मैं बुरी हालत में नहीं रह सकती थी। 313 00:19:02,726 --> 00:19:07,814 मैं किसी सब्ज़ी बाज़ार में या किसी बुक क्लब में किसी आदमी से नहीं मिलने वाली थी। 314 00:19:07,898 --> 00:19:11,193 तो, मैं किसी के साथ के लिए ऑनलाइन गई, 315 00:19:11,276 --> 00:19:17,366 जिसे मैं हेज़ल को स्कूल से लेने और काम के दबाव के बीच समय दे सकूँ। 316 00:19:17,950 --> 00:19:20,619 क्या आपको लगता है कि वह सबसे ठीक था? 317 00:19:20,702 --> 00:19:22,663 क्या आपको लगता है वह मेरी ज़िंदगी की योजना थी? 318 00:19:22,746 --> 00:19:24,248 मैं बस ज़िंदा रहने की कोशिश कर रही थी। 319 00:19:25,541 --> 00:19:29,044 हेज़ल कोई ऐरी-गैरी बच्ची नहीं है। 320 00:19:31,004 --> 00:19:33,006 उसने मेरे अंदर आकार लिया था। 321 00:19:33,632 --> 00:19:35,968 हम एक ही इंसान थे। 322 00:19:36,051 --> 00:19:39,304 हमारा खून साझा था। हमारी ऑक्सीजन साझी थी। 323 00:19:39,388 --> 00:19:42,307 हम हर तरीके से जुड़े हुए थे। 324 00:19:42,391 --> 00:19:46,270 तो मैं जानती हूँ। मैं जानती हूँ कि उसे किसकी ज़रूरत है। 325 00:19:46,353 --> 00:19:49,523 उसे यहाँ अपने दोस्तों के साथ रहने की ज़रूरत है। 326 00:19:49,606 --> 00:19:53,944 उसे यहाँ उस बेकार फ़ुटबॉल टीम में रहने की ज़रूरत है। 327 00:19:54,027 --> 00:19:57,364 और उस ते क्वॉन डो में जाने की ज़रूरत है जो हमसे ज़्यादा पैसे लेती है। 328 00:19:58,198 --> 00:19:59,616 मैं यह जानती हूँ। 329 00:20:00,993 --> 00:20:03,829 उसे मेरे साथ बड़े होते रहने की ज़रूरत है। 330 00:20:04,454 --> 00:20:07,833 मैं यह जानती हूँ क्योंकि हेज़ल और मैं अभी भी जुड़े हुए हैं। 331 00:20:07,916 --> 00:20:09,334 हम… 332 00:20:09,418 --> 00:20:12,504 आपके यहाँ कुछ भी कहने से यह बदलेगा नहीं। 333 00:20:13,672 --> 00:20:15,966 हमारा नाता अटूट है। 334 00:20:22,931 --> 00:20:24,141 बहुत ख़ूबसूरत कहा। 335 00:20:24,224 --> 00:20:26,518 पर प्यार काफ़ी नहीं होता है। 336 00:20:26,602 --> 00:20:30,606 उसकी ज़िंदगी उसके पिता के साथ बेहतर होगी, मेरे ख़्याल से हम सभी यह देख सकते हैं। 337 00:20:35,194 --> 00:20:36,778 हम एक छोटा अवकाश लेंगे। 338 00:20:44,703 --> 00:20:46,580 - मैं अभी वापस आती हूँ। - ठीक है। 339 00:20:47,873 --> 00:20:48,874 हाँ। 340 00:20:51,793 --> 00:20:55,464 तुम पेशकश को स्वीकार क्यों नहीं कर सकती थी, पॉला, और बस हमारे साथ बॉइज़ी चली आती? 341 00:20:56,465 --> 00:20:58,509 तुम थोड़ा सा भी समझौता क्यों नहीं कर सकती हो? 342 00:21:18,695 --> 00:21:21,949 नई कहानियों के आईडिया 343 00:21:24,952 --> 00:21:26,954 एलसैट की परीक्षा 344 00:21:54,356 --> 00:21:56,358 पुलिस अपराधस्थल यूनिट 345 00:22:07,202 --> 00:22:09,413 यूनिट 4जी बेडरूम नंबर दो 346 00:22:09,496 --> 00:22:12,499 बेडरूम नंबर एक बाथरूम 347 00:22:24,052 --> 00:22:26,138 ठीक है, सभी ध्यान दें, फिर से शुरू करने का समय है। 348 00:22:26,889 --> 00:22:28,849 यह एक पेचीदा स्थिति है। 349 00:22:29,433 --> 00:22:32,352 बॉइज़ी में हेज़ल के लिए एक बेहतरीन ज़िंदगी इंतज़ार कर रही है। 350 00:22:33,187 --> 00:22:36,190 और मैं आपके पक्ष में फ़ैसला सुनाने की तरफ़ झुक रहा हूँ, मिस्टर हेंड्रिक्स। 351 00:22:38,567 --> 00:22:42,905 पर, आप दोनों ने पहले से एक समझौता किया हुआ है। 352 00:22:44,281 --> 00:22:47,201 मिस सैंडर्स ने किसी तरह से उसका उल्लंघन नहीं किया है। 353 00:22:47,868 --> 00:22:51,455 बल्कि, इतना कुछ भुगतने के बाद भी, 354 00:22:51,955 --> 00:22:54,917 वह ऐसी माँ बनी रहीं जिस पर हेज़ल निर्भर कर सके। 355 00:22:58,587 --> 00:23:01,173 तो अदालत के सामने एक मुश्किल फ़ैसला है। 356 00:23:01,256 --> 00:23:06,261 सब कुछ मद्देनज़र रखते हुए, मेरा फ़ैसला है 357 00:23:07,471 --> 00:23:10,766 कि कस्टडी वर्तमान समझौते के मुताबिक ही चलेगी। 358 00:23:10,849 --> 00:23:13,227 हेज़ल यहीं न्यूयॉर्क में रहेगी, 359 00:23:13,310 --> 00:23:16,897 जहाँ यह समझौता करने के समय उसके माता-पिता रहते थे। 360 00:23:18,815 --> 00:23:20,859 अदालत मुल्तवी की जाती है। 361 00:23:57,396 --> 00:24:00,858 ब्रायन ग्रे निसान गाड़ी। शुभकामनाएँ। 362 00:24:10,450 --> 00:24:12,202 तुम केवल तीन कपकेक खा सकती हो। 363 00:24:12,286 --> 00:24:13,662 यह दूसरा ही है। 364 00:24:18,500 --> 00:24:19,710 तुम इस समय कितनी ख़ुश हो? 365 00:24:19,793 --> 00:24:21,336 मैं… 366 00:24:23,005 --> 00:24:24,590 मेरा चेहरा मुस्कुराते हुए थक गया है। 367 00:24:24,673 --> 00:24:27,050 हाँ, जैसे मैं किसी ब्यूटी पैजेंट की प्रतियोगी हूँ, 368 00:24:27,134 --> 00:24:30,304 उन अजीब, डरावने जूनियर पैजेंटों की तरह… 369 00:24:31,930 --> 00:24:32,931 ओह, गज़ब। 370 00:24:43,317 --> 00:24:45,068 - बधाई हो। - मेरे किचन में उल्टी मत करना। 371 00:24:45,152 --> 00:24:46,820 मुझे सच में ख़ुशी है कि सब ठीक हो गया। 372 00:24:46,904 --> 00:24:48,614 शुक्रिया। हाँ। मुझे भी। 373 00:24:49,114 --> 00:24:51,992 तुम दोनों का शुक्रिया कि… हाँ। 374 00:24:52,868 --> 00:24:53,869 हाँ। 375 00:24:55,495 --> 00:24:57,873 मुझे डेनिस की आत्महत्या वाली बात समझ नहीं आई। 376 00:24:58,373 --> 00:24:59,541 - क्या? - क्योंकि तुमने यह नहीं कहा था 377 00:24:59,625 --> 00:25:01,001 कि तुमने उसके चेहरे पर गोली चलाकर उसे मार डाला था? 378 00:25:01,084 --> 00:25:02,878 सच में? तुम सच में उसके बारे में यहाँ बात करना चाहते हो? अभी? 379 00:25:02,961 --> 00:25:04,755 मुझे लगा कि अगर हम फुसफुसाएँगे, तो सब ठीक रहेगा। 380 00:25:04,838 --> 00:25:07,007 हाँ, मतलब, हाँ, मैंने मारा था। मुझे लगा था कि मैंने उसे गोली मारी थी। 381 00:25:07,090 --> 00:25:08,759 मैंने सच में उसे गोली मारी थी और मुझे लगा था कि वह मर गया था। 382 00:25:08,842 --> 00:25:10,969 - क्या हुआ होगा? - ठीक है, बस करो। बस करो। 383 00:25:11,053 --> 00:25:12,304 - पॉला! - कमबख़्त! 384 00:25:21,396 --> 00:25:22,606 आज तुम कमाल की थी। 385 00:25:23,440 --> 00:25:24,441 शुक्रिया। 386 00:25:25,150 --> 00:25:26,652 मेरा साथ ना छोड़ने के लिए शुक्रिया। 387 00:25:27,319 --> 00:25:28,320 तुम… 388 00:25:29,112 --> 00:25:32,449 तुम अच्छे वकील हो, पर तुम बहुत, बहुत अच्छे इंसान हो। 389 00:25:33,033 --> 00:25:34,034 मुझे मंज़ूर है। 390 00:25:36,078 --> 00:25:37,704 क्या मेरा यह पूछना अनुचित होगा 391 00:25:37,788 --> 00:25:39,790 कि क्या तुम्हारे किसी दोस्त को तलाक के लिए वकील चाहिए? 392 00:25:39,873 --> 00:25:40,999 बहुत ज़्यादा। 393 00:25:50,050 --> 00:25:54,179 - हे भगवान! क्या सेवा है। शुक्रिया। - चियर्स। 394 00:25:54,263 --> 00:25:55,264 मज़ा आ रहा है? 395 00:25:56,890 --> 00:25:59,142 हाँ, मैं इससे ज़्यादा अच्छी रिहाई वाली पार्टी में कभी नहीं गई हूँ। 396 00:26:00,102 --> 00:26:03,605 और मैं छह जनवरी वाली कई पार्टियों में गई थी। 397 00:26:03,689 --> 00:26:06,316 - तभी तुम जानी-पहचानी लग रही थी। - हाँ। हाँ। 398 00:26:12,322 --> 00:26:16,118 अरे, मैं सोच रहा था, डिनर कैसा रहेगा? शनिवार को? 399 00:26:20,539 --> 00:26:21,665 क्या मैं कुछ आज़मा सकती हूँ? 400 00:26:21,748 --> 00:26:22,833 हाँ, ज़रूर। 401 00:26:35,512 --> 00:26:38,515 हाँ। हाँ, शनिवार ठीक रहेगा। 402 00:26:45,522 --> 00:26:47,733 हाँ, हैलो। अंदर आ जाओ। दरवाज़ा खुला है। 403 00:26:57,576 --> 00:26:58,577 ज़रा देर के लिए बात कर सकती हो? 404 00:27:18,889 --> 00:27:21,225 काम हो गया। आगे मौसम साफ़ है। 405 00:27:23,852 --> 00:27:24,978 तुम्हें क्या चाहिए? 406 00:27:25,562 --> 00:27:27,564 मेरे पार्टनर, डिटेक्टिव बैक्सटर को गोली मारी गई है। 407 00:27:27,648 --> 00:27:30,442 जिस औरत ने गोली चलाई थी, वह वही नक़ली वकील थी जो तुमसे जेल में मिलने आई थी। 408 00:27:30,526 --> 00:27:32,152 हे भगवान। 409 00:27:32,236 --> 00:27:35,572 तुम्हारा बाइज़्ज़त बरी होना, डेनिस का क़बूलनामा, उसकी आत्महत्या, 410 00:27:35,656 --> 00:27:39,993 जिसमें मौत का कारण इतना स्पष्ट था कि उसके मलीदे का पोस्टमॉर्टम भी नहीं किया गया। 411 00:27:40,077 --> 00:27:41,745 सब बहुत सुविधाजनक रूप से हो गया। 412 00:27:42,871 --> 00:27:44,581 हाँ, मुझे तुमसे बात नहीं करनी है, ठीक है? 413 00:27:44,665 --> 00:27:47,918 मैं जश्न मना रही हूँ। और तुमने कमबख़्त मुझे जेल में डाल दिया था। 414 00:27:48,001 --> 00:27:49,086 मेरा एक अनुमान है। 415 00:27:50,045 --> 00:27:51,088 तुम कुछ जानती हो। 416 00:27:51,171 --> 00:27:53,924 मैं कुछ भी नहीं जानती जिसका कोई भी तुक हो। 417 00:27:54,007 --> 00:27:58,387 मैं नहीं जानती। मैं यह जानती हूँ कि मैं अंदर जाऊँगी और मैं अपनी बेटी को कपकेक खिलाऊँगी 418 00:27:58,470 --> 00:28:00,472 और सोमवार को काम पर जाऊँगी। 419 00:28:00,556 --> 00:28:04,434 और मैं जानती हूँ कि मैं शायद एक डेट पर जाऊँगी, ठीक है। 420 00:28:04,518 --> 00:28:06,812 पर मैं बाकी सब पीछे छोड़ रही हूँ। 421 00:28:06,895 --> 00:28:08,480 - पॉला! - शायद तुम्हें भी छोड़ देना चाहिए। 422 00:28:08,564 --> 00:28:11,400 - पता है क्या? शुभकामनाएँ। - तुम कुछ जानती हो। यह मामला ख़त्म नहीं हुआ है। 423 00:28:14,444 --> 00:28:16,113 मुझे पॉला के लिए यह बंदा अच्छा नहीं लग रहा। 424 00:28:16,905 --> 00:28:20,868 मुझे नहीं पता। ऐसा लगता है वह गाड़ी का पंक्चर बना सकता है और जी-स्पॉट भी ढूँढ सकता है। 425 00:28:21,702 --> 00:28:23,537 ये दो बुनियादी चीज़ें हैं जो पता होनी चाहिए। 426 00:28:23,620 --> 00:28:25,539 ऐसा बहुत कम होता है कि वे परस्पर हों। 427 00:28:26,248 --> 00:28:28,292 ज़्यादातर औरतें दोनों चीज़ें ख़ुद कर सकती हैं। 428 00:28:28,375 --> 00:28:30,127 - सही कहा। - एलसैट की परीक्षा कैसी थी? 429 00:28:30,711 --> 00:28:31,712 शायद अच्छी रही। 430 00:28:32,671 --> 00:28:35,757 असल में, मैं पैरालीगल बनने के बारे में सोच रहा हूँ। 431 00:28:36,884 --> 00:28:40,721 हाँ, मेरे दोस्त काई ने कहा कि वह बेकार काम है, पर उसकी कंपनी को निक्स के टिकट मिलते हैं, तो… 432 00:28:42,389 --> 00:28:43,724 तो तुम सच में मुझे छोड़कर जा रहे हो? 433 00:28:44,266 --> 00:28:47,686 हाँ, ख़ैर, अगर मुझे वकील बनना है, तो यह मेरी ज़िंदगी की कहानी में फिट बैठेगा। 434 00:28:48,896 --> 00:28:53,483 माफ़ करना, जेर-बेयर, पर ऐसा समय आता है जब हर इंसान को अपनी भलाई ख़ुद देखनी पड़ती है। 435 00:28:54,359 --> 00:28:55,360 गज़ब। 436 00:28:55,861 --> 00:28:57,738 नन्हा चूज़ा घोंसले से निकल रहा है। 437 00:28:57,821 --> 00:28:59,198 हाँ, सच है। 438 00:29:01,867 --> 00:29:03,243 हे, हम यहाँ से निकलें? 439 00:29:04,745 --> 00:29:06,413 मैं तुम्हें शुभकामना के तौर पर कॉकटेल पिला सकती हूँ। 440 00:29:09,833 --> 00:29:12,753 हाँ, मुझे अच्छा लगेगा। चलो यही करते हैं। चलो… 441 00:29:13,545 --> 00:29:15,464 चलो बिना अलविदा कहे चुपके से यहाँ से निकल जाएँ। 442 00:29:17,090 --> 00:29:18,091 हाँ। 443 00:29:27,142 --> 00:29:28,769 हाँ। क्या तुम संभाल सकते हो? 444 00:29:40,405 --> 00:29:43,075 हे, चलो मेरे घर के पास वाले बार में चलते हैं, ठीक है? 445 00:29:45,661 --> 00:29:46,662 ठीक है। 446 00:29:46,745 --> 00:29:48,080 अरे, नहीं। मेरा वह मतलब नहीं था। मैं बस… 447 00:29:48,664 --> 00:29:50,040 वाय दस बजे तक आ जाएगी। 448 00:29:53,752 --> 00:29:54,753 माफ़ करना। 449 00:29:54,837 --> 00:29:55,838 वाय? 450 00:29:56,755 --> 00:30:00,259 वह स्वार्थी कुतिया जिसके बारे में तुमने कहा था कि दोबारा कभी बात नहीं करोगे? 451 00:30:00,926 --> 00:30:03,512 हाँ। हाँ, हम वापस साथ आ गए हैं, तो… 452 00:30:04,221 --> 00:30:05,514 तुम मज़ाक कर रहे हो। 453 00:30:05,597 --> 00:30:07,349 यह बस ऐसे ही हो गया। 454 00:30:07,850 --> 00:30:09,852 मुझे लगता है हीरो बनने से मदद मिली। 455 00:30:10,561 --> 00:30:12,396 जिसके लिए तुमने मुझे मजबूर किया था। 456 00:30:12,479 --> 00:30:15,732 तो असल में, यह तुम्हारी वजह से है कि हम फिर से साथ हैं। 457 00:30:16,733 --> 00:30:17,734 ख़ुद को शाबाशी दे लूँ। 458 00:30:18,986 --> 00:30:22,573 हाँ, ज़रूर। हम कहीं भी जा सकते हैं। 459 00:30:25,158 --> 00:30:28,579 अरे, तुम कैसा मॉइस्चराइज़र लगाती हो? तुम्हारे हाथ मक्खन जैसे मुलायम हैं। 460 00:30:29,162 --> 00:30:30,163 क्या मज़ाक है। 461 00:30:41,675 --> 00:30:43,343 - हे। - नीचे आने के लिए शुक्रिया। 462 00:30:43,427 --> 00:30:44,428 यह उसका सामान है। 463 00:30:44,511 --> 00:30:45,804 - ठीक है। बस यही है? - बढ़िया। 464 00:30:45,888 --> 00:30:46,889 - हाँ। - ठीक है। 465 00:30:48,056 --> 00:30:49,224 क्या हम ज़रा देर के लिए बात कर सकते हैं? 466 00:30:52,686 --> 00:30:53,979 - प्लीज़? - हे भगवान। 467 00:30:54,062 --> 00:30:55,939 हम अदालत में बहुत बात कर चुके हैं। 468 00:30:57,191 --> 00:30:59,443 मैं जानता हूँ और उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ। 469 00:30:59,526 --> 00:31:01,737 मैंने नहीं सोचा था कि स्कॉट वैसे सवाल पूछेगा और यही सच है। 470 00:31:01,820 --> 00:31:04,364 मुझे लगा कि उसने तुम्हारे साथ जो किया, उसकी ज़रूरत नहीं थी। 471 00:31:04,448 --> 00:31:05,991 - उसने हद पार कर दी थी। - वह कमबख़्त क्रूर था। 472 00:31:06,074 --> 00:31:08,160 वह बहुत बुरा था और मैं माफ़ी माँगता हूँ। 473 00:31:08,243 --> 00:31:09,995 - ठीक है। - तो अब क्या? 474 00:31:12,289 --> 00:31:14,333 मेरे ख़्याल से यह तुम्हारे हाथ में है। 475 00:31:14,416 --> 00:31:15,959 मेरा मतलब है कि तुम बॉइज़ी कब जा रहे हो? 476 00:31:17,044 --> 00:31:18,462 मुझे पता नहीं। जल्द ही। पर… 477 00:31:20,130 --> 00:31:21,590 मुझे नहीं लगा था कि मैं हार जाऊँगा, 478 00:31:21,673 --> 00:31:25,969 तो मुझे बहुत कुछ सोचना पड़ेगा कि इस स्थिति को कैसे संभालना है, 479 00:31:26,053 --> 00:31:27,888 क्योंकि मुझे नहीं मालूम कि क्या योजना बनेगी। 480 00:31:27,971 --> 00:31:29,139 तुम्हें क्या लगता है? 481 00:31:29,890 --> 00:31:31,725 मुझे लगता है कि… 482 00:31:34,102 --> 00:31:37,105 मैं हेज़ल की माँ हूँ, तुम्हारी नहीं। 483 00:31:38,106 --> 00:31:39,608 और मुझे लगता है तुम्हें ही इसका हल निकालना होगा। 484 00:31:39,691 --> 00:31:41,068 मैं समझता हूँ। मेरे ख़्याल से मैं बस 485 00:31:41,151 --> 00:31:43,946 तुमसे इस स्थिति में आना-जाना संभालने के लिए थोड़ी मदद माँग रहा हूँ। 486 00:31:44,029 --> 00:31:47,533 मैं बस… मुझे लगता है तुम्हें अपनी ज़िंदगी व्यवस्थित करनी चाहिए, कार्ल। 487 00:31:54,456 --> 00:31:55,457 पॉला। 488 00:31:58,544 --> 00:32:00,170 - पॉला। - बाय, कार्ल। 489 00:32:05,050 --> 00:32:06,051 धत्। 490 00:32:06,552 --> 00:32:07,803 क्या मैं नरक में हूँ? 491 00:32:08,846 --> 00:32:10,889 उससे भी बदतर। तुम क्वींस में हो। 492 00:32:11,682 --> 00:32:13,267 मैं तुम्हारे लिए कुछ लाई हूँ। 493 00:32:15,394 --> 00:32:17,604 अरे, नन्ही बिल्ली। 494 00:32:18,230 --> 00:32:21,233 गज़ब, बिल्ली के स्पा के बाद तुम बढ़िया लग रही हो। 495 00:32:21,316 --> 00:32:22,568 शुक्रिया, जी। 496 00:32:25,571 --> 00:32:26,864 नहीं मरने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। 497 00:32:31,243 --> 00:32:32,327 वैसे… 498 00:32:33,370 --> 00:32:35,038 तुम्हें गोली मारने वाली कमीनी को किसी ने मार दिया। 499 00:32:35,122 --> 00:32:37,708 क्या वह कोई नन्हे-मुन्हे कद की 500 00:32:38,333 --> 00:32:40,752 और प्यारे फ़िलिपिनो लहज़े वाली थी? 501 00:32:40,836 --> 00:32:43,172 मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि वह किसने किया और क्यों। 502 00:32:43,797 --> 00:32:46,466 जल्दी से अच्छे हो जाओ, क्योंकि हम इसका पता लगाएँगे। 503 00:33:05,277 --> 00:33:07,362 भाड़ में जाए। हर किसी को अपनी भलाई ख़ुद देखनी होती है। 504 00:33:10,490 --> 00:33:12,743 स्कैमबॉय : सेक्स, क़त्ल और एक अकेली माँ - जेरी सोटो द्वारा 505 00:33:59,873 --> 00:34:00,874 हे भगवान। 506 00:34:10,007 --> 00:34:11,134 नहीं। 507 00:34:29,695 --> 00:34:31,697 कोई कॉलर आईडी नहीं है 508 00:34:50,507 --> 00:34:51,675 बीयूएनडब्लूक्यूओपीडब्लूसी…एसके@7834.नेट 509 00:34:51,757 --> 00:34:53,427 फ़ोन उठाओ। हमें बात करनी है। 510 00:34:57,306 --> 00:34:59,558 अटैचमेंट : एक वीडियो 511 00:35:00,684 --> 00:35:01,935 प्रेषक आपकी संपर्क सूची में नहीं है 512 00:35:15,324 --> 00:35:16,909 मुझसे बचकर निकलना बंद करो। 513 00:35:16,992 --> 00:35:18,785 हटो! कमबख़्त हटो! 514 00:35:19,328 --> 00:35:21,246 मैं कहीं नहीं जाने वाला। 515 00:35:21,747 --> 00:35:23,957 मुझे बात करो, वरना शायद मेरा मुँह खुल जाएगा। 516 00:35:24,041 --> 00:35:25,334 वह तुम्हें कैसा लगेगा, हँ? 517 00:35:26,168 --> 00:35:28,086 - क्या? - कमबख़्त मेरे रास्ते से हटो। 518 00:35:29,880 --> 00:35:32,966 मैंने तुम्हारा साक्ष्य दिया था। क्या तुम बेवक़ूफ़ हो? 519 00:35:34,468 --> 00:35:36,220 मैं तुम्हें मार डालूँगी। 520 00:35:36,303 --> 00:35:38,305 तुम यही चाहती थी, याद है? 521 00:35:40,182 --> 00:35:41,183 भाड़ में जाओ! 522 00:36:01,036 --> 00:36:03,789 तुम हमारी मुट्ठी में हो। 523 00:36:03,872 --> 00:36:07,251 तुम हमारा एक काम करोगी। 524 00:36:11,964 --> 00:36:16,009 कोई कॉलर आईडी नहीं है उठाने के लिए स्लाइड करें 525 00:36:29,022 --> 00:36:30,023 हैलो? 526 00:37:47,184 --> 00:37:49,186 उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू