1 00:00:06,208 --> 00:00:08,208 {\an8}मसूरी वर्तमान 2 00:00:23,125 --> 00:00:25,708 हम सबकी ज़िंदगी में एक लिस्ट होती है। 3 00:00:25,791 --> 00:00:28,250 सपनों की, छोटी-छोटी खुशियों की। 4 00:00:28,333 --> 00:00:31,583 मेरी लिस्ट में हमेशा नए सफ़र और नई जगहें थीं। 5 00:00:32,083 --> 00:00:35,875 मैं प्रीति और मेरी लिस्ट मुझे मुसाफिर कैफे तक ले आई। 6 00:00:37,000 --> 00:00:38,416 मुसाफिर कैफे क्या है? 7 00:00:38,500 --> 00:00:41,125 जिसे भी पूछोगे, अलग जवाब मिलेगा। 8 00:00:41,625 --> 00:00:45,083 मेरे लिए बस घर है। चंदर और मेरा घर। 9 00:00:47,125 --> 00:00:50,791 सुरमई आँखें तेरी 10 00:00:51,666 --> 00:00:54,041 उठकर जो गिरी 11 00:00:54,625 --> 00:00:59,333 बहती फ़िज़ा, चलते नज़ारे सब 12 00:01:00,125 --> 00:01:01,750 रुक गए 13 00:01:02,541 --> 00:01:03,791 ओए, हाय! 14 00:01:03,875 --> 00:01:05,791 रुक, एक सेकंड। 15 00:01:06,500 --> 00:01:08,500 - हाय! - तुम लोग आ रहे हो ना शाम को? 16 00:01:08,583 --> 00:01:10,083 नहीं, यार! 17 00:01:10,166 --> 00:01:12,083 मुझे यकीन नहीं होता कि राजवीर ने आज ही 18 00:01:12,166 --> 00:01:13,916 अपने दोस्तों के साथ मिलकर ट्रेक का प्लान बना लिया। 19 00:01:14,000 --> 00:01:16,166 और मैं आज शाम की महफ़िल मिस कर दूँगी। 20 00:01:16,791 --> 00:01:19,958 मुझे क्यों लगता है कि तुम आज का ट्रेक बहुत एंजॉय करने वाली हो! 21 00:01:20,041 --> 00:01:22,458 - सच में? - हाँ! जा, मज़े करो। तुम दोनों! 22 00:01:23,000 --> 00:01:24,041 ओके। बाय। 23 00:01:24,125 --> 00:01:25,208 बाय! 24 00:01:27,000 --> 00:01:30,458 कैसी जादूगरी 25 00:01:30,541 --> 00:01:33,125 फूँकी तुमने है 26 00:01:33,208 --> 00:01:34,750 है ना, बोलो ना? 27 00:01:38,875 --> 00:01:43,833 तारों के मोगरे, बरसे छत... 28 00:01:43,916 --> 00:01:47,083 हर मुसाफिर का असली सफ़र तब शुरू होता है, 29 00:01:47,166 --> 00:01:49,375 जब उसे अपना हमसफ़र मिल जाता है। 30 00:01:50,958 --> 00:01:53,250 कभी वो हमसफ़र साथ रह जाते हैं, 31 00:01:53,333 --> 00:01:55,708 और कभी बस आपको बदलकर चले जाते हैं। 32 00:02:06,125 --> 00:02:09,625 कैसी जादूगरी 33 00:02:09,708 --> 00:02:12,291 फूँकी तुमने है 34 00:02:12,375 --> 00:02:14,250 है ना, बोलो ना? 35 00:02:14,333 --> 00:02:17,833 मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, चंदर से मिलकर। 36 00:02:17,916 --> 00:02:21,458 और शायद उसकी ज़िंदगी भी ऐसे ही बदली। 37 00:02:21,958 --> 00:02:23,208 सुधा से मिलकर। 38 00:02:27,833 --> 00:02:29,875 दिव्य प्रकाश दुबे की किताब मुसाफिर कैफे पर आधारित 39 00:02:49,458 --> 00:02:53,208 मुसाफिर कैफे 40 00:02:53,291 --> 00:02:56,291 अरे, माँ, फ़ोन थोड़ा नीचे करो ना। दिख ही नहीं रहें आप कैमरा में। 41 00:02:56,375 --> 00:02:57,791 - ठीक है? - हाँ, अब दिख रहे हो। 42 00:02:57,875 --> 00:02:59,666 {\an8}- पहुँच गया? - जी, पहुँच गया मैं। 43 00:03:00,166 --> 00:03:01,375 {\an8}टाइम से पहले, हमेशा की तरह। 44 00:03:01,458 --> 00:03:02,750 {\an8}जगह तो अच्छी चुनी कि नहीं? 45 00:03:02,833 --> 00:03:06,333 {\an8}- उसी ने चुनी है। देखो, कितनी सुंदर है! - हाँ, सुंदर है। 46 00:03:06,416 --> 00:03:08,166 {\an8}मुझे तो इस जगह के बारे में पता ही नहीं था। 47 00:03:08,250 --> 00:03:09,333 {\an8}पता कैसे होगा? 48 00:03:09,958 --> 00:03:12,125 {\an8}- जनाब को काम से फुर्सत मिले तब तो! - अरे, माँ... 49 00:03:12,708 --> 00:03:15,583 {\an8}- अब रखूँ? - अरे, एक मिनट। 50 00:03:16,208 --> 00:03:17,375 {\an8}थैंक यू। 51 00:03:17,458 --> 00:03:20,208 {\an8}- मुझे पता है कि तेरे दिल में अब भी-- - माँ। 52 00:03:21,000 --> 00:03:22,916 अब फिर से ये मत शुरू करना, प्लीज़। 53 00:03:23,625 --> 00:03:25,125 - अच्छा, चल। - चलो, मैं रखता हूँ। 54 00:03:25,208 --> 00:03:26,708 वो आती भी होगी। बाय। 55 00:03:31,000 --> 00:03:34,791 भोपाल 2018 8 साल पहले 56 00:03:34,875 --> 00:03:37,083 - आपकी कॉफी कहाँ से है? - साउथ से है, सर। 57 00:03:37,166 --> 00:03:41,166 नहीं, साउथ मतलब? तमिलनाडु? कर्नाटक? केरल? कहाँ से? 58 00:03:41,250 --> 00:03:44,833 - सर, वो तो... - ब्लेंडेड है या सिंगल ओरिजिन? 59 00:03:44,916 --> 00:03:48,791 - सर... - अच्छा जो ग्राइंड है वो मीडियम है या मीडियम फाइन? 60 00:03:49,583 --> 00:03:50,458 मीडियम फाइन है, सर। 61 00:03:50,541 --> 00:03:52,041 ये मुझे पक्का पता है, मीडियम फाइन है। 62 00:03:52,125 --> 00:03:53,166 - पक्का? - जी, सर। 63 00:03:53,250 --> 00:03:54,958 तो मोहन जी एक काम करिए, 64 00:03:55,041 --> 00:03:56,250 थोड़ी कॉफी, 65 00:03:56,333 --> 00:03:59,750 थोड़ा गर्म पानी 90 से 95 डिग्री सेल्सियस के बीच, 66 00:03:59,833 --> 00:04:03,416 एक खाली पॉट और एक अमेरिकानो वाला कप। ये सब आप ले आइए। 67 00:04:04,208 --> 00:04:07,583 - सर, मशीन वाली कॉफी पक्का-- - नहीं, नहीं चलेगी! 68 00:04:07,666 --> 00:04:11,833 आप चिंता मत करिए, पैसे पूरे दूँगा मैं और आपको टिप भी दूँगा। 69 00:04:11,916 --> 00:04:13,791 ठीक है, सर। ला देता हूँ। 70 00:04:18,000 --> 00:04:20,916 एक्सक्यूज़ मी! तुम सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को क्या लगता है? 71 00:04:21,000 --> 00:04:23,000 कि अमेरिका जाना करियर होता है? 72 00:04:23,083 --> 00:04:25,833 नहीं, नहीं। बस दो साल की ही बात है। 73 00:04:25,916 --> 00:04:27,750 तो, तुम अमेरिका जाओगे दो साल के लिए, 74 00:04:27,833 --> 00:04:30,291 और मैं अपना प्रैक्टिस छोड़कर तुम्हारे साथ चलूँगी? 75 00:04:30,375 --> 00:04:32,000 - मैं अकेला कैसे रहूँ-- - अकेले कैसे? 76 00:04:32,666 --> 00:04:34,750 अपनी मम्मी को ले जाओ साथ में ख्याल रखने। 77 00:04:34,833 --> 00:04:36,666 शादी करने की क्या ज़रूरत है? 78 00:04:37,541 --> 00:04:39,208 आ जाते हैं कहीं से भी मुँह उठाकर। 79 00:04:42,416 --> 00:04:45,875 हैलो। जी, बस ये बताना था कि मैं पहुँच गया हूँ यहाँ पर। 80 00:04:45,958 --> 00:04:47,208 हाँ, हाँ, मैं आ रही हूँ! 81 00:04:48,125 --> 00:04:49,125 क्या देख रहे हो? 82 00:04:49,208 --> 00:04:51,750 जाओगे या उसके लिए भी ग्रीन कार्ड लगेगा? 83 00:04:52,500 --> 00:04:55,500 एक काम करती हूँ, रेड कार्पेट मँगवाती हूँ तुम्हारे लिए। फुटो! 84 00:05:06,875 --> 00:05:07,791 हाय। 85 00:05:08,541 --> 00:05:09,875 सॉरी, वेट करना पड़ा। 86 00:05:11,041 --> 00:05:12,166 मैं हूँ सुधा। 87 00:05:15,291 --> 00:05:16,541 बहुत अच्छा बोलीं आप। 88 00:05:17,833 --> 00:05:18,833 मैं हूँ चंदर। 89 00:05:19,458 --> 00:05:20,750 तुम मेरी बातें सुन रहे थे? 90 00:05:20,833 --> 00:05:23,750 सुन नहीं रहा था, सुनाई दे रही थीं। 91 00:05:23,833 --> 00:05:25,041 सबको। 92 00:05:26,916 --> 00:05:28,708 - बैठें? - प्लीज़। 93 00:05:35,333 --> 00:05:37,916 - एक और कप चाय ला दोगे, मोहन? - हाँ। 94 00:05:38,000 --> 00:05:39,000 जो मैं पीती हूँ। 95 00:05:44,041 --> 00:05:46,083 सॉरी, मुझे एक मिनट देना, प्लीज़। 96 00:06:03,291 --> 00:06:07,291 यहाँ आकर तुम खुद कॉफी बना रहे हो? 97 00:06:09,166 --> 00:06:11,041 अपनी कॉफी को लेकर थोड़ा पर्टिकुलर हूँ मैं। 98 00:06:12,708 --> 00:06:15,125 वैसे, नाइस कैफे। आप काफी रेगुलरली आती हैं यहाँ पर? 99 00:06:15,208 --> 00:06:17,125 हम्म, पर कॉफी नहीं पीती। 100 00:06:17,208 --> 00:06:18,291 मैं चाय लवर हूँ। 101 00:06:18,375 --> 00:06:19,416 चाय। 102 00:06:20,416 --> 00:06:22,750 और हर संडे चाय के साथ, 103 00:06:22,833 --> 00:06:25,916 मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स के नमूने... फ़्री! 104 00:06:29,791 --> 00:06:33,000 तुम्हारा प्रोफाइल किसने बनाया? मम्मी ने या पापा ने? 105 00:06:35,208 --> 00:06:37,541 {\an8}एक्सक्यूज़ मी। अरे, यार। 106 00:06:37,625 --> 00:06:38,791 {\an8}माँ आ गई? कैसी है? 107 00:06:43,625 --> 00:06:45,750 वैसे, आप बुरा ना मानों तो एक बात पूछूँ? 108 00:06:45,833 --> 00:06:46,833 हम्म। 109 00:06:46,916 --> 00:06:49,083 मेरे बाद भी कोई कैंडीडेट आ रहा है क्या? 110 00:06:49,166 --> 00:06:52,916 नहीं, पूछ रहा हूँ, क्योंकि उस हिसाब से मैं अपना टाइम एडजस्ट कर लूँगा। 111 00:06:53,916 --> 00:06:55,666 ताकि ओवरलैप फिर से ना हो। 112 00:06:56,791 --> 00:06:59,250 तो, लॉयर हैं आप? 113 00:07:00,000 --> 00:07:00,875 जी। 114 00:07:02,083 --> 00:07:03,000 डिवोर्स लॉयर। 115 00:07:04,666 --> 00:07:06,416 घर वाले ये बात बताते नहीं हैं। 116 00:07:06,500 --> 00:07:07,750 लड़के वाले डर जाते हैं। 117 00:07:09,083 --> 00:07:10,416 लेकिन मुझे मेरी जॉब पसंद है। 118 00:07:11,916 --> 00:07:14,166 तो डिवोर्स करवाने में मज़ा आता है आपको? 119 00:07:14,958 --> 00:07:15,916 नहीं। 120 00:07:16,625 --> 00:07:17,833 लेकिन सच बताऊँ तो, 121 00:07:17,916 --> 00:07:20,750 डिवोर्स कोर्ट में आने से पहले ही हो चुका होता है। 122 00:07:21,250 --> 00:07:22,458 हम तो बस... 123 00:07:23,000 --> 00:07:25,166 सरकारी स्टैम्प लगाने में और... 124 00:07:25,958 --> 00:07:27,791 हिसाब-किताब करने में मदद करते हैं। 125 00:07:30,666 --> 00:07:31,625 मैम। 126 00:07:32,291 --> 00:07:33,458 थैंक्स, मोहन। 127 00:07:37,166 --> 00:07:40,125 इतने सारे डिवोर्स कराती हैं, फिर भी शादी करना चाहती हैं? 128 00:07:42,208 --> 00:07:44,250 हाँ, वो... 129 00:07:46,000 --> 00:07:48,250 मैं फिलहाल शादी नहीं करना चाहती। 130 00:07:49,041 --> 00:07:52,458 रिश्तेदार मेरी माँ को परेशान ना करें इसलिए आ जाती हूँ मिलने। 131 00:07:52,541 --> 00:07:55,291 कोई ना कोई बहाना निकालकर रिजैक्ट कर देती हूँ। 132 00:07:58,208 --> 00:08:00,875 वैसे, सॉफ्टवेयर इंजीनियर को तो बिना मिले ही रिजैक्ट कर दिया करो आप। 133 00:08:00,958 --> 00:08:03,750 - सॉफ्टवेयर इंजीनियर तो तुम भी हो ना? - हाँ। 134 00:08:04,500 --> 00:08:05,500 बोर हो गया। 135 00:08:06,125 --> 00:08:08,458 अभी डीडबल्यूडी लॉजिस्टिक्स में काम करता हूँ। 136 00:08:08,541 --> 00:08:10,500 उनके एमपी के ऑपरेशन्स सेटअप कर रहा हूँ। 137 00:08:11,375 --> 00:08:14,291 - ये जॉब क्यों चुनी? - घर वालों से दूर है। 138 00:08:14,375 --> 00:08:15,625 दिल्ली से, इसलिए। 139 00:08:16,250 --> 00:08:17,833 और एक्स गर्लफ्रेंड से भी। 140 00:08:20,250 --> 00:08:22,625 - नहीं। नहीं। - नहीं? 141 00:08:23,125 --> 00:08:25,166 नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। आप... 142 00:08:25,833 --> 00:08:27,291 आप खामखां खुद मान ले रहे हो। 143 00:08:28,458 --> 00:08:30,875 लॉयर होने के छोटे फायदे। 144 00:08:30,958 --> 00:08:33,625 लोगों की शक्ल रीड करना सीख चुकी हूँ। 145 00:08:34,916 --> 00:08:36,958 लॉजिस्टिक्स तुम्हें बोरिंग नहीं लगती? 146 00:08:38,500 --> 00:08:40,416 ज़िंदगी से थोड़ा कम। 147 00:08:46,250 --> 00:08:49,750 तो अब क्या करोगे अपने संडे के साथ? 148 00:08:49,833 --> 00:08:53,583 यही प्लान किया था कि आपसे मिलने के बाद, थिएटर जाकर एक पिक्चर देखूँगा। 149 00:08:53,666 --> 00:08:55,750 इतना सब है भोपाल में करने के लिए, 150 00:08:56,333 --> 00:08:58,750 तुम अंधेरे में किसी और की कहानी देखोगे? 151 00:09:00,625 --> 00:09:03,083 अच्छा, तो आप ही बताइए, क्या रिकमेंड करेंगी? 152 00:09:03,625 --> 00:09:07,458 मानव संग्रहालय घूमो, वनविहार पर लंबी वॉक ले लो। 153 00:09:07,541 --> 00:09:12,000 या फिर बेस्ट, झील के पास ज़बरदस्त नींबू सोडा पियो। 154 00:09:12,083 --> 00:09:14,083 भोपाल के ना दिल को फ़ील करो। 155 00:09:47,750 --> 00:09:49,458 - चलें? - कहाँ? 156 00:09:49,958 --> 00:09:53,000 आप ही ने तो कहा, इतना कुछ है, भोपाल में देखने के लिए। 157 00:09:56,750 --> 00:09:58,166 अमेरिका क्यों छोड़ा? 158 00:09:58,708 --> 00:09:59,875 मन नहीं लगा। 159 00:10:00,875 --> 00:10:04,916 इतनी भीड़ होने के बावजूद, एक अजीब सा खालीपन है वहाँ। 160 00:10:07,166 --> 00:10:09,125 युनिवर्सिटी में कुछ दोस्त बने। 161 00:10:10,375 --> 00:10:13,458 थोड़ा अपने बारे में सीखा, थोड़ा वक़्त ने सिखा दिया। 162 00:10:15,166 --> 00:10:17,375 एक ऐसी चीज़ बताओ, जो वहाँ सीखी। 163 00:10:22,500 --> 00:10:27,500 ये कि लाइफ़ में कुछ भी हो, अपने रूट्स कभी नहीं भूलने चाहिए। 164 00:10:28,500 --> 00:10:30,458 - और... - और? 165 00:10:33,041 --> 00:10:37,208 और कैफ़े जितना भी अच्छा क्यों ना हो, अपनी कॉफी खुद बनानी चाहिए। 166 00:10:39,416 --> 00:10:41,375 जब लॉजिस्टिक्स से बोर हो जाओगे ना, 167 00:10:41,458 --> 00:10:43,916 तो खुद का कैफ़े सेटअप कर लेना। 168 00:10:52,041 --> 00:10:54,583 तो माँ दो महीने में एक बार आ जाती हैं रतलाम से। 169 00:10:54,666 --> 00:10:58,166 गार्गी मेरी रूम मेट कम और उनकी अंडर कवर रिपोर्टर ज़्यादा है। 170 00:10:58,250 --> 00:10:59,333 मतलब? 171 00:10:59,416 --> 00:11:01,166 मेरी माँ की जासूस। 172 00:11:04,166 --> 00:11:08,416 वैसे, डेट आगे बढ़ाने की स्ट्रेटेजी काफी सही लगी। 173 00:11:08,500 --> 00:11:11,541 थैंक यू। पर ये कोई स्ट्रेटेजी नहीं थी। 174 00:11:11,625 --> 00:11:12,541 - नहीं? - नहीं। 175 00:11:12,625 --> 00:11:14,583 मैं बस अपने इंट्यूशन फॉलो कर रहा था। 176 00:11:14,666 --> 00:11:16,083 खैर, चीयर्स। 177 00:11:16,625 --> 00:11:17,708 चीयर्स। 178 00:11:26,041 --> 00:11:26,916 शिट। 179 00:11:27,000 --> 00:11:30,125 चंदर, मुझे कैफ़े वापस जाना होगा। 180 00:11:30,208 --> 00:11:32,708 क्यों? क्या हुआ? कुछ भूल गई? 181 00:11:32,791 --> 00:11:33,833 कैंडीडेट नंबर तीन! 182 00:11:34,458 --> 00:11:35,625 - मतलब? - चंदर। 183 00:11:35,708 --> 00:11:38,000 कोई बहाना बनाकर मुझे रिजेक्ट कर देना, ओके? 184 00:11:38,083 --> 00:11:39,250 - अरे! - थैंक यू। 185 00:11:39,333 --> 00:11:40,208 मैं क्यों? 186 00:11:41,000 --> 00:11:44,250 अगर लड़की ने रिजेक्ट कर दिया तो लड़कों की मम्मियों को ज़्यादा बुरा लगता है, 187 00:11:44,333 --> 00:11:45,583 पता है? 188 00:11:45,666 --> 00:11:46,541 ओए! 189 00:11:48,333 --> 00:11:49,666 क्या हो यार तुम? 190 00:11:57,125 --> 00:11:59,083 मुसाफिर कैफे 191 00:11:59,166 --> 00:12:02,333 {\an8}लद्दाख ट्रिप मेरा बचपन का सपना - वीके 192 00:12:09,333 --> 00:12:10,875 - हाय। - हैलो। 193 00:12:16,416 --> 00:12:17,833 {\an8}शुक्रवार 4 सितंबर 194 00:12:23,000 --> 00:12:25,416 मैंने प्रॉमिस नोट पर क्या लिखा है, बताऊँ? 195 00:12:25,500 --> 00:12:26,375 ज़रूर। 196 00:12:27,625 --> 00:12:29,041 बताना ज़रूरी नहीं है। 197 00:12:29,125 --> 00:12:30,125 पर अगर तुम्हें बताना हो, 198 00:12:30,208 --> 00:12:31,791 तो मैं सीक्रेट रखने में अच्छी हूँ। 199 00:12:33,416 --> 00:12:35,666 "चाहे कुछ भी हो, इस साल 200 00:12:35,750 --> 00:12:37,833 मैं बिना डरे रिस्क लूँगा।" 201 00:12:38,458 --> 00:12:41,166 ये प्रॉमिस वॉल पर मेरा पहला नोट है। 202 00:12:41,250 --> 00:12:43,083 मुझे पूरी उम्मीद है, ये आखिरी नहीं होगा। 203 00:12:44,541 --> 00:12:48,583 {\an8}हर मुसाफिर को एक जगह चाहिए होती है। जहाँ वो रुक सके। 204 00:12:48,666 --> 00:12:51,541 खुद से किए कुछ वादे याद कर सके। 205 00:12:51,625 --> 00:12:54,083 ये कैफे कई मुसाफिरों को वो जगह देता है। 206 00:12:54,625 --> 00:12:58,750 शायद इसलिए जाते-जाते कैफे का एक कोना, वो अपने साथ ले जाते हैं। 207 00:12:59,333 --> 00:13:01,375 और अपना एक हिस्सा यहीं छोड़ जाते हैं। 208 00:13:02,416 --> 00:13:03,375 हे। 209 00:13:04,208 --> 00:13:05,625 हे! हाय! 210 00:13:08,833 --> 00:13:09,833 हाय। 211 00:13:10,458 --> 00:13:12,625 कल मैं मॉल रोड गया तो मुझे एक चीज़ दिखी। 212 00:13:12,708 --> 00:13:15,791 और... मुझे लगा ये तुम्हारे लिए परफेक्ट होगी। 213 00:13:16,416 --> 00:13:17,625 - राहिल। - नहीं, कुछ खास नहीं है। 214 00:13:18,250 --> 00:13:20,458 लेकिन इसे तब खोलना, 215 00:13:21,333 --> 00:13:22,291 जब तुम्हें लगे तुम तैयार हो। 216 00:13:23,041 --> 00:13:24,041 किसके लिए? 217 00:13:24,916 --> 00:13:30,666 जब तुम खुद को... मेरी नज़र से देखने के लिए रेडी होगी ना... तब। 218 00:13:31,291 --> 00:13:32,166 राहिल। 219 00:13:32,666 --> 00:13:34,416 नहीं, सच में। लेकिन, ठीक है, मैं चलता हूँ। 220 00:14:02,708 --> 00:14:04,250 प्रीति कौशिक का स्पेशल सॉरडो 221 00:14:04,333 --> 00:14:06,958 - छिलकारहित उबला अंडा और एवोकाडो के साथ-- - चंदर, क्या कर रहे हो? इधर आओ! 222 00:14:07,083 --> 00:14:08,750 - अरे, क्या हुआ? - इधर आओ! 223 00:14:09,291 --> 00:14:10,250 हुआ क्या? 224 00:14:10,333 --> 00:14:12,041 तुम ना मेरी आदत बिगाड़ रहे हो। 225 00:14:12,125 --> 00:14:14,666 रेगुलर कस्टमर को लगेगा कि इस कैफे का मालिक 226 00:14:14,750 --> 00:14:16,416 सिर्फ इस लड़की को इतनी अटेंशन दे रहा है! 227 00:14:18,416 --> 00:14:21,541 अरे, सभी जानते हैं कि यही वो लड़की है, 228 00:14:22,250 --> 00:14:24,333 जो इस कैफे को इतना स्पेशल बनाती है। 229 00:14:27,333 --> 00:14:28,625 इधर आओ। 230 00:14:40,625 --> 00:14:43,791 2026 में घूमने के लिए टॉप 5 कैफे 1. मुसाफिर कैफे 231 00:14:59,416 --> 00:15:01,750 "मैं कई दिनों से एक लड़की को देख रहा हूँ। 232 00:15:01,833 --> 00:15:05,250 {\an8}जो खुद को भूलकर दूसरों के दिलों को संभालती है। 233 00:15:06,708 --> 00:15:08,500 ये छोटा सा तोहफ़ा उसके लिए। 234 00:15:09,250 --> 00:15:14,625 ताकि जब वो एक पल के लिए रुके तो खुद को भी देख ले।" 235 00:15:17,083 --> 00:15:19,458 सही इंसान गलत वक़्त पर मिले, 236 00:15:19,541 --> 00:15:21,708 तो हम कसूर वक़्त को देते हैं। 237 00:15:22,333 --> 00:15:24,750 पर शायद सवाल वक़्त का नहीं, 238 00:15:24,833 --> 00:15:26,166 सवाल ये है, क्या हम... 239 00:15:26,250 --> 00:15:28,166 उस वक़्त खुद के लिए सही थे? 240 00:15:30,875 --> 00:15:32,750 आप तो चुप-चुप बैठे हैं। 241 00:15:32,833 --> 00:15:34,791 अच्छा, आपकी हॉबीज़ क्या हैं? 242 00:15:34,875 --> 00:15:38,250 देखिए, मेरे बारे में जानने लायक बस इतना है, 243 00:15:38,333 --> 00:15:40,125 कि मुझे मेरी जॉब बिल्कुल नहीं पसंद है। 244 00:15:40,791 --> 00:15:42,625 लॉजिस्टिक्स बहुत ही बोरिंग काम है। 245 00:15:42,708 --> 00:15:46,333 पर मेरी मम्मा तो बता रही थीं आप इंजीनियर हैं? 246 00:15:46,958 --> 00:15:49,291 - जी, अमेरिका में था। - अमेरिका! 247 00:15:49,958 --> 00:15:52,583 मुझे ना हमेशा से अमेरिका में सेटल होना था, कसम से! 248 00:15:53,458 --> 00:15:57,666 अब शादी के बाद हम वहाँ सेटल हो सकते हैं ना? 249 00:15:58,416 --> 00:15:59,291 नहीं। 250 00:16:00,416 --> 00:16:02,541 क्यों? पसंद नहीं हैं आपको? 251 00:16:03,291 --> 00:16:04,291 नहीं। 252 00:16:04,375 --> 00:16:06,083 - क्या-- - सुनिए। 253 00:16:06,166 --> 00:16:07,958 - सुधा? - दो मिनट बात करनी है। 254 00:16:08,041 --> 00:16:11,791 ये आदमी जो आपके साथ बैठा है ना, बहुत ही कमीना इंसान है। 255 00:16:11,875 --> 00:16:14,750 - नहीं, नहीं, ऐसा नहीं है-- - नहीं, शक्ल पर मत जाओ इसकी। 256 00:16:14,833 --> 00:16:16,291 ये सेक्स एडिक्ट है। 257 00:16:16,375 --> 00:16:17,291 - सच में? - हाँ। 258 00:16:17,375 --> 00:16:18,250 क्या? 259 00:16:18,333 --> 00:16:20,791 इस आदमी को ना लड़कियों से बस तीन चीज़ें चाहिए। 260 00:16:21,458 --> 00:16:24,250 हवस, हवस और हवस। 261 00:16:24,333 --> 00:16:26,416 - नहीं, नहीं, नहीं, मज़ाक कर रही है ये। - मज़ाक? 262 00:16:26,500 --> 00:16:28,083 - नहीं कर रही है... - मज़ाक तो मेरा बन चुका है। 263 00:16:28,166 --> 00:16:29,791 - हाँ, बोलो। - तुमको पता है, 264 00:16:29,875 --> 00:16:32,958 मैं इसके बच्चे की माँ बनते-बनते दो बार बच चुकी हूँ। 265 00:16:33,041 --> 00:16:36,750 - क्या? - इंसानियत के नाते ना मैं तो सिर्फ तुझे चेता सकती हूँ। 266 00:16:37,291 --> 00:16:40,958 बाकी तुम्हारी लाइफ़ है, तुम्हारी ज़िंदगी है, तुम्हें जो-- 267 00:16:43,125 --> 00:16:44,458 - छी! - नहीं। 268 00:16:44,541 --> 00:16:45,416 छी! 269 00:16:47,291 --> 00:16:49,166 बोरिंग की ऐसी की तैसी! 270 00:16:50,500 --> 00:16:51,750 मम्मी! 271 00:16:52,750 --> 00:16:53,875 चली गई। 272 00:16:55,708 --> 00:16:57,541 तुम बिल्कुल पागल हो, सुधा! 273 00:16:58,333 --> 00:17:00,916 ऐसा है, चंदर मोहन शर्मा, 274 00:17:01,666 --> 00:17:06,333 कि बिना थोड़े पागल हुए ना दुनिया को झेला नहीं जा सकता। 275 00:17:07,750 --> 00:17:11,333 उसकी मम्मा और मेरी मासी बेस्ट फ्रेंड है। 276 00:17:11,958 --> 00:17:12,875 ओह। 277 00:17:13,916 --> 00:17:15,791 लेकिन तुम रिजेक्ट करने वाले थे ना? 278 00:17:16,500 --> 00:17:17,916 मना लो अपनी मासी को भी। 279 00:17:19,625 --> 00:17:20,916 कैसी लगी मेरी एक्टिंग? 280 00:17:21,458 --> 00:17:22,708 बहुत ही बेकार। 281 00:17:32,666 --> 00:17:33,958 अरे, यार... 282 00:17:37,291 --> 00:17:40,083 सुधा, वेट कर रहा है तुम्हारा। 283 00:17:40,166 --> 00:17:42,791 कुशल! मैं कॉल कर रहा हूँ! 284 00:17:42,875 --> 00:17:43,916 हाय। 285 00:17:48,125 --> 00:17:49,208 बाय। 286 00:17:53,875 --> 00:17:56,791 बेचारे कुशल पंडित को जाकर बोलना पड़ेगा, 287 00:17:57,333 --> 00:18:00,041 तुम मेरे होने वाले बच्चों के पापा हो। 288 00:18:05,291 --> 00:18:07,125 कल प्ले देखने चलोगे? 289 00:18:08,416 --> 00:18:10,208 - कल तो सोमवार है। - तो? 290 00:18:11,166 --> 00:18:13,166 सोमवार को कम जीते हो क्या? 291 00:18:16,250 --> 00:18:17,250 बाय। 292 00:19:05,333 --> 00:19:06,291 हाय। 293 00:19:07,208 --> 00:19:08,083 वाह। 294 00:19:10,500 --> 00:19:12,666 मेरा मतलब, तुम तो बिल्कुल... 295 00:19:13,708 --> 00:19:14,875 बिल्कुल... 296 00:19:18,166 --> 00:19:19,791 बिल्कुल टाइम पर आ गई। 297 00:19:22,708 --> 00:19:26,291 तो, चलें अंधेरे में किसी और की कहानी देखने? 298 00:19:29,125 --> 00:19:30,166 चलो। 299 00:19:31,041 --> 00:19:32,083 चलिए। 300 00:19:34,166 --> 00:19:38,125 {\an8}तो फिर उस वक़्त दिल्ली से नानी के घर, 301 00:19:38,208 --> 00:19:39,375 और सीधा वापस। 302 00:19:40,000 --> 00:19:41,333 ये सब तो हमने देखा ही नहीं। 303 00:19:43,333 --> 00:19:45,708 कैसे ना, बचपन में हमारी पूरी ज़िंदगी... 304 00:19:45,791 --> 00:19:48,583 एक छोटे से रूटीन में कितनी खुश रहती है। 305 00:19:51,333 --> 00:19:55,083 खैर, तो लगभग 20 साल पहले नानी चली गईं। 306 00:19:55,166 --> 00:19:57,166 उसके बाद उनका घर चला गया। 307 00:19:57,250 --> 00:19:59,708 और फिर धीरे-धीरे हमारा यहाँ आना ख़त्म हुआ। 308 00:20:01,125 --> 00:20:03,625 अब समझी, तुमने भोपाल क्यों चुना। 309 00:20:05,125 --> 00:20:06,125 क्यों? 310 00:20:07,291 --> 00:20:11,208 "लाइफ़ में जो भी हो, अपने रूट्स को कभी भूलना नहीं चाहिए।" 311 00:20:13,750 --> 00:20:15,458 हाँ, ये सच है। 312 00:20:18,166 --> 00:20:19,833 तुम्हें तो भोपाल इतना पसंद है, 313 00:20:20,750 --> 00:20:22,083 तुम्हें यहीं सेटल होना है? 314 00:20:22,166 --> 00:20:23,083 नहीं। 315 00:20:23,833 --> 00:20:24,833 फिर? 316 00:20:26,625 --> 00:20:29,583 - तुम कभी बॉम्बे गए हो? - हाँ, मुंबई गया हूँ। 317 00:20:31,375 --> 00:20:35,875 तो, पापा जब गुज़रे थे, मैं दसवीं में थी। 318 00:20:37,333 --> 00:20:39,500 वो यहीं भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लॉयर थे। 319 00:20:40,250 --> 00:20:42,083 उनका सपना था, बॉम्बे हाई कोर्ट। 320 00:20:43,958 --> 00:20:45,541 और अब वो तुम्हारा सपना है। 321 00:20:46,250 --> 00:20:48,000 उनसे बस थोड़ा ज़्यादा। 322 00:20:48,083 --> 00:20:49,833 मैं खुद का लॉ फ़र्म शुरू करूँगी। 323 00:20:50,333 --> 00:20:51,375 मुंबई में! 324 00:20:52,666 --> 00:20:56,000 और माँ को वो हर खुशी दूँगी जो उन्हें कभी नहीं मिली। 325 00:20:58,000 --> 00:21:00,666 पता है, पापा ने हमें प्रॉमिस किया था, 326 00:21:01,416 --> 00:21:03,291 कि हमारा खुद का घर होगा। 327 00:21:03,791 --> 00:21:05,250 रतलाम से दूर। 328 00:21:05,833 --> 00:21:07,916 जॉइंट फैमिली के झंझट से दूर। 329 00:21:08,875 --> 00:21:10,833 जहाँ सिर्फ हम तीन रहेंगे। 330 00:21:11,625 --> 00:21:13,083 फिर वो चले गए। 331 00:21:14,166 --> 00:21:16,541 और मेरी माँ की पूरी अटेंशन मुझ पर आ गई। 332 00:21:18,125 --> 00:21:19,708 उन्होंने मुझे पढ़ाया, 333 00:21:20,416 --> 00:21:22,833 इंडिपेंडेंट बनने का कॉन्फ़िडेंस दिया। 334 00:21:23,541 --> 00:21:25,083 यकीनन वो कमाल की होंगी। 335 00:21:28,375 --> 00:21:30,875 हाँ। वो हैं। 336 00:21:30,958 --> 00:21:32,541 वो तो मैं देख सकता हूँ। 337 00:21:35,833 --> 00:21:40,000 तो हाँ, अब मैं करूँगी, माँ और मेरे सारे सपने पूरे। 338 00:21:41,708 --> 00:21:44,916 वैसे भी, सोसाइटी लड़कियों से उम्मीद ही नहीं करती 339 00:21:45,000 --> 00:21:46,666 कि वो भी अपनी माँ को संभाल सकती हैं। 340 00:21:49,083 --> 00:21:51,041 हमें तो पर्मिशन दी जाती है ना! 341 00:21:52,458 --> 00:21:53,583 आउच! 342 00:21:54,583 --> 00:21:56,708 इसलिए, फिलहाल, 343 00:21:57,541 --> 00:22:01,000 शादी जैसे चीज़ों के लिए ना ही मेरे पास टाइम है, 344 00:22:01,083 --> 00:22:04,041 - ना ही दिलचस्पी है और-- - मैं समझता हूँ। 345 00:22:20,666 --> 00:22:21,791 वाह। 346 00:22:26,708 --> 00:22:28,625 थैंक यू मेरा सोमवार यादगार बनाने के लिए। 347 00:22:35,208 --> 00:22:36,541 देखो, चंदर। 348 00:22:37,166 --> 00:22:39,333 हम ऐसे मिलते रहें, तो तुम्हें प्यार हो जाएगा। 349 00:22:40,833 --> 00:22:42,500 शायद मुझे भी। 350 00:22:44,333 --> 00:22:46,916 और मुझ से मिलते रहोगे, तो... 351 00:22:47,458 --> 00:22:49,166 तुम्हारा घर कैसे बसेगा? 352 00:22:53,375 --> 00:22:54,375 क्या? 353 00:22:54,458 --> 00:22:57,583 मैडम, कहाँ चली गईं आप? 354 00:22:58,333 --> 00:22:59,333 वहीं... 355 00:23:00,625 --> 00:23:02,958 जहाँ शायद नहीं जाना चाहिए। 356 00:23:06,083 --> 00:23:07,375 ओके। 357 00:23:08,833 --> 00:23:12,583 तो फिर... नहीं जाएँगे। 358 00:23:14,250 --> 00:23:15,666 प्रॉमिस। 359 00:23:34,583 --> 00:23:35,666 ओह! 360 00:24:05,125 --> 00:24:06,416 मोमेंट चला गया। 361 00:24:21,208 --> 00:24:24,166 सुधा त्रिपाठी रतलाम 362 00:24:27,583 --> 00:24:28,583 हैलो? 363 00:24:30,583 --> 00:24:31,625 सुधा? 364 00:24:35,666 --> 00:24:36,916 इतनी देर रात? 365 00:24:38,916 --> 00:24:39,833 अभी? 366 00:24:41,541 --> 00:24:43,500 नहीं, नहीं, मैं आ रहा हूँ। मैं आ रहा हूँ। 367 00:24:59,958 --> 00:25:01,500 {\an8}सुधा त्रिपाठी रतलाम निकल गए? 368 00:25:21,208 --> 00:25:22,166 ओए! 369 00:25:23,416 --> 00:25:25,166 क्या हुआ? मैं तो ऊपर जाने-- 370 00:25:25,250 --> 00:25:26,708 मुझे गार्गी से नफ़रत है! 371 00:25:34,250 --> 00:25:36,708 भैया, आप थोड़ी मदद कर दोगे? 372 00:25:36,791 --> 00:25:37,666 जी। 373 00:25:38,583 --> 00:25:40,500 - आप वो रख लीजिए। - किस बात पर लड़ाई हो गई? 374 00:25:40,583 --> 00:25:42,666 अरे, यार! कितने घिसे-पिटे सवाल पूछ रहे हो! 375 00:25:43,208 --> 00:25:45,083 लड़ाई के लिए कोई बात होना ज़रूरी है क्या? 376 00:25:45,166 --> 00:25:47,708 अरे, लेकिन फिर भी कोई तो बात हुई होगी। 377 00:25:50,416 --> 00:25:52,708 बहुत दिनों से कोल्ड वॉर चल रही थी। 378 00:25:53,583 --> 00:25:56,375 आज गाली-गलौज थोड़ी ज़्यादा हो गई तो... 379 00:25:56,458 --> 00:25:57,666 गाली-गलौज? 380 00:26:00,583 --> 00:26:01,708 क्यों हँस रहे हो? 381 00:26:02,500 --> 00:26:03,458 चलिए। 382 00:26:06,458 --> 00:26:07,375 चलो! 383 00:26:11,125 --> 00:26:12,708 जी, वैसे हम जा कहाँ रहे हैं? 384 00:26:12,791 --> 00:26:15,000 जहाँ से आप आएँ। इनके घर। 385 00:26:17,000 --> 00:26:18,000 ठीक है। 386 00:26:19,583 --> 00:26:22,041 फ़िल्म चल रही है क्या? बंद करो। 387 00:26:23,708 --> 00:26:24,791 ठीक है।